रायपुर भाठागांव की इस फार्म में होनी थी न्यूड पार्टी: गृह निर्माण मंडल के रिटायर्ड EE की प्रॉपर्टी, देखें VIDEO

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कथित न्यूड पार्टी का मामला इन दिनों सुर्खियों में है। यह पार्टी भाठागांव स्थित लक्ज़री SS फ़ार्म हाउस में आयोजित होने वाली थी। फार्म हाउस का मालिक संतोष गुप्ता है, जो छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल में EE पद से रिटायर हो चुका है और फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में है।

पुलिस ने इस मामले में अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें पार्टी आयोजक, फार्म हाउस मालिक, सोशल मीडिया और डिजिटल प्रमोटर शामिल हैं।

कैसे सामने आया मामला?

आरोपियों ने कथित स्ट्रेंजर्स हाउस पार्टी का पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। पुलिस को यह जानकारी APARICHIT CLUB PRESENT के नाम से वायरल हुए पोस्टर से मिली, जिसमें लिखा था – “Raipur’s Biggest Strangers House/Pool Party”।

21 सितंबर को होनी थी पार्टी

जानकारी के अनुसार, पार्टी 21 सितंबर को शाम 4 बजे से देर रात तक रायपुर के वीआईपी रोड स्थित किसी फार्म हाउस/पब/पूल में आयोजित की जानी थी। पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए अपरिचित क्लब के संचालक एवं आयोजकों के खिलाफ केस दर्ज किया।

रायपुर भाठागांव की इस फार्म में होनी थी न्यूड पार्टी
Nude party was to be held in this farm of Raipur Bhatgaon

सायबर विंग ने सोशल मीडिया पर वायरल पोस्टर और उसमें दिए मोबाइल नंबरों की जांच की। इसी के आधार पर पुलिस ने छापामारी कर 7 आरोपियों को हिरासत में लिया।

पुलिस जांच जारी

फार्म हाउस मालिक संतोष गुप्ता सहित अन्य आरोपियों से पूछताछ जारी है। वहीं पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस पार्टी में और किन लोगों की भागीदारी तय थी और अब तक इसमें कितने लोग शामिल हो चुके हैं।

यहां देखें वीडियो

रामलला दर्शन कर लौट रहे छत्तीसगढ़ के 4 श्रद्धालुओं की मौत, श्रद्धालुओं से भरी बस ट्रेलर से भिड़ी

[दिलीप शर्मा], [webmorcha.com]

रायपुर/जौनपुर। अयोध्या से रामलला का दर्शन कर लौट रहे छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं की बस रविवार देर रात भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। 50 श्रद्धालुओं से भरी एसी बस वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर के पास आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से जा भिड़ी। इस दर्दनाक हादसे में 4 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में मारे गए सभी श्रद्धालु छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे। यह पूरा जत्था धार्मिक यात्रा पर निकला था। श्रद्धालु पहले अमरकंटक, मैहर देवी, चित्रकूट, वृंदावन और अयोध्या धाम के दर्शन कर चुके थे और अब वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने जा रहे थे।

कैसे हुआ हादसा?
जौनपुर एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि बस के आगे एक ट्रेलर चल रहा था। ओवरटेक करने की कोशिश में ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और बस पीछे से ट्रेलर में घुस गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह पिचक गया।

प्रत्यक्षदर्शियों की जुबानी
बस में सवार श्रद्धालु दिलीप दास ने बताया, “हम 7 सितंबर को छत्तीसगढ़ से यात्रा पर निकले थे। रविवार सुबह अयोध्या में रामलला का दर्शन करने के बाद अन्य मंदिरों में भी पूजा-अर्चना की थी। रात में भोजन कर बस में सवार हुए और सभी लोग सो गए थे। तभी यह हादसा हो गया।”

राहत और बचाव
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई, जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया।

एशिया कप 2025: भारत ने पाकिस्तान को रौंदा, जीत के बाद हैंडशेक तक नहीं किया!

