कोसमर्रा में पकड़ाया अवैध शराब, दो गिरफ्तार, यहां चल रहा गांव ठेकेदारी, असल गुनाहगार पर्दे के पीछे!

महासमुंद। कोमाखान छुरा रोड स्थित कोसमर्रा में लंबे समय से अवैध शराब की बिक्री हो रही है। बकायदा यहां के ग्रामीणों ने आम सहमति बनाकर शराब बेचने के लिए ठेका दिया है। हांलाकि, अब कोमाखान पुलिस ने रेड मारकर यहां शराब जब्त करते हुए दो लोगों को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है।

पुलिस FIR के अनुसार, रविवार 23 मार्च को कोमाखान पुलिस को मोबाइल से सूचना मिली कि दो व्यक्ति कोसमर्रा रोड महुआ पेड के नीचे अवैध रूप से शराब बेच रहे हैं। जिसमें से एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भाग निकला, एवं एक व्यक्ति शिवेन्द्र साहू पिता रामकुमार साहू उम्र 21 साल साकिन खुर्सीपार पकड़ा गया। जिसके कब्जे से ओडिशा निर्मित जेबरा छाप और महूंवा शराब करीब 13 लीटर जब्त कर गवाहन के तलाशी पंचनामा तथा बरामदगी पंचनामा तैयार किया। बाद भुपेन्द्र साहू पिता देवकुमार साहू 32 साल साकिन कसेकेरा थाना कोमाखान पुलिस ने पकड़ा है।

आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाए जाने से गिरफ्तारी के कारण से अवगत कराकर दिनांक 23/03/2025 के 22.50 बजे विधिवत गिरप्तार कर गिरप्तारी की सूचना परिजनों को दी गई।

असल गुनाहगार पर्दे के पीछे!

बता दें, कोसमर्रा-धौराभाठा में लंबे समय से अवैध शराब की बिक्री हो रही है, हालांकि कोमाखान पुलिस को इसकी सूचना बीते दिन किसी ने मोबाइल से दी। यहां के ग्रामीणों ने जिस व्यक्ति को शराब बेचने का ठेका दिया है, वे पर्दे के पीछे रहकर इस अवैध कारोबार को संचालित कर रहे हैं। यह कहना भी गलत नहीं होगा कि यहां पुलिस कार्रवाई के बाद आगे शराब की अवैध बिक्री बंद हो जाएगी। इसलिए असल गुनाहगार पर्दे के पीछे रहकर पुन: संचालित करने में लग जाएगा। यहां पर अवैध शराब बिक्री रोकना पुलिस के लिए एक कड़ी चुनौती है।

महासमुंद: अवैध शराब की बिक्री से हड़कंप, गांवों में बनी नई समस्या

धौराभाठा जंगल में अवैध शराब से ग्रामीण परेशान, ग्रामीणों ने कहा शराब से पंचायत चुनाव हो रहा प्रभावित!

छत्तीसगढ़, इन जिलों में तूफान-बारिश का अलर्ट अगामी कुछ घंटे के भीतर

रायपुर. छत्तीसगढ़ में पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती हवाओं के कारण मौसम फिर से बदल रहा है. प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कई इलाकों में बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली. मौसम विभाग ने आज 5 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी तीन घंटों में बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कोण्डागांव और नारायणपुर के कुछ स्थानों में बारिश की संभावना जताई गई है. इन क्षेत्रों में तूफान चलने, गरज-चमक, बारिश और 40-50 किमी की रफ्तार से सतही हवा चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

फिर आ धमका हाथी, बागबाहरा मार्ग से गुजरने वाले रहे अलर्ट, 13 गांव में हाई अलर्ट

फिर आ धमका हाथी, बागबाहरा मार्ग से गुजरने वाले रहे अलर्ट, 13 गांव में हाई अलर्ट

महासमुंद. हाथी की उपस्थिति को लेकर वन विभाग द्वारा सोशल मीडिया पर अलर्ट जारी कर बागबाहरा रोड से गुजरने वाले लोगों को सावधान रहने कहा गया है। वन विभाग की ओर जारी अलर्ट के अनुसार एक दंतैल हाथी ने 24 मार्च को कोठारी और बार नवापारा रेंज से होते हुए वनमंडल महासमुंद जिला में प्रवेश किया है जो कि सुबह एनएच 53 को बार कर कक्ष क्रमांक 857, 858, 860, 59, 60, 61, 438, 62, 63 के सोरिद ओर गौरखेड़ा के आसपास के जंगल में विचरण कर रहा है।

जिसका वर्तमान लोकेशन कक्ष क्रमांक 860, 58, 59, 60, 63 के जंगल हैं। इसके चलते विभाग ने ग्राम लोहारडीह, घोघीबहार, बनसिवनी, सोरिद, चोरभट्ठी, गौरखेड़ा, दलदली, उमरदा, अरंड, मुडमार, पतेरापाली, सिरगिडी, झालखम्हरिया को हाईअलर्ट पर रखा गया है। वहीं अलर्ट ग्रामों में बोरियाझर, केशवा, खट्टी, कोना, बकमा, जीवतरा, धनसुली को रखा गया है। यहां के ग्रामीणों से सावधान रहने कहा गया है।

बताया गया है कि आसपास के ग्रामों में कोटवार द्वारा मुनादी करवा दिया गया है कि, कोई भी जंगल न जाएं, सतर्क रहे, हाथी दिखने पर नजदीकी वन कर्मचारी को सूचना दें।

Weekly Rashifal (24 to 30 March): इस हफ्ता 5 राशि के जातकों पूरे होंगे सपने, जानें साप्ताहिक राशिफल

24 march Ank Jyotish: सोमवार को जानें आपका लकी नंबर और शुभ रंग

24 march Ank Jyotish: अंक ज्योतिष सोमवार को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

अंक 1 Ank Jyotish

सोमवार आज यह दिन आपके लिए सफलता और साहस का रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप किसी भी चुनौती का सामना कर सकेंगे। आज आप अपने काम को तेजी से पूरा कर सकते हैं, लेकिन परिवार और रिश्तों पर भी ध्यान दें।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- केसरिया

अंक 2 Ank Jyotish

सोमवार आज आपकी भावनाएं बहुत संवेदनशील रहेंगी। रिश्तों में समझदारी और शांति बनाए रखने का यह अच्छा दिन है। रिश्तों में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। कुछ व्यक्तिगत मुद्दों पर भी ध्यान देना पड़ेगा।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- सफेद

अंक 3 Ank Jyotish

सोमवार आज आपके लिए का दिन रोमांचक और ऊर्जा से भरा रहेगा। आप अपनी इच्छा को स्पष्ट रूप से व्यक्त करेंगे और इस दिन को अपने सपनों को पूरा करने के लिए एक नए कदम के रूप में इस्तेमाल करेंगे। करियर में अच्छा मोड़ आ सकता है।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- गुलाबी

Weekly Rashifal (24 to 30 March): इस हफ्ता 5 राशि के जातकों पूरे होंगे सपने, जानें साप्ताहिक राशिफल

अंक 4 Ank Jyotish

सोमवार आज आपके लिए दिन स्थिरता और संतुलन का रहेगा। काम और निजी जीवन में संतुलन बनाए रखें। एकाग्रता और सोच समझ कर फैसले लेने की जरूरत है। ध्यान रखें कि कोई निर्णय भावनाओं में बहकर न लें।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- पीला

अंक 5 Ank Jyotish

सोमवार आज यह दिन आपके लिए ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। आप नए विचारों और योजनाओं के साथ आगे बढ़ेंगे। व्यक्तिगत संबंधों में गहरी समझ विकसित होगी, और आप अपने रिश्ते में अच्छे बदलाव ला सकते हैं।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- लाल

अंक 6 Ank Jyotish

सोमवार आज इस दिन आपका ध्यान काम पर रहेगा और आप अपने कार्यों को बहुत मेहनत से पूरा करेंगे। रिश्तों में समझदारी और सुकून मिलेगा। किसी पुराने मुद्दे को सुलझाने के लिए अच्छा समय है।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- नीला

अंक 7 Ank Jyotish

सोमवार आज यह दिन आपके लिए मानसिक शांति का रहेगा। आप विचारों की गहराई में जाएंगे और कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। किसी पुराने रिश्ते को लेकर विचार करें और यदि जरूरत हो तो कुछ बदलाव करें।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- पीला

अंक 8 Ank Jyotish

आपके लिए सोमवार आज का दिन अच्छे अवसरों का रहेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी और कुछ आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं। साथ ही, रिश्तों में सच्चाई और समर्पण से बहुत फायदा होगा।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- हरा

अंक 9 Ank Jyotish

सोमवार आज इस दिन आपको साहस और आत्मविश्वास मिलेगा, जिससे आप किसी भी कठिन परिस्थिति का सामना कर सकेंगे। व्यावसायिक जीवन में सफलता के संकेत हैं, लेकिन ध्यान रखें कि जीवन में संतुलन बनाए रखें।

शुभ अंक- 18

शुभ रंग- सुनहरा

Aaj ka Panchang 24 March सोमवार: दशमी तिथि शुभ मुहूर्त, राहुकाल का समय

Aaj ka Panchang 24 March 2025 रविवार (आज का पंचांग 24 मार्च 2025): आज चैत्र माह कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है और दि‍न सोमवार का है। ये दिन ज्योतिष और धार्मिक दृष्टि से अत्यंत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। ये दिन देवाधिदेव महादेव और चंद्रमा से जुड़ा होता है। हिंदू धर्म में इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है, क्योंकि भोलेनाथ को चंद्रमा का स्वामी माना जाता है। चल‍िए आज की त‍िथि‍ से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को जानते हैं।

Aaj ka Panchang 24 March 2025

आज का पंचांग 24 मार्च 2025 (Aaj ka Panchang 24 March 2025)

संवत – पिङ्गला विक्रम संवत 2081

माह – चैत्र, कृष्ण पक्ष,

तिथि – चैत्र माह कृष्ण पक्ष दशमी

पर्व – सोमवार व्रत

दिवस – सोमवार

सूर्योदय – 06:27 ए.एम सूर्यास्त- 6:32 पी.एम

नक्षत्र – उत्तराषाढ़ा

Weekly Rashifal (24 to 30 March): इस हफ्ता 5 राशि के जातकों पूरे होंगे सपने, जानें साप्ताहिक राशिफल

चन्द्र राशि – धनु, स्वामी ग्रह – बृहस्पति 10:36 ए.एम तक फिर मकर, स्वामी ग्रह-शनि

सूर्य राशि – मीन, स्वामी ग्रह – गुरु

करण – वणिज 05:29 पी.एम तक फिर विष्टि

योग – परिघ 04:43 पी.एम तक फिर शिव

आज के शुभ मुहूर्त

अभिजीत – 12:00 पी.एम से 12;52 पी.एम तक

विजय मुहूर्त – 02:24 पी.एम से 03:26 पी.एम तक

गोधुली मुहूर्त – 06:22 पी.एम से 07:23 पी.एम तक

ब्रम्ह मुहूर्त – 4:05 ए.एम से 05:09 ए.एम तक

अमृत काल – 06:03 ए.एम से 07:46 ए.एम तक

निशीथ काल मुहूर्त – रात 11:42 से 12:24 तक रात

संध्या पूजन – 06:28 पी.एम से 07:02 पी.एम तक

दिशा शूल – पूर्व दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशा शूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें। पक्षियों को दाना-पानी दें।

अशुभ मुहूर्त –

राहुकाल – प्रातःकाल 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

Weekly Rashifal (24 to 30 March): इस हफ्ता 5 राशि के जातकों पूरे होंगे सपने, जानें साप्ताहिक राशिफल

Weekly Rashifal  (24 to 30 March): यह हफ्ता नौकरी, कारोबार, स्वास्थ्य, करियर और दांपत्य जीवन के लिए कैसा होने वाला है? सभी आपके जवाबों के उत्तर को जानने के लिए पढ़ें चंद्र राशि के मुताबिक साप्ताहिक राशिफल…

webmorcha.com
मेष

मेष Weekly Rashifal

इस सप्ताह मेष राशि के लोगों के लिए यह हफ्ता थोड़ा उठापटक वाला रह सकता है। इस सप्ताह आपको अपने कामकाज आदि को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रह सकती है। आप नौकरीपेशा हों या फिर कारोबारी आपको किसी भी महत्वपूर्ण को निर्णय लेते समय अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लेनी चाहिए। सप्ताह के पूर्वार्ध में मौसमी बीमारी के चलते आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। इस दौरान अपनी दिनचर्या और खान-पान सही रखें और किसी भी शारीरिक दिक्कत को इग्नोर करने की गलती न करें। नौकरीपेशा लोगों को अपने टारगेट को पूरा करने में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं।

कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से सावधान रहें क्योंकि वे आपके कार्य में अड़चन पैदा कर सकते हैं। यदि आप बेरोजगार हैं और नौकरी के लिए अथवा पहले से कार्यरत हैं और अपने प्रमोशन अथवा ट्रांस्फर की आस लगाए हुए हैं तो इसके लिए आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। इस सप्ताह आप व्यवसाय को विस्तार देने की योजनाओं पर तो काम करेंगे लेकिन क्रियान्वयन में आ रही आर्थिक दिक्कतें आपकी चिंता का कारण बनेंगी। प्रेम संबंध और वैवाहिक संबंध को मधुर बनाए रखने के लिए अपने पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें।

उपाय: मंगलवार के दिन हनुमान जी को मीठा पान चढ़ाएं और प्रतिदिन पूजा में हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।

webmorcha.com
वृषभ

वृषभ Weekly Rashifal

वृष राशि के लोगों के लिए यह हफ्ता बीते हफ्ते के मुकाबले थोड़ा बेहतर रहने वाला है। इस पूरे सप्ताह आपको अपने कार्यों में अनुकूलता बनी रहनी चाहिए। सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होने से आपका उत्साह और पराक्रम बढ़ा-चढ़ा रहेगा। आपके भीतर आगे बढ़कर कार्य करने की प्रवृत्ति रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों और मेहनत को मान्यता मिलेगी। सीनियर और जूनियर आपका भरपूर सहयोग करेंगे। सप्ताह के मध्य में उच्च अधिकारियों की मदद से लाभ के योग भी बनेंगे। यदि आपका कोई मामला न्यायालय में लंबित है तो आपके विरोधी आपसे समझौते के लिए पेशकश कर सकते हैं अथवा फैसला आपके हक में आ सकता है। यदि आप किसी विशेष प्रोजेक्ट से जुड़ने के लिए प्रयासरत थे तो आपकी यह मनोकामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है।

हफ्ता के उत्तरार्ध में परिवार के किसी सदस्य की बड़ी उपलब्धि से घर-परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। प्रेम संबंध में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। सप्ताह के अंत में परिवार के साथ पिकनिक-पर्यटन आदि का प्रोग्राम बन सकता है। तीर्थ दर्शन का सौभाग्य भी प्राप्त हो सकता है।

उपाय: प्रतिदिन पारद शिवलिंग की पूजा एवं श्री शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।

webmorcha.com
मिथुन

मिथुन Weekly Rashifal

इस सप्ताह मिथुन राशि के लोगों के लिए यह हफ्ता मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आपको अपने कामकाज और विरोधियों को लेकर बहुत ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने कार्य को दूसरों के भरोसे छोड़ने की बजाय स्वयं मनोयोग से समय पर करने का प्रयास करना चाहिए। यह हफ्ता जीवन से जुड़ी तमाम दिक्कतों की तरफ से मुंह मोड़ लेने की बजाय चुनौतियों का डंटकर सामना करने वाला है। धैर्य और विवेक के साथ जीवन की गुत्थियों को सुलझाने का प्रयास करें निश्चित रूप से सफलता मिलेगी।

हफ्ता के मध्य में कार्य विशेष के निष्पादन में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है लेकिन उस कठिन समय में आपके शुभचिंतक काफी मददगार साबित होंगे। इस दौरान आपके सहकर्मियों के साथ मित्रवत संबंध बने रहेंगे। हफ्ता के उत्तरार्ध में किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से कारोबारी समस्या का समाधान निकल आने पर आप राहत की सांस लेंगे। बिक्री एवं लाभ की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए सामान्य साबित होगा। रिश्ते-नाते को मधुर बनाए रखने के लिए लोगों की हर बात पर रिएक्ट करने से बचें। प्रेम संबंध और वैवाहिक संबंध को मधुर बनाए रखने के लिए अपने पार्टनर पर हावी होने की गलती न करें।

उपाय: रोजाना श्वेतार्क गणपति की पूजा दूर्वा चढ़ाकर करें तथा गणेश चालीसा का पाठ करें।

webmorcha.com
कर्क

कर्क Weekly Rashifal

इस सप्ताह कर्क राशि के लोगों को इस हफ्ता लोगों के साथ बात व्यवहार करते समय खूब सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। आपको यह समझना होगा कि आप लोगों से कहते क्या हैं और दूसरे व्यक्ति तक पहुंचता क्या है। कुल मिलाकर लोगों के साथ संवाद बनाए रखें और किसी भी प्रकार की गलतफहमी न खुद पालें और न दूसरों को होने दें। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह सामान्य प्रतीत हो रहा है। कार्यक्षेत्र में विशेष परिवर्तन के योग नहीं बन रहे हैं। ऐसे में यदि आप नौकरी में बदलाव की आस बनाए हुए थे तो आपको अभी इंतजार करना होगा।

हफ्ता के मध्य में कामकाज से जुड़ी कुछ मुश्किलें आ सकती है। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने का प्रयास करें। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। इस सप्ताह कारोबार में अपेक्षित लाभ पाने अथवा बाजार में फंसे धन को निकालने के लिए आपको अतिरिक्त प्रयास और परिश्रम की आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह अपने इष्टमित्र अथवा रिश्तेदारों से ज्यादा अपेक्षा न पालें और अपने सामर्थ्य के अनुसार ही किसी कार्य को हाथ में लें। प्रेम संबंध और पारिवारिक सुख की दृष्टि से यह सप्ताह मध्यम फलप्रद है। सप्ताह के उत्तरार्ध में जीवनसाथी से जुड़ी कोई चिंता सता सकती है।

उपाय: रोजाना शिवलिंग पर दूध एवं जल अर्पित करके शिव चालीसा का पाठ करें।

webmorcha.com
सिंह

सिंह Weekly Rashifal

सिंह राशि के लोगों को अपने जीवन में कुछ बड़े बदलाव के लिए खुद को तैयार कर लेना चाहिए। इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों की जिम्मेदारियों अथवा विभाग में बदलाव की संभावना बन रही है। करियर में बड़े बदलाव होने के कारण कुछ चीजें आपके अनुकूल तो कुछ चीजें प्रतिकूल भी हो सकती हैं। करियर और कारोबार दोनों में बदलती हुई परिस्थितियां आपके जीवनशैली में बदलाव का कारण भी बनेंगी। अधिक भागदौड़ के कारण आपके भीतर शारीरिक और मानसिक थकान बनी रहेगी। ऐसे में आपको कामकाज के साथ अपनी सेहत पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बनी रहेगी। विशेष रूप से अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें अन्यथा पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं।

यदि आप अपने व्यवसाय में बदलाव अथवा उसको विस्तार देने की योजना बना रहे हैं तो जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। धन के लेनदेन में खूब सावधानी बरतें। इस सप्ताह आपके प्रेम संबंध की गाड़ी के पटरी से उतरने का खतरा बना रहेगा। किसी तीसरे व्यक्ति की जरूरत से ज्यादा दखलंदाजी के कारण आपके रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं। परिवार में किसी बुर्जुग की सेहत को लेकर आपका मन चिंतित रहेगा। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं और जरूरतों को इग्नोर न करें और अपने रिश्ते के प्रति ईमानदार रहें।

उपाय: रोजाना भगवान श्री विष्णु की पूजा में नारायण कवच का पाठ करें।

webmorcha.com
कन्या

कन्या Weekly Rashifal

इस सप्ताह कन्या राशि के लोगों के लिए यह हफ्ता कभी खुशी तो कभी गम लिए रहने वाला है। सप्ताह के पूर्वार्ध का समय आपके करियर-कारोबार के लिए शुभ फलदायी रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। बेरोजगार लोगों को रोजगार की प्राप्ति संभव है। इस दौरान कामकाज के सिलसिले में की गई लंबी दूरी की यात्रा शुभ, लाभप्रद और नये संपर्कों को बढ़ाने वाली साबित होगी। हालांकि इस दौरान जोश में आकर होश में खोने से बचें अन्यथा आपके द्वारा किया गया कोई व्यावासायिक निर्णय आपके लिए जी का जंजाल साबित हो सकता है।

अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए किसी भी प्रकार का शार्टकट अपनाने अथवा नियमों का उल्लंघन करने से बचें। परीक्षा-प्रतियोगिता में कठिन परिश्रम करने पर ही मनमुताबिक सफलता मिलने के योग बनेंगे। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए सामान्य फलदायी रहने वाला है। सप्ताह के पूर्वार्ध में परिवार के किसी प्रिय सदस्य के साथ किसी बात को लेकर तकरार हो सकती है। माता-पिता की तरफ से अपेक्षित सहयोग समर्थन और सहयोग न मिलने से मन खिन्न रहेगा। ससुराल पक्ष के साथ भी किसी बात को लेकर अनबन होने की आशंका है।

उपाय: रोजाना किचन में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं और श्री दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

webmorcha.com
तुला

तुला Weekly Rashifal

तुला राशि के लोगों के लिए यह हफ्ता मिश्रित फलदायी रहने वाला है। इस सप्ताह आपको दूसरों के कामकाज में बेवजह दखलंदाजी करने की बजाय अपने लक्ष्य पर फोकस करना चाहिए। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में छोटे-छोटे कार्यों को पूरा करने में अधिक परिश्रम और प्रयास करना पड़ेगा। भाग्य का पूरा साथ नहीं मिलने के कारण नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर और जूनियर से अपेक्षित सहयेाग और समर्थन नहीं मिल पाएगा। वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह मध्यम फलप्रद है।

इस हफ्ता कारोबारियों को बाजार में फंसे हुए पैसे को निकालने में दिक्कतें आ सकती हैं। बेवजह की परेशानियों से बचने के लिए अपने कागजी काम समय पर निबटाएं और भूलकर भी जोखिम भरा निवेश न करें। हफ्ता के उत्तरार्ध में आकस्मिक खर्चों के कारण आपका बना-बनाया बजट गड़बड़ा सकता है। रिश्ते-नातों को बेहतर और आपसी समन्वय बनाए रखने के लिए इस सप्ताह आपको कुछेक चीजों से समझौता करना पड़ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार के किसी सदस्य से जुड़ी समस्या आपकी चिंता का कारण बनेगी। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं।

उपाय: रोजाना श्रीयंत्र की पूजा एवं कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

webmorcha.com
वृश्चिक

वृश्चिक Weekly Rashifal

इस सप्ताह वृश्चिक राशि के लोगों का मन इस हफ्ता किसी अनिष्ट की शंका को लेकर चिंतित रहेगा। इस सप्ताह आपके विरोधी सक्रिय रहते हुए आपके कार्यों को बिगाड़ने के लिए साजिश रचते हुए नजर आएंगे। ऐसे में घर और बाहर दोनों जगह आपको अपने कार्यों को बेहद सावधानी के साथ करने की आवश्यकता रहेगी। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो अपनी योजनाओं के पूर्ण होने से पहले उसका लोगों के सामने बखान न करें। यदि आप व्यवसायी हैं तो आपको समझना होगा कि कारोबार में जोखिम उठाने के लिए यह उचित समय नहीं है।

इस पूरे हफ्ता धन का लेनदेन करते समय सावधानी बरतें और किसी भी व्यक्ति को सोच-समझकर ही धन उधार दें। इस सप्ताह सरकारी कामकाज को करते समय खूब सावधानी बरतें और नियम-प्रक्रिया का पूरी तरह से पालन करें। इस हफ्ता छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह मध्यम फलदायी है। स्वजनों के साथ मधुर संबंध बनाए रखने के लिए लोगों के साथ विनम्रता से पेश आएं और तर्क-वितर्क करने से बचें। प्रेम संबंध में बेवजह का प्रदर्शन न करें और मर्यादा का ख्याल रखें अन्यथा बेवजह की बदनामी झेलनी पड़ सकती है।

उपाय: रोजाना हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।

webmorcha.com
धनु

धनु Weekly Rashifal

धनु राशि के लोगों को इस हफ्ता सामान्य फलदायी रहने वाला है। इस सप्ताह आपके सिर पर अचानक से कई बड़ी जिम्मेदारियां आ सकती हैं, जिन्हें निभाने के लिए आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। कार्य के मुकाबले समय की कमी होना आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेगा। धनु राशि के जातकों को अपने भीतर किसी भी प्रकार अहंकार को लाने से बचना चाहिए। मसलन यदि किसी चीज को लेकर किसी व्यक्ति के साथ आपका विवाद चल रहा है और बातचीत के जरिए उसका समाधान निकलता हो तो ऐसे अवसर को भूलकर भी न गवाएं।

नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने उच्च अधिकारियों के साथ अपने कनिष्ठ लोगों के साथ बेहतर तालमेल बिठाए रहने की जरूरत बनी रहेगी। रोजी-रोजगार की तलाश में भटक रहे लोगों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। इस सप्ताह कुछेक चीजों को लेकर आत्मीय रिश्तों में खटास आने की आशंका है। ऐसे में लोगों के साथ बातचीत करते समय विनम्रता से पेश आएं और क्रोध करने से बचें। भूलकर भी किसी के साथ ऐसा व्यवहार न करें, जिसके लिए आपको बाद में शर्मिंदा होना पड़े। प्रेम संबंध में उतावलेपन से बचें।

उपाय: रोजाना पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें तथा गुरुवार के दिन श्री हरि के चरणों में चने की दाल एवं गुण अर्पित करें।

webmorcha.com
मकर

मकर Weekly Rashifal

इस सप्ताह मकर राशि के लोगों के लिए करियर-कारोबार की दृष्टि से यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में इस संबंध में की गई यात्रा अथवा प्रयास अत्यंत ही शुभ एवं लाभदायी साबित होगा। मकर राशि के जातकों की इस हफ्ता सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी और वे उसका लाभ उठाने में भी कामयाब होंगे। यदि आपका किसी योजना अथवा बाजार में धन फंसा हुआ है तो वो इस सप्ताह अप्रत्याशित रूप से निकल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। बेरोजगार लोगों को मनचाहा रोजगार मिल सकता है।

उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत लोगों को सप्ताह के उत्तरार्ध तक शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। इस दौरान आपको कारोबार को आगे बढ़ाने अथवा किसी नये कारोबार से जुड़ने का बड़ा अवसर मिलने की संभावना बनेगी। वित्तीय दृष्टि से यह हफ्ता बीते हफ्ते के मुकाबले अच्छा साबित होना चाहिए। अतिरिक्त आय के स्रोत बनेंगे और संचित धन में वृद्धि होगी। स्वजनों के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे। प्रेम संबंध में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर की तरफ से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

उपाय: रोजाना भगवान शिव की पूजा में रुद्राक्ष की माला से ‘ॐ नम: शिवाय’ मंत्र का जप करें।

webmorcha.com
कुंभ

कुंभ Weekly Rashifal

कुंभ राशि के लोगों को इस हफ्ता अपने कार्यों को बहुत सूझबूझ के साथ करने की आवश्यकता रहेगी। इस बात का पूरा ख्याल रखें कि आपकी बात और व्यवहार के कारण जहां आपके काम बन सकते हैं तो वहीं बनते काम बिगड़ भी सकते हैं। हफ्ता के पूर्वार्ध में यदि आप जोश में आकर होश खोने से बचते हैं तो आपको प्रयासों के अपेक्षित प्रतिफल प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा वर्ग के भीतर योजना बनाकर कार्य करने की प्रवृत्ति पनपेगी तथा वे कार्यक्षेत्र में अपना बेहतर आउटपुट देने बहुत हद तक कामयाब होंगे। सहकर्मियों की तुलना में आपकी परफार्मेंस बेहतर होने पर बॉस की तरफ से शाबाशी मिल सकती है।

हफ्ता के अंत तक किसी कार्य विशेष को लेकर उपलब्धि अथवा पुरस्कार प्राप्ति भी संभव है। वित्तीय दृष्टि से इस सप्ताह विशेष उतार-चढ़ाव के योग नहीं बन रहे हैं। कारोबार सामान्य गति से चलता रहेगा। सप्ताह के मध्य में आपसी सहमति से पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद दूर हो सकते हैं। कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह संबंध और सेहत को लेकर लापरवाही बरतने से बचना चाहिए अन्यथा बेवजह की दिक्कतें झेलनी पड़ सकती है। स्वजनों की भावनाओं की कद्र करें तथा अपनी दिनचर्या तथा खानपान सही रखें।

