Aaj Ka Panchang 1 April 2025: हिन्दू पंचांग के अनुसार 01 अप्रैल 2025, मंगलवार को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। यह तिथि 01 अप्रैल सुबह 05:42 से 2 अप्रैल सुबह 02:32 तक रहेगी। आज वरद चतुर्थी भी है। साथ ही चैत्र नवरात्री का तीसरा दिन है और मां के चंद्रघंटा स्वरुप की पूजा की जानी है। जानते है आज के शुभ मुहूर्त, शुभ योग-नक्षत्र और राहुकाल समय।
April Rashifal 2025: साल का चौथा महीना अप्रैल कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही भाग्यशाली और कुछ के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला होगा। आइए जानते हैं चंद्र राशि के अनुसार सभी 12 राशियों के लिए अप्रैल 2025 का महीना क्या लेकर आया है।
मेष April Rashifal
मेष राशि के लोगों के लिए अप्रैल का महीना नये अवसरों के द्वार खोलने के साथ नई चुनौतियां भी लेकर आने वाला है। ऐसे में इस पूरे माह मेष राशि के जातकों को वीर भोग्या वसुंधरा का मूलमंत्र याद रखते हुए प्रत्येक परिस्थिति से तालमेल बिठाने का प्रयास करना होगा। तभी वे अपने लक्ष्य प्राप्ति में सफल हो पाएंगे। हालांकि अप्रैल महीने की शुरुआत आपके लिए शुभ साबित होगी। इस दौरान बेरोजगार लोगों को रोजी-रोजगार मिल सकता है तो वहीं पहले से कार्यरत लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी।
व्यवसाय की दृष्टि से भी अप्रैल महीने का पहला सप्ताह आपके लिए शुभ साबित होगा लेकिन दूसरे सप्ताह से आपको काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। इस दौरान आपको घर और बाहर दोनों जगह कुछेक परेशानियों से दो चार होना पड़ सकता है। इस माह किसी कानूनी विवाद के चक्कर में आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं।
अप्रैल महीने के तीसरे सप्ताह में आपको अपने संबंध और सेहत का विशेष ख्याल रखना होगा। माह के उत्तरार्ध में आपको मौसमी बीमारी अथवा किसी दुर्घटना आदि बचने की आवश्यकता रहेगी। माह के उत्तरार्ध में स्वजनों की बेरुखी आपकी चिंता का कारण बनेगी। इस दौरान लोगों के साथ वाद-विवाद से बचें। हालांकि करियर-कारोबार की दृष्टि से अप्रैल का उत्तरार्ध आपके लिए शुभ साबित होगा। इस दौरान परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को शुभ समाचार मिल सकते हैं।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की उपासना करें तथा मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर में भगवा रंग की ध्वजा चढ़ाएं।
वृषभ April Rashifal
अप्रैल के उत्तरार्ध का यदि कुछ समय यदि छोड़ दिया जाए तो पूरा महीना आपके लिए अत्यंत ही शुभ और लाभप्रद रहने वाला है। इस माह आपके बड़े सपने साकार होते हुए नजर आएंगे। बेरोजगार लोगों को रोजगार की प्राप्ति होगी। उच्च शिक्षा संबंधी अड़चनें दूर होंगी। पहले से कार्यरत लोगों की प्रोफेशनल लाइफ बेहतर होगी और उनका नेटवर्क काफी मजबूत होगा। यदि आप लंबे समय से नौकरी में बदलाव के लिए प्रयासरत थे तो इस माह आपकी ये मनोकामना पूरी हो सकती है। कुल मिलाकर इस माह आपको आपकी परिश्रम और आपके प्रयास का पूरा फल प्राप्त होगा।
व्यवसाय से जुड़े लोगों को माह के मध्य में अपने कारोबार को लेकर सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान सोचे हुए कार्यों में मनचाही सफलता पाने के लिए सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों को मिलाकर चलना उचित रहेगा। वृषभ राशि के जातकों को इस पूरे माह अपने कागजी कार्य पूरा करके रखना चाहिए। यदि आप अपने कार्य योजनाबद्ध तरीके से करते हैं तो आपको अपेक्षा से अधिक धन लाभ की प्राप्ति संभव है।
माह के उत्तरार्ध में लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। यात्रा सुखद एवं लाभदायक साबित होगी। इस दौरान सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों की प्राप्ति संभव है। प्रेम संबंध को मजबूत बनाए रखने के लिए अपने लव पार्टनर के साथ संवाद बनाए रखें।
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के श्रीयंत्र की पूजा एवं श्री सूक्त का पाठ करें।
April Rashifal
मिथुन April Rashifal
मिथुन राशि के लोगों के लिए अप्रैल का महीना अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। इस माह आपके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं और लंबे समय से आपके प्रयास और परिश्रम की उपेक्षा की जा रही थी तो इस माह आपको उसका फल मिल सकता है। लोग आपकी कार्ययोजना की तारीफ करेंगे। आप पर उच्च अधिकारियों की पूरी कृपा बरसेगी। आपको अपने से वरिष्ठ एवं कनिष्ठ दोनों का सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा।
कार्यक्षेत्र और व्यावसायिक स्थल पर आपकी लोकप्रियता का ग्राफ बढ़ेगा। माह के दूसरे सप्ताह में किसी मित्र अथवा शुभचिंतक की मदद से करियर-कारोबार में प्रगति के योग बनेंगे। इस दौरान ऋण-रोग आदि से आपको मुक्ति मिलेगी। यदि आप लंबे समय से विदेश में करियर अथवा कारोबार के लिए प्रयासरत थे तो उनमें आ रही अड़चनें दूर हो जाएंगी। इस पूरे माह आपका स्वास्थ्य उत्तम और पराक्रम बढ़ा-चढ़ा रहेगा। माह के मध्य में संतान की तरफ से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। जिससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
माह के उत्तरार्ध तक आपके करियर-कारोबार आदि में आमूल-चूल परिवर्तन के योग बनेंगे। भूमि-भवन, वाहन का सुख प्राप्त होगा। किसी के साथ हुई मित्रता प्रेम संबंध में बदल सकती है। पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें।
कर्क April Rashifal
कर्क राशि के लोगों को अप्रैल महीने में जोश में आकर होश खोने से बचना होगा। माह की शुरुआत आपके लिए शुभ साबित होगी और आपके अधिकांश कार्य समय पर पूरे होते हुए नजर आएंगे, लेकिन इस दौरान आपको अतिउत्साह और अति आत्मविश्वास से बचना होगा अन्यथा आपकी सफलता और लाभ के प्रतिशत में कमी आ सकती है। अप्रैल महीने का पूर्वार्ध परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए शुभ साबित होगा। इस दौरान उन्हें उनके परिश्रम और प्रयास का पूरा फल प्राप्त होगा। कर्क राशि के जातकों को इस माह पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है।
अप्रैल माह के दूसरे सप्ताह में अपनी सेहत और संबंध को लेकर लापरवाही करने से बचें। इस दौरान लोगों के साथ हास करते समय इस बात का पूरा ख्याल रखें कि गलती से भी किसी का उपहास न होने पाए अन्यथा आपके आत्मीय रिश्तों में दरार आ सकती है। कर्क राशि के जातकों को इस दौरान विपरीत लिंग के साथ बात-व्यवहार करते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी।
माह के मध्य में आप पर किसी प्रभावी या वरिष्ठ व्यक्ति की कृपा बरसेगी और आप उसके सहयोग से बड़ी उपलब्धि पाने में कामयाब हो जाएंगे। माह के उत्तरार्ध में पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय: प्रतिदिन पारद शिवलिंग की पूजा एवं शिवाष्टकं का पाठ करें।
सिंह राशि के लोगों के लिए अप्रैल का महीना काफी उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस माह आपको लोगों के साथ बात-व्यवहार करते समय खूब सावधानी रखनी होगी, अन्यथा आपके बनते काम भी बिगड़ सकते हैं। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो कार्यस्थल पर आपको माह की शुरुआत में ही अनचाहे बदलावों को स्वीकार करना पड़ सकता है। इस दौरान आपकी जिम्मेदारियों में बदलाव या फिर तबादला हो सकता है। सिंह राशि के जातकों को अप्रैल माह में ऋण, रोग और शत्रुओं से खूब बचने की आवश्यकता रहेगी।
माह के दूसरे सप्ताह में आप पर कोई झूठे आरोप लगाकर अपमानित करने का षडयंत्र रच सकता है। यह समय सेहत की दृष्टि से भी प्रतिकूल रहेगा। इस दौरान आपकी कोई पुरानी बीमारी उभर सकती है। समय पर सही तरह से इलाज न करने पर आपको अस्पताल के चक्कर तक काटने पड़ सकते हैं। यदि आप कोर्ट-कचहरी से जुड़े किसी फैसले का इंतजार कर रहे हैं तो आपको इसके लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा।
व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए माह के मध्य का समय अनुकूल रहेगा। इस दौरान आप बाजार में आई तेजी का लाभ उठाने में कामयाब रहेंगे। इस दौरान आप अपनी सूझबूझ से घर-परिवार के मसलों का हल निकालने में भी कामयाब होंगे। माह के उत्तरार्ध में किसी बुजुर्ग की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। कठिनाई भरे समय में भाई-बहन और जीवनसाथी का सहयोग-समर्थन संबल प्रदान करेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान सूर्यदेव को अघ्र्य देकर सूर्याष्टकं का पाठ करें।
कन्या April Rashifal
कन्या राशि के लोगों के लिए अप्रैल महीने की शुरुआत शुभता लिए रहने वाली है। इस दौरान आप अपनी बिगड़ी हुई चीजों को दोबारा से बनाने के लिए प्रयासरत नजर आएंगे। जिन लोगों के साथ आपके मतभेद बने हुए थे, संवाद के जरिए उनके साथ सामंजस्य बनाने में काफी हद तक कामयाब हो जाएंगे। सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों से नजदीकियां बढ़ेंगी। इस दौरान आपकी करियर-कारोबार में धीमी गति से ही सही लेकिन प्रगति देखने को मिलेगी। कार्यक्षेत्र में लोग आपके परिश्रम और प्रयास की तारीफ करेंगे। धार्मिक-सामाजिक कार्यों में मन रमेगा। तीर्थाटन का सौभाग्य प्राप्त होगा।
अप्रैल का दूसरा सप्ताह आपकी सेहत और संबंध की दृष्टि से थोड़ा प्रतिकूल प्रतीत होता है। इस दौरान आपको आपको लोगों के साथ बात-व्यवहार करते समय विनम्रता से पेश आना चाहिए। नौकरीपेशा व्यक्ति को अपने कार्यक्षेत्र में लोगों के साथ तालमेल बिठाकर चलना लाभप्रद साबित होगा। माह के उत्तरार्ध के समय में आपको अपने शुभचिंतकों और वरिष्ठ लोगों की सलाह को नजरंदाज करने से बचना चाहिए अन्यथा आपको धन और मन से कष्ट झेलना पड़ सकता है। इस दौरान भूलकर भी नियम कानून का उल्लंघन न करें तथा कागजी कार्य समय पर पूरे करें।
कन्या राशि के जातकों को अपनी लव लाइफ और मैरिड लाइफ को बेहतर बनाए रखने के लिए अपने पार्टनर के प्रति ईमानदार और अपने संबंध के प्रति पहले की अपेक्षा अधिक प्रतिबद्ध रहने की आवश्यकता रहेगी। माह के मध्य में आपके दांपत्य जीवन में कुछेक परेशानियां आ सकती हैं।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा तुलसी दल चढ़ाकर श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
तुला April Rashifal
तुला राशि के लोगों के लिए अप्रैल का महीना मिश्रित फलदायी रहने वाला है। इस माह आप तमाम चीजों को लेकर असमंजस अथवा भ्रम की स्थिति में रह सकते हैं। इस माह आपको अपने करियर-कारोबार को लेकर अत्यंत ही सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी। इस माह समस्याओं से आंख मूंदने या फिर कहें चीजों को टालने की बजाय उसे समय पर पूरा करने का प्रयास करें अन्यथा नुकसान और अपमान दोनों झेलना पड़ना सकता है। हालांकि अप्रैल महीने की शुरुआत ठीक-ठाक रहेगी और इस दौरान आपको करियर-कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। व्यावसायिक यात्राएं सफल एवं लाभप्रद साबित होंगी।
अप्रैल के दूसरे सप्ताह में भूमि-भवन अथवा पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद को लेकर आपका मन चिंतित रहेगा। इस दौरान आपको छोटी-छोटी चीजों के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करना पड़ सकता है। अचानक से आए किसी बड़े खर्च से आपका बजट गड़बड़ा सकता है। इस दौरान बाजार में अपनी साख को बनाए रखने के लिए अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है।
माह के मध्य में अपने विरोधियों से बहुत ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी। वे आपके बनते काम को बिगाड़ने के लिए षडयंत्र रच सकते हैं। माह के उत्तरार्ध में करियर-कारोबार की दृष्टि से तो शुभ रहने वाला है लेकिन संबंधों में उत्पन्न होने वाली गलतफहमियां आपके रिश्तों में दरार डालने का कारण बन सकती हैं। लव लाइफ हो या फिर मैरीड लाइफ उसे सुखमय बनाए रखने के लिए अपने पार्टनर के प्रति ईमानदार रहें।
उपाय: प्रतिदिन किचन में बनी रोटी गाय को खिलाएं और देवी दुर्गा की पूजा में दुर्गा स्तोत्र का पाठ करें।
वृश्चिक April Rashifal
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए अप्रैल महीने की शुरुआत थोड़ी प्रतिकूल रह सकती है। इस दौरान आपको करियर-कारोबार में अचानक से आई किसी बड़ी समस्या से दो चार होना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों से समर्थन और सहयोग न मिल पाने के कारण मन चिंतित रहेगा। वृश्चिक राशि के जातकों को इस पूरे माह किसी भी डील पर बगैर जाने-समझे हस्ताक्षर करने से बचना चाहिए। इसी प्रकार भूमि-भवन से जुड़े सौदा आदि करते समय भी खूब सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी।
इस पूरे माह सट्टा-लॉटरी या फिर कहें शार्टकट तरीके से धन कमाने से दूरी बनाए रखना चाहिए। साथ ही साथ धन के लेनदेन में सावधानी बरतें। माह के मध्य में संतान से जुड़ी किसी समस्या को लेकर मन चिंतित रहेगा। इस दौरान छात्रों का मन पढ़ाई-लिखाई से उचट सकता है। अप्रैल के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध आपके लिए राहत भरा रह सकता है। इस दौरान करियर-कारोबार से जुड़ी यात्राएं सुखद एवं लाभदायक रहने वाली हैं। आप अपने विरोधियों पर विजय प्राप्त करेंगे। करियर-कारोबार में प्रगति होगी। कार्यक्षेत्र में आपको पदोन्नति का पुरस्कार प्राप्त हो सकता है। स्वजनों के साथ उपजे मतभेद संवाद से दूर होंगे। किसी वरिष्ठ या प्रभावी व्यक्ति की मदद से अटके कार्य पूरे होंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में गुड़-चना चढ़ाकर श्री सुंदरकांड का पाठ करें।
धनु April Rashifal
धनु राशि के लोगों के लिए अप्रैल का महीना उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस माह आपको कभी खुशी कभी गम की स्थिति से गुजरना पड़ सकता है। हालांकि माह की शुरुआत सुखद रहने वाली है और इस दौरान आपके अधिकांश सोचे हुए कार्य समय पर मनमुताबिक तरीके से पूरे होते नजर आएंगे। इस दौरान आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। छात्रों का मन पढ़ाई में रमेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। भूमि-भवन, वाहन आदि का सुख प्राप्त हो सकता है। इस दौरान घर-परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के खूब अवसर प्राप्त होंगे।
प्रेम संबंध के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा लेकिन माह के मध्य में कुछेक समस्याएं आपकी चिंता का कारण बन सकती हैं। इस दौरान किसी तीसरे व्यक्ति की दखलंदाजी से आपके और पार्टनर के बीच मनमुटाव पैदा हो सकता है। इस दौरान आपको स्वजनों के संबंधों को बेहतर बनाए रखने के लिए कुछेक चीजों से समझौता भी करना पड़ सकता है। अप्रैल माह के मध्य में एक बार फिर आपको चीजें पटरी पर आती हुई नजर आएंगी लेकिन माह के उत्तरार्ध में आपको बेहद सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता रहेगा। इस दौरान अचानक से कुछेक बड़े खर्च आ जाने से आपका बजट गड़बड़ा सकता है। धनु राशि के जातकों को माह के उत्तरार्ध में लोगों से उलझने की बजाय अपने लक्ष्य पर फोकस करने की आवश्यकता रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में नारायण कवच का पाठ करें।
मकर April Rashifal
मकर राशि के लोगों के लिए यह अप्रैल का महीना सामान्य फलदायी रहने वाला है। माह की शुरुआत करियर-कारोबार से जुड़े किसी अच्छी खबर से होगी। इस दौरान आपको घर और बाहर दोनों जगह अनुकूलता बनी रहेगी। लोग आपके सकारात्मक प्रयासों की प्रशंसा करेंगे। हालांकि इस दौरान आपको धन का लेनदेन करते समय खूब सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। माह के दूसरे सप्ताह में किसी भी प्रकार के नियम का उल्लंघन करने से बचें अन्यथा बेवजह की परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इस दौरान आपकी वाणी से काम बनेंगे और बिगड़ेंगे। ऐसे में लोगों के साथ बात व्यवहार करते समय खूब सावधानी रखें और लोगों के साथ विनम्रता से पेश आएं। तर्क-वितर्क से खुद को दूर रखें।
माह के मध्य में आपका रुझान नई चीजों को सीखने की ओर रहेगा। इस दौरान आप अपने करियर-कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए विशेष रूप से प्रयासरत रहेंगे। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने रोजी-रोजगार में बदलाव का विचार बना सकते हैं। हालांकि ऐसा निर्णय लेने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें।
माह के मध्य में आपका मन धार्मिक-सामाजिक कार्यों में खूब रमेगा। इस दौरान तीर्थाटन का सौभाग्य प्राप्त हो सकता है। माह के उत्तरार्ध में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकते हैं। इस दौरान परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की सेहत को लेकर आपका मन चिंतित रहेगा। मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने रिश्तों को बेहतर बनाए रखने के लिए एक कदम आगे बढ़कर लोगों के साथ संवाद करना होगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिवलिंग पर जल एवं बेलपत्र चढ़ाकर रुद्राष्टकं का पाठ करें।
कुंभ April Rashifal
कुंभ राशि के लोगों के लिए अप्रैल का महीना सामान्य फलदायी रहने वाला है। इस माह आपको तमाम तरह की परेशानियों से बचने के लिए अपने समय, धन एवं ऊर्जा का प्रबंधन करके चलना उचित रहेगा। माह की शुरुआत में किस्मत आपका दरवाजा खटखटा सकती है। इस दौरान आपको करियर-कारोबार से जुड़े अच्छे अवसर मिल सकते हैं, जिसे आपको खोने से बचना चाहिए अन्यथा बाद में पछतावा करना पड़ सकता है। इस दौरान व्यवसाय में आय के मुकाबले व्यय ज्यादा रहेगा।
माह के दूसरे सप्ताह में आपको किसी भी बड़े निर्णय लेने से पहले अपने शुभचिंतकों अथवा वरिष्ठों की सलाह को अनदेखी करने से बचना चाहिए। यदि आप साझेदारी में व्यवसाय करते हैं तो आपको अपने पार्टनर के साथ तमाम चीजों को क्लीयर करते हुए आगे बढ़ना ठीक रहेगा। माह के मध्य में अपने कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से खूब सावधान रहें। इस दौरान अपनी दिनचर्या, खानपान और संबंधों पर विशेष ध्यान दें।
व्यवसाय से जुड़े लोगों को माह के मध्य में किसी भी जोखिम भरी योजना में धन निवेश करने से बचना चाहिए। सुख-संपत्ति और सफलता की दृष्टि से माह के उत्तरार्ध का समय आपके लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। इस दौरान करियर-कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। सेहत सामान्य रहेगी। अचानक कहीं से धन लाभ होगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगै।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में चालीसा का सात बार पाठ करें।
मीन April Rashifal
मीन राशि के लोगों के लिए अप्रैल महीना मिश्रित फलदायी रहने वाला है। इस माह आपको अपने करियर-कारोबार आदि में बड़ी सावधानी के साथ कार्य करने की आवश्यकता रहेगी। इस माह आपके विरोधी सक्रिय रहते हुए आपके कार्यों में अड़ंगे डालने का कार्य कर सकते हैं। माह का पहला सप्ताह आर्थिक दृष्टि से यह महीना बहुत ज्यादा सकारात्मक नहीं कहा जा सकता है। माह की शुरुआत में ही कुछ बड़े खर्च आ जाने के कारण आपका बजट गड़बड़ा सकता है, जिसके चलते माह के अंत तक आपको उधार मांगने तक की नौबत आ सकती है। इस माह आपको ऋण और रोग से बचने की आवश्यकता रहेगी।
माह के दूसरे सप्ताह में विशेष रूप से अपनी सेहत का ख्याल रखें और अपने खानपान के साथ दिनचर्या सही रखें। इस दौरान घर परिवार के सदस्यों के साथ कुछे मुद्दों को लेकर मतभेद उभर सकते हैं। आत्मीय संबंधों को बेहतर बनाए रखने के लिए लोगों के साथ संवाद बनाए रखें। माह के मध्य में आपको आर्थिक निर्णय सोच-समझकर लेने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान जल्दबाजी अथवा असमंजस की स्थिति में कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें।
माह का तीसरा सप्ताह कुछ राहत भरा रह सकता है। इस दौरान अटके हुए कार्यों के पूरे होने और परिश्रम और प्रयास का सकारात्मक नतीजा आने पर आपका कान्फिडेंस मजबूत होगा। इस दौरान लव पार्टनर के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय: प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं और भगवान श्री हरि की पूजा में नारायण कवच का नित्य पाठ करें।
31 March Ank Jyotish इस समय नवरात्र का महापर्व चल रहा है। अंक ज्योतिष सोमवार को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अंक ज्योतिष यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।
अंक 1 Ank Jyotish
आपका ध्यान अभी नेटवर्किंग और दूसरों के साथ जुड़ने की तरफ है। अभी आपके पास धन की अधिकता हो सकती है किंतु लापरवाही या फिजूल खर्ची से बचें।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- नारंगी
अंक 2 Ank Jyotish
अपने भविष्य के बारे में सोचने के लिए समय अच्छा हैं। आज आप लोगों से बातचीत कर के अपनी योजनाओं के बारे में बताएंगे। अगर आप पुरुष हैं तो किसी खास महिला से भावनात्मक संबंध बनेंगे।
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा
अंक 3 Ank Jyotish
दिल के मामले अभी पेचीदा साबित हो सकते हैं। कोई रिश्ता खत्म हो सकता है। बदलाव को स्वीकार करें और नए अवसरों का मज़ा लें। यह एक पल है जब आपके नेतृत्व कौशल सच में चमकेंगे।
आज धन और संपत्ति आपके लिए एक मुद्दा रहेगा। महत्वपूर्ण निवेश और धन सम्बन्धी अन्य मामलों के लिए अभी सही समय नहीं आया है। आपने खर्चों पर ध्यान दें और समझदारी से पैसों का प्रयोग करें।
शुभ अंक-23
शुभ रंग- पीला
अंक 5 Ank Jyotish
पिता के जैसा कोई व्यक्ति यात्रा में आपको कंपनी दे सकता हैं। अपने विश्वासों को टटोलने के लिए इस समय का प्रयोग करें। जल्द ही एक नए करियर का अवसर पैदा होगा।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया
अंक 6 Ank Jyotish
अचानक मिले अच्छे भाग्य का आनंद लें। कोई नयी शुरुआत करने के लिए आज का समय सर्वोत्तम है। बिना सोचे समझे समस्या को सुलझाने की कोशिश न करें।
शुभ अंक-16
शुभ रंग- नीला
अंक 7 Ank Jyotish
आज आपकी ऊर्जा बहुत अधिक रहेगी इसलिए किसी भी परिवर्तन से पहले सोचे। वह इंसान कभी सफल नहीं होता जो रास्ते पर नहीं बाकि उसमे आने वाली दिक्कतों के बारे में सोचता है।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- ग्रे
अंक 8 Ank Jyotish
अपनी चिंताओं को आवाज़ दें और इससे आपकी असहाय या अनसुना बनने की भावना कम होगी। विरासत या आय का कोई एक नया स्रोत आपको जल्द ही मिलने वाला है।
शुभ अंक-6
शुभ रंग- लाल
अंक 9 Ank Jyotish
अपनी अच्छी देखभाल करें और बुराईयों से बचें। अत्यधिक आत्मनिर्भरता और लालसा आज का मूलमंत्र है। आज आप में से कुछ अपने दिल और दिमाग में विरोधाभास महसूस कर सकते है।
Aaj Ka Panchang 31 March 2025: पंचांग देख कर कार्य करने की परंपरा हिंदू धर्म में सनातन काल से चली आ रही है. आज 31 मार्च 2025 को चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित है. इस दिन देवी को सफेद पुष्प अर्पित करें और शक्कर का भोग लगाएं. देवी को चांदी का अर्ध चंद्र भी अर्पित करें.
Aaj Ka Panchang इसके बाद “ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चन्द्रमसे नमः” का कम से कम 3 माला जाप करें. अब अर्धचंद्र को लाल धागे में पिरोकर गले में धारण कर सकते हैं. इससे मानसिक शांति मिलती है. इस उपाय के लिए ज्योतिष की सलाह जरुर लें. धार्मिक मान्यता है कि मां ब्रह्मचारिणी की उपासना से जीवन में त्याग, सदाचार, संयम, वैराग्य और तप की प्राप्ति होती है.
Aaj Ka Panchang नवरात्रि पर सोमवार के दिन शिवलिंग पर धतूरा, दूध, सफेद चंदन, अक्षत और कच्चे चावल में काले तिल अर्पित करें और शिव रक्षा स्तोत्र का पाठ करें. साथ ही शिव के मंत्रों का जाप करें. ऐसा करने से व्यक्ति को अच्छी सेहत प्राप्त होती है. जीवन में से नकारात्मक शक्तियां दूर होती है
Weekly Horoscope (31 march To 06 April): यह हफ्ता अप्रैल के साथ प्रारंभ हो रही है, साथ ही इस समय नवरात्र का महापर्व चल रहा है। आइए जानते हैं नौकरी, कारोबार, स्वास्थ्य, करियर और दांपत्य जीवन के लिए कैसा रहेगा? सभी प्रश्नों के उत्तर को जानने के लिए पढ़ें चंद्र राशि के आधार पर साप्ताहिक राशिफल में…
मेष Weekly Horoscope
मेष राशि के लोगों के लिए यह हफ्ता शुभता और सौभाग्य लिए हुए है। इस सप्ताह आपको करियर-कारोबार में उल्लेखनीय प्रगति और लाभ होने की संभावना है। पूर्व में किए गये धन निवेश से लाभ होगा। सप्ताह के मध्य में बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से सुख का अनुभव होगा। सौभाग्य का अपेक्षाकृत सहयोग और स्वजनों द्वारा मिलने वाले समर्थन से आपके भीतर एक अलग ही उत्साह और ऊर्जा देखने को मिलेगी। यदि आप बेरोजगार हैं तो आपको मनचाहा रोजगार मिल सकता है। वहीं पहले से कार्यरत लोगों का कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। उनके परिश्रम और प्रयास को सराहा जाएगा।
कारोबार से संबंधित यात्राएं सुखद और लाभप्रद साबित होंगी। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यदि आप किसी शारीरिक कष्ट से पीड़ित चल रहे थे आपको इस हफ्ता स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। पारिवारिक सुख की दृष्टि से भी यह सप्ताह आपके लिए उत्तम कहा जाएगा। इस हफ्ता घर-परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। घर में धार्मिक-मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ आपकी अच्छी ट्यूनिंग देखने को मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: रोजाना देवी दुर्गा की पूजा में लाल रंग का पुष्प चढ़ाकर चालीसा का पाठ करें।
वृषभ Weekly Horoscope
वृषभ राशि के लोगों को इस हफ्ता अपने कार्य योजनाबद्ध तरीके से समय पर करने का प्रयास करना चाहिए। यदि आप ऐसा करने में कामयाब रहते हैं तो आपको लाभ होगा अन्यथा न चाहते हुए भी तमाम तरह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। सप्ताह की शुरुआत में आपकी मुलाकात अपनी जैसी सोच वाले प्रभावी व्यक्ति से हो सकती है। जिसकी मदद से भविष्य में लाभ की योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों पर इस सप्ताह कार्य की अधिकता के चलते मानसिक तनाव बना रह सकता है।
हफ्ता के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध कुछ प्रतिकूल कहा जाएगा। इस दौरान आपके सिर पर अचानक से कुछ बड़े खर्च आ सकते हैं। आर्थिक दिक्कतों से बचने के लिए सप्ताह की शुरुआत से ही धन का प्रबंधन करके चलना उचित रहेगा। इस दौरान धन के लेनदेन में विशेष सावधानी बरतें। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को सामान्य छात्रों के मुकाबले अधिक परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता रहेगी। सेहत और संबंध को लेकर विशेष सावधान रहें। लोगों के साथ बात-व्यवहार करते समय विनम्रता से पेश आएं और अपनी बात को स्पष्ट तरीके से रखें, अन्यथा लोग उसका गलत मतलब निकाल सकते हैं। प्रेम संबंध को मधुर बनाए रखने के लिए अपने लव पार्टनर की फीलिंग्स की कद्र करें।
उपाय: रोजाना किचन में बनी पहली रोटी गाय के लिए निकालें और पूजा में श्रीसूक्त का दैनिक पाठ करें।
मिथुन Weekly Horoscope
मिथुन राशि के लोगों के लिए यह हफ्ता गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होते हुए नजर आएंगे। पूरा सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से घर-परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। भूमि-भवन और पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद आपसी सहमति से दूर होंगे। किसी के साथ लंबे समय से चला आ रहा मनमुटाव और गलतफहमियां दूर होंगी। छात्र वर्ग के भीतर अध्ययन एवं लेखन को लेकर रुचि बढ़ेगी।
उच्च शिक्षा में आ रही बाधाएं दूर होती नजर आएंगी। रोजी-रोजगार की दिशा में किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। नौकरीपेशा लोगों के अपने अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध बने रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अधीनस्थ लोगों का भी पूर्ण सहयोग-समर्थन मिलता रहेगा। इस सप्ताह आप अपने कारोबार में विस्तार अथवा किसी दूसरे व्यवसाय में बड़ा निवेश करने का निर्णय ले सकते हैं। हालांकि ऐसा करते समय स्वजनों से सलाह लेना न भूलें। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। लव पार्टनर के साथ रिश्ते मधुर बने रहेंगे। जीवनसाथी के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा संभव है।
उपाय: रोजाना भगवान श्री गणेश जी की पूजा में दूर्वा चढ़ाकर गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
कर्क Weekly Horoscope
कर्क राशि के लोगों के लिए यह हफ्ता अनुकूल रहने वाला है। सप्ताह के उत्तरार्ध में छोटी-मोटी दिक्कतों को यदि नजरअंदाज कर दिया जाए तो पूरे सप्ताह आपको सौभाग्य का पूरा साथ मिलता हुआ नजर आएगा। सप्ताह की शुरुआत में किसी बड़ी अड़चनें के दूर होने से आप राहत की सांस लेंगे। इस दौरान शत्रु और विरोधियों संबंधित मामलों में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यदि आपका कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है तो आपके विरोधी खुद समझौते की पहल कर सकते हैं अथवा कोर्ट का फैसला आपके हक में आ सकता है।
कुल मिलाकर हफ्ता के पूर्वार्ध में परिस्थितियां आपके अनुकूल रहने वाली हैं। इस दौरान आपको किसी उत्सव अथवा धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का भी सौभाग्य प्राप्त होगा। महिलाओं का अधिकांश समय पूजा-पाठ में बीतेगा। व्यवसाव से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ बना हुआ है। कारोबार में मनचाहे लाभ की प्राप्ति होगी। मार्केट में फंसा हुआ धन आसानी से निकल आएगा। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति के योग बनेंगे। रिश्ते-नाते मधुर बने रहेंगे। परिजनों का पूरा सहयोग समर्थन मिलेगा। प्रेम प्रसंग में मधुरता और निकटता बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: रोजाना भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा एवं रुद्राष्टकं का पाठ करें।
सिंह Weekly Horoscope
सिंह राशि के लोगों को इस हफ्ता किसी भी कार्य को करने में लापरवाही बरतने से बचना होगा अन्यथा आर्थिक एवं मानसिक कष्ट झेलना पड़ सकता है। हफ्ता की शुरुआत में नियमों का उल्लंघन करने से बचें और अपने कार्य को योजनाबद्ध तरीके से करते हुए समय पर पूरा करने का प्रयास करें। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह अपने कार्य किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने की बजाय स्वयं बेहतर तरीके से करने का प्रयास करना चाहिए। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें।
हफ्ता के उत्तरार्ध में आपके कामकाज में कोई बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान अचानक से लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा संभव है। रिश्ते-नाते को अनुकूल बनाए रखने के लिए स्वयं के साथ दूसरों के प्रति ईमानदार रहें और भूलकर भी किसी के बहकावे में न आएं। इस सप्ताह आपको अपने प्रेम संबंध को लेकर कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। लोगों के सामने दिखावा करने से बचें। आत्मीय संबंधों को बेहतर बनाए रखने के लिए लोगों के साथ बातचीत करते समय सोच-समझकर बोलें। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रह सकता है।
उपाय: रोजाना भगवान सूर्य देवता को जल चढ़ाकर सूर्याष्टकं का पाठ करें।
कन्या Weekly Horoscope
कन्या राशि के लोगों के लिए यह हफ्ता सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है। हालांकि सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अच्छी कही जा सकती है। इस दौरान आपको करियर-कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। यदि आप विदेश से जुड़े कार्य करते हैं तो आपको विशेष लाभ प्राप्ति का अवसर प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। यदि आप साझेदारी में कोई व्यवसाय करते हैं तो सप्ताह की शुरुआत में आप कोई बड़ा कारोबारी फैसला ले सकते हैं। इस दौरान आप अपने विरोधियों पर आसानी से काबू पा लेंगे।
आपकी आय के नए स्रोत बनेंगे और संचित धन में वृद्धि होगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को हफ्ता की शुरुआत में बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में धीमी गति से ही सही लेकिन आपके कार्य बनते हुए नजर आएंगे। इस दौरान आप अपनी सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर अधिक खर्च कर सकते हैं। प्रेम संबंध में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। रिश्तेदार-नातेदार के साथ मेलजोल बढ़ने और एक साथ समय बिताने से आत्मीयता बढ़ेगी। ससुराल पक्ष से विशेष सहयोग प्राप्ति होगी।
उपाय: रोजाना तुलसी जी को जल दें तथा पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
तुला Weekly Horoscope
तुला राशि के लोगों के लिए यह हफ्ता करियर-कारोबार की दृष्टि से शुभ लेकिन रिश्ते-नातों की दृष्टि से थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आप अपना पूरा फोकस अपने करियर और व्यवसाय पर रखेंगे। कारोबारियों के लिए सप्ताह का पूर्वार्ध अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। पूर्व में आपके द्वारा करियर-कारोबार के लिए किये गये प्रयास सफल और सार्थक साबित होते हुए नजर आएंगे। कार्य एवं व्यवसाय में अपेक्षित परिणाम मिलने के कारण आपके भीतर जोश और पराक्रम बना रहेगा। इस दौरान आप अपने बौद्धिक चातुर्य और सूझबूझ से कुछेक बड़े मसले सुलझाने में भी कामयाब हो जाएंगे।
व्यवसायी वर्ग हफ्ता के उत्तरार्ध में बाजार में आई तेजी का लाभ उठाने में सफल होंगे। प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने पर छात्रों का मन प्रफुल्लित रहेगा। रिश्ते-नाते को मधुर बनाए रखने के लिए इस सप्ताह आपको कुछेक चीजों से समझौता करना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में परिवार के किसी बुजुर्ग सदस्य की खराब सेहत आपकी चिंता का कारण बन सकती है। यदि आप प्रेम संबंध में हैं तो इस दिशा में कोई भी बड़ा फैसला सोच-समझकर लें।
उपाय: रोजाना श्रीयंत्र की साधना एवं श्री सूक्त का पाठ करें।
वृश्चिक Weekly Horoscope
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए यह हफ्ता मिश्रित रहने वाला है। करियर-कारोबार में अपेक्षा के अनुरूप फल न मिलने के कारण आपका मन कई बार हताश और निराश रह सकता है। सप्ताह के पूर्वार्ध में कार्यों में कुछ अड़चनें आ सकती है। इस दौरान समय पर स्वजनों का सहयोग न मिल पाने के कारण आपका मन खिन्न रहेगा। इस हफ्ता वृश्चिक राशि के जातकों को अपने व्यवहार एवं भाषा को प्रभावशाली तरीके से व्यक्त करने की आवश्यकता रहेगी। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो अपने कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्यों को अधूरा न छोड़ें और पूरे मनोयोग से कार्य करें।
यदि आप किसी भूमि या भवन का क्रय-विक्रय करने की योजना बना रहे हैं तो इस संबंध में अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें तथा किसी भी कागज पर बगैर पढ़े-समझे हस्ताक्षर न करें। यदि आप सामाजिक मान-प्रतिष्ठा के लिए प्रयासरत हैं तो आपको इसके लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। छात्रों को अनुकूल परिणाम प्राप्ति के लिए अत्यधिक परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता है। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं अन्यथा बेवजह की परेशनियां झेलनी पड़ सकती है। सप्ताह के मध्य में किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच परस्पर मतभेद रह सकता है।
उपाय: रोजाना हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।
धनु Weekly Horoscope
धनु राशि के लोगों के लिए यह हफ्ता अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। हफ्ता की शुरुआत में आपको किसी धार्मिक अथवा मांगलिक कार्य में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान आपका अधिकांश समय स्वजनों के साथ हंसी-खुशी बीतेगा। करियर-कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। सप्ताह के पूर्वार्ध में किसी योजना अथवा कारोबार में फंसा हुआ धन अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझेंगे। व्यवसाय से जुड़ी बड़ी डील संभव है। हालांकि धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह महत्वपूर्ण कार्यों को करते समय किसी भी प्रकार की जल्दबाजी अथवा लापरवाही करने से बचना चाहिए अन्यथा लाभ के प्रतिशत में कमी आ सकती है।
हफ्ता के उत्तरार्ध में आप अपने घर की साज-सज्जा और सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों को खरीदने में बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। रिश्ते-नाते की दृष्टि से पूरा सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। माता-पिता की तरफ से पूरा स्नेह और समर्थन बना रहेगा। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल रहेगा। प्रेम-प्रसंग आदि के क्षेत्र में परस्पर एक दूसरे के प्रति विश्वास बढ़ेगा। संतान पक्ष की तरफ से सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।
उपाय: रोजाना केसर का तिलक लगाएं और पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
मकर Weekly Horoscope
मकर राशि के लोगों के लिए यह हफ्ता सामान्य फलदायी रहने वाला है। इस सप्ताह आप जितना परिश्रम और प्रयास करेंगे आपको सिर्फ उतना ही फल प्राप्त होगा। ऐसे में मनचाही सफलता पाने के लिए आलस्य छोड़कर प्रत्येक कार्य को समय पर पूरे मनोयोग से करें। नौकरीपेशा जातकों को इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों और अधीनस्थों को मिलाकर चलना उचित रहेगा। यदि आप बेरोजगार हैं तो आापको रोजी-रोजगार से जुड़े अवसर को हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो अधिक लाभ कमाने के लिए नियम-कानून का उल्लंघन या फिर कहें किसी प्रकार का शार्टकट अपनाने से बचें, अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान के साथ अपमान भी झेलना पड़ सकता है।
यदि आप कारोबार से जुड़ी कोई नई डील करने जा रहे हैं तो अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। इस सप्ताह किसी बात को लेकर स्वजनों से तकरार हो सकती है। प्रेम संबंध में किसी भी प्रकार की गलतफहमी से बचते हुए संवाद बनाए रखना श्रेयस्कर रहेगा। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए अपने जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें।
उपाय: रोजाना विधि-विधान से शक्ति की साधना और दुर्गा कवच का पाठ करें।
कुंभ Weekly Horoscope
कुंभ राशि के लोगों के लिए यह हफ्ता सामान्य फलदायक रहने वाला है। सप्ताह के पूर्वार्ध में कामकाज में छोटी-मोटी दिक्कतें आ सकती हैं लेकिन आप सप्ताह के उत्तरार्ध तक उसका समाधान खोजने में अंतत: कामयाब हो जाएंगे। इस सप्ताह परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का मन पढ़ाई लिखाई में खूब लगेगा तो वहीं घरेलू महिलाओं का मन धर्म-कर्म से जुड़े कार्यों में रमेगा। सप्ताह के मध्य में घर में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। इस दौरान किसी धार्मिक स्थल की यात्रा के भी योग बनेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय विदेश से जुड़े कार्य करने वालों के लिए शुभ फलदायक है। विदेश में करियर-कारोबार बनाने की दिशा में आ रही दिक्कतें दूर होंगी।
हफ्ता के उत्तरार्ध में सौभाग्य और शुभचिंतकों का सहयोग मिलने के कारण आप कठिन कार्यों को भी अपनी बुद्धि और विवेक के साथ सरलतापूर्वक पूर्ण करने में सफल होंगे। इस दौरान आर्थिक पक्ष को मजबूत बनाने की दिशा में किये गये प्रयास सफल होंगे। नौकरीपेशा लोगों की अतिरिक्त आय के स्रोत बनेंगे। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह हफ्ता अनुकूल रहने वाला है। माता-पिता के साथ सुख-सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम-संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। एक-दूसरे की भावनाओं का आदर करेंगे। संतान पक्ष की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी का व्यवहार स्नेहपूर्ण बना रहेगा।
उपाय: मंगलवार के दिन हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं और नित्य श्री सुंदरकांड का पाठ करें।
मीन Weekly Horoscope
मीन राशि के लोगों के लिए यह हफ्ता मिश्रित फलदायक रहने वाला है। हफ्ता की शुरुआत में आपको सेहत संबंधी कुछेक दिक्कतें आ सकती हैं। ऐसे में इस दौरान अपनी दिनचर्या और खानपान का ख्याल रखते हुए मौसमी बीमारी से बचें। यात्रा के दौरान अपने सामान और सेहत का विशेष रूप से ख्याल रखें। इस सप्ताह आपको अपने धन का प्रबंधन करके चलना होगा क्योंकि आय के मुकाबले व्यय की अधिकता बनी रहेगी। सप्ताह के मध्य में अचानक से आपको घर की मरम्मत आदि जरूरी कार्यों में बड़ी धन राशि खर्च करनी पड़ सकती है।
इस हफ्ता कार्यक्षेत्र का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने सीनियर के साथ तालमेल बिठाते हुए अपने अधीनस्थ के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए। यदि आप भूमि-भवन या वाहन आदि खरीदने की सोच रहे हैं तो इस संबंध में अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए अपने से बड़ों की सलाह की उपेक्षा न करें तथा छोटों की भावनाओं का आदर करें। इस सप्ताह आपको प्रेम-प्रसंग में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाने की आवश्कता रहेगी, अन्यथा बनी बात भी बिगड़ सकती है। संतान पक्ष की उन्नति को लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा।
उपाय: रोजाना भगवान श्री विष्णु की पूजा तुलसीपत्र चढ़ाकर करें तथा नारायण कवच का पाठ करें।
छत्तीसगढ़। एक समय हम कल्पना करते थे कि अब ऐसा होने वाला है। लेकिन, अब धीरे-धीरे हमारी परिकल्पना पूर्ण होते जा रही है। अब सोचिए आपके घर के चुल्हा को बिना सिलेडर चेंज किए चलाने को मिले तो कैसा होगा। अब छत्तीसगढ़ में होने जा रही है, सीधे अkपको जिस तरह बिजली कनेक्शन मिला हुआ है ठीक उसी प्रकार अब गैस कनेक्शन मिलने जा रहा है।
बता दें, अक कुछ समय में छत्तीसगढ़ के 2 लाख घरों के किचन में पाइप लाइन से सीधी कुकिंग गैस मिलने वाली है। 2 लाख घरों तक सीधी गैस पाइप लाइन से गैस पहुंचाने का मोदी सरकार ने रखा है. बिलासपुर में आम सभा को संबोधित करते हुए PM मोदी ने ये आश्वासन दिया है. क्या आप जानते है इसके क्या फायदे होंगे ? यदि नहीं तो चलिए आपको बताते है, कैसे आपके घर में आएगी सीधी गैस पाइप लाइन
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पहली बार घरों तक पाइपलाइन के जरिए कुकिंग गैस की सप्लाई शुरू होने वाली है. इस सुविधा के तहत हर घर में मीटर लगाया जाएगा, जिससे उपभोक्ताओं को उतनी ही कीमत चुकानी होगी, जितनी गैस वे इस्तेमाल करेंगे. यह गैस एलपीजी से सस्ती होगी, जिससे लोगों को आर्थिक रूप से भी फायदा होगा. 1 लाख घरों में इसी तैयारी पूरी कर ली गई है और पीएम मोदी ने अपने भाषण में इसे 2 लाख घरों तक पहुंचाने के लक्ष्य के बारे में बताया है.
गैस पाइपलाइन प्रोजेक्ट को 2025 में शुरू किया जाएगा और पहले चरण में 1 लाख घरों चुल्हा को इसका लाभ मिलेगा। पाइपलाइन सीधे घरों में चूल्हों से जोड़ी जाएगी, जिससे कुकिंग गैस की सप्लाई सुनिश्चित होगी। इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए गेल इंडिया लिमिटेड और हरियाणा गैस एजेंसी के अधिकारियों ने कुछ महीने पहले ही मीटिंग भी की थी.
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर
रायपुर में CNG स्टेशन भी बनेंगे
इस प्रोजेक्ट के तहत गाड़ियों के लिए CNG स्टेशन भी बनाए जाएंगे, जिससे सीएनजी वाहनों की सुविधा बढ़ेगी। रायपुर के अलावा, इस पाइपलाइन को आगे अन्य शहरों तक भी बढ़ाया जाएगा।
क्या होंगे इस CNG गैस पाइप लाइन के फायदे ?
