29 दिन से जेल में बंद पूर्व मंत्री लखमा से EOW की पूछताछ जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ 2161 करोड़ के शराब घोटाला मामले में जेल में बंद पूर्व आबकारी मिनिस्टर कवासी लखमा से आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की टीम आज फिर पूछताछ करेगी. पूछताछ के दूसरे दिन EOW के चार अफसर सेन्ट्रल जेल परिसर पहुंचे हैं, जो कवासी लखमा से 7 बिंदुओं पर पूछताछ कर रहे हैं. अफसरों की टीम पूर्व मंत्री लखमा से शराब घोटाले से मिलने वाले कमीशन को लेकर पूछताछ करेगी.

बता दें कि कोर्ट ने EOW को 19 और 20 मार्च को पूछताछ करने के इजाजत दी थी. कवासी लखमा से पूछताछ के बाद ईओडब्ल्यू कई लोगों को पूछताछ के लिए तलब कर सकती है.

सचिन पायलट ने की थी लखमा से भेंट

बता दें,  कल यानी बुधवार 19 मार्च को कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट रायपुर सेंट्रल जेल पहुंचकर कवासी लखमा से भेंट की. उनके साथ नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, MLA  देवेंद्र यादव समेत कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे. माना जा रहा है कि इस मुलाकात में लखमा की कानूनी लड़ाई और पार्टी की आगे की रणनीति पर चर्चा हुई.

गौरतलब है कि कवासी लखमा फिलहाल प्रवर्तन निदेशालय (ED) की न्यायिक रिमांड पर रायपुर जेल में बंद हैं. आबकारी घोटाले को लेकर पहले ही कई बड़े अधिकारियों और कारोबारियों पर शिकंजा कस चुका है. अब देखना होगा कि EOW की पूछताछ से इस मामले में और कौन-कौन से नए खुलासे होते हैं.

21 जनवरी 2025 से जेल में हैं कवासी लखमा

गौरतलब है कि शराब घोटाले मामले में ED ने 15 जनवरी को कवासी लखमा को गिरफ्तार किया था. इससे पहले उनसे 2 बार ED दफ्तर बुलाकर पूछताछ की गई थी. गिरफ्तारी के 7 दिन बाद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को पहले ED ने 7 दिन कस्टोडियल रिमांड में लेकर पूछताछ की थी. उसके बाद 21 जनवरी से 4 फरवरी तक लखमा को 14 दिन के न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था. पिछली सुनवाई के दौरान जेल में पर्याप्त सुरक्षा बल नहीं होने के कारण लखमा की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई थी. सुनवाई के बाद कोर्ट ने लखमा की 18 फरवरी तक रिमांड बढ़ा दी थी.

जानें क्या है शराब घोटाला?

पूर्व भूपेश सरकार में पूर्व IAS अनिल टुटेजा, उनके बेटे यश टुटेजा और CM सचिवालय की तत्कालीन उपसचिव सौम्या चौरसिया के खिलाफ आयकर विभाग ने दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में 11 मई, 2022 को याचिका दायर की थी, जिसमें कहा गया कि छत्तीसगढ़ में रिश्वत, अवैध दलाली के बेहिसाब पैसे का खेल चल रहा है. इसमें रायपुर महापौर रहे एजाज ढेबर का भाई अनवर ढेबर अवैध वसूली करता है. दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में दायर याचिका के आधार पर ED ने 18 नवंबर, 2022 को PMLA एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था. आयकर विभाग से मिले दस्तावेजों के आधार पर ED ने जांच के बाद 2161 करोड़ के घोटाले की बात का कोर्ट में पेश चार्जशीट में जिक्र किया था.

ED ने अपनी चार्जशीट में बताया कि किस तरह एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर के आपराधिक सिंडिकेट के ज़रिए आबकारी विभाग में बड़े पैमाने पर घोटाला किया गया. ED ने चार्जशीट में कहा कि 2017 में आबकारी नीति में संशोधन कर CSMCL के ज़रिए शराब बेचने का प्रावधान किया गया, लेकिन 2019 के बाद शराब घोटाले के किंगपिन अनवर ढेबर ने अरुणपति त्रिपाठी को CSMCL का MD नियुक्त कराया. उसके बाद अधिकारियों, कारोबारियों और राजनैतिक रसूख वाले लोगों के सिंडिकेट के ज़रिए भ्रष्टाचार किया गया, जिससे 2161 करोड़ का घोटाला हुआ. इस मामले में ED ने 15 जनवरी को कवासी लखमा को गिरफ्तार किया था.

ED ने कोर्ट में 3,841 पन्नों की चार्जशीट की पेश

गौरतलब है कि 13 मार्च को शराब घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने स्पेशल कोर्ट में 3,841 पन्नों का चालान पेश किया है, जिसमें जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा समेत 21 अन्य को आरोपी बनाया गया है.अब इस मामले में अगली सुनवाई 22 मार्च को होगी.

रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष बने नवीन अग्रवाल, सुकमा में कांग्रेस की मंगम्मा सोयम बनीं जिला पंचायत अध्यक्ष

रायपुर। रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में बीजेपी से नवीन अग्रवाल चुने गए। बता दें, आज  जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव प्रक्रिया सुबह 11 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रारंभ हुइई। इस चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर था। अध्यक्ष पद के लिए बीजेपी ने नवीन अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया गया था वहीं कांग्रेस की ओर से  वतन चंद्राकर को बनाया अपना प्रत्याशी बनाया गया था।

रायपुर/सुकमा। छत्तीसगढ़ के रायपुर और सुकमा जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव संपन्न हो गए हैं. दोनों जिलों के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं, जिसमें रायपुर में बीजेपी ने जीत दर्ज की, जबकि सुकमा में कांग्रेस ने बाजी मारी है.

रायपुर में बीजेपी के नवीन अग्रवाल बने जिला पंचायत अध्यक्ष

रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में बीजेपी के नवीन अग्रवाल ने जीत हासिल की. उन्होंने 2 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की और कुल 9 वोट प्राप्त किए.

सुकमा में कांग्रेस की मंगम्मा सोयम बनीं जिला पंचायत अध्यक्ष

सुकमा जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की. मंगम्मा सोयम को विजय घोषित किया गया. चुनाव संपन्न होने के बाद पीठासीन अधिकारी नम्रता जैन ने उन्हें विजयी प्रमाण पत्र सौंपा.

जान लें रायपुर जिला पंचायत में कुल 16 सदस्य हैं, जिनमें भाजपा और कांग्रेस दोनों के पास 8-8 सदस्य हैं. ऐसे में किसी भी दल के लिए बहुमत साबित करना एक बड़ी चुनौती थी।

नवीन अग्रवाल
नवीन अग्रवाल

 

रायपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत रायपुर जिला पंचायत में आज अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के लिए चुनाव हो रहे हैं। नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 11 बजे से शुरू हो गई है। इसके अलावा उपाध्यक्ष के लिए कांग्रेस से यशवंत धनेंद्र साहू प्रत्याशी है, जबकि भाजपा ने अभी प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। बता दें कि रायपुर जिला पंचायत सदस्य के रूप में भाजपा और कांग्रेस समेत विपक्ष से आठ-आठ सदस्य हैं। अध्यक्ष का चुनाव 5 और फिर 12 मार्च को टालकर 20 मार्च को रखा गया था।

Aaj Ka Rashifal 20 मार्च गुरुवार, इन राशियों के लिए आज शुभ योग, जानें मेष से मीन राशियों का कैसा गुजरेगा समय

Aaj Ka Rashifal 20 march 2025 : आज 20 मार्च दिन गुरुवार है और आज सूर्य सायन मेष राशि में होने जा रहा है। जबकि चंद्रमा का गोचर आज वृश्चिक राशि में अनुराधा नक्षत्र से होगा और चंद्रमा एवं गुरु के बीच आज समसप्तक योग भी बना रहा है जिससे चंद्राधि सहित कई शुभ योग बन रहे हैं। इस वजह से आज का दिन मेष, कर्क और कुंभ सहित कई राशियों के लिए लाभदायक रहेगा। आपके लिए दिन कैसा रहेगा, जानने के लिए देखें आज का राशिफल।

​ ​मेष Aaj Ka Rashifal

आज गुरुवार मेष राशि के जातकों के लिए का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप मधुर वाणी और व्यवहार की बदौलत सम्मान हासिल करेंगे। आज आप बातचीत के दम पर लोगों को आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे। आपके मित्र बढ़ेंगे, जिनकी वजह से आपको आने वाले समय में फायदा हो सकता है। कारोबार में आज काम का बोझ ज्यादा रहेगा। किसी यात्रा का विचार बना रहे हैं तो थोड़ा इंतजार करना ज्यादा उचित रहेगा। आज नौकरीपेशा जातक अपनी सूझबूझ के दम पर आसानी से काम पूरे कर लेंगे। आज आपको पैतृक संपत्ति से फायदा मिलने के आसार हैं। सरकारी योजनाओं में लाभ मिल सकता है।

​वृषभ Aaj Ka Rashifal

आज गुरुवार वृषभ राशि के लोगों के लिए का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज नौकरीपेशा जातकों पर काम की जिम्मेदारी अधिक होगी। आज आप समय का प्रबंधन करते हुए काम को निपटाएं वरना आपका कार्य अधूरा रह सकता है। इस वजह से आपका मन निराश हो सकता है। बिना संकोच करते हुए सहकर्मी से मदद मांग सकते हैं। आज सीमित स्तर पर कारोबार करने वालों को मनचाहा लाभ हो सकता है। आज आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखना होगा।

​मिथुन Aaj Ka Rashifal

आज गुरुवार मिथुन राशि के जातकों को अपने खर्चों पर काबू रखने की जरूरत है। आज शान-शौकत और मनोरंजन में आपका अधिक खर्च हो सकता है। हालांकि आप आज अपने ऊपर चढ़े कर्ज को भी काफी हद तक उतारने में सफल होंगे। इससे आपको राहत महसूस होगी। आज आप तनाव से दूर रहेंगे। परिवार में अच्छा माहौल रहेगा। कारोबार में आपका कोई लंबे समय से अटका काम पूरा हो सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

कर्क Aaj Ka Rashifal

आज गुरुवार कर्क राशि के जातकों के लिए का दिन बढ़िया रहने वाला है। कारोबार में आज आपको नए मौके मिलेंगे, जिनकी मदद से आप बेहतर लाभ अर्जित कर सकते हैं। वहीं परिवार में भाई-बहनों के साथ मधुर व्यवहार रखें। बातचीत के दौरान संयम रखें, वरना मनमुटाव हो सकता है। अगर भविष्य को लेकर संशय में हैं तो पिताजी से बात करें। आपको कुछ स्पष्टता मिलेगी। आज आप परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर जा सकते हैं।

​सिंह Aaj Ka Rashifal

आज गुरुवार सिंह राशि के जातकों के लिए का दिन मिश्रित रहने वाला है। अगर आप कारोबार को विस्तार देने की योजना बना रहे हैं तो आप कर्ज आदि ले सकते हैं। हालांकि नए निवेश से पहले अच्छे से रणनीति बना लें। निजी क्षेत्र में काम करने वालों को आज करियर को नई ऊंचाई देने का अवसर मिल सकता है। आज आपको नया प्रस्ताव मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। ससुराल से फायदा मिल सकता है।

20 march Ank Jyotish: गुरुवार आज इन अंकों के लिए दिन होगा बेहतरीन, जानें आपका लकी नंबर और शुभ रंग क्या होगा

कन्या Aaj Ka Rashifal

आज गुरुवार कन्या राशि के जातकों को थोड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कारोबार में आज आपको कड़ी प्रतिस्पर्धा मिल सकती है। आपको निराश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप सूझबूझ के दम पर अपने व्यवसाय को फायदा पहुंचा सकते हैं। आज महत्वपूर्ण कार्यों को टालने से बचें। पिता की सेहत का ध्यान रखें। संतान की तरफ से आपको खुशखबरी मिल सकती है।

​तुला Aaj Ka Rashifal

आज गुरुवार तुला राशि के जातकों के लिए व्यापार के दृष्टि से का दिन सामान्य रहने वाला है। लेकिन, परिवार के किसी सदस्य का व्यवहार आज आपको व्यथित कर सकता है। वहीं संतान की तरफ से भी आज आपको चिंता मिल सकती है। हालांकि तनाव लेने से बचें, पारिवारिक मुद्दों पर बड़े-बुजुर्गों से बातचीत कर सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें।

वृश्चिक Aaj Ka Rashifal

आज गुरुवार वृश्चिक राशि के लोग कारोबार में बहुत व्यस्त रह सकते हैं। आप किसी प्रोजेक्ट में अपना समय और ऊर्जा लगाएंगे। इस वजह से आप परिवार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। लेकिन, अगर आपने माता से कोई वादा किया था तो उसे पूरा करें, वरना आपको उनकी नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। वहीं जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है इसलिए चुप रहना ज्यादा बेहतर है।

धनु Aaj Ka Rashifal

आज गुरुवार धनु राशि के जातकों को परिजनों में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप इनका सामना करते हुए कोई न कोई समाधान निकाल लेंगे। आज आप बातचीत के दौरान सोच-समझकर शब्दों का इस्तेमाल करें। वहीं जीवनसाथी की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। सेहत का ध्यान रखना होगा। फास्ट फूड और अधिक तला-भुना खाना खाने से बचें।

मकर Aaj Ka Rashifal

आज गुरुवार मकर राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप पढ़ाई में आ रहीं दिक्कतों का किसी न किसी की मदद से समाधान निकालने में सफल रहेंगे। राजनीति के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने की सोच रहे युवाओं को किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना ज्यादा ठीक रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहासुनी हो सकती है इसलिए संयम बरतें।

कुंभ Aaj Ka Rashifal

आज गुरुवार कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको माता-पिता के आशीर्वाद से नई संपत्ति या वाहन मिल सकता है। कारोबार के लिहाज से दिन ठीक बीतेगा। आज आपके व्यापार में चीजें इस तरह मोड़ लेंगी कि वो आपको आने वाले समय में फायदा दिला सकती हैं। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। शाम के समय जीवनसाथी और बच्चों के साथ गुणवत्तापूर्वक समय व्यतीत कर सकते हैं।

​मीन Aaj Ka Rashifal

आज गुरुवार मीन राशि के जातकों को परिवार में संयमित व्यवहार करना होगा। अगर आप किसी की बाद से सहमत नहीं हैं तो अपशब्दों का इस्तेमाल न करें। इससे रिश्तों में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो सकती है। वहीं समाजसेवा से जुड़े लोगों के पास आज अच्छे मौके आ सकते हैं। अगर आप अपने बच्चों के भविष्य के लिए निवेश करनी की योजना बना रहे हैं तो जीवनसाथी से भी राय मशविरा करें। सेहत का ध्यान रखें।

20 march Ank Jyotish: गुरुवार आज इन अंकों के लिए दिन होगा बेहतरीन, जानें आपका लकी नंबर और शुभ रंग क्या होगा

20 march Ank Jyotish: गुरुवार को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

अंक 1 Ank Jyotish

गुरुवार आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। नए अवसर मिल सकते हैं, खासकर करियर और बिजनेस से जुड़े मामलों में। अगर कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करना चाहते हैं, तो समय अनुकूल है। निजी जीवन में भी खुशहाली बनी रहेगी।

शुभ अंक- 52

शुभ रंग- सिल्वर

अंक 2 Ank Jyotish

गुरुवार आज आपको धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा। भावनात्मक रूप से थोड़े कमजोर महसूस कर सकते हैं, लेकिन परिवार और दोस्तों का साथ मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।

शुभ अंक- 22

शुभ रंग- ग्रे

अंक 3 Ank Jyotish

गुरुवार आज आपके अंदर नई ऊर्जा का संचार होगा। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत का फल मिलेगा। कोई पुराना अधूरा काम पूरा होने की संभावना है। धन लाभ के योग भी बन रहे हैं।

शुभ अंक-12

शुभ रंग- हरा

अंक 4 Ank Jyotish

गुरुवार आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। अचानक कोई समस्या सामने आ सकती है, लेकिन समझदारी से काम लेंगे तो स्थिति नियंत्रण में रहेगी। फालतू की बहस से बचें और अपने लक्ष्यों पर फोकस करें।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- क्रीम

Aaj Ka Panchang 2025: गुरुवार जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया, भद्रा, राहुकाल, दिशाशूल

अंक 5 Ank Jyotish

गुरुवार आज का दिन रोमांचक रहेगा। यात्रा के योग बन सकते हैं। बिजनेस और नौकरी में नए मौके मिल सकते हैं। अपने विचारों को स्पष्ट रूप से रखें, इससे आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- पीला

अंक 6 Ank Jyotish

गुरुवार आज का दिन प्रेम और रिश्तों के लिए अच्छा रहेगा। अगर किसी से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं, तो समय अनुकूल है। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी, लेकिन खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखें।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- गोल्डन

अंक 7 Ank Jyotish

गुरुवार आज आपकी रचनात्मकता बढ़ेगी। कोई नया आइडिया आपको सफलता दिला सकता है। मानसिक शांति बनाए रखें और किसी भी नकारात्मक विचार से दूर रहें। आध्यात्मिकता की ओर रुझान बढ़ सकता है।

शुभ अंक- 27

शुभ रंग- वॉइलेट

अंक 8 Ank Jyotish

गुरुवार आज का दिन थोड़ी सावधानी बरतने का है। मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है, लेकिन धैर्य से काम लेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। किसी भी बड़े निर्णय को सोच-समझकर लें।

शुभ अंक- 14

शुभ रंग- लाल

अंक 9 Ank Jyotish

गुरुवार आज का दिन जोश और ऊर्जा से भरपूर रहेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। सामाजिक रूप से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी और लोग आपकी सराहना करेंगे।

शुभ अंक- 12

शुभ रंग- लेमन

Aaj Ka Panchang 2025: गुरुवार जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया, भद्रा, राहुकाल, दिशाशूल

Aaj Ka Panchang 2025: आज का पंचांग, 20 मार्च 2025: आज दो शुभ योग में गुरुवार व्रत है. आज के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग हैं. आज चैत्र कृष्ण षष्ठी तिथि, अनुराधा नक्षत्र, वज्र योग, गर करण, दक्षिण का दिशाशूल और वृश्चिक राशि का चंद्रमा है. गुरुवार व्रत में भगवान विष्णु और देव गुरु बृहस्पति की पूजा करते हैं.

इनको पूजा में पीले फूल, हल्दी, अक्षत्, पंचामृत, धूप, दीप, चंदन, तुलसी के पत्ते आदि अर्पित करते हैं. श्रीहरि को गुड़ और चने की दाल का भोग लगाते हैं. बेसन के लड्डू भी चढ़ा सकते हैं. इसके बाद विष्णु सहस्रनाम, विष्णु चालीसा पढ़ते हैं और गुरुवार व्रत कथा सुनते हैं. इससे श्रीहरि की कृपा प्राप्त होती है. भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की पूजा करने स्थिर लक्ष्मी की प्राप्ति होती है.

