Aaj ka Panchang: जानें राहुकाल, आज का पंचाग

Aaj Panchang 28 Feb February 2025: कई बार लोग शुभ काम करने के पहले शुभ मुहूर्त का इंतजार करते हैं। अगर आप भी शुक्रवार 28 फरवरी (Friday 28 February) को कोई शुभ कार्य करना चाहते हैं, तो राहुकाल (Rahukal Time) का शुभ मुहूर्त जरूर जान लें। जिससे आपके कार्य में कोई बाधा न आए।

आज का पंचांग Aaj ka Panchang:

सूर्योदय का समय: 07:02 ए एम

सूर्यास्त का समय: 06:42 पी एम

चन्द्रोदय: 07:11 पी एम

चंद्रास्त का समय: 07:11 पी एम

तिथि: प्रतिपदा – 03:16 ए एम, मार्च 01 तक

दिन: शुक्रवार

नक्षत्र: शतभिषा – 01:40 पी एम तक

करण: किंस्तुघ्न – 04:47 पी एम तक

शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat)

ब्रह्म मुहूर्त: 05:23 ए एम से 06:13 ए एम

अभिजीत मुहूर्त: 12:29 पी एम से 01:16 पी एम

गोधूलि मुहूर्त: 06:40 पी एम से 07:05 पी एम

अशुभ मुहूर्त (Ashubh Muhurat)

राहुकाल: 11:25 ए एम से 12:52 पी एम

गुलिक काल: 08:30 ए एम से 09:57 ए एम

यात्रा: पश्चिम

User Warnings: पहचानों आप मोबाइल के जाल में कैसे फंसे हैं!

User Warnings: smart fone ने हमारी जिंदगी को काफी आसान बना दिया है, लेकिन बड़ी तादाद में लोग इसके एडिक्ट बन रहे हैं. हालात यह हो गए हैं कि तमाम लोग टॉयलेट में भी फोन लेकर जाते हैं और इस्तेमाल करते हैं. किसी भी चीज का हद से ज्यादा इस्तेमाल खतरनाक होता है और यह बात स्मार्टफोन पर भी लागू होती है.

यदि आप एक मिनट भी smart fone के बिना नहीं रह सकते हैं, तो यकीन मानिए आप स्मार्टफोन के मरीज बन चुके हैं. आपको smart fone की लत लग चुकी है और इससे आपकी मेंटल हेल्थ बर्बाद हो रही है. चिंता की बात तो यह है कि अधिकतर लोग स्मार्टफोन एडिक्शन का शिकार हो चुके हैं, लेकिन उन्हें इस बात का अंदाजा ही नहीं है. चलिए यह जान लेते हैं कि स्मार्टफोन की लत का पता कैसे लगाया जा सकता है.

ऐसे तो नहीं आपमें आदत

यदि आप बिना काम के दिन-रात स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते रहते हैं, तो समझिए आप स्मार्टफोन एडिक्ट हो चुके हैं.

बिना सोचे-समझे अपने फोन चेक करना

इंटरनेट ब्राउजिंग करना

फोन से दूर होने पर बेचैन हो जाना

स्मार्टफोन न मिलने पर तनाव महसूस करना

फोन चलाने की वजह से जरूरी काम अधूरे रह जाना

ड्राइविंग या रोड क्रॉस करते वक्त फोन यूज करना

फोन पर नोटिफिकेशन या मैसेज आने पर तुरंत चेक करना और काम में व्यस्त होने के बावजूद बार-बार अपना फोन चेक करना स्मार्टफोन एडिक्शन के संकेत हैं.

अगर आप फोन के चक्कर में अपनी जान जोखिम में डाल देते हैं, तो आपके लिए यह अलार्मिंग साइन हो सकता है और आपको तुरंत इस एडिक्शन को कम करने की जरूरत है.

User Warnings: smart fone
User Warnings: smart fone

जानें और भी

यूनिवर्सिटी ऑफ रोचेस्टर मेडिकल सेंटर (USA) की रिपोर्ट के मुताबिक smart fone की लत हमारी मेंटल हेल्थ को बर्बाद कर सकती है. स्मार्टफोन का अत्यधिक इस्तेमाल स्ट्रेस लेवल बढ़ा सकता है और धीरे-धीरे आप एंजाइटी व डिप्रेशन के मरीज बन सकते हैं.

smart fone एडिक्शन आपकी लाइफस्टाइल बिगाड़ सकता है और इससे आपकी आंखें कमजोर हो सकती हैं. स्मार्टफोन हादसों की वजह बन सकता है और खतरनाक परिस्थितियों में इसका इस्तेमाल जानलेवा साबित हो सकता है.

अगर आप फोन के बिना कुछ मिनट भी नहीं रह पाते, तो आपको अलर्ट होने की जरूरत है. ऐसी कंडीशन आपके लिए खतरनाक साबित हो सकती है और आपकी मेंटल हेल्थ बर्बाद कर सकती है. फोन का ज्यादा इस्तेमाल रिश्ते भी बर्बाद कर सकता है.

ऐसे में लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए.

Ayodhya: देखें श्रीराम की अलौकिक और अद्भूत तस्वीर

https://www.facebook.com/webmorcha

Today’s horoscope:आज इन्हें समस्याओं से मिलेगी मुक्ति, जानें दैनिक राशिफल

Today’s horoscope: 27 फरवरी 2025। आज गुरुवार है। ग्रह-नक्षत्र के साथ पंचांग की गणना के आधार पर राशिफल प्रस्तुत की जा रही है। आइए जानते हैं (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक राशिफल..

मेष (Today’s horoscope)

गुरुवार आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको अपने खर्चों को लेकर थोड़ा सतर्क रहना होगा। विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण कर रहे लोगों के प्रयास बेहतर रहेंगे। आपकी कोई बड़ी डील यदि लंबे समय से अटकी हुई थी, तो वह भी फाइनल हो सकती है। आपको किसी घर मकान की खरीदारी करने से पहले अपने पिताजी से राय लेनी होगी और आप यदि ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन उधार लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा।

वृष (Today’s horoscope)

गुरुवार आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। दोस्तों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको अपने अधिकारियों की बातों पर पूरा ध्यान देना होगा। एक साथ काफी काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी। आप किसी से मांग कर वाहन न चलाएं। आपको अपने कामों को कल पर टालने से से बचना होगा। नौकरी में आपको मन मुताबिक काम ना मिलने से आप किसी दूसरी जगह अप्लाई कर सकते हैं, वहां से आपको प्रमोशन मिल सकता है।

मिथुन (Today’s horoscope)

गुरुवार आज का दिन आपके लिए प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको कोई बेवजह जोखिम लेने से बचना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिवार के सदस्य व्यस्त रहेंगे। आप अपनी वाणी की सौम्यता बनाए रखें। सामाजिक कार्यों में आपकी अच्छी छाप रहेगी। आप किसी के बहलाने फुसलाने में आकर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट करने से बचे। आपको अपने कारोबार में क्वालिटी को लेकर थोड़ा सावधान रहना होगा।

कर्क (Today’s horoscope)

गुरुवार आज के दिन आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको किसी यात्रा पर जाना बेहतर रहेगा, लेकिन वाहनों का प्रयोग सावधानी से करें। कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है। आप जीवनसाथी की डिमांड पर किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आपको पारिवारिक मामले घर में रहकर निपटाने होंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों के बॉस उनके कामों से उनकी सराहना करेंगे, जिससे उन्हें प्रमोशन भी मिलता दिख रहा है।

Ank Jyotish: गुरुवार को जानें आपका लकी नंबर और शुभ रंग

सिंह (Today’s horoscope)

गुरुवार आज का दिन रोजगार की तलाश में लगे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने कामों को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। जीवन साथी आपसे नाराज हो सकते हैं। संतान के करियर को लेकर आपको अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां भरपूर रहेंगी।  जीवनसाथी आपके लिए आप कुछ कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। आपको अपने भाई व बहनों से बंटवारे को लेकर लड़ाई झगड़े में पडने से अच्छा है कि आप उसे वरिष्ठ सदस्यों की मदद से दूर करें।

कन्या (Today’s horoscope)

गुरुवार आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपको अपने नौकरी से संबंधित किसी काम को भाग्य के भरोसे नहीं छोड़ना है। आपको बिजनेस में अच्छी सफलता हासिल होती दिख रही है। आपको दिल के बजाय दिमाग की सुनना बेहतर रहेगा। आप किसी पर आंख मूंदकर कर भरोसा ना करें। किसी दूसरे के मामले में बोलना आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है।

तुला (Today’s horoscope)

गुरुवार आज का दिन आपके लिए किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थी अपने आलस्य के चक्कर में पढ़ाई लिखाई में लापरवाही कर सकते हैं। आपको कुछ अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। आपके मन में कामों को लेकर उलझनें रहेंगी। लेकिन आपको उन्हे निपटाने की कोशिश करनी होगी। आप अपने घर किसी नई चीज की खरीदारी कर सकते हैं। आपको वरिष्ठ सदस्यों की जरूरत पर भी पूरा ध्यान देना होगा।

वृश्चिक (Today’s horoscope)

गुरुवार आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि आप अपने व्यवसाय में कुछ नवीनता ला सके, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर काम का प्रेशर अधिक रहेगा, लेकिन आपके सहयोगी कामों में आपका पूरा साथ देंगे। आपको टीमवर्क के जरिए काम करने का मौका मिलेगा। आप छुटपुट लाभ के अवसरों पर भी पूरा ध्यान दें। राजनीति में आप सोच समझकर कदम बढ़ाएं।

धनु (Today’s horoscope)

गुरुवार आज आपको अपनी दिनचर्या को बेहतर बनाए रखना होगा। पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलेगी। आपके घर किसी  अतिथि  का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। यदि कोई लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें में दोनों पक्षों की सुनकर कोई निर्णय लेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिलेगी।

मकर (Today’s horoscope)

गुरुवार आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपके कामों में तेजी आएगी। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। अपने मित्रों के साथ आप कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। आपको अपने कर्जो से भी काफी हद तक राहत मिलेगी। जीवनसाथी आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। आपके खर्चे बढ़ेंगे, जो आपको परेशानी देंगे। आपका कोई धन को लेकर यदि रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है।

कुंभ (Today’s horoscope)

गुरुवार आज का दिन आपके लिए सेहत में नरम रहने वाला है। आप जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचे। आपको अपने कामों को सोच समझकर करने की आवश्यकता है। आपको अपनी दिनचर्या को बेहतर बनाए रखना होगा। संतान के भविष्य को लेकर आप कोई प्लान कर सकते हैं। विद्यार्थी यदि विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, तो उन्हें कोई बेहतर अवसर हाथ लगेगा। आप किसी नए बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं।

मीन (Today’s horoscope)

गुरुवार आज का दिन आपके लिए बुद्धि व विवेक से काम लेने के लिए रहेगा। आपकी योजनाएं पहले से फलीभूत होंगी, जो आपको खुशी देंगी। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको अच्छी सफलता मिलेगी। नौकरी में आपको मनपसंद काम ना मिलने से थोड़ी टेंशन रहेगी। किसी छोड़ी हुई नौकरी का आपको ऑफर आ सकता है। यदि आपने किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसमें विद्यार्थियों को जीत अवश्य मिलेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

Ank Jyotish: गुरुवार को जानें आपका लकी नंबर और शुभ रंग

27 फरवरी 2025 Ank Jyotish : अंक ज्योतिष गुरुवार को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा

अंक 1 Ank Jyotish

आज गुरुवार प्रेमियों के लिए रोचक दिन रहेगा।  प्रियतम के साथ दिन गुजार सकते हैं। परिवार के सहयोग से आपके भविष्य की योजनाओं में सफलता मिलेगी। घनिष्ट मित्रों से नुकसान हो सकता है सतर्क रहें।

शुभ अंक – 10

शुभ रंग – हरा

अंक 2 Ank Jyotish

आज गुरुवार आत्म-सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा में व़ृद्धि होगी, व्यापार में नई योजनाओं से फायदा मिलेगा। आपकी बुद्धिमत्ता की तारीफ होगी। घर के लिए फर्नीचर आदि की खरीदारी कर सकते हैं।

शुभ अंक – 12

शुभ रंग – पीला

अंक  3 Ank Jyotish

आज गुरुवार आपकी स्मार्टनेस से आपको फायदा मिल सकता है। जरूरत है समय के साथ बदलने और चलने की। काफी दिनों से अगर आप मानसिक तनाव की स्थिती झेल रहे थे, वह कम होगी। बेटी के जीवन में उन्नती आ सकती है।

शुभ अंक – 15

शुभ रंग – पीला

अंक  4 Ank Jyotish

आज गुरुवार आपके द्वारा की गई मेहनत आज असर लाएगी, आपको सफलता मिल सकती है, रुके हुऐ कार्य सम्पन्न होंगे। सुखद और लाभदायक यात्रा संभव है। विवाह की तिथी पोस्टपोन हो सकती है।  निवेश आपके लिए हितकर रहेगा।

शुभ अंक – 12

शुभ रंग – ब्लू

Aaj Ka Panchang, 27 फरवरी 2025: आज अमावस्या, जानें शुभ मुहूर्त का समय

अंक  5 Ank Jyotish

आज गुरुवार का दिन अच्छा है। माता का साथ मिल सकता है। प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो बात नहीं बनेगी। मित्रों की बातों में न आएं अपने दिमाग से विश्लेषण करें। दूसरों की बातों में आकर अपने ग्रहस्थी जीवन में तनाव न लाएं।

शुभ अंक – 5

शुभ रंग – हरा

अंक  6 Ank Jyotish

आज गुरुवार स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। मन विचलित रहेगा और दिमाग चंचल। लोगों की बातों में आ सकते हैं। पुरानी चलती आ रही बाधाऐं दूर होंगी। धन लाभ की संभावना बन सकती है।

शुभ अंक – 16

शुभ रंग – गुलाबी

अंक  7 Ank Jyotish

आज गुरुवार खुशियों भरा दिन, प्रोपर्टी से लाभ हो सकता है, आय में बढ़ोतरी आ सकती है। नई जानकारी से लाभ मिलेगा। राजनीति में पदोन्नति हो सकती है। सरकार से फायदा मिलेगा।

शुभ अंक – 22

शुभ रंग – सिल्वर

अंक  8 Ank Jyotish

आज गुरुवार परिवार के लिए सोच-समझ कर निर्णय लें। जल्दबाजी में लिए गए निर्णयों से नुकसान हो सकता है। यात्रा में भी समस्याऐं उत्पन्न हो सकती हैं। अचानक आपके विरोधी उभर सकते हैं। ऑफिस के लोगों से अच्छे से पेश आएं।

शुभ अंक – 12

शुभ रंग – लाल

अंक  9 Ank Jyotish

आज गुरुवार परीक्षा में सफलता हासिल होगी। भाईयों में विवाद हो सकता है। आर्थिक अवस्था बेहतर होगी। कोर्ट कचहरी के फंसे हुऐ मामले सुलझेंगे। अचानक धन का लाभ हो सकता है।

शुभ अंक – 6

शुभ रंग – क्रीम

Aaj Ka Panchang, 27 फरवरी 2025: आज अमावस्या, जानें शुभ मुहूर्त का समय

Aaj Ka Panchang: Falgun Month Amavasya Tithi 2025 : आज फाल्गुन अमावस्या तिथि है। साथ ही आज धनिष्ठा नक्षत्र अपराह्न 03 बजकर 44 मिनट तक उपरांत शतभिषा नक्षत्र का आरंभ होगा। आइए जानते हैं आज शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय कब से कब तक रहेगा।

Aaj Ka Panchang राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 08, शक संवत 1946, फाल्गुन कृष्ण, चतुर्दशी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत् 2081। सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 16, शब्बान 29, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 27 फरवरी सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, बसन्त ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। चतुर्दशी तिथि प्रातः 08 बजकर 55 मिनट तक उपरांत अमावस्या तिथि का आरंभ।

घर को बनाएं शांति का कैलाश, डॉ. नीरज गजेंद्र

Aaj Ka Panchang धनिष्ठा नक्षत्र अपराह्न 03 बजकर 44 मिनट तक उपरांत शतभिषा नक्षत्र का आरंभ। शिव योग रात्रि 11 बजकर 41 मिनट तक उपरांत सिद्ध योग का आरंभ। शकुनि करण प्रातः 08 बजकर 55 मिनट तक उपरांत किस्तुघ्न करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात कुंभ राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार फाल्गुन अमावस्या, अमावस्या तिथि का क्षय।

सूर्योदय का समय 27 फरवरी 2025 : सुबह में 6 बजकर 47 मिनट तक।

सूर्यास्त का समय 27 फरवरी 2025 : शाम में 6 बजकर 19 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त 27 फरवरी 2025 :

Aaj Ka Panchang ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 8 मिनट से 5 बजकर 58 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 29 मिनट से 3 बजकर 15 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 12 बजकर 9 मिनट से रात में 12 बजकर 58 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 6 बजकर 17 मिनट से 6 बजकर 42 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 27 फरवरी 2025 :

Aaj Ka Panchang दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक राहुकाल रहेगा। इसी के साथ सुबह में 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 6 बजकर 47 मिनट से 8 बजकर 14 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 10 बजकर 39 मिनट से 11 बजकर 25 मिनट तक। पंचक काल पूरा दिन रहने वाला है।

आज का उपाय : आज केले के पेड़ की कम से कम 7 परिक्रमा करें।

घर को बनाएं शांति का कैलाश, डॉ. नीरज गजेंद्र

ज़िंदगीनामा
पत्रकार डॉ. नीरज गजेंद्र

महाशिवरात्रि केवल उपवास और जागरण का पर्व नहीं है। यह जीवन का सबसे बड़ा संदेश देती है कि कैसे हम अपने परिवार और दांपत्य जीवन को सुख, शांति और मंगल से भर सकते हैं। भगवान शिव और माता पार्वती का गृहस्थ जीवन केवल देवताओं की कथा नहीं, बल्कि हमारे लिए भी एक सीख है। उनके जीवन में प्रेम, त्याग, धैर्य, संतुलन और आदर के जो तत्व हैं, वही हर दांपत्य जीवन की नींव बन सकते हैं। आइए, शिव-पार्वती के जीवन से कुछ महत्वपूर्ण बातें सीखें, जो हमें अपने घर-आंगन को शांति का कैलाश बनाने में मदद कर सकती हैं।

शिव और पार्वती का प्रेम केवल सांसारिक आकर्षण नहीं, बल्कि आत्माओं का मिलन है। पार्वती ने शिव को पाने के लिए वर्षों तक कठिन तप किया। शिव ने उन्हें समान अधिकार दिया। यह हमें सिखाता है कि जीवनसाथी के प्रति प्रेम और समर्पण दांपत्य जीवन की सबसे मजबूत नींव है। आज के समय में रिश्ते टूटने का एक बड़ा कारण है, संवाद की कमी। लोग एक-दूसरे से ज्यादा मोबाइल फोन से जुड़े हैं। शिव-पार्वती हमें सिखाते हैं कि रिश्ते निभाने के लिए एक-दूसरे को समय देना, सुनना और समझना जरूरी है। भगवान शिव औघड़दानी हैं। भस्म लगाए, गले में नाग, तांडव करने वाले। वहीं, माता पार्वती सौंदर्य, श्रृंगार और कोमलता की देवी हैं। फिर भी दोनों का गृहस्थ जीवन सुखी रहा। क्यों? क्योंकि उन्होंने एक-दूसरे के स्वभाव को अपनाया, न कि बदलने की कोशिश की।

आजकल शादी के बाद लोग जीवनसाथी को बदलने की कोशिश करने लगते हैं। लेकिन असली सुख तब है जब हम एक-दूसरे की अच्छाइयों को अपनाएं और कमजोरियों को स्वीकार करें। शिव की तरह धैर्य रखना और पार्वती की तरह प्रेम और सामंजस्य बनाए रखना ही सुखी दांपत्य का मंत्र है। शिव-पार्वती के रिश्ते में सबसे बड़ी बात यह थी कि दोनों ने एक-दूसरे को बराबरी का सम्मान दिया। पार्वती ने शिव के साथ अर्धनारीश्वर रूप में खुद को समाहित किया, तो शिव ने भी पार्वती को शक्तिस्वरूपा माना। आज के समय में यह सीख सबसे जरूरी है। पति-पत्नी का रिश्ता तभी मजबूत रहेगा जब दोनों एक-दूसरे की सोच, सपनों और स्वतंत्रता का सम्मान करें। घर में फैसले एक-दूसरे को दबाकर नहीं, बल्कि मिलकर लिए जाएं।

शास्त्रों में आता है कि जब भी शिव और पार्वती में कोई असहमति होती, तो वे बैठकर बात करते थे। चाहे पार्वती का भगवान गणेश को द्वारपाल बनाना हो या शिव का कार्तिकेय को दक्षिण में भेजना, हर बात पर संवाद होता था। आजकल छोटी-छोटी बातों पर रिश्ते बिगड़ने लगते हैं, क्योंकि लोग संवाद से ज्यादा तर्क-वितर्क में उलझ जाते हैं। अगर घर में समस्या है, तो उसे खुलकर बात करके हल करना चाहिए, न कि गुस्से में चुप रहकर।

पार्वती ने शिव को पाने के लिए घोर तपस्या की, और शिव ने भी उनका सम्मान किया। रिश्तों में कभी-कभी कठिन दौर आता है, लेकिन अगर धैर्य रखा जाए, तो सब ठीक हो सकता है। आज के समय में लोग जरा-सी परेशानी में रिश्तों को तोड़ने की बात करने लगते हैं। लेकिन याद रखें, हर रिश्ते को समय, धैर्य और मेहनत की जरूरत होती है। अगर कोई कठिनाई आए, तो धैर्य रखें, समाधान ढूंढें और एक-दूसरे का साथ न छोड़ें। शिव-पार्वती न केवल आदर्श पति-पत्नी थे, बल्कि आदर्श माता-पिता भी थे। उन्होंने अपने बच्चों गणेश और कार्तिकेय को संस्कार, स्वतंत्रता और सही मार्गदर्शन दिया। आजकल घर में माता-पिता बच्चों को या तो जरूरत से ज्यादा छूट देते हैं या बहुत ज्यादा नियंत्रण रखते हैं। शिव-पार्वती हमें सिखाते हैं कि बच्चों को अच्छे संस्कार देना, उन्हें सही दिशा दिखाना और स्वतंत्रता भी देना जरूरी है।

शिव तांडव करने वाले हैं, लेकिन जब पार्वती उन्हें शांत करने आती हैं, तो वे शांत हो जाते हैं। इसका अर्थ यह है कि दांपत्य जीवन में कभी-कभी विवाद हो सकता है, लेकिन उसे सुलझाने के लिए अहंकार को त्यागना होगा। आजकल पति-पत्नी में अहंकार और गुस्से के कारण रिश्ते खराब होते हैं। लेकिन अगर शिव जैसे शांत और पार्वती जैसी सहनशीलता हो, तो हर समस्या का हल निकल सकता है। शिव का पूरा जीवन त्याग का प्रतीक है। वे सबसे बड़े योगी हैं, फिर भी उन्होंने पार्वती के साथ गृहस्थ जीवन अपनाया। यह हमें सिखाता है कि रिश्तों में सुखी रहने के लिए कभी-कभी अपने स्वार्थ और इच्छाओं का त्याग भी जरूरी है। आज के रिश्ते तभी सफल होंगे, जब हम केवल लेने की नहीं, बल्कि देने की भावना भी रखें। छोटे-छोटे त्याग और सहयोग से ही घर स्वर्ग बन सकता है।

अगर हम शिव और पार्वती के दांपत्य जीवन के मूल तथ्य प्रेम और समर्पण को बनाए रखें, एक-दूसरे को बदलने के बजाय अपनाएं सम्मान और स्वतंत्रता दें। संवाद को प्राथमिकता दें, धैर्य और तपस्या से रिश्तों को मजबूत बनाएं,  परिवार की जिम्मेदारियों को समझें, अहंकार और क्रोध को छोड़ें, त्याग और सहयोग को अपनाएं तो हमारा घर भी शांति का कैलास बन सकता है। महाशिवरात्रि केवल शिव की पूजा का पर्व नहीं, बल्कि हमें यह सिखाने का अवसर है कि हम अपने वैवाहिक जीवन को कैसे मंगलमय बना सकते हैं। जब शिव और पार्वती जैसी समझदारी, प्रेम और सम्मान होगा, तो हर घर सच में स्वर्ग बन जाएगा। हर हर महादेव!

2025 में सम्पन्न हुए त्रिस्तरीय चुनाव में इतिहास बनाते हुए कोल्दा ग्राम पंचायत में पहली बार  सरपंच  एवं सभी वार्डो के पंच निर्विरोध चुने गए है

छत्तीसगढ़  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025  में महासमुंद जिला का पिथौरा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाला ग्राम पंचायत कोल्दा ने इतिहास बनाते हुआ। अपने पंचायत में पहली बार एक  युवा   शिक्षित  श्री अशवनी ठाकुर जी को पूरे गांव ने  सर्व सहमति से  निर्विरोध सरपंच चुन लिया , इश्के साथ ही पूरे 11 वार्ड में भी  पंच निर्विरोध चुन लिया गया ,  निर्विरोध युवा सरपंच श्री अशवनी ठाकुर जी ने समस्त ग्राम वासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया ,और कहा कि हमारे गांव वालों के भरोसे पर खरा उतर कर पंचायत का चहुमुखी विकास करेंगे और हमारे पंचायत को  प्रदेश स्तर में एक अलग पहचान दिलाएंगे

ग्राम पंचायत कोल्दा
ग्राम पंचायत कोल्दा

वार्ड :1 से ईश्वरी चक्रधारी वार्ड :2  सरस्वती ठाकुर वार्ड , 3 तिलेश्वर चक्रधारी वार्ड 4 गौरी यादव वार्ड 5 गायत्री चक्रधारी वार्ड 6 हेमलता ठाकुर वार्ड 7 कौशल्या साहू वार्ड 8 भारत साहू वार्ड 9 दीनदयाल ठाकुर वार्ड 10  पदुम साहू वार्ड 11 यामिनी साहू ,इन सभी पंच को भी निर्विरोध चुन लिया गया है ,

निर्विरोध सरपंच श्री अशवनी ठाकुर जी को ग्राम के युवराज ठाकुर गिरजासंकर संजू ठाकुर खेमचंद चक्रधारी हुपेश चक्रधारी डिगेश साहू गोपाल साहू मनोज चक्रधारी महेश प्रजापति ,हेमू साहू एवं समस्त ग्राम वासियों ने बधाई दी

Today’s horoscope: महाशिवरात्रि, इन पर भोलेनाथ की बरसेगी कृपा, जानें दैनिक राशिफल

Today’s horoscope: महाशिवरात्रि, इन पर भोलेनाथ की बरसेगी कृपा, जानें दैनिक राशिफल

Today’s horoscope: 26 फरवरी 2025। आज बुधवार महाशिवरात्रि है। ग्रह-नक्षत्र के साथ पंचांग की गणना के आधार पर राशिफल प्रस्तुत की जा रही है। आइए जानते हैं (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक राशिफल..

मेष (Today’s horoscope)

बुधवार आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। आपको अपनी इनकम को बढ़ाने के तरीकों पर ध्यान देना होगा। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको किसी राजनीति में पड़ने से बचना होगा। आसपास में यदि कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो उसमें भी आप शांत रहें, नहीं तो आपकी लड़ाई झगड़े बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी आपके कामों में आपका पूरा सहयोग देंगे, जिससे आपके काम आसानी से पूरे होंगे।

वृष (Today’s horoscope)

बुधवार आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कामकाज के सिलसिले में आपको आना जाना लगा रहेगा। आपकी आय के सोर्स बढ़ेंगे। आपका डूबा हुआ धन भी आपको मिल सकता है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी। आपकी किसी नए काम को करने की इच्छा जागृत हो सकती है। आपको अपने पिताजी से पारिवारिक बिजनेस को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

मिथुन (Today’s horoscope)

बुधवार आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। पार्टनरशिप में कोई काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। यदि आपको किसी बात को लेकर असमंजस चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए खुशियां भरपूर रहेंगी। आपको अपने किसी मित्र के लिए कुछ रूपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। भाई बहनों से आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे।

कर्क (Today’s horoscope)

बुधवार आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई पुरस्कार मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को ट्रांसफर मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। किसी अजनबी पर भरोसा करना आपको नुकसान देगा। वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च भी बढ़ सकता है, लेकिन आपको किसी से वादा सोच समझकर करना होगा, तभी वह उसे पूरा कर सकेंगे।

सिंह (Today’s horoscope)

बुधवार आज का दिन आपके लिए प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। माताजी की सेहत में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा। आप अपने कारोबार के कामों को लेकर भागदौड़ में अधिक रहेंगे, लेकिन इसके साथ-साथ आपको अपने परिवार के सदस्यों के लिए भी समय निकालना होगा। संतान को किसी परीक्षा के लिए कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी के लिए आप किसी बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं।

कन्या (Today’s horoscope)

बुधवार आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। आप आर्थिक मामलों में किसी पर भरोसा ना करें और अपने खर्चों को नियंत्रण में करने की कोशिश करें। अपने धन का कुछ हिस्सा आप गरीबों की सेवा में लगाएंगे। आपका कोई मित्र यदि आपसे किसी बात को लेकर नाराज चल रहा था, तो आप उन्हे मनाने के पूरी कोशिश करेंगे। आप अपने घर में किसी नई चीज को लेकर आ सकते हैं।

Ank Jyotish: 26 फरवरी बुधवार को जानें आपका लकी नंबर और शुभ रंग

तुला (Today’s horoscope)

बुधवार आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक का रहने वाला है। आपको किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। कोई कानूनी मामला यदि लंबे समय से विवादित था, तो उसमें आपको जीत मिलेगी। भाई-बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपको अपनी माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालना होगा। अपने कामों को कल पर टालने से बचें,  नहीं पूरा करने में समस्या आएगी। अविवाहित जातकों के जीवन में खुशियां आ सकती हैं।

वृश्चिक (Today’s horoscope)

बुधवार आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने किसी काम को भाग्य के भरोसे ना छोड़े। बिजनेस में आपका कोई पार्टनर आपको धोखा दे सकता है। आपकी पारिवारिक समस्याएं फिर से उठाएंगी। आप यदि कहीं जाएं, तो वहां आप किसी से कोई ऐसी बात ना बोले। जो किसी को बुरी लगे। आपको अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को लेकर किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श लेने की आवश्यकता है। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो वह भी आपसे वापस मांग सकते हैं।

धनु (Today’s horoscope)

बुधवार आज का दिन आपके लिए सफलता दिलाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपने प्रतिद्वंदियों को आसानी से मात दे सकेंगे। आपकी कला में निखार आएगा। आपके बॉस को आपके दिए गए सुझाव खूब पसंद आएंगे। आप अपने घर किसी धार्मिक कार्यक्रम पूजा पाठ का आयोजन कर सकते हैं। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। आपको वरिष्ठ सदस्यों की सेहत पर थोड़ा ध्यान देना होगा, लेकिन शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करने के लिए आपको थोड़ा समझदारी दिखाने की आवश्यकता है।

मकर (Today’s horoscope)

बुधवार आज का दिन नौकरी के तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है, उन्हें कोई बेहतर अवसर हाथ लगेगा। आप किसी नए घर की खरीदारी कर सकते हैं। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं।  आपका कोई सरकारी काम रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आप किसी की कहासुनी बातों पर भरोसा ना करें, नहीं तो बेवजह के लड़ाई झगड़े पनप सकता हैं। संतान की फरमाइश पर आप किसी नए वाहन को घर लेकर आ सकते हैं।

कुंभ (Today’s horoscope)

बुधवार आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचें। आप अपने बिजनेस की योजनाओं को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह कर सकते हैं। यदि आपको कोई त्वचा से संबंधित समस्या थी, तो उसे आप नजरअंदाज बिल्कुल ना करें। आपको किसी लिए गए निर्णय के लिए पछतावा होगा। यदि आपको किसी काम को लेकर टेंशन चल रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है।

मीन (Today’s horoscope)

बुधवार आज आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। जो लोग विदेशों से व्यापार करते हैं, उनके व्यापार में आज उन्हें किसी योजना से अच्छा बेनिफिट मिलेगा, जो उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा। आप किस सामाजिक कार्य में आप चढ़कर हिस्सा लेंगे,  जिससे आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार में किसी सदस्य के करियर को लेकर आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। किसी दूर रहे गए परिजन की आपको याद सता सकती है।

Ank Jyotish: 26 फरवरी बुधवार को जानें आपका लकी नंबर और शुभ रंग

26 फरवरी 2025 Ank Jyotish : अंक ज्योतिष बुधवार को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा

अंक 1 Ank Jyotish

आज बुधवार कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां अनुकूल होंगी।। अपने आत्म विश्वास एवं विवेक से आप आज जो भी कार्य करेंगे वे सफल होगा। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पिता की सेहत परेशान करेगी।

शुभ अंक – 10

शुभ रंग- केसरिया

अंक 2 Ank Jyotish

आज बुधवार मानसिक रूप से आप डर तनाव और अन्य परिसरों से मुक्त होंगे। आज मनोरंजन और रोमांस का दिन मन प्रसन्न रहेगा। जिस चीज की आपको तमन्ना थी वह आपकी लेकिन सफलता प्राप्त करने के लिए बहुत धैर्य और कड़ी मेहनत की आवश्यकता है।

शुभ अंक- 11

शुभ रंग- हल्का हरा

अंक 3 Ank Jyotish

आज बुधवार आय में वृद्धि और व्यापार में लाभ प्राप्ति । आप अपने बड़े बेटे के सहयोग व्यापार में प्रगति होगी।शेयर बाजार में निवेश कर सकते है। शिक्षक के लिए दिन स्पेशल है।

शुभ अंक -2

शुभ रंग- हरा

Aaj Ka Panchang 26 February: त्रयोदशी जानें दिन का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

अंक 4 Ank Jyotish

आज बुधवार कुछ पुरानी समस्याओं से परेशानी होगी। कम्प्यूटर, मशीनरी आदि कार्य कर रहे जातकों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी आखर या पेट की तकलीफ परेशान कर सकती ।

शुभ अंक – 7

शुभ रंग – कत्थई

अंक 5 Ank Jyotish

आज बुधवार नए दोस्तों की कंपनी अच्छी लगेगी। कार्यक्षेत्र में आनंद आएगा। परिवार में किसी से मनमुटाव हो सकता है। अपनी सेहत का ध्यान रखें।

शुभ अंक  -10

शुभ रंग – सफेद

अंक 6 Ank Jyotish

आज बुधवार आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक परेशानी रहेगी। व्यापार में नुकसान की संभावनाएं भी बन रही हैं। आज कोई भी कार्य शुरु करने से पहले गंभीरता से विचार कर लें।

शुभ अंक – 3

शुभ रंग – हल्का नीला

अंक 7 Ank Jyotish

आज बुधवार सेहत बढ़िया रहेगी। आप पूर्ण उत्साह, ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। यह आपकी कार्य कुशलता में वृद्धि करेगा। विवाह योग्य हैं तो कहीं रिश्ते की बात चल सकती है।

शुभ अंक – 8

शुभ रंग – नीला

अंक 8 Ank Jyotish

आज बुधवार चुनौतियां आएंगी, लेकिन अपनी बुद्धि और साहस से आप उन्हें पार कर लेंगे। आपकी मधुर भाषा का लाभ आपको मिलेगा। परिवार एवं जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप उनके साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। प्रमोशन या सैलरी में वृद्धि की खबर सुनने को मिलेगी।

शुभ अंक- 14

शुभ रंग-  हरा

अंक 9 Ank Jyotish

आज बुधवार दिन अनुकूल दिखाई दे रहा है। कोई इच्छा पूरी हो सकती है। दूसरों की मदद के लिए आप तत्पर रहेंगे। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो प्रमोशन मिलने की प्रबल संभावनाएं है। आज दिन सार्थक होगा। पति पत्नी के सम्बन्ध मजबूत होंगे।

शुभ अंक – 10

शुभ रंग- लाल

Aaj Ka Panchang 26 February: त्रयोदशी जानें दिन का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 26 February: : 26 फरवरी 2025 को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इस तिथि पर श्रावण नक्षत्र और परिघा योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो बुधवार को अभिजीत मुहूर्त नहीं रहेगा। राहुकाल 12:23 -13: 58 मिनट तक है। चंद्रमा मकर राशि में संचरण करेंगे।

Aaj Ka Panchang 26 February:

तिथि     त्रयोदशी            11:06 तक

नक्षत्र     श्रावण    17:11 तक

प्रथम करण        वणिजा  11:06 तक

द्वितीय करण       विष्टि      22:01 तक

पक्ष       कृष्ण

वार       बुधवार

योग       परिघा    26:49 तक

सूर्योदय  06:52

सूर्यास्त  18:14

चंद्रमा    मकर

राहुकाल            12:33 − 13:58

विक्रमी संवत्      2081

शक संवत          1946

मास      फाल्गुन

शुभ मुहूर्त          अभिजीत           कोई नहीं

Sapna Dekhna: सपना में सांप दिखें तो मिलता है ये खास संकेत