20 May ka Ank Jyotish: आज मंगलवार जानें लकी नंबर और शुभ रंग

20 May ka Ank Jyotish 2025: आज मंगलवार अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। आज मंगलवार (Ank Jyotish)  यदि किसी जातक की जन्मतिथि 2 अंकों अर्थात 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

अंक 1 Ank Jyotish

आज मंगलवार का दिन आपके लिए विशेष रहने वाला है। कार्यस्थल पर सभी कार्यों में सफलता मिल सकती हैं। नौकरी की तालाश कर रहे लोगों को नए मौके मिलेंगे। सेहत सामान्य रहेगा। रिश्तों में थोड़ी अधिक समझदारी दिखाने की आवश्यकता होगी।

शुभ अंक-12

शुभ रंग- हरा

अंक 2 Ank Jyotish

मंगलवार मंगलवार किसी नए कार्य की प्रारंभ आज करेंगे। साथी का साथ व सहयोग बना रहेगा। लेकिन छोटी-छोटी समस्याओं से बचने के लिए अलर्ट रहे। कारोबार की परेशानियों का आज समाधान निकलेगा। सेहत में सुधार के लिए ध्यान की आवश्यकता होगी। धन-संपत्ति में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- गोल्डन

अंक 3 Ank Jyotish

मंगलवार आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कार्यस्थल पर चल रही मुश्किलें दूर होंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। अपने बॉस के साथ संवाद में कठिनाई हो सकती है। निवेश करने के लिए आज दिन शुभ है।

शुभ अंक- 12

शुभ रंग- लेमन

Aaj Ka Panchang 2025: सप्तमी तिथि जानें आज का मुहूर्त, योग और दिशाशूल

अंक 4 Ank Jyotish

आज मंगलवार करियर में सफलता के लिए अपने कार्यों में नए दृष्टिकोण अपनाएं और धैर्य बनाए रखें। ईमानदारी से किए गए प्रयास आपकी अच्छी छवि बनाएंगे। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। रिश्तों में प्रेम बना रहेगा। यात्रा के योग है।

शुभ अंक- 21

शुभ रंग-  नारंगी

अंक 5 Ank Jyotish

मंगलवार  आज परीक्षा में सफलता प्राप्त होने की अधिक संभावना है। स्वास्थ्य पर ध्यान देना आपके लिए उचित रहेगा। आपके कुछ नए मित्र भी बनेंगे। यदि किसी कॉलेज में दाखिला लेना चाहते हैं, तो वह इच्छा आज पूरी होगी। सिंगल लोगों के लिए विवाह का प्रस्ताव भी आ सकता है।

शुभ अंक- 19

शुभ रंग-  हरा

अंक 6 Ank Jyotish

आज मंगलवार किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आपको अपनी सेहत के प्रति सचेत रहने की भी आवश्यकता है। छात्रों की परीक्षा के परिणाम उनके पक्ष में आएंगे। कोई पुरानी समस्या आज आपको परेशान कर सकती है।

शुभ अंक- 12

शुभ रंग- लेमन

अंक 7 Ank Jyotish

मंगलवार आज कार्यस्थल पर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, लेकिन किसी भी निर्णय को जल्दबाजी में न लें। यदि किसी कॉलेज में दाखिला लेना चाह रहे हैं, तो दस्तावेजों में गड़बड़ी का सामना करना पड़ सकता है। आत्मविश्वास बनाए रखें।

शुभ अंक: 4

शुभ रंग: लाल

अंक 8 Ank Jyotish

आज मंगलवार आपको वाणी पर थोड़ा संयम बनाए रखना होगा। खास बात यह है कि आध्यात्मिकता की ओर रुझान बढ़ा रहेगा। सामाजिक और प्रेम संबंधों से अपेक्षित लाभ नहीं मिलेगा। परिवार का वातावरण खुशनुमा रहेगा।

शुभ अंक: 1

शुभ रंग: हरा

अंक 9 Ank Jyotish

मंगलवार आज आपकी रचनात्मकता बढ़ेगी। मानसिक शांति बनाए रखें। प्रेम संबंधों में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन होगा।नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने बॉस से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

शुभ अंक- 27

शुभ रंग- वॉयलेट

Aaj Ka Panchang 2025: सप्तमी तिथि जानें आज का मुहूर्त, योग और दिशाशूल

Aaj Ka Panchang 20 May 2025: आज मंगलवार ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है. साथ ही आज धनिष्ठा नक्षत्र, इंद्र योग, बव करण, मंगलवार का दिन और उत्तर का दिशा शूल है. साथ ही आज से 5 दिन का पंचक भी शुरू होने वाला है, मंगलवार से पंचक जब शुरू होता है तो उसे अग्नि पंचक कहा जाता है. आज ज्येष्ठ मास का दूसरा बड़ा मंगल है, जिसे बुढ़वा मंगल के नाम से भी जाना जाता है.

Aaj Ka Panchang 2025

आज का पंचांग, 20 मई 2025

आज की तिथि- सप्तमी – 05:51 ए एम तक, फिर अष्टमी – 04:55 ए एम, मई 21 तक

आज का नक्षत्र- धनिष्ठा – 07:32 पी एम तक, फिर शतभिषा नक्षत्र

आज का करण- बव – 05:51 ए एम तक, बालव – 05:28 पी एम तक

आज का योग- इन्द्र – 02:50 ए एम, मई 21 तक, फिर वैधृति योग

आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष

आज का दिन- मंगलवार

चंद्र राशि- मकर – 07:35 ए एम तक, कुंभ राशि

Aaj Ka Panchang 2025

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 05:29 ए एम

सूर्यास्त- 07:08 पी एम

चन्द्रोदय- 01:20 ए एम, मई 21

चन्द्रास्त- 11:55 ए एम

Aaj Ka Panchang 2025

आज के शुभ योग और मुहूर्त 20 मई 2025

ब्रह्म मुहूर्त: 04:06 ए एम से 04:47 ए एम

अभिजीत मुहूर्त: 11:51 ए एम से 12:46 पी एम

विजय मुहूर्त: 02:35 पी एम से 03:30 पी एम

गोधूलि मुहूर्त: 07:07 पी एम से 07:28 पी एम

अमृत काल: 09:07 ए एम से 10:43 ए एम

द्विपुष्कर योग: 05:29 ए एम से 05:51 ए एम

Aaj Ka Panchang 2025

आज के अशुभ मुहूर्त 20 मई 2025

दुष्टमुहूर्त: 08:11 ए एम से 09:06 ए एम

कुलिक: 01:39 पी एम से 02:34 पी एम तक

कंटक: 06:22 ए एम से 07:17 ए एम तक

राहु काल: 03:43 पी एम से 05:26 पी एम

कालवेला/अर्द्धयाम: 08:11 से 09:06 ए एम तक

यमघण्ट: 10:01 ए एम से 10:55 ए एम

यमगण्ड: 08:54 ए एम से 10:36 ए एम

गुलिक काल: 12:19 पी एम से 02:01 पी एम

पंचक: 07:35 ए एम से 05:28 ए एम, मई 21

दिशाशूल- उत्तर

दुर्ग दिनदहाड़े 18 लाख की उठाईगिरी, स्कूटी की डिक्की ले उड़ा बैग, देखें CCTV फुटेज

दुर्ग। शहर के गंजपारा स्थित लक्ष्मी ट्रेडर्स के सामने खड़ी स्कूटी की डिक्की से 18 लाख रुपए की उठाईगिरी की घटना सामने आई है। एक स्कूटी से 18 लाख रुपए निकालकर आरोपी भाग निकला। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी मच गई है। इस घटना CCTV फुटेज सामने आ गई गई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

घटना आज सोमवार दोपहर की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, कारोबारी नमन चांडक बैंक में पैसे जमा करने के लिए जा रहे थे. जब वह अपनी स्कूटी को लक्ष्मी ट्रेडर्स के सामने खड़ा कर भीतर गए तब किसी अज्ञात आरोपी ने समय देखकर स्कूटी की डिक्की को शातिर तरीके से निकालकर उनके पैसों से भरा बैग चोरी कर भाग निकला।

घटना की सूचना मिलते ही दुर्ग कोतवाली पुलिस (Police) के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है. CCTV फुटेज में एक चोर कैद हुआ है, जिसकी तलाश की जा रही है.

दुर्ग गोवा ट्रिप का लालच दें 70 लाख की ठगी, फर्जी स्कीम बताकर लोगों से धोखाधड़ी

यहां देखें CCTV वीडियो

फिर दस्तक दिया कोरोना, एक्टर शिल्पा शिरोडकर हुए संक्रमित, जानें कैसे भारत में फिर से फैल रहा है ये वायरस

कोरोना की पीड़ा पूरी दुनिया अभी तक भूली नहीं है, इस बीमारी के जख्म अभी भरे नहीं हैं, लेकिन ये एक बार फिर पैर पसारने लगी है. एशिया के कई हिस्सों में कोरोना की एक नई लहर फैल रही है. हांगकांग और सिंगापुर जैसे शहरों में वायरस के मामलों में जोरदार बढ़ोतरी देखी जा रही है. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार स्वास्थ्य अधिकारियों ने स्थिति को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है.

हालांकि ये उछाल पिछले 2 वर्षों की तुलना में कम है, लेकिन अन्य संकेतक बताते हैं कि वायरस तेजी से फैल रहा है. कोविड-19 वायरस सीवेज के पानी में पाया गया है. भारी संख्या में लोग अस्पतालों और क्लीनिकों में पहुंच रहे हैं, उनमें कोरोना के लक्षण मिल रहे हैं. हांगकांग के मशहूर पॉप स्टार ईसन चान भी कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके कारण उन्हें ताइवान में होने वाले अपने कॉन्सर्ट स्थगित करने पड़े.

शिल्पा शिरोडकर हुई संक्रमित
शिल्पा शिरोडकर हुई संक्रमित

शिल्पा शिरोडकर हुई संक्रमित

बॉलीवुड एक्ट्रेस और बिग बॉस 18 की कैंडिडेट रह चुकी शिल्पा शिरोडकर (shilpa shirodkar) कोरोना संक्रमित हो गई हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी. ऐसे में सवाल उठने लगा है कि क्या भारत में कोरोना वायरस दोबारा फैल रहा है? गौर करने वाली बात यह है कि एशिया के कुछ देशों जैसे चीन, हॉन्गकॉन्ग, सिंगापुर और थाईलैंड आदि में कोरोना के मामले लगातार मिल रहे हैं. अब भारत में बॉलीवुड एक्ट्रेस के कोविड पॉजिटिव होने के बाद डर का माहौल बनने लगा है. आइए जानते हैं कि यह वायरस भारत में दोबारा कैसे फैल रहा है?

शिल्पा शिरोडकर ने सोशल मीडिया पर लिखी ये बात

शिल्पा शिरोडकर ने अपने इंस्टाग्राम (instagram) हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया. उन्होंने लिखा, ‘हेलो दोस्तों! मेरा कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है. सुरक्षित रहें और मास्क पहनें – शिल्पा शिरोडकर.’ शिल्पा के फैंस और अन्य कलाकारों ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की, जिनमें शिल्पा की बहन नम्रता शिरोडकर, को-एक्टर चुम दरंग और एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा आदि शामिल हैं. गौर करने वाली बात यह है कि कोविड का यह केस सिर्फ एक सेलिब्रिटी का मामला नहीं है, बल्कि यह भारत और एशिया के अन्य देशों में कोविड-19 की दस्तक की ओर इशारा कर रहा है.

दुर्ग गोवा ट्रिप का लालच दें 70 लाख की ठगी, फर्जी स्कीम बताकर लोगों से धोखाधड़ी

दुर्ग। यहां के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में गोवा ट्रिप, सोने का सिक्का और एक हजार वर्ग फिट जमीन का लालच देकर लोगों से 70 लाख की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस (Police) ने पीड़िता की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुरानी भिलाई निवासी पीड़िता सुषमा सिंह ने पुलिस (Police)  में शिकायत दर्ज कराई थी कि वर्ष 2022 में एक डिजायर ताज वेकेशन के नाम से भिलाई के सूर्या ट्रेजर आईलेन्ड में आफिस खोला गया था, जहां इसके डायरेक्टर पिन्टु सोनेकर ने 10 साल की मेम्बरशीप लेने पर 1000 वर्गफीट जमीन, सोने का सिक्का एवं टूर एण्ड ट्रेवर्ल्स में फ्लाइट से गोवा ट्रिप में रहने और खाने-पीने का खर्च कंपनी द्वारा वहन किए जाने का फर्जी स्कीम बताकर लोगों से धोखाधड़ी की है।

उसने झांसा देकर सुषमा सिंह, उषा देवी, संजना देवांगन, पंकज दिल्लीवार, एकता बंजारे, के. प्रियंका, ची. नागेश्वर, शंशाक सार्वा, एस. कल्याणी, गंगा बाई समेत अन्य लोगों से करीबन 70 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है। स्मृति नगर चौकी पुलिस ने सभी की शिकायत के बाद धारा 420 का अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

रायगढ़, बुजुर्ग शिक्षक दपंत्ति की लाश मिली, फैली सनसनी

ससुराल में छिपा था आरोपी

नागपुर निवासी आरोपी पिंटू उर्फ रमेश सोनकर अपने ससुराल दुर्ग में छिपा था, जिसे पुलिस (Police)  ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ करने पर उसने अपने साथी मयूर मेश्राम एवं प्रशांत खोपड़े के साथ मिलकर एक डिजायर ताज वेकेशन के नाम पर आफिस खोलने और लोगों को अधिक फायदा देने एवं दूर एण्ड ट्रेवर्ल्स के नाम पर लोगों को गोवा फ्लाइट से घुमाने के नाम पर किस्त किस्त में रकम जमा कराकर धोखाधड़ी करना कबूल किया है।

रायगढ़, बुजुर्ग शिक्षक दपंत्ति की लाश मिली, फैली सनसनी

रायगढ़। Chhattisgarh के रायगढ़ सिटी से एक डरा देने वाली खबर सामने आई है। यहां चक्रधर क्षेत्र के कसेर पारा में आज सोमवार को एक घर से तेज बदबू आने पर आसपास पड़ोसियों को शंका हुई, इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. घटना स्थल पर पहुंचकर पुलिस ने घर का दरवाजा खोला तो उनके सबके  होश उड़ गए. बता दें, घर के अंदर बुजुर्ग शिक्षक पति और पत्नी की लाश मिली. चक्रधार पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

जानकारी के मुताबिक, वार्डवासी के लोगों ने घर से तेज बदबू आने की शिकायत रायगढ़ पुलिस (Police) से की थी. शिकायत मिलने पर चक्रधर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घर का दरवाजा खोलते ही भीतर दो शव पाए गए. मृतकों की पहचान रिटायर्ड शिक्षक और उनकी पत्नी के रूप में हुई है. बहरहाल, दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

रायगढ़ स्थानीय निवासियों के अनुसार, रिटायर्ड शिक्षक गोपाल लाल के घर से आज बदबू आई, इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई. पुलिस ने गोपाल लाल का शव मिला है, भीतर वाले कमरे में उनकी पत्नी की लाश मिली है. दोनों के तीन बच्चे हैं, बेटा कलकत्ता में नौकरी करता है, एक बेटी रायगढ़ और दूसरी बेटी रायपुर में रहती है. उन्हें सूचना दे दी गई है.

रायगढ़ पुलिस (Police) मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. घटनास्थल से किसी तरह की जबरन घुसपैठ या संघर्ष के कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिले हैं, लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच में जुट गई है.

तुमगांव नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ FIR दर्ज, उपाध्यक्ष को दिया जान से मारने की धमकी

महासमुंद। तुमगांव नगर पंचायत अध्यक्ष बलरामकांत साहू के खिलाफ तुमगांव थाना में FIR दर्ज हुई है। दर्ज रिपोर्ट में नगर पंचायत उपाध्यक्ष सावित्री निर्मलकर ने  तिरंगा यात्रा के दौरान गाली- गलौच और जान से मारने की बात कही है।

नगर पंचायत उपाध्यक्ष ने तुमगांव पुलिस को बताया है कि मै वार्ड नं0 13 तुमगांव में रहती हूं, नगर पंचायत तुमगांव की उपाध्यक्ष हूं। दिनांक 17.05.2025 को तुमगांव नगर पंचायत अध्यक्ष बलरामकांत साहू द्वारा अपशब्द से गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी दिया है।

रिपोर्ट पर पुलिस ने अध्यक्ष के खिलाफ अपराध धारा 296,351(2) BNS का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

सावित्री उत्तम निर्मलकर उपाध्यक्ष नगर पंचायत तुमगांव ने पुलिस को बताया कि वर्तमान अध्यक्ष बलरामकांत साहू एवं उनके पूरे परिवार ने नगर पंचायत कार्यालय में तिरंगा यात्रा के दौरान सभी पार्षद एवं कार्यालय के सभी कर्मचारी के सामने मां बहन का अपसब्द से गाली गलौच करते हुए जान से मारने के लिए तैयार हो गया और इसके पहले भी मेरे चार-पहिया वाहन को भी रोककर बीच  रास्ते में जान से मारने की धमकी दे चुका है।

इसको शासकीय संपत्ती को बिना नीलाम बिना सूचना के, बिना रसीद कटवाए चोरी कर ले जाता है, इस कृत्य को मेरे द्वारा मना करने पर हमेशा जान से मारने की धमकी देता रहता है। अत: महोदय से सविनय निवेदन है कि मेरे एवं मेरे पति के रक्षा करने की महान कृपा करेंगे। साथ में डंडा लेकर तिरंगा दौडाया जान बचाने के लिए मैं थाना का शरण लिया मेरे साथ मारपीट करने का कोशिश किया है।

Chhattisgarh आज से फिर बारिश का दौर, पांच दिनों तक तेज तुफान गरज-चमक के साथ होगी बारिश

रायपुर। Chhattisgarh सहित देश के कई हिस्सों में मौसम ने अपना रूख बदला हुआ है। दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले एक-दो दिनों में सक्रिय होने को तैयार है, इससे Chhattisgarh में बारिश का सिलसिला तेज़ हो सकता है. मौसम विभाग ने आगामी दिनों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज़ हवाओं की अलर्ट जारी की है. वहीं, अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है. राजधानी रायपुर सहित कई शहरों में हल्की से मध्यम वर्षा और वज्रपात की संभावना बनी हुई है.

मानसून की बढ़ी सक्रियता

दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले एक-दो दिनों में दक्षिण अरब सागर, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान द्वीप के शेष हिस्सों, अंडमान सागर और मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ भागों में सक्रिय होने की संभावना है.पश्चिमी विक्षोभ वर्तमान में 61° पूर्व और 30° उत्तर में मध्य क्षोभमंडल में स्थित है. वहीं एक द्रोणिका मध्य पंजाब से उत्तर बांग्लादेश तक समुद्र तल से 0.9 किमी तक विस्तारित है. कर्नाटक और रायलसीमा तक समुद्र तल से 1.5 किमी तक फैली हुई है. बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम और समीपवर्ती दक्षिण-पूर्व भागों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण 1.5 से 5.8 किमी की ऊंचाई तक दक्षिण-पश्चिम दिशा में झुका हुआ है.

5 दिनों तक बारिश का अलर्ट

19 मई को Chhattisgarh के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ और वज्रपात की संभावना भी जताई गई है. अगले 5 दिनों तक मध्यम से तीव्र मेघ गर्जन, तेज़ हवाएं और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है. वहीं दुर्ग में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.6°C दर्ज किया गया. पेण्ड्रा रोड में सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.0°C रहा

Saptahik Rashifal 19 to 25 May 2025: मीन, वृष, कर्क, सहित 6 राशि वालों को मिलेगा गोल्डन चॉस, ये राशि के लोग रहे सावधान

Chhattisgarh के इन इलाकों में  हुई है बारिश

राजिम, बिलासपुर, गोबरा नवापारा में 3 सेमी बारिश दर्ज की गई. बोदरी, सकरी, भैसमा, कवर्धा, तिल्दा, बेरला, धमधा, जगदलपुर  में 2 सेमी और कोटा, लाभांडीह, माना-रायपुर में 1 सेमी वर्षा दर्ज किया गया है.

19 मई को रायपुर में आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहेगा. गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. अधिकतम तापमान 38°C और न्यूनतम तापमान 25°C के आसपास रहने की संभावना है.

19 May ka Ank Jyotish: आज सोमवार जानें लकी नंबर और शुभ रंग

19 May ka Ank Jyotish 2025: आज सोमवार अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। आज सोमवार (Ank Jyotish)  यदि किसी जातक की जन्मतिथि 2 अंकों अर्थात 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

अंक 1 Ank Jyotish

आज सोमवार का दिन आपके लिए मेहनत भरा हो सकता है। थोड़ा तनाव रहेगा, लेकिन आत्मविश्वास बना रहेगा। निजी रिश्तों में सकारात्मकता बनी रहेगी। किसी वरिष्ठ से मदद मिल सकती है।

शुभ अंक- 21

शुभ रंग-  नारंगी

अंक 2 Ank Jyotish

आज सोमवार थोड़ी भावुकता या चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। करियर में कोई बदलाव की संभावना है। प्रेम संबंधों में बेहतर संवाद की जरूरत है। मन को शांत रखने का प्रयास करें।

शुभ अंक-11

शुभ रंग- भूरा

अंक 3 Ank Jyotish

सोमवार आज आपके विचारों में स्पष्टता होगी और रचनात्मकता नजर आएगी। आज आपके फैसले फायदेमंद हो सकते हैं। पढ़ाई या नौकरी में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है।

शुभ अंक- 19

शुभ रंग-  हरा

अंक 4 Ank Jyotish

आज सोमवार कामकाज में तेजी आ सकती है। आज छोटी यात्राओं के योग बन रहे हैं, जो लाभदायक रहेंगी। किसी पुराने काम से फायदा मिल सकता है। रिश्तों में थोड़ा संतुलन जरूरी है।

शुभ अंक-23

शुभ रंग- पीला

अंक 5 Ank Jyotish

सोमवार  आज तेजी से निर्णय लेने की क्षमता आपको फायदा दिला सकती है। आज का दिन भागदौड़ वाला हो सकता है, लेकिन परिणाम अच्छे मिलेंगे। लव लाइफ में तालमेल बना रहेगा।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- केसरिया

Saptahik Rashifal 19 to 25 May 2025: मीन, वृष, कर्क, सहित 6 राशि वालों को मिलेगा गोल्डन चॉस, ये राशि के लोग रहे सावधान

अंक 6 Ank Jyotish

आज सोमवार दिल की बात कहने का अच्छा समय है। प्रेम और परिवार दोनों में सामंजस्य रहेगा। जो लोग कला, फैशन या डिजाइनिंग से जुड़े हैं, उन्हें नई दिशा मिल सकती है।

शुभ अंक-16

शुभ रंग- नीला

अंक 7 Ank Jyotish

सोमवार  आज ध्यान और एकांत की जरूरत महसूस हो सकती है। मन थोड़ा भटक सकता है, इसलिए ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करें। काम में धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा।

शुभ अंक- 18

शुभ रंग- ग्रे

अंक 8 Ank Jyotish

आज सोमवार आपकी मेहनत रंग लाएगी। थोड़ी रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन परिणाम आपके पक्ष में होंगे। जो लोग सरकारी या प्रशासनिक सेवाओं में हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है।

शुभ अंक-6

शुभ रंग- लाल

अंक 9 Ank Jyotish

सोमवार आज का दिन एनर्जी से भरपूर रहेगा। जोश में आकर कोई गलत फैसला न लें। लव लाइफ में रोमांच और ताजगी महसूस हो सकती है। क्रिएटिव क्षेत्रों से जुड़े लोगों को सराहना मिल सकती है।

शुभ अंक-29

शुभ रंग- गुलाबी

Aaj Ka Panchang 2025: सोमवार जानें शुभ व अशुभ मुहूर्त, भद्रा समय, राहुकाल समय

Aaj Ka Panchang 19 May 2025: आज सोमवार ज्येष्ठ मास की षष्ठी तिथि है. आज का दिन भगवान शिव का वार है। आज के पंचांग से जानते हैं सूर्योदय, चंद्रोदय, शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल आदि. हिंदू धर्म के लिए सोमवार का दिन खास होता है. यह व्रत मन के विकारों को दूर करने के लिए रखते हैं, महिलाएं यह व्रत जरूर रखती हैं. इस योग में आप जो भी शुभ कार्य करेंगे, उसका दोगुना फल प्राप्त होगा.

Aaj Ka Panchang 2025

आज का पंचांग, 19 मई 2025

आज की तिथि- षष्ठी – 06:11 ए एम तक, फिर सप्तमी तिथिआज का नक्षत्र- श्रवण – 07:29 पी एम तक, फिर धनिष्ठा नक्षत्रआज का करण- वणिज – 06:11 ए एम तकआज का योग- शुक्ल – 05:53 ए एम तक, फिर ब्रह्म योगआज का पक्ष- कृष्ण पक्षआज का दिन- सोमवारचंद्र राशि- मकर राशि

Aaj Ka Panchang 2025

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 05:29 ए एमसूर्यास्त- 07:08 पी एमचन्द्रोदय- 12:45 ए एम, मई 20चन्द्रास्त- 10:53 ए एम

Aaj Ka Panchang 2025

आज के शुभ योग और मुहूर्त 19 मई 2025

ब्रह्म मुहूर्त: 04:06 ए एम से 04:48 ए एमअभिजीत मुहूर्त: 11:51 ए एम से 12:46 पी एमविजय मुहूर्त: 02:35 पी एम से 03:30 पी एमगोधूलि मुहूर्त: 07:06 पी एम से 07:27 पी एमअमृत काल: 08:49 ए एम से 10:28 ए एमसर्वार्थ सिद्धि योग: 05:29 ए एम से 07:29 पी एमरवि योग: 05:29 ए एम से 07:29 पी एम

Aaj Ka Panchang 2025

आज के अशुभ मुहूर्त 19 मई 2025

दुष्टमुहूर्त: 12:45 पी एम से 01:39 पी एमकुलिक: 03:28 पी एम से 04:23 पी एम तककंटक: 08:12 ए एम से 09:06 पी एम तकराहु काल: 07:12 ए एम से 08:54 ए एमकालवेला/अर्द्धयाम: 10:01 से 10:55 ए एम तकयमघण्ट: 11:50 ए एम से 12:45 पी एमयमगण्ड: 10:36 ए एम से 12:19 पी एमगुलिक काल: 02:01 पी एम से 03:43 पी एमभद्रा: 06:11 ए एम से 06:05 पी एमदिशाशूल- पूर्व

Saptahik Rashifal 19 to 25 May 2025: मीन, वृष, कर्क, सहित 6 राशि वालों को मिलेगा गोल्डन चॉस, ये राशि के लोग रहे सावधान