छत्तीसगढ़, धनकुबेर निकला ये अफसर, 1 किलो सोना समेत करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

0
छत्तीसगढ़, धनकुबेर निकला ये अफसर
छत्तीसगढ़, धनकुबेर निकला ये अफसर

रायपुर। छत्तीसगढ़ CBI (Central Bureau of Investigation) ने बिलासपुर में रेलवे के जिस चीफ इंजीनियर को 32 लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है, उनके ठिकानों में बेनामी संपत्ति मिलने का सिलसिला जारी है। CBI ने आरोपी अफसर और उसके भाई के ठिकानों में आय से अधिक संपत्ति की जब्त की है। जिसमें रांची, बिलासपुर और दिल्ली स्थित ठिकानों में छापेमारी के बाद 70 लाख कैश और एक किलो सोना जब्त किया है।

इसके अलावा उसकी रांची में ज्वेलरी शॉप, डायमंड और रेडीमेड गारमेंट्स का शो रूम, फ्लैट्स और एक कॉम्प्लेक्स के साथ ही बेगुसराय में फैक्ट्री की भी जानकारी जुटाई है।

CBI ने रेलवे में ठेका दिलाने के नाम पर अवैध वसूली करने और 32 लाख रिश्वत लेने के मामले का खुलासा करने के बाद आरोपी चीफ इंजीनियर विशाल आनंद की कुंडली खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि वो चर्चित अफसर रहे हैं। पिछले लंबे समय से बिलासपुर में पदस्थ रहे हैं। दो अलग-अलग पदों पर रहते हुए उन पर कई बार अनियमितताओं के आरोप भी लगे हैं।

छत्तीसगढ़ बिलासपुर ट्रांसफर होने से पहले विशाल आनंद रांची डिवीजन में तीन साल तक इंजीनियरिंग विभाग में सीनियर डीईएन (कोऑर्डिनेशन) के पद पर पदस्थ थे। साथ ही रेल कार्पोरेशन में भी पदस्थ रहे हैं। उनकी पोस्टिंग की जानकारी लेकर CBI की टीम दस्तावेज खंगाल रही है।

महासमुंद, अवैध रेत उत्खनन, 11 पंचायतों को प्रशासन ने थमाया नोटिस

0
महासमुंद, अवैध रेत उत्खनन
महासमुंद, अवैध रेत उत्खनन

महासमुंद 1 मई 2025/ अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं सक्षम अधिकारी महासमुंद हरिशंकर पैंकरा ने महासमुंद अनुविभाग अंतर्गत शामिल 11 ग्राम पंचायतों के सरपंच और समस्त पंचों को नोटिस जारी कर कहा है कि ग्राम पंचायत के सीमा क्षेत्र के नदी नाले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन किया जा रहा है। जिस पर तत्काल रोक लगाएं उन्होंने ग्राम पंचायत बरबसपुर, कनेकेरा,

गढ़सिवनी, अछोला, लहंगर, पीढ़ी, अमलोर, चूहरी, सिरपुर, चिंगरौद और पासिद के सरपंच को नोटिस जारी कर कहा है कि यह संज्ञान में आ रहा है आपके ग्राम पंचायत अंतर्गत नदी/नाले में अवैध रूप से रेत उत्खनन एवं परिवहन किया जा रहा है। छ०ग० पंचायत राज अधिनियम 1993 तथा गौण खनिज नियम, 1996 के अन्तर्गत ग्राम पंचायत अर्न्तगत स्थित शासकीय संपत्तियों की सुरक्षा एवं संवर्धन की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की है।

आपके द्वारा अपने दायित्वों का निर्वहन दृढता पूर्वक नहीं किया जा रहा है, लापरवाही बरती जा रही है, जिससे की शासकीय राशि की हानि हो रही है। अतः अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर रोक लगाना सुनिश्चित करे अन्यथा आपके विरूद्ध छ०ग० पंचायत राज अधिनियम 1993 के अन्तर्गत धारा  39/40 के अंतर्गत कार्यवाही की जावेगी। आदेश में 8 मई को सुबह 11 बजे न्यायालय में उपस्थित होकर दस्तावेजमय सहित अपना पक्ष रखने कहा गया है, नहीं तो एक पक्षीय कारवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री विनय लंगेह के निर्देशानुसार जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर सतत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। खनिज एवं राजस्व विभाग द्वारा लगातार ऐसे मामलों में कार्रवाई की जा रही है।

छत्तीसगढ़: आने वाले पांच दिनों तक गडगड़ाहट के साथ होगी बारिश, ओलावृष्टि की भी चेतावनी

0
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़

रायपुर। इस समय छत्तीसगढ़ में मौसम सुहावना हो गया है। आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम का खुशनुमा रहने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं और बारिश होने की संभावना है. कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हो सकती है. इस बदले मौसम का मुख्य कारण राजस्थान से केरल तक फैली द्रोणिका और हवाओं का चक्रवाती परिसंचरण है. लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

इस कारण मौसम हुआ चेंज

दक्षिण-पश्चिम राजस्थान से लेकर उत्तर केरल तक एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका औसतन समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई तक फैली हुई है. इसके अलावा उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के ऊपर भी 0.9 किमी की ऊंचाई पर एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है. इन मौसमी परिस्थितियों के कारण छत्तीसगढ़ में बादल, वर्षा और ओलावृष्टि जैसी गतिविधियों में वृद्धि हो रही है.

छत्तीसगढ़ में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

मौसम वैज्ञानिक HP चंद्रा के अनुसार, 01 मई को छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और ओलावृष्टि हो सकती है. वहीं, एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं. राज्य में अगले पांच दिनों तक गरज-चमक, तेज हवाएं और वर्षा की संभावना बनी हुई है. इसके अलावा 2 दिनों बाद भी कुछ स्थानों पर 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और वर्षा होने की संभावना जताई गई है.

तापमान में बदलाव की संभावना नहीं

छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में किसी विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है. बीते 24 घंटों में रायपुर में सर्वाधिक तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस और अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा जगदलपुर 5, बकावंड 3, करपावंड, कुनकुरी, माना-रायपुर-एपी, सन्ना, मुंगेली, लाभांडीह, खरसिया, चांपा – 2, रायगढ़, पेंड्रा रोड, जांजगीर, धमतरी, बलौदा, नानगुर, बड़ेराजपुर, पुसौर, माकड़ी, अकलतरा, लोहांडीगुड़ा, नांदघाट, कोटाडोल- 1 वर्षा दर्ज किया गया है. वहीं 01 मई को रायपुर में आकाश आंशिक रूप से मेघाच्छादित रहेगा और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है.

Aaj Ka Panchang 1 May 2025: आज के शुभ मुहूर्त, शुभ योग-नक्षत्र और राहुकाल समय

0
Aaj Ka Panchang
Aaj Ka Panchang

Aaj Ka Panchang 1 May 2025: हिन्दू पंचांग के अनुसार 1 मई 2025, गुरुवार को बैशाख माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। यह तिथि 30 अप्रैल दोपहर 02:12 से 1 मई सुबह 11:23 तक रहेगी। जानते है आज के शुभ मुहूर्त, शुभ योग-नक्षत्र और राहुकाल समय।

Aaj Ka Panchang

शुभ मुहूर्त, शुभ योग, नक्षत्र और राहुकाल

Aaj Ka Panchang 1 May 2025: हिन्दू पंचांग के अनुसार 1 मई  2025, गुरुवार को बैशाख माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। यह तिथि 30 अप्रैल दोपहर 02:12 से 1 मई सुबह 11:23 तक रहेगी। आज गुरुवार को देवगुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु की पूजा करना भूलें। आज वरद चतुर्थी भी रहेगी। पंचांग के अनुसार सूर्य मेष राशि में रहेगा। वहीं चंद्रमा मिथुन राशि पर संचार करेगा। जानते है आज के शुभ मुहूर्त, शुभ योग-नक्षत्र और राहुकाल समय।

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय -1 मई 2025

(Aaj Ka Panchang)

सूर्योदय का समय – 1 मई सुबह 5:57 बजे।

सूर्यास्त का समय – 1 मई शाम 6:50 बजे।

चन्द्रोदय का समय -1 मई सुबह 8:45 बजे।

चन्द्रास्त का समय – 1 मई रात्रि 11:07 बजे।

शुभ योग और नक्षत्र -1 मई 2025

01 May Ank Jyotish: अंक ज्योतिष: जानें गुरुवार का लक्की नंबर और शुभ रंग

(Aaj Ka Panchang)

अतिगण्ड योग – 30 अप्रैल दोपहर 12:01 से 1 मई सुबह 08:34 तक।

सुकर्मा योग – 1 मई सुबह 08:34 से 2 मई सुबह 05:38 तक।

म्रृगशीर्षा नक्षत्र – 30 अप्रैल शाम 04:18 से 1 मई दोपहर 02:20 तक।

आद्रा नक्षत्र – 1 मई दोपहर 02:20 से 2 मई दोपहर 01:04 तक।

शुभ और अशुभ काल -1 मई 2025

(Aaj Ka Panchang)

अभिजीत मुहूर्त – सुबह 11:58 से दोपहर 12:49 तक।

अमृत काल – सुबह 06:25 से सुबह 07:53 तक।

ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04:20 से सुबह 05:08 तक।

राहुकाल – दोपहर 2:00 से दोपहर 3:37 तक।

01 May Ank Jyotish: अंक ज्योतिष: जानें गुरुवार का लक्की नंबर और शुभ रंग

0
Ank Jyotish
Ank Jyotish

Ank Jyotish अंक ज्योतिष गुरुवार 01 मई  2025 को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अंक ज्योतिष यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा

अंक 1 Ank Jyotish

गुरुवार आज आपका आत्मविश्वास उच्चतम स्तर पर रहेगा। आप अपने प्रयासों में सफलता की ओर बढ़ते हुए किसी भी समस्या का हल ढूंढ पाएंगे। यदि कोई नया काम शुरू करने का मन है, तो यह समय आपके लिए उपयुक्त है। किसी पुराने निर्णय को लेकर आप सही दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। रिश्तों में विश्वास और समझ बढ़ेगी।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- केसरिया

अंक 2 Ank Jyotish

गुरुवार को आज आप अपने अंतर्मन से जुड़े रहेंगे। आपके लिए यह दिन भावनात्मक रूप से महत्वपूर्ण होगा। परिवार और करीबी रिश्तों में गर्मजोशी महसूस होगी। हालांकि, अपने दिमाग को शांत रखने की कोशिश करें और ज्यादा भावुक होने से बचें। आज अपनी योजनाओं को पूरा करने में कोई बड़ा बदलाव न लाने की कोशिश करें।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- सफेद

अंक 3 Ank Jyotish

आपके लिए गुरुवार आज का दिन उत्साह और ऊर्जा से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का फल मिलने की संभावना है। आपकी सोच और दृष्टिकोण में सकारात्मक बदलाव आएगा। यह समय रिश्तों में भी नई शुरुआत का संकेत दे रहा है, अगर आप सिंगल हैं तो किसी नए व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- गुलाबी

अंक 4 Ank Jyotish

गुरुवार आज आपको अपनी मेहनत और प्रयासों का सही परिणाम मिलेगा। हालांकि, आपको थोड़ा संयम रखने की आवश्यकता हो सकती है, क्योंकि कुछ योजनाएं जल्दी से साकार नहीं हो पातीं। रिश्तों में ध्यान दें कि दूसरों की भावनाओं को समझें और अपनी राय रखने से पहले उन्हें अच्छे से सुने।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- पीला

अंक 5 Ank Jyotish

आपके लिए गुरुवार आज का दिन यात्रा और संपर्कों के लिए उपयुक्त रहेगा। नए विचार और अवसर आपके सामने आएंगे, जो आपके जीवन में परिवर्तन ला सकते हैं। इस दिन किसी भी प्रकार की सोच-समझकर की गई यात्रा या निर्णय आपको भविष्य में लाभ दे सकते हैं।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- लाल

May Rashifal: मई में इन राशियों को मिलेगा गोल्डन चॉस, जानें 12 राशियों के लिए कैसा होगा महीना?

अंक 6 Ank Jyotish

गुरुवार आज आपके लिए रिश्तों और परिवार से जुड़ी कुछ अच्छी खबरें आ सकती हैं। किसी के साथ विशेष संबंधों में गहरी समझ और तालमेल बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में भी आपकी मेहनत और समर्पण की सराहना होगी। हालांकि, अपनी भावनाओं में संयम रखें और समय का सही उपयोग करें।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- नीला

अंक 7 Ank Jyotish

आपकी स्थिति गुरुवार आज थोड़ा धुंधली हो सकती है, इसलिए अधिक सोच-समझ कर कदम उठाएं। किसी भी निर्णय से पहले गहरे विचार में रहें और किसी भी अप्रत्याशित बदलाव के लिए तैयार रहें। अपने अंदर की आंतरिक शक्ति पर भरोसा रखें जिससे आप मुश्किल समय से बाहर निकल सकते हैं।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- पीला

अंक 8 Ank Jyotish

गुरुवार आज का दिन आपके लिए वित्तीय मामलों में सुधार का संकेत दे रहा है। अगर आप किसी निवेश के बारे में सोच रहे हैं, तो यह समय उपयुक्त हो सकता है। मेहनत का फल जरूर मिलेगा, लेकिन आपको संयम बनाए रखना होगा। पारिवारिक मामलों में भी ध्यान रखें और सहयोग बनाए रखें।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- हरा

अंक 9 Ank Jyotish

आपका दिन गुरुवार आज शक्ति और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता के बड़े संकेत हैं और आप अपनी योजनाओं को सफलतापूर्वक अंजाम दे पाएंगे। यदि किसी पुराने मुद्दे को लेकर आप चिंतित हैं, तो अब उसे सुलझाने का अच्छा समय है। रिश्तों में भावनात्मक रूप से संतुलित रहना महत्वपूर्ण होगा।

शुभ अंक- 18

शुभ रंग- सुनहरा

छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों को दिया तोहफा, अब रेगहा-अधिया करने वाले कृषक को भी मिलेगा इस योजना का लाभ

0
किसानों
किसानों सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ साय सरकार ने किसानों को तोहफा दिया है। अब प्रदेश में रेगहा-अधिया खेती करने वाले किसानों को भी छत्तीसगढ़ सरकार की कृषक उन्नति योजना का लाभ मिलेगा. इसका निर्णय आज साय कैबिनेट की बैठक में लिया गया.

मंत्रिपरिषद ने बैठक में ‘‘कृषक उन्नति योजना‘‘ के दिशा-निर्देशों में संशोधन करते हुए इसका लाभ प्रदेश के ऐसे सभी किसानों, जिनसे खरीफ मौसम में सहकारी समिति एवं छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषक विकास निगम लिमिटेड के माध्यम से धान/धान बीज का उपार्जन किया गया हो, उन्हें आदान सहायता राशि दिए जाने का निर्णय लिया है.

जानें क्या है उन्नति कृषक योजना

बता दें कि छत्तीसगढ़ में किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने के उद्देश्य से कृषक उन्नति योजना की शुरुआत की गई है. इस योजना का उद्देश्य किसानों को उचित मूल्य पर उनकी फसल बेचने का मौका देना और कृषि के लिए उन्नत तकनीकों को बढ़ावा देना है. इसके माध्यम से धान की खरीदी, आधुनिक कृषि यंत्रों का उपयोग और नवीन कृषि तकनीकों में निवेश को प्रोत्साहन दिया जा रहा है.

Caste Census: जातिगत जनगणना अब मोदी सरकार काराएगी, कैबिनेट समिति ने आज फैसला किया

0
जातिगत जनगणना
जातिगत जनगणना

भारत देश में अब मोदी सरकार जातिगत जनगणना कराने जा रही है। लगातार जाति गणना को लेकर कांग्रेस, जदयू, राजद, एनसीपी, द्रमुक और आम आदमी पार्टी समेत कई विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार से जाति आधारित जनगणना कराने की मांग की थी। अब इस पर मोदी सरकार ने मूहर लगा दी है। दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “राजनीतिक मामलों की कैबिनेट समिति ने आज फैसला किया है कि जाति गणना को आगामी जनगणना में शामिल किया जाना चाहिए।”

जानिए जातिगत जनगणना क्या है? (What is caste census?)

जातिगत जनगणना का अर्थ है जनगणना की कवायद में भारत की जनसंख्या का जातिवार सारणीकरण शामिल करना। भारत ने केवल अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के – 1951 से 2011 तक – जातिगत आंकड़ों को गिना और प्रकाशित किया है। यह धर्मों, भाषाओं और सामाजिक-आर्थिक स्थिति से संबंधित डेटा भी प्रकाशित करता है।

क्या जातिगत जनगणना पहले किया गया था? (Was caste census done earlier?)

आखिरी बार जातिगत जनगणना 1931 में की गई थी। सभी जातिगत आंकड़ों को इसके आधार पर पेश किया जाता है। यह मंडल फार्मूले के तहत कोटा कैप का आधार बन गया। 2011 की जनगणना के लिए जाति के आंकड़े एकत्र किए गए थे, लेकिन डेटा को कभी सार्वजनिक नहीं किया गया।

अब क्यों हो रही जातिगत जनगणना?

यह वास्तव में एक पुरानी मांग है, जो इस तथ्य से उत्पन्न होती है कि उपलब्ध डेटा-सेट 90 वर्ष पुराना है, जबकि जातियों को अक्सर कई कल्याणकारी कार्यक्रमों के आधार के रूप में लिया जाता है। राजनीतिक रूप से, भाजपा कथित तौर पर 2024 के चुनाव से पहले अपने हिंदुत्व अभियान के लिए एक संभावित चुनौती के डर से जातिगत जनगणना का विरोध करती रही है। जाति आधारित पार्टियां जाति आधारित जनगणना की प्रबल हिमायती रही हैं।

छत्तीसगढ़ में आने वाले पांच दिन आंधी-बारिश-ओले का अलर्ट, देर शाम आज भी अंधड़ और बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

0
छत्तीसगढ़, आज भी ओलावृष्टि
छत्तीसगढ़, आज भी ओलावृष्टि

CG Weather: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के वजह मौसम में आए चेजेंस छत्तीसगढ़ के कई जिले में मंगलवार को हल्की बारिश हुई। मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि, बुधवार को भी प्रदेश के कई जिले में मौसम ऐसा ही बना रहेगा। हालांकि बुधवार से तापमान में बढ़ोतरी की संभावना भी बन रही है, लेकिन शाम के वक्त अंधड़ और बारिश का क्रम जारी रहने की संभावना है।

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण अगले 4 से 5 दिन तक तेज हवा, बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, बस्तर और सरगुजा संभाग के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

May Rashifal: मई में इन राशियों को मिलेगा गोल्डन चॉस, जानें 12 राशियों के लिए कैसा होगा महीना?

मंगलवार शाम को रायगढ़, बस्तर और अंबिकापुर में तेज बारिश हुई, और अंबिकापुर में ओले भी गिरे। हवा की रफ्तार 40 से 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इससे कई इलाकों में बिजली के खंभे गिरने और पेड़ टूटने जैसी घटनाएं भी हुईं। बालोद जिले के तरौद गांव में एक पेड़ बिजली की तारों पर गिर गया, जिससे दो खंभे टूट गए।

छत्तीसगढ़ मौसम वैज्ञानिक सुनील गुप्ता ने बताया कि अभी कई जिलों में गर्मी से राहत है। मंगलवार को दुर्ग सबसे गर्म रहा, जहां पारा 39.4 डिग्री पहुंचा। वहीं रायपुर में दिन का तापमान 38.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.6 डिग्री कम था। रात में ठंडी हवा चलती रही। बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जगदलपुर और अंबिकापुर जैसे क्षेत्रों में भी तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री तक कम रिकॉर्ड किया गया है।

May Rashifal: मई में इन राशियों को मिलेगा गोल्डन चॉस, जानें 12 राशियों के लिए कैसा होगा महीना?

0
May Rashifal
May Rashifal

May Rashifal Monthly 2025: मई माह में इस बार 6 बड़े ग्रह गोचर करने जा रहे हैं। ग्रहों ंके प्रभाव से से यह महीना कई राशियों के लिए गोल्डन चॉस लेकर आ रहा है, वहीं कुछ राशियों के लिए उतार चढ़ाव का समय रहेगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए मई 2025 का महीना कैसा होने वाला है।

मेष May Rashifal

मेष राशि के लोगों के लिए मई महीने के प्रारंभ में मिला-जुला रहने वाली है। इस दौरान आपको अपने महत्वपूर्ण कार्यों को टालने और हाथ आए अवसर को खोने से बचना चाहिए अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। इस दौरान आजीविका के क्षेत्र में कोई खास बदलाव तो नहीं होगा लेकिन उससे जुड़े कुछ अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

माह के दूसरे हफ्ता में आपको कामकाज से जुड़ी कुछेक मुश्किलें आ सकती हैं लेकिन आप अपने परिश्रम, प्रयास और सूझबूझ से उसे दूर करने में अंतत: कामयाब हो जाएंगे। कठिन समय में आपके शुभचिंतक हमेशा साथ खड़े रहेंगे। परिवार के सदस्यों का भी भरपूर सहयोग और समर्थन मिलेगा। माह के मध्य का समय आपके लिए सुकून भरा रहने वाला है। इस दौरान चीजें आपके पक्ष में बनती हुई नजर आएंगी। इस दौरान आप अपने करियर और कारोबार से जुड़े कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। इन दोनों में ही आपको प्रगति एवं लाभ होता नजर आएगा। आय के नये स्रोत बनेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस दौरान परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर भी खूब प्राप्त होंगे।

मई महीने के उत्तरार्ध का समय आपके लिए थोड़ा चुनौती भरा रह सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस दौरान अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। आर्थिक दिक्कतों का असर आपके पारिवारिक जीवन पर भी देखने को मिल सकता है। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए इस दौरान आपको कुछेक चीजों से समझौता करना पड़ सकता है। प्रेम प्रसंग की दृष्टि से इस दौरान सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता रहेगी। सेहत की दृष्टि से मई महीने के उत्तरार्ध का समय आपके लिए थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। इस दौरान मानसिक एवं शारीरिक कष्ट मिलने की आशंका बनी रहेगी।

उपाय: रोजाना हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।

वृष May Rashifal

वृषभ राशि के लोगों के लिए मई का महीना मिश्रित फलदायी रहने वाला है। इस पूरे माह आपको अपने समय और धन का प्रबंधन करते हुए अपनी उर्जा को सकारात्मक दिशा में खर्च करने की आवश्यकता रहेगी। वृषभ राशि के जातकों को इस माह लोगों की आलोचनाओं को नजरंदाज करते हुए अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए पूरा जोर लगा देना चाहिए।

माह की शुरुआत में आपको अपने व्यवसाय में साीधे-सीधे या फिर कहें त्वरित लाभ तो नहीं होगा लेकिन भविष्य में आप उसका पूरा फायदा उठाने में कामयाब होंगे। इस दौरान आपको अपने कागजी कार्य समय से पूरे करने चाहिए अन्यथा बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। मई महीने की शुरुआत में संतान से जुड़ी कोई समस्या आपकी चिंता का कारण बन सकती है। माह का दूसरा सप्ताह थोड़ा राहत भरा रह सकता है। इस दौरान आपको करियर-कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी।

माह के मध्य का समय भी आपके पक्ष में रहेगा लेकिन इस दौरान आपकी सेहत आपकी चिंता का कारण बन सकती है। इस दौरान मौसमी अथवा किसी पुरानी बीमारी को उभरने पर समय पर इलाज कराएं अन्यथा शारीरिक एवं मानसिक कष्ट झेलना पड़ सकता है। माह के उत्तरार्ध में कामकाज को लेकर भले ही कुछ व्यस्तता बनी रहे लेकिन समय आपके पक्ष में बना रहेगा। इस दौरान भूमि-भवन अथवा अटके हुए धन की प्राप्ति संभव है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से मई का महीना मिलाजुला रहने वाला है। खट्टी-मीठी तकरार के साथ प्रेम संबंध बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते सामान्य बने रहेंगे। माह के उत्तरार्ध में वृषभ राशि के जातकों को कार्य विशेष के लिए सम्मानित किया जा सकता है।

उपाय: रोजाना स्फटिक के श्रीयंत्र की पूजा एवं श्री सूक्त का पाठ करें।

मिथुन May Rashifal

मिथुन राशि के लोगों के लिए मई महीने की शुरुआत शुभता लिए रहने वाली है। इस दौरान आपको जीवन में नए अवसरों के साथ कुछेक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उठाने के लिए मिल सकती है। जिसके लिए आपको अधिक परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता रहेगी। मिथुन राशि के जातक यदि महीने की शुरुआत में बेहद सधे हुए कदमों के साथ सही दिशा में कदम आगे बढ़ाते हैं तो उन्हें अपेक्षा से अधिक सफलता भी मिल सकती है।

माह के दूसरे हफ्ता के आर्थिक लाभ के अवसर बढ़ेंगे। यह समय व्यवसाय और कांट्रैक्ट पर काम करने वालों के लिए अधिक शुभ रहने वाला है। इस दौरान आप कोई बड़ी कारोबारी डील कर सकते हैं। भूमि-भवन आदि पर धन निवेश करने पर लाभ की प्राप्ति होगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को शुभ समाचार की प्राप्ति होगीं। नौकरीपेशा लोगों को माह के मध्य में अपने विरोधियों से खूब सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी। आपकी तेज गति से होने वाली प्रगति कुछ लोगों की ईर्ष्या का कारण बनेगी। इस दौरान आप आजीविका के क्षेत्र में दो कदम आगे की योजना पर काम करेंगे।

माह के मध्य में परिस्थितियां आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल नजर आएंगी। यह समय विदेश में करियर-कारोबार जमाने के लिए प्रयासरत लोगों के लिए शुभ साबित होगा। हालांकि इस दौरान खर्च की अधिकता रहेगी। ऐसे में धन का प्रबंधन करके चलना उचित रहेगा। माह के उत्तरार्ध में आपका मन किसी आशंका को लेकर ग्रसित रह सकता है। इस दौरान छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से भी यह समय थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। इस दौरान पारिवारिक मामलों में अगुआ बनने से बचना चाहिए अन्यथा दूसरों की गलती का ठीकरा आप पर फूट सकता है। प्रेम संबंध में उतावलेपन से बचें।

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी को दूर्वा चढ़ाकर पूजा एवं श्री गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

कर्क May Rashifal

कर्क राशि के लोगों के लिए मई का महीना औसत फलदायी रहने वाला है। इस माह आपको जो प्राप्त है वह पर्याप्त है की भावना से उपर उठकर अच्छे अवसरों को भुनाने का प्रयास करना चाहिए। इस माह भाग्य भरोसे बैठने की बजाय परिश्रम और प्रयास करने पर ही चीजें बनेंगी। यदि आप लंबे समय से अपने करियर-कारोबार में बड़े बदलाव की चाहत लिए हुए बैठे हैं तो इस माह आपको ये सौभाग्य प्राप्त हो सकता है।

माह के पूर्वार्ध में किसी मित्र अथवा शुभचिंतक की मदद से जीवन में तरक्की करने का अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान आप पुराने उधार को चुकाने में कामयाब हो जाएंगे। कोर्ट-कचहरी में चल रहे विवाद आपसी बातचीत से सुलझ सकते हैं। यदि आप किसी के साथ साझेदारी में कारोबार करने की सोच रहे हैं तो चीजों को क्लीयर करते हुए आगे बढ़ना उचित रहेगा। मई महीने के मध्य में आपका मन धर्म-अध्यात्म आदि में खूब रमेगा। किसी तीर्थ स्थान आदि की यात्रा का सौभाग्य प्राप्त हो सकता है। इस दौरान धार्मिक-मांगलिक कार्यों में सहभागिता करने का अवसर भी प्राप्त हो सकता है। करियर-कारोबार के सिलसिले में समान विचारधारा वाले लोगों से मेल-मुलाकात का संयोग बनेगा। इस जुड़ाव से प्रगति एवं लाभ की संभावनाएं बलवती होंगी।

माह के उत्तरार्ध में आप जितने मनोयोग के साथ अपने कार्यों को समय पर पूरा करने का प्रयास करेंगे, आपको उसमें उतनी ही ज्यादा सफलता और लाभ मिलने की संभावना बनेगी। मनचाही सफलता और लाभ पाने के लिए आपको इस दौरान अपनी इच्छाओं को दरकिनार करते हुए कुछेक चीजों से समझौता भी करना पड़ सकता है। हालांकि घर और बाहर दोनों जगह शुभचिंतकों का साथ और समर्थन मिलता रहेगा। मई माह की शुरुआत प्रेम संबंध की दृष्टि से थोड़ी मुश्किल भरी रह सकती है, लेकिन उसके बाद चीजें आपके अनुकूल हो जाएंगी।

उपाय: रोजाना देवों के देव महादेव को बेलपत्र चढ़ाकर पूजा एवं रुद्राष्टकं का पाठ करें।

May Rashifal
May Rashifal

सिंह May Rashifal

सिंह राशि के लोगों के लिए महीने की शुरुआत अत्यंत ही शुभ साबित होगी। इस दौरान आपके सोचे हुए कार्य समय पर मनचाहे तरीके से पूरे होते हुए नजर आएंगे। करियर-कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं सुखद एवं लाभप्रद साबित होंगी। परिवार के किसी प्रिय सदस्य की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा। यदि बीते कुछ दिनों से आपको व्यवसाय में मंदी का सामना करना पड़ रहा था तो उससे निकलने की पूरी संभावनाएं बनेंगी। यह समय टारगेट ओरिएंटेड काम करने वालों के लिए शुभ साबित होगा।

माह के दूसरे हफ्ता से आपके सौभाग्य में कुछ कमी देखने को मिलेगी। इस दौरान आपको कठिन परिश्रम और प्रयास के बाद भी उम्मीद से कहीं कम फल मिलने की आशंका रहेगी। जिसके चलते आपके भीतर हताशा पनप सकती है। इस दौरान आप कार्य विशेष अथवा व्यक्तिगत जीवन से जुड़े मामलों में खुद को असमंजस की स्थिति में पाएंगे। महत्वपूर्ण मसलों पर जल्दबाजी में निर्णय लेने की बजाय अपने शुभचिंतकों से राय-मश्विरा करने बाद ही कोई कदम उठाना उचित रहेगा।

माह के मध्य में परिस्थितियां एक बार फिर आपके अनुकूल होती नजर आएंगी और आप अपने शुभचिंतकों की मदद से महत्वपूर्ण मसलों को हल करने में कामयाब होंगे। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। माह के उत्तरार्ध का समय करियर-कारोबार की दृष्टि से तो अनकूल रहेगा लेकिन रिश्ते-नातों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान स्वजनों के साथ मतभेद हो सकता है। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता रहेगी। लव पार्टनर हो या फिर लाइफ पार्टनर उस पर हावी होने से बचें।

उपाय: रोजाना भगवान लक्ष्मीनारायण की पीले पुष्प से पूजा एवं श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

कन्या May Rashifal

कन्या राशि के लोगों के लिए मई का महीना मिश्रित फलदायी रहने वाला है। इस माह आपको अपनी सेहत और संबंध पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। स्वजनों के साथ बात व्यवहार करते समय विनम्रता से पेश आएं और अभिमान से बचें। इस माह किसी से ऐसा वादा न करें जिसे पूरा करने में आपको दिक्कतों का सामना करना पड़े। माह की शुरुआत में अपनी दिनचर्या और खानपान सही रखें अन्यथा पेट संबंधी दिक्कती हो सकती हैं। इस दौरान नियम-कानून का उल्लंघन भूलकर न करें।

मई महीने के पूर्वार्ध में किसी भी मसले को बजाय कोर्ट-कचहरी ले जाने के बातचीत के सुलझाना बेहतर रहेगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो इस दौरान धन का लेनदेन समझदारी एवं सावधानी के साथ करें। माह के पूर्वार्ध में कुछेक कार्यों में विलंब अथवा उसमें अड़चन आने से आप कई बार अधीर हो सकते हैं। इस दौरान आपकी महत्वाकांक्षाएं बढ़ने से आपकी आवश्यकताएं भी बढ़ेंगी। आर्थिक उतार-चढ़ाव के बीच किसी व्यक्ति के द्वारा समय पर मदद न मिलने अथवा उपेक्षा होने से मन व्यथित रह सकता है।

माह के मध्य में आपको सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आप अपनी बुद्धि और विवेक से तमाम समस्याओं का हल खोजने में कामयाब हो जाएंगे। खास बात ये कि इष्टमित्र और परिजन भी अपना पूरा सहयोग और समर्थन देंगे। यह समय आर्थिक लाभ और मान-प्रतिष्ठा की दृष्टि से आपके लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। पूर्व में किसी योजना आदि में किया गया निवेश लाभप्रद साबित होगा। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय से लाभ की संभावनाएं बनेंगीं। माह के उत्तरार्ध में किसी प्रिय व्यक्ति से मेल-मुलाकात का संयोग बनेगा। इस दौरान आप व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक संबंधों को बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास करेंगे। माह के अंत में अचानक से पिकनिक-पर्यटन आदि का प्रोग्राम बन सकता है। प्रेम संबंध में अनुकूलता बनी रहेगी।

उपाय: रोजाना हनुमान जी की पूजा में चालीसा का सात बार पाठ करें।

तुला May Rashifal

तुला राशि के लोगों के लिए मई महीने की शुरुआत अत्यंत ही शुभ रहने वाली है। इस दौरान करियर-कारोबार की दिशा में किए गये प्रयास सफल होंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह समय अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। दैनिक आय में आ रहे व्यवधान दूर होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कारोबार में तेजी से प्रगति होती हुई नजर आएगी। पूर्व में लिए गये ऋणों का भुगतान होगा। करियर-कारोबार के सिलसिले में कई गई यात्राएं सुखद एवं सफल साबित होगी। नौकरीपेशा लोगों के पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। कायस्थल पर आपकी कार्यक्षमता उभर कर आएगी। उच्च अधिकारी आपके कामकाज की प्रशंसा करेंगे।

मई महीने के दूसरे हफ्ता में आय के नये स्रोत बनेंगे। विदेश से जुड़े कारोबार अथवा काम करने वालों के लिए यह समय अत्यंत ही शुभ साबित होगा। माह के मध्य में तुला राशि के जातक अपने व्यवसाय को बढ़ाने अथवा कोई नया प्रयोग करने का रिस्क ले सकते हैं। इस दौरान आपकी रुचि नई चीजों को सीखने की ओर बढ़ेगी। छात्र वर्ग का मन पढ़ाई में रमेगा। नौकरीपेशा लोग इस दौरान अपनी आय को बढ़ाने के लिए नये तरीके आजमा सकते हैं।

माह के उत्तरार्ध में आपको अपनी उर्जा एवं धन का प्रबंधन करके चलना उचित रहेगा। इस दौरान आपके सामने अचानक से कुछेक बड़े खर्च आ सकते हैं, जिन्हें पूरा करने के लिए आपको आपको उधार लेने तक की नौबत आ सकती है। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को इस दौरान कार्यस्थल पर कामकाज को लेकर ज्यादा दबाव रह सकता है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से मई का महीना मिलाजुला रहने वाला है। इस माह कामकाज की व्यस्तता के चलते घर-परिवार की तरफ कम ध्यान दे पाएंगे। माह के उत्तरार्ध में ससुराल पक्ष से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। अविवाहित लोगों को प्रेम संबंध में उतावले पन से बचना चाहिए।

उपाय: रोजाना सूर्यदेव को जल देकर आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। रविवार के दिन गुड़ का दान करें।

वृश्चिक May Rashifal

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए मई का महीना काफी उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। इस महीने की शुरुआत में ही आपके सिर पर अचानक से कुछेक बड़ी जिम्मेदारियां और खर्चे आ सकते हैं। करियर-कारोबार के सिलसिले में इस दौरान आपको जरा ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय रहेंगे। महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में अचानक से कुछेक समस्याएं आ सकती हैं। व्यवसाय में मंदी और धीमी प्रगति के कारण आपका मन खिन्न रहेगा। वृश्चिक राशि के जातकों को मई के महीने में किसी तरह का नया प्रयोग करते समय खूब सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। यदि चीजें आपके पक्ष में न होती दिखाई पड़ें तो तमाम फैसलों को टालना ही बेहतर रहेगा।

माह के दूसरे हफ्ता में परिजनों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की तरफ से सपोर्ट न मिल पाने के कारण मन दु:खी रहेगा। माह की शुरुआत से ही आपकी दैनिक आय में कमी देखने को भले ही मिले लेकिन धन का कोई न कोई स्रोत बना रहेगा। कठिन समय में शुभचिंतक आपके साथ खड़े रहेंगे और यथासंभव मदद करने का प्रयास करेंगे।

माह के मध्य में पार्टनरशिप में कारोबार करने वालों को कुछेक मुश्किलें आ सकती हैं। इस दौरान जल्दबाजी अथवा असमंजस की स्थिति में बड़े फैसले लेने से बचें। माह के उत्तरार्ध का समय नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़े बदलाव का कारण बन सकता है। इस दौरान आपका किसी अनचाहे स्थान पर तबादला हो सकता है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों को मिलाकर चलना हितकर साबित होगा। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए इस माह लोगों की छोटी-छोटी बातों को तूल देने से बचें। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं। जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें।

उपाय: रोजाना हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।

धनु May Rashifal

धनु राशि के लोगों के लिए मई महीने की शुरुआत बीते कुछ समय चली आ रही मुश्किलों को दूर करके राहत पहुंचाने वाली रहेगी। इस दौरान किसी व्यक्ति विशेष की मदद से लंबे समय से अटका काम पूरा हो सकता है। करियर-कारोबार में आ रही समस्याओं का समाधान निकलेगा। कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। माह की शुरुआत में आपका मन मन धार्मिक-आध्यात्मिक एवं सामाजिक कार्यों में खूब रमेगा। तीर्थाटन के योग बनेंगे। आपकी जिंदगी में मुश्किलें खड़ी करने वालों की चालें बेनकाब होगी।

माह के दूसरे हफ्ता में आपकी बहुप्रतीक्षित मनोकामना पूरी हो सकती है। इस दौरान परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को शुभ समाचार मिल सकता है। यदि आप किसी कार्य विशेष की शुरुआत करने के लिए धन के प्रबंधन में जुटे थे तो आपकी इस समस्या का निदान हो जाएगा। व्यवसाय से जुड़े लोग बड़ी डील को अंजाम देंगे। समाजसेवा और राजनीति से जुड़े लोगों की लोकप्रियता में इजाफा होगा।

माह के मध्य का थोड़ा समय यदि छोड़ दें तो पूरा महीना आपके लिए शुभता लिए है। ऐसे में इस दौरान आपको गुप्त शत्रुओं और प्रतिस्पर्धियों से सचेत रहने की अधिक आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आपको दूसरों की बजाय स्वयं के भरोसे ही किसी कार्य का बीड़ा उठाना होगा। धनु राशि के जातकों को कामकाज की व्यस्तता के बीच अपनी सेहत और संबंध पर विशेष ध्यान देना होगा, अन्यथा पेट संबंधी रोग उभर सकते हैं। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह माह आपके लिए सामान्य रहने वाला है। पारिवारिक समस्याओं को निबटाते समय छोटे भाई-बहन और आत्मीय लोगों का सहयोग और समर्थन बना रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।

उपाय: रोजाना केसर का तिलक लगाएं और पूजा में नारायण कवच का पाठ करें।

मकर May Rashifal

मकर राशि के लोगों के लिए मई महीने की शुरुआत औसत फलदायी कही जाएगी। इस दौरान आपको आपकी परिश्रम और प्रयास के मुकाबले थोड़ा कम सफलता और लाभ प्राप्त होगा। मई माह की शुरुआत में गुप्त शत्रु सक्रिय रह सकते हैं। ऐसे में अपने विरोधियों को नजरंदाज करने अथवा उन्हें हल्के में लेने की भूल बिल्कुल न करें और हर समय सतर्क रहें, अन्यथा वे आपको गहरी चोट पहुंचा सकते हैं।

दूसरे हफ्ता में आपको तमाम तरह की परेशानियों में कुछ कमी होती नजर आएगी। इस दौरान धीमी गति से ही सही लेकिन आपके कार्य बनते हुए नजर आएंगे। यह समय प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए शुभता लिए रहने वाला है। इस दौरान आपकी मेहनत रंग लाएगी। नौकरीपेशा लोग कार्यक्षेत्र में अपना बेस्ट देने में कामयाब होंगे। जीवन से जुड़ी यह शुभता माह के मध्य तक बनी रहेगी। नतीजतन आपको करियर और कारोबार में अनुकूलता रहेगी। व्यवसाय से जुड़े लोग कारोबार में मनचाहा धन कमाएंगे। इस दौरान पारिवारिक जीवन में भी खुशियां बनी रहेंगी। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। यदि आप अभी तक सिंगल हैं तो आपके जीवन में मनचाहे लव पार्टनर की इंट्री हो सकती है। वहीं पहले से जो लोग प्रेम संबंध में हैं, उनके बीच सामंजस्य और आत्मीयता बढ़ेगी।

माह के उत्तरार्ध में मकर राशि के जातकों को पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना होगा। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने से बचें अन्यथा कानूनी समस्याएं झेलनी पड़ सकती है। इस दौरान निजी संबंधों को बेहतर बनाए रखने के लिए बात-व्यवहार करते समय वाणी में विनम्रता बनाए रखें क्योंकि आपकी बात से ही बात के बनने और बिगड़ने की नौबत आ सकती है।

उपाय: रोजाना भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा एवं शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।

कुंभ May Rashifal

कुंभ राशि के लोगों के लिए मई का महीना कभी गरम तो कभी नरम रहने वाला है। इस माह आपको जीवन में तमाम तरह के उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। माह की शुरुआत में ठीक-ठाक रहेगी। इस दौरान व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में मनचाही आमदनी होगी। हालांकि इस दौरान खर्च की भी अधिकता बनी रहेगी। आप सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होने से आपके भीतर एक अलग ही उर्जा और उत्साह देखने को मिलेगा।

हालांकि माह का दूसरा हफ्ता थोड़ा प्रतिकूल रहेगा। इस दौरान आप परिस्थितियों से घबराकर करियर-कारोबार में बदलाव का मन बना सकते हैं। हालांकि आपको आवेश में आकर अथवा असमंजस की स्थिति में कोई बड़ा निर्णय लेने से बचना चाहिए। साथ ही साथ धन के लेनदेन में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। कुंभ राशि के जातकों को इस माह संतान पक्ष से जुड़ी परेशान कर सकती है। माह के मध्य तक निजी रिश्तों में भी एक ठहराव सा देखने को मिल सकता है। इस दौरान आप लोगों से मिलने-जुलने की बजाय एकाकी जीवन जीना अधिक पसंद करेंगे। जीवन के तमाम तरह के उतार-चढ़ाव के बीच आपको अवसाद से बचने की आवश्यकता रहेगी।

माह के तीसरे हफ्ता तक ऐसी स्थितियां बनी रहेंगी और आपको घर और बाहर दोनों जगह चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन माह के अंत में एक बार फिर आपका गुडलक काम करेगा और आप अपने करियर-कारोबार में अपना बेस्ट दे पाएंगे। इस दौरान आप कारोबार में अपेक्षा से कहीं अधिक लाभ प्राप्त करेंगे। रिश्ते-नाते की दृष्टि से माह के उत्तरार्ध का समय पूर्वार्ध के मुकाबले कहीं ज्यादा शुभता लिए रहेगा। इस माह प्रेम प्रसंग में सधे हुए कदमों के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता रहेगी। दांपत्य जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए जीवनसाथी की उपेक्षा करने से बचें।

उपाय: रोजाना हनुमान जी की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें।

मीन राशि May Rashifal

मीन राशि के लोगों के लिए मई का महीना मिश्रित फलदायी रहने वाला है। माह की शुरुआत में आपको कामकाज में छोटी-मोटी दिक्कतें आ सकती हैं, लेकिन अंतत: आपको मनचाही सफलता और लाभ की प्राप्ति होगी। इस दौरान कई ऐसे अवसर आएंगे जब आपकी जिंदगी मुस्कुरा उठेगी। माह के पूर्वार्ध में आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। उतार-चढ़ाव भरे जीवन के बीच लव पार्टनर अथवा लाइफ पार्टनर आपका संबल बनेगा। कारोबार की दृष्टि से यह समय आपके लिए शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपकी लागत के मुकाबले खासा लाभ मिल जाएगा। हालांकि भूमि-भवन से जुड़े विवादों का हल निकालने के लिए सही समय आने का इंतजार करना होगा।

माह के उत्तरार्ध में मीन राशि के जातकों को जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए। यदि आप किसी के साथ साझेदारी में कोई व्यवसाय शुरु करने की योजना बना रहे हैं तो आपको तमाम पहलुओं पर एक बार फिर से विचार कर लेना चाहिए और किसी शुभचिंतक की सलाह लेकर ही कोई बड़ा निर्णय लेना चाहिए।

मई महीने का तीसरा हफ्ता थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। इस दौरान घर की किसी बुजुर्ग महिला की सेहत को लेकर आपका मन चिंतित रहेगा। हालांकि आपको खुद भी अपने सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता बनी रहेगी। इस दौरान परिवार के सदस्यों के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। परिवार के सदस्यों की तरफ से मनचाहा सहयोग और समर्थन न मिलने पर आप खुद को अलग सा महसूस कर सकते हैं। इस माह रिश्तों को सहेजने और मधुर बनाए रखने के लिए आपको कुछेक चीजों से समझौता करना पड़ सकता है।

उपाय: रोजाना भगवान श्री विष्णु की पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें तथा गुरुवार के दिन किसी मंदिर में धार्मिक पुस्तकें दान करें।

DC Vs KKR: क्रिकेटर कुलदीप ने रिंकू को जड़ा थप्पड़, video viral के बाद मचा बवाल

0
DC Vs KKR: क्रिकेटर कुलदीप ने रिंकू
DC Vs KKR: क्रिकेटर कुलदीप ने रिंकू

दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच मंगलवार को खेले गए आईपीएल मैच के बाद कुलदीप यादव ने KKR के खिलाड़ी रिंकू सिंह को थप्पड़ जड़ दिया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिय पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, वीडियो देखकर लग रहा कि कुलदीप ने मजाकिया अंदाज में रिंकू के चेहरे पर दो बार थप्पड़ मारे, जिससे केकेआर का यह बल्लेबाज असमंजस में पड़ गया।

कुलदीप-रिंकू के बीच है अच्छी मित्रता

भारतीय टीम के लिए साथ खेलने वाले कुलदीप और रिंकू के बीच अच्छी दोस्ती है और यह दोनों खिलाड़ी अरुण जेटली स्टेडियम में मैच के दौरान खुश नजर आ रहे थे। रिंकू ने दिल्ली के खिलाफ 25 गेंदों पर 36 रन बनाए, लेकिन लेग स्पिनर विपराज निगम ने उन्हें आउट किया। रिंकू पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म में चल रहे थे, लेकिन अभिषेक नायर के केकेआर से जुड़ने के बाद रिंकू की बल्लेबाजी में सुधार देखने मिला।

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कुलदीप ने रिंकू को थप्पड़ क्यों मारा, लेकिन रिंकू के साथ ही सोशल मीडिया पर प्रशंसक भी कुलदीप के इस व्यवहार से हैरान दिखे। कुलदीप ने जब दो बार रिंकू को थप्पड़ मारा को उनकी प्रतिक्रिया हैरान भरी थी। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ फैंस ने कुलदीप की आलोचना की है।

यहां देखें वीडियो

KKR ने जीवंत रखी प्लेऑफ की उम्मीदें

मैच की बात करें तो केकेआर ने दिल्ली को 14 रनों से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदें जीवंत रखी है। गत विजेता केकेआर ने अंगकृष रघुवंशी की 44 रनों की शानदार पारी की बदौलत 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 204 रन बनाए। जवाब में दिल्ली निर्धारित ओवर में नौ विकेट खोकर 190 रन बना पाई और लगातार दूसरा मुकाबला हार गई। दिल्ली ने इस सत्र में अब तक कुल चार मुकाबले अपने घर में खेले हैं। इनमें उन्होंने तीन मैच गंवाए जबकि एक में उन्हें सुपरओवर में जीत मिली है। वहीं, घर से बाहर अक्षर पटेल की टीम ने छह में से पांच मुकाबले जीते, जबकि एक में उन्हें शिकस्त मिली है। मंगलवार को इस जीत के साथ कोलकाता ने अपनी प्लेऑफ की आस बरकरार रखी है। उनके खाते में नौ अंक हो गए और उनका नेट रन रेट 0.271 हो गया है। वहीं, दिल्ली 12 अंक और 0.362 का नेट रन रेट लेकर चौथे स्थान पर है।