Trump Zelensky: हैरान थे जेलेंस्की, भोजन तक नही पूछा, जेलेस्की को वाइट हाउस से खदेड़ा?

Donald Trump Zelensky: बड़े उम्मीद लेकर जेलेंस्की ट्रंप से मिलने पहुंचे थे. उन्हें उम्मीद थी कि यूक्रेन के लिए अमेरिका कुछ कर देगा. पर हकीकत में यह उनका भ्रम निकला. ट्रंप ने तो जेलेंस्की की सरेआम बेइज्जती कर दी. डोनाल्ड ट्रंप ने खाना तो छोड़िए, जेलेंस्की को सलाद का एक टुकड़ा तक नहीं उठाने दिया. बगैर खाना खिलाए डोनाल्ड ट्रंप ने जेलेंस्की को वाइट हाउस से भगा दिया. तीखी नोकझोंक के बाद राष्ट्रपति जेलेंस्की (Zelensky) चाहते थे कि सब ठीक हो जाए. ट्रंप से आगे की बात की जाए. दुनिया को नया संदेश दिया जाए कि ऑल इज वेल. पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कहां मानने वाले थे. उन्होंने साफ-साफ संदेश भिजवा दिया. कह दो जेलेंस्की से कि वो चला जाए.

दरअसल, शुक्रवार की रात में अमेरिका में हाईवोल्डटेज ड्रामा हुआ. डोनाल्ड ट्रंप और जेलेंस्की (Zelensky) सबके सामने आपस में लड़ बैठे. अमेरिका क्या, दुनिया के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ. वाइट हाउस में खूब बवाल हुआ. जेलेंस्की के तेवर और बात से इस कदर ट्रंप भड़क उठे कि वह भूल गए कि जेलेंस्की उनके मेहमान हैं. उन्होंने सबके सामने ही जेलेंस्की को रगड़ दिया. ट्रंप ने तो यूक्रेन को औकात तक दिखा दी. जेलेंस्की को इतना तक कह दिया कि आप तीसरे विश्व युद्ध का जुआ खेल रहे हैं. बात इतनी बढ़ गई कि अमेरिका के एनएसए माइक वेंस को बीच-बचाव करना पड़ा.

चलिए विस्तार से जानते हैं कि पहले क्या हुआ. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की अमेरिका की यात्रा पर गए थे. बातचीत करने के लिए ट्रंप और जेलेंस्की मीडिया के सामने बैठे. यह बैठक ओवल ऑफिस में हो रही थी. तभी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (Zelensky) पर बरस पड़े. उन्होंने ‘लाखों लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ करने’ के लिए जेलेंस्की को फटकार लगाई. ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और जेलेंस्की के बीच लगभग 45 मिनट बातचीत हुई. इसमें अंतिम 10 मिनट तीनों के बीच काफी तीखी बहस हुई. जेलेंस्की ने अपना पक्ष रखते हुए कूटनीति के प्रति रूस की प्रतिबद्धता पर संदेह व्यक्त किया और इसके लिए मॉस्को की ओर से तोड़ी गई प्रतिबद्धताओं का हवाला दिया. इसके बाद किसने क्या कहा वो जानिए.

जानें कैसे हुई नोकझोंक

इसकी शुरुआत वेंस की ओर से जेलेंस्की (Zelensky) से यह कहे जाने के साथ हुई, ‘राष्ट्रपति जी सम्मानपूर्वक. मुझे लगता है कि आपका ओवल ऑफ़िस में आकर अमेरिकी मीडिया के सामने इस मामले पर मुकदमा करने की कोशिश करना अपमानजनक है.’ जेलेंस्की ने आपत्ति जताने की कोशिश की, जिस पर ट्रंप ने तेज आवाज में कहा, ‘आप लाखों लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं.’ ट्रंप ने कहा, ‘आप तीसरे विश्व युद्ध को न्योता दे रहे हैं और आप जो कर रहे हैं वह देश के प्रति बहुत अपमानजनक है, यह वह देश है जिसने आपका बहुत अधिक समर्थन किया है.’ बस इसी के साथ बात बिगड़ गई. हालांकि, बात यहीं खत्म नहीं हुई. असल क्लाइमेक्स तो बाकी था.

राष्ट्रपति
राष्ट्रपति

ओवल ऑफिस में ट्रंप ने फिर बेइज्जत किया

CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, ओवल ऑफिस में हुई बहस के बाद वाइट हाउस के अंदर एक बार फिर जेलेंस्की की बेइज्जती हुई. ओवल ऑफिस में हुई बहस के फौरन बाद डोनाल्ड ट्रंप ने अपने प्रमुख सलाहकारों के साथ बैठक की. जेलेंस्की (Zelensky) संग क्या किया जाए और क्या नहीं, इस पर ट्रंप ने चर्चा की. वाइट हाउस के एक अधिकारी के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप ने वेंस, रुबियो, बेसेंट आदि से सलाह ली. यहीं पर ट्रंप ने फैसला किया कि जेलेंस्की बातचीत की स्थिति में नहीं हैं. उन्होंने विदेश मंत्री रुबियो और अपने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वॉल्ट्ज को ये संदेश देने का निर्देश दिया- जाकर कह दो कि जेलेंस्की के अब जाने का समय हो गया है.

खाने का भी वक्त नहीं दिया

हैरानी की बात है कि जब ट्रंप ने यह आदेश दिया, तब बगल वाले कमरे में जेलेंस्की और उनकी टीम बैठी थी. जेलेंस्की के साथ यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल पास के एक अलग कमरे में इंतजार कर रहा था. (विदेशी नेताओं के दौरे के दौरान ऐसा होना आम बात है.) दरअसल, जेलेंस्की और यूक्रेनी डेलीगेशन लंच का इंतजार कर रहे थे. उन्हें लगा था कि ट्रंप लंच पर बैठेंगे तो गर्मी थोड़ी शांत हो जाएगी. फिर चीजों को ठीक करने का मौका मिलेगा. आमतौर पर अमेरिका जाने वाला कोई नेता दोपहर के भोजन के लिए फिर से मिलता है. मगर ट्रंप के भिजवाए संदेश से साफ हो गया कि जेलेंस्की समेत यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल वाइट हाउस में भोजन नहीं करेगा. हैरानी की बात है कि भोजन तैयार था. जेलेंस्की (Zelensky) और उनकी टीम के लिए खाना पास के ही कॉरिडोर में गाड़ियों पर रखा हुआ था. मगर तभी यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल को जाने का निर्देश दे दिया गया. वाइट हाउस के अधिकारी ने कहा कि यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल बातचीत जारी रखना चाहता था. लेकिन उन्हें मना कर दिया गया. इससे जेलेंस्की और तमतमा गए और तुरंत बाद वहां से चले गए.

तीखी बहस, अमेरिका राष्टपति ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेस्की को जमकर सुनाया, दुनिया हैरान

तीखी बहस, अमेरिका राष्टपति ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेस्की को जमकर सुनाया, दुनिया हैरान

वॉशिंगटन। शुक्रवार को वॉइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप (donald trump) और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर की मुलाकात के एक तू-तू मैं-मैं वाली बहस में बदल गई। जेलेंस्की के लिए यह बैठक बेहद शर्मिंदा करने वाली रही, जहां अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने उन्हें ओवल ऑफिस में जमकर सुनाया। अमेरिका से यूक्रेन के लिए सुरक्षा गारंटी मांगने पर वेंस ने जेलेंस्की के बर्ताव को अपमानजनक करार दिया। बहस के दौरान ट्रंप ने तीखे तेवर में यूक्रेन से खनिज सौदे के लिए दबाव बनाया और कहा कि या तो आप डील करिए वरना हम (शांति प्रक्रिया) से बाहर हो जाएंगे। इसके कुछ देर बाद ही जेलेंस्की वॉइट हाउस की मीटिंग से बाहर चले गए।

यूक्रेन कभी जीत नहीं पाएगा

ट्रंप (donald trump) ने जेलेंस्की को धमकाने वाले अंदाज में कहा, ‘आप बड़ी मुसीबत में हैं। आप यह जीत नहीं पाएंगे।’ जेलेंस्की ने इस पर कहा कि ‘हम अपने देश में हैं और हम इस समय मजबूती से टिके हुए हैं। हमने इसके लिए आपको धन्यवाद भी दिया है।’ ये सारी बहस जब हो रही थी, उस दौरान अमेरिका राष्ट्रीय मीडिया और अंतरराष्ट्रीय न्यूज एजेंसी के कैमरे इसे कवर कर रहे थे। वॉइट हाउस में दो राष्ट्रपतियों की मुलाकात के दौरान बहस के वीडियो ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है।

तीसरे विश्व युद्ध के नाम पर खेल रहे जुआ

बातचीत के दौरान ट्रंप (donald trump) ने जेलेंस्की से कहा, ‘आपके पास इस समय कोई कार्ड नहीं है। आप तीसरे विश्व युद्ध के साथ जुआ खेल रहे हैं।’ बहस में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी कूद पड़े और जेलेंस्की पर प्रोपेगैंडा यात्रा करने का आरोप लगाया। वेंस ने कहा, मुझे लगता है कि आपके लिए ओवल ऑफिस में आना और अमेरिकी मीडिया के सामने इस मामले पर मुकदमा चलाने की कोशिश करना अपमानजनक है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने जारी किया बयान

मुलाकात के बाद राष्ट्रपति ट्रंप (donald trump) ने बयान जारी किया जिसमें जेलेंस्की के व्यवहार को अमेरिका के लिए अपमानजनक कहा। बयान में कहा गया कि ‘आज व्हाइट हाउस में हमारी बहुत सार्थक बैठक हुई। बहुत कुछ ऐसा सीखा गया जो इस तरह की तपिश और दबाव की बातचीत के बगैर कभी नहीं समझा जा सकता था।

बयान में आगे कहा गया कि ‘यह आश्चर्यजनक है कि भावनाओं के माध्यम से क्या सामने आता है, और मैंने यह निर्धारित किया है कि राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की शांति के लिए तैयार नहीं हैं यदि अमेरिका इसमें शामिल है, क्योंकि उन्हें लगता है कि हमारी भागीदारी उन्हें वार्ता में बड़ा लाभ देती है। मुझे लाभ नहीं चाहिए, मुझे शांति चाहिए। उन्होंने प्रिय ओवल ऑफिस में संयुक्त राज्य अमेरिका का अपमान किया। जब वह शांति के लिए तैयार होंगे तो वह वापस आ सकते हैं।’

March Horoscope 2025: इन राशियों के लिए मार्च होगा बेहद खास

Ank Jyotish: शनिवार 1 मार्च को जानें आपका लकी नंबर और शुभ रंग

01 मार्च 2025 Ank Jyotish : अंक ज्योतिष शनिवार को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा

अंक 1 Ank Jyotish

शनिवार 01 मार्च को खास लोगों के साथ मुलाकात होगी। नई जानकारियां हासिल होंगी। भाइयों के साथ अच्छे संबंध आपके लिए तरक्की दायक रहेंगे। संवाद में उलझने के बजाय सुलझाने की कोशिश करें।

शुभ अंक- 21

शुभ रंग-  आरेंज

अंक 2 Ank Jyotish

शनिवार 01 मार्च को किसी पर आंख मूंदकर विश्वास करना आपको मुसीबत में डाल सकता है। बेहतर होगा अपनी बुद्धि और विवेक से कोई निर्णय लें। गैर जरूरी खर्च पर रोक लगाना जरूरी है।

शुभ अंक-11

शुभ रंग- भूरा

अंक 3 Ank Jyotish

शनिवार 01 मार्च को कारोबारी व्यवस्था ठीक रहेगी, लेकिन विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। बिजनेस में साझेदारी की योजना बन रही है तो उस पर तुरंत अमल करना फायदेमंद रहेगा।

शुभ अंक- 19

शुभ रंग-  हरा

March Horoscope 2025: इन राशियों के लिए मार्च होगा बेहद खास

अंक 4 Ank Jyotish

शनिवार 01 मार्च को नौकरीपेशा लोगों को कार्यभार की अधिकता की वजह से परेशानी रहेगी। अतिरिक्त समय भी देना पड़ सकता है। आज निर्णय लेने में दुविधा महसूस हो सकती है। परिवार में किसी मुद्दे पर दो विचार सामने आ सकते हैं। जिससे हल्की असहमति रहेगी।

शुभ अंक-23

शुभ रंग- पीला

अंक 5 Ank Jyotish

शनिवार 01 मार्च को बच्चों के भविष्य को लेकर नई योजनाओं पर विचार होगा। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्चों से बचना जरूरी होगा। व्यवसायी किसी बड़े सौदे को लेकर असमंजस में रह सकते हैं घर का माहौल थोड़ा संवेदनशील रह सकता है, इसलिए धैर्य से काम लें।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- केसरिया

अंक 6 Ank Jyotish

शनिवार 01 मार्च को मेडिकल और हेल्थकेयर सेक्टर में काम करने वालों को महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। शिक्षा और रिसर्च से जुड़े लोग महत्वपूर्ण विषय पर अध्ययन करेंगे।

शुभ अंक-16

शुभ रंग- ग्रीन

Aaj Ka Panchang 1 March 2024: जानें शुभ मुहूर्त और अशुभ समय

अंक 7 Ank Jyotish

शनिवार 01 मार्च को समस्याओं के समाप्त होने के साथ ही प्रभाव में वृद्धि होगी। क्रोध में भी वृद्धि होगी। आय से जुड़ी रुकावटें समाप्त होंगी। संपर्कों का लाभ मिलेगा और पूरे दिन शांति रहेगी।

शुभ अंक- 18

शुभ रंग- ग्रे

अंक 8 Ank Jyotish

शनिवार 01 मार्च को राजनीतिज्ञों के लिए ये दिन महत्वपूर्ण रहेगा। बड़े संपर्क बनेंगे, नया पद मिल सकता है। व्यापार में तेजी रहेगी। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। एड़ी में दर्द तथा स्वभाव में उदासी रह सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

शुभ अंक-6

शुभ रंग- रेड

अंक 9 Ank Jyotish

शनिवार 01 मार्च को घर या करियर से जुड़ी खुशखबरी मिलेगी। कोई कोर्ट कचहरी से संबंधित मामला चल रहा है, तो फैसला आपके हक में आ सकता है। आपका पूरा ध्यान आर्थिक गतिविधियों को अधिक मजबूत करने में रहेगा। इससे संबंधित योजनाएं बनेंगी।

शुभ अंक-29

शुभ रंग- पिंक

Aaj Ka Panchang 1 March 2024: जानें शुभ मुहूर्त और अशुभ समय

Aaj Ka Panchang 1 March 2024: आज का पंचांग हमारे सनातन धर्म में किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को करने से पूर्व शुभ मुहूर्त का निर्धारण किया जाता है, चाहे वह नया कारोबार प्रारंभ करना हो, शादी जैसे शुभ कार्य हों, या विशेष त्योहार, व्रत, उत्सव और समारोह. आइए, आज ज्योतिषाचार्य से 1 मार्च 2025 के पंचांग की तिथि के सभी शुभ मुहूर्त और अशुभ समय के बारे में जानते हैं.

Aaj Ka Panchang 1 March 2024

Aaj Ka Panchang 1 March 2024: आज का पंचांग मुहूर्त हमारे हिन्दू धर्म में किसी भी विशेष कार्यक्रम को करने से पहले शुभ मुहूर्त देखा जाता हैं. आइये जानते हैं आज 1 मार्च के पंचांग के जरिए आज की तिथि का हर एक शुभ मुहूर्त व अशुभ समय…

आज शनिवार 1 मार्च 2025 का पंचांग

हिन्दू मास एवं वर्ष

शक सम्वत- 1946 क्रोधी संवत्सर

विक्रम संवत- 2081

कुंभ राशि वालों का कोई पुराना उधार वसूल होगा, जानें आज 1 मार्च 2025 का राशिफल

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

सूर्योदय -6:52 AM

सूर्यास्त – 6:26 PM

चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

चन्द्रोदय -7:37 AM, 1मार्च

चन्द्रास्त-8:00 PM, 1 मार्च

सूर्य -कुंभ राशि पर है

आज चन्द्रमा की राशि (Moon Sign)

चन्द्रमा – मीन राशि पर संचार करेगा

दिन-शनिवार

माह-फाल्गुन

व्रत- फुलेरा दूज

आज का शुभ मुहूर्त (Today Auspicious Time)

प्रदोष काल-06:31 PM से 07:41 PM

अभिजीत मुहूर्त-12:15 PM से 01:02 PM

अमृत का मुहूर्त -07:27 AM से 08:59 AM, 06:02 AM से 07:31 AM

ब्रह्म मुहूर्त– 05:17 AM से 06:05 AM

विजय मुहूर्त-02:10 AM से 03:03 AM

गोधूलि मुहूर्त 12:01:02 से 13:37:51 तक

निशिता काल-11:17 PM से 12:09 AM, 2 मार्च

Aaj Ka Panchang
Aaj Ka Panchang

आज का शुभ योग

सर्वार्थ सिद्धी योग-Mar 02 06:51 AM – Mar 02 08:59 AM

रवि पुष्य योग-नहीं है

अमृतसिद्धि योग नहीं है

त्रिपुष्कर योग-Mar 01 06:52 AM – Mar 01 11:22 AM

द्विपुष्कर योग-नहीं है

अभिजीत मुहूर्त-12:15 PM से 01:02 PM

पुष्य योग -नहीं है

आज का अशुभ समय

राहु काल 12:39 PM से 02:05 PM तक

कालवेला / अर्द्धयामसे -08:00 PM – 09:26 PM

दुष्टमुहूर्त- 08:24 AM – 09:10 AM

यमगण्ड-2:05 PM – 3:32 PM

गुलिक- 6:52 AM – 8:18 AM

आनन्दादि योग-कालदण्ड Upto – 11:22 AM ,ध्रूम

गण्डमूल नक्षत्र -नहीं

आज का चौघड़िया

दिन का चौघड़िया

काल (काल वेला) 06:52 AM 08:18 AM

शुभ 08:18 AM 09:45 AM

रोग 09:45 AM 11:12 AM

उद्बेग 11:12 AM 12:39 PM

चर 12:39 PM 14:05 PM

लाभ (वार वेला) 14:05 PM 15:32 PM

अमृत 15:32 PM 16:59 PM

काल (काल वेला) 16:59 PM 18:26 PM

रात का चौघड़िया

लाभ (काल रात्रि) 18:26 PM 19:59 PM

उद्बेग 19:59 PM 21:32 PM

शुभ 21:32 PM 23:05 PM

अमृत 23:05 PM 00:38 AM

चर 00:38 AM 02:11 AM

रोग 02:11 AM 03:45 AM

काल 03:45 AM 05:18 AM

लाभ (काल रात्रि) 05:18 AM 06:51 AM

March Horoscope 2025: इन राशियों के लिए मार्च होगा बेहद खास

March Horoscope 2025: इन राशियों के लिए मार्च होगा बेहद खास

March Horoscope 2025: आज से मार्च का महीना प्रारंभ हो गया है। ऐसे में यह महीना जहां कुछ लोगों के लिए बेहद बेहतरीन रहने वाला है, तो वहीं कुछ लोगों को इस महीने में सावधानी बरतने की जरूरत पड़ेगी। मार्च का महीना आपके लिए कैसा होने वाला है, आइए जानते हैं 12 राशियों के लिए मार्च 2025 कैसे रहने वाला है…

मेष March Horoscope

गणेशजी कहते हैं कि सितारे आपके पक्ष में हैं, जिससे आपका काम दूसरों की तुलना में आसान हो जाएगा। साथ ही इस अवधि के दौरान अपने वित्त पर निरंतर नियंत्रण बनाए रखें। आपको असफलताओं को स्वीकार करने और सही समय का धैर्यपूर्वक इंतजार करने में सक्षम होना चाहिए। आपमें चमत्कार करने की उत्कृष्ट क्षमता है। इस प्रकार, आपको सही समय की प्रतीक्षा करने की आवश्यकता है जब आप अधिक चमक सकें और बाकी सभी से आगे रह सकें। चुनौतीपूर्ण क्षणों को धैर्यपूर्वक पार करना एक प्रतिभा है, इसलिए सुनिश्चित करें कि आप कभी-कभी खुद को खुश करें। इससे आपको व्यक्तिगत और व्यावसायिक सफलता प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

आपको सतर्क भी रहना होगा क्योंकि लोग आपकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। अपने स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने से बचने के लिए अपनी आदतों पर नियंत्रण रखें। आपको उन लोगों से आश्चर्य मिलेगा जो आपसे प्यार करते हैं और आपकी परवाह करते हैं। बेहतर भविष्य के लिए करियर की संभावनाओं को बदलने के बारे में सोचने का भी यह अच्छा समय है। इससे आपको स्थिर जीवन के बारे में स्पष्ट रूप से सोचने और इसे शीघ्रता से प्राप्त करने के तरीके के बारे में स्पष्ट रूप से सोचने में मदद मिलेगी। आपको याद रखना चाहिए कि कोई भी आपके विचारों को तब तक प्रभावित नहीं कर सकता जब तक आप उन्हें ऐसा करने की अनुमति नहीं देते। जीवन में अपने इरादों को लेकर बहुत स्पष्ट रहें और नकारात्मकता फैलाने वाले लोगों से बचें।

वृषभ March Horoscope

गणेशजी कहते हैं कि आप अपने वरिष्ठों पर महत्वपूर्ण सकारात्मक प्रभाव डालने में सफल रहेंगे। सुनिश्चित करें कि आप इस दौरान अपने परिवार से जुड़े रहें ताकि जब आप महत्वपूर्ण निर्णय लें तो वे आपके साथ मजबूती से खड़े रहें। आपको अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में सफलता प्राप्त करने में मदद मिलेगी। आप अपने जीवन को बेहतर ढंग से संतुलित करने में भी सक्षम होंगे, जिससे आपको मानसिक संतुष्टि प्राप्त करने में मदद मिलेगी। अब अपनी आत्मा की आध्यात्मिक पहचान से गुजरने का समय आ गया है।

वृषभ मासिक राशिफल 2025 के अनुसार इस दौरान आपको अपने जीवन में कई समस्याओं के कारण का एहसास होगा। आपको आलसी बना देगा लेकिन अपने दैनिक कार्यों को सही समय पर पूरा करने का प्रयास करें। हो सकता है कि इस दौरान आपको बेहतर महसूस न हो, लेकिन आपको चलते रहना चाहिए। खुद को काम में व्यस्त रखने से आप खाली नहीं बैठेंगे और अपने जीवन के कई मुद्दों के बारे में ज्यादा नहीं सोचेंगे। इस महीने आपको अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए थोड़ी अधिक मेहनत करने की जरूरत है। इससे आपके जीवन में कोई भी अतिरिक्त समस्या या परेशानी नहीं आएगी। इसके बजाय, आप उन चीज़ों को करने में अधिक सक्रिय रहेंगे जिनमें आपको आनंद आता है। इससे आपको पहले की तरह अमीर बनने में मदद मिलेगी. इस दौरान कुछ बड़ा हासिल करने के लिए खुद पर ध्यान केंद्रित करें।

मिथुन March Horoscope

गणेशजी कहते हैं कि आपको उन लोगों के साथ संभावित गलतफहमी के प्रति सतर्क रहना चाहिए जिनसे आप सबसे अधिक प्यार करते हैं। कुछ स्थितियाँ चिंता और निराशा का कारण बन सकती हैं लेकिन खुद को व्यस्त रखकर अपना समय व्यतीत करने का प्रयास करें। हालांकि इस दौरान आप अपने पेशेवर जीवन में अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सक्षम रहेंगे। इसलिए बेहतर होगा कि आप अपने करियर पर ध्यान दें और निजी जीवन में निष्क्रिय रहें। एक बार जब आप अपने आत्मविश्वास में सुधार करना शुरू कर देंगे तो चीजें बेहतर हो जाएंगी। मिथुन मासिक राशिफल 2025 के अनुसार, यह एक सकारात्मक गोचर है जो आपके जीवन में भाग्य और सकारात्मकता लाएगा। हालांकि, आपको उन तरीकों को जानना होगा जिनके द्वारा आप अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए प्रत्येक अवसर का उपयोग कर सकते हैं। व्यक्तिगत निवेश करने का यह अच्छा समय है जो आपको लंबे समय में सकारात्मक परिणाम देगा।

मिथुन मासिक राशिफल 2025 की भविष्यवाणियों के अनुसार, इस महीने आप अपने तात्कालिक लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे, जो आपके आत्मविश्वास को बढ़ाने में मदद करेगा। हालांकि, आपको व्यक्तिगत मोर्चे पर थोड़ा कष्ट होगा, जिससे आपकी व्यावसायिक उपलब्धियों में बाधा आ सकती है। सुनिश्चित करें कि आप धैर्यपूर्वक सही अवसरों की प्रतीक्षा करें जब आप आसानी से अपने व्यक्तिगत जीवन को बेहतर बना सकें। अपने आस-पास के लोगों को उनकी गलतियों का एहसास कराने के लिए कुछ समय निकालें और अपने साथ उनके रिश्ते को बेहतर बनाने की दिशा में पहला कदम उठाएं।

कर्क March Horoscope

गणेशजी कहते हैं कि आपको आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा, इसलिए इस क्षेत्र में थोड़ा जोखिम लेना अच्छा विचार है। सुनिश्चित करें कि आप दीर्घकालिक सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करते रहें। कर्क मासिक राशिफल 2025 के अनुसार काम को पूरा करने के लिए शॉर्टकट का प्रयोग न करें, अन्यथा बाद में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। आपको एक व्यक्ति के रूप में अपनी क्षमताओं के बारे में जागरूक होने की आवश्यकता है क्योंकि काम पूरा करने के लिए आपको उनका उपयोग करने की आवश्यकता है। यह आपके करियर का सबसे अच्छा दौर नहीं होगा, लेकिन फिर भी आप लगातार सफलता हासिल करेंगे।

आपको एक व्यक्ति के रूप में अपना मूल्य भी समझने की जरूरत है। इस महीने खुद का सर्वश्रेष्ठ संस्करण बनने के लिए अपने जीवन के सर्वोत्तम अवसरों का लाभ उठाएं। आपके जीवन में ढेर सारी चुनौतियां लेकर आएगा। हालांकि, आप अपने दृढ़ संकल्प से कठिनाइयों को दूर करने और अपने जीवन को बेहतर बनाने में सक्षम होंगे। अब जीवित रहने की जरूरत को समझना जरूरी है। विलासिता प्रतीक्षा कर सकती है; आपको इस दौरान अपने जीवन को सही रास्ते पर लाने का प्रयास करना चाहिए। उनकी भावनाओं को समझें और आगे शांतिपूर्ण जीवन का आनंद लेने के लिए प्रतिक्रिया दें।

March 2025: मार्च में होली, नवरात्र समेत महत्वपूर्ण त्योहार जानें सही तारीख

सिंह March Horoscope

गणेशजी कहते हैं कि आने वाला समय मांग करेगा कि आप आत्म-प्रेम को प्राथमिकता दें। उन गतिविधियों में संलग्न रहें जो आपकी आत्मा को ऊर्जावान बनाती हैं, चाहे वह गर्म स्नान हो, कोई अच्छी किताब हो, या लंबी सैर हो। चाहे जीवन आपके लिए नींबू फेंके या इंद्रधनुष लाए, एक पूर्ण जीवन बनाने की शक्ति आपके हाथों में है। जब आप सकारात्मकता और आत्म-प्रेम से प्रेरित होते हैं, तो जिस रोलर-कोस्टर सवारी को हम जीवन कहते हैं वह रोमांचकारी हो जाती है। जब आपके पेशेवर जीवन की बात आती है, तो सुर्खियां अब संतुलन पर हैं। काम और अवकाश गतिविधियों के बीच सही संतुलन बनाए रखने का प्रयास करें। याद रखें, सफलता मात्रा से नहीं बल्कि कड़ी मेहनत की गुणवत्ता से मापी जाती है।

आप अपने वित्त में उतार-चढ़ाव देख सकते हैं, लेकिन चिंता न करें, क्योंकि उतार-चढ़ाव आम हैं, और 2025 में सिंह भविष्यवाणी के अनुसार चीजें जल्द ही बेहतर हो जाएंगी। यह महीना आपके लिए सबसे अच्छे समय में से एक साबित होगा। इस साल। आपको धैर्य रखना चाहिए और फलदायी परिणाम प्राप्त करने के लिए अपनी सर्वोत्तम क्षमताओं से काम करना चाहिए। इसके अलावा आपको अपने आस-पास के लोगों के व्यवहार के प्रति भी सावधान रहना होगा ताकि आप खतरे से दूर रहें। यह आध्यात्मिक रूप से विकसित होने का सही समय है ताकि आप अपने जीवन के वास्तविक उद्देश्य को समझ सकें।

कन्या March Horoscope

गणेशजी कहते हैं कि आपके जीवन में भाग्य और सकारात्मकता पर निश्चित प्रभाव पड़ेगा। आपके परिवार के सदस्य, विशेषकर आपके माता-पिता, पर्याप्त सहायता और मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। अपने आप को खुश और संतुष्ट रखें, और अधिक अविश्वसनीय चीजों का लक्ष्य रखें। यह सर्वोत्तम तरीकों में से एक है जिसके द्वारा आप अपने परिवार और स्वयं की वर्तमान जीवन स्थितियों में सुधार कर सकते हैं। चीजें योजना के अनुसार नहीं हो सकती हैं, लेकिन आपको धैर्य रखने की जरूरत है, जैसा कि 2025 में कन्या राशि के लिए भविष्य की भविष्यवाणियों से संकेत मिलता है। गुस्सा करना हर चीज का समाधान नहीं है।

आपको ऐसे तरीके खोजने चाहिए जिनसे आप अपनी मदद कर सकें, चाहे स्थिति कितनी भी चुनौतीपूर्ण क्यों न हो। एक बार जब आप वर्तमान स्थिति से बच जाएंगे, तो आपको लंबे समय में लाभकारी परिणाम दिखाई देंगे। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वर्तमान की नकारात्मकता पर काबू पाएं और अपने भविष्य की योजना बनाएं। आप आलसी होना भी चुन सकते हैं, लेकिन यह केवल आपके विरुद्ध ही काम करेगा। आपमें अद्भुत कार्य करने की क्षमता है और सितारे भी आपके पक्ष में रहेंगे। इस अवसर का उपयोग अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए करें ताकि आपको जीवन में असफलताओं और पतन के बारे में न सोचना पड़े। हालांकि, आपको इस महीने आपके सामने आने वाली हर स्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए।

तुला March Horoscope

गणेशजी कहते हैं कि सर्वोत्तम वित्तीय सुधार सुनिश्चित करने के लिए लाभदायक संसाधनों में निवेश करें। भविष्य में कुछ बड़ा हासिल करने के लिए अपने पेशेवर करियर में जोखिम उठाने का भी यह एक उत्कृष्ट समय है। अपने विकास की जिम्मेदारी स्वयं लें। ऐसी गतिविधियों में शामिल हों जो आपको खुद को बेहतर ढंग से समझने में मदद करें। शैक्षिक अवसरों या कार्यशालाओं की तलाश करें जो आपके ज्ञान और कौशल को बढ़ाने में मदद कर सकें। उन चीजों पर ध्यान केंद्रित करें जो आपके लिए सबसे ज्यादा मायने रखती हैं, चुनौतियों को स्वीकार करें और पहचानें कि असफलताएं केवल विकास के अवसर हैं। सकारात्मक मानसिकता विकसित करें, अपनी क्षमताओं पर विश्वास करें, और आत्म-सुधार की अपनी यात्रा पर उठाए गए हर कदम का जश्न मनाएं। ऐसी गतिविधियों में संलग्न रहें जो आपके ज्ञान का विस्तार करें, आपके दिमाग को उत्तेजित करें और आपके दृष्टिकोण को चुनौती दें। उस असुविधा को स्वीकार करें जो अक्सर व्यक्तिगत विकास से जुड़ी होती है और आप अपने रास्ते में आने वाली हर चीज से निपटने के लिए मजबूत, अधिक आत्मविश्वासी और अधिक सुसज्जित हो जाएंगे।

तुला मासिक राशिफल 2025 के अनुसार तुला राशि के जातकों के लिए यह माह सबसे अच्छा समय रहेगा। हो सकता है कि आप अभी अपनी क्षमताओं को न समझें, लेकिन लंबे समय में इसका लाभ मिलेगा। तब तक आपको धैर्य रखना होगा और कड़ी मेहनत जारी रखनी होगी। अगर आप लंबे समय से किसी सीरियस रिलेशनशिप में हैं तो शादी की संभावनाओं के बारे में सोचने का भी यही सही समय है। यह गोचर आपको कुछ अनोखा और अनुकूल हासिल करने में मदद करने वाला है जो आपके जीवन को बेहतर के लिए बदल देगा।

वृश्चिक March Horoscope

गणेशजी कहते हैं कि आप पूरी तरह से अपने करियर पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और अपने व्यक्तिगत संबंधों की उपेक्षा कर रहे हैं, इसलिए आपको एहसास होगा कि इसका आपके समग्र कल्याण पर प्रभाव पड़ा है। यह एक जागृत कॉल होनी चाहिए जो आपको अपनी प्राथमिकताओं का पुनर्मूल्यांकन करने और अपने जीवन में बदलाव करने के लिए प्रेरित करे। आप व्यक्तिगत संबंधों को पोषित करके, स्वयं की देखभाल के लिए समय आवंटित करके और प्रभावी ढंग से वित्त प्रबंधन करके एक बेहतर संतुलन पाएंगे। अ

अपने निजी जीवन को अपने करियर, वित्त और प्यार के साथ संतुलित करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में स्पष्ट सीमाएं निर्धारित करके शुरुआत करें। काम और आराम के लिए विशिष्ट समय निर्धारित करें, यह सुनिश्चित करें कि आप स्वयं की देखभाल और आराम के लिए भी समय आवंटित करें। व्यक्तिगत वृद्धि और विकास को बढ़ावा देने के लिए यह महीना एक अच्छा समय होगा। आप खुद पर काम करने में सक्षम होंगे, जो आपको जीवन में बहुत पहले ही शुरू कर देना चाहिए था। अच्छी खबर यह है कि अब शुरुआत करने का अच्छा समय है और आपको हर चीज से पहले अपनी इच्छाओं, लक्ष्यों और आकांक्षाओं को प्राथमिकता देनी चाहिए। याद रखें कि आपको अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार जीने का अधिकार है, क्योंकि यही सच्ची खुशी है।

धनु March Horoscope

गणेशजी कहते हैं कि काम और आराम के लिए विशिष्ट समय स्लॉट आवंटित करें; इसके अतिरिक्त, अपने प्रियजनों के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताएं। याद रखें, जरूरत पड़ने पर मदद मांगना ठीक है, चाहे वह आपके दोस्तों, परिवार या पेशेवरों से हो। अपने मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि अपने शारीरिक स्वास्थ्य का प्रबंधन करना, इसलिए धनु मासिक पूर्वानुमान 2025 के अनुसार, अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अब एक व्यक्ति के रूप में अपनी क्षमताओं पर ध्यान केंद्रित करने का भी समय है। ऐसे कई अवसर आएंगे जहां आप अपनी प्रतिभा का सर्वोत्तम संभव तरीके से पर्याप्त उपयोग कर सकते हैं। अपने कार्यों को दूसरों पर बांटने का प्रयास करें।

अपने आप को एक ऐसी सहायता प्रणाली से घेरें जो आपकी आकांक्षाओं को समझती है और प्रोत्साहित करती है। जब आपको जरूरत हो मदद के लिए कहें; धनु मासिक राशिफल 2025 के अनुसार, समर्थन मांगने में संकोच न करें। जिम्मेदारियां साझा करने से आपको वास्तव में जो मायने रखता है उस पर ध्यान केंद्रित करने के लिए समय और मानसिक स्थान खाली करने की अनुमति मिलती है। यह महीना व्यक्तिगत विकास और संतुष्टि वाला रहेगा। आपको जीवन में अपनी प्रतिबद्धताओं का ध्यान रखना चाहिए और उन्हें निर्धारित समय से पहले पूरा करना चाहिए। इससे न केवल आपके करियर और वित्त पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा बल्कि आपको जीवन में अनुशासन सुनिश्चित करने और अपने लिए सर्वश्रेष्ठ चुनने में भी मदद मिलेगी। एक बार जब आप अपनी प्राथमिकताओं को समझ लेते हैं, तो आपके जीवन में सब कुछ बेहतरी के लिए बदल जाएगा।

मकर

March Horoscope

गणेशजी कहते हैं कि आराम और ताजगी के लिए कुछ समय निकालना याद रखें। अपना ख्याल रखने से, आप जीवन की विभिन्न चुनौतियों को संभालने के लिए बेहतर ढंग से सुसज्जित होंगे। यथार्थवादी लक्ष्य निर्धारित करें जो उपलब्धि की भावना प्रदान करते हुए आपको चुनौती दें। नई रुचियों की खोज करने और पुस्तकों, कक्षाओं या ऑनलाइन पाठ्यक्रमों के माध्यम से अपने ज्ञान का विस्तार करने पर विचार करें। अपने आराम क्षेत्र से बाहर निकलने, नए कौशल विकसित करने और अपने दृष्टिकोण को व्यापक बनाने के अवसरों को अपनाएं। आत्म-चिंतन और जर्नलिंग के लिए समय समर्पित करें, जिससे आत्म-जागरूकता और व्यक्तिगत स्पष्टता बढ़ सकती है।

व्यक्तिगत विकास में निवेश करने से आपकी समग्र संतुष्टि बढ़ सकती है और अनंत संभावनाओं के द्वार खुल सकते हैं। रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए अपने विचारों और भावनाओं को अपने परिवार और दोस्तों के साथ साझा करें। वे एक नया दृष्टिकोण पेश कर सकते हैं, भावनात्मक समर्थन प्रदान कर सकते हैं और कठिन परिस्थितियों से निपटने में आपकी मदद कर सकते हैं। आप तनहा नहीं हैं, याद रखें; समर्थन मांगना एक ताकत है, कमजोरी नहीं। ग्रहों की चाल आपके निजी जीवन में सकारात्मक वृद्धि का संकेत दे रही है और इसका सीधा असर आपके करियर पर पड़ सकता है। सुनिश्चित करें कि जरूरत पड़ने पर आप उचित कार्रवाई करें ताकि आप महत्वपूर्ण अवसर न चूकें। इस महीने एक बार जब आप खुद को प्राथमिकता देना शुरू कर देंगे तो सफलता आपके कदम चूमेगी।

कुंभ March Horoscope

गणेशजी कहते हैं कि ब्रेक लेने से आप तरोताजा हो जाते हैं और नई ऊर्जा और फोकस के साथ अपने कार्यों पर लौट आते हैं। याद रखें, जीवन को प्रबंधित करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है, इसलिए रास्ते में मार्गदर्शन और समर्थन लेना ठीक है। चुनौतियाँ स्वीकार करें, जीत का जश्न मनाएँ और हर दिन इरादे और कृतज्ञता के साथ जिएँ। आत्म-अभिव्यक्ति के लिए आउटलेट खोजें, जैसे जर्नलिंग, व्यायाम करना, या प्रियजनों से समर्थन मांगना। विकास की मानसिकता अपनाएं, जिसका अर्थ है कि आप समर्पण और कड़ी मेहनत की मदद से सफलता दिलाने के लिए अपनी क्षमताओं पर भरोसा करते हैं। चुनौतियों को विकास के अवसर के रूप में देखें। असफलताओं को सफलता की सीढ़ी के रूप में स्वीकार करें।

सकारात्मक मानसिकता अपनाकर आप बाधाओं को दूर कर सकते हैं और व्यक्तिगत और व्यावसायिक विकास के लिए लगातार प्रयास कर सकते हैं। अंत में, जीवन एक खूबसूरत यात्रा है जिसके लिए सावधानीपूर्वक नेविगेशन की आवश्यकता होती है। आप अपने निजी जीवन के विभिन्न पहलुओं, जैसे कि अपने करियर, वित्त और रिश्तों का आकलन और समाधान करके एक पूर्ण और संतुलित जीवन बना सकते हैं। इस महीने लक्ष्य निर्धारित करना, आत्म-देखभाल करना और सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखना याद रखें। 2025 में कुंभ राशि के लिए ज्योतिषीय पूर्वानुमान के अनुसार, अपने रास्ते में आने वाली चुनौतियों और अवसरों को स्वीकार करें और याद रखें कि आप अपने जीवन को प्रभावी ढंग से प्रबंधित कर सकते हैं।

मीन March Horoscope

गणेशजी कहते हैं कि इस समय आपके सामने आने वाली चुनौतियों और अवसरों को स्वीकार करें और यात्रा के दौरान अपना ख्याल रखना याद रखें। सावधानीपूर्वक योजना और संतुलित मानसिकता के साथ, आप इस महीने का अधिकतम लाभ उठा सकते हैं और अपने जीवन के सभी पहलुओं में सफलता के लिए खुद को तैयार कर सकते हैं। अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो शादी के बारे में सोचने का यह सही समय है।

मीन मासिक राशिफल 2025 के अनुसार, अपने निजी जीवन को अपने करियर और वित्त के साथ संतुलित करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन सही रणनीतियों के साथ इसे हासिल किया जा सकता है। सबसे पहले, स्पष्ट प्राथमिकताएँ निर्धारित करें और सीमाएं स्थापित करें। इससे आपको अपने जीवन को बेहतर ढंग से व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी ताकि आप सफलता प्राप्त करना जारी रख सकें। कार्यों को सौंपना सीखें और जरूरत पड़ने पर सहायता मांगें। याद रखें, एक संतुलित व्यक्तिगत जीवन आपके समग्र कल्याण को बढ़ाता है और आपको जीवन के सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ने की अनुमति देता है। यह आपको अपनी प्राथमिकताएं ढूंढने और उन्हें पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करने में भी मदद करता है। यह महीना पूरे साल से अलग होगा, मुख्यतः क्योंकि यह आपको बेहतरीन अवसर प्रदान करेगा। यदि आप आलसी बने रहेंगे, तो आप यह पता नहीं लगा पाएंगे कि आपके व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में छोटे-छोटे बदलाव भी आपको कुछ उल्लेखनीय हासिल करने में कैसे मदद कर सकते हैं।

अंधविश्वास: भूत-प्रेत होने के शक में युवक की हत्या, Video हुआ वायरल…

बिलासपुर। Chhattisgarh में अंधविश्वास के चलते परिवार ने अपने ही बेटे को मौत के घाट उतार डाला. युवक के शरीर में भूत-प्रेत होने की शंका को लेकर युवक के पिता और भाइयों समेत चार आरोपियों ने बांस की छड़ी से पीट-पीट कर युवक की जान ले ली. इस घटना का Video भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पूरा मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र के देवगांव का है.

इस घटना के वायरल Video में साफ देखा जा सकता है कि परिजन अंधविश्वास के चलते युवक पर अजीबो-गरीब टोट्के कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि दर्द से तड़प-तड़प कर चिल्लाता रहा. लेकिन परिजनों ने भूत भगाने का उपाय समझकर उसे पीट-पीटकर दर्दनाक मौत दे दी. इस मामले में Police ने IPC और टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

यहां देखें घटना का वायरल Video

March 2025: मार्च में होली, नवरात्र समेत महत्वपूर्ण त्योहार जानें सही तारीख

March 2025: मार्च में होली, नवरात्र समेत महत्वपूर्ण त्योहार जानें सही तारीख

March Panchang 2025: मार्च 2025 में होलिका दहन, होली जैसे महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे. यह महीना विशेष रूप से धार्मिक महत्व रखता है. मार्च में त्योहार. अब कुछ ही दिनों में फरवरी महीने की समाप्ति के बाद मार्च का महीना शुरू होने वाला है. मार्च का महीना बेहद रंगीन और उल्लास पूर्ण माना जाता है. इस महीने में कई व्रत भी रखा जाता है. इसके साथ प्रमुख पर्व त्यौहार भी पूरे धूमधाम से मनाया जाता है. March Panchang मार्च का महीना हिंदू कैलेंडर के अनुसार फाल्गुन और चैत्र के बीच का महीना माना जाता है. इस महीने में होली, रमजान, चैत्र नवरात्रि जैसे प्रमुख त्योहार भी मनाया जाता है.

मार्च 2025 में पड़ने वाले व्रत और त्योहार March Panchang

01मार्च -फुलेरा दूज, राम कृष्ण जयंती.

07मार्च – होलाष्टक आरम्भ, दुर्गा अष्टमी व्रत.

10 मार्च -आमलकी एकादशी.

11 मार्च- भौम प्रदोष व्रत.

13 मार्च -पूर्णिमा, होलिका दहन, होलाष्टक समाप्त.

14 मार्च -होली, पूर्णिमा मीन संक्रांति.

17 मार्च- छत्रपति शिवाजी जयंती.

18 मार्च- संकष्टी चतुर्थी.

19 मार्च- रंग पंचमी.

21 मार्च -शीतला सप्तमी.

22 मार्च -कालाअस्टमी.

25 मार्च -पापमोचनी एकादशी.

27 मार्च -प्रदोष व्रत.

29 मार्च -अमावस्या.

30 मार्च- हिंदू नव वर्ष आरंभ, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत.

Chanakya Niti: वह पांच स्थान जहां नहीं जाना चाहिए, नहीं तो झेलेंगे नुकसान

Chanakya Niti: वह पांच स्थान जहां नहीं जाना चाहिए, नहीं तो झेलेंगे नुकसान

Chanakya Niti : विश्व के महान दार्शनिक चाणक्य के मुताबिक, पांच स्थान ऐसी हैं, जहां पर किसी भी मनुष्य को कभी नहीं जाना चाहिए. ऐसा न करने पर उसे हमेशा नुकसान ही उठाना पड़ता है. आइए जानते हैं कि वे पांच स्थान क्या है।

Chanakya आचार्य चाणक्य आज से करीब 3 हजार साल पहले भारत में पैदा हुए थे. उन्होंने अपने अनुभवों से परिवार, समाज, देश, सैन्य, विदेश नीति समेत कई विषयों पर अद्भुत ज्ञान हासिल किया था. इन अनुभवों के आधार पर उन्होंने अर्थशास्त्र नामक पुस्तक लिखी. इस पुस्तक में उनके अनुभवों का सार था. इसी पुस्तक को बाद में चाणक्य नीति के नाम से जाना गया.

जहां लोगों में हों संस्कार की कमी

Chanakya आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जहां के लोगों में संस्कारों की कमी हो. वे एक दूसरे को धोखा देते हों, आपस में झूठ बोलते हों. दूसरों को नीचे गिराने का षडयंत्र रचते रहते हों, ऐसी जगह पर कभी नहीं जाना चाहिए और न ही वहां पर अपना आशियाना बनाने का विचार करना चाहिए.

Today’s horoscope: आज शुक्रवार को इन राशियों के लिए होगा शानदार समय, जानें दैनिक राशिफल

जहां रोजगार न हो

Chanakya चाणक्य के अनुसार, ऐसी जगह पर जाना बेकार है, जहां पर रोजगार के साधन न हों. वह जगह चाहे कितनी भी खूबसूरत क्यों न हो लेकिन अगर आपके पास वहां पर नौकरी-कारोबार के कोई अवसर उपलब्ध न हों तो वहां रहना बेकार है. ऐसी जगहों को जल्द से जल्द छोड़ देना चाहिए.

जहां शिक्षा का न हो माहौल

Chanakya किसी भी व्यक्ति के विकास में शिक्षा का अहम योगदान होता है. ऐसे में यदि आप किसी ऐसी जगह पर जाते हैं, जहां शिक्षा का कोई महत्व न दिया जाता हो. जहां पर पढ़ने के लिए स्कूल-कॉलेज न हो तो वहां जाकर आप खुद को आगे बढ़ाने के बजाय पीछे कर रहे होते हैं. लिहाजा ऐसी जगह नहीं जाना चाहिए.

जहां अपने न रहते हों

Chanakya आजीविका के लिए नई-नई जगह जाना कोई नई बात नहीं है. लेकिन वहां जाने से पहले यह देख लें कि आपकी मदद करने वाला वहां कोई जरूर होना चाहिए. ऐसा न होने पर आप संकट में अकेले पड़ जाएंगे. लिहाजा जहां आपके दोस्त या रिश्तेदार न रहते हों, वहां पर ज्यादा देर नहीं रुकना चाहिए.

जहां इज्जत न मिले

Chanakya प्रत्येक व्यक्ति की चाहत होती है कि उसे हर जगह सम्मान मिले. इससे उसका आत्मविश्वास बढ़ता है. ऐसे में यदि आप ऐसी जगह जाते हैं, जहां पर आपकी बातें अनसुनी कर दी जाती हैं. बात-बात पर आपका अपमान किया जाता है या आप पर ताना कसा जाता है तो ऐसी जगह से दूर रहना चाहिए.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. WebMorcha इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Today’s horoscope: आज शुक्रवार को इन राशियों के लिए होगा शानदार समय, जानें दैनिक राशिफल

Today’s horoscope: 28 फरवरी 2025। आज शुक्रवार है। ग्रह-नक्षत्र के साथ पंचांग की गणना के आधार पर राशिफल प्रस्तुत की जा रही है। आइए जानते हैं (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक राशिफल..

मेष Today’s horoscope

शुक्रवार आज के दिन आपके लंबे वक्त से रुके हुए काम पूरे होंगे। वाणी की सौम्यता आपको मान-सम्मान दिलवाएगी। सामाजिक कार्यक्रमों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है। जीवनसाथी से यदि आप कोई बात गुप्त रखेंगे, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। आप अपनी बेफिजूल के खर्चों पर रोक लगाएं और आपकी किसी पुरानी संपत्ति से भी इनकम बढ़ेगी।

वृष Today’s horoscope

शुक्रवार आज का दिन आपके लिए कुछ नए कान्टेक्ट से फायदा लेकर आने वाला है। संतान के विवाह की बात पक्की होने से आज परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा और लोगों का आना-जाना लगा रहेगा। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा। आप किसी यात्रा पर जाएं, तो आपको उसमें किसी से मांगकर वाहन चलाने से बचना होगा। आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलेगी।

मिथुन Today’s horoscope

शुक्रवार आज का दिन आपके लिए किसी नए पद की प्राप्ति के लिए रहेगा। आप अपने कामों में व्यस्त रहने के कारण संतान की जरूरतों पर ध्यान थोड़ा कम देंगे। आपको उनके मन में चल रही उलझनों को जानने की कोशिश करनी होगी। आपकी कुछ नई कोशिश से रंग लाएंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटेंगे। आपके ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा और धन को लेकर आपको किसी पर भरोसा नहीं करना है। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।

कर्क Today’s horoscope

शुक्रवार आज का दिन आपके लिए आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिए रहेगा। जीवनसाथी से आप काम को लेकर सलाह ले सकते हैं। आप अच्छे भोजन का आनंद लेंगे, लेकिन आपको अपनी किसी शारीरिक समस्या को छोटा नहीं समझना है। संतान को किसी नए स्कूल में एडमिशन दिलाने के लिए आपको मेहनत अधिक करनी होगी। आपके परिवार में भाई- बहनों से आपकी किसी बात को लेकर खटपट होने की संभावना है। पारिवारिक बिजनेस में वरिष्ठ सदस्यों की राय आपके खूब काम आएगी।

सिंह Today’s horoscope

शुक्रवार आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपकी आय के कुछ पुराने सोर्स भी बढ़ेंगे। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं, जिसमें उन्हें जीत अवश्य मिलेगी। आप मौज-मस्ती में लगे रहेंगे। माताजी आपसे किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे। यदि ऐसा हो, तो आप उन्हे मानने की पूरी कोशिश करनी होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है।

Ank Jyotish: शुक्रवार को जानें आपका लकी नंबर और शुभ रंग

कन्या Today’s horoscope

शुक्रवार आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। बिजनेस में आप किसी के साथ पार्टनरशिप कर सकते हैं। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आपके घर किसी पूजा-पाठ का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। विद्यार्थी अपने ज्ञान को बढ़ाने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देंगे। आपके उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है।

तुला Today’s horoscope

शुक्रवार आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है आपके ऊपर यदि कुछ कर्ज था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतारने की कोशिश करेंगे। आपको अपनी संपत्ति संबंधित मामले में किसी वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को साथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। आपकी किसी गलती के कारण कार्यक्षेत्र में आपको अपने बॉस से डांट खानी पड़ सकती है।

वृश्चिक Today’s horoscope

शुक्रवार आज के दिन आपको किसी जोखिम में हाथ डालने से बचना होगा। साझेदारी में भी आपको पूरी लिखापढ़ी करके आगे बढ़ना होगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को यदि आपने धन उधार दिया था, तो आपके उस धन के मिलने के संभावना बहुत कम है। आप प्रॉपर्टी को लेकर कोई लोन अप्लाई करेंगे, तो वह भी आपको मिलना मुश्किल होगा। पारिवारिक मामलों को आप घर में रहकर ही निपटा लें, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है।

धनु Today’s horoscope

शुक्रवार आज आपको अपने आसपास रह रहे शत्रुओं से सतर्क रहने की आवश्यकता से। आप अपनी जरूरत की वस्तुओं की खरीदारी के साथ-साथ शौक मौज की वस्तुओं की खरीदारी बिना सोचे समझे करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी कामयाबी हासिल हो सकती है। आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला चुकता होगा। दोस्तों के साथ आप किसी पार्टी को करने की योजना बनाएंगे। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आएगा, तो आप उसमें गिले शिकवे न निकाले।

Aaj ka Panchang: जानें राहुकाल, आज का पंचाग

मकर Today’s horoscope

शुक्रवार आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। आप अपने बिजनेस में किसी अजनबी पर भरोसा करके पछताएंगे। आपको अपनी किसी मित्र की याद सता सकती हैं। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में चल रही समस्याओं को दूर करने के लिए मेहनत अधिक करनी होगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में आपको जुड़ने का मौका मिलेगा।

कुंभ Today’s horoscope

शुक्रवार आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रहने वाला है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होगी। बिजनेस में भी आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आप मनचाहा खर्च कर सकते हैं। आपको किसी प्रॉपर्टी से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। माताजी से आप किसी मां की इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आप अपने किसी मित्र की मदद के लिए भी आगे आएंगे, लेकिन आप दूसरों की भलाई में भी अच्छा धन खर्च करेंगे।

मीन Today’s horoscope

शुक्रवार आज का दिन आपके लिए समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। ससुराल पक्ष किसी के किसी व्यक्ति से आपको कोई धन संबंधित मदद मिलती दिख रही है। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं भी दूर होंगी। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। भाई बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। राजनीति की ओर कदम बढ़ा रहे लोगों को सहयोगियों से काफी राहत मिलेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को लेकर कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं।

Ank Jyotish: शुक्रवार को जानें आपका लकी नंबर और शुभ रंग

28 फरवरी 2025 Ank Jyotish : अंक ज्योतिष शुक्रवार को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा

अंक 1 Ank Jyotish

शुक्रवार आज फाइनेंस से संबंधित कोई भी निर्णय लेने या कार्य करने के लिए आज का दिन अनुकूल है। रोजमर्रा की जिंदगी से हटकर दिनचर्या में कुछ नयापन लाने की कोशिश करें। इससे आपकी मानसिक व शारीरिक थकान दूर होगी। नई ऊर्जा महसूस करेंगे।

शुभ अंक- 52

शुभ रंग- सिल्वर

अंक 2 Ank Jyotish

शुक्रवार आज अवांछित लोगों के साथ मेल मुलाकात रखना मान-हानि का कारण बनेगा। समय बर्बाद होगा। कोई व्यक्ति आपकी भावुकता और उदारता का फायदा उठा सकता है। किसी पर विश्वास करने से पहले सभी पहलुओं पर अच्छी तरह सोच-विचार कर लें।

शुभ अंक- 22

शुभ रंग- ग्रे

अंक 3 Ank Jyotish

शुक्रवार आज व्यवसायिक गतिविधियां सामान्य रहेंगी। प्रोडक्शन संबंधी काम में कमी आने से तनाव हो सकता है। सरकारी नौकरी में कामकाज को लेकर लापरवाही न करें। समय पर टारगेट पूरा करने पर ध्यान दें। कोई कंप्लेंट होने की स्थिति बन सकती है।

शुभ अंक-12

शुभ रंग- हरा

Aaj ka Panchang: जानें राहुकाल, आज का पंचाग

अंक 4 Ank Jyotish

शुक्रवार आज सामंजस्य और संतुलन का दिन रहेगा। निजी और पेशेवर जीवन में साझेदारियां मजबूत होंगी। आपसी विश्वास और सहयोग से सफलता मिलेगी। महत्वपूर्ण बातचीत या समझौता आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। टीमवर्क से जुड़े कामों में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- क्रीम

अंक 5 Ank Jyotish

शुक्रवार आज साझेदारी में व्यापार कर रहे लोगों को लाभ होगा। नए सौदे हो सकते हैं। भावनात्मक रूप से संतुलित रहना आवश्यक होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, जिससे नए अवसर प्राप्त होंगे। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए शुभ दिन है। मीडिया और संचार क्षेत्र के लोगों को पहचान और प्रशंसा मिलेगी।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- पीला

अंक 6 Ank Jyotish

शुक्रवार आज कोई सुखद घटना घट सकती है। भाग्य का साथ मिलेगा और आवश्यक कार्य समय पर पूरे होंगे। समय आय को बेहतर बनाए रखेगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा और रुके हुए कार्य पूरे होंगे। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- गोल्डन

अंक 7 Ank Jyotish

शुक्रवार आज नौकरी में योग्यता के अनुसार कार्य मिलेगा और व्यापारिक यात्रा की संभावना है। पेट खराब और एलर्जी की समस्या हो सकती है। आलस रहेगा। प्रेम में निराशा मिल सकती है। वैवाहिक समस्याएं दूर होंगी।

शुभ अंक- 27

शुभ रंग- वॉइलेट

अंक 8 Ank Jyotish

शुक्रवार आज इस समय ग्रह स्थिति तथा आपका सकारात्मक रवैया आपके लिए महत्वपूर्ण उपलब्धियां उत्पन्न कर रहे हैं। इस समय का भरपूर सदुपयोग करें। अचानक किसी मित्र से मुलाकात होगी। किसी विशेष मुद्दे को लेकर विचार-विमर्श भी होगा।

शुभ अंक- 14

शुभ रंग- लाल

अंक 9 Ank Jyotish

शुक्रवार आज प्रॉपर्टी या पैतृक कार्य में रुकावट आने से तनाव हो सकता है। सावधान रहें। कोई सरकारी समस्या चल रही है, तो उसका हल निकालने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। संतान की परेशानी में आपके सहयोग से समस्या का समाधान निकल सकता है।

शुभ अंक- 12

शुभ रंग- लेमन