22 May ka Ank Jyotish: आज गुरुवार जानें लकी नंबर और शुभ रंग

22 May ka Ank Jyotish 2025: आज गुरुवार अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। आज गुरुवार (Ank Jyotish) यदि किसी जातक की जन्मतिथि 2 अंकों अर्थात 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

अंक 1 Ank Jyotish

गुरुवार आज का दिन चुनौतीपूर्ण हो सकता है। काम के सिलसिले में अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। कोई जान-पहचान वाला उधार मांग सकता है, सोच-समझकर फैसला लें। निजी रिश्तों में संतुलन बना रहेगा।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- गुलाबी

अंक 2 Ank Jyotish

गुरुवार आज सहयोग और भागीदारी से लाभ  मिलेगा। टीम के साथ मिलकर काम करें तो अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। घर-परिवार में सुखद माहौल रहेगा। भावनात्मक रूप से मजबूत महसूस करेंगे।

शुभ अंक- 19

शुभ रंग- बैंगनी

अंक 3 Ank Jyotish

गुरुवार आज बातों में सावधानी बरतें। ऑफिस में अनावश्यक बहस से दूर रहें। सोच-समझकर बोलना फायदेमंद रहेगा। प्रेम जीवन में स्थिरता बनी रहेगी।

शुभ अंक- 21

शुभ रंग- लाल

अंक 4 Ank Jyotish

गुरुवार आज नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। यात्रा या बाहर से कोई मौका मिल सकता है। मानसिक रूप से आप सक्रिय रहेंगे। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

शुभ अंक- 11

शुभ रंग- भूरा

Aaj Ka Panchang: 22 May 2025 : दशमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का वक्त

अंक 5 Ank Jyotish

गुरुवार आज तेज़ सोच और चुस्ती से फायदा मिलेगा। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले सोच-विचार ज़रूरी है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

शुभ अंक- 10

शुभ रंग-ग्रे

अंक 6 Ank Jyotish

गुरुवार आज रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। सौंदर्य, कला, या फैशन से जुड़े लोग खास लाभ कमा सकते हैं। निजी जीवन में प्यार और सामंजस्य रहेगा।

शुभ अंक-19

शुभ रंग-नारंगी

अंक 7 Ank Jyotish

गुरुवार आज गहराई से सोचने का दिन है। किसी पुराने मसले पर समाधान मिल सकता है। अकेले निर्णय लेने के बजाय सलाह लें। रिश्तों में मधुरता रहेगी।

शुभ अंक- 29

शुभ रंग-सफेद

अंक 8 Ank Jyotish

गुरुवार आज काम को लेकर आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है, पर खुद पर दबाव न डालें। निजी जीवन में स्थिरता बनी रहेगी।

शुभ अंक- 26

शुभ रंग-नीला

अंक 9 Ank Jyotish

गुरुवार आज जोश और आत्मविश्वास से भरपूर दिन रहेगा। कामकाज में ऊर्जा का सही इस्तेमाल करें। प्रेम जीवन में नज़दीकियां बढ़ सकती हैं।

शुभ अंक- 31

शुभ रंग-केसरिया

Aaj Ka Panchang: 22 May 2025 : दशमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का वक्त

Aaj Ka Panchang:  2025 dashami tithi, 22 May 2025 : ज्येष्ठ 01, शक सम्वत् 1947, ज्येष्ठ, कृष्ण, दशमी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत 2082। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 09, जिल्काद 23, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 22 मई सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। दशमी तिथि अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 13 मिनट तक उपरांत एकादशी तिथि का आरंभ।

पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र सायं 05 बजकर 47 मिनट तक उपरांत उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का आरंभ। विष्कुंभ योग रात्रि 09 बजकर 49 मिनट तक उपरांत प्रीति योग का आरंभ। वणिज करण अपराह्न 02 बजकर 18 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चन्द्रमा मध्याह्न 12 बजकर 08 मिनट तक कुंभ उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 22 मई 2025 : सुबह में 5 बजकर 26 मिनट तक।

सूर्यास्त का समय 22 मई 2025 : शाम में 7 बजकर 9 मिनट पर ।

आज का शुभ मुहूर्त 22 मई 2025 :

ब्रह्म मुहूर्त 4 बजकर 4 मिनट से 4 बजकर 46 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 35 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्य रात्रि रात में 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 38 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 7 बजकर 8 मिनट से 7 बजकर 28 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 22 मई 2025 :

दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक राहुकाल रहेगा। सुबह में 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 5 बजकर 26 मिनट से 7 बजकर 9 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 10 बजकर 1 मिनट से 10 बजकर 56 मिनट तक।

आज का उपाय : आज भगवान विष्णु को अपराजिता फूल अर्पित करें।

महासमुंद, ड्यूटी में लापरवाह टीचर राहुल बैपारी निलंबित

महासमुंद 21 अप्रैल 2025/ विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सरायपाली से प्राप्त जांच प्रतिवेदन के अनुसार शासकीय प्राथमिक शाला, गहनाखार में पदस्थ सहायक शिक्षक (एल.बी.) श्री राहुल बैपारी के विरुद्ध लगे आरोप जांच में सही पाए गए हैं।

श्री बैपारी पर विद्यालय समय पर उपस्थित नहीं रहने, शाला में अनियमित रूप से आने तथा अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप थे। जांच में यह पुष्टि हुई कि शिक्षक की कार्यप्रणाली छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम-3 के विरुद्ध है। इस संबंध में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा उन्हें पूर्व में स्पष्टीकरण हेतु नोटिस भी जारी किया गया था, परंतु इसके बावजूद उनकी कार्यशैली में कोई सुधार नहीं देखा गया।

जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद श्री विजय कुमार लहरे ने प्राप्त तथ्यों के आधार पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के अंतर्गत श्री राहुल बैपारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, सरायपाली निर्धारित किया गया है। नियमों के तहत निलंबन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।

जानें छत्तीसगढ़ में कब देगा मॉनसून दस्तक, जानिए 10 साल के ऑकड़ें

छत्तीसगढ़। भारत में सबसे पहले मानसून केरल से प्रारंभ होती है। केरल में मॉनसून की सामान्य तारीख 1 जून है, किंतू इस बार समय से 4 दिन पहले अर्थात 27 मई तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद है. छत्तीसगढ़ में दक्षिण पश्चिम मानसून की सामान्य तिथि 13 जून है. लेकिन अभी से यह बता पाना मुश्किल है कि छत्तीसगढ़ में मानसून कब आएगा. मौसम विभाग की मानें तो सामान्य तिथि से 4 दिन पूर्व और 4 दिन बाद मानसून छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है.

केरल में पहले मॉनसून

IMD  ने 10 मई को एक ऑफिशियल प्रेस नोट जारी करके बताया था, कि देश में सबसे पहले दक्षिण पश्चिम मानसून की एंट्री केरल में होती है. केरल में मानसून की एंट्री होने के बाद अन्य राज्यों में मानसून दस्तक देती है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार ने बताया कि केरल में दक्षिण पश्चिम मानसून की सामान्य तिथि 1 जून है लेकिन इस बार 4 दिन पहले अर्थात 27 मई को केरल में मानसून के दस्तक देने की संभावना है. मानसून नॉर्मल तारीख के माइंस और प्लस 4 दिन का अंतर होता है. केरल में मानसून के दस्तक देने के बाद छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री होती है.

10 सालों में कब कब पहुंचा मॉनसून

मॉनसून की एंट्री (Entry of Monsoon)

छत्तीसगढ़ में दक्षिण पश्चिम मानसून एंट्री की सामान्य तिथि 13 जून है. मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री 16 और 17 जून के आसपास होती है. ऐसे में छत्तीसगढ़ में दक्षिण पश्चिम मानसून सामान्य तिथि में होने की उम्मीद जताई जा रही है. केरल में वक्त से पूर्व चार दिन मानसून की एंट्री (Entry of Monsoon) हो रही है तो क्या ऐसे में छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री पहले हो सकती है. इस सवाल के जवाब में मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि मानसून के प्रोग्रेस और लोकल कंडीशन देखने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. छत्तीसगढ़ में सामान्य बारिश 1142.1 MM बारिश होती है. साल 2024 में 1231.7 MM बारिश हुई है जो सामान्य से 8% अधिक है.

क्या कहते हैं आंकड़े: छत्तीसगढ़ में पिछले 10 सालों में कब कब आया मानसून (Monsoon) माइनस और प्लस में रहा. छत्तीसगढ़ में दक्षिण पश्चिम मानसून की सामान्य तिथि 13 जून है और पूरे मानसून सीजन में जून से लेकर सितंबर तक नॉर्मल बारिश 1142.1 मिलीमीटर दर्ज है.

मॉनसून के पहुंचने का 10 सालों का रिकॉर्ड

साल 2015 में छत्तीसगढ़ में 13 जून को मानसून ने दस्तक दी. उस साल 1048.5 MM बारिश दर्ज की गई जो सामान्य बारिश की तुलना में माइनस 8% थी.

साल 2016 में छत्तीसगढ़ में 18 जून को मानसून ने दस्तक दी. इस दौरान पूरे प्रदेश में 1191.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो नॉर्मल बारिश की तुलना में प्लस 4% थी.

साल 2017 में छत्तीसगढ़ में 14 जून को मानसून पहुंचा. इस दौरान पूरे प्रदेश में 1068.7 MM बारिश दर्ज की गई, जो नॉर्मल बारिश की तुलना में – 6% रहा.

साल 2018 में छत्तीसगढ़ में मानसून ने 8 जून को दस्तक दी थी. इस दौरान पूरे प्रदेश में 1130.5 MM बारिश दर्ज की गई जो नॉर्मल बारिश की तुलना में -1% थी.

साल 2019 में छत्तीसगढ़ में मानसून 5 जून को आया था. इस दौरान पूरे मानसून सीजन में 1281 एमएम बारिश दर्ज की गई थी. जो नॉर्मल बारिश की तुलना में प्लस 12% अधिक रहा.

साल 2020 में छत्तीसगढ़ में 11 जून को मानसून पहुंचा. पूरे मॉनसून सीजन में 1250.5 MM बारिश दर्ज की गई जो नॉर्मल बारिश की तुलना में प्लस 9% रहा.

साल 2021 में छत्तीसगढ़ में 10 जून को मानसून पहुंचा. पूरे मॉनसून सीजन में 1113 मिलीमीटर बारिश हुई जो नॉर्मल बारिश की तुलना में -3% रहा.

साल 2022 में छत्तीसगढ़ में 13 जून को मानसून पहुंचा. इस दौरान पूरे प्रदेश में 1287 MM बारिश दर्ज की गई जो नॉर्मल बारिश की तुलना में प्लस 13 प्रतिशत रहा.

साल 2023 में छत्तीसगढ़ में 23 जून को मानसून ने दस्तक दी. पूरे मॉनसून सीजन में 1059.01 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जो नॉर्मल बारिश की तुलना में -7 प्रतिशत रहा.

साल 2024 में छत्तीसगढ़ में 8 जून को दक्षिण पश्चिम मानसून की एंट्री हुई. पूरे बारिश के सीजन में 1231.7 MM बारिश दर्ज की गई. नॉर्मल बारिश की तुलना में प्लस 8% रहा.

Aaj Ka Rashifal, 21 May 2025: बुधवार इन राशियों पर बनेगी बुध की कृपा, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 21 May 2025:  बुधवार आज नवमी तिथि है. आइए जानते हैं आज बुध ग्रह की विशेष कृपा से मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का आज का राशिफल…

मेष (Aaj Ka Rashifal)

बुधवार आज 21 मई, 2025 को कुंभ राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा ग्यारहवें भाव में है. आज किसी परिवारिक कार्य  में शामिल हो सकते हैं. मित्रों तथा स्नेहियों के साथ दिन बहुत बढ़िया गुजरेगा. मित्रों के पीछे धन खर्च होगा और उनसे लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे. आप कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों का दिन सामान्य रहेगा. हालांकि कारोबार में किसी बढ़िया लाभ की उम्मीद कर सकते हैं. घर-परिवार का वातावरण बढ़िया रहेगा. संतान से बढ़िया खबर प्राप्त कर सकेंगे. दांपत्य जीवन में शांति और मेल-जोल बना रहेगा. आपके लिए आमदनी  के नए अवसर उपस्थित होंगे. एकाएक आर्थिक लाभ होने की भी संभावना है. निवेश की योजना भी बना सकेंगे.

वृषभ (Aaj Ka Rashifal)

आज बुधवार 21 मई, 2025 को कुंभ राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा दसवें भाव में है. आज का दिन आपके लिए शुभ लाभदायी है. विशेषकर व्यवसाय करने वालों के लिए आज का दिन बहुत शुभदायी रहेगा. कम मेहनत में अधिकलाभ मिलेगा. नौकरी में पदोन्नति का योग है. कार्यस्थल पर उच्च अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा. पारिवारिक जीवन में भी सुख और संतोष का अनुभव होगा. मित्रों से भेंट आनंद प्रदान करेगी. अपने प्रिय पात्र के साथ वक्त बिताने का अवसर मिलेगा. आज आप रोमांटिक रह सकते हैं. आर्थिक मोर्चे पर दिन सामान्य से बेहतर है. किसी निवेश की योजना बन सकती है. सेहत की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल है. हालांकि मौसमी बीमारी होने की आशंका रहेगी.

मिथुन (Aaj Ka Rashifal)

आज बुधवार 21 मई, 2025 को कुंभ राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा नवें भाव में है. किसी भी नए कार्य की शुरुआत के लिए आज का दिन बढ़िया नहीं है. शरीर में थकान और आलस्य रहने से किसी भी काम में आपका मन नहीं लगेगा. पेट संबंधी किसी रोग से परेशान हो सकते हैं. नौकरी या कारोबार में विपरीत परिस्थितियां रहेंगी. अधिकारी भी आपके काम से नाराज रह सकते हैं. खर्च भी ज्यादा होगा. महत्वपूर्ण काम के लिए आज कोई निर्णय ना लें. हो सके तो आज बुधवार को केवल अपने काम से काम रखें.

कर्क (Aaj Ka Rashifal)

बुधवार आज 21 मई, 2025 को कुंभ राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा आठवें भाव में है. क्रोध और नकारात्मक विचार से आपका मानसिक सेहतप्रभावित होगा. ऐसे में खुद पर संयम रखें. खान-पान का ध्यान रखें, अन्यथा स्वास्थ्य खराब होने की पूरी संभावना है. परिजनों में वाद-विवाद होगा. खर्च में बढ़ोत्तरी होने से आर्थिक तंगी का अनुभव होगा. नए संबंध बनेंगे. नए काम की शुरुआत आज ना ही करें. कार्यस्थल पर दूसरों से अधिक वार्तालाप करने से बचें. दोपहर के बाद स्थिति में परिवर्तन होगा.

21 May ka Ank Jyotish: आज बुधवार जानें लकी नंबर और शुभ रंग

सिंह (Aaj Ka Rashifal)

आज बुधवार  21 मई, 2025 को कुंभ राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा सातवें भाव में है. आज के दिन आप मनोरंजन तथा घूमने-फिरने में वक्त व्यतीत करेंगे. फिर भी सांसारिक मामलों में आपका व्यवहार उदासीन रहेगा. जीवनसाथी का सेहत खराब होने की संभावना है. नए लोगों के साथ की मुलाकात बहुत आनंददायक नहीं रहेगी. व्यापारियों को भागीदारों के साथ धैर्य से काम लेना पड़ेगा. किसी परिवारिक कार्यमें व्यस्त रह सकते हैं. विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सामान्य है. सेहत का विशेष ध्यान रखें.

कन्या (Aaj Ka Rashifal)

बुधवार आज 21 मई, 2025 को कुंभ राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा छठे भाव में है. शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य बढ़िया बना रहेगा. बीमारी में राहत महसूस होगी. घर में सुख और शांति का माहौल रहने से प्रसन्नता का अनुभव होगा. आर्थिक लाभ और काम में सफलता मिलेगी. कारोबार में लाभ होगा. अपने अधीनस्थ कर्मचारियों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे. आपके लिए समय लाभ का बना हुआ है. आज मित्रों के साथ बाहर जाने या शॉपिंग करने की योजना भी बन सकता है.

तुला (Aaj Ka Rashifal)

बुधवार आज 21 मई, 2025 को कुंभ राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा पांचवें भाव में है. आज आप कल्पना और सृजनशक्ति का उपयोग कर सकेंगे. संतान की प्रगति होगी. किसी प्रिय वरिष्ठ व्यक्ति के साथ की गई भेंट रोमांचक रहेगी. तन और मन से ताजगी और स्फूर्ति का अनुभव होगा. अत्यधिक विचारों से मन विचलित बनेगा. आज किसी के साथ बौद्धिक चर्चा में व्यस्त रह सकते हैं. वक्त पर काम पूरा नहीं होने से आप चिड़चिड़े हो सकते हैं. बाहर जाने और खाने-पीने से आपको बचना चाहिए.

webmorcha.com
Aaj Ka Rashifal

वृश्चिक (Aaj Ka Rashifal)

आज बुधवार 21 मई, 2025 को कुंभ राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा चौथे भाव में है. आज का दिन शांतिपूर्ण तरीके से व्यतीत करें, क्योंकि किसी बात को लेकर मन चिंताग्रस्त रहेगा. परिवार में किसी से वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। पाटर्नर के साथ विचारों का मतभेद आपको दु:खी कर सकता है. सेहत के विषय में चिंता रहेगी. धन हानि एवं यश हानि हो सकती है. तालाब या नदी किनारे जाने से बचें. सरकारी काम में लापरवाही ना करें. वाहन और जमीन आदि के काम सावधानी से करें.

धनु (Aaj Ka Rashifal)

आज बुधवार 21 मई, 2025 को कुंभ राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा तीसरे भाव में है. आध्यात्म की तरफ आपका विशेष आकर्षण रहेगा. नए काम की शुरुआत के लिए समय शुभ है. मित्रों और परिवार के किसी विशेष व्यक्ति के आगमन से घर में प्रसन्नता रहेगी. हाथ में लिए हुए काम सफलतापूर्वक पूरे होंगे. यात्रा हो सकती है. धन लाभ का योग है. छोटे भाई-बहनों के साथ मेल-जोल रहेगा. मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी.पाटर्नर के साथ प्रेम संबंध मजबूत होंगे. लोग आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे.

मकर (Aaj Ka Rashifal)

बुधवार आज 21 मई, 2025 को कुंभ राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा दूसरे भाव में है. आज यदि बोलचाल पर संयम रखेंगे तो बहुत से अनर्थ से बच जाएंगे. परिवार के सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है. विद्यार्थियों को पढ़ाई में कम सफलता मिलेगी. नकारात्मक विचारों पर काबू रखें. सेहत मध्यम रहेगा. आंख में तकलीफ होने की आशंका है. किसी अनचाही जगह पर धन खर्च हो सकता है. कारोबारियों  के लिए आज का दिन सामान्य है. आज किसी भी जगह निवेश करने की कोई योजना नहीं बनाएं. मित्रों पर अनावश्यक खर्च होगा.

कुंभ (Aaj Ka Rashifal)

बुधवार आज 21 मई, 2025 को कुंभ राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा पहले भाव में है. आज आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से उत्साहित रहेंगे. आर्थिक रूप से दिन लाभदायी दिन है. कुटुंबजनों एवं मित्रों के साथ बाहर कहीं घूमने जा सकते हैं. आध्यात्मिकता में आपकी रुचि रहेगी. दोस्तों एवं स्वजनों से उपहार मिलने की संभावना है. दांपत्य जीवन सुखमय होगा. पुराना मतभेद दूर होने से मन को खुशी मिलेगी. मन से नकारात्मक विचारों को दूर रखें. कारोबारियों के लिए आज का दिन बढ़िया है.

मीन (Aaj Ka Rashifal)

बुधवार आज 21 मई, 2025 को कुंभ राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा बारहवें भाव में है. लोभ या लालच में ना फंसें. आर्थिक विषय में बहुत सावधानी बरतें. किसी की बातों में आकर पूंजी निवेश करने से बचें. शारीरिक सेहत बिगड़ सकता है. सेहत के मामले आज लापरवाही ना करें. एकाग्रता भी कम रहेगी. धार्मिक काम के पीछे धन खर्च होगा. परिवार के किसी सदस्य से मतभेद होने की आशंका बनी रहेगी. बाहर खाने-पीने में अलर्ट रहे. हो सके तो आज घर में आराम करें.

21 May ka Ank Jyotish: आज बुधवार जानें लकी नंबर और शुभ रंग

21 May ka Ank Jyotish 2025: आज बुधवार अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। आज बुधवार (Ank Jyotish) यदि किसी जातक की जन्मतिथि 2 अंकों अर्थात 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

अंक 1 Ank Jyotish

बुधवार आज का दिन आपके लिए सफलता का संकेत है। करियर में उन्नति के योग बन रहे हैं, और आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। किसी विशेष कार्य में आपको प्रशंसा मिल सकती है। हालांकि, आपको व्यक्तिगत जीवन में थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। शांति बनाए रखने की कोशिश करें।

शुभ अंक- 21

शुभ रंग-  नारंगी

अंक 2 Ank Jyotish

आपके लिए आज बुधवार का दिन भावनाओं के लिहाज से हल्का रहेगा। प्रेम और परिवार में संतुलन बनाए रखें, क्योंकि छोटी-छोटी बातें परेशानी का कारण बन सकती हैं। समय का सही उपयोग करें, जिससे भविष्य में सफलता मिले। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें और तनाव से बचें।

शुभ अंक-11

शुभ रंग- भूरा

अंक 3 Ank Jyotish

बुधवार आज आपमें आत्मबल और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और करियर में लाभ के अवसर सामने आएंगे। जो लोग निवेश के बारे में सोच रहे हैं, उन्हें अच्छा लाभ मिल सकता है। मित्रों और परिवार से सहयोग मिलेगा, जो आपके मानसिक तनाव को कम करेगा।

शुभ अंक- 19

शुभ रंग-  हरा

21 May ka Aaj Panchang: बुधवार नवमी जानें राहुकाल

अंक 4 Ank Jyotish

आपके लिए बुधवार आज का दिन थोड़ी मुश्किलों भरा हो सकता है। कोई भी निर्णय लेने से पहले पूरी जानकारी इकट्ठा करें। साथ ही, वित्तीय मामलों में सावधान रहें। किसी भी प्रकार के विवाद से बचें, क्योंकि ये आपके मानसिक शांति को भंग कर सकते हैं। रिश्तों में समझदारी से काम लें।

शुभ अंक-23

शुभ रंग- पीला

अंक 5  Ank Jyotish

आपके लिए बुधवार आज का दिन संचार और संपर्कों में सफलता दिलाने वाला है। पेशेवर जीवन में कुछ नई शुरुआत हो सकती है। आपके विचार स्पष्ट होंगे, और आपके प्रयासों का फल मिलेगा। रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखने की कोशिश करें और किसी भी प्रकार की असहमति से बचें।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- केसरिया

अंक 6 Ank Jyotish

बुधवार आज के दिन प्रेम और रिश्तों में समझ बढ़ेगी। यदि आप किसी से प्यार करते हैं, तो यह समय उसे व्यक्त करने का है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएं और एक-दूसरे के साथ सामंजस्य बनाए रखें। परिवार के सदस्यों के साथ संबंधों में सुधार होगा और घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा।

शुभ अंक-16

शुभ रंग- नीला

अंक 7 Ank Jyotish

आज बुधवार का दिन कुछ मानसिक तनाव लेकर आ सकता है। यह समय आत्मविश्लेषण का है। आपकी मानसिक स्थिति थोड़ी अस्थिर हो सकती है, इसलिए संयम बनाए रखें। व्यक्तिगत संबंधों में कुछ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं, जिसे सुलझाने के लिए बातचीत जरूरी है।

शुभ अंक- 18

शुभ रंग- ग्रे

अंक 8 Ank Jyotish

आपके लिए बुधवार आज का दिन मेहनत और धैर्य का है। किसी भी कार्य में सफलता पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव हो सकता है, इसलिए पैसे खर्च करते समय सतर्क रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और आराम करने के लिए समय निकालें।

शुभ अंक-6

शुभ रंग- लाल

अंक 9 Ank Jyotish

बुधवार आज का दिन आपके लिए ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। आप किसी विशेष कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने में सक्षम होंगे। करियर में लाभ और सफलता के संकेत हैं। हालांकि, किसी भी निर्णय को सोच-समझकर लें और अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखें और विवादों से बचें।

शुभ अंक-29

शुभ रंग- गुलाबी

21 May ka Aaj Panchang: बुधवार नवमी जानें राहुकाल

21 May ka Aaj Panchang: 2025:  बुधवार को नवमी तिथि रहेगी. ऐसे में यदि आप भी दिन बुधवार  (Wednusday  21 May 2025) को कोई शुभ कार्य करना चाहते हैं, तो राहुकाल (Rahukal Time) का शुभ मुहूर्त जरूर जान लें। जिससे आपके कार्य में कोई बाधा न आए।

21 May ka Aaj Panchang :  बुधवार को अष्टमी तिथि रहेगी. ऐसे में यदि आप भी दिन बुधवार  (Wednusday  21 May 2025) को कोई शुभ कार्य करना चाहते हैं, तो राहुकाल (Rahukal Time) का शुभ मुहूर्त जरूर जान लें। जिससे आपके कार्य में कोई बाधा न आए।

21 May ka Aaj Panchang:

आज का पंचांग

सूर्योदय का समय: 05:56 ए एम

सूर्यास्त का समय: 07:16 पी एम

चन्द्रोदय: 02:08 ए एम, मई 22

चंद्रास्त का समय: 01:20 पी एम

21 May ka Aaj Panchang:

तिथि: नवमी – 03:21 ए एम, मई 22 तक

दिन: बुधवार

योग: वैधृति – 12:35 ए एम, मई 22 तक

नक्षत्र : शतभिषा – 06:58 पी एम तक

करण: बालव – 05:28 पी एम तक

शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat)

ब्रह्म मुहूर्त: 04:31 ए एम से 05:14 ए एम

21 May ka Aaj Panchang:

अभिजीत मुहूर्त: कोई नहीं

गोधूलि मुहूर्त: 07:15 पी एम से 07:37 पी एम

अशुभ मुहूर्त (Ashubh Muhurat)

राहुकाल: 12:36 पी एम से 02:16 पी एम

गुलिक काल: 05:56 ए एम से 06:58 पी एम

यात्रा: उत्तर

खुश हो जाओं छत्तीसगढ़ के इन जिलों में होने वाली झमाझम बारिश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते पखवाड़भर से मौसम में उतमार-चढ़ाव देखा जा रहा है। इस समय तो कइई जिले में भीषण गर्मी चल रहा है। बलरामपुर, बालोद सहित कई जिलों में तेज आंधी तूफान के साथ झमाझम बारिश हुई है, जिससे तापमान में गिरावट आने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. बालोद के ओरमा गांव में आंधी-बारिश से पोल और ट्रांसफार्मर गिरने से बिजली सप्लाई ठप हो गई है. मौसम विभाग ने 20 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. बस्तर संभाग में भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

छत्तीसगढ़ वाड्रफ नगर में लगातार चार दिनों से बारिश हो रही है. मंगलवार को बारिश और आंधी तूफान से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है. वहीं बालोद जिले में भी आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश हुई. वहीं जिला मुख्यालय से 5 KM दूर ओरमा गांव में ट्रांसफार्मर और विद्युत पोल गिरने से बिजली सप्लाई ठप हो गई है. वहीं राहगीरों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसकी जानकारी विद्युत विभाग को दे दी गई है.

इन जिले में बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने बीजापुर, सुकमा, मोहला–मानपुर, राजनांदगांव, कबीरधाम और खैरागढ़, कांकेर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव, बलरामपुर, बस्तर, मनेन्द्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर, कोरिया, सुरजपुर, सरगुजा, बलरामपुर, जशपुर, गौरेला–पेन्ड्रा–मारवाही, मुंगेली जिले में बारिश की संभावना जताई है.

दुर्ग, महासमुंद, धमतरी समेत 20 से अधिक जगहों पर EOW का छापा, शराब घोटाला से जुड़े हैं तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में जेल में बंद मंत्री कवासी लखमा के करीबियों पर EOW ईओडब्ल्यू ने कार्रवाई की है. प्रदेश के 20 से ज्यादा स्थानों पर दबिश दी गई है. दुर्ग, भिलाई, महासमुंद, धमतरी और रायपुर के कई ठिकानों पर कार्रवाई जारी है. सबसे बड़ी कार्रवाई दुर्ग में चल रही है. दुर्ग में आम्रपाली सोसाइटी स्थित अशोक अग्रवाल के निवास, जो स्टील इंडस्ट्री से भी जुड़े हुए हैं, उनके यहां कार्रवाई चल रही है. इसके साथ ही दुर्ग जिले के दो अन्य करीबियों के निवास पर भी कार्रवाई जारी है.

अशोक अग्रवाल के निवास पर ACB के 9 अधिकारी मौजूद हैं. बैंक खातों के डिटेल्स की जांच की जा रही है. साथ ही स्टील कारोबार से जुड़े दस्तावेज भी टीम खंगाल रही है.

एसीबी-EOW की छापेमार कार्रवाई में दो उद्योगपति और नामी हॉस्पिटल के डायरेक्टर भी शामिल हैं. स्पर्श हॉस्पिटल के डायरेक्टर संजय गोयल, उद्योगपति बंसी अग्रवाल और विशाल केजरीवाल के निवास पर भी छापा पड़ा है. अधिकारियों की टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है.

बसना और सांकरा में छापा

महासमुंद बसना और सांकरा में जगदीश अग्रवाल किराना व्यापारी वहीं जयनारायण अग्रवाल को एलआईसी एजेंट के यहां छापा पड़ने की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है ये दोनों कारोबारी कवासी लखमा के करीबी बताए जा रहे हैं।

मंगलवार 20 मई का Rashifal, वृश्चिक, मेष और मिथुन राशि का आज होगा भाग्योदय, , जानें आज का राशिफल

मंगलवार 20 मई का Rashifal 20 May 2025 : आज मंगलवार 20 मई, चंद्रमा का गोचर आज कुंभ राशि में होने जा रहा है। चंद्रमा इस गोचर में आज धनिष्ठा नक्षत्र से संचार करेंगे। चंद्रमा के इस गोचर के कारण से आज सूर्य और चंद्रमा के बीच चतुर्थ दशम योग बनेगा। Rashifal जबकि आज बुध से द्वितीय भाव में सूर्य के होने से वाशी योग बनेगा। इन स्थितियों में आज मंगलवार का दिन मंगल की मेष और वृश्चिक सहित मिथुन राशि के लिए भी लाभदायक है। आपके लिए आज मंगलवार का दिन कैसा रहेगा, जानें अपना आज का राशिफल…

​मेष Rashifal

मेष राशि के लिए आज चंद्रमा का गोचर और मंगल का कर्क में संचार लाभ और उन्नति का संयोग बना रहा है। आपके लिए किस्मत आज तरक्की के नए रास्ते खोलेगा और आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। कार्यस्थल पर आपके किसी सहकर्मी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आपके लिए बेहतर होगा कि आप आज विवादित मामलों से दूर रहें। आज आपके ऊपर काम का दबाव रहेगा। जो जातक तकनीकी क्षेत्र और बिजली से संबंधित काम से जुड़े हुए हैं उनके ऊपर आज विशेष रूप से काम का दबाव रह सकता है। आपको आज कामकाज और आर्थिक मामलों में जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचना चाहिए।

​वृषभ Rashifal

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज मंगलवार का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपनी संतान के करियर को लेकर कोई विशेष निर्णय लेना पड़ सकता है। अचानक कुछ काम आ जाने से यात्रा करनी पड़ सकती है। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं जहां आपकी मुलाकात कुछ प्रभावशाली लोगों से होगी। आर्थिक मामलों में आज बिजनेस में आपको लाभ मिलेगा। बैंक से लोन लेना चाहते हैं तो इस काम में आप सफल होंगे। आपको आज लव लाइफ में प्रेमी से खुशी मिलेगी।

​मिथुन Rashifal

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन शानदार परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपको आज अपनी योजना और परिश्रम का लाभ मिलेगा। आपको आज सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा। आप विरोधियों और शत्रुओं को परास्त कर पाने में सफल रहेंगे। आपके लिए बेहतर होगा कि आप अपनी समस्याओं को शांति से सुलझाएं। आपके घर पर किसी सगे संबंधी का आगमन हो सकता है जिससे माहौल खुशनुमा हो जाएगा। आप आज पढाई लिखाई में भी रुचि लेंगे। और कलात्मक विषयों में भी आपका मन लगेगा।

​कर्क Rashifal

कर्क राशि के जातकों को आज आर्थिक लाभ मिलेगा। जो जातक मकान या जमीन खरीदने के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको आज सफलता मिलेगी। आपको आज पिता और पैतृक संपत्ति के मिलने से भी लाभ होगा। कोई पुराना निवेश और काम आपको आज लाभ दिलाएगा। आपके लिए जरूरी है कि आप आज व्यवहार में शालीनता और नम्रता बनाए रखें और अहंकार से बचें। भाई-बहनों से आपको आज पूरा सहयोग मिलेगा। बिजनेस में आ रही परेशानियां किसी मित्र की मदद से हल हो सकती है। किसी नए निवेश में पैसा लगाना आपके लिए अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में आप आज ससुराल पक्ष से सहयोग प्राप्त कर सकेंगे।

​सिंह Rashifal

सिंह राशि के लोगों के लिए आज मंगलवार का दिन राजनीतिक और सरकारी क्षेत्र के काम में सफलता दिलाने वाला रहेगा। जमीन खरीद-बिक्री का काम करने वाले लोगों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। आपके मन की कोई इच्छा आज पूरी हो सकती है। आपके जीवनसाथी के करियर को लेकर कोई तनाव था तो वह भी दूर हो सकता है। आपको अपनी पिछली कुछ गलतियों से सबक लेकर आगे बढना होगा। बच्चों की ओर से आपको खुशी मिलेगी और उनके करियर को लेकर आपको कुछ निर्णय लेना होगा। आपको आज मनपसंद भोजन भी प्राप्त होगा।

20 May ka Ank Jyotish: आज मंगलवार जानें लकी नंबर और शुभ रंग

​कन्या Rashifal

कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन बुद्धि और कार्यकुशलता से लाभ पाने का रहेगा। आपको आज किसी मित्र की मदद से भी लाभ होगा। इस राशि के छात्र आज शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। वैसे आपके सितारे बताते हैं कि आपको आज गंभीर रहना चाहिए और बिना मांगे किसी को सलाह नहीं देना चाहिए। अगर आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ था तो वह आज पूरा हो सकता है। नौकरी करने वाले जातकों को आज कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

तुला Rashifal

तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन खुबसूरत रहेगा। लेकिन आपका कोई जमीन जायदाद से संबंधित मामला चल रहा है तो इसमें आपको तनाव मिल सकता है। वैवाहिक जीवन के मामले में दिन अनुकूल रहेगा। घरेलू जीवन में चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी। किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें, कोई पुरानी समस्या फिर उभर सकती है। बच्चों की शिक्षा और संगति पर आपको आज ध्यान देना होगा। लव लाइफ के मामले में भी आज का दिन अनुकूल रहेगा।

​वृश्चिक Rashifal

आज मंगलवार का दिन मंगल की वृश्चिक राशि के लिए शुभ परिणाम देगा। आपको एक के बाद एक अच्छी ख़बरें मिलती रहेंगी। आपको आज कोई पसंदीदा काम करने का मौका मिल सकता है। आपको किसी से पैसा उधार लेने से बचना चाहिए अन्यथा चुकाने में मानसिक परेशानी होगी। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले जातकों को आज मान सम्मान मिलेगा। जनसंपर्क और परिचय का भी आपको आज फायदा मिलेगा। परिवार में कोई शुभ व मांगलिक आयोजन का संयोग बनेगा। मित्रों और सगे संबंधियों से मिलने का संयोग बन सकता है।

​धनु Rashifal

धनु राशि के लोगों के लिए आज मंगलवार का दिन साहस और परिश्रम से लाभ प्रदान करने वाला रहेगा। आपको आज बिजनेस में अच्छा लाभ मिलेगा। आप जोखिम लेकर भी लाभ पाने का प्रयास करेंगे जिससे आपको आज सफलता मिलेगी। आपको आज कार्यक्षेत्र में अपने प्रतिद्वंद्वियों से सतर्क रहना होगा। लव लाइफ के मामले में आज का दिन रोमांटिक रहेगा। प्रेमी के साथ आप आज रोमांटिक शाम बिता सकते हैं। आपके लिए सलाह है कि आज आप अपने कीमती सामान का ध्यान रखें, खोने यो चोरी होने का भय बना रहेगा। बड़े भाई से आप आज सहयोग प्राप्त कर सकते हैं।

​मकर Rashifal

मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज कोई भी नया काम शुरू करने से पहले उसके सभी पक्ष पर विचार कर लेना चाहिए। आपको आज ससुराल पक्ष के संबंधियों से बातचीत में सतर्क रहना होगा क्योंकि आपकी कोई बात उन्हें बुरी लग सकती है। वैसे आपको आज जीवनसाथी से पूरा सपोर्ट मिलेगा। आपके घर में किसी मांगलिक काम का प्रसंग बन सकता है। आपको किसी मित्र की मदद के लिए आज आगे आना पड़ सकता है। लव लाइफ में आज प्रेमी की नाराजगी का सामना करना होगा इसलिए वाणी पर कंट्रोल करें और प्रेमी की भावना को समझने का प्रयास करें। तकनीकी काम से जुड़े जातकों को आज फायदा हो सकता है।

​कुंभ Rashifal

कुंभ राशि के लोगों के लिए आज शुक्रवार का दिन मानसिक उलझन वाला रहेगा। आपके मन में कई तरह के विचार कुलबुलाते रहेंगे। आपको जल्दबाजी में और किसी की बातों में आकर कोई भी काम करने से बचना चाहिए नहीं तो नुकसान हो सकता है। आपका कोई काम आज अटक सकता है या उलझ सकता है। संतान पक्ष से आपको शुभ समाचार प्राप्त होगा। माता की ओर से भी आपको आज स्नेह मिलेगा लेकिन इनकी सेहत को लेकर आपको ध्यान देना होगा। कुछ अचानक आने वाली समस्या की वजह से मन परेशान हो सकता है। आपको आज नौकरी में सहकर्मियों की बातों का सोच समझकर जवाब देना चाहिए नहीं तो दिक्कत हो सकती है।

​मीन Rashifal

मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन खर्चीला रहेगा। आपको आज सेहत के मामले में भी बहुत ही ध्यान देने की जरूरत है। जिन जातकों को शुगर की समस्या है वह परहेज और उपचार का ध्यान रखें। आपको आज अचानक ही बिजली के उपकरण और सुख सुविधा की चीजों पर धन खर्च करना पड़ सकता है। आपके लिए सलाह है कि कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लें। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आपको आज सहयोग मिलेगा। यात्रा संबंधी प्रसंग भी आज बन सकता है। माता पिता की सलाह पर ध्यान देना आज फायदेमंद होगा। लव लाइफ में आज आप कुछ परंपरा से हटकर फैसला ले सकते हैं।