Aaj Ka Rashi: वृष, तुला, वृच्चिक के लिए शानदार ये राशि के लोग रहे अलर्ट

0
Aaj Ka Rashi
Aaj Ka Rashi

Aaj Ka Rashi:  04 मार्च 2025। आज मंगलवार है। ग्रह-नक्षत्र के साथ पंचांग की गणना के आधार पर राशिफल प्रस्तुत की जा रही है। आइए जानते हैं (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक राशिफल..

मेष (Aaj Ka Rashi)

मंगलवार आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। संतान के स्वास्थ्य में गिरावट आने से आपका मन परेशान रहेगा। आपको किसी से किए हुए वादे को भी पूरा करना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आपके कामों को बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है। आपको बिना सोचे समझे किसी योजना में धन लगाने से बचना होगा। मित्रों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा।

वृष (Aaj Ka Rashi)

मंगलवार आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको आर्थिक मामलों में किसी योजना पर भरोसा नहीं करना है। जीवनसाथी आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे। कुछ नया करने की कोशिश आपकी रंग लाएगी। रोजगार के तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों के प्रयास बेहतर रहेंगे। आपको अपने सहयोगियों से कोई बात सोच समझकर कहनी होगी।

मिथुन (Aaj Ka Rashi)

मंगलवार आज का दिन आपके लिए बढ़ते खर्चों पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आपको तरक्की करते देखा आपको विरोधी परेशान रहेंगे। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। माता जी की सेहत में यदि गिरावट आ गई थी, वह भी दूर होगी। कार्यक्षेत्र में आपको किसी काम के लिए पुरस्कार मिल सकता है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।

Ank Jyotish: मंगलवार 04 मार्च इन अंकों के लिए आज बेहद खास, जानें लकी नंबर और शुभ रंग

कर्क (Aaj Ka Rashi)

मंगलवार आज का दिन आपके लिए धैर्य और संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपका भगवान की भक्ति में खूब मन लगेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी अच्छी सलाह सभी के खूब काम आएगी। आपको किसी से मांगकर वाहन चलाना नुकसान देगा। वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहना होगा। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता होगा। आपके घर किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है।

सिंह (Aaj Ka Rashi)

मंगलवार आज का दिन आपके लिए कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामलों पर ध्यान देने के लिए रहेगा। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। यदि आपको किसी बात को लेकर कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। संतान पढ़ाई-लिखाई में अच्छा प्रदर्शन करेगी, जिससे उन्हें पुरस्कार भी मिलेंगे। नौकरी को लेकर आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। आपकी कोई गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। आपको किसी से कोई वादा बहुत ही सोच समझकर करना होगा।

कन्या (Aaj Ka Rashi)

मंगलवार आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने कामों में अच्छी सफलता मिलेगी। जीवनसाथी को लेकर आप कहीं शॉपिंग आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। आप दिखावे के चक्कर में अत्यधिक धन खर्च करेंगे, जिसके बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे।

तुला (Aaj Ka Rashi)

मंगलवार आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको अपने कामों पर पूरा फोकस करना होगा और अपने दिल की जगह दिमाग की सुने। पारिवारिक मामलों को आप हल्के में ना लें, नहीं तो इससे रिश्तों में दूरी आ सकती हैं। सेहत को लेकर आपको लापरवाही बिल्कुल नहीं बरतनी है। आपके ऊपर काम अधिक रहेगा, जिस कारण आपको भागदौड़ भी अधिक रहेगी। आप किसी नए वाहन की खरीदारी के बारे में सोच विचारकर सकते हैं।

वृश्चिक (Aaj Ka Rashi)

मंगलवार आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपका कोई नया प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है। भगवान के भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई लेने थोड़ा सोच समझकर करना होगा। आप किसी मकान आदि की खरीदारी की आप योजना बना सकते हैं। परिवार में आप छोटे बच्चों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपका कोई मित्र आपसे कोई इंवेस्टमेंट संबंधित प्लान लेकर आ सकता है।

धनु (Aaj Ka Rashi)

मंगलवार आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने बढ़ते खर्चों पर लगाम लगाने की आवश्यकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। कार्यक्षेत्र में कामों में बदलाव होने से आपका मन खुश रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपने पारिवारिक मामलों को ध्यान रखकर निपटना होगा।

मकर (Aaj Ka Rashi)

मंगलवार आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से काम करने के लिए रहेगा। कारोबार में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। बिजनेस में आपको कोई बड़ा टेंडर मिल सकता है। विद्यार्थीयो की पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याएं उनके सीनियर की मदद से दूर होते देख रही हैं। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती हैं। आपके घर किसी पूजा-पाठ का आयोजन होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहना होगा।

कुंभ (Aaj Ka Rashi)

मंगलवार आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपकी आय में वृद्धि होगी और आपका मान सम्मान बढ़ाने से आपको खुशी होगी। सामाजिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे लोग थोड़ा सोच समझकर आगे बढ़ें, तो बेहतर रहने वाला है। कोई निर्णय आप जल्दबाजी में ना लें। आपको किसी से कहासुनी होने की संभावना है। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे।

मीन (Aaj Ka Rashi)

मंगलवार आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आपको अपने अनुभवों का लाभ मिलेगा और व्यवसाय में आप नवीनता ला सके, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। संतान किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकती है, जिसमें उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। परोपकार के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। जीवनसाथी को अपने करियर में अच्छी सफलता मिलेगी, उन्हें किसी सरकारी नौकरी की भी प्राप्ति हो सकती है।

Ank Jyotish: मंगलवार 04 मार्च इन अंकों के लिए आज बेहद खास, जानें लकी नंबर और शुभ रंग

0
Ank Jyotish: मंगलवार 04 मार्च
Ank Jyotish: मंगलवार 04 मार्च

04 मार्च 2025 Ank Jyotish : अंक ज्योतिष मंगलवार को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा

अंक 1 Ank Jyotish

मंगलवार आज कार्यक्षेत्र में किसी सम्मान की प्राप्ति होगी। आज बड़े अधिकारियों से मुलाकात कर सकते हैं। घर परिवार के साथ व्यस्त रहेंगे। यदि आप किसी नई नौकरी की तालाश कर रहे थे, तो वह तालाश खत्म होगी। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

शुभ अंक- 31

शुभ रंग-केसरिया

अंक 2 Ank Jyotish

मंगलवार आज कुछ अनुभवी लोगों से मुलाकात के योग बन रहे हैं। जमीन की खरीदारी करने से पहले माता-पिता से सलाह करें। परिवार और समाज में आपका मान बढ़ेगा। शुभचिंतकों और परिजनों का विशेष सहयोग मिलेगा।

शुभ अंक- 21

शुभ रंग-  नारंगी

अंक 3 Ank Jyotish

मंगलवार आज किसी नए बिजनेस की शुरुआत करेंगे, जिससे भविष्य में मनचाहे फलों की प्राप्ति होगी। भाई-बहनों के साथ आप यात्रा पर जाएंगे। यदि आप किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे है, तो आज शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। मन में किसी भी प्रकार की नकारात्मकता को न रखें।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- लाल

Aaj Ka Panchang 4 March: पंचमी, दिन का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

अंक 4 Ank Jyotish

मंगलवार आज आपको कोर्ट के मामलों से राहत मिलेगी। यह दिन आपके जीवन में किसी अच्छे समय की शुरुआत भी कर सकता है। व्यापार, करियर और शिक्षा में आपको अभी और मेहनत करनी होगी। वैवाहिक संबंध को बेहतर बनाए रखने के लिए साथी पर विश्वास रखें।

शुभ अंक- 52

शुभ रंग- सिल्वर

अंक 5 Ank Jyotish

मंगलवार आज व्यापार या नौकरी में आपके सहकर्मी आपका पूरा साथ देंगे। आज समझदारी से सभी अटके काम को पूरा करें। आप अपनी निर्णय लेने की क्षमता से हर समस्या को हल कर सकते हैं। मार्केट में फंसे हुए धन को निकालने में सक्षम होंगे।

शुभ अंक- 22

शुभ रंग- ग्रे

अंक 6 Ank Jyotish

मंगलवार आज मन में किसी पुरानी बात को लेकर तनाव बना रहेगा। इस दौरान सोचे हुए कार्य भी समय पर पूरा न होने मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। लव पार्टनर को विश्वास पाने के लिए रिश्तों के प्रति ईमानदार रहें।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- क्रीम

अंक 7 Ank Jyotish

मंगलवार आज का दिन आपके लिए काफी बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव रह सकता है लेकिन रिश्तों में विश्वास बना रहेगा। किसी पुराने मामले के हल होने पर घर में खुशियां बनी रहेगी। सेहत पहले से बेहतर होगी।

शुभ अंक- 52

शुभ रंग- सिल्वर

अंक 8 Ank Jyotish

मंगलवार आज कार्यक्षेत्र के विरोधी तनाव का कारण बनेंगे। इस दौरान छोटी सी भी चूक आपकी कोई नई परेशानी पैदा कर सकती है। दिनचर्या में परिवर्तन से कई तरह के लाभ संभव है।

शुभ अंक- 26

शुभ रंग-नीला

अंक 9 Ank Jyotish

मंगलवार आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। आज कार्यक्षेत्र में किए गए परिश्रम और प्रयास का भी फल प्राप्त होगा। भूमि, भवन या वाहन खरीदने का सपना पूरा करने के लिए योजना बनाएंगे।

शुभ अंक- 10

शुभ रंग-आसमानी

Aaj Ka Panchang 4 March: पंचमी, दिन का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

0
Aaj Ka Panchang
Aaj Ka Panchang

Aaj Ka Panchang 4 March: मार्च 2025 को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। इस तिथि पर भरणी नक्षत्र और इंद्र योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो मंगलवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:09 -12:56 मिनट तक रहेगा। राहुकाल 15:25 − 16:52 मिनट तक है। चंद्रमा मेष राशि में संचरण करेंगे।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी देते हैं।

Aaj Ka Panchang 4 March:

तिथि     पंचमी    15:20 तक

नक्षत्र     भरणी    26:39 तक

प्रथम करण        बालवा   15:20 तक

द्वितीय करण       कौवाला 26:04 तक

पक्ष       शुक्ल

वार       मंगलवार

योग       इंद्र        26:01 तक

सूर्योदय  06:46

सूर्यास्त  18:18

चंद्रमा    मेष

राहुकाल            15:25 − 16:52

विक्रमी संवत्      2081

शक संवत          1946

मास      फाल्गुन

शुभ मुहूर्त          अभिजीत           12:09 − 12:55

Weekly Horoscope (04 to 10 march): मार्च के पहले सप्ताह में इन राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ

छत्तीसगढ़ गांव से लेकर शहर तक होगी विकास, जानें एक क्लिक में सबकुछ

0
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़

रायपुर। छत्तीसगढ़ Chhattisgarh का बजट प्रदेश को डिजिटल, सुरक्षित और विकसित बनाने की दिशा में बड़ा कदम है. बच्चों की पढ़ाई से लेकर गांवों के विकास, शहरों में नई सुविधाओं और सुरक्षा तक हर क्षेत्र में सरकार ने कुछ नया किया है. आने वाले सालों में छत्तीसगढ़ और आगे बढ़ेगा और देश के सबसे उन्नत राज्यों में शामिल होगा.

सरकारी कर्मचारियों के लिए पहली बार छत्तीसगढ़ Chhattisgarh सरकार ने नया “पेंशन फंड” बनाया है, ताकि सभी सरकारी कर्मचारियों की पेंशन सुरक्षित रहे. साथ ही देश में पहली बार “छत्तीसगढ़ ग्रोथ एंड स्टेबिलिटी फंड” बनाया जा रहा है, जिससे राज्य की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

हर गांव में मोबाइल टावर और पब्लिक बसें

छत्तीसगढ़ के गांवों में रहने वाले कई लोगों को फोन नेटवर्क नहीं मिलता. सरकार अब “मुख्यमंत्री मोबाइल टॉवर योजना” लेकर आई है, जिससे जंगलों और पहाड़ों में बसे गांवों में भी मोबाइल का नेटवर्क मिलेगा. इससे बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई कर सकेंगे और लोग अपने रिश्तेदारों से आसानी से बात कर सकेंगे. इसके अलावा कुछ गांवों में पब्लिक बसें नहीं चलतीं, क्योंकि वहां रहने वाले लोग कम होते हैं. अब सरकार “मुख्यमंत्री परिवहन योजना” के तहत ऐसी जगहों पर भी बसें चलाने जा रही है, ताकि गांव से ब्लॉक और जिला मुख्यालय तक लोग आसानी से आ-जा सकें.

शहरों का मेकओवरः नए अस्पताल, कॉलेज और मेट्रो

छत्तीसगढ़ के शहरों को और सुंदर और आधुनिक बनाने के लिए सरकार कई बड़े प्रोजेक्ट्स ला रही है.

नवा रायपुर में “मेडिसिटी” एक ऐसा शहर जहाँ सबसे अच्छे अस्पताल होंगे.

“एजुकेशन सिटी” यहाँ हर तरह की पढ़ाई के लिए बड़े कॉलेज और यूनिवर्सिटी बनाई जाएंगी.

राष्ट्रीय फैशन टेक्नोलॉजी संस्थान (NIFT) जो बच्चे फैशन डिजाइनिंग सीखना चाहते हैं, उनके लिए एक खास कॉलेज खुलेगा. रायपुर-दुर्ग मेट्रो- अब बड़े शहरों में मेट्रो ट्रेन का सर्वे किया जाएगा, ताकि भविष्य में मेट्रो सेवा शुरू हो सके.

सुरक्षा और पर्यटनः नई योजनाएं

NSG की तर्ज पर “स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप” (SOG), यह एक खास पुलिस टीम होगी, जो खतरनाक अपराधियों से निपटेगी.

अब राज्य में “राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल (SISF)” का गठन होगा, जो CISF की तर्ज पर काम करेगा. इससे राज्य में उद्योगों और महत्वपूर्ण संस्थानों की सुरक्षा मजबूत होगी.

छत्तीसगढ़ का पहला “आइकॉनिक टूरिज्म डेस्टिनेशन” रही है, जहां जंगल, पानी और वाइल्डलाइफ का मजा मिलेगा. सरकार 200 करोड़ रुपये खर्च करके नया पर्यटन स्थल बनाने जा रही है.

पत्रकारों के लिए सरकार ने किया बड़ा फैसला

पत्रकारों की एक्सपोजर विजिट के लिए बजट.

पत्रकार संघ के दफ्तरों के नवीनीकरण के लिए पैसे.

पत्रकार सम्मान निधि दोगुनी कर दी गई है.

गांव-गांव तक बनेगी पक्की सड़कें

अब गांवों की सड़कें और मजबूत और बेहतर होंगी.

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के लिए ₹845 करोड़.

जनजातीय क्षेत्रों में सड़क के लिए ₹500 करोड़.

मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना – ₹119 करोड़.

मुख्यमंत्री रिंग रोड योजना शुरू की जाएगी, इसके लिए 100 करोड़ का प्रावधान.

नई सड़कों के निर्माण के लिए 2000 करोड़ का प्रावधान.

शहर और गांव दोनों होंगे स्मार्ट

नगर पालिकाओं के विकास के लिए ₹750 करोड़ का प्रावधान. (हर शहर को और सुंदर बनाया जाएगा).

नगर निगमों में सुनियोजित विकास के लिए मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना शुरू की जाएगी, इसके लिए 500 करोड़ का प्रावधान.

नई फायर स्टेशन्स के लिए ₹44 करोड़, (सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत).

मुख्यमंत्री गृह प्रवेश सम्मान योजना के लिए 100 करोड़ का प्रावधान.

बस्तर-सरगुजा में पर्यटन और एडवेंचर की दुनिया

अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं या घर से दूर प्रकृति के करीब रहना चाहते हैं तो सरकार ने आपके लिए बस्तर और सरगुजा में होमस्टे पॉलिसी लागू की है. अब यहां आने वाले पर्यटक गांवों में रहकर स्थानीय संस्कृति और खानपान का अनुभव ले सकेंगे. इसके अलावा जशपुर में एडवेंचर टूरिज्म और टूरिज्म सर्किट विकसित किया जाएगा, जिससे वहां आने वाले लोगों को और भी मजा आएगा.

नालंदा लाइब्रेरी और विज्ञान पार्कः छात्रों के लिए नया तोहफा

छात्रों की पढ़ाई को और रोचक बनाने और उन्हें प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए अनुकूल माहौल देने के लिए 17 और “नालंदा लाइब्रेरी” खोली जाएगी. यही नहीं विज्ञान में रुचि रखने वाले बच्चों के लिए बस्तर और सरगुजा में मोबाइल साइंस लैब शुरू की जाएगी और साइंस पार्क की स्थापना सरगुजा, बस्तर, बलरामपुर, जशपुर और रायगढ़ में होगी. अब बच्चों को किताबों से बाहर निकलकर विज्ञान को प्रयोगों के माध्यम से सीखने का मौका मिलेगा.

छत्तीसगढ़ बजट 2025 जानिए मंत्री चौधरी की बड़ी घोषणाएं

कृषि और डिजिटल तकनीक का संगम

अब किसानों को भी डिजिटल सुविधा मिलेगी. भूमि अभिलेखों (Land Records) के डिजिटलीकरण और डिजिटल क्रॉप सर्वे के लिए विशेष फंड दिया गया है. इससे किसानों को अपनी जमीन से जुड़ी जानकारी तुरंत मोबाइल या कंप्यूटर पर मिल सकेगी.

स्वास्थ्य सुविधाओं में बड़ा सुधार

राज्य के गरीब और निःसंतान दंपतियों के लिए रायपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ART सुविधा शुरू की जाएगी। इसके साथ ही सरकारी अस्पतालों में MRI और CT स्कैन मशीनों के लिए भी बजट रखा गया है, ताकि मरीजों को अच्छी चिकित्सा सुविधा मिल सके. सभी ब्लॉकों में सिकल सेल स्क्रीनिंग सेंटर की स्थापना की जाएगी. इसके अलावा जशपुर व मनेंद्रगढ़ में फिजियोथेरेपी व नेचुरोपैथी के सेंटर स्थापित किए जाएंगे.

बिना कागज के होगी प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन

अब जमीन या मकान खरीदने-बेचने के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. सरकार ने फेसलेस और पेपरलेस रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था लागू करने की योजना बनाई है. इससे लोगों का समय और पैसा दोनों बचेंगे.

चिकित्सा और खाद्य सुरक्षा में बड़ा कदम

छत्तीसगढ़ रायपुर में राष्ट्रीय स्तर की “इंटीग्रेटेड फूड एंड ड्रग लैबोरेटरी” बनाई जाएगी, जिसमें दवाओं और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच होगी. इस प्रोजेक्ट के लिए 45 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है. नकली दवाओं और मिलावट करने वालों पर कार्रवाई के लिए सरकार का बड़ा कदम है.

पेट्रोल के रेट में एक रुपए की कमी, कर्मचारियों का डीए बढ़ा

छत्तीसगढ़ सरकार ने बजट में जनता को राहत देने वाले कई अहम फैसले किए हैं. पेट्रोल की कीमत में ₹1 प्रति लीटर की कमी की गई है, जिससे आम लोगों, किसानों और उद्योगों को लाभ होगा. इसके पहले सरकार ने बल्क में डीजल खरीदी पर वैट घटाकर 17% कर दिया था, जिससे परिवहन और कृषि कार्यों की लागत में कमी आई है. वहीं, राज्य के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में 3% की बढ़ोतरी की गई है, जो मार्च से लागू होगी.

डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए नई योजना

छत्तीसगढ़ सरकार पहली बार सभी ग्राम पंचायतों में डिजिटल पेमेंट (UPI) को बढ़ावा देने के लिए विशेष बजट का प्रावधान कर रही है. इससे गाँवों में भी लोग आसानी से डिजिटल लेनदेन कर सकेंगे और नकद लेनदेन की जरूरत कम होगी. पहली बार ‘आइकॉनिक डेस्टिनेशन’ और ‘वेलनेस-वाइल्डलाइफ-वॉटर टूरिज्म’ विकसित होगा. छत्तीसगढ़ में पहली बार ‘आइकॉनिक डेस्टिनेशन’ और ‘वेलनेस-वाइल्डलाइफ-वॉटर टूरिज्म के लिए ₹200 करोड़ का बजट रखा गया है. इससे राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और यह एक बड़ा आकर्षण केंद्र बनेगा.

कारोबारियों एवं आम आदमी को राहत

छत्तीसगढ़ बजट में अचल संपत्ति के अंतरण पर मुद्रांक शुल्क के 12 प्रतिशत सेस को समाप्त किया गया है. इससे आम जनता को लाभ मिलेगा. वहीं, ई वे बिल जनरेट करने की मूल्य सीमा को 50 हजार रुपए से बढ़ाकर 1 लाख रुपए की गई है. छोटे व्यवसायियों को राहत देते हुए सरकार ने कई वर्षों से बकाया वैट की राशि माफ करने का निर्णय लिया है.

छत्तीसगढ़ बजट 2025 जानिए मंत्री चौधरी की बड़ी घोषणाएं

0
बजट
बजट

छत्तीसगढ़ Chhattisgarh। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज सोमवार छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) विधानसभा में 1,65,100 करोड़ रुपए का बजट पेश किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 12% अधिक है। मंत्री ओपी चौधरी ने बजट में हेल्थ सुविधाओं के विस्तार, आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता, मेडिकल कॉलेजों को सशक्त बनाने, नए अस्पतालों की स्थापना, तथा IVF और नैचुरोपैथी को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं।

Chhattisgarh बजट 2025 में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए मुख्य प्रावधान

  1. आयुष्मान स्वास्थ्य योजना

शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना के तहत प्रदेश के 77.20 लाख परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ।

इसके लिए ₹1,500 करोड़ का प्रावधान।

  1. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM)

इस योजना के लिए ₹1,850 करोड़ का बजट आवंटित।

  1. सिकल सेल स्क्रीनिंग सेंटर

प्रथम चरण में 50 विकासखंडों में सिकल सेल स्क्रीनिंग सेंटर स्थापित किए जाएंगे।

  1. वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य परीक्षण

वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु विशेष बजट प्रावधान।

  1. कार्डियक हेल्थ केयर

डॉ. भीमराव अंबेडकर चिकित्सालय, रायपुर स्थित एडवांस कार्डियक इंस्टिट्यूट (ACI) का विस्तार।

कार्डियक बाईपास सर्जरी की सुविधा के विस्तार के लिए ₹10 करोड़ का बजट।

  1. निःसंतान दंपतियों के लिए IVF और ART सेंटर

IVF तकनीक को बढ़ावा देने के लिए चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर में ART (असिस्टेड रिप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी) केंद्र की स्थापना।

इसके लिए ₹10 करोड़ का बजट प्रावधान।

  1. कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों के लिए चिकित्सा उपकरण

मेकाहारा स्थित क्षेत्रीय कैंसर संस्थान एवं अन्य विभागों के लिए प्रथम चरण में ₹20 करोड़ की चिकित्सा उपकरण व्यवस्था।

  1. सरकारी अस्पतालों को हाईटेक बनाने की योजना

मेकाहारा में ₹28.5 करोड़ की लागत से 3 टेस्ला MRI मशीन और ₹26 करोड़ की लागत से 256 स्लाइस सीटी स्कैन मशीन लगाई जाएगी।

महासमुंद चिकित्सा महाविद्यालय में ₹14 करोड़ की लागत से 128 स्लाइस सीटी स्कैन मशीन स्थापित होगी।

  1. मेडिकल कॉलेजों का वित्तीय सशक्तिकरण

मेडिकल कॉलेजों की स्वशासी समितियों को अधिक वित्तीय अधिकार।

  1. नए अस्पतालों की स्थापना और अपग्रेडेशन

नए अस्पताल

जनकपुर में 100 बिस्तर का अस्पताल।

जांजगीर-चांपा और कबीरधाम में 220 बिस्तर का अस्पताल।

राजा नवागांव (कबीरधाम), भेज्जी (सुकमा) में PHC की स्थापना।

मोतिमपुर (मुंगेली), भंडारपुरी (रामपुर), सिरिमकेला (जशपुर) में PHC की स्थापना।

सरोना (रायपुर) में 100 बिस्तर का अस्पताल।

तखतपुर में मातृ-शिशु अस्पताल की स्थापना।

अस्पतालों का अपग्रेडेशन

पचपेड़ी (बिलासपुर) के PHC को CHC में अपग्रेड किया जाएगा।

कटघोरा (कोरबा), सरिया (सारंगढ़-बिलाईगढ़), नवागढ़ (बेमेतरा) के CHC को 100 बिस्तर अस्पताल में उन्नत किया जाएगा।

कोतबा (जशपुर), धरसींवा (रायपुर), तरेगांव जंगल (कबीरधाम) के CHC को अपग्रेड किया जाएगा।

गौरेला-पेंड्रा- मरवाही, गरियाबंद, बीजापुर के अस्पतालों का विस्तार।

  1. नैचुरोपैथी और आयुर्वेद के लिए विशेष प्रावधान

बस्तर, रायगढ़, मनेन्द्रगढ़, जशपुर में 4 योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र के लिए ₹13 करोड़।

आयुर्वेद महाविद्यालय रायपुर के सुदृढ़ीकरण के लिए ₹4 करोड़।

  1. खाद्य एवं औषधि परीक्षणशाला

मध्य भारत की सबसे बड़ी अत्याधुनिक इन्टीग्रेटेड खाद्य एवं औषधि परीक्षणशाला के निर्माण के लिए ₹45 करोड़ का बजट।

Chhattisgarh में पहली बार हस्तलिखित बजट पेश, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किए हस्ताक्षर, 100 पृष्ठों में वित्त मंत्री ने हाथ से लिखा ऐतिहासिक बजट

ग्राम पंचायत पटपरपाली में नवनिर्वाचित सरपंच एवं पंचों ने लिया शपथ. जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक लाभ पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य – सरपंच लता कमलेश टाण्डेय

0
ग्राम पंचायत पटपरपाली
Gram Panchayat Patparpali

बागबाहरा 03 मार्च 2025/ विकासखंड के ग्राम पंचायत पटपरपाली में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जीत दर्ज किए नवनिर्वाचित सरपंच एवं पंचों का आज शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें सरपंच लता कमलेश टाण्डेय ने सरपंच के तौर पर शपथ ग्रहण कर ग्राम विकास को बढ़ाने एवं सरकार कि जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचा कर उनका लाभ पहुंचाने और बिजली, पानी, सड़क के साथ जनता कि मुलभूत सुविधाएं प्रदान करने कि शपथ ग्रहण कर पंचों को भी बधाई देते हुए कहा कि अब हमें एक टीम कि तरह मिल कर विकास करना है।

ग्राम पंचायत पटपरपाली
ग्राम पंचायत पटपरपाली

नवनिर्वाचित पंचों ने भी ग्राम पंचायत का विकास पर एक मत होकर शपथ लिया। शपथ ग्रहण समारोह में र विशेष रूप से यहां पहुंचे पूर्व विधायक प्रीतम सिंह दीवान ने शपथ दिलाई। इस अवसर पर श्री दीवान ने पंच सरपंच को बधाई देते हुए ग्राम विकास में एक जूट होकर साथ करने पर जोर दिया।

ग्राम पंचायत पटपरपाली
ग्राम पंचायत पटपरपाली

सरपंच के साथ पंचों ने ली शपथ

शपथ लेने वाले में लता कमलेश टाण्डेय सरपंच पद पर, पंच पद पर थलेश्वरी साहू, हवंत कुमार साहू, हेमलता साहू, मुकेश कुमार गुप्ता, सुनीता साहू, रामचद्र यादव, कल्पना तिवारी, धानबाई साहू, कांती साहू, मोहन साहू, चैतराम, धनउ राम साहू शामिल रहे ।

शपथ ग्रहण के साक्षी बने ग्रामीण

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के पूर्व  सरपंच राजेंद्र शर्मा, शिवप्रसाद उपाध्याय, सुरीत साहू, मोतीलाल तिवारी, कनक साहू, मनोज चंद्राकर, नरेंद्र साहू, नीरज साहू, राजु तिवारी, सुन्दर साहू, ऑगनबाड़ी कार्यकर्ता मंजू साहू, गमला यादव सचिव बेदनाथ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे। मंच का संचालन कमलेश टाण्डेय ने किया।

https://www.youtube.com/@Webmorcha73/videos

Chhattisgarh में पहली बार हस्तलिखित बजट पेश, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किए हस्ताक्षर, 100 पृष्ठों में वित्त मंत्री ने हाथ से लिखा ऐतिहासिक बजट

0
बजट
बजट

रायपुर, 03 मार्च 2025। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला जब वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने हस्तलिखित बजट पेश किया। यह पहला मौका है जब राज्य में कंप्यूटर-टाइप्ड बजट की जगह खुद वित्त मंत्री के हाथों से लिखा गया बजट सदन में प्रस्तुत किया। यह बजट 100 पृष्ठों की है, जिसे पूरी तरह हाथ से लिखा गया है।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इसे परंपराओं की ओर वापसी और मौलिकता को बढ़ावा देने का कदम बताया। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में हस्तलिखित बजट पेश करना एक अलग पहचान और ऐतिहासिक महत्व रखता है।

मंत्री श्री ओपी चौधरी
मंत्री श्री ओपी चौधरी

नई परंपरा की शुरुआत

अब तक छत्तीसगढ़ विधानसभा में केवल कंप्यूटर-टाइप्ड बजट ही पेश किए जाते रहे हैं, लेकिन इस बार परंपरागत और अनूठे अंदाज में बजट तैयार किया गया। वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी का मानना है कि इससे प्रामाणिकता और पारदर्शिता को बढ़ावा मिलेगा।

मंत्री श्री ओपी चौधरी
मंत्री श्री ओपी चौधरी

छत्तीसगढ़ बजट, chhattisgarh budget, View Live Budget

छत्तीसगढ़ बजट, chhattisgarh budget, View Live Budget

0
बजट
बजट

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मिनिस्टर ओपी चौधरी 25वां बजट पेश कर रहे हैं। ओपी चौधरी इस बार ‘GATI’ थीम पर बजट पेश कर रहे हैं। गति मतलब G का अर्थ गुड गवर्नेंस, A अर्थ एक्सलेरेटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, T का अर्थ टेक्नोलॉजी और I का मतलब इंडस्ट्रियल ग्रोथ से है।

इसके पहले चौधरी ने GYAN थीम पर बजट पेश किया था।OP चौधरी ने कहा कि रायपुर में IIM, AIIMS, NIT, IIIT रायपुर में एक भी राष्ट्रीय स्तर का संस्थान नहीं था, आज रायपुर में आईआईएम भी है। एम्स भी है, एनआईटी भी है। ट्रिपल आईटी भी है। प्लास्टिक इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट भी है और नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी भी है।

बजट
बजट

बजट पेश करने से पहले ओपी चौधरी ने राम मंदिर में पूजा अर्चना की। भगवान राम को दंडवत होकर प्रणाम किया। वित्त मंत्री ओपी चौधरी लाल मखमली बैग लेकर विधानसभा पहुंचे हैं।

टैबलेट से डिजिटल बजट पेश कर रहे हैं। इसके पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने CM विष्णुदेव साय की उपस्थिति में बजट पर हस्ताक्षर किया। इससे पहले ओपी चौधरी ने कहा कि, इस साल का बजट पिछले बजट की निरंतरता में एक और बड़ा कदम होगा। चौधरी ने कहा था कि 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़’ का निर्माण करना है। इस दिशा में यह बजट नीतिगत सुधारों, आर्थिक सशक्तिकरण और राज्य के विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा।

Himani Narwal: ब्लैकमेलिंग से परेशान बायफ्रैंड ने किया कत्ल, शव को सूटकेस में डालकर

14 लाख खर्च कर हेलीकॉप्टर में दुल्हन लेने पहुंचा दुल्हा, इस अनोखे शौक के हजारों लोग बने साक्षी

0
हेलीकॉप्टर
हेलीकॉप्टर

भोजपुर. कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के सोवा गांव में जब दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने हेलीकॉप्टर (helicopter) से पहुंचा, तो इसे देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. यह भव्य शादी पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई. गांव वालों के अनुसार, ब्रह्मपुर नगर पंचायत निवासी संजय महतो के पुत्र अमित कुमार की शादी कृष्णाब्रह्म थाना के सोवा गांव निवासी शिवाजी सिंह की पुत्री सोनी कुमारी से तय हुई थी.

विवाह 1 मार्च को संपन्न होना तय था, लेकिन इस शादी को खास बनाने के लिए दूल्हे अमित कुमार ने अनोखा फैसला लिया. उन्होंने अपनी बारात को भव्य और यादगार बनाने के लिए हेलीकॉप्टर (helicopter) से जाने का निर्णय लिया. इस खास इंतजाम के लिए उन्होंने लगभग 14 लाख रुपये खर्च कर हेलीकॉप्टर मंगवाया.

देखने के लिए लोगों की लग गई भीड़

शनिवार की शाम हेलीकॉप्टर (helicopter) से बारात ब्रह्मपुर हाई स्कूल के मैदान से उड़ान भरकर सोवा गांव पहुंची. इस पूरी व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए जिला प्रशासन से अनुमति ली गई थी, जिसके बाद ब्रह्मपुर हाई स्कूल के मैदान में हेलीपैड का निर्माण कराया गया. इसी तरह, जहां बारात को उतरना था, यानी सोवा गांव में भी एक हेलीपैड तैयार किया गया. जैसे ही हेलीकॉप्टर गांव के आसमान में पहुंचा, लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं हर कोई इस अनोखी बारात का गवाह बनने के लिए मैदान में एकत्रित हो गए.

हेलीकॉप्टर
हेलीकॉप्टर

दूल्हा अमित कुमार वर्तमान में मुंबई में कारोबार करता है, जबकि उनके पिता संजय महतो गांव में अपना व्यवसाय संभालते हैं. अमित ने अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए हेलीकॉप्टर से बारात लाने का सपना देखा था, जिसे उन्होंने साकार किया. इस अनोखी शादी ने पूरे जिले में चर्चा का माहौल बना दिया है. लोग इस भव्य आयोजन की सराहना कर रहे हैं, वहीं सोशल मीडिया पर भी यह शादी चर्चा में बनी हुई है. ग्रामीणों के अनुसार, यह पहला मौका था जब किसी गांव में हेलीकॉप्टर (helicopter) से बारात आई हो. इस शादी ने एक नई मिसाल कायम कर दी और इसे देखने वाले लोग लंबे समय तक इस अनुभव को याद रखेंगे.

Himani Narwal: ब्लैकमेलिंग से परेशान बायफ्रैंड ने किया कत्ल, शव को सूटकेस में डालकर

Himani Narwal: ब्लैकमेलिंग से परेशान बायफ्रैंड ने किया कत्ल, शव को सूटकेस में डालकर

0
Himani Narwal
Himani Narwal

रोहतकः Himani Narwal: कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल का हत्यारा गिरफ्तार हो गया है. गिरफ्तार किए गए हत्यारोपी के पास से हिमानी का मोबाइल फोन और ज्वेलरी भी बरामद कर ली गई है. हत्यारा बहादुरगढ़ के नजदीक के गांव का रहने वाला है. प्रारंभिक जांच में हत्यारे ने पुलिस के सामने यह कबूल किया है कि उसने हिमानी (Himani Narwal) की हत्या उसके घर पर ही की थी और फिर उसके शव को सूटकेस में डालकर ले गया था.

इसके अलावा उसने यह भी बताया कि वह हिमानी के साथ काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में था. हत्यारोपी ने खुद को हिमानी (Himani Narwal) का ब्वॉयफ्रेंड बताया है. उसने आरोप लगाया है कि हिमानी उसको ब्लैकमेल करती थी. इस दौरान उसने हिमानी को कई बार पैसे दिए भी थे. लेकिन वह बार-बार अधिक पैसों की मांग कर रही थी, जिसके चलते उसने हिमानी की हत्या कर दी. बता दें कि 1 मार्च को हिमानी का शव एक सूटकेस से बरामद हुआ था. वह कांग्रेस पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता थी. हिमानी कानून की पढ़ाई कर रही थी और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी थी.

हिमानी नरवाल (Himani Narwal) हत्याकांड में गठित की गई SIT के चीफ DSP रजनीश कुमार ने कहा है कि हत्याकांड के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं. मोबाइल फोन भी रिकवर हो चुका है. खासतौर पर जिस सूटकेस में डेड बॉडी मिली, वह परिवार का ही। पुलिस इस मामले में कई एंगल से कर रही है जांच. जल्द करेंगे खुलासा. बता दें कि आज हिमानी (Himani Narwal) की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आएगी, जिससे उसकी हत्या के तरीकों का पता चलेगा. हिमानी की हत्या को लेकर राजनीतिक बवाल भी मचा हुआ है, क्योंकि वह कांग्रेस पार्टी से जुड़ी हुई थी और कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता थी.

Somwar ko kya kare: शिव जी नहीं सुन रहे आपकी आवाज, तो इस दिशा में खड़े होकर चढ़ाएं जल, जल्द होगी हर मन्नत पूरी!