Home Blog Page 615

Kumbh Rashifal 2025: जानें साल कैसा होगा?

0
Kumbh Rashifal 2025: Know how the year will be?
Kumbh Rashifal 2025: Know how the year will be?

वार्षिक राशिफल 2025- Kumbh Rashifal 2025: नये साल 2025 का अगाज हो चुका हैं। ज्योतिष गणना सनातन धर्म की एक प्राचीन परंपरा है। इस गणना के द्वारा हम 12 राशियों का भाग्यफल निकालते हैं। इन 12 राशियों में 27 नक्षत्र के साथ कईनाम अक्षर होते हैं, आइए जानते हैं 2025 आपके लिए कैसा रहने वाला है…

वार्षिक राशिफल 2025- Kumbh Rashifal 2025

राशि स्वामी – शनि

राशि नामाक्षर – गु, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, था

आराध्य – श्री शिव जी

भाग्यशाली रंग – भूरा,काला

राशि अनुकूल वार- शनिवार, शुक्रवार, बुधवार

नौकरी और कारेाबार Kumbh Rashifal 2025

कार्य व्यवसाय की दृष्टि से यह वर्ष सामान्य रहेगा। वर्ष की शुरुआत से मार्च तक राशि पर शनि के प्रभाव से आप आलस्य से प्रभावित हो सकते हैं जिसके कारण आपका कार्य व्यवसाय प्रभावित हो सकता है। यदि आप साझेदारी में कार्य कर रहे हैं तो आप अपने साझेदारी से संतुष्ट नहीं रहेंगे और आपको इच्छित लाभ प्राप्त नहीं होगी।नौकरी करने वाले व्यक्तियों के लिए मार्च के पश्चात का समय अच्छा रहेगा। वर्ष के मध्य तक देवगुरु बृहस्पति का गोचर आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर होगा जो आपके लिए कुछ लाभदायक सिद्ध होता रहेगा।

वर्ष मध्य के पश्चात राहु का गोचर आपकी राशि पर और देवगुरु बृहस्पति का गोचर राशि से पंचम भाव पर होगा व्यावसायिक दृष्टिकोण से यह स्थिति लाभदायक होगी। राहु के गोचर की वजह से आपको निर्णय सोच समझ कर लेने होंगे जो लोग नौकरी में परिवर्तन की उम्मीद लगा कर बैठे हैं उनके लिए वर्ष के मध्य तक कुछ अच्छी संभावनाएं बनेंगी।शनि का गोचर मार्च के पश्चात आपकी राशि से दूसरे भाव पर होगा इसलिए परिवर्तन की संभावनाएं फलित होने के योग बनेंगे। इस वर्ष वाणी पर नियंत्रण बनाए रखने की आवश्यकता होगी खासकर मार्च से और मई के महीने तक अन्यथा आपके बनते हुए काम बिगड़ जाएंगे नौकरी और व्यवसाय में नुकसान का सामना भी करना पड़ेगा।

आर्थिक राशिफल Kumbh Rashifal 2025

आर्थिक दृष्टि से वर्ष का प्रारंभ अनुकूल नहीं रहेगा। द्वितीय स्थान के राहु आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनाए रखेंगे। इसके फलस्वरूप आप बचत नहीं कर पाएंगे।आर्थिक निर्णय लेने से पहले उसे क्षेत्र से जुड़े अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य ले लें।वर्ष के मध्य के पश्चात आर्थिक मामलों में सफलता मिलने की संभावना बनेगी। देवगुरु बृहस्पति का गोचर आपकी राशि से पंचम भाव पर होगा और उनकी दृष्टि एकादश भाव पर होने से आमदनी के कुछ नए अवसर आपको मिलेंगे। वर्ष मध्य के बाद राहु का गोचर राशि में होने से निवेश करने में सावधानी आपको बरतनी चाहिए।

घर परिवार और रिश्ते Kumbh Rashifal 2025

वर्ष के आरंभ में द्वितीय स्थान के राहु के प्रभाव से आपके परिवार में कुछ विषम परिस्थितियों उत्पन्न हो सकती हैं। परिवार में एक दूसरे के प्रति वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं जिसके फल स्वरुप आपकी पारिवारिक अनुकूलता भंग हो सकती है। शनि का गोचर मार्च तक आपकी राशि पर रहेगा इसलिए पत्नी के साथ संबंध और उनका स्वास्थ्य प्रभावित होगा। वर्ष के मध्य के पश्चात जब राहु का गोचर आपकी राशि पर और केतु का गोचर आपकी राशि से सातवें भाव पर होगा तो पत्नी के साथ अलगाव,दूरी और उनके स्वास्थ्य से संबंधित परेशानी आपको पूरे वर्ष मानसिक परेशानी देती रहेगी।

जो लोग लंबे समय से अपने वैवाहिक जीवन में सामंजस्य की कमी को लेकर परेशान हैं उनके लिए यह वर्ष राहत की उम्मीद के लिए अच्छा नहीं माना जाएगा। संतान की दृष्टि से वर्ष का प्रारंभ सामान्य रहेगा। आपके बच्चे अपने परिश्रम के बल पर आगे बढ़ेंगे। मई के पश्चात गुरु ग्रह का गोचर पंचम स्थान में हो रहा है उसके बाद संतान के लिए समय काफी अनुकूल हो जाएगा। संतान यदि विवाह के योग्य है तो उनके विवाह के संभावनाएं बनेंगी।जो दंपति संतान प्राप्ति के इच्छुक हैं उनको संतान प्राप्ति के योग भी इस वर्ष बनेंगे।

स्वास्थ्य Kumbh Rashifal 2025

स्वास्थ्य की दृष्टि से या वर्ष सामान्य रहेगा। वर्ष के आरंभ में द्वितीय स्थान का राहु आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। आर्थिक स्थिति को लेकर आवश्यकता से ज्यादा चिंता ना करें नहीं तो इसका नकारात्मक प्रभाव भी आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ेगा। वर्ष के मध्य के पश्चात राहु का गोचर आपकी राशि पर होगा इसलिए आपको खान-पान और अचानक से होने वाली बीमारियों से सावधान रहना होगा। पूरे वर्ष योगाभ्यास करें प्राणायाम करें और खान-पान पर नियंत्रण रखें।

प्रेम संबंध Kumbh Rashifal 2025

प्रेम संबंधों के मामले में वर्ष के मध्य का समय कुछ अनुकूल रहेगा। जहां एक ओर देवगुरु बृहस्पति पंचम भाव में प्रेम संबंधों में स्थिरता प्रदान करेंगे। वहीं राशि में स्थित राहु अपनी पंचम दृष्टि से प्रेम संबंधों के मामले में परेशानी,धोखा मिलने की भी संभावनाएं दिखा रहे हैं। प्रेम संबंधों के मामले में इस वर्ष दिल के बजाय दिमाग से काम करें तो ज्यादा अच्छा रहेगा।

यात्राएं Kumbh Rashifal 2025

यात्राओं की दृष्टि से यह वर्ष सामान्य रहेगा। वर्ष के आरंभ में द्वादश स्थान पर गुरु की दृष्टि से विदेश यात्रा होने के प्रबल योग बन रहे हैं। इस वर्ष लंबी यात्राएं होंगी। धार्मिक यात्रा कर पुण्य अर्जित करेंगे। राहु का गोचर वर्ष के मध्य के पश्चात राशि पर होगा इसलिए व्यवसाय और नौकरी के दृष्टिकोण से भी यात्रा की संभावनाएं बनेगी।

शनि की साढ़ेसाती प्रभाव Kumbh Rashifal 2025

कुंभ राशि के लोग पिछले कुछ वर्षों से शनि के साढ़ेसाती के प्रभाव में चल रहे हैं। शनि का गोचर आपकी राशि पर आपको मानसिक,आर्थिक और पारिवारिक कष्ट दे रहा है। 29 मार्च के पश्चात शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण प्रारंभ होगा और शनि राशि से द्वितीय भाव पर गोचर करेंगे। शनि का यह गोचर पिछले कुछ समय से चली आ रही विकट समस्याओं से आपको छुटकारा दिलाएगा।आर्थिक स्थितियों में सुधार होगा पारिवारिक बिखराव में कमी आएगी और मानसिक रूप से कुछ प्रसन्नता का अनुभव आप मार्च के पश्चात करेंगे।

उपाय Kumbh Rashifal 2025

वर्ष की शुरुआत श्री हनुमान जी के मंदिर में दर्शन और पूजन के साथ करें।वर्ष के किसी शनिवार को हनुमान जी के मंदिर में चोला चढ़ाएं और नित्य प्रति श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें। शनिवार के दिन काले कुत्ते को गुड और रोटी खिलाएं और शाम के समय पीपल के वृक्ष में सरसों के तेल का दीपक वर्ष भर जलाएं।

फेसबुक पर जाइए

हमसे जुडिए

Meen Rashifal 2025: जानें साल कैसा होगा?

0
Meen Rashifal 2025
Meen Rashifal 2025

वार्षिक राशिफल 2025- Meen Rashifal 2025: नये साल 2025 का अगाज हो चुका हैं। ज्योतिष गणना सनातन धर्म की एक प्राचीन परंपरा है। इस गणना के द्वारा हम 12 राशियों का भाग्यफल निकालते हैं। इन 12 राशियों में 27 नक्षत्र के साथ कईनाम अक्षर होते हैं, आइए जानते हैं 2025 आपके लिए कैसा रहने वाला है…

वार्षिक राशिफल 2025- Meen Rashifal 2025

मीन राशि

राशि स्वामी -बृहस्पति

राशि नामाक्षर- दी, दू, थ, झ, दे, दो, च, ची

आराध्य- श्री विष्णु नारायण

भाग्यशाली रंग- पीला

राशि अनुकूल वार- बृहस्पतिवार, सोमवार, मंगलवार

नौकरी और कारोबार Meen Rashifal 2025

कार्य व्यवसाय की दृष्टि से वर्ष का प्रारंभ शुभ फलदाई नहीं रहेगा। व्यापार में सफलता प्राप्त के लिए लगातार अथक प्रयास करना पड़ेगा उसके बाद भी बहुत ज्यादा सफलता प्राप्त नहीं होगी। अतः इस समय के अंतराल में कोई नया कार्य प्रारंभ नहीं करना चाहिए। आपकी राशि से शनि का गोचर द्वादश भाव में मार्च तक रहेगा इसके पश्चात शनि का गोचर आपकी राशि पर होगा और साढ़ेसाती का द्वितीय चरण प्रारंभ होगा इसलिए आपके अंदर कार्यों के प्रति उदासीनता और आलस्य की स्थिति बढ़ेगी।