Aaj Ka Panchang 2025: आज का पंचांग, 20 मार्च 2025

आज की तिथि- षष्ठी – 02:45 ए एम, मार्च 21 तक, फिर सप्तमी

आज का नक्षत्र- अनुराधा – 11:31 पी एम तक, उसके बाद ज्येष्ठा

आज का करण- गर – 01:44 पी एम तक, वणिज – 02:45 ए एम, मार्च 21 तक, फिर विष्टि

आज का योग- वज्र – 06:20 पी एम तक, उसके बाद सिद्धि

आज का पक्ष- कृष्ण

आज का दिन- गुरुवार

चंद्र राशि- वृश्चिक

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 06:25 ए एम

सूर्यास्त- 06:32 पी एम

चन्द्रोदय- 12:07 ए एम, मार्च 21

चन्द्रास्त- 09:32 ए एम

आज के मुहूर्त और शुभ योग

सर्वार्थ सिद्धि योग: 06:25 ए एम से 11:31 पी एम

रवि योग: 11:31 पी एम से 06:24 ए एम, मार्च 21

ब्रह्म मुहूर्त: 04:50 ए एम से 05:37 ए एम

अभिजीत मुहूर्त: 12:04 पी एम से 12:53 पी एम

अमृत काल: 11:57 ए एम से 01:44 पी एम

विजय मुहूर्त: 02:30 पी एम से 03:18 पी एम

दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त Aaj Ka Panchang

शुभ-उत्तम: 06:25 ए एम से 07:56 ए एम

चर-सामान्य: 10:58 ए एम से 12:29 पी एम

लाभ-उन्नति: 12:29 पी एम से 02:00 पी एम

अमृत-सर्वोत्तम: 02:00 पी एम से 03:30 पी एम

शुभ-उत्तम: 05:01 पी एम से 06:32 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त Aaj Ka Panchang

अमृत-सर्वोत्तम: 06:32 पी एम से 08:01 पी एम

चर-सामान्य: 08:01 पी एम से 09:30 पी एम

लाभ-उन्नति: 12:28 ए एम से 01:57 ए एम, मार्च 21

शुभ-उत्तम: 03:26 ए एम से 04:55 ए एम, मार्च 21

अमृत-सर्वोत्तम: 04:55 ए एम से 06:24 ए एम, मार्च 21

अशुभ समय Aaj Ka Panchang

राहुकाल- 02:00 पी एम से 03:30 पी एम

गुलिक काल- 09:27 ए एम से 10:58 ए एम

यमगण्ड- 06:25 ए एम से 07:56 ए एम

दुर्मुहूर्त- 10:27 ए एम से 11:16 ए एम, 03:18 पी एम से 04:07 पी एम

भद्रा- 02:45 ए एम, मार्च 21 से 06:24 ए एम, मार्च 21

दिशाशूल- दक्षिण

शिववास

भोजन में – 02:45 ए एम, मार्च 21 तक, उसके बाद श्मशान में.

छत्तीसगढ़, प्रेमी की मौत के बाद प्रेमिका झूली फंदे पर

छत्तीसगढ़ जांजगीर। जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र के डभराखुर्द गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक की बेरहमी से पिटाई की गई, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। इस मामले में पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मर्डर का मामला दर्ज किया है। घटना 14 मार्च की है, जब होली के दिन युवक चित्रांशु पटेल की गांव में बेरहमी से पिटाई कर दी गई। गंभीर रूप से घायल चित्रांशु को रायपुर के हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान 18 मार्च को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में भुवनेश्वर पटेल, दयाराम पटेल, मोहन पटेल, राज केंवट, कृष्णकुमार पटेल और दरसराम पटेल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

डॉक्टर को ब्लैकमेलिंग करने वाले कथित पत्रकार गिरोह का खुलासा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

हालांकि, घटना के बाद से सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। इसी बीच, युवक की मौत के बाद युवती ने भी आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवती ने गांव के एक पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद इलाके में शोक और दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। इस दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है, जहां एक तरफ प्रेम प्रसंग के चलते युवक की बेरहमी से पिटाई की गई, वहीं दूसरी तरफ उसकी मौत के बाद युवती ने भी अपनी जान दे दी।

डॉक्टर को ब्लैकमेलिंग करने वाले कथित पत्रकार गिरोह का खुलासा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़. कवर्धा। डॉक्टर और कर्मचारियों को ब्लैकमेलिंग करने वाले कथित पत्रकारों के गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस के अनुसार,  मदन सिंह पुरले (पिता – बचन सिंह (44),  करनकापा, थाना लालपुर, जिला मुंगेली) और प्रभात गुप्ता (नेत्र सहायक अधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पोंडी) की शिकायत पर अमन बिसारिया, रियाज अत्तारी, फिरोज खान और अजय जांगड़े के खिलाफ धारा 319(2), 308(2), 61(2) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध किए गए।

शिकायतकर्ता मदन सिंह पुरले ने बताया कि वह ग्रामीण चिकित्सा सहायक के रूप में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिंभौरी में कार्यरत हैं। आरोपियों ने उन्हें वित्तीय अनियमितता की खबर प्रकाशित करने की धमकी दी और इसके बदले उनका निलंबन, सेवा समाप्ति एवं ट्रांसफर कराने की कोशिश की। इस दबाव में आकर आरोपियों ने प्रार्थी से कुल ₹10,000/- की अवैध वसूली की। इसमें से ₹5,000/- क्यूआर कोड के माध्यम से, खाते में ट्रांसफर किया गया, और ₹5,000/- नगद ट्रांजैक्शन के जरिए लिए गए।

प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने फोन कॉल करके उसे धमकाया और फिर उसे पैसे देने के लिए मजबूर किया।  अमन बिसारिया (कथित मंत्री जी का निज सचिव, गुप्तचर सेवा) ने प्रार्थी को सबसे पहले कॉल करके छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया तक मामले को भेजने और कार्यवाही की धमकी दी। उसके बाद, रियाज अत्तारी ने ₹10,000/- की मांग की, जिससे दबाव में आकर प्रार्थी ने पैसे दे दिए। इसके बाद रियाज अत्तारी ने प्रार्थी से कहा कि अब उसे फिरोज खान और अजय जांगड़े को भी सेट करना होगा, अन्यथा वे भी उसके खिलाफ झूठी खबरें प्रकाशित करेंगे।

छुरा, भगवान दोबारा ऐसी जिंदगी ना मिले…instagram पर पोस्ट कर युवक ने की आत्महत्या

प्रार्थी प्रभात गुप्ता ने बताया कि फर्जी पत्रकारों ने उनके खिलाफ झूठी खबरें प्रकाशित कर मानसिक प्रताड़ना दी, आरटीआई द्वारा दबाव बनाया और निलंबन की धमकी देकर ₹32,000/- की अवैध वसूली की। आरोपी

1. अमन बिसारिया – कथित मंत्री जी का निज सचिव (विजिलेंस) और वॉयस चेंजर ऐप का उपयोग करके महिला की आवाज में फोन करने वाला व्यक्ति

2. रियाज अत्तारी – टाइम्स न्यूज इंडिया पोर्टल संचालक

3. फिरोज खान – 24 सीजी न्यूज का कथित पत्रकार

  1. अजय जांगड़े – पोर्टल संचालक यह गिरोह अपने न्यूज पोर्टल के नाम पर लोगों को ब्लैकमेल कर उगाही करता था।

इनमें से तीन आरोपी कथित या फर्जी पत्रकार हैं, जो अपने पोर्टल के माध्यम से लोगों को मानसिक और वित्तीय रूप से प्रताड़ित कर अवैध रूप से पैसे वसूलते थे। इनमें से किसी के पास भी जनसंपर्क विभाग से अधिकृत पत्रकार प्रमाण पत्र अथवा अन्य कोई दस्तावेज नहीं है। जबकि अमन बिसारिया प्राइवेट आई टेक्नीशियन है और वह महिला की आवाज में फोन करता था और फिर लोगों से दबाव बनाकर पैसे मांगता था। अपराध क्रमांक 114/2025 और अपराध क्रमांक 115/2025 के तहत थाना कवर्धा में दोनों शिकायतों पर FIR दर्ज की गई है।

इन मामलों में आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जा रही है। कबीरधाम पुलिस ने मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी में साइबर सेल कवर्धा के अधिकारियों और टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। ASI चंद्रकांत तिवारी, संजीव तिवारी, प्र आर चुम्मन साहू, अभिनव तिवारी और पूरी साइबर सेल टीम ने विशेष रूप से सहयोग किया और आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की।

छुरा, भगवान दोबारा ऐसी जिंदगी ना मिले…instagram पर पोस्ट कर युवक ने की आत्महत्या

गरियाबंद।  जिले के सेलून दुकान संचालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मौत से पहले मृतक ने सोशल मीडिया instagram पर भावुक पोस्ट भी किया. सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुकान का शटर खोला और पंखे से लटके शव को बरामद किया. पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है. घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है.

जानकारी के मुताबिक, पूरा घटना छुरा थाना क्षेत्र का है. यहां पैराडाइज सेलून के संचालक गोलू सेन ने instagram पर एक भावुक पोस्ट लिखा. गोलू ने दुकान में पंखे पर फांसी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना पर पुलिस ने पैराडाइज सेलून पहुंचकर शव बरामद किया. जहां से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है. शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है.

instagram
instagram

instagram पर सेड स्टोरी की थी पोस्ट

गोलू सेन (35 साल) ने सुसाइड करने से पहले अपने instagram अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट किया था. इस पोस्ट में लिखा था कि मेरी भगवान से एक ही प्रार्थना है, मरने के बाद दोबारा ऐसी जिंदगी मत देना. छुरा पुलिस जल्द ही आत्महत्या की वजह का पता लगाएगी.

खरियाररोड बागबाहरा रोड में जबरदस्त एक्सीडेंट 3 की मौत, 5 घायल, जांच में जुटी पुलिस

खरियाररोड बागबाहरा रोड में जबरदस्त एक्सीडेंट 3 की मौत, 5 घायल, जांच में जुटी पुलिस

बागबाहरा। खरियारोड बागबाहरा हाइवे में बीती रात जबरदस्त एक्सीडेंट में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, सुअरमार केरामुड़ा के पास ईको कार में 9 लोग सवार थे। जो शादी समारोह खुर्सीपार गांव में शामिल होने आए हुए थे। जो वापस अपने गृह ग्राम खोपली पड़ाव वापस लौट रहे थे। जो सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। घटना मंगलवार करीब रात 1 बजे की बताई जा रही है।

मृतक ग्राम बागबाहरा खोपली के जोहन साहू, (52), पूनम साहू (38) तथा खुशी डेढ साल की इस घटना में दर्दनाक मौत हो गई। वहीं राजुकमारी, गणेशी, बबीता साहू, रूपांशु, भुमांशी गंभीर रूप से घायल हैं जिनका उपचार किया जा रहा है।

जबरदस्त एक्सीडेंट
जबरदस्त एक्सीडेंट

जबरदस्त हुई दुघर्टना

जिस स्थान पर दुघर्टना हुई है वहां जबरदस्त टर्निंग हैं,  अनुमान लगाया जा रहा है वाहन चालक अपने दिशा में कार को मोड़ नहीं पाया होगा और सामने दिशा से आ रही वाहन पर जा टकराया होगा। घटना की सूचना के बाद कोमाखान पुलिस पहुंची जांच में जुटी है। ईको कार का सामने हिस्सा बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो गई है।

हल्दीराम कंटेनर में कार हुई भिंडत

कोमाखान पुलिस के अनुसार खोपली निवासी परिवार खुर्सीपार शादी समारोह में गए हुए थे। जो वापस लौट रहे थे। तभी केरामुड़ा टर्निंग के पास बागबाहरा की तरफ से आ रही हल्दी राम कंटेनर में ईको कार विपरीत दिशा होकर जा टकराया। जिससे घटना स्थल पर ही दो की मौत हो गई वहीं 1 की मौत आज सुबह हुई है। इस घटना में 6 लोग घायल हैं जिनका उपचार जारी है। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद हल्दीराम कंटेनर का ड्रायवर वाहन छोड़ भाग निकला। अभी जांच जारी है।

महासमुंद, गड़बड़ी छूपाने शराब दुकान में लगा दी आग, FIR दर्ज

महासमुंद. ग्राम तुमाडबरी मे संचालित देशी और विदेशी शराब दुकान में 14-15 मार्च की मध्य रात्रि आग लगने के मामले में मुख्य विक्रयकर्ता और उसके सहयोगियों के खिलाफ महासमुंद कोतवाली में  मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 238, 3(5), 316(2), 316(3), 316(4), 318(3), 318(4), 326(जी) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

मामले को लेकर आबकारी उपनिरीक्षक कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने आबकारी निरीक्षक की रिपोर्ट को लेकर बताया कि 14-15 मार्च की मध्य रात्रि करीबन 3-30 बजे विदेशी मदिरा दुकान एकता चौक एवं देशी मदिरा दुकान बेमचा जो कि बेमचा रोड ग्राम तुमाडबरी में संचालित है में आग लगने की सूचना मिली थी, जिसका आबकारी टीम के साथ दुकानों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण में विदेशी मदिरा दुकान में 730700 रुपए की मदिरा नष्ट होना तथा 824620 रुपए का स्टाक शार्टेज होना तथा लगभग 150000 रुपए मूल्य की संपत्ति नष्टर होना पाया गया। इसी तरह देशी शराब दुकान में 108900 रुपए की शराब जलने से नष्ट होना तथा 940790 रुपए का शार्टेज होना एवं लगभग 450000 रुपए की अन्य संपत्ति जलने से नष्ट होना पाया गया

इसे लेकर  दोनों दुकानों के मुख्य विक्रयकर्ता एवं अन्य कर्मचारियों से पूछताछ की गई, जिस पर मुख्य विक्रयकर्ता चितेश्वर साहू ने पूछताछ के दौरान स्टाक को विक्रय कर राशि का गबन करना तथा गबन के साक्ष्य को विलोपित करने हेतु आगजनी करना मौखिक रूप से स्वीकार किया।

यह है पूरा मामला

पुलिस (Police) को आबकारी उपनिरीक्षक ने बताया कि देशी मदिरा दुकान बेमचा तथा विदेशी मदिरा दुकान एकता चौक में आग लगने की सूचना सुरक्षागार्ड एजेंसी ईलाइट फाल्कन प्राईवेट लिमिटेड के जिला प्रतिनिधि चेतन विश्वकर्मा के द्वारा उसे फोन पर 14-15 मार्च 2025 की मध्य रात्रि 3-30 बजे सूचना दी गई। इसके बाद आबकारी स्टाफ महासमुंद के साथ मदिरा दुकान में पहुंचकर देखने पर दोनों मदिरा दुकान के वेंटिलेशन खिड़की से धुआं निकल रहा था।

ड्यूटीरत सुरक्षाकर्मी विजय साहू, त्रिभुवन धीवर तथा सुरक्षागार्ड एजेंसी ईलाइट फाल्कन प्राईवेट लिमिटेड के जिला प्रतिनिधि चेतन विश्वकर्मा ने बताया गया कि दुकान के पीछे आवाज आने पर रात्रि लगभग 3 बजे को टार्च लेकर सुरक्षाकर्मी विजय साहू द्वारा मदिरा दुकान के पीछे जाकर देखा गया, इस दौरान दो अज्ञात व्यक्तियों लोहे की सीढ़ी पकडकर भाग रहे थे। विजय साहू ने आवाज देकर दूसरे सुरक्षाकर्मी त्रिभुवन धीवर को बुलाया और अज्ञात व्यक्तियों को दौड़ाकर पकड़ने की कोशिश की गई, लेकिन, अंधेरा का फायदा उठाकर अज्ञात व्यक्ति लोहे की सीढी को छोड़कर भाग गये।

छत्तीसगढ़, आज शाम होने वाली है राहत की बारिश, मौसम विभाग ने लगाया अनुमान

इसके बाद मौके पर चेतन विश्वकर्मा एवं ड्यूटी पर कार्यरत सुरक्षाकर्मी के द्वारा तत्काल आस-पास से पानी लेकर आग बुझाने की कोशिश की गई। उक्त घटना की सूचना 112 पर काल करके विजय साहू सुरक्षाकर्मी के द्वारा दी गई। अग्निशमन कार्यालय में दूरभाष से संपर्क न होने पर त्रिभुवन धीवर सुरक्षाकर्मी के द्वारा अग्निशमन कार्यालय में पहुंचकर मदिरा दुकान में लगी आगजनी की सूचना दी गई। अग्निशमन की टीम, आबकारी टीम एवं सुरक्षाकर्मी एजेंसी के प्रतिनिधि चेतन विश्वकर्मा तथा 112 पुलिस पेट्रोलिंग टीम की उपस्थिति में मदिरा दुकान में सीलबंद ताले को तोड़कर आग बुझाने की कार्रवाई की गई।

इसके बाद मदिरा दुकान के आस-पास देखने पर मदिरा दुकान की बिल्डिंग की छत पर 2 पीले रंग के जेरीकेन में कुछ पेट्रोल जैसा तरल द्रव्य, 1 पाइप तथा लोहे की सीढ़ी होना पाया गया था। जिसे बाद में पुलिस की टीम एवं फारेंसिक टीम के द्वारा विवेचना हेतु जब्त किया गया।

पुलिस (Police) ने बताया कि वर्तमान में देशी मदिरा दुकान बेमचा तथा विदेशी मदिरा दुकान एकता चौक का संचालन सीएसएमसीएल रायपुर के द्वारा किया जा रहा है, जिसमें मैनपावर एजेंसी ईगल हंटर प्रायवेट लिमिटेड के द्वारा मुख्य विक्रयकर्ता एवं विक्रयकर्ता तथा मल्टीवर्कर कर्मचारियों की नियुक्ति की जाती है।

मदिरा दुकानों का भौतिक सत्यापन किए जाने पर देशी मदिरा दुकान बेमचा में कुल 940790 रुपए तथा विदेशी मदिरा दुकान एकता चौक में कुल 824620 रुपए की मदिरा का हिसाब का लेखा जोखा नहीं पाया गया। उक्त संबंध में मदिरा दुकानों के कर्मचारियों से पूछताछ की गई। जिस पर मुख्य विक्रयकर्ता चितेश्वर साहू द्वारा कैश शार्टेज स्वयं के द्वारा किया जाना स्वीकार किया गया तथा कैश शार्टेज के साक्ष्य को छिपाने/मिटाने हेतु अपने सहयोगी के साथ मिलकर आगजनी की घटना को अंजाम देना बताया। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत अलग-अलग आठ धाराओं में जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।