रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों की तैयारियां तेज हो गई हैं। हालांकि, चुनाव की तारीखों का ऐलान अभी तक नहीं हुआ है। सरकार ने छत्तीसगढ़ के निकाय और पंचायतों के लिए आरक्षण प्रक्रिया पूरी कर ली है, लेकिन आदर्श आचार संहिता लागू होने की तारीख अब भी स्पष्ट नहीं है।
चुनावी सरगर्मी के बीच राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। भाजपा ने कल आठ सदस्यीय समिति का गठन कर चुनाव संचालन की जिम्मेदारी सौंपी। आज पार्टी ने संभागीय संयोजकों के नाम भी तय कर दिए हैं। BJP ने चार प्रमुख संभागों की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेताओं को दी है…
रायपुर संभाग: सांसद रूप कुमारी चौधरी
बस्तर संभाग: विधायक विक्रम उसेंडी
दुर्ग संभाग: सांसद संतोष पांडे
बिलासपुर संभाग: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक
इसी तरह नगरपालिका चुनाव प्रभारी छत्तीसगढ में BJP ने नियुक्त की है…
Today’s horoscope: 11 जनवरी 2025। आज ‘शनिवार ग्रह-नक्षत्र के साथ पंचाग की गणना के आधार पर राशिफल प्रस्तुत की जा रही है। आइए जानते हैं (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का Today’s horoscope दैनिक राशिफल.. आइए जानते हैं भविष्यफल…
Aries
मेष Today’s horoscope
शनिवार आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से बढ़िया रहने वाला है। आपको अपने धन संबंधित मामलों में खुशी मिलेगी। कारेाबार में भी आपको बढ़िया फायदा मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपको कामों को करने में आसानी होगी, क्योंकि आपके जूनियर आपकी पूरी मदद करेंगे, लेकिन आपके कुछ शत्रु परेशान करने की कोशिश करेंगे। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं, जिससे आपकी साख चारों ओर फैलेगी।
वृष Today’s horoscope
शनिवार आज का दिन आपके लिए सामान्य होने वाला है। आप अपने कामों को लेकर अधिक परेशानी नहीं लेंगे। संतान के करियर को लेकर आप कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। परिवार का यदि कोई मुद्दा कानून में चल रहा था, तो उसको लेकर आपको ध्यान देने की आवश्यकता है, नहीं तो वह और लंबा खिंच सकता है। जीवनसाथी के लिए आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आप अपने घरेलू कामों को निपटाने के पूरी कोशिश करेंगे।
मिथुन Today’s horoscope
शनिवार आज का दिन आपके लिए आर्थिक खर्चो भरा रहने वाला है। आपके कुछ शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। आपको किसी काम को लेकर यदि कोई चिंता थी, तो वह भी दूर होगी। आप यदि अपने किसी काम को लेकर दूसरे पर निर्भर थे, तो उसे पूरा होने में समस्या आएगी। दान धर्म की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपकी यदि कोई प्रिय वस्तु खो हो गई थी, तो उसके भी आपको मिलने की संभावना है। आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखना होगा।
कर्क Today’s horoscope
शनिवार आज का दिन आपके लिए लंबे समय से अटकें हुए कार्यो को पूरा करने के लिए रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में नई ताजगी आएगी। आप अपने बिजनेस के कामों को लेकर किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। जीवनसाथी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है, जिससे दोनों के बीच वाद-विवाद की स्थिति खड़ी हो सकती है। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोगों इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है।
सिंह Today’s horoscope
शनिवार आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों का पूरा मदद मिलेगा। वाहन की खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आपको अपने भविष्य को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप बिल्कुल ढील न दें। आपको किसी लिए गए फैसले के लिए पछतावा होगा। पारिवारिक मामलों में भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा, जो लोग रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें कोई शुभ खबर सुनने को मिल सकती है।
कन्या Today’s horoscope
शनिवार आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी को लेकर डेट पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। माता-पिता की सेवा में आप दिन का काफी समय लगाएंगे। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। आप राजनीति में भी कदम बढ़ाने के बारे में सोच विचार कर सकते हैं। आपको यदि कोई शारीरिक समस्या चल रही है, तो उसके लिए आपको किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श लेना होगा।
तुला Today’s horoscope
शनिवार आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपके कुछ नए प्रयास सफल होंगे। विदेशो से कारोबार कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधा दूर होगी। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। यदि आपको धन संबंधित कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। आप किसी नए वाहन की खरीदारी करेंगे, जिसे आपको सावधानी से चलना होगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।
वृश्चिक Today’s horoscope
शनिवार आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यदि आप किसी घर मकान आदि की खरीदारी के लिए कोई लोन अप्लाई कर रहे थे, तो उसके मिलने में आपको आसानी होगी। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। जीवनसाथी की सलाह आपके बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपको किसी काम को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखानी है।
धनु Today’s horoscope
शनिवार आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती से भरा रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है। आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। बिजनेस को लेकर आप कोई जल्दबाजी में न ले। आप किसी डील को लेकर थोड़ी समझदारी दिखाएं, तभी उसे फाइनल करें। आप अपने जरूरत की वस्तुओं की खरीददारी पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। पार्टनरशिप में कोई काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा।
मकर Today’s horoscope
शनिवार आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। धार्मिक कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। व्यापार करने वाले जातकों को बढ़िया फायदा मिलता दिख रहा है। आपको किसी काम को लेकर ज्यादा टेंशन लेने की आवश्यकता नहीं है। आपकी सेहत में यदि कुछ समस्या चल रही थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। आपको जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं, जिनसे आपको बचना होगा।
Weekly Horoscope
कुंभ Today’s horoscope
शनिवार आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। शासन व सता का आपको पूरा लाभ मिलेगा। पारिवारिक संपत्ति को लेकर यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी दूर होता दिख रहा है। आप किसी काम में बिना सोचे समझे हाथ ना बढ़ाएं। आपकी संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है, जिसे आपको पूरी अवश्य करना होगा। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है।
मीन राशि (Pisces)
मीन Today’s horoscope
शनिवार आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। पारिवारिक सदस्यों में एकता बनी रहेगी। रक्त संबंधी रिश्तो में मजबूती आएगी। परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे। भाई व बहनों से यदि संबंधों में कुछ कटुता चल रही थी, तो वह भी बातचीत के जरिए दूर होगी। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मिलने आ सकता है। कारोबार में बढ़ोतरी होने से खुशी होगी। आप अपने कामों को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। आपको अपने पिताजी से कामों को लेकर अच्छा मार्गदर्शन मिलेगा।
Aaj Ka Panchang 11 January 2025: 11 जनवरी 2025 को पौष माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। इस तिथि पर रोहिणी नक्षत्र और शुक्ल योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शनिवार को अभिजीत मुहूर्त 12:08-12:50 मिनट तक रहेगा। राहुकाल 09:52-11:10 मिनट तक है। Aaj Ka Panchang चंद्रमा मिथुन राशि में मौजूद रहेंगे।
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक बड़ी सूचना सामने आई है. यहां जमीन झगड़ा को लेकर एक परिवार पर प्राणघातक हमला कर दिया गया. इस खूनी खेल में मां, बेटे और पिता बेरहमी से हत्या कर दी गई है. घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. वहीं घटना की सूचना पर Police मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. यह घटना थाना प्रतापपुर के खड़गवा चौकी क्षेत्र के जगन्नाथपुर इलाके की है.
बताया जा रहा है कि पत्रकार के परिवार के लोगों में जमीन विवाद को लेकर आज विवाद हुआ. फिर विवाद इतना बढ़ा की कुल्हाड़ी से हमला कर पत्रकार के मां, पिता और भाई की हत्या कर दी गई.
सुकमा। छत्तीसगढ़ में सुकमा- तेलंगाना बार्डर पर तेज रफ्तार बस रेत से भरे ट्रक से जा टकराई. इस हादसे में 4 यात्रियों की घटना पर ही मौत हो गई. वहीं कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं. यह हादसा सुबह साढ़े 3 से 4 बजे के बीच हुआ है. इस हादसे में बस के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है.
जानकारी के अनुसार, यह घटना तेलंगाना के सूर्यापेट-खम्मम NH पर हुआ है. जगदलपुर की गुप्ता ट्रेवल्स की बस ओडिशा से हैदराबाद के लिए रवाना हुई थी. तड़के यह बस यात्रियों को लेकर सुकमा होते हुए हैदराबाद की तरफ जा रही थी, तभी बीच रास्तें में कोहरे के कारण बस के चालक को सड़क पर खड़ी ट्रक दिख नहीं पाया, जिसके कारण तेज रफ्तार बस रेत से भरे ट्रक से जा टकराई.
घटना की जानकारी मिलते ही तेलंगाना के सूर्यापेट DSP पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं हादसे में अब तक 2 महिला और 2 पुरूषों की मौत की पुष्टि पुलिस ने की है. बताया जा रहा है कि कई यात्रियोंhttps://www.facebook.com/groups/1358818197598260 को गंभीर चोट आई है, जिनका उपचार जारी है. पुलिस मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच में जुटी है.
रायपुर। छत्तीसगढ़ धान की अंतर राशि का वेट कर रहे किसानों के लिए अच्छी खबर है। साय सरकार अगामी माह यह राशि किसानों को एक साथ उनके खाते में ट्रांसफर करेगी। CM साय ने बालोद जिले में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इसकी घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि धान बेचने वाले छत्तीसगढ़ के 27 लाख किसानों को अंतर की राशि फरवरी में एकमुश्त मिलेगी। दरअसल वर्तमान में केंद्र सरकार से निर्धारित समर्थन मूल्य के हिसाब से किसानों को राशि जारी की जा रही है। ऐसे में किसान अभी अंतर की राशि का इंतजार कर रहे हैं। अब CM साय के ऐलान के बाद से किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
Dhan Ka Bonus दरअसल, CM साय बुधवार को बालोद और धमतरी जिले के दौरे पर थे। उन्होंने बालोद के जुंगेरा में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान सीएम साय ने 141 करोड़ रूपए के विकास कार्यों के लोर्कापण-शिलान्यास किया। उन्होंने इस अवसर पर बालोद में 400 सीटर ऑडिटोरियम के निर्माण और जुगेरा स्थित बंजारी माता मंदिर में दर्शनार्थियों की सुविधा में विस्तार के लिए डोम सेट निर्माण की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही बालोद में नालंदा परिसर का निर्माण होगा, इसकी स्वीकृति भी मिल चुकी हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषक उन्नति योजना से बालोद जिले के करीब डेढ़ लाख किसान लाभान्वित हुए हैं। उनके खाते में 2023-24 में बेचे गए खरीफ सीजन के धान की राशि 686 करोड़ रूपये अंतरित की गई है, इससे किसानों में समृद्धि आयी है। किसान खुशहाल हुए हैं। हमारा मानना है कि जब हमारे अन्नदाता खुशहाल होंगे तो सभी का जीवन सुखमय रहेगा। बालोद जिले में डेढ़ लाख से अधिक किसानों के खाते में 223 करोड़ रूपये बकाया बोनस की राशि भी हमने गत वर्ष दिया है। इस दौरान उन्होंने ऐलान किया कि धान खरीदी पूरी होने के बाद अंतर राशि जारी कर दी जाएगी।
रायगढ़। जिले में एक ही परिवार के तीन लोगों की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. झोपड़ी में मां-बेटी का शव जला मिला है. बेटे की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली है. घटना की जानकारी मिलते ही घरघोडा पुलिस मौके पर पहुंची है.
यह घटना घरघोड़ा ब्लाक के ग्राम कमतरा की है. सूत्रों के मुताबिक, युवक ने पेट्रोल डालकर घर में आग लगाई है, जिससे मां-बेटी की जलकर मौत हो गई. इसके बाद बेटे संतोष कुमार ने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. हालांकि इसकी पुष्टि पुलिस की ओर से नहीं की गई है. तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस घटना की जांच में जुटी है.
रायपुर। Chhattisgarh सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ती मौतों और गंभीर चोटों के मामलों पर चिंता जताते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने शासकीय कर्मियों के लिए हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य कर दिया है। इस संबंध में चीफ Secretary अमिताभ जैन ने सभी विभागों, संभागायुक्तों और कलेक्टरों को सख्त निर्देश जारी किए हैं।
बता दें कि चीफ Secretary ने इस संबंध में पत्र में यह उल्लेख किया है कि हाल के दिनों में सड़क दुर्घटनाओं के कारण कई शासकीय कर्मियों की जान गई है या वे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्होंने मोटरयान (संशोधन) अधिनियम, 2019 का हवाला देते हुए कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट पहनना अनिवार्य है। साथ ही, संबंधित विभागों को यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है कि ये निर्देश सभी शासकीय कर्मियों तक प्रभावी रूप से पहुंचें और इनका पालन हो। यह कदम सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और शासकीय कर्मियों के जीवन की रक्षा के लिए उठाया गया है।
महासमुंद। जिले के एक स्कूल में ड्यूटी के दौरान एक शिक्षक से मारपीट करना एक दूसरे स्कूल के शिक्षक को महंगा पड़ गया। अब शिक्षा विभाग ने इसे संज्ञान में लेते हुए उक्त आरोपित टीचर को निलबिंत कर दिया है।
बता दें, जिले के प्राथमिक शाला गोंगल में पदस्थ शिक्षक लुकेश्वर सिंह ध्रुव 20 दिसंबर 2024 को बच्चों को स्कूल में अध्यापन करा रहे थे। उसी समय सरेकेल स्कूल शिक्षक खगेश्वर पटेल के साथ उसका एक साथी सुमीत गिलहरे ने उन्हें कक्षा से बाहर बुलाकर जातिसूचक गालियां देने के साथ दौड़ा-दौडा़ कर मारपीट करने की बात कही गई थी। इस मामले में पटेवा पुलिस ने FIR दर्ज कर विवेचना में लिया था। यहीं नहीं इस मामले में कार्रवाई में देरी होते देख समाज के लोग आक्रोशित हो गए थे और थाने का घेराव कर पुलिस पर मिली-भगत का आरोप लगाते हुए जमकर हल्ला मचाया था।
विभागीय जांच के बाद सस्पेंड
इस मामले में टीचर लुकेश्वर सिह ध्रुव ने जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद से शिकायत की थी। जिसके तारतम्य में शिक्षा विभाग ने तीन सदस्यी टीम गठित कर जांच कराई। जांच अफसरों से प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार, शिक्षक खगेश्वर पटेल द्वारा पद की गरिमा से बाहर जाकर कृत्य करना पाया गया। जो अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण का उल्घंन है। शिक्षक खगेश्वर पअेल को तत्काल सस्पेंड किया गया है, निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय हेागा। साथ ही उक्त शिक्षक को विकासखंड शिक्षा अधिकारी मैनपुर जिला गरियाबंद नियत किया गया है।
Ank Jyotish January 2025: 10 जनवरी शुक्रवार अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है।
Ank Jyotish अंक शास्त्र
अंक 1 Ank Jyotish
शुक्रवार आज का दिन आपके लिए लाभकारी है। व्यवसाय के लिए किसी बैठक की योजना बना सकते हैं। परिवार के साथ यात्रा पर जाने की प्लानिंग करेंगे। सिंगल लोगों को किसी खास का प्रेम प्रस्ताव आ सकता है।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- पिंक
अंक 2 Ank Jyotish
शुक्रवार आज कारेाबार में आ रही अड़चने दूर होंगी। परिवार के साथ सांस्कृतिक उत्सवों या फिल्म आदि देखने जा सकते हैं। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- लेमन
अंक 3 Ank Jyotish
आज शुक्रवार दांपत्य में चल रही अनबन दूर होगी। किसी नए काम की योजना बनाएंगे, जिसमें लाभ के योग बन रहे हैं। निवेश को लेकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। करियर में अच्छी सफलता प्राप्त होने की पूरी संभावना है। छात्रों को विद्या में सफलता मिलेगी।
शुभ अंक- 32
शुभ रंग- बैंगनी
अंक 4 Ank Jyotish
शुक्रवार आज काम की अधिकता के कारण आप थकावट महसूस कर सकते हैं। छात्रों की परीक्षा के परिणाम आ सकते हैं। जीवनसाथी से उपहार की प्राप्ति हो सकती है। विदेश से व्यापार कर रहे लोगों को कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है।
शुक्रवार आज धन से जुड़ी समस्याएं समाप्त होती हुई नजर आएगी। करियर में बड़ा उछाल आ सकता है। नौकरी की तालाश कर रहे लोगों को नए अवसरों की प्राप्ति होगी। आपके परिवार के सदस्य आपकी कुशलता की तारीफ करेंगे। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे।
शुभ अंक- 50
शुभ रंग- पिंक
अंक 6 Ank Jyotish
आज निवेश के लिए यह समय बेहतरीन साबित हो सकता है। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। किसी वाहन की खरीदारी आज कर सकते हैं। सिंगल लोगों को किसी खास का प्रेम प्रस्ताव आ सकता है।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- भूरा
अंक 7 Ank Jyotish
शुक्रवार आज बच्चों की शिक्षा को लेकर चिंतित हो सकते हैं। आज अपने शुभ चिंतकों को निराश न करें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। जीवन में सुख- दुःख दोनों को स्वीकार करें। अपनी कमियों को दिमाग से बाहर निकाल दें।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – नीला
अंक 8 Ank Jyotish
शुक्रवार आज वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से मतभेद रह सकता है। आपको अपने स्वास्थ्य को सही रखने के लिए खानपान में सावधानी बरतनी चाहिए। अपने करियर में सफलता पाने के लिए अभी और मेहनत करनी होगी।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग -जामुनी
अंक शास्त्र
अंक 9 Ank Jyotish
शुक्रवार आज आप घर की मरम्मत या कर्ज को लेकर चिंता में आ सकते हैं। विवाहित जातकों को परिवार में किसी सदस्य की ओर आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है। अपने दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।