Home Blog Page 617

Chhattisgarh,  पटवारी का रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल, धान का सत्यापन करने ले रहा हजारों रुपए

0
पटवारी
पटवारी

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही। Chhattisgarh में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी इस समय चल रही है। किसानों से उगाही करने कोई भी पीछे नहीं रहना चाहते जहां देखों वहीं किसानों से लूट मचा रखे हैं। कुछ ऐसा ही वाक्या गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले में सामने आया है यहां से धान का सत्यापन करने के नाम पर पटवारी रुपए वसूल रहा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. यह मामला ग्राम ठेंगाडांड़, हल्का खोडरी तहसील पेण्ड्रारोड का है, जहां पटवारी मुकेश्वर कुमार साहू खुलेआम किसानों से धान सत्यापन के नाम पर हजारों रुपए पैसा वसूली कर रहा है.

किसानों के अनुसार, अवैध पैसा वसूली की बात यही नहीं रुकती, पटवारी द्वारा आय, जाति, निवास और फौती नामांतरण के नाम पर भी वसूली किया जा रहा है. Video में साफ तौर पर देखा जा सकता कि स्थानीय निवासी किसान कुंवरसिंह राठौर पटवारी को 5000 रुपए देते हुए दिखाई दे रहा है, जिसे पटवारी बड़ी जल्दी से अपने जेब में रख लेता है.

पटवारी को बर्खास्त करने की मांग

पटवारी के इस हरकतों को लेकर किसानों ने कलेक्टर गौरेला पेंड्रा मरवाही के पास भी शिकायत दर्ज कराई है. किसानों ने पटवारी को हटाने और बर्खास्त करने की मांग की है. बताया जा रहा है कि पटवारी मुकेश्वर साहू ने 10 से 15 किसानों से पैसे लेकर धान का सत्यापन किया है.

देखें वीडियो –

फेसबुक पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

पंचायत चुनाव, आरक्षण तिथि फिर टली, अब इस ताारीख से शुरू होगी प्रक्रिया…

0
आरक्षण
आरक्षण

छत्तीसगढ़। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत अध्यक्ष से लेकर पंच पद के लिए अभी आरक्षण (Reservation) तय नहीं हुआ है. इस कवायद के लिए अब नई समय सारणी जारी की गई है. अब यह प्रक्रिया 3 जनवरी से शुरू होकर 11 जनवरी को संपन्न होगी.

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच एवं पंच पद के प्रवर्गवार आरक्षण की कार्यवाही 3 जनवरी से शुरू होगी. 8 जनवरी को अधिसूचना का प्रकाशन किया जाएगा. 10 जनवरी को आरक्षण की जानकारी दी जाएगी.

इसी तरह जिला पंचायत अध्यक्ष पद के आरक्षण (Reservation) की सूचना 3 जनवरी को प्रकाशित होगी, और 11 जनवरी को आरक्षण की कार्यवाही संपन्न करते हुए जानकारी दी जाएगी. पहले यह प्रक्रिया 23 दिसंबर से शुरू होकर 30 दिसंबर को संपन्न होनी थी.

फेसबुक पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

 

 

छत्तीसगढ़ में 31 नये थाना खुलेंगे, महासमुंद, धमतरी, बालोद कोरबा समेत यहां थानों खोले जाएंगे

0
webmorcha.com
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में 31 नये थाना खुलेंगे, महासमुंद, धमतरी, बालोद कोरबा समेत यहां थानों खोले जाएंगे

यहां खुलेंगे नए थाना

बलौदा बाजार में निपानिया,

महासमुंद में बड़े साजापाली, गढ़फुलझर

धमतरी में सिंगपुर, आमदी ,नगर पालिका निगम शहरी क्षेत्र

बालोद में मंगलतराई, करहीभदर, लाटाबेाडा,

सारंगढ़ में गोडम,

कोरबा में चोटिया

जशपुर में  तमता

बस्तर में धरमपुरा, आडावाला

कांकेर में कापसी

कोंडागांव में कुंए

बीजापुर में  पुजारी, कांकेर कोंडपल्ली

नारायणपुर में गारपा, कस्तुरमेटा, फरसबेडा, तोके, गोमागल, कुतल

सुकमा में एलमागुंडा, डब्बाकोटा, पुरना, चिंगापरम, सिलगर में नए थाना खोले जाएंगे

 

 

फेसबुक पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

पूर्व PM मनमोहन सिंह के निधन पर Chhattisgarh में राजकीय शोक, 7 दिन तक झुका रहेगा तिरंगा

0
पूर्व PM मनमोहन सिंह
पूर्व PM मनमोहन सिंह

रायपुर। भारत के पूर्व PM  मनमोहन सिंह के निधन पर Chhattisgarh में 7 दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है. इस दौरान 26 दिसंबर से लेकर 1 जनवरी तक सरकारी तौर पर कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होगा.

राजकीय शोक
राजकीय शोक

Chhattisgarh राज्य सरकार की ओर से सभी कलेक्टरों को आदेश जारी किया गया है. इसमें समस्त शासकीय भवनों और जहां पर नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है, वहां पर राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे. इसके अलावा सरकारी स्तर पर किसी तरह का मनोरंजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा. इसके साथ ही CM विष्णु देव साय के साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव और मंत्री ओपी चौधरी के सभी दौरा कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं.

और भी पढ़ें

जब नींद से उठाकर पूर्व PM मनमोहन सिंह को दिया गया था वित्त मंत्री बनने का ऑफर, फिर ऐसे बदली देश की तस्वीर

नहीं रहे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, आज के सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द, 7 दिन का राजकीय शोक

फेसबुक पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

जब नींद से उठाकर पूर्व PM मनमोहन सिंह को दिया गया था वित्त मंत्री बनने का ऑफर, फिर ऐसे बदली देश की तस्वीर

0
पूर्व PM मनमोहन सिंह
पूर्व PM मनमोहन सिंह

पूर्व PM मनमोहन सिंह का गुरुवार रात दिल्ली के एम्स में निधन हो गया. उन्‍होंने 92 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. साल 2004 से 2014 तक PM के पद पर रहने वाले मनमोहन सिंह को ऐसे समय में वित्त मंत्री की कुर्सी सौंपी गई जब देश भारी आर्थ‍िक संकट से गुजर रहा था. 1991 में ज‍िस समय उन्‍हें वित्त् मंत्रालय की ज‍िम्‍मेदारी सौंपी गई उस समय भारत के पास महज 89 करोड़ डॉलर की विदेशी मुद्रा रह गई थी. इस पैसे से केवल दो सप्ताह के आयात का खर्च चल सकता था. लेकिन मनमोहन सिंह ने कुर्सी संभालने के बाद अपने फैसलों से बाजी पलट दी. आइए जानते हैं मनमोहन सिंह के वित्त् मंत्री बनने का दिलचस्प स्टोरी

गंभीर आर्थ‍िक संकट से गुजर रहा था भारत…

जून 1991 में ज‍िस समय भारत के तत्‍कालीन प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव ने पद संभाला तो उन्हें देश के आर्थिक हालात के बारे में बेहद गंभीर नोट मिला. यह आठ पेज का नोट उन्‍हें कैबिनेट सचिव नरेश चंद्रा ने दिया. इस नोट में बताया गया कि भारत एक गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है और कठिन कामों को प्रधानमंत्री को तवज्‍जो देनी चाहिए. इसमें बताया गया कि देश के पास विदेशी मुद्रा भंडार बहुत कम बचा है, इससे कुछ हफ्तों का ही आयात ही किया जा सकता है.

देश के पास बचा था दो हफ्ते का आयात का खर्च

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार की हालत इतनी खराब थी कि यह अगस्त, 1990 तक 3 अरब 11 करोड़ डॉलर रह गया था. जनवरी, 1991 में यह घटकर महज 89 करोड़ डॉलर पर आ गया, ज‍िससे केवल दो हफ्ते का आयात खर्च ही चल सकता था. यह स्थिति कई कारणों से पैदा हुई. 1990 में हुए खाड़ी युद्ध के कारण तेल की कीमतें कई गुना बढ़ गई थीं. भारत को कुवैत से अपने हजारों नागरिकों को वापस लाना पड़ा था. इसका नतीजा यह हुआ कि उनकी तरफ से भेजी जाने वाली विदेशी मुद्रा पूरी तरह से रुक गई. इसके अलावा, देश में राजनीतिक अस्थिरता और मंडल आयोग की सिफारिशों को लेकर विरोध प्रदर्शन ने भी इकोनॉमी को कमजोर क‍िया. देश की आर्थ‍िक चुनौत‍ियों से लड़ने के लि‍ए तत्‍कालीन प्रधानमंत्री ने पीवी नरसिम्हा राव ने वित्त मंत्री के तौर पर डॉ. मनमोहन सिंह को चुना था.

सो रहे मनमोहन सिंह को जगाकर बनाया वित्त मंत्री…

भारत की तरफ से 80 के दशक में लिए गए शॉर्ट टर्म लोन की ब्याज दर बढ़ गई थी. महंगाई दर बढ़ कर 16.7 फीसदी पर पहुंच गई. इन कठिन हालात को देखकर तत्कालीन प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव अपने मंत्रिमंडल में ऐसे वित्त मंत्री को रखना चाहते थे, जो उन्‍हें आर्थ‍िक संकट से न‍िकाल सकें. नरसिम्हा राव ने अपने दोस्त और इंदिरा गांधी के प्रधान सचिव रहे पीसी अलेक्जेंडर से इस बारे में बातचीत की. अलेक्जेंडर ने उन्‍हें आरबीआई के पूर्व गवर्नर आईजी पटेल और मनमोहन सिंह के बारे में बताया. अलेक्जेंडर मनमोहन सिंह के पक्ष में थे इसल‍िए उन्‍हें ही मनमोहन सिंह से बात करने की ज‍िम्‍मेदारी दी गई.

PC अलेक्जेंडर ने अपनी आत्मकथा में किया जिक्र

पीसी अलेक्जेंडर ने अपनी आत्मकथा (Autobiography) ‘थ्रू द कोरीडोर्स ऑफ पावर एन इनसाइडर्स स्टोरी’ (Through the Corridors of Power: An Inside Story) में लिखा, ’20 जून को मैंने मनमोहन सिंह के घर पर फोन लगाया. उनके नौकर ने फोन उठाया और बताया क‍ि वो यूरोप गए हुए हैं, आज देर रात तक दिल्ली लौटेंगे. 21 जून की सुबह मैंने फिर उन्‍हें सुबह साढ़े पांच बजे फोन क‍िया तो नौकर ने कहा कि साहब गहरी नींद में हैं, उन्हें जगाया नहीं जा सकता. मेरे काफी जोर देने पर उसने मनमोहन सिंह को जगा दिया और उनसे मेरी बात हुई.

इस दौरान मैंने उनसे कहा कि मेरा आपसे मिलना बहुत जरूरी है. कुछ ही देर में आपके घर पहुंच रहा हूं. जब थोड़ी देर बाद मैं मनमोहन सिंह के घर पहुंचा तो मनमोहन सिंह दोबारा सो चुके थे.’ अलेक्जेंडर ने ल‍िखा, मनमोहन सिंह को फिर किसी तरह जगाया गया. अलेक्जेंडर ने उनको नरसिम्हा राव से हुई बातचीत के बारे में बताया और कहा किवो उन्‍हें वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपना चाहते हैं. सिंह ने इस पर अलेक्जेंडर की राय जानना चाही, इस पर उन्‍होंने कहा “अगर मैं इसके खिलाफ होता तो इस समय पर आपसे मिलने नहीं आता.’

नरसिम्हा राव ने दिया था साफ संदेश…

इसके बाद मनमोहन सिंह के नाम का ऐलान व‍ित्‍त मंत्री के तौर पर क‍िया गया. शपथ लेने से पहले नरसिम्हा राव ने मनमोहन सिंह से कहा था, ‘मैं आपको काम करने की पूरी आजादी दूंगा. अगर हमारी पॉल‍िसी सफल होती हैं तो हम सब उसका क्रेड‍िट लेंगे. लेकिन अगर असफल हुए तो आपको जाना पड़ेगा.’ 24 जुलाई, 1991 को पहली बार मनमोहन सिंह ने व‍ित्‍त मंत्री के तौर पर अपने भाषाण की शुरुआत की. इस दौरान उन्‍होंने कहा वह राजीव गांधी के मुस्कराते हुए चेहरे को मिस कर रहे हैं. जयराम रमेश ने अपनी किताब में ल‍िखा है, ‘मनमोहन स‍िंह ने पूरे भाषण के दौरान उस परिवार का बार-बार नाम लिया जिसकी नीतियों और विचारधारा को वो बजट के जर‍िये एक तरफ से पलट रहे थे.’ मनमोहन सिंह ने अपने बजट भाषण में खाद पर दी जाने वाली सब्सिडी को 40 प्रतिशत कम कर दिया . इसके अलावा चीनी और एलपीजी सिलेंडर के दाम में इजाफा कर दिया

फेसबुक पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

नहीं रहे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, आज के सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द, 7 दिन का राजकीय शोक

0
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार की रात दिल्ली के AIIMS अस्पताल में निधन हो गया. मनमोहन सिंह के निधन के बाद केंद्र सरकार ने शुक्रवार के सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं. सरकार ने 7 दिन का राजकीय शोक घोषित किया है. सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक होगी. डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा.

पूर्व प्रधानमंत्री को गुरुवार की शाम बेहोश होने के बाद AIIMS में एडमिट कराया गया, जहां उनका निधन हो गया. वे लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे थे. इससे पहले भी उन्हें कई बार स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका था.

कांग्रेस ने भी रद्द किए कार्यक्रम

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस ने भी अपने सभी आधिकारिक कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं. कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के सम्मान में स्थापना दिवस समारोह सहित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सभी आधिकारिक कार्यक्रम अगले सात दिनों के लिए रद्द कर दिए गए हैं. इसमें सभी आंदोलनकारी और आउटरीच कार्यक्रम शामिल हैं. पार्टी के कार्यक्रम 3 जनवरी, 2025 को फिर से शुरू होंगे. शोक की इस अवधि के दौरान पार्टी का झंडा आधा झुका रहेगा.

प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि

डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया. उन्होंने X पर एक पोस्ट में लिखा कि भारत अपने सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर शोक मना रहा है. साधारण पृष्ठभूमि से उठकर वे एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री बने. उन्होंने वित्त मंत्री सहित विभिन्न सरकारी पदों पर काम किया और वर्षों तक हमारी आर्थिक नीति पर अपनी गहरी छाप छोड़ी. संसद में उनके हस्तक्षेप भी बहुत ही व्यावहारिक थे, हमारे प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए.

‘देश ने अपना एक सबसे विशिष्ट नेता खो दिया…,’ पीएम मोदी ने मनमोहन को ऐसे दी श्रद्धांजलि

मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह

‘माना कि तेरे दीद के काबिल नहीं हूं मैं…”, जब संसद में गूंजी मनमोहन सिंह की शायरी

पीएम मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. मनमोहन सिंहजी और मैं उस समय नियमित रूप से बातचीत करते थे जब वे प्रधानमंत्री थे और मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था. हम शासन से संबंधित विभिन्न विषयों पर गहन विचार-विमर्श करते थे, उनकी बुद्धिमत्ता और विनम्रता हमेशा देखने को मिलती थी. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं डॉ. मनमोहन सिंह जी के परिवार, उनके मित्रों और असंख्य प्रशंसकों के साथ हैं.

मैंने अपने गुरु को खो दिया: राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने मनमोहन सिंह के निधन पर दुख जताते हुए एक्स पर लिखा, मनमोहन सिंह जी ने असीम बुद्धिमत्ता और निष्ठा के साथ भारत का नेतृत्व किया. उनकी विनम्रता और अर्थशास्त्र की गहरी समझ ने देश को प्रेरित किया. श्रीमती कौर और परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना. मैंने एक गुरु और मार्गदर्शक खो दिया है. हममें से लाखों लोग जो उनके प्रशंसक थे, उन्हें अत्यंत गर्व के साथ याद करेंगे.

मनमोहन सिंह की जिंदगी में 26 का अजब संयोग, जन्‍म से मृत्‍यु तक नहीं छूटा साथ, जानिए उनके गांव की कहानी

भारतीय ‘अर्थव्‍यवस्‍था के भीष्‍म पितामह’ माने जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जिंदगी कई ऐसे किस्‍सों से भरी हुई है, ज‍िस पर यकीन करना मुश्क‍िल होता है. लेकिन उनकी जिंदगी में एक अजब संयोग रहा, जो जन्‍म से लेकर मृत्‍यु तक उनके साथ रहा. यह संयोग था 26 का अंक. मनमोहन सिंह का जन्‍म भी 26 को ही हुआ था और उनका निधन भी इसी तारीख को हुआ.

मनमोहन सिंह का जन्‍म 26 सितंबर 1932 को अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत के गाह गांव में हुआ था. यह हिस्सा अब पाकिस्तान में है. देश का बंटवारा हुआ तो मनमोहन सिंह का पर‍िवार अमृतसर आकर बस गया. यहीं से उनका असली कर‍ियर शुरू हुआ. मनमोहन सिंह पाक‍िस्‍तान के ज‍िस गाह में जन्‍मे, वहां उनके नाम पर एक स्‍कूल भी है. इसे ‘मनमोहन सिंह गवर्नमेंट बॉयज स्कूल’ के नाम से जाना जाता है. इसी स्‍कूल में डॉ. मनमोहन सिंह ने अपनी शुरुआती पढ़ाई की थी. कभी अंधेरे में जीने वाला यह गांव आज आदर्श गांव बन चुका है. यहां के लोग मनमोहन सिंह को धन्‍यवाद देते नहीं थकते.

पैसों की तंगी से जूझना पड़ा

गाह गांव से अमृतसर पहुंचे मनमोहन सिंह की असली कहानी यहां से शुरू हुई. पंजाब यूनविर्सिटी से पढ़ाई करने के बाद वे कैंब्रिज गए. दुन‍िया की सबसे मशहूर यूनविर्सिटी ऑक्‍सफोड से डीफ‍िल क‍िया. मनमोहन सिंह की बेटी दमन सिंह ने अपनी क‍िताब में तब की हालत के बारे में लिखा है. बताया है क‍ि उन्‍हें क‍िस तरह पैसों की कमी से जूझना पड़ा. फ‍िर भी उन्‍होंने ईमानदारी का दामन नहीं छोड़ा. शायद यही उनके काम आया क‍ि वे भारत के गर्वनर, वित्‍तमंत्री और फ‍िर प्रधानमंत्री के रूप में देश की इकोनॉमी को नई दिशा दे पाए.

पहले भारतीय जो दूसरी बार पीएम बने

मनमोहन सिंह के नाम अनेक उपलब्‍ध‍िया हैं. वे गर्वनर बने, वित्‍तमंत्री बने और प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंचे. इनता ही नहीं, जवाहरलाल नेहरू के बाद वे पहले भारतीय थे, जो लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री बने. अपने फैसलों को लेकर वे काफी अड‍िग रहे. अमेर‍िका से न्‍यूक्‍ल‍ियर डील को उन्‍होंने देश के लिए जरूरी समझा तो अपनी सरकार दांव पर लगा दी. वे आम सहमत‍ि के पक्षधर थे. लेकिन उनकी सबसे खास बात उनकी सादगी में थी. अब 26 दिसंबर 2024 को यह नेता सदा के लिए सो गया.

फेसबुक पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

महासमुंद शराबी लेक्चचर सस्पेंड, दो माह बाद कार्रवाई!  

0
लेक्चचर

महासमुंद। बसना ब्लॉक के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्वालय भंवरपुर के आत्मानंद स्कूल के लेक्चचर शौकत अली शराब के नशे में स्कूल पहुंच गया था। इसके कारण यहां शिक्षकों और छात्रों में खलबली मच गया था। 22-23 नवबंर 2024 की ये घटना है। हालाकिं, देर आए दुरस्त अब लोक शिक्षण संचालनालय ने सस्पेंड कर दिया है।

होशो-हवाश खो दिया था लेक्च्चर

बता दें, उक्त लेक्चचर यहां के कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज देने के साथ ही शराब इतना पिया हुआ था कि वह चल नहीं पा रहा था, उकत शिक्षक के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराई गई थी, जहां पर डाक्टरी मुलायजा भी कराई गई थी। जहां पर मदिरापान करने की पुष्टि हुई थी। उक्त लेक्चचर शौकत अली का कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण अंतर्गत पाए जाने पर उन्हें तत्तकाल निलबिंत किया गया है।

फेसबुक पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

Today’s horoscope: 27 दिसबंर 2024। 12 राशियों का पढ़ें दैनिक राशिफल

0
Today’s horoscope
आज का राशिफल

Today’s horoscope: 27 दिसबंर 2024। आज शुक्रवार शुक्र देव का वार है। ग्रह-नक्षत्र के साथ पंचांग की गणना के आधार पर राशिफल प्रस्तुत की जा रही है। आइए जानते हैं (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक राशिफल..

मेष राशिफल (Today’s horoscope)

आज शुक्रवार का दिन आपके लिए नौकरी के मामले में बढ़िया रहने वाला है, लेकिन यदि आपने कामों में अपनी चलायी, तो आपकी समस्याएं बढ़ेगी। किसी नए काम में आप सोच समझकर हाथ बढ़ाएं। आपके व्यवसाय में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से खुशी होगी। रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है। आपका कोई काम बिगड़ने से थोड़ी समस्याएं आ सकती है।

वृष राशिफल (Today’s horoscope)

शुक्रवार आज का दिन आपके लिए सेहत पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र के कामों में कुछ व्यवधान महसूस करेंगे, जिसके लिए आप अपने बॉस से बातचीत कर सकते हैं। राजनीति में आपको थोड़ा सोच समझकर कदम बढ़ाना होगा। किसी नए काम की शुरुआत आप सोच समझकर करें, तो बेहतर रहेगा। किसी दूसरे के मामले में आप बेवजह ना बोले। विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ किसी कोर्स तैयारी भी कर सकते हैं।

मिथुन राशिफल (Today’s horoscope)

आज शुक्रवार का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बढ़िया रहने वाला है। आपको अपने कामों में यदि अपने सहयोगियों से कोई मदद की आवश्यकता होगी, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से कोई सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है, जिसमें सभी लोग व्यस्त नजर आएंगे। आपको लोगों की भावनाओं का सम्मान करना होगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा।

कर्क राशिफल (Today’s horoscope)

शुक्रवार आज का दिन आपके लिए अपने आने वाले भविष्य को लेकर कोई बड़ा येाजना करने के लिए रहेगा। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी। जीवनसाथी को लेकर आप किसी डेट पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपने यदि जीवनसाथी से कोई बात छुपाकर रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। आपको अपने सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा। किसी नए काम में आप सोच समझकर हाथ बढाएं, क्योंकि उसमें कुछ समस्याएं आ सकती हैं।

सिंह राशिफल (Today’s horoscope)

शुक्रवार आज का दिन आपके लिए शानदार होने वाला है। आपकी कुछ खास व्यक्तियों से मुलाकात होगी। आपकी सोचसमझ से काम पूरे होंगे। दीर्घाकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आपके सरकारी नौकरी के प्रयास भी बेहतर रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ समय पारिवारिक समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे, जिससे सदस्यों में मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न भी हो सकती है। आपको जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा।

कन्या राशिफल (Today’s horoscope)

आज शुक्रवार का दिन आपके लिए कुछ अड़चनों से भरा रहने वाला है। प्रॉपर्टी को लेकर आपकी कुछ समस्याएं बढ़ेंगी। आपको कानूनी मामलों में पड़ने से बचना होगा। अपने कर्जो को भी उतारने की पूरी कोशिश करेंगे। संतान के स्वास्थ्य को लेकर आपको कोई टेंशन बनी रहेगी, जिसके लिए आप कुछ टेस्ट भी करवा सकते हैं। आपको अपने बिजनेस में कुछ योजनाओं के पूरा करने में भी समस्या आएगी। आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम बनाए रखना होगा।

तुला राशिफल (Today’s horoscope)

आज शुक्रवार का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे। आपको अपने माता-पिता की सेहत पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में कुछ उतार-चढ़ाव अवश्य आएगा, लेकिन फिर भी आपके काम आसानी से पूरे होंगे। आप अपनी आवश्यकताओं की खरीदारी आसानी से कर पाएंगे। आप यदि किसी से कोई मदद लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा।

वृश्चिक राशिफल (Today’s horoscope)

शुक्रवार आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधान रहना होगा। आपका मन इधर-उधर के कामों में ज्यादा लगेगा, जिससे आप अपने कामों को समय से पूरा करने की कोशिश तो करेंगे, लेकिन उनमें समस्याएं आएंगी। आपका आलस्य आपको समस्या देगा। संतान की पढ़ाई-लिखाई से ध्यान हटने से उन्हें निराशा हाथ लग सकती है। आपकी तरक्की के मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होगी।

धनु राशिफल (Today’s horoscope)

शुक्रवार आज का दिन आपके लिए अन्य दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी, जिसे आप अपने बिजनेस को भी आगे तक ले जाने की पूरी कोशिश करेंगे। आपके पिताजी आपको कोई नया काम करने की सलाह दे सकते हैं। नौकरी में आपको यदि कोई समस्या चल रही थी, तो आप बदलाव के बारे में सोच सकते हैं, जो लोग विदेश जाने की योजना बना रहे हैं, उन्हें किसी सहयोगी के साथ जाने का मौका मिलेगा।

मकर  राशिफल (Today’s horoscope)

शुक्रवार आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा। यदि आप किसी शारीरिक कष्ट को लेकर परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह अड़चन भी दूर होगी। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आपको बिजनेस में आपका डूबा हुआ धन मिल सकता है। भाई-बहनों से यदि प्रॉपर्टी को लेकर कोई लड़ाई-झगड़े की स्थिति बन सकती है,  तो उसमें आप अपने बड़े सदस्यों से सलाह अवश्य करें। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे आपको घबराना नहीं है।

कुंभ राशिफल  (Today’s horoscope)

आज शुक्रवार का दिन आपके लिए पारिवारिक अड़चनों को लेकर आने वाला है। आपको अपने किसी बिजनेस पार्टनर से कोई वाद-विवाद होने की संभावना है। आपको किसी कानूनी मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा, नहीं तो इससे आपको निराश हो सकती है। किसी प्रॉपर्टी में आप बहुत ही सोच समझकर इन्वेस्टमेंट करें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। कोई नया काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा।

मीन राशिफल (Today’s horoscope)

शुक्रवार आज का दिन बिजनेस कर रहे जातकों के लिए बेहतर रहेगा, क्योंकि उन्हें कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपने किसी काम को पूरा होने में यदि समस्या आ रही थी, तो वह भी पूरा होता दिख रहा है। आपके घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। राजनीति में कदम बढ़ाना आपके लिए कुछ नई समस्याएं खड़ी कर सकता है, इसलिए आप किसी के कहने ने में आकर कोई कदम ना उठाएं।

फेसबुक पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

Ank Jyotish 27 December: जानें आज का शुभ रंग और अंक

0
webmorcha.com
Ank Jyotish Numerology

ज्योतिष डेस्क, वेबमोर्चा डॉट कॉम: Ank Jyotish शुक्रवार 27 दिसबंर: अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अर्थात 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। मिलेगी मदद! जानें आज अपना भविष्यफल…

Aaj Ka Ank Jyotish आज अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish अंक शास्त्र

अंक 1 Ank Jyotish

शुक्रवार आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। आपकी मेहनत को एक नई पहचान मिल सकती हैं। सफलता में आ रही बाधाएं भी दूर होंगी। आपकी कोई लंबे समय से अटकी हुई योजना पूरी होगी। आगे जाने अपना पर्सनालिटी

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- नारंगी

अंक 2 Ank Jyotish

आज शुक्रवार कारोबार की दृष्टि से समय बेहद शानदार है। आपको समय का सही उपयोग करते हुए करियर को लेकर निर्णय लेना होगा। आपके मन में किसी बात को लेकर शंका भी बनी रहेगी। आपको अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आगे जाने अपना पर्सनालिटी

शुभ अंक- 52

शुभ रंग- सिल्वर

अंक 3 Ank Jyotish

आज शुक्रवार का दिन आपके लिए बेहद सामान्य रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ किसी यात्रा पर जाएंगे। दोस्तों के साथ घूमने जाना कुछ समय के लिए स्थगित कर दें। आगे जाने अपना पर्सनालिटी

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- वायलेट

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr
Ank Jyotish आज

अंक 4 Ank Jyotish

शुक्रवार आज किसी भी वाद-विवाद में न पड़े। व्यापार में आपको अभी और धैर्य से पेश आना होगा। आज किसी के कहने में आकर निवेश न करें नहीं तो समस्या हो सकती है। आपके व्यवहार से आपसी रिश्ते खराब हो सकते हैं। किसी बात को लेकर टेंशन रहेगी। आगे जाने अपना पर्सनालिटी

शुभ अंक- 10

शुभ रंग-ग्रे

अंक 5 Ank Jyotish

आज शुक्रवार जीवनसाथी के साथ किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। माता-पिता और प्रियजनों के साथ समय बिताएंगे। अपने आप को आत्मनिरीक्षण और आध्यात्मिक विचारों के लिए समय दें। करियर को लेकर किसी अनुभवी से बात कर सकते हैं। आगे जाने अपना पर्सनालिटी

शुभ अंक- 18

शुभ रंग- सुनहरा

अंक 6 Ank Jyotish

शुक्रवार आज आप नए वित्तीय निवेशों को लेकर प्लानिंग कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का साथ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं धीरे-धीरे समाप्त होंगी। आपकी सफलता का राज आपके माता-पिता है, उन्हें सम्मानित अवश्य करें। आगे जाने अपना पर्सनालिटी

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- क्रीम

अंक 7 Ank Jyotish

आज शुक्रवार आपकी कोई भी एक मन की इच्छा पूरी हो सकती हैं। यदि आपके जीवन में कोई घटना हुई है तो बदलाव को स्वीकार करें। नौकरी की तालाश कर रहे लोगों को नए अवसरों की प्राप्ति होगी। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे मतलब समझ सकते हैं। आगे जाने अपना पर्सनालिटी

शुभ अंक – 3

शुभ रंग – नीला

अंक 8 Ank Jyotish

शुक्रवार आज अपनी क्षमताओं का मूल्यांकन करना होगा। आप धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को मन मुताबिक काम न मिलने से थोड़ी टेंशन बनी रहेगी। परिवार में किसी नई वस्तु का आगमन होगा। आगे जाने अपना पर्सनालिटी

शुभ अंक- 31

शुभ रंग-केसरिया

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr आज
अंक शास्त्र

अंक 9 Ank Jyotish

आज शुक्रवार किसी भी जोखिम भरे काम को न करें। व्यवसाय और परिवार के मामलों में अपना व्यवहार मधुर रखें। आपके निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। संतान को किसी पुरस्कार की प्राप्ति हो सकती हैं। आगे जाने अपना पर्सनालिटी

शुभ अंक- 63

शुभ रंग- ग्रीन

Constellations: 27 नक्षत्रों का भाव, जन्म से मृत्यू तक होता है इसका प्रभाव

हमसे संपर्क करें

Moolank: जानें अपने मूंलाक के अनुसार नेचर और पर्सनालिटी

0
Ank Jyotish
Ank Jyotish

मूलांक, या वो नंबर है जो सिर्फ आपकी जन्मतिथि से निकाला जाता है। मूलांक कैलकुलेटर (moolank) के रूप में समझे कैसे निकला जाता है मूलांक। (Moolank) मान लो, आपकी बर्थ डेट 23 तारीख है, तो 2+3=5 होगा। इसका मतलब, आपका मूलांक 5 है। यह नंबर आपकी बेसिक पर्सनालिटी के बारे में बताता है। आप कैसे सोचते हैं, कैसे एक्ट करते हैं, ये सब मूलांक से पता चल सकता है।

मूलांक 1 (Moolank 1)

अगर आपका मूलांक 1 है, तो आप एक लीडर वाली खासियत रखते हैं। (Moolank) आपकी लीडरशिप स्किल्स शानदार हैं, और आप हमेशा नई चीजों को अपनाने के लिए तैयार रहते हो। आपकी सोच बहुत बड़ी होती है, और आप किसी भी स्थिति में खुद को साबित करने का हौसला रखते हो। (Moolank) हालांकि, कभी-कभी आप थोड़ा स्टबर्न यानी जिद्दी भी हो सकते हो, जिससे आपके साथ काम करने में समस्याएं आ सकती हैं। अगर आप अपने सख्त रवैये को थोड़ा नरम करें और दूसरों की राय को भी ध्यान में रखें, तो आपको आपके गोल्स जल्दी हासिल हो सकते हैं। आपकी ये लीडरशिप क्वालिटी आपको जीवन के हर क्षेत्र में सफलता दिला सकती है। बस आपको थोड़ा संतुलन बनाए रखना चाहिए।

मूलांक 2 (Moolank 2)

अगर आपका मूलांक 2 है, तो आप बहुत सेंसिटिव और कोऑपरेटिव हो सकते हैं। आपको पार्टनरशिप में काम करना पसंद है और आप लोगों के साथ आसानी से एडजस्ट कर सकते हो। आपकी यह सेंसिटिविटी आपको दूसरों की भावनाओं को समझने में मदद करती है, लेकिन कभी-कभी यह आपको डबल-माइंडेड यानी कन्फ्यूज भी कर सकती है। (Moolank) अगर आप अपने आत्म-विश्वास को बढ़ाएं और खुद पर विश्वास करें, तो आप अपने करियर और पर्सनल जीवन में बहुत आगे बढ़ सकते हैं। आपका कोऑपरेटिव नेचर आपके रिश्तों को मजबूत बना सकता है और टीमवर्क में आपकी सफलता की संभावना को बढ़ा सकता है।

Weekly अंक ज्योतिष
अंक ज्योतिष Ank Jyotish

मूलांक 3 (Mulank 3)

आप मूलांक 3 वाले लोग बहुत क्रिएटिव और सोशल होते हैं। आप हर जगह अपनी एनर्जी और जॉली नेचर के साथ सबका ध्यान खींच लेते हैं। आपकी क्रिएटिविटी आपको आर्ट और क्रिएटिव फील्ड्स में शानदार सफलता दिला सकती है। (Moolank) हालांकि, आपकी बहुत सारी एनर्जी कभी-कभी आपको फोकस करने में मुश्किल कर सकती है। अगर आप थोड़ी डिसिप्लिन वाली आदतें अपनाएं और अपनी क्रिएटिव एनर्जी को सही दिशा में लगाएं, तो आप बड़ी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आपकी सामाजिकता और क्रिएटिव थिंकिंग आपको जीवन में बहुत कुछ हासिल करने की क्षमता दे सकती है।

मूलांक 4 (Mulank 4)

अगर आपका मूलांक 4 है, तो आप बहुत प्रैक्टिकल और हार्डवर्किंग होते हैं। आप चीजों को अच्छे से ऑर्गनाइज करने में विश्वास रखते हो और हर काम को डिटेल से कर सकते हो। आपकी डिसिप्लिन और डिटेल-ओरिएंटेड एप्रोच आपको सफल बनाने में मदद कर सकती है।(Moolank) लेकिन कभी-कभी आप बहुत ज्यादा रूल्स फॉलो करने लगते हो, जिससे आपमें फ्लेक्सिबिलिटी कम हो जाती है। अगर आप थोड़े ओपन-माइंडेड हो जाओ और नए आइडियाज को अपनाने के लिए तैयार हो जाओ, तो आपके लिए नए अपॉर्च्यूनिटीज का दरवाजा खुल सकता है। आपकी मेहनत और ऑर्गनाइजेशनल स्किल्स आपको जीवन में सफलता दिला सकती है।

मूलांक 5 (Moolank 5)

मूलांक 5 वाले लोग बहुत एडवेंचरस और वर्सेटाइल होते हैं। आपको बदलाव पसंद होता है और आप हमेशा नई-नई चीजें ट्राई करना चाहते हैं। आपकी क्विक थिंकिंग और प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल्स आपको मुश्किल परिस्थितियों में भी सफल बनाती हैं। (Moolank) हालांकि, आपका फ्रीडम लविंग नेचर कभी-कभी आपको इनकंसिस्टेंट बना सकता है। अगर आप अपनी सोच और कामों में थोड़ा फोकस करें, तो आपकी लाइफ बहुत ही एक्साइटिंग और स्टेबल हो सकती है। आपकी एडवेंचरस स्पिरिट और वर्सेटाइल नेचर आपको कई नए अनुभव दिला सकता है, जो आपके जीवन को रंगीन बना सकते हैं।

मूलांक 6 (Moolank 6)

अगर आपका मूलांक 6 है, तो आप बहुत केयरिंग और रेस्पॉन्सिबल होते हो। आपको अपने परिवार और दोस्तों का ख्याल रखना पसंद है और आप हमेशा अपने जीवन में बैलेंस रखना पसंद करते हैं। आपकी यह जिम्मेदारी की भावना आपकी लाइफ को संतुलित और शांतिपूर्ण बना सकती है। (Moolank) लेकिन कभी-कभी आप अपनी जिम्मेदारियों के चलते खुद को नेग्लेक्ट कर देते हैं। अगर आप थोड़ा सेल्फ-केयर पर ध्यान दें और अपने लिए भी समय निकालें, तो आपकी लाइफ बहुत ही पीसफुल और फुलफिलिंग हो सकती है। आपके द्वारा दिए गए प्यार और सपोर्ट से आपके रिश्ते और भी मजबूत बन सकते हैं।

मूलांक 7 (Mulank 7)

मूलांक 7 वाले लोग बहुत इंट्रोस्पेक्टिव और स्पिरिचुअल होते हैं। आपको नॉलेज और विजडम की हमेशा तलाश रहती है और आप एनालिटिकल सोच के साथ रिसर्च और फिलॉसफी में इंटरेस्ट रखते हो। आपकी यह खोजी प्रवृत्ति आपको गहरे ज्ञान की ओर ले जाती है। (Moolank) लेकिन कभी-कभी आप बहुत ज्यादा सोचने के कारण सोशली डिस्टेंट हो सकते हैं। अगर आप अपनी थॉट्स और फीलिंग्स को दूसरों से शेयर करें, तो आपकी लाइफ में नए कनेक्शंस और समझदारी आ सकती है। आपकी स्पिरिचुअल और इंट्रोस्पेक्टिव नेचर आपको एक खास दृष्टिकोण देती है।

मूलांक 8 (Moolank 8)

अगर आपका मूलांक 8 है, तो आप बहुत ही एम्बिशियस और इफिशियंट हो। आपको सक्सेस चाहिए और आप इसके लिए पूरी मेहनत करते हो। (Moolank) आपकी स्ट्रैटेजिक थिंकिंग और लीडरशिप क्वालिटी आपको बड़े लक्ष्यों को हासिल करने में मदद करती है। लेकिन कभी-कभी आपकी सक्सेस की चाहत आपको पर्सनल रिलेशनशिप्स से दूर कर सकती है। अगर आप अपने वर्क और पर्सनल लाइफ को बैलेंस करें, तो आपकी लाइफ बहुत ही फ्रूटफुल हो सकती है। आपकी मेहनत और डेडिकेशन आपको जीवन में बहुत बड़ी उपलब्धियां दिला सकती है, बस थोड़ा बैलेंस बनाए रखें।

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr आज
अंक शास्त्र

मूलांक 9 (Moolank 9)

मूलांक 9 वाले लोग बहुत ही कम्पैशनेट और ह्यूमैनिटेरियन होते हैं। आपको दूसरों की मदद करना और दुनिया को बेहतर बनाना पसंद है। आपकी यह आइडियालिज्म कभी-कभी आपको यथार्थ से दूर कर सकती है, लेकिन यह आपकी गहरी संवेदनशीलता को भी दिखाती है। (Moolank) अगर आप अपने ड्रीम्स को प्रैक्टिकल एक्शन्स में बदल दें और अपनी आइडियालिज्म को यथार्थ से जोड़ें, तो आपकी लाइफ बहुत ही इंस्पायरिंग और सार्थक हो सकती है। आपकी मानवता और समर्पण आपको समाज में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की क्षमता देते हैं।

हमसे संपर्क करें