दुबई। एशिया कप 2025 के हाईवोल्टेज मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह हराकर ग्रुप-ए में धमाकेदार शुरुआत की। रविवार रात खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 25 गेंद शेष रहते सात विकेट से मात दी। जीत के बाद एक अनोखा नजारा देखने को मिला—भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से साफ इनकार कर दिया।

मैच के बाद हाथ मिलाने से इनकार

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने छक्के के साथ टीम को जीत दिलाई, लेकिन उसके बाद भारतीय खिलाड़ी सीधे ड्रेसिंग रूम लौट गए। इससे पहले टॉस के दौरान भी सूर्यकुमार और पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने हैंडशेक नहीं किया था।

पाकिस्तान की शिकायत रेफरी तक पहुँची

पाकिस्तानी कोच माइक हेसन ने नाराजगी जताई और बताया कि उनकी टीम मैच के बाद हाथ मिलाने का इंतजार कर रही थी, लेकिन भारत ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया। इस मुद्दे को लेकर पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा पोस्ट-मैच इंटरव्यू तक में नहीं आए। पीसीबी ने औपचारिक विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि कप्तानों से टॉस के दौरान भी हाथ मिलाने का अनुरोध किया गया था।

क्या कहते हैं ICC और ACC के नियम?

क्रिकेट के नियमों में कहीं भी यह अनिवार्य नहीं है कि खिलाड़ियों को मैच के बाद हाथ मिलाना ही होगा। हैंडशेक खेल भावना (Spirit of Cricket) का हिस्सा है, नियम का नहीं। ऐसे में टीम इंडिया पर किसी जुर्माने या सज़ा का सवाल नहीं उठता। हालांकि जानबूझकर हाथ न मिलाना खेल भावना के विपरीत जरूर माना जा सकता है।

सशस्त्र बलों को समर्पित जीत

पहलगाम आतंकी हमले की वजह से इस मैच का बहिष्कार करने की मांग उठी थी, बावजूद इसके दुबई स्टेडियम में खचाखच भीड़ जुटी। 85% से ज्यादा दर्शक भारतीय टीम का हौसला बढ़ा रहे थे। जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने कहा—“यह जीत हम अपने सशस्त्र बलों को समर्पित करते हैं और हम पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं।”

बच्चों की तरह हारा पाकिस्तान

पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान सिर्फ 127 रन पर सिमट गया।

  • अक्षर पटेल: 4 ओवर, 18 रन, 2 विकेट

  • कुलदीप यादव: 4 ओवर, 18 रन, 3 विकेट

  • वरुण चक्रवर्ती: 4 ओवर, 24 रन, 1 विकेट

जवाब में भारत ने 15.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

  • अभिषेक शर्मा: 12 गेंद, 31 रन

  • सूर्यकुमार यादव (नाबाद): 37 गेंद, 47 रन (35वें जन्मदिन पर यादगार पारी)

भारत ने पाकिस्तान को हर पहलू में पछाड़कर एशिया कप में शानदार जीत दर्ज की।


👉 क्या

छत्तीसगढ़ में 4 शिक्षक निलंबित: युक्तियुक्तकरण के बाद भी ज्वाइनिंग नहीं दी, कई का वेतन रोका गया

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए सरकार ने युक्तियुक्तकरण (Rationalisation) की प्रक्रिया लागू की थी, लेकिन कई शिक्षक अब भी इसका पालन नहीं कर रहे हैं। कोरबा जिले में युक्तियुक्तकरण के बाद नए विद्यालयों में ज्वाइनिंग नहीं देने वाले 4 सहायक शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, कई शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनका दो महीने का वेतन रोका गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कोरबा ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जिले के प्राथमिक शाला के 292 सहायक शिक्षक एवं 15 प्रधान पाठक, जबकि माध्यमिक शाला के 153 शिक्षक एवं प्रधान पाठक को अतिशेष घोषित किया गया था। इन शिक्षकों की पदस्थापना उन विद्यालयों में की गई, जहां लंबे समय से शिक्षकों की कमी थी।

लेकिन पदस्थापना आदेश जारी होने के बावजूद कुछ शिक्षकों ने कार्यभार ग्रहण नहीं किया। इन पर कार्रवाई करते हुए जिला एवं संभागीय समितियों में सुनवाई के बाद अभ्यावेदन खारिज कर दिया गया। इसके बावजूद ज्वाइनिंग नहीं देने पर अब सख्ती बरती जा रही है।

“युक्तियुक्तिकरण के बाद भी महासमुंद का हाईस्कूल 62 बच्चों पर एक शिक्षक के सहारे”

DEO ने बताया कि जिला स्तरीय और संभागीय समितियों द्वारा अधिकांश अभ्यावेदन अमान्य पाए गए। ऐसे शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस दिया गया और संतोषजनक जवाब न मिलने पर 4 सहायक शिक्षकों को निलंबित किया गया। साथ ही, कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले सभी शिक्षकों का पिछले दो माह का वेतन रोका गया है।