उपाय: रोजाना हनुमान जी की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें।

webmorcha.com
मीन

मीन Weekly Rashifal

इस सप्ताह मीन राशि के लोगों को इस हफ्ता अपने कार्यों को बेहद सावधानी के साथ समय पर बेहतर तरीके से करने की आवश्यकता बनी रहेगी। हफ्ता की शुरुआत में कामकाज में अचानक से आने वाली दिक्कतों और अनावश्यक खर्चों के चलते आपके भीतर झुंझलाहट बनी रह सकती है। सेहत और संबंध की दृष्टि से भी सप्ताह के पूर्वार्ध का समय आपके लिए प्रतिकूल रह सकता है। इस दौरान आपको लोगों के साथ वाद-विवाद करने से बचते हुए अपने लक्ष्य पर फोकस करना चाहिए। साथ ही साथ किसी भी शारीरिक दिक्कत को इग्नोर करने की बजाय समय पर उचित इलाज करवाना चाहिए अन्यथा शारीरिक-मानसिक पीड़ा के साथ आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ सकता है।

इस हफ्ता आपको वित्तीय समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। कारोबार में मंदी के साथ बाजार में फंसा हुआ पैसे का न निकल पाना आपकी चिंता का कारण बनेगा। यदि आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो साझेदार के साथ हिसाब-किताब सही रखें और दूसरों पर आंख मूंद कर विश्वास करने से बचें। आत्मीय रिश्तों को बेहतर बनाए रखने के लिए स्वजनों की भावनाओं की कद्र करें तथा अपने बिजी शेड्यूल में से कुछ समय अपने परिवार के लिए निकालें।

उपाय: रोजाना भगवान सूर्य देवता को जल देकर आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

छत्तीसगढ़, यहां गिरा आकाशीय बिजली दो की मौत, तीन गंभीर

कोरबा। आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, वहीं तीन लोग हुए गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत कोसगई (kosagee) की है. अचानक आये आंधी तूफान और आकाशीय बिजली की चपेट में आने से घटी बड़ी घटना घटी. बिजली की चपेट में आने से जान गंवाने वालों में 27 वर्षीय कुमार और 35 वर्षीय नंद लाल यादव शामिल हैं. घटना की सूचना पर पहुंची 112 की टीम ने घायलों को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है.

बालको थाना क्षेत्र के सोनगुड़ा (Songuda) गांव से सामाजिक कार्यक्रम में परिवार कोसगई गया था. बकरा भात कार्यक्रम के दौरान अचानक आंधी-तूफान शुरू होने पर परिवार के सदस्य पेड़ के नीचे जा रहे थे. इस दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से सदस्य आ गए. संबंधित थाना को घटना की सूचना दी गई है.

महासमुंद के इस वाटरफॉल में मिली युवती की सड़ी-गली लाश, पुलिस जांच में जुटी

महासमुंद के इस वाटरफॉल में मिली युवती की सड़ी-गली लाश, पुलिस जांच में जुटी

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में 1200 फीट ऊंचाई पर स्थित शिशुपाल पर्वत (Shishupala Mountain) के वाटरफॉल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक अज्ञात युवती की सड़ी-गली लाश मिली है. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.

यह मामला बलौदा थाना (Baloda police station) क्षेत्र का है. शव करीब 15 दिन पुराना बताया जा रहा है और शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है. मृतिका की पहचान अब तक नहीं हो पाई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के इलाकों में गुमशुदा लोगों की जानकारी जुटा रही है. फिलहाल, मामले में पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है.

सुशांत सिंह आत्महत्या केस में क्लीन चिट मिलने के बाद रिया चक्रवर्ती का पहला प्रतिक्रिया किया पोस्ट

सुशांत सिंह आत्महत्या केस में क्लीन चिट मिलने के बाद रिया चक्रवर्ती का पहला प्रतिक्रिया किया पोस्ट

Sushant Singh Rajput Closure Report: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में सीबीआई ने मुंबई कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी है. 14 जून, 2020 को सुशांत मुंबई के बांद्रा में अपने अपार्टमेंट में फ्लैट की छत से लटके पाए गए थे. तब इस मामले में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनकी फैमिली भी सस्पेक्ट बनी थी. अब सीबीआई ने एक्ट्रेस और उनकी फैमिली को क्लीन चिट दे दी है जिसके बाद रिया का पहला रिएक्शन सामने आया है.

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) सुसाइड केस में सीबीआई से क्लीन चिट मिलने के कुछ देर बाद ही रिया चक्रवर्ती ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने अपने अपकमिंग शो एमटीवी रोडीज से अपनी कुछ फोटोज पोस्ट की हैं. इसमें वे ब्राउन कलर की लेदर ड्रेस पहने नजर आ रही हैं.

‘संतुष्ट हूं’- रिया चक्रवर्ती

रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने अपनी तस्वीरों के साथ बैकग्राउंड में खास गाना लगाया है. इस गाने का नाम सैटिस्फाइड है. जिसका मतलब है- ‘संतुष्ट हूं.’ रिया की इस पोस्ट पर फैंस उन्हें सुशांत सिंह राजपूत केस में क्लीन चिट मिलने पर बधाई भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- ‘मुझे अफसोस है कि आपको इतना कुछ सहना पड़ा. हम सोच भी नहीं सकते. बहुत खुशी है कि फैसले और सीबीआई रिपोर्ट के जरिए सच्चाई सामने आ गई है. हमें आप पर पूरा भरोसा है. चमकते रहिए.’

सुशांत सिंह सुसाइड केस में क्लीन चिट मिलने के बाद रिया चक्रवर्ती का पहला रिएक्शन, कर दिया ऐसा पोस्ट

CBI की रिपोर्ट में क्या कहा गया?

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में CBI की फाइनल रिपोर्ट में एक्टर की मौत की असल वजह सुसाइड ही बताई गई थी. सूत्रों के मुताबिक सीबीआई को कोई ऐसा सबूत नही मिला कि किसी ने सुशांत को सुसाइड के लिए फोर्स किया गया था. सुशांत के परिवार के पास ये विकल्प है वी प्रोटेस्ट पेटिशन मुंबई कोर्ट में दाखिल कर सकते है. सीबीआई ने एम्स के एक्सपर्ट से सुशांत के सुसाइड और फाउल प्ले केस में जांच की थी. एम्स फॉरेंसिक टीम ने किसी भी तरह के फाउल प्ले से इनकार किया था.

Rain Alert: छत्तीसगढ़, MP ओडिशा समेत आज 20 राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट, जानें देशभर का हाल

Rain Alert: छत्तीसगढ़, MP ओडिशा समेत आज 20 राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट, जानें देशभर का हाल

Rain Alert: देशभर में मौसम रूख बदला हुआ है। आज रविवार के लिए मौसम विभाग (IMD) ने पूर्वानुमान जारी किया है. लगभग 20 प्रदेशों, सभी देश के पूर्वी हिस्से के, में मूसलाधार बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है. वहीं, गुजरात में गर्मी का पारा चढ़ा हुआ रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पूर्वी राज्यों के साथ-साथ बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल से लेकर केरल तक आज बारिश होने की संभावना है. इन राज्यों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.

Rain Alert मौसम विभाग में बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर महाराष्ट्र तक हवाओं का असंतुलन बना हुआ है. इसकी वजह से छत्तीसगढ़ और निचले राज्यों में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है. साथ ही उत्तरी कर्नाटक से लेकर दक्षिणी तमिलनाडु तक एक ट्रॉफ लाइन बनी हुई है.  बंगाल की खाड़ी  के ऊपर बना एक एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से देश का मौसम काफी मार्च की गर्मी की वजाए सुहावना बना हुआ है. इसकी वजह से ज्यादातर देश के पूर्वी हिस्सों में आज बारिश रहने की संभावना है. इसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

Aaj Ka Rashifal: इन राशियों पर आज सूर्यदेव की बनेगी कृपा, जानें 12 राशियों के लिए ग्रह गोचर का प्रभाव कैसा रहेगा

मूसलाधार बारिश
मूसलाधार बारिश

देश के कई राज्यों में बारिशका अलर्ट

Rain Alert देश भर में हवाओं में हुए बदलाव की वजह से कई राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड, ओडिशा, केरल, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और आंतरिक कर्नाटक में आज रविवार जमकर बारिश होगी. साथ ही आंधी तूफान वाली हवाओं के साथ मेघ गर्जन की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने बताया कि आज ओडिशा के कुछ इलाकों, दक्षिण तमिलनाडु, केरल और माहे में भारी बारिश की संभवाना है. वहीं, पूर्वी बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में मूसलाधार बारिश की संभावना है.

दिल्ली NCR के लिए क्या है अलर्ट

Rain Alert मौसम विभाग में देशभर के राज्यों के लिए मौसम का अलर्ट जारी किया है. हालांकि, मौसम विभाग के तरफ से उत्तर पश्चिमी राज्यों के लिए कोई खास अलर्ट नहीं जारी किया गया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान को अगर पढ़ा जाए तो आने वाले 24 घंटे तक यहां तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखी जाएगी. हालांकि, अगले चार दिनों तक तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बदलाव होगी. वहीं, दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने बताया की पश्चिमी राज्य गुजरात में आज खूब गर्मी पड़ने की संभावना है. साथ ही राज्य में उमस लोगों को खूब सताएगी.