Weekly Rashifal धनु राशि इस सप्ताह रहे अलर्ट

0
webmorcha.com
धनु

Weekly Rashifal  (17 to 23 March): धनु राशि  यह हफ्ता नौकरी, कारोबार, स्वास्थ्य, करियर और दांपत्य जीवन के लिए कैसा रहेगा? सभी सवालों के उत्तर को जानने के लिए पढ़ें ज्योतिष गणना राशि के आधार पर साप्ताहिक राशिफल में।

धनु राशि के लोगों के लिए यह हफ्ता  काफी आपाधापी भरा रह सकता है। इस सप्ताह परिश्रम और प्रयास के अनुरूप सफलता और लाभ की प्राप्ति न होने पर आपका मन खिन्न रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत काफी खर्चीली रहने वाली है। इस दौरान अचानक से लंबी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा थकान भरी तथा उम्मीद से कम फलदायी साबित होगी। इस हफ्ता संपत्ति संबंधी मामले आपकी चिंता का कारण बन सकते हैं। सप्ताह के मध्य में सामाजिक मान-प्रतिष्ठा के प्रति सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र में किसी के साथ लूज टॉक अथवा आलोचना आदि करने से बचें तथा अपने लक्ष्य पर फोकस करें।

इस हफ्ता किसी तिकड़म में फंसने की बजाय अपने कार्य को सीधे रास्ते से करना उचित रहेगा। किसी भी विवाद को कोर्ट-कचहरी में ले जाने की बजाय आपसी सहमति से दूर करें। धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह परिवार के सदस्यों के साथ अधिक सकारात्मक व्यवहार अपनाने की आवश्यकता रहेगी। घरेलू मसलों पर सोच-समझकर ही कोई निर्णय लें। प्रेम संबंध में सावधानी अपेक्षित रहेगी। सुखमय वैवाहिक जीवन के लिए अपने बिजी शेड्यूल में से कुछ समय अपने जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें तथा उसके लिए समय निकालें।

उपाय: रोजाना केसर का तिलक लगाएं तथा दैनिक पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

Weekly Rashifal वृश्चिक राशि को इस सप्ताह कारोबार में मिलेगी सफलता

0
webmorcha.com
वृश्चिक

Weekly Rashifal  (17 to 23 March): वृश्चिक राशि यह हफ्ता नौकरी, कारोबार, स्वास्थ्य, करियर और दांपत्य जीवन के लिए कैसा रहेगा? सभी सवालों के उत्तर को जानने के लिए पढ़ें ज्योतिष गणना राशि के आधार पर साप्ताहिक राशिफल में।

वृश्चिक राशि के लोगों को इस हफ्ता करियर और कारोबार में कुछ ऐसी ही स्थिति बनने वाली है जो आपको फायदा कराएगा। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपको कठिन परिश्रम और प्रयास के बावजूद उच्च अधिकारियों की तरफ से शाबासी मिलने की बजाय कामकाज का अतिरिक्त बोझ उठाने के लिए कहा जा सकता है। कुल मिलाकर इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में संघर्ष के साथ कार्य बनेंगे। ऐसे में अपनी कार्यशैली में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करें। साथ ही साथ अपने विरोधियों से सतर्क रहें। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपके लिए यह हफ्ता उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है।

यदि आप पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं तो धन संबंधी मामली में विशेष सावधानी अपेक्षित है। सेहत की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय प्रतिकूल रहने वाला है। इस दौरान आप मौसमी बीमारी अथवा किसी चोट-चपेट के शिकार हो सकते हैं। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए वृश्चिक राशि के जातकों को लोगों के साथ विनम्रता से पेश आना चाहिए। सहोदर भाई-बहनों के साथ प्रेम-व्यवहार और संवाद बनाए रखें। प्रेम संबंध में उतावलेपन से बचें।

उपाय: रोजाना हनुमान जी की पूजा में चालीसा का सात बार पाठ करें।

Weekly Rashifal तुला राशि इस सप्ताह क्रोध पर रखें काबू

0
webmorcha.com
तुला

Weekly Rashifal  (17 to 23 March): तुला राशि यह हफ्ता नौकरी, कारोबार, स्वास्थ्य, करियर और दांपत्य जीवन के लिए कैसा रहेगा? सभी सवालों के उत्तर को जानने के लिए पढ़ें ज्योतिष गणना राशि के आधार पर साप्ताहिक राशिफल में।

इस सप्ताह तुला राशि के लोग काम विशेष को करने को लेकर असमंजस की स्थिति बन सकी है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। उन्हें मनोकूल परिणाम पाने के लिए आलस्य छोड़कर कठिन परिश्रम करना होगा। यदि आप नौकरीपेशा लोग हैं तो भूलकर भी क्रोध में आकर अपनी जॉब में बदलाव का निर्णय न लें। कार्यक्षेत्र में लोगों से उलझने की बजाय अपने कार्य को बेहतर तरीके से करते हुए अपने लक्ष्य की प्राप्ति करें। यदि बेरोजगार हैं तो आपको मनचाही नौकरी पाने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

कारोबार से जुड़े जातकों के लिए हफ्ता की शुरुआत तो ठीक-ठाक रहेगी लेकिन उत्तरार्ध में अचानक से मंदी का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान अचानक से आए कुछ बड़ी जरूरतों को पूरा करने के लिए कर्ज लेने की स्थिति भी आ सकती है। इस सप्ताह मौसमी बीमारी से बचें। किसी पुरानी बीमारी के उभरने पर भी लापरवाही करने से बचें। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहने वालाा है। तुला राशि के जातकों को अपने रिश्तों के प्रति ईमानदार होना होगा अन्यथा आपके पारिवारिक अथवा वैवाहिक संबंध में खटास आ सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है।

उपाय: रोजाना भगवान विघ्न-विनाशक भगवान श्री गणेश जी की पूजा दूर्वा चढ़ाकर करें तथा गणेश चालीसा का पाठ करें।

Weekly Rashifal कन्या राशि इस सप्ताह शार्टकट से बचें

0
webmorcha.com
कन्या

Weekly Rashifal  (17 to 23 March): कन्या राशि यह हफ्ता नौकरी, कारोबार, स्वास्थ्य, करियर और दांपत्य जीवन के लिए कैसा रहेगा? सभी सवालों के उत्तर को जानने के लिए पढ़ें ज्योतिष गणना राशि के आधार पर साप्ताहिक राशिफल में।

इस सप्ताह कन्या राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह काफी खर्चीला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको किसी कार्य विशेष के लिए बड़ी धनराशि खर्च करनी पड़ सकती है, जिसके कारण आपकी वित्तीय स्थिति थोड़ी डगमगा सकती है। इस सप्ताह अत्यधिक परिश्रम और प्रयास करने पर ही आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो पाएगी। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो अपने कागजी कार्य समय पर निबटाएं और किसी भी प्रकार के नियमों का उल्लंघन करने अथवा किसी भी प्रकार का शार्टकट अपनाने से बचें।

कन्या राशि के लोगों को सत्ता-सरकार से जुड़े मामलों में इस सप्ताह काफी सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। रिश्ते-नाते को अनुकूल बनाए रखने के लिए कन्या राशि के जातक अपने व्यवहार को अधिक सकारात्मक बनाने का कोशिश करें तथा अपनी योजनाओं का खुलासा अपने विराधियों को न होने दें।  विद्यार्थी वर्ग के लिए पढ़ाई के क्षेत्र में अधिक मेहनत करने पर ही सफलता के योग बनेंगे। प्रेम-प्रसंग के मामले में बेहतर तालमेल बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार के मनमुटाव को संवाद से दूर करने का प्रयास करें। जीवन के कठिन समय में माता-पिता की तरफ से विशेष सहयोग और समर्थन बना रहेगा।

उपाय: रोजाना देवी दुर्गा की पूजा में चालीसा का पाठ करें।

Weekly Rashifal सिंह इस सप्ताह खर्च पर करें कंट्रोल

0
webmorcha.com
सिंह

Weekly Rashifal  (17 to 23 March): सिंह यह हफ्ता नौकरी, कारोबार, स्वास्थ्य, करियर और दांपत्य जीवन के लिए कैसा रहेगा? सभी सवालों के उत्तर को जानने के लिए पढ़ें ज्योतिष गणना राशि के आधार पर साप्ताहिक राशिफल में।

सिंह राशि के लोगों को इस सप्ताह हिम्मत के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। समस्याएं घर की हों या फिर कार्यस्थल की, उनसे आंख मूंद लेने की बजाय उसका समाधान खोजने का प्रयास करना होगा। इस पूरे सप्ताह आपको अपनी महत्वकांक्षाओं पर काबू बनाए रखना होगा। यदि आप कारोबार से जुड़े हैं तो धन के लेनदेन में सावधानी बरतें और आर्थिक प्रबंधन करके चलें। सप्ताह के पूर्वार्ध में आय के मुकाबले खर्च की अधिकता बनी रहेगी। इस दौरान अचानक से लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान का ख्याल रखें।

इस सप्ताह आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को इससे जुड़ी सफलता एवं लाभ संघर्ष के बाद ही प्राप्त हो पाएंगे। यदि आप भूमि-भवन के क्रय की योजना बना रहे हैं तो कागज संबंधी कार्य सावधानी से करें। छात्रों को परीक्षा-प्रतियोगिता में मनचाही सफलता के लिए अपनी सोच में सकारात्मक बदलाव लाते हुए कठिन परिश्रम की आवश्यकता रहेगी। प्रेम संबंध को बेहतर बनाए रखने के लिए लव पार्टनर पर अपनी इच्छाएं लादने अथवा उस पर हावी होने से बचें। साथ ही साथ किसी भी प्रकार का दिखावा न करें अन्यथा आपको शर्मिंदा होना पड़ सकता है।

उपाय: रोजाना उगते सूर्य को तांबे के लोटे से जल दें तथा आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

Weekly Rashifal कर्क को इस सप्ताह सेहत पर ध्यान दें

0
webmorcha.com
कर्क

Weekly Rashifal  (17 to 23 March): कर्क राशि यह हफ्ता नौकरी, कारोबार, स्वास्थ्य, करियर और दांपत्य जीवन के लिए कैसा रहेगा? सभी सवालों के उत्तर को जानने के लिए पढ़ें ज्योतिष गणना राशि के आधार पर साप्ताहिक राशिफल में।

कर्क राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह सामान्य फलदायी होने वाला है। सप्ताह के प्रारंभ में आप कार्य विशेष को लेकर किए जा रहे प्रयासों का अनुकूल फल न प्राप्त होने पर थोड़े हताश रह सकते हैं। इस दौरान कारोबारिक बाधाएं तो आएंगी लेकिन आप अपने इष्टमित्रों और सहयोगियों की मदद से उसे बहुत हद तक दूर करने में भी कामयाब हो जाएंगे। हालांकि बाजार में अपनी साख को बनाए रखने के लिए अपने प्रतिद्वंदियों से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। कर्क राशि के लोगों को इस सप्ताह व्यापार से जुड़ा कोई भी अनुबंध बहुत सोच-विचार कर करने की आवश्यकता रहेगी।

इस पूरे सप्ताह आपको अपनी दिनचर्या और खानपान सही रखने की आवश्यकता रहेगी, अन्यथा आपको पेट संबंधी दिक्कते हो सकती हैं। किसी भी शारीरिक कष्ट को इग्नोर न करें और समय पर इलाज कराएं अन्यथा लापरवाही बरतने पर शारीरिक, मानसिक और आर्थिक तीनों कष्ट झेलने पड़ सकते हैं। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को आलस्य से बचने की आवश्यकता है। इस सप्ताह परिवार के मुखिया अथवा पिता के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। प्रेम प्रसंग एवं दांपत्य जीवन में यदा-कदा तनाव तो कभी आपसी लगाव की स्थिति रहेगी।

उपाय: रोजाना देवों के देव महादेव की विधि-विधान से पूजा एवं शिव चालीसा का पाठ करें।

Weekly Rashifal मिथुन को इस सप्ताह जल्दबाजी से बचें

0
webmorcha.com
मिथुन

Weekly Rashifal  (17 to 23 March): मिथुन राशि यह हफ्ता नौकरी, कारोबार, स्वास्थ्य, करियर और दांपत्य जीवन के लिए कैसा रहेगा? सभी सवालों के उत्तर को जानने के लिए पढ़ें ज्योतिष गणना राशि के आधार पर साप्ताहिक राशिफल में।

इस सप्ताह मिथुन राशि के लोगों के लिए यह हफ्ता काफी उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। ऐसे में आप इस सप्ताह कोई भी कदम बहुत सोच-समझकर उठाएं। किसी भी निर्णय को असमंजस की स्थिति में अथवा जल्दबाजी में भूलकर भी न लें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में छोटे-छोटे कार्यों को भी पूरा करने में अधिक मेहनत और कोशिश करना पड़ेगा। कठिनाई भरे समय में स्वजनों का साथ न मिल पाने के कारण मन में खिन्नता बनी रहेगी। हफ्ता के मध्य में धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें। इस दौरान रुपये-पैसों अथवा पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद होने की आशंका बनी रहेगी।

नौकरीपेशा जातकों को इस हफ्ता अपने कार्य समय से पूरा करने का प्रयास करना चाहिए। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आने वाली परेशानियों को अधिक न बढ़ने दें। उनका शीघ्र समाधान निकालने का प्रयास करें। साथ ही साथ लोगों के साथ उलझने की बजाय बेहतर तालमेल बनाए रखने का प्रयास करें। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। किसी बात को लेकर परिवार के किसी प्रिय सदस्य के साथ मनमुटाव अथवा तकरार हो सकती है। इस हफ्ता आपको प्रेम संबंध में विशेष सावधानी की आवश्यकता बनी रहेगी। प्रेम संबंध एवं दांपत्य संबंध को सुखमय बनाए रखने के लिए एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करें।

उपाय: रोजाना भगवान श्री गणेश जी की पूजा में गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

Weekly Rashifal वृषभ के यह हफ्ता होगा शानदार

0
webmorcha.com
वृषभ

Weekly Rashifal  (17 to 23 March): यह हफ्ता नौकरी, कारोबार, स्वास्थ्य, करियर और दांपत्य जीवन के लिए कैसा रहेगा? सभी सवालों के उत्तर को जानने के लिए पढ़ें ज्योतिष गणना राशि के आधार पर साप्ताहिक राशिफल में।

वृष राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह अधिक ही शुभ रहने संकेत है। इस हफ्ता आप अपने कार्यों में मनोवांछित सफलता और लाभ प्राप्त करेंगे। इस हफ्ता आपको विभिन्न स्रोतों से आय होगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यदि आप लंबे समय से विदेश में करियर-कारोबार के लिए प्रयासरत थे तो इस सप्ताह उससे जुड़ी बाधाएं दूर होंगी और इससे संबंधी शुभ सूचनाएं प्राप्त होंगी। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह मान-सम्मान के साथ पदोन्नति का पुरुस्कार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की तारीफ होगी। भूमि-भवन वाहन आदि का सुख प्राप्त होगा।

हफ्ता के उत्तरार्ध में आप सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में सक्रिय रह सकते हैं। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहने वाला है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। हफ्ता के पूर्वार्ध में संतान पक्ष से जुड़ी चिंताएं दूर होने पर आप राहत महसूस करेंगे। प्रेम संबंध में यदि बीते कुछ समय से कुछे दिक्कतें चली आ रहीं थीं तो वे किसी मित्र की मदद से दूर होंगी। परस्पर संबंधों में मधुरता आएगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।

उपाय: रोजाना स्फटिक के शिवलिंग की पूजा एवं शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।

Weekly Rashifal मेष राशि को इस सप्ताह सावधान रहना होगा

0
webmorcha.com
मेष

Weekly Rashifal  (17 to 23 March): मेष राशि  यह हफ्ता नौकरी, कारोबार, स्वास्थ्य, करियर और दांपत्य जीवन के लिए कैसा रहेगा? सभी सवालों के उत्तर को जानने के लिए पढ़ें ज्योतिष गणना राशि के आधार पर साप्ताहिक राशिफल में।

मेष राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता मिला-जुला रहने वाला है। सप्ताह के प्रारंभ में आपको कामकाज से जुड़ी दिक्कतों से जूझना पड़ सकता है। इस दौरान स्वजनों एवं शुभचिंतकों की समय पर मदद न मिल पाने के कारण मन खिन्न रहेगा। परिजन के किसी व्यक्ति के साथ कुछ चीजों को लेकर मतभेद की स्थिति बनी रहेगी। मेष राशि के लोगों को भले ही सप्ताह के शुरुआती दौर में तनावपूर्ण स्थितियों से गुजरना पड़े लेकिन मध्य से स्थितियां अनुकूल होती हुई नजर आएंगी और उत्तरार्ध तक चीजें पटरी पर आती हुई नजर आएंगे। हालांकि इस दौरान मेष राशि के जातकों को किसी भी योजना अथवा प्रॉपर्टी आदि पर धन का निवेश करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी।

कारोबार की दृष्टि से हफ्ता के उत्तरार्ध का समय आपके लिए शुभता लिए रहेगा। इस दौरान किसी योजना अथवा बाजार में फंसा हुआ धन अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा। कारोबार से जुड़ी यात्राएं लाभप्रद साबित होंगी। नौकरीपेशा लोगों को भी इस दौरान अपने उच्च अधिकारियों का सहयोग समर्थन मिलेगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से इस सप्ताह आपको अपने आत्मीय लोगों के साथ अपनी विश्वसनीयता को बनाए रखने की चुनौती बनी रहेगी। प्रेम संबंध में रिश्तों को लेकर संदेह अथवा गलतफहमी की स्थिति रह सकती है।

उपाय: रोजाना हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।

छत्तीसगढ़: कोतवाली परिसर में लगी भीषण आग, कई गाड़ियां स्वाहा, देखें वीडियो…

0
थाना परिसर

कांकेर। जिले के कोतवाली थाना परिसर में आज रविवार सुबह भीषण आग लग गई, जिससे वहां खड़ी जब्त गाड़ियां जलकर खाक हो गईं. आग लगने से अफरातफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने की प्रयास में जुट गई है. कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया.

कोतवाली

हालांकि थाना परिसर (police station premises) में आग कैसे लगी, इसका कारण अभी तक पता नहीं चल सका है. बताया जा रहा है कि आग सबसे पहले जब्त वाहनों में लगी और तेजी से फैल गई. देखते ही देखते कई गाड़ियां इसकी चपेट में आ गईं.

देखें वीडियो-