09 april Ank Jyotish का अंक ज्योतिष: जानें बुधवार का लक्की नंबर और शुभ रंग

09 april Ank Jyotish अंक ज्योतिष बुधवार को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अंक ज्योतिष यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा

अंक 1 Ank Jyotish

बुधवार आज आप अपने काम में अधिक आत्मविश्वास और सफलता की ओर अग्रसर होंगे। आपको कुछ नए अवसर मिल सकते हैं, जिनसे आपकी स्थिति में सुधार होगा। अपने कार्यों में नए दृष्टिकोण अपनाएं और धैर्य बनाए रखें। यह समय आपको नए प्रयोग करने और अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ने का है।

शुभ अंक- 52

शुभ रंग- सिल्वर

अंक 2 Ank Jyotish

बुधवार आज आपको अपनी भावनाओं पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। यह समय आपके रिश्तों में सामंजस्य बनाने और आंतरिक शांति पाने का है। आज आपके मन में कई विचार आ सकते हैं, लेकिन किसी निर्णय पर पहुंचने से पहले सोच-समझकर कदम उठाएं।

शुभ अंक- 22

शुभ रंग- ग्रे

अंक 3 Ank Jyotish

बुधवार आज आपके जीवन में विकास और संभावनाओं के नए दरवाजे खुल सकते हैं। यह समय नई शुरुआत करने और अपने प्रयासों को दिशा देने का है। अपने विचारों को व्यक्त करने के लिए यह अच्छा समय है, खासकर अगर आपको कुछ नया शुरू करना हो। आपके कार्यों में रचनात्मकता और सकारात्मकता का प्रभाव रहेगा।

शुभ अंक-12

शुभ रंग- हरा

अंक 4 Ank Jyotish

बुधवार आज यह दिन आपको स्थिरता और संगठित तरीके से काम करने की प्रेरणा देगा। हालांकि, कामकाजी मोर्चे पर कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन मेहनत और समर्पण से आप इन्हें पार कर सकते हैं। आपके प्रयासों में सफलता मिलेगी, लेकिन इसके लिए कड़ी मेहनत जरूरी है।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- क्रीम

अंक 5 Ank Jyotish

बुधवार आज आपको अपनी सोच और विचारों को अच्छे से व्यक्त करने का अवसर मिलेगा। यह समय व्यापारिक दृष्टिकोण से बेहतर रहेगा और आपके सामाजिक दायरे में भी वृद्धि हो सकती है। यदि आप किसी यात्रा पर जाने का सोच रहे हैं, तो यह समय उसके लिए अनुकूल हो सकता है

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- पीला

अंक 6 Ank Jyotish

बुधवार आज दिन आपके लिए सामंजस्यपूर्ण और शांति से भरा हुआ समय रहेगा। यह समय आपके परिवार और दोस्तों के साथ संबंधों को बेहतर बनाने का है। आप सामाजिक रूप से सक्रिय रहेंगे और दूसरों की मदद करने की भावना आपके भीतर होगी। अपने संबंधों में सामंजस्य बनाए रखें और दूसरों से सकारात्मक संबंध बनाए रखें।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- गोल्डन

देवी मंदिर में जब मौत से बाहर निकला बैगा, लोग थर-थर कांपे!

अंक 7 Ank Jyotish

बुधवार आज आपके मन में कई विचार आ सकते हैं और आप आत्मनिरीक्षण कर सकते हैं। यह समय किसी पुरानी समस्या को हल करने या अपने दृष्टिकोण को बदलने का हो सकता है। मानसिक शांति और ध्यान पर फोकस करें, ताकि किसी भी चुनौती का सही तरीके से सामना कर सकें।

शुभ अंक- 27

शुभ रंग- वॉइलेट

अंक 8 Ank Jyotish

बुधवार आज आपको अपने कार्यों में कठिनाई और चुनौतियों का सामना हो सकता है। हालांकि, आपका साहस और संयम आपको सफलता की ओर ले जाएगा। आपके काम में स्थिरता और अनुशासन की आवश्यकता है। इस समय अपने कार्यों में धैर्य रखें और अपनी योजनाओं पर कार्य करें।

शुभ अंक- 14

शुभ रंग- लाल

अंक 9 Ank Jyotish

बुधवार आज आपको मानसिक और शारीरिक रूप से ऊर्जावान महसूस होगा। आपके कार्यों में गति आएगी और आप अपने लक्ष्यों की ओर तेजी से बढ़ सकते हैं। हालांकि, कभी-कभी आपको अपने ऊर्जा स्तर को नियंत्रित करने की आवश्यकता होगी ताकि आप किसी भी अति-जोशीले फैसले से बच सकें।

शुभ अंक- 12

शुभ रंग- लेमन

महासमुंद, ट्रेलर में लगी आग, ड्रायवर जिंदा जला दर्दनाक मौत, कंडक्टर लापता

महासमुंद। सराईपाली रायपुर नेशनल हाइवे 53 पर एक बड़ी दुघर्टना घटी। तुमगांव थाना अंतर्गत कोडार बांध0 के पास एक ट्रेलर पुलिया से टकराकर अनियंत्रित हो गया, इसके बाद ट्रेलर भीषण आग लग गई. आग की लपटें इतनी तेज थी कि ट्रेलर पूरी तरह जलकर खाक हो गया. वहीं घटना में ट्रेलर चालक की जलकर मौत हो गई है, जबकि सह चालक की स्थिति का अब तक पता नहीं चल पाया है.

जानकारी के मुताबिक, ट्रेलर ओडिशा से रायपुर की ओर जा रहा था और उस पर दो JCB मशीन लदी हुई थी. हादसा इतना भयानक था कि ट्रेलर पूरी तरह से आग की लपटों में घिर गया. आग इतनी भीषण थी कि किसी को ट्रेलर के पास जाने का भी साहस नहीं हुआ. हादसे के आधे घंटे बाद तक भी मौके पर फायर ब्रिगेड नहीं पहुंच पाई थी, जिससे आग पर काबू नहीं पाया जा सका. हालांकि पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच चुका है और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहा है.

