17 फरवरी 2025 Ank Jyotish सोमवार: अंक ज्योतिष को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा
अंक 1 Ank Jyotish
आज सोमवार बड़े लोगों के मार्गदर्शन में आपकी समस्या सुलझ सकती है। पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव से राहत मिलेगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। इनकम का नया सोर्स बनेगा।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
अंक 2 Ank Jyotish
आज सोमवार जल्दबाजी और लापरवाही से बचें। अपरिचित व्यक्ति पर बिना सोचे-समझे भरोसा करने से आर्थिक नुकसान हो सकता है। घर के बड़े सदस्य की सेहत को लेकर विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। स्टूडेंट्स को मनचाहे नतीजे नहीं मिल पाएंगे। मायूस न हों। मेहनत बढ़ाएं।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
अंक 3 Ank Jyotish
आज सोमवार बिजनेस के कामों में सुधार होगा। दिक्कतें दूर होंगी। योजना बनाकर काम पूरे कर लेंगे। मार्केटिंग के काम और पेमेंट कलेक्ट करने के लिए अच्छा दिन है। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को विशेष अधिकार मिल सकते हैं।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी
अंक 4 Ank Jyotish
आज सोमवार ईमानदारी से आगे बढ़ना बहुत जरूरी है। कुछ चीजों की चिंता बहुत परेशान करेगी। विचारों की अधिकता आपको उलझा सकती है। पुरानी समस्याएं हल होंगी। आपके कामों को गहराई की जरूरत है।
आज सोमवार अपने तरीकों में बदलाव करने की जरूरत पड़ेगी। खुद को सटीक तरीके से पेश करें। कुछ भी कहने से पहले उस विषय पर कॉन्फिडेंट हो जाएं। परिस्थितियां कठिन हो सकती हैं, लेकिन हार न मानें। जॉब में अधिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल
अंक 6 Ank Jyotish
आज सोमवार सरकारी क्षेत्र, डिफेंस, पुलिस और मैनेजमेंट वालों के लिए चुनौतीपूर्ण दिन रहेगा। फ्रीलांस काम करने वालों को बड़ा क्लाइंट मिलने की संभावना है। आप रिश्तेदारों से मिलेंगे और आय में वृद्धि के साथ आपका आत्मविश्वास भी बना रहेगा।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला
अंक 7 Ank Jyotish
आज सोमवार संतान से सहयोग मिलेगा और कार्यों में आ रही रुकावटें समाप्त होंगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और महिलाओं को कोई विशेष लाभ मिल सकता है। दिन के अंत में वाहन सुख मिलेगा। पिकनिक पर जाने का मौका मिलेगा। खर्च अधिक रहेगा।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला
अंक 8 Ank Jyotish
आज सोमवार अति उत्साह के कारण बनते काम बिगड़ सकते हैं। धैर्य रखें। नौकरी में तबादले की संभावना है। धैर्य और फोकस से अपने काम करें। बच्चों से संबंधित समस्या का समाधान मिल जाएगा। संबंधों में सुधार होगा।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
अंक 9 Ank Jyotish
आज सोमवार अपनी वाणी का प्रयोग सोच-समझकर करें। थोड़ा समय घर परिवार के लिए भी निकालें। दिन के दूसरे हिस्से में ऐसा महसूस होगा जैसे समय हाथ से निकलता जा रहा है। धैर्य और संयम रखने का समय है।
Aaj Ka Panchang 17 February 2025: आज फाल्गुन मास का कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। साथ ही आज चित्रा नक्षत्र प्रातः सूर्योदय से लेकर दूसरे दिन प्रातः 07 बजकर 36 मिनट तक उपरांत स्वाति नक्षत्र का आरंभ होगा। विस्तार से पढ़ें आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।
Aaj Ka Panchang 17 February 2025:
राष्ट्रीय मिति माघ 28, शक संवत 1946, फाल्गुन कृष्ण, पंचमी, सोमवार, विक्रम संवत् 2081। सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 06, शब्बान 18, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 17 फरवरी सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 07 मिनट से 09 बजे तक। पंचमी तिथि अगले दिन तड़के 04 बजकर 54 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ।
Aaj Ka Panchang 17 February 2025: चित्रा नक्षत्र प्रातः सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रातः 07 बजकर 36 मिनट तक उपरांत स्वाति नक्षत्र का आरंभ। शूल योग प्रातः 08 बजकर 55 मिनट तक उपरांत गण्ड योग का आरंभ। कौलव करण अपराह्न 03 बजकर 35 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चन्द्रमा सायं 06 बजकर 03 मिनट तक कन्या उपरांत तुला राशि पर संचार करेगा।
सूर्योदय का समय 17 फरवरी 2025 : सुबह में 6 बजकर 57 मिनट तक।
सूर्यास्त का समय 17 फरवरी 2025 : शाम में 6 बजकर 12 मिनट तक।
आज का शुभ मुहूर्त 17 फरवरी 2025 : Aaj Ka Panchang 17 February 2025:
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 16 मिनट से 6 बजकर 7 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 28 मिनट से 3 बजकर 13 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्यरात्रि रात में 12 बजकर 9 मिनट से रात में 1 बजे तक। गोधूलि बेला शाम में 6 बजकर 10 मिनट से 6 बजकर 36 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 17 फरवरी 2025 : Aaj Ka Panchang 17 February 2025:
सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक राहुकाल रहेगा। इसी के साथ दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 6 बजकर 57 मिनट से 8 बजकर 21 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल दोपहर में 12 बजकर 58 मिनट से 1 बजकर 43 मिनट तक।
आज का उपाय : आज भगवान शिव और माता पार्वती के मंत्रों का जप करें।
नई दिल्ली IPL 2025 Time table। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का आगाज 22 मार्च से कोलकाता में होगा. बीसीसीआई ने रविवार को 18वें सीजन के शेड्यूल की आधिकारिक घोषणा कर दी. ओपनिंग मैच ऐतिहासिक ईडन गार्डंस में डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच को खेला जाएगा. फाइनल मुकाबला 25 मई को होगा. 10 टीम के बीच 13 शहरों में कुल 74 मैच खेले जाएंगे.
