Home Blog Page 633

ओडिशा-छत्तीसगढ़  में 11 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

0
नक्सलियों
नक्सलियों

मलकानगिरी। ओडिशा में 11 नक्सलियों  ने CRPF कमांडेंट के पास आत्मसमर्पण कर दिया. यह माओवादी मलकानगिरी जिले में, ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा के सुकमा जिले से सटे इलाके में आत्मसमर्पण करने आए.

आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी दक्षिण बस्तर क्षेत्र में सक्रिय थे और माओवादी हिंसक गतिविधियों में प्रमुख भूमिका निभाते थे. लेकिन उन्होंने अपने विचारों में बदलाव लाते हुए शांति के मार्ग को चुना और आत्मसमर्पण कर दिया. दूसरी ओर, ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर एक मुठभेड़ में सात माओवादी मारे गए.

जानकारी के अनुसार, दंतेवाड़ा पुलिस और CRPF कमांडेंट्स ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए दंतेवाड़ा जिले के अबूझमाड़ जंगलों में इन माओवादियों को घेर लिया था.

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

छत्तीसगढ़ भाई-बहन ने मिलकर बड़ी मां को जिंदा जलाया

0
भाई-बहन
भाई-बहन

सरगुजा. छत्तीसगढ़ के सरगुजा से गुरुवार की रात एक खौफनाक घटना को भाई-बहन ने मिलकर अंजाम दिया। जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चटकपुर में एक बुजुर्ग महिला को उसके भतीजा और भतीजी ने मिलकर बेरहमी से जिंदा जला दिया और घटना स्थल से फरार हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और जांच में जुट गई. कुछ ही समय में Police ने दोनों फरार आरोपियों को धर दबोचा और पूछताछ शुरू की.

Police की प्रारंभिक जांच में पता चला कि हत्या को अंजाम देने से पहले कलयुगी भतीजे और भतीजी ने अपनी बड़ी मां के साथ चिकन पार्टी की थी. पार्टी के दौरान तीनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. विवाद के बाद दोनों भाई बहन ने मिलकर बुजुर्ग महिला को साड़ी से लपेटकर जिंदा जला दिया. पुलिस इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

एक्टर अल्लू अर्जुन गिरफ्तार, ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर पर हुई थी महिला की मौत

0
अल्लू अर्जुन

Allu Arjun को गिरफ्तार कर लिया गया है. उनकी फिल्म Pushpa 2 के प्रीमियर पर हैदराबाद के संध्या थिएटर में भगदड़ मच गई थी. जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी. और उनके बच्चे घायल हो गए थे. उस वक्त अल्लू अर्जुन भी वहां मौजूद थे. बाद में अल्लू अर्जुन Allu Arjun और उनकी टीम के खिलाफ केस फाइल किया गया था. इसी के चलते उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

04 दिसंबर को ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर शो (Pushpa 2: Premiere Show) के दौरान भगदड़ मच गई थी. जिसमें एक 39 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि महिला का बेटा बुरी तरह से घायल हो गया. मामला हैदराबाद के ‘संध्या थियेटर’ का था. अल्लू भी इस थिएटर में मौजूद थे. जिनकी एक झलक पाने के लिए फैंस के बीच हो-हल्ला कट गया था.

इंडिया टुडे से जुड़ी रिपोर्टर अप्रूर्वा के मुताबिक अल्लू अर्जुन Allu Arjun को भारतीय न्याय संहिता के सेक्शन 105,118 (1) के तहत गिरफ्तार किया गया है. उनके खिलाफ गैर ज़मानती वारंट निकला है. खबरें ये भी हैं कि अल्लू अर्जुन, संध्या थिएटर मैनेजमेंट और अल्लू अर्जुन की सिक्योरिटी टीम के खिलाफ ये एक्शन लिया गया है.

इंडिया टुडे से जुडे़ बशीर की रिपोर्ट्स के मुताबिक अल्लू अर्जुन को Osmania Hospital ले जाया गया है. उनका बयान लेने के बाद हॉस्पिटल में अब उनका मेडिकल टेस्ट करवाया जाएगा.

इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, हैदराबाद के दिलसुखनगर की रहने वाली रेवती अपने पति भास्कर और अपने बच्चों, श्री तेज (9) और संविका (7) के साथ पुष्पा 2 का प्रीमियर शो देखने गई थीं. जब अभिनेता अल्लू अर्जुन संध्या थिएटर पहुंचे, तो फैंस उनसे मिलने के लिए उमड़ पड़े. जिससे भगदड़ मच गई. भगदड़ के दौरान रेवती और उनके बेटे श्री तेज बेहोश हो गए. अस्पताल ले जाने से पहले रेवती को CPR दिया गया. मगर अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

इस मामले में अल्लू अर्जुन के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया था. जिसमें अल्लू अर्जुन के अलावा उनकी सिक्योरिटी टीम और सिनेमाघर मैनेजमेंट का नाम भी शामिल था. इस घटना पर अल्लू अर्जुन ने दुख भी जताया था. अल्लू अर्जुन ने अपने ऑफिशियल X हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया. जिसमें वो कह रहे हैं कि संध्या थिएटर में हुए हादसे की वजह से पूरी ‘पुष्पा 2’ की टीम दुखी है. अल्लू ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा,

”संध्या थिएटर में हुए इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे को सुनकर दिल बहुत दुखी है. इस वक्त रेवती के परिवार के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करता हूं. ये उनके लिए बहुत मुश्किल वक्त है. मैं उन्हें ये तसल्ली दिलाना चाहता हूं कि वो इस बुरे वक्त में अकेले नहीं है. मैं उनके परिवार से पर्सनली मिलूंगा. उनकी प्राइवेसी का ध्यान रखते हुए मैं हर तरह से उनके साथ खड़ा हूं. मैं उनकी हर तरीके से मदद करूंगा.”

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

नगरीय निकाय चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के लिए खर्च सीमा तय

0
नगरीय
नगरीय

रायपुर। नगरीय प्रशासन विभाग ने आगामी चुनाव के लिए व्यय सीमा तय कर दी है। राज पत्र में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार निगम के प्रत्याशी 5-8 लाख, पालिका के 2 लाख और नगर पंचायत में 75 हजार खर्च कर सकेंगे।

नगरीय निकाय चुनावों को लेकर व्यय सीमा की अधिसूचना छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित कर दी गई है. ऐसे नगर पालिका निगम, जहां तीन लाख या उससे अधिक जनसंख्या है वहां निर्वाचन व्यय की अधिकतम सीमा आठ लाख रुपए निर्धारित किया गया है. जहां तीन लाख से कम जनसंख्या है वहां पांच लाख रुपए निर्धारित किया गया है.

नगर पालिका परिषद के लिए दो लाख रुपए, नगर पंचायत के लिए 75 हजार रुपए अधिकतम खर्च सीमा तय की गई है. राज्य सरकार राज्य निर्वाचन आयोग के परामर्श से व्यय सीमा की अधिसूचना जारी की है.

नगरीय

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

ओडिशा श्रमिकों को निर्वस्त्र कर रस्सी से बांधा, गांव में करवाया भ्रमण

0
ओडिशा
ओडिशा

वेबमोर्चा डॉट कॉम, राउरकेला। ओडिशा Odisha के सुंदरगढ़ शहर में एक स्थानीय महिला के साथ कथित रुप से दुर्व्यवहार की घटना को लेकर आठ बांग्लादेशी प्रवासी श्रमिकों को निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाया गया, इस दौरान उनके हाथ भी बांध दिए गए। घटना की सूचना पाते ही स्थानीय पुलिस वहां पहुंची, जिस पर भी भीड़ ने हमला कर दिया।

पुलिस Police ने किसी तरह भीड़ पर काबू पाया और महिला के साथ दुर्व्यवहार के आरोपित मजदूर को हिरासत में ले लिया। साथ ही सभी मजदूरों को बचाकर भी थाने ले आई। यह पूरी घटना सुंदर टाऊन थाना क्षेत्र के मिशन रोड की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

घटना का कारण?

खबरों के अनुसार विवाद तब शुरू हुआ जब एक महिला ने आरोप लगाया कि मजदूरों में से एक ने उसके घर पर घुसकर दुर्व्यवहार किया। महिला ने आरोप लगाया कि गुरुवार सुबह 8-9 बजे के करीब एक मजदूर ने घर में घुसकर दुर्व्यवहार की कोशिश की। आरोप लगाने के बाद महिला ने अपने समुदाय के लोगों को इक्कठा कर लिया।

गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपित मजदूर को पीटा और उसके साथ रह रहे बाकी सात मजदूरो को भी सार्वजनिक रूप से निर्वस्त्र कर सजा दी। इसके बाद मजदूरों के हाथ बांधकर उन्हें निर्वस्त्र कर घुमाया। इस दौरान वहां मौजूद अन्य लोग भी मूक दर्शक बने रहे।

पुलिस पर भी किया हमला

सूचना पाकर मौके और पहुंची पुलिस भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की। इस दौरान आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर भी हमला कर दिया । इसके बावजूद पुलिस ने स्थिति संभाली और मजदूरों को बचाकर थाने ले आई।

ओडिशा

आरोपी हिरासत में

महिला के साथ दुर्व्यवहार के आरोपी मजदूर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है । पीड़ित महिला ने सुंदरगढ़ टाऊन थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है ।यह घटना समाज में कानून और व्यवस्था बनाए रखने के महत्व को रेखांकित करती है । मामले की जांच जारी है।

वहीं इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए पश्चिमांचल डीआइजी ब्रजेश राय ने बताया कि टाउन थाना क्षेत्र में प्रवासी श्रमिकों के साथ घटना हुई है।

10 लोगों के खिलाफ आठ कार्यकर्ताओं को निर्वस्त्र करने, उनकी पिटाई करने और परेड कराने का मामला दर्ज किया गया है।

दूसरा मामला महिला की शिकायत के आधार पर किया गया है। आरोपितों की गिफ्तारी के लिए पुलिस तलाशी अभियान चला रही है।

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

पिथौरा सड़क दुघर्टना में युवक की दर्दनाक मौत

0
पिथौरा
पिथौरा

पिथौरा विकासखंड के पथरला के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम बरनाईदादर निवासी के रूप में हुई है। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे।

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

ज्योतिष से संबंधित खबरें

भारत में एक साथ चुनाव कब‌? क्या संसद की परीक्षा उत्रीर्ण करेगी मोदी सरकार? जानें लोकसभा-राज्यसभा गणित

0
एक देश एक चुनाव
One country-one election: Modi can introduce bill in this session

नई दिल्ली। एक देश, एक चुनाव (One nation, one election) की दिशा में मोदी सरकार (Modi government) ने निर्णायक कदम और आगे बढ़ा दिया है. कैबिनेट की मंजूरी के बाद इस संबंध में विधेयक सदन में पेश करने का रास्‍ता साफ हो गया है. मोदी सरकार ने एक देश, एक चुनाव को लेकर पूर्व राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्‍यक्षता में एक समिति बनाई थी. इस समिति ने 14 मार्च को रिपोर्ट सौंपी थी. रिपोर्ट को सितंबर में कैबिनेट ने स्‍वीकार किया था. इसके करीब तीन महीने बाद विधेयक के मसौदे को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी. उम्‍मीद है, संसद के इसी सत्र में विधेयक पेश किए जाएंगे.

अब आगे क्‍या?

कैबिनेट ने दो विधेयकों को मंजूरी दी है. एक संविधान संशोधन बिल है, जिसे लोकसभा व राज्‍य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ करवाने के लिए पेश किया जाएगा. दूसरा आम विधेयक है, जिसे दिल्‍ली, पुडेचेरी और जम्‍मू-कश्‍मीर में लोकसभा व अन्‍य राज्‍यों के साथ विधानसभा चुनाव करवाए जाने के लिए पेश किया जाएगा. हालांकि, इस सत्र में विधेयक पास होने की उम्‍मीद नहीं है. उम्‍मीद है कि सदन में पेश होते ही विधेयक संयुक्‍त संसदीय समिति (जेपीसी) के पास भेज दिए जाएंगे.

भारत में एक साथ चुनाव कब से?

एक देश, एक चुनाव भाजपा और नरेंद्र मोदी का पुराना एजेंडा है. प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही मोदी इसकी वकालत करते रहे हैं. अपने दूसरे कार्यकाल में 2 सितंबर 2023 को कोविंद कमिटी बना कर उन्‍होंने पहला कदम बढ़ाया था. अब वह कानून बनाने की प्रक्रिया शुरू करने जा रहे हैं, लेकिन अगर यह कानून बन भी गया तो अमल में 2029 से आएगा या 2034 से, इस बारे में सरकार ने कुछ नहीं कहा है.

असल में सारे चुनाव एक साथ नहीं?

सरकार के फैसले से एक और संकेत मिलता है कि अभी वह सारे चुनाव एक साथ करवाए जाने के पक्ष में नहीं है, क्‍योंकि कैबिनेट ने जिन विधेयकों को मंजूरी दी है उनमें पंचायत या निकाय चुनाव भी लोकसभा व विधानसभा चुनावों के साथ कराए जाने से संबंधित विधेयक नहीं है. कोविंद कमिटी का सुझाव था कि पहले लोकसभा व विधानसभा के चुनाव एक साथ करवाए जाएं और इसके सौ दिन के अंदर स्‍थानीय निकायों के चुनाव भी एक साथ करवाए जाएं. असल में, सारे चुनाव एक साथ करवाने में पेच यह है कि इससे जुड़े विधेयक पर कम से कम आधे राज्‍यों की मंजूरी लेनी होगी. यह जरा टेढ़ी खीर है. लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ कराने संबंधी विधेयक पास करवाने में यह संवैधानिक बाध्‍यता नहीं है. शायद इसीलिए सरकार इसी पहल से अमल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखानी चाह रही है.

नंबर गेम में कौन कहां?

कोविंद कमेटी के सामने जिन पार्टियों ने एक साथ चुनाव करवाए जाने के समर्थन में राय दी थी, आज लोकसभा में उनके सांसदों की संख्‍या 271 है. जिन्‍होंने न समर्थन किया है और न विरोध, उनके सांसदों की संख्‍या जोड़ दें तो आंकड़ा 293 पर पहुंचता है. इनमें एनडीए में शामिल टीडीपी के सदस्‍य भी हैं. अगर ये सब सदन में सरकार के समर्थन में मतदान करें तब भी विधेयक उसी हाल में पारित हो सकेगा जब वोटिंग के लिए कुल 439 सदस्‍य ही मौजूद रहें. अगर सभी सांसद वोटिंग के लिए मौजूद रहेंगे तो लोकसभा में विधेयक पारित करवाने के लिए 362 सांसदों (दो-तिहाई) की जरूरत होगी. ऐसे में ऐसा भी हो सकता है कि लोकसभा में विधेयक गिर जाए.

क्या है संसद का नंबर गेम

राज्‍यसभा का गणित भी सत्‍ताधारी पक्ष के लिए आसान नहीं है. एनडीए के 113, छह मनोनीत और दो निर्दलीय सांसदों को मिला कर सत्‍ताधारी खेमा 121 वोट आसानी से पा सकता है. लेकिन, दो-तिहाई समर्थन के लिए 154 वोट (अभी कुल सांसद 231 हैं) चाहिए. यानि, 33 वोट का इंतजाम करना होगा. बीजद, वाईएसआर कांग्रेस, भारत राष्‍ट्र समिति के 19 सांसद हैं. ये पार्टियां न एनडीए के साथ हैं और न ही इंडिया के साथ. अगर मान लें कि ये NDA के पक्ष में वोट करेंगी तब भी एनडीए के लिए जरूरी संख्‍या पूरी नहीं हो पाएगी. इंडिया खेमे में 85 सांसद हैं. निर्दलीय कपिल सिब्‍बल भी उनकी तरफ से वोट कर सकते हैं. एआईएडीएमके के चार और बसपा का एक सांसद है. इनका झुकाव किसी खेमे की ओर नहीं दिखाई देता. ऐसे में वोटिंग के दौरान इनके रुख के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता.

जानें कैसे होगा लागू?

एक देश, एक चुनाव वास्तव में कैसे लागू होगा यह तो कानून बनने पर ही पता चलेगा. लेकिन, कोविंद कमेटी ने सुझाया है कि एक देश, एक चुनाव पर जब अमल शुरू किया जाए तो लोकसभा चुनाव के वक्‍त सभी विधानसभाओं व स्‍थानीय निकायों को भंग कर दिया जाए और सारे संसदीय चुनाव एक साथ कराए जाएं. इसके सौ दिन के भीतर स्‍थानीय निकायों के चुनाव करवा लिए जाएं. कमिटी ने सभी चुनावों के लिए एक ही मतदाता सूची इस्‍तेमाल करने की भी सिफारिश की है. इस सिफारिश पर अमल भी तभी संभव हो सकेगा जब कम से कम आधे राज्‍यों से इसकी मंजूरी मिले. ध्‍यान रहे कि 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले दो और महत्‍वपूर्ण काम होने हैं- जनगणना और परिसीमन.

2029 में लागू हो या 2034 में?

कोविंद कमि‍टी ने यह सरकार पर छोड़ा है कि वह इसे 2029 से लागू करना चाहती है या 2034 से. यह जरूर सुझाया है कि अगर 2029 से एक देश, एक चुनाव लागू करना है तो उससे पहले लोकसभा या कोई विधानसभा भंग होने की स्थिति में दोबारा चुनाव पांच साल के लिए नहीं करा कर केवल बचे हुए समय के लिए कराए जाएं. अगर 2034 में करना हो तो राष्‍ट्रपति की ओर से अगली लोकसभा की पहली बैठक की तारीख को इसका नोटिफिकेशन जारी होगा. फिर 2034 में चुनाव के वक्‍त सभी विधानसभाओं को भंग करके एक साथ चुनाव कराया जाए.

किस राज्‍य की क्‍या स्‍थ‍िति?

तय मियाद के मुताबिक दस राज्‍य ऐसे हैं जहां 2028 में चुनाव होने हैं. ये राज्‍य हैं हिमाचल प्रदेश, मेघालय, नागालैंड, त्रिपुरा, कर्नाटक, तेलंगाना, मिजोरम, मध्‍य प्रदेश, छत्‍तीसगढ़ और राजस्‍थान. अगर 2029 से एक देश, एक चुनाव लागू हुआ तो इन राज्‍यों की अगली सरकार करीब एक साल के लिए ही चुनी जाएगी. इस साल अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, आंध्र प्रदेश,

ओडि़शा, जम्‍मू-कश्‍मीर, हरियाणा, झारखंड, महाराष्‍ट्र में चुनाव हुए. केवल इन्‍हीं राज्‍यों की विधानसभाएं करीब पांच साल चलेंगी. अगले साल दिल्‍ली और बिहार में चुनाव होने हैं. पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम और केरल में 2026 में चुनाव हैं. उत्‍तर प्रदेश, पंजाब, गुजरात की सरकारें तो महज दो साल के लिए चुनी जाएंगी, क्‍योंकि वहां 2027 में चुनाव होने हैं.

एक देश, एक चुनाव के विरोध में कौन?

कोविंद कमिटी के सामने 32 पार्टियों ने एक देश, एक चुनाव के विचार का समर्थन और 15 ने विरोध किया था. विरोध करने वाली पार्टियों में कांग्रेस, आप, डीएमके, सीपीआई, सीपीएम, बीएसपी, टीमसी और सपा शामिल थीं. समर्थन में सत्‍ताधारी एनडीए में शामिल पार्टियों के अलावा बीजू जनता दल (बीजद), अकाली दल और गुलाम नबी आजाद की डेमोक्रैटिक प्रॉग्रेसिव आजाद पार्टी ने राय दी थी.

क्‍या है दलील?

एक देश, एक चुनाव की सबसे बड़ी पैरोकार बीजेपी का तर्क है कि इससे देश का पैसा बचेगा, सरकारों को काम करने के लिए ज्‍यादा वक्‍त मिलेगा. कोविंद कमिटी ने भी तर्क दिया कि सारे चुनाव एक साथ करवाने से अनिश्चितता का माहौल नहीं बनेगा, मतदाताओं की भागीदारी बढ़ेगी और पैसे की बचत होगी, जिसे सरकार दूसरे जनोपयोगी काम में खर्च कर सकती है. कांग्रेस इसे लोकतंत्र के सिद्धांतों के खिलाफ और राज्‍यों के अधिकार में कटौती की साजिश बता रही है.

नई नहीं होगी व्‍यवस्‍था

1967 तक देश में लोकसभा व विधानसभाओं के चुनाव एक साथ ही हुआ करते थे. लेकिन उसके बाद सरकारों की अस्‍थ‍िरता के चलते यह सिलसिला टूट गया. अब फिर से यह सिलसिला शुरू हो पाता है या नहीं, यह आने वाले समय में सरकार द्वारा पेश विधेयकों के हश्र पर निर्भर करेगा.

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

भारत की शान बढ़ाया, गुकेस बना चेस वर्ल्ड चैंपियन, सबसे कम उम्र में चेस वर्ल्ड चैंपियन बनकर इतिहास रचा

0
गुकेश
गुकेश

भारत की शान: 2011 में भारतीय क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप जीता, पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल नाम किया और अब डी गुकेश (D Gukesh) ने सबसे कम उम्र में चेस वर्ल्ड चैंपियन बनकर इतिहास रचा. इन तीनों बड़ी सफलताओं के पीछे एक शख्स का हाथ रहा, जिसने द्रोणाचार्य की भूमिका निभाते हुए करोड़ों फैंस को खुशियां दीं और भारत की शान भी बढ़ाई. यह नाम और कोई नहीं बल्कि दिग्गज कोच पैडी अप्टन हैं. जब डी गुकेश चीन के डिंग लिरेन को मात देकर वर्ल्ड चैंपियन बने तो पता चला कि उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि में उनका बड़ा रोल रहा.

D गुकेश ने रचा इतिहास

भारतीय ग्रैंडमास्टर D गुकेश ने रोमांचक 14वीं और आखिरी बाजी में डिफेंडिंग चैंपियन चीन के डिंग लिरेन को हराकर 18 साल की उम्र में सबसे कम उम्र के वर्ल्ड चेस चैंपियन बने. गुकेश ने 14 बाजी के इस मुकाबले की आखिरी क्लासिकल बाजी जीतकर लिरेन के 6.5 के मुकाबले जरूरी 7.5 अंक के साथ खिताब हासिल कर कमाल किया. पहले रूस के दिग्गज गैरी कास्पारोव सबसे कम उम्र के वर्ल्ड चैंपियन थे, जिन्होंने 1985 में अनातोली कार्पोव को हराकर 22 साल की उम्र में खिताब जीता था. गुकेश इस साल की शुरुआत में कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीतने के बाद वर्ल्ड खिताब के लिए दावेदारी पेश करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे, वह दिग्गज विश्वनाथन आनंद के बाद वैश्विक खिताब जीतने वाले दूसरे भारतीय हैं.

भारत की शान बढ़ाने वाला ‘द्रोणाचार्य’​

पैट्रिक एंथनी हॉवर्ड ‘पैडी’ अप्टन को अगर द्रोणाचार्य कहा जाए तो गलत नहीं होगा. उनके कोच रहते भारत ने एक या दो नहीं बल्कि तिहरी सफलता हासिल की. 5 नवंबर 1968 को साउथ अफ्रीका में जन्मे पैडी अप्टन क्रिकेट कोच हैं, जो प्रोफेशनलर टी20 क्रिकेट में हेड कोच, प्रोफेशनल एथलीटों के मानसिक कोच, खेल वैज्ञानिक एग्जक्यूटिव कोच और डीकिन विश्वविद्यालय में प्रैक्टिस के प्रोफेसर के रूप में विशेषज्ञता रखते हैं. उन्होंने केप टाउन विश्वविद्यालय से खेल विज्ञान में अपनी मास्टर डिग्री प्राप्त की.

भारत
भारत

भारत के लिए ‘लकी चार्म’ साबित हुए

पैडी अप्टन भारत के लिए लकी चार्म साबित हुए हैं. 2008 में भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गैरी कर्स्टन बने, जिसके बाद उन्होंने ने मानसिक कंडीशनिंग कोच और स्ट्रैटेजिक लीडरशिप कोच की दोहरी भूमिका में अप्टन को जिम्मेदारी सौंपने की सिफारिश की. कर्स्टन ने अप्टन के समर्थन और मार्गदर्शन को अमूल्य बताया. कर्स्टन और अप्टन की जोड़ी ने भारतीय टीम के साथ तीन साल बिताए. इस दौरान भारत ने पहली बार (2009) टॉप टेस्ट आईसीसी टीम रैंकिंग हासिल की, फिर 2011 में टीम इंडिया विश्व चैंपियन बनी, जो 28 साल में पहला मौका था. इतना ही नहीं, 2024 में हुए पेरिस ओलंपिक में अप्टन भारतीय हॉकी टीम के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रहे, जिसने ब्रॉन्ज मेडल जीता.

साउथ अफ्रीका को भी बनाया नंबर-1

भारत की 2011 वर्ल्ड कप जीत के बाद अप्टन को 2011 से 2014 तक साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम (प्रोटियाज) का परफॉर्मेंस डायरेक्स्टर बनाया गया. इस दौरान वह साउथ अफ्रीका को इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी तीन फॉर्मेट में एक साथ ICC वर्ल्ड नंबर 1 रैंकिंग वाली टीम बनाने में कामयाब रहे.

अब गुकेश को बनाया वर्ल्ड चैंपियन

पैडी अप्टन ने अब 18 साल के ग्रैंडमास्टर डी गुकेश को वर्ल्ड चैंपियन बनाने में बड़ी भूमिका निभाई. वह गुकेश के मानसिक कंडीशनिंग कोच हैं. पैडी अप्टन ने गुकेश को वर्ल्ड चैंपियनशिप में होने वाली हर परिस्थिति के लिए तैयार किया. उन्होंने छोटी-छोटी बातों पर भी ध्यान दिया है, जैसे कि जब डिंग अपने मूव्स के बारे में सोच रहा हो तो गुकेश क्या करना चाहिए और खाली समय में उन्हें क्या करना चाहिए. कई एथलीटों को तैयार करने में पैडी अप्टन का बहुत बड़ा हाथ रहा है.

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

Priyanka Gandhi का संसद में आज पहला स्पीच, संविधान दिवस पर चर्चा में विपक्ष की तरफ से सबसे पहले बोलेंगी

0
Priyanka Gandhi
Priyanka Gandhi

Priyanka Gandhi: संसद के शीतकालीन सत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच ‘बयानों का संग्राम’ जारी है. लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही अब तक हंगामेदार रही है. पर आज यानी शुक्रवार का दिन काफी अहम है. लोकसभा में 13 और 14 दिसंबर को संविधान दिवस को लेकर चर्चा होगी. भारत के संविधान को अपनाए जाने की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में यह दो दिवसीय चर्चा हो रही है. इस दौरान सबकी नजर प्रियंका गांधी पर होगी. प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) का संसद में एक तरह से डेब्यू होगा. प्रियंका गांधी वाड्रा आज विपक्ष की तरफ से सबसे पहले बोलेंगी. संसद में उनका यह पहला भाषण होगा.

दरअसल, लोकसभा में संविधान दिवस पर यह बहस शनिवार को PM नरेंद्र मोदी के जवाब के साथ खत्म होगी. राज्यसभा में इस पर सोमवार और मंगलवार को चर्चा होनी है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लोकसभा में BJP  के पहले वक्ता हो सकते हैं, जबकि गृह मंत्री अमित शाह राज्यसभा में बहस शुरू कर सकते हैं. विपक्ष की ओर से लोकसभा में प्रियंका गांधी लीड करेंगी.

कांग्रेस ने प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के साथ आक्रामक तेवर दिखाने के संकेत दिए हैं. कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि प्रियंका गांधी इंडिया गठबंधन की ओर से संविधान दिवस पर बहस की शुरुआत करेंगी. सूत्रों ने कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी के शनिवार को लोकसभा में बोलने की संभावना है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे राज्यसभा में विपक्ष का नेतृत्व करेंगे. सूत्रों ने संकेत दिया है कि सोनिया गांधी भी उच्च सदन में बहस के दौरान बोल सकती हैं, जहां उन्हें सत्ता पक्ष के निशाने पर लिया गया था.

सरकार की ओर से बहस में कौन-कौन होगा शामिल?

राजनाथ सिंह (बहस की शुरुआत करेंगे)

जदयू से राजीव रंजन सिंह

शिवसेना से श्रीकांत शिंदे

लोजपा से शांभवी चौधरी

हम से जीतन राम मांझी

भाजपा के कम से कम 10 नेता अन्य

विपक्ष की ओर से कौन-कौन

प्रियंका गांधी (लोकसभा में शुरुआत करेंगी विपक्ष की ओर से)

राहुल गांधी

टीएमसी से कल्याण बनर्जी और महुआ मोइत्रा

अखिलेश यादव या डिंपल यादव

कांग्रेस के अन्य कई नेता

11 बजे से शुरू होगी कार्यवाही

संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान विपक्षी दलों ने संविधान सभा द्वारा संविधान को अंगीकार किए जाने की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर दोनों सदनों में चर्चा की मांग की थी. सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच इस पर सहमति बनने के बाद संसद का गतिरोध टूटा था. लोकसभा में 13 एवं 14 दिसंबर और राज्यसभा में 16 व 17 दिसंबर को संविधान पर चर्चा के लिए सरकार ने सहमति जताई है.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे राज्यसभा में विपक्ष की ओर से बहस की शुरुआत करेंगे. कांग्रेस ने लोकसभा में संविधान पर प्रस्तावित चर्चा के मद्देनजर बृहस्पतिवार को सदन के अपने सदस्यों को व्हिप जारी कर कहा कि वे सदन में दोनों दिन उपस्थित रहें. आज भी लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू होगी.

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

Ank Jyotish 13 December: इन अंकों के लिए आज होगा बेहतरीन दिन

0

ज्योतिष डेस्क, वेबमोर्चा डॉट कॉम: Ank Jyotish शुक्रवार 13 दिसबंर: अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अर्थात 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। मिलेगी मदद! जानें आज अपना भविष्यफल…

Aaj Ka Ank Jyotish आज अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish अंक शास्त्र

अंक 1

आज का दिन निवेश के लिए सामान्य रहेगा। Ank Jyotish आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। खर्चो को लेकर योजनाएं बना सकते हैं। अपनी वाणी की कोमलता का ध्यान रखें अन्यथा वैवाहिक जीवन प्रभावित हो सकता है। धन प्राप्ति के योग है। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी।

शुभ अंक- 12

शुभ रंग-  नारंगी

अंक 2

आज आपको कार्यक्षेत्र में बेहतर परिणाम मिलेंगे। Ank Jyotish मेहनत का अच्छा फल प्राप्त होगा, जिससे सम्मान की प्राप्ति संभव है। आप अपने कामों को लेकर यदि किसी और डिपेंड रहेंगे, तो समस्या हो सकती है। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल-मिलाप करने आ सकता है।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- पीला

अंक 3

खुद पर विश्वास और अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। Ank Jyotish भाई व बहनों से रिश्ते बेहतर रहेंगे। काम को लेकर किसी यात्रा पर जाएंगे, जिससे लाभ की प्राप्ति संभव है। आज संतान भी आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- हरा

अंक 4

आज किसी सफर में गड़बड़ी होने की आंशका है। Ank Jyotish आपने अपनी प्राथमिकता सूची में सेहत को रखें। यदि पहले किसी निवेश को बेमन से किया था, तो उसमें बड़ा धन लाभ की संभावना है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परिवार के साथ समय बिताएंगे, जिससे मन प्रसन्न होगा।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- नीला

अंक 5

आज सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है, इसलिए बाहरी भोजन का सेवन न करें। Ank Jyotish कोई खास दोस्त मुलाकात के लिए दफ्तर आ सकता है। छात्रों के परीक्षा के परिणाम हक में आएंगे। आज आपको विरोधी लोगों का सामना करना पड़ेगा। धन ज्यादा खर्च होने के आसार हैं।

शुभ अंक- 16

शुभ रंग-केसरिया

अंक 6

आज आपका भाग्य पूरा साथ देगा। Ank Jyotish जीवनसाथी कार्यक्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।  खुद पर विश्वास और अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। साथी संग मेलजोल बढ़ेगा।

शुभ अंक- 21

शुभ रंग-  नारंगी

अंक 7

आज आप अपने बिजनेस में कुछ इन्वेस्टमेंट करने के बारे में प्लानिंग कर सकते हैं। Ank Jyotish किसी निवेश की प्लानिंग भी करेंगे। आज काम को लेकर यात्रा पर जाना संभव है। आज आपको विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है।

शुभ अंक- 67

शुभ रंग-  हरा

अंक 8

आज कार्य में सावधानी बरतें। Ank Jyotish निवेश करने से बचना होगा। नौकरी के साथ-साथ किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना आज सफल होगी। आज महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे।

शुभ अंक- 14

शुभ रंग- हरा

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr आज
अंक शास्त्र

अंक 9

शेयर बाजार में निवेश कर सकते है। Ank Jyotish आज आपका किसी से बेवजह झगड़ा हो सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति की सेहत में गिरावट आने के कारण आपको भागदौड़ अधिक रहेगी।

शुभ अंक- 18

शुभ रंग- सुनहरा

होम पेज पर जाइए

ज्योतिष से संबंधित खबरें

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए