दबाव में टीम इंडिया… बायकॉट की आंच ड्रेसिंग रूम तक, कप्तान सूर्यकुमार यादव की गौतम गंभीर संग सीक्रेट मीटिंग

नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान एशिया कप मुकाबले से पहले टीम इंडिया ड्रेसिंग रूम में तनाव साफ महसूस किया जा सकता है। सोशल मीडिया पर चल रहे “बायकॉट इंडिया-पाक मैच” कैंपेन ने खिलाड़ियों को भी प्रभावित किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हेड कोच गौतम गंभीर और सपोर्ट स्टाफ के साथ लंबी मीटिंग की।

सोशल मीडिया कैंपेन से खिलाड़ी घबराए

टीम के करीबी सूत्रों का कहना है कि युवा खिलाड़ी लगातार सोशल मीडिया पर निगाह बनाए हुए हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है और “बायकॉट इंडिया-पाक मैच” #BoycottCampaign तेज़ी से ट्रेंड कर रहा है। बीसीसीआई पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर क्यों टीम को पाकिस्तान से खेलने भेजा गया।

सरकार की हरी झंडी, लेकिन गुस्से में जनता

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाक रिश्ते बेहद खराब दौर से गुजर रहे हैं। पहले इस मैच को लेकर संशय था, लेकिन केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद बीसीसीआई ने टीम को दुबई भेजने का फैसला किया। इसके बावजूद लोग सोशल मीडिया पर लगातार मैच का बहिष्कार करने की मांग कर रहे हैं।

रायपुर न्यूड पार्टी कांड: 6 विदेशी कपल गिरफ्तार, फार्म हाउस से पुलिस ने मारा छापा

प्रेस कॉन्फ्रेंस से दूरी

मैच से ठीक पहले भारतीय टीम मैनेजमेंट ने मुख्य कोच गंभीर या कप्तान सूर्यकुमार यादव को मीडिया के सामने नहीं भेजा। इसके बजाय सहायक कोच रेयान टेन डोएशेट प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे। इससे साफ है कि ड्रेसिंग रूम में दबाव और अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है।

बड़ा सवाल

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या भारतीय खिलाड़ी इस दबाव से उबरकर मैदान पर अपने खेल पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे, या फिर सोशल मीडिया का “बायकॉट इंडिया-पाक मैच”  बहिष्कार अभियान उनके प्रदर्शन पर असर डालेगा?

रायपुर न्यूड पार्टी कांड: 6 विदेशी कपल गिरफ्तार, फार्म हाउस से पुलिस ने मारा छापा

रायपुर। राजधानी रायपुर में न्यूड पार्टी आयोजित करने के वायरल पोस्ट ने पूरे प्रदेश में सनसनी फैला दी है। इंस्टाग्राम पर “सिनफुल राइटर” नाम की आईडी से एक पोस्ट शेयर हुआ था, जिसमें शनिवार को रायपुर के एक प्राइवेट फार्म हाउस में 18+ कपल्स और महिलाओं के लिए न्यूड पार्टी आयोजित करने का दावा किया गया था।

जैसे ही यह पोस्ट सामने आया, पुलिस हरकत में आई और कार्रवाई शुरू कर दी। ताजा जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने इस न्यूड पार्टी में शामिल होने आए 6 विदेशी कपल्स को हिरासत में लिया है।

फार्म हाउस से उठे नकाब

बताया जा रहा है कि फार्म हाउस में गुपचुप तरीके से पार्टी का आयोजन होना था। वायरल पोस्ट में लिखा गया था कि –

  • पार्टी का लोकेशन पूरी तरह सीक्रेट रहेगा।

  • एंट्री सिर्फ इनविटेशन से मिलेगी।

  • मोबाइल, स्मार्टवॉच और हैंडबैग तक अंदर ले जाना मना होगा।

लेकिन पुलिस की पैनी निगरानी में पार्टी का भांडा फूट गया। सूत्रों के अनुसार, विदेशी नागरिकों के अलावा कई स्थानीय कपल्स भी फार्म हाउस के आसपास मंडराते देखे गए, जिन्हें बाद में पुलिस ने खदेड़ दिया।

रायपुर में 'न्यूड पार्टी' का पोस्टर वायरल
Poster of ‘Nude Party’ goes viral in Raipur

शराब, ड्रग्स और अंधकार का खेल

वायरल पोस्ट में यह भी दावा किया गया था कि अंदर शराब, ड्रग्स, हुक्का और नग्नता के माहौल में पार्टी होगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह सिर्फ एक पार्टी नहीं, बल्कि हमारी युवा पीढ़ी को खोखला करने वाला काला सच है।

पुलिस की सख्ती

फिलहाल रायपुर पुलिस ने 6 विदेशी कपल्स को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, अन्य शामिल लोगों की भी पहचान की जा रही है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि ऐसे आयोजनों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इंदिरा एकादशी 2025 : 16 या 17 सितंबर? जानें सही तारीख, पूजा मुहूर्त और महत्व

Indira Ekadashi 2025 Date & Puja Muhurat: हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को इंदिरा एकादशी कहा जाता है। यह तिथि पितृ पक्ष में आने के कारण बेहद अहम मानी जाती है। मान्यता है कि इस व्रत से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है और घर-परिवार पर भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है।


इंदिरा एकादशी 2025 कब है?

  • एकादशी तिथि आरंभ : 16 सितंबर 2025, रात 12:23 बजे

  • एकादशी तिथि समाप्त : 17 सितंबर 2025, रात 11:40 बजे

👉 उदया तिथि के अनुसार, इंदिरा एकादशी व्रत 17 सितंबर 2025 (बुधवार) को रखा जाएगा। इसी दिन पितृ पक्ष की एकादशी तिथि का श्राद्ध भी होगा।


इंदिरा एकादशी पर पूजा मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04:33 से 05:20 बजे तक

  • विजय मुहूर्त – दोपहर 02:18 से 03:07 बजे तक

  • गोधूलि मुहूर्त – शाम 06:24 से 06:47 बजे तक

  • निशिता मुहूर्त – रात 11:52 से 12:39 बजे तक


इंदिरा एकादशी पारण समय

व्रत का पारण द्वादशी तिथि को किया जाता है।

  • द्वादशी तिथि प्रारंभ : 17 सितंबर, रात 12:41 बजे

  • पारण का समय : 18 सितंबर 2025, सुबह 06:07 बजे से 08:34 बजे तक

Weekly Horoscope 15-21 September 2025: सिंह, धनु, मकर और मीन को मिलेगा वनवांछित फल, जानें सभी राशियों का हाल

Indira Ekadashi 2025
इंदिरा एकादशी 2025 : 16 या 17 सितंबर?

इंदिरा एकादशी का महत्व

  • यह एकादशी पितृ पक्ष में आने के कारण अत्यधिक फलदायी मानी जाती है।

  • इस दिन व्रत-पूजन और पितरों के लिए तर्पण करने से पापों का नाश होता है।

  • पितरों की आत्मा को शांति और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

  • दान-पुण्य करने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है।


📌 नोट (Disclaimer):
प्रिय पाठक, यह लेख केवल सामान्य धार्मिक जानकारियों पर आधारित है। Webmorcha इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।

Weekly Horoscope 15-21 September 2025: सिंह, धनु, मकर और मीन को मिलेगा वनवांछित फल, जानें सभी राशियों का हाल

साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope) 15 से 21 सितंबर 2025 तक का है। इस सप्ताह कई बड़े ग्रहों का गोचर होने जा रहा है। चंद्रमा 17 सितंबर को कर्क राशि में, 19 सितंबर को सिंह राशि में और 21 सितंबर को कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। बुध और शुक्र 15 सितंबर को क्रमशः कन्या और सिंह में प्रवेश करेंगे, वहीं सूर्य 17 सितंबर को कन्या राशि में जाएंगे। मंगल तुला में, गुरु मिथुन में, शनि मीन में, राहु कुंभ में और केतु सिंह राशि में विराजमान रहेंगे।

ग्रहों की इन चालों का असर सभी राशियों पर अलग-अलग पड़ेगा। जानें 15 से 21 सितंबर का साप्ताहिक राशिफल —


मेष (Weekly Horoscope)

स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव रहेगा। करियर में सराहना मिलेगी, आर्थिक स्थिति सुधरेगी। अचानक लाभ संभव। खर्च पर नियंत्रण जरूरी।

वृषभ

थकान और सिरदर्द से परेशान हो सकते हैं। काम का दबाव रहेगा। खर्च बढ़ सकता है। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां हो सकती हैं। संयम रखें।

मिथुन

मानसिक थकान संभव। करियर में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। व्यापार में उन्नति होगी। परिवार में सुख-शांति। शिक्षा के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी।

कर्क (Weekly Horoscope)

करियर चुनौतीपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य में तनाव और नींद की कमी परेशान करेगी। प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव। शिक्षा में रचनात्मक सोच बढ़ेगी।

सिंह

करियर में नई परियोजनाओं में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ होगा लेकिन खर्च पर नियंत्रण रखें। प्रेम संबंधों में विश्वास बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कन्या

काम का बोझ रहेगा लेकिन सब व्यवस्थित तरीके से पूरा होगा। धन स्थिति संतुलित रहेगी। वैवाहिक जीवन में संवाद जरूरी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

सावधान! सिंह, कन्या और मीन राशि के जातक इस सप्ताह न उठाएं आर्थिक जोखिम, वरना हो सकती है परेशानी

तुला

मानसिक थकान से बचें। करियर में सहयोग मिलेगा। आय के नए स्रोत खुलेंगे। प्रेम संबंधों में विश्वास। नई योजनाओं से लाभ होगा।

वृश्चिक (Weekly Horoscope)

करियर में दबाव रहेगा। बिना सोचे-समझे निर्णय न लें। धन आने-जाने का सिलसिला रहेगा। रिश्तों में संवेदनशीलता बढ़ेगी। मानसिक तनाव संभव।

धनु

करियर में नए अवसर मिलेंगे। पुराने निवेश से लाभ। प्रेम संबंधों में मधुरता। स्वास्थ्य ठीक। शिक्षा और करियर में नए अवसर बनेंगे।

मकर

मेहनत का फल मिलेगा। करियर में जिम्मेदारी बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति स्थिर। रिश्तों में विश्वास और समर्थन। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

कुंभ (Weekly Horoscope)

मानसिक थकान संभव। करियर में नई पहचान बनेगी। धन के नए स्रोत खुलेंगे। खर्च बढ़ सकता है। तकनीकी शिक्षा में लाभ होगा।

मीन

नई दिशा मिलेगी। आर्थिक स्थिति ठीक लेकिन बचत पर ध्यान दें। प्रेम संबंधों में संवेदनशील रहेंगे। स्वास्थ्य मध्यम। शिक्षा में सफलता नियमित अभ्यास से।


डिस्क्लेमर

प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए धन्यवाद। यह खबर केवल जागरूकता के उद्देश्य से लिखी गई है। इसमें दी गई जानकारियां सामान्य स्रोतों पर आधारित हैं। WebMorcha इसकी पुष्टि नहीं करता है।

प्रिय पाठकों के नाम संदेश

Webmorcha.com बीते 8 वर्षों से आपको भरोसेमंद समाचार और लेख प्रस्तुत कर रहा है। आपके निरंतर सहयोग और विश्वास के लिए हम हृदय से आभारी हैं।

हम प्रतिदिन आपके लिए ताज़ा खबरें और उपयोगी लेख लाने का प्रयास करते हैं। हमने कभी भी आपसे समाचार पढ़ने के बदले में विज्ञापन या शुल्क की अपेक्षा नहीं की है।

आपके इसी विश्वास के साथ हम आगे भी निष्पक्ष और सारगर्भित सामग्री आप तक पहुंचाते रहेंगे।

धन्यवाद 🙏
– दिलीप शर्मा

भारत-पाकिस्तान महामुकाबला आज रात 8 बजे, एशिया कप में होगी रोमांचक टक्कर

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच आज रात 8 बजे एशिया कप का महामुकाबला खेला जाएगा। जब-जब दोनों टीमें आमने-सामने उतरी हैं, मैदान पर विवाद और तनाव देखे गए हैं। इस बार भी हालात अलग नहीं हैं। पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद भारत द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर ने दोनों देशों के रिश्तों को और कड़वा बना दिया है।

दुबई में होने वाला यह महामुकाबला सिर्फ क्रिकेट फैंस के लिए नहीं बल्कि दोनों देशों के बीच हालात के लिहाज से भी बेहद खास और तनावपूर्ण माना जा रहा है। देशभर में पाकिस्तान के साथ मुकाबले का बॉयकॉट करने की मांग उठ रही है, लेकिन टीम इंडिया पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरने जा रही है।

भारत ने अपने पहले मैच में यूएई को 9 विकेट से हराया, वहीं पाकिस्तान ने ओमान को 93 रन से हराकर जीत दर्ज की। हालांकि पाकिस्तान की बल्लेबाजी ओमान जैसी टीम के खिलाफ भी लड़खड़ा गई थी।

india-pakistan great match
भारत-पाकिस्तान महामुकाबला आज रात 8 बजे

मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन भारत एशिया कप में खिताब बचाने के इरादे से उतरा है। टीम इंडिया के पास बेहतरीन बल्लेबाज और गेंदबाजों का संतुलित मिश्रण है। वहीं पाकिस्तान की टीम इस समय अंदरूनी उथल-पुथल से गुजर रही है। कप्तान और कोच बार-बार बदले जा रहे हैं।

भारत और पाकिस्तान अब तक टी20 इंटरनेशनल में 13 बार भिड़े हैं, जिसमें भारत ने 10 बार जीत दर्ज की है जबकि पाकिस्तान सिर्फ 3 बार ही जीत पाया है।

Asia Cup 2025: भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर फलौदी सट्टा बाजार की टकटकी, जानिए किसे माना जा रहा फेवरेट

भारत की संभावित प्लेइंग-11

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग-11

सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), सलमान आगा (कप्तान), फखर जमान, हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद और सुफियान मुकीम।

लेखक परिचय

प्रिय पाठकों,
Webmorcha.com बीते 8 वर्षों से आपको भरोसेमंद समाचार और लेख प्रस्तुत कर रहा है। आपने हमें हमेशा भरपूर सहयोग और विश्वास दिया है, जिसके लिए हम आभारी हैं।

मैं बीते 30 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। दैनिक भास्कर, राजस्थान पत्रिका, नई दुनिया, हरिभूमि समेत कई क्षेत्रीय अख़बारों में कार्य कर चुका हूं। वर्तमान में Webmorcha.com का संचालन कर रहा हूं।

हमारा प्रयास है कि आपको हर दिन नई, ताज़ा और निष्पक्ष खबरें उपलब्ध कराएं।

धन्यवाद 🙏
– दिलीप शर्मा, पत्रकार

बिजली बिल हाफ योजना बंद, जनता परेशान; दोगुना बिल से दोहरे मार झेलने मजबूर जनता!

रायपुर/13 सितंबर 2025: प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि इस माह बिजली बिल हाफ योजना बंद होने के कारण कई घरों में बिजली बिल सामान्य से अधिक आए हैं। उन्होंने सरकार से अपील की कि बिजली बिल हाफ योजना को पुनः शुरू किया जाए, ताकि आम लोगों को घरेलू बजट में राहत मिल सके।

धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि जनता पहले से ही महंगाई से प्रभावित है और बिजली बिल में वृद्धि उनकी आर्थिक स्थिति पर अतिरिक्त दबाव डाल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस की सरकार के दौरान 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ की सुविधा दी जाती थी, जिससे हर घर में 40 से 50 हजार रुपए तक की बचत होती थी। वर्तमान में योजना बंद होने से कई घरों के बिजली खर्च में 1000 से 2000 रुपए तक का अतिरिक्त भार आया है।

उन्होंने यह भी बताया कि शहरों में बिजली आपूर्ति में 2-3 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 5-6 घंटे की कटौती और लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है, जिससे जनता असुविधा का सामना कर रही है।

धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि सरकार सौर ऊर्जा को बढ़ावा दे रही है, यह अच्छी पहल है, लेकिन इसे आम जनता पर जबरन थोपने की बजाय सरकारी संस्थानों और उच्च अधिकारियों के कार्यालयों में स्थापित किया जाना चाहिए। इससे अतिरिक्त बिजली आम लोगों को प्रदान की जा सकती है और सरकारी खजाने पर भी बोझ कम होगा।

प्रदेश कांग्रेस ने सरकार से आग्रह किया कि बिजली बिल हाफ योजना को जल्द से जल्द पुनः लागू किया जाए और आम जनता को बिजली बिल के बोझ से राहत दिलाई जाए।

रायगढ़ निर्मम हत्या का खुलासा : घटना की वजह जानकर रह जाएंगे हैरान…

रायगढ़। खरसिया थाना क्षेत्र के ठुसेकेला राजीव नगर में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पड़ोसी लकेश्वर पटेल ने नाबालिग साथी के साथ मिलकर पति, पत्नी और दो बच्चों की निर्मम हत्या की थी। आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी और मृतक बुधराम के बीच अफेयर है। इसी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया।

खाद के गड्ढे से बरामद हुए शव

11 सितंबर को ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी थी कि बुधराम उरांव का घर अंदर से बंद है और बदबू आ रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो खाद के गड्ढे से बुधराम (42), उसकी पत्नी सहोद्रा (37) और दो बच्चों अरविंद (12) व शिवांगी (5) के शव बरामद हुए। सभी की धारदार हथियार से हत्या की गई थी।

पुलिस ने किया री-क्रिएशन

जांच के दौरान पुलिस को संदेह हुआ और पड़ोसी लकेश्वर पटेल को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने हत्या की साजिश और जुर्म कबूल लिया। आरोपी ने घटना से पहले बुधराम के घर की रेकी की थी। पुलिस ने आरोपियों से मौके पर जाकर पूरी वारदात का री-क्रिएशन कराया।

शर्मनाक: जिला अस्पताल में प्रसूता महिला का नग्न वीडियो वायरल, FIR दर्ज

विवाद और रंजिश बनी वजह

आरोपी लकेश्वर राजमिस्त्री का काम करता था, जबकि मृतक बुधराम भी इसी काम से जुड़ा था। जमीन के लेन-देन और पारिवारिक विवाद के कारण दोनों के बीच पहले से ही तनाव था। इसके अलावा आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी और बुधराम के बीच संबंध हैं। इसी शंका ने हत्या का रूप ले लिया।

हत्या के बाद दफनाए थे शव

9 सितंबर की रात आरोपी और उसके नाबालिग साथी ने नशे में धुत बुधराम और परिवार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। चारों की हत्या करने के बाद शवों को बाड़ी में खाद के गड्ढे में दफना दिया गया। पुलिस ने आरोपी लकेश्वर पटेल और नाबालिग को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

रविवार का दिन इन राशियों के प्रेम जीवन में रहेगा उंमग | Love Rashifal 14 September 2025

Love Rashifal 14 September 2025, रविवार: द्रिक पंचांग के अनुसार, 14 सितंबर 2025 को आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी और नवमी तिथि है। इस दिन रोहिणी और मृगशीर्षा नक्षत्र, वज्र योग, सिद्धि योग, बालव करण और कौलव करण रहेगा। चंद्र ग्रह वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेगा। रविवार को यह गोचर और ग्रह स्थिति कई राशियों के प्रेम जीवन पर असर डालेगी। आइए जानते हैं आज का प्रेम राशिफल, साथ ही शुभ रंग और अंक।


मेष राशि

विवाहित जातकों के छोटे-छोटे प्रयास रिश्ते को मजबूत करेंगे। प्रेम जीवन में उत्साह बना रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9

वृषभ राशि

विवाहित जातकों को साथी का पूरा समय मिलेगा। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6

मिथुन राशि

आज रविवार जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। लव रिलेशन में शादी की बात आगे बढ़ सकती है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5

कर्क राशि

जीवनसाथी संग लॉन्ग ड्राइव पर जाने का अवसर मिलेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 2

सिंह राशि

प्रेम जीवन में खुशखबरी मिल सकती है। विवाहित जातकों के रिश्ते में संदेह परेशानी ला सकता है।
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 1

सावधान! सिंह, कन्या और मीन राशि के जातक इस सप्ताह न उठाएं आर्थिक जोखिम, वरना हो सकती है परेशानी

कन्या राशि

आज रविवार नए प्रेम संबंध वालों के लिए रविवार अच्छा रहेगा। शादीशुदा जातकों के रिश्ते में मनमुटाव हो सकता है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5

तुला राशि

मनचाहे व्यक्ति से शादी का रिश्ता आ सकता है। विवाहित जातकों को साथी का प्यार कम मिलेगा।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 6

वृश्चिक राशि

अविवाहित लोगों को सोलमेट मिलने की संभावना है। विवाहित जातकों को जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9

धनु राशि

नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। विवाहित जातकों का दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3

मकर राशि

आज रविवार अविवाहित जातकों के लिए रविवार शादी का रिश्ता ला सकता है। प्रेमी जोड़ों का दिन यादगार रहेगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 8

कुंभ राशि

विवाहित जातकों को साथी का पूरा प्यार मिलेगा। सिंगल लोगों का मूड अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 7

मीन राशि

आज रविवार विवाहित जातक प्रेम जीवन में रोमांचक प्लान बना सकते हैं। रिलेशनशिप वालों को साथी की अटेंशन की कमी खलेगी।
शुभ रंग: हल्का नीला
शुभ अंक: 2

सावधान! सिंह, कन्या और मीन राशि के जातक इस सप्ताह न उठाएं आर्थिक जोखिम, वरना हो सकती है परेशानी

Weekly Finance Horoscope (15 से 21 सितम्बर 2025): नया हफ्ता सभी 12 राशियों के लिए खास रहने वाला है। इस बीच ज्योतिषीय गणना के अनुसार, सिंह, कन्या और मीन राशि वालों को अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी। यदि आप इस सप्ताह वित्तीय जोखिम उठाते हैं तो स्थितियां बिगड़ सकती हैं। आइए जानते हैं इस सप्ताह का साप्ताहिक आर्थिक राशिफल।

मेष ♈

इस हफ्ते आपकी वित्तीय स्थिति काफी अच्छी रहेगी। आय के नए अवसर मिल सकते हैं। बचत बढ़ाने पर ध्यान दें, जिससे आने वाले समय में स्थिरता बनी रहे।

वृषभ ♉

पैसे का प्रवाह स्थिर रहेगा, लेकिन बचत सुधारने की ज़रूरत है। परिवार का सहयोग भी जरूरी होगा। वित्तीय प्लानिंग के लिए प्रोफेशनल सलाह लेना फायदेमंद रहेगा।

मिथुन ♊

वर्तमान आर्थिक स्थिति अच्छी है, लेकिन भविष्य के लिए बचत को प्राथमिकता दें। परिवार को भी धन के महत्व को समझाकर खर्चों पर नियंत्रण रखना ज़रूरी है।

कर्क ♋

पैसों के मामले में यह सप्ताह बेहद सकारात्मक है। आय बढ़ने के साथ-साथ बचत करने का मौका मिलेगा। निवेश करने का सही समय है और परिवार भी पूरा सहयोग देगा।

सिंह ♌

हालांकि आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन इस समय निवेश से बचें। जल्दबाज़ी में उठाए गए जोखिम नुकसानदेह हो सकते हैं।

कन्या ♍

स्थिति स्थिर है, लेकिन बचत बढ़ाने पर फोकस करें। नए निवेश से अभी दूर रहें। सही वित्तीय प्रबंधन के लिए एक्सपर्ट की मदद लेनी पड़ सकती है।

तुला ♎

आर्थिक रूप से यह समय आपके लिए शुभ है। आय में वृद्धि होगी और बचत भी बढ़ेगी। निवेश से भविष्य के बेहतर अवसर बनेंगे। परिवार का सहयोग भी मिलेगा।

वृश्चिक ♏

इस हफ्ते आर्थिक जोखिम लेने से बचें। जरूरत पड़ने पर ही आर्थिक मदद लें। स्थिरता बनाए रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

धनु ♐

धन लाभ और बचत में वृद्धि होगी। सितारे आपके पक्ष में हैं, इसलिए लाभदायक स्रोतों में निवेश करने का सही समय है। नई शुरुआत का अवसर मिल सकता है।

मकर ♑

आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। निवेश करना आपके लिए शुभ साबित होगा। साथ ही, परिवार को भी पैसों के महत्व के बारे में जागरूक करना आवश्यक है।

कुंभ ♒

अचानक खर्चों से बचें और उधार लेने से फिलहाल परहेज करें। स्वास्थ्य संबंधी खर्च पूरे हो जाएंगे। धीरे-धीरे बचत की आदत डालें।

मीन ♓

इस सप्ताह जोखिम लेने से बचें। बचत बढ़ाने और छोटे निवेश करने का समय है। समझदारी से लिए गए फैसले आर्थिक स्थिरता देंगे।

शर्मनाक: जिला अस्पताल में प्रसूता महिला का नग्न वीडियो वायरल, FIR दर्ज

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान एक प्रसूता महिला का नग्न वीडियो बनाए जाने और फिर उसे व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल करने का मामला सामने आया है। इस घटना ने स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

nude video of pregnant woman goes viral
प्रसूता महिला का नग्न वीडियो वायरल पुलिस एक्शन में

वायरल वीडियो के बाद महिला के पति ने गौरेला थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने IT एक्ट की धारा 66, 67A और BNS की धारा 79 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि वीडियो बनाने और वायरल करने में कौन-कौन जिम्मेदार है।

सिविल सर्जन का बयान

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. देवेंद्र पैकरा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। ऑपरेशन थिएटर में डिजिटल घड़ी और दिनांक स्पष्ट दिखाई देने से उस दिन मौजूद सभी डॉक्टरों और स्टाफ से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि “बिना अनुमति वीडियो बनाना और उसे वायरल करना गंभीर अपराध है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

महासमुंद की दिव्या रंगारी ने चमकाया नाम: भारतीय अंडर-16 महिला टीम ने एशिया कप 2025 में ईरान को हराया

अस्पताल सुरक्षा पर सवाल

विशेषज्ञों के मुताबिक, ऑपरेशन थिएटर में वीडियो बनाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। यह न केवल रोगी की निजता का उल्लंघन है बल्कि मानवाधिकारों के खिलाफ भी है। माना जा रहा है कि वीडियो अस्पताल स्टाफ द्वारा ही बनाया गया होगा क्योंकि बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित रहता है।

जनाक्रोश और निंदा

इस शर्मनाक घटना के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही की निंदा की है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।