देवी मंदिर में जब मौत से बाहर निकला बैगा, लोग थर-थर कांपे!

यहां देखें वीडियो

RAID 2 TRAILER: थियेटर हिलाने आ रहा अजय देवगन का रेड 2, पांच डायलॉग, शानदार ट्रेलर रीलिज

RAID 2 TRAILER: अजय देवगन की फिल्म रेड का सीक्वल आने वाला है, जिसका टीजर भी आ चुका है। फैंस इस फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जो फाइनली आउट हो गया है।  ‘रेड 2’ का शानदार ट्रेलर कुछ मिनटों पहले ही आउट हुआ है और आते ही इंटरनेट पर छा गया है। अजय देवगन इस बार रितेश देशमुख के घर रेड डालने वाले हैं और इस बार उनके सामने रितेश भी पूरी तैयारी के साथ खड़े हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि कौन इस बार चक्रव्यू से बचकर निकल पाता है। वाणी कपूर की एक छोटी-सी झलक ट्रेलर में देखने को मिली है। आइए देखते हैं कि ‘रेड 2’ ट्रेलर में क्या खास हैं और इसके डायलॉग भी कितने दमदार हैं।

‘रेड 2’ का ट्रेलर आउट

अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म ‘रेड’ के सीक्वल का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और अब फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाने के लिए मेकर्स ने ‘रेड 2’ का धमाकेदार ट्रेलर जारी कर दिया है। ट्रेलर की शुरुआत अजय देवगन से होती है, जो दरवाजा खटखटाते हैं और बोलते हैं- दरवाजा खोलो… दादा मनोहर भाई के नाम पर वारंट है। तब नौकर बोलता है, ये शस्त्रधारी देख रहे हो। तब अजय बोलते हैं, बाहर सरकारी कर्मचारी देख रहे हो। अजय देवगन मूवी में अमय पटनायक का किरदार निभा रहे हैं और दादा मनोहर भाई के रोल में रितेश देशमुख हैं।

यहां देखें ट्रेलर-

रेड 2’ के 5 धांसू डायलॉग

अजय देवगन की ‘रेड 2’ के ट्रेलर में 5 धांसू डायलॉग हैं, जो थियेटर में लोगों को सीटी बजाने पर मजबूर कर देंगे। अजय देवगन और रितेश देशमुख की फिल्म ‘रेड 2’ के ट्रेलर में 5 धांसू डायलॉग्स सुनने को मिले हैं, जो फिल्म देखने पर लोगों को मजबूर कर रहे हैं।

मैं पूरी महाभारत हूं।

तुम्हारी सत्ता का सूरज अब डूबने वाला है।

हर बेईमान के दिन गिने-चुने होते हैं।

जब कानून का डर खत्म हो जाए, तो समझो अराजकता करीब है।

सच की राह में मुश्किलें तो आती हैं, लेकिन जीत हमेशा सच की होती है।

देवी मंदिर में जब मौत से बाहर निकला बैगा, लोग थर-थर कांपे!

ट्रेलर में छा गए रितेश देशमुख

‘रेड 2’ के ट्रेलर आ गया है, जिसमें रितेश देशमुख काफी शानदार लग रहे हैं। अजय देवगन पर रितेश अपने धाकड़ अदांज में भारी पड़ते दिख रहे हैं। रितेश को विलेन के रोल में पहले भी कई फिल्मों में लोगों ने पसंद किया है और अब लग रहा है कि वो ‘रेड 2’ में भी विलेन के किरदार से रितेश देशमुख फैंस के दिलों में अपना डंका बजाने वाले हैं।

देवी मंदिर में जब मौत से बाहर निकला बैगा, लोग थर-थर कांपे!

आंखों-देखी: चैत्र नवरात्र 2025 समाप्त हो चुका है। लेकिन, रोंगटे खड़े करने वाले एक दृश्य इस नवरात्र में देखने को मिला। दरअसल, सभी देवी मंदिरों में ज्योत कलश जलाई गई। हम बात करने जा रहे हैं छत्तीसगढ़ के एक देवी मंदिर की जहां 115 ज्योत जलाई गई। नवरात्र के आखिरी दिन में यहां एक ऐसी घटना घटी जिसे सुनकर आप भी सहम जाएंगे।

एक छोटा सा 20/30 की कमरा जहां सिर्फ एक दरवाजा लोहे की लगी है। ज्योत के दौरान इस कमरे में 10 मिनट भी रूकना संभव नहीं था। ऐसे में  मुख्य बैगा का सहायक बैगा दिए में तेल डालने अंदर प्रवेश किया। अज्ञातवश कहें कि मुख्य बैगा बाहर से दरवाजा का कुंडी चढ़ा दिया। बता दें, इस दौरान मंदिर परिसर में भागवत का कार्यक्रम चल रहा था। कमरे के भीतर फंसे सहायक बैगा बाहर निकलने दरवाजा पीट रहा था, लेकिन माइक और बाक्स की वजह से लोगों को सुनाई नहीं दिया। कमरे के भीतर फंसे बैगा को सांस लेने में परेशानी हो रही थी।

दरवाजा के नीचे भाग में सांस लेकर अपने आप को बचाने का प्रयास कर रहा था। बाहर निकलने का हर कोशिश उसके सामने फेल साबित हो रहा था। अंतत: बाहर बैठे एक श्रद्धालु की नजर दरवाजें पर पड़ी। और आनन-फानन में उसे बाहर निकाला गया। यह दृश्य दिल-दहलाने वाली थी, उक्त सहायक बैगा पसीने से लथपथ था, मूंह से आवाज नहीं निकल रहा था, डरा हुआ था। लोगों ने उसे पानी पिलाया, तब कही सांस में सांस आई। मां देवी की कृपा से एक बड़ी घटना टल चुकी। लेकिन, इस सबक को सबकों याद रखना चाहिए। यह आंखों देखी होने के साथ कमरे में फंसे हुए बैगा के कथन अनुसार लिखी गई है।

Chhattisgarh barish Alert: छत्तीसगढ़ में आज गड़गड़ाहट के साथ बारिश का अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ का रहेगा असर

रायपुर। Chhattisgarh के मौसम में अगामी कुछ दिनों में बदलाव होने के संकेत मिल रहे हैं। जिससे कुछ गर्मी से राहत मिलने का अनुमान है. एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 08 अप्रैल को प्रदेश में प्रवेश कर रहा है, इसके प्रभाव से रायपुर, बस्तर, दुर्ग व बिलासपुर संभागों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. साथ ही, प्रदेश के कुछ भागों में वज्रपात व अंधड़ के चलते तापमान में थोड़ी गिरावट का अनुमान है.

चक्रवाती परिसंचरण का विस्तार

उत्तर-पूर्व झारखंड में 1.5 किमी ऊंचाई तक फैला चक्रीय परिसंचरण, पूर्वी बिहार से छत्तीसगढ़ तक 1.5 किमी ऊंचाई तक विस्तारित द्रोणिका और मध्य महाराष्ट्र से कर्नाटक तक 0.9 किमी ऊंचाई तक फैली दूसरी द्रोणिका राज्य के मौसम को प्रभावित कर रही हैं. ये परिसंचरण प्रणाली आगामी विक्षोभ के साथ मिलकर मौसम में अस्थिरता ला सकती हैं.

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव

08 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ के कारण Chhattisgarh  रायपुर, बस्तर, दुर्ग व बिलासपुर संभागों के पूर्वी जिलों में हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है. इसके साथ ही एक–दो स्थानों पर वज्रपात और अंधड़ चलने की भी संभावना जताई गई है, जिससे स्थानीय तौर पर तेज हवा के झोके महसूस हो सकते हैं.

पटपरपाली में मनाया गया स्वच्छता श्रमदान के साथ भाजपा स्थापना दिवस

तापमान का पूर्वानुमान

07 अप्रैल को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 41.4°C और अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 18.9°C दर्ज किया गया. आगामी 08–10 अप्रैल के दौरान अधिकतम तापमान में 2–3°C की वृद्धि होने का अनुमान है, जिसके बाद तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा. रायपुर में 08 अप्रैल को अधिकतम तापमान लगभग 41°C और न्यूनतम लगभग 25°C रहने की संभावना है.

राजधानी रायपुर में मौसम

वहीं, Chhattisgarh  रायपुर शहर में 08 अप्रैल को आकाश मुख्यतः साफ रहेगा. दिन का अधिकतम तापमान करीब 41°C और रात का न्यूनतम तापमान करीब 25°C के आसपास रहने का पूर्वानुमान है. हल्की हवा के साथ कहीं–कहीं गरज-चमक और छींटे पड़ने की संभावना बनी रहेगी. वहीं, प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहा और कोई वर्षा दर्ज नहीं हुई, जिससे मिट्टी व पेड़-पौधों में अतिरिक्त नमी नहीं आई.

पटपरपाली में मनाया गया स्वच्छता श्रमदान के साथ भाजपा स्थापना दिवस

बागबाहरा। भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस 6अप्रैल एवं छत्तीसगढ़ शासन विष्णुदेव सरकार द्वारा “सुशासन तिहार 2025” 8 अप्रैल से हर ग्राम पंचायत में मनाया जाएगा। इसी तारतम्य में आज ग्राम पंचायत पटपरपाली में माननीय पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू जी के आतिथ्य में ग्राम पंचायत पटपरपाली सरपंच लता कमलेश टाण्डेय की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस 6 अप्रैल के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे सर्वप्रथम स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के  “स्वच्छता श्रमदान” के तहत ग्राम एवं पंचायत भवन, स्कूल प्रांगण में सरपंच, उपसरपंच, पंचो, महिला समूह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि ने अपना श्रमदान कर साफ सफाई किये।

स्थापना दिवस 6अप्रैल
स्थापना दिवस 6अप्रैल

भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू जी ने भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी एवं  अटल बिहारी वाजपेयी जी को धूप दीप जलाकर माल्यार्पण कार्यक्रम का आरंभ किया गया। अपने उदबोधन में पूर्व सांसद  जी भाजपा के संघर्ष एवं विकास को बताए साथ ही आजादी के लड़ाई में क्षेत्र की महत्ता पर प्रकाश डाला गया। साथ ही करहिडीह सरपंच रामेश्वर साहू जी को गमछा पहना कर विधिवत भाजपा की सदस्यता दिलाई। कार्यक्रम का संचालन एवं व्यवस्था पटपरपाली सोसायटी अध्यक्ष कमलेश कुमार  टाण्डेय जी ने की।

स्थापना दिवस 6अप्रैल
स्थापना दिवस 6अप्रैल

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नर्रा जनपद सदस्य लोचन राम पटेल जी, सम्हर जनपद सदस्य तारकेश्वरी पटेल जी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष पिलेश्वर पटेल जी, मण्डल अध्यक्ष रूपेश साहू जी, करहिडीह सरपंच रामेश्वर साहू जी, बिहारी सिन्हा जी, सुरित साहू जी, लक्ष्मन साहू जी, ज्वाला प्रसाद दुबे जी, उपसरपंच चैतराम साहू जी, पंच श्रीमती थलेश्वरी साहू जी, हवन्त साहू जी, हेमलता साहू जी, मुकेश गुप्ता जी, सुनीता साहू जी,  रामचन्द्र यादव जी, कल्पना तिवारी जी, धानबाई साहू जी, कांतिबाई साहू जी, मोहन साहू जी, गमला यादव जी, प्रेमलता साहू जी, राजू तिवारी जी, चेतन साहू जी, संजय साहू जी,सुमित यादव जी एवं बहुआत संख्या में महिला समूह एवं ग्रामीण जन उपस्थित हुए।

Aaj Ka Rashifal 08 April: इन्हें आज मिलेगी अच्छी खबर, धन का होगा लाभ

Aaj Ka Rashifal 08 April: आज मंगंलवार 08 अप्रैल 2025 कामदा एकादशी जानिए आज चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए आज का राशिफल

मेष (Aaj Ka Rashifal)

मंगलवार आज का दिन आपके लिए उत्साह और नई ऊर्जा से भरपूर रहेगा। आप किसी नए प्रोजेक्ट या काम की शुरुआत कर सकते हैं। आपकी मेहनत और दृढ़ निश्चय आपको सफलता दिलाएंगे, लेकिन ध्यान रखें कि जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।

वृषभ (Aaj Ka Rashifal)

मंगलवार आज परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का अच्छा अवसर मिलेगा। यह दिन घरेलू मामलों और रिश्तों को मजबूत करने के लिए उपयुक्त है। अपने करीबी लोगों के साथ संवाद में खुलापन रखें।

08 april Ank Jyotish का अंक ज्योतिष: जानें मंगलवार का लक्की नंबर और शुभ रंग

मिथुन (Aaj Ka Rashifal)

आज मंगलवार आपका मानसिक दृष्टिकोण आज मजबूत रहेगा। आपके विचार स्पष्ट होंगे, जिससे कार्यों को गति मिलेगी। ध्यान रखें कि दूसरों की राय का सम्मान करें और जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।

कर्क (Aaj Ka Rashifal)

मंगलवार आज अपने वित्तीय मामलों पर ध्यान देने का दिन है। अगर आप अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने की दिशा में काम कर रहे हैं, तो यह दिन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। कोई बड़ा निवेश करने से पहले अच्छी तरह से सोचें।

सिंह (Aaj Ka Rashifal)

मंगलवार आज आपका आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा। सामाजिक और पेशेवर जीवन में आपकी पहचान बनी रहेगी। आप अपनी योजनाओं को एक कदम और आगे बढ़ाने में सफल होंगे, लेकिन किसी भी काम में जल्दबाजी से बचें।

कन्या (Aaj Ka Rashifal)

मंगलवार आज मानसिक शांति की आवश्यकता है। आपको खुद के लिए समय निकालने और अपनी भावनाओं को समझने की जरूरत हो सकती है। किसी पुराने रिश्ते में तनाव को सुलझाने के लिए यह एक अच्छा दिन है।

तुला (Aaj Ka Rashifal)

आज मंगलवार आपके सामाजिक दायरे में आज हलचल होगी। यह दिन नई दोस्ती या साझेदारी बनाने के लिए उपयुक्त है। सहयोग और टीमवर्क से आपको सफलता मिलेगी। अपनी बातों को स्पष्ट रूप से रखें।

वृश्चिक (Aaj Ka Rashifal)

मंगलवार आज कार्यक्षेत्र में आपको कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। यह आपकी मेहनत और समर्पण का परिणाम हो सकता है। यदि आप कुछ नया सीखने के लिए तैयार हैं, तो यह अवसर आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

धनु (Aaj Ka Rashifal)

मंगलवार आज आप ज्ञान प्राप्ति के लिए प्रेरित हो सकते हैं। किसी नई यात्रा या अध्ययन में रुचि हो सकती है। आपका मन आज खुला रहेगा और आप नई चीजें सीखने के लिए तैयार रहेंगे। किसी मित्र से नई जानकारी मिल सकती है।

मकर (Aaj Ka Rashifal)

मंगलवार आज आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। शारीरिक और मानसिक दोनों ही दृष्टिकोण से खुद को स्वस्थ रखने का प्रयास करें। किसी भी तरह के तनाव से बचने के लिए ध्यान और योग करना फायदेमंद रहेगा।

कुंभ (Aaj Ka Rashifal)

मंगलवार आज किसी समूह के साथ मिलकर काम करने से आपको फायदा हो सकता है। टीमवर्क और सहयोग से आपके कार्य में सफलता आएगी। किसी पुराने प्रोजेक्ट को खत्म करने का यह सही समय है।

मीन (Aaj Ka Rashifal)

मंगलवार आज आपके लिए व्यक्तिगत विकास का दिन है। आप अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करेंगे और अपनी योजनाओं को अमल में लाने की दिशा में कदम बढ़ाएंगे। अपने विचारों को सकारात्मक रखें और आत्मविश्वास बनाए रखें।

08 april Ank Jyotish का अंक ज्योतिष: जानें मंगलवार का लक्की नंबर और शुभ रंग

08 april Ank Jyotish अंक ज्योतिष मंगलवार को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अंक ज्योतिष यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा

अंक 1 Ank Jyotish

मंगलवार आज का दिन आपके लिए लाभ के अवसरों से भरा है। आपको कुछ नई जानकारी मिल सकती है, जो आपके लिए फायदेमंद होगी। कुछ नए रोमांटिक अवसर भी मिल सकते हैं। उम्मीदें और सपने साकार करने का समय है।

शुभ अंक-12

शुभ रंग- हरा

अंक 2 Ank Jyotish

मंगलवार आज प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अपने शिक्षक का पूर्ण सहयोग रहेगा। वैवाहिक जीवन में चल रही पुरानी नोक-झोंक का अंत होगा। योग और व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करना फायदेमंद होगा। बिजनेस में उचित परिणाम मिलेंगे।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- गोल्डन

अंक 3 Ank Jyotish

मंगलवार आज बिजनेस में हल्का-फुल्का उतार-चढ़ाव रहेगा। नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आपक किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करेंगे। हालांकि सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को पढ़ाई पर अतिरिक्त समय देना पड़ेगा। कोई भी अहम निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- गुलाबी

Aaj Ka Panchang 2025: आज कामदा एकादशी, जानें शुभ मुहूर्त, भद्रा समय, राहुकाल, दिशाशूल

अंक 4 Ank Jyotish

मंगलवार आज स्वास्थ्य में चल रही सभी परेशानियां दूर होंगी। व्यापार में सहकर्मी आपकी प्रशंसा करेंगे। निवेश के लिए आपको नए अवसर मिल सकते हैं, इससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। शिक्षा को लेकर लापरवाही न करें।

शुभ अंक- 11

शुभ रंग- भूरा

अंक 5 Ank Jyotish

मंगलवार आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ रहेगा। आप मेहनत के बल पर अच्छा मुकाम हासिल करने में कामयाब होंगे। सिंगल लोगों के जीवन में किसी की एंट्री होने की संभावना है। बिजनेस में नई पहल के लिए समय शुभ रहेगा। आप किसी नए मकान के खरीदारी की योजना बना सकते हैं।

शुभ अंक-19

शुभ रंग-नारंगी

अंक 6 Ank Jyotish

मंगलवार आज का दिन आपके लिए कई मुश्किलों का समाधान निकालने वाला रहेगा। आपको कोई बड़ा पद भी मिलने की भी संभावना है। वहीं जो लोग विदेश यात्रा के लिए अप्लाई कर रहे थे, तो कुछ अपडेट मिल सकता है। पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं।

शुभ अंक – 6

शुभ रंग – गुलाबी

अंक ज्योतिष
अंक ज्योतिष Ank Jyotish

अंक 7 Ank Jyotish

मंगलवार आज अपनी रोजी-रोजगार में बदलाव की सोच रहे थे आपको बेहतर अवसर प्राप्त हो सकते हैं। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। व्यापार और नौकरी को लेकर यात्राएं काफी करनी पड़ सकती हैं।

शुभ अंक-10

शुभ रंग- लाल

अंक 8 Ank Jyotish

मंगलवार आज कोई पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद खड़ा हो सकता है। निवेश में सावधानी बरतें। आपकी साख और प्रतिष्ठा में कमी हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। परिवार में सदस्यों से कुछ आपसी मतभेद होने से दूरियां आ सकती हैं।

शुभ अंक- 19

शुभ रंग- बैंगनी

अंक 9 Ank Jyotish

मंगलवार आज नौकरीपेशा लोगों को कोई अच्छा पद मिलने से आज उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी नए काम को करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा अवश्य करें।

शुभ अंक- 90

शुभ रंग- सफेद

Aaj Ka Panchang 2025: आज कामदा एकादशी, जानें शुभ मुहूर्त, भद्रा समय, राहुकाल, दिशाशूल

Aaj Ka Panchang, 08 April 2025: आज मंगलवार को कामदा एकादशी व्रत आज के  दिन भगवान विष्णु के साथ साथ हनुमानजी की पूजा का भी विधान है. इस दिन चैत्र शुक्ल एकादशी तिथि, अश्लेशा नक्षत्र, शूल योग, कर्क राशि का चंद्रमा है. मंगलवार को भगवान विष्णु को तुलसी अर्पित करें और हनुमानजी को चोला अर्पित करें. आज के पंचांग से जानते हैं सूर्योदय, चंद्रोदय, शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल आदि.

आज का पंचांग, 8 अप्रैल 2025 Aaj Ka Panchang, 08 April 2025:

आज की तिथि- एकादशी – 09:12 पी एम तक, फिर द्वादशी तिथिआज का नक्षत्र- अश्लेशा – 07:55 ए एम तक, फिर मघाआज का करण- वणिज – 08:32 ए एम तक, विष्टि – 09:12 पी एम तकआज का योग- शूल – 06:11 पी एम तक, फिर गण्डआज का पक्ष- शुक्ल पक्षआज का दिन- मंगलवारचंद्र राशि- कर्क उपरांत सिंह

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 06:04 ए एमसूर्यास्त- 06:44 पी एमचन्द्रोदय- 02:45 पी एमचन्द्रास्त- 04:07 ए एम, अप्रैल 09

कामदा एकादशी 2025 पूजा मुहूर्त – सुबह 4 बजकर 33 मिनट से 7 बजकर 44 मिनट तक.

कामदा एकादशी 2025 पारण – 9 अप्रैल को सुबह 5 बजकर 21 मिनट से 7 बजकर 7 मिनट तक

आज के शुभ योग और मुहूर्त 9 अप्रैल 2025

ब्रह्म मुहूर्त: 04:33 ए एम से 05:19 ए एमअभिजीत मुहूर्त: 11:59 ए एम से 12:49 पी एमविजय मुहूर्त: 02:30 पी एम से 03:21 पी एमगोधूलि मुहूर्त: 06:42 पी एम से 07:05 पी एमअमृत काल: 06:13 ए एम से 07:55 ए एमसर्वार्थ सिद्धि योग: 06:04 ए एम से 07:55 ए एमरवि योग: 06:04 ए एम से 07:55 ए एम

आज के अशुभ मुहूर्त 8 अप्रैल 2025

दुष्टमुहूर्त: 08:35 ए एम से 09:26 ए एमराहु काल: 03:34 पी एम से 05:09 पी एमयमघण्ट: 10:16 ए एम से 11:07 पी एमयमगण्ड: 09:14 ए एम से 10:49 ए एमगुलिक काल: 12:24 पी एम से 01:59 पी एमभद्रा: 08:32 ए एम से 09:12 पी एमदिशाशूल- उत्तर

वरिष्ठ पत्रकार डॉ नीरज गजेंद्र बता रहे हैं, सनातन परंपरा के उजाले में उभरती मानव कल्याण की दिशा

Weekly Horoscope 7 से 13 April : इस हफ्ता इन राशि के लोगों का खुलेगा किस्मत का द्वार, मिलेगी अच्छी खबर

Weekly Horoscope 7 से 13 April : इस हफ्ता इन राशि के लोगों का खुलेगा किस्मत का द्वार, मिलेगी अच्छी खबर

Weekly Horoscope 7 April 2025 to 13 April 2025: अप्रैल 2025 का नया सप्ताह शुरू होने वाला है. नया सप्ताह आपके लिए क्या खास लेकर आ रहा है? जानें अपनी राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह – प्रेम, करियर, सेहत और आर्थिक स्थिति पर क्या होगा प्रभाव

मेष Weekly Horoscope

मेष राशि के लोगों को इस हफ्ता अपनी सेहत, संबंध और कामकाज को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही करने से बचना चाहिए। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आप अपने कार्यालय में सावधान होकर कार्य करें। और अपने काम को पूरे मनोयोग के साथ करें अन्यथा आपको बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। इस पूरे सप्ताह आपको अपने खानपान और दिनचर्या पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत रहेगी अन्यथा आपको अनिद्रा अथवा पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। सेहत संबंधित समस्याओं को इग्नोर करने पर आपका काम भी प्रभावित होने की आशंका बनी रहेगी। ऐसे मे किसी भी शारीरिक पीड़ा का समय पर इलाज कराएं।

यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो हफ्ता की शुरुआत में आपको मंदी का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आमदनी में रुकावटें आ सकती हैं। इस दौरान आपके उत्साह और आत्मविश्वास में कुछ कमी देखने को भी मिल सकती है। अचानक से आए कुछ बड़े खर्च आपकी चिंता का कारण बन सकते हैं। प्रेम संंबंध में दिखावे अथवा उतावलेपन से बचें। अपने से वरिष्ठ की किसी भी सलाह को इग्नोर न करें और लोगों के बेवजह के विवाद में न पड़ें।

उपाय: रोजाना देवी दुर्गा की पूजा में चालीसा का पाठ करें।

वृषभ Weekly Horoscope

वृषभ राशि के लोगों के लिए यह हफ्ता औसत फलदायी रहने वाला है। इस सप्ताह आपको अपने कामकाज के सिलसिले अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। सप्ताह के पूर्वार्ध में भूमि-भवन अथवा पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद आपकी चिंता का कारण बनेंगे। इस दौरान स्वजनों से अपेक्षाकृत सहयोग और समर्थन न मिल पाने आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। आय सीमित और खर्च की अधिकता के कारण आपका बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को मनचाहा लाभ कमाने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास की जरूरत बनी रहेगी।

हफ्ता के उत्तरार्ध में अचानक से लंबी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा थकान भरी और अपेक्षा से कम फलदायी साबित होने पर मन में निराशा बनी रहेगी। यदि आप विदेश में उच्च शिक्षा अथवा कारोबार के लिए प्रयासरत हैं तो आपको इससे संबंधित चीजों में सफलता पाने के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। किसी रिश्तेदार या परिवार के साथ विवाद होने के कारण आपको मानसिक तनाव बना रहेगा। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ आगे बढ़ें और सामाजिक मर्यादा का ख्याल रखें।

उपाय: रोजाना स्फटिक के शिवलिंग की पूजा एवं चालीसा का पाठ करें।

मिथुन Weekly Horoscope

मिथुन राशि के लोगों यदि इस हफ्ता अपने कार्य को योजनाबद्ध तरीके से समय पर करने का प्रयास करते हैं तो उन्हें अपेक्षा से अधिक सफलता और लाभ की प्राप्ति संभव है। ऐसे में इस सप्ताह आपको किसी भी कार्य को पूरे मनोयोग के साथ करते हुए हाथ आए अवसर का पूरा लाभ उठाना चाहिए। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपना बेस्ट देने का पूरा प्रयास करना चाहिए। ऐसा करने पर आपको अपने सीनियर से प्रशंसा के साथ बड़ी पद अथवा जिम्मेदारी मिल सकती है।

हफ्ता के मध्य में संतान से जुड़ी किसी बड़ी चिंता के दूर होने पर आप राहत की सांस लेंगे। इस दौरान आपको करियर और कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। यदि आप लंबे समय से अपनी रोजी-रोजगार में बदलाव की सोच रहे थे आपको बेहतर अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इस पूरे सप्ताह आपका व्यवसाय उत्तम चलेगा। यदि आप नौकरी करते हैं तो भी समय पूरी तरह से आपके पक्ष में है।

सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक कहीं से धन लाभ के योग बनेंगे। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद दूर होंगे। प्रभावी लोगों के साथ संपर्क बढ़ेंगे। सत्ता-सरकार से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

उपाय: रोजाना देवी दुर्गा की पूजा में दुर्गा स्तोत्र का प्रतिदिन पाठ करें।

कर्क Weekly Horoscope

कर्क राशि के लोगों के लिए यह हफ्ता सप्ताह मिश्रित फलदायी है। इस सप्ताह आपको किसी भी व्यक्ति अथवा कार्य आदि को लेकर नकारात्मक धारणा बनाने से बचना चाहिए। समस्याएं घर-परिवार से जुड़ी हों अथवा करियर-कारोबार से, आपको उनसे भागने की बजाय डंटकर मुकाबला करना होगा। सप्ताह की शुरुआत में नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको अपने सीनियर और जूनियर से अपेक्षाकृत कम सहयोग मिल पाएगा। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। हफ्ता के मध्य में कामकाज के सिलसिले में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस दौरान आपके भीतर शारीरिक एवं मानसिक थकान बनी रहेगी।

इस दौरान अचानक से किसी बड़े खर्च आ जाने के कारण आपका बना बनाया बजट बिगड़ सकता है। जरूरतों को पूरा करने के लिए उधार लेने तक की नौबत आ सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपके भीतर आलस्य की अधिकता रह सकती है। इस दौरान छात्रों का मन पढ़ाई-लिखाई से उचट सकता है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। स्वजनों के साथ आपके रिश्ते कभी नरम तो कभी गरम रह सकते हैं। प्रेम संबंध में दिखावे से बचें और इससे जुड़े निर्णय सोच-समझ कर लें।

उपाय: रोजाना पारद शिवलिंग की पूजा एवं शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।

सिंह Weekly Horoscope

सिंह राशि के लोगों के लिए यह हफ्ता करियर-कारोबार के लिए शुभता और लाभ लिए हुए है लेकिन संबंधों की दृष्टि से थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में करियर-कारोबार के सिलसिले में की जाने वाली यात्रा अत्यंत ही शुभ एवं लाभप्रद साबित होगी। यदि आप लंबे समय से बेरोजगार चल रहे थे और रोजी-रोजगार के लिए प्रयासरत हैं तो इस सप्ताह के अंत तक आपको इससे जुड़ी शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। वहीं पहले से कार्यरत लोगों को उनके परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में किसी धर्म स्थान की यात्रा अथवा धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। इस दौरान स्वजनों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। किसी प्रिय व्यक्ति से लंबे समय बाद मेल-मुलाकात के योग बनेंगे।

हफ्ता के उत्तरार्ध में आपको अचानक कहीं से धन लाभ होने के योग बनेंगे। यदि आपने पूर्व में किसी योजना अथवा व्यवसाय आदि में निवेश किया था तो इस सप्ताह आपको उससे खासा लाभ होने की संभावना है। सिंह राशि के जातकों को अपने रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करना उचित रहेगा। यदि आपसे कोई नाराज चल रहा है तो आपको स्वयं पहल करते हुए संवाद के जरिए सारे विवाद दूर करने का प्रयास करना चाहिए।

उपाय: रोजाना सूर्यदेव की साधना और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

कन्या Weekly Horoscope

कन्या राशि के लोगों के लिए यह हफ्ता मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आपको किसी भी कार्य में सफलता पाने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में भूमि-भवन से जुड़े विवाद को सुलझाने के लिए आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस सप्ताह किसी भी कार्य को सावधानी के साथ करें तथा जल्दबाजी से बचें। विशेष तौर पर वाहन सावधानी से चलाएं अन्यथा चोट लगने की आशंका बनी रहेगी। कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह लोगों के प्रति ईमानदार रहने का प्रयास करना चाहिए। इस सप्ताह किसी प्रिय व्यक्ति का भरोसा न तोड़ें और स्वजनों की भावनाओं की कद्र करते हुए उनके साथ समर्पित भाव के साथ बने रहें, अन्यथा वर्षों से बने-बनाए संबंधों में दरार आ सकती है अथवा वे टूट भी सकते हैं।

यदि आप कारोबार से जुड़े हैं तो अपना धन जोखिम भरी योजना में लगाने से बचें। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से कुछेक बड़े खर्च आ सकते हैं। इस दौरान घर की मरम्मत अथवा किसी वरिष्ठ व्यक्ति की बीमारी पर आपको बड़ी धनराशि खर्च करनी पड़ सकती है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को मनचाही सफलता पाने के लिए सामान्य विद्यार्थियों के मुकाबले कहीं ज्यादा परिश्रम की आवश्यकता रहेगी। लव अथवा लाइफ पार्टनर के साथ संवाद बनाए रखें।

उपाय: रोजाना चीटियों को आटा डालें तथा पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

तुला Weekly Horoscope

तुला राशि के लोगों जातकों के लिए यह हफ्ता अत्यंत ही शुभ और लाभप्रद रहने वाला है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय पर मनमुताबिक तरीके से पूरे होते हुए नजर आएंगे। यदि आप बीते कुछ समय से संतान से जुड़ी किसी समस्या को लेकर जूझ रहे थे तो इस सप्ताह उसका समाधान निकल आएगा। परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य विशेष की मदद से पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद दूर होंगे। करियर-कारोबार में आपके द्वारा किए प्रयास और परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए बीते सप्ताह के मुकाबले यह सप्ताह काफी शुभ एवं लाभप्रद साबित होगा।

हफ्ता के उत्तरार्ध आपको अचानक से कहीं धन लाभ होने की संभावना बनेगी। इस दौरान आप कोई नया कारोबार शुरू कर सकते हैं अथवा किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से लाभदायी योजना से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में लंबी दूरी या फिर कहें विदेश यात्रा आदि के योग बन सकते हैं। यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का प्रस्ताव रखना चाह रहे हैं तो इस सप्ताह ऐसा करने पर बात बन सकती है। पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध और भी ज्यादा प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

उपाय: रोजाना श्रीयंत्र की पूजा और श्री सूक्त का पाठ करें।

वृश्चिक Weekly Horoscope

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए यह हफ्ता मिश्रित फलदायी रहने वाला है। इस सप्ताह करियर-कारोबार आदि में किसी भी प्रकार का शार्टकट लेने अथवा नियम कानून का उल्लंघन करने से बचें अन्यथा लाभ की जगह नुकसान झेलना पड़ सकता है। वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह लोगों के साथ वाद-विवाद करने से बचना चाहिए। हफ्ता की शुरुआत में परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की खराब सेहत आपकी चिंता का कारण बनेगी। इस दौरान घर-परिवार में किसी बात को लेकर होने वाली कलह भी कष्ट का कारण बनेगा। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपको इस पूरे सप्ताह कार्यक्षेत्र में अपनी उच्च अधिकारियों और अधीनस्थ के बेहतर तालमेल बनाकर चलने की आवश्यकता बनी रहेगी।

इस हफ्ता वृश्चिक राशि के लोगों को परिस्थितियों से घबराकर पलायन करने अथवा हताश निराश होने से बचना चाहिए। अपने भीतर धैर्य और संयम बनाए रखें तथा अपने आत्मबल को कमजोर न होने दें अन्यथा आपके विरोधी आप पर हावी होने का प्रयास करेंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों को पूरे सप्ताह धन के लेनदेन में सावधानी अपेक्षित रहेगी। प्रेम-प्रसंग में उतावलेपन से बचें तथा बेवजह का दिखावा न करें। सुखमय वैवाहिक जीवन जीने के लिए अपने बिजी शेड्यूल में से कुछ समय जीवनसाथी के लिए निकालें तथा उसकी भावनाओं की कद्र करें।

उपाय: रोजाना हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।

धनु Weekly Horoscope

धनु राशि के लोगोंके लिए यह हफ्ता गुडलक लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत में किसी प्रभावी व्यक्ति से मेल-मुलाकात होने की संभावना बनेगी। जिसकी मदद से भविष्य में लाभप्रद योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। यदि आप लंबे समय से बेरोजगार चल रहे हैं तो इस हफ्ता आपको करियर-कारोबार से जुड़ बड़ा अवसर प्राप्त हो सकता है। सप्ताह के मध्य में सत्ता-सरकार से जुड़े कार्य किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से पूरे होंगे। धनु राशि के जातक इस सप्ताह अपने कार्य को पूरे मनोयोग के साथ बेहतर तरीके से करेंगे, जिसका उन्हें सकारात्मक फल और लाभ भी प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों की तरक्की के योग बनेंगे। आय के नये स्रोत बनेंगे और संचित धन में वृद्धि होगी।

इस हफ्ता आपको सुंदर वस्तुएं और खूबसूरत पर्सनालिटी वाले लोग आकर्षिक करेंगे। विपरीत लिंगी व्यक्ति के प्रति आपका आकर्षण बढ़ेगा। मित्रता प्रेम संबंध में तब्दील हो सकती है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से पूरा सप्ताह अनुकूल रहने वाला है। भाई-बहनों का सहयोग समर्थन मिलेगा। पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध में आ रही दिक्कतें किसी शुभचिंतक की मदद से दूर होंगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। परिवार संग हंसी-खुशी समय बिताने के मौके मिलेंगे।

उपाय: रोजाना केसर का तिलक लगाएं और पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मकर Weekly Horoscope

मकर राशि के लोगों को इस हफ्ता अपनी वाणी और व्यवहार पर बहुत ज्यादा नियंत्रण रखने की आवश्यकता रहेगी क्योंकि इसी से आपकी बात बन और बिगड़ सकती है। सप्ताह की शुरुआत में आपका मन किसी अनजान चिंता को लेकर ग्रसित रहेगा। इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपको बेवजह की चीजों में उलझाने की कोशिश कर सकते हैं। किसी दूसरे की गलती का खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है। मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह करियर-कारोबार से जुड़ा कोई फैसला क्रोध में आकर अथवा भावनाओं में बहकर लेने से बचना चाहिए। किसी नये काम की शुरुआत करने अथवा किसी बड़े निर्णय को लेने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें।

इस हफ्ता अपने कागजी कार्य को समय पर निबटाएं अन्यथा बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह हफ्ता मिश्रित फलदायी है। सप्ताह के पूर्वार्ध में ही किसी बात को लेकर जीवनसाथी के साथ मतभेद अथवा तकरार होने की आशंका रहेगी। पूरे सप्ताह पारिवारिक वातावरण तनावपूर्ण रहने की आशंका है। प्रेम संबंध को बेहतर बनाए रखने के लिए लव पार्टनर पर किसी भी प्रकार का भावनात्मक दबाव बनाने से बचें।

उपाय: रोजाना भगवान शिव की पूजा में रुद्राष्टकं का पाठ करें।

कुंभ Weekly Horoscope

कुंभ राशि के लोगों के लिए यह हफ्ता काफी उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस सप्ताह किसी व्यक्ति विशेष से बहुत ज्यादा अपेक्षाएं पालने की बजाय अपने कार्य को अपने दम पर करने का प्रयास करें अन्यथा समय पर समर्थन और सहयोग न मिल पाने पर मानसिक कष्ट मिल सकता है। कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने क्रोध और वाणी नियंत्रण रखने की बहुत ज्यादा आवश्यकता रहेगी। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं और अपनी पदोन्नति अथवा मनचाहे स्थान पर ट्रांस्फर के लिए प्रयासरत हैं तो आपको इसके लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा।

हफ्ता के मध्य में मौसमी बीमारी के प्रति सतर्क रहें तथा खान-पान एवं दिनचर्या सही रखें। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध में जरा ज्यादा ही भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस दौरान अपने उच्च अधिकारियों के साथ बात-व्यवहार करते समय सावधानी रखें अन्यथा बेवजह आप उनके गुस्से का शिकार हो सकते हैं। धनोपार्जन के लिए कड़ी मेहनत और प्रयास करने होंगे। हालांकि जीवन के कठिन समय में आपके शुभचिंतक काफी मददगार साबित होंगे। आपके परिजन एवं प्रियजन आपको भावनात्मक सहारा देते हुए कठिन समय से उबरने में आपकी मदद करेंगे। घरेलू महिलाओं का अधिकांश समय धार्मिक कार्यों में बीतेगा।

उपाय: रोजाना हनुमान जी की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें।

मीन Weekly Horoscope

मीन राशि के लोगों के लिए यह हफ्ता मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह मीन राशि के जातकों पर अचानक से घर और कार्यक्षेत्र से जुड़ी बड़ी जिम्मेदारियों का पहाड़ गिर सकता है। जिसे निभाने के लिए आपको अधिक परिश्रम और प्रयास करने होंगे। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो काम के बोझ से परेशान होने की बजाय धैर्यपूर्वक चीजों को एक-एक करके निबटाएं तथा अपने सहयोगियों से मदद मांगने में किसी प्रकार का संकोच न करें। यदि आप इन दिनों आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं तो आपको आर्थिक परेशानियों का हल धैर्य एवं शांति से खोजना होगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह के पूर्वार्ध का समय चुनौती भरा रह सकता है। इस दौरान उन्हें बाजार में अपनी साख को बचाए रखने के लिए अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है।

यदि आप किसी जगह से पेमेंट आने की उम्मीद संजोए बैठे हैं तो उसमें अड़चन आ सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय आपकी सेहत और संबंध की दृष्टि से थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। इस दौरान मौसमी बीमारी के प्रति सतर्क रहें तथा स्वजनों के साथ सकारात्मक व्यवहार बनाए रखें। परिवार से जुड़ा कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले बड़े-बुजुर्गों की राय लेना न भूलें।

उपाय: रोजाना भगवान श्री विष्णु को पीला चंदन एवं पीला पुष्प अर्पित करके नारायण कवच का पाठ करें।