फिलहाल अधिकांश शिक्षक नए विद्यालयों में ज्वाइन कर चुके हैं और कई दूरस्थ क्षेत्रों के स्कूलों में पढ़ाई की व्यवस्था नियमित रूप से शुरू हो गई है। वहीं, जहां अब भी शिक्षकों की कमी है, वहां जिला खनिज न्यास मद से मानदेय शिक्षक की व्यवस्था की गई है।

IND vs PAK T20 Asia Cup 2025 Live Score: पाकिस्तान की हालत पतली, 7 बल्लेबाज सस्ते में निपटे, कुलदीप यादव हैट्रिक से चूके

नई दिल्ली, IND vs PAK T20 Asia Cup 2025 Live Score: 14 सितंबर 2025। एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे महामुकाबले में पाकिस्तान की हालत पतली हो चुकी है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई। 7 बल्लेबाज सस्ते में पवेलियन लौट चुके हैं। स्पिनर कुलदीप यादव हैट्रिक से चूक गए लेकिन उन्होंने लगातार विकेट लेकर पाकिस्तान की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

127 रन बना पाई पाकिस्तान

एशिया कप 2025 के महामुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 127 रन बनाए। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, जहां कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने पाकिस्तान की बैटिंग लाइनअप को बांधकर रखा। अब भारत को जीत दर्ज करने के लिए 20 ओवर में 128 रन बनाने होंगे। थोड़ी देर बाद भारतीय पारी की शुरुआत होगी।

ND vs PAK T20 Asia Cup 2025 : भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप के जिस मुकाबले का इंतजार फैंस को था वो धमाकेदार रहा. टॉस पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने जीता और भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. भारतीय टीम इस मैच में बिना किसी बदलाव के उतरी. शाहीन अफरीदी के आखिर में आकर लगाए छक्कों ने टीम को 9 विकेट पर 127 रन के स्कोर तक पहुंचाया. 15.5 ओवर में भारत ने 3 विकेट गंवाकर जीत का लक्ष्य हासिल किया. सूर्यकुमार यादव ने 47 रन की नाबाद पारी खेली जबकि अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने 31-31 रन की पारी खेली.

जीत के लिए 76 गेंद 63 रनND vs PAK T20 Asia Cup 2025 Highlights: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप के जिस मुकाबले का इंतजार फैंस को था वो धमाकेदार रहा. टॉस पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने जीता और भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. भारतीय टीम इस मैच में बिना किसी बदलाव के उतरी. शाहीन अफरीदी के आखिर में आकर लगाए छक्कों ने टीम को 9 विकेट पर 127 रन के स्कोर तक पहुंचाया. 15.5 ओवर में भारत ने 3 विकेट गंवाकर जीत का लक्ष्य हासिल किया. सूर्यकुमार यादव ने 47 रन की नाबाद पारी खेली जबकि अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने 31-31 रन की पारी खेली.


भारत का दमदार आगाज

पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने शुरू से ही दबाव बना दिया। पहले ही ओवर में हार्दिक पंड्या ने पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया। इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने मोहम्मद हारिस को आउट कर टीम को मुश्किल में डाल दिया।


अक्षर और कुलदीप का जादू

पावरप्ले के बाद पाकिस्तान संभल नहीं पाया। अक्षर पटेल ने पहले फखर जमान और फिर कप्तान सलमान आगा को आउट किया। इसके बाद कुलदीप यादव ने लगातार दो गेंदों पर हसन नवाज और मोहम्मद नवाज को आउट कर हैट्रिक का मौका बनाया। हालांकि तीसरी गेंद पर हैट्रिक नहीं हो पाई।

IND vs PAK T20 Asia Cup 2025 Live Score:


पाकिस्तान का स्कोर

15 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 78/6 रहा। साहिबजादा फरहान (40 रन) ही एकमात्र बल्लेबाज रहे जो थोड़ी देर तक टिक सके, लेकिन वह भी कुलदीप यादव की फिरकी में फंसकर आउट हो गए।


भारत की प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।


पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन

साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम, अबरार अहमद।

IND vs PAK T20 Asia Cup 2025 Live Score:


मैच का रोमांच

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप के मुकाबले हमेशा हाईवोल्टेज रहते हैं। इस बार भी मैदान पर जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआती ओवरों से ही पाकिस्तान को दबाव में रखा और उनके मध्यक्रम को पूरी तरह ढहा दिया।


👉 आगे का मुकाबला देखना दिलचस्प होगा कि क्या पाकिस्तान टीम वापसी कर पाएगी या भारत इस मैच को पूरी तरह अपने नाम कर लेगा।

पितृपक्ष में हमारे घर निकला 5 फीट का नाग, परिवार में हड़कंप, सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया

[दिलीप शर्मा], [webmorcha.com] । पितृपक्ष का समय पूर्वजों की स्मृति और श्रद्धा का होता है। ऐसे ही समय में हमारे पुश्तैनी घर से अचानक करीब 5 फीट लंबा नाग निकल आया। इस दृश्य ने पूरे परिवार को कुछ देर के लिए डरा दिया, लेकिन बाद में रेस्क्यू टीम की मदद से नाग को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया।


पुश्तैनी घर से जुड़ी यादें

यह घर मेरे पिता जी ने बनाया था। उनके निधन के बाद लंबे समय तक मेरी मां और भाई का परिवार रहा लेकिन 8-10 सालों से वीरान पड़ा रहा। बीते तीन साल से मैं इसका जीर्णोद्धार और मरम्मत करा रहा हूँ। शुरुआत में यहां सांप निकलना आम बात थी, लेकिन पिछले दो साल से कोई सर्प नहीं दिखा था। ऐसे में अचानक 5 फीट लंबा नाग निकलना पूरे परिवार के लिए हैरानी और डर का कारण बन गया।


घटना कैसे हुई

रविवार को जब परिवार के लोग घर में मौजूद थे तभी अचानक एक लंबा नाग दिखाई दिया। नाग को देखते ही परिवार घबरा गया। मैंने तुरंत स्थानीय रेस्क्यू टीम से संपर्क किया। रेस्क्यू टीम कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुँची और पूरी सावधानी से नाग को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। इस पूरी घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड हुआ है।

पितृपक्ष में घर में नाग निकलना: धार्मिक मान्यता और उपाय


धार्मिक मान्यता

धार्मिक दृष्टि से पितृपक्ष में नाग का दिखना पितरों की उपस्थिति और संकेत माना जाता है। मान्यता है कि इस समय यदि घर में नाग दिखाई दे तो यह पितरों का संदेश होता है कि श्राद्ध, तर्पण और दान जैसे कार्य श्रद्धा से पूरे किए जाएँ।


परिवार और समाज के लिए संदेश

इस घटना से यह सीख मिलती है कि सांप को मारना नहीं चाहिए। डर के बजाय तुरंत रेस्क्यू टीम को बुलाना ही सही रास्ता है। नाग देवता और पितरों का सम्मान करना हमारे लिए शुभ माना गया है।


👉 निष्कर्ष
पितृपक्ष में नाग देवता का घर में निकलना केवल एक संयोग ही क्यों न हो, लेकिन धार्मिक मान्यता के अनुसार यह पूर्वजों की याद और उनके आशीर्वाद का संकेत माना जाता है। सबसे बड़ी बात यह कि ऐसे मौकों पर सर्प को सुरक्षित बचाना ही सच्चा धर्म है।

पितृपक्ष में घर में नाग निकलना: धार्मिक मान्यता और उपाय

पितृपक्ष का समय पूर्वजों की स्मृति और तर्पण का होता है। इस दौरान घर-आँगन में कोई असामान्य घटना घटे तो लोग उसे संकेत मानते हैं। खासकर नाग (सांप) का घर में निकलना प्राचीन मान्यताओं के अनुसार विशेष महत्व रखता है। आइए जानते हैं कि इसका क्या अर्थ होता है और इससे जुड़े धार्मिक उपाय क्या हैं।


पितृपक्ष में नाग दिखने का धार्मिक संकेत

  1. पितरों की उपस्थिति का प्रतीक
    पितृपक्ष में सर्प का दिखना यह माना जाता है कि आपके पितृ आपके पास आए हैं और आपको याद कर रहे हैं। यह संदेश हो सकता है कि आप श्राद्ध, तर्पण या दान कार्य में कमी न करें।

  2. नाग देवता का आशीर्वाद
    हिंदू मान्यता में नाग धरती और पाताल के रक्षक हैं। घर में नाग का आना कभी-कभी इसे शुभ संकेत माना जाता है कि नाग देवता आपका ध्यान रख रहे हैं।

  3. चेतावनी का संदेश
    कुछ परंपराओं में इसे चेतावनी भी माना गया है कि पूर्वजों की पूजा या श्राद्ध कर्म में लापरवाही न बरती जाए।


क्या करें जब पितृपक्ष में नाग घर में दिखे?

  • पितरों को तर्पण और श्राद्ध विधि से संतुष्ट करें।

  • नाग देवता की प्रार्थना अवश्य करें।

  • घर-परिवार और संतान की रक्षा के लिए सच्चे मन से दान और पूजा करें।

  • सबसे ज़रूरी – सर्प को हानि पहुँचाने से बचें।


नाग देवता और पितरों को शांत करने की सरल पूजा विधि

1. स्नान और शुद्धि

प्रातः स्नान करके स्वच्छ वस्त्र पहनें और पूजा स्थान को गंगाजल से शुद्ध करें।

Sapna Dekhna: सपना में सांप दिखें तो मिलता है ये खास संकेत

2. नाग देवता की पूजा

  • आँगन या तुलसी के पास नाग देवता का चित्र/मूर्ति या मिट्टी से बनाया हुआ चिन्ह स्थापित करें।

  • उन पर दूध, जल, फूल और अक्षत चढ़ाएँ।

  • दीपक और धूप जलाएँ।

  • मंत्र जप करें –

    ॐ नमो भगवते वासुकये नमः ।

    या

    ॐ नागदेव्यै नमः ।

3. पितरों का तर्पण

  • जल में काला तिल, पुष्प और थोड़ा दूध मिलाकर पितरों को अर्पित करें।

  • तर्पण के समय उच्चारण करें –

    ॐ पितृभ्यः स्वधा नमः ।

4. भोजन और दान

  • श्राद्ध तिथि पर ब्राह्मण, गाय या किसी गरीब को भोजन कराएँ।

  • गुड़, अन्न, तिल या वस्त्र का दान करें।


निष्कर्ष

पितृपक्ष में नाग देवता का घर में दिखना केवल संयोग नहीं, बल्कि धार्मिक मान्यता के अनुसार पितरों का संदेश और नाग देवता का संकेत है। इसका मुख्य अर्थ है कि आपको पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता और श्रद्धा भाव से तर्पण, श्राद्ध और दान कार्य करना चाहिए।


बालोद: शराबी बेटे ने पिता को लात-घूंसों से पीटा, इलाज के दौरान मौत

बालोद। जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। पुरूर थाना क्षेत्र के ग्राम चंदनबिरी में शराबी बेटे ने अपने ही 68 वर्षीय पिता की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल पिता को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

पारिवारिक विवाद से शुरू हुई घटना

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक लक्ष्मु सोरी (68 वर्ष) देर रात घर पर मौजूद थे। इसी दौरान उनके बेटे यशपाल सोरी, जो शराब के नशे में था, वह शराबी था, उनसे विवाद करने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी बेटे ने अपने पिता पर लात-घूंसों से हमला कर दिया।

पिटाई इतनी बेरहमी से की गई कि लक्ष्मु सोरी अधमरा होकर बेहोश हो गए।

अस्पताल में मौत

परिजनों ने तत्काल गंभीर हालत में लक्ष्मु सोरी को धमतरी जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने कई घंटों तक इलाज किया, लेकिन गंभीर चोटों की वजह से उनकी मौत हो गई।

अस्पताल प्रशासन ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।

आरोपी बेटा गिरफ्तार

घटना की जानकारी मिलते ही पुरूर थाना पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी यशपाल सोरी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी का अपने पिता के साथ पहले भी विवाद होता रहता था और कई बार मारपीट की घटनाएं हो चुकी थीं।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रिश्तों पर लगा कलंक

यह घटना इंसानियत और रिश्तों पर गहरे सवाल खड़े करती है। जिस बेटे को पिता ने पाल-पोसकर बड़ा किया, उसी ने शराब के नशे में उनकी जान ले ली।

रायपुर महिला थाना के बाहर खुद को आग लगाने वाली महिला की मौत, पुलिस की कार्रवाई पर उठ रहे सवाल

रायपुर। राजधानी रायपुर में महिला थाना के बाहर खुद को आग लगाने वाली महिला वर्षा गोस्वामी की इलाज के दौरान मौत हो गई। चार दिन तक ज़िंदगी और मौत से जूझने के बाद शनिवार को उसने अंतिम सांस ली। इस दर्दनाक घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है और पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

घटना का पूरा मामला

10 सितंबर को वर्षा गोस्वामी महिला थाना के बाहर पहुंची थी। बताया जाता है कि काउंसलिंग के लिए आने के बाद वह थाने के बाहर बैठी हुई थी। दोपहर लगभग 12 बजे, अचानक उसने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली और चीखते हुए थाने के अंदर घुस गई।

थाने में मौजूद पुलिसकर्मी तत्काल उसकी ओर दौड़े और पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। इसके बाद गंभीर रूप से झुलसी वर्षा को तुरंत डीकेएस अस्पताल ले जाया गया, जहां वह लगभग 70% तक झुलस गई थी। हालत नाज़ुक बनी रही और अंततः 14 सितंबर को उसने दम तोड़ दिया।

मृतका की बहन ने लगाए गंभीर आरोप

वर्षा की बहन ने मीडिया को बताया कि वर्षा ने साल 2020 में शिवम गोस्वामी से लव मैरिज की थी। शादी के बाद से ही वर्षा का जीवन नरक बन गया था।

  • शिवम जुआ और सट्टा खेलता था।

  • घर लौटकर वर्षा से मारपीट करता और उसे जान से मारने की धमकी देता।

  • कई बार उसे आधी रात को घर से बाहर निकाल देता।

  • वर्षा की बहन और भाई को चाकू मारने की धमकी भी देता था।

बहन के अनुसार, साल 2020 में शिवम ने वर्षा का सिर फोड़ दिया था और इस संबंध में पुरानी बस्ती थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। शिकायतों के बावजूद बार-बार आश्वासन ही मिलता रहा।

पुलिस की भूमिका पर सवाल

वर्षा ने कई बार महिला आयोग और पुलिस में गुहार लगाई, लेकिन समय रहते कोई कदम नहीं उठाया गया। इसी मायूसी में उसने यह खौफनाक कदम उठाया।

अब वर्षा की मौत के बाद पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर क्यों बार-बार शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई? अगर समय रहते उचित कदम उठाए जाते, तो शायद वर्षा की जान बच सकती थी।

जांच जारी

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मृतका की शिकायतों और पूरे घटनाक्रम की समीक्षा की जा रही है। हालांकि, महिला की मौत के बाद पुलिस पर गंभीर सवालिया निशान लग गए हैं और प्रशासनिक लापरवाही की चर्चा हर जगह हो रही है।

रायगढ़: कारोबारी से सरेराह 2.50 लाख की लूट, ग्रामीणों के दौड़ाने पर स्कूटी छोड़ जंगल की ओर भागे लुटेरे

रायगढ़: कारोबारी से सरेराह 2.50 लाख की लूट, ग्रामीणों के दौड़ाने पर स्कूटी छोड़ जंगल की ओर भागे लुटेरे

रायगढ़। जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार शाम सनसनीखेज लूट की वारदात हुई। स्कूटी सवार तीन अज्ञात लुटेरों ने मछली व्यापारी को रोककर ढाई लाख रुपए से अधिक नगदी लूट ली और फरार हो गए। ग्रामीणों ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन वे स्कूटी छोड़कर जंगल में भाग निकले।

ऐसे हुई लूट की घटना

मिली जानकारी के अनुसार, व्यापारी मोहम्मद रफीक, जो एमएम फिश कंपनी से जुड़े हुए हैं, शनिवार शाम लगभग 6 बजे बिलासपुर जा रहे थे। वे इलाके में मछली सप्लाई करने के बाद अलग-अलग जगहों से कलेक्शन राशि 2,57,660 रुपए लेकर लौट रहे थे।

इसी दौरान ग्राम खड़गांव और सिथरा के बीच स्कूटी सवार तीन लुटेरों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया और सरेराह लूट की वारदात को अंजाम दिया।

ग्रामीणों की सूझबूझ

लूट की भनक लगते ही आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और लुटेरों को पकड़ने का प्रयास किया। पकड़े जाने के डर से आरोपी अपनी स्कूटी छोड़कर जंगल की ओर भाग खड़े हुए।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही धरमजयगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लुटेरों द्वारा छोड़ी गई स्कूटी को जब्त कर लिया है और उनकी तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

दबाव में टीम इंडिया… बायकॉट की आंच ड्रेसिंग रूम तक, कप्तान सूर्यकुमार यादव की गौतम गंभीर संग सीक्रेट मीटिंग