ED Raid : 11 घंटे पूछताछ के बाद भवन से बाहर निकले भूपेश बघेल, समर्थकों से की भेंट, बेटे चैतन्य से ED की पूछताछ जारी

रायपुर। भिलाई में ED की जांच के बीच 11 घंटे की पूछताछ के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल घर से बाहर निकले और कांग्रेसी नेताओं व समर्थकों से मुलाकात की. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा तेरी तानाशाही नहीं चलेगी, भूपेश बघेल जिंदाबाद के नारे लगाते रहे. वहीं ED की टीम अंदर भूपेश के बेटे चैतन्य बघेल से पूछताछ कर रही है.

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, बघेल के निवास में बड़ी मात्रा में नगदी मिलने की सूचना पर ED और बैंक के अधिकारी नोट गिनने की मशीन लेकर बघेल के घर पहुंचे हैं. ED ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों को भी जब्त किया है. भूपेश बघेल के घर से 6 मोबाइल फोन से ईडी के अधिकारी बातचीत की डिटेल खंगाल रहे. डिजिटल ट्रांजेक्शन के हिसाब निकाल रहे.

14 ठिकानों पर ईडी की टीम कर रही जांच

बता दें कि भूपेश बघेल के निवास पर ED तड़के सुबह से जांच कर रही. जानकारी के अनुसार, ED की टीम भिलाई स्थित भूपेश बघेल के आवास सहित चैतन्य बघेल के घर और प्रदेशभर में कुल 14 ठिकानों पर दबिश दी है. ईडी की अलग-अलग टीमें रायपुर, भिलाई सहित अन्य जिलों में एक साथ छापेमारी की है, जहां महत्वपूर्ण दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है.

पूर्व उपमुख्यमंत्री समेत बड़े नेताओं का जमावड़ा

ईडी की दबिश के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर के बाहर बड़ी संख्या में दिग्गज कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा हुआ है. पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, विधायक देवेंद्र यादव, अरुण वोरा, गिरीश देवांगन, विनोद वर्मा समेत बड़ी संख्या में एनएसयूआई, युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद हैं और ईडी की कार्रवाई को लेकर जमकर नारेबाजी कर रहे.

ED Raid: कार्रवाई जारी, कांग्रेसियों ने ED की वाहन रोकी, अधिकारियों से झूमाझटकी, वाहन पर तोड़फोड़ का प्रयास

इन मामलों में हो रही जांच? (ED Raid At Bhupesh Baghel House)

सूत्रों के मुताबिक, ईडी की यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग और आर्थिक अनियमितताओं से जुड़े मामलों में की जा रही है. हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह छापेमारी किस विशेष मामले से जुड़ी हुई है. बताया जा रहा है कि शराब घोटाला, कोयला घोटाला और महादेव सट्टा ऐप मामले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल का नाम सामने आया था, जिसके बाद से ही वे ईडी के रडार पर थे.

भूपेश बघेल ने ईडी की कार्रवाई को बताया ‘षड्यंत्र’

ईडी की कार्रवाई को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि सात वर्षों से चले आ रहे झूठे केस को जब अदालत में बर्खास्त कर दिया गया तो आज ED के मेहमानों ने पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल के भिलाई निवास में आज सुबह प्रवेश किया है. अगर इस षड्यंत्र से कोई पंजाब में कांग्रेस को रोकने का प्रयास कर रहा है, तो यह गलतफहमी है.

https://www.facebook.com/profile.php?id=100002311543236&sk=reels_tab

ED Raid: कार्रवाई जारी, कांग्रेसियों ने ED की वाहन रोकी, अधिकारियों से झूमाझटकी, वाहन पर तोड़फोड़ का प्रयास

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के भिलाई निवास पर ED की जांच जारी है. वहीं भूपेश बघेल के निवास के बाहर ED की कार्रवाई से आक्रोशित समर्थकों की नारेबाजी जारी है. समर्थकों ने अधिकारियों से झूमाझटकी करते हुए ED अफसर के वाहन पर तोड़फोड़ की कोशिश की है. इसे देखते हुए भूपेश बघेल के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार, भूपश बघेल के निवास में बड़ी मात्रा में नगदी मिलने की सूचना पर ED और बैंक के अधिकारी नोट गिनने की मशीन लेकर बघेल के घर पहुंचे हैं. ED ने कई महत्वपूर्ण (संदिग्ध) दस्तावेजों को भी जब्त किया है. भूपेश बघेल के घर से 6 मोबाइल फोन से ED के अधिकारी बातचीत की डिटेल खंगाल रहे. डिजिटल ट्रांजेक्शन के हिसाब निकाल रहे.

14 ठिकानों पर ईडी की टीम कर रही जांच

बता दें कि भूपेश बघेल के निवास पर ED तड़के सुबह से जांच कर रही. जानकारी के अनुसार, ED की टीम भिलाई स्थित भूपेश बघेल के आवास सहित चैतन्य बघेल के घर और प्रदेशभर में कुल 14 ठिकानों पर दबिश दी है. ईडी की अलग-अलग टीमें रायपुर, भिलाई सहित अन्य जिलों में एक साथ छापेमारी की है, जहां महत्वपूर्ण दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है.

पूर्व उपमुख्यमंत्री समेत बड़े नेताओं का जमावड़ा

ED की दबिश के बाद पूर्व CM भूपेश बघेल के घर के बाहर बड़ी संख्या में दिग्गज कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा हुआ है. पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, विधायक देवेंद्र यादव, अरुण वोरा, गिरीश देवांगन, विनोद वर्मा समेत बड़ी संख्या में एनएसयूआई, युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद हैं और ईडी की कार्रवाई को लेकर जमकर नारेबाजी कर रहे.

इन मामलों में हो रही जांच?

सूत्रों के मुताबिक, ED की यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग और आर्थिक अनियमितताओं से जुड़े मामलों में की जा रही है. हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह छापेमारी किस विशेष मामले से जुड़ी हुई है. बताया जा रहा है कि शराब घोटाला, कोयला घोटाला और महादेव सट्टा ऐप मामले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल का नाम सामने आया था, जिसके बाद से ही वे ईडी के रडार पर थे.

भूपेश बघेल ने ED की कार्रवाई को बताया ‘षड्यंत्र’

ED की कार्रवाई को लेकर पूर्व CM भूपेश बघेल ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि सात वर्षों से चले आ रहे झूठे केस को जब अदालत में बर्खास्त कर दिया गया तो आज ED के मेहमानों ने पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल के भिलाई निवास में आज सुबह प्रवेश किया है. अगर इस षड्यंत्र से कोई पंजाब में कांग्रेस को रोकने का प्रयास कर रहा है, तो यह गलतफहमी है.

big news: पटाखा दुकान में लगी आग, दम घुटने से दो सगे भाई सहित 5 लोगों की मौत

big news: पटाखा दुकान में लगी आग, दम घुटने से दो सगे भाई सहित 5 लोगों की मौत

बलरामपुर. पटाखा दुकान में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है. इस घटना में दम घुटने से दो बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई. पांचों को उपचार के लिए रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था, जहां डॉक्टर ने सभी को मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही छत्तीसगढ़ और झारखंड की पुलिस मौके पर पहुंची है. यह घटना छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती राज्य झारखंड के गोदरमाना बाजार की है. इस हादसे पर झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने दुख जताया है.

घटना स्थल रामानुजगंज शहर से लगा है. जानकारी के मुताबिक, मरने वाले दोनों सगे भाई रामानुजगंज में निजी स्कूल में पढ़ते थे. सोमवार सुबह करीब 11 बजे पटाखा दुकान में भीषण आग लगने से अंदर मौजूद लोग बगल के कमरे में छिप गए. पटाखा दुकान से निकला धुआं उस कमरे में भर गया, कमरे में वेंटिलेशन नहीं होने के कारण पांचों बेहोश हो गए. आग पर काबू पाने के बाद पांचों को इलाज के लिए रामानुजगंज सीएचसी लाया गया, जहां डाक्टरों ने जांच के बाद पांचों को मृत घोषित कर दिया. छत्तीसगढ़ और झारखंड की पुलिस घटना की जांच कर रही.

महासमुंद, चलती बाइक में लगी आग, जान बचाकर कूदा चालक

हादसे में इनकी हुई मौत

कुश कुमार, (46), दुकान संचालक

अजीत केसरी, (45), निवासी गोदरमाना

आयुष कुमार केसरी पिता विकास केसरी (8)

पीयूष केसरी पिता विकास केसरी (7)

सुशीला क्रिकेटर (14)

झारखंड के मुख्यमंत्री सोरेन ने जताया दुख

इस हादसे पर झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने दुख जताया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा- गढ़वा जिले के रंका प्रखंड में पटाखा दुकान में आग लगने से 5 लोगों की मौत की दुःखद खबर मिली है. ईश्वर दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे. जिला प्रशासन मामले की जांच कर रही है.

महासमुंद, चलती बाइक में लगी आग, जान बचाकर कूदा चालक

महासमुंद। गर्मी का असर अब सड़क पर दिखने लगी है। आज सोमवार को झलप NH 53 टूरीझर के पास चलती बाइक में आग लग गई। जानकारी के अनुसार बाइक चालक कूदकर अपनी जान बचाई है। आग लगने से बाइक पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। बाइक चालक मालीडीह तुमगांव निवासी बताया जा रहा है। हालांकि इस घटना की सूचना अभी तक पुलिस को नहीं दी है। आखिर बाइक में एकाएक आग कैसे लगी जांच के बाद ही पता लग पाएगा।

जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग झलप के समीप टूरीझर के समीप अचानक चलती बाइक में आग लग गई. चालक ने किसी तरह बाइक से कूद कर अपनी जान बचाई, लेकिन बाइक में आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया. बाइक को बुझाया भी नहीं जा सका।

नोट गिनने मशीन के साथ ED भूपेश बघेल के घर पहुंचा, चैतन्य बघेल से जुड़े परिसर से कई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और डॉक्यूमेंट जब्त!

रायपुर। नोट गिनने की मशीन पूर्व सीएम भूपेश बघेल निवास ले जाया गया. ED सूत्रों के अनुसार, भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल से जुड़े परिसर से कई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और डॉक्यूमेंट जब्त किए गए हैं. ED चैतन्य बघेल के ठिकानों की तलाशी और एक्शन इकट्ठा किए गए साक्ष्यों और कुछ बयानों के आधार पर ले रही है. दावे के मुताबिक 2100 करोड़ रुपए के शराब घोटाले के मामले में चैतन्य भी एक की प्लेयर हैं.

नोट गिनने की मशीन लाई गई
नोट गिनने की मशीन लाई गई

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर जारी ईडी की छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में नोट मिलने सूचना है. भूपेश बघेल के समर्थकों के नारेबाजी के बीच नोट गिनने की मशीन लाई गई है, जिसे ईडी और बैंक के अधिकारी लेकर पहुंचे

ED के मुताबिक चैतन्य बघेल को जल्द ही पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा. आज ही पहले दौर की पूछताछ भी की जा सकती है. बता दें कि ED ने चैतन्य बघेल के ठिकानों सहित छत्तीसगढ़ में 14 लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन चलाया.

बता दें कि कथित शराब घोटाले को लेकर आरोप है कि इसमें 2019 और 2022 के बीच राज्य के खजाने से करीब 2,161 करोड़ रुपए की हेराफेरी की गई. ED के अनुसार जांच के दौरान एजेंसी को ऐसे सबूत मिले, जिनका संबंध चैतन्य बघेल से है. एजेंसी ने मौजूदा सबूतों को तलाशी का आधार बताया है. ED की जांच में सीनियर ब्यूरोक्रेट्स, राजनेताओं और आबकारी विभाग के अधिकारियों से जुड़े एक नेटवर्क का भी पता चला है. छत्तीसगढ़ के पूर्व CM और कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल के भिलाई स्थित आवास पर ED का छापा। भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के घर पर भी ED की टीम पहुंची है।

पूर्व CM भूपेश ने ED की छापेमारी को जोड़ा पंजाब से कनेक्शन, बोलें- तो यह गहलफहमी है

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र के दौरान पूर्व CM भूपेश बघेल के भिलाई-3 स्थित निवास में ईडी की छापेमारी ने प्रदेश राजनीतिक हलचल पैदा कर दी है. पूर्व CM ने एक्स पर किए पोस्ट में कहा कि अगर इस षड़यंत्र से कोई पंजाब में कांग्रेस को रोकने का प्रयास कर रहा है, तो यह गलतफहमी है.

भूपेश बघेल ने ED की छापेमारी के करीबन डेढ़ घंटे बाद सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर किए अपने पोस्ट में सेक्स सीडी कांड में अदालत से मिली राहत का जिक्र करते हुए कहा कि कहा कि सात वर्षों से चले आ रहे झूठे केस को जब अदालत में बर्खास्त कर दिया गया तो आज ED के मेहमानों ने पूर्व CM , कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल के भिलाई निवास में आज सुबह प्रवेश किया है. तो वहीं दूसरी ओर इस छापेमारी का कनेक्शन पंजाब से जोड़ते हुए कहा कि अगर कोई पंजाब में कांग्रेस को रोकने का प्रयास कर रहा है, तो यह गलतफहमी है.

बता दें कि छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल को हाल ही में कांग्रेस आलाकमान ने पार्टी महासचिव नियुक्त करने के साथ-साथ पंजाब का प्रदेश प्रभारी भी नियुक्त किया है. पंजाब में जिस तरह से भूपेश बघेल का स्वागत हुआ, उसकी चर्चा छत्तीसगढ़ में होती रही. सात वर्षों से चले आ रहे झूठे केस को जब अदालत में बर्खास्त कर दिया गया तो आज ED के मेहमानों ने पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल के भिलाई निवास में आज सुबह प्रवेश किया है. अगर इस षड्यंत्र से कोई पंजाब में कांग्रेस को रोकने का प्रयास कर रहा है, तो यह गलतफहमी है.

पूर्व CM भूपेश की कार से ED अफसर ने जब्त किए दस्तावेज, कांग्रेस का हंगामा

पूर्व CM भूपेश की कार से ED अफसर ने जब्त किए दस्तावेज, कांग्रेस का हंगामा

भिलाई। छत्तीसगढ़ के पूर्व CM और AICC महासचिव भूपेश बघेल के घर पर ED ने छापेमारी की है। उनके भिलाई-3 पदुमनगर स्थित घर पर आज (सोमवार) सुबह चार गाड़ियों में टीम पहुंची है। दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि, कोयला घोटाला और महादेव सट्टा ऐप मामले में जांच करने ईडी की टीम आई है।

दरअसल, एक साल पहले महादेव सट्‌टा ऐप केस में EOW (आर्थिक अनुसंधान शाखा) ने ED की शिकायत पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत 21 आरोपियों पर FIR दर्ज की थी। इसमें ऐप प्रमोटर सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल समेत कई अज्ञात पुलिस अफसर और कारोबारियों के नाम भी शामिल हैं। वहीं, उस समय बघेल ने इसे राजनीतिक षड्यंत्र बताया था।

ED करीब एक साल से महादेव ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही है। आरोप है कि इसमें छत्तीसगढ़ के उच्च पदस्थ राजनेताओं और नौकरशाहों के शामिल होने का पता चला है। ऐप के दो मुख्य प्रमोटर भी छत्तीसगढ़ से ही हैं। ED के अनुसार, इस मामले में करीब 6,000 करोड़ रुपए की आय आंकी गई है।

पूर्व CM और AICC महासचिव भूपेश बघेल
पूर्व CM और AICC महासचिव भूपेश बघेल

पूर्व CM भूपेश बघेल के घर पर ED की टीम ने दबिश दी है। बताया जा रह है कि ED की टीम चार गाड़ियों में उनके भिलाई पदुमनगर स्थित आवास पर दबिश दी है। बता दें कि भूपेश बघेल सहित छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कई नेता लंबे समय से ED के राडार में है और कई स्थानों पर छापेमार की कार्रवाई लगातार जारी है। बताया जा रहा है कि ईडी की टीम ने भूपेश बघेल के साथ-साथ उनके बेटे चैतन्य बघेल के बेटे के घर पर भी दबिश दी है। यहां भी अधिकारियों की दो टीम यहां पहुंची हुई है और कार्रवाई कर रही है। हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि ईडी ने किन मामलों को लेकर दबिश दी है।

कांग्रेस कार्यकर्ता कर रहे हंगामा आपको बता दें कि शराब, कोयला और महादेव सट्टा सहित कई अन्य मामलों को लेकर कई कांग्रेस नेताओं के घर पर ED की छापेमार कार्रवाई कर रही है। लेकिन आपको बता दें कि महादेव सट्टा और कोयला घोटाला मामले में पूर्व CM भूपेश बघेल का नाम सामने आया था।

यहां देखें वीडियो

Indian team: जीत के 6 भारतीय हीरो जिन्होंने झोंक दी जान, बनाया चैंपियन

Indian team: जीत के 6 भारतीय हीरो जिन्होंने झोंक दी जान, बनाया चैंपियन

Indian team: भारत ने न्यूजीलैंड को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल में मात देकर तीसरी बार यह टूर्नामेंट जीता. पिछली बार MS धोनी की कप्तानी में 2013 में भारत ने यह टूर्नामेंट जीता था और अब 12 साल बाद रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब हासिल किया. दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में हुई खिताबी जंग में भारत ने 4 विकेट से दर्ज की. भारत को चैंपियन बनाने के लिए 6 धुरंधरों ने अपनी जान झोंक दी. आइए इनके बारे में जानते हैं.

इंडिया ने रचा इतिहास

Indian team टीम इंडिया ने दुबई में इतिहास रचते हुए अपना तीसरा चैंपियंस ट्रॉफी खिताब जीता. इसके साथ ही वह दो बार की विजेता ऑस्ट्रेलिया को पछाड़कर तीन बार चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बन गई. इस ट्रॉफी के साथ ही रोहित शर्मा अब एमएस धोनी के बाद एक से ज्यादा ICC पुरुष व्हाइट-बॉल खिताब जीतने वाले केवल दूसरे भारतीय कप्तान भी बने.

कुलदीप-वरुण की फिरकी का चला जादू

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम को वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव ने अपने फिरकी के जाल में फंसाकर बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोका. इन दोनों गेंदबाजों ने दो-दो विकेट चटकाए. वरुण ने 10 ओवर में 45 रन तो कुलदीप ने इतने ही ओवर में 40 रन दिए.वरुण और कुलदीप ने कीवी टीम के टॉप ऑर्डर को तहस-नहस करने का काम किया.

Rohit Sharma: संन्यास, रिटायरमेंट कहने वालों के लिए रोहित शर्मा का चांटा

रोहित ने खेली कप्तानी पारी

Indian team रोहित शर्मा ने मुकाबले में कप्तानी पारी खेलते हुए भारत की जीत की नींव रखी. 252 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित ने ही शुभमन गिल के साथ मिलकर 105 रनों की ओपनिंग साझेदारी की. रोहति ने 76 रनों की तेज पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के भी ठोके. एक समय लग रहा था रोहित शतक पूरा कर लेंगे, लेकिन रचिन रवींद्र की गेंद पर आगे बढ़कर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में वह स्टंप आउट हो गए.

अय्यर-अक्षर ने जीत की उम्मीदें जगाईं

Indian team दमदार शुरुआत के बाद टीम इंडिया की पारी लड़खड़ा गई थी, जब टॉप-3 बल्लेबाज सिर्फ 17 रन के भीतर आउट हो गए. हालांकि, इसके बाद श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल के बीच चौथे विकेट के लिए हुई साझेदारी ने मैच में भारत की वापसी कराई. दोनों ने 61 रन जोड़े. श्रेयस अय्यर ने महत्वपूर्ण 48 रनों का योगदान दिया, जबकि अक्षर पटेल ने 29 रन बनाए. अक्षर ने गेंदबाजी भी लाजवाब की. भले ही वह विकेट नहीं चटका पाए, लेकिन 8 ओवर में उन्होंने सिर्फ 29 रन ही दिए.

राहुल फिर बने मैच फिनिशर

Indian team केएल राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच की तरह ही इस खिताबी मुकाबले में भी मैच फिनिशर की भूमिका निभाई. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वह नाबाद 42 रन की पारी के साथ भारत को जीत दिलाकर लौटे थे. वहीं, इस मैच में उन्होंने अपनी धैर्यपूर्ण नाबाद 34 रनों की पारी से भारत की जीत सुनिश्चित की. हालांकि, विनिंग शॉट रवींद्र जडेजा के बल्ले से निकला, जब उन्होंने 49वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाया. जडेजा ने 6 गेंदों में 9 रन बनाए. इसके अलावा उन्होंने गेंदबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन किया और सिर्फ 30 रन खर्च कर टॉम लेथम के रूप में एक बड़ा विकेट लिया.

Rohit Sharma: संन्यास, रिटायरमेंट कहने वालों के लिए रोहित शर्मा का चांटा

नई दिल्ली। इंडियन कैप्टन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने चैंपियंस ट्रॉफी जीतते ही अपने संन्यास की अफवाह उड़ाने वालों के मुंह पर करारा तमाचा मारा है. न्यूजीलैंड पर चार विकेट की खिताबी जीत के बाद रोहित शर्मा ने साफ कर दिया कि वह अभी संन्यास नहीं ले रहे हैं. मैच के प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारती कप्तान ने कहा कि, ‘भविष्य की योजनाएं भविष्य में तय की जाएंगी. फिलहाल, सब कुछ वैसे ही चलता रहेगा जैसा चल रहा है.’

चैंपियंस ट्रॉफी के बाद संन्यास न लेकर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने एक तरह से साफ कर दिया कि वह 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप तक टीम में बने रहना चाहते हैं. फाइनल में 76 रन की अर्धशतकीय पारी खेलकर ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रहे रोहित ने मैच के बाद कहा, ‘हमने पूरे टूर्नामेंट में अच्छा क्रिकेट खेला. अपने मनमुताबिक नतीजा लाना एक शानदार अहसास है. आक्रामक शैली से खेलना मेरे लिए यह स्वाभाविक नहीं है, लेकिन मैं सही में ऐसा करना चाहता था.’

10 march Ank Jyotish: सोमवार को जानें आपका लकी नंबर और शुभ रंग क्या होगा

उन्होंने कहा, ‘जब आप कुछ अलग कर रहे होते हैं तो आपको टीम और मैनेजमेंट का सपोर्ट होना चाहिए. मैंने पहले राहुल (राहुल द्रविड़) भाई से बात की और अब गौती (गौतम गंभीर) भाई से भी. मैं वास्तव में ऐसा करना चाहता था. मैं इन साल में एक अलग शैली में खेला और अब हम इस शैली के साथ परिणाम हासिल कर रहे हैं.’

रोहित (Rohit Sharma) की कप्तानी में भारत ने पिछले साल वेस्टइंडीज में टी-20 विश्व कप जीता था. इसके बाद रोहित (Rohit Sharma) और विराट कोहली ने टी-20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था. ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि रोहित चैंपियंस ट्रॉफी के बाद इसी तरह का फैसला कर सकते हैं. चाहे फैसला कुछ भी हो. फाइनल से पहले कप्तान रोहित शर्मा का प्रेस कॉन्फ्रेंस में न आकर शुभमन गिल को भेजना भी इसी से जोड़कर देखा जा रहा था.

हम बेहतर टीम से हारे: सेंटरन

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनेर ने स्वीकार किया कि उनकी टीम चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में एक बेहतर भारतीय टीम से हारी. सेंटनर ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा, ‘यह अच्छा टूर्नामेंट था. हमें कड़ी चुनौती मिली और हम आज एक बेहतर टीम से हारे. सभी ने टूर्नामेंट में योगदान दिया और अलग अलग समय में अपनी भूमिका निभाई. हमने अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन पावरप्ले में कुछ विकेट गंवा दिए. उनके स्पिनरों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया. वे विश्व स्तरीय गेंदबाज हैं. हम 20-25 रन पीछे रह गए.’

10 march Ank Jyotish: सोमवार को जानें आपका लकी नंबर और शुभ रंग क्या होगा

10 march Ank Jyotish: अंक ज्योतिष सोमवार को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

अंक 1 Ank Jyotish

10 मार्च सोमवार आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अपने काम में जो आपने मेहनत की है, उसका फल अब मिलने की संभावना है। दिनभर सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा, और कार्यस्थल पर आपके योगदान की सराहना की जा सकती है। हालांकि, रिश्तों में थोड़ी सावधानी बरतें, क्योंकि कुछ मतभेद हो सकते हैं।

शुभ अंक- 52

शुभ रंग- सिल्वर

अंक 2 Ank Jyotish

10 मार्च सोमवार आज भावनात्मक उतार-चढ़ाव से गुजर सकते हैं। अपने मन की स्थिति को शांत रखें और किसी भी परिस्थिति में संयम बनाए रखें। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा। आज आपको मानसिक शांति और संतुलन की आवश्यकता है।

शुभ अंक- 22

शुभ रंग- ग्रे

अंक 3 Ank Jyotish

10 मार्च सोमवार आज आपके लिए एक सफल और खुशहाल दिन हो सकता है। आपके प्रयासों के अच्छे परिणाम सामने आ सकते हैं, खासकर शिक्षा और करियर में। आर्थिक दृष्टि से भी दिन शुभ रहेगा, लेकिन कुछ खर्चों में भी वृद्धि हो सकती है। आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी।

शुभ अंक-12

शुभ रंग- हरा

Weekly Horoscope (10 to 17 march): इन राशियों के लिए शानदार होगा सप्ताह, पढ़ें मेष से मीन राशियों का हाल

अंक 4 Ank Jyotish

10 मार्च सोमवार आज आपका दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। यदि आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, तो कुछ असमंजस और मुश्किलें आ सकती हैं। धैर्य से काम लें और समस्याओं का समाधान करने की कोशिश करें। परिवार के साथ समय बिताएं, जिससे मानसिक शांति मिले।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- क्रीम

अंक 5 Ank Jyotish

10 मार्च सोमवार आज आपको कुछ नया सीखने का अवसर मिल सकता है। आपके व्यवसाय या नौकरी में सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। किसी व्यक्ति से मुलाकात या वार्ता आपके लिए लाभकारी हो सकती है। आज अपने विचारों को स्पष्ट और संक्षिप्त रखें, ताकि किसी प्रकार की गलतफहमी न हो।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- पीला

अंक 6 Ank Jyotish

10 मार्च सोमवार आज आपके रिश्तों में मधुरता आएगी। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। जो लोग किसी विशेष रिश्ते में हैं, उनके लिए यह दिन रोमांटिक हो सकता है। आर्थिक दृष्टि से भी स्थिति स्थिर रहेगी। खुद को आराम और खुशहाल महसूस करने का समय है।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- गोल्डन

अंक 7 Ank Jyotish

10 मार्च सोमवार आज आपको आंतरिक शांति की आवश्यकता हो सकती है। अपने विचारों और कार्यों को संतुलित करें। यदि आप किसी पुराने कार्य में उलझे हुए हैं, तो उसे हल करने की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं। एकांत में समय बिताना अच्छा रहेगा, ताकि आप अपनी आंतरिक ऊर्जा को पुनः प्राप्त कर सकें।

शुभ अंक- 27

शुभ रंग- वॉइलेट

अंक 8 Ank Jyotish

10 मार्च सोमवार आज आपको कुछ बड़ी जिम्मेदारियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, यदि आप ईमानदारी से काम करते हैं, तो सफलता जरूर मिलेगी। काम में जो समस्याएं सामने आ सकती हैं, उन्हें धैर्य और समझदारी से हल करें। आर्थिक दृष्टि से अच्छा समय है, लेकिन बचत और निवेश पर ध्यान दें।

शुभ अंक- 14

शुभ रंग- लाल

अंक 9 Ank Jyotish

10 मार्च सोमवार आज आपका उत्साह और साहस आपको नए अवसरों की ओर ले जाएगा। कोई नया काम या प्रोजेक्ट आपको आकर्षित कर सकता है। आप जो भी काम करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। अगर आप किसी नए रिश्ते की शुरुआत करने का सोच रहे हैं, तो यह अच्छा समय हो सकता है।

शुभ अंक- 12

शुभ रंग- लेमन