30 May Ka Ank Jyotish: जानें शुक्रवार को आपका गुड नंबर और शुभ रंग क्या होगा

30 May Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। (Ank Jyotish) यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

अंक 1 Ank Jyotish

शुक्रवार आज आपके करियर में बढ़त के नए मौके मिलेंगे। काम में मेहनत से सफलता मिलने की संभावना है। पैसों की स्थिति बेहतर रहेगी, लेकिन खर्चों पर ध्यान देना जरूरी होगा। प्रेम जीवन में अपने साथी से अच्छा तालमेल मिलेगा, जिससे रिश्ते मजबूत होंगे। सेहत में थोड़ा तनाव महसूस हो सकता है, इसलिए आराम और मानसिक शांति बनाए रखें।

शुभ अंक- 21

शुभ रंग-  नारंगी

अंक 2 Ank Jyotish

शुक्रवार आज नौकरी या व्यवसाय में कोई नया मौका सामने आ सकता है। साझेदारी से लाभ होने की संभावना है। आर्थिक तौर पर सुधार होगा और निवेश फायदेमंद साबित हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा और साथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव से बचने की जरूरत है।

शुभ अंक-11

शुभ रंग- भूरा

अंक 3 Ank Jyotish

आपके लिए शुक्रवार आज का दिन सफलता भरा रहेगा। काम में प्रगति के अवसर मिलेंगे, प्रमोशन या कारोबार में लाभ की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन खर्चों पर नजर रखें। प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी। स्वास्थ्य में सामान्यता रहेगी, लेकिन तनाव से दूर रहें।

शुभ अंक- 19

शुभ रंग-  हरा

अंक 4 Ank Jyotish

आज शुक्रवार काम में स्थिरता रहेगी और नई योजनाओं पर काम करने का समय है। आर्थिक रूप से संतुलन बना रहेगा, ज्यादा खर्च करने से बचें। अपने जीवनसाथी के साथ अच्छे संबंध बनेंगे और परिवार में शांति बनी रहेगी। सेहत सामान्य रहेगी, मानसिक शांति बनाए रखना जरूरी है।

शुभ अंक-23

शुभ रंग- पीला

अंक 5 Ank Jyotish

आज शुक्रवार नौकरी या व्यापार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। आय में बढ़ोतरी होगी, पर खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। प्रेम जीवन में सुखद माहौल रहेगा और साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी, लेकिन मानसिक तनाव से बचना होगा।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- केसरिया

अंक 6 Ank Jyotish

शुक्रवार काम में तरक्की के अवसर मिलेंगे और व्यापार में सफलता का योग है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन फालतू खर्च से बचें। प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी और साथी का समर्थन मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, मानसिक शांति बनाए रखें।

शुभ अंक-16

शुभ रंग- नीला

अंक 7 Ank Jyotish

शुक्रवार आज आपका करियर स्थिर रहेगा, नई योजनाओं पर काम सफल होगा। पैसों की स्थिति संतुलित रहेगी, खर्चों पर ध्यान दें। प्रेम जीवन में तालमेल अच्छा रहेगा और परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, मानसिक शांति का ध्यान रखें।

शुभ अंक- 18

शुभ रंग- ग्रे

अंक 8 Ank Jyotish

शुक्रवार करियर में प्रगति के संकेत हैं और नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, खर्चों में सावधानी बरतें। प्रेम जीवन सुखमय रहेगा, साथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, तनाव से बचें।

शुभ अंक-6

शुभ रंग- लाल

अंक 9 Ank Jyotish

शुक्रवार आज नौकरी या व्यापार में सफलता मिलेगी और प्रमोशन का अवसर भी बन सकता है। आर्थिक रूप से स्थिति मजबूत रहेगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी, साथी का समर्थन मिलेगा। स्वास्थ्य में सामान्यता रहेगी, मानसिक शांति बनाए रखें।

शुभ अंक-29

शुभ रंग- गुलाबी

Aaj Ka Panchang 30 May 2025: चतुर्थी, शुक्रवार, देखें मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 30 May 2025: आज विनायक चतुर्थी, शुक्रवार और लक्ष्मी पूजा का दिन है. आज रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग है. आज ज्येष्ठ शुक्ल चतुर्थी, पुनर्वसु नक्षत्र, गण्ड योग, वणिज करण, पश्चिम का दिशाशूल और मिथुन राशि का चंद्रमा है. पहले स्वर्ग की भद्रा लगेगी, फिर धरती की भद्रा होगी. विनायक चतुर्थी पर व्रत और गणेश पूजा का संकल्प लेते हैं. आज गणेश पूजा का मुहूर्त 10:56 एएम से लेकर दोपहर 01:42 बजे तक है. इस समय में गणेश जी की स्थापना करके पूजन करें. गेंदे के फूल, माला, अक्षत्, धूप, दीप, दूर्वा, सिंदूर, नैवेद्य, पान, सुपारी आदि गणेश जी को अर्पित करें. मोदक और लड्डू का भोग लगाएं. विनायक चतुर्थी की व्रत कथा सुनें और गणेश जी की आरती करें. गणेश जी की कृपा से आपके संकट, विघ्न और बाधाएं दूर होंगी और मनोकामनाएं पूरी होंगी.

Aaj Ka Panchang 30 May 2025

आज विनायक चतुर्थी, शुक्रवार व्रत, रवि योग में गणेश पूजा, देखें मुहूर्त, भद्रा

आज का पंचांग, 30 मई 2025

Aaj Ka Panchang 30 May 2025

आज की तिथि- चतुर्थी – 09:22 पी एम तक, फिर पंचमीआज का नक्षत्र- पुनर्वसु – 09:29 पी एम तक, उसके बाद पुष्यआज का करण- वणिज – 10:14 ए एम तक, विष्टि – 09:22 पी एम तक, फिर बवआज का योग- गण्ड – 12:57 पी एम तक, उसके बाद वृद्धिआज का पक्ष- शुक्लआज का दिन- शुक्रवारचंद्र राशि- मिथुन – 03:42 पी एम तक, फिर कर्क

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 05:24 ए एमसूर्यास्त- 07:14 पी एमचन्द्रोदय- 08:16 ए एमचन्द्रास्त- 10:51 पी एम

आज के मुहूर्त और शुभ योग

ब्रह्म मुहूर्त: 04:03 ए एम से 04:43 ए एमअभिजीत मुहूर्त: 11:51 ए एम से 12:46 पी एमअमृत काल: 07:12 पी एम से 08:43 पी एमविजय मुहूर्त: 02:37 पी एम से 03:32 पी एमसर्वार्थ सिद्धि योग: 05:24 ए एम से 09:29 पी एमरवि योग: 05:24 ए एम से 09:29 पी एम

दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

चर-सामान्य: 05:24 ए एम से 07:08 ए एमलाभ-उन्नति: 07:08 ए एम से 08:51 ए एमअमृत-सर्वोत्तम: 08:51 ए एम से 10:35 ए एमशुभ-उत्तम: 12:19 पी एम से 02:02 पी एमचर-सामान्य: 05:30 पी एम से 07:14 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

लाभ-उन्नति: 09:46 पी एम से 11:02 पी एमशुभ-उत्तम: 12:19 ए एम से 01:35 ए एम, मई 31अमृत-सर्वोत्तम: 01:35 ए एम से 02:51 ए एम, मई 31चर-सामान्य: 02:51 ए एम से 04:08 ए एम, मई 31

अशुभ समय

राहुकाल- 10:35 ए एम से 12:19 पी एमयमगण्ड- 03:46 पी एम से 05:30 पी एमगुलिक काल- 07:08 ए एम से 08:51 ए एमदुर्मुहूर्त- 08:10 ए एम से 09:05 ए एम, 12:46 पी एम से 01:42 पी एमभद्रा- 10:14 ए एम से 09:22 पी एमभद्रावास स्वर्ग में – 10:14 ए एम से 03:42 पी एम तकभद्रावास धरती पर – 03:42 पी एम से 09:22 पी एम तकदिशाशूल- पश्चिम

शिववास

क्रीड़ा में – 09:22 पी एम तक, उसके बाद कैलाश पर.

छत्तीसगढ़ बढ़ते कोरोना को लेकर चिंता, हेल्थ मिनिस्टर बोलें, असरकारक नहीं, आपातकाल के लिए पर्याप्त व्यवस्था…

रायपुर। कोविड के नए वैरियंट ने चिंता बढ़ा दी है। विश्व में तेजी से पैर पसार रहा है। इसी बीच छत्तीसगढ़ हेल्थ मिनिस्टर श्याम बिहारी जायसवाल का बड़ा बयान आया है. उन्होंने कहा कि यह (वैरियंट) असरकारक नहीं है. प्रदेश में कोरोना के अब तक 3 मरीजों की पुष्टि हुई है, जिनकी हालत सामान्य है. प्रदेश में आपातकाल के लिए बेड, दवाइयां और ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था है, वैसे ऐसी स्थिति की उम्मीद नहीं है.

स्वास्थ्य मिनिस्टर श्याम बिहारी जायसवाल ने मीडिया से चर्चा में BPL राशन कार्डधारकों को 3 माह का चावल एक साथ दिए जाने को लेकर कहा कि भारत सरकार के बीपीएल कार्डधारकों को शामिल करेंगे. APL कोटे का चावल कम लोग उठाते हैं.

दीपक बैज की न्याय यात्रा में कांग्रेस के बड़े नेता के शामिल नहीं होने पर हेल्थ मिनिस्टर श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस को अन्य यात्राएं छोड़ देनी चाहिए. अब कांग्रेस बचाओ यात्रा निकालनी चाहिए.

वहीं MSP बढ़ने से छत्तीसगढ़ किसानों की धान खरीदी राशि पर पड़ने वाले असर पर हेल्थ मिनिस्टर जायसवाल ने कहा कि 31 सौ रुपए क्विंटल किसानों को मिलता है. दो साल से सरकार किसानों को राशि दे रही है. आगे भी किसानों को 31 सौ के दाम से देते रहेंगे.

वहीं केंद्र सरकार के MSP बढ़ने की घोषणा पर हेल्थ मिनिस्टर  श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने धान की MSP में 70 रुपए की बढ़ोतरी की है. मोटे और पतले अनाज में 70 रुपए बढ़ाया है. 2370 और 2390 रुपए कर दिया गया है. प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ को बड़ा तोहफा दिया है.

यहां पढ़ें: 

एक बार फिर तेजी से पैर पसार रहा कोरोना, जानें किस प्रदेश में मिले कितने संक्रमित

कोल घोटाला, सूर्यकांत तिवारी, रानू साहू, सौम्या को मिली अंतरिम जमानत, लेकिन छत्तीसगढ़ छोड़ नहीं जा सकते कही!

रायपुर। कोल घोटाला में आरोपी निलंबित IAS अधिकारी रानू साहू, सूर्यकांत तिवारी और सौम्या चौरसिया के लिए राहत भरी सूचना है. सुप्रीम कोर्ट ने शर्तों के साथ अंतरिम जमानत दी है.

कोल घोटाला मामले में आरोपियों की याचिका पर justice सूर्यकांत और जस्टिस दीपांकर दत्ता की डबल बैंच ने सुनवाई करने के बाद अंतरिम जमानत दी. लेकिन साथ में गवाहों को प्रभावित करने की आशंका के चलते इनके छत्तीसगढ़ में रहने पर पाबंदी लगाई है. हालांकि, इन आरोपियों को ईओडब्ल्यू (EOW) में कई अन्य मामलों की वजह से जेल में ही रहना होगा.

जानें क्या है कोयला लेवी मामला

ED की जांच में सामने आया कि कुछ लोगों ने राज्य के वरिष्ठ राजनेताओं और नौकरशाहों से मिलीभगत के बाद ऑनलाइन मिलने वाले परमिट को ऑफलाइन कर कोयला ट्रांसपोर्ट करने वालों से अवैध वसूली की. जुलाई 2020 से जून 2022 के बीच कोयले के हर टन पर 25 रुपए की अवैध लेवी वसूली गई.

15 जुलाई 2020 को इसके लिए आदेश जारी किया गया था. खनिज विभाग के तत्कालीन संचालक IAS समीर बिश्रोई ने आदेश जारी किया था. यह परमिट कोल परिवहन में कोल व्यापारियों से लिया जाता है. पूरे मामले का मास्टरमाइंड किंगपिन कोल व्यापारी सूर्यकांत तिवारी को माना गया.

इसमें व्यापारी जो पैसे देता उसे ही खनिज विभाग से पीट और परिवहन पास जारी होता था, यह रकम 25 रुपए प्रति टन के हिसाब से सूर्यकांत के कर्मचारियों के पास जमा होती थी. इस तरह से स्कैम कर कुल 570 करोड़ रुपए की वसूली की गई.

जानें कहां खर्च की अवैध कमाई

जांच में सामने आया है कि इस घोटाले की राशि को सरकारी अधिकारियों और राजनेताओं को रिश्वत देने में खर्च किया गया. साथ ही चुनावी खर्चों के लिए भी इस अवैध राशि का उपयोग किया गया. आरोपियों ने इससे कई चल-अचल संपतियों को खरीदा.

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने महासमुंद में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया औचक निरीक्षण

महासमुंद, 29 मई 2025/ छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज महासमुंद जिले के दौरे के दौरान निर्माणाधीन नवीन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, पूर्व राज्यमंत्री श्री पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा,श्री येतराम साहू एवं स्वास्थ अधिकारी मौजूद रहे।

इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज के नवीन भवन निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायज़ा लिया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव श्री अमित कटारिया, संभागायुक्त श्रीमती शिखा राजपूत, महासमुंद कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एस. आलोक, डीन डॉ. डीए रेणुका गहने तथा मेडिकल अधीक्षक डॉ. बसंत माहेश्वरी भी उपस्थित रहे।

महासमुंद
महासमुंद

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने भवन निर्माण में तेजी लाने और गुणवत्ता बनाए रखने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने दिसंबर 2025 तक सभी सिविल वर्क पूरे करने के निर्देश दिए। समय सीमा में कार्य पूर्ण नहीं होने पर नियमानुसार पेनाल्टी शुल्क लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने संबंधित निर्माण एजेंसी को निर्देशित करते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधा के निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान अधिकारियों ने मंत्री को कॉलेज के निर्माण की वर्तमान स्थिति, कार्य प्रगति, भविष्य की योजना और संभावित समय सीमा की विस्तृत जानकारी दी। मंत्री ने अधिकारियों की टीम से यह सुनिश्चित करने कहा कि निर्माण कार्य समयसीमा के भीतर पूरा हो।

महासमुंद

उल्लेखनीय है कि निर्माणाधीन नवीन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय 89.19 एकड़ में 325 करोड़ की अनुमोदित लागत से तैयार हो रहा है। महासमुंद में 125 सीटर मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति मिली है। कॉलेज भवन का निर्माण कार्य दिसम्बर 2025 तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

छत्तीसगढ़ में मानसून की यहां से हुई एंट्री, इन जिलों में येलो अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अंततत: दक्षिण-पश्चिम मानसून का आगमन 28 मई को दंतेवाड़ा की ओर प्रवेश कर लिया है। मौसम विभाग ने बस्तर, रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए तेज बारिश के साथ अंधड़ चलने की आशंका जताई है. मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी पर स्थित एक चिह्नित निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से 29 और 30 मई को छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा की संभावना है, तत्पश्चात वर्षा में कमी आने की संभावना है. छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों के बाद अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है.

मौसम की विशेषताएं

दक्षिण-पश्चिम मानसून 28 मई 2025 को छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है. ओडिशा तट से दूर बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी भाग पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है. अगले 24 घंटों के दौरान इसके धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ने और बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भाग पर डिप्रेशन में बदलने की संभावना है.

एक द्रोणिका पश्चिमी राजस्थान से चक्रवाती परिसंचरण से पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश होते हुए उत्तरी छत्तीसगढ़ तक समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर तक फैली हुई है. पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश के ऊपर समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है.

पेण्ड्रा में पारा सबसे ज्यादा ऊपर और नीचे

पिछले 24 घंटों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई. बस्तर संभाग में अधिकतम तापमान सामान्य से उल्लेखनीय कम रहे, तथा छत्तीसगढ़ शेष सभी संभागों में सामान्य से चिन्हांकित कम रहे. प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 36.3°C पेण्ड्रा रोड में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.8°C पेण्ड्रा रोड में दर्ज किया गया.

sitename%

अगले 24 घंटों में बढ़ेगा तापमान

छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों के बाद अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है. वहीं अगले 24 घंटों में रायपुर शहर में आकाश सामान्यतः मेघमय रहने तथा गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 36°C और 25°C के आसपास रहने की संभावना है.

अगले पांच दिनों तक भारी वर्षा की चेतावनी

छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक प्रदेश में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा की तो अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है.

 

Chanakya Niti: ऐसे पुरुष, जिनके रहते हैं ये 7 लक्षण, सुपर साबित होते हैं

Chanakya Niti: आचार्य Chanakya न सिर्फ एक महान राजनीतिज्ञ थे, बल्कि जीवन के हर पहलू को बारीकी से समझने वाले विचारक भी थे. उन्होंने यह समझा कि इंसान के रिश्ते कैसे बनते हैं, टूटते हैं और कैसे टिके रहते हैं. उनके अनुसार, किसी भी रिश्ते में सबसे जरूरी होता है भरोसा और आपसी समझ. यही वजह है कि उन्होंने यह बताया कि कौन से गुण पुरुषों में होने चाहिए जिससे महिलाएं न सिर्फ आकर्षित होती हैं बल्कि उन्हें जीवनसाथी के रूप में स्वीकार भी करती हैं. यह गुण केवल बाहर से दिखने वाले नहीं, बल्कि व्यक्ति के व्यवहार और सोच से जुड़े होते हैं. Chanakya मानते हैं कि ऐसे पुरुष समाज में भी आदर के पात्र होते हैं और उनके रिश्ते भी मजबूत बनते हैं.

वफादारीऔर सच्चाई

आचार्य Chanakya के अनुसार, किसी भी रिश्ते की नींव सच्चाई और ईमानदारी पर टिकी होती है. महिलाएं उन पुरुषों को पसंद करती हैं जो झूठ से दूर रहते हैं और जो भी बात करते हैं, दिल से करते हैं. ऐसे पुरुषों पर भरोसा करना आसान होता है और रिश्ता लंबे समय तक मजबूत बना रहता है. सच्चे इंसान की बातों में वजन होता है और वह दिखावा नहीं करता.

सम्मान करने वाला

Chanakya कहते हैं कि जो पुरुष महिला का सम्मान करता है, उसकी भावनाओं की कद्र करता है, वही असली जीवनसाथी कहलाने के लायक होता है. महिलाएं ऐसे पुरुषों को पसंद करती हैं जो उन्हें बराबरी का दर्जा देते हैं, न कि कम समझते हैं. एक पुरुष अगर अपनी मां, बहन या पत्नी को इज्जत देता है तो वह हर रिश्ते को निभाने में माहिर होता है.

धैर्यता और समझदारी

हर रिश्ता उतार-चढ़ाव से गुजरता है. आचार्य Chanakya के अनुसार, जो पुरुष कठिन परिस्थितियों में भी शांत रहता है, धैर्य बनाए रखता है, वह महिलाओं को सबसे ज्यादा भाता है. समझदारी से चीजों को सुलझाने की आदत महिलाओं को बहुत आकर्षित करती है. गुस्से में फैसला लेने वाले अक्सर रिश्ते बिगाड़ देते हैं, जबकि शांत और समझदार लोग रिश्ते संवारते हैं.

लक्ष्य और दिमाक विजन रखने वाला

Chanakya मानते थे कि जीवन में लक्ष्य होना बहुत जरूरी है. महिलाएं ऐसे पुरुषों की ओर ज्यादा आकर्षित होती हैं जो मेहनती होते हैं, अपने करियर और जीवन में कुछ बनने की चाह रखते हैं. जो अपने सपनों के लिए जी-जान से मेहनत करते हैं, वह महिलाओं को प्रेरित करते हैं. बिना उद्देश्य के जीवन जीने वाले पुरुष अक्सर जिम्मेदारियों से भागते हैं.

स्वच्छता और बढ़िया पहनावा

Chanakya ने साफ-सफाई को भी एक जरूरी गुण माना है. महिलाएं ऐसे पुरुषों को पसंद करती हैं जो खुद को साफ-सुथरा रखते हैं, अच्छा पहनते हैं. यह बात उनके व्यक्तित्व को और भी बेहतर बनाती है. एक साफ-सुथरा पुरुष न सिर्फ खुद को बल्कि अपने आसपास के लोगों को भी खुशी देता है.

मजाकिया किंतू सीमित

आचार्य Chanakya के अनुसार, थोड़ा बहुत ह्यूमर और मजाक रिश्तों में मिठास लाता है, लेकिन अगर किसी पुरुष की बातों में भद्दापन या दूसरों की बेइज्जती हो, तो वो आकर्षण की जगह नफरत पैदा कर सकता है. महिलाएं उन्हें पसंद करती हैं जो मजेदार हों लेकिन मर्यादा में रहें. हल्के-फुल्के मजाक से रिश्ता और मजबूत होता है, लेकिन हद से ज्यादा मजाक नुकसानदायक होता है.

भावनात्मक रूप से प्रबल सपोर्टिव

महिलाएं उन्हें पसंद करती हैं जो मुश्किल वक्त में उनका साथ देते हैं, उन्हें भावनात्मक सहारा देते हैं. चाणक्य मानते हैं कि जो पुरुष महिला की परेशानियों को सुनते हैं, उन्हें समझते हैं, वही सच्चे साथी बनते हैं. एक सपोर्टिव साथी हर रिश्ते को गहराई से जीने में मदद करता है. ऐसे पुरुष घर की नींव मजबूत बनाते हैं.

Aaj Ka Panchang 29 May 2025: गुरुवार, जानें आज का देखें मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 29 May 2025: आज रंभा तीज, गुरुवार व्रत और विष्णु पूजा का दिन है. आज सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग बन रहे हैं. आज ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया, आर्द्रा नक्षत्र, शूल योग, तैतिल करण, दक्षिण का दिशाशूल और मिथुन राशि में चंद्रमा है. रंभा तीज के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करते हैं. इससे अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है. (Aaj Ka Panchang) सुहागन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए रंभी तीज मनाती हैं. इसमें सुहाग की सामग्री माता पार्वती को अर्पित करते हैं. वैसे भी आज गुरुवार का व्रत हैं, पति और पत्नी साथ में व्रत रखकर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं तो दांपत्य जीवन खुशहाल होता है. जो गुरुवार का व्रत रखता है, उसका गुरु दोष मिटता है.

Aaj Ka Panchang गुरुवार व्रत में ​भगवान विष्णु के साथ केले के पौधे और देव गुरु बृहस्पति की पूजा करते हैं. भगवान विष्णु को पीले फूल, हल्दी, अक्षत्, पीले वस्त्र, पंचामृत, तुलसी के पत्ते, गुड़, चने की दान, धूप, दीप आदि अर्पित करते हैं. फिर विष्णु चालीसा, विष्णु सहस्रनाम, गरुवार व्रत कथा आदि पढ़ते हैं और अंत में विष्णु जी की आरती करते हैं. गुरु को मजबूत करने के लिए आज के दिन हल्दी, बेसन, बेसन के लड्डू, पीला चंदन, पीतल, सोना, घी, पीले वस्त्र आदि का दान करते हैं. इससे कुंडली का गुरु दोष मिट जाता है. गुरु का शुभ रत्न पुखराज है, इसे भी पहनने से लाभ होता है. वैदिक पंचांग से जानते हैं गुरुवार के मुहूर्त, शुभ योग, राहुकाल, चौघड़िया, दिशाशूल, सूर्योदय, चंद्रोदय आदि.

Aaj Ka Panchang आज का पंचांग, 29 मई 2025

आज की तिथि- तृतीया – 11:18 पी एम तक, उसके बाद चतुर्थी

आज का नक्षत्र- आर्द्रा – 10:38 पी एम तक, फिर पुनर्वसु

आज का करण- तैतिल – 12:31 पी एम तक, गर – 11:18 पी एम तक, उसके बाद वणिज

आज का योग- शूल – 03:47 पी एम तक, उसके बाद गण्ड

आज का पक्ष- शुक्ल

आज का दिन- गुरुवार

चंद्र राशि- मिथुन

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 05:24 ए एम

सूर्यास्त- 07:13 पी एम

चन्द्रोदय- 07:08 ए एम

चन्द्रास्त- 09:59 पी एम

आज के मुहूर्त और शुभ योग

सर्वार्थ सिद्धि योग: 10:38 पी एम से 05:24 ए एम, मई 30

रवि योग: 10:38 पी एम से 05:24 ए एम, मई 30

ब्रह्म मुहूर्त: 04:03 ए एम से 04:43 ए एम

अभिजीत मुहूर्त: 11:51 ए एम से 12:46 पी एम

अमृत काल: 01:24 पी एम से 02:53 पी एम

विजय मुहूर्त: 02:37 पी एम से 03:32 पी एम

निशिता मुहूर्त: 11:58 पी एम से 12:39 ए एम, मई 30

दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ-उत्तम: 05:24 ए एम से 07:08 ए एम

चर-सामान्य: 10:35 ए एम से 12:19 पी एम

लाभ-उन्नति: 12:19 पी एम से 02:02 पी एम

अमृत-सर्वोत्तम: 02:02 पी एम से 03:46 पी एम

शुभ-उत्तम: 05:29 पी एम से 07:13 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

अमृत-सर्वोत्तम: 07:13 पी एम से 08:29 पी एम

चर-सामान्य: 08:29 पी एम से 09:46 पी एम

लाभ-उन्नति: 12:19 ए एम से 01:35 ए एम, मई 30

शुभ-उत्तम: 02:51 ए एम से 04:08 ए एम, मई 30

अमृत-सर्वोत्तम: 04:08 ए एम से 05:24 ए एम, मई 30

अशुभ समय

राहुकाल- 02:02 पी एम से 03:46 पी एम

यमगण्ड- 05:24 ए एम से 07:08 ए एम

गुलिक काल- 08:51 ए एम से 10:35 ए एम

दुर्मुहूर्त- 10:01 ए एम से 10:56 ए एम, 03:32 पी एम से 04:27 पी एम

दिशाशूल- दक्षिण

शिववास

सभा में – 11:18 पी एम तक, क्रीड़ा में.

एक बार फिर तेजी से पैर पसार रहा कोरोना, जानें किस प्रदेश में मिले कितने संक्रमित

Corona in India: ओमिक्रोन का नया स्ट्रेन बनकर कोरोना फिर से फैल रहा है. बढ़ते मामले ने एक बार फिर से लोगों की चिंताएं बढ़ा दी है. विशेषकर बीते एक सप्ताह में जिस प्रकार से कोरोना के आंकड़े सामने आए हैं. उससे लोगों को अब नए वेरिएंट को लेकर डर सताने लगी है।

इंडिया में एक बार फिर से कोरोना वायरस पांव पसार रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में एक हजार से अधिक एक्टिव केस हैं. सबसे ज्यादा केरल से मामले दर्ज किए गए हैं. हालांकि, सभी पॉजिटिव मरीज की कंडीशन नॉर्मल है.

ओमिक्रोन का नया स्ट्रेन बनकर कोविड फिर से फैल रहा है. बढ़ते मामले ने एक बार फिर से लोगों की चिंताएं बढ़ा दी है. खासकर पिछले एक हफ्ते में जिस प्रकार से कोविड के आंकड़े सामने आए हैं. उससे लोगों को अब नए वेरिएंट को लेकर डर लगने लगा है.

हालांकि, एक्सपर्ट्स भले ही नए वेरिएंट को लेकर चिंतित नहीं होने की सलाह नहीं दे रहे हैं. लेकिन जिस प्रकार से तेजी से एक्टिव केस की संख्या बढ़ी है, वो माथे पर सिकन ला सकते है.

जानें किस प्रदेश में कितने केस?

26 मई तक दर्ज आंकड़ों के अनुसार

राज्य     कुल केस

केरल    430

महाराष्ट्र 210

दिल्ली    104

गुजरात  83

तमिलनाड़ु          69

कर्नाटक            47

उत्तर प्रदेश         15

राजस्थान           13

पश्चिम बंगाल       12

पुडुचेरी  9

हरियाणा            9

आंध्र प्रदेश         4

मध्य प्रदेश         2

छत्तीसगढ़          1

गोवा      1

तेलंगाना 1

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय साप्ताहिक आंकड़े जारी कर रहा है, जो बताता है कि भारत में 1000 से ज्यादा मामले सक्रिय हैं. जबकि राज्यों के डाटा को देखेंगे तो संख्या 1200 के करीब है. वहीं, कोविड पीड़ित लोगों के मरने वालों की संख्या 12 पहुंच गई है. हालांकि, अभी तक ये तय नहीं हो पाया है कि उनकी मौत की वजह कोविड है.

पटना में चार और लोगों की कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट में संक्रिमत होने की पुष्टि हुई है, जिससे कोरोना वायरस से संक्रमित कुल मरीजों की संख्या 10 हो गई है. कोरोना संक्रमित पाए गए तपेदिक (टीबी) के एक रोगी की जयपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई.

राहत की बात यह है कि अब तक आये मामले कोई गंभीर नहीं है और ज्यादातर संक्रमित लोगों का इलाज घर पर ही हो रहा है. वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय पूरी स्थिति पर निगाह बनाए हुए हैं और उसने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से साफ तौर पर कहा है कि वो अपने यहां कोरोना को लेकर पूरी तरह से तैयारी रखें.

Aaj ka Rashifal 29 May 2025: गुरुवार का पढ़ें आज का अपना राशिफल

Aaj ka Rashifal, 29 मई 2025: सनातन पंचांग के मुताबिक, गुरुवार (29 May) को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर मिथुन राशि पर संचार करेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, गुरुवार (29 May) का दिन कैसा रहेगा?

मेष (Aaj ka Rashifal)

गुरुवार आज आप में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता दोनों प्रबल रहेंगी। कार्यक्षेत्र में आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। संतान से संबंधित शुभ समाचार की संभावना है। कुल मिलाकर आज का दिन काफी अच्छा व्यतीत होगा।

वृषभ (Aaj ka Rashifal)

गुरुवार आज आपके कुछ पुराने रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। व्यावसायिक निर्णय सोच-समझकर लें। आर्थिक स्थिति में हल्का सुधार दिखेगा। यात्रा का योग बन रहा है। खानपान पर ध्यान दें। स्वास्थ्य संबंधित शिकायत हो सकती है।

मिथुन (Aaj ka Rashifal)

गुरुवार आज का दिन आपकी रचनात्मकता को निखार सकता है। कड़ी मेहनत का लाभ मिलेगा। नौकरी या व्यापार में नए मौके मिल सकते हैं। दोस्तों से मुलाकात या किसी सामाजिक आयोजन में भागीदारी हो सकती है। परिवार और प्रेमी के लिए समय जरूर निकालें।

29 May Ka Ank Jyotish: जानें गुरुवार को आपका गुड नंबर और शुभ रंग क्या होगा

कर्क (Aaj ka Rashifal)

परिवार और भावनात्मक रिश्ते गुरुवार आज प्रमुख रहेंगे। जीवनसाथ के साथ पल बिता सकते हैं। निजी जीवन में तालमेल बैठाने की आवश्यकता होगी। आय के स्रोत मजबूत होंगे, लेकिन खर्चों पर लगाम जरूरी है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

सिंह (Aaj ka Rashifal)

गुरुवार आज आपकी नेतृत्व क्षमता और वाणी का प्रभाव लोगों पर पड़ेगा। इसलिए कोई भी वाणी बोलने से पहले काफी सोच-विचार जरूर करें। उच्च अधिकारी आपके कार्य से संतुष्ट होंगे। संतान पक्ष से खुशियां मिलेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ सकती है।

कन्या (Aaj ka Rashifal)

गुरुवार आज आपका दिन काफी व्यस्त रहेगा लेकिन संतोषजनक भी रहेगा। जो लोग शिक्षा, लेखन या शोध से जुड़े हैं उनके लिए दिन अनुकूल है। कोई बड़ा पुरस्कार मिलने की संभावना है। छोटी यात्राएं हो सकती हैं जो लाभकारी सिद्ध होंगी।

तुला (Aaj ka Rashifal)

गुरुवार आज दैनिक कार्यों में आपको संयम और संतुलन बनाए रखना जरूरी है। पारिवारिक मामलों में कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। इसमें जल्दबाजी करने से बचें। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा। दोस्तों के साथ दिन में समय बिता सकते हैं।

वृश्चिक (Aaj ka Rashifal)

गुरुवार आज आपकी किसी पुराने मित्र या रिश्तेदार से मुलाकात संभव है। वित्तीय मामलों में सतर्क रहें, खासकर उधारी देने से बचें। मानसिक रूप से थोड़ी बेचैनी रह सकती है। किसी पर भी टिप्पणी करने से बचें। आज का दिन सामान्य रह सकता है।

धनु (Aaj ka Rashifal)

गुरुवार आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। करियर में प्रगति के संकेत हैं। किसी शुभ कार्य में भागीदारी संभव है। यात्रा योग भी बन रहा है। निवेश में लाभ मिलेगा। शेयर बाजार में थोड़ी सी उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है।

मकर (Aaj ka Rashifal)

गुरुवार आज आर्थिक मामलों में दिन आपका लाभप्रद है। परिश्रम का उचित फल मिलेगा। परिवार में सुखद माहौल बना रहेगा। शत्रु हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। इससे बचें। संतान से जुड़ा कोई मसला हल हो सकता है।

कुंभ (Aaj ka Rashifal)

गुरुवार आज संचार और विचारों में स्पष्टता जरूरी होगी। व्यापार से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ की संभावना है। कोर्ट व कचहरी संबंधित मामलों में आपको खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज कोई नई योजना शुरू कर सकते हैं। आपके विचारों से लोग प्रभावित हो सकते हैं। खर्च अधिक हो सकता है, सावधानी रखें।

मीन (Aaj ka Rashifal)

मीन राशि वाले जातकों को गुरुवार आज ध्यान और आत्मचिंतन के लिए समय निकालना चाहिए। आत्मविश्वास बढ़ेगा और मन शांत रहेगा। पुराने मित्रों से सहयोग मिलेगा। करियर में सकारात्मक बदलाव के संकेत हैं। निवेश से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूरी है।