Navratri 2025: लक नहीं दे रहा साथ? नवरात्रि में अपनाएं ये भोग और उपाय

लेखक: दीनदयाल उपाध्याय : Navratri 2025: जिंदगी में कभी-कभी खुशकिस्मती हमारा साथ छोड़ देती है। लेकिन चिंता की कोई बात नहीं। नवरात्रि के पावन अवसर पर मां दुर्गा के चरणों में भोग अर्पित कर आप अपनी किस्मत चमका सकते हैं। नौ दिन तक श्रद्धा और शुद्धता से अर्पित भोग न केवल देवी को प्रिय होता है, बल्कि जीवन में सुख, शांति और समृद्धि भी लाता है।

Navratri 2025: आप अपनी सुविधानुसार नवरात्रि के किसी एक दिन में मंदिर जाकर ये उपाय कर सकते हैं। माता रानी की कृपा आपके जीवन में लक भी लाना शुरू कर देगी।


नवरात्रि 2025: 9 दिन, 9 रंग और 9 भोग

नवरात्रि के प्रत्येक दिन मां दुर्गा के अलग स्वरूप की पूजा होती है। हर दिन अलग रंग और भोग का महत्व होता है। यहाँ नौ दिनों में एक दिन मंदिर जाकर ये भोग चढ़ाएं…

दिन (Day)रंग (Color)भोग (Bhog)स्वरूप (Forms)
पहला दिनसफेदखीरमां शैलपुत्री
दूसरा दिनलालशक्कर से बनी चीजेंमां ब्रह्मचारिणी
तीसरा दिननीलादूध से बनी चीजेंमां चंद्रघंटा
चौथा दिनपीलामालपुआमां कुष्मांडा
पांचवा दिनहराकच्चे केले की बर्फीमां स्कंदमाता
छठवां दिनभूराशहद से बनी खीरमां कात्यायनी
सातवां दिननारंगीगुड़ से बना हलवामां कालरात्रि
आठवां दिनपीकॉक ग्रीननारियलमाता महागौरी
नौवां दिनगुलाबीहलवा-पूरी और चनामाता सिद्धिदात्री
Navratri 2025 पाटमेश्वरी माता
Navratri 2025 पाटमेश्वरी माता

भोग अर्पित करने का महत्व

  • भोग में शुद्धता और श्रद्धा सबसे जरूरी है।

  • रसोई की सफाई, स्वयं का स्नान और सात्विक वातावरण में भोग तैयार करें।

  • श्रद्धा और भक्ति से अर्पित भोग माता की कृपा पाने का सबसे अच्छा तरीका है।

  • विशेष रूप से कन्या पूजन के समय अर्पित भोग देवी की कृपा और जीवन में सुख-शांति लाता है।

हमसे संपर्क करें

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

9617341438, 7879592500


महासमुंद: हाऊसिंग बोर्ड ने मीडिया खबर को बताया भ्रामक, निविदा प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता

महासमुंद। हाऊसिंग बोर्ड के कार्यपालन अभियंता नरेन्द्र चंद्राकर ने प्रेस नोट जारी कर हाल ही में प्रकाशित समाचार को पूर्णतः भ्रामक और तथ्यहीन बताया है।

जानकारी के अनुसार, राज्य शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत मुख्यमंत्री घोषणा मद से सर्वजन समाज मंगल भवन निर्माण हेतु 50 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई थी। इस कार्य की तकनीकी स्वीकृति और निविदा प्रक्रिया उपायुक्त वृत्त-नवा रायपुर द्वारा पूरी कर ली गई थी।

निविदा सूचना 10 जुलाई 2025 को समाचार पत्रों में प्रकाशित की गई और हाऊसिंग बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट cghb.gov.in पर भी अपलोड की गई। दो पंजीकृत ठेकेदारों ने निर्धारित समय में निविदा प्रपत्र खरीदे और फिजिकल दस्तावेज समय पर जमा किए।

डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट 28 जुलाई 2025 को सक्रिय होने के बाद 29 जुलाई 2025 को निविदा ऑनलाइन अपलोड की गई। सभी दस्तावेजों की जाँच के पश्चात 31 जुलाई 2025 को दोनों निविदाओं को सफलतापूर्वक खोला गया।

नरेन्द्र चंद्राकर ने स्पष्ट किया कि निविदा प्रक्रिया में समय, पारदर्शिता और नियमों का पूर्ण पालन किया गया। उन्होंने कहा कि मीडिया में प्रकाशित खबर भ्रामक और तथ्यहीन है।

हमसे संपर्क करें

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

9617341438, 7879592500

छत्तीसगढ़: 25 लाख का गुटखा रोजाना बनाने वाले व्यापारी गुरूमुख जुमनानी गिरफ्तार, जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्य कर (जीएसटी) विभाग ने एक बड़े गुटखा निर्माता, गुरूमुख जुमनानी, को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि जुमनानी बिना जीएसटी पंजीकरण के लंबे समय से “सितार” ब्रांड के नाम से गुटखा बनाकर करोड़ों रुपये का कर अपवंचन कर रहे थे।

जांच में पता चला कि जुमनानी ने अपने गुटखा कारखानों का स्थान बार-बार बदलकर अधिकारियों की पकड़ से बचने की कोशिश की। अप्रैल 2021 से जून 2025 तक जुमनानी ने दुर्ग, रायपुर और राजनांदगांव सहित विभिन्न जिलों में अपनी फैक्ट्रियों का संचालन किया।

गुटखा बनाने में जुमनानी ने बंधुआ मजदूरों को रात में काम पर लगाया और मशीनों एवं सामग्रियों को जब्त होने पर छुपा लिया। एक दिन में उसकी फैक्ट्री से लगभग 25 लाख रुपये का गुटखा तैयार होता था।

जांच के दौरान पता चला कि जुमनानी के बेटे, सागर जुमनानी, के नाम पर दुर्ग में सुपारी का गोदाम था, जिसका उपयोग गुटखा बनाने के लिए किया जाता था। सुपारी पर 5% जीएसटी लगता है, जबकि गुटखा पर 28% + अतिरिक्त सेस लागू होता है।

जीएसटी विभाग की कार्रवाई के तहत जुमनानी को 23 सितंबर 2025 को धारा 69 के तहत गिरफ्तार किया गया। विभाग अपवंचित कर की गणना कर रहा है और आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हमसे संपर्क करें

 

कवर्धा में गंभीर मामला: आदिवासी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों की तलाश जारी

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक गंभीर घटना सामने आई है, जिसमें एक आदिवासी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि यह वारदात पीड़िता के परिचित और उसके दोस्तों द्वारा अंजाम दी गई।

घटना के अनुसार, युवती अपने साथी के साथ रात को घर पर ठहरी हुई थी। किसी विवाद के कारण युवती अकेली घर से बाहर निकली। कुछ देर बाद उसके साथी भी वहां पहुंचे। इसी दौरान कुछ युवक, जो पीड़िता के जान-पहचान वाले बताए जा रहे हैं, कार से वहां पहुंचे और दोनों को कार में बैठाकर ले गए। आरोप है कि युवती के साथ कार में मौजूद युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में उन्हें बस स्टैंड के पास छोड़ दिया गया।

पीड़िता ने घटना के बाद हिम्मत दिखाते हुए पुलिस को घटना की जानकारी दी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। साथ ही, घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज और डीवीआर की जांच की जा रही है। अस्पताल में पीड़िता के उपचार के दौरान सामाजिक और राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोग भी पहुंचे और हंगामा किया।

हमसे संपर्क करें

छत्तीसगढ़: तेज बहाव में बह गई स्विफ्ट कार, तीन लोगों ने कूदकर बचाई जान – देखें VIDEO

सारंगढ़–बिलाईगढ़। बुधवार को जिले में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। विक्रमपाली गांव के पास किकारी नाले में उड़ीसा नंबर की एक स्विफ्ट कार बह गई। कार में सवार तीन लोगों ने साहस दिखाते हुए पानी में कूदकर अपनी जान बचाई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

बीती रात से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। नाले और नदियां उफान पर हैं। बुधवार सुबह किकारी नाले में पानी का बहाव बेहद तेज था, इसी दौरान स्विफ्ट कार वहां पहुंची और चालक ने पुल के ऊपर से बहते पानी को पार करने की कोशिश की।

तेज धार में बही कार

स्थानीय लोगों के मुताबिक, चालक ने खतरे को नजरअंदाज कर कार को पुल पर चढ़ा दिया। अचानक संतुलन बिगड़ गया और कार सीधे उफनते नाले में बह गई। कुछ ही पलों में कार धारा के साथ नीचे की ओर जाने लगी। खतरा भांपते ही कार में सवार तीनों लोग तुरंत पानी में कूद गए और तैरकर किनारे तक पहुंचने में सफल हुए। ग्रामीणों ने भी उन्हें बाहर आने में मदद की।

वीडियो वायरल, दिखी लापरवाही

घटना का वीडियो वहां मौजूद एक व्यक्ति ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस तरह चालक ने प्रशासन की चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए पुल पार करने की कोशिश की और कार बह गई। इस लापरवाही पर लोग सोशल मीडिया में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

प्रशासन की चेतावनी

जिले में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन पहले ही लोगों से सावधानी बरतने और उफनते नालों–पुलों को पार न करने की अपील कर चुका है। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे हालात में जरा सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है।

छत्तीसगढ़: पुलिस सुरक्षा न मिलने से पिता-पुत्र की गई जान, TI लाइन अटैच

सूरजपुर। सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में बोलेरो चढ़ाने से पिता-पुत्र की मौत के मामले ने पुलिस की लापरवाही को उजागर कर दिया है। पीड़ित पक्ष द्वारा सुरक्षा की मांग के बावजूद कार्रवाई नहीं करने पर एसएसपी प्रशांत ठाकुर ने थाना प्रभारी राजेंद्र साहू को लाइन अटैच कर दिया है। उनकी जगह आलरिक लकड़ा को रामानुजनगर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

खेत की मूंगफली से शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, बीती रात तीवरागुड़ी गांव में त्रिवेणी रवि का 16 वर्षीय बेटा करण रवि खेत में मूंगफली खा रहा था। इसी दौरान उनके रिश्तेदार नर्मदा सोनवानी अपने बेटों के साथ बोलेरो से पहुंचे और करण पर मूंगफली उखाड़ने का आरोप लगाकर मारपीट करने लगे। बचाव में पहुंचे पिता त्रिवेणी रवि और बड़ा बेटा भी पिटाई का शिकार हुए।

तीवरागुड़ी गांव
छत्तीसगढ़: पुलिस सुरक्षा न मिलने से पिता-पुत्र की गई जान, TI लाइन अटैच

थाने से मदद न मिलने पर खून से सना सूरजपुर, पिता और बेटे की मौत

थाने में दी थी धमकी, मांगी थी सुरक्षा

पीड़ित पक्ष ने घटना की जानकारी पुलिस को दी तो दोनों पक्षों को थाने लाया गया। आरोप है कि वहां आरोपी पक्ष खुलेआम जान से मारने और गाड़ी से कुचल देने की धमकी देते रहे। पीड़ितों ने टीआई से सुरक्षा मांगी, लेकिन उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया और पीड़ित पक्ष को थाने से भगा दिया।

बोलेरो चढ़ाकर की हत्या

कुछ देर बाद नकना चौक के पास आरोपी ओमप्रकाश सोनवानी और उनके साथियों ने बोलेरो से त्रिवेणी रवि और उनके बेटे करण को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बड़ा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

हमसे संपर्क करें

माथे पर त्रिपुंड, गले में रुद्राक्ष… और इस बाबा की करतूत: 32 छात्राओं ने लगाए यौन शोषण के गंभीर आरोप

Swami Parth Sarthy Sexually Harassment Case Live: दिल्ली के एक नामी शिक्षण संस्थान से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। श्री शारदा भारतीय प्रबंधन संस्थान (Shradha Institute of Management) के संचालक बाबा स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी पर 32 छात्राओं ने यौन उत्पीड़न और अश्लील हरकतों के गंभीर आरोप लगाए हैं। माथे पर त्रिपुंड और गले में रुद्राक्ष धारण करने वाला यह कथित बाबा हमेशा भगवा वस्त्र में नजर आता था।

32 छात्राओं ने लगाए आरोप

पुलिस जांच में सामने आया है कि 32 छात्राओं के बयान दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 17 छात्राओं ने आरोप लगाया कि बाबा अभद्र भाषा का प्रयोग करता था, अश्लील मैसेज भेजता था और अवांछित शारीरिक संपर्क करता था।
छात्राओं का यह भी आरोप है कि संस्थान की कुछ महिला कर्मचारी उन्हें बाबा की डिमांड पूरी करने के लिए दबाव डालती थीं।

संस्थान के प्रशासक ने कराई शिकायत

यह मामला दक्षिणी दिल्ली के श्री शारदा भारतीय प्रबंधन संस्थान का है, जिसे श्री श्रृंगेरी मठ द्वारा संचालित किया जाता है। मठ के प्रशासक पी.ए. मुरली ने बाबा के खिलाफ वसंत कुंज नॉर्थ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बाबा पर धारा 75(2)/79/351(2) BNS के तहत केस दर्ज किया है।

पुलिस जांच और कोर्ट में बयान

👉 पीड़िताओं के बयान पटियाला हाउस कोर्ट में धारा 183 BNSS के तहत दर्ज किए गए।
👉 संस्थान से मिले सीसीटीवी फुटेज और हार्ड डिस्क को एफएसएल जांच के लिए भेजा गया।
👉 पुलिस ने आरोपी के ठिकानों पर छापे मारे लेकिन बाबा फिलहाल फरार बताया जा रहा है।

लगातार लोकेशन बदल रहा आरोपी बाबा

पुलिस के अनुसार बाबा पार्थ सारथी लोकेशन बदल-बदलकर छिप रहा है और मोबाइल का इस्तेमाल भी न के बराबर कर रहा है। उसकी आखिरी लोकेशन आगरा (उत्तर प्रदेश) के आसपास मिली थी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि उसने UN नंबर प्लेट कहां से बनवाई।

पहले भी दर्ज हैं केस

सूत्रों के मुताबिक, बाबा पार्थ सारथी का संबंध ओडिशा से है और वह पिछले 12 साल से दिल्ली स्थित आश्रम में रह रहा था। उसके खिलाफ ओडिशा में भी 2009 और 2016 में छेड़खानी के केस दर्ज किए गए थे।

निचोड़

आरोपी बाबा पर गंभीर आरोपों ने पूरे संस्थान और श्री श्रृंगेरी मठ की प्रतिष्ठा को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है।

हमसे संपर्क करें

iPhone 16 Pro Max पर बंपर ऑफर: Flipkart Big Billion Days Sale में मिल रही है 50 हजार तक की छूट

iPhone 16 Pro Max Offers: Flipkart Big Billion Days Sale 2025 में Apple के लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 16 Pro Max पर अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है। प्रीमियम सेगमेंट का यह हाई-एंड स्मार्टफोन ग्राहकों को लगभग ₹50,000 तक सस्ता मिल रहा है। iPhone खरीदने का सपना देखने वाले लोगों के लिए यह सुनहरा मौका है।

iPhone 16 Pro Max Price और Offer

लॉन्च के समय iPhone 16 Pro Max (256GB) की कीमत ₹1,39,900 थी। लेकिन Flipkart Big Billion Days Sale में इसे केवल ₹89,999 में खरीदा जा सकता है। यानी ग्राहकों को ₹49,901 की सीधी बचत होगी।

इसके अलावा Flipkart पर बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर भी दिए जा रहे हैं। इन ऑफर्स को मिलाकर कुल ₹57,000 तक की अतिरिक्त बचत की जा सकती है। हालांकि, यह ऑफर स्टॉक की उपलब्धता और डिमांड के हिसाब से बदल सकता है।

iPhone 16 Pro Max के फीचर्स

  • Display: 6.9 इंच Super Retina XDR OLED, ProMotion टेक्नोलॉजी

  • Processor: A18 Pro चिपसेट, 16-कोर न्यूरल इंजन, Apple Intelligence सपोर्ट

  • RAM: 8GB

  • Camera:

    • 48MP प्राइमरी सेंसर

    • 48MP अल्ट्रावाइड लेंस

    • 12MP टेलीफोटो कैमरा

    • 12MP फ्रंट कैमरा

  • Performance: हैवी मल्टीटास्किंग और हाई-ग्राफिक्स टास्क के लिए पावरफुल परफॉर्मेंस

क्यों खरीदें यह ऑफर?

  • प्रीमियम iPhone मॉडल सबसे कम कीमत पर

  • हाई-एंड परफॉर्मेंस और शानदार कैमरा क्वालिटी

  • फ्लिपकार्ट सेल में बंपर डिस्काउंट और बैंक/एक्सचेंज ऑफर

👉 अगर आप लंबे समय से iPhone लेने का इंतजार कर रहे हैं तो Flipkart Big Billion Days Sale 2025 में iPhone 16 Pro Max आपके लिए बेस्ट डील साबित हो सकती है।

हमसे संपर्क करें

छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश का दौर जारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में मंगलवार देर रात से झमाझम बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में अलर्ट

  • ऑरेंज अलर्ट : गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, बेमेतरा, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों में तेज बारिश के साथ मेघगर्जन, बिजली गिरने और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

  • यलो अलर्ट : सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, दुर्ग, कबीरधाम, जशपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में मध्यम वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

मौसम प्रणाली का असर

मौसम विभाग के अनुसार गंगेटिक पश्चिम बंगाल, उत्तर उड़ीसा और उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब का क्षेत्र सक्रिय है। इसके प्रभाव से ऊपरी हवा में चक्रीय परिसंचरण बना हुआ है, जो अगले 24 घंटों में कमजोर होगा। इस सिस्टम से जुड़ी द्रोणिकाएं छत्तीसगढ़ से होकर गुजर रही हैं, जिसके चलते आज प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है।

नया सिस्टम 25 सितंबर से

छत्तीसगढ़ मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 25 सितंबर को उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में नया निम्न दाब का क्षेत्र बनने की संभावना है। यह सिस्टम धीरे-धीरे प्रबल होकर अवदाब में बदल सकता है और 27 सितंबर तक दक्षिण उड़ीसा-उत्तर आंध्र तट के पास पहुंच सकता है। इसके असर से 26 सितंबर से बस्तर संभाग और आसपास के जिलों में भारी से अति भारी वर्षा होने की आशंका है।

राजधानी रायपुर का मौसम

छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर में आज आसमान पर बादल छाए रहेंगे। बादल गरजने-चमकने के साथ बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

हमसे संपर्क करें

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

9617341438, 7879592500

🌟 आज का राशिफल 24 सितंबर 2025: किस्मत का साथ किन राशियों को मिलेगा, जानिए यहां

Horoscope Today 24 September 2025: आज चंद्रमा का गोचर शुक्र की राशि तुला में हो रहा है। चंद्रमा मंगल के साथ युति कर चंद्र-मंगल योग बना रहे हैं। वहीं सूर्य के दूसरे भाव में चंद्रमा-मंगल होने से वेशी योग का भी शुभ संयोग बना है।
ऐसे में आज का दिन मिथुन, सिंह और मीन राशि के जातकों के लिए विशेष लाभदायक रहेगा। आइए जानते हैं सभी राशियों का हाल 👇


🐏 मेष राशि (Aries)

👉 भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा।
👉 शाम को मेहमानों के आने से घर में चहल-पहल रहेगी।
👉 संतान के रोजगार के प्रयास सफल होंगे।

  • भाग्य प्रतिशत: 81%

  • उपाय: दुर्गा शतनाम स्तोत्र का पाठ करें।

  • शुभ अंक: 5

  • शुभ रंग: लाल


🐂 वृषभ राशि (Taurus)

👉 दिन व्यस्तता में बीतेगा। कामकाज में सजग रहना होगा।
👉 खानपान पर ध्यान दें, अन्यथा पेट संबंधी परेशानी हो सकती है।
👉 मित्र से गिफ्ट मिलने की संभावना है।

  • भाग्य प्रतिशत: 93%

  • उपाय: जरूरतमंदों की मदद करें।

  • शुभ अंक: 7

  • शुभ रंग: सफेद


👬 मिथुन राशि (Gemini)

👉 काम योजना के अनुसार पूरा होगा।
👉 राजनीति से जुड़े लोगों के लिए शुभ दिन।
👉 जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

  • भाग्य प्रतिशत: 84%

  • उपाय: गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

  • शुभ अंक: 3

  • शुभ रंग: हरा


🦀 कर्क राशि (Cancer)

👉 आज खर्च पर नियंत्रण रखें।
👉 विद्यार्थियों की बाधाएं दूर होंगी।
👉 प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका।

  • भाग्य प्रतिशत: 76%

  • उपाय: दुर्गा शतनाम स्तोत्र का पाठ करें।

  • शुभ अंक: 4

  • शुभ रंग: सफेद


🦁 सिंह राशि (Leo)

👉 फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है।
👉 धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
👉 निवेश करना चाहते हैं तो शुभ समय।

  • भाग्य प्रतिशत: 88%

  • उपाय: विष्णु पूजा करें और ओम नमः भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करें।

  • शुभ अंक: 1

  • शुभ रंग: सुनहरा


👧 कन्या राशि (Virgo)

👉 शाम का समय लाभदायक होगा।
👉 नकारात्मक सोच से बाहर निकलें।
👉 कारोबार और व्यापार में धनलाभ।

  • भाग्य प्रतिशत: 83%

  • उपाय: जरूरतमंदों को अन्न का दान करें।

  • शुभ अंक: 9

  • शुभ रंग: हरा


⚖️ तुला राशि (Libra)

👉 मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
👉 कोर्ट-कचहरी का मामला सुलझ सकता है।
👉 संतान की सफलता से मन प्रसन्न होगा।

  • भाग्य प्रतिशत: 81%

  • उपाय: दुर्गा माता की पूजा में फल का दान करें।

  • शुभ अंक: 6

  • शुभ रंग: गुलाबी


🦂 वृश्चिक राशि (Scorpio)

👉 मातृ पक्ष से लाभ मिलेगा।
👉 विरोधी शांत रहेंगे।
👉 व्यापार में अच्छे मौके मिलेंगे।

  • भाग्य प्रतिशत: 83%

  • उपाय: दुर्गा शतनाम स्तोत्र का पाठ करें।

  • शुभ अंक: 8

  • शुभ रंग: गहरा लाल


🏹 धनु राशि (Sagittarius)

👉 कामकाज में यात्रा हो सकती है।
👉 क्रोध पर नियंत्रण रखें, रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं।
👉 पिता की सेहत पर ध्यान दें।

  • भाग्य प्रतिशत: 86%

  • उपाय: श्रीविष्णु चालीसा का पाठ करें।

  • शुभ अंक: 2

  • शुभ रंग: पीला


🐐 मकर राशि (Capricorn)

👉 बिजनेस में लाभदायक डील मिलेगी।
👉 वाहन सुख की प्राप्ति।
👉 सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्रों में नए संपर्क बनेंगे।

  • भाग्य प्रतिशत: 84%

  • उपाय: माता लक्ष्मी की पूजा और लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें।

  • शुभ अंक: 8

  • शुभ रंग: नीला


🏺 कुंभ राशि (Aquarius)

👉 आर्थिक लेन-देन में सतर्क रहें।
👉 रुका हुआ काम पूरा होगा।
👉 लव लाइफ में घूमने का प्लान बन सकता है।

  • भाग्य प्रतिशत: 82%

  • उपाय: दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

  • शुभ अंक: 4

  • शुभ रंग: बैंगनी


🐟 मीन राशि (Pisces)

👉 जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताएंगे।
👉 व्यापार में नए साधन मिल सकते हैं।
👉 भाई-बहनों से कहासुनी की आशंका, धैर्य रखें।

  • भाग्य प्रतिशत: 89%

  • उपाय: गणेशजी को दूर्वा और सिंदूर अर्पित करें।

  • शुभ अंक: 3

  • शुभ रंग: पीला

हमसे संपर्क करें

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

9617341438, 7879592500