रायपुर। रायगढ़ के चाय वाले महापौर का रायपुर BJP दफ्तर में भव्य स्वागत हुआ, BJP नेता अजय जमवाल ने कहा, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में रायगढ़ के नवनिर्वाचित महापौर श्री जीवर्घन चौहान जी से सौजन्य भेंट हुई। तीन दशकों से सामाजिक जीवन में सक्रिय चौहान चाय की गुमटी चलाकर आत्मनिर्भर होकर सदैव आमजनों के साथ जुड़े रहे हैं। चहूंओर चाय वाले महापौर की चर्चा है जो बूथ के अध्यक्ष से रायगढ़ के प्रथम नागरिक बनने का यात्रा तय की है। मैं उनकी विशाल विजय के साथ ही वे समृद्ध रायगढ़ के संकल्प को पूर्ण करने की दिशा में जुटेंगे इसके लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित किया।
Aaj Ka Panchang: बुधवार आज 05 मार्च का शुभ मुहूर्त, राहु काल, तिथि और ग्रह
Aaj Ka Panchang: पंचांग- 5 मार्च 2025 फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि आज अर्थात 05 मार्च को है। साथ ही बुधवार भी है। सनातन धर्म में बुधवार के दिन महादेव के पुत्र भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही जीवन में आ रही बाधा को दूर करने के लिए व्रत भी किया जाता है। फाल्गुन की षष्ठी तिथि पर कई शुभ और अशुभ योग बन रहे हैं। आइए पढ़ते हैं आज का पंचांग।
Aaj Ka Panchang: पंचांग- 5 मार्च 2025
विक्रम संवत – 2081, पिंगल
शक सम्वत – 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत – फाल्गुन
अमांत – फाल्गुन
तिथि
षष्ठी – 12:51 पी एम तक
नक्षत्र
कृत्तिका – 01:08 ए एम, मार्च 06 तक
योग
वैधृति – 11:07 पी एम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय – 6:42 AM
सूर्यास्त – 6:23 PM
चन्द्रोदय – 10:01 ए एम
चन्द्रास्त – 12:30 ए एम, मार्च 06
अशुभ काल
राहुकाल – 12:33 पी एम से 02:00 पी एम
यम गण्ड – 08:10 ए एम से 09:37 ए एम
गुलिक काल 11:05 ए एम से 12:33 पी एम
दुर्मुहूर्त – 12:09 पी एम से 12:56 पी एम
वर्ज्यम् – 01:53 पी एम से 03:23 पी एम
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त – कोई नहीं
अमृत काल – 10:53 पी एम से 12:23 ए एम, मार्च 06
ब्रह्म मुहूर्त – 05:03 ए एम से 05:53 ए एम
शुभ योग
सर्वार्थसिद्धि योग – पूरे दिन
बुध का गोचर, मीन, सिंह, मेष को मिलेगा गोल्डन चॉस, इस राशि वाले रहे सावधान
चैंपियंस ट्रॉफी, भारत आस्ट्रेलिया को हरा फाइनल में पहुंचा, ये रहे जीत के हीरो
भारत ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया. उसने मंगलवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हरा दिया. टीम इंडिया लगातार तीसरी बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है. 2013 में उसने इंग्लैंड को हराकर खिताब अपने नाम किया था. वहीं, 2017 में पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था. खिताबी मुकाबला 9 मार्च को खेला जाएगा. उस मैच में भारत का सामना न्यूजीलैंड या साउथ अफ्रीका से हो सकता है
दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जीत के लिए 265 रनों का पीछा करते हुए भारत ने जीत दर्ज कर ली। भारतीय टीम को विराट कोहली 84 रन बनाकर आउट हुए. उनसे पहले अय्यर 45 रन बनाकर आउट हुए. भारत को रोहित के रूप में दूसरा झटका लगा, जो 28 रन बनाकर आउट हुए. उनसे पहले गिल 8 रन बनाकर आउट हुए. वहीं कोहली नेे जैसे ही इस मैच में अर्द्धशतक जड़ा, वैसे ही वो आईसीसी टूर्नामेंट में सबसे अधिक अर्द्धशतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए. विराट के नाम अब 24 अर्द्धशतक हैं, जबकि सचिन के नाम अब 23 अर्द्धशतक है.
केएल राहुल मैदान में अच्छी पारी खेलते हुए नाबाद 42 रना बनाकर डटे रहे वहीं हार्दिक पंडया 28 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद आखरी तक आर जडेजा मैदान में डटे रहे
भारतीय टीम की प्लेइंग 11: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती
ऑस्ट्रेलिया टीम की प्लेइंग 11: कूपर कोनोली, ट्रेविस हेड, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, एडम जम्पा, तनवीर संघा
बुध का गोचर, मीन, सिंह, मेष को मिलेगा गोल्डन चॉस, इस राशि वाले रहे सावधान
Ank Jyotish: बुधवार 05 मार्च इन अंकों के लिए आज बेहद खास, जानें लकी नंबर और शुभ रंग
05 मार्च 2025 Ank Jyotish : अंक ज्योतिष बुधवार को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा
अंक 1 Ank Jyotish
बुधवार आज किसी पुरानी बातों को लेकर तनाव बना रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग न मिलने पर कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। इस दौरान कार्यक्षेत्र में भी किसी की कोई बात बुरी लग सकती है। निवेश के लिए समय सामान्य रहेगा।
शुभ अंक- 45
शुभ रंग- सफेद
अंक 2 Ank Jyotish
बुधवार आज किसी पुराने काम की फिर से शुरुआत करेंगे। व्यापार में लाभ मिलने पर किसी वाहन को घर ला सकते है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपको मेहनत और परिश्रम का फल मिल सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से रिश्ता और मजबूत होगा।
शुभ अंक- 34
शुभ रंग- गोल्डन
अंक 3 Ank Jyotish
बुधवार आज कार्यक्षेत्र में आपको कोई पुरस्कार मिल सकता है। आपके लंबे समय से अटके काम भी पूरे होंगे। आज विवाह के लिए प्रस्ताव भी आ सकता है। आपकी साख और प्रतिष्ठा में कमी हो सकती है।
शुभ अंक-29
शुभ रंग- गुलाबी
अंक 4 Ank Jyotish
बुधवार आज किसी पुराने काम को लेकर अधिक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। नई संपत्ति की प्राप्ति होगी। लव लाइफ बेहतर होगी। इस दौरान आपको किसी पुरानी गलती से सबक भी लेना होगा।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- बैंगनी
बुध का गोचर, मीन, सिंह, मेष को मिलेगा गोल्डन चॉस, इस राशि वाले रहे सावधान
अंक 5 Ank Jyotish
बुधवार आज सेहत ठीक नहीं रहने पर मन परेशान हो सकता है। यह समय छात्र-छात्राओं के लिए बेहद खास है। परीक्षा में अच्छे अंकों की प्राप्ति सकती है। हमसफर का साथ व सहयोग बना रहेगा। इस दौरान आपको बिना सोचे समझे किसी योजना में धन लगाने से बचना होगा।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
अंक 6 Ank Jyotish
बुधवार आज अपने प्रोजेक्ट और घर परिवार पर ध्यान देना होगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। निवेश के लिए अभी रुकना सही रहेगा। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता होगा। आज भक्ति में खूब मन लगेगा।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
अंक 7 Ank Jyotish
बुधवार आज जीवनसाथी के द्वारा आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में धन की हानि हो सकती हैं, इसलिए योजनाओं पर ध्यान दें। मेहनत के प्रति भरोसा आपको सफलता दिलाने में मदद करेगा।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
अंक 8 Ank Jyotish
बुधवार आज कोर्ट-कचहरी के केस और लंबे चलेंगे। इस वजह से आप परेशान भी हो सकते हैं। नौकरी को लेकर आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। घर में किसी नए सदस्य के आगमन से खुशियां बनी रहेगी। जीवनसाथी के लिए पार्टी का आयोजन करेंगे।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला
अंक 9 Ank Jyotish
बुधवार आज किसी यात्रा पर जाने से कार्यों में रुकावट आ सकती है। धन खर्च बढ़ने पर किसी नई योजना का निर्माण कर सकते हैं। अपनी जीवनशैली में योग शामिल करेंगे। वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।
शुभ अंक- 35
शुभ रंग- पीला
बुध का गोचर, मीन, सिंह, मेष को मिलेगा गोल्डन चॉस, इस राशि वाले रहे सावधान
बुध का गोचर: ज्योतिष गणना में बताया गया है कि हर ग्रह एक तय समय पर राशि परिवर्तन करता है. ग्रहों के राशि परिवर्तन का असर ज्योतिष गणना में बताई गईं सभी राशियों के जातकों पर पड़ता है. ज्योतिष गणना में बुध को ग्रहों का राजकुमार माना गया है. बुध का हर माह में दो बार राशि परिवर्तन होता है. ऐसे में बुध की किसी न किसी ग्रह के साथ युति बनती है या फिर दृष्टि पड़ती है.
बुध अभी गुरू की राशि मीन में गोचर कर रहे हैं. वहीं मकर राशि में विराजमान हैं. ज्योतिष गणना के अनुसार, आज पांच मार्च दोपहर 12 बजकर 1 मिनट पर बुध और यम की उपस्थिति एक दूसरे से 60 डिग्री पर होगी. इससे त्रिएकादश योग का निर्माण या लाभ दृष्टि पड़ेगी. ये त्रिएकादश योग और लाभ दृष्टि कुछ राशियों के जातकों के लिए विशेष लाभकारी सिद्ध हो सकती है.
मेष राशि
मेष राशि के जातको के लिए लाभ दृष्टि योग बहुत लाभकारी साबित हो सकता है. मेष राशि के जातकों के जो काम लबें समय से रुके हुए हैं, वो इस दौरान पूरे हो सकते हैं. मेष राशि के जातकों का धन-धान्य बढ़ सकता है. परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं. जीवन में खुशहाली आ सकती है. मान-सम्मान बढ़ सकता है. लोन मिल सकता है. कारोबार में तरक्की हो सकती है.
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए बुध की दृष्टि सफलता से भरा रहेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। तरक्की के साथ कानूनी विवाद में भी सफलता मिलेगी। धन और सम्मान में वृद्धि होगी। आपका पूरा दिन शानदार रहेगा। दिन के दूसरे भाग में कुछ उलझनें आ सकती हैं, लेकिन आपका पराक्रम बढ़ेगा। ऑफिस का माहौल भी शानदार रहेगा। दिन अच्छा रहेगा, बस थोड़ी सावधानी बरतें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए बुध की दृष्टि रचनात्मक रहेगा और आपके लिए बिजनस में सफलता के संयोग बन रहे हैं। रचनात्मक कार्य में सफलता मिलेगी और आपको कारोबार में भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आपकी बातों को लोग मानेंगे। कलात्मक काम में आप पूरा समय बिता सकते हैं। आपको वही काम करने का मौका मिलेगा जो आपको सबसे ज्यादा पसंद है। आपको आराम करने का भी मौका मिलेगा और मन में नए विचार भी आएंगे। अपने से बड़ों का सहयोग लेने की कोशिश करें।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए बुध की दृष्टि लाभ और तरक्की से भरा होगा। आप जो भी काम आप लगन के साथ करेंगे उसमें आपको भाग्य का साथ मिलेगा। अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। महत्वपूर्ण बातचीत होगी। ऑफिस में आपके विचारों के अनुसार माहौल बन जाएगा और लोग आपकी भरपूर मदद करेंगे। सहकर्मी भी आपकी मदद करेंगे।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए त्रिएकादश योग बहुत शुभ साबित हो सकता है. सिंह राशि के जातकों के धन भाव में बुध गोचर कर रहे हैं. ऐसे में त्रिएकादश योग के प्रभाव से सिंह राशि के जातकों अचानक पैसों का लाभ हो सकता है. पैतृक संपत्ति प्राप्त हो सकती है. धन से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है. निवेश से लाभ की भी संभावना है.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को बुध की दृष्टि से करियर में लाभ होगा। हर काम में सावधानी बरतें। तरक्की होगी और मन प्रसन्न रहेगा। दूसरों से विवाद न हो इसका ध्यान रखें। किसी शुभ कार्य की चर्चा हो सकती है। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्मविश्वास से काम करें। तरक्की से खुशी मिलेगी। समय अच्छा रहेगा, लेकिन हर मामले में सावधानी जरूरी है।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए बुध की दृष्टि से लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं। लंबे समय से रुका हुआ कोई प्रॉजेक्ट पूरा हो सकता है। रिश्तों में नयापन आएगा। व्यापार में योजनाएं सफल होंगी। कोई नया काम शुरू हो सकता है और उसमें आपको आगे चलकर लाभ होगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा। जमीन-जायदाद के मामले में परिवार और आस-पास के लोग परेशानी पैदा कर सकते हैं। सावधान रहें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को बुध की दृष्टि से आर्थिक मामलों में लाभ होगा। समय आपके लिए सफलता से भरा होगा। पूरे दिन लाभ के अवसर मिलेंगे। इसलिए काम करते रहें। परिवार में सुख-शांति बढ़ेगी। नौकरी या व्यापार में कुछ नया करने से आगे चलकर लाभ होगा। काम में नई ऊर्जा आएगी। धन और सम्मान में वृद्धि होगी। योजनाएं सफल होंगी। परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ेगी और आपको कहीं से करियर के मामले में बेहतरीन जानकारी मिल सकती है।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए बुध की दृष्टि से सावधानी रखने का है। व्यापार में लाभ होगा। रोजमर्रा के कामों के अलावा कुछ नए कामों में हाथ आजमाएं तो आपकी कुछ एक्स्ट्रा कमाई हो सकती है। किसी अपने के लिए पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। नया मौका आपके आसपास है, उसे पहचानकर उस पर अपना हाथ आजमा सकते हैं। योजनाएं सफल होंगी। मनचाही सफलता के लिए धन की प्राप्ति होगी।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए बुध की दृष्टि से मिला-जुला रहेगा। पार्टनरशिप में किया गया व्यापार फायदा देगा। घरेलू काम निपटाने का अच्छा मौका है। बच्चों के संबंध में कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। ईमानदारी और नियमों का पालन करें। कई काम एक साथ आने से बेचैनी बढ़ सकती है। आपका करियर अच्छा रहेगा। मकर राशि वालों को धैर्य रखना होगा, आपके धन में तरक्की के योग हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों बुध की दृष्टि से करियर में लाभ होगा। सेहत का ध्यान रखें, वरना नुकसान हो सकता है। खाने-पीने में लापरवाही न करें। व्यापार के लिए समय अच्छा रहेगा। जल्दबाजी में कोई गलती हो सकती है, इसलिए सोच-समझकर काम करें। रुका हुआ धन मिल सकता है। ऑफिस में लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। तरक्की से मन प्रसन्न रहेगा। आपके धन सम्मान में वृद्धि के योग हैं, आपको लाभ होगा।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए त्रिएकादश योग बहुत अनुकूल साबित हो सकती है. इस दौरान मीन राशि के जातक हर क्षेत्र में तरक्की हासिल कर सकते हैं. व्यापार में लाभ हो सकता है. नौकरीपेशा जातकों का प्रमोशन हो सकता है. जीवन की परेशानियां खत्म हो सकती हैं.
महासमुंद, बसना, सराईपाली, पिथौरा में ये बने जनपद अध्यक्ष
महासमुंद। जिले के जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए आज निर्वाचन हुआ। सराईपाली से सराईपाली जनपद से श्रीमती लक्ष्मी हरिश्चन्द्र पटेल जनपद पंचायत अध्यक्ष बनी। चारों जनपदों (महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा) में भाजपा समर्थित अध्यक्ष निर्वाचित होकर आए हैं। चारों जनपदों में महिलाएं अध्यक्ष बनी हैं। महासमुंद जनपद से दिशा रामस्वरूप दीवान, सरायपाली जनपद से लक्ष्मी हरीशचंद्र पटेल, बसना जनपद से दिलेश्वरी निराला और पिथौरा जनपद से उषा धृतलहरे अध्यक्ष पद के लिए विजयी हुईं। वहीं बागबाहरा जनपद में 8 मार्च को परिणाम जारी होगा।
सराईपाली जनपद से श्रीमती लक्ष्मी हरिश्चन्द्र पटेल जनपद पंचायत अध्यक्ष बनी

गरियाबंद के पांचों जनपदों में अध्यक्ष पद पर BJP का कब्जा, यहां हुआ टॉस
बसना जनपद पंचायत से दिलेश्वरी निराला बनी अध्यक्ष

बाम्हनसरा की चौपाल ने सुनाई सजा : पक्ष में वोट नहीं देने पर लगाया 50 हजार का जुर्माना, मानसिक तनाव में ग्रामीण ने खाया जहर
महासमुंद। पंचायत चुनाव में रसूखदारों के इशारे पर वोट न देना अब ग्रामीणों की जान पर भारी पड़ रहा है। गांव की चौपालों में ऐसे फरमान सुनाए जा रहे हैं, जो लोकतंत्र की मूल भावना को तार-तार कर रहे हैं। ताजा मामला बागबाहरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत चिंगरिया के आश्रित गांव बाम्हनसरा से सामने आया है। यहां एक ग्रामीण ने पंचायत द्वारा लगाए गए भारी जुर्माने से तंग आकर आत्महत्या की कोशिश कर ली। ग्रामीण हुलस साहू (55) ने मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर जहर पी लिया। उनकी पत्नी सेतकुमारी के अनुसार, पंचायत ने उनके परिवार पर चुनाव में एक प्रत्याशी के पक्ष में वोट न देने का आरोप लगाते हुए 50 हजार रुपए का जुर्माना ठोका था। जुर्माना नहीं भरने पर गांव से निकालने की धमकी दी गई। इस अन्याय और सामाजिक बहिष्कार के डर से हुलस साहू टूट गए और उन्होंने रविवार, 2 मार्च को कीटनाशक पी लिया।
जानकारी के मुताबिक 20 फरवरी को हुए पंचायत चुनाव में हुलस साहू और उनके परिवार पर एक विशेष प्रत्याशी के पक्ष में वोट न देने का आरोप लगाया गया। चुनाव परिणाम के बाद रात करीब 9 बजे कुछ ग्रामीण जबरन उनके घर पहुंचे, उन्हें उठाकर पंचायत में ले गए और भरी सभा में अपमानित किया। पंचायत ने फरमान सुनाया कि हुलस साहू को 50 हजार रुपए गांव फंड में जमा करने होंगे, अन्यथा उन्हें गांव छोड़ना पड़ेगा।
पुलिस को जानकारी, लेकिन नहीं ले रही संज्ञान
हुलस साहू ने बताया कि गांव के गेंदलाल पटेल, हेमेत पटेल, रेखन साहू और ब्यास नारायण चंद्राकर समेत कई ग्रामीणों ने पंचायत में गाली-गलौज की, धमकी दी और मारपीट करने लगे। इस घटनाक्रम से मानसिक रूप से टूट चुके हुलस साहू ने दो दिन बाद जहर पी लिया। डायल 112 की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने पुलिस को जुर्माना और उत्पीड़न की पूरी जानकारी दी। लेकिन हैरानी की बात यह है कि पुलिस को घटना की जानकारी होने के बावजूद अब तक FIR दर्ज नहीं की गई है। पीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस दो दिन बाद भी उनसे मिलने नहीं आई, जिससे वे खुद पुलिस थाने जाकर शिकायत दर्ज कराने की सोच रहे हैं।
गांव में एक और परिवार पर 50 हजार का जुर्माना
यह अकेला मामला नहीं है। गांव के ही चिंताराम पिता रामलाल ने बताया कि उनकी पत्नी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं और ग्रामीणों ने उनके परिवार पर भी चुनाव में वोट नहीं देने का आरोप लगाया है। पंचायत ने उन पर भी 50 हजार रुपये का जुर्माना ठोक दिया। यह घटना बताती है कि पंचायत चुनाव के बाद ग्रामीण राजनीति कितनी जहरीली हो गई है। लोकतांत्रिक प्रक्रिया में किसी को भी अपनी मर्जी से मतदान करने का अधिकार है, लेकिन अब गांवों में दबंगों की पंचायतें मनमाने फैसले सुना रही हैं। वोट न देने पर जुर्माना ठोका जा रहा है, धमकाया जा रहा है, और पुलिस भी मूकदर्शक बनी हुई है।
webmorcha youtube में जाकर वीडियो देखें
गरियाबंद के पांचों जनपदों में अध्यक्ष पद पर BJP का कब्जा, यहां हुआ टॉस
गरियाबंद। गरियाबंद Gariaband के पांचों जनपदों में BJP समर्थित अध्यक्ष बने. इनमें से छुरा में अध्यक्ष की कुर्सी का फैसला टॉस से तय किया गया. वहीं उपाध्यक्ष के लिए दो जनपदों में BJP तो दो में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी ने जीत हासिल की है. एक में मामला अभी अटका हुआ है.
गरियाबंद जिले के पांच जनपदों Gariaband गरियाबंद, छुरा, मैनपुर, देवभोग और फिंगेश्वर में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव हुआ. अध्यक्ष पद के लिए पांचों जगह भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने जीत हासिल की. सबसे रोचक मुकाबला छुरा में देखने को मिला, BJP और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी को 11-11 मत मिले, ऐसे में टॉस से फैसला हुआ, जिसमें भाजपा की मीरा ठाकुर ने जीत हासिल की. फिंगेश्वर जनपद पंचायत में भाजपा की इंद्राणी नेहरू साहू, मैनपुर जनपद पंचायत में BJP की मोहना नेताम, गरियाबंद जनपद पंचायत में भाजपा के सोहन ध्रुव और देवभोग जनपद पंचायत में BJP की पदमाल्य निधि अध्यक्ष बनीं.
उपाध्यक्ष के चुनाव में मामला बराबरी का
उपाध्यक्ष के चुनाव में छुरा जनपद में BJP के दो अलग-अलग पैनल से दावेदार आ गए. इस तरह से कुल तीन लोगों ने भरा, जिनमें से आखिरकार भाजपा के कुलेश्वर सोनवानी 11 मत हासिल कर उपाध्यक्ष बने. इसी तरह फिंगेश्वर जनपद में भाजपा समर्थित सतीश यादव उपाध्यक्ष बने. मैनपुर जनपद में कांग्रेस की नंद कुमारी राजपूत और देवभोग में कांग्रेस के सुधीर अग्रवाल उपाध्यक्ष चुने गए. गरियाबंद जनपद पंचायत में उपाध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम सामने नहीं आया है.
गजब हो गया यहां, महिला पंचों के बजाए पतियों ने ली शपथ
छत्तीसगढ़ कवर्धा। छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत और निकाय चुनाव संपन्न हो चुके हैं और अब नव निर्वाचित जन प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण का दौर जारी है। वहीं, पंच-सरपंच के शपथ ग्रहण के दौरान पंचायत सचिव की लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां सचिव निर्वाचित पंचों के बजाए उनके पतियों को शपथ दिलाई है। बहरहाल, मामले में सियासी पारा गरमाते हुए दिखाई दे रहा है।
जानकारी के मुताबिक, मामला पंडरिया ब्लॉक के परसवारा (Parasvara) ग्राम पंचायत का है, जहां पंचायत सचिव ने 7 महिला पंचों के बजाए उनके पतियों को शपथ दिलाई है। शपथ ग्रहण समारोह का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, पतियों को शपथ दिलाए जाने के चलते निर्वाचित होने के बाद भी महिला पंच शपथ नहीं ले पाए हैं।
जिंदगी बदले की नहीं, बदलाव की होनी चाहिए :ज़िंदगीनामा/डॉ. नीरज गजेंद्र
जिंदगी बदले की नहीं, बदलाव की होनी चाहिए :ज़िंदगीनामा/डॉ. नीरज गजेंद्र
आपने सुना होगा, बदले की आग दूसरे को जलाने से पहले खुद को राख कर जाती है। अफसोस! आजकल हर तरफ यही आग फैली दिखती है। ऐसा लगता है कि लोग इसी आग में जीने लगे हैं। अख़बार उठाइए, टीवी देखिए, सोशल मीडिया स्क्रॉल करिए- हर जगह पुरानी रंजिश, सियासी दुश्मनी, व्यक्तिगत झगड़े और बदले की कहानियां ही नजर आती हैं। कोई सालों पुरानी दुश्मनी में किसी की जान ले रहा है, तो कोई चुनाव में हारने के बाद अपनी प्रतिद्वंद्विता को ज़हर बना रहा है। कहीं दोस्त ने दोस्त को मार दिया, तो कहीं परिवार के लोग ही एक-दूसरे के खून के प्यासे हो गए हैं। क्या हमें इस सोच से बाहर नहीं आना चाहिए। क्या जीवन का असली मकसद यही रह गया है।
यूनानी दार्शनिक सुकरात ने कहा था, परिवर्तन का रहस्य यह है कि पुराने से लड़ने के बजाय, नए को रचने में अपनी ऊर्जा लगानी चाहिए। यानी अगर हम सच में आगे बढ़ना चाहते हैं, तो पुरानी कड़वाहट को छोड़कर आगे की सोचनी होगी। हमारे बुजुर्ग भी तो यही कहते आए हैं, बीती ताहि बिसार दें और आगे की सुध लें। लेकिन अधिकांश लोग क्या कर रहे हैं। पुरानी बातों में उलझे हुए हैं, और इसलिए आगे बढ़ने की सोच ही नहीं पा रहे।
इतिहास गवाह है कि असली विजेता वे हैं, जिन्होंने बदला लेने के बजाय खुद को बेहतर बनाने में अपनी ऊर्जा लगाई। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने अपनी आत्मकथा विंग्स आफ फायर Wings of Fire में लिखा है कि जब वे छात्र थे, तब एक शिक्षक ने उन्हें अपमानित किया था। वे चाहते तो गुस्से में आकर गलत रास्ता अपना सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। उन्होंने खुद को साबित किया, इतना ऊंचा उठाया कि वही दुनिया, जिसने उन पर हंसी उड़ाई थी, आज उन्हें मिसाइल मैन के नाम से जानती है। वास्तव में, यही असली बदला है! The Tata Group: From Torchbearers to Trailblazers नामक किताब में बताया गया है कि जब रतन टाटा अपनी नैनो कार लेकर आए, तो लोगों ने उनका मज़ाक उड़ाया। लेकिन उन्होंने आलोचनाओं का जवाब गुस्से से नहीं, बल्कि अपने काम से दिया। नतीजा, वे भारत के सबसे प्रतिष्ठित उद्योगपतियों में से एक बने।
सोचिए, अगर महात्मा गांधी ने अंग्रेजों के जुल्म का बदला लेने के लिए हिंसा का रास्ता चुना होता, तो क्या हम आज़ाद होते। नहीं! उन्होंने बदले की भावना को छोड़कर अहिंसा को अपनाया और वही उनका सबसे बड़ा हथियार बन गया। यही असली ताकत है—नफरत और बदले की आग में जलने के बजाय, खुद को इतना महान बना लो कि तुम्हारी सफलता तुम्हारे दुश्मनों के लिए सबसे बड़ा जवाब बन जाए।
इन महापुरुषों की घटनाएं सिखाती हैं कि अगर किसी ने आपको ठुकराया, अपमानित किया, आपके खिलाफ साजिश रची, तो गुस्से में मत जलो। खुद को इतना आगे बढ़ाओ कि वही लोग तुम्हें सम्मान दें। ज़िंदगी बदले की नहीं, बदलाव की होनी चाहिए। यह तभी होगा, जब अपना समय और ऊर्जा नफरत में बर्बाद करने के बजाय, भविष्य को संवारने में लगाई जाए। याद रखें, सूरज अंधेरे से नहीं लड़ता, वह बस चमकता है और अंधेरा खुद ही खत्म हो जाता है।










