ताम्रध्वज साहू के बंगले पर मचा बवाल, BJP MLA के खिलाफ SP से शिकायत

दुर्ग। जिले की राजनीति में इस बार पूर्व होममिनिस्टर  ताम्रध्वज साहू के सेक्टर 9 स्थित बंगले को लेकर बवाल मचा हुआ है. 10 साल पहले पूर्व गृहमंत्री को भिलाई स्टील प्लांट ने बंगला आवंटित किया था. लेकिन यह बंगला अब विवाद का अखाड़ा बन गया है.

इसलिए कि वैशाली नगर के BJP विधायक रिकेश सेन को यह बंगला आबंटित कर दिया गया है. लेकिन BSP के अधिकारियों के द्वारा ताम्रध्वज साहू को किसी प्रकार की नोटिस नहीं दी गई है. इस बात से नाराज पूर्व गृह मंत्री ने अब रिकेश सेन पर आरोप लगाया है कि उनके निवास में जबरदस्ती घुसना और बंगले के बाहर अपने नाम का बोर्ड लगवाना यह उनके समझ से बाहर है. इस मामले को लेकर उन्होंने BSP के डायरेक्टर इंचार्ज और SP दुर्ग से चर्चा कर ज्ञापन सौंपा है.

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED ने एक बार जांच को आगे बढ़ाया, अब किसकी लगेगी पारी!

दरअसल, बुधवार को भाजपा MLA रिकेश सेन के सैकड़ों समर्थको ने भिलाई के सेक्टर 9 स्थित ताम्रध्वज साहू के बंगले में प्रवेश कर लिया. और बंगले के बाहर MLA  रिकेश सेन के का बोर्ड और नाम पट्टी लगा दी. क्योंकि BSP ने MLA रिकेश सेन को यह बंगला 22 जून 2024 को अलॉट कर दिया गया है. इसके अलावा पूर्व गृह मंत्री के पुत्र जितेंद्र साहू फोन कर बंगले से समान खाली करने के लिए कहा गया.

वहीं MLA के समर्थकों ने गृह प्रवेश का पूजा पाठ भी करा लिया. भिलाई में हुई इस घटना क्रम के बाद पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के बोरसी स्थित निवास में कार्यकर्ताओं की भीड़ लग गई. पूर्व MLA अरुण वोरा, महापौर शशि सिन्हा ने भी इस बात का विरोध दर्ज कराते हुए प्रारम्भिक रूप से BSP प्रबंधन से चर्चा करने की बात कही.

https://www.facebook.com/webmorcha

04 July Ank Jyotish: आज का अंक ज्योतिष लकी नंबर, शुभ रंग

04 July Ank Jyotish: आज का अंक ज्योतिष अंकों के गणना के अनुसार भविष्य फल निकाला जाता है। इसके आधार पर हमें आज किस तरह समय के साथ चलने के लिए दिशा निर्धारित करता है।अंक विद्वा एक पुरातन विधा है। Ank Jyotish हमारी जिंदगी में हर पल अंकों के साथ जीवन-यापन होता है। आइए आज जानते हैं बिना देर किए अंक ज्योतिष…

Aaj Ka Ank Jyotish आज अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish अंक ज्योतिष

अंक 1

गुरुवार आज आमदनी में बढ़ोत्तरी के साथ कारोबार में लाभ मिलेगा। आप अपने बड़े बेटे के सहयोग व्यापार में प्रगति होगी।शेयर बाजार में निवेश कर सकते है। शिक्षक के लिए दिन स्पेशल है।

शुभ अंक – 10

शुभ रंग- केसरिया

अंक ज्योतिष Ank shaastr आज
Ank Jyotish Aaj Ka Ank Jyotish

अंक 2

आज के दिन में कुछ पुरानी समस्याओं फिर से सामने आ सकती है। टेक्नोलॉजी, मशीनरी आदि काम  कर रहे जातकों को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी आखर या पेट की तकलीफ परेशान कर सकती ।

शुभ अंक- 11

शुभ रंग- हल्का ग्रीन

July 2024 मंगल-बुध इन राशियों को देगा सुनहरा अवसर

अंक ज्योतिष Ank shaastr आज
Ank Jyotish आज

अंक 3

आज के दिन किसी भी कार्य में भरपूर सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र की परिस्थितियां अनुकूल होंगी।। अपने आत्म विश्वास एवं विवेक से आप आज जो भी कार्य करेंगे वे सफल होगा। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पिता की स्वास्थ्य परेशान करेगी।

