Home Blog Page 626

साल्हेंभाठा से सिंघुपाली जंगल पहुंचा हाथी, इन गांवों को किया गया अलर्ट

0
महासमुंद। बागबाहरा ब्लॉक के ग्राम साल्हेंभाठा कुसमी
महासमुंद। बागबाहरा ब्लॉक के ग्राम साल्हेंभाठा कुसमी

महासमुंद। बागबाहरा ब्लॉक के ग्राम साल्हेंभाठा कुसमी में बीते गुरुवार को एक हाथी आ धमक गया था। इसके बाद उक्त हाथी भुरकोनी के पास पहुंचा था। लेकिन अब इस क्षेत्र को उक्त हाथी अब छोड़ चुका है। हाथी की वर्तमान लोकेशन पिथौरा वन परिक्षेत्र बताया जा रहा है। फारेस्ट विभाग की मानें तो अब हाथी मुढ़ीपार सिंघुपाली जंगल में पहुंच गया है। हालांकि आसपास गांवों के लोगों को अलर्ट रहने को कहा है।

फारेस्ट विभाग के अनुसार, आज शुक्रवार 20 दिसबंर को वन मंडल महासमुंद  वन परिक्षेत्र पिथौरा में होना बताया जा रहा है। जो किसी तरह का नुकसान नहीं होने की बात बताई है। हाथी की प्रजाति  जो नर है। वर्तमान लोकेशन कक्ष क्रमांक- 53, 240, 241 बताई गई है। विभाग को आज ट्रैकिंग के दौरान पता चला कि आज शुक्रवार दंतैल हाथी ग्राम चाँदापारा  से निकलकर लगभग 6:00 बजे मुढ़ीपार सिंघुपाली मार्ग होते हुए जंगल चला गया है

इन गांवों को किया हाई अलर्ट

ग्राम सिंघुपाली, डुमरपाली, गोड़बहाल, राजाडेरा तथा जमहर के ग्रामीणों को हाथी मित्र दल के द्वारा को सूचित किया गया हैं कि कोई भी जंगल न जावे सतर्क रहें सुरक्षित रहें एक दूसरे को सचेत करे हाथी दिखने पर नजदीकी वन कर्मचारी को सूचना देवें।

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

महासमुंद,आशिक ने गर्लफ्रेंड के पिता को मौत के घाट उतारा, तुमगांव क्षेत्र की घटना

0
महासमुंद,आशिक ने गर्लफ्रेंड के पिता को मौत के घाट उतारा
महासमुंद,आशिक ने गर्लफ्रेंड के पिता को मौत के घाट उतारा

महासमुंद। युवती के पिता द्वारा आशिक को विवाह के लिए इंकार करना उसकी मौत के कारण बन गया नाराज आशिक ने दोस्तों के साथ मिलकर लड़की के पिता को मौत के घाट उतार दिया और लाश को गांव से लगी जंगल में फेंक दिया। घटना तुम गांव थाना क्षेत्र की है।

पुलिस के अनुसार, आशिक मोहित पटेल (26) ने मृतक हीरालाल की पुत्री से शादी करने का प्रस्ताव रखा हीराधार द्वारा मोहित का विवाह के लिए इंकार कर दिया। इसके बाद मोहित नाराज हो गया था, मोहित ने विवाह करने के लिए लड़की के पिता को ही रास्ते से हटाने की योजना बनाई। आरोपी ने मृतक हीराधार को दो-तीन बार मारने का प्रयास भी किया और सफलता नहीं मिलने पर उसने मंगलवार को अपने दो दोस्तों पंकज और मनोज के साथ मिलकर उसे मारने की प्लान बनाई।

योजना के तहत हीराधार को किसी बहाने गांव के बाहर बुलाया, जैसे ही हीराधार आरोपियों द्वारा बुलाए हुए स्थान पर पहुंचा तो योजना के तहत हत्या करने के लिए तैयार दोस्तों में से एक ने हथौड़े से हीराधार के सिर पर मारा। जिससे वह घायल होकर गिर गया।

