Aaj Ka Rashifal: इन राशियों पर आज सूर्यदेव की बनेगी कृपा, जानें 12 राशियों के लिए ग्रह गोचर का प्रभाव कैसा रहेगा

Aaj Ka Rashifal रविवार : 23 मार्च 2025 का राशिफल ज्योतिषीय शास्त्र के मुताबिक वृषभ, तुला और वृश्चिक राशि के लोगों के लिए फायदेंमंद रहेगा। आज चंद्रमा का गोचर धनु उपरांत मकर राशि में होने से शनि और चंद्रमा के बीच द्विद्वाश योग बनेगा। जबकि गुरु और मंगल भी आज रविवार को द्विद्वाश योग बना रहे हैं। इन स्थितियों में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।

मेष Aaj Ka Rashifal

रविवार आज मेष राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आप कारोबार में प्रगति की राह पकड़ेंगे। नया सौदा कर सकते हैं। इसकी वजह से आप मन ही मन प्रसन्न रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को एकाग्रता के साथ पढ़ाई करनी होगी। मन चंचल है लेकिन उसे पढ़ाई में लगाकर रहें, वरना आपको सफलता के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। आज जीवनसाथी के साथ मतभेद होने की आशंका है। धैर्य से काम लें।

​वृषभ Aaj Ka Rashifal

रविवार आज वृषभ राशि के जातकों के मान-सम्मान में इजाफा होगा। आज नई व्यापारिक योजनाओं को शुरू कर सकते हैं। इस वजह से आप व्यस्त रहेंगे, लेकिन आप अपनी मेहनत और रणनीति के दम पर अच्छी शुरुआत करेंगे। काम के बोझ की वजह से परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। आज घर से दूर रह रहे परिवार के सदस्य से अच्छी खबर मिल सकती है। करीबी दोस्तों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। सोच-विचार के बाद नया निवेश करें।

​मिथुन Aaj Ka Rashifal

रविवार आज मिथुन राशि के जातकों के आत्मविश्वास में इजाफा होगा। आज आपकी घरेलू कार्यों में व्यस्तता रहेगी। घर की जरूरतों पर आपका खर्च हो सकता है। कारोबार के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आपको संपत्ति का लाभ हो सकता है। आज आप परिवार के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। अगर परिवार में भाइयों के साथ मनमुटाव चल रहा है तो संयम से काम लें, बुजुर्गों की मदद से उसे सुलझाने का प्रयास करें। इस संबंध में खुद से कोई कदम उठाने से परहेज करें।

कर्क Aaj Ka Rashifal

रविवार आज कर्क राशि के जातकों के लिए का दिन मिलाजुला रहने वाला है। समाजसेवा से जुड़े लोगों को आज लोगों को संबोधित करने का मौका मिल सकता है। परिवार में किसी सदस्य की तबीयत को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। हालांकि संतान की तरफ से आज आपको सहयोग मिलेगा। बच्चों की उच्च शिक्षा को लेकर आप अहम फैसले ले सकते हैं।

सिंह Aaj Ka Rashifal

रविवार आज सिंह राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको आय के नए स्रोत मिलेंगे। इससे आपकी आय दोगुनी हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने से आप प्रसन्न होंगे। खरीदारी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ प्रेम संबंध और प्रगाढ़ होंगे। कारोबार में आज आपको प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन इससे आप तरक्की की राह में तेजी से बढ़ेंगे। संतान के विवाह के संबंध में अच्छी खबर मिल सकती है।

23 march Ank Jyotish: रविवार को जानें आपका लकी नंबर और शुभ रंग

कन्या Aaj Ka Rashifal

रविवार आज कन्या राशि के जातकों के लिए दिन अहम रहने वाला है। आज आपको कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। आपके जिम्मे कोई नया काम आ सकता है। आप पूरे उत्साह के साथ खुद को मिली जिम्मेदारी का निर्वाह करेंगे। इस बीच शाम के समय परिवार के लिए भी समय निकालने में सक्षम होंगे। वाणी और व्यवहार में संयम रखें। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। पड़ोसियों के साथ रिश्ते सामान्य रखें। बेवजह की बातों से दूर रहें।