शुभ अंक -2

शुभ रंग- ग्रीन

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr
Ank Jyotish आज

अंक 4

आज आप दिमाकी  रूप से काफी स्वस्थ्य होंगे। मनोरंजन और रोमांस का दिन मन खुश रहेगा। जिस चीज की आपको तमन्ना थी वह आपकी लेकिन सफलता प्राप्त करने के लिए बहुत धैर्य और कड़ी मेहनत की आवश्यकता है।

शुभ अंक – 7

शुभ रंग – गेरूवां

July 2024 मंगल-बुध इन राशियों को देगा सुनहरा अवसर

अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish आज

अंक 5

गुरुवार आज आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक परेशानी रहेगी। व्यापार में नुकसान की संभावनाएं भी बन रही हैं। आज कोई भी कार्य शुरु करने से पहले गंभीरता से विचार कर लें।

शुभ अंक  -10

शुभ रंग – सफेद

अंक ज्योतिष आज
Ank Jyotish आज

अंक 6

आज नए मित्रों की कंपनी बढ़िया लगेंगे। अपने कार्यक्षेत्र में खुश रहेंगे। परिजनों में किसी से मतभेद हो सकता है। अपनी स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

शुभ अंक – 3

शुभ रंग – हल्का नीला

अंक ज्योतिष Ank shaastr आज
आज का अंक ज्योतिष

अंक 7

आज चुनौतियां आएंगी, लेकिन अपनी बुद्धि और साहस से आप उन्हें पार कर लेंगे। आपकी मधुर भाषा का लाभ आपको मिलेगा। परिवार एवं जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप उनके साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। प्रमोशन या सैलरी में वृद्धि की खबर सुनने को मिलेगी।

शुभ अंक – 8

शुभ रंग – ब्लू

अंक ज्योतिष Ank shaastr
आज का अंक ज्योतिष आज

अंक 8

आज का दिन अनुकूल दिखाई दे रहा है। कोई इच्छा पूरी हो सकती है। दूसरों की मदद के लिए आप तत्पर रहेंगे। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो प्रमोशन मिलने की प्रबल संभावनाएं है। आज दिन सार्थक होगा। पति पत्नी के सम्बन्ध मजबूत होंगे।

शुभ अंक- 14

शुभ रंग-  ग्रीन

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr आज
आज का अंक ज्योतिष

अंक 9

आज  स्वास्थ्य  बढ़िया रहेगी। आप पूर्ण उत्साह, ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। यह आपकी कार्य कुशलता में वृद्धि करेगा। विवाह योग्य हैं तो कहीं रिश्ते की बात चल सकती है।

शुभ अंक – 10

शुभ रंग- रेड

July 2024 मंगल-बुध इन राशियों को देगा सुनहरा अवसर

https://www.facebook.com/webmorcha

महासमुंद, 4 साल बाद जब बेटा घर आया, मां की आंखें भर आई, जिला प्रशासन के प्रयास सफल रहे

महासमुंद, 4 साल बाद जब बेटा घर आया, मां की आंखें भर आई, जिला प्रशासन के प्रयास सफल रहे

महासमुंद 03 जुलाई 2024/ दिल छू लेने वाले पुनर्मिलन में चार साल से लापता ग्राम मोहड़ा, जनपद पंचायत पिथौरा, महासमुंद निवासी रामनारायण सुरक्षित घर लौट आए हैं। केरल के कालीकट के सरकारी मानसिक अस्पताल में भर्ती कराए गए रामनारायण को विशेष उपचार मिलने के बाद छुट्टी दे दी गई। मानसिक चिकित्सालय कालीकट के अधीक्षक से मिली जानकारी अनुसार श्री रामनारायण को गृह ग्राम में सकुशल पहुंचाने हेतु जिला प्रशासन एवं उपसंचालक समाज कल्याण श्रीमती संगीता सिंह से सम्पर्क किया गया और उनके सहयोग से रामनारायण के परिवार का पता लगाया गया और उसे घर वापस लाने की व्यवस्था की गई।

छत्तीसगढ़ किसानों के लिए अच्छी खबर, फौती, नामांतरण एवं बटवारा, जैसे प्रकरणों के निराकरण के लिए आपके गांवों में लगेंगे शिविर

आर्थिक तंगी के कारण, परिवार रामनारायण को वापस लाने के लिए केरल की यात्रा करने में असमर्थ था। कलेक्टर श्री मलिक ने परिवार के दो सदस्यों को कालीकट की यात्रा के लिए रेल टिकट की तत्परता से व्यवस्था की। 18 जून को, रामनारायण, अपने परिवार के सदस्यों के साथ, ट्रेन से रायपुर लौट आए और उन्हें अपने गांव वापस लाया गया। श्री रामनारायण को पाकर उनके मां और उनके परिवारजनों की आंखे नम हो गई। परिजनों ने अपने प्रियजन से मिलाने के प्रयासों के लिए जिला प्रशासन का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

https://www.facebook.com/webmorcha

रायपुर जब बैंक मैनेजर से ठगों ने ठग लिए 44 लाख

रायपुर। यहां एक बैंक मैनेजर से ठगों ने 44 लाख की ठगी का शिकार बना दिए। ठग ने फायदे के 500 रुपए भेजकर उससे कई किस्तों में पैसे ऐंठ लिए। इस दौरान मैनेजर के वर्चुअल अकाउंट में लगातार लाखों रुपए फायदा दिखता रहा। बताया जा रहा है कि बैंककर्मी ने रुपए अपने दोस्तों-रिश्तेदारों से उधार में लिए थे। फिलहाल इस मामले में राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है।

प्रार्थी संजय वर्मा ने राजेंद्र नगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई। जिसमें उन्होंने पुलिस को बताया कि वह निजी बैंक में एरिया मैनेजर के पद में पोस्टेड है। 2 मई 2024 को उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। जहां ऑनलाइन सर्वे के लिए लाइक करने को कहा गया।

रायगढ़: 20 लाख की गहनों की लूट, लूटेरों को पकड़ने पुलिस की रेड जारी

ग्रुप में पहले से 100 से ज्यादा लोग जुड़े हुए थे। कुछ दिनों बाद उन्हें शेयर ट्रेडिंग और आईपीओ का फायदा बताते हुए ID बनाया गया। संजय ने ठग को ID बनाने की एवज में उसके कहे मुताबिक, 40 हजार रुपए भेज दिए। लेकिन उसे ठगी का शक हुआ तो उसने 500 रुपए अपने बैंक खाते में निकाल लिए। ठग ने विश्वास हासिल करने के लिए बड़ी चालाकी से पैसे भी भेज दिए। इसके बाद ठगी का सिलसिला आगे बढ़ा। जो करीब 1 महीने तक चला।

पीड़ित को अपने वर्चुअल अकाउंट में मार्केट सेंसेक्स के मुताबिक रुपए घटते-बढ़ते दिख रहे थे। इस बीच उन्होंने मित्रों और रिश्तेदारों से उधार देकर 10 लाख 45 हजार, फिर 18 लाख 40 हजार जैसी बड़ी रकम उधार में लेकर ठग को दिए। ठग लगातार पेनाल्टी, फीस, टैक्स जैसे अलग-अलग बहानों से पैसों की डिमांड करता रहा। पीड़ित ने करीब आधे दर्जन किश्तों में 44 लाख रुपए भेज दिए।

https://www.facebook.com/webmorcha

छत्तीसगढ़ किसानों के लिए अच्छी खबर, फौती, नामांतरण एवं बटवारा, जैसे प्रकरणों के निराकरण के लिए आपके गांवों में लगेंगे शिविर

रायपुर, 03 जुलाई 2024। CM विष्णु देव साय के सुशासन पर अब किसानों और भू-स्वामियों को दर-दर भटकना नहीं पड़ेगा। राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए CM  की मंशानुरूप राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने 6 से 20 जुलाई तक राजस्व पखवाड़ा आयोजित करने के निर्देश दिए थे। पखवाड़े के दौरान आयोजित होने वाले शिविरों की जानकारी ग्रामीणों को देने के लिए उन्होंने प्रत्येक ग्राम पंचायतों में कोटवारों के माध्यम से मुनादी कराने के भी निर्देश दिए है।

राजस्व पखवाड़े के दौरान आयोजित होने वाले शिविरों में प्राप्त होने वाले आवेदनों जैसेः फौती, नामांतरण एवं बटवारा, अभिलेख त्रुटि सुधार के प्रकरणों का मौके पर ही आनलाईन अपलोड कर हल्का पटवारी द्वारा प्रतिवेदन, पंचनामा कर प्रविष्टि एवं मौके पर ही नोटिस ईश्तहार जारी कर पक्षकारों को तामिली  कराकर निराकरण करने को कहा गया है। शिविर स्थल पर ही बी-1, खसरा एवं किसानों किताब के प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जाएगा।

इसी तरह आय, जाति, निवास प्रमाण-पत्र संबंधी समस्त आवेदनों का शिविर स्थल पर ही लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से आनलाईन प्रविष्टि एवं समय-सीमा में शत-प्रतिशत निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं। शिविर में प्राप्त होने वाले आवेदनों एवं उन पर की गई कार्यवाही की जानकारी प्रत्येक दिवस निर्धारित प्रपत्र में कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

रायगढ़: 20 लाख की गहनों की लूट, लूटेरों को पकड़ने पुलिस की रेड जारी

लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत समय-सीमा में कार्यवाही

सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग श्री अविनाश चंपावत से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्व पखवाड़ा के अंतर्गत राजस्व न्यायालय से संबंधित लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत लोक सेवाओं की अदायगी हेतु समय-सीमा में कार्यवाही की जाएगी। इसी तरह अविवादित नामांतरण और खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, वृक्ष कटाई का समय-सीमा के बाहर प्रकरणों तथा सभी राजस्व न्यायालय में शून्य आदेश पत्र वाले प्रकरणों का 15 जुलाई तक शत-प्रतिशत निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके साथ ही नगरीय क्षेत्रों के सीमांकन प्रकरणों का भी पूर्ण निराकरण किया जाना है। विवादित नामांतरण, विवादित खाता विभाजन और धारा 115 अंतर्गत अभिलेख त्रुटि हेतु आवेदन प्राप्त कर तथा इसके लिए जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए 31 जुलाई 2024 तक शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित किया जाए। निराकरण नहीं करने वाले राजस्व अमले पर अनुशासनात्मक कार्यवाही किया जाएगा।

आर.बी.सी.6-4 के तहत प्राप्त आवेदनों का होगा त्वरित निराकरण

राजस्व विभाग के सचिव ने बताया कि इसी तरह सभी राजस्व न्यायालय में दर्ज ऐसे प्रकरण जिनकी सुनवाई तिथि अद्यतन नहीं है, उनका शत-प्रतिशत सुनवाई तिथि अद्यतन किया जाना सुनिश्चित करे। किसानों जनहानि-पशुहानि, फसल क्षति से संबंधी आर.बी.सी.6-4 के तहत प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करना सुनिश्चित करें। राजस्व अधिकारी अधीनस्त टेबल का निरीक्षण कर निरीक्षण प्रतिवेदन 15 जुलाई तक कलेक्टर को उपलब्ध कराना। राजस्व पखवाड़ा में भू-अर्जन संबंधी प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण तथा भू-अर्जन के प्रकरणों में लिये गये सेवा शुल्क की जानकारी अद्यतन किया जाना सुनिश्चित करें।

कोटवारी और सेवाभूमि पर समुचित कार्यवाही करने के निर्देश

राजस्व पखवाड़ा में भू-अभिलेख संबंधी कार्यों के अंतर्गत स्वामित्व योजनांतर्गत भारतीय सर्वेक्षण विभाग से प्राप्त मैप-02 का 31 जुलाई 2024 तक प्रारंभिक प्रकाशन किया जाना है। इसी तरह कोटवारो द्वारा विक्रय की गई कोटवारी और सेवाभूमि के विरूद्ध 31 जुलाई 2024 तक समुचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। वार्षिकी कृषि सांख्यिकी सारणी तथा ऋतु एवं फसल प्रतिवेदन (जिंसवार) वर्ष 2023-24 का 15 जुलाई 2024 तक शत-प्रतिशत जानकारी उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करें।

अभिलेख शुद्धता के अंतर्गत संकलन हेतु शेष खसरा, विलोपन योग्य संदिग्ध खसरा, शून्य रकबा वाले खसरा, भूमिस्वामी विहीन खसरा, भूमिस्वामी के विवरण में स्पेशल कैरेक्टर युक्त खसरा, संयुक्त खातेदार का नाम पृथक-पृथक दर्ज न होकर एक साथ दर्ज होने, त्रुटिपूर्ण खसरा, भूमिस्वामी क्रमांक निर्धारण हेतु शेष खसरा की संख्या अंतर्गत 31 जुलाई 2024 तक शत-प्रतिशत निराकरण किया जाना सुनिश्चित करें।

नक्शा बटांकन अंतर्गत जुलाई माह में प्रत्येक तहसील में 05 प्रतिशत की प्रगति करना अनिवार्य है तथा भूमिस्वामी के खातों में आधार, मोबाईल नं. किसानों किताब एवं जेण्डर की प्रविष्टि 31 जुलाई 2024 तक शत-प्रतिशत करना सुनिश्चित किया जाए।

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED ने एक बार जांच को आगे बढ़ाया, अब किसकी लगेगी पारी!

https://www.facebook.com/webmorcha

रायगढ़: 20 लाख की गहनों की लूट, लूटेरों को पकड़ने पुलिस की रेड जारी

रायगढ़। जिले के चक्रधर नगर चौक में स्थित एक ज्वेलरी शॉप में मंगलवार रात लूट की वारदात हुई। ओम ज्वेलर्स की महिला कर्मचारी से बदमाश ज्वेलरी भरा बैग लूट कर फरार हो गए। इसकी कीमत करीब 20 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। SP और Police अधिकारियों की टीम देर रात मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

दुकान के संचालक नटवर अग्रवाल ने बताया कि रोज की तरह दो महिला कर्मचारी सोने-चांदी के गहनों से भरा बैग लेकर घर जा रहीं थी। इसी दौरान दो लूटेरे बाइक पर आए। लड़की को धक्का दिया और थैला छीन कर भाग निकले। आरोपियों ने अपने चेहरे ढके हुए थे। घटना मंगलवार रात करीब साढ़े 9 बजे की है।

Also Read –छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED ने एक बार जांच को आगे बढ़ाया, अब किसकी लगेगी पारी!

घटना की जानकारी मिलते ही रायगढ़ Police पूरी तरह से अलर्ट हो गई। SP दिव्यांग पटेल के निर्देश पर शहर से बाहर आने-जाने वाले हर रास्ते पर नाकेबंदी कर दी गई। सभी बाहरी रास्ते में पुलिस लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस को आशंका है कि दोनों बदमाशों ने कई दिनों की रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया है। SP दिव्यांग पटेल ने बताया कि, आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। कुछ सुराग जरूर मिले हैं, जिनके आधार पर जांच की जा रही है। ज्वेलरी लूटने वाले बाइक सवार बदमाशों की पतासाजी की जा रही है।

https://www.facebook.com/webmorcha

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED ने एक बार जांच को आगे बढ़ाया, अब किसकी लगेगी पारी!

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 2 हजार करोड़ रुपए के शराब घोटाले में जांच एजेंसियों की गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जेल बंद शराब कारोबारी त्रिलोक सिंह ढिल्लन और अरविंद सिंह को जेल में गिरफ्तार किया। ईडी ED ने जेल में फार्मल गिरफ्तार की थी। इसके साथ ही कोर्ट में प्रोडक्शन वारंट पेश किया। कोर्ट ने छह जुलाई तक दोनों आरोपितों को ईडी की रिमांड पर सौंप दिया है। उल्लेखनीय है कि शराब घोटाले के नकली होलोग्राम मामले में कारोबारी अनवर ढेबर और AP त्रिपाठी के साथ पूरे सिंडिकेट में शराब कारोबारी अरविंद सिंह और त्रिलोक सिंह ढिल्लन की अहम भूमिका रही है। EOW के चालान में भी दोनों का नाम है।

Hathras: रुला देगी ये भगदड़ के पीड़ितों की दुखभरी दास्तां

जिसमें बताया गया है कि आरोपित अरविंद सिंह पहले खाली बोतल सप्लाई का काम करता था। इसके बाद वह धीरे-धीरे परिवहन का काम करने लगा। वह नकली होलोग्राम से तैयार की गई शराब की सप्लाई करता था। वहीं AP त्रिपाठी और अनवर ढेबर को महीने में खपत कितनी है उसकी जानकारी देता था। वहीं ढिल्लन अवैध कमाई को ठिकाने लगाने का काम करता था। दोनों आरोपितों से अब ED पूरे मामले की पूछताछ करेगी।

ढोगी बाबा के एक शब्द  से 122 लोगों की गई जान, कार्यक्रम खत्म के बाद जाते समय बोलें मेरे चरणों की धूल ले जाना, धूल लेने मची थी भगदड़

https://www.facebook.com/webmorcha

Hathras: रुला देगी ये भगदड़ के पीड़ितों की दुखभरी दास्तां

Hathras stampede: हाथरस में एक कथित अवतारी बाबा के सत्संग के बाद उसके चरणों की धूल लेने के चक्कर में मची भगदड़ ने सैकड़ों जिंदगियां निगल लीं. अब तक 109 शवों की पहचान हो चुकी है, सात शवों की पहचान का काम जारी है. इस दुखद घटनाक्रम में जान गंवाने वालों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. Hathras के पीड़ितों के जख्म कितने गहरे हैं, इसका अंदाजा लगाने में आपका कलेजा कांप जाएगा. जिसने भी वो मंजर देखा उसकी रूह कांप गई. अपने आस-पास लगा लाशों का ढेर देखकर एक पुलिसवाले का दिल ऐसा दहला कि उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

Hathras भगदड़ की वजह से पूरे प्रदेश में मातम मचा है. हादसे की जगह पर मृतकों की चप्पलों का ढेर लगा था. इस हादसे को लेकर दर्ज हुई एफआईआर में पहले केवल सेवादारों का नाम था, लेकिन अब बाबा का नाम इसमें जुड़ने वाला है. आरोप ये भी है कि सेवादारों ने मौतों की संख्या को छिपाने के लिए बिखरी पड़ी चप्पलों को हटाने का काम किया.

किसी का पूरा परिवार खत्म हो गया…

इस Hathras हादसे में कोई पूरा परिवार खत्म हो गया तो जिनके घर का एक शख्स भी इस हादसे में मारा गया उसके घर में त्राहिमाम मचा है. मंगलवार को आलम ये था कि लोग लाशों के बीच अपनों की सांसे चेक कर रहे थे कि क्या पता सांसे बाकी हों तो अस्पताल ले जाकर जान बच जाए.

webmorcha Hathras
बाबा साकार हरि के कार्यक्रम Hathras

Hathras की भगदड़ में अपनी पत्नी, मां और 16 साल की बेटी को खोने वाले विनोद ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने सब कुछ खो दिया. पीड़ित विनोद ने कहा, उन्हें पता ही नहीं चला कि वो तीनों सत्संग में गए थे. क्योंकि वो कहीं बाहर गए थे. जैसे ही उन्हें पता चला कि सत्संग में भगदड़ मच गई है तो वो मौके पर पहुंचे तो पता चला कि उनकी 16 साल की बेटी, मां और पत्नी की इस भगदड़ में मौत हो गई, उन्हें अपनी मां

Hathras कांड की एक और 16 वर्षीय पीड़िता की मां कमला ने अपनी बेटी रोशनी की मौत पर दुख जताते हुए कहा, ‘मैं 20 साल से बाबा के सत्संग में आ रही हूं. इस बार 16 साल की बेटी के साथ गई थी. दोपहर करीब 2 बजे भगदड़ मच गई. मैं और मेरी बेटी दोनों को मामूली चोंटे महसूस हुईं. हम ठीक थे लेकिन अस्पताल पहुंचते ही मेरी बेटी बेहोश हो गई और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.’

वहीं इस हादसे में मृतक साढ़े तीन साल के बच्चे के चाचा कुंवर पाल ने कहा, ‘ उनका भतीजा अपनी मां के साथ आया था. उसकी मां अभी भी लापता है. हम अलीगढ़ के रहने वाले हैं.’

ढोगी बाबा के एक शब्द  से 122 लोगों की गई जान, कार्यक्रम खत्म के बाद जाते समय बोलें मेरे चरणों की धूल ले जाना, धूल लेने मची थी भगदड़

मैंने जाने से रोका था पर वो नहीं मानी….

वहीं इसी हादसे में मारी गई गुड़िया देवी के पति महताब ने कहा, ‘मैंने उसे कई बार बाबा के सत्संग में जाने से रोका लेकिन वो नहीं मानी. पत्नी मेरी बेटी और पड़ोस की दो महिलाओं के साथ सत्संग के लिए आई थी. दोनों पड़ोसी महिलाएं और मेरी पत्नी की इस घटना में मौत हो गई. लेकिन मेरी बेटी सुरक्षित है.’

एक अन्य पीड़ित परिवार के सदस्य ने अपना नाम हीरा लाल निवासी अलीगढ़ बताते हुए कहा, ‘मेरा पूरा परिवार सत्संग में भाग लेने के लिए बस में गया था. भगदड़ में घायल हुई उनकी भाभी को छोड़कर उनके परिवार के सभी सदस्य ठीक हैं.’

कथित ‘भोले’ बाबा फरार

गौरतलब है कि बीते मंगलवार को Hathras में एक धार्मिक कार्यक्रम में भगदड़ मच गई, जिसमें 116 लोगों की मौत हो गई और 18 लोग घायल हो गए थे, घायलों की हालत पर डॉक्टरों की टीम नजर बनाए हुए है. इस हादसे के बाद यूपी पुलिस ने ‘भोले बाबा’ की तलाश में मैनपुरी जिले के राम कुटीर चैरिटेबल ट्रस्ट में तलाशी अभियान चलाया था, जिन्होंने हाथरस में सत्संग आयोजित किया था, जहां मंगलवार को भगदड़ मच गई थी.

https://www.facebook.com/webmorcha

ढोगी बाबा के एक शब्द  से 122 लोगों की गई जान, कार्यक्रम खत्म के बाद जाते समय बोलें मेरे चरणों की धूल ले जाना, धूल लेने मची थी भगदड़

हाथरस। ढोगी बाबा सूरज पाल उर्फ बाबा साकार हरि का एक शब्द से 122 लोगों की जान चली गई। आखिर देश में इन बाबाओं की ऐसे कार्यक्रमों पर रोक कब लगेगी! यहीं नहीं इन बाबाओं का सीधा कनेक्शन राजनीतिक गलियारों तक होती है। ढोगी बाबा ने कार्यक्रम से उठने के समय भोले-भाले लोगों से कहा कि मेरे चरणों की धूल अपने साथ ले जाना और घर में जिसे भी परेशानी है उसके माथे पर लगा देना ठीक हो जाएगा। ऐसा बोलते ही चरणों की धूल लेने के लिए भगदड़ मच गई।

जानें कौन है बाबा जिनके सभा में 116 की मौत, यौन शोषण सहित 5 मामला का है आरोपी, अखिलेश से है पुराना नाता

यूपी के हाथरस ढोगी बाबा कांड में करीब 116 लोगों की मौत हो गई. सत्संग में मची भगदड़ में किसी का सुहाग उजड़ गया तो किसी की गोद सुनी हो गई. अस्पताल के बाहर रोते-बिलखते लोग अपनों को ढूंढ रहे हैं. चारों ओर हाहाकार मचा है. आखिर सत्संग में क्यों गए, लाशों के ढेर देखकर लोग अब खुद को कोस रहे हैं. हाथरस भगदड़ कांड के कई घंटे बीत चुके हैं. मगर अब भी पुलिस के हाथ खाली हैं. जी हां, जिस बाबा के सत्संग में लाशों का अंबार लग गया, वह अब भी पुलिस की गिरफ्त से गायब है.

webmorcha
बाबा साकार हरि के कार्यक्रम

यूपी पुलिस ढोगी बाबा यानी सूरजपाल को ढूंढने में लगी है. मगर उसका कहीं कोई पता नहीं चल पा रहा है. भक्तों की मौत पर भी उसका दिल नहीं पसीज रहा. वह पुलिस से भाग रहा है. भक्तों को देखने तक नहीं आ रहा. पुलिस के साथ लुका-छिपी का खेल खेल रहा है. अब सवाल उठता है कि आखिर बाबा गया तो गया कहां. आखिर भक्तों की लाश देखकर भी उसका दिल क्यों नहीं पसीज रहा. क्यों नहीं सामने आता. क्यों नहीं पुलिस की मदद करता, क्यों नहीं अपने भक्तों अथवा फॉलोअर्स के जख्मों पर मरहम लगा रहा है?

जा रहे चारधाम, तो यात्री के जरूरी खबर, जानें बद्रीनाथ के लिए खतरे की घंटी

हाथरस सत्संग वाले ढोगी बाबा का पूरा नाम भोले बाबा नारायण साकार विश्व हरि है. उसका असली नाम सूरजपाल है. वह यूपी में ही कहीं छिपा है. मगर पुलिस को ठिकाने की सटीक जानकारी नहीं है. यूपी पुलिस उसे ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही है. पुलिस को शक था कि वह मैनपुरी जिले के बिछवा इलाके में स्थित रामकुटी आश्रम में छिपा है. पुलिस ने पकड़ने को जाल बिछाया. आश्रम पर बड़ा सर्च अभियान चलाया. आश्रम के कैंपस की पूरी तरह से तलाशी ली गई, मगर पुलिस को कामयाबी नहीं मिली.

मैनपुरी आश्रम में नहीं मिला बाबा

जी हां, रामकुटिर चैरिटेबल ट्रस्ट के आश्रम में भी ढोगी बाबा सूरजपाल नहीं मिला. इस बाबत डिप्टी एसपी सुनील कुमार ने खुलासा किया कि आश्रम में छापेमारी के दौरान बाबा नहीं मिला. उन्होंने कहा, ‘हमें बाबाजी कैंपस के भीतर नहीं मिले. वह यहां नहीं हैं.’ पुलिस जब सर्च अभियान चला रही थी, तब आश्रम के पास बड़ी संख्या में बाबा के भक्त मौजूद थे. पुलिस की टीम चारों ओर फैल चुकी है और बाबा को पकड़ने में जुटी है.

पुलिस ने जाल बिछाया, पर चकमा दे गया

दरअसल, पुलिस को खबर थी कि हाथरस कांड वाला ढोगी बाबा नारायण साकार विश्‍व बाबा हरि की मैनपुरी जिले के बिछवा इलाके में स्थित रामकुटी आश्रम में छिपा है. पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए पूरी योजना बनाई. पुलिस की टीम ने बाबा को पकड़ने के लिए रामकुटी आश्रम को चारों तरफ से घेर लिया है. यहां कई थानों की टीम मौजूद थी. आश्रम के भीतर काफी संख्या में ढोगी बाबा के फॉलोअर्स थे. काफी समय तक पुलिस अंदर नहीं प्रवेश कर पाई. मगर किसी तरह जब पुलिस आश्रम के भीतर पहुंची तो बाबा वहां नहीं मिला. बताया जा रहा है कि वहां से भी पुसिस को चकमा देकर बाबा फरार हो गया. मीडिया को भी आश्रम के भीतर नहीं जाने दिया गया.

Chhattisgarh: 3 दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी, जानें कब तक रहेगी ऐसा मौसम

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी किया गया है। मौसम विभाग IMD के मुताबिक, प्रदेश में इस बार जुलाई के महीने में अच्छी बारिश की संभावना है। मानसून का जितना कोटा छत्तीसगढ़ में होता है उसका आधा कोटा जुलाई में पूरा हो सकता है। तीन दिन तक भीषण और मध्यम बारिश का अलर्ट है।

जुलाई महीने में अच्छी बारिश की संभावना

Chhattisgarh में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल गया है। प्रदेश के कई इलाकों में जोरदार बारिश हो रही है। मौसम विभाग IMD के अनुसार राज्य में जून महीने में कम बारिश हुई है। इस बार जुलाई के महीने में अच्छी बरसात होगी। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले तीन दिनों में राज्य के ज्यादातर जिलों में जोरदार बारिश होगी। वहीं, कुछ जिलों में मध्यम बारिश होगी। मानसूनी गतिविधयां शुरू होने के बाद छत्तीसगढ़ के लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग IMD के अनुसार मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में जोरदार बारिश हुई है। वहीं, बुधवार को भी राज्य के अधिकतर जिलों में बारिश होगी।

webmorcha Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ में आज कई जिले झमाझम बारिश के आसार Chhattisgarh

विभाग IMD के अनुसार, इस बार जुलाई में अच्छी बरसात की संभावना है। जुलाई महीने में सामान्य से अधिक वर्षा का अनुमान है। Chhattisgarh विभाग ने बताया कि कम से कम 15 दिन बारिश की संभावना है। पूरे मानसून का अधा कोटा जुलाई के महीने में पूरा हो सकता है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के ज्यादातर जिलों में मानसूनी गतिविधियां एक्टिव रहेंगी और तापमान में गिरावट जारी रहेगी। बता दें कि इस साल नौतपा में रायपुर समेत पूरे राज्य में भीषण गर्मी हुई है।

जानिए कैसा रहेगा अगले तीन दिनों का मौसम

Chhattisgarh मौसम विभाग IMD के अनुसार, आने वाले दिनों में प्रदेश के कई संभाग में अच्छी बारिश की संभावना है। विभाग ने बताया कि सरगुजा और बिलासपुर संभाग में अगले 3 दिनों में भारी बारिश की संभावना है। मंगलवार को सरगुजा, जशपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, रायगढ़ और कोरबा जिले में जोरदार बारिश हुई है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट देखी गई है। वहीं, अगले 3 दिनों में राजधानी रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में हल्की बारिश होने के आसार हैं। हालांकि ठंडी हवाओं का असर रहेगा और मौसम में नमी बनी रहेगी जिस कारण से गर्मी का एहसास ज्यादा नहीं होगा।

जानें कौन है बाबा जिनके सभा में 116 की मौत, यौन शोषण सहित 5 मामला का है आरोपी, अखिलेश से है पुराना नाता

https://www.facebook.com/webmorcha