एलपीजी से 25-30% तक सस्ती
नेचुरल गैस होने के कारण सुरक्षित – हवा से हल्की होती है, जिससे लीकेज की स्थिति में यह जल्दी घुल जाती है
99% जलने की क्षमता – प्रदूषण न के बराबर
पाइपलाइन से सीधी सप्लाई – गैस खत्म होने की चिंता नहीं
Weekly Horoscope (01 April To 07 April): यह हफ्ता अप्रैल के साथ प्रारंभ हो रही है, साथ ही इस समय नवरात्र का महापर्व चल रहा है। आइए जानते हैं नौकरी, कारोबार, स्वास्थ्य, करियर और दांपत्य जीवन के लिए कैसा रहेगा? सभी प्रश्नों के उत्तर को जानने के लिए पढ़ें चंद्र राशि के आधार पर साप्ताहिक राशिफल में…
मेष Weekly Horoscope
मेष राशि के लोगों के लिए यह हफ्ता शुभता और सौभाग्य लिए हुए है। इस सप्ताह आपको करियर-कारोबार में उल्लेखनीय प्रगति और लाभ होने की संभावना है। पूर्व में किए गये धन निवेश से लाभ होगा। सप्ताह के मध्य में बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से सुख का अनुभव होगा। सौभाग्य का अपेक्षाकृत सहयोग और स्वजनों द्वारा मिलने वाले समर्थन से आपके भीतर एक अलग ही उत्साह और ऊर्जा देखने को मिलेगी। यदि आप बेरोजगार हैं तो आपको मनचाहा रोजगार मिल सकता है। वहीं पहले से कार्यरत लोगों का कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। उनके परिश्रम और प्रयास को सराहा जाएगा।
कारोबार से संबंधित यात्राएं सुखद और लाभप्रद साबित होंगी। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यदि आप किसी शारीरिक कष्ट से पीड़ित चल रहे थे आपको इस हफ्ता स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। पारिवारिक सुख की दृष्टि से भी यह सप्ताह आपके लिए उत्तम कहा जाएगा। इस हफ्ता घर-परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। घर में धार्मिक-मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ आपकी अच्छी ट्यूनिंग देखने को मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: रोजाना देवी दुर्गा की पूजा में लाल रंग का पुष्प चढ़ाकर चालीसा का पाठ करें।
वृषभ Weekly Horoscope
वृषभ राशि के लोगों को इस हफ्ता अपने कार्य योजनाबद्ध तरीके से समय पर करने का प्रयास करना चाहिए। यदि आप ऐसा करने में कामयाब रहते हैं तो आपको लाभ होगा अन्यथा न चाहते हुए भी तमाम तरह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। सप्ताह की शुरुआत में आपकी मुलाकात अपनी जैसी सोच वाले प्रभावी व्यक्ति से हो सकती है। जिसकी मदद से भविष्य में लाभ की योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों पर इस सप्ताह कार्य की अधिकता के चलते मानसिक तनाव बना रह सकता है।
हफ्ता के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध कुछ प्रतिकूल कहा जाएगा। इस दौरान आपके सिर पर अचानक से कुछ बड़े खर्च आ सकते हैं। आर्थिक दिक्कतों से बचने के लिए सप्ताह की शुरुआत से ही धन का प्रबंधन करके चलना उचित रहेगा। इस दौरान धन के लेनदेन में विशेष सावधानी बरतें। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को सामान्य छात्रों के मुकाबले अधिक परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता रहेगी। सेहत और संबंध को लेकर विशेष सावधान रहें। लोगों के साथ बात-व्यवहार करते समय विनम्रता से पेश आएं और अपनी बात को स्पष्ट तरीके से रखें, अन्यथा लोग उसका गलत मतलब निकाल सकते हैं। प्रेम संबंध को मधुर बनाए रखने के लिए अपने लव पार्टनर की फीलिंग्स की कद्र करें।
उपाय: रोजाना किचन में बनी पहली रोटी गाय के लिए निकालें और पूजा में श्रीसूक्त का दैनिक पाठ करें।
मिथुन Weekly Horoscope
मिथुन राशि के लोगों के लिए यह हफ्ता गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होते हुए नजर आएंगे। पूरा सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से घर-परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। भूमि-भवन और पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद आपसी सहमति से दूर होंगे। किसी के साथ लंबे समय से चला आ रहा मनमुटाव और गलतफहमियां दूर होंगी। छात्र वर्ग के भीतर अध्ययन एवं लेखन को लेकर रुचि बढ़ेगी।
उच्च शिक्षा में आ रही बाधाएं दूर होती नजर आएंगी। रोजी-रोजगार की दिशा में किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। नौकरीपेशा लोगों के अपने अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध बने रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अधीनस्थ लोगों का भी पूर्ण सहयोग-समर्थन मिलता रहेगा। इस सप्ताह आप अपने कारोबार में विस्तार अथवा किसी दूसरे व्यवसाय में बड़ा निवेश करने का निर्णय ले सकते हैं। हालांकि ऐसा करते समय स्वजनों से सलाह लेना न भूलें। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। लव पार्टनर के साथ रिश्ते मधुर बने रहेंगे। जीवनसाथी के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा संभव है।
उपाय: रोजाना भगवान श्री गणेश जी की पूजा में दूर्वा चढ़ाकर गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
कर्क Weekly Horoscope
कर्क राशि के लोगों के लिए यह हफ्ता अनुकूल रहने वाला है। सप्ताह के उत्तरार्ध में छोटी-मोटी दिक्कतों को यदि नजरअंदाज कर दिया जाए तो पूरे सप्ताह आपको सौभाग्य का पूरा साथ मिलता हुआ नजर आएगा। सप्ताह की शुरुआत में किसी बड़ी अड़चनें के दूर होने से आप राहत की सांस लेंगे। इस दौरान शत्रु और विरोधियों संबंधित मामलों में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यदि आपका कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है तो आपके विरोधी खुद समझौते की पहल कर सकते हैं अथवा कोर्ट का फैसला आपके हक में आ सकता है।
कुल मिलाकर हफ्ता के पूर्वार्ध में परिस्थितियां आपके अनुकूल रहने वाली हैं। इस दौरान आपको किसी उत्सव अथवा धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का भी सौभाग्य प्राप्त होगा। महिलाओं का अधिकांश समय पूजा-पाठ में बीतेगा। व्यवसाव से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ बना हुआ है। कारोबार में मनचाहे लाभ की प्राप्ति होगी। मार्केट में फंसा हुआ धन आसानी से निकल आएगा। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति के योग बनेंगे। रिश्ते-नाते मधुर बने रहेंगे। परिजनों का पूरा सहयोग समर्थन मिलेगा। प्रेम प्रसंग में मधुरता और निकटता बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: रोजाना भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा एवं रुद्राष्टकं का पाठ करें।
Weekly Horoscope
सिंह Weekly Horoscope
सिंह राशि के लोगों को इस हफ्ता किसी भी कार्य को करने में लापरवाही बरतने से बचना होगा अन्यथा आर्थिक एवं मानसिक कष्ट झेलना पड़ सकता है। हफ्ता की शुरुआत में नियमों का उल्लंघन करने से बचें और अपने कार्य को योजनाबद्ध तरीके से करते हुए समय पर पूरा करने का प्रयास करें। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह अपने कार्य किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने की बजाय स्वयं बेहतर तरीके से करने का प्रयास करना चाहिए। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें।
हफ्ता के उत्तरार्ध में आपके कामकाज में कोई बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान अचानक से लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा संभव है। रिश्ते-नाते को अनुकूल बनाए रखने के लिए स्वयं के साथ दूसरों के प्रति ईमानदार रहें और भूलकर भी किसी के बहकावे में न आएं। इस सप्ताह आपको अपने प्रेम संबंध को लेकर कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। लोगों के सामने दिखावा करने से बचें। आत्मीय संबंधों को बेहतर बनाए रखने के लिए लोगों के साथ बातचीत करते समय सोच-समझकर बोलें। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रह सकता है।
उपाय: रोजाना भगवान सूर्य देवता को जल चढ़ाकर सूर्याष्टकं का पाठ करें।
कन्या Weekly Horoscope
कन्या राशि के लोगों के लिए यह हफ्ता सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है। हालांकि सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अच्छी कही जा सकती है। इस दौरान आपको करियर-कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। यदि आप विदेश से जुड़े कार्य करते हैं तो आपको विशेष लाभ प्राप्ति का अवसर प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। यदि आप साझेदारी में कोई व्यवसाय करते हैं तो सप्ताह की शुरुआत में आप कोई बड़ा कारोबारी फैसला ले सकते हैं। इस दौरान आप अपने विरोधियों पर आसानी से काबू पा लेंगे।
आपकी आय के नए स्रोत बनेंगे और संचित धन में वृद्धि होगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को हफ्ता की शुरुआत में बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में धीमी गति से ही सही लेकिन आपके कार्य बनते हुए नजर आएंगे। इस दौरान आप अपनी सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर अधिक खर्च कर सकते हैं। प्रेम संबंध में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। रिश्तेदार-नातेदार के साथ मेलजोल बढ़ने और एक साथ समय बिताने से आत्मीयता बढ़ेगी। ससुराल पक्ष से विशेष सहयोग प्राप्ति होगी।
उपाय: रोजाना तुलसी जी को जल दें तथा पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
तुला Weekly Horoscope
तुला राशि के लोगों के लिए यह हफ्ता करियर-कारोबार की दृष्टि से शुभ लेकिन रिश्ते-नातों की दृष्टि से थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आप अपना पूरा फोकस अपने करियर और व्यवसाय पर रखेंगे। कारोबारियों के लिए सप्ताह का पूर्वार्ध अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। पूर्व में आपके द्वारा करियर-कारोबार के लिए किये गये प्रयास सफल और सार्थक साबित होते हुए नजर आएंगे। कार्य एवं व्यवसाय में अपेक्षित परिणाम मिलने के कारण आपके भीतर जोश और पराक्रम बना रहेगा। इस दौरान आप अपने बौद्धिक चातुर्य और सूझबूझ से कुछेक बड़े मसले सुलझाने में भी कामयाब हो जाएंगे।
व्यवसायी वर्ग हफ्ता के उत्तरार्ध में बाजार में आई तेजी का लाभ उठाने में सफल होंगे। प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने पर छात्रों का मन प्रफुल्लित रहेगा। रिश्ते-नाते को मधुर बनाए रखने के लिए इस सप्ताह आपको कुछेक चीजों से समझौता करना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में परिवार के किसी बुजुर्ग सदस्य की खराब सेहत आपकी चिंता का कारण बन सकती है। यदि आप प्रेम संबंध में हैं तो इस दिशा में कोई भी बड़ा फैसला सोच-समझकर लें।
उपाय: रोजाना श्रीयंत्र की साधना एवं श्री सूक्त का पाठ करें।
वृश्चिक Weekly Horoscope
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए यह हफ्ता मिश्रित रहने वाला है। करियर-कारोबार में अपेक्षा के अनुरूप फल न मिलने के कारण आपका मन कई बार हताश और निराश रह सकता है। सप्ताह के पूर्वार्ध में कार्यों में कुछ अड़चनें आ सकती है। इस दौरान समय पर स्वजनों का सहयोग न मिल पाने के कारण आपका मन खिन्न रहेगा। इस हफ्ता वृश्चिक राशि के जातकों को अपने व्यवहार एवं भाषा को प्रभावशाली तरीके से व्यक्त करने की आवश्यकता रहेगी। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो अपने कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्यों को अधूरा न छोड़ें और पूरे मनोयोग से कार्य करें।
यदि आप किसी भूमि या भवन का क्रय-विक्रय करने की योजना बना रहे हैं तो इस संबंध में अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें तथा किसी भी कागज पर बगैर पढ़े-समझे हस्ताक्षर न करें। यदि आप सामाजिक मान-प्रतिष्ठा के लिए प्रयासरत हैं तो आपको इसके लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। छात्रों को अनुकूल परिणाम प्राप्ति के लिए अत्यधिक परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता है। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं अन्यथा बेवजह की परेशनियां झेलनी पड़ सकती है। सप्ताह के मध्य में किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच परस्पर मतभेद रह सकता है।
उपाय: रोजाना हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।
धनु Weekly Horoscope
धनु राशि के लोगों के लिए यह हफ्ता अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। हफ्ता की शुरुआत में आपको किसी धार्मिक अथवा मांगलिक कार्य में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान आपका अधिकांश समय स्वजनों के साथ हंसी-खुशी बीतेगा। करियर-कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। सप्ताह के पूर्वार्ध में किसी योजना अथवा कारोबार में फंसा हुआ धन अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझेंगे। व्यवसाय से जुड़ी बड़ी डील संभव है। हालांकि धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह महत्वपूर्ण कार्यों को करते समय किसी भी प्रकार की जल्दबाजी अथवा लापरवाही करने से बचना चाहिए अन्यथा लाभ के प्रतिशत में कमी आ सकती है।
हफ्ता के उत्तरार्ध में आप अपने घर की साज-सज्जा और सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों को खरीदने में बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। रिश्ते-नाते की दृष्टि से पूरा सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। माता-पिता की तरफ से पूरा स्नेह और समर्थन बना रहेगा। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल रहेगा। प्रेम-प्रसंग आदि के क्षेत्र में परस्पर एक दूसरे के प्रति विश्वास बढ़ेगा। संतान पक्ष की तरफ से सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।
उपाय: रोजाना केसर का तिलक लगाएं और पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
मकर Weekly Horoscope
मकर राशि के लोगों के लिए यह हफ्ता सामान्य फलदायी रहने वाला है। इस सप्ताह आप जितना परिश्रम और प्रयास करेंगे आपको सिर्फ उतना ही फल प्राप्त होगा। ऐसे में मनचाही सफलता पाने के लिए आलस्य छोड़कर प्रत्येक कार्य को समय पर पूरे मनोयोग से करें। नौकरीपेशा जातकों को इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों और अधीनस्थों को मिलाकर चलना उचित रहेगा। यदि आप बेरोजगार हैं तो आापको रोजी-रोजगार से जुड़े अवसर को हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो अधिक लाभ कमाने के लिए नियम-कानून का उल्लंघन या फिर कहें किसी प्रकार का शार्टकट अपनाने से बचें, अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान के साथ अपमान भी झेलना पड़ सकता है।
यदि आप कारोबार से जुड़ी कोई नई डील करने जा रहे हैं तो अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। इस सप्ताह किसी बात को लेकर स्वजनों से तकरार हो सकती है। प्रेम संबंध में किसी भी प्रकार की गलतफहमी से बचते हुए संवाद बनाए रखना श्रेयस्कर रहेगा। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए अपने जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें।
उपाय: रोजाना विधि-विधान से शक्ति की साधना और दुर्गा कवच का पाठ करें।
कुंभ Weekly Horoscope
कुंभ राशि के लोगों के लिए यह हफ्ता सामान्य फलदायक रहने वाला है। सप्ताह के पूर्वार्ध में कामकाज में छोटी-मोटी दिक्कतें आ सकती हैं लेकिन आप सप्ताह के उत्तरार्ध तक उसका समाधान खोजने में अंतत: कामयाब हो जाएंगे। इस सप्ताह परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का मन पढ़ाई लिखाई में खूब लगेगा तो वहीं घरेलू महिलाओं का मन धर्म-कर्म से जुड़े कार्यों में रमेगा। सप्ताह के मध्य में घर में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। इस दौरान किसी धार्मिक स्थल की यात्रा के भी योग बनेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय विदेश से जुड़े कार्य करने वालों के लिए शुभ फलदायक है। विदेश में करियर-कारोबार बनाने की दिशा में आ रही दिक्कतें दूर होंगी।
हफ्ता के उत्तरार्ध में सौभाग्य और शुभचिंतकों का सहयोग मिलने के कारण आप कठिन कार्यों को भी अपनी बुद्धि और विवेक के साथ सरलतापूर्वक पूर्ण करने में सफल होंगे। इस दौरान आर्थिक पक्ष को मजबूत बनाने की दिशा में किये गये प्रयास सफल होंगे। नौकरीपेशा लोगों की अतिरिक्त आय के स्रोत बनेंगे। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह हफ्ता अनुकूल रहने वाला है। माता-पिता के साथ सुख-सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम-संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। एक-दूसरे की भावनाओं का आदर करेंगे। संतान पक्ष की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी का व्यवहार स्नेहपूर्ण बना रहेगा।
उपाय: मंगलवार के दिन हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं और नित्य श्री सुंदरकांड का पाठ करें।
मीन Weekly Horoscope
मीन राशि के लोगों के लिए यह हफ्ता मिश्रित फलदायक रहने वाला है। हफ्ता की शुरुआत में आपको सेहत संबंधी कुछेक दिक्कतें आ सकती हैं। ऐसे में इस दौरान अपनी दिनचर्या और खानपान का ख्याल रखते हुए मौसमी बीमारी से बचें। यात्रा के दौरान अपने सामान और सेहत का विशेष रूप से ख्याल रखें। इस सप्ताह आपको अपने धन का प्रबंधन करके चलना होगा क्योंकि आय के मुकाबले व्यय की अधिकता बनी रहेगी। सप्ताह के मध्य में अचानक से आपको घर की मरम्मत आदि जरूरी कार्यों में बड़ी धन राशि खर्च करनी पड़ सकती है।
इस हफ्ता कार्यक्षेत्र का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने सीनियर के साथ तालमेल बिठाते हुए अपने अधीनस्थ के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए। यदि आप भूमि-भवन या वाहन आदि खरीदने की सोच रहे हैं तो इस संबंध में अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए अपने से बड़ों की सलाह की उपेक्षा न करें तथा छोटों की भावनाओं का आदर करें। इस सप्ताह आपको प्रेम-प्रसंग में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाने की आवश्कता रहेगी, अन्यथा बनी बात भी बिगड़ सकती है। संतान पक्ष की उन्नति को लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा।
उपाय: रोजाना भगवान श्री विष्णु की पूजा तुलसीपत्र चढ़ाकर करें तथा नारायण कवच का पाठ करें।
रायपुर। CG छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लुटेरी दुल्हन (robber bride) का मामला सामने आया है. यहां रहनेवाली एक महिला ने एक के बाद एक 4 शादियां की और सभी शादियों में वह अपने पतियों को झूठे केस की धमकी देकर रकम लूटते रही. उसके नए शिकार बने पति ने प्रताड़ित होकर आज मामले की शिकायत मुजगहन पुलिस थाने में की है.
जानकारी के मुताबिक, आरोपी महिला पूजा ने अपने पति डाकेश्वर देवांगन से बैंक के लॉकर में रखे जेवरात निकालकर अपनी मां गायत्री को दे दिए. इसके बाद सने उपैसों की लगातार मांग शुरू कर दी और पैसे न देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी. जब डाकेश्वर को अपनी पत्नी लुटेरी दुल्हन पूजा की सच्चाई का पता चला, तो उसने कोर्ट में परिवाद दायर किया. कोर्ट के आदेश पर मुजगहन थाना में महिला और उसकी मां के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. मुजगहन पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि 2025 का पहला दिन, मां शैलपुत्री: चैत्र नवरात्रि आज से शुरू हो रहे हैं और आज से ही हिंदू नववर्ष का प्रारंभ भी हो रहा है. चैत्र नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना करके मां दुर्गा के पहले स्वरूप माता शैलपुत्री की पूजा अर्चना की जाती है. हर वर्ष चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवरात्रि की शुरुआत होती है और नवमी तिथि को समापन. शैल का अर्थ है – हिमालय और पर्वतराज हिमालय के यहां के जन्म लेने के कारण माता पार्वती को शैलपुत्री कहा गया. माता शैलपुत्री का वाहन वृषभ (बैल) है, इसलिए इन्हें वृषभारूढ़ा भी कहा जाता है. माता के इस स्वरूप की पूजा करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है और सभी दोष दूर होते हैं. आइए जानते हैं कलश स्थापना का मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र, आरती और महत्व
Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि का महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि के दिनों माता पृथ्वी लोक पर आती हैं और भक्तों के घर पर विराजमान रहती हैं. इसलिए 9 दिनों में व्रत किया जाता है और पूरे परिवार के साथ विधि विधान से माता की पूजा की जाती है. इस बार मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आएंगी और माता हाथी पर सवार होकर ही प्रस्थान भी करेंगी. शास्त्रों में हाथी की पालकी को शुभ माना गया है. हाथी पर आगमन होने से खुशियां, समृद्धि, अच्छी वृर्षा का प्रतीक माना जाता है. साथ ही नवरात्रि का यह उत्सव इस बार 9 दिन का नहीं बल्कि 8 दिन का होगा क्योंकि तृतीया तिथि का क्षय होने जा रहा है. मान्यता है कि नवरात्रि के 9 दिन व्रत रखकर माता की पूजा करने से सभी मनोकामना पूरी होती हैं और परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है.
ऐसा है माता का स्वरूप
वन्दे वंछितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्।
वृषारूढाम् शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्॥
माता शैलपुत्री का स्वरूप बेहद शांत और सरल है. माता ने दाएं हाथ में त्रिशूल धारण किया हुआ है, जो धर्म, मोक्ष और अर्थ के द्वारा संतुलन का प्रतीक है. वहीं माता ने बाएं हाथ में कमल का फूल धारण किया हुआ है, जो स्थूल जगत में रहकर उससे परे रहने का संकेत देता है. शैलपुत्री माता की सवारी वृषभ यानी बैल है, जो कि नंदी के समान है. मां अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है. माता शैलपुत्री चंद्रमा को दर्शाती है और इनकी आराधना करने से चंद्र दोष मुक्ति भी मिलती है.
कलश स्थापना 2025 शुभ मुहूर्त Chaitra Navratri 2025:
सुबह 6 बजकर 15 मिनट से सुबह 10 बजकर 22 मिनट तक, कलश स्थापना की शुभ अवधि 4 घंटे 8 मिनट की है.
कलश स्थापना का दूसरा मुहूर्त Chaitra Navratri
अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 01 मिनट से दोपहर 12 बजकर 50 मिनट, कलश स्थापना की कुल अवधि 49 मिनट है.
चैत्र नवरात्रि 2025 पहले दिन के शुभ समय
प्रातः सन्ध्या: 05:04 ए एम से 06:13 ए एम तक
अभिजीत मुहूर्त: 12:01 पी एम से 12:50 पी एम तक
अमृत काल: 02:28 पी एम से 03:52 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:30 पी एम से 03:19 पी एम तक
गोधूलि मुहूर्त: 06:37 पी एम से 07:00 पी एम तक
सायाह्न सन्ध्या: 06:38 पी एम से 07:47 पी एम तक
निशिता मुहूर्त: 31 मार्च को 12:02 ए एम से 12:48 ए एम तक
चैत्र नवरात्रि 2025 पहले दिन के शुभ योग और नक्षत्र
सर्वार्थ सिद्धि योग: 04:35 पी एम से मार्च 31 को 06:12 ए एम तक
इन्द्र योग: प्रात:काल से 05:54 पी एम तक
रेवती नक्षत्र: प्रात:काल से लेकर शाम 04:35 बजे तक, फिर अश्विनी नक्षत्र
कलश स्थापना सामग्री
मिट्टी, मिट्टी का घड़ा, कलावा, जटा वाला नारियल, अशोक के पत्ते, जल, गंगाजल, लाल रंग का कपड़ा, एक मिट्टी का दीपक, मौली, अक्षत, हल्दी, फल, फूल.
4- या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।
5- नवार्ण मंत्र ‘ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै’ का जप करें.
शैलपुत्री माता पूजा विधि Chaitra Navratri
चैत्र नवरात्रि के पहले दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान आदि से निवृत होकर साफ कपड़े धारण करें. फिर एक चौकरी रख लें और उसको गंगाजल साफ करके देवी दुर्गा की मूर्ति या तस्वीर या फोटो स्थापित करें. इसके बाद पूरे परिवार के साथ विधि विधान के साथ कलश स्थापना की जाती है. कलश स्थापना के बाद शैलपुत्री का ध्यान मंत्र जप करें और फिर षोड्शोपचार विधि से मां दुर्गा की पहली शक्ति शैलपुत्र की पूजा करें. इसके बाद माता को कुमकुम, फल, अक्षत, सफेद फूल, धूप-दीप आदि पूजा की चीजें अर्पित करें. फिर पान सुपारी, लौंग, नारियल और श्रृंगार का सामान अर्पित करें. इसके बाद दुर्गा सप्तशती का पाठ करें और फिर पूरे परिवार के साथ आरती करें. अंत में माता से गलतियों की माफी मांगे.
मां शैलपुत्री की आरती Chaitra Navratri
शिव शंकर की प्रिय भवानी। तेरी महिमा किसी ने ना जानी।
पार्वती तू उमा कहलावे। जो तुझे सिमरे सो सुख पावे।
ऋद्धि-सिद्धि परवान करे तू। दया करे धनवान करे तू।
सोमवार को शिव संग प्यारी। आरती तेरी जिसने उतारी।
उसकी सगरी आस पुजा दो। सगरे दुख तकलीफ मिला दो।
घी का सुंदर दीप जला के। गोला गरी का भोग लगा के।
श्रद्धा भाव से मंत्र गाएं। प्रेम सहित फिर शीश झुकाएं।
Hindu NavVarsh celebration : आज हिन्दू नववर्ष 30 मार्च 2025 को प्रारंभ हो गया है। हर व्यक्ति अपने आप को खुशहाल और समृद्ध देखना चाहता है. हर लोगों को उम्मीद है कि यह साल उनकी सभी उम्मीदों को पूरा करे और कलेश को खत्म करे. बहुत सारी उम्मीदों के साथ इस साल का आगाज हो चुका है.
पौराणिक मान्यता है कि साल के पहले दिन हम जैसा करते हैं या सोचते हैं पूरी साल हमारा जीवन उसी के इर्दगिर्द रहता है. इसलिए आज के दिन हमें कुछ ऐसा करना चाहिए जिससे पूरा साल हमारा खुशहाल और शुभ बना रहे. कुछ ऐसे उपाय और सावधानियां हैं जिन्हें ध्यान में रखना होगा. आइए जानते हैं कौन से वो उपाय हैं जिन्हें करने से पूरी साल आप सुखी जीवन व्यतीत कर सकते हैं.
हिन्दू नववर्ष के पहले दिन किसी भी तरह से रोना ना रोएं, किसी भी तरह की नकारात्मकता आपको पूरी साल दुखी कर सकती है. इसलिए नकारात्मक बातें और रोने धोने से बचें.
आज बाजार में खरीददारी के समय यह ध्यान रखें किसी तरह का कोई ऐसा गिफ्ट आदि ना खरीदें जो किसी की मृत्यु या शोक को इंगित करता हो. साथ ही किसी तरह का धारदार हथियार या चाकू आदि ना खरीदें.
हिन्दू नववर्ष के पहले दिन किसी भी तरह के मादक पदार्थ का सेवन ना करें जिससे आपका स्वास्थ्य भी ठीक रहे. अगर पहले दिन आप किसी तरह का नशा करते हैं तो पूरी साल आप इस तरह की क्रियाकलापों में लिप्त रहेंगे.
आज अपने घर में तिजोरी,लॉकर, पर्स आदि में एक कली लहसुन रखें एवं साथ ही पर्स को खाली ना रखें. इससे पूरी साल आपके पास धन का आगमन बना रहेगा.
आज घर के अंदर सकारात्मक वातावरण बना रहे इसके लिए घर में पूजा पाठ आदि करके, घर में ख़ुशी का माहौल बनाएं, परिजनों के साथ समय व्यतीत करें एवं उनके साथ मंदिर या अन्य धर्मस्थानों में जाएं.
साल के पहले दिन कपूर, लोंग, हरी इलायची,दालचीनी, पीली सरसों मिलकर किसी वर्तन में जलाएं एवं उसको फिर पूरे घर में घुमाएं. इससे साल के पहले दिन ही घर में नकारात्मक ऊर्जा का असर खत्म होगा.
हिन्दू नववर्ष के पहले दिन जरुरतमंद लोगों में फल, वस्त्रों का दान बेहद शुभ रहेगा. इस दिन अस्तपालों में जरूरतमंद लोगों को गर्म चाय पिलाएं और खाने की चीजें भी दें. पूरे साल दांप्तय जीवन ठीक रहे इसलिए लिए साल के पहले दिन श्री रामचरितमानस के अरण्यकाण्ड का पाठ जरूर करें. सुबह-शाम भगवान की पूजा और आरती पूरे परिवार के साथ करें.