अब मां चंडी के लाइव दर्शन के साथ ही आरती में आनलाइन शामिल हो सकेंगे श्रद्धालु

बागबाहरा. अब श्रद्धालु घर बैठे घुचापाली वाली श्रीचंडी माता के दर्शन कर सकेंगे। मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट www.chandimata.in का शुक्रवार को विधिवत शुभारंभ हुआ। वेबसाइट के माध्यम से भक्त माता के दर्शन के साथ प्रात: एवं संध्या आरती में भी ऑनलाइन सम्मिलित हो सकते हैं। इसके अलावा, नवरात्र और विशेष अवसरों पर अखंड ज्योति प्रज्ज्वलन की बुकिंग भी ऑनलाइन की जा सकेगी। वेबसाइट पर मंदिर और माता चंडी से जुड़ी सभी पौराणिक, ऐतिहासिक और आधुनिक जानकारियां उपलब्ध कराई गई हैं। यह श्रद्धालुओं के लिए एक सुविधाजनक डिजिटल प्लेटफार्म होगा, जहां वे मंदिर में होने वाले सालभर के कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

श्री चंडी माता मंदिर की प्रसिद्धि अब वैश्विक स्तर पर बढ़ रही है। सोशल मीडिया और डिजिटल माध्यमों के जरिए माता की महिमा श्रद्धालुओं तक पहुंचाई जा रही है। इस पहल में महासमुंद के सॉफ्टवेयर इंजीनियर सब्यसाची पाणिग्रही का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने इस वेबसाइट को तैयार कर मंदिर को दान किया है। मीडिया और संचार के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार डॉ. नीरज गजेंद्र को वेबसाइट का कंटेंट एडवाइजर और वेब एडिटर की जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि मीडिया और संचार संसाधनों के विस्तार से धार्मिक स्थलों के प्रचार-प्रसार की नई संभावनाएं खुली हैं। यह वेबसाइट माता चंडी के प्रति आस्था रखने वाले हर श्रद्धालु के लिए सुविधा का एक नया माध्यम बनेगी।

www.chandimata.in
www.chandimata.in

वेबसाइट लॉन्चिंग समारोह के मुख्य अतिथि खल्लारी के विधायक द्वारिकाधीश यादव ने शुभकामनाएं देते हुए इसे आध्यात्मिक और तकनीकी प्रगति का अद्भुत संगम बताया। उन्होंने कहा कि मां श्री चंडी की महिमा अपरंपार है, और यह वेबसाइट दुनिया भर में फैले श्रद्धालुओं को मां के सान्निध्य का अनुभव कराएगी। उन्होंने इस पहल के लिए मंदिर समिति और तकनीकी टीम को बधाई दी और विश्वास जताया कि यह वेबसाइट भक्तों और मां चंडी के बीच सेतु का कार्य करेगी।

समारोह की अध्यक्षता कर रहे तहसीलदार जुगलकिशोर पटेल ने कहा कि यह केवल एक डिजिटल मंच नहीं, बल्कि हमारी धार्मिक परंपराओं को आधुनिक युग से जोड़ने का माध्यम है। ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष नीलकंठ चंद्राकर ने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि श्रद्धालु अब कहीं से भी मां के दर्शन कर सकेंगे और उनकी कृपा प्राप्त कर सकेंगे। समारोह का संचालन दानवीर शर्मा और आभार ट्रस्ट के अध्यक्ष लालचंद जैन ने किया।

मौके पर मंदिर ट्रस्ट के सचिव पोखराज साहू, संस्थापक ट्रस्टी नंदकुमार चंद्राकर, रामजी तिवारी, सदस्य गणेश चंद्राकर, महावीर जैन, रमेश चंद्राकर, गणेश शर्मा, सार्थक शुक्ला, पूनम ओझा, बिसाहु विश्वकर्मा, कांतु चंद्राकर, नितिन परमार, पुरुषोत्तम ओझा, नवनीत देवांगन, मन्नू चंद्राकर, राजनारायण शुक्ला, हेमंत तिवारी, दिलीप शर्मा, सुरेंद्रकुमार गोयल समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। सभी ने इस नई सुविधा के प्रति उत्साह व्यक्त किया और इसे आध्यात्मिक जुड़ाव को और सशक्त बनाने वाला कदम बताया

महिला जागृति शिविर: फैशन शो” और “कबाड़ से जुगाड़” रहा मुख्य आकर्षक,  पर्यवेक्षकों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया

बागबाहरा। महिलाओं को सशक्त बनाने और  जागरूक बनाने हेतु एकीकृत बाल विकास परियोजना बागबाहरा के तहत पटपरपाली सेक्टर के सिवनीकला पंचायत के सिवनी खुर्द ग्राम में महिला जागृति शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के मुख्य अतिथि सरपंच अंजुलता साहू, जनपद सदस्य राहुल चंद्राकर मौजूदगी रही।

शिविर के अतिथिगणों में उपसरपंच रेखा ध्रुव, ज़लील खान, महिला पंच गुणवती बघेल और कांति यादव, मूलचंद साहू पंच  मंचासीन रहे। सुश्री भावना गुप्ता पर्यवेक्षक के द्वारा महिला जागृति शिविर के उद्देश्य पर महिला बाल विकास के सभी योजनाओं के बारे में बता कर प्रकाश डाला गया।

महिला जागृति शिविर

सरपंच महोदया ने अपने पंचायत को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने और बालिकाओं और महिलाओं को सशक्त बनाने के हर संभव प्रयास करने और कुपोषण मुक्त बाल विवाह मुक्त पंचायत बनाने का वादा किया। जनपद सदस्य राहुल चंद्राकर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के काम के प्रति समर्पण को सलाम करते हुए आने उद्बोधन में महिला को हर क्षेत्र में सशक्त बनाने की महिला बाल विकास विभाग के कार्य की सराहना की।

स्कूल के बच्चो ने अपनी आकर्षक प्रस्तुति दी जिन्हें सरपंच महोदयाऔर राहुल चंद्राकर ने पुरस्कृत कर उनके हौसला बढ़ाया।

6 माह पूर्ण किये बच्चों के ऊपरी आहार की बेहतर शुरुवात के लिए  रूबी खान, किसीका यादव, शिखा ठाकुर, सीमा छत्रे और सूर्यांश निषाद  का अन्न प्राशन  और गर्भवती माताओं के वंदन के लिए कमलेश्वरी दीवान नीलम साहू भूमिका ठाकुर प्रिय पटवा, हेमा तंडवीर और गीता ध्रुव की गोद भराई का कार्यक्रम सरपंच महोदया और जनपद सदस्य राहुल चंद्राकर, रेखा साहू, जलील खान और परियोजना अधिकारी मीना चंद्राकर  के द्वारा संम्पन्न कराया गया।

ततपश्चात परियोजना अधिकारी मीना चंद्राकर ने अपने उदबोधन में  बालविवाह उन्मूलन पर जोर देते हुते सभी ग्रामवासियों को बाल विवाह मुक्त गांव पंचायत ब्लॉक बनाने की शपथ दिलवाई। परियोजना स्तर के कार्यक्रम में  पर्यवेक्षक भावना गुप्ता, हीरा ध्रुव, सीमा नाइक शकुंतला चौहान को इनके उत्कृष्ट कार्य के लिए  सम्मानित किया गया

महिला जागृति शिविर

साथ ही परिक्षेत्र के प्रतिनिधि के रूप में खम्हरिया से सरोज चंद्राकर, सिर्री से  चन्द्रप्रभा चंद्राकर, मंजू चंद्राकर, ममाभाँचा से अनंता ठाकुर, भीमखोज से अनुसुइया चंद्राकर, घुंचापाली से रामेश्वरी धृतलहरे, उखरा से कृष्णा महानंद कोमाखान से रवीना बागबहरा से जया ठाकुर और बेना राव को शिविर को सफल बनाने हेतु  और सुपोषित बच्चो की डिलवरी क्रमर उन्हें सुपोषित ही बनाये रखने के प्रयास के लिए ए एन एम रश्मि यादव देवरी को मितानिन परमिल सोनी महेश्वरी साहू, कल्याणी ठाकुर को सम्मानित किया गया।

sitename%

शिविर का मुख्य आकर्षण  “फैशन शो” और “कबाड़ से जुगाड़”  रहा ! जिसमे फैशन शो की अगुवाई सरपंच महोदया परियोजना अधिकारी मैडम के साथ पर्यवेक्षको ने की और सभी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न वेशभूषा में शो को सफल बनाया

05 1 sitename%

और फ़ैशन शो में प्रथम देवरी पंचायत द्वितीय पटपरपली पंचायत और तृतीय टेमरी पंचायत रही और कबाड़ से जुगाड़ में  वेस्ट मटेरियल से कैसे बच्चो को कुछ सिखाये के उद्देश्य से बनी सामग्री में प्रथम महेश्वरी दीवान द्वितीय तेजस्वीनी और तृतीय चम्पी साहू और सांत्वना कृष्णा तांडी  रहे।

महिला जागृति शिविर

सेक्टर पर्यवेक्षक भावना गुप्ता ने पूरे कार्यक्रम को सक्रिय रूपसे संचालन कर सफल बनाया। महिला जागृति शिविर में नारी सशक्तिकरण ,बाल विवाह मुक्ती, और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के जानकारी और  प्रयास को सभी ग्रामवासियों ने सराहना किए।

छत्तीसगढ़ आज यहां जमकर गिरे ओले, देखें वीडियों, पूरे प्रदेश में अलर्ट

छत्तीसगढ़ आज यहां जमकर गिरे ओले, देखें वीडियों, पूरे प्रदेश में अलर्ट

बलरामपुर। जिले के लहसुन पाट में आज सुबह ओले गिरे हैं और कई इलाकों में बारिश भी हुई। वहीं गरज चमक के साथ बिजली-ओले गिरने का अलर्ट है। वहीं रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। प्रदेश से होकर गुजर रही टर्फ लाइन (द्रोणिका) और वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण समुद्र से नमी आ रही है। इसके असर से रायपुर में गर्मी में थोड़ी कमी आई है। गुरुवार को 38.8 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ दुर्ग सबसे गर्म रहा। वहीं 18.7 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा।

यहां देखें वीडियो…

बागबाहरा, शराब बेचने मना किया तो भरे बैठक में तीन भाईयों ने मिलकर की गुंडागर्दी, ग्रामीण को लात-घुसों से की पिटाई, FIR दर्ज

अलर्ट: Chhattisgarh छत्तीसगढ़ में 21 और 22 मार्च को गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवा और ओलावृष्टि हो सकती है. 23 मार्च से मेघ गर्जन की गतिविधि में कमी आने की संभावना है, जिससे मौसम धीरे-धीरे शुष्क होने लगेगा. छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. मौसम वैज्ञानिक HP  चंद्रा के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और द्रोणिका तंत्र के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक, अंधड़ और ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है. बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी इस बदलाव को और तेज कर सकती है. आगामी दिनों में प्रदेश में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलेगी.

प्रदेश (Chhattisgarh) में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 3.1 किमी ऊंचाई पर 70° पूर्व और 30° उत्तर अक्षांश के साथ मध्य क्षोभमंडल में स्थित है. इसके अलावा, एक द्रोणिका दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश से ओडिशा तक 0.9 किमी ऊंचाई तक फैली हुई है. दूसरी द्रोणिका मराठवाड़ा से तमिलनाडु तक 0.9 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है. एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ होते हुए उत्तरी ओडिशा तक फैला हुआ है.

बागबाहरा, शराब बेचने मना किया तो भरे बैठक में तीन भाईयों ने मिलकर की गुंडागर्दी, ग्रामीण को लात-घुसों से की पिटाई, FIR दर्ज

बागबाहरा। यहां गांव में अवैध शराब बेचने और बनाने मना करना ग्रामीण को महंगा पड़़ गया। गुंडातत्व के लोगों ने गांव के भरे बैठक में ग्रामीण की जमकर लात-घुसों से पिटाई कर दी। बागबाहरा पुलिस ने गुंडागर्दी करने वाले तीन भाईयों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

पुलिस FIR के अनुसार, प्रार्थी देवकुमार साहू निवासी घांसीनगर मोहबा ने पुलिस को बताया मै खेती किसानी का काम करता हूं। 19 मार्च को हमारे गांव में अवैध रूप से  शराब बिक्री को बंद करने के नाम से गांव के सामुदायिक भवन में रात्रि करीबन 08.00 बजे  बैठक रखा गया था।

अलर्ट: छत्तीसगढ़ आज-कल बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि की चेतावनी

इस बैठक में गांव के प्रमुख लोगों के साथ ग्रामीणों द्वारा गांव में अवैध शराब बनाने एवं बेचने प्रतिबंधित करने का फैसला लिया। जिस पर गांव के दयाराम रात्रे पिता आशाराम रात्रे, प्रेम रात्रे पिता आशाराम रात्रे, गणेश रात्रे पिता आशाराम रात्रे द्वारा विरोध करते हुए बोलें पहले गांव में अवैध शराब बनाने एवं बिक्री करने पर रोक नही था अब क्यो रोक लगा रहे हो कहकर विवाद (झगड़ा) करने लगे।

इसके बाद ग्रामीणों द्वारा लगातार समझाइश के बाद भी प्रार्थी को तीनो भाईयों ने मिलकर गंदी-गंदी गाली गलौच करते हुए धक्का मुक्की करने लगा जिसे देख मेरा भाई लक्ष्मण साहू बीच बचाव करने आया तो वे तीनो लक्ष्मण को भी मां बहन की गंदी गंदी गाली करते हुए जमीन पर पटक कर हाथ मुक्का एवं लात से मारपीट करने लगे। उन लोगो द्वारा मारपीट करने से लक्ष्मण के सिर, मुंह, बांये हाथ एवं बांया पैर में चोंट लगा है। मारपीट एवं लडाई झगडा को ग्रामीणो द्वारा बीच बचाव कर छुडाया गया।

अलर्ट: छत्तीसगढ़ आज-कल बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि की चेतावनी

अलर्ट: Chhattisgarh छत्तीसगढ़ में 21 और 22 मार्च को गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवा और ओलावृष्टि हो सकती है. 23 मार्च से मेघ गर्जन की गतिविधि में कमी आने की संभावना है, जिससे मौसम धीरे-धीरे शुष्क होने लगेगा. छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. मौसम वैज्ञानिक HP  चंद्रा के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और द्रोणिका तंत्र के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक, अंधड़ और ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है. बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी इस बदलाव को और तेज कर सकती है. आगामी दिनों में प्रदेश में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलेगी.

प्रदेश (Chhattisgarh) में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 3.1 किमी ऊंचाई पर 70° पूर्व और 30° उत्तर अक्षांश के साथ मध्य क्षोभमंडल में स्थित है. इसके अलावा, एक द्रोणिका दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश से ओडिशा तक 0.9 किमी ऊंचाई तक फैली हुई है. दूसरी द्रोणिका मराठवाड़ा से तमिलनाडु तक 0.9 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है. एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ होते हुए उत्तरी ओडिशा तक फैला हुआ है.

बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि की संभावना

इन मौसमी गतिविधियों के कारण छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में अलग-अलग स्थानों पर मौसम प्रभावित होगा. पूरे छत्तीसगढ़ में 21 और 22 मार्च को गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवा और ओलावृष्टि हो सकती है. 23 मार्च से मेघ गर्जन की गतिविधि में कमी आने की संभावना है, जिससे मौसम धीरे-धीरे शुष्क होने लगेगा.

तापमान में गिरावट के आसार

प्रदेश में अधिकतम तापमान में आने वाले दिनों में गिरावट दर्ज की जाएगी: अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. आगामी 3 दिनों में तापमान में 2-4°C तक गिरावट हो सकती है. दुर्ग में सबसे अधिक तापमान 38.8°C और अंबिकापुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.7°C दर्ज किया गया.

Aaj Ka Rashifal 21 मार्च शुक्रवार, इन राशियों के लिए आज बल्ले-बल्ले, जानें मेष से मीन राशियों का कैसा गुजरेगा समय

रायपुर का मौसम पूर्वानुमान

(Chhattisgarh) राजधानी रायपुर में 21 मार्च को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. अधिकतम तापमान: 36°C दर्ज किया जाएगा वही सबसे कम न्यूनतम तापमान न्यूनतम तापमान: 23°C रहने की संभावना है.छत्तीसगढ़ में पश्चिमी विक्षोभ और द्रोणिका तंत्र के प्रभाव से आगामी दिनों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. बारिश, गरज-चमक, अंधड़ और ओलावृष्टि की संभावना के चलते किसानों और आम नागरिकों को सतर्क रहने की जरूरत है. तापमान में गिरावट से गर्मी में कुछ राहत जरूर मिलेगी, लेकिन बदलते मौसम को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतना आवश्यक है.

Aaj Ka Rashifal 21 मार्च शुक्रवार, इन राशियों के लिए आज बल्ले-बल्ले, जानें मेष से मीन राशियों का कैसा गुजरेगा समय

Aaj Ka Rashifal 21 march 2025 : आज 21 मार्च दिन शुक्रवार है। आज का दिन मेष, कर्क और कुंभ सहित कई राशियों के लिए लाभदायक रहेगा। आपके लिए दिन कैसा रहेगा, जानने के लिए देखें आज का राशिफल..

मेष (Aaj Ka Rashifal)-

आज शुक्रवार पुराने बकाया वसूली की कोशिश सफल रहेंगे. कारोबारिक यात्रा में लाभ मिलेगी. लाभ के मौके हाथ आएंगे. विवेक से कार्य करें. लाभ में वृद्धि होगी. फालतू की बाते पर ध्यान नहीं दे स्वास्थ ठीक रहेगा. आप पहले की अपेक्षा स्वयं को ज्यादा मजबूत और स्वस्थ पाएंगे. पारिवारिक रिश्ता मजबूत होगा. आपके बातो को लोग ध्यान देंगे.

वृष (Aaj Ka Rashifal)-

आज शुक्रवार सर दर्द  हो सकती है. महत्वपूर्ण चीज गुम हो सकती है या समय पर नहीं मिलेगी. पुराना रोग उभर सकता है. दूसरों के झगड़ों में न पड़ें. हल्की हंसी-मजाक करने से बचें.यदि आप अभी प्रेम जीवन में हैं तथा अपने साथी से दूर है तो आज के दिन आपकी उनसे भेंट हो सकती हैं. अविवाहिता लोग के लिए विवाह करने की चर्चा रहेगी.

मिथुन (Aaj Ka Rashifal)-

आज शुक्रवार कोई भी खास निर्णय सोच-समझकर करें. किसी अनहोनी की आशंका रहेगी. शारीरिक कष्ट संभव है. लेन-देन में लापरवाही न करें. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे.यदि आप उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो जल्द ही कोई खुशखबरी मिलेगी.

कर्क (Aaj Ka Rashifal)-

आज शुक्रवार किसी भी तरह के झगड़ा में पड़ने से बचें. जल्दबाजी से हानि होगी. राजभय रहेगा. दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे. घर में मेहमानों का आगमन होगा. व्यय होगा. सही काम का भी विरोध हो सकता हैसरकारी कर्मचारी अपने काम से संतुष्ट होंगे लेकिन राजनीति के लोगों से उन्हें चुनौती मिल सकती हैं.

सिंह (Aaj Ka Rashifal)-

आज शुक्रवार पुराना बीमारी परेशानी का कारण बन सकता है. जल्दबाजी न करें. आवश्यक वस्तुएं गुम हो सकती हैं. चिंता तथा तनाव रहेंगे. प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. भेंट व उपहार देना पड़ सकता है. प्रयास सफल रहेंगे.उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को घर में अपने भाई-बहन से मार्गदर्शन मिलेगा तथा वे उनके भविष्य के निर्माण में सहयोग देंगे.

कन्या (Aaj Ka Rashifal)-

आज शुक्रवार शत्रुओं का पराभव होगा. कारोबार ठीक रहेगा. आय में निश्चितता रहेगी. दु:खद समाचार मिल सकता है. व्यर्थ भागदौड़ रहेगी. काम पर ध्यान नहीं दे पाएंगे.नव-विवाहित लोगों को अपने साथी से कोई उपहार मिल सकता हैं जिससे दोनों के बीच संबंधों में मजबूती आएगी.

21 march Ank Jyotish: शुक्रवार आज इन अंकों के लिए शुभ दिन, जानें आपका लकी नंबर और शुभ रंग क्या होगा

तुला (Aaj Ka Rashifal)-

आज शुक्रवार शारीरिक कष्ट संभव है. लेन-देन में जल्दबाजी न करें. किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा. यात्रा मनोरंजक रहेगी. स्वादिष्ट भोजन राजनीति के क्षेत्र में रुचि रखने वाले लोग अपने लिए नए आयाम स्थापित करेंगे तथा उनकी किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से बातचीत हो सकती हैं. नौकरी कर रहे लोगों को अपने

वृश्चिक (Aaj Ka Rashifal)-

आज शुक्रवार व्यापारिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए शुभ हैं व कई क्षेत्रों से धन प्राप्ति होगी लेकिन मन संतुष्ट नही रहेगा. आपकी किसी से दुश्मनी भी हो सकती है जिससे छवि का नकारात्मक बनने की संभावना है. बाज़ार में किसी को कटु वचन कहने से बचे तथा अपना स्वभाव मित्रतापूर्ण रखे.

धनु (Aaj Ka Rashifal)-

आज शुक्रवार शारीरिक कष्ट संभव है. लेन-देन में जल्दबाजी न करें. किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा. यात्रा मनोरंजक रहेगी. स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा. विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा.शारीरिक कष्ट संभव है. लेन-देन में जल्दबाजी न करें. विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा.पहले की तुलना में आपका व्यवहार थोड़ा चिडचिडा रहने की संभावना हैं .

मकर (Aaj Ka Rashifal)-

आज शुक्रवार रिलेशन में रह रहे लोग अपने साथी से किसी बात को लेकर निराश रह सकते हैं. उनका अपने पार्टनर से किसी बात को लेकर झगड़ा होने की संभावना हैं. इस समय आपको अपने अहंकार को नियंत्रण में करने की आवश्यकता हैं.शत्रुभय रहेगा. विवाद से क्लेश होगा. वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें.

कुंभ (Aaj Ka Rashifal)-

आज शुक्रवार शारीरिक रूप से आपको कोई समस्या नही होगी लेकिन मानसिक रूप से आप चिंता में रहेंगे तथा कोई न कोई बात परेशान करती रहेगी. मन को नियंत्रण में रखने व किसी प्रकार की दुर्भावना से बचने के लिए प्रतिदिन योग को अपने जीवन में स्थान दे.धर्म-कर्म में रुचि रहेगी. कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे. लाभ के अवसर हाथ आएंगे.

मीन (Aaj Ka Rashifal)-

आज शुक्रवार कोई बड़ी समस्या बनी रहेगी. चिंता तथा तनाव रहेंगे. नई योजना बनेगी. कार्यप्रणाली में सुधार होगा. सामाजिक कार्य करने के प्रति रुझान रहेगा. मान-सम्मान मिलेगा. रुके कार्यों में गति आएगी. निवेश शुभ रहेगा. आज के दिन आपका ज्यादातर ध्यान अपने परिवार में ही रहेगा जिससे आपसी भाईचारे में बढ़ोत्तरी होगी. घर के सभी सदस्यों के साथ मेलझोल बढ़ेगा जिससे सभी के मन में आपके प्रति स्नेह और बढ़ेगा.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्था पर आधारित हैं. WebMorcha.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

21 march Ank Jyotish: शुक्रवार आज इन अंकों के लिए शुभ दिन, जानें आपका लकी नंबर और शुभ रंग क्या होगा

21 march Ank Jyotish: शुक्रवार को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

अंक 1 Ank Jyotish

शुक्रवार आज आप रचनात्मक कार्यों में सफलता पा सकते हैं। अपने विचारों को स्पष्ट रूप से व्यक्त करने की क्षमता आपको दूसरों से सराहना दिलाएगी। कार्यस्थल पर अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- केसरिया

अंक 2 Ank Jyotish

शुक्रवार आज आपके लिए यह समय रिश्तों को सुधारने और महत्वपूर्ण फैसले लेने का है। आपको अपनी योजनाओं में विस्तार करने के लिए नए विचार मिल सकते हैं। आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- सफेद

Aaj ka Panchang 21 March 2025: सप्तमी जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त, आज का पंचांग

अंक 3 Ank Jyotish

शुक्रवार आज आपके लिए दिन उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रहेगा। आप नए अवसरों का सामना करेंगे और रचनात्मक कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। प्रेम जीवन में भी सुकून और खुशी का अनुभव होगा।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- गुलाबी

अंक 4 Ank Jyotish

शुक्रवार आज आपको काम में थोड़ी कठिनाइयों का सामना हो सकता है। हालांकि, यदि आप धैर्य से काम लें, तो समस्या का समाधान निकल आएगा। परिवार के साथ समय बिताने की कोशिश करें।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- पीला

अंक 5 Ank Jyotish

शुक्रवार आज आपकी सकारात्मक सोच और कार्यों में वृद्धि होगी। आज आप किसी पुराने काम को निपटाने में सफल हो सकते हैं। इस समय कोई नया अवसर आ सकता है जो आपके भविष्य को प्रभावित करेगा।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- लाल

अंक 6 Ank Jyotish

शुक्रवार आज का दिन आपके लिए आराम और संतुलन लाने वाला हो सकता है। अपने मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें और अपने रिश्तों को सुधारने की कोशिश करें। करियर में संभावनाएं बेहतर हो सकती हैं।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- नीला

अंक 7 Ank Jyotish

शुक्रवार आज का दिन आपके लिए कामकाजी संदर्भ में अच्छा रहेगा। आपके प्रयासों का फल मिलेगा और आप अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ेंगे। ध्यान रखें कि ज्यादा तनाव न लें, और रिलैक्स करने के लिए समय निकालें।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- पीला

अंक 8 Ank Jyotish

शुक्रवार आज आपको अपने पेशेवर जीवन में कुछ नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आपके पास उसे संभालने की ताकत है। रिश्तों में संवेदनशीलता और समझ बनाए रखें।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- हरा

अंक 9 Ank Jyotish

शुक्रवार आज आपके लिए यह समय एक नई शुरुआत का हो सकता है। जो कार्य अटका हुआ था, वह आज पूरा हो सकता है। परिवार के साथ समय बिताएं और संतुलन बनाए रखें। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है।

शुभ अंक- 18

शुभ रंग- सुनहरा

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्था पर आधारित हैं. WebMorcha.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Aaj ka Panchang 21 March 2025: सप्तमी जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त, आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 21 March 2025: दैनिक पंचांग के मुताबिक आज शुक्रवार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है और इसे शीतला सप्तमी कहते हैं. इस दिन माता शीतला का पूजन किया जाता है और उन्हें बासी भोजन का भोग लगाया जाता है. आइए जानते हैं, दिनभर के शुभ और अशुभ मुहूर्त के बारे में. यहां पढ़ें पूरा पंचांग…

आज का पंचांग- 21 March 2025 (Aaj Ka Panchang)

तिथि

सप्तमी – 04:23 ए एम, मार्च 22 तक

आज सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय का समय : 06:24 ए एम

सूर्यास्त का समय : 06:33 पी एम

चंद्रोदय का समय: 01:04 ए एम, मार्च 22

चंद्रास्त का समय : 10:16 ए एम

Aaj ka Panchang
Aaj ka Panchang

नक्षत्र : Aaj Ka Panchang

ज्येष्ठा – 01:46 ए एम, मार्च 22 तक

आज का करण : Aaj Ka Panchang

विष्टि – 03:38 पी एम तक

बव – 04:23 ए एम, मार्च 22 तक

March 2025: मार्च में होली, नवरात्र समेत महत्वपूर्ण त्योहार जानें सही तारीख

आज का योग

वज्र – 06:20 पी एम तक

आज का वार : शुक्रवार

आज का पक्ष : कृष्ण पक्ष

हिन्दू लूनर दिनांक

शक सम्वत: Aaj Ka Panchang

1946 क्रोधी

विक्रम सम्वत:

2081 पिङ्गल

गुजराती सम्वत:

2081

चन्द्रमास:

चैत्र – पूर्णिमान्त

फाल्गुन – अमान्त

आज का शुभ मुहूर्त (Aaj Ka Panchang)

आज अभिजित मुहूर्त 12:04 पी एम से 12:53 पी एम तक रहेगा. विजय मुहूर्त 02:30 पी एम से 03:18 पी एम तक रहेगा. ब्रह्म मुहूर्त 04:49 ए एम से 05:36 ए एम तक रहेगा. आज निशिता मुहूर्त 12:04 ए एम, मार्च 22 से 12:51 ए एम, मार्च 22 तक रहेगा.

आज का अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka Panchang)

दुर्मुहूर्त 08:50 ए एम से 09:38 ए एम, 12:53 पी एम से 01:41 पी एम तक रहेगा. राहुकाल 10:57 ए एम से 12:28 पी एम तक रहेगा. यमगण्ड 03:31 पी एम से 05:02 पी एम तक रहेगा. भद्रा 06:24 ए एम से 03:38 पी एम तक रहेगा.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्था पर आधारित हैं. WebMorcha.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

छत्तीसगढ़ : हड़ताल पर अडिग हैं सचिव, पंचायतों में कामकाज ठप!

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले समेत पूरे प्रदेश में पंचायत सचिवों ने अपनी शासकीयकरण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। इस आंदोलन में 10,000 से अधिक पंचायत सचिव शामिल हो गए हैं, जो पटवारी कार्यालय के सामने धरना दे रहे हैं। इधर, पंचायतों में हाल ही में जिम्मा लिए संरपंचों को मूसीबतों का सामना बिना सचिव के करना पड़ रहा है। नवनिर्वाचित सरपंच पंचायत के कामकाज पर कुछ समझ पाते इसके पहले ही सचिव ने आंदोलन कर दिया है।

हड़ताल पर बैठे सचिवों ने छत्तीसगढ़ की राज्य सरकार और केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लगातार उनके साथ छल कर रही है। पंचायत सचिवों ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के घोषणा पत्र में उन्हें शासकीयकरण का वादा किया गया था, लेकिन अब तक इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

देवीचंद राठी बने नगर पालिका महासमुंद उपाध्यक्ष, एकतरफा जीत दर्ज

“मोदी की गारंटी” पर उठाए सवाल

सचिवों का कहना है कि BJP सरकार बनने के बाद भी पंचायत सचिवों के शासकीयकरण की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई है। उन्होंने कहा, ”यह मोदी की गारंटी थी, लेकिन अब तक कहीं भी यह गारंटी पूरी होती नहीं दिख रही है।”सचिवों ने राज्य सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि बार-बार आग्रह करने के बावजूद उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

सचिव द्वारिका यादव का बयान

हड़ताल में शामिल सचिव द्वारिका यादव ने कहा, “हम पंचायतों के सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ हैं, लेकिन सरकार हमें नजरअंदाज कर रही है। सालभर हो गया, लेकिन हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया। अब हम अपने अधिकारों के लिए लड़ाई जारी रखेंगे।”

पंचायत सचिवों की इस हड़ताल से ग्रामीण प्रशासनिक कार्यों पर असर पड़ने की संभावना है। सचिवों ने साफ किया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक वे आंदोलन जारी रखेंगे।

देवीचंद राठी बने नगर पालिका महासमुंद उपाध्यक्ष, एकतरफा जीत दर्ज

महासमुंद। आज गुरुवार 20 मार्च 2025 को नगरपालिका महासमुंद उपाध्यक्ष के लिए चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें  भाजपा के देवीचंद राठी को नगर पालिका उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव में जीत दर्ज मिली है। यहां आज उपाध्यक्ष चुनाव के लिए देवी चंद राठी को  24 वोट मिले, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी जय देवांगन को 6 वोट मिले ,एक मत रिजेक्ट होना बताया जा रहा है। बता दें, यहां कांग्रेस से निखिलकांत साहू अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। शहर में कुल 31 वार्ड है।

 

 

देवीचंद राठी
देवीचंद राठी 

काम पर पार्टी ने दी जिम्मेदारी

वार्ड नं. 14 के पार्षद एवं भाजपा नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक देवीचन्द राठी ने अम्बेडकर चौक स्थित तुमगांव रोड के सड़क का मरम्मत निजी खर्च से कराया उक्त जानकारी देते हुये वार्ड पार्षद देवीचन्द राठी ने बताया कि तुमगांव रोड की सड़क मे 2 साल से 1 फीट गहरा गड्डा हो गया था जिसके चलते कई दूर्घटनायें घटी है तीन दिन पहले एक मजदूर के हाथ ढेला पलट गया जिससे ढेला के चक्का चकना चुर हो गया था। इस कारण मरम्मत आवश्यक हो गया। सीमेन्ट से कांक्रीट कराया गया।

श्री राठी ने सड़क मे बड़े बडे़ गड्डे होने का कारण नाली का गोबर पानी रोड में आने के कारण होना बताया है पुरी नाली गोबर से भरी हुई है नगर पालिका प्रशासन को शिकायत के बावजूद ठीक से सफाई नही हो रही है यही स्थिति रही तो नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन करने की मजबूरी हो जायेगी। नालियों में गोबर आने से रोकना आवश्यक है इसके लिए नगरपालिका को कठोर कदम उठाना होगा। नही तो बरसात मे महामारी फैलने की सम्भावना बढ़ जायेगी। अभी भी नाली का पानी कचरा मलमा रोड मे आ रहा है। इस दौरान पलास यादव एवं गौरव राठी उपस्थित थे।

29 दिन से जेल में बंद पूर्व मंत्री लखमा से EOW की पूछताछ जारी