आरोपियों ने दोस्तों के साथ मिलकर घायल हीराधार को जंगल के भीतर ले गए और उसे पर हथौड़े से ताबड़तोड़ हमला कर उसे मौत की घाट उतार दिया और जंगल की झाड़ियां में फेंक दी।

गुरुवार को गांव के किसी व्यक्ति ने जंगल में देखा  तब इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पुलिस पहुंची। जहां पर तुमगांव थाने में गुम इंसान हीरालाल पटेल के रूप में की पुलिस ने शिनाख्त की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

राहुल गांधी के खिलाफ FIR, जानिए कौन सी लगी धाराएं, सजा का क्या है प्रावधान

0
Rahul Gandhi
Rahul Gandhi

राहुल गांधी: संसद भवन के ‘हुई धक्का-मुक्की में पूर्व मंत्री प्रतापचंद्र सारंगी और मुकेश राजपूत घायल हो गए. इसके बाद संसद परिसर में हुई धक्का-मुक्की के मामले में दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के खिलाफ गुरुवार को मामला दर्ज कर लिया. आइए जानते हैं कि आखिर कौन सी लगी है धाराएं. क्या है उसकी सजा.

Rahul Gandhi
Rahul Gandhi

BJP ने राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, अनुराग ठाकुर, बांसुरी स्वराज और हेमंग जोशी सहित भाजपा नेताओं ने घटना के बाद संसद मार्ग पुलिस स्टेशन का दौरा किया और NDA नेताओं और कांग्रेस के बीच टकराव के बाद शिकायत दर्ज कराई. B आर अंबेडकर के कथित अपमान को लेकर संसद के प्रवेश द्वार पर विपक्ष और NDA सांसदों के बीच टकराव हुआ, जिसमें पूर्व मंत्री प्रताप चंद्र सारंगी और मुकेश राजपूत घायल हो गए.

BJP ने विभिन्न धाराओं के तहत जांच और FIR की मांग की

BJP सांसद अनुराग ठाकुर ने मामले की गहन जांच और बीएनएस की धारा 109 (हत्या का प्रयास), 115 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 117 (स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाना), 125 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने का कृत्य), 131 (आपराधिक बल का प्रयोग), 351 (आपराधिक धमकी) और 3(5) (सामान्य इरादा) के तहत FIR दर्ज करने की मांग की है.

पुलिस ने FIR में धारा 109 हटाई

इसके बाद दिल्ली पुलिस ने FIR में भाजपा की शिकायत में ये सभी धाराएं शामिल कीं, जिसमें धारा 115 (स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाना), 117, 125, 131 और 351 शामिल हैं.  हालांकि, अधिकारियों के अनुसार, FIR में बीएनएस की धारा 109 (हत्या का प्रयास) शामिल नहीं है.

इन धाराओं की क्या है सजा?

धारा 115 में आरोपी को जमानत मिल सकती है. कमसे कम एक साल की सजा हो सकती है. धारा 117 में तीन साल की सजा हो सकती है. धारा 125 में सात साल की सजा. धारा 131 की खतरनाक धारा राहुल गांधी पर लगी है. यह गैर जमानतीय है. इसमें आजीवन कारावास है. दस साल की कैद और जुर्माना दोनों हो सकता है. बीएनएस धारा 351 में चार उप-धाराएँ हैं. जिसकी अलग-अलग सजा का प्रावधान है.

वहीं, BNS Section 3 (5) का मतलब है कि एक समूह (Group) में किए गए अपराध के लिए हर सदस्य को समान रूप से दोषी (Guilty) माना जाएगा चाहे उसने सीधे तौर पर अपराध किया हो या नहीं. सामूहिक आपराधिक कृत्य: अगर कई लोग मिलकर एक अपराध को अंजाम देते हैं, तो सभी लोगों को उस अपराध के लिए दोषी माना जाएगा. राहुल गांधी के खिलाफ हुई FIR की जांच दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच करेगी. क्राइम ब्रांच राहुल के खिलाफ FIR पर आगे जांच करेगी. इसमें सात साल की सजा तक प्रावधान है.

