Home Blog Page 634

CGPSC घोटाला: राजनांदगांव में CBI की रेड, आरती वासनिक से मामला जुड़ा…

0
राजनांदगांव में CBI की रेड
राजनांदगांव में CBI की रेड

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC घोटाला मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। सूत्रों के अनुसार, CBI ने आज राजनांदगांव में पूर्व परीक्षा नियंत्रक रही आरती वासनिक से जुड़े एक व्यक्ति के घर पर छापा मारा है और उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

CBI सूत्रों के अनुसार जांच एजेंसी ने 4 दिन पहले आरती वासनिक के राजनांदगांव स्थित घर पर दबिश दी थी। उस दौरान CBI  को कुछ ठोस सबूत मिले। उन्हीं साक्ष्य के आधार आज राजनांदगांव में यह कार्रवाई की गई। इस मामले में CBI ने पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी और उद्योगपति श्रवण गोयल को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है, और बहरहाल, उनसे पूछताछ जारी है। दोनों ही न्यायिक रिमांड पर जेल में बंद हैं।

जानें क्या है पूरा मामला

बता दें, है कि कांग्रेस की पूर्व CM भूपेश बघेल सरकार में साल 2019 से 2022 तक CGPSC परीक्षा के तहत भर्तियां हुई थीं। इसमें कैंडिडेट्स के सिलेक्शन प्रोसेस को लेकर विवाद बना। जिसके बाद EOW और अर्जुंदा पुलिस ने भ्रष्टाचार और अनियमितता के आरोप में मामला दर्ज किया।

राज्य में BJP की सरकार बनने के बाद BJP ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी थी। तत्कालीन सीजीपीएससी के अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी पर यह आरोप लगे कि उन्होंने गलत तरीके से अपने कई रिश्तेदारों को नौकरी दी। इसकी जांच करने के बाद CBI ने CGPSC के पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी और छत्तीसगढ़ के स्टील कारोबारी श्रवण कुमार गोयल को गिरफ्तार किया था।

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

Horoscope: सिंह, कर्क, तुला, कुंभ को होगा धन लाभ, धनु और मीन रहे अलर्ट

0
Horoscope
Aaj Ka Rashifal today's horoscope

Horoscope: ज्योतिष गणना में राशिफल का बड़ा महत्व है। राशिफल के जरिए हम अपने आने वाले समय और दिन को समझ पाते हैं। इसके माध्यम से हम ज्योतिष गणना के अनुसार सतर्कता बरतने के साथ हमें उल्लास और उत्साह के साथ आगे का कार्य को गति देते हैं। आइए जानते हैं राशिफल आपके लिए आज का समय कैसे रहने वाला है…

मेष Horoscope

आज पुत्र पक्ष से आर्थिक मदद मिलने की संभावना है। आर्थिक क्षेत्र में पुराने आमदनी स्रोतों पर ज्यादा ध्यान देना पड़ेगा. परिश्रम के अनुपात में धन की आमदनी कम होगी. संपत्ति के क्रय विक्रय संबंधी कार्य में भागदौड़ करनी पड़ेगी. सोच समझकर इस संबंध में अंतिम निर्णय ले. धन की कमी का आभास होगा. अनावश्यक खर्चों से बचें.

वृषभ Horoscope

इस समय आर्थिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता प्राप्त होने के संकेत प्राप्त होंगे. संपत्ति संबंधी कार्यों के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है. निरंतर धनागम के कारण आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. भूमि ,भवन और भौतिक सुख सुविधाओं की प्राप्ति के लिए यह समय उपयुक्त है. किसी शुभ मांगलिक कार्य में धन खर्च होने के प्रबल योग बन रहे हैं. व्यापार में आय बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे.

मिथुन Horoscope

आर्थिक क्षेत्र में लंबे समय से रुके हुए कुछ कार्य बनने की संभावना रहेगी. धन का सही उपयोग करने की कोशिश करें. वाहन खरीदने की योजना पर विचार विमर्श होगा. आर्थिक मामलों में चले आ रहे गतिरोध कम होंगे. जमा पूजी धन में वृद्धि होगी. नवीन संपत्ति के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. इस संबंध में सफलता प्राप्त होगी. आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी.

कर्क Horoscope

आप अपनी योग्यता एवं परिश्रम से अपनी आर्थिक स्थिति को सुद्धरन बनाने में सफल होंगे. धन में वृद्धि होगी. नई संपत्ति के लिए आज का दिन अनुकूल है. शेयर, लॉटरी आदि से अकस्मात बड़ी धनराशि प्राप्त हो सकती है. प्रेम संबंधों में धन एवं उपहार प्राप्त होने की संभावना है. व्यापार में आय अच्छी होगी. पैतृक धन संपत्ति मिलने के योग हैं. घर में सुख सुविधा की वस्तुएं खरीद कर ला सकते हैं.

सिंह Horoscope

एकाएक धन लाभ होने का संयोग है. वस्तु विशेष का लेनदेन लाभदायक रहेगा. लाभ का नया स्रोत भी खुल सकता है. नवनिर्माण की इच्छा पूर्ण होगी. व्यवसाय में किया गया समझौता लाभप्रद सिद्ध होगा. भौतिक सुख सुविधा के संसाधन जुटा लेंगे. जमा धन के खर्च में संतुलन बनाए रखें. नौकरी में स्थानांतरण फायदेमंद रहेगा. कारोबार में नई उपलब्धि मिलेगी. सामाजिक धार्मिक सदस्यों से धन लाभ होगा. व्यापार सावधानी से करें.

कन्या Horoscope

आर्थिक मामला में पूंजी निवेश कर सकते हैं. भौतिक सुख संसाधनों पर अधिक धन खर्च हो सकता है. नवीन भूमि,वाहन , मकान आदि के क्रय विक्रय के लिए स्थित विशेष अच्छी नहीं है. इस संबंध में सोच विचार कर निर्णय ले. आपको नौकरी से निकाला जा सकता है. इससे आपको आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है. व्यापार में कठिन परिश्रम के बाद भी अपेक्षित आय ना होने से आर्थिक पक्ष कमजोर रहेगा.

तुला Horoscope

आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने की अच्छी संभावना है. जमा पूंजी धन में तथा घर में भौतिक संसाधनों में बढ़ोत्तरी होगी. भूमि ,भवन ,वाहन के क्रय विक्रय आदि के लिए आज का दिन अधिक अनुकूल है. कारेाबार के क्षेत्र में परिश्रम करने से स्थिति अच्छी होगी. नवीन व्यापार शुरू कर सकते हैं. बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को उनके पैकेज बढ़ाने का शुभ समाचार मिलेगा. मजदूर वर्ग को रोजगार मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.

वृश्चिक Horoscope

अपने कार्य क्षेत्र में धन की बचत की ओर अधिक ध्यान दें. अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है. संपत्ति संबंधी क्रय विक्रय के लिए आज का समय शुभ रहेगा. आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है. अपनी परिस्थितियों को ध्यान में रखकर ही पूजी निवेश के संबंध में अंतिम निर्णय लें. भोग विलास की वस्तुओं पर अधिक धन खर्च होगा.

धनु Horoscope

इस समय खर्च से बचें अन्यथा आपका बजट बिगड़ सकता है. व्यापार में अपेक्षित धन लाभ न होने से मन उदास बना रहेगा. किसी कर्ज लेने के प्रयास में विघ्न आ सकता है. मित्र से धन मांगने से बचें. धन न मिलने पर संबंधों में दूरियां आ सकती है. आध्यात्मिक कार्य एवं से धन प्राप्त होगा.

मकर Horoscope

लंबे समय से रुका हुआ धन मिल सकता है. किसी व्यापारिक अनुबंध होने से लाभ का अच्छा अवसर हाथ लग सकता है. सामाजिक कार्य पर धन खर्च होगा. व्यापार में पिता का सहयोग एवं सानिध्य प्राप्त होगा. कोई पुराना मित्र कीमती उपहार अथवा वस्त्र भेंट कर सकता है.

कुंभ Horoscope

इस समय आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. किसी अधूरे कार्य के संपन्न होने से व्यापार में उन्नति के साथ लाभ मिलेगा. किसी मित्र से अपेक्षित धन एवं मान प्राप्त होगा. लिया गया कर्ज आसानी से चुकाने में सफल होंगे. बेरोजगारों को रोजगार मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.

मीन Horoscope

कारोबार में आय की अपेक्षा खर्च ज्यादा होगा. किसी परिचित को दिया गया धन या कोई कीमती सामान वापस न मिलने से मन खिन्न रहेगा. किसी मांगलिक कार्य में रंग में भंग पड़ जाएगा. दूध देश में बसे किसी प्रियजन से कुछ आर्थिक सहायता मिलने के योग हैं.

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

बागबाहरा प्रीमियम शराब दुकान में बेंच रहे थे मिलावटी वाइन, मिलावटखोर मुचलका में हुए रिहा

0
शराब महासमुंद
Liquor Mahasamund

बागबाहरा। शहर में स्थित प्रीमियम अंग्रेजी शराब दुकान में मिलावटी का खेल चल रहा था। मजेदार तो ये है कि यहां ब्रॉडेड वाइन मैकडावल नंबर वन, आफ्टर डार्क, ग्रेन व्हीस्की जैसे शराब के बोतलों में हल्की शराब की मिलावटी कर मोटी रकम कमा रहे थे।

बता दें, आबकारी विभाग को टोल फ्री नंबर और ग्राहकों से मिलावट करने संबंधी शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही थी। उक्त शिकायत को देखते हुए आवकारी विभाग ने बुधवार की रात दुकान बंद होने के लगभग 15 मिनट पूर्व मदिरा दुकान में पहुंचा। जहां निरीक्षण किया गया, जिसमें ब्रांडेड शराबों में मिलावटी करना पाया गया। ब्रांडेड शराब ढक्कन ढीले होलोग्राम से छेड़छाड़ एवं ढक्कन का खुलना पाया गया। साथ ही शासन द्वारा निर्धारित मानक के अनुरूप नहीं होना पाया गया। जिससे उक्त मदिरा में मिलावट करने की पुष्टि हुई।

यहां पढ़ें: महासमुंद, बिना स्वीकृति 50 लाख की दवा खरीदी, पूर्व सीएमओ निलंबित

मिलावट के संबंध में पूछताछ किए जाने पर दुकान में उपस्थित कर्मचारियों से मुख्य विक्रेता प्रेम साहू विक्रयकर्ता अमित शर्मा तथा मल्टीपरपज वर्कर नितेश शर्मा द्वारा मदिरा में मिलावट किया जाना स्वीकार किया। कर्मचारियों की विरुद्ध अपराध पंजीकृत कर आरोप पत्र दिया गया, छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर जमानत एवं मुचलका पर रिहा कर दिया।

बागबाहरा वकील की लात-घुसों से पिटाई, काउंटर रिपोर्ट दर्ज, इधर चंडी अस्पताल संचालक को लगी चोट

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

महासमुंद, बिना स्वीकृति 50 लाख की दवा खरीदी, पूर्व सीएमओ निलंबित

1
webmorcha
महासमुंद

महासमुंद। नगर पालिका महासमुंद ने मुख्यमंत्री स्लम योजना अंतर्गत टामसन रात्रे मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने महासमुंद में पदस्थापना के दौरान मुख्यमंत्री स्लम योजना के अंतर्गत बिना स्वीकृति के राशि 50 लाख रुपए की दवा खरीदी की थी, जिसमें गंभीर अनियमियता किया जाना पाया गया है, जो गंभीर कदाचार की श्रेणी में आता है।

राज्य शासन टामसन रात्रे जो वर्तमान में राजस्व अधिकारी नगर पालिका निगम रायपुर में पदस्थ था। छत्तीसगढ़ राज्य नगर पालिका कार्यपालन सेवा की शर्त नियम 2017 के नियम 33 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबित अवधि में श्री रात्रे मुख्यालय संयुक्त संचालक नगरी प्रशासन विकास क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर में नियत किया जाता है एवं उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भारती की पात्रता होगी।

महासमुंद पालिका
महासमुंद पालिका

छत्तीसगढ़ धान खरीदी पर संकट, राइस मिलर्स ने धान का उठाव नहीं करने का किया ऐलान!

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

Dhanu Sankranti 2024: 15 दिसंबर के बाद इन कार्यो से बनाएं दूरी, नहीं तो होंगे दुष्परिणाम!  

0
Dhanu Sankranti 2024
Dhanu Sankranti 2024

Dhanu Sankranti 2024: सूर्य देव दिसंबर के महीने में राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं. सूर्य का राशि परिवर्तन ज्योतिष की दृष्टि से एक अहम भूमिका निभाता है, क्योंकि इन्हें ऊर्जा और आत्मा का स्त्रोत माना जाता है. बहरहाल, 15 दिसंबर से सूर्य देव धनु राशि में प्रवेश करेंगे जिसे धनु संक्रांति (Dhanu Sankranti)   के रूप में मनाया जाएगा और इसी दिन से खरमास भी शुरू हो जाएंगे. खरमास के दौरान सभी मांगलिक कार्यों पर एक महीने के लिए रोक लग जाएगी.

Dhanu Sankranti 2024: वैसे तो धनु संक्रांति के दौरान सूर्य देव की पूजा और मानसिक जाप करना बहुत ही लाभकारी साबित होता है. इस दौरान सूर्य से संबंधित चीजों का दान करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं. लेकिन आपको बता दें कि इसके अलावा कई ऐसे कार्य भी हैं जो कि इस दौरान करने की मनाही है. तो आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से धनु संक्रांति के दिनों में क्या नहीं करना चाहिए.

खरमास के समय धीमी हो जाती सूर्य की चाल

Dhanu Sankranti 2024:  सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करते ही सूर्य देव की चाल धीमी हो जाती है और खरमास लग जाता है. क्योंकि सूर्य की धीमी चाल के कारण कई तरह की अशुभता की संभावनाएं बढ़ जाती है, ऐसे में एक महीने के लिए सभी शुभ कार्यों पर रोक लग जाती है.

धनु संक्रांति के दिनों में क्या ना करें Dhanu Sankranti 2024:

  1. धनु संक्रांति के दिनों में सूर्योदय होते ही जल अर्पित करें, लेकिन भूलकर भी दोपहर 12 बजे के बाद और शाम के समय सूर्य को अर्घ्य देने की गलती न करें. वरना दुर्भाग्य आपका पीछा पकड़ लेगा.
  2. धनु संक्रांति के दिनों में अपने घर की पूर्व दिशा में किसी प्रकार की कोई गंदगी या कचरा एकत्रित ना होने दें. ऐसा करने से दरिद्रता आ सकती है.
  3. धनु संक्रांति के एक महीने में लाल रंग के कपड़े पहनने से बचें, क्योंकि लाल रंग के वस्त्र पहनने से सूर्य ग्रह कमजोर होता है. इसलिए इस दौरान लाल रंग के कपड़े पहनने से सूर्य के अशुभ प्रभाव पड़ते हैं.
  4. धनु संक्रांति (Dhanu Sankranti) के दौरान कोई भी मांगलिक कार्य करने से बचें, क्योंकि शुभ काम करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है. साथ ही काम बनते-बनते बिगड़ सकते है.

धनु संक्रांति के दिनों में कर सकते हैं ये काम

– धनु संक्रांति के दौरान सूर्य देव की पूजा जरूर करें.

– इस संक्रांति की समयावधि में दान-पुण्य अवश्य करें. घर में बरकत आती है और सुख-समृद्धि रहती है.

– धनु संक्रांति (Dhanu Sankranti)  के समय पितरों की पूजा जरुर करें व उनके निमित्त पीपल के पेड़ में तिल मिश्रित जल चढ़ाएं. इससे आपको उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है.

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

13 December Ka Panchang: शुक्ल पक्ष त्रयोदशी, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का वक्त

0
Aaj Ka Panchang 2025
Aaj Ka Panchang 2025

13 December 2024 Aaj Ka Panchang: 13 दिसंबर 2024 को मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इस तिथि पर भरणी नक्षत्र और शिव योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शुक्रवार को अभिजीत मुहूर्त 11:54 से 12:34 रहेगा। राहुकाल सुबह 10:58 से 12:14 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा मेष राशि में मौजूद रहेंगे।

जानें आज का पंचाग Aaj Ka Panchang:

तिथि     त्रयोदशी            19:40 तक

नक्षत्र    भरणी   07:49 तक

प्रथम करण       कौवाला 09:03 तक

द्वितीय करण     तैतिल   19:40 तक

पक्ष       शुक्ल

वार       शुक्रवार

योग      शिव      11:47 तक

सूर्योदय 07:08

सूर्यास्त 17:21

चंद्रमा  मेष

राहुकाल           10:58 − 12:14

विक्रमी संवत्     2081

शक संवत         1946

मास     मार्गशीर्ष

शुभ मुहूर्त    Aaj Ka Panchang:

अभिजीत          11:54 − 12:35

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

छत्तीसगढ़ धान खरीदी पर संकट, राइस मिलर्स ने धान का उठाव नहीं करने का किया ऐलान!

0
धान खरीदी
धान खरीदी

रायपुर. राइस मिलर्स एसोसिएशन ने अब Chhattisgarh में धान का उठाव नहीं करने का ऐलान किया है. ऐसे में अब छत्तीसगढ़ में धान खरीदी पर संकट मंडरा रहा है. आज रायपुर में हुई आमसभा में प्रदेशभर से राइस मिलर्स शामिल हुए, जिसमें 20 दिसंबर तक लंबित भुगतान समेत अन्य मांगों को लेकर असहयोग आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया. 21 दिसंबर को फिर आमसभा होगी, जिसमें आगामी फैसला लिया जाएगा.

बता दें, इन दिनों छत्तीसगढ़ के खरीदी केंद्रों में धान बोरों का पहाड़ खड़ा हो गया है। यहीं स्थिति रही तो अगामी दो-तीन दिनेां में कई खरीदी केंद्र में धान खरीदी प्रभावित हो सकती है।

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

महासमुंद पंचायत चुनाव का बिगुज बजी, तय हो जाएगा कहां कौन लड़ेगा चुनाव!

0
Chhattisgarh
Panchayat elections 2025

महासमुंद। छत्तीसगढ़ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिय प्रारंभ हो गई है। आरक्षण कार्रवाई के लिए आम सूचना प्रकाशित आम सूचना जारी हो गई है। उक्त आम सूचना का प्रकाशन कलेक्टर कार्यालय जिला पंचायत कार्यालय, अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय, तहसील कार्यालय, जनपद पंचायत ग्राम पंचायत कार्यालय पर चश्पा कर प्रकाशित करने के निर्देश दिए गए हैं।  प्रकाशन पंचनामा का दस्तावेज जनपद पंचायत कार्यालय के अभिलेख में सुरक्षित रखा जाएगा।

जनपद पंचायत का इस तारीख को आरक्षण प्रक्रिया

छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 छत्तीसगढ़ पंचायत उप सरपंच अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष निर्वाचन नियम 1995 एवं छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन नियम 1995 के अनुषांगिक प्रावधानों के तारतम्य में सर्वसाधारण की जानकारी के लिए सूचित किया गया है कि जिले के विकासखंड महासमुंद, बागबाहरा, पिथौरा, बसना, सरायपाली की जनपद पंचायत के अध्यक्ष एवं सदस्यों के प्रवर्गवार महिला के प्रवर्गवार  स्थान के आवंटन आरक्षण के लिए नियमानुसार कार्रवाई के प्रयोजन हेतु कार्यालय कलेक्टर जिला महासमुंद में किया जाना है।

स्थान जिला पंचायत महासमुंद सभा कक्ष

दिनांक 19: 12: 2024

कार्यवाही का प्रारंभ प्रातः 11:00 बजे से

जिला पंचायत का इस तारीख को

जिले के जिला पंचायत के सदस्य एवं महिलाओं के प्रर्वगवार स्थान के आवंटन।आरक्षण के लिए कार्यवाही कलेक्टर जिला महासमुंद द्वारा किए जाने का विवरण निर्णय अनुसार है

स्थान जिला पंचायत महासमुंद सभा

दिनांक 19.12.2024

कार्रवाई का प्रारंभ समय 3:00 बजे

बागबाहरा में इस तारीख को

इसी तरह विकासखंड बागबाहरा के पंच एवं सरपंच पदों के प्रवर्गवार महिलाओं के प्रवर्गवार आरक्षण। आबंटन के लिए निर्माण नियमाअनुसार  प्रयोजन हेतु कार्रवाई कलेक्टर जिला महासमुंद द्वारा किए जाने के कारण निर्णय अनुसार

स्थान जनपद पंचायत बागबाहरा

कार्रवाई दिनांक17:12:2024

कार्यवाही का प्रारंभ समय11:00  बजे

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

ब्रेकिंग: CG मुठभेड़ में 7 नक्सली का खात्मा, शव बरामद, ऑपरेशन जारी

0

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ बस्तर में एक बार फिर सुरक्षा जवानों को बड़ी सफलता मिली है. अबूझमाड़ क्षेत्र में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है, इसमें 7 वर्दीधारी नक्सली के खात्मा होने की खबर है। सर्चिंग में सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं. अभी भी रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है. सुरक्षा बलों का सर्च अभियान भी जारी है.

बता दें कि 40 से 50 नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर नारायणपुर, दंतेवाड़ा, जगदलपुर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा की डीआरजी टीम के साथ एसटीएफ और CRPF की संयुक्त पार्टी दक्षिण अबूझमाड़ क्षेत्र में रवाना हुई थी, जहां सुरक्षा बल के जवानों और नक्सलियों के बीच तड़के सुबह 3 बजे से मुठभेड़ चल रही है. इस मुठभेड़ में बड़े नक्सली कैडरों के मारे जाने की संभावना जताई जा रही है.

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

One Nation-One Election: एक देश एक चुनाव बिल को कैबिनेट ने दी मंजूरी

0
One country-one election: Modi can introduce bill in this session
One country-one election: Modi can introduce bill in this session

One Nation-One Election: सूत्रों के हवाले से एक बड़ी खबर आ रही है. केंद्र सरकार  की कैबिनेट ने एक देश एक चुनाव बिल को मंजूरी दे दी है.

केंद्रीय कैबिनेट ने आज यानी गुरुवार को ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ यानी ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ बिल को मंजूरी दे दी है. सूत्रों का कहना है कि सरकार इस संबंध में संसद के मौजूदा शीतकालीन सत्र में एक व्यापक विधेयक ला सकती है. एक देश एक चुनाव पर यह लेटेस्ट डेवलपमेंट ऐसे वक्त में आया है, जब बुधवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ का पुरजोर समर्थन किया था और कहा कि बार-बार चुनाव होने से देश की प्रगति में बाधा आ रही है.

सूत्रों के मुताबिक, सरकार बहुत जल्द इस विधेयक को संसद में पेश करेगी. उसके बाद विस्तार से चर्चा की जाएगी. सूत्रों की मानें तो सरकार ने यह तय कर लिया है कि यह एक व्यापक ब‍िल के रूप में पेश क‍िया जाएगा. इसके लिए सभी दलों की राय भी जरूरी होगी, क्‍योंक‍ि यह बहुत बड़ा बदलाव होगा. इसल‍िए इसे पहले संसद की ज्‍वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी को भेजा जा सकता है. इसके बाद राज्‍यों की विधानसभाओं से इसे पास कराना होगा. संव‍िधान संशोधन विधेयक होगा. कम से कम 50 फीसदी राज्यों से समर्थन की जरूरत होगी. अनुच्छेद 327 में संशोधन किया जाएगा और उसमें ‘एक देश एक चुनाव’ शब्द को शामिल किया जाएगा.

वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले कार्यकाल में पूर्व राष्‍ट्रपत‍ि रामनाथ कोविंद की अगुवाई में एक कमेटी का गठन क‍िया गया था. कमेटी ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मार्च में अपनी सिफार‍िशें सरकार को सौंपी थी. केंद्र सरकार ने कुछ समय पहले ही इन सिफारिशों को स्‍वीकार कर ल‍िया था. कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में सिर्फ 2 चरणों में चुनाव कराने की सिफार‍िश की है. सिफारिश के मुताबिक, पहले चरण में लोकसभा और विधानसभा चुनाव कराए जा सकते हैं, जबक‍ि दूसरे चरण में स्थानीय निकाय के लिए चुनाव कराए जाने चाहिए.

आपको बता दे कि सदन में केंद्र सरकार शीतकालीन सत्र के दौरान ही ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विधेयक संसद में पेश कर सकती है. सूत्रों के हवाले ये जानकारी मिल रही है कि इस विधेयक के लिए सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है. इस विधेयक के लिए रामनाथ कोविंद समिति की रिपोर्ट को कैबिनेट ने पहले ही मंजूरी दे दी थी. सूत्र बताते है कि अब सरकार विधेयक पर आम सहमति बनाना चाहती है.

और भी पढ़ें:

एक देश एक चुनाव: इसी सत्र में विधेयक पेश कर सकती है मोदी सरकार, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा

एक देश एक चुनाव पर मोदी कैबिनेट की मंजूरी!

एक देश-एक चुनाव पर आई रिपोर्ट, जानें इस रिपोर्ट में क्या है? क्या लोकसभा के बाद फिर होगा चुनाव!

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए