महासमुंद, इस तारीख को होगा उपसरपंच का निर्वाचन

0
Chhattisgarh
Panchayat elections 2025

महासमुंद 25 फरवरी 2025/ ग्राम पंचायतों के सामान्य निर्वाचन पूर्ण होने उपरांत छत्तीसगढ़ पंचायती राज अधिनियम 1993 की धारा 19 के अंतर्गत निर्वाचन की अधिसूचना का प्रकाशन विहित अधिकारी द्वारा किया जाएगा तथा अधिनियम की धारा 20 अंतर्गत ग्राम पंचायतों के प्रथम सम्मिलन आयोजित करने समय सारणी जारी किया गया है। जिसके अनुसार ग्राम पंचायत के निर्वाचित सरपंच/पंचों के निर्वाचन की अधिसूचना प्रकाशित करने की अंतिम तिथि (अधिनियम की धारा 19 के अनुसार) एवं पंचायत के समस्त पंचों / सरपंच को पंचायत के प्रथम सम्मिलन (विशेष) के लिये सूचना जारी करने की अंतिम तिथि 27 फरवरी 2025 निर्धारित किया गया है।

ग्राम पंचायत का प्रथम सम्मिलन (विशेष) आयोजित किये जाने की नियत तिथि एवं ग्राम पंचायत के उपसरपंच के निर्वाचन हेतु पंचों को सूचना जारी करने की अंतिम तिथि 03 मार्च 2025 है। ग्राम पंचायत के उपसरपंच के निर्वाचन हेतु सम्मिलन की नियत तिथि एवं ग्राम पंचायत के उपसरपंच के निर्वाचन को अधिसूचित करने की अंतिम तिथि 08 मार्च 2025 निर्धारित है।

रायपुर कांग्रेस दफ्तर राजीव भवन में ED की दबिश

रायपुर कांग्रेस दफ्तर राजीव भवन में ED की दबिश

0
राजीव भवन में ED की दबिश
राजीव भवन में ED की दबिश

रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन में प्रवर्तन निदेशालय यानी ED की टीम ने दबिश दी है। 4 अफसर यहां पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि अफसर सुकमा और कोंटा के राजीव भवन के निर्माण को लेकर पूछताछ करने के लिए आए हैं। कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री को पूछताछ के बुलाया है। इधर कांग्रेस के लीगल सेल के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।

साल 2019 में उजागर हुआ था मामला

ED के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के शासनकाल के दौरान साल 2019 से 2022 तक लाइसेंसी शराब दुकानों पर डुप्लिकेट होलोग्राम लगाकर बड़ी मात्रा में अवैध शराब बेची जाती थी, जिसके चलते छत्तीसगढ़ के राजस्व विभाग को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ था. उस दौरान शराब को स्कैनिंग से बचाने के लिए नकली होलोग्राम भी लगाया जाता था, ताकि वह किसी की पकड़ में न आ सके. इस होलोग्राम को बनाने के लिए घोटाले में संलिप्त लोगों ने उत्तर प्रदेश के नोएडा में होलोग्राफी का काम करने वाली PHSE (प्रिज्म होलोग्राफी सिक्योरिटी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड) कंपनी को टेंडर दिया था.

ED ने अपनी जांच के बाद यह बताया है कि यह कंपनी होलोग्राम बनाने के लिए पात्र नहीं थी, फिर भी नियमों में संशोधन करके यह टेंडर उसी कंपनी को दे दिया गया था. ईडी के टेंडर दिलाने के एवज में कंपनी के मालिक से भारी कमीशन लिया गया था. यह जानकारी सामने आने के बाद जब कंपनी के मालिक विधु गुप्ता को ईडी ने गिरफ्तार किया तो उसने कांग्रेस सरकार में CSMCL में एमडी अरुणपति त्रिपाठी, बिजनेसमैन अनवर ढेबर और अनिल टुटेजा का नाम लिया.

28 फरवरी को आसमान में दिखेगा खुबसूरत नजारा, एक रेखा में दिखेंगे शनि, मंगल समेत 7 ग्रह, जानें इसे कैसे देखें

ED ने जब इन तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया, तो मामले में और भी खुलासे होने लगे. इसके बाद साल 2024 के अंत में कांग्रेस विधायक और पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा का नाम सामने आया. सूत्रों के मुताबिक ED की जांच में पता चला है कि कवासी लखमा को शराब घोटाले से पीओसी (प्रोसीड ऑफ क्राइम) से हर महीने कमिशन मिलाता था.

28 दिसंबर को ED ने कवासी लखमा और बेटे हरीश के घर मारा छापा

बीते साल 28 दिसंबर को ED ने पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के रायपुर के धरमपुरा स्थित बंगले पर पहुंची थी. इस दौरान पूर्व मंत्री की कार को घर से बाहर निकालकर तलाशी ली गई. साथ ही, कवासी के करीबी सुशील ओझा के चौबे कॉलोनी स्थित घर और सुकमा जिले में लखमा के बेटे हरीश लखमा और नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू के घर पर भी दबिश दी गई. ईडी के छापे के बाद कवासी लखमा ने कहा था कि घोटाला हुआ है या फिर नहीं, मुझे इसकी जानकारी नहीं है. मैं अनपढ़ आदमी हूं, अधिकारी मुझे जहां साइन करने को कहते थे, मैं कर देता था.

ED को मिले थे अहम सबूत

पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और उनके करीबियों के घर पर छापामार कार्रवाई के बाद ED ने 2 जनवरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए लिखा था कि, छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) 2002 के प्रावधानों के तहत रायपुर, धमतरी और सुकमा जिलों में स्थित 7 जगह तलाशी अभियान चलाया गया.

ED घोटाले की प्रासंगिक अवधि के दौरान कवासी लखमा द्वारा नकद में (पीओसी) प्रोसीड ऑफ क्राइम यानी की अपराध से अर्जित आय के उपयोग से जुड़े सबूत जुटाने में सक्षम हो गया है. इसके अलावा, तलाशी में कई डिजिटल डिवाइस बरामद और जब्त की गईं, जिनके बारे में माना जाता है कि उनमें आपत्तिजनक रिकॉर्ड हैं.

3 बार पूछताछ के बाद हुई लखमा की गिरफ्तारी

गौरतलब है कि ED ने 15 जनवरी को कवासी लखमा को गिरफ्तार किया था, लेकिन उससे पहले दो बार 8-8 घंटे तक पूछताछ की थी, लखमा के साथ उनके बेटे हरीश लखमा से भी ED के अधिकारियों ने पूछताछ की थी.

महासमुंद, यदि बिना अनुमति बजाए डीजे तो होगी जप्त!

0
महासमुंद, यदि बिना अनुमति बजाए डीजे तो होगी जप्त!

 

महासमुंद 24 फरवरी 2025/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने निर्वाचन समाप्ति के पश्चात आज सुबह 10 बजे समय सीमा की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन का सफलतापूर्वक संपन्न होने पर बधाई दी। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री एस. आलोक, अपर कलेक्टर श्री रवि कुमार साहू, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे तथा अन्य विकासखण्ड अधिकारी वीसी के माध्यम से जुडे़ थे।

कलेक्टर श्री लंगेह ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को समय पर कार्यालय आने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन समाप्ति के पश्चात शासन के सभी कार्य एवं आम जनता की समस्याओं का निराकरण नियमित और सुचारू रूप से किया जाए। शासन की मंशानुरूप सभी जिला स्तरीय अधिकारी सहित अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारी एवं मैदानी अमले भी निर्धारित समय सुबह 10 बजे कार्यालय पहुंचना सुनिश्चित करें। उन्होंने प्रभारी अधिकारियों को समय समय पर कार्यालयों के औचक निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने वर्तमान में जारी बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर प्रतिबंध का पालन करने कहा है। साथ ही कहा कि बिना अनुमति के डीजे बजाने पर जप्ती की कार्रवाई की जाएगी।

28 फरवरी को आसमान में दिखेगा खुबसूरत नजारा, एक रेखा में दिखेंगे शनि, मंगल समेत 7 ग्रह, जानें इसे कैसे देखें

कलेक्टर श्री लंगेह ने किसान पंजीयन की जानकारी लेते हुए कहा कि इसमें आवश्यक तेजी लाएं। उन्होंने किसानों का एग्रीस्टेक परियोजना अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री एप्प/पोर्टल में सीएससी और सहकारी समितियों के माध्यम से रजिस्ट्रेशन के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि किसान स्वयं भी एग्रीटेक एप्प के माध्यम से अपना पंजीयन कर सकते है। अभी तक 18437 किसानों ने पंजीयन करा लिया है। इसी तरह उन्होंने धान उठाव की प्रगति की समीक्षा की। अभी तक 8 लाख 42 हजार क्विंटल धान का उठाव कर लिया गया है। शेष 2 लाख 60 हजार क्विंटल धान का उठाव आगामी 10 दिनों के भीतर करने के निर्देश दिए हैं।

राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों का समय सीमा पर निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भूमि संबंधी विवादों, नामांतरण, बंटवारे और सीमांकन जैसे मुद्दों का प्राथमिकता के साथ निपटारा किया जाए जिससे आम जनों को कोई दिक्कत न हो। इसके अलावा पीएम आवास, पीएम जनमन, जाति, आयुष्मान कार्ड आदि की समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री लंगेह ने श्रम एवं उद्योग विभाग को औद्योगिक क्षेत्रों का नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विभिन्न आयोगों से प्राप्त पत्रों का समय सीमा में जवाब देने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जन चौपाल, जनसमस्या निवारण शिविर में प्राप्त मांग एवं शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए गए।

28 फरवरी को आसमान में दिखेगा खुबसूरत नजारा, एक रेखा में दिखेंगे शनि, मंगल समेत 7 ग्रह, जानें इसे कैसे देखें

0
आसमान

Planetary Parade 2025: जिंदगी में हमने कई बार आसमान में खुबसूरत खगोलीय घटनाएं होते देखी हैं. ब्रह्मांड में होने वाली ये खगोलीय घटनाएं कई बार तो हम अपनी आंखों से देख पाते हैं तो कई बार इसे टेल्स्कोप की मदद से देखा जाता है. लेकिन आपको बता दें कि इस बार 28 फरवरी को एक बार फिर से आसमान में अद्भुत खगोलीय घटना देखने मिलेगी, जो कि आमजन खुले और ऊंचे स्थान से इसे देख पाएंगे.

दरअसल, 28 फरवरी को आसमान में दुर्लभ नजारा देखने को मिलेगा. जिसके अनुसार सोलर सिस्टम के सभी सात ग्रह एक लाइन में आकाश में दिखाई देंगे, जिससे की आसमान में ग्रहों की परेड़ नजर आएगी. वैज्ञानिकों के अनुसार यह खगोलीय घटना बेहद दुर्लभ बताई जा रही है.

ये 7 ग्रह एक लाइन में आएंगे नजर

इस दौरान सात ग्रह यानी शनि, बुध, नेपच्यून, शुक्र, अरुण, बृहस्पति और मंगल सभी ग्रह एक साथ एक सीधी रेखा में दिखाई देंगे. ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक भी ग्रहों का एक सीध में दिखाई देना बहुत ही खास माना जा रहा है क्योंकि ऐसा होना बेहद कम होता है. समान्यतः देखा जाए तो एक समय में ग्रह सूर्य के एक ही तरफ देखे जाते हैं, लेकिन एक लाइन में सीध में 7 ग्रहों का आना सामान्य बात नहीं है.

ज्योतिषशास्त्र की मानें तो, ग्रहों की ऐसी स्थितियों का चार राशियों पर बहुत शुभ असर पड़ने वाला है. इन चार राशियों में तुला, मिथुन, कर्क और मकर राशि शामिल हैं. ऐसे में इन चार राशि के जातकों को अकल्पनीय लाभ मिलेंगे. जो कि भविष्य के लिए काफी लाभ प्रदान करने वाले होंगे.

Shani Upay: शनिदेव का ये उपय चमका देते हैं भाग्य, अपना कर देख लें

विशेषज्ञों ने बताया कैसे दिखेगी ग्रहों की परेड़

वैज्ञानिकों के मुताबिक, ग्रहों की इस अकल्पनीय खगोलीय घटना को प्लैनेटरी अलाइनमेंट कहा जाता है. जो कि आमजन को 28 फरवरी 2025 को रात में दिखाई देगी. सौर मंडल के सभी सात ग्रह एक सीध में नजर आएंगे. हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि ग्रहों की परेड को देखने के लिए किसी खुले मैदान में रोशनी से दूर जाकर देखना होगा.

सभी ग्रहों को नंगी आंखों से देखा जा सकता है लेकिन यूरेनस और नेपच्यून को दूरबीन की मदद से ही देखा जा सकता है. विशेषज्ञों के मुताबिक, शनि पश्चिम में, मंगल पूर्व में, बृहस्पति और यूरेनस, शुक्र व नेपच्यून दक्षिण-पूर्व में नजर आएंगे.

अब से 15 सालों बाद दिखाई देगी ये घटना

वैज्ञानिकों के अनुसार, सौर मंडल में ऐसी दुर्लभ घटनाएं कई सालों के बाद नजर आती है. साल 2025 के बाद अब ग्रहों की ऐसी परेड 15 सालों के बाद यानी 2040 में दिखने मिलेगी. हालांकि यह खगोलीय घटना जनवरी माह से ही चली आ रही है, जो कि 8 मार्च तक नजर आएगी. वहीं 28 फरवरी को सभी 7 ग्रह एक साथ दिखाई देंगे. जिन्हें दो बार देखा जा सकेगा. एक सूरज ढलने के बाद और दूसरे सूरज उगने से पहले.

CG फाइनेंस वर्करों की गुंडागर्दी, घातक हमला कर कस्टमर को किया अधमरा

0
हमला

भिलाई। भिलाई में IDFC फर्स्ट बैंक के फाइनेंस डिपार्टमेंट के कुछ लोगों ने किस्त ना पटाने पर युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। उन्होंने डंडे से मारकर युवक का सिर फोड़ दिया और चले गए। बाद में घायल को देर रात लाल बहादुर शास्त्री हॉस्पीटल सुपेला लाया गया। घटना सुपेला थाना क्षेत्र के फरीदनगर की है। फरीदनगर निजामी चौक निवासी सैफअली ने बताया कि सय्याद फारुख उनका भांजा लगता है।

सोमवार रात उन्हें सूचना मिली थी कि निजामी चौक में फारुख से फाइनेंस वालों का झगड़ा हुआ है। इसके बाद फारुख को बाइक में बैठाकर सुपेला थाना ले गए। वहां से पुलिसवालों ने उसे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। सैफअली फारुख को लेकर सुपेला अस्पताल पहुंचा। उसके सिर में गहरी चोट होने से काफी खून बह गया था। अस्पताल में उसके घाव की ड्रेसिंग की गई और तीन से चार टांके लगाए गए। उपचार के बाद फारुख सुपेला थाने पहुंचा और मारपीट की शिकायत दर्ज कराई।

महासमुंद महाकुंभ स्नान करने गया था टीचर परिवार, घर से हुई 10 लाख की चोरी

महासमुंद महाकुंभ स्नान करने गया था टीचर परिवार, घर से हुई 10 लाख की चोरी

0
महासमुंद
महासमुंद

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में चोरों ने एक टीचर के घर को निशाना बनाया। सांकरा थाना क्षेत्र के श्यामनगर में शिक्षक देवनाथ पटेल के घर से 10 लाख से अधिक की चोरी हुई। देवनाथ पटेल अपनी पत्नी के साथ 21 फरवरी को प्रयागराज कुंभ में स्नान के लिए गए थे। वे 24 फरवरी को वापस लौटे। घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर का सामान बिखरा पड़ा था।

चोर अलमारी का ताला तोड़कर लॉकर से साढ़े 12 तोला सोने के गहने और 35 हजार रुपये नगद ले गए। सोने के गहनों की कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम ने जांच की। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

Sapna Dekhna: सपना में सांप दिखें तो मिलता है ये खास संकेत

Sapna Dekhna: सपना में सांप दिखें तो मिलता है ये खास संकेत

0
webmorcha.com
Sapna Dekhna

Sapna Dekhna:  स्वप्न संसार में हर सपना का अर्थ बताया गया है. कोई सपना शुभ फल देता है तो कोई अशुभ. बारिश के मौसम में सांप बहुत निकलते हैं और सावन (saavan) महीने में ही नागदेवता की पूजा का पर्व नागपंचमी मनाया जाता है. हिंदू धर्म और ज्‍योतिष शास्‍त्र में सांपों को बहुत महत्‍व दिया गया है. एक ओर भगवान शिव ने अपने गले में नाग को धारण किया है.

वहीं भगवान शिव नाग की शैय्या पर ही विश्राम करते हैं. वहीं धन के रक्षक भी नाग ही हैं. वहीं ज्‍योतिष की नजर से बात करें तो कुंडली में काल सर्प योग या काल सर्प दोष का होना जीवन पर बहुत प्रभाव डालता है. इसके अलावा स्‍वप्‍न शास्‍त्र में भी सपने में सांप दिखने को खास संकेत माना गया है. आइए जानते हैं सावन (saavan) महीने में सपने में सांप देखना क्‍या संकेत देता है.

सपने में सांप को देखने का मतलब

Sapna Dekhna: सपने में सांप देखना : यदि सावन महीने में सपने में सफेद सांप या काला सांप दिखाई दे तो यह बेहद शुभ होता है. यह धन लाभ होने का प्रबल संकेत है. ऐसे जातक को जल्‍द ही शिव जी की कृपा से खूब पैसा और यश मिलता है.

सपने में शिवलिंग देखना : यदि सपने में शिवलिंग दिखाई देता है तो यह बहुत ही शुभ सपना साबित हो सकता है. यह आप पर महादेव की कृपा होने का संकेत है. इस सपने का मतलब है कि आपको बड़ी सफलता मिलने वाली है. सारे काम सफल होने वाले हैं.

Sapna Dekhna: सपने में हरा सांप देखना : सावन में सपने में हरे रंग का सांप देखना भी अत्‍यंत शुभ माना गया है. ऐसे सपने का मतलब है कि आपको कहीं से शुभ समाचार मिलने वाला है. आपको नौकरी-व्‍यापार में अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं.

सपने में सांप को पकड़ते देखना : यदि सपने में आप खुद को सांप को पकड़ते हुए देखते हैं तो यह भी शुभ संकेत है. इसका मतलब है कि आप कोई ऐसा काम करने वाले हैं, जिससे आपको बड़ा धन लाभ होगा. साथ ही यह आपकी परेशानियां दूर होने का इशारा भी है.

Sapna Dekhna: सपने में फन उठाया हुआ सांप देखना – सपने में नाग को फन उठाए हुए देखना आप पर भोलेनाथ की कृपा का इशारा है. यह सपना अप्रत्‍याशित धन-संपत्ति मिलने के योग बनाता है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. WebMorcha इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

https://www.facebook.com/webmorcha

जीवन में शामिल करें ये 5 आदतें, स्वस्थ्य रहने के साथ जल्द नहीं आएगा बुढ़ापा

4
जीवन में शामिल करें ये 5 आदतें
जीवन में शामिल करें ये 5 आदतें

जीवन की भाग-दौड़ इतनी तेज हो गई है कि दिमाग भी कभी-कभी थक जाता है. याददाश्त कमजोर पड़ने लगती है, नई चीजें सीखने में दिक्कत होती है और फुर्ती भी पहले जैसी नहीं रहती. लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है. उम्र बढ़ने के साथ दिमाग का कमजोर होना कोई तयशुदा नियम नहीं है. कुछ आसान सी आदतों को अपनाकर आप अपने दिमाग को जवां और तेज बनाए रख सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसी ही 5 आदतों के बारे में जिन्हें अपनी दिनचर्या में शामिल करके आप दिमाग को जवां रख सकते हैं.

  1. जीवन को लगातार एक्टिव रखें

जीवन को तेज रखने के लिए उसे लगातार सक्रिय रखना बहुत जरूरी है. नई चीजें सीखना, पहेली सुलझाना, क्रॉसवर्ड करना या फिर कोई नया इंस्ट्रूमेंट सीखना आपके दिमाग को चुनौती देता है और उसकी काम करने क्षमता को बढ़ाता है.

  1. शारीरिक कसरत करें

शारीरिक व्यायाम न सिर्फ आपके जीवन के लिए बल्कि दिमाग के लिए भी फायदेमंद होता है. व्यायाम से दिमाग में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ता है, जो दिमाग के सेल्स को हेल्दी रखने में मदद करता है. रोजाना कम से कम 30 मिनट का व्यायाम, जैसे तेज चलना, तैराकी या योग आपके दिमाग को तेज रखने में मदद कर सकता है.

  1. बैलेंस डाइट लें

जीवन को हेल्दी रखने के लिए बैलेंस डाइट का सेवन बहुत जरूरी है. दिमाग को ठीक से काम करने के लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन बी, विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स की जरूरत होती है. हरी सब्जियां, फल, मेवे, मछली आदि का सेवन दिमाग को पोषण देता है और उसकी काम करने की क्षमता को बनाए रखता है.

  1. नींद भरपूर लें

नींद जीवन को आराम देने और नई यादों को समेटने में अहम भूमिका निभाती है. अच्छी नींद दिमाग की थकान को दूर करती है और नई चीजों को सीखने और याद रखने की क्षमता को बढ़ाती है. वयस्कों को रोजाना 7-8 घंटे की नींद लेने की सलाह दी जाती है.

  1. तनाव कम करें

तनाव जीवन  के लिए बहुत हानिकारक होता है. तनाव दिमाग के सेल्स को नुकसान पहुंचा सकता है और याददाश्त कमजोर कर सकता है. योग, ध्यान, गहरी सांस लेने के व्यायाम या फिर अपने पसंद के शौक को अपनाकर तनाव को कम किया जा सकता है.

इन आदतों को अपनाकर आप अपने दिमाग को जवां और याददाश्त को मजबूत बना सकते हैं.  साथ ही, दिमागी तौर पर सक्रिय रहने से आप डिमेंशिया और अल्जाइमर जैसी बीमारियों के खतरे को भी कम कर सकते हैं.

Vastu Tips: बर्तनों को रखने ऐसे 3 गलतियां मत करना, रूठ जाती लक्ष्‍मी

Shani Upay: शनिदेव का ये उपय चमका देते हैं भाग्य, अपना कर देख लें

0
webmorcha.com
Shani Upay: शनिदेव

Shani Upay: शनिदेव का अनुकूल या प्रतिकूल होना जिंदगी में बहुत गहरा प्रभाव डालता है. न्याय के देवता शनिदेव के बारे में लोग यह तो सब जानते ही हैं, कि जब वह किसी को दंड देते हैं तो किसी तरह की दया नहीं करते हैं. इसी तरह से जब वह अनुकूल होते हैं, तो व्यक्ति को उसके सदकर्मों का फल देने से भी नहीं चूकते हैं. Shanidev के आशीर्वाद से जीवन में धन, संपत्ति और सुख की प्राप्ति होती है. कुंडली में Shanidev के शुभ होने की स्थिति में कुछ उपायों को करने से और भी अच्छे फल पाए जा सकते हैं. आइए जानते हैं वह कौन से उपाय हैं.

करें लें ये आसान उपाय

अपने से बड़ों का आशीर्वाद लेने के लिए उनका आदर सम्मान करने में किसी तरह की चूक न होने दें.

नॉनवेज और शराब का यदि सेवन करते हैं, तो उसका त्याग कर देना चाहिए.

कभी भी कोई दिव्यांग दिखे और उसे आपकी मदद की जरूरत हो तो उसे मदद देने के साथ ही आदर सम्मान देने में पीछे न रहें.

शनिवार के दिन लोहे की वस्तु को दान देने से शनिदेव की अतिरिक्त कृपा मिलती है.

जिस व्यक्ति की साढ़ेसाती और शनि की ढैय्या चल रही हो उसे नियमित व्यायाम करते रहना चाहिए, क्योंकि आलस्य रोगों को जन्म देता है.

किसी भी तरह के आडंबर से बचने के साथ ही अपनी कर्मठता पर पूरा भरोसा रखना चाहिए.

किसी से अहंकार के टकराव से बचना चाहिए, यदि आपके सामने कोई अहंकार दिखा रहा है तो आपको प्रत्युत्तर नहीं देना चाहिए.

कठोर परिस्थितियों में भी सभी कार्य को नियमों के अनुसार करना चाहिए, क्योंकि शनि देव को कभी भी शॉर्टकट का रास्ता पसंद नहीं आता है.

भैरव जी, हनुमान जी की आराधना अवश्य ही करें, इनकी आराधना से शनिदेव भी प्रसन्न होते हैं.

काली वस्तुओं का दान कर

Weekly Horoscope 12 to 18 February: जानें मेष से मीन तक का साप्ताहिक राशिफल

https://www.facebook.com/webmorcha

Today’s horoscope: आज मंगलवार इनकों मिलेगी अच्छी खबर, जानें दैनिक राशिफल

0
horoscope
horoscope

Today’s horoscope: 25 फरवरी 2025। आज मंगलवार है। ग्रह-नक्षत्र के साथ पंचांग की गणना के आधार पर राशिफल प्रस्तुत की जा रही है। आइए जानते हैं (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक राशिफल..

मेष (Today’s horoscope)

मंगलवार आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको किसी पैतृक संपति की प्राप्ति हो सकती है। वरिष्ठ सदस्य आपके काम को लेकर अच्छा मार्गदर्शन देंगे। भाई-बहनों से चल रही अनबन बातचीत के जरिए दूर होगी और आपको आपका रुका हुआ धन मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आज अपने किसी से किए हुए वादे को भी आसानी से पूरा कर सकेंगे। परिवार में वरिष्ठ सदस्य आपको काम को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं।

वृष (Today’s horoscope)

मंगलवार आज आपको अपने खान-पान पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। संतान को यदि आपने कोई जिम्मेदारी दी थी, तो वह उस पर खरे उतरेंगे। आप अपने बिजनेस में भी कामों पर पूरा फोकस बनाएंगे। विद्यार्थियों की किसी परीक्षा के परिणाम आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप किसी यात्रा पर जाने के प्लानिंग कर सकते हैं। आपको अपने धन संबंधित मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह नहीं लेनी है।

मिथुन (Today’s horoscope)

मंगलवार आज का दिन आपके लिए योजना बनाकर कामों को करने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपने दिल और दिमाग दोनों खोलकर रखें, तभी कोई काम करें। आपका कोई विरोधी फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेगा। किसी की कहीसुनी बातों पर आप भरोसा ना करें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी से कोई भी ऐसी बात नहीं बोलनी है, जो कि उन्हें बुरी लगे। आपका कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

कर्क (Today’s horoscope)

मंगलवार आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों को थोड़ा सावधान होकर धन लगाना होगा, नहीं तो उनका धन डूब सकता है। आप पार्टनरशिप में किसी काम को करें, तो उसमें पार्टनर पर पूरी निगरानी बना कर रखें। कोई संपत्ति का सौदा करते समय आपको उसके जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान देना होगा। आप अपने घर किसी नए इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर आ सकते हैं।

सिंह (Today’s horoscope)

मंगलवार आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी सरप्राइज पार्टी में जाने की योजना बना सकते हैं। आप अपने घर के कामों को निपटाने के पूरे कोशिश करेंगे। आपका बिजनेस पहले से बेहतर रहेगा। जिससे आपको खुशी मिलेगी। माताजी को आप ससुराल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके खिलाफ कोई राजनीति कर सकता है, जिसकी चालों को आपको समझना होगा।

कन्या (Today’s horoscope)

मंगलवार आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। किसी संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिलेगी। एक साथ काफी काम हाथ में लेने से आपकी व्यस्तता बढ़ेगी। सामाजिक क्षेत्रों में आपको आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को साथी की बातों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। कुछ नया करने की कोशिश आपके मन में चलती रहेगी। पारिवारिक समस्याएं आज फिर से सिर उठाएंगी।

तुला (Today’s horoscope)

मंगलवार आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। धन प्राप्ति के नए-नए मार्ग खुलेंगे, जो आपको खुशी देंगे। छोटे बच्चों के साथ आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत में उतार-चढ़ाव रहने से आपका मन परेशान रहेगा। आप यदि किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें आप अपने माता-पिता से आज्ञा लेकर जाएंगे, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपको कुछ नए लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा।

Ank Jyotish: मंगलवार को जानें आपका लकी नंबर और शुभ रंग

वृश्चिक (Today’s horoscope)

मंगलवार आज आपको अपने कामों को कल पर टालने से बचना होगा। शारीरिक समस्याओं पर आप पूरा ध्यान दें। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा में भाग लिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। आप अपने घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। जीवनसाथी को लेकर आप किसी डिनर डेट पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपको अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर किसी बड़े इन्वेस्टमेंट करने की प्लानिंग करेंगे। आप किसी से धन उधार ना लें।

धनु (Today’s horoscope)

मंगलवार आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। कारोबार में यदि आप कामों को लेकर परेशान थे, तो आपकी वह समस्या दूर होगी। दूसरों के मामले में आप ज्यादा ना बोले। आपको अपने किसी परिजन से आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने से एक स्थान पर से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आप अपने घर में साफ-सफाई और रख रखाव पर पूरा ध्यान देंगे। शौक मौज की चीजों पर भी अच्छा खासा धन खर्च करेंगे।

मकर (Today’s horoscope)

मंगलवार आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। विदेश जाने की योजना बना रहे लोगों को कोई मौका हाथ लग सकता है। आप अपनी माताजी से कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। संतान की पढ़ाई-लिखाई को लेकर यदि समस्या आ रही थी, तो उसके लिए आपको उनके गुरुजनों से बातचीत करनी होगी। कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने का आपको मौका मिलेगा। आप अपने कामों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।

कुंभ (Today’s horoscope)

मंगलवार आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है,उनके कामों को लेकर सराहना होगी, लेकिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को थोड़ा ध्यान देना होगा, क्योंकि कोई उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकता है। आप  किसी दूसरे के मामले में बोलेंगे, जिससे आपको बेवजह टेंशन बनी रहेगी। आप अपने परिवार की जिम्मेदारियां पर भी पूरा ध्यान दें। आप संपत्ति को लेकर किसी लड़ाई झगड़े में ना पड़ें, नहीं तो बाद में आपको नुकसान हो सकता है।

मीन (Today’s horoscope)

मंगलवार आज आपका यदि कोई धन से संबंधित मामला आपको परेशान कर रहा था, तो वह भी सुलझेगा। संतान के साथ आप उनके मन में चल रही उलझनों को लेकर बातचीत करेंगे। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको प्रमोशन आदि मिलने की संभावना है। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। आप अपने बिजनेस में कुछ नए उपकरणों को शामिल करेंगे, जिससे आपका बिजनेस पहले से बेहतर रहेगा।