कांग्रेस ने भाजपा के दावे को खारिज किया, शिकायत दर्ज कराई

राहुल गांधी पर लगे आरोप को कांग्रेस ने खारिज किया है और आरोप लगाया कि भाजपा सांसदों ने उसके प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे को धक्का दिया और राहुल गांधी के साथ “शारीरिक रूप से मारपीट” की. इसके अलावा, कांग्रेस ने इस मामले के संबंध में भाजपा के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है.

कांग्रेस ने कहा कि भाजपा ध्यान भटकाने में लगी है

कांग्रेस द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और विपक्ष के नेता राहुल गांधी एआईसीसी मुख्यालय पहुंचे और एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने भाजपा पर बीआर अंबेडकर के बारे में “निंदनीय बयान” के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को बचाने का आरोप लगाया और उनके इस्तीफे की मांग की. शाह की टिप्पणी (जो उन्होंने 17 दिसंबर को अपने राज्यसभा संबोधन के दौरान दी थी) की निंदा करते हुए, खड़गे और गांधी ने कहा कि वे अपना राष्ट्रव्यापी विरोध जारी रखेंगे.

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

बागबाहरा के बाद पिथौरा जंगल पहुंचा हाथी, भुुरकोनी पहाड़ में डेरा डाला

0
हाथी
हाथी

महासमुंद। झुंड से बिछड़ चुके सिंगल हाथी ने गुरुवार को दिनभर बागबाहरा और पिथौरा के गांवों के आसपास भ्रमण करते हुए दिखा। एक ओर जहां खौफ का महौल रहा वहीं लोगों के लिए गजराज कौतूहल का विषय भी बना रहा। बता दें, गुरुवार आज सुबह सबसे पहले बागबाहरा ब्लॉक के ग्राम साल्हेभाठा-कुसमी में देखा गया। जहां पर दीवार तोड़ने के अलावा खुब उत्पात मचाया।

हालांकि, साल्हेभाठा-कुसमी के ग्रामीणों ने हो-हल्ला करते हुए हुए ग्राम छिबर्रा सिमगांव की ओर खदेड़ा लेकिन, हाथी पिथौरा के ग्राम भुरकोनी बाजार के समीप पहुंच गया। जहां पर लोग खौफजदा हो गए। बताया जा रहा उक्त हाथी भुरकोनी के पहाड़ के समीप पहुंच गया है, जहां पर जंगल है। हांलाकि फारेस्ट विभाग ने आसपास गांवों के लोगों को अलर्ट रहने की हिदायद दी है। शाम के बाद घर से निकलने को लेकर सतर्क रहने को कहा है।

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

 

20 December Ka Rashifal: इनके अटके हुए काम होंगे पूर, जानें मेष से मीन का दैनिक राशिफल

0
Horoscope
Aaj Ka Rashifal today's horoscope

20 December Ka Rashifal: आज ‘शुक्रवार का दिन कुछ जातकों के लिए शानदार रहने वाला है। कुछ के लिए थोड़ी मिला-जुला  रहने की संभावना है। चलिए आइए जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, आपके राशिफल के आधार पर।

webmorcha.com: मेष राशि
मेष राशि (Aries)

मेष राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

शुक्रवार आज मिला-जुला दिन साबित होगा। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। परिवार में मेहमानों का आना होगा, जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा।

वृषभ राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

शुक्रवार आज आप किसी बड़े कार्य में साझेदार बन सकते हैं, जो आपको बड़े लाभ की ओर ले जाएगा। इसके अलावा, कोई पुराना मित्र आपसे मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंता बनी रहेगी।

मिथुन राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

शुक्रवार आज आपका कोई रुका हुआ कार्य पूरी तरह से पूर्ण होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। हालांकि, स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट महसूस हो सकती है। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। परिवार में मेहमानों का आना होगा, जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा।

कर्क राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

शुक्रवार  का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा हो सकता है। किसी पारिवारिक मुद्दे को लेकर आपको बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है, जिससे आपका मन थोड़ा दुखी रहेगा। व्यापार में विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है, क्योंकि वे आपके काम में विघ्न डाल सकते हैं। स्वास्थ्य में भी कुछ समस्या हो सकती है।

Webmorcha.com
horoscope

सिंह राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

आज व्यापार में विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है, क्योंकि वे आपके काम में विघ्न डाल सकते हैं। स्वास्थ्य में भी कुछ समस्या हो सकती है।

कन्या राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

शुक्रवार आज आप किसी बड़े कार्य में साझेदार बन सकते हैं, जो आपको बड़े लाभ की ओर ले जाएगा। इसके अलावा, कोई पुराना मित्र आपसे मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंता बनी रहेगी।

तुला राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

शुक्रवार आज आज किसी पुराने काम को आप अपनी मेहनत और समझदारी से पूरा कर सकते हैं। व्यापार में बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है।

वृश्चिक राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

शुक्रवार आज आप मानसिक रूप से बहुत मजबूत महसूस करेंगे। आपका आत्मविश्वास आपको कठिनाइयों से पार पाने में मदद करेगा। आज किसी पुराने काम को आप अपनी मेहनत और समझदारी से पूरा कर सकते हैं। व्यापार में बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है।

धनु राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

आज आप काम की तलाश में बाहर यात्रा कर सकते हैं और किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते हैं। हालांकि, सफलता मिलने में संदेह है और पुराने व्यवसाय में नुकसान हो सकता है। मानसिक तनाव हो सकता है।

मकर राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

शुक्रवार आज आप काम की तलाश में बाहर यात्रा कर सकते हैं और किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते हैं। हालांकि, सफलता मिलने में संदेह है और पुराने व्यवसाय में नुकसान हो सकता है। मानसिक तनाव हो सकता है।

कुंभ राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

आज शुक्रवार आपका दिमाक खुश रहेगा। हालांकि, स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट महसूस हो सकती है। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। परिवार में मेहमानों का आना होगा, जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा।

webmorcha.com
मीन राशि (Pisces)

मीन राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

शुक्रवार आज आपका मन अशांत रह सकता है और स्वास्थ्य में भी कुछ परेशानी महसूस हो सकती है। किसी पारिवारिक विवाद में आप फंस सकते हैं, जिससे आपकी प्रतिष्ठा पर असर पड़ सकता है। व्यापार में भी गिरावट के संकेत हैं। पार्टनर के सेहत में गिरावट आ सकती है।

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

20 December Aaj Ka Panchang: पंचमी, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का वक्त

0
Aaj Ka Panchang 2025
Aaj Ka Panchang 2025

20 December Aaj Ka Panchang:  20 दिसंबर 2024 को मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। इस तिथि पर मघा नक्षत्र और विष्कंभ योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शुक्रवार (Friday) को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:57 से 12:38 मिनट तक रहेगा। राहुकाल सुबह 11:01 से 12:18 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा सिंह राशि में मौजूद रहेंगे।

Aaj Ka Panchang

तिथि     पंचमी   10:51 तक

नक्षत्र    मघा      27:44 तक

प्रथम करण       तैतिल   10:51 तक

द्वितीय करण     गारा      23:33 तक

पक्ष       कृष्ण    Aaj Ka Panchang

वार       शुक्रवार

योग      विष्कंभ 18:14 तक

सूर्योदय 07:12

सूर्यास्त 17:23

चंद्रमा  सिंह Aaj Ka Panchang

राहुकाल           11:01 − 12:18

विक्रमी संवत्     2081

शक संवत         1946

मास     पौष

शुभ मुहूर्त         अभिजीत          11:57 − 12:38

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

Ank Jyotish 20 December:  इन अंकों के लिए आज बेहतरीन कटेगा दिन, जानें शुभ रंग और अंक

0
webmorcha.com
Ank Jyotish

ज्योतिष डेस्क, वेबमोर्चा डॉट कॉम: Ank Jyotish शुक्रवार 20 दिसबंर: अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अर्थात 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। मिलेगी मदद! जानें आज अपना भविष्यफल…

Aaj Ka Ank Jyotish आज अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish अंक शास्त्र

अंक 1

मार्केटिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के वेतन में बढ़ोत्तरी होगी। Ank Jyotish स्वास्थ्य का खास ख्याल रखना होगा, नहीं तो कोई गंभीर बीमारी हो सकती है। निवेश के लिए किसी योजना का हिस्सा बनेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर में किसी नई वस्तु का आगमन होगा।

शुभ अंक-12

शुभ रंग- गुलाबी

अंक 2

आज का दिन आपके लिए चुनौतियों से भरा रहेगा। Ank Jyotish कारोबार में धन लाभ के अवसरों के योग है। छात्रों के परीक्षा के परिणाम आएंगे। कानूनी मामलों से राहत मिलेगी। अपनी जीवनशैली में योग शामिल करें, यह आपके लिए फायदेमंद है।

शुभ अंक- 35

शुभ रंग- पीला

अंक 3

शुक्रवार आज आप आय को बढ़ाने के लिए नेटवर्किंग का सहारा ले सकते हैं। Ank Jyotish वित्तीय समृद्धि मिलने की भी संभावना हैं। कारोबार में आप भविष्य को लेकर कोई बड़ा प्लान कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय शुभ है।

शुभ अंक- 18

शुभ रंग- सुनहरा

अंक 4

आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। Ank Jyotish कार्यक्षेत्र में अधिकारी या मालिक आपके काम की प्रशंसा करेंगे। आपके मित्र आपके लिए कोई इंवेस्टमेंट संबंधी प्लान लेकर आ सकते हैं। किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा।

शुभ अंक- 21

शुभ रंग-  नारंगी

अंक 5

जीवनसाथी के साथ किसी बिजनेस की प्लानिंग करेंगे। Ank Jyotish निवेश करने से बचना होगा अन्यथा आर्थिक हानि हो सकती है। गलत और सही का मूल्यांकन करने में सक्षम रहेंगे। नृत्य क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह अच्छा समय है।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- लाल

अंक 6

कारेाबार को लेकर किसी यात्रा पर जाएंगे। Ank Jyotish परिवार के साथ कुछ इन्वेस्टमेंट करने के बारे में प्लानिंग कर सकते हैं। कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध करने से बचें।

शुभ अंक- 67

शुभ रंग-  हरा

अंक 7

विदेश से शिक्षा प्राप्त करने के लिए आज फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं। Ank Jyotish धार्मिक यात्रा करनी पड़ेगी। आज का दिन आपके लिए सफलता और समय की स्वतंत्रता ले कर आया है। विद्यार्थियों की किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है।

शुभ अंक-19

शुभ रंग- भूरा

अंक 8

शुक्रवार आज आपको वाहनों के प्रयोग में सावधानी बरतनी होगी। Ank Jyotish मित्रों के साथ किसी निवेश की प्लानिंग करेंगे। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। यदि आपने सोना, चांदी व वाहन की खरीदारी में जल्दबाजी दिखाई, तो कोई गड़बड़ी हो सकती है।

शुभ अंक-28

शुभ रंग- पीला

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr आज
अंक शास्त्र

अंक 9

शुक्रवार आज आपको बिजनेस में धन संबंधित योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा। घर में किसी नई वस्तु का आगमन होगा। Ank Jyotish सुख-सुविधाओं के साधनों में वृद्धि होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपनी समस्याओं को समय रहते निपटाने की आवश्यकता है। विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग-ग्रे

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

Chhattisgarh नगर पालिका संशोधन विधेयक पास: निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ कराने का रास्ता साफ

0
। विधानसभा
। विधानसभा

रायपुर। Chhattisgarh विधानसभा में गुरुवार को नगर पालिका संशोधन विधेयक पारित हो गया। इसके साथ ही अब प्रदेश में नगरीय निकायों में चुनाव (election) की राह खुल गई है। नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ कराने का रास्ता साफ हो गया है। नगरीय निकाय में कार्यकाल पूरा होने पर 6 माह तक नियुक्त हो सकेंगे प्रशासक। महापौर और नगरपालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्ष चुनाव प्रत्यक्ष रूप से होंगे। निकाय और पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण अधिकतम 50 प्रतिशत का नियम लागू।

विपक्ष की गैरमौजूदगी में ध्वनिमत से पारित हुआ संशोधन विधेयक। विपक्ष ने संशोधन विधेयक को संविधान के खिलाफ बताकर बहिर्गमन कर दिया और गांधी प्रतिमा के पास प्रदर्शन करते रहे। इसी बीच चर्चा के बाद विधेयक पारित हो गया। इससे पहले विधानसभा में नगर पालिका संशोधन विधेयक उप CM अरुण साव ने पेश किया। इस पर बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने विधेयक को संविधान के विपरीत और संविधान की मूल भावना के विपरीत बताते हुए विरोध किया। विधेयक पेश करने को लेकर भी सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच बहस होती रही।

मंत्री ने कहा- सरकार को विधेयक में संशोधन का पूरा अधिकार

Chhattisgarh उप CM  अरुण साव (Arun Saw) ने कहा- विधेयक संविधान के अनुरूप है। राज्य सरकार को विधेयक में संशोधन का पूरा अधिकार है। उन्होंने कहा कि, विधानसभा में विधेयक पारित किया जा सकता है। विपक्ष ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव से पूछा- आखिर आप समय पर चुनाव क्यों नहीं कराना चाहते। डिप्टी CM अरुण साव ने विपक्षी सदस्यों को जवाब देते हुए कहा कि, सरकार समय पर चुनाव कराने के लिए पूरी तरह तैयार है, विधेयक सभी स्थितियों को ध्यान रखते हुए लाया जा रहा है।

उमेश पटेल और राघवेंद्र सिंह भी बोले

Chhattisgarh खरसिया से कांग्रेस MLA उमेश पटेल ने विधेयक को संविधान के विपरीत बताते हुए विधि विशेषज्ञों से विधेयक पर राय लेने का सुझाव दिया। वहीं विधायक राघवेन्द्र सिंह ने कोर्ट के फैसलों का हवाला देते हुए कहा कि, विधेयक संविधान के विपरीत है, इसे सदन में लाने की अनुमति नहीं मिलना चाहिए।

महंत ने की बर्हिगमन की घोषणा

Chhattisgarh नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा- हम संविधान के विपरीत विधेयक पारित होने नहीं देंगे। हम सदन में विधेयक पेश होते समय मौजूद नहीं रहेंगे। आसंदी ने विधेयक के पेश होने और पारित होने की अनुमति दी। लेकिन इसी बीच विपक्ष ने विधेयक के विरोध में सदन से बहिर्गमन किया।

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

क्या Rahul Gandhi SC/ST एक्ट में फंसेंगे? BJP की महिला सांसद ने लगाए गंभीर आरोप, जानें क्या हो सकती है कार्रवाई?

0
Rahul Gandhi
Rahul Gandhi

नई दिल्ली Rahul Gandhi ।  बाबा साहेब आंबेडकर को लेकर गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी पर संसद में छिड़ा संग्राम अब थाने तक पहुंच गया है. सत्ता पक्ष और विपक्षी सांसदों ने एक-दूसरे के नेताओं पर धक्का-मुक्की का आरोप लगाया है. पुलिस में शिकायत तक दी है. लेकिन, इस विवाद में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बुरी तरह घिरते नजर आ रहे हैं.

BJP के कई सांसदों ने राहुल गांधी के खिलाफ नई दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में शिकायत दर्ज कराई है. इस बीच BJP की नागालैंड से सांसद ने राहुल गांधी पर कई गंभीर आरोप लगा दिए हैं. महिला सांसद फैनोंग कोन्याक ने यह बोलकर तहलका मचा दिया है कि Rahul Gandhi ने उनके साथ बदतमीजी की है. कोन्याक एसटी समुदाय से आती हैं. ऐसे में सवाल है कि क्या राहुल पर SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज हो सकता है?

BJP की महिला सांसद फैनोंग कोन्याक ने कहा, ‘जब मैं आंबेडकर को लेकर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन कर रही थी, तब विपक्ष के नेता राहुल गांधी मेरे बहुत करीब आ गए. वह मुझपर जोर-जोर से चिल्लाने लगे. मुझे यह पसंद नहीं आया.’ हालांकि, राहुल गांधी ने कहा है कि उन्हें संसद भवन के अंदर जाने से रोका गया. दूसरी तरफ BJP आरोप लगा रही है कि राहुल गांधी ने कई सांसदों के साथ मारपीट की है. ऐसे में राहुल गांधी चौतरफा घिरते हुए नजर आ रहे हैं.

क्या राहुल गांधी पर एससी-एसटी के दर्ज होगा मुकदमा?

BJP सांसद मुकेश राजपूत और प्रताप सारंगी पहले ही राहुल गांधी का नाम लेकर उनपर मारपीट का आरोप लगा चुके हैं. इस बीच नागालैंड की महिला सांसद, जो एससी-एसटी वर्ग से आती हैं, उन्होंने भी राहुल गांधी पर बदसुलूकी का आरोप लगाकर तूफान मचा दिया है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या राहुल गांधी पर एसटी-एसटी के तहत मामला दर्ज होगा? क्या पुलिस राहुल गांधी को एससी-एसटी के तहत मामला दर्ज करने के बाद गिरफ्तार भी कर सकती है?

क्या कहते हैं सुप्रीम कोर्ट के वकील

सुप्रीम कोर्ट के वकील रविशंकर कुमार कहते हैं, ‘देखिए, यह मामला अभी तक पूरी तरह साफ नहीं है. ये भी पता नहीं चल पाया है कि राहुल गांधी पर FIR दर्ज हुई है कि नहीं? क्योंकि मामला संसद परिसर के अंदर का है, इसलिए पुलिस पहले CCTV  फूटेज हासिल करेगी. CCTV फूटेज में अगर राहुल गांधी की एक्टिविटी नजर आती है तो लोकसभा अध्यक्ष की सहमति के बाद राहुल गांधी पर दिल्ली पुलिस मुकदमा दर्ज कर सकती है. जहां तक ST महिला सांसद की बात है, वह अगर शिकायत करती हैं तो निश्चित रूप से बीएनएस के तहत पुलिस मामला दर्ज कर सकती है.’

राहुल गांधी के पास क्या हैं विकल्प?

गुरुवार को सुबह राज्यसभा में नेता सदन और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा तथा केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर संसद के प्रवेश द्वार पर बीजेपी की महिला सांसदों के खिलाफ बल प्रयोग करने का आरोप लगाया था. इसके बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया. सभापति ने राज्यसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी थी.

कुलिमिलाकर BJP और कांग्रेस के बीच अब आंबेडकर पर संसद से शुरू हुई लड़ाई सड़क और अब थाने तक पहुंच गई है. बीजेपी के जवाब में कांग्रेसी सांसदों ने भी आरोप लगाया है कि बीजेपी के सांसदों ने धक्कामुक्की की है. BJP का आरोप है कि राहुल गांधी के धक्के के कारण कई सांसद घायल हो गए हैं तो वहीं कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी सांसद उन्हें संसद में जाने से रोक रहे थे.

इस बीच एससी-एसटी वर्ग से आने वाली बीजेपी सांसद ने यह बोलकर तहलका मचा दिया है कि राहुल गांधी मेरे काफी करीब आ गए, जिससे में असहज हो गई… हालांकि, महिला सांसद ने राहुल गांधी की यह शिकायत राज्यसभा सभापति से की है. अभी तक दिल्ली पुलिस को महिला सांसद ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है.

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

BJP सांसद को धक्का देने के लिए Rahul Gandhi को जेल हो सकती है? जानें क्या कहते हैं नियम

0
Rahul Gandhi
Rahul Gandhi

BJP  का कहना है कि वह लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi के खिलाफ पुलिस में शिकायत करेगी, क्योंकि उन पर पार्टी सांसद प्रताप चंद्र सारंगी को धक्का देने का आरोप है, जिसके कारण सरंगी को मामूली चोटें आईं. Rahul Gandhi ने हालांकि दावा किया कि जब वह संसद में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे तब सरंगी ने उन्हें धक्का दिया. लेकिन जब संसद परिसर में किसी सांसद के खिलाफ पुलिस शिकायत की बात आती है, तो नियम क्या कहते हैं?

नियमों के अनुसार अगर इस मामले में कोई वीडियो सबूत नहीं है, तो यह केवल सरंगी के शब्दों का सामना Rahul Gandhi के शब्दों से होगा और इस मामले का कोई ठोस प्रमाण नहीं मिलेगा. लोकसभा के पूर्व महासचिव PDT आचार्य का कहना है कि यहां सबसे महत्वपूर्ण बात वीडियो सबूत होगा. अगर वीडियो नहीं है, तो एक सांसद के शब्दों का सामना दूसरे सांसद के शब्दों से होगा, और इसे साबित करना मुश्किल होगा.

इस बीच, पुलिस के सूत्रों ने कहा, “यह जानना जरूरी होगा कि क्या आरोपी (Rahul Gandhi) अपनी जगह से उठकर पीड़ित के पास गए और उन्हें चोट पहुंचाई, या फिर दोनों अपनी जगह पर थे. अगर दोनों अपनी जगह पर थे, तो इसे सिर्फ एक ‘झड़प’ माना जाएगा और इस पर कोई विशेष मंशा नहीं जोड़ी जा सकेगी.”

Rahul Gandhi
Rahul Gandhi

संविधान क्या कहता है

भारत का संविधान संसद के सदस्यों को कुछ विशेष अधिकार प्रदान करता है, जिनमें निम्म बातें शामिल हैं:

संसद में बोलने की स्वतंत्रता.

संसद या उसकी किसी समिति में कुछ कहने या वोट देने पर सदस्य को अदालत में किसी भी कार्यवाही से छूट.

संसद द्वारा प्रकाशित किसी रिपोर्ट, कागजात या कार्यवाही पर किसी व्यक्ति के खिलाफ अदालत में कोई कार्यवाही नहीं हो सकती.

संसद की कार्यवाही की वैधता को लेकर अदालतों द्वारा कोई सवाल नहीं उठाया जा सकता.

संसद की कार्यवाही को बनाए रखने के लिए जो अधिकारी या सांसद शक्तियों का प्रयोग करते हैं, वे अदालत के अधिकारक्षेत्र से बाहर होते हैं.

संसद की कार्यवाही से संबंधित किसी सत्य रिपोर्ट का समाचार पत्रों में प्रकाशित होने पर उसे किसी न्यायिक कार्यवाही से छूट दी जाती है, जब तक यह साबित न हो कि यह बदनीयती से किया गया है.

सांसदों पर हमले के बारे में नियम

नियमों के अनुसार, यदि किसी सदस्य को संसद के कामकाज के दौरान या संसद आने-जाने के दौरान कोई असुविधा या हमला होता है, तो इसे विशेषाधिकार का उल्लंघन माना जाता है. हालांकि, यह छूट तब लागू नहीं होती जब सदस्य कोई संसदीय कार्य नहीं कर रहे होते. असल में नियमों के अनुसार अगर किसी सांसद को काम पर जाते वक्त या आते वक्त रोक लिया जाता है या उन पर हमला किया जाता है, तो यह विशेषाधिकार का उल्लंघन होता है.

संसद में क्या हुआ

गुरुवार को संसद में बीजेपी और कांग्रेस के बीच अंबेडकर के मुद्दे पर टकराव हुआ, जिसके दौरान बीजेपी सांसद सरंगी को मामूली चोटें आईं. सारंगी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उन्हें धक्का दिया, जिसके कारण वह गिर पड़े और उन्हें चोट आई. सारंगी को राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल में भर्ती कराया गया, और कई बड़े मंत्री और नेता जैसे पियूष गोयल और प्रहलाद जोशी उन्हें देखने पहुंचे. घटना के बाद एक बीजेपी सांसद ने राहुल गांधी से कहा, “आपको शर्म नहीं आती? देखो क्या किया है, आपने उन्हें धक्का दिया.” इस पर Rahul Gandhi ने जवाब दिया, “उन्होंने मुझे धक्का दिया.” इसके बाद बीजेपी नेताओं ने उन्हें ‘गुंडागर्दी कर रहे हो’ कहा.

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए