Home Blog Page 620

चुनाव की तैयारी बनी सरकारी दफ्तरों का आल टाइम फेवरेट बहाना

0
डॉ. नीरज गजेंद्र, वरिष्ठ पत्रकार
Dr. Neeraj Gajendra, senior journalist

दफ्तरनामा। डॉ. नीरज गजेंद्र, वरिष्ठ पत्रकार

छत्तीसगढ़ के दफ्तरों में इन दिनों चुनावी माहौल बना हुआ है। गांव-शहर में सरकारों के गठन की प्रक्रिया शुरू हुई है। प्रक्रिया शुरू होने से उम्मीद थी कि चुनाव से पहले दफ्तर में फाइलों से धूल हट जाएगी। अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। नगर और ग्राम की सरकारें बदलेंगी। दफ्तरों को चुनाव के लिहाज से साफ सुथरा कर दिया जाएगा। काम और तेजी से होंगे। लेकिन, हुआ इसके उलट। छत्तीसगढ़ के दफ्तरों में इन दिनों चुनावी व्यस्तता का ऐसा माहौल है, मानो हर कर्मचारी लोकतंत्र की धुरी हो। जनता का हर बुनियादी काम चुनावी प्रक्रिया के नाम पर ठप पड़ा है।

पालिका दफ्तर के बाहर खड़े एक मित्र ने बताया कि वह राशन कार्ड में अपने बच्चे का नाम जुड़वाने गया। बाबू ने बड़ी गंभीरता से कहा अभी चुनाव प्राथम्य है। अब चुनाव के बाद आना। मित्र ने पूछा भला चुनाव का राशन कार्ड से क्या लेना-देना। बाबू ने कहा आप समझोगे। सरकारी दफ्तरों में फाइलें जमा हो रही हैं। पेंडिंग फाइलों का ढेर ऐसा लगता है, मानो कबाड़ बाजार लगने वाला हो। हर डेस्क पर चुनावी व्यस्तता है। हालांकि, जब कोई पूछता है कि क्या काम हो रहा है। तो जवाब होता है अभी आदेश का इंतजार है। नगर और ग्राम सरकारों के आरक्षण की प्रक्रिया ने लोगों को और उलझा दिया। पंचायत दफ्तरों में जिज्ञासुओं की भीड़ लग रही है, लेकिन कर्मचारी कहते हैं, साहब फाइल लेकर मीटिंग में गए हैं।

शहरों में जहां वार्ड आरक्षण तय हो गया। वहां भी चुनावी अफसरों की व्यस्तता ने आम जनता को थका दिया। जनहित के कार्यों में रुकावट डालने का यह सिलसिला नया नहीं है। सरकारी दफ्तरों में चुनाव का काम ऑल टाइम फेवरेट बहाना बन चुका है। चाहे मतदाता सूची का काम हो या ईवीएम की चर्चा। हर बहाने के पीछे एक ही तर्क है चुनाव महत्वपूर्ण है। पिछले दिनों एक अखबार में छपी खबर ने इस समस्या को उजागर किया। एक महिला, जो विधवा पेंशन के लिए आवेदन करने आई थी। उसे पंचायत दफ्तर के चक्कर काटने पड़े। पंचायत सचिव ने चुनावी व्यस्तता का हवाला देकर उसे अगले महीने आने को कहा।

16 दिसंबर को ग्राम पंचायतों के आरक्षण का काम रोक दिया गया। इसके पीछे प्रशासनिक आदेश थे। पर जनता के लिए यह आदेश अनादेश बन गया। लोग, जो आरक्षण की प्रक्रिया के बाद अपने काम करवाने आए थे, उन्हें अगले आदेश का इंतजार करने को कह दिया गया। सरकार ने केंद्र का अनुसरण करते हुए ग्राम और नगर सरकारों के चुनाव एक साथ कराने का ऐलान किया था। लेकिन यह ऐलान भी चुनावी घोषणाओं जैसा अधूरा निकला। अब चुनाव में गैप होने की संभावना है, और यह गैप जनता के कामों में और बाधा डाल रहा है।

यह बात अब आम हो चुकी है कि सरकारी दफ्तरों में जनता की समस्याओं का हल ढूंढने के बजाय उन्हें टालने के तरीके ढूंढे जाते हैं। चुनावी व्यस्तता इस टालमटोल का सुनहरा मौका है। एक आम धारणा बन चुकी है कि लोकतंत्र जनता के लिए है, लेकिन जनता से दूर है। जनता का कहना है कि चुनाव के नाम पर उनके बुनियादी काम रोके जा रहे हैं। राशन कार्ड, पेंशन, बिजली कनेक्शन, जन्म प्रमाण पत्र  हर काम चुनाव के नाम पर अटका है। लोगों को बार-बार दफ्तर के चक्कर काटने पड़ते हैं, और हर बार एक नया बहाना मिलता है।

समस्या का समाधान आसान नहीं है। जब तक सरकारी तंत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही तय नहीं होगी, तब तक चुनावी व्यस्तता जैसे बहाने चलते रहेंगे। लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी है कि जनता के काम को प्राथमिकता दी जाए। जनता उम्मीद करती है कि दफ्तरों में चुनावी व्यस्तता का बहाना खत्म होगा। चुनाव लोकतंत्र का उत्सव है, लेकिन यह जनता की समस्याओं का बहाना नहीं बन सकता। छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में जहां विकास की संभावनाएं हैं, वहां चुनावी प्रक्रिया को व्यवस्थित करना और जनहित कार्यों को सुनिश्चित करना समय की मांग है।

फेसबुक पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

महासमुंद, यहां पहुंचा दतैल हाथी 10 गांवों में अलर्ट

0
webmorcha.com
हाथी

महासमुंद। जिले में हाथी की आमद ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। अभी हाल ही में बागबाहरा और पिथौरा के गांवों में हाथी की दस्तक ने ग्रामीणों को दहशत में डाल दिया था। अब एक सिंगल दतैल हाथी सिरपुर जंगल में पहुंच चुका है। वन विभाग ने 10 गांवों के लोगों का हाथी से अलर्ट रहने को कहा है।

महासमुंद वन विभाग के अनुसार, आज बुधवार को एक हाथी दतैल जो इस क्षेत्र में लगे फसल को नुकसान पहुंचाते हुए आगे बढ़ रहा है। निगम के कक्ष क्रमांक 442, 443, 173, 175, 176 के आस पास के जंगल में विचरण कर रहा है।

इन गांवों को किया गया अलर्ट

हाई अलर्ट महासमुंद ग्राम बोरिद, पसिद, चुहरी, अमलोर, मरौद, रायकेरा, सुकुलबाय, नांदबारुद, केशलडीह, तथा खिरशाली के आस पास के ग्रामीण सतर्क रहने को कहा है।

महासमुंद फारेस्ट विभाग ने बताया की हाथी जाने की संभावना महासमुंद और बलौदा बाजार के सीमा में विचरण कर रहा है। विभाग ने बताया कि आसपास के ग्रामों में कोटवार द्वारा मुनादी करवा दी गई है। कोई भी जंगल न जावे, सतर्क रहे, हाथी दिखने पर नजदीकी वन कर्मचारी को सूचना देने का अगाह किया है।

फेसबुक पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

Season: छत्तीसगढ़ आज बारिश के आसार, जानें देशभर का मौसम प्रणाली

0
webmorcha.com
Alert

Season: दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर दक्षिण आंध्र प्रदेश और उत्तर तमिलनाडु तट के पास एक गहरा दबाव क्षेत्र स्थित है। इसके साथ चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 3.1 किमी की ऊंचाई तक फैला हुआ है। यह पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए अगले 24 घंटों में कमजोर होकर एक निम्न दबाव क्षेत्र में बदल सकता है।

skymetweather.com  के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर और आसपास के हिमाचल प्रदेश के क्षेत्रों में समुद्र तल से 3.1 से 5.8 किमी की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जा रहा है। दक्षिण पंजाब और आसपास के क्षेत्रों में एक प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। 27 दिसंबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना है।

यहां होगी बारिश

Season: अगले 24 घंटों के दौरान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जबकि जम्मू-कश्मीर में कुछ स्थानों पर ऐसा हो सकता है। उत्तर प्रदेश, उत्तर मध्य प्रदेश, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय तमिलनाडु, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, दक्षिण छत्तीसगढ़ और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। केरल और तटीय कर्नाटक में हल्की बारिश की संभावना है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

Season: पिछले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के दक्षिणी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गई। हरियाणा और तटीय आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, और जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश और बर्फबारी हुई। पंजाब, दिल्ली, उत्तर राजस्थान, पश्चिम और मध्य उत्तर प्रदेश में हल्की बिखरी हुई बारिश हुई। मध्य प्रदेश, ओडिशा और विदर्भ में भी एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई।

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के कुछ हिस्सों में ठंडा दिन दर्ज किया गया। दिल्ली के कुछ हिस्सों में घना कोहरा देखा गया।

फेसबुक पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

Pakistan’s Air strike on Afghanistan: एयर स्ट्राइक से 25-30 लोगों की मौत की खबर

0
Pakistan's Air strike on Afghanistan: एयर स्ट्राइक
Pakistan's Air strike on Afghanistan: एयर स्ट्राइक

Pakistan’s Air strike on Afghanistan: पाकिस्तान ने मंगलवार की रात पड़ोसी देश अफगानिस्तान में तालिबान के कई ठिकानों को निशाना बनाकर हवाई हमला किया है। बताया जा रहा है कि इस हमले में करीब 25-30 लोगों की मौत होने की खबर है। साथ ही तालिबान के कई ट्रेनिंग सेंटर्स पर भी तबाह कर दिए हैं. अधिकारियों ने बताया कि हमले पाकिस्तान की सीमा से लगे पक्तिका राज्य के एक पहाड़ी इलाके में किए गए. खामा प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, 24 दिसंबर की रात को हुए हमलों में लमान सहित सात गांवों को निशाना बनाया गया, जहां एक ही परिवार के पांच सदस्यों के भी मारे जाने की खबर है.

अफगानिस्तान ने खाई कमस

स्थानीय सूत्रों का दावा है कि बमबारी के लिए पाकिस्तानी जेट जिम्मेदार थे. रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि बरमाल में मुर्ग बाज़ार गांव नष्ट हो गया, जिससे मौजूदा मानवीय संकट और बढ़ गया. हवाई हमलों में बड़ी तादाद में नागरिक हताहत हुए और बड़ी तबाही भी देखने को मिली है. जिससे इलाके में तनाव और बढ़ गया. तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने बरमाल, पक्तिका पर हवाई हमले के बाद जवाबी कार्रवाई करने की कसम खाई है. मंत्रालय ने कहा कि अपनी जमीन और संप्रभुता की रक्षा करना उनका हक है और हमले की निंदा करते हुए दावा किया कि टार्गेट किए गए लोगों में ‘वज़ीरिस्तानी शरणार्थी’ भी शामिल थे.

कहां पर किया पाकिस्तान ने हमला

हालांकि पाकिस्तानी अफसरों ने आधिकारिक तौर पर हवाई हमले की पुष्टि नहीं की है लेकिन सेना के करीबी सुरक्षा सूत्रों ने सुझाव दिया कि हमला सीमा के पास तालिबान के ठिकानों को निशाना बनाकर किया गया था. यह पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच आया है, खासकर अफगानिस्तान में पाकिस्तानी आतंकवादियों की मौजूदगी के मद्देनजर यह हमला किया गया है. रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तानी तालिबान या तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने हाल के महीनों में पाकिस्तानी फोर्सेज़ पर अपने हमले बढ़ा दिए हैं, पाकिस्तान ने अफगान तालिबान पर इन आतंकवादियों को पनाह देने का आरोप लगाया है.

25-30 लोगों की मौत

तालिबान रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इनायतुल्ला ख्वारज़मी ने पाकिस्तानी दावों का खंडन किया और एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया कि हवाई हमले में ‘नागरिक लोग, ज्यादातर वज़ीरिस्तानी शरणार्थी’ मारे गए थे. ख्वारज़मी ने कहा कि हमले में ‘कई बच्चे और अन्य नागरिक शहीद और घायल हुए’, हालांकि हताहतों की कोई आधिकारिक संख्या मौजूद नहीं कराई गई. सूत्रों ने बताया कि महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 25-30 लाशें बरामद की गई हैं. इसके अलावा भी लोगों की तलाश जारी है.

जिनपर हमला वो कौन हैं?

वज़ीरिस्तानी शरणार्थी वे नागरिक हैं जो पाकिस्तान के कबायली इलाकों में सैन्य अभियानों के कारण विस्थापित हुए थे. हालांकि पाकिस्तान का कहना है कि कई टीटीपी कमांडर और लड़ाके अफगानिस्तान भाग गए हैं, जहां उन्हें कथित तौर पर सरहदी राज्यों में अफगान तालिबान के ज़रिए संरक्षित किया जा रहा है. अफगानिस्तान में TTP आतंकवादियों की वर्तमान मौजूदगी की वजह से पिछले कुछ समय से पाकिस्तान और अफगान तालिबान के बीच तनाव बना हुआ है. जहां पाकिस्तान अफगान तालिबान पर इन आतंकवादियों को पनाह देने का आरोप लगाता है, वहीं तालिबान का कहना है कि वह समूह के साथ सहयोग नहीं कर रहा है.

फेसबुक पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

 

today’s horoscope: मिथुन, वृषभ, और धनु के लिए कटेगा शानदार दिन

0
Horoscope
Aaj Ka Rashifal today's horoscope

today’s horoscope: 25 दिसबंर 2024। आज बुधवार गणेश जी का वार है। ग्रह-नक्षत्र के साथ पंचांग की गणना के आधार पर राशिफल प्रस्तुत की जा रही है। आइए जानते हैं (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक राशिफल..

webmorcha.com: मेष राशि
मेष राशि (Aries)

मेष राशिफल (today’s horoscope)

आज बुधवार का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपको कोई शारीरिक समस्या होने की संभावना है। आप अपने व्यवसाय के किसी नुकसान को लेकर परेशान रहेंगे, जिसके लिए आप कोई लोन आदि भी ले सकते हैं। आपको जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा, नहीं तो आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। संतान आपके भविष्य को लेकर कोई अच्छा प्लान ले सकते हैं। आपको अपने कामों को किसी दूसरे पर टालने से बचना होगा।

वृषभ राशिफल (today’s horoscope)

आज बुधवार का दिन आपके लिए मंगलमय रहने वाला है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, क्योंकि किसी सदस्य के रिटायरमेंट जैसी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपने भाइयों से प्रॉपर्टी को लेकर कुछ अनबन होने की संभावना है। आपको बड़े सदस्यों की बातों को मानना बेहतर रहेगा। किसी काम में यदि आपने जल्दबाजी दिखाई, तो उसमें आपको नुकसान अवश्य होगा। कोई लेनदेन से संबंधित मामला आपको परेशान करेगा।

मिथुन राशिफल (today’s horoscope)

आज बुधवार का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपका बिजनेस में आप कुछ नई योजनाओं को भी शामिल कर सकते हैं। मित्रों के साथ आप कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग करेंगे। माताजी आपको कोई जिम्मेदारी दे सकती हैं, लेकिन आपको उससे पीछे नहीं हटाना है। आपके परिवार में किसी सदस्य के मनमाने व्यवहार के कारण थोड़ी समस्या रहेगी। आप अपने रुके हुए कामों को भी पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे।

कर्क राशिफल (today’s horoscope)

आज बुधवार का दिन आपके मान-सम्मान को बढ़ाने वाला रहेगा। किसी काम को लेकर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। कानूनी मामलों में आपको अपनी आंखों और कान को खुले रखें, नहीं तो विरोधी आपका नुकसान करवाने की पूरी कोशिश करेंगे और आप किसी नए घर की खरीदारी कर सकते हैं, लेकिन आपको उसके जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान देना होगा। पिताजी आपके लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आएंगे। आपको अपने भाई-बहनों का पूरा साथ मिलेगा।

सिंह राशिफल (today’s horoscope)

आज बुधवार का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रहने वाला है। आपके खर्च बेतहाशा बढ़ेंगे। व्यवसाय में भी आप परिवर्तन करने के बारे में सोच सकते हैं। संतान ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसमें सफलता मिलेगी। आपके मन में किसी काम को लेकर टेंशन रहेगी। आपके ऊपर कोई आरोप लगा सकता है, क्योंकि कार्यक्षेत्र में आपकी पदोन्नति होने की संभावना है। आपको अपने खाने पीने की आदतों में बदलाव लाना होगा।

कन्या राशिफल (today’s horoscope)

आज बुधवार का दिन आपके लिए किसी दूर रहने के लिए रहेगा। आप किसी बाहरी व्यक्ति के मामले में पड़े, तो आपको बेवजह टेंशन रहेगी, जिसका असर आपके कामों पर भी पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में कोई आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकता है। जीवनसाथी को कोई पेट से संबंधित समस्या होने की संभावना है। आपको अपने कामों को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा। वाहनों का प्रयोग आप देखभाल कर करें, नहीं तो कुछ दुर्घटना होने की संभावना है।

तुला राशिफल (today’s horoscope)

आज बुधवार का दिन आपके लिए सावधान रहने के लिए रहेगा। आपको कुछ अपरिचित लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। पार्टनरशिप आप सोच समझकर करें। आपको अपनी संतान की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है, लेकिन आप किसी प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट करेंगे, जो आपको भविष्य में अच्छा लाभ अवश्य देंगी। माता-पिता आपको काम को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं। आपको अपने परिवार में सदस्यों से अच्छी बॉन्डिंग रहेगी।

वृश्चिक राशिफल (today’s horoscope)

आज बुधवार का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। परिवार में किसी जन्मदिन व नामकरण आदि का मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। आप अपने परिवार के किसी सदस्य की करियर को लेकर यदि परेशान चल रहे थे, तो उन्हें किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपने यदि धन उधार लिया था, तो इससे आपके आपसी रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है।

धनु राशिफल (today’s horoscope)

आज बुधवार का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको आपका रुका हुआ धन मिलने से आपके काफी बिगड़े काम बनेंगे, जो आपको खुशी देंगे। आप अपने परिवार के सदस्यों के हित में कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं, जिसमें आपको बुजुर्गों के सलाह की आवश्यकता होगी। कोई फरमाइश कर सकते हैं जिसे आप पूरे अवश्य करेंगे। आपके जीवनसाथी को आपकी कोई बात बुरी लगने से रिश्ते में खटपट होने की संभावना है इसलिए आपको थोड़ा सोच समझकर बोलना होगा।

मकर राशिफल (today’s horoscope)

आज बुधवार का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहने वाला है। आप किसी वाद-विवाद से दूर रहे, नहीं तो समस्या बढ़ सकती हैं। आपके परिवार में सदस्यों में किसी पैतृक संपत्ति को लेकर कोई लड़ाई झगड़ा खड़ा होने की संभावना है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रोका हुआ काम पूरा होगा। आपके भाई व बहन आपको किसी काम को करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। आपके मन में यदि किसी बात को लेकर संशय चल रहा है, तो आप उस काम को बिल्कुल ना करें।

कुंभ राशिफल (today’s horoscope)

आज बुधवार का दिन आपके लिए नुकसानदायक रहने वाला है। आपको अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देना होगा। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। यदि किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा रही थी, तो वह भी बातचीत के जरिए दूर हो सकती है। आपको किसी वाद-विवाद से दूर रहने की आवश्यकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

webmorcha.com
मीन राशि (Pisces)

मीन राशिफल (today’s horoscope)

आज बुधवार का दिन बाकी दिनों के तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपके किसी नई नौकरी के प्रयास बेहतर रहेंगे। व्यापार में भी आपको अच्छी योजना पर काम करने का मौका मिलेगा। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपका पूजा-पाठ में खूब मन लगेगा। आप कहीं घूमने फिरने जाने के प्लानिंग कर सकते हैं। आपके सहयोगी आपके कामों को बिगाड़ने की कोशिश करेंगे, जिनसे आपको बचाने की आवश्यकता है।

फेसबुक पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

 

Ank Jyotish 25 December: जानें आज का शुभ रंग और अंक

0
webmorcha
Ank Jyotish

ज्योतिष डेस्क, वेबमोर्चा डॉट कॉम: Ank Jyotish बुधवार 25 दिसबंर: अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अर्थात 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। मिलेगी मदद! जानें आज अपना भविष्यफल…

Aaj Ka Ank Jyotish आज अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish अंक शास्त्र

अंक 1 Ank Jyotish

आज कारोबारिक कौशल बढ़ेगा। निजी जीवन की बात करें तो उसमें प्यार और सहयोग का अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में भी तरक्की के योग बनने की संभावना है।

शुभ अंक- 21

शुभ रंग-  ऑरेज

अंक 2 Ank Jyotish

बुधवार आज आपको कारोबार में लाभ के संकेत प्राप्त हो सकते हैं। किसी करीबी से झगड़ा हो सकता है, लेकिन, इसे जल्द ही सुलझा लेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। दफ्तर में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

शुभ अंक-11

शुभ रंग- भूरा

अंक 3 Ank Jyotish

आज बुधवार नौकरी में पदोन्नति या नई परियोजना पर काम करने का मौका मिल सकता है। रिश्तों में बातचीत बेहद जरूरी है अन्यथा समस्या उत्पन्न हो सकती है । सेहत का ध्यान रखें।

शुभ अंक- 19

शुभ रंग- ग्रीन

अंक 4 Ank Jyotish

बुधवार आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। परिवार के साथ किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर सकारात्मक चर्चा हो सकती है। व्यापार में चल रही समस्याओं का समाधान निकलेगा। दाम्पत्य जीवन में कुछ तनाव संभव है, संयम बरतें।

शुभ अंक-23

शुभ रंग- पीला

अंक 5 Ank Jyotish

आज बुधवार आपको नए विचारों को कार्यान्वित करने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहने वाला है।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- केसरिया

अंक 6 Ank Jyotish

बुधवार आज आपको करियर में उन्नति मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में भी सुधार नजर आ रहा है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। संभव हो तो दिनचर्या में योग-ध्यान को शामिल करें।

शुभ अंक-16

शुभ रंग- ब्लू

अंक 7 Ank Jyotish

आज बुधवार कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आपको फिजूलखर्ची से बचना होगा और साथ ही स्वास्थ्य का ध्यान रखने की भी जरूरत है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

शुभ अंक- 18

शुभ रंग- ग्रे

अंक 8 Ank Jyotish

बुधवार आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि के योग हैं।  आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा, लेकिन अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। परिवार के साथ यात्रा संभव है।

शुभ अंक-6

शुभ रंग- रेड

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr आज
अंक शास्त्र

अंक 9 Ank Jyotish

आज बुधवार का दिन घर को सजाने-संवारने में समय व्यतीत होगा।  आप रिश्तों में नवीनता लाने का जो प्रयास कर रहे हैं उसमें आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों की बात करें तो आपको उसमें जल्दबाजी करने से बचने की जरूरत है।

शुभ अंक-29

शुभ रंग- पिंक

फेसबुक पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

25 December Aaj Ka Panchang 2024: जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का वक्त

0
Aaj Ka Panchang 2025
Aaj Ka Panchang 2025

25 December Aaj Ka Panchang 2024: आज बुधवार को पूरी दुनियाभर में क्रिसमस उत्सव मनाया जा रहा है। ज्योतिष कैलेंडर की बात करें तो आज पंचांग में 2 ग्रहों के गोचर से बेहद शुभ योगों का निर्माण भी हो रहा है. ये शुभ योग 3 राशि के लोगों के लिए बेहद खास हैं. आज का पंचांग – 25 दिसंबर 2024 बुधवार मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष दशमी तिथि है। हिन्दू पंचांग के अनुसार आज चित्रा नक्षत्र है।

आज का पंचांग Aaj Ka Panchang

तिथि- दशमी – 22:31:51 तक

नक्षत्र- चित्रा – 15:22:47 तक

करण- वणिज – 09:15:28 तक, विष्टि – 22:31:51 तक

पक्ष- कृष्ण

योग- अतिगंड – 21:45:38 तक

वार- बुधवार

सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएं

सूर्योदय- 07:11:43

सूर्यास्त- 17:31:15

चन्द्र राशि- तुला

चन्द्रोदय- 26:51:00

चन्द्रास्त- 13:20:00

ऋतु- शिशिर

हिन्दू मास एवं वर्ष

शक सम्वत- 1946 क्रोधी

विक्रम सम्वत- 2081

काली सम्वत- 5125

प्रविष्टे / गत्ते- 11

मास पूर्णिमांत- पौष

मास अमांत- मार्गशीर्ष

दिन काल- 10:19:32

Aaj Ka Panchang
Aaj Ka Panchang 2024:

अशुभ समय Aaj Ka Panchang (अशुभ मुहूर्त)

दुष्टमुहूर्त- 12:00:49 से 12:42:08 तक

कुलिक- 12:00:49 से 12:42:08 तक

कंटक- 16:08:38 से 16:49:56 तक

राहु काल- 12:21:29 से 13:38:55 तक

कालवेला/अर्द्धयाम- 07:53:01 से 08:34:19 तक

यमघण्ट- 09:15:37 से 09:56:55 तक

यमगण्ड- 08:29:09 से 09:46:36 तक

गुलिक काल- 11:04:02 से 12:21:29 तक

शुभ समय Aaj Ka Panchang (शुभ मुहूर्त)

अभिजीत- कोई नहीं

दिशा शूल

दिशा शूल- उत्तर

चन्द्रबल और ताराबल

ताराबल- भरणी, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती

चन्द्रबल- मेष, वृषभ, सिंह, तुला, धनु, मकर

फेसबुक पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

अवैध रेत और शराब पर महासमुंद प्रशासन सख्त, दिए निर्देश,

0
महासमुंद
महासमुंद

महासमुंद 20 दिसंबर 2024/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज मंगलवार शाम समय सीमा की बैठक ली। बैठक में वनमंडलाधिकारी पंकज राजपूत, जिला पंचायत सीईओ एस. आलोक, अपर कलेक्टर रवि कुमार साहू, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे तथा अन्य विकासखण्ड अधिकारी वीसी के माध्यम से जुडे़ थे।

कलेक्टर ने भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के अवसर पर सुशासन दिवस मनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं। विकासखण्ड स्तर पर वृहद कार्यक्रम आयोजन करने के निर्देश दिए गए हैं जिसमें स्वच्छता अभियान, नशा मुक्ति शपथ और हितग्राही मूलक योजनाओं के प्रचार-प्रसार करने कहा गया। इसी तरह 27 दिसम्बर को स्वामित्व योजना अंतर्गत हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे जिसकी तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

कलेक्टर ने अवैध रेत उत्खनन के प्रकरण पर संलिप्त लोगों पर एफआईआर करने के निर्देश दिए है उन्होंने खनिज एवं राजस्व विभाग को नियमित रूप से कार्रवाई करने कहा है। इसी तरह अवैध शराब विक्रय और अनियमितता पाए जाने पर संलिप्त कर्मचारियों के विरूद्ध भी एफआईआर करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को अवैध प्लाटिंग पर निगरानी करने तथा आवश्यक कार्रवाई करने कहा गया।

कलेक्टर ने धान खरीदी की समीक्षा करते हुए कहा कि धान खरीदी किसी भी शर्त में बंद न हो। उठाव की स्थिति की समीक्षा करते हुए  उन्होंने  संग्रहित धान का उठाव तेज करने के निर्देश दिए हैं। मार्कफेड और नान के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि उठाव नियमित तौर से होता रहे। उन्होंने कहा कि ऐसी नौबत आने की संभावना को देखते हुए पूर्व से ही तैयार कर लेवें। खाद्य अधिकारी ने बताया कि धान खरीदी के लिए अभी 24 कार्य दिवस शेष है। उन्होंने बताया कि धान के अवैध विक्रय और भण्डारण के 111 प्रकरण तैयार किए गए हैं जिसमें लगभग 6700 क्विंटल धान की जब्ती की गई है।

कलेक्टर ने बैठक के दौरान बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए आरक्षण की प्रक्रिया के संबंध में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा समय-सारणी घोषित कर दी गई है। जिले में जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच एवं पंच पदों के लिए प्रवर्गवार आरक्षण की प्रक्रिया नियमानुसार पूरी की जाएगी। इस संबंध में सभी जनपद सीईओ को आवश्यक तैयारी के निर्देश दिए गए हैं।

ज्ञात है कि आरक्षण प्रक्रिया की सूचना का प्रकाशन 23 दिसंबर को कर दिया गया है। कलेक्टर श्री लंगेह ने श्रम एवं उद्योग विभाग को औद्योगिक क्षेत्रों का नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। विभिन्न आयोगों से प्राप्त पत्रों का समय सीमा में जवाब देने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जन चौपाल, जनसमस्या निवारण शिविर में प्राप्त मांग एवं शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए गए।

फेसबुक पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी ऐलान, इस दिन भारत-पाकिस्तान का होगा दुबई में मुकाबला

0
Champions Trophy
Champions Trophy

Champions Trophy: टूर्नामेंट शुरू होने में 60 दिन से भी कम वक्त बचा है और अब जाकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy) का कार्यक्रम आया है. कई हफ्तों तक बीसीसीआई और पीसीबी के बीच चले गतिरोध का समाधान निकलने के बाद आखिरकार आईसीसी ने टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी कर दिया. टूर्नामेंट की शुरुआत 19 फरवरी से होगी पहला मैच कराची में न्यूजीलैंड और मेजबान पाकिस्तान के बीच होगा. वहीं 9 मार्च को फाइनल होगा. सबसे अहम बात ये है कि टीम इंडिया अपने सभी मैच दुबई में खेलेगी, जिसकी मांग बीसीसीआई पहले से ही कर रहा था. वहीं भारत और पाकिस्तान का मुकाबला दुबई में 23 फरवरी को खेला जाएगा.

पाकिस्तान की मेजबानी में होने जा रहे इस टूर्नामेंट के लिए भारत सरकार ने टीम इंडिया को पाकिस्तान जाने की इजाजत नहीं दी थी. इसके चलते बीसीसीआई ने टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल में आयोजित करने की मांग की थी. इसे लेकर ही पिछले कई दिनों से दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड के बीच टकराव चल रहा था. इसके चलते ही टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी होने में करीब एक महीने की देरी हुई. अब टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल में खेलने पर सहमति बनने के बाद आईसीसी ने शेड्यूल पर भी मुहर लगा दी.

चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) का शेड्यूल

19 फरवरी- पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, कराची

20 फरवरी- भारत बनाम बांग्लादेश, दुबई

21 फरवरी-अफगानिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका, कराची

22 फरवरी- ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, लाहौर

23 फरवरी-पाकिस्तान बनाम भारत, दुबई

24 फरवरी-बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड, रावलपिंडी

25 फरवरी- ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका, रावलपिंडी.

26 फरवरी- अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड, लाहौर.

27 फरवरी- पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, रावलपिंडी.

28 फरवरी- अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, लाहौर.

1 मार्च- साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, कराची.

2 मार्च- न्यूजीलैंड बनाम भारत, दुबई.

4 मार्च- सेमीफाइनल 1, दुबई

5 मार्च-सेमीफाइनल 2, लाहौर

9 मार्च- फाइनल- लाहौर.

चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) के शेड्यूल की बड़ी बातें

टीम को दो ग्रुप में बांटा गया है. ए ग्रुप में पाकिस्तान, भारत, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश हैं. बी ग्रुप में साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और इंग्लैंड हैं.

भारतीय टीम अपने सभी मैच दुबई में खेलेगी. अगर टीम फाइनल में पहुंची तो वो भी लाहौर की जगह दुबई में होगा.

चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल के लिए रिजर्व डे रखा गया है. 9 मार्च को फाइनल नहीं हुआ तो मैच 10 मार्च को होगा.

चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है.

फेसबुक पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

धमतरी: कलयुगी पुत्र ने की पिता की मर्डर, पुलिस के पास पहुंचकर कबूला गुनाह

0
पुत्र
पुत्र

धमतरी।  जिले के नवागांव में मंगलवार आज एक कलयुगी पुत्र ने अपने पिता की मर्डर कर दी. आरोपी पुत्र ने फावड़ा (रापा) मारकर पिता को मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद आरोपी खुद Police थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया. मामला मगरलोड थाना क्षेत्र का है. घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है.

बताया जा रहा, आरोपी पुत्र भागीरथी साहू और पिता जनक साहू के बीच झगड़ा चल रहा था.  आज मंगलवार आरोपी बेटे ने आक्रोशित होकर घर के सामने निर्माण कार्य में रखे फावड़ा से अपने पिता पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. जिससे जनक साहू की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. वहीं आरोपी भागीरथी साहू ने थाने पहुंचकर आत्म समर्पण कर दिया है. सूचना के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है.

फेसबुक पर जाइए

हमसे जुडिए