23 मार्च को IPL का एल क्लासिको IPL 2025 Time table
आईपीएल की सबसे बड़ी राइवलरी यानी चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस की टक्कर 23 मार्च को चेन्नई में होगी. पंजाब किंग्स के चार होम मैच मुल्लांपुर और तीन धर्मशाला में होंगे. 20 मई को क्वालीफायर-1 और 21 मई को एलिमिनेटर-2 हैदराबाद में होगा. 23 मई को क्वालीफायर 2 और 25 मई को फाइनल मुकाबला कोलकाता में होगा.
मेगा ऑक्शन के बाद बदल गई सारी टीमें IPL 2025 Time table
इस सीजन से सभी टीम नए कलेवर में दिखेगी। ऋषभ पंत अब दिल्ली की जगह लखनऊ सुपरजायंट्स की कप्तानी करेंगे तो केकेआर के कप्तान रहे श्रेयस अय्यर अब पंजाब किंग्स के नए कैप्टन बन चुके हैं. दरअसल, आईपीएल 2025 के लिए साल 2024 के अंत में मेगा ऑक्शन किया गया था. सऊदी अरब के जेद्दा में हुए इस मेगा ऑक्शन से पहले सभी 10 टीम ने अपने चुनिंदा प्लेयर्स को रिटेन भी किया था. बाद में दो दिन तक चले मेगा नीलामी में कुल 182 खिलाड़ियों पर 639.15 करोड़ रुपये खर्च किए गए. ऋषभ पंत को लखनऊ ने 27 करोड़ रुपये देकर टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे महंगा प्लेयर बनाया तो श्रेयस अय्यर (26.75 करोड़ रुपये) और वेंकटेश अय्यर (23.75 करोड़ रुपये) पर भी भारी बोली लगी.
टाइटल डिफेंड करने उतरेगी केकेआर IPL 2025 Time table
आपको मालूम होगा कि आईपीएल 2024 के फाइनल में कोलकाता नाइटराइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को एकतरफा अंदाज में हराते हुए अपना तीसरा खिताब जीता था. गौतम गंभीर की मेंटॉरशिप और श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कोलकाता ने 2014 के बाद अपनी दूसरी और कुल तीसरी ट्रॉफी उठाई थी.
IPL 2025 Time table
Let’s see what the TATA IPL schedule 2025 looks like:
वेबमोर्चा डॉट कॉम. शहरीय चुनाव के बाद अब गांव की सकार बनाने की बारी है। 3 चरणों में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में 17 फरवरी 2025 को छत्तीसगढ़ के 33 जिलों के 53 ब्लॉक के ग्राम पंचायतों के लिए 57 लाख 99 हजार 660 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. मतदान2त के कु1मछ घंटे बाद ही रिजल्ट चआनी शुरु हो जाएगी।
छत्तीसगढ़ प्रदेश निर्वाचन आयोग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, 17 फरवरी को होने वाले पहले चरण के मतदान में छत्तीसगढ़ के सबसे अधिक मतदाता बिलासपुर जिला के मस्तूरी ब्लॉक में 2 लाख 79 हजार है. इसके बाद रायपुर के आरंग ब्लॉक की बारी है, जहां 2 लाख 23 हजार 644 मतदाता हैं. इसके बाद मुंगेली जिला के मुंगेली ब्लॉक के एक लाख 88 हजार 496 मतदाता और दुर्ग जिले के दुर्ग ब्लॉक में एक लाख 62 हजार 844 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.
इस तरह से पहले चरण में कुल 57 लाख 99 हजार 660 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इनमें से 28 लाख 70 हजार 859 पुरुष, 29 लाख 28 हजार 751 महिला और 50 तृतीय लिंग के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. मतदान सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक होगा. वहीं बस्तर संभाग में सुबह 6.45 से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा.
पंचायत चुनाव में जनता पंच-सरपंच के अलावा जनपद और जिला पंचायत के लिए अपना जनप्रतिनिधि चुनेंगे। . तीन चरणों में होने वाले मतदान में जिला पंचायत के 433 पद, जनपद पंचायत के 2,973 पद और ग्राम पंचायत (सरपंच) के 11,672 पद, पंच के 1,60,180 पद के लिए जनता अपना मत देगी.
बैलेट पेपर पर होंगे मतदान
नगरीय निकाय के विपरित ग्राम सरकार के लिए मत पत्रों के लिए चुनाव होगा. इन मतपत्रों को लेकर आज शाम तक पोलिंग पार्टी निर्धारित मतदान केंद्रों पर शाम तक पहुंच जाएगी. जहां कल सुबह से मतदान होगा. इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. वहीं प्रदेश के नक्सल प्रभावित इलाकों में विशेष सुरक्षा के बीच मतदान कराया जाएगा. साथ ही पोलिंग पार्टियों को हेलीकॉप्टर से भेजा जाएगा.
Weekly Horoscope: इस हफ्ता (Weekly Rashifal 17 to 23 February 2025): नौकरी, कारोबार, स्वास्थ्य, करियर और दांपत्य जीवन के लिए कैसा रहेगा? सभी प्रश्नों के उत्तर को जानने के लिए पढ़ें चंद्र राशि के आधार पर साप्ताहिक राशिफल में।
मेष Weekly Horoscope
मेष राशि के लोगों को इस हफ्ता परिश्रम और प्रयास करने पर पूरा फल प्राप्त होगा। हफ्ता की शुरुआत से ही आपके कार्य में आ रही अड़चनें स्वत: दूर होती हुई नजर आएंगी। स्वजनों एवं शुभचिंतकों का पूरा सहयोग और समर्थन पूरे हफ्ता मिलता रहेगा। करियर और कारोबार की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए गुडलक लिए हुए है। बेरोजगार लोगों को रोजगार की और पहले से कार्यरत नौकरीपेशा लोगों को उच्च अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। कद एवं पद में वृद्धि का सुख-सौभाग्य प्राप्त हो सकता है। कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी।
हफ्ता के मध्य में कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा उम्मीद से कहीं ज्यादा फलदायी और लाभप्रद साबित होगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह हफ्ता थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रह सकता है। इस सप्ताह आपको लोगों के साथ बात-व्यवहार करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। भावनाओं में बहकर कोई भी ऐसी बात न कहें, जिसका लोग आपकी बात अथवा व्यवहार को लेकर गलत मतलब निकाल लें। लव पार्टनर और लाइफ पार्टनर की फीलिंग्स की कद्र करें और उनका दिल दुखाने से बचें। मौसमी अथवा किसी पुरानी बीमारी के उभरने की आशंका बनी रहेगी।
उपाय: रोजाना हनुमान जी की पूजा में चालीसा का सात बार पाठ करने पर सुख-सौभाग्य में वृद्धि होगी।
वृष Weekly Horoscope
वृष राशि के लोगों के लिए यह हफ्ता थोड़ा-उतार चढ़ाव लिए रह सकता है। करियर हो या कारोबार इस सप्ताह आपको योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर ही मनचाही सफलता मिल पाएगी। नौकरीपेशा लोगों को अपना कार्य किसी दूसरे पर छोड़ने की भूल करने से बचना होगा, अन्यथा उसके बिगड़ने पर मान-सम्मान को नुकसान पहुंचने की आशंका है। इस सप्ताह आपको अपनी उर्जा एवं धन आदि का भी प्रबंधन करके चलना उचित रहेगा। सप्ताह के मध्य में अचानक से कुछ बड़े खर्च आ सकते हैं। जिसके कारण आपका बना-बनाया बजट गड़बड़ा सकता है। इस हफ्ता घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। कारोबार में मंदी बनी रह सकती है। इस हफ्ता किसी भी जोखिम भरे निवेश से बचें।
वृषभ राशि के जातकों को इस हफ्ता अपने रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के संवाद बनाए रखने की आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह आपको कुछ पाने के लिए कुछ खोना भी पड़ सकता है। पैतृक संपत्ति को लेकर स्वजनों के साथ मतभेद हो सकता है। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और उसका बेवजह प्रदर्शन न करें। वैवाहिक सुख के लिए अपने जीवनसाथी के प्रति ईमानदार रहें।
उपाय: रोजाना स्फटिक के शिवलिंग की विधि-विधान से पूजा एवं शिव सहस्त्रनाम का पाठ करें।
मिथुन Weekly Horoscope
मिथुन राशि के लोगों इस हफ्ता जितना धैर्य रखते हुए विनम्र व्यवहार करने से फायदा हो सकता है, उतना वाचाल बनने से नहीं। कहने का तात्पर्य यह है कि इस सप्ताह आपके लिए कुछ चीजों को लेकर मौन धारण कर लेना श्रेयस्कर साबित हो जाएगा। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपको कार्यक्षेत्र में विरोधियों से उलझने की बजाय अपने कार्य को बेहतर से करने पर फोकस करना चाहिए। सप्ताह की शुरुआत में अचानक से आए कुछेक खर्चों के चलते भले ही आपको आर्थिक तंगी महसूस हो लेकिन सप्ताह के उत्तरार्ध तक सभी चीजें पटरी पर आती हुई नजर आएंगी।
इस हफ्ता न सिर्फ आपके पास विभिन्न स्रोतों से धन आएगा बल्कि सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों पर खर्च भी होगा। व्यवसाय की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए लाभप्रद साबित होगा। इस सप्ताह बाजार में फंसा हुआ धन अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा। किसी नई योजना से जुड़कर लाभ प्राप्ति भी संभव है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य फलदायी रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में किसी प्रिय व्यक्ति के घर में आने से खुशियों का माहौल बना रहेगा। किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से लंबे समय से चली आ रही पारिवारिक समस्या का समाधान निकल सकता है। प्रेम संबंध सामान्य बने रहेंगे।
उपाय: रोजाना भगवान श्री गणेश जी की दूर्वा चढ़ाकर गणपति अथर्वशीर्ष का नित्य पाठ करें।
कर्क Weekly Horoscope
कर्क राशि के लोगों का आलस्य और अभिमान उनके लिए इस सप्ताह नुकसान का सौदा साबित हो सकता है। ऐसे में किसी भी कार्य को कल पर न टालें और लोगों के साथ विनम्रता से बात-व्यवहार करें। इस सप्ताह बोलने की बजाय लोगों को अधिक सुनना आपके लिए अधिक श्रेयस्कर साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में आपके सोचे हुए कार्यों में अचानक से कुछेक अड़चनें आ सकती हैं, जिसके कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो यह सप्ताह आपके लिए काफी चुनौती भरा रह सकता हैं।
इस हफ्ता आपको मुनाफा तो दूर नुकसान को बचाना मुश्किल साबित हो सकता है। यदि आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो धन का लेनदेन सावधानी के साथ करें तथा कागजी काम समय पर पूरा करें। नौकरीपेशा लोगों पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ बना रहेगा। जिसके कारण आप पर शारीरिक एवं मानसिक थकान बनी रहेगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में किसी बात को लेकर लव पार्टनर के साथ मतभेद हो सकता है। सावधान रहें, एकदूसरे पर भरोसे की कमी के चलते कोई तीसरा व्यक्ति आपके संबंधों में दरार डालने की कोशिश कर सकता है।
उपाय: रोजाना भगवान शिव की पूजा में रुद्राक्ष की माला से महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
Weekly Horoscope
सिंह Weekly Horoscope
सिंह राशि के लोगों के लिए यह हफ्ता मिश्रित फलदायक है। सप्ताह की शुरुआत के मुकाबले उत्तरार्ध में आपको ज्यादा सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आपके विरोधी सक्रिय रहते हुए आपके मान-सम्मान आदि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह आर्थिक दृष्टि से कठिनाई भरा रह सकता है। सप्ताह के मध्य में अचानक से कोई बड़ा खर्च आ जाने से आप आर्थिक तंगी का अनुभव कर सकते हैं। इस सप्ताह आपको बेवजह के खर्चों को करने से बचना चाहिए अन्यथा आपको उधार लेने तक की नौबत आ सकती है।
नौकरीपेशा लोगों के कार्य अथवा स्थान में बदलाव होने के आसार बनेंगे। यदि आप अपनी प्रोफेसन अथवा कारोबार में बदलाव की योजना बना रहे हैं तो ऐसा करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें। सिंह राशि के जातकों को इस हफ्ता अपने रिश्ते-नाते मधुर बनाए रखने के लिए अपनी वाणी और व्यवहार में विनम्रता लाने की आवश्यकता रहेगी। क्रोध करने अथवा बेवजह का तनाव लेने से बचें। इस सप्ताह पारिवारिक सुख मध्यम रहेगा। लव पार्टनर से मेल-मुलाकात में दिक्कतें आ सकती हैं। संतान पक्ष से जुड़ी कोई समस्या आपकी चिंता का कारण बनेगी।
उपाय: रोजाना उगते हुए सूर्य को जल दें तथा ‘ॐ भास्कराय नम:’ मंत्र का जप करें।
कन्या राशि के लोगों के लिए यह हफ्ता मिश्रित फलदायी रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको बीते कुछ समय से चले आ रही परेशानियों से उबरने का अवसर प्राप्त होगा लेकिन सप्ताह के उत्तरार्ध तक एक बार फिर परिस्थितियां आपके प्रतिकूल होती नजर आएंगीं। इस सप्ताह आपको अपने किसी भी कार्य में लापरवाही बरतने से बचना चाहिए अन्यथा हाथ आई सफलता भी फिसल कर निकल सकती है। आपको अपने समर्पित भाव से प्रयास करने पर ही लक्ष्य की प्राप्ति संभव हो पाएगी।
हफ्ता के उत्तरार्ध अचानक से आपके खर्चों में वृद्धि देखने को मिलेगी। इस दौरान आपको छोटे-छोटे कार्यों को करने के लिए अधिक परिश्रम और भागदौड़ करनी पड़ सकती है। यदि आप भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की योजना बना रहे हैं तो कागज की अच्छी तरह से जांच कर लें और धन के लेनदेन में खूब सावधानी बरतें। व्यवसाय से जुड़े लोगों का मन कारोबारी की धीमी प्रगति के कारण थोड़ा निराश रहेगा। बाजार में अपनी साख को बनाए रखने की चिंता सताएगी। कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह प्रेम संबंध को लेकर कुछेक परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। परिजन आपके संबंध पर सवाल उठा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है।
उपाय: रोजाना भगवान श्री विष्णु की पूजा में तुलसी दल चढ़ाकर श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
तुला Weekly Horoscope
तुला राशि के लोगों को इस हफ्ता किसी भी कार्य में शार्टकट लेने अथवा नियमों का उल्लंघन करन से बचना चाहिए अन्यथा लाभ की जगह नुकसान होने की आशंका बनी रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में किसी कार्य विशेष को समयबद्ध तरीके से पूरा करने को लेकर मन परेशान रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में अपने उच्च अधिकारियों से अपेक्षित सहयोग और समर्थन कम मिल पाएगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में कार्यक्षेत्र में परिश्रम के अनुसार प्रोत्साहन अथवा प्रशंसा न मिलने के कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। भूमि-भवन अथवा पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद आपकी चिंता के कारण बन सकते हैं। इस दौरान किसी भी मामले को लेकर कोर्ट-कचहरी जाने की बजाय बातचीत के जरिए सुलझाना बेहतर रहेगा।
परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को मनचाही सफलता पाने के लिए सामान्य से कहीं ज्यादा परिश्रम करना होगा। तुला राशि के जातक इस सप्ताह वाहन सावधानी से चलाएं। यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान को लेकर विशेष सावधानी बरतें। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह ग्रहों की चाल आपके लिए शुभ नहीं कही जा सकती है। इस सप्ताह किसी विषय को लेकर परम प्रिय व्यक्ति के साथ अनबन हो सकती है। प्रेम संबंध में गलतफहमियां पैदा होने की आशंका रहेगी।
उपाय: रोजाना स्फटिक के श्री यंत्र की पूजा एवं श्री लक्ष्मी सहस्त्रनाम का पाठ करें।
वृश्चिक Weekly Horoscope
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए हफ्ता का पूर्वार्ध सामान्य फलदायी रहने वाला है। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों और अधीनस्थों के साथ बेहतर संबंध बनाए रखने का प्रयास करना चाहिए। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ लोगों के दिशा-निर्देश का पालन करते हुए अपने कार्य को समय पर पूरा करने का प्रयास करें अन्यथा आपको परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। यदि आप विदेश में करियर अथवा कारोबार आदि के लिए प्रयासरत हैं तो आपको इससे जुड़ी सफलता के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। इस सप्ताह कठिन परिश्रम और प्रयास के बावजूद कारोबार में मनचाही उन्नति और लाभ की प्राप्ति न होने पर मन में निराशा के भाव जग सकते हैं। कारोबार की दृष्टि से सप्ताह का उत्तरार्ध चुनौती भरा रह सकता है।
हफ्ता के दौरान आपको अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए इस सप्ताह किसी से ऐसा वादा न करें, जिसे पूरा करना आपके लिए कठिनाई का सबब बन जाए। प्रेम संबंध में आपसी विश्वास को बनाए रखना चुनौती भरा रह सकता है। किसी तीसरे व्यक्ति की दखलंदाजी से रिश्तों में खटास आ सकती है। जीवनसाथी की खराब सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा।
उपाय: रोजाना हनुमान जी को गुड़ और चना चढ़ाकर बजरंग बाण का पाठ करें।
धनु Weekly Horoscope
धनु राशि के लोगों के लिए यह हफ्ता गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह सोचे हुए अधिकांश समय पर मनचाहे तरीके से पूरे होते हुए नजर आएंगे। घर और बाहर दोनों जगह लोगों का समर्थन और सहयोग प्राप्त होगा। जिसके कारण आपके भीतर उत्साह और सकारात्मकता बनी रहेगी। इस सप्ताह सौभाग्य का साथ मिलने के कारण न सिर्फ आपको कार्यों में सफलता प्राप्त होगी बल्कि अटके हुए कार्य भी तेजी से पूरे होते हुए नजर आएंगे। सप्ताह के मध्य में सत्ता-सरकार से जुड़े प्रभावी लोगों के साथ संपर्क होगा। राजनीति एवं समाज से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह के उत्तरार्ध का समय अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। वित्तीय दृष्टि से यह पूरा सप्ताह आपके लिए उत्तम साबित रहने वाला है।
नौकरीपेशा लोगों की आय के नये स्रोत बनेंगे। पूर्व में किसी योजना में किए गये निवेश से लाभ होगा। स्थायी संपत्ति और वाहन सुख की प्राप्ति संभव है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: रोजाना भगवान श्री हरि को पीले पुष्प एवं पीली मिठाई चढ़ाकर श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
मकर Weekly Horoscope
मकर राशि के लोगों को इस हफ्ता इस प्रेरक वाक्य को हमेशा याद रखना होगा क्योंकि उन्हें जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करते समय तमाम तरह की अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। इस सप्ताह सोचे हुए कार्य समय पर न पूरे होने अथवा उसमें अड़चन आने से आपके भीतर झुंझलाहट और क्रोध की अधिकता देखने को मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों की जिम्मेदारियों में बदलाव होने की आशंका है। इस सप्ताह लोगों के साथ वाद-विवाद करने से बचें और यदि एक कदम पीछे करने पर दो कदम आगे जाने की संभावना बने तो ऐसा करने में बिल्कुल संकोच न करें। इस सप्ताह मकर राशि के जातकों के खर्चों में वृद्धि हो सकती है, जिसके कारण उनका बना-बनाया बजट गड़बड़ा सकता है।
यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो जोखिम भरे धन निवेश से बचें। यात्रा के दौरान अपने सामान का विशेष ख्याल रखें और किसी को सोच-समझकर ही धन उधार दें। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए मकर राशि के जातकों को अनावश्यक विवाद से बचते हुए लोगों के साथ विनम्रता से पेश आना चाहिए। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं अन्यथा अपयश मिलने की आशंका है।
उपाय: रोजाना पारद शिवलिंग की विधि-विधान से पूजा करें तथा मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।
कुंभ Weekly Horoscope
कुंभ राशि के लोगों के लिए हफ्ता की शुरुआत भले ही कुछेक दिक्कतों के साथ हो लेकिन उत्तरार्ध तक सब कुछ आपके अनुकूल होता नजर आएगा। ऐसे में किसी भी कार्य में यदि कोई समस्या आती है तो अपना आपा न खोएं और शांत मन से उसका समाधान खोजने का प्रयास करें। नौकरीपेशा लोगों पर इस सप्ताह के प्रारंभ में कामकाज का अतिरिक्त दबाव बना रह सकता है, लेकिन सुखद पहलू यह है कि उसे निबटाने में आपके अधीनस्थ और शुभचिंतक काफी मददगार साबित होंगे। व्यवसाय की दृष्टि से यह सप्ताह मिश्रित फलदायक रहने वाला है।
इस हफ्ता धन लाभ होने के साथ खर्च भी खूब होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। इस दौरान अचानक से लंबी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा सुखद एवं नये संपर्कों को बढ़ाने वाली साबित होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप अपने कारोबारी रणनीति में कुछेक बदलाव ला सकते हैं। हालांकि ऐसा करते समय अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल रहने वाला है। कठिन समय में संगी-साथी आपके लिए काफी मददगार साबित होंगे। लव पार्टनर के साथ प्रेम और विश्वास बना रहेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां कायम रहेंगी।
उपाय: रोजाना हनुमान जी की पूजा में चालीसा का सात बार पाठ करें।
मीन Weekly Horoscope
मीन राशि के लोगों के लिए यह हफ्ता काफी आपाधापी भरा रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत से ही आप पर कामकाज का अतिरिक्त दबाव बना रहेगा। इस हफ्ता आपको सोचे हुए कार्यों को समय पर मनचाहे तरीके से पूरा करने के लिए अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करने पड़ेंगे। मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह दूसरों पर निर्भर रहने की बजाय स्वयं अपने कार्यों को सही तरीके से करने का प्रयास करना उचित रहेगा। इस सप्ताह अपने समय और धन का प्रबंधन करके चलें और विलासिता की चीजों पर बेवजह खर्च करने से बचें, अन्यथा बाद में वित्तीय स्थिति डगमगा सकती है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए।
इस हफ्ता किसी भी कार्य में शार्टकट लेने अथवा नियम का उल्लंघन करने से बचें, अन्यथा बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। यदि आप बेरोजगार हैं तो आपको मनचाहे रोजगार प्राप्ति के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए मीन राशि के जातकों को दूसरों की भावनाओं की कद्र करते हुए लोगों के साथ विनम्रता से पेश आने की आवश्यकता बनी रहेगी। प्रेम संबंध में दिखावा करने से बचें।
उपाय: रोजाना भगवान श्री विष्णु जी की पूजा में गजेंद्र मोक्ष का पाठ करें।
नई दिल्ली। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (railway station) पर प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में भीड़ के कारण शनिवार रात अचानक भगदड़ मच गई। हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई। वहीं 12 घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। भारतीय रेलवे की तरफ से मृतक परिजनों की आर्थिक मदद की घोषणा की गई है। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित सभी प्रमुख हस्तियों ने मरने वालों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
शनिवार रात नई दिल्ली railway station के प्लेटफॉर्म नंबर 12, 13, 14, 15 और 16 पर भारी भीड़ के कारण यह हादसा हुआ। दिल्ली पुलिस ने 18 लोगों की मौत की पुष्टि की है जिनमें 14 महिलाएं हैं। एलएनजेपी अस्पताल में 15 और लेडी हार्डिंग अस्पताल में 3 लोगों को मृत घोषित किया गया।
बक्सर बिहार निवासी आहा देवी (79) , संगम विहार दिल्ली निवासी पिंकी देवी (41), सरिता विहार निवासी शीला देवी (50), बवाना दिल्ली निवासी व्योम (25), बिहार निवासी पूनम (40), बिहार निवासी ललिता देवी (35), मुजफ्फरपुर बिहार निवासी सुरुचि (11), समस्तीपुर बिहार निवासी कृष्णा देवी (40) समस्तीपुर बिहार निवासी विजय साह (15), वैशाली बिहार निवासी नीरज (12), नवादा बिहार निवासी शांति देवी (40), नवादा बिहार निवासी पूजा (8), भिवानी हरियाणा निवासी संगीता मलिक (34), महावीर एन्क्लेव निवासी पूनम (34), नांगलोई दिल्ली निवासी ममता झा (40), सागरपुर दिल्ली निवासी रिया सिंह (7), बिजवासन दिल्ली निवासी बेबी (24) और नांगलोई दिल्ली निवासी मनोज (47) के रूप में हुई है।
आर्थिक मदद की घोषणाभारतीय रेलवे ने मृतक परिजनों के लिए आर्थिक मदद की घोषणा की है। प्रत्येक मृतक परिजन को 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को ढाई लाख और मामूली रूप से जख्मी लोगों को एक-एक लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
राष्ट्रपति व PM ने जताया शोकराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मृतकों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए कहा- नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में लोगों की मौत के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।
PM मोदी ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए एक्स पर पोस्ट में लिखा- नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ से व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल शीघ्र स्वस्थ हों। अधिकारी उन सभी लोगों की सहायता कर रहे हैं जो इस भगदड़ से प्रभावित हुए हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पोस्ट में लिखा- दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों को हर संभव इलाज दिया जा रहा है। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा- नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से विनाशकारी खबर। रेलवे प्लेटफॉर्म पर भगदड़ के कारण लोगों की मौत से मैं बेहद दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना को हृदयविदारक बताते हुए एक्स पर लिखा- नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हादसे में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति, शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
दिल्ली
अचानक मची भगदड़
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में बीती देर हुए हादसे योगेश ने मिश्रा ने बताया कि उनकी ट्रेन प्लेटफार्म नंबर 15 में थी। एसी-2 की टिकट ली थी। लेकिन, भीड़ इतनी ज्यादा थी कि किसी भी बोगी में पैर रखने की जगह नहीं थी। सब लोग एक-दूसरे के ऊपर चढ़ रहे थे।
उन्होंने बताया कि रेल के बाथरूम में भी लोग भरे हुए थे।
कुछ ही दूरी पर खड़ी बिमला देवी ने बताया क उनके पति हार्ट के मरीज हैं। उन्हें आखिरी बार 10 बजे देखा था, उसके बाद से उनसे कोई संपर्क नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि न पुलिस सहयोग कर रही है न ही रेल प्रशासन। उन्होंने कहा कि वह तीन से चार चक्कर अस्पताल से लेकर यहां तक काट चुकी हैं। वह घबराकर कहती हैं कि कोई उनकी मदद करें। राकेश रावत ने बताया कि दिल्ली में रनहौला में रहते है। दो महीना पहले ही उन्होंने टिकट बुक करवाई थी। रात में वह परिवार के चार सदस्यों के साथ स्टेशन में आए थे। वह 14 नंबर प्लेटफार्म के पास खड़े थे, तभी अचानक से साै के करीब लाेग भागने लगे, लोग चिल्ला रहे थे, ट्रेन इस प्लेटफार्म में नहीं दूसरी जगह आनी वाली है। रावत ने बताया कि सिर्फ पांच मिनट के अंदर पूरी घटना हो गई। उन्होंने कई बच्चों को भगदड़ में नीचे गिरते हुए देखा था।
घटना के बाद इलाके की घेराबंदीनई दिल्ली स्टेशन पर भीड़ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता हादसे के बाद चारों तरफ अफरातफरी मच गई। जिस दौरान घटना हुई उस दौरान कई ट्रेन प्रयागराज की तरफ जाने वाली थी।
घटना से अनजान लोगों का स्टेशन पर आने का सिलसिला जारी था। लोगों की संख्या बढ़ने लगी, जिसे देखते हुए नई दिल्ली स्टेशन की ओर आने वाले सभी मार्ग को बंद कर दिया गया और वाहनों को स्टेशन पर आने से रोक दिया गया। ट्रेन में सवार नहीं होने वाले के साथ साथ कई लोग खुद ही भीड़ को देखते हुए स्टेशन से बाहर निकलने लगे।
कई लोगों की ट्रेन छूटी
नई दिल्ली स्टेशन पर भीड़ की वजह से कई लोगों की ट्रेन छूट गई। लोगों ने बताया कि उन्हें अन्य ट्रेन से अपने गंतव्य तक जाना था लेकिन भीड़ की वजह से वह प्लेटफार्म के भीतर नहीं जा पाए और उनकी ट्रेन छूट गई। लोगों ने बताया कि रस्ते बंद करने की वजह से वह यहां से वहां भटकते रहे।
Today’s horoscope: 16 फरवरी 2025। आज रविवार सूर्यदेव का वार है। ग्रह-नक्षत्र के साथ पंचांग की गणना के आधार पर राशिफल प्रस्तुत की जा रही है। आइए जानते हैं (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक राशिफल..
मेष Today’s horoscope
आज रविववार मेष राशि के लिए सितारे बताते हें कि, आज आप अपने व्यवसाय में मिलने वाले लाभ से प्रसन्न रहेंगे। आज आप कई पारिवारिक अटके कार्यों को पूरा कर पाएंगे। लेकिन आपके परिवार के बढ़ते खर्च आज आपको चिंतित कर सकते हैं। आज आप अपने व्यवसाय के लिए कुछ नई योजनाएं शुरू कर सकते हैं। कुछ सामाजिक कार्यों में भी आपकी सहभागिता बढेगी। आपका जीवनसाथी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है। आपके घर मित्रों का आगमन भी आज होगा। धार्मिक यात्रा का भी कार्यक्रम बन सकता है।
वृष Today’s horoscope
वृषभ राशि के लोगों के लिए आज रविववार का दिन उत्साहवर्धक रहेगा। आप आज किसी सामाजिक और राजनीतिक कार्य में सहभागी बन सकते हैं। आज आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं। आज आपको कोई मूल्यवान वस्तु भी मिल सकती है। प्रॉपर्टी के काम में आपको आज सफलता मिलेगी। आज आपको परिवार के सदस्यों से सहयोग मिलेगा। आज आप जीवनसाथी के साथ मिलकर घर की साज सज्जा पर भी ध्यान देंगे। किसी शौक को पूरा कर पाने से आपको खुशी होगी।
मिथुन Today’s horoscope
मिथुन राशि के लिए आज रविववार सितारे बताते हैं कि आपके मन में आज काम और कारोबार को लेकर कई तरह के विचार आते रहेंगे। और आप रचनात्मक कार्यों में भी भाग लेंगे। आज आप अपने कार्यस्थल में कुछ बदलाव भी कर सकते हैं। परिवार के कुछ जरूरी काम को निपटाने के लिए आपको धन और समय दोनों ही खर्च करना होगा। बच्चों के साथ आप आज मनोरंजक समय बिता सकते हैं। मन पसंद भोजन मिलने से आपको आज खुशी होगी। लव लाइफ में आपके आज रोमांस बना रहेगा।
कर्क Today’s horoscope
आज रविववार कर्क राशि के लिए का दिन अनुकूल रहेगा। आप आज दिन पहला भाग रिलैक्स होकर बिताएंगे। आपको परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी सामाजिक और राजनीतिक कार्य में भी आज आप भाग ले सकते हैं। आज आप अपने कुछ अधूरे कार्यों को भी पूरा कर पाएंगे। शाम का समय आज आप अपने जीवनसाथी को बाहर घुमाने ले जा सकते हैं, इससे आपके रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा और आपके बीच किसी बात को लेकर तनाव है तो वह भी दूर होगा। बिजनेस करने वाले जातकों की कमाई आज अच्छी रहेगी। दोस्तों के साथ आप आज पार्टी मनोरंजन भी कर सकते हैं।
आज रविववार सिंह राशि के लिए सितारे बताते हैं कि आज आप अपने कुछ पारिवारिक कार्यों की वजह से व्यस्त रहेंगे। संतान की शिक्षा संबंधी कार्यों में भी आज आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। आज आपके शत्रु आपके कार्यों में बाधा उत्पन्न करने की भरपूर कोशिश कर सकते हैं। लेकिन आप बुद्धि और समझदारी से स्थिति को संभालने में सफल रहेंगे। आज आपको अपने ससुराल पक्ष से भी लाभ और सम्मान मिलता नजर आ रहा है। आपके आस-पड़ोस में किसी से कोई विवाद उत्पन्न होता है, तो आपको उसमें पड़ने से बचना होगा।
कन्या Today’s horoscope
आज रविववार कन्या राशि के जातकों के लिए सितारे बताते हैं कि आपके परिवार में आज शुभ और मांगलिक कार्य का संयोग बनेगा। परिवार के सदस्य आपस में बैठकर किसी पारिवारिक मुद्दे का हल निकालने का प्रयास करेंगे। आपको आज भाई बहनों से लाभ और सहयोग मिलेगा। लेकिन आपको आज माता की सेहत का ध्यान रखना होगा। आप कोई नया कारोबार शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा।
horoscope
तुला Today’s horoscope
आज रविववार तुला राशि के लिए का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। आप आज कई अटके कार्यों को पूरा कर पाएंगे। संतान की शिक्षा और स्वास्थ्य पर भी आपको आज ध्यान देने की जरूरत है। आपको आज जीवनसाथी से सहयोग और लाभ मिलेगा। जमीन जायदाद से संबंधित कोई मुद्दा है तो आज उसका समाधान हो सकता है। आपको आज किसी संबंधी की ओर से खुशखबरी मिलेगी। कोई महत्वपूर्ण काम जो आपका अटक रहा था वह पूरा होगा। सगे संबंधियों से मिलने का भी संयोग बन सकता है। आज शाम के समय आप किसी धार्मिक आयोजन में भी हिस्सा ले सकते हैं।
वृश्चिक Today’s horoscope
आज रविववार का दिन वृश्चिक राशि के लिए अनुकूल रहेगा। आप आज कई लाभदायक अवसर पाएंगे। दिन के पहले भाग में आज आप परिवार के साथ सुकून के पल बिताना चाहेंगे। जबकि दिन में आज कुछ सामाजिक और पारिवारिक मुद्दों को सुलझाने में व्यस्त हो सकते हैं। आपकी पहचान का दायरा बढ़ेगा और आपको कुछ वरिष्ठ लोगों से सहयोग मिलेगा। अगर परिवार में कोई सदस्य विवाह योग्य है तो आज उसके लिए कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। लव लाइफ के मामले में भी आज का दिन आपका अनुकूल रहेगा। प्रेमी के साथ शाम का वक्त रोमांटिक बीतेगा।
धनु Today’s horoscope
आज रविववार धनु राशि के लिए सितारे बताते हैं कि, आज आपको व्यावसायिक मामलों में सावधान और सतर्क रहना होगा। काम और कारोबार में आज आप किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करेंगे तो यह नुकसान में रहेंगे। आज परिवार के सदस्यों के साथ आपको सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम और तालमेल बना रहेगा। किसी मित्र या संबंधी सहयोग आपको भावुक कर सकता है। महिलाओं को आज ससुराल के बड़ों से लाभ मिल सकता है।
मकर Today’s horoscope
मकर राशि के लिए आज रविववार सितारे बताते हैं कि, आज आप अपने पारिवारिक कार्यों के साथ किसी सामाजिक कार्य में भी आगे आएंगे। परिवार में लोग आपकी बातों को मानेंगे और आपको सम्मान देंगे। यदि आपके बच्चे के विवाह से संबंधित कोई समस्या है, तो आप अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की मदद से इसे हल कर सकते हैं। कारोबार के मामले में आज का दिन मकर राशि के लिए अच्छा रहेगा। जो लोग किराना या वस्त्रों के कारोबार से जुड़े हुए हैं उनको आज विशेष रूप से लाभ मिलेगा। पिता से आपको आज किसी विषय पर सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। पड़ोसियों से कहासुनी होने की आशंका है, इसलिए आज ऐसा कुछ भी न करें जिससे कहासुनी हो।
कुंभ Today’s horoscope
आज रविववार कुंभ राशि के लोगों के लिए का दिन लाभदायक रहेगा। किसी काम के सिलसिले में की गई आपकी यात्रा आज लाभदायक रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और खान-पान का ध्यान रखें। अगर आपने साझेदारी में कोई व्यवसाय करते हैं तो वह आज आपको अच्छा लाभ दे सकता है। जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेंगे तो आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। आपको आज वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से खुशियां मिलेंगी। आपके घर आज किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको कोई अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है।
मीन Today’s horoscope
आज रविववार मीन राशि के जातक कारोबार में लाभ पाएंगे। आप आज कोई साहसिक कदम उठाकर भी लाभ पा सकते हैं। आपको आज किसी समस्या का समाधान दोस्तों के सहयोग से मिल सकता है। आपका अपने जीवनसाथी के साथ आपसी तालमेल बना रहेगा। माता से भी आपको आज स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। किसी धार्मिक और सामाजिक कार्य में भी आप आज भाग ले सकते हैं। सितारे कहते हैं कि आज आप अपने किसी परिचित की मदद के लिए आगे आएंगे इससे आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। भौतिक सुख साधनों की आप आज खरीदारी कर सकते हैं।
16 फरवरी 2025 Ank Jyotish शनिवार: अंक ज्योतिष को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा
अंक 1 Ank Jyotish
आज रविवार का दिन मौज मस्ती और मनचाहे काम करने में बितेगा। इससे रोजमर्रा की थकान भरी दिनचर्या से राहत मिलेगी। आर्थिक मामलों महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। मेहनत के अनुरूप शुभ परिणाम मिलेंगे।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- गुलाबी
अंक 2 Ank Jyotish
आज रविवार कारोबार में कुछ अड़चनें और परेशानियां आ सकती हैं। बिजनेस में जल्दबाजी में लिया फैसला गलत हो सकता है। असमंजस की स्थिति में परिवार की सलाह लेना उचित रहेगा। मार्केटिंग संबंधी कामों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- बैंगनी
अंक 3 Ank Jyotish
आज रविवार नकारात्मक विचारों पर काबू रखें, वरना आपकी मन:स्थिति प्रभावित हो सकती है। बच्चों की खर्चीली प्रवृत्ति पर अंकुश रखना जरूरी है। भावुकता की बजाए व्यवहारिक नजरिया रखें। लोग आपका गलत फायदा उठा सकते हैं।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- लाल
अंक 4 Ank Jyotish
आज रविवार कुछ बदलाव जरूर होंगे। जो आपके लिए फायदेमंद होंगे। सभी कार्य आपके अनुसार होंगे, लेकिन तुनकमिजाजी से बचें। स्वयं को सुपीरियर न समझें। दूसरों की बातों को भी महत्व दें।
आज रविवार आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत होगी। जमीन-जायदाद से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यर्थ की चिंता और निराशा समाप्त होगी। सरकारी कार्यों के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। नई नौकरी के ऑफर मिलने की संभावना है।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग-ग्रे
अंक 6 Ank Jyotish
आज रविवार कार्यक्षेत्र में अप्रत्याशित बदलाव संभव हैं। आईटी, मीडिया, बैंकिंग और कंसल्टिंग सेक्टर्स के लोग नई जिम्मेदारियां निभा सकते हैं। ऑफिस की राजनीति या गलतफहमी से सतर्क रहें। सोच-समझकर निर्णय लें।
शुभ अंक-19
शुभ रंग-नारंगी
अंक 7 Ank Jyotish
आज रविवार जीवन में शांति बनी रहेगी और आय में सुधार होता रहेगा। कुछ अच्छा और बड़ा होने की संभावना है। स्थायी संपत्ति में वृद्धि के संकेत हैं। दोपहर में आपको सावधान रहना होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक- 29
शुभ रंग-सफेद
अंक 8 Ank Jyotish
आज रविवार यात्रा होने की संभावना है, जो लाभदायक रहेगी। व्यापार में विशेष सफलता मिलने की संभावना है। नौकरी के काम से घर से बाहर रहना पड़ सकता है। प्रेमी से भावनात्मक सहयोग मिलेगा और वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा।
शुभ अंक- 26
शुभ रंग-नीला
अंक 9 Ank Jyotish
आज रविवार सोचे हुए काम समय पर पूरे होने से उत्साह महसूस होगा। लोगों का सहयोग मिलेगा। नकारात्मक बात को छोड़ने का संकल्प करें। इससे आप भविष्य संबंधी उपलब्धियां हासिल करेंगे। बड़े लोगों का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा।
Aaj Ka Panchang 16 February 2025: आज लाल वस्त्र व धन का दान बहुत ही पुण्यदायी होता है। इससे कष्ट समाप्त व धन आगमन तथा शुभता का आगमन होगा। Aaj Ka Panchang ब्रम्ह मुहूर्त में सूर्य को जल अर्पित करने से अखण्ड पुण्य की प्राप्ति होगी। आज हो सके तो रूद्राभिषेक करें। आज गायत्री मंत्र का जप भी बहुत पुण्यदायी होगा।
आज का पंचांग 16 फरवरी 2025
संवत—पिङ्गला विक्रम संवत 2081
माह-फाल्गुन,कृष्ण पक्ष,चतुर्थी
पर्व-परम पुण्यदायी फाल्गुन चतुर्थी,रविवार व्रत
दिवस -रविवार
सूर्योदय-07:05am
सूर्यास्त-6:06pm
नक्षत्र- हस्त
चन्द्र राशि – कन्या,स्वामी ग्रह -बुध
सूर्य राशि- कुम्भ,स्वामी ग्रह-शनि
करण- बव 01:05 pm तक तत्पश्चात बालव
योग- धृति 08:08 am तक
Aaj Ka Panchang
आज के शुभ मुहूर्त
अभिजीत-12:15pm से 12:58 pm तक
विजय मुहूर्त-02:25pm से 03:27pm तक
गोधुली मुहूर्त–06:24pm से 07:21pm तक
ब्रम्ह मुहूर्त-4:03m से 05:08am तक
अमृत काल-06:04am से 07:46am तक
निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:47से 12:25 तक रात
संध्या पूजन-06:21 pm से 07:09pm तक
दिशा शूल-पश्चिम दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं।,यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।
अशुभ मुहूर्त- राहुकाल – सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक
Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025 : रायपुर. Chhattisgarh के नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ने जीत का परचम लहराया है. 10 के 10 नगर निगमों में BJP ने कांग्रेस को मात देकर महापौर की कुर्सी पर कब्जा किया है. रायपुर में 15 साल बाद Congress का किला ढहा दिया गया है. यहां BJP महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की है. उन्होंने करीब एक लाख 46 हजार वोट से कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे को मात दी है.
जानें कहां-कौन कितने वोट से जीते
Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025
रायपुर नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – दीप्ति दुबे
BJP महापौर प्रत्याशी – मीनल चौबे
कौन कितने वोट से आगे – एक लाख 46 हजार वोट से भाजपा की जीत
दुर्ग नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – प्रेमलता साहू
BJP महापौर प्रत्याशी – अल्का बाघमार
रिजल्ट – 67 हजार वोट से भाजपा की जीत
कोरबा नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – उषा तिवारी
BJP महापौर प्रत्याशी – संजू देवी
रिजल्ट – 52,000 वोट से भाजपा की जीत
अंबिकापुर नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – अजय तिर्की
BJP महापौर प्रत्याशी – मंजूषा भगत
रिजल्ट – 11,063 वोट से भाजपा की जीत
बिलासपुर नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – प्रमोद नायक
BJP महापौर प्रत्याशी – पूजा विधानी
कौन कितने वोट से आगे – 66,179 वोट से भाजपा की जीत
राजनांदगांव नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – निखिल द्विवेदी
BJP महापौर प्रत्याशी – मधुसूदन यादव
कौन कितने वोट से आगे – 41 हजार से अधिक मतों से भाजपा की जीत