Aaj Ka Rashifal: आज मेष, सिंह तुला, कुंभ के लिए दिन रहेगा शानदार, जाने आज का राशिफल

0
Aaj Ka Rashifal शनिवार
Aaj Ka Rashifal शनिवार

Aaj Ka Rashifal, 3 May 2025: आज शनिवार का राशिफल, मेष, सिंह तुला, कुंभ राशि वालों के लिए शानदार रहने वाला है। 3 मई 2025 का दिन मेष राशि वालों को कल अपनी मेहनत और प्रयास से बढ़कर किस्मत लाभ दिलाएगा,  वृषभ राशि वालों को आज लापरवाही से बचना चाहिए, सभी 12 राशियों का विस्तार से जानते हैं आज का राशिफल

मेष Aaj Ka Rashifal

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन काम और कमाई के लिहाज से लाभकारी रहेगा. आपको आज अपनी मेहनत और प्रयास से बढ़कर किस्मत लाभ दिलाएगा. आपने पूर्व में जो प्रयास किया है या निवेश किया है उसका भी आपको फायदा मिल सकता है. आपको नौकरी में अपने अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा. सामाजिक क्षेत्रों में आज आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा. कार्यस्थल पर आपको कुछ नया और रुचि के अनुसार काम करने का मौका मिल सकता है. आप धार्मिक आयोजनों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेंगे, जिससे आपकी छवि और भी निखरेगी. पार्टनरशिप में कोई भी काम करना आपके लिए बेहतर रहेगा.

वृषभ Aaj Ka Rashifal

आज अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा. आपको अपने काम पर भी पूरा ध्यान देना होगा साथ ही काम की प्राथमिकता तय करके काम करना होगा क्योंकि कुछ जरूरी काम छूट जाने या अटक जाने का अंदेशा है. आज आपके सितारे कहते हैं कि कागजातों के मामले में आपको लापरवाही से बचना चाहिए, किसी कागजात पर बिना पढे आपको हस्ताक्षर करने से कल बचना चाहिए. इतना ही नहीं आज आपको जोखिम भरे काम में हाथ कलमाने से बचना चाहिए. वैसे आपके लिए अच्छी बात यह है कि आज आपको परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा और बुद्धि कुशलता से चुनौतियों का सामना करने में आप सक्षम होंगे.

मिथुन Aaj Ka Rashifal

आपके लिए आज  का दिन शानदार रहेगा. किसी भी कार्य में आगे बढ़ने से पहले आपको उसके तमाम पक्षों को समझना होगा. आज आप घर की व्यवस्था और रखरखाव पर धन खर्च करेंगे. अपनी व्यावसायिक योजनाओं को बहुत सावधानी से क्रियान्वित करना होगा नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है. परिवार में किसी विशेष अवसर के कारण खुशियां आएंगी. आप सभी का सम्मान बनाए रखेंगे और लोगों से आपको सहयोग मिलेगा. आपके लिए सलाह है कि आज आप जो भी काम करें उस पर मन को केंद्रित करके रखें कई तरह के विचारों और काम में हाथ डालने से आपको नुकसान हो सकता है.

कर्क Aaj Ka Rashifal

आज का दिन कर्क राशि के लोगों के लिए थकान और परिश्रम भरा रहेगा. आपके ऊपर काम की जिम्मेदारी रहेगी. आर्थिक मामलों में आपको संभलकर चलना होगा. आपको आज उधार लेन देन से भी बचना होगा. सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को कार्यक्षेत्र में अधिक सतर्क रहना होगा और वरिष्ठजनों से तालमेल बनाकर रखना होगा. छात्रों को अपने प्रयासों के अनुरूप परिणाम मिलने से प्रसन्नता होगी. आज आपकी भेंट नए लोगों से हो सकती है, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी. वैवाहिक जीवन के मामले में दिन सामान्य रहेगा लेकिन जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखना होगा.

सिंह Aaj Ka Rashifal

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा. आपको अपनी कार्य योजनाओं में आज सफलता मिलेगी. जो लोग किसी योजना पर काम शुरू करने की सोच रहे हैं उनके लिए भी आज का दिन अनुकूल रहेगा. लेकिन आपके लिए यह जरूरी है कि कार्यस्थल पर आप किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें. वैसे आप कोई ऐसा काम निपटा सकते हैं जो लंबे समय से अटका हुआ था. आप परिवार में तालमेल बनाए रख पाने में आज सफल होंगे. वैवाहिक जीवन में आपको आज जीवनसाथी से पूरा सहयोग प्राप्त होगा.

कन्या Aaj Ka Rashifal

आपके कामकाज में आज प्रगति होगी और आपको सुख साधनों की भी प्राप्ति होगी. आपको भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति हो सकती है, जो लोग वाहन खरीदने के लिए प्रयासरत हैं उनकी कोशिश सफल हो सकती है. आप सरकारी क्षेत्र के काम को पूरा करने में सफल हो सकते हैं. कई अटके काम भी आपके पूर्ण होंगे. पारिवारिक जीवन में बच्चों की ओर से आपको खुशी मिलेगी. वैवाहिक जीवन आज आपका अनुकूल और सुखद रहेगा. आपको आज रोमांचक काम करने का भी अवसर मिलेगा. छात्र शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे.

तुला Aaj Ka Rashifal

आज आपके भीतर साहस और उत्साह का संचार बना रहेगा. आप जोखिम लेकर भी सफलता पाने के लिए प्रयास कर सकते हैं. आप अपने साहस और पराक्रम में वृद्धि का अनुभव करेंगे. सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका मिलने से आपका प्रभाव बढेगा. किसी मानसिक दुविधा और चिंता से भी आपको राहत मिलने वाली है. आप सरकारी कार्यक्रमों में भाग लेकर अच्छा खासा लाभ कमाने में सफल होंगे. परिवार के किसी सदस्य से आपको सुखद समाचार मिल सकता है. कारोबार में आपके तेजी की स्थिति बनी रहेगी लेकिन आपके लिए सलाह है कि अपने काम पर ध्यान दें, दूसरों के मामलों से दूरी बनाए रखें.

03 May Ank Jyotish: अंक ज्योतिष: इन अंक के लोगों के लिए आज का दिन बहुत खास

वृश्चिक Aaj Ka Rashifal

आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मिलाजुला परिणाम लेकर आया है. परिवार के किसी सदस्य की शादी की बात चल रही है तो बात आज पक्की हो सकती है. आपको परिवार के साथ मनोरंजक पल बिताने का मौका मिलेगा. किसी पड़ोसी अथवा मित्र का आपके घर आना जाना हो सकता है. आपको कोई कीमती वस्तु उपहार में मिल सकती है. आप अपने मूल्यों और परंपराओं को प्राथमिकता देंगे और बाहरी पक्षों के साथ तालमेल बढ़ाने में सफल होंगे. आपके लिए सलाह है कि किसी भी कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए आपको आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना चाहिए. संतान के सेहत को लेकर आप कुछ चिंतित रह सकते हैं.

धनु Aaj Ka Rashifal

आज आप रचनात्मक कार्यों में गहरी रुचि दिखाएंगे और आपके कलात्मक कौशल में निखार आएगा. आपके सहकर्मी आपको आज कार्यक्षेत्र में सहयोग प्रदान करेंगे. आपको व्यक्तित्व और व्यवहार आपको सम्मान दिलाएगा. आप वरिष्ठ सदस्यों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे और आपको अधिकारी वर्ग से प्रोत्साहन प्राप्त होगा. आपने किसी से कोई वादा किया है, तो उसे सफलतापूर्वक पूरा कर पाएंगे. कारोबार में आपको पूर्व में किए निवेश और परिश्रम का लाभ मिल सकता है. आपका सामाजिक दायरा भी आज बढ़ता दिख रहा है.

मकर Aaj Ka Rashifal

आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए शानदार और लाभकारी रहने वाला है. दान-पुण्य में आपकी रुचि बढ़ेगी और आप किसी सामाजिक कार्य में आज भागीदार बन सकते हैं. सितारे कहते हैं कि आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में किस्मत आगे बढ़ने में मदद करेगा. आपका कोई काम जो काफी समय से टल रहा है आज वह पूरा हो सकता है. वैसे आज आपको अपने बढ़ते खर्च पर नियंत्रण रखना होगा. जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनको आज सकारात्मक समाचार प्राप्त हो सकते हैं. आप किसी लंबी दूरी की व्यावसायिक यात्रा पर जा सकते हैं. आपके लिए सलाह है कि परिवार के किसी बड़े सदस्य पर दबाव बनाने से बचें, जल्दबाजी में लिए गए फैसले आपके लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं.

कुंभ Aaj Ka Rashifal

आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए कारोबार के लिहाज से लाभदायक रहेगा. आपको आज उन्नति और लाभ के कई बढ़िया अवसर प्राप्त होंगे. कार्यस्थल पर नए स्रोतों से लाभ मिलेगा, जिससे आय में वृद्धि होगी. लंबे समय से चली आ रही घरेलू समस्याओं से आज आपको राहत मिलने वाली है. सरकारी क्षेत्र के काम में आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति के सहयोग से लाभ मिलेगा. सेहत के मामले में आज आपको अपना ध्यान रखना होगा. कोई कानूनी मामला कोर्ट में चल रहा है तो आज आपको इसमें सकारात्मक परिणाम मिल सकता है. आपके विरोधी आज आपका अहित नहीं कर पाएंगे. शाम के समय आज आप दोस्तों के साथ मनोरंजन कर सकते हैं.

मीन Aaj Ka Rashifal

आज आपको अपनी आय और व्यय के बीच संतुलन बनाए रखने का प्रयास करना चाहिए. कार्यस्थल पर आपको अपने काम में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप अपने वरिष्ठों की सहायता से उन्हें दूर करने में सफल रहेंगे. आज आपकी मुलाकात किसी अजनबी व्यक्ति से हो सकती है, जिनसे आपको कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है. आज आपकी सकारात्मक सोच से आपको काफी लाभ होगा. आपको माता और मातृपक्ष से आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है. यदि आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह पैसा आपको वापस मिल सकता है.

03 May Ank Jyotish: अंक ज्योतिष: इन अंक के लोगों के लिए आज का दिन बहुत खास

0

Ank Jyotish अंक ज्योतिष शनिवार 03 मई  2025 को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अंक ज्योतिष यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा

अंक 1 Ank Jyotish

शनिवार आज का दिन आत्मविश्वास और सफलता से भरपूर है। आप जिस कार्य में हाथ डालेंगे, उसमें बेहतर परिणाम मिलेंगे। यदि किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करने की सोच रहे हैं, तो आज का दिन अनुकूल है। आपके विचारों को लोग गंभीरता से लेंगे। प्रेम जीवन में भी सकारात्मकता बढ़ेगी।

शुभ अंक- 52

शुभ रंग- सिल्वर

अंक 2 Ank Jyotish

शनिवार आज आप भावनाओं से अधिक प्रभावित रह सकते हैं। निर्णय लेते समय थोड़ा संयम रखें, वरना नुकसान हो सकता है। रिश्तों में भावनात्मक जुड़ाव तो होगा, लेकिन भावुक होकर कोई बड़ा फैसला न लें। कला, लेखन या रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

शुभ अंक- 22

शुभ रंग- ग्रे

अंक 3 Ank Jyotish

शनिवार आज का दिन भाग्यशाली है। समाज में आपकी छवि बेहतर होगी, और आपकी मेहनत को सराहना मिलेगी। वरिष्ठों से सहयोग प्राप्त होगा। वित्तीय मामलों में लाभ मिलने की संभावना है। प्रेम में ईमानदारी और साफ बातचीत आपको रिश्तों में मजबूती देगी।

शुभ अंक-12

शुभ रंग- हरा

अंक 4 Ank Jyotish

शनिवार आज का दिन थोड़ा असंतुलन वाला हो सकता है। कुछ अनजानी रुकावटें आ सकती हैं। काम में मन नहीं लगेगा या लोग आपकी बातों को नजरअंदाज कर सकते हैं। धैर्य रखें। जीवनसाथी या प्रेमी से सलाह लेने पर लाभ होगा। निवेश से फिलहाल बचें।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- क्रीम

अंक 5 Ank Jyotish

शनिवार आज का दिन भागदौड़ वाला लेकिन फलदायक है। छोटी यात्राएं लाभ दे सकती हैं। नौकरी या व्यापार में बदलाव की सोच सकते हैं। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात आपके भविष्य के लिए शुभ हो सकती है। प्रेम जीवन में बातचीत के दौरान थोड़ी सावधानी रखें।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- पीला

अंक 6 Ank Jyotish

शनिवार आज आप सौंदर्य, प्रेम और विलासिता की ओर आकर्षित रहेंगे। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अच्छा दिन है। अविवाहित लोगों के लिए नए रिश्तों के प्रस्ताव आ सकते हैं। किसी क्रिएटिव फील्ड में हैं तो आपकी कला की सराहना होगी। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- गोल्डन

अंक 7 Ank Jyotish

शनिवार आत्मचिंतन और शांति का दिन है। आज आप भीड़ से दूर रहना चाहेंगे और मानसिक रूप से स्थिरता की तलाश करेंगे। किसी गहरे विषय पर अध्ययन या अध्यात्म में मन लगेगा। पार्टनर के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ाव महसूस होगा। अचानक कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

शुभ अंक- 27

शुभ रंग- वॉइलेट

अंक 8 Ank Jyotish

शनिवार आज आप मेहनत करेंगे और उसका फल भी मिलेगा। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं लेकिन आप उन्हें निभा पाएंगे। पुराने अटके हुए कार्य अब गति पकड़ेंगे। कुछ कानूनी या सरकारी मामलों में लाभ मिल सकता है। थोड़ी थकान महसूस हो सकती है।

शुभ अंक- 14

शुभ रंग- लाल

अंक 9 Ank Jyotish

शनिवार आज आप ऊर्जा और जोश से भरे रहेंगे। यदि किसी विवाद में उलझे हैं, तो आप मजबूती से अपनी बात रखेंगे। लीडरशिप क्षमता सामने आएगी। प्रेम संबंधों में थोड़ी गर्मजोशी रहेगी, लेकिन ध्यान रखें कि वाणी पर संयम बनाए रखें।

शुभ अंक- 12

शुभ रंग- लेमन

Aaj Ka Panchang 3 May 2025 : षष्ठी तिथि,जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का वक्त

0
Aaj Ka Panchang
Aaj Ka Panchang

Aaj Ka Panchang 3 May 2025 : 3 मई 2025, आज गंगा जयंती और रामानुजाचार्य जयंती मनाई जाएगी। राहुकाल सुबह 9 बजे से 10:30 तक रहेगा। षष्ठी तिथि सुबह 7:53 तक रहेगी, फिर सप्तमी लगेगी। शुभ कार्य के लिए ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:13 से 4:55 तक रहेगा।

Aaj Ka Panchang 3 May 2025: राष्ट्रीय मिति वैशाख 13, शक संवत 1947, वैशाख, शुक्ल, षष्ठी, शनिवार, विक्रम संवत 2082। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 21, जिल्काद 04, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 03 मई सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतुः। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। षष्ठी तिथि प्रातः 07 बजकर 53 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ।

Aaj Ka Panchang 3 May 2025 पुनर्वसु नक्षत्र मध्याह्न 12 बजकर 34 मिनट तक उपरांत पुष्य नक्षत्र का आरंभ। शूल योग अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 41 मिनट तक उपरांत गण्ड योग का आरंभ। तैतिल करण प्रातः 07 बजकर 53 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चन्द्रमा प्रातः 06 बजकर 37 मिनट तक मिथुन उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार श्री गंगा जयंती, श्री रामानुजाचार्य जयंती।

सूर्योदय का समय 3 मई 2025 : सुबह में 5 बजकर 37 मिनट तक।

सूर्यास्त का समय 3 मई 2025 : शाम में 6 बजकर 58 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त 3 मई 2025 :

Aaj Ka Panchang 3 May 2025 ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 13 मिनट से 4 बजकर 55 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 31 मिनट से 3 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्य रात्रि रात में 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 39 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 6 बजकर 57 मिनट से 7 बजकर 18 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 3 मई 2025 :

Aaj Ka Panchang 3 May 2025 सुबह में 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक राहुकाल रहेगा। सुबह में 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 8 बजकर 57 मिनट से 10 बजकर 37 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल शाम में 5 बजकर 12 मिनट से 6 बजकर 5 मिनट तक।

आज का उपाय : आज शनि स्त्रोत पाठ करना लाभकारी रहेगा।

छत्तीसगढ़ महासमुंद, बस्तर, कांकेर, धमतरी, दंतेवाड़ा समेत 9 जिलों में आज भी अंधड़ के साथ बारिश का अलर्ट

0
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़

रायपुर। Chhattisgarh छत्तीसगढ़ के कई जिले में बीते दिन गुरुवार को एकाएक चेंज हुए  मौसम ने हलचल मचा दी। अंधड़ के साथ हुई बारिश से बेमेतरा में दीवार गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई थी और चार लोग घायल हो गए थे। वहीं मौसम विभाग( Chhattisgarh) ने आज फिर से सरगुजा, महासमुंद, गरियाबंद, धमतरी, कांकेर, नारायणपुर, कोण्डागांव, बस्तर और दंतेवाड़ा जिले में अंधड़ का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, 40-50 KM प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि के भी आसार हैं।

93 KM की गति से रायपुर में तूफान

दुर्ग-भिलाई सहित कई शहरों में गुरुवार शाम सवा चार बजे से शुरू हुए तूफान ने हडकंप मचा दिया। 93 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा ने प्रदेश के कई जिलों में जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। राजधानी रायपुर में हजारों लोग तूफान के दौरान सड़कों पर फंसे रहे।

दो मजदूरों की मौत हुई

बेमेतरा जिले में राइस मिल में बोरियों के नीचे दबकर दो मजदूरों नंदकुमार निषाद, बिसवंतीन साहू की मौत हो गई। रायपुर में देवेंद्र नगर में नेताजी चौक का शेड गिर गया। मौसम विभाग के अनुसार रायपुर में दस साल बाद ऐसा तूफान आया है। इसके चलते रेल और विमान सेवा भी प्रभावित हुई।

Aaj Ka Rashifal 2 May 2025: शुक्रवार को इन जातकों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें आज का राशिफल

0
Aaj Ka Rashifal
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 2 May 2025:  02 मई 2025 आज शुक्रवार को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। चंद्र राशि के मुताबिक, शुक्रवार 2 मई 2025 का दिन कैसा रहेगा? जानें मेष से मीन राशि तक आज का दैनिक राशिफल…

मेष Aaj Ka Rashifal

शुक्रवार आज मिथुन राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा तीसरे भाव में है. विचारों में गतिशीलता से आज दुविधा का अनुभव होगा. जिससे किसी एक निर्णय पर नहीं पहुंच सकेंगे. आज का दिन आपके लिए व्यवसाय के क्षेत्र में प्रतियोगिता का रहेगा. आप प्रतियोगिता को जीतने की कोशिश में लगे रहेंगे. इसके बावजूद भी नए काम शुरू करने की प्रेरणा मिलेगी और आप नए कार्य आरंभ भी कर सकेंगे. किसी मीटिंग के लिए कोई यात्रा भी होगी. लेखन कार्य के लिए दिन अच्छा है. परिवार के साथ समय अच्छा गुजरेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय लाभ का है.

वृषभ Aaj Ka Rashifal

शुक्रवार आज मिथुन राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा दूसरे भाव में है. आज आपको मन को स्थिर बनाए रखने का प्रयास करना चाहिए. मनोदशा कमजोर रहेगी. समझौतावादी प्रवृत्ति रखने से आपको नुकसान नहीं होगा. आज संभव हो, तो प्रवास टालें. कलाकारों एवं सलाहकारों के लिए दिन बहुत अनुकूल है. किसी नए काम की शुरुआत आज दोपहर के बाद बिल्कुल ना करें. गृहस्थजीवन में जीवनसाथी के साथ कोई मतभेद हो सकता है. कार्यस्थल पर भी अधीनस्थों का विशेष सहयोग नहीं मिलने से परेशान हो सकते हैं.

मिथुन Aaj Ka Rashifal

शुक्रवार आज मिथुन राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा पहले भाव में है. तन-मन से ताजगी और प्रसन्नता का अनुभव होगा. घर में मित्रों, सगे- संबंधियों के आगमन से खुशी का वातावरण रहेगा. अच्छा भोजन और सुंदर वस्त्र आभूषण मिलने के योग हैं. आज का दिन आर्थिक लाभ का दिन है. मित्रों तथा सगे-संबंधियों से भेंट- उपहार मिलेगा. दांपत्यजीवन में सुख-शांति और निकटता अनुभव होगा. नेगेटिव विचारों को मन पर हावी नहीं होने दें. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा.

कर्क Aaj Ka Rashifal

शुक्रवार आज मिथुन राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा बारहवें भाव में है. आपको शारीरिक और मानसिक भय का अनुभव होगा. मन में उलझन के कारण निर्णय लेना बहुत कठिन हो जाएगा. पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद होने से उदासी बढ़ेगी. माता के स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता हो सकती है. खर्च बढ़ सकता है. विवाद से दूर रहने की सलाह आपको दी जाती है. आर्थिक नुकसान होने की आशंका बनी रहेगी.

सिंह Aaj Ka Rashifal

शुक्रवार आज मिथुन राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा ग्यारहवें भाव में है. आपको व्यापार में लाभ होगा और आय बढ़ेगी. अच्छा भोजन मिलेगा और मित्रों के साथ बाहर घूमने जाने की संभावना बनेगी. मित्र आपके लिए सहायक सिद्ध हो सकेंगे. संतान की तरक्की देखकर अच्छा लगेगा. बुजुर्गों का साथ मिलेगा. अच्छे प्रसंग आयोजित होंगे. महिलाओं को सुख का अनुभव होगा. नई वस्तु की खरीदारी के लिए समय अच्छा है. प्रेम जीवन में संतुष्टि बनी रहेगी. सकारात्मक विचार रहने से कार्य में भी मन लगेगा.

कन्या Aaj Ka Rashifal

शुक्रवार आज मिथुन राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा दसवें भाव में है. आज आप नए काम की योजना को अमल में ला सकेंगे. व्यापार और नौकरी करने वाले लोगों को लाभ मिल सकेगा. अधिकारी आप पर कृपा दृष्टि बनाए रखेंगे. उच्च पद मिलने की संभावना है. पिता से कोई लाभ मिल सकता है. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. परिवार में माहौल आनंदमय रहेगा. बिजनेस के काम से किसी छोटी यात्रा होने की संभावना है. दांपत्यजीवन में मेल-जोल रहेगा.

तुला Aaj Ka Rashifal

शुक्रवार आज मिथुन राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा नवें भाव में है. साहित्य में रुचि रखने वाले बौद्धिक लोगों से मिलकर ज्ञान की चर्चा में समय व्यतीत होगा. नए काम की शुरुआत आप कर पाएंगे. किसी लंबे सफर पर या किसी धार्मिक यात्रा पर जाना हो सकता है. विदेश में रहने वाले आपके रिश्तेदार या दोस्तों से बातचीत की संभावना है. दोपहर के बाद आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. इस दौरान आपका मन भी किसी काम में नहीं लगेगा. संतान के मामले में चिंता रहेगी. हालांकि नकारात्मकता से दूर रहने का प्रयास करना चाहिए.

वृश्चिक Aaj Ka Rashifal

शुक्रवार आज मिथुन राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा आठवें भाव में है. आपको पेट दर्द, दमा, खांसी जैसी तकलीफ हो सकती हैं, इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें. शरीर और मन अस्वस्थ रहने से बेचैनी रहेगी. आज समय पर आपके काम पूरा होने में विलंब हो सकता है. गुस्से पर आपको नियंत्रण रखना पड़ेगा. कार्यस्थल या सरकार के कड़े नियम आपको कठिनाई में डाल देंगे. खर्च बढ़ सकता है. पानी वाली जगहों से आज दूरी बनाए रखें. प्रेम जीवन की नकारात्मकता को दूर करने के लिए साथी के विचारों को भी महत्व दें.

धनु Aaj Ka Rashifal

शुक्रवार आज मिथुन राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा सातवें भाव में है. आज का दिन स्वास्थ्य के लिए अच्छा है. आप किसी भी बात का विश्लेषण अच्छे से कर सकेंगे. प्रवास, मनोरंजन, मित्रों के साथ मुलाकात, स्वादिष्ट भोजन और सुखद चीजों की खरीदारी आपको अधिक आनंदित करेगी. पार्टनरशिप के काम से लाभ हो सकता है. जीवनसाथी के साथ सम्बंध मजबूत होंगे. मान-सम्मान बढ़ेगा. किसी बात की जल्दबाजी आपको नुकसान करवा सकती है.

मकर Aaj Ka Rashifal

शुक्रवार आज मिथुन राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा छठे भाव में है. व्यापार में वृद्धि होगी। आर्थिक दृष्टि से आपका दिन लाभदायक होगा. आर्थिक कामकाज अच्छी तरह से पूरा कर सकेंगे. परिवार में सुख- शांति बनी रहेगी. आपके साथ काम करने वाले तथा अधीनस्थ कर्मचारी का सहयोग आपको प्राप्त होगा. ननिहाल पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा. विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे. आप कानूनी मामलों में थोड़ा सावधान रहें.

कुंभ Aaj Ka Rashifal

शुक्रवार आज मिथुन राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा पांचवें भाव में है. आज आपको अपने स्वास्थ्य तथा संतान की चिंता परेशान करेगी. तेजी से विचार बदलने से आपकी मानसिक स्थिति कमजोर रहेगी. किसी भी काम की नई शुरुआत के लिए दिन अच्छा नहीं है. कार्यस्थल पर आपका मन काम में नहीं लगेगा. काम आज आपको बोझ लगेगा और आप ज्यादातर समय आराम करना पसंद करेंगे. यात्रा आज स्थगित ही रखें। विचारों में नकारात्मकता आपको नुकसान पहुंचा सकती है.

मीन Aaj Ka Rashifal

शुक्रवार आज मिथुन राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा चौथे भाव में है. आपके तन-मन में बेचैनी अनुभव होगी. पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद या झगड़ा हो सकता है. मां की तबीयत खराब होने की आशंका बनी रहेगी. किसी काम के पूरा ना होने से आपका उत्साह ठंडा पड़ जाएगा. आपको नींद नहीं आने से अस्वस्थता का अनुभव होगा. पानी वाली जगहों से आज दूर ही रहें. मकान, वाहन या अन्य संपत्ति से सम्बंधित मामलों में चिंता बढ़ सकती है.

02 May Ank Jyotish: अंक ज्योतिष: जानें शुक्रवार का लक्की नंबर और शुभ रंग

0
02 May Ank Jyotish
02 May Ank Jyotish

Ank Jyotish अंक ज्योतिष शुक्रवार 02 मई  2025 को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अंक ज्योतिष यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा

मूलांक 1 Ank Jyotish

आज पेशेवर कार्यों में आपको अच्छी सफलता मिलने की संभावना है। काम के सिलसिले में छोटी यात्राएं संभव हैं। लेकिन सेहत के लिहाज से आज का दिन मिलाजुला रहने वाला होगा। प्रेम जीवन जीने वाले जातकों के बीच कुछ मतभेद पनप सकते हैं।

शुभ अंक- 35

शुभ रंग- गहरा लाल

मूलांक 2 Ank Jyotish

आज नौकरीपेशा जातकों को लिए दिन शानदार रहेगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। आप कोई भी काम करें तो उसमें एकाग्रता जरूर बना कर रखें। प्रेम संबंधों में सावधानी रखें और गुस्से को काबू में रखें।

शुभ अंक – 31

शुभ रंग – बैंगनी

मूलांक 3 Ank Jyotish

आज आपके करियर में उछाल देखने को मिल सकता है। आप अपने कौशल के बल पर कोई भी मुकाम हासिल करने में कामयाब रहेंगे। पार्टनर की तरफ आपका रूझान बढ़ेगा। व्यापार करने वाले जातकों अच्छा मुनाफा हासिल हो सकता है।

शुभ अंक – 26

शुभ रंग – लेमन

मूलांक 4 Ank Jyotish

नौकरीपेशा जातकों को कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। अपने साथी के प्रति मन में कुछ ख्याल आ सकते हैं जिसको आपको जरूर पूरा करना होगा। आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं कारगर साबित होंगी। शिक्षा के लिए किए जाने वाले प्रयास सफल होंगे।

शुभ अंक – 15

शुभ रंग – नारंगी

Aaj Ka Panchang 02 May 2025 पंचमी, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

मूलांक 5 Ank Jyotish

नौकरी के बेहतर अवसर आपको मिल सकते हैं। आज जिसमें वेतनवृद्धि और प्रमोशन के योग भी है। जीवन शैली में बदलाव आ सकता है। किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। अचानक धन लाभ भी होगा जिसमें आपका किसी को दिया हुआ उधार धन वापस मिल सकता है। दिनभर सकारात्मक नजरिया बना रहेगा। पार्टनर संग रिश्ते बेहतर रहेंगे।

शुभ अंक – 17

शुभ रंग- पीला

मूलांक 6 Ank Jyotish

आज धार्मिक कार्यों के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी जिससे आप मुश्किल से मुश्किल काम बहुत ही आसानी से करने में कामयाब रहेंगे। कुछ पारिवारिक समस्याओं से जूझना पड़ सकता है जिसमें आपको तालमेल बनाकर चलना होगा। आपकी सेहत में कुछ नुकसान होने का अंदेशा है।

शुभ अंक – 10

शुभ रंग – गुलाबी

मूलांक 7 Ank Jyotish

आज आपको किसी तरह की खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। धर्म-कर्म की तरफ आपका रूझान बढ़ सकता है। दिन लाभ से भरा रह सकता है। परिवार के सदस्यों की जररूतों को ध्यान में रखते हुए आपके कुछ एक्ट्रा खर्चें हो सकते हैं।

शुभ अंक – 6

शुभ रंग – लाल

मूलांक 8 Ank Jyotish

आज पूरा दिन सकारात्मकता से भरा रहने वाला होगा। कार्यक्षेत्र में आपको मान-सम्मान और प्रतिष्ठा मिलेगी। कला कौशल के बल पर आप आज मुश्किल से मुश्किल काम को आसानी से करने में कामयाब होंगे। परिवार के सदस्यों का अच्छा साथ मिलेगा।

शुभ अंक – 1

शुभ रंग – नीला

मूलांक 9 Ank Jyotish

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला होगा। कार्यों में तेजी आएगी। काम के सिलसिले में यात्राएं कर सकते हैं। जीवनसाथी का अच्छा साथ मिलने से मन में चल रही किसी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। आज आपको आवेश में आकर कोई भी काम नहीं करना है।

शुभ अंक-15

शुभ रंग – सफेद

Aaj Ka Panchang 02 May 2025 पंचमी, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

0
Aaj Ka Panchang 02 May 2025
Aaj Ka Panchang 02 May 2025

Aaj Ka Panchang 02 May 2025: 02 मई 2025 को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। इस दिन आर्द्रा नक्षत्र और धृति योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शुक्रवार को अभिजीत मुहूर्त 11:45 − 12:36 मिनट तक रहेगा। राहुकाल 11:45 − 12:36 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा मिथुन राशि में संचरण करेंगे।

Aaj Ka Panchang 02 May 2025 हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी देते हैं।

Aaj Ka Panchang 02 May 2025

तिथि     पंचमी    09:18 तक

नक्षत्र     आर्द्रा     13:07 तक

प्रथम करण        बालवा   09:18 तक

द्वितीय करण       कौवाला 20:34 तक

पक्ष       शुक्ल

Aaj Ka Panchang 02 May 2025

वार       शुक्रवार

योग       धृति      27:19 तक

सूर्योदय  05:45

सूर्यास्त  18:36

चंद्रमा    मिथुन

Aaj Ka Panchang 02 May 2025

राहुकाल            10:34 − 12:11

विक्रमी संवत्      2082

शक संवत          1947    विश्वावसु

मास      वैशाख

शुभ मुहूर्त          अभिजीत           11:45 − 12:36

महासमुंद, पटवारी का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, ग्रामीण पहुंचे कलेक्टोरेट

0
पटवारी
पटवारी

महासमुंद। पिथौरा ब्लाक के ग्राम पंड्रीपानी में पदस्थ पटवारी का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। इस मामले को लेकर यहां के ग्रामीण कलेक्टोरेट पहुंचकर पटवारी विजय प्रभाकर के खिलाफ कार्रवाई की मांग किए हैं। इसके अलावाउ पटवारी विनय पटेल द्वारा ग्रामीणों के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने की शिकायत भी की है।

ग्रामीणों ने कलेक्टर से भेंट कर पंड्रीपानी के पटवारी विजय प्रभाकर द्वारा एक साल पूर्व खसरा, B वन देने के एवज में 5 सौ रुपये का रिश्वत लेने का कथित वीडियो कलेक्टर को देकर कार्रवाई की मांग की. इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि पंड्रीपानी हल्का नंबर 50 के पटवारी विजय प्रभाकर खसरा, B वन निकालने के नाम पर 500 सौ रुप, की मांग कर रहे हैं और उनके हाथ में 500 सौ का नोट दिख रहा है. ग्रामीण ने निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग की. वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि पटवारी विनय पटेल पटवारी संघ के अध्यक्ष हैं. और रिश्वत लेने के वीडियो को डिलीट करने का दबाव बना रहे हैं.

छत्तीसगढ़, 20 हजार रिश्वत लेते हुए पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

यहां देखें वायरल वीडियो

छत्तीसगढ़, 20 हजार रिश्वत लेते हुए पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

0
पटवारी
पटवारी

सूरजपुर. भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी (ACB) की लगातार कार्रवाई जारी है. आज ACB की टीम ने सूरजपुर जिले के डुमरिया गांव में पटवारी को बीस हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है.

जानकारी के मुताबिक, डुमरिया गांव के पटवारी भानु सोनी नामांतरण के लिए किसान से रिश्वत ले रहा था. ACB की टीम ने मौके पर दबिश देकर पटवारी को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया.

महासमुंद, कपड़ा कारोबारी की बेदम पिटाई, एक माह बाद FIR दर्ज!  

महासमुंद, कपड़ा कारोबारी की बेदम पिटाई, एक माह बाद FIR दर्ज!  

0
FIRFIR
FIR

महासमुंद। रेलवे स्टेशन मार्ग में स्थित प्रिया वस्त्रालय के संचालक की बेदम पिटाई करने के मामले में पुलिस ने एक माह बाद FIR दर्ज की है। पुलिस ने कपड़ा कारोबारी हेमंत बोथरा के रिपोर्ट पर महासमुंद निवासी महेंद्र जैन पिता स्व. शांतिलाल जैन के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

यहां पढ़िए पुलिस FIR

महासमुंद निवासी प्रार्थी हेमंत बोथरा प्रिया वस्त्रालय ने पुलिस को एक शिकायत आवेदन पत्र दिया था, जांच  में पुलिस ने पाया कि दिनांक 21 मार्च 2025 को प्रातः 7.00 बजे से 7.30 बजे के बीच मेघ बसंत महासमुंद निवासी महेन्द्र जैन के द्वारा पुरानी रंजिशवंश हेमंत बोथरा को अश्लील गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देते, डंडे से मारपीट किया। आरोपित के खिलाफ पुलिस ने अपराध धारा 296, 115(2),351(3) BNS  का घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

डंडे से की बेदम पिटाई

प्रार्थी ने अपने आवेदन में पुलिस को बताया कि  दिनांक 21.3.2025 को प्रातः भ्रमण करने हेतु मेघ बसंत जहां मेरे परिचित लोग निवासरत हैं, गया था। उसी समय महेन्द्र जैन द्वारा पुरानी रंजिशवश अपने घर से डंडा लेकर आया और गाली-गलौज करते हुए तथा जान से मारने की धमकी देते हुये डंडे से अचानक मुझ पर हमला कर दिया, जिससे मैं गिर गया। महेन्द्र जैन के द्वारा मेरे शरीर पर डंडे से 30 से 40 बार डंडों से वार किया,

जिससे मेरे शरीर पर पीठ में, पैर में, दोनों हाथ में, अंगुलियों में, पंजों पर जैसे शरीर में अन्य हिस्से में चोटें आयी हैं। घटना स्थल पर लगे CCTV कैमरा से घटना देखी जा सकती है। कृपया उचित जांच कर प्राथमिक जांच कर कार्यवाही करने की कृपा करें। दिनांक 21/03/2025 संलग्ना- महेन्द्र  जैन के द्वारा मारने से शरीर पर लगे चोटो के फोटोग्राफ की प्रतिलिपि भी प्रार्थी ने पुलिस को दिया है।