डॉक्टर को ब्लैकमेलिंग करने वाले कथित पत्रकार गिरोह का खुलासा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
पत्रकार
पत्रकार

छत्तीसगढ़. कवर्धा। डॉक्टर और कर्मचारियों को ब्लैकमेलिंग करने वाले कथित पत्रकारों के गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस के अनुसार,  मदन सिंह पुरले (पिता – बचन सिंह (44),  करनकापा, थाना लालपुर, जिला मुंगेली) और प्रभात गुप्ता (नेत्र सहायक अधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पोंडी) की शिकायत पर अमन बिसारिया, रियाज अत्तारी, फिरोज खान और अजय जांगड़े के खिलाफ धारा 319(2), 308(2), 61(2) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध किए गए।

शिकायतकर्ता मदन सिंह पुरले ने बताया कि वह ग्रामीण चिकित्सा सहायक के रूप में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिंभौरी में कार्यरत हैं। आरोपियों ने उन्हें वित्तीय अनियमितता की खबर प्रकाशित करने की धमकी दी और इसके बदले उनका निलंबन, सेवा समाप्ति एवं ट्रांसफर कराने की कोशिश की। इस दबाव में आकर आरोपियों ने प्रार्थी से कुल ₹10,000/- की अवैध वसूली की। इसमें से ₹5,000/- क्यूआर कोड के माध्यम से, खाते में ट्रांसफर किया गया, और ₹5,000/- नगद ट्रांजैक्शन के जरिए लिए गए।

प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने फोन कॉल करके उसे धमकाया और फिर उसे पैसे देने के लिए मजबूर किया।  अमन बिसारिया (कथित मंत्री जी का निज सचिव, गुप्तचर सेवा) ने प्रार्थी को सबसे पहले कॉल करके छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया तक मामले को भेजने और कार्यवाही की धमकी दी। उसके बाद, रियाज अत्तारी ने ₹10,000/- की मांग की, जिससे दबाव में आकर प्रार्थी ने पैसे दे दिए। इसके बाद रियाज अत्तारी ने प्रार्थी से कहा कि अब उसे फिरोज खान और अजय जांगड़े को भी सेट करना होगा, अन्यथा वे भी उसके खिलाफ झूठी खबरें प्रकाशित करेंगे।

छुरा, भगवान दोबारा ऐसी जिंदगी ना मिले…instagram पर पोस्ट कर युवक ने की आत्महत्या

प्रार्थी प्रभात गुप्ता ने बताया कि फर्जी पत्रकारों ने उनके खिलाफ झूठी खबरें प्रकाशित कर मानसिक प्रताड़ना दी, आरटीआई द्वारा दबाव बनाया और निलंबन की धमकी देकर ₹32,000/- की अवैध वसूली की। आरोपी

1. अमन बिसारिया – कथित मंत्री जी का निज सचिव (विजिलेंस) और वॉयस चेंजर ऐप का उपयोग करके महिला की आवाज में फोन करने वाला व्यक्ति

2. रियाज अत्तारी – टाइम्स न्यूज इंडिया पोर्टल संचालक

3. फिरोज खान – 24 सीजी न्यूज का कथित पत्रकार

  1. अजय जांगड़े – पोर्टल संचालक यह गिरोह अपने न्यूज पोर्टल के नाम पर लोगों को ब्लैकमेल कर उगाही करता था।

इनमें से तीन आरोपी कथित या फर्जी पत्रकार हैं, जो अपने पोर्टल के माध्यम से लोगों को मानसिक और वित्तीय रूप से प्रताड़ित कर अवैध रूप से पैसे वसूलते थे। इनमें से किसी के पास भी जनसंपर्क विभाग से अधिकृत पत्रकार प्रमाण पत्र अथवा अन्य कोई दस्तावेज नहीं है। जबकि अमन बिसारिया प्राइवेट आई टेक्नीशियन है और वह महिला की आवाज में फोन करता था और फिर लोगों से दबाव बनाकर पैसे मांगता था। अपराध क्रमांक 114/2025 और अपराध क्रमांक 115/2025 के तहत थाना कवर्धा में दोनों शिकायतों पर FIR दर्ज की गई है।

इन मामलों में आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जा रही है। कबीरधाम पुलिस ने मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी में साइबर सेल कवर्धा के अधिकारियों और टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। ASI चंद्रकांत तिवारी, संजीव तिवारी, प्र आर चुम्मन साहू, अभिनव तिवारी और पूरी साइबर सेल टीम ने विशेष रूप से सहयोग किया और आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की।

छुरा, भगवान दोबारा ऐसी जिंदगी ना मिले…instagram पर पोस्ट कर युवक ने की आत्महत्या

0
instagram
instagram

गरियाबंद।  जिले के सेलून दुकान संचालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मौत से पहले मृतक ने सोशल मीडिया instagram पर भावुक पोस्ट भी किया. सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुकान का शटर खोला और पंखे से लटके शव को बरामद किया. पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है. घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है.

जानकारी के मुताबिक, पूरा घटना छुरा थाना क्षेत्र का है. यहां पैराडाइज सेलून के संचालक गोलू सेन ने instagram पर एक भावुक पोस्ट लिखा. गोलू ने दुकान में पंखे पर फांसी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना पर पुलिस ने पैराडाइज सेलून पहुंचकर शव बरामद किया. जहां से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है. शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है.

instagram
instagram

instagram पर सेड स्टोरी की थी पोस्ट

गोलू सेन (35 साल) ने सुसाइड करने से पहले अपने instagram अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट किया था. इस पोस्ट में लिखा था कि मेरी भगवान से एक ही प्रार्थना है, मरने के बाद दोबारा ऐसी जिंदगी मत देना. छुरा पुलिस जल्द ही आत्महत्या की वजह का पता लगाएगी.

खरियाररोड बागबाहरा रोड में जबरदस्त एक्सीडेंट 3 की मौत, 5 घायल, जांच में जुटी पुलिस

खरियाररोड बागबाहरा रोड में जबरदस्त एक्सीडेंट 3 की मौत, 5 घायल, जांच में जुटी पुलिस

0
जबरदस्त एक्सीडेंट
जबरदस्त एक्सीडेंट

बागबाहरा। खरियारोड बागबाहरा हाइवे में बीती रात जबरदस्त एक्सीडेंट में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, सुअरमार केरामुड़ा के पास ईको कार में 9 लोग सवार थे। जो शादी समारोह खुर्सीपार गांव में शामिल होने आए हुए थे। जो वापस अपने गृह ग्राम खोपली पड़ाव वापस लौट रहे थे। जो सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। घटना मंगलवार करीब रात 1 बजे की बताई जा रही है।

मृतक ग्राम बागबाहरा खोपली के जोहन साहू, (52), पूनम साहू (38) तथा खुशी डेढ साल की इस घटना में दर्दनाक मौत हो गई। वहीं राजुकमारी, गणेशी, बबीता साहू, रूपांशु, भुमांशी गंभीर रूप से घायल हैं जिनका उपचार किया जा रहा है।

जबरदस्त एक्सीडेंट
जबरदस्त एक्सीडेंट

जबरदस्त हुई दुघर्टना

जिस स्थान पर दुघर्टना हुई है वहां जबरदस्त टर्निंग हैं,  अनुमान लगाया जा रहा है वाहन चालक अपने दिशा में कार को मोड़ नहीं पाया होगा और सामने दिशा से आ रही वाहन पर जा टकराया होगा। घटना की सूचना के बाद कोमाखान पुलिस पहुंची जांच में जुटी है। ईको कार का सामने हिस्सा बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो गई है।

हल्दीराम कंटेनर में कार हुई भिंडत

कोमाखान पुलिस के अनुसार खोपली निवासी परिवार खुर्सीपार शादी समारोह में गए हुए थे। जो वापस लौट रहे थे। तभी केरामुड़ा टर्निंग के पास बागबाहरा की तरफ से आ रही हल्दी राम कंटेनर में ईको कार विपरीत दिशा होकर जा टकराया। जिससे घटना स्थल पर ही दो की मौत हो गई वहीं 1 की मौत आज सुबह हुई है। इस घटना में 6 लोग घायल हैं जिनका उपचार जारी है। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद हल्दीराम कंटेनर का ड्रायवर वाहन छोड़ भाग निकला। अभी जांच जारी है।

महासमुंद, गड़बड़ी छूपाने शराब दुकान में लगा दी आग, FIR दर्ज

0
webmorcha.com
FIR

महासमुंद. ग्राम तुमाडबरी मे संचालित देशी और विदेशी शराब दुकान में 14-15 मार्च की मध्य रात्रि आग लगने के मामले में मुख्य विक्रयकर्ता और उसके सहयोगियों के खिलाफ महासमुंद कोतवाली में  मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 238, 3(5), 316(2), 316(3), 316(4), 318(3), 318(4), 326(जी) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

मामले को लेकर आबकारी उपनिरीक्षक कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने आबकारी निरीक्षक की रिपोर्ट को लेकर बताया कि 14-15 मार्च की मध्य रात्रि करीबन 3-30 बजे विदेशी मदिरा दुकान एकता चौक एवं देशी मदिरा दुकान बेमचा जो कि बेमचा रोड ग्राम तुमाडबरी में संचालित है में आग लगने की सूचना मिली थी, जिसका आबकारी टीम के साथ दुकानों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण में विदेशी मदिरा दुकान में 730700 रुपए की मदिरा नष्ट होना तथा 824620 रुपए का स्टाक शार्टेज होना तथा लगभग 150000 रुपए मूल्य की संपत्ति नष्टर होना पाया गया। इसी तरह देशी शराब दुकान में 108900 रुपए की शराब जलने से नष्ट होना तथा 940790 रुपए का शार्टेज होना एवं लगभग 450000 रुपए की अन्य संपत्ति जलने से नष्ट होना पाया गया

इसे लेकर  दोनों दुकानों के मुख्य विक्रयकर्ता एवं अन्य कर्मचारियों से पूछताछ की गई, जिस पर मुख्य विक्रयकर्ता चितेश्वर साहू ने पूछताछ के दौरान स्टाक को विक्रय कर राशि का गबन करना तथा गबन के साक्ष्य को विलोपित करने हेतु आगजनी करना मौखिक रूप से स्वीकार किया।

यह है पूरा मामला

पुलिस (Police) को आबकारी उपनिरीक्षक ने बताया कि देशी मदिरा दुकान बेमचा तथा विदेशी मदिरा दुकान एकता चौक में आग लगने की सूचना सुरक्षागार्ड एजेंसी ईलाइट फाल्कन प्राईवेट लिमिटेड के जिला प्रतिनिधि चेतन विश्वकर्मा के द्वारा उसे फोन पर 14-15 मार्च 2025 की मध्य रात्रि 3-30 बजे सूचना दी गई। इसके बाद आबकारी स्टाफ महासमुंद के साथ मदिरा दुकान में पहुंचकर देखने पर दोनों मदिरा दुकान के वेंटिलेशन खिड़की से धुआं निकल रहा था।

ड्यूटीरत सुरक्षाकर्मी विजय साहू, त्रिभुवन धीवर तथा सुरक्षागार्ड एजेंसी ईलाइट फाल्कन प्राईवेट लिमिटेड के जिला प्रतिनिधि चेतन विश्वकर्मा ने बताया गया कि दुकान के पीछे आवाज आने पर रात्रि लगभग 3 बजे को टार्च लेकर सुरक्षाकर्मी विजय साहू द्वारा मदिरा दुकान के पीछे जाकर देखा गया, इस दौरान दो अज्ञात व्यक्तियों लोहे की सीढ़ी पकडकर भाग रहे थे। विजय साहू ने आवाज देकर दूसरे सुरक्षाकर्मी त्रिभुवन धीवर को बुलाया और अज्ञात व्यक्तियों को दौड़ाकर पकड़ने की कोशिश की गई, लेकिन, अंधेरा का फायदा उठाकर अज्ञात व्यक्ति लोहे की सीढी को छोड़कर भाग गये।

छत्तीसगढ़, आज शाम होने वाली है राहत की बारिश, मौसम विभाग ने लगाया अनुमान

इसके बाद मौके पर चेतन विश्वकर्मा एवं ड्यूटी पर कार्यरत सुरक्षाकर्मी के द्वारा तत्काल आस-पास से पानी लेकर आग बुझाने की कोशिश की गई। उक्त घटना की सूचना 112 पर काल करके विजय साहू सुरक्षाकर्मी के द्वारा दी गई। अग्निशमन कार्यालय में दूरभाष से संपर्क न होने पर त्रिभुवन धीवर सुरक्षाकर्मी के द्वारा अग्निशमन कार्यालय में पहुंचकर मदिरा दुकान में लगी आगजनी की सूचना दी गई। अग्निशमन की टीम, आबकारी टीम एवं सुरक्षाकर्मी एजेंसी के प्रतिनिधि चेतन विश्वकर्मा तथा 112 पुलिस पेट्रोलिंग टीम की उपस्थिति में मदिरा दुकान में सीलबंद ताले को तोड़कर आग बुझाने की कार्रवाई की गई।

इसके बाद मदिरा दुकान के आस-पास देखने पर मदिरा दुकान की बिल्डिंग की छत पर 2 पीले रंग के जेरीकेन में कुछ पेट्रोल जैसा तरल द्रव्य, 1 पाइप तथा लोहे की सीढ़ी होना पाया गया था। जिसे बाद में पुलिस की टीम एवं फारेंसिक टीम के द्वारा विवेचना हेतु जब्त किया गया।

पुलिस (Police) ने बताया कि वर्तमान में देशी मदिरा दुकान बेमचा तथा विदेशी मदिरा दुकान एकता चौक का संचालन सीएसएमसीएल रायपुर के द्वारा किया जा रहा है, जिसमें मैनपावर एजेंसी ईगल हंटर प्रायवेट लिमिटेड के द्वारा मुख्य विक्रयकर्ता एवं विक्रयकर्ता तथा मल्टीवर्कर कर्मचारियों की नियुक्ति की जाती है।

मदिरा दुकानों का भौतिक सत्यापन किए जाने पर देशी मदिरा दुकान बेमचा में कुल 940790 रुपए तथा विदेशी मदिरा दुकान एकता चौक में कुल 824620 रुपए की मदिरा का हिसाब का लेखा जोखा नहीं पाया गया। उक्त संबंध में मदिरा दुकानों के कर्मचारियों से पूछताछ की गई। जिस पर मुख्य विक्रयकर्ता चितेश्वर साहू द्वारा कैश शार्टेज स्वयं के द्वारा किया जाना स्वीकार किया गया तथा कैश शार्टेज के साक्ष्य को छिपाने/मिटाने हेतु अपने सहयोगी के साथ मिलकर आगजनी की घटना को अंजाम देना बताया। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत अलग-अलग आठ धाराओं में जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

छत्तीसगढ़, आज शाम होने वाली है राहत की बारिश, मौसम विभाग ने लगाया अनुमान

0
webmorcha.com
Alert

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर और गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में आज बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग के जिलों में 20-21 मार्च को गरज चमक के साथ बारिश होने का अलर्ट है।

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के अनुसार,  वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से प्रदेश में मौसम बदल सकता है। इस वजह से दिन के तापमान में भी गिरावट होगी। समुद्र से आ रही नमीयुक्त हवा के कारण रायपुर में दोपहर के बाद बादल छाए रह सकते हैं। ठंडी हवा चल सकती है।

मंगलवार को जगदलपुर छत्तीसगढ़ में सबसे गर्म रहा। यहां दिन का तापमान 38.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं 15.6 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा। मंगलवार को यहां अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जो सामान्य से 2.7 डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 24.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह नॉर्मल से 3 डिग्री अधिक रहा।

Sunita Williams: आंतरिक्ष परी सुनीता की वापसी जानें कैसा रहा सफर

Sunita Williams: आंतरिक्ष परी सुनीता की वापसी जानें कैसा रहा सफर

0
सुनीता विलियम्स
सुनीता विलियम्स

Sunita Williams: भारात की बेटी और नासा की एस्ट्रोनॉट सुनीत विलियम्स का इंतजार आज बुधवार को खत्म हो गया. नासा के अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) अब पृथ्वी पर वापस आ चुके हैं. नौ महीने बाद उनकी घर वापसी हुई है. इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में सुनीत विलियम्स और अन्य अंतरिक्ष यात्री 9 महीने तक फंसे थे. कई बार उन्हें धरती पर लाने की कोशिश हुई. मगर अब जाकर सफलता मिली है. नासा ने सुबह-सुबह यह बड़ी खुशखबरी दी है. एलन मस्क की स्पेसएक्स और नासा ने मिलकर इस मिशन को अंजाम दिया है.

इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से रवाना होने के कुछ ही घंटों बाद सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर वाला स्पेसएक्स कैप्सूल पैराशूट से मैक्सिको की खाड़ी में उतरा. फ्लोरिडा पैनहैंडल में तल्हासी के तट पर स्प्लैशडाउन हुआ. इसके बाद पूरी दुनिया में खुशी की लहर दौड़ पड़ी. एक घंटे के अंदर ही ये अंतरिक्ष यात्री अपने कैप्सूल से बाहर आ गए और कैमरों के सामने हाथ हिलाते और मुस्कुराते हुए दिखाई दिए. इसके बाद नियमित मेडिकल जांच के लिए उन्हें स्ट्रेचर पर ले जाया गया. अब सवाल है कि सुनीता विलियम्स अब कैसी हैं, क्या सभी अंतरिक्ष यात्री सेफ हैं? उनकी हेल्थ को लेकर क्या अपडेट है? चलिए जानते हैं अंतरिक्ष से धरती तक के सफर की पूरी बात.

जानें सरल भाषा में पाइंट टू पाइंट

सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) और बुच विल्मोर 9 महीने पहले अंतरिक्ष गए थे. पिछले वसंत में बोइंग की एक टेस्ट फ्लाइट में खराबी की वजह से ये एस्ट्रोनॉट अंतरिक्ष में फंस गए. 5 जून को बोइंग के नए स्टारलाइनर क्रू कैप्सूल से लॉन्च करने के बाद दोनों के एक या दो हफ्ते में वापस आने की उम्मीद थी. लेकिन अंतरिक्ष स्टेशन के रास्ते में इतनी सारी दिक्कतें आईं कि आखिरकार नासा को स्टारलाइनर को खाली वापस भेजना पड़ा और टेस्ट पायलटों को स्पेसएक्स में ट्रांसफर करना पड़ा, जिससे उनकी घर वापसी फरवरी में हो पाई. इसके बाद स्पेसएक्स कैप्सूल की दिक्कतों के कारण एक महीने की और देरी हुई.

इसके बाद कभी लगा कि सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) और बुच विल्मोर कभी वापस आ ही नहीं पाएंगे. सभी डाउट में थे. कई बार उन्हें धरती पर वापस लाने का मिशन टालना पड़ा. ऐसे में दुनिया की धुकधुकी बढ़ गई. मगर आखिरकार 9 महीने बाद उनकी सुरक्षित घर वापसी हो गई है.

सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) और बुच विल्मोर को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से धरती पर लाने के लिए नासा (NASA) और स्पेसएक्स ने 13 मार्च को फाल्कन 9 रॉकेट के जरिए क्रू-10 मिशन लॉन्च किया था. SpaceX का ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट फाल्कन-9 रॉकेट शुक्रवार की शाम (स्थानीय समयानुसार) फ्लोरिडा के केनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च हुआ. इस मिशन के तहत ही दोनों की घर वापसी हुई.

दरअसल, नासा-स्पेसएक्स के Crew-10 मिशन ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर मौजूद Crew-9 को रिप्लेस किया. नासा और स्पेसएक्स ने फाल्कन 9 रॉकेट के जरिए जो क्रू-10 मिशन लॉन्च किया, इसमें चार नए अंतरिक्ष यात्री स्पेसक्राफ्ट में गए. इन चारों एस्ट्रोनॉट्स ने सुनीता विलियिम्स, बुच विल्मोर और अन्य दो की जगह ली.

अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) और बुच विल्मोर पिछले नौ महीनों से अंतरिक्ष में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में फंसे हुए थे. वे बोइंग के स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट से केवल आठ दिनों के लिए अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) गए थे, लेकिन स्टारलाइनर में आई तकनीकी खराबी के कारण वे लौट नहीं सके. अब जब वह घर वापस आ गई हैं तो ऐसा लगता है कि सुनीत विलियम्स और अन्य एस्ट्रोनॉट का दूसरा जन्म हुआ है.

अंतरिक्ष में 9 माह रहने के बाद सुनीता समेत 4 यात्री धरती पर लौटी

अब सवाल है कि कैसे और कहां हुई लैंडिंग. एलन मस्‍क की कंपनी SpaceX के ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट के जरिए अंतरिक्ष यात्रियों को फ्लोरिडा तट के पास लैंड कराया गया. लैंडिंग करते ही स्पेसएक्स रिकवरी टीमें उस स्थान पर पहुंच गई, जहां बुधवार को ड्रैगन अंतरिक्ष यान उतरा था. यान को रिकवरी वेहिकल के जर‍िए बाहर लाया गया. ये अंतरिक्ष यात्री बुधवार को भारतीय समयानुसार सुबह 3.27 बजे फ्लोरिडा के समंदर में उतरे.

सुनीता (Sunita Williams) और बुच विल्मोर के साथ दो अन्य अंतरिक्ष यात्री भी धरती पर उतरे हैं. अंतरिक्ष यात्रियों को ड्रैगन स्‍पेसक्राफ्ट से बाहर सेफली बाहर निकाला गया. उसके बाद उनकी सेहत की जांच की गई. ड्रैगन फ्रीडम को पानी से बाहर निकालकर रिकवरी पोत पर ले जाया गया. वहां डॉक्टरों की टीम ने अच्छे से हेल्थ चेकअप किया. नासा ने बताया कि सुनीत विलियम्स समेत अन्य अंतरिक्ष यात्री सेफ हैं और पूरी तरह ठीक हैं.

सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) लंबे वक्‍त बाद स्‍पेस से धरती पर लौटी हैं. ऐसे में स्‍पेस में मौजूद शून्‍य गुरुत्‍वाकर्षण की वजह से उनके शरीर की मांसपेशियां और हड्डियां कमजोर हो गई होंगी. इसलिए धरती पर लौटने पर गुरुत्वाकर्षण के अनुकूल होने में उन्हें कुछ समय लगेगा. धरती के अनुकूल उन्हें बनाने के लिए सबसे पहले डॉक्‍टरों की एक टीम उनके सेहत की संपूर्ण जांच करेगी. उन्‍हें स्‍ट्रेचर पर लेकर जाया जाएगा. हृदय, ब्‍लड प्रेशर, आंखों की रोशनी, मांसपेशियों की स्‍थि‍ति‍, हर तरह की जांच की जाएगी. उनका मेंटल हेल्‍थ भी चेक किया जाएगा. तब तक उन्‍हें किसी से भी मिलने नहीं दिया जाएगा.

सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) और विल्मोर से मिलने के लिए परिवार को भी लंबा इंतजार करना पड़ेगा.  परिवारों के लिए यह समय मुश्किल भरा रहा. विलमोर अपने छोटे बेटी के हाई स्कूल के आखिरी साल में साथ नहीं रह सके, जबकि विलियम्स को सिर्फ इंटरनेट कॉल के जरिए अपने परिवार से बात करनी पड़ी.

सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) की घर वापसी पर भारत से लेकर अमेरिका भी जश्न है. केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत और पूरे विश्व के लिए गौरव, गर्व और राहत का क्षण बताया. उनकी सुरक्षित वापसी के लिए अमेरिका के 21 हिंदू मंदिरों में प्रार्थनाएं की गईं. विश्व हिंदू परिषद अमेरिका के अध्यक्ष तेजल शाह ने बताया कि विलियम्स की भारतीय और स्लोवेनियाई विरासत को देखते हुए कई लोगों ने उनके लिए शुभकामनाएं भेजी थीं. वहीं, विलमोर के चर्च में भी उनके लिए प्रार्थनाएं की गईं.

अंतरिक्ष में 9 माह रहने के बाद सुनीता समेत 4 यात्री धरती पर लौटी

सुनीता
सुनीता

अंतरिक्ष में 9 माह रहने के बाद सुनीता समेत 4 यात्री धरती पर लौटी

0
सुनीता विलियम्स
सुनीता विलियम्स

Sunita Williams Return: भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 9 महीने बाद आज बुधवार को धरती पर वापस लौट आएं  हैं। सभी अंतरिक्ष यात्रियों ने धरती पर सफल लैंडिंग कर ली है। पूरी टीम की मेडिकल जांच की जा रही है। नासा ने प्रेसवार्ता करके पूरे मिशन को सफल बताया है। नासा ने कहा कि सबकुछ प्लानिंग के मुताबिक हुआ और सभी अंतरिक्ष यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स 286 दिनों के बाद धरती पर वापस लौट आई हैं। अंतरिक्ष एजेंसी- नासा के वैज्ञानिकों के मुताबिक सुनीता और बैरी विल्मोर को लेकर लौट रहा यान तड़के 3.27 बजे अमेरिका के फ्लोरिडा में समुद्र तल पर उतारा। खास बात ये है कि इस मिशन में नासा के साथ एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का भी उल्लेखनीय सहयोग रहा। सुनीता विलियम्स की सकुशल वापसी के लिए भारत में परिजनों ने यज्ञ-हवन और प्रार्थना की। गुजरात में अखंड ज्योति जलाई गई। फ्लोरिडा में स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल से लौटे चारों अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षित वापसी की नासा ने पुष्टि की। इसे वैज्ञानिक भाषा में सफल स्प्लैशडाउन बताया गया। जानिए पल-पल के अपडेट्स

जानें NASA और मस्क ने सुनीता समेत चार अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी पर क्या कहा?

नासा ने अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी के बाद आधिकारिक बयान में कहा, सभी अंतरिक्ष यात्री सुरक्षित धरती पर लौट चुके हैं। नासा ने कहा कि सभी यात्रियों की तबीयत ठीक है। उन्हें निगरानी में रखा जाएगा। समुद्र से बाहर निकाले जाने की प्रक्रिया का जिक्र करते हुए नासा ने कहा, कोस्ट गार्ड की टीम ने शानदार काम किया। सफल वापसी के बाद स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क ने भी बधाई दी। मस्क ने कहा कि स्पेसएक्स और नासा की टीमों ने एक और सुरक्षित अंतरिक्ष यात्री वापसी कराने में सफलता पाई है। इसके लिए बधाई। उन्होंने इस मिशन को प्राथमिकता देने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को धन्यवाद भी दिया।

सुनीता
सुनीता

भारतवंशी अंतरिक्ष यात्री की वापसी पर गुजरात में जश्न

सुनीता समेत चार अंतरिक्ष यात्रिोयं की सुरक्षित वापसी पर गुजरात में उनके पैतृक गांव में आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया।

भारतवंशी अंतरिक्ष यात्री ने बनाए कई बड़े रिकॉर्ड्स

सुनीता विलियम्स ने आईएसएस पर इस बार अपना सबसे लंबे समय तक रहने का रिकॉर्ड बनाया। एक बार में 286 दिन तक अंतरिक्ष में रहकर सुनीता नासा की रिकॉर्ड बुक में भी अपना नाम दर्ज करा चुकी हैं। दरअसल, अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों की बात करें तो एक दौरे में सबसे ज्यादा दिन तक आईएसएस पर रहने का रिकॉर्ड अब तक फ्रैंक रूबियो के पास है। वहीं, मार्क वांडे हेई अब तक 355 दिन आईएसएस पर बिताए हैं। इसके बाद स्कॉट केली, महिला अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टिना कॉश और पेगी व्हिट्सन का नंबर है।

इस लिहाज से एक दौरे में आईएसएस पर सबसे ज्यादा दिन बिताने वाले अंतरिक्ष यात्रियों में सुनीता विलियम्स छठे नंबर पर काबिज हो गई हैं। हालांकि, इसके लिए उन्होंने इस बार अंतरिक्ष यात्री एंड्रयू मॉर्गन का 272 दिन का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

फ्लोरिडा में स्प्लैशडाउन के बाद स्पेसएक्स ड्रैगन से सबसे पहले बाहर निकलने वाले अंतरिक्ष यात्री निक हेग रहे। बाहर निकाले जाने से पहले नासा के सौजन्य से मिले वीडियो में देखा जा सकता है कि चारों अंतरिक्ष यात्री अभिवादन कर रहे हैं।

सुनीता
सुनीता

सकुशल वापसी पर परमात्मा का आभार, गुजरात में आरती

समुद्र तल पर सकुशल उतरने की खबर आते ही गुजरात में यज्ञ हवन कर रहे परिजनों ने परमात्मा का आभार प्रकट किया और आरती पूजा की गई।

स्पेसएक्स का ड्रैगन कैप्सूल जैसे ही अमेरिका के फ्लोरिडा में समुद्र तल पर उतरा, नासा औऱ स्पेसएक्स के केंद्र पर मौजूद वैज्ञानिकों और अन्य कर्मचारियों ने इस सफलता का तालियां बजाकर स्वागत किया। अब सबसे पहले सुनीता विलियम्स- बैरी विल्मोर व अन्य अंतरिक्ष यात्रियों को स्ट्रेचर से नासा के फ्लोरिडा स्टेशन के करीब स्थित लैब में ले जाया जाएगा, जहां उनकी और अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से लौटे अंतरिक्ष यात्रियों की जांच होगी। इसके बाद सुनीता कुछ समय पुनर्वास केंद्र में बिताएंगी और वैज्ञानिकों से क्लियरेंस मिलने के बाद उनका परिवारवालों से मिलना सुनिश्चित हो जाएगा।

आज रंगपंचमी पर इन राशियों का शानदार बीतेगा दिन, जाने सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा

आज रंगपंचमी पर इन राशियों का शानदार बीतेगा दिन, जाने सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा

0
Aaj Ka Rashifal बुधवार
Aaj Ka Rashifal बुधवार

आज बुधवार 19 मार्च 2025, विक्रम संवत 2081, मास अमांत फाल्गुन, मास पूर्णिमांत चैत्र और तिथि पंचमी है। जानिए सभी 12 राशियों का राशिफल। मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए आज का राशिफल…

मेष – आज आपका मन खुश रहेगा और उर्जा से मन भरपूर रहेगा। किसी परिवारिक कार्यक्रम में जाने का अवसर मिलेगा, जहां पुराने लोगों से मिलना होगा। आज किसी नए काम की प्लानिंग कर सकते हैं। सेहत में सुधार महसूस करेंगे। ऑफिस में काम के दम पर आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे।

वृषभ – आज का दिन थोड़ा संभलकर चलने का है। विरोधी  आपका काम बिगाड़ सकते हैं। बोलचाल का उपयोग संयमित रहकर करें। नहीं तो लफड़े में फंस सकते हैं। किसी भी अपरिचित पर भरोसा न करें। किसी को बड़ी धनराशि उधार ना दें। परिवार के साथ बाहर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। ऑफिस में विवाद की स्थिति बन सकती है।

मिथुन – आज मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं, लेकिन खुद पर भरोसा रखें। मन अशांत रह सकता है। आज कुछ बातों को इग्नोर करना आपके लिए लाभकारी रहेगा। व्यर्थ की झंझटों से दूर रहें। आज अपने लिए कोई नई वस्तु खरीद सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ समंजन अच्छा रहेगा।

Aaj Ka Panchang 2025: आज रंग पंचमी, जानें मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल, चौघड़िया समय

कर्क – आज का दिन बढ़िया है। नए योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। जो युवा नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें सफलता मिलेगी। आज किसी विशेष लोगों से भेंट होने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। आज कुछ नया विचार मन में आएगा। प्लानिंग पर काम करेंगे तो आगे चलकर लाभ होगा।

सिंह – आज धन लाभ के योग बन रहे हैं। जो भी कार्य हाथ में लेंगे, उसमें सफलता मिलना तय है। मन को एकाग्र रखें। अपने कार्य में पूरी ताकत झोंक दें। आज लाभ के योग निर्मित होंगे। अपने खास लोगों से सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या – अपने सेहत पर ध्यान दें। मन अशांत रहेगा, जिसे काबू करने के लिए योग का सहारा लें। व्यापार और नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आर्थिक समस्याएं देखने को मिलेंगी। किस अपने के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। सरकारी कामों से आज दूर रहें।

तुला – आज का दिन शानदार गुजरेगा। कहीं, बाहर जाने का प्लान मन में बन सकता है। आज अपनों के साथ अच्छी समय गुजारेंगे, जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। किसी से आर्थिक सहयोग मांगना पड़ सकता है। अपने किसी परिचित व्यक्ति द्वारा आपके सम्मान को ठेस पहुंच सकती है।

19 march Ank Jyotish: बुधवार को जानें आपका लकी नंबर और शुभ रंग क्या होगा

वृश्चिक – आज का दिन बेहतरीन है। पिछले दिनों से मन में चले आ रहे प्लान पर अब काम शुरू कर सकते हैं। आज कोई बड़ा फैसला कर सकते हैं। इससे आने वाले दिनों में लाभ होगा। ऑफिस में सभी लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। समाज में भी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार के साथ कहीं भ्रमण की योजना बना सकते हैं।

धनु – आज का दिन आपके पक्ष में है। ईश्वर कृपा से आज आपको लाभ के योग बनेंगे। व्यापार क्षेत्र में नया कार्य शुरू कर सकते हैं। आज हर बड़े काम में दोस्तों और रिश्तेदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार के सदस्यों के बीच चल रही अनबन दूर होगी।

मकर – आज परिवार में शांति रहेगी। नकारात्मक विचारों को खुद से दूर रखें। ऑफिस में काम में बाधा आ सकती है। अपने करीबियों से मनमुटाव हो सकता है। लाइफ पार्टनर के साथ कुछ बातों को लेकर मनमुटाव हो सकता है। परिवार में भी हालात विपरीत रहेंगे। आज किसी तरह का निवेश करने से बचें।

कुंभ – आज किसी नए कार्य का प्रारंभ कर सकते हैं, लेकिन बहुत अधिक सावधान रहने की जरूरत होगी। किसी पर अत्यधिक भरोसा करना नुकसानदायक साबित हो सकता है। प्रॉपर्टी संबंधी कार्य और विवाद से दूर रहें। कार्यक्षेत्र में बदलाव की सोच रहे हैं, तो आज का दिन ठीक नहीं है। परिवार के सदस्यों के साथ सामंजस्य बनाए रखें।

मीन – आज का दिन बेहतरीन है। कहीं बड़ा निवेश करने की प्लान बना सकते हैं। आने वाले समय में इसका बड़ा लाभ होगा। बिजनेस में स्थिति अच्छी रहेगी। सेहत का ख्याल रखें। आज अपनों से सतर्क रहने की जरूरत है। किसी पर जरूरत से अधिक भरोसा न करें।

19 march Ank Jyotish: बुधवार को जानें आपका लकी नंबर और शुभ रंग क्या होगा

0
Ank Jyotish बुधवार
Ank Jyotish बुधवार

19 march Ank Jyotish: बुधवार को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

अंक 1 Ank Jyotish

बुधवार आज किसी नए काम को करने से बचना होगा। किसी पुरानी बात को लेकर परिवार में तनाव का माहौल बना रहेगा। भौतिक आवश्यकताएं पूर्ण न होने पर कलह हो सकती हैं। प्रेम संबंधों के लिए दिन सामान्य है।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- केसरिया

अंक 2 Ank Jyotish

बुधवार आज आप निवेश को लेकर चिंतित रह सकते हैं। नौकरी में किसी नए प्रोजेक्ट का हिस्सा बनेंगे। अपनी नीतियों में सुधार करें और तकनीकी व योजनाओं के बारे में सावधानी बरतें। जीवनसाथी का साथ बना रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

शुभ अंक-16

शुभ रंग- नीला

अंक 3 Ank Jyotish

बुधवार आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। आपको व्यापार में विशेष लाभ की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। किसी नए वाहन की खरीदारी आज कर सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा।

शुभ अंक- 40

शुभ रंग- लाल

अंक 4 Ank Jyotish

बुधवार आज काम को लेकर लगातार यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। आज अपना अधिक समय सोशल मीडिया पर बिता सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं का हिस्सा बनेंगे।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- सफेद

Aaj Ka Panchang 2025: आज रंग पंचमी, जानें मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल, चौघड़िया समय

अंक 5 Ank Jyotish

बुधवार आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। लंबे समय से अटके काम मनचाहे तरीके से पूरे होने की उम्मीद है। जीवनसाथी के साथ हंसते-खिलखिलाते हुए समय बितेगा। संतान को किसी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- गुलाबी

अंक 6 Ank Jyotish

बुधवार आज परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है। संतान के कार्यों को लेकर दिनभर भागदौड़ रहेगी। कार्यक्षेत्र में लोगों का साथ बना रहेगा। निवेश करने के लिए समय शुभ रहेगा।

शुभ अंक- 50

शुभ रंग- नीला

अंक 7 Ank Jyotish

बुधवार आज सरकारी कामों में आ रही परेशानियों का निवारण होगा। घर खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए आप निवेश में सावधानी बरतें। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

शुभ अंक-11

शुभ रंग- भूरा

अंक 8 Ank Jyotish

बुधवार आज आपके घर में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। व्यापार में लंबे समय से अटकी डील भी आज फाइनल होगी। नौकरी में बदलाव की योजनाएं बनाएंगे। जीवनसाथी के साथ किसी डिनर डेट पर जा सकते हैं।

शुभ अंक-23

शुभ रंग- पीला

अंक 9 Ank Jyotish

बुधवार आज व्यापार में खूब लाभ प्राप्त करता है। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आज बच्चों के क्रियाकलाप आपके लिए मुख्य रहेंगे जैसे उनकी पढ़ाई, करियर आदि।

शुभ अंक- 18

शुभ रंग- ग्रे

Aaj Ka Panchang 2025: आज रंग पंचमी, जानें मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल, चौघड़िया समय

0
Aaj Ka Panchang 2025
Aaj Ka Panchang 2025

Aaj Ka Panchang 2025: आज चैत्र कृष्ण पंचमी तिथि, विशाखा नक्षत्र, हर्षण योग, कौलव करण, उत्तर का दिशाशूल और तुला राशि में चंद्रमा है. आज रंग पंचमी और बुधवार व्रत है. इस दिन देवी और देवताओं को गुलाल लगाते हैं. शाम में सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग बन रहे हैं. पंचांग से जानते हैं रंग पंचमी का मुहूर्त, सूर्योदय, चंद्रोदय, राहुकाल, दिशाशूल, चौघड़िया आदि.

आज का पंचांग, 19 मार्च 2025 Aaj Ka Panchang 2025

Aaj Ka Panchang 2025: आज का पंचांग, 19 मार्च 2025: आज रंग पंचमी और बुधवार व्रत है. आज चैत्र कृष्ण पंचमी तिथि, विशाखा नक्षत्र, हर्षण योग, कौलव करण, उत्तर का दिशाशूल और तुला राशि में चंद्रमा है. रंग पंचमी के दिन मंदिरों में रंग और गुलाल खेला जाता है. इस दिन देवी और देवताओं को गुलाल लगाते हैं. रंग पंचमी का उत्सव मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात में प्रमुख रूप से मनाया जाता है, वहीं म​थुरा और वृंदावन में भी रंग पंचमी का उत्सव मनाया जाता है. इस दिन श्रीकृष्ण, राधारानी और भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व है. रंग पंचमी के दिन बुधवार व्रत भी है. इसमें गणेश जी की पूजा करते हैं. गणेश जी को दूर्वा, सिंदूर, फूल, माला, धूप, दीप, अक्षत् आदि अर्पित करते हैं.

Aaj Ka Panchang 2025:  बुधवार व्रत में आप गणेश जी को मोदक, मूंग के लड्डू या बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं. गणपति की कृपा से कुंडली का बुध दोष दूर होता है. बुध दोष मिटाने के लिए बुधवार का व्रत रखें. बुध ग्रह के बीज मंत्र का जाप करें. इस दिन हरे रंग के कपड़े पहनें. बुध के शुभ फल की प्राप्ति के लिए हरे रंग के कपड़े, हरा चारा, हरा फल आदि का दान करें. बुध के शुभ प्रभाव के लिए अपने मामा और नाना पक्ष से संबंधों को अच्छा रखें. यदि उनसे संबंध खराब होंगे तो आपका बुध ग्रह खराब होगा. आज शाम के समय में सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग बन रहे हैं. पंचांग से जानते हैं रंग पंचमी का मुहूर्त, सूर्योदय, चंद्रोदय, राहुकाल, दिशाशूल, चौघड़िया आदि.

आज का पंचांग, 19 मार्च 2025 Aaj Ka Panchang 2025

आज की तिथि- पञ्चमी – 12:36 ए एम, मार्च 20 तक, उसके बाद षष्ठीआज का नक्षत्र- विशाखा – 08:50 पी एम तक, फिर अनुराधाआज का करण- कौलव – 11:24 ए एम तक, तैतिल – 12:36 ए एम, मार्च 20 तक, फिर गरआज का योग- हर्षण – 05:38 पी एम तक, उसके बाद वज्रआज का पक्ष- कृष्णआज का दिन- बुधवारचंद्र राशि- तुला – 02:07 पी एम तक, फिर वृश्चिक

Aaj Ka Panchang 2025

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 06:26 ए एमसूर्यास्त- 06:32 पी एमचन्द्रोदय- 11:10 पी एमचन्द्रास्त- 08:54 ए एम

रंग पंचमी के मुहूर्त और शुभ योग

सर्वार्थ सिद्धि योग: 08:50 पी एम से 06:25 ए एम, मार्च 20अमृत सिद्धि योग: 08:50 पी एम से 06:25 ए एम, मार्च 20ब्रह्म मुहूर्त: 04:51 ए एम से 05:38 ए एमअभिजीत मुहूर्त: कोई नहींविजय मुहूर्त: 02:30 पी एम से 03:18 पी एमअमृत काल: 10:57 ए एम से 12:44 पी एम

दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

लाभ-उन्नति: 06:26 ए एम से 07:57 ए एमअमृत-सर्वोत्तम: 07:57 ए एम से 09:28 ए एमशुभ-उत्तम: 10:58 ए एम से 12:29 पी एमचर-सामान्य: 03:30 पी एम से 05:01 पी एमलाभ-उन्नति: 05:01 पी एम से 06:32 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ-उत्तम: 08:01 पी एम से 09:30 पी एमअमृत-सर्वोत्तम: 09:30 पी एम से 10:59 पी एमचर-सामान्य: 10:59 पी एम से 12:28 ए एम, मार्च 20लाभ-उन्नति: 03:27 ए एम से 04:56 ए एम, मार्च 20

अशुभ समय

राहुकाल- 12:29 पी एम से 02:00 पी एमगुलिक काल- 10:58 ए एम से 12:29 पी एमयमगण्ड- 07:57 ए एम से 09:28 ए एमदुर्मुहूर्त- 12:05 पी एम से 12:53 पी एमदिशाशूल- उत्तर

शिववास

नन्दी पर – 12:36 ए एम, मार्च 20 तक, फिर भोजन में.