तुला Aaj Ka Rashifal

रविवार आज तुला राशि के जातकों के लिए का दिन शुभ रहने वाला है। आज आपको नए मौके मिलेंगे। इनकी मदद से आप अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार कर पाएंगे। कारोबार में आज अच्छी खबर मिल सकती है। अगर आप पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं तो आपको अच्छा लाभ होने के आसार हैं। आज परिवार के साथ बाहर जा सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को दृढ़संकल्प के साथ अपनी तैयारी में जुटे रहना होगा। आपको मेहनत का फल मिलेगा।

​वृश्चिक Aaj Ka Rashifal

रविवार आज वृश्चिक राशि के जातकों को अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होगा। फास्ट फूड और तला-भुना खाने से बचें। इससे आपको पेट संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। तबीयत खराब होने की वजह से आपको कार्यक्षेत्र की योजनाएं टालनी पड़ सकती है। इस वजह से किसी अहम सौदे का इंतजार बढ़ सकता है। वहीं परिवार में आज माहौल सामान्य रहेगा। किसी रिश्तेदार या करीबी मित्र का घर पर आना हो सकता है। आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

धनु Aaj Ka Rashifal

रविवार आज धनु राशि के जातकों के लिए का दिन ठीक रहेगा। आज आपको जीवनसाथी से उपहार मिल सकता है। आप दोनों बाहर घूमने जा सकते हैं। ससुराल पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है। आज आपको अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में इजाफा होगा। आप अतिरिक्त आय के दम पर परिवार की सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी करने में सक्षम होंगे। अपनी सेहत का ध्यान रखें। तनाव न लें।

मकर Aaj Ka Rashifal

रविवार आज मकर राशि के जातकों को अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा। भावनाओं के आवेग में आकर कुछ करने या बोलने से पहले दो बार सोच लेना बेहतर होगा। आज किसी को उधार देने से बचें, वरना आपका धन लंबे समय के लिए फंस सकता है। आज रिश्तेदारों से संबंधों में सावधानी बरतें। किसी की बात बुरी लग सकती है। हालांकि, तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें, इससे संबंधों में खटास आ सकती है।

कुंभ Aaj Ka Rashifal

रविवार आज कुंभ राशि के जातकों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। कारोबार में आपको लाभ हो सकता है, लेकिन शत्रुओं से बचकर रहें। आप सूझबूझ से काम करें, इससे आप अपनी विरोधियों को मात दे पाएंगे। बुजुर्गों की सलाह के बाद ही परिवार से जुड़े बड़े निर्णय लें, वे आपको दूसरा नजरिया दे सकते हैं। बच्चों की उच्च शिक्षा को लेकर असमंजस में हैं तो किसी विशेषज्ञ या अनुभवी व्यक्ति से बातचीत कर सकते हैं। इससे स्पष्टता आएगी।

​मीन Aaj Ka Rashifal

रविवार आज मीन राशि के जातकों को वाहन सुख मिल सकता है। वाहन से जुड़ी इच्छा पूरी होने से आप काफी खुश होंगे। हालांकि माता-पिता का आशीर्वाद लेकर नया कार्य शुरू करें। व्यापार से जुड़े सौदों के लिए करीबी मित्रों से राय-मशविरा कर सकते हैं। सेहत को लेकर सचेत रहें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। संतान की तरफ से आपको खुशखबरी मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन राहत भरा रहेगा।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए वेबमोर्चा उत्तरदायी नहीं है।

23 march Ank Jyotish: रविवार को जानें आपका लकी नंबर और शुभ रंग

23 march Ank Jyotish: अंक ज्योतिष रविवार को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

अंक 1 Ank Jyotish

रविवार आज का दिन कार्यक्षेत्र में आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी मेहनत को सही परिणाम मिल सकते हैं, लेकिन कुछ कार्यों को पूरा करने में थोड़ा समय और मेहनत लग सकती है। आर्थिक स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन खर्चों को लेकर सावधान रहें। सेहत के मामले में मानसिक शांति बनाए रखने की कोशिश करें और खुद के लिए समय निकालें।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- गुलाबी

अंक 2 Ank Jyotish

रविवार आज करियर के क्षेत्र में थोड़ी समस्याएं आ सकती हैं, लेकिन आप इनका सामना कर सकते हैं अगर आप शांत रहें और समझदारी से काम लें। वित्तीय मामलों में उतार-चढ़ाव हो सकता है, इसलिए पैसे खर्च करते समय सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। सेहत पर भी थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है, खासकर मानसिक थकान को नकारने से बचें।

शुभ अंक- 19

शुभ रंग- बैंगनी

अंक 3 Ank Jyotish

रविवार आज आपका दिन सकारात्मक रहेगा, खासकर कामकाजी जीवन में। मेहनत के अच्छे परिणाम मिल सकते हैं और आर्थिक रूप से भी स्थिति अच्छी रहेगी। निवेश से लाभ की संभावना है। स्वास्थ्य के मामले में आप अच्छा महसूस करेंगे, शारीरिक और मानसिक रूप से दोनों ही फिट रहेंगे।

शुभ अंक- 21

शुभ रंग- लाल

अंक 4 Ank Jyotish

रविवार आज करियर में कुछ चुनौतियां हो सकती हैं, लेकिन आप उनका सामना करने में सक्षम होंगे। पुराने मुद्दों को लेकर कुछ चिंता हो सकती है, लेकिन धैर्य बनाए रखें। वित्तीय स्थिति में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकते हैं, इसलिए खर्चों पर ध्यान रखें। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए खुद को आराम देने की आवश्यकता हो सकती है।

शुभ अंक- 11

शुभ रंग- भूरा

Aaj Ka Panchang, 23 March रविवार : नवमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का वक्त

अंक 5 Ank Jyotish

रविवार आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। कामकाजी क्षेत्र में सफलता मिल सकती है और आपके प्रयासों को सराहा जा सकता है। आर्थिक स्थिति भी अच्छी बनी रहेगी, और किसी अप्रत्याशित लाभ का भी योग बन सकता है। सेहत के मामले में आप ऊर्जावान और स्वस्थ महसूस करेंगे।

शुभ अंक- 10

शुभ रंग-ग्रे

अंक 6 Ank Jyotish

रविवार आज करियर में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें संभाल सकते हैं। खर्चों में थोड़ी अस्थिरता हो सकती है, इसलिए पैसे खर्च करते समय सतर्क रहें। सेहत के लिए मानसिक शांति को प्राथमिकता दें और खुद को विश्राम देने के लिए समय निकालें।

शुभ अंक-19

शुभ रंग-नारंगी

अंक 7 Ank Jyotish

रविवार आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। काम में सफलता और अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी, और अप्रत्याशित लाभ की संभावना हो सकती है। शारीरिक रूप से आप स्वस्थ और मानसिक रूप से खुश महसूस करेंगे।

शुभ अंक- 29

शुभ रंग-सफेद

अंक 8 Ank Jyotish

रविवार आज आपको कार्यक्षेत्र में थोड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने कार्य पर पूरा ध्यान केंद्रित करने की जरूरत होगी। वित्तीय स्थिति में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं, इसलिए खर्चों को नियंत्रित करने की कोशिश करें। सेहत के मामले में मानसिक तनाव से बचने के लिए आराम और ध्यान की आवश्यकता हो सकती है।

शुभ अंक- 26

शुभ रंग-नीला

अंक 9 Ank Jyotish

रविवार आज आपके लिए दिन शुभ रहेगा। करियर में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं और आपकी मेहनत को सराहा जाएगा। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी और आप अपने पैसे को अच्छे तरीके से संभाल पाएंगे। सेहत भी सही रहेगी और आप खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे।

शुभ अंक- 31

शुभ रंग-केसरिया

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए वेबमोर्चा उत्तरदायी नहीं है।

Aaj Ka Panchang, 23 March रविवार : नवमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का वक्त

Aaj Ka Panchang , 23 March 2025 | Chaitra Navmi Tithi 2025 : आज चैत्र कृष्ण नवमी के महत्वपूर्ण समय और मुहूर्तों का वर्णन किया गया है। राहुकाल, तिथि, नक्षत्र, योग, करण, चंद्रमा की स्थिति और सूर्योदय-सूर्यास्त के समय की जानकारी दी गई है। पढ़ें आज का पंचांग…

Aaj Ka Panchang 23 march 2024

राष्ट्रीय मिति चैत्र 02, शक संवत 1946, चैत्र कृष्ण, नवमी रविवार, विक्रम संवत 2081। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 10, रमजान 22, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 23 मार्च सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, बसन्त ऋतुः। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। नवमी तिथि अगले दिन सुबह 05 बजकर 39 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि का आरंभ।

Aaj Ka Panchang पूर्वाषाढ़ नक्षत्र अगले दिन तड़के 04 बजकर 18 मिन तक उपरांत उत्तराषाढ़ नक्षत्र का आरंभ। वरीयान योग सायं 05 बजकर 59 मिनट तक उपरांत परिधि योग का आरंभ। तैतिल करण सायं 05 बजकर 32 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात धनु राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 23 मार्च 2025 : सुबह में 6 बजकर 21 मिनट तक।

सूर्यास्त का समय 23 मार्च 2025 : शाम में 6 बजकर 34 मिनट तक।

Weekly Horoscope (17 to 23 March): इन राशियों के लिए रहेगा गोल्डन समय

आज का शुभ मुहूर्त 23 मार्च 2025 :

Aaj Ka Panchang ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 47 मिनट तक सुबह में 5 बजकर 34 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 12 बजकर 4 मिनट से रात में 12 बजकर 51 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 6 बजकर 33 मिनट से 6 बजकर 56 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 23 मार्च 2025 :

Aaj Ka Panchang शाम में 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक राहुकाल रहेगा। इसी के साथ दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 9 बजकर 24 मिनट से 10 बजकर 56 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल शाम में 4 बजकर 56 मिनट से 5 बजकर 45 मिनट तक।

आज का उपाय : आज आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें

CG आज रात इन पांच जिलें में बारिश अंधड़ की संभावना

रायपुर। देर शाम तक पांच जिलों के कुछ इलाकों में तेज अंधड़ के साथ हल्की बारिश होने के संकेत हैं । मौसम विभाग के अनुसार कोरबा बिलासपुर, मुंगेली, गरियाबंद धमतरी में बारिश की ‌संभावना है। पश्चिम विक्षोभ, द्रोणिका के रूप में 3.1 kms से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर 82 डिग्री पूर्व और 33 डिग्री उत्तर में स्थित है।

एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण मध्य छत्तीसगढ के उपर स्थित है। एक हवा का अनियमित गति/द्रोणिका दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश से छत्तीसगढ़ होते हुए मराठवाड़ा तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में कल 23 को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने और वज्रपात होने भी संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में हल्की वृद्धि का दौर प्रारंभ होने की संभावना है।

महासमुंद, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

महासमुंद, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

महासमुंद 22 मार्च 2025/ महासमुंद जिला पंचायत अंतर्गत आज जिला पंचायत के नवनिर्वाचित सदस्यों का प्रथम सम्मिलन जिला पंचायत महासमुंद में विधिवत संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

महासमुंद

इस अवसर पर महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी, पूर्व राज्य मंत्री श्री पूनम चंद्राकर, येतराम साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल, राज्य आयोग की सदस्य सरला केसरिया ,पूर्व भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष ओपी चौधरी, नगर पालिका महासमुंद उपाध्यक्ष देवी चंद राठी ,पूर्व जनपद अध्यक्ष महासमुंद यतेंद्र साहू सहित  स्थानीय जनप्रतिनिधि की मौजूदगी में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एस आलोक  द्वारा शपथ दिलाई गई।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने की 11 जिले में जिला अध्यक्ष की नियुक्ति, जानें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी

महासमुंद

शपथ लेने वालों में सर्वप्रथम जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोगरा पटेल ने शपथ ली तत्पश्चात उपाध्यक्ष श्री भीखम सिंह ठाकुर  ने शपथ ली। तत्पश्चात क्रमशः जिला पंचायत सदस्यों श्री जागेश्वर जुगनू चंद्राकर, श्रीमती सृष्टि अमर चंद्राकर, श्रीमती देवकी पटेल,श्री नयन पटेल ,रवि साहू फरो दिया,श्री करण सिंह दीवान, श्रीमती रामदुलारी सिंहा , श्रीमती जगमोती भोई, श्रीमती सीमा लोकेश नायक, श्रीमती देवकी दीवान,श्री मोक्ष प्रधान ,श्री लोकनाथ बारी, श्रीमती कुमारी भास्कर शामिल है। इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमन्य नागरिक मौजूद थे।

महासमुंद, बांग्लादेशी चोर गिरोह का खुलासा, लाखों का माल जब्त

महासमुंद : पुलिस ने बांग्लादेशी चोर गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की है. पुलिस (Police) ने 2 बांग्लादेशी चोर, एक मानव तस्कर और एक सोनार को दबोचा है.आरोपियों ने महासमुंद जिले के सांकरा, बसना और सरायपाली थाना क्षेत्र में कुल 9 चोरियां की थी.पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने 58 लाख 52 हजार के हीरे, सोना एवं चांदी के आभूषण और घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल को जब्त किया है.

बांग्लादेश के निवासी हैं आरोपी : पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया उनके नाम मिलन मंडल, अफसर मंडल, जयदेव करमाकर और मोहम्मद शफीक शेख है. इनमें से मुख्य आरोपी मिलन मंडल और मोहम्मद सफीक शेख बांग्लादेश के निवासी हैं, जो मानव तस्कर पश्चिम बंगाल निवासी अफसर मंडल के माध्यम से पश्चिम बंगाल पहुंचे थे. ये दोनों कई साल से फर्जी आईडी के सहारे महासमुंद में रह रहे थे.

ऐसे करते थे चोरी

आरोपी बर्तन बेचने के बहाने कॉलोनी के सूने मकान और दुकान की रेकी करते थे. इसके बाद चोरी की घटना को अंजाम दिया जाता था. चोरी की गई नगदी रकम और सोने चांदी के जेवरात को पश्चिम बंगाल निवासी सोनार जयदेव करमकार के माध्यम से अपने घर बांग्लादेश भेजा करते थे. महासमुंद एएसपी प्रतिभा पाण्डेय के मुताबिक जनवरी में बसना थाना क्षेत्र अंतर्गत दिनेश अग्रवाल के यहां चोरी की घटना हुई थी. इसी तरह से फरवरी में सांकरा थाना क्षेत्र में देवनाथ पटेल के घर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था. दोनों ही घटनाओं में चोरी का तरीका एक ही था. आरोपियों ने दोनों ही घटनाओं में 10 लाख से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात और नगदी रकम की चोरी की थी.

01 121 sitename%

दोनों ही मामलों में थाना बसना, थाना सांकरा और साइबर सेल की टीम ने संयुक्त टीम बनाकर संदेहियों से पूछताछ और पतासाजी की थी. इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सरायपाली के सुपर लॉज में 02 लोग रुके हुए हैं, जिनकी गतिविधियां संदेहास्पद है. सूचना के आधार पर पुलिस ने लॉज में दबिश दी और वहां से मिलन मंडल और मोहम्मद शफीक शेख को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ और तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से चोरी का माल बरामद हुआ. इसके बाद पुलिस ने दोनों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने जिले में सांकरा, बसना और सरायपाली क्षेत्र में 9 चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की -प्रतिभा पाण्डेय,एएसपी

सोनार

पकड़े गए दोनों मुख्य आरोपियों के निशानदेही पर पुलिस की टीम ने पश्चिम बंगाल में दबिश देते हुए 02 अन्य आरोपी मानव तस्कर अफसर मंडल और सोनार जयदेव करमाकर को भी गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों से 58 लाख 52 हजार के हीरा, सोना एवं चांदी के आभूषण और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जब्त किया गया है. चारों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने चोरी के धाराओं के साथ-साथ विदेशियों विषयक अधिनियम 1946 की धारा 14,14ए के तहत भी मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों को जेल दाखिल कर दिया है.

Aaj Ka Rashifal: इन राशियों पर आज शनिदेव रहेंगे प्रसन्न, जानें सभी जातकों दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 22 March 2025 : 22 मार्च का शनिवार राशिफल बता रहा है कि आज का दिन मेष और वृश्चिक दोनों मंगल की राशियों के लिए शुभ लाभदायक रहेगा। जबकि धनु राशि में चंद्रमा का गोचर होने से धनु राशि वालों के लिए भी आज का दिन शुभ फलदायी होगा। इन स्थितियों में आज मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल।

​मेष Aaj Ka Rashifal

मेष राशि के जातकों को शनिवार आज अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। कारोबार के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा पर निकलने से पहले वाहन को अच्छे से चेक कर लें, रास्ते में खराबी हो सकती है। अंत में यात्रा फायदेमंद साबित होगी। परिवार के साथ आज बाहर घूमने जा सकते हैं। बच्चों के साथ मौज-मस्ती भरा समय बिता सकते हैं। आज किसी पुराने मित्र या परिचित से मुलाकात हो सकती है। परिवार में माहौल सामान्य रहेगा।

वृषभ Aaj Ka Rashifal

वृषभ राशि के जातक शनिवार आज अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें। कार्यक्षेत्र या घर में किसी के उकसावे में न आएं, वरना आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। आज सौम्य व्यवहार की बदौलत आप सम्मान हासिल करेंगे। जीवनसाथी की मदद से आज आप कोई लाभ हासिल करने में सक्षम होंगे। ससुराल पक्ष से आपको फायदा हो सकता है। परिवार के साथ शाम को किसी मांगलिक कार्यक्रम में शिरकत करने जा सकते हैं।

मिथुन Aaj Ka Rashifal

मिथुन राशि के जातक शनिवार आज तनाव न लें। मानसिक रूप से खुद को मजबूत रखने का प्रयास करें। क्रिएटिव काम करने वालों के लिए शनिवार का दिन फायदेमंद रहने वाला है। आज आपकी कला को देखकर कई लोग हैरान होंगे। आज आपको अपने कार्य और समय का प्रबंधन करना होगा। जरूरी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पहले निपटाएं। लेटलतीफी करने पर आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

22 march Ank Jyotish: शनिवार को जानें आपका लकी नंबर और शुभ रंग

​कर्क Aaj Ka Rashifal

कर्क राशि के जातकों के लिए शनिवार आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको अपने खर्चों का खास ख्याल रखने की जरूरत है। आज कोई आपसे उधार मांगें तो सोच-समझकर ही कर्ज दें। आज आपका धन फंसने की आशंका कम है। आप अपनी आय को देखते हुए ही खर्च करें। परिवार में आज माहौल सामान्य रहेगा। जीवनसाथी से कार्यों में सहयोग मिलेगा। बेवजह की बातों से दूर रहें। सेहत का ध्यान रखें।

सिंह Aaj Ka Rashifal

सिंह राशि के जातकों को शनिवार आज कारोबार में फायदा हो सकता है। आज आपको आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। अतिरिक्त मुनाफा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आज कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। काम का बोझ ज्यादा रह सकता है, लेकिन मेहनत का फल मिलेगा। समय का प्रबंधन करने पर आसानी से काम निपट जाएंगे। आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिसकी मदद से आपको लाभ हासिल हो सकता है।

कन्या Aaj Ka Rashifal

कन्या राशि के जातकों के लिए शनिवार आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में आज कोई सौदा पूरा हो सकता है। इससे आपको अतिरिक्त मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा। आज आपका मन खुश रहेगा। आज किसी भी सहकर्मी से दुर्व्यवहार करने से बचें। आज आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। अपनी सूझ-बूझ से उन्हें मात दे सकते हैं। व्यापार में पिता की सलाह ले सकते हैं। इससे आप किसी परेशानी से बच सकते हैं।

तुला Aaj Ka Rashifal

तुला राशि के जातकों के लिए शनिवार आज का दिन ठीकठाक रहने वाला है। धार्मिक कार्यक्रमों में आपकी रुचि रहेगी। आप अध्यात्म से जुड़े कार्यों में दान दे सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। परिवार में आज आपको जीवनसाथी का हर कदम पर साथ मिलेगा, लेकिन किसी परिचित के व्यवहार से आपका मन व्यथित हो सकता है। हालांकि बेवजह की बातों पर कम ध्यान दें।

वृश्चिक Aaj Ka Rashifal

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शनिवार आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। विदेश से भी आपको लाभ मिलने के आसार हैं। आज लंबी दूरी की यात्रा करने का मौका बन सकता है। ऐसी यात्रा आपके लिए फायदेमंद रहने वाली है। हालांकि, शत्रु आपको बढ़ता हुए देखकर चिंतित रहेंगे, लेकिन आपको विवेकपूर्ण तरीके से उन्हें मात देनी होगी। सेहत के प्रति सतर्कता बरतना उचित रहेगा।

धनु Aaj Ka Rashifal

धनु राशि के जातकों के लंबे समय से अटके काम शनिवार आज पूरे हो सकते हैं। इससे आप मन ही मन प्रसन्न रहेंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए आज बेहतरीन रिश्ता आ सकता है। परिवार की तरफ से आपको तुरंत मंजूरी मिल सकती है। आज जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। आप सुख-सुविधाओं से जुड़ी वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। आज माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलें, कार्यों में सफलता जरूर मिलेगी।

मकर Aaj Ka Rashifal

शनिवार आज मकर राशि के जातकों को मानसिक तनाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपसे गलतियां हो सकती हैं, जिसकी वजह से आपको सुनना पड़ सकता है। इसलिए जल्दबाजी करने से बचें। अगर आप कहीं निवेश करने के इच्छुक हैं तो विशेषज्ञ की सलाह के बाद ही धन लगाएं। वरना आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। आज अगर आप परेशानियों से घिरे हुए हैं तो पिता से साझा करने से मन का बोझ हल्का हो सकता है।

कुंभ Aaj Ka Rashifal

कुंभ राशि के जातकों को आज शनिवार शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आज बेवजह की बातों से दूर रहें। विवाद में पड़ने से आपका नुकसान हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों का आज मन हल्का हो सकता है। आपको अच्छी खबर मिल सकती है। आज मायके पक्ष से आपको फायदा हो सकता है। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें।

​मीन Aaj Ka Rashifal

मीन राशि के जातक आज शनिवार परिवार के साथ समय बिताएंगे। अगर घर में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था तो आज उसका निपटारा हो जाएगा। परिवार में किसी सदस्य की शादी में रुकावट आ रही है तो वरिष्ठ सदस्यों से सलाह ले सकते हैं। कारोबार में आज आप पर काम का बोझ ज्यादा रहेगा। तनाव लेने से बचें। सेहत का खास ध्यान रखें। तला-भुना खाने से बचें।

22 march Ank Jyotish: शनिवार को जानें आपका लकी नंबर और शुभ रंग

22 march Ank Jyotish: अंक ज्योतिष शनिवार को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

अंक 1 Ank Jyotish

इस समय आपकी आध्यात्मिक खोज अभी एक नई दिशा ले सकती है। अपनी नयी अंतर्दृष्टि को व्यक्त करने के लिए रचनात्मकता का प्रयोग करें। रिश्तेदारों से बातचीत के लिए कूटनीति की ज़रूरत हो सकती है।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- गुलाबी

अंक 2 Ank Jyotish

इस वक्त आप अब दूसरों से अलग महसूस कर रहे हैं, लेकिन यह समय अकेले रहने और आत्मनिरीक्षण का है। आज आपको व्यक्तिगत प्रयासों से शानदार परिणाम मिलेंगे।  कड़ी मेहनत और योगदान के लिए आपको तारीफ मिल सकती है।

शुभ अंक- 19

शुभ रंग- बैंगनी

अंक 3 Ank Jyotish

शनिवार को घरेलू मामले अभी आपके दिमाग में चल रहे हैं।  किसी रिश्तेदार शायद आपके माता पिता को आपके समय और ध्यान की ज़रूरत है। वर्तमान में कुछ योजनाओं को टालने की आवश्यकता है।

शुभ अंक- 21

शुभ रंग- लाल

अंक 4 Ank Jyotish

शनिवार को खाली समय की गतिविधियों से राहत पाएंगे। कई लोग आपकी कंपनी की सराहना करेंगे। आज लोगों से मिलने-जुलने का दिन है। आप खुश रहेंगे और इन सुखद क्षणों का मज़ा लेंगे।

शुभ अंक- 11

शुभ रंग- भूरा

Aaj Ka Panchang 22 मार्च शनिवार, जानें शुभ मुहूर्त और अशुभ समय

अंक 5 Ank Jyotish

शनिवार को अच्छी तरह से सुख का अनुभव करने के लिए अपने उत्साह को बनाये रखें।  अपने प्रियजनों, बच्चों और बुजुर्गों के साथ दिल खोल कर बात करें। खुद पर विश्वास करो तो सफलता आपको मिल कर ही रहेगी।

शुभ अंक-19

शुभ रंग-नारंगी

अंक 6 Ank Jyotish

इस समय अभी आपका हर काम पूरा हो रहा है क्योंकि आपकी प्रतिभा मांग में है। अभी हुआ आर्थिक लाभ घर की मरम्मत या नवीनीकरण में उपयोग होगा। आप उन कामों का सामना कर सकते हैं तो आपके लिए चुनौतीपूर्ण और नए हैं।

शुभ अंक- 10

शुभ रंग-ग्रे

अंक 7 Ank Jyotish

इस वक्त चुनौतियों का साहस से सामना करें और सफलता आपके साथ होगी।  माता-पिता का स्वास्थ्य आज चिंता का विषय हो सकता है। अपने मामलों को स्वयं सुलझाने की कोशिश करें।

शुभ अंक- 29

शुभ रंग-सफेद

अंक 8 Ank Jyotish

शनिवार को घर, ऑफिस और प्रियजनों के बीच में संतुलन बनाये रखने के साथ अपना भी ध्यान रखें। अपने पिता या बॉस के साथ किसी मतभेद के कारण आपकी यात्रा की योजनाएं रद्द हो सकती हैं। अपने दोस्तों और पड़ोसियों का समर्थन करें।

शुभ अंक- 26

शुभ रंग-नीला

अंक 9 Ank Jyotish

इस समय किसी क्लास या प्रशिक्षण में नामांकन की वजह से आपके करियर में दिलचस्प संभावनाएं होंगी। अपना और दूसरों का आदर करना आज आपको सम्मान दिलाएगा। दूसरों के प्रति संवेदनशीलता और उदारता आपको सबके आंखों का तारा बना देगी।

शुभ अंक- 31

शुभ रंग-केसरिया

Aaj Ka Panchang 22 मार्च शनिवार, जानें शुभ मुहूर्त और अशुभ समय

Aaj Ka Panchang 22 March 2025: आज का पंचांग हमारे हिन्दू धर्म में किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को करने से पूर्व शुभ मुहूर्त का निर्धारण किया जाता है, चाहे वह नया व्यवसाय आरंभ करना हो, विवाह जैसे शुभ कार्य हों, या विशेष त्योहार, व्रत, उत्सव और समारोह. आइए, आज ज्योतिषाचार्य से 22 मार्च 2025 के पंचांग की तिथि के सभी शुभ मुहूर्त और अशुभ समय के बारे में जानते हैं.

Aaj Ka Panchang 22 March 2025

Aaj Ka Panchang 22 March 2025: आज का पंचांग मुहूर्त हमारे हिन्दू धर्म में किसी भी विशेष कार्यक्रम को करने से पहले शुभ मुहूर्त देखा जाता हैं.  आइयेजानते हैं आज 22 मार्च के पंचांग के जरिए आज की तिथि का हर एक शुभ मुहूर्त व अशुभ समय…

Aaj Ka Panchang आज शनिवार 22 मार्च 2025 का पंचांग

विक्रम संवत – 2082, कालयुक्त

शक सम्वत – 1946, क्रोधी

पूर्णिमांत – चैत्र

अमांत – फाल्गुन

तिथि

कृष्ण पक्ष अष्टमी – Mar 22 04:24 AM – Mar 23 05:23 AM

कृष्ण पक्ष नवमी – Mar 23 05:23 AM – Mar 24 05:38 AM

नक्षत्र

मूल – Mar 22 01:45 AM – Mar 23 03:23 AM

पूर्वाषाढ़ा – Mar 23 03:23 AM – Mar 24 04:18 AM

करण

बालव – Mar 22 04:24 AM – Mar 22 04:59 PM

कौलव – Mar 22 04:59 PM – Mar 23 05:23 AM

तैतिल – Mar 23 05:23 AM – Mar 23 05:37 PM

योग

व्यातीपात – Mar 21 06:41 PM – Mar 22 06:36 PM

वरीयान – Mar 22 06:36 PM – Mar 23 05:58 PM

वार: शनिवार

त्यौहार और व्रत

कालाष्टमी

शीतला अष्टमी

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय – 6:32 AM

सूर्यास्त – 6:34 PM

चन्द्रोदय – Mar 22 12:54 AM

चन्द्रास्त – Mar 23 12:25 PM

अशुभ काल

राहू – 9:33 AM – 11:03 AM

यम गण्ड – 2:03 PM – 3:34 PM

कुलिक – 6:32 AM – 8:02 AM

दुर्मुहूर्त – 08:08 AM – 08:57 AM

वर्ज्यम् – 10:17 AM – 11:59 AM, 01:40 AM – 03:22 AM

शुभ काल

अभिजीत मुहूर्त – 12:09 PM – 12:57 PM

अमृत काल – 08:37 PM – 10:20 PM

ब्रह्म मुहूर्त – 04:55 AM – 05:43 AM

आनन्दादि योग

सूर्या राशि

सूर्य मीन राशि पर है

चंद्र राशि

चन्द्रमा धनु राशि पर संचार करेगा (पूरा दिन-रात)

चन्द्र मास

अमांत – फाल्गुन

पूर्णिमांत – चैत्र

शक संवत (राष्ट्रीय कलैण्डर) – चैत्र 1, 1947

वैदिक ऋतु – शिशिर

द्रिक ऋतु – वसंत

अब मां चंडी के लाइव दर्शन के साथ ही आरती में आनलाइन शामिल हो सकेंगे श्रद्धालु