जानें कौन है बाबा जिनके सभा में 116 की मौत, यौन शोषण सहित 5 मामला का है आरोपी, अखिलेश से है पुराना नाता

हाथरस। यौन शोषण सहित 5 अन्य गंभीर मामलों का आरोपी सूरज पाल उर्फ बाबा साकार हरि का पुराना राजनीतिक जुड़ाव भी सामने आया है. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव इस बाबा के सत्संग में शामिल होते रहे हैं. बीते साल जनवरी माह में भी अखिलेश बाबा के सत्संग में शामिल हुए थे और बाबा की महिमा का गुणगान में एक पोस्ट शेयर किया था.

अखिलेश यादव जब सूरज पाल उर्फ बाबा साकार हरि के कार्यक्रम में पहुंचे थे तो सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी फोटो के एक पोस्ट शेयर की थी. उन्होंने एक्स पर सत्संग में हिस्सा लेने की तस्वीरें शेयर करते हुए एक पोस्ट भी लिखी थी. इसमें अखिलेश यादव ने कहा था कि नारायण साकार हरि की सम्पूर्ण ब्रह्मांड में सदा-सदा के लिए जय जयकार हो.

इटावा में पोस्टेड रहा है बाबा

यही नहीं उत्तर प्रदेश पुलिस में हेड कांस्टेबल की नौकरी के दौरान 28 साल पहले बाबा इटावा में भी पोस्टेड रहा है. जानकारी के मुताबिक नौकरी के दौरान रेप का मुकदमा लिखे जाने के बाद सूरज पाल को पुलिस विभाग से बर्खास्त किया गया था. जेल से छूटने के बाद वह अपना नाम और पहचान बदलकर बाबा बन गया था.

भोले बाबा को लोग प्रभु एवं परमात्मा भी कहते हैं. जैसे आमतौर एकदूसरे से मिलने पर हम लोग नमस्ते, राम-राम करते हैं मगर भोले बाबा के समर्थक नमस्ते की जगह ‘परमपिता परमेश्वर की संपूर्ण ब्रहमांड में सदा सदा के लिए जयजयकार हो जयजयकार हो’ कहते हैं. लोग भोले बाबा को परमपिता परमेश्वर मानते हैं. पूरा सत्संग बेहद गूढ़ होता है मगर भोले बाबा परमपिता परमेश्वर की बातें करते हैं. खुद को परमपिता परमेश्वर नहीं कहते हैं. संभल में भोले बाबा के तमाम सत्संग हो चुके हैं.

आगरा में भी बाबा साकार हरि का घर

बाबा का एक घर आगरा में भी है जो कि पिछले 10 साल से बंद पड़ा है. 10 साल पहले सूरज पाल उर्फ विश्व साकार हरि आगरा में रहता था. आगरा के केदार नगर में बाबा का घर है.

हाथरस हादसे में 100 से ज्‍यादा लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के हाथरस में भोले बाबा के सत्संग में हिस्सा लेने पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच भगदड़ मच गई, जिसमें 100 से अधिकक लोगों की मौत हो गई. सीएमओ डॉ उमेश कुमार त्रिपाठी ने मौत के आंकड़ों की पुष्टि की है. सभी डेड बॉडी को एटा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है. बताया जा रहा है कि सत्संग में भीषण गर्मी की वजह से भक्तों की स्थिति खराब हो गई. सत्संग में हिस्सा लेने पहुंचे कई लोगों ने आपबीती सुनाई.

जा रहे चारधाम, तो यात्री के जरूरी खबर, जानें बद्रीनाथ के लिए खतरे की घंटी

असल में इस सत्‍संग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में हाथरस कार्यक्रम को लेकर मंगलवार से करीब 4 दिन पहले सोशल मीडिया पर प्यारी दुलारी संगत सत्संग का प्रचार प्रसार किया जा रहा था. जिसमे बकायदा आज यानी 2 जुलाई की तारीख और जगह हाथरस की लिखी हुई है. बताया जा रहा है क‍ि इस सत्‍संग में भक्त ज्‍यादातर एक विशेष जाति के हैं. बताया जाता है इनके एक सत्संग में 1 लाख तक भक्त आते हैं. इनके साथ जुड़े कई भक्त तो सरकारी नौकरी से वीआरएस लेकर सत्संग में शामिल हुए है.

सत्संग में हिस्सा लेने पहुंची एक महिला ने बताया क‍ि हम कई लोगें के साथ एक गाड़ी में सत्संग में हिस्सा लेने पहुंचे थे. लेकिन अब हमें पता नहीं है कि कुल कितने थे, लेकिन मैं एक बात कह सकती हूं कि हमारे साथ कई लोग थे. सभी एक-दूसरे पर चढ़ रहे थे. एक दूसरे को धक्का दे रहे थे, जिसमें कई लोग दब गए. सत्संग समाप्त होने के बाद जब हम जा रहे थे, तभी लोग एक दूसरे को धक्का देने लगे. एक-दूसरे को कुचलने लगे.

सत्‍संग खत्‍म होने के बाद एक दूसरे पर चढ़े लोग

वहीं, सत्संग में हिस्सा लेने पहुंची ज्योति नाम की युवती ने भी वहां की स्थिति के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने कहा कि हम कई लोगों के साथ सत्संग में हिस्सा लेने पहुंचे थे. वहां बहुत सारे लोग थे. शुरू में तो सब कुछ ठीक ही था, लेकिन सत्संग समाप्त होने के बाद सभी लोग एक दूसरे पर चढ़ गए. पता ही नहीं चला कि ये सब कैसे हो गया. हमें बाहर निकलने की जगह ही नहीं मिल पा रही थी. सत्संग में कई लोग शामिल थे, जिसमें कइयों की मौत हो चुकी है.

इसके अलावा, सत्संग में हिस्सा लेने वाले लोगों ने अस्पताल की अव्यवस्था पर भी आक्रोश जताया है. लोगों का कहना है कि अस्पताल परिसर में लाशों का ढेर पड़ा हुआ है, लेकिन एक भी डॉक्टर किसी का भी उपचार करने के लिए तैयार नहीं हो रहे हैं. अस्पताल में महज एक ही डॉक्टर है. लोगों ने अपना रोष जाहिर करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन की लापरवाही की वजह से यह सब कुछ हआ. कल रात से ही रोड पर जाम लगा हुआ था. पुलिस ने वो जाम खुलवा दिया, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ. लोगों ने कहा कि अस्पताल में लाशों का ढेर लग चुका है, लेकिन अस्पताल में एक ही डॉक्टर है.

webmorcha
बाबा साकार हरि के कार्यक्रम

लोगों ने कहा, अस्‍पताल में ऑक्‍सीजन तक नहीं

लोगों ने बताया कि अस्पताल में ऑक्सीजन तक नहीं है. ऐसे में यह कैसे किसी का उपचार कर सकेंगे. पुलिस से लेकर चिकित्सक से जुड़े सभी अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं. हमारी बात कोई सुनने के लिए तैयार नहीं है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने मीडिया को बताया क‍ि सिकंदराराऊ के पास हाथरस जनपद स्थित एक गांव में सत्संग हो रहा था, जिसमें भगदड़ मच जाने से कई लोगों को मौत हो गई. वहीं कई घायल हो गए. सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. वहां भोलेबाला का सत्संग चल रहा था, जिसमें कई लोग हिस्सा लेने पहुंचे थे. सूचना मिली कि भगदड़ मचने से यह हादसा हुआ. यह बहुत दुखद घटना है.

इस हादसे पर सीएम योगी की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने जनपद हाथरस में हुए हादसे में मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की. साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है. उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचा कर उनके समुचित उपचार कराने और मौके पर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने एडीजी आगरा और कमिश्नर अलीगढ़ के नेतृत्व में घटना के कारणों की जांच के निर्देश दिए हैं.

सांप ने लिया बदला, 5 बार काटा, बचने के लिए मौसी के घर गया तो वहां भी काटा

https://www.facebook.com/webmorcha

03 July Ank Jyotish: आज का अंक ज्योतिष लकी नंबर, शुभ रंग

03 July Ank Jyotish: आज का अंक ज्योतिष अंकों के गणना के अनुसार भविष्य फल निकाला जाता है। इसके आधार पर हमें आज किस तरह समय के साथ चलने के लिए दिशा निर्धारित करता है।अंक विद्वा एक पुरातन विधा है। Ank Jyotish हमारी जिंदगी में हर पल अंकों के साथ जीवन-यापन होता है। आइए जानते हैं बिना देर किए अं ज्योतिष…

Aaj Ka Ank Jyotish आज अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish अंक ज्योतिष

अंक 1

बुधवार आज आपके जीवन में उतार चढ़ाव की संभावना है। Ank Jyotish आपको अपनी कला, गायन व फैशन से प्रसिद्धि मिलेगी वहीँ कोई संकट आपको बैचैन कर सकता है।

शुभ अंक- 21

शुभ रंग-  नारंगी

अंक 2

सहयोगियों या पड़ोसियों की समस्याएं भी आपका वक्त ले सकती हैं। Ank Jyotish खुद पर विश्वास रखें और मन की शांति तलाश करें।

शुभ अंक-11

शुभ रंग- भूरा

अंक 3

बुधवार आज आप लोगों से मिल कर संतुष्टि महसूस करेंगे। Ank Jyotish  अब आप वित्तीय मामलों की तुलना में अन्य सांसारिक मामलों में अधिक रुचि रखेंगे।

शुभ अंक- 19

शुभ रंग-  ग्रीन

अंक 4

अपने प्रेमी का ख्याल रखें और अपने दिन को खास बनाएं। Ank Jyotish प्रेरणा से आपका काम शुरू होता है और यह वह आदत है जो आपको ऊर्जावान बनाये रखती है।

शुभ अंक-23

शुभ रंग- येलो

अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish आज

अंक 5

उन लोगों के लिए यह वक्त बढ़िया है जो शांति चाहते हैं। Ank Jyotish अभी अपने करियर और अपनी मां या मां की तरह किसी स्त्री का खास ख्याल रखें। कृषि, मिटटी या पानी से जुड़े कार्य आपको संतुष्टि और धन दोनों देंगे।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- केसरिया

अंक 6

घर की मरम्मत और नवीकरण या अन्य घरेलू मामले आपको व्यस्त रखेंगे। Ank Jyotish आज आपकी प्रतिबद्धतायें आपको व्यस्त रखेंगी, ऐसे में खुद के लिए समय निकालें।

शुभ अंक-16

शुभ रंग- ग्रीन

अंक 7

अपने खाली समय का सदुपयोग करें और अपने शौक को पूरा करें। Ank Jyotish आपका कोई अच्छा दोस्त या रिश्तेदार जीवन के हर चरण में आपकी सहायता करेगा।

शुभ अंक- 18

शुभ रंग- ग्रे

अंक 8

बुधवार अभी आप सफल महसूस कर रहे हैं किंतु उदार न बनें। Ank Jyotish घर के प्रोजेक्ट या बुरे दिनों के लिए धन बचाएं। दोस्तों और भाई बहनों के साथ कैंपिंग या घूमने के लिए समय निकाल सकते हैं।

शुभ अंक-6

शुभ रंग- रेड

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr आज
आज का अंक ज्योतिष

अंक 9

नेटवर्किंग की संभावनाओं का ध्यान रखें क्योंकि कोई रोचक रिश्ते आपके जीवन में प्रवेश करने वाले हैं। Ank Jyotish फालतू खर्च करने के स्थान पर अपना उधर चुकाएं और अपना ध्यान वित्तीय स्वतंत्रता पर केंद्रित करें।

शुभ अंक-29

शुभ रंग- पिंक

Savan: इस सोमवार से प्रारंभ होगा सावन का पवित्र माह.. इस बार अद्भुत संयोग जानें

जा रहे चारधाम, तो यात्री के जरूरी खबर, जानें बद्रीनाथ के लिए खतरे की घंटी

सांप ने लिया बदला, 5 बार काटा, बचने के लिए मौसी के घर गया तो वहां भी काटा

https://www.facebook.com/webmorcha

वेदांता एल्यूमिनियम ने पर्यावरण और ऊर्जा उत्कृष्टता के लिए जीते अनेक पुरस्कार

2 जुलाई, 2024: भारत की सबसे बड़ी एल्यूमिनियम उत्पादक वेदांता एल्यूमिनियम ने लांजिगढ़ (जिला: कालाहांडी) स्थित अपनी एल्यूमिना रिफाइनरी यूनिट के लिए प्रतिष्ठित कलिंगा एन्वायर्नमेंट एक्सीलेंस अवॉर्ड और कलिंगा एनर्जी एक्सीलेंस अवॉर्ड जीते हैं। ये पुरस्कार इंस्टीट्यूट ऑफ क्वालिटी एंड एन्वायर्नमेंट मैनेजमेंट (आईक्यूईएमएस) द्वारा ओडिशा स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड तथा इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एंटरप्राइज़, हैदराबाद के सहयोग प्रदान किए गए।

वेदांता की लांजिगढ़ यूनिट भारत की प्रमुख स्मेल्टर-ग्रेड एल्यूमिना उत्पादक है। यहाँ पर अनेक पहलें की गई हैं, जो वेदांता एल्यूमिनियम के सस्टेनेबिलिटी लक्ष्यों का हिस्सा हैं, जैसे- 2050 तक नेट ज़ीरो कार्बन, 2030 तक नेट वॉटर पॉज़िटिविटी, प्रभावी कचरा प्रबंधन, जैव विविधता बहाली और सभी प्रचालनों में ऊर्जा-कुशल प्रौद्योगिकी अपनाना। सस्टेनेबिलिटी के लिए कंपनी ने जो पहलें की हैं, उन्हें विश्व के प्रतिष्ठित मंचों पर सराहा गया है, जिनमें से एक है मूल्यांकन अवधि 2023 के लिए एस एंड पी कॉर्पोरेट सस्टेनेबिलिटी असैसमेंट (सीएसए) रैंकिंग में वेदांता एल्यूमिनियम का पहला स्थान।

इस उपलब्धि पर वेदांता एल्यूमिनियम के सीईओ जॉन स्लेवन ने कहा, “हम सस्टेनेबल प्रचालन हेतु प्रतिबद्ध हैं और हमारी यही प्रतिबद्धता ऊर्जा दक्षता एवं पर्यावरणीय संरक्षण में हमारी सफलता की वजह बनी है, जो कि हमें प्राप्त हुए अनेक सम्मानों में परिलक्षित होती है। हमारी जो निर्णय प्रक्रिया है, उसमें हम सस्टेनेबल मूल्य श्रृंखला को शीर्ष प्राथमिकता देते हैं और इसके साथ हम अपनी बढ़ी हुई प्रचालन दक्षता को संतुलित करते हैं। हमारी ये उपलब्धियाँ उत्कृष्टता के लिए हमारी उन अथक कोशिशों को रेखांकित करती हैं, जो हम सस्टेनेबल बिजनेस मॉडल के माध्यम से कर रहे हैं, और जो वेदांता एल्यूमिनियम की इस परिवर्तनकारी यात्रा को बल प्रदान करती हैं।”

देश की बढ़ती माँगों को पूरा करने के साथ-साथ वेदांता को धरती की जरूरतों का भी पूरा ख्याल है। कंपनी विविध पहलों के जरिए इस उद्योग के सस्टेनेबल रूपांतरण में योगदान दे रही है, जैसे कि नवीकरणीय ऊर्जा स्त्रोतों के उपयोग में वृद्धि (उदाहरण के लिए, बॉयलर कोफायरिंग में बायोमास का इस्तेमाल), लिथियम-आयन इलेक्ट्रिक फोर्कलिफ्ट की तैनाती और इलेक्ट्रिक वाहन उपयोग करने पर कर्मचारियों को इन्सेंटिव। इन कोशिशों से ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन में उल्लेखनीय कमी आई है, वित्तीय वर्ष 2021 को आधार वर्ष मानकर वित्त वर्ष 24 में लगभग 9.3 प्रतिशत की कमी आई है, जबकि इस दौरान उत्पादन लगभग 20 प्रतिशत बढ़ा है।

जा रहे चारधाम, तो यात्री के जरूरी खबर, जानें बद्रीनाथ के लिए खतरे की घंटी

पानी का पुनः उपयोग करके और वाटर-पॉज़िटिव फुटप्रिंट को पोषित करके कंपनी ने स्थानीय समुदायों के साथ मिलकर प्रयास किए हैं और निरंतर जल स्तर की निगरानी की है। इस प्रकार वेदांता एल्यूमिनियम ने वि.व.24 के दौरान अपने सभी प्रचालनों में 15 अरब लीटर से अधिक पानी रिसाइकल किया है। इसके अलावा कंपनी ने अपने प्रचालनों के करीब संवेदनशील पर्यावासों एवं जैव विविधता की प्रणालीगत समीक्षा एवं पहचान की है। हाल ही में कंपनी ने अपने प्रचालनों के आसपास जैव विविधता के संरक्षण एवं क्लाईमेट रेसिलियेंस के लिए प्रकृति-आधारित समाधानों के अमल हेतु एक करार पर दस्तखत किए हैं।

वेदांता एल्यूमिनियम यह भी सुनिश्चित करता है कि बॉक्साइट अवशेष (एल्यूमिना रिफाइनिंग प्रक्रिया का बाय-प्रोडक्ट) और फ्लाई-ऐश (बिजली उत्पाद प्रक्रिया का बाय-प्रोडक्ट) का लाभदायक उपयोग हो सके। बॉक्साइट अवशेष को प्रचालन इलाकों में सड़क निर्माण में इस्तेमाल किया जाता है, फ्लाई ऐश के साथ मिलाकर इसका उपयोग विक ड्रेन डैवलपमेंट में मिट्टी के मजबूत करने में किया जाता है

और सीमेंट उद्योग को बतौर कच्चा माल इसे सप्लाई किया जाता है। परिणामस्वरूप, अब तक 1,00,000 मीट्रिक टन से अधिक रैड मड का इस्तेमाल किया जा चुका है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को सड़क निर्माण तथा स्थानीय समुदायों द्वारा संचालित ईंट निर्माण हेतु फ्लाई ऐश की आपूर्ति करके उसका लाभदायक उपयोग किया जाता है और इस तरह ग्रामवासियों की आमदनी में इजाफा होता है। इन पहलों से वित्त वर्ष 23 में कचरे का उपयोग 200 प्रतिशत बढ़ा है।

https://www.facebook.com/webmorcha

जा रहे चारधाम, तो यात्री के जरूरी खबर, जानें बद्रीनाथ के लिए खतरे की घंटी

चारधाम यात्रा: उत्तराखंड में उच्च गढ़वाल हिमालय क्षेत्र में स्थित विश्वविख्यात बद्रीनाथ मंदिर (Badrinath Temple) के ठीक नीचे बहने वाली अलकनंदा नदी लगातार अपना रौद्र रूप धारण करती जा रही है. यहां स्थित नारद कुंड पूरी तरह से डूब चुका है. अलकनंदा का पानी लगातार बढ़ता जा रहा है. लगातार हो रही बारिश और नदियों के उफान के चलते स्थानीय प्रशासन ने नदी के आसपास से लोगों को हटाना शुरू कर दिया है. मुनादी करके तीर्थयात्रियों को स्थानीय लोगों को नदी से दूर रहने को कहा जा रहा है.

सांप ने लिया बदला, 5 बार काटा, बचने के लिए मौसी के घर गया तो वहां भी काटा

अलकनंदा नदी (Alaknanda River) के आसपास मुनादी करवाई जा रही है- “आप लोग अभी ऊपर चले जाएं. नदी का स्तर अभी और बढ़ने की संभावना है. नदी का स्तर काफी बढ़ चुका है, जो कि कभी नहीं बढ़ा था.” नदी के तट पर महायोजना के तहत हो रही खुदाई के कारण सोमवार देर शाम नदी में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई. पानी इतना बढ़ गया है कि पानी ऐतिहासिक तप्तकुंड की सीमा को छूने लगा जिससे बद्रीनाथ धाम में मौजूद श्रद्धालु और स्थानीय लोग सहमे हुए हैं.

अलकनंदा नदी (Alaknanda River), बद्रीनाथ मंदिर (Badrinath Temple) से कुछ ही मीटर नीचे बहती है. नदी तट और मंदिर के बीच में ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पवित्र तप्तकुंड है और मंदिर के दर्शन करने से पूर्व श्रद्धालु गर्मपानी के इसी कुंड में स्नान कर भगवान बद्रीविशाल के दर्शन करते हैं. इसी स्थान के पास ब्रह्मकपाल क्षेत्र है जहां भक्तजन अपने पूर्वजों की याद में पित्रदान करते हैं. इसी क्षेत्र में नदी के तट पर 12 शिलाएं हैं जो बद्रीनाथ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पूजनीय हैं.

राज्यपाल हरिचंदन को रथ यात्रा के लिए दिया गया आमंत्रण

अलकनंदा नदी (Alaknanda River) इसी इलाके में कई घंटों तक उफान पर रही. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नदी का यह रौद्र रूप भयावह था. स्थानीय लोगों ने बताया कि महायोजना के तहत हो रही खुदाई के कारण बद्रीनाथ मंदिर के निचले हिस्से में तट पर जमा मलबे की मिट्टी अलकनंदा का जलस्तर बढ़ने के साथ बह गयी थी लेकिन छोटे पत्थर और बोल्डर वहीं पर जमे रहे और उन्होंने मंदिर के नीचे अलकनंदा के प्रवाह को रोक दिया. इससे लगभग तीन घंटे तक बद्रीनाथ मंदिर का ब्रह्मकपाल क्षेत्र खतरे की जद में है.

बद्रीनाथ तीर्थपुरोहित संगठन के अध्यक्ष प्रवीण ध्यानी ने बताया कि पिछले काफी समय से हम लोग महायोजना के निर्माण कार्यों के कारण बद्रीनाथ मंदिर, खासतौर पर तप्तकुंड को होने वाले संभावित खतरे को लेकर स्थानीय प्रशासन को आगाह करते रहे हैं. लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया. पिछले 40 सालों से बद्रीनाथ में तीर्थपुरोहित व्यवसाय से जुड़े ध्यानी ने कहा कि अलकनंदा के जलस्तर का इस तरह बढ़ना उन्होंने पहली बार देखा है. उन्होंने कहा कि पहली बार अलकनंदा के पानी में सभी 12 शिलाएं समा गईं और ब्रह्मकपाल तथा तप्तकुंड तक नदी का पानी आना इस विश्वविख्यात मंदिर के लिए खतरे की घंटी है.

बद्रीनाथ में महायोजना के नाम पर किए जा रहे निर्माण कार्यो के संभावित खतरों को लेकर दो साल पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिख चुके प्रख्यात पर्यावरणविद चंडी प्रसाद भट्ट ने कहा कि अलकनन्दा हिमनद से निकलने वाली नदी है जिस पर उच्च हिमालय में हो रही गतिविधियों का सीधा प्रभाव पड़ता है.

चमोली के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि सोमवार शाम नदी के जलस्तर के बढ़ने की सूचना पर अलर्ट जारी किया गया था लेकिन इससे किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है.

राज्यपाल हरिचंदन को रथ यात्रा के लिए दिया गया आमंत्रण

रायपुर, 02 जुलाई 2024/राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में रायपुर उत्तर क्षेत्र के विधायक श्री पुरंदर मिश्रा के नेतृत्व मे जगन्नाथ सेवा समिति के पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। समिति ने प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गायत्री नगर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में आयोजित रथ यात्रा महोत्सव हेतु राज्यपाल को आमंत्रण दिया। परंपरा के अनुसार राज्य के प्रथम सेवक होने के नाते श्री हरिचंदन जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर छेरा पहरा की रस्म अदा करते हैं।

Savan: इस सोमवार से प्रारंभ होगा सावन का पवित्र माह.. इस बार अद्भुत संयोग जानें+

सांप ने लिया बदला, 5 बार काटा, बचने के लिए मौसी के घर गया तो वहां भी काटा

सांप ने लिया बदला, 5 बार काटा, बचने के लिए मौसी के घर गया तो वहां भी काटा

उत्तर प्रदेश UP के फतेहपुर जिले में एक सांप ने एक व्यक्ति जीना हराम कर दिया। सांप उसके ऐसा पीछे पड़ा कि एक माह के भीतर 5 बार उसे डस लिया। लेकिन इससे अधिक आश्चर्य तब हुआ जब वह व्यक्ति हर बार उपचार के बाद ठीक हो गया। हद तो तब हो गई जब वह सांप के डर से अपनी मौसी के घर रहने चला गया लेकिन सांप ने वहां पहुंच कर भी उसे काट लिया। इस घटना से सिर्फ युवक ही नहीं बल्कि उसका पूरा परिवार चिंतित हैं और परेशान हैं कि ऐसा क्यों हो रहा है?

जानें क्या है मामला?

यह मामला मलवा थाना क्षेत्र के सौरा गांव का है। बहरहाल, विकास दुबे नाम के पीड़ित व्यक्ति का एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार चल रहा है। विकास ने बताया कि पहली बार जब सांप ने उसे काटा तो परिवार ने इसे एक सामान्य घटना के तौर पर लिया और उपचार कराया लेकिन लेकिन उसके बाद एक बार नहीं दो बार नहीं तीन बार नहीं बल्कि अपनी मौसी के यहां चले जाने के बाद भी सांप ने उसे काट लिया। बहरहाल उसका परिवार घबराया हुआ है और कोई कुछ नहीं समझ पा रहा कि आखिर मामला क्या है और कैसे बार-बार उसे सांप काटे जा रहा है।

पहली बार उसे सांप ने दो जून को काटा था। परिवार तब उसे तत्काल हॉस्पीटल लेकर गया। वह ठीक होकर घर आ गया फिर उसे 10 जून की रात एक बार फिर सांप ने काट लिया। वह इस बार भी अस्पताल गया और उसने उपचार  कराया, इसके बाद वह काफी सावधानी बरतने लगा। 17 जून को फिर वही हुआ और तीसरी बार सांप ने काट लिया। जब अपनी मौसी के घर चला गया तो वहां भी उसे सांप ने काट लिया।

सांप काट ले तो क्या करना चाहिए?

सांप यदि काट ले तो कोशिश करें की जिस जगह पर काटा है, शरीर का वह हिस्सा बिल्कुल भी ना हिले। जहां काटा है, उस जगह पर बीटाडीन या फिर स्क्रब सोल्यूशन का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि अगर ब्लीडिंग हो रही है तो उसे हो जाने दें और बाद में इन चीजों का इस्तेमाल करें।

सांप काटने की पहचान क्या है

डॉक्टर के मुताबिक, जब कभी जहरीला सांप काटता है, तब आमतौर पर दो निशान बनते हैं. अगर छोटे-छोटे कई निशान हैं तो इसका मतलब ये भी हो सकता है कि जिस सांप ने काटा है, वह कम जहरीला हो सकता है. हालांकि, इलाज तुरंत शुरू कर देना चाहिए.

सांप जहरीला है या नहीं कैसे करें पहचान

सांप काटने के बाद सबसे जरूरी होता है, उसे पहचानकर तुरंत इलाज करना। भारत में सांपों की कुल 250 प्रजातियां पाई जाती है. इनमें से 4 सबसे ज्यादा खतरनाक होते हैं. कॉमन कोबरा (नाग), सॉ-स्केल्ड वाइपर, कॉमन क्रेट और रसेल वाइपर सबसे जहरीले माने जाते हैं. जहरीले सांप का फन देखने में त्रिकोण नजर आता है और सांप गैर जहरीला है तो उसका सिर सामान्य रहता है.

Savan: इस सोमवार से प्रारंभ होगा सावन का पवित्र माह.. इस बार अद्भुत संयोग जानें

सांप काटने के क्या-क्या लक्षण हैं

अगर सांप काट ले और उसका जगह शरीर में फैल रहा है तो उल्टी आना, अकड़न, कंपकंपी, एलर्जी, पलकों का गिरना, घाव के चारों तरफ सूजन, जलन, लाल होना, त्वचा का रंग बदलना, दस्त, बुखार, पेट दर्द, सिरदर्द, और जी मिचलाना जैसे लक्षण दिखते हैं. लकवा मारना ,पल्स तेज होना, थकान, मांसपेशियों में कमजोरी, प्यास लगना और ब्लड प्रेशर लो होने की समस्या भी हो जाती है.

सांप काट ले तो क्या करें

  1. सांप काटने पर तुरंत इंसान को सांप से दूर करें और एंबुलेंस बुलाएं.
  2. सांप ने दिल के नीचे वाले हिस्से में काटे तो तुरंत उस इंसान को लिटा दें.
  3. जहर फैलने से रोकने के लिए उसे व्यक्ति को शांत रखें.
  4. सांप काटने वाली जगह को ढीली और साफ पट्टी से ढंक दें.
  5. घाव के आसपास कोई ज्वेलरी, धागा बंधा है तो तुरंत खोलकर हटा दें.
  6. सांप ने पैर में काटा है तो तुरंत जूता उतरवा दें.

 सांप काटने पर क्या नहीं करना चाहिए

  1. डॉक्टर की सलाह के बिना कोई दवा न दें.
  2. घाव दिल के ऊपरी हिस्से में है तो इसे काटे नहीं.
  3. जहर बाहर निकालने के लिए चूसने की कोशिश न करें.
  4. घाव पर बर्फ या कुछ और न रखें.
  5. कैफीनयुक्त या अल्कोहल पीने या खाने को न दें.
  6. जिस व्यक्ति को सांप ने काटा है, उसे चलने न दें और तुरंत अस्पताल ले जाएं.

https://www.facebook.com/webmorcha

02 July Ank Jyotish: जानिए आज का अंक ज्योतिष लकी नंबर और शुभ रंग

02 July Ank Jyotish: आज का अंक ज्योतिष अंकों के गणना के अनुसार भविष्य फल निकाला जाता है। इसके आधार पर हमें आज किस तरह समय के साथ चलने के लिए दिशा निर्धारित करता है।अंक विद्वा एक पुरातन विधा है। Ank Jyotish हमारी जिंदगी में हर पल अंकों के साथ जीवन-यापन होता है। आइए जानते हैं बिना देर किए अं ज्योतिष…

अंक 1

किसी से झगड़ा आपको परेशान करेगा लेकिन सुख-दुःख जीवन का हिस्सा है, ऐसे में अपनी भावनाओं पर पूरी तरह से नियंत्रण रखें। Ank Jyotish  आज आप अपने प्रियजनों से सम्पर्क कर सकते हैं।

शुभ अंक- 52

शुभ रंग- सिल्वर

अंक 2

आने वाले भविष्य की कुछ बेहतरीन योजनाएं आपका इंतज़ार कर रही है Ank Jyotish और आने वाले समय में आपके सभी सपने सच होंगे। दुनिया बेहद खूबसूरत है इसलिए बाहर निकल कर इसका पूरा मज़ा लें। अपने सपनों की दिशा में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।

शुभ अंक- 22

शुभ रंग- ग्रे

अंक 3

आज आपकी अपने मालिक या बड़े अधिकारी के साथ लम्बी दूरी की यात्रा करने के योग हैं। Ank Jyotish  यह यात्रा आपके लिए अच्छे भाग्य का प्रतीक है और आपके सितारों के अनुसार जल्द ही कोई बड़ी सफलता आपके कदम चूमेगी।

शुभ अंक-12

शुभ रंग- हरा

अंक 4

अपने विचारों को दूसरों के साथ बाँटें और नए लोगों से मिले जुलें। Ank Jyotish  सोशल मीटिंग्स भी आज कार्ड में हैं। आज अपनी ज़रूरतों से पहले दूसरों की आवश्यकताओं को पूरा करने को प्राथमिकता दें।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- क्रीम

July 2024 मंगल-बुध इन राशियों को देगा सुनहरा अवसर

अंक 5

यह समय है अपने व्यक्तित्व और सोच में परिवर्तन लाने का। Ank Jyotish  आज आप दूसरों के लाभ और दान के बारे में सोच सकते हैं। यह समय अतिरिक्त व्यय या दीर्घकालिक निवेश के लिए भी अच्छा है।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- पीला

अंक 6

व्यापार में हुई धोखाधड़ी या नुकसान आपके इरादों को विचलित नहीं कर सकते। Ank Jyotish  आज कोई भी वित्तीय निर्णय लेने से बचें क्योंकि इससे हानि हो सकती है। अपने धन, सम्पर्क और संसाधनों का सही से प्रयोग करें।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- गोल्डन

अंक 7

अपने मिलने वाले अवसरों को जांचे और किसी अच्छे सलाहकार की सलाह लें। Ank Jyotish  अगर आपका व्यवसाय आपके अनुरूप नहीं चल रहा है तो इसका मतलब यह है कि आपको अपना दृष्टिकोण बदलने की ज़रूरत है।

शुभ अंक- 27

शुभ रंग- वॉइलेट

अंक 8

आज आप कुछ अलग और रचनात्मक करना चाहते हैं। Ank Jyotish  धन की तुलना में आपके प्रियजन और छोटे भाई-बहन आपके लिए अधिक महत्वपूर्ण हैं।

शुभ अंक- 14

शुभ रंग- लाल

अंक 9

आज आप कुछ अलग और रचनात्मक करना चाहते हैं। Ank Jyotish  धन की तुलना में आपके प्रियजन और छोटे भाई-बहन आपके लिए अधिक महत्वपूर्ण हैं।

शुभ अंक- 12

शुभ रंग- लेमन

https://www.facebook.com/webmorcha

छत्तीसगढ़ में काली घटा, आज भारी बारिश का येलो अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। प्रदेश के कई जिले में अनवरत बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश से खेती-किसानी का कार्य में तेज गति देखने को मिल रहा है। हांलाकिं अधिक बारिश होने के कारण बुआई कार्य रूक सा गया है। बारिश के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। तापमान में आई गिरावट के चलते प्रदेश की जनता को अब भीषण गर्मी से राहत मिल गई है। वहीं मौसम विभाग IMD ने आज भी छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में तेज आंधी तूफ़ान के साथ भारी बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है।

Mahtari Vandan Yojna:बल्ले-बल्ले आज महिलाओं के खाते में पांचवी किश्त ट्रांसफर करेगी सरकार

मौसम विभाग IMD से मिली जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज दिन भर घने बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही राजधानी रायपुर में हल्की बारिश भी हो सकती है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के अन्य जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। छत्तीसगढ़ मौसम विभाग  ने दंतेवाड़ा, जगदलपुर, नारायणपुर, बस्तर, कोंडागांव, बलौदाबजार, बिलासपुर, मुंगेली, दुर्ग समेत अन्य जिलों के लिए भारी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग से मिली जाकररी के अनुसार कल प्रदेश का सबसे अधिकतम तापमान वाला जिला बलरामपुर-रामानुजगंज रहा। बलरामपुर-रामानुजगंज में कल 36.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

https://www.facebook.com/webmorcha

आज से नए कानून, ऑनलाइन FIR, IPC की जगह BNS जानें 10 बातें

आज से नए कानून: आज से भारत की न्याय व्यवस्था में 01 जुलाई 2024 से बड़ा बदलाव होने जा रहा है। फिरंगी के समय बने आपराधिक कानूनों की जगह 3 नए कानून लागू हो चुके हैं. सोमवार से देशभर में भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम प्रभावी हुए. 01 जुलाई से पहले दर्ज हुए सभी मुकदमे IPC, CrPC और इंडियन एविडेंस एक्ट के तहत ही चलेंगे. नए कानूनों के तहत किए गए 10 बड़े बदलाव आगे जानिए.

जानें क्या से क्या बदला: अंग्रेजों के समय इंडियन पीनल कोड (IPC), क्रिमिनल प्रोसीजर कोड (CrPC) और इंडियन एविडेंस एक्ट (IAC) बनाया गया था. तीनों कानूनों की जगह 01 जुलाई से क्रमश: भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) प्रभावी हुए.

IPC vs BNS: IPC में कुल 511 धाराएं थीं, BNS में 358 हैं. आईपीसी के तमाम प्रावधानों को भारतीय न्याय संहिता में कॉम्पैक्ट कर दिया गया है. आईपीसी के मुकाबले बीएनएस में 21 नए अपराध जोड़े गए हैं. 41 अपराध ऐसे हैं जिसमें जेल का समय बढ़ाया गया है. 82 अपराधों में जुर्माने की रकम बढ़ी है. 25 अपराध ऐसे हैं जिनमें न्यूनतम सजा का प्रावधान किया गया है. छह तरह के अपराध पर कम्युनिटी सर्विस करनी होगी. 19 धाराएं हटाई गई हैं.

01 जुलाई से क्या होगा: 01 जुलाई 2024 से सभी FIRs भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों के तहत लिखी जाएंगी. इससे पहले जो भी मुकदमे IPC, CrPC या एविडेंस एक्ट के तहत दर्ज हुए थे, वे उसी के हिसाब से चलेंगे. पुराने मामलों पर नए आपराधिक कानूनों का प्रभाव नहीं पड़ेगा.

कहां दर्ज होगी FIR: नए आपराधिक कानूनों के तहत, आप कहीं से भी अपराध की शिकायत कर सकते हैं. ऑनलाइन FIR रजिस्टर करा सकते हैं. पुलिस थाने जाने की जरूरत नहीं है. जीरो FIR की शुरुआत हुई है जिससे कोई किसी भी पुलिस स्टेशन में, FIR दर्ज करा सकता है.

महिलाओं के लिए: रेप पीड़ितों के बयान महिला पुलिस अधिकारी दर्ज करेंगी. इस दौरान पीड़ित के अभिभावक या रिश्तेदार की मौजूदगी जरूरी है. मेडिकल रिपोर्ट सात दिनों के भीतर पूरी हो जानी चाहिए. नए कानून में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों की सूचना दर्ज होने के दो महीने के भीतर जांच पूरी की जानी चाहिए.

पीड़ितों को 90 दिनों के भीतर अपने मामले की प्रगति के बारे में जानकारी मिल सकेगी. बच्चे को खरीदना या बेचना जघन्य अपराध माना गया है. दोषी पाए जाने पर कड़ी सजा का प्रावधान है. नाबालिग के साथ सामूहिक बलात्कार के लिए मौत की सजा या आजीवन कारावास का प्रावधान किया गया है. वैसे मामलों के लिए सजा का प्रावधान किया गया है जहां महिलाओं को शादी के झूठे वादे करके गुमराह करके छोड़ दिया जाता है.

अन्य बदलाव: गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को यह अधिकार होगा कि वह मदद के लिए जिसे चाहे, उसे सूचना दे सके. गिरफ्तारी की जानकारी थानों और जिला मुख्यालय में प्रमुखता से दी जाएगी. गंभीर अपराध की स्थिति में, मौके पर फॉरेंसिक टीम का जाना अनिवार्य है.  आपराधिक मामलों में ट्रायल खत्म होने के 45 दिनों के भीतर फैसला सुना दिया जाना चाहिए. पहली सुनवाई के 60 दिन के भीतर आरोप तय हो जाने चाहिए. सभी राज्यों की सरकारें गवाहों की सुरक्षा और सहयोग सुनिश्चित करने के लिए विटनेस प्रोटेक्शन योजनाएं लागू करें.

मुकदमेबाजी से जुड़े बदलाव: किसी भी मामले में, आरोपी और पीड़ित दोनों को 14 दिनों के भीतर एफआईआर, पुलिस रिपोर्ट, चार्जशीट, बयान, इकबालिया बयान और अन्य दस्तावेजों की कॉपी पाने का अधिकार है. मामले की सुनवाई में गैर-जरूरी देरी न हो, इसके लिए अदालतों को अधिकतम दो बार स्थगन की अनुमति होगी.

Mahtari Vandan Yojna:बल्ले-बल्ले आज महिलाओं के खाते में पांचवी किश्त ट्रांसफर करेगी सरकार

CrPC vs BNSS: CrPC में 484 धाराएं थीं, BNSS में 531 हैं. CrPC की 177 धाराओं में बदलाव कर उन्हें BNSS में भी जगह दी गई है, 9 धाराएं और 39 उप-धाराएं जोड़ी गई हैं. CrPC की 14 धाराओं को न्यायिक प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया है.

Indian Evidence Act vs Bharatiya Sakshya Adhiniyam: एविडेंस एक्ट की जगह BSA लागू हो रहा है. 24 धाराओं में बदलाव कर BSA में कुल 170 धाराएं हैं. दो उप-धाराएं जोड़ी गई हैं और छह हटाई गई हैं.

जानें क्यों बदलाव किए गए: भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) को अधिनियमित होने के छह महीने बाद लागू किया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने पिछले कार्यकाल में नए कानूनों को लाने के पीछे की नीयत समझाई थी. नए आपराधिक कानूनों के तहत, पुलिसिंग में ‘डंडे’ की जगह ‘डेटा’ लेगा. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में बहस के दौरान कहा था कि नए कानूनों का फोकस सजा देने के बजाय न्याय प्रदान करना है. साथ ही साथ पीड़ितों और आरोपियों के अधिकारों की रक्षा करना.

https://www.facebook.com/webmorcha

Mahtari Vandan Yojna:बल्ले-बल्ले आज महिलाओं के खाते में पांचवी किश्त ट्रांसफर करेगी सरकार

रायपुर Mahtari Vandan Yojna:। CM विष्णुदेव साय महतारी वंदन योजना की पांचवीं किश्त आज सोमवार 01 जुलाई को जारी करेंगे। योजना के अंतर्गत लगभग 70 लाख माताओं-बहनों के खाते में CM साय 653 करोड़ 84 लाख रुपए अंतरित करेंगे। उल्लेखनीय है कि CM साय ने PM नरेन्द्र मोदी की गारंटी के अनुरूप विवाहित माताओं-बहनों को हर महीने महतारी वंदन योजना के अंतर्गत 1000 रूपए देने का संकल्प लिया था। शपथ लेने के तीन महीने के भीतर ही इस महती योजना पर काम शुरू हो गया।

प्रशासनिक अमले ने तेजी से सर्वे का काम पूरा करते हुए हितग्राही महिलाओं से फार्म भरवाए और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 मार्च को महतारी वंदन योजना की पहली किश्त जारी की थी। इसके पश्चात नियमित रूप से यह किश्त जारी की जा रही है। नियमित रूप से यह राशि आने की वजह से महिलाएं काफी खुश हैं। कुछ महिलाएं अपने घरेलू बजट को इससे व्यवस्थित कर पा रही हैं, कुछ महिलाएं इस राशि को अपनी बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में खर्च कर रही हैं। कुछ भविष्य के लिए निवेश कर रही हैं। महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन में सुशासन के मूल्य स्पष्ट झलकते हैं।

July 2024 मंगल-बुध इन राशियों को देगा सुनहरा अवसर

Mahtari Vandan Yojna: DBT के माध्यम से राशि का अंतरण हो रहा है इससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी है। बीते दिनों जनदर्शन में बहुत सी महिलाएं आयी उन्होंने अपने आवेदन दिए साथ ही महतारी वंदन योजना को लेकर अपनी खुशी भी जाहिर की। इन महिलाओं ने मुख्यमंत्री से कहा कि विष्णु का सुशासन हमारे जीवन में बहुत सुख-समृद्धि लेकर आया है।

इसके पहले महिलाओं को लेकर इतनी अच्छी योजना हमारे राज्य में क्रियान्वित नहीं की गई थी। इससे हमारे सपने पूरे हो रहे हैं। सोमवार को जब मुख्यमंत्री पांचवीं किश्त का अंतरण महिलाओं के खाते में करेंगे, तब स्वतः ही महिलाओं के जीवन में कुछ खुशियां और भी जुड़ जाएंगी। Mahtari Vandan Yojna: मातृ शक्ति को मजबूत कर प्रदेश को विकसित बनाने का जो विजन मुख्यमंत्री ने देखा है, उस विजन की राह में एक मील का पत्थर इस दिन फिर जुड़ जाएगा।

https://www.facebook.com/webmorcha