Aaj Ka Rashifal 06 April: महा नवमी को इन राशियों  के लिए आज खास, जानें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 06 April: आज रविवार 5 अप्रैल 2025 को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। जानिए आज चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए आज का राशिफल।

मेष Aaj Ka Rashifal

बिगड़े हुए काम बनेंगे. वाहन आदि क्रय विक्रय का अवसर मिलेगा. लंबी यात्रा अनुकूल रहेगी. नव निर्माण की योजना कार्य रूप लेगी. कार्य क्षेत्र में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा. व्यापार में किए गए कुछ परिवर्तन लाभकारी सिद्ध होंगे. नौकरी में उच्च अधिकारी के निकटता का लाभ मिलेगा. किसी बड़े प्रोजेक्ट की कमान आपको मिल सकती है. शासन सतना का सहयोग मिलेगा. आप किसी मनोरम स्थल की सैर पर जाएंगे. परिवार में आया तनाव समाप्त होगा.

वृष Aaj Ka Rashifal

भूमि संबंधी कार्य में आ रही बाधा सरकारी मदद से दूर होगी. व्यापार में परिश्रम अत्यधिक करना पड़ेगा. नौकरी में अधीनस्थ से कारण मतभेद हो सकते हैं. किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है राजनीति में जनमानस का सहयोग मिलेगा. सोच समझकर नीति निर्धारण करें. बनी बात बिगड़ सकती हैं. चोरी का भय एवं भ्रम बना रहेगा. किसी अन्य के कार्य की जिम्मेदारी मिलना आपके लिए सर दर्द साबित होगी. माता पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा. वाहन कुछ तकलीफ दे सकता है. राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सहभागिता करने का अवसर प्राप्त होगा.

मिथुन Aaj Ka Rashifal

संतान पक्ष से सहयोग मिल सकता है. अध्ययन में मन कम लगेगा. किसी पुराने मित्र से शुभ समाचार प्राप्त होगा. नौकरी में नए मित्र बनेंगे. व्यापारिक स्थिति में सुधार होगा. कला, अभिनय की दुनिया में जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त होगी. राजनीति के क्षेत्र में विश्वास स्थापित होगा. यात्रा में अपने कीमती सामान का विशेष ख्याल रखें. परिवार में किसी बाहरी व्यक्ति के कारण तनाव उत्पन्न हो सकता है. कोर्ट कचहरी के मामले में पैरवी ठीक से करें. अन्यथा हानि उठानी पड़ सकती है.

कर्क Aaj Ka Rashifal

शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त होगी. कारावास से मुक्ति मिलेगी. व्यापारिक स्थिति में सुधार आएगा. राजनीति में विरोधी परास्त होगा. नौकरी में उच्च अधिकारी की निकटता का लाभ मिलेगा. किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी मिलने से समाज में मान एवं प्रतिष्ठा बढ़ेगी. कार्य क्षेत्र में नौकर चाकर का सुख बढ़ेगा. किसी मांगलिक कार्य का आमंत्रण प्राप्त होगा. वाहन सुख में वृद्धि होगी. बेरोजगारों को रोजगार मिलने के अवसर प्राप्त होंगे. घर में नए मेहमान के आगमन से हर्षोल्लाह होगा.

सिंह Aaj Ka Rashifal

कार्य क्षेत्र में आने वाली समस्याओं का गंभीरता पूर्वक समाधान करने के लिए तैयार रहें. घबराए नहीं. महत्वपूर्ण कार्य में संघर्ष करने के पश्चात सफल होंगे. विरोधी पक्ष आपकी कमजोरी लाभ उठाने की कोशिश करेगा. अपनी कार्य शैली में सकारात्मक परिवर्तन की कोशिश करें. भूमि,भवन ,वाहन आदि के कार्य में संलग्न लोगों को कई स्रोतों से लाभ मिलेगा. राजनीति में आपको महत्वपूर्ण पद से हटाया जा सकता है. यात्रा में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. व्यापार में कार्य क्षेत्र में कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है.

कन्या Aaj Ka Rashifal

कोई महत्वपूर्ण समाचार मिलेगा. किसी महत्वपूर्ण कार्य की बाधा सरकारी मदद से दूर होगी. परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. सजने संवारने, श्रृंगार आदि में रुचि अधिक रहेगी. व्यापार में नए सहयोगी बनेंगे. राजनीति में पद एवं प्रतिष्ठा बढ़ेगी. परिवार में उत्पन्न हुए मतभेद शांत होंगे. दूर देश से किसी प्रियजन का घर आगमन होगा. यात्रा में मनोरंजन का लुफ्त उठाएंगे. संबंध में सुधार होगा. उच्च अधिकारी का वरदहस्त रहेगा. वरिष्ठ प्रियजन का सहयोग एवं सानिध्य प्राप्त होगा.

06 April Ank Jyotish: रविवार महा नवमी को जानें आपका लकी नंबर और शुभ रंग

तुला Aaj Ka Rashifal

कोई महत्वाकांक्षा पूर्ण हो सकती है. नौकरी में उच्च अधिकारी के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी. व्यापार में नए प्रयोग लाभकारी सिद्ध रहेंगे. बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा. राजनीति में आपकी कार्यक्रम एवं नेतृत्व की चर्चा होगी. नौकरी में पदोन्नति का शुभ समाचार मिलेगा. शेयर, लॉटरी,दलाली ,सट्टा कार्यों में संलग्न लोगों को यकायक बड़ी सफलता मिलेगी. ससुराल पक्ष से मनोवांछित उपहार प्राप्त होंगे. कला ,विज्ञान ,शिक्षा आदि क्षेत्र से जुड़े लोगों को सरकारी योजना का लाभ मिलेगा. विदेश यात्रा के योग हैं. देश के अंदर लंबी यात्रा पर जा सकते हैं. वाहन खरीदने की पुरानी इच्छा पूर्ण हो सकती है.

वृश्चिक Aaj Ka Rashifal

शासन सत्ता से जुड़े लोगों को नवीन एवं महत्वपूर्ण कार्य मिल सकते हैं. पैतृक धन संपत्ति मिलने की बाधा किसी वरिष्ठ परिजन के हस्तक्षेप से दूर होगी. कृषि कार्य में मित्रों व परिजनों का सहयोग मिलेगा. किसी प्रियजन को लेकर कोई शुभ समाचार मिलेगा. नवीन व्यापार शुरू करने की योजना सफल होगी. राजनीतिक क्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा. खेल की दुनिया में आपका सितारा बुलंद होगा. कार्य क्षेत्र में अधीनस्थ एवं उच्च अधिकारियों से सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा. न्याय के क्षेत्र से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण सफलता एवं आत्म सम्मान मिलेगा. विद्यार्थियों की विद्या अध्ययन में अभिरुचि रहेगी.

धनु Aaj Ka Rashifal

कार्य क्षेत्र में अत्यधिक व्यस्तता रहेगी. नौकरी में आपको महत्वपूर्ण पद से हटाया जा सकता है. राजनीति में पार्टी बदलने से पहले खूब सोच विचार कर निर्णय लें. व्यापार में लाभ एवं उन्नति से अधिक अवसर प्राप्त होंगे. व्यापार में किए गए परिश्रम का फल प्राप्त होगा. सहयोगियों के साथ मिलजुल का कार्य करने से लाभ होगा. कार्य क्षेत्र में दूसरों को अपनी कमजोरी का पता न चलने दें. लोग आपकी कमजोरी का लाभ उठा सकते हैं. अपने व्यवहार अच्छा बना कर रखें. जो भी बोलें. सोच समझकर बोलें. लंबे समय से रुके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं. मेहनत करने से भाग्य साथ देगा. अनुशासन की ओर प्रवृत्ति बढ़ेगी. बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत लोगों को अपने देश से कहीं दूर जाना पड़ सकता है. अनावश्यक तर्क वितर्क से बचें.

मकर Aaj Ka Rashifal

अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है. किसी प्रियजन के दूर जाने के कारण मन दुखी रहेगा. परिवार में अनजान व्यक्ति पर अत्यधिक विश्वास न करें. अन्यथा धोखा हो सकता है. नौकरी में कोई भी ऐसा कार्य न करें. जिससे आपको अपमानित होना पड़े. दूर देश से किसी प्रियजन का कुछ चिंताजनक समाचार आ सकता है. कार्य क्षेत्र में कठिन परिश्रम करना पड़ेगा. घर अथवा व्यवसायिक स्थल की साज सज्जा पर अत्यधिक ध्यान रहेगा. आयात निर्यात के कार्यों में विदेश सेवा से जुड़े लोगों को यकायक बड़ी सफलता हाथ लग सकती है. राजनीति में विरोधियों से सावधान रहें. वह आपको षड्यंत्र रचकर किसी मुसीबत में डाल सकते हैं. नौकरी में स्थान परिवर्तन संभव है.

कुंभ Aaj Ka Rashifal

दिन आपके लिए सुख एवं लाभदायक रहेगा. कार्य क्षेत्र में कठिन परिश्रम करने पर उसका अनुकूल फल भी प्राप्त होगा. अपनी सोच को सकारात्मक रखें. वाणी पर नियंत्रण रखें. किसी को कटु वचन ना कहें. महत्वपूर्ण कार्यों में सोच समझकर निर्णय लें. सहोदर भाई बहनों के साथ मिलकर कोई कार्य करने से लाभ होने की संभावना है. साहित्य ,संगीत,गायन, कला, नृत्य आदि में रुचि उत्पन्न होगी. आप इस क्षेत्र में अपनी आजीविका की तलाश भी करेंगे. संपत्ति के क्रय विक्रय के लिए आज का दिन सामान्यतः शुभ रहेगा. इस संबंध में प्रयासरत रहने से सफलता होगी. इसके लिए ऋण लेने की भी संभावना है. अपनी बुरी आदतों को दूर करने का प्रयास करें. विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त करने हेतु विशेष प्रयास करने होंगे. तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी.

मीन Aaj Ka Rashifal

पूजा आराधना में अत्यधिक समय व्यतीत होगा. आज कार्य क्षेत्र में कुछ छोटी-छोटी समस्या उत्पन्न होती रहेंगी. अपनी समस्याओं को अधिक ना बढ़ने दें. उनका शीघ्र समाधान करने का प्रयास करें. मित्रों के साथ साझेदारी में कोई कार्य न करें. अपने बलबूते पर ही कार्य करें. बहुराष्ट्रीय कंपनियों में नौकरी तलाश रहे लोगों को घर से दूर जाना पड़ सकता है. नौकरी में नौकर चाकर का सुख बढ़ेगा बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को कोई अच्छा ऑफर प्राप्त हो सकता है. आप नौकरी का अच्छा ऑफर स्वीकार करने से पूर्व उसकी ठीक से जांच पड़ताल कर लें. आप जो भी निर्णय लें. खूब सोच विचार कर लें. राजनीति में महत्वपूर्ण पद अथवा जिम्मेदारी मिल सकती है.

06 April Ank Jyotish: रविवार महा नवमी को जानें आपका लकी नंबर और शुभ रंग

Aaj Ka Ank Jyotish, 6 April 2025 : आज 6 अप्रैल 2025 को रविवार महा नवमी का दिन है। अंक ज्योतिष भविष्यफल के अनुसार आज जिनका जन्मदिन है, उनका मूलांक 6 होगा। मूलांक 6 के स्वामी शुक्र हैं। आज के अंक ज्योतिष भविष्यफल के अनुसार मूलांक 6 वाले मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। आइए, विस्तार से जानते हैं कि आज कैसा रहेगा मूलांक 1 से मूलांक 9 तक का दिन।

अंक 1 Ank Jyotish

आज का दिन आपके लिए निर्णयों से भरा हो सकता है। आत्मविश्वास बना रहेगा, लेकिन थोड़ा धैर्य रखना जरूरी है। किसी जरूरी काम में लीडरशिप की भूमिका निभा सकते हैं। दूसरों की सलाह को नजरअंदाज न करें।

शुभ अंक-19

शुभ रंग-नारंगी

अंक 2 Ank Jyotish

भावनात्मक रूप से आप थोड़ा संवेदनशील महसूस कर सकते हैं। आज दूसरों की बातों का गहराई से असर पड़ सकता है। करीबी लोगों से जुड़ाव रहेगा। रचनात्मक क्षेत्र के लोगों को नए आइडिया मिल सकते हैं।

शुभ अंक- 11

शुभ रंग- भूरा

अंक 3 Ank Jyotish

आज आपकी अभिव्यक्ति और सोचने की क्षमता मजबूत रहेगी। किसी मीटिंग या बातचीत में आप अपनी बात प्रभावी ढंग से रख पाएंगे। छात्रों और शिक्षकों के लिए दिन अच्छा है। ध्यान केंद्रित रहेगा।

शुभ अंक- 30

शुभ रंग-केसरिया

अंक 4 Ank Jyotish

आज आपको योजनाओं में थोड़ी रुकावट या देरी का सामना करना पड़ सकता है। कुछ चीजें आपकी योजना के अनुसार नहीं होंगी, लेकिन आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। टेक्निकल काम में सावधानी रखें।

शुभ अंक- 31

शुभ रंग-केसरिया

शुभ अंक- 26

शुभ रंग-नीला

Aaj Ka Panchang 06 April: आज नवमी, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

अंक 5 Ank Jyotish

आज का दिन ऊर्जा से भरपूर है। नए लोगों से संपर्क बनेगा और कोई यात्रा या मीटिंग प्लान हो सकती है। काम में बदलाव या नई दिशा लेने का अवसर मिल सकता है। संवाद और नेटवर्किंग में सफलता मिलेगी।

शुभ अंक- 29

शुभ रंग-सफेद

अंक 6 Ank Jyotish

रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा। किसी खास व्यक्ति से भावनात्मक बातचीत संभव है। प्रेम और सौंदर्य से जुड़े कामों में रुचि रहेगी। आप घर-परिवार को प्राथमिकता देंगे। मानसिक शांति बनी रहेगी।

शुभ अंक-19

शुभ रंग-नारंगी

अंक 7 Ank Jyotish

आज आप अंदरूनी स्तर पर बहुत सोच में रह सकते हैं। किसी पुराने विचार या भावना में डूबे रह सकते हैं। ध्यान और एकांत आपको स्पष्टता देगा। शोध, लेखन या अध्ययन में मन लगेगा।

शुभ अंक- 19

शुभ रंग- बैंगनी

अंक 8 Ank Jyotish

दिन थोड़ा व्यस्त और गंभीर रह सकता है। जिम्मेदारियों का बोझ महसूस होगा लेकिन आप उसे बखूबी निभाएंगे। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। अनुशासन और नियम आपके पक्ष में काम करेंगे।

शुभ अंक- 11

शुभ रंग- भूरा

अंक 9 Ank Jyotish

आपकी ऊर्जा और इच्छाशक्ति चरम पर रहेगी। कोई काम जो लंबे समय से अटका हुआ था, आज आगे बढ़ सकता है। थोड़ा आवेग या गुस्सा हावी हो सकता है, जिससे रिश्तों में खटास आ सकती है इसलिए संयम जरूरी है।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- गुलाबी

Aaj Ka Panchang 06 April: आज नवमी, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 06 April: आज का पंचांग, 6 अप्रैल 2025: आज चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन यानि महा नवमी है. आज नवमी के दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा करें. आज राम नवमी भी मनाई जा रही है. नवमी को भगवान राम का जन्म अयोध्या में हुआ था. आज चैत्र शुक्ल नवमी तिथि, पुष्य नक्षत्र, सुकर्मा योग, बालव करण, पश्चिम का दिशाशूल और कर्क राशि में चंद्रमा है. नवरात्रि की महा नवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा करने से सभी प्रकार की सिद्धियों की प्राप्ति होती है. देवी की कृपा से व्यक्ति रोग और दोष मुक्त होता है, मृत्यु बाद मोक्ष मिलता है. देवी सिद्धिदात्री को हलवा, पूड़ी, खीर और चना का भोग लगाते हैं. इसके बाद हवन करते हैं और कन्या पूजा करते हैं. कन्या पूजा से सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Aaj Ka Panchang 06 April:

चैत्र नवरात्रि 2025: कन्या पूजन से होने वाले फायदे

चैत्र नवरात्रि 2025: कन्या पूजन से होने वाले फायदे

रविवार के दिन सूर्य देव को अर्घ्य दें, लाल वस्त्र, लाल फल, लाल फूल, केसर, लाल चंदन, तांबा आदि का दान करें. इससे आपकी कुंडली का सूर्य ग्रह मजबूत होगा. पिता की सेवा करने से भी सूर्य मजबूत होता है. आज के पंचांग से जानते हैं राम नवमी के मुहूर्त, रवि पुष्य योग, सूर्योदय, चंद्रोदय, राहुकाल, दिशाशूल आदि.

आज का पंचांग, 6 अप्रैल 2025

आज की तिथि- नवमी – 07:23 पी एम तक, उसके दशमीआज का नक्षत्र- पुष्य – पूर्ण रात्रि तकआज का करण- बालव – 07:19 ए एम तक, कौलव – 07:22 पी एम तक, फिर तैतिलआज का योग- सुकर्मा – 06:55 पी एम तक, उसके बाद धृतिआज का पक्ष- शुक्लआज का दिन- रविवारचंद्र राशि- कर्क

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 06:05 ए एमसूर्यास्त- 06:42 पी एमचन्द्रोदय- 12:44 ए एमचन्द्रास्त- 03:00 ए एम, अप्रैल 07

राम नवमी के मुहूर्त और योगराम नवमी शुभ मुहूर्त: 11:08 एएम से 01:39 पीएम तक

राम नवमी मध्याह्न क्षण: 12:24 पीएम पर

रवि पुष्य योग: पूरे दिनसर्वार्थ सिद्धि योग: पूरे दिनरवि योग: पूरे दिनब्रह्म मुहूर्त: 04:34 ए एम से 05:20 ए एमअभिजीत मुहूर्त: 11:58 ए एम से 12:49 पी एमविजय मुहूर्त: 02:30 पी एम से 03:20 पी एमअमृत काल: 11:46 पी एम से 01:26 ए एम, अप्रैल 07

दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

चर-सामान्य: 07:40 ए एम से 09:15 ए एमलाभ-उन्नति: 09:15 ए एम से 10:49 ए एमअमृत-सर्वोत्तम: 10:49 ए एम से 12:24 पी एमशुभ-उत्तम: 01:58 पी एम से 03:33 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ-उत्तम: 06:42 पी एम से 08:07 पी एमअमृत-सर्वोत्तम: 08:07 पी एम से 09:32 पी एमचर-सामान्य: 09:32 पी एम से 10:58 पी एमलाभ-उन्नति: 01:48 ए एम से 03:14 ए एम, अप्रैल 07शुभ-उत्तम: 04:39 ए एम से 06:04 ए एम, अप्रैल 07

अशुभ समय

राहुकाल- 05:07 पी एम से 06:42 पी एमगुलिक काल- 03:33 पी एम से 05:07 पी एमयमगण्ड- 12:24 पी एम से 01:58 पी एमदुर्मुहूर्त- 05:01 पी एम से 05:51 पी एमदिशाशूल- पश्चिम

शिववास

गौरी के साथ – 07:23 पी एम तक, उसके बाद सभा में.

Chhattisgarh इस दिन से फिर बदलेगा मौसम, होगी बारिश

रायपुर। Chhattisgarh में अप्रैल महीने के दूसरे सप्ताह में मौसम फिर से बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, 8 अप्रैल से मौसम में बदलाव देखा जा सकता है। 9 और 10 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। हालांकि, आज का मौसम शुष्क रहेगा।

Chhattisgarh मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो रहे हैं, जिससे बारिश की स्थिति बन रही है। इस दौरान कुछ स्थानों पर बादल तो रहेंगे, लेकिन बारिश नहीं होगी। अगले तीन दिनों तक तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है। बेमेतरा में शुक्रवार को सबसे गर्म दिन रहा, जहां तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा।

Chhattisgarh रायपुर में बढ़ेगी गर्मी, फिर आएगा ठंडा मौसम

आगामी तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा, और गर्मी में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। 5 से 7 अप्रैल के बीच अधिकतम तापमान 35-37°C तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 22-24°C के आसपास रहेगा। 8 अप्रैल के बाद बादल छाने लगेंगे और हल्की फुहारें पड़ सकती हैं। 9 और 10 अप्रैल को बारिश के कारण तापमान में गिरावट हो सकती है।

IPL 2025: तीसरा मैच हार गई मुंबई इंडियंस, पांड्या ने दिया चौंकाने वाला बयान

IPL 2025: तीसरा मैच हार गई मुंबई इंडियंस, पांड्या ने दिया चौंकाने वाला बयान

लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) के खिलाफ IPL मैच में 12 रन से हार का सामना करने के बाद मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान हार्दिक पांड्या ने शुक्रवार को कहा कि उनकी टीम ने गेंदबाजी करते वक्त 10-12 रन अधिक खर्च किए. हार्दिक पांड्या ने मैच के बाद कहा, ‘हारना हमेशा निराशाजनक होता है. मैं यदि ईमानदारी से कहूं तो मैदान में हमने 10-12 रन अधिक खर्च किए. आखिरी में हम इसी अंतर से हारे.’

चार मैचों में तीसरा मैच हार गई मुंबई इंडियंस

हार्दिक पांड्या ने इस मैच में 36 रन देकर पांच विकेट लिए. टी20 क्रिकेट में उन्होंने पहली बार पांच विकेट चटकाए हैं. हालांकि मुंबई इंडियंस चार मैचों में तीसरा मुकाबला गंवा बैठी. हार्दिक पांड्या ने कहा, ‘मैंने हमेशा अपनी गेंदबाजी का लुत्फ उठाया है. मेरे पास ज्यादा विकल्प नहीं हैं, लेकिन मैं विकेट परखकर समझदारी से अपने विकल्प चुनता हूं. मैं विकेट लेने की जगह बल्लेबाजों से गलतियां करवाने की कोशिश करता हूं.’

कप्तान पांड्या ने दिया चौंकाने वाला बयान

मुंबई ने तिलक वर्मा को उस समय रिटायर आउट करने का फैसला किया जब टीम को जीत के लिए 7 गेंद में 24 रन की आवश्यकता थी. तिलक वर्मा बड़ा शॉट खेलने में संघर्ष कर रहे थे. उन्होंने 23 गेंद में 25 रन बनाए. हार्दिक पांड्या ने इस बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘हमें कुछ बड़े शॉट की जरूरत थी, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पा रहा था. क्रिकेट में कुछ ऐसे दिन आते हैं, जब आप कोशिश करते हैं लेकिन वह सफल नहीं होता है. बस अच्छा क्रिकेट खेलें, मैं इसे सरल रखना पसंद करता हूं.’

Ram Navami April 2025: राम नवमी कल, शानदार योग, इस  उपाय कर लें

सूर्यकुमार यादव ने 67 रन की तेजतर्रार पारी

हार्दिक पांड्या ने T20 क्रिकेट में पहली बार पांच विकेट लिए और सूर्यकुमार यादव ने 67 रन की तेजतर्रार पारी खेली, लेकिन यह नाकाफी साबित हुआ और लखनऊ सुपर जाएंट्स ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) टी20 मैच में मुंबई इंडियंस को 12 रन से हरा दिया. मुंबई के कप्तान पांड्या ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 36 रन देकर पांच विकेट चटकाए लेकिन लखनऊ की टीम ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद आठ विकेट पर 203 रन बनाए.

मुंबई ने तिलक को रिटायर आउट करने का फैसला किया

जीत के लिए 204 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 191 रन ही बना सकी. शार्दुल ठाकुर (40 रन पर एक विकेट) ने 19वें ओवर में सिर्फ सात रन देकर किफायती गेंदबाजी की, जिसके बाद आवेश खान (40 रन पर एक विकेट) ने आखिरी ओवर में हार्दिक के सामने 22 रन का शानदार बचाव किया. मैच के 19वें ओवर में मुंबई की टीम ने तिलक वर्मा को रिटायर आउट करने का फैसला किया, लेकिन टीम को इसका कोई फायदा नहीं हुआ. तिलक ने 23 गेंद में 25 रन बनाए.

Ram Navami April 2025: राम नवमी कल, शानदार योग, इस  उपाय कर लें

Ram Navami April 2025: राम नवमी का दिन बहुत ही विशेष माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, यह नवरात्रि का अंतिम दिन होता है व मां सिद्धिदात्री का पूजा की जाती है। इसके साथ ही इस दिन को भगवान श्रीराम के अवतरण दिवस के रूप में भी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. इस दिन सभी राम मंदिरों समेत घरों में भी भव्य आयोजन व हवन पूजा-पाठ किया जाता है.

इस बार चैत्र नवरात्रि में राम नवमी पर कई दुर्लभ संयोगों का निर्माण होने जा रहा है. इसलिए इस बार की राम नवमी भक्तों के लिए बहुत ही लाभकारी होने वाले हैं. इस दिन पूजा के साथ-साथ कुछ विशेष उपायों को करना भी बेहद लाभकारी माना जाता है. तो आइए जानते हैं राम नवमी पर कौन-कौन से शुभ योगों का निर्माण होगा व किन उपायों के करने से व्यक्ति को लाभ प्राप्त हो सकता है.

 रविवार को मनाई जाएगी राम नवमी

चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि यानी की राम नवमी इस बार 5 अप्रैल शाम 7 बजकर 27मिनट से शुरू होगी और 6 अप्रैल को शाम 7 बजकर 24 मिनट पर समाप्त होगी. ऐसे में उदयातिथि मान्य होती है तो उसके अनुसार राम नवमी 6 अप्रैल को मनाई जाएगी.

Ram Navami  इस बार राम नवमी पर पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग भी बन रहा है. इस लिए इस दिन संपत्ति और सोना खरीदने के लिए भी शुभ दिन माना जा रहा है. इसके अलावा इस दिन मालव्य राजयोग, सर्वार्थ सिद्धि सुलक्ष्मी योग व बुधादित्य राजयोग का भी निर्माण हो रहा है. माना जा रहा है कि इन शुभ संयोगों में पूजा करने के साथ ही कुछ विशेष उपाय कर लिये जाएं तो भक्तों की मनोकामनाएं जल्द पूरी होती हैं.

Aaj Ka Rashifal 05 April: शनिवार इन राशियों  के लिए आज खास, जानें दैनिक राशिफल

राम नवमी के दिन कर सकते हैं ये विशेष उपाय

बालकांड का पाठ करना फलदायी

Ram Navami  राम नवमी के दिन सुबह के समय स्नान करने के बाद भगवान श्रीराम की विधि-विधान से श्रृंगार, पूजा व आरती करने के बाद उनके समक्ष घी का दीपक जलाएं और फिर वहां बैठकर बालकांड का पाठ करें. आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी.

तुलसी की माला करें अर्पित

भगवान श्री राम साक्षात विष्णु जी के अवतार माने जाते हैं और विष्णु जी को तुलसी बहुत प्रिय मानी जाती है. ऐसे में राम नवमी के दिन प्रभु श्रीराम को तुलसी के 108 पत्तों पर राम लिखकर उसकी माला अर्पित करने पर आपकी हर मनोकामना पूरी होती है.

दाल व गुड़ का दान

Ram Navami  राम नवमी के दिन किसी भी राम मंदिर में जाकर वहां सवा किलो चने की दाल व गुड़ का दान करना चाहिए. माना जाता है कि इस उपाय को पूरी श्रृद्धाभाव के साथ करने पर जातक को मनचाही सफलता मिलती है.

शनि की महादशा: 19 वर्ष तक भुगतना पड़ता है, सरल रास्ता भी हो जाता है कठिन, जानें क्या है शनि की महादशा

शनि की महादशा: धर्म शास्त्रों में शनि देव (Shani Dev) को कर्म फलदाता और न्याय के देवता के नाम से जाना जाता है. व्यक्ति के कर्मों के हिसाब से ही वे शुभ और अशुभ फल देते हैं. अच्छे कर्म करने वालों को शुभ और बुरे कर्म करने वालों को अशुभ फल भोगने पड़ते हैं.  कहते हैं शनि की टेढ़ी नजर जिस व्यक्ति पर पड़ जाए वह अच्छे खासे व्यक्ति को सड़क पर ले आती है. राजा से रंक बनने में व्यक्ति को ज्यादा देर का समय नहीं लगता. इसलिए हर व्यक्ति शनि के प्रभाव से डरता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि की महादशा 19 वर्षों तक चलती है.

हर व्यक्ति की कुंडली में शनिदेव (Shani Dev) की साढ़ेसाती, महादशा और ढैय्या आती है. कुंडली में कई बार शनिदेव की बेहतर स्थिति के बावजूद भी कर्म शुभ ना हो तो शनिदेव धन हानि करवाते हैं और कई तरह के कष्ट भी देते हैं. जिस व्यक्ति पर शनि की महादशा चलती है उसे जीवन में कुछ संकेत मिलने लगते हैं.

जानें शनि महादशा के संकेत (Shani Dev)

– ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कई बार शनि की महादशा के चलते व्यक्ति के मान-सम्मान को हानि होती है. व्यक्ति को समाज में बेईज्जत होना पड़ता है.

– ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर किसी व्यक्ति पर शनि की महादशा चल रही है तो उसे तनाव होने लगता है. परिवार के सदस्यों का साथ लड़ाई-झगड़े, ऑफिस में कर्मचारियों के साथ बहस होने लगती है.

– ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर किसी व्यक्ति का कीमती सामान चोरी हो जाए जिससे भारी नुकसान हो और ऐसा बार-बार हो रहा हो तो समझ लें कि की शनि की महादशा आप पर चल रही है.

– ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर किसी व्यक्ति पर शनि (Shani Dev) की महादशा चल रही है तो उसे आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता हैं.  अचानक से नौकरी चली जाना, प्रमोशन नहीं होना या बिजनेस में भयंकर घाटा होना शनि की महादशा का संकेत है.

जानें शनि महादशा के उपाय

शनि (Shani Dev) महादशा के दौरान शनिदेव की कृपा पाने के लिए व्यक्ति को हर शनिवार पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए और पीपल के पेड़ की कम से कम तीन बार परिक्रमा करनी चाहिए.

शनिवार के दिन शनि देव के बीज मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करना चाहिए.

शनिवार के दिन किसी गरीब को व्यक्ति को अपने काला तिल, दाल, सरसों ता तेल आदि शनि से जुड़ी चीजों का दान करना चाहिए.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. WebMorcha इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Aaj Ka Rashifal 05 April: शनिवार इन राशियों  के लिए आज खास, जानें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 05 April: आज शनिवार 5 अप्रैल 2025 को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर देवी दुर्गा के आठवें स्वरूप की पूजा पुनर्वसु नक्षत्र और अतिगंदा योग के संयोग में होगी। जानिए आज चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए आज का राशिफल।

मेष (Aaj Ka Rashifal)

शनिवार आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करेंगे, तो इसके लिए आप अच्छा धन लगाएंगे। जीवनसाथी के लिए आप कोई सरप्राइस प्लान कर सकते हैं। आप अपने घर के रिनोवेशन पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपकी माताजी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकती हैं। ननिहाल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आप किसी की बातों में आकर प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट ना करें।

वृषभ (Aaj Ka Rashifal)

शनिवार आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने बिजनेस को विदेश लेकर जाने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। आप अपने खानपान पर थोड़ा नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो समस्याएं बढ़ेंगी। आपको सोच समझकर कामों को करना होगा। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपको संतान की पढ़ाई लिखाई में कोई समस्या आ सकती है।

मिथुन (Aaj Ka Rashifal)

शनिवार आज का दिन आपके लिए करियर के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। आपने यदि किसी नौकरी के लिए अप्लाई किया था, तो उसके लिए वहां से आपको कोई ऑफर आ सकता है। आज आप काम अधिक रहने के कारण शारीरिक थकान महसूस करेंगे। आज किसी यात्रा पर जाएं तो अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें। आज आपके परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से कोई सरप्राइज पार्टी प्लान हो सकती है

कर्क (Aaj Ka Rashifal)

शनिवार आज का दिन आपके लिए परस्पर सहयोग की भावना लेकर आने वाला है। आपको अपने कामों के प्रति सावधान रहना होगा। आर्थिक मामलों में आपको कोई बड़ा जोखिम लेने से बचना होगा। आपको कोई काम जल्दबाजी में नहीं करना है। आप अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दे, नहीं तो समस्याएं बढ़ सकती हैं। कार्य क्षेत्र में आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम मिलने से आपकी टेंशन बनी रहेगी। आप किसी से धन का लेनदेन सोच समझकर करें।

सिंह (Aaj Ka Rashifal)

शनिवार आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको कोई फैसला जल्दबाजी में लेने से बचना होगा। आपका कोई महत्वपूर्ण काम यदि लंबे समय से लटका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको धैर्य व साहस से काम लेने की आवश्यकता है। आपके कुछ नए प्रयास बेहतर रहेंगे। आप अपने कामों को भाग्य के भरोसे ना छोड़े। आपके मन में किसी काम को लेकर यदि संशय बना हुआ था, तो आप उस काम को बिल्कुल ना करें। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।

कन्या (Aaj Ka Rashifal)

शनिवार आज का दिन आपके लिए अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए रहेगा। पारिवारिक जीवन में यदि कुछ समस्याएं चल रही थी, तो वह दूर होगी। आपको धैर्य व साहस से काम लेना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोग अपनी मेहनत में कोई कसर न छोड़ें। आपको किसी नौकरी के काम को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी और आपके बीच किसी बाहरी व्यक्ति के आने के कारण समस्या हो सकती है।

05 april Ank Jyotish का अंक ज्योतिष: जानें शनिवार का लक्की नंबर और शुभ रंग

तुला (Aaj Ka Rashifal)

शनिवार आज का दिन आपके लिए सोच समझ कर काम करने के लिए रहेगा। व्यवसाय में आपको कुछ नए अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक रिश्तों में एकता बनी रहेगी। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहने से आपका मन परेशान रहेगा। आप कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। विद्यार्थियों की पढ़ाई लिखाई में यदि कुछ समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी।

वृश्चिक (Aaj Ka Rashifal)

शनिवार आज का दिन आपके लिए किसी वाद विवाद से दूर रहने के लिए रहेगा। आप अपने आर्थिक मामलों को लेकर परेशान रहेंगे। आप अपनी दिनचर्या को बेहतर बनाए रखें। जीवनसाथी से संबंधों में यदि कटुता आ गई थी, तो वह भी दूर होगी। सिंगल लोगों की अपने प्यार से मुलाकात हो सकती है। आपको कोई लोन अप्लाई करने से बचना होगा, नहीं तो आपको उसे  उतारने में समस्या आ सकती है। बॉस आपके कामों के सराहना करेंगे और आपको प्रमोशन आदि भी मिल सकता है।

धनु (Aaj Ka Rashifal)

शनिवार आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों में हिस्सा लेने के लिए रहेगा। आपने यदि किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो उसे भी आप आसानी से उतार सकेंगे। आपका डूबा हुआ धन आपको मिलने की संभावना है। आप अपने काम के साथ-साथ परिवार के सदस्यों के लिए भी समय निकालेंगे। जीवनसाथी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकती हैं। संतान के भविष्य को लेकर आप कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट करने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपको अपने परिवार के सदस्यों की समस्याओं को भी दूर करने की कोशिश करनी होगी।

मकर (Aaj Ka Rashifal)

शनिवार आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा। आप अपने शांत स्वभाव से अपनी समस्याओं को भी आसानी से सुलझाने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आपको अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान देना होगा। परिवार में सुख शांति भरा माहौल रहेगा, क्योंकि आप वरिष्ठ सदस्यों की बातों को पूरा महत्व देंगे। आप अपने घर किसी नए इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर आ सकते हैं। आईटी सेक्टर से जुड़े लोगों को प्रमोशन मिल सकता है।

कुंभ (Aaj Ka Rashifal)

शनिवार आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी उन्नति मिलेगी। आपको अपने दिनचर्या में योग व व्यायाम पर भी पूरा ध्यान देना होगा। आप अपने व्यवसाय के किसी काम को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी यदि कोई डील लटकी हुई थी, तो उसकी पार्टनरशिप में डील फाइनल होने की संभावना है। आप अपनी संतान से किसी किए हुए वादे को पूरा करेंगे। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में भी सम्मिलित हो सकते हैं।

मीन (Aaj Ka Rashifal)

शनिवार आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में थोड़ा कमजोर रहने वाला है। आपको चिंताएं भी अधिक रहेंगी, क्योंकि आपके कार्यक्षेत्र में कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह न बोलें। परिवार के सदस्यों के मित्रों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। कोई कानूनी मामला आपके लिए सिर दर्द बन सकता है। आपको सेहत को लेकर थोड़ा सावधान रहना होगा। यदि आपने लापरवाही दिखायी तो समस्या बढ़ सकती है।

05 april Ank Jyotish का अंक ज्योतिष: जानें शनिवार का लक्की नंबर और शुभ रंग

05 april Ank Jyotish इस समय नवरात्र का महापर्व चल रहा है। अंक ज्योतिष शनिवार को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अंक ज्योतिष यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

अंक  1 Ank Jyotish

आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याएं लेकर आ सकता है। आपका काम को लेकर मन भटकेगा, इसलिए ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। मशीनरी, मीडिया के क्षेत्र में कार्य करने वाले जातकों को लापरवाही करने से बचना होगा। आपके मनमाने व्यवहार के कारण समस्याएं हो सकती हैं।

शुभ अंक – 13

शुभ रंग- सिल्वर

अंक 2 Ank Jyotish

आज का दिन आपके लिए खास है। आपका ये स्पेशल दिन मित्रों के साथ गुजरेगा। आप अपने परिवार में किसी पूजा-पाठ की तैयारी में व्यस्त नजर आएंगे। राजनीति में कार्यरत लोग अपने कामों से एक नई पहचान बनाएंगे। नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे।

शुभ अंक- 1

शुभ रंग – ग्रे

अंक 3 Ank Jyotish

पारिवारिक बिजनेस को लेकर सलाह मशवरा करना पड़ सकता है। आप किसी नए वाहन की खरीदारी के लिए कोई लोन अप्लाई कर सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अनुकूल परिणाम मिलेंगे।

शुभ अंक-12

शुभ रंग -सफेद

Aaj Ka Panchang 05 April: आज अष्टमी, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

अंक 4 Ank Jyotish

कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक काम न मिलने की संभावना है। दोस्तों के साथ आप कुछ समय मौज- मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव रह सकता है। हालांकि आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए दोस्तों से बात कर सकते हैं। भाग्य का साथ बना रहेगा।

शुभ अंक- 52

शुभ रंग- सिल्वर

अंक 5 Ank Jyotish

आज का दिन काफी मामलों में आपके लिए बेहतर रहेगा। आपका कोई कानूनी मामला सुलझेगा, जिससे आपको किसी प्रॉपर्टी की भी प्राप्ति हो सकती है।  आप किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ उठाएंगे।

शुभ अंक-25

शुभ रंग- हरा

अंक 6 Ank Jyotish

आप अपनी आय को बढ़ाने के सोर्स पर पूरा ध्यान देंगे। आपके दिनभर के प्रयास सफल होंगे। सफलता में आ रही बाधाएं भी दूर होंगी। निवेश करने से पहले सलाह लें। आज दोस्तों और परिवार के सदस्यों का साथ आपको भरपूर मिलेगा।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- पीला

अंक 7 Ank Jyotish

आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी। परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर यदि कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो उसमे भी आप शांत रहें। छात्रों को अभी और मेहनत करनी होगी।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- हरा

अंक 8 Ank Jyotish

आपको नौकरी में मनपसंद काम न मिलने से आपको थोड़ी टेंशन रहने वाली है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपका कोई लड़ाई-झगड़ा करना सकता है, इसलिए आप अपनी वाणी की सौम्यता बनाए रखें।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- केसरिया

अंक 9 Ank Jyotish

आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। हालांकि आपको अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। लोगों का अच्छा साथ आपको हासिल होगा। धन लाभ होगा।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- नारंगी

Aaj Ka Panchang 05 April: आज अष्टमी, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang: 5 अप्रैल 2025 को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर देवी दुर्गा के आठवें स्वरूप की पूजा पुनर्वसु नक्षत्र और अतिगंदा योग के संयोग में होगी। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शनिवार को अभिजीत मुहूर्त 11:59 -12:48 मिनट तक रहेगा। राहुकाल 10:51 – 12:24 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा मिथुन राशि में संचार करेंगे।

Aaj Ka Panchang 05 April

तिथि     अष्टमी   19:32 तक

नक्षत्र     पुनर्वसु   29:31 तक

प्रथम करण        विष्टि      07:45 तक

द्वितीय करण       बावा      19:32 तक

पक्ष       शुक्ल

वार       शनिवार

योग       अतिगंदा            20:06 तक

सूर्योदय  06:11

सूर्यास्त  18:36

चंद्रमा    मिथुन

राहुकाल            10:51 − 12:24

विक्रमी संवत्      2082

शक संवत          1947    विश्वावसु

मास      चैत्र

शुभ मुहूर्त          अभिजीत           11:59 − 12:48

Ashtami and Navami 2025: जानें कब है अष्टमी और नवमी ? पूजन और शुभ मुहूर्त