देवगुरु बृहस्पति का गोचर वर्ष के मध्य तक आपकी राशि से तीसरे भाव पर और वर्ष के मध्य के पश्चात चौथे भाव पर होगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए वर्ष के मध्य तक किसी भी प्रकार का कोई परिवर्तन लाभदायक नहीं होगा। राहु और केतु का गोचर भी आपकी राशि और सप्तम भाव में होने की वजह से इस समय पर लिए गए नौकरी और व्यवसाय से संबंधित निर्णय गलत साबित होंगे इसलिए इस वर्ष नौकरी में परिवर्तन और व्यवसाय में कुछ नया जोड़ने से पहले आपको काफी विचार करना चाहिए और संभव हो तो इस वर्ष कोई परिवर्तन यदि ना करें तो ही अच्छा रहेगा।

आर्थिक राशिफल 2025 Meen Rashifal 2025

आर्थिक दृष्टि से यह वर्ष सामान्य रहेगा। वर्ष आरंभ में एकादश स्थान पर राशि स्वामी गुरु के दृष्टि प्रभाव से धनागम में निरंतरता बनी रहेगी। परंतु शनि एवं राहु ग्रह का गोचर प्रतिकूल होने के कारण आपकी आर्थिक स्थिति विशेष अच्छी नहीं रहेगी। वर्ष के मध्य के पश्चात राहु का गोचर द्वादश भाव में होने से आर्थिक स्थिति में कुछ हानि की संभावनाएं भी दिखाई देती हैं इस वर्ष जोखिम वाले निवेश बहुत सोच समझकर करें अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि की संभावनाएं ज्यादा होंगी। देवगुरु बृहस्पति का गोचर वर्ष के मध्य के पश्चात आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर होगा इसलिए यदि पैतृक संपत्ति को लेकर कोई आर्थिक विवाद चल रहा है तो उसमें कुछ सुलझाओ की स्थिति बनेगी। वर्ष के मध्य के पश्चात मकान और वाहन लेने की मनोकामना पूरी हो सकती है।

घर-परिवार और रिश्ते Meen Rashifal 2025

पारिवारिक दृष्टिकोण से यह वर्ष विशेष अच्छा नहीं रहेगा। वर्ष के प्रारंभ से मध्य तक राहु का गोचर आपकी राशि पर होगा। मार्च के पश्चात शनि का गोचर भी राशि पर होगा यह स्थिति आपके पारिवारिक और वैवाहिक जीवन के लिए अच्छी नहीं है। पत्नी के साथ संबंध और उनका स्वास्थ्य दोनों प्रभावित हो सकते हैं इसलिए वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बनाकर चलना बहुत आवश्यक होगा।

वर्ष के मध्य के पश्चात देवगुरु बृहस्पति का गोचर आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर होगा तब आपको पारिवारिक जीवन में कुछ सुधार देखने को मिलेगा। इस पूरे वर्ष पारिवारिक जीवन में आपको धैयपूर्वक काम लेना होगा अन्यथा कोई छोटी सी बात भी पारिवारिक जीवन में अशांति का कारण बन सकती है। संतान की दृष्टि से यह वर्ष सामान्य रहेगा। वर्ष के आरंभ में आपके बच्चे अपने परिश्रम के बल पर आगे बढ़ेंगे और वह अपने बौद्धिक बल पर अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।

स्वास्थ्य Meen Rashifal 2025

स्वास्थ्य की दृष्टिकोण से यह वर्ष विशेष अच्छा नहीं है। राशि स्थान पर राहु आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनाए रखेंगे। 29 मार्च के बाद आपका स्वास्थ्य अचानक प्रभावित हो सकता है राशि स्थान पर एक साथ राहु एवं शनि ग्रह के गोचरीय प्रभाव से आप समय पर खान-पान नहीं कर पाएंगे इसके परिणाम स्वरुप स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। इस पूरे वर्ष आपको खान-पान को व्यवस्थित रखना होगा। योग और प्राणायाम का सहारा लेना होगा जिससे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा बना रहे।

प्रेम संबंध Meen Rashifal 2025

प्रेम संबंधों के मामले में यह वर्ष अच्छा नहीं रहेगा।वर्ष के आरंभ से वर्ष के मध्य तक राहु का प्रभाव आपके पंचम भाव पर रहेगा इसलिए प्रेम संबंधों में विश्वास की कमी धोखा मिलने की संभावना बनी रहेगी। खास तौर पर मार्च से मई तक का समय प्रेम संबंधों के मामले में अच्छा नहीं रहेगा। इस साल नए प्रेम संबंध बनाने के पहले आपको काफी सोच विचार करना चाहिए।

यात्राएं Meen Rashifal 2025

यात्राओं की दृष्टि से यह वर्ष अच्छा रहेगा। वर्ष आरंभ में तृतीय स्थान पर गुरु ग्रह के गोचरीय प्रभाव से छोटी-मोटी यात्राओं के साथ-साथ लंबी यात्राएं भी होंगी।मई के बाद घर से दूर रहने वाले व्यक्तियों की अपनी जन्मभूमि की यात्रा हो सकती है। द्वादश स्थान पर गुरु ग्रह के दृष्टि से आपको विदेश यात्रा का भी अवसर मिल सकता है।

शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव Meen Rashifal 2025

इस वर्ष शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव मार्च के बाद तीव्रता से बढ़ेगा। शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण 29 मार्च के पश्चात प्रारंभ होगा। मार्च से मई तक का कालखंड विशेष रूप से सावधानी का रहेगा आपको इस वर्ष आलस्य से बचना चाहिए।  कार्यों के प्रति लापरवाही से बचना चाहिए और कोई भी निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेनी चाहिए।

उपाय Meen Rashifal 2025

वर्ष की शुरुआत श्री हनुमान जी के मंदिर में दर्शन और पूजन के साथ करें। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु के मंदिर में बेसन के लड्डू और पीले फलों का भोग लगाएं।शनिवार के दिन काली वस्तु का दान करें अथवा ऊनी वस्त्र गरीबों को दान करें शनिवार के दिन शाम के समय पीपल के वृक्ष में सरसों के तेल का दीपक वर्ष भर जलाते रहें।

फेसबुक पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

Ank Jyotish 29 December: जानें आज का शुभ रंग और अंक

0
अंक ज्योतिष
अंक ज्योतिष Ank Jyotish आज

ज्योतिष डेस्क, वेबमोर्चा डॉट कॉम: Ank Jyotish रविवार 29 दिसबंर: अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अर्थात 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। मिलेगी मदद! जानें आज अपना भविष्यफल…

Aaj Ka Ank Jyotish आज अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish अंक शास्त्र

अंक 1 Ank Jyotish

विवाह और प्रेम में रविवार आज बाधा आ सकती है। अपना कीमती समय बेकार की बातों में व्यर्थ न गवाएं। जीवनसाथी के द्वारा आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ध्यान से आपको मदद मिल सकती है।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- सफेद

अंक- 2 Ank Jyotish

आज रविवार लोग आपको समझ रहे हैं और आपकी और आकर्षित हो रहे हैं। आज आप मीटिंग और प्रेसेंटेशन्स में बढ़िया प्रदर्शन करेंगे। स्व रोजगार के लिए भी यह समय उचित है।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- पीला

अंक ज्योतिष Ank shaastr आज
Ank Jyotish आज

अंक 3 Ank Jyotish

रविवार आज सरकार और संबंधित एजेंसियां व बड़े निगम भी आपके गुणों को पहचानते हुए आपसे कोई अनुबंध कर सकते हैं। आज आपको धन की हानि हो सकती हैं, इसके लिए तैयार रहें। इस वजह से आप परेशान भी हो सकते हैं।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- नीला

अंक 4 Ank Jyotish

आज रविवार हमेशा की तरह बेहतरीन कार्य करें और सकारात्मक परिणाम पाएं। इस पल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने से आपको भविष्य में सुरक्षा प्राप्त हो सकती है। जीवन का यह चरण काफी समृद्ध है क्योंकि आज आप धनलाभ और सफलता दोनों का मज़ा लेने वाले हैं।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- हरा

अंक 5 Ank Jyotish

रविवार आज मार्केटिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के वेतन में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का खास ख्याल रखना होगा, नहीं तो कोई गंभीर बीमारी हो सकती है। निवेश के लिए किसी योजना का हिस्सा बनेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर में किसी नई वस्तु का आगमन होगा।

शुभ अंक-12

शुभ रंग- गुलाबी

अंक ज्योतिष आज
Ank Jyotish आज

अंक 6 Ank Jyotish

आज रविवार का दिन आपके लिए चुनौतियों से भरा रहेगा। व्यापार में धन लाभ के अवसरों के योग है। छात्रों के परीक्षा के परिणाम आएंगे। कानूनी मामलों से राहत मिलेगी। अपनी जीवनशैली में योग शामिल करें, यह आपके लिए फायदेमंद है।

शुभ अंक- 35

शुभ रंग- पीला

अंक ज्योतिष Ank shaastr आज
आज का अंक ज्योतिष

अंक 7 Ank Jyotish

रविवार आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारी या मालिक आपके काम की प्रशंसा करेंगे। आपके मित्र आपके लिए कोई इंवेस्टमेंट संबंधी प्लान लेकर आ सकते हैं। किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा।

शुभ अंक- 21

शुभ रंग-  नारंगी

अंक 8 Ank Jyotish

रविवार आज बिजनेस को लेकर किसी यात्रा पर जाएंगे। परिवार के साथ कुछ इन्वेस्टमेंट करने के बारे में प्लानिंग कर सकते हैं। कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध करने से बचें।

शुभ अंक- 67

शुभ रंग-  हरा

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr आज
अंक शास्त्र

अंक 9 Ank Jyotish

रविवार आज आपको वाहनों के प्रयोग में सावधानी बरतनी होगी। दोस्तों के साथ किसी निवेश की प्लानिंग करेंगे। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। यदि आपने सोना, चांदी व वाहन की खरीदारी में जल्दबाजी दिखाई, तो कोई गड़बड़ी हो सकती है।

शुभ अंक-28

शुभ रंग- पीला

फेसबुक पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

Today’s horoscope: 29 दिसबंर 2024। 12 राशियों का पढ़ें दैनिक राशिफल

0
Today’s horoscope
आज का राशिफल

Today’s horoscope: 29 दिसबंर 2024। आज रविवार सूर्यदेव का वार है। ग्रह-नक्षत्र के साथ पंचाग की गणना के आधार पर राशिफल प्रस्तुत की जा रही है। आइए जानते हैं (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का Today’s horoscope दैनिक राशिफल.. आइए जानते हैं पंडित कीर्ति शर्मा का भविष्यफल…

मेष राशिफल (Today’s horoscope)

रविवार आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ दिखा कर काम करने  के लिए रहेगा। आपको प्रमोशन जैसी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण कुछ समस्याओं को महसूस करेंगे। आपकी संतान आपसे किसी नई चीज की फरमाइश कर सकते है। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी से किसी बात को लेकर बहस बाजी ना करें, जिसका असर आपके रिश्ते पर पड़ेगा। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो वह भी आपको मिल सकती है।

वृष राशिफल (Today’s horoscope)

रविवार आज का दिन आपके लिए रुके हुए कामों की पूर्ति करने के लिए रहेगा। किसी भूमि वाहन आदि की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके घर किसी नये मेहमान का आगमन हो सकता है। नौकरी में आप यदि बदलाव करने की सोच रहे थे, तो आप कर सकते हैं। आपके खिलाफ विरोधी षड्यंत्र रचने की कोशिश करेंगे। आप अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके आपको अपने पारिवारिक मामलों पर पूरा ध्यान देना होगा।

मिथुन राशिफल (Today’s horoscope)

आज रविवार का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। आप किसी से अपनी पर्सनल बातें शेयर ना करें, नहीं तो बाद में वह आपका मजाक बना सकता है। बिजनेस को लेकर आप किसी के साथ पार्टनरशिप करने की सोचेंगे, जिससे अपने बिजनेस में अधिक धन लगा सकेंगे। आप अपने किसी बचपन के मित्र से मिलकर खुश होंगे। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको  कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

कर्क राशिफल (Today’s horoscope)

रविवार आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आप  जीवन साथी के साथ कहीं पिकनिक आदि  पर जा सकते हैं। माता जी की सेहत में कुछ गिरावट आने से भागदौड़ अधिक रहेगी। बिजनेस में आपको मन मुताबिक लाभ न मिलने से थोड़ा परेशान रहेंगे। अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति आप आसानी से कर सकेंगे। कोई सरकारी काम यदि लटका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है।

सिंह राशिफल (Today’s horoscope)

रविवार आज का दिन आपके लिए किसी वाद विवाद से दूर रहने के लिए रहेगा। आप मानसिक तौर पर थोड़ा परेशान रहेंगे। आपकी संतान मनमाने व्यवहार के कारण आपको समस्या होगी। आपको व्यर्थ चिंताएं  रहेगी, क्योंकि जीवन साथी भी आपसे किसी चीज की फरमाइश करेंगे, जिसे आपको पूरा करने में विलंब होगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा, तभी वह कोई अच्छा मुकाम हासिल कर सकेंगे।

कन्या राशिफल (Today’s horoscope)

आज रविवार का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको कोई बड़ी धन संबंधित मदद भी मिलती दिख रही है। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले। कोई नया काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप किसी से मांग कर वाहन ना चलाएं, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने की संभावना है। आपके बॉस आपसे किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे। आपको अपनी फैमिली को लेकर योजना बनाकर चलना बेहतर रहेगा।

तुला राशिफल (Today’s horoscope)

रविवार आज का दिन आपके लिए नौकरी में बदलाव के लिए अच्छा रहेगा। आपको कोई अच्छा अवसर हाथ लगेगा आपके जीवन में भी खुशियां भरपूर रहेंगी। किसी से कोई खटपट चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपकी तरक्की के राह पर आप आगे बढ़ेंगे। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। कोई काम पूरा होने में समस्या आएगी, जो आपको थोड़ी टेंशन देगा। आपके भाई व बहन आपसे किसी जरूरी काम को लेकर सलाह मश्वरा कर सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल (Today’s horoscope)

रविवार आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आप किसी काम को लेकर सोच विचार अवश्य करें। आप किसी दूसरे पर डिपेंड ना रहे। बिजनेस में आप कोई बदलाव करने की सोचेंगे। आपको राजनीति में कदम बढ़ाने की आपके मित्र सलाह दे सकते हैं। संतान को किसी पिकनिक आदि पर लेकर जाने की योजना बना सकते हैं। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे। किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा।

धनु राशिफल (Today’s horoscope)

आज रविवार का दिन आपके लिए आज दिन अशांतिपूर्ण रहने वाला है। पारिवारिक तौर पर आपको कुछ समस्याएं हो सकती है, जिन्हें आप नजर अंदाज न करें, नहीं तो वह बढ़ सकती हैं। आप अपनी वाणी पर संयम रखें, नहीं तो आप किसी को कोई गलत बात बोल सकते हैं। आपको किसी नए काम को करने के लिए कोई डिसीजन लेने से बचना होगा। आपकी जल्दबाजी की आदत के कारण आपको समस्याएं आएगी।

मकर राशिफल (Today’s horoscope)

रविवार आज का दिन आपके लिए पार्टनरशिप में किसी काम को करने के लिए रहेगा। जीवनसाथी से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको अपने माताजी की बातों पर ध्यान देना होगा। परिवार में कुछ आपसी मतभेद हो सकते हैं। आपने यदि किसी अजनबी पर भरोसा किया, तो वह आपका कोई भारी नुकसान करवा सकता है। आपको अपने किसी काम को लेकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती हैं।

कुंभ राशिफल  (Today’s horoscope)

आज रविवार का दिन आपके लिए करियर के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। आपको भाग दौड़कर तो थोड़ी अधिक रहेगी।  आपके ऊपर जिम्मेदारी अधिक रहेगी, लेकिन अपने काम आसानी से पूरा कर सकेंगे। आपका रुका हुआ धन मिलने की संभावना है और  सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को किसी विशेष पद की प्राप्ति हो सकती है। इससे आपके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। आप किसी से धन उधार लेने से बचें।

मीन राशिफल (Today’s horoscope)

रविवार आज का दिन आपके लिए सेहत के मामले में कमजोर रहने वाला है। प्रशासनिक मामलों में भी आपको पूरा ध्यान देना होगा। आप किसी वाद विवाद में ना पड़े, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। आपका कोई बिजनेस में नुकसान होने की संभावना है, इसलिए आप ज्यादा जिम्मेदारी किसी दूसरे पर ना डालें। आप अपनी बुद्धि से काम लें। आपको किसी यात्रा पर जाते समय वाहन सावधानी से चलना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है।

फेसबुक पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

29 December daily Panchang: चतुर्दशी तिथि, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का वक्त

0
Aaj Ka Panchang 2025
Aaj Ka Panchang 2025

29 December 2024 daily Panchang / Aaj Ka Panchang: 29 दिसंबर 2024 को पौष माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। आइए जानते हैं आज का पंचाग…

तिथि  चतुर्दशी 28:01 तक

नक्षत्र  ज्येष्ठा 23:22 तक

प्रथम करण   विष्टि  15:51 तक

द्वितीय करण शकुनि       28:01 तक

पक्ष   कृष्ण

वार    रविवार

योग   गण्ड  21:41 तक

सूर्योदय 07:13

सूर्यास्त 17:33

चंद्रमा        धनु   23:22 तक

राहुकाल 16:15-17:33

विक्रमी संवत्  2081

शक संवत    1946

मास   पौष

शुभ मुहूर्त     अभिजीत     12:02-12:44

फेसबुक पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

ED दबिश पर गरमाई राजनीति, कांग्रेस बोलें, BJP की दुर्भावना, BJP ने कहा- जो निर्दोष हैं वो छूट जाते हैं, घबराना क्यों!

0
ED
ED

रायपुर। Chhattisgarh के पूर्व आबकारी मिनिस्टर कवासी लखमा के रायपुर धरमपुरा स्थित घर पर ED ने दबिश दी है. शराब घोटाला मामले में पूर्व मंत्री कवासी लखमा के खिलाफ FIR दर्ज है. जिसमें पूर्व मंत्री को प्रतिमाह 50 लाख रुपए मिलने का जिक्र किया गया है. ED के एक्शन से प्रदेश की राजनीति गरमा गई है. कांग्रेस-BJP में आरोप-प्रत्यारोप प्रारंभ हो गया है. कांग्रेस ने फिर केंद्रीय एजेंसी पर सवाल खड़ा किया है. वहीं BJP ने पलटवार करते हुए इसे जांच एजेंसी का दायित्व बताया है.

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला का इस कार्रवाई पर बयान सामने आया है. संचार प्रमुख शुक्ला ने कहा कि वरिष्ठ आदिवासी नेता कवासी लखमा पर ED की कार्रवाई भारतीय जनता पार्टी की दुर्भावना को दर्शाती है. जब-जब छत्तीसगढ़ में चुनाव होते हैं, तो कांग्रेस के नेताओं को निशाना बनाती है. अभी नगरीय निकाय और पंचायत के चुनाव होने वाले हैं. इसलिए ED के जरिए विपक्ष के नेताओं का निशाना बनाया जा रहा है. हम लड़ेंगे, मुकाबला करेंगे.

ED की कार्रवाई पूरी तरीके से पक्षपात पूर्ण : धनेन्द्र साहू

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू का भी पूर्व मंत्री कवासी लखमा पर ED की कार्रवाई को लेकर बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि बहुत बार ED ने छापा मारा है, किसी कार्रवाई का ब्यौरा नहीं आया है. डरा, धमका कर जबरदस्ती बुलवाना चाह रहे हैं. ईडी की कार्रवाई पूरी तरीके से पक्षपात पूर्ण है. कांग्रेस को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव है, इसलिए कार्यवाही कर रहे हैं. विधानसभा चुनाव के पहले भी इस तरीके के हथकंडे अपनाए गए थे. जहां-जहां चुनाव होने वाला रहता है वहां-वहां ED कार्रवाई करती हैं. दिल्ली में अरविंद केजरीवाल, झारखंड में हेमंत सोरेन विधानसभा चुनाव के पहले कार्रवाई हुई थी.

जहां-जहां छापे पड़े, गड़बड़ी प्रमाणित हुई : धरमलाल कौशिक

BJP विधायक धरमलाल कौशिक ने पूर्व मिनिस्टर कवासी लखमा के घर ED की छापेमार कार्रवाई को लेकर कहा कि लखमा पूर्व भ्रष्ट सरकार के आबकारी मंत्री रहे. कोयला-शराब घोटाले में कई नेता जेल और बेल पर है. जांच एजेंसी को गड़बड़ी का इनपुट मिला होगा. छत्तीसगढ़ में जहां-जहां छापे पड़े, गड़बड़ी प्रमाणित हुई है. मामले में आरोपी के खिलाफ एफआईआर हुई, कई नेता जेल में और कई बेल पर है.

जो निर्दोष है, वो छूट जाते है, घबराने क्यों : BJP प्रवक्ता राजीव चक्रवर्ती

पूर्व मंत्री कवासी लखमा के घर में ED की दबीश पर भाजपा प्रवक्ता राजीव चक्रवर्ती का बयान सामने आया है. भाजपा प्रवक्ता राजीव ने कहा कि ईडी किसी के ऊपर छापा मारती है. जिस मामले में भ्रष्टाचार की बु दिखती है. आघोशित रूप से राजकोष का संचय किया गया है, टैक्स को अघोषित रूप से छुपाया गया है, तो यह ED का दायित्व है. ईडी जांच एजेंसी है, इस पर प्रश्न चिन्ह कैसे लगा सकते हैं. पिछले 10 वर्षों से कांग्रेस आरोप लगाते आ रही है लेकिन जो आरोपी है, वह पकड़े जाते हैं. जो निर्दोष है, वो छूट जाते है, इसमें घबराने का क्या है.

फेसबुक पर जाइए

हमसे जुडिए

CG ED की दबिश, कांग्रेस नेता घर में मोबाइल छोड़ छूमंतर!

0
ED
ED

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज ED की ताबड़तोड़ कार्रवाई देखने को मिली। प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने रायपुर और सुकमा में कांग्रेस नेताओं और उनके करीबियों के ठिकानों पर दबिश दी है। वहीं, दबिश के दौरान ईडी के अधिकारियों को कई अहम दस्तावेज भी मिले हैं, जिसके बाद ये माना जा रहा है कि आगामी दिनों में कई अहम खुलासे हो सकते हैं। बता दें कि ईडी ने आज क​थित शराब घोटाला के मामले को लेकर रेड डाली थी। लेकिन ED की कार्रवाई के बीच एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है।

पूर्व मिनिस्टर कवासी लखमा के बेहद करीबी माने जाने वाले सुशील ओझा के चौबे कॉलोनी स्थित आवास पर आज ED की टीम ने दबिश दी। लेकिन इस दौरान सुशील ओझा नहीं मिले। वहीं, परिजनों की मानें तो वो पिछले दो दिन से अपने दोनों मोबाइल छोड़कर घर से गायब हैं। बताया गया कि सुशील ओझा की तलाश में ED के अधिकारियों ने नयापार स्थित सद्दाम सोलंकी के घर पर भी दबिश दी थी, लेकिन वहां से भी ईडी की टीम खाली हाथ लौट आई। फिलहाल चौबे कॉलोनी स्थित आवास पर ईडी की कार्रवाई लगातार जारी है।

आज ED की टीम ने पूर्व मिनिस्टर कवासी लखमा के जोरा स्थित आवास दबिश दी थी। इस दौरान ईडी के अधिकारियों ने कवासी लखमा की कार से कई अहम दस्तावेज बरामद किए हैं। वहीं सुकमा में उनके बेटे हरीश कवासी के शासकीय आवास पर अधिकारी पहुंचे हैं। इसके अलावा सुकमा में ही नगरपालिका अध्यक्ष राजू साहू के घर भी अधिकारी कार्रवाई कर रहे हैं। सुकमा में दोनों कांग्रेस नेताओं के घर 5 गाड़ियों में 10 से ज्यादा ED के अधिकारी पहुंचे हैं। आशंका जताई जा रही है कि छत्तीसगढ़ में हुए शराब घोटालों को लेकर यह कार्रवाई की जा रही है।

फेसबुक पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

महासमुंद, तुमगांव गाड़ाघाट पहुंचा सिंगल हाथी, देखें वीडियो…

0
हाथी
हाथी

महासमुंद। जिले में हाथी का दहशत थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार गांवों की ओर आने से ग्रामीण दहशत में हैं। आज शनिवार को सिंगल दतैल हाथी तुमगांव से महासमुंद मार्ग होते हुए रोड  पार कर केंद्रीय रोपणी गाड़ाघाट की ओर बढ़ा है। इस क्षेत्र के आसपास गांवों के लोगों को वन विभाग ने सतर्क रहने को कहा है।

बता दें, इस समय वनमण्डल- महासमुंद के परि वृत्त- सोरिद में हाथी मौजूद है। हाथी की संख्या सिर्फ एक है चुकिं नर हाथी होने के कारण लोगों को नजदीक न जाने की सलाह दी गई है। बीते रात्रि में उक्त दतैल हाथी ग्राम परसाडीह के बस्ती से निकाल कर के खेत से होते सुबह-सुबह भोंरिग रोड को पार किया फिर NH53 को पार कर गोपालपुर के खेत से होते हुए जो कि कक्ष क्रमांक 25,57 के आस-पास के जंगल में विचरण करने के बाद तुमगांव से महासमुंद मार्ग पार कर केंद्रीय रोपणी गाड़ाघाट की ओर बढ़ा है।

हाथी
हाथी

वन विभाग ने महासमुंद से तुमगांव रोड में सावधानी पूर्वक से आगमन करने अलर्ट किया है। साथ ही हाई अलर्ट ग्राम गाड़ाघाट कौन्दकेरा वनसावनी, परसदा,बेमचा, मुस्की, गोपालपुर, तुमगांव के आस पास के ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा गया है।

यहां देखें वीडियो

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

छत्तीसगढ़: ED की रेड, पूर्व मंत्री लखमा के रायपुर निवास और बेटे के घर में दबिश

0
ED
ED

सुकमा। सुकमा में कांग्रेस नेताओं के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने आज शनिवार की प्रात्: रेड मारी है। बता दें, पूर्व मंत्री कवासी लखमा के पुत्र जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी और नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू के घरों पर ED की टीम CRPF के जवानों के साथ पहुंची. ईडी की टीम कांग्रेस नेताओं से पूछताछ कर रही है.

जान लें, प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए पूर्ववर्ती भूपेश सरकार में आबकारी मंत्री रहे कवासी लखमा के धरमपुरा, रायपुर स्थित निवास पर छापा मारा है. ED की कार्रवाई के दौरान सीआरपीएफ के जवान घर को घेरे हुए हैं.

ED
ED

ED की टीम सुबह से ही कांग्रेस नेताओं के घरों पर छापेमारी में जुटी है. इसके पहले सुकमा में कवासी लखमा के बेटे और जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी के साथ नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू के घरों पर ईडी की टीम ने दबिश दी थी. सूचना रायपुर पहुंचने से पहले ही कवासी लखमा के भी घर में ED की टीम ने दस्तक दे दी थी.

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

Ank Jyotish 28 December: जानें आज का शुभ रंग और अंक

0

ज्योतिष डेस्क, वेबमोर्चा डॉट कॉम: Ank Jyotish शनिवार 28 दिसबंर: अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अर्थात 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। मिलेगी मदद! जानें आज अपना भविष्यफल…

Aaj Ka Ank Jyotish आज अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish अंक शास्त्र

अंक 1 Ank Jyotish

शनिवार को आर्थिक मामलों के चलते परिवार में अशांति रह सकती है। दुर्घटना से सावधान रहे वाहन ध्यान से चलाएं। आपकी मेहनत से व्यापार में तरक्की हो सकती है। अपनी जिम्मेदारियों से भागे नहीं उन्हें निभाएं। इससे जीवन स्तर बेहतर होगी।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- केसरिया

अंक 2 Ank Jyotish

शनिवार को विवाह और प्रेम में आज बाधा आ सकती है। अपना कीमती समय बेकार की बातों में व्यर्थ न गवाएं। जीवनसाथी के द्वारा आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ध्यान से आपको मदद मिल सकती है।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- सफेद

अंक 3 Ank Jyotish

शनिवार को किसी भी कार्य को बिना सोचे समझे शुरू न करें। आज नौकरी को लेकर आपको अनेक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। आज आपके जीवन में बहुत कुछ बदलने वाला है। आज के दिन आपके काम अचानक काम बनेंगे और बिगड़ेंगे।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- गुलाबी

अंक 4 Ank Jyotish

शनिवार को बच्चों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान यश में बढ़ोतरी होगी। आमदनी के साथ खर्चा भी बढ़ सकता है। नौकरी में समस्या आ सकती है। बॉस से बहस हो सकती बात को आगे न बढ़ाएं।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- पीला

अंक 5 Ank Jyotish

शनिवार को आज दिन व्यापार की दृष्टि से आपके लिए लाभकारी नहीं है। कुछ ऐसे लोगों से आपकी मुलाकात होगी जो आपकी टांग खीचने में लगे रहेंगे। रुके हुऐ कार्य गति पकड़ेंगे। संतोष से काम लें।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- लाल

अंक 6 Ank Jyotish

शनिवार को आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण दिन है, परिवार पक्ष से आपको सभी का सहयोग मिलेगा खास कर जीवन साथी का। प्रेमी के साथ कार्यक्रम बन सकता है। धन लाभ हो सकता है। मित्रों के साथ दिन बीतेगा।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- नीला

अंक 7 Ank Jyotish

शनिवार को आप अपना समय व्यर्थ के कार्यों में नष्ट न करें। नौकरी में आपको प्रमोशन मिल सकता है। अचानक यात्रा का कार्यक्रम बनेगा। नया कॉन्ट्रैक्ट या एग्रीमेन्ट हो सकता है।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- पीला

अंक 8 Ank Jyotish

आज शनिवार को स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़ा चिंतित रह सकते हैं। कई पुरानी स्वास्थ्य समस्याएं उभर सकती हैं। बिना बात के गुस्सा आ सकता है। अपने सहकर्मियों के साथ विवेक से काम लें।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- हरा

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr आज
अंक शास्त्र

अंक 9 Ank Jyotish

शनिवार को आप अच्छे परामर्शदाता है। आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं जीवन में तरक्की लाएंगी। बैंक से लोन लेना है तो आज ले सकते हैं। जीवन में संघर्ष आएंगे लेकिन आप अपने आत्मविश्वास से आगे बढ़ेंगे। आज सेहत थोड़ी खराब रह सकती है।

शुभ अंक- 18

शुभ रंग- सुनहरा

फेसबुक पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए