Shani Dev: शनि की चाल, जानें अगामी 10 वर्षो तक किस राशि पर रहेगा साढे़साती का प्रभाव

Shani Dev: शनि ग्रह सभी ग्रह में सबसे धीमी चाल से चलने वाले ग्रह हैं इसके कारण इनका शुभ या अशुभ प्रभाव जातकों के जीवन पर लंबे समय तक रहता है। शनि एक राशि से दूसरी राश में गोचर करने में करीब ढ़ाई वर्षो का समय लेते हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि के राशि परिवर्तन करने से किसी राशि पर साढ़ेसाती की शुरुआत होती हो तो किसी पर चल रही साढ़ेसाती खत्म हो जाती है। ज्योतिष शास्त्र में शनि को न्याय का देवता माना गया है और व्यक्ति को उसके कर्मों के आधार पर फल प्रदान करते हैं। Shani Dev  शनि सभी 12 राशियों का एक चक्कर लगाने में करीब 30 साल का समय लेते हैं।

Shani Upay: शनिदेव का ये उपय चमका देते हैं भाग्य, अपना कर देख लें

आपको बता दें कि शनि वर्ष 2023 से अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान हैं। अब शनि देव अगले साल यानी साल 2025 में राशि परिवर्तन करेंगे। शनि के गोचर होने से किस राशि पर आने वाले 10 वर्षों में टेढ़ी नजर होगी इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।

webmorcha.com
Shani Dev

साल 2025 में शनि की साढ़ेसाती किस पर होगी शुरू

Shani Dev  न्याय और कर्म के देवता शनि 29 मार्च 2025 को कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जिसके चलते मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू हो जाएगा। ऐसे में मीन राशि पर साढ़ेसाती का दूसरा, कुंभ राशि पर आखिरी चरण और मेष राशि पर पहला चरण होगा।

साल 2025 में किस राशि से हटेगी शनि की साढ़ेसाती

आगामी 29 मार्च 2025 को जैसे ही शनि राशि परिवर्तन करेंगे तक मकर राशि वालों को शनि की साढ़ेसाती से छुटकारा मिल जाएगा। वहीं कर्क और वृश्चिक राशि वालों को शनि की ढैय्या से मुक्ति मिलेगी।

आगामी 10 सालाें तक इन राशियों पर रहेगी शनि की साढ़ेसाती

Shani Dev मौजूदा समय में शनिदेव अपनी स्वयं की राशि कुंभ में विराजमान हैं। जब शनिदेव अगले साल यानी 2025 में मीन राशि में गोचर करेंगे तब 3 जून 2027 तक कुंभ राशि पर साढ़ेसाती का प्रभाव देखने को मिलेगा। शनि के मीन राशि में गोचर करने से मेष राशि पर शुरू होगा जो साल 2032 तक रहेगा।

वृषभ राशि पर साल 2027 तक शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू होगा। मिथुन राशि पर 8 अगस्त 2029 से साढ़ेसाती शुरू होगी जो साल 2036 तक चलेगी। कर्क राशि के जातकों पर साढ़ेसाती का प्रभाव 2032 से 2038 तक रहेगा। ऐसे में आने वाले कुछ वर्षों तक शनि की द्दष्टि कुंभ, मीन, मिथुन, मेष और कर्क राशि पर रहेगी।

webmorcha.com
Shani Dev

Shani Dev मेष से लेकर मीन राशि में कब से कब तक रहेगी शनि की साढ़ेसाती

राशि           शनि की साढ़ेसाती

मेष       29 मार्च 2025 से 31 मई 2032 तक

वृषभ     3 जून 2027 से 13 जुलाई 2034 तक

मिथुन    8 अगस्त 2029 से 27 अगस्त 2036 तक

कर्क      31 मई 2032 से 22 अक्टूबर 2038 तक

सिंह      13 जुलाई 2034 से 29 जनवरी 2041 तक

कन्या    27 अगस्त 2036 से 12 दिसंबर 2043 तक

तुला      22 अक्टूबर 2038 से 8 दिसंबर 2046 तक

वृश्चिक   28 जनवरी 2041 से 3 दिसंबर 2049 तक

धनु       12 दिसंबर 2043 से 3 दिसंबर 2049 तक

मकर     साढ़ेसाती जारी और 29 मार्च 2025 को समाप्त

कुंभ      24 जनवरी 2022 से जारी और 3 जून 2027 को समाप्त

मीन      साढ़ेसाती का दूसरा चरण जारी

https://www.facebook.com/webmorcha

05 July Ank Jyotish: आज का अंक ज्योतिष लकी नंबर, शुभ रंग

05 July Ank Jyotish: आज का अंक ज्योतिष अंकों के गणना के अनुसार भविष्य फल निकाला जाता है। इसके आधार पर हमें आज किस तरह समय के साथ चलने के लिए दिशा निर्धारित करता है।अंक विद्वा एक पुरातन विधा है। Ank Jyotish हमारी जिंदगी में हर पल अंकों के साथ जीवन-यापन होता है। आइए आज जानते हैं बिना देर किए अंक ज्योतिष…

Aaj Ka Ank Jyotish आज अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish अंक ज्योतिष

अंक 1

शुक्रवार आज आपको अपने भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। Ank Jyotish धन लाभ के बहुत सारे अवसर आपको मिलेंगे। दिन मिलाजुला साबित होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। पुराने दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ गिले-शिकवे दूर होंगे। आप समान विचारधारा वाले लोगों के साथ भावनात्मक जुड़ाव महसूस कर सकते हैं।

शुभ अंक- 21

शुभ रंग- लाल

अंक ज्योतिष Ank shaastr आज
Ank Jyotish Aaj Ka Ank Jyotish

अंक- 2

आपको शुक्रवार आज अपने कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान और धन लाभ के अच्छे मौके मिलेंगे। Ank Jyotish आपका परिवार आपकी पेशेवर सफलताओं का जश्न मनाने के लिए तैयार है। अपनी पदोन्नति या वेतन में वृद्धि का पूरा मज़ा लें। धन प्राप्ति की संभावना है लेकिन गलत निवेश से बचें।

शुभ अंक- 11

शुभ रंग- भूरा

अंक 3

शुक्रवार दिन का समय आप भागदौड़ में व्यस्त रहेंगे। Ank Jyotish नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अच्छे असर मिल सकते हैं। आपका ध्यान आज आज अपने कामकाज पर ज्यादा रहेगा। भविष्य की योजनाओं पर बेहतर ढ़ंग से कामकाज होगा।आज आपका पूरा ध्यान अपनी योजनाओं को पूरा करने पर रहेगा। आप अपने भविष्य के बारे में विचार कर सकते है।

शुभ अंक- 10

शुभ रंग- पीला

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr
Ank Jyotish आज

अंक 4

जीवन में अच्छे बदलावों के लिए भी पूरी तरह से तैयार रहें। Ank Jyotish घर पर मेहमानों का आना जाना लगा रहेगा। अपने जीवन में असंतोष की स्थिति न आने दें।

शुभ अंक- 20

शुभ रंग- नारंगी

अंक- 5

शुक्रवार नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन व्यस्त रहने वाला होगा। Ank Jyotish कामकाज में भागदौड़ रहने वाली होगी। योजनाएं आपके पक्ष में काम करेंगी। आज नए अनुभव, कार्यक्रम और योजनाएं आपके पक्ष में हैं। आप अपनी ताकत और सीमाओं का मूल्यांकन करने का प्रयास कर रहे हैं।

शुभ अंक- 30

शुभ रंग- सफेद

अंक 6

आप घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। Ank Jyotish अब आप हर तरह से स्वतंत्रता चाहते हैं फिर चाहें वो बौद्धिक स्वतंत्रता हो या आध्यात्मिक। कुछ समय निकालने और जीवन को नए सिरे से देखें।

शुभ अंक- 26

शुभ रंग- नीला

अंक 7

कोई मुद्दा आपको परेशान करेगा जैसे कोई सेहत से जुड़ा जिसके बारे में आप जानना चाहते हैं। Ank Jyotish डॉक्टरों और बुजुर्गों से सलाह लेना आपके लिए अच्छा रहेगा।

शुभ अंक- 11

शुभ रंग- केसरिया

अंक ज्योतिष Ank shaastr
आज का अंक ज्योतिष आज

अंक 8

शुक्रवार दिन में आपको अपने व्यस्त कार्यक्रम में से कुछ समय निकालकर अपने चाहने वाले संग व्यतीत करना होगा। आपके जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते प्रतीत होंगे, जो सैर-सपाटे या घर के कामों में आपकी मदद करेंगे। प्रभावी बातचीत इस दिन की ज़रूरत है।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- गुलाबी

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr आज
आज का अंक ज्योतिष

अंक 9

शुक्रवार आज आपको अपने लोगों का साथ मिलेगा। Ank Jyotish व्यापार में आज का दिन आपके लिए अच्छा मुनाफा कमाने का दिन है। कुछ खुशखबरी आपको मिल सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति में बदलाव देखने को मिल सकता है।

शुभ अंक- 19

शुभ रंग- बैंगनी

July 2024 मंगल-बुध इन राशियों को देगा सुनहरा अवसर

https://www.facebook.com/webmorcha

सरायपाली की होनहार छात्र को मिला 2 लाख, CM ने दिया चेक

महासमुंद 04 जुलाई 2024/ CM विष्णुदेव साय ने आज CM जनदर्शन के दौरान महासमुंद जिले के सरायपाली विकासखण्ड की छात्रा कु. डेनिशा प्रधान को कक्षा 10वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। मुख्यमंत्री नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत आज दो लाख रूपये की चेक प्रदान किया गया। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आज प्रातः आयोजित जनदर्शन के दौरान CM श्री साय ने दो लाख रुपए का चेक प्रदान कर कु. डेनिशा को शुभकामनाएं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा शिक्षा सत्र 2023-24 के लिए कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा की प्रवीणता सूची जारी की गई थी, जिसके टॉप-10 में एकलव्य इंग्लिश स्कूल अर्जुण्डा सरायपाली की कक्षा 10वीं की छात्रा कु. डेनिशा प्रधान ने 97.33 प्रतिशत अंक हासिल कर राज्य में 9वां स्थान हासिल किया है। CM के हाथ सम्मानित होकर कु. डेनिशा भाव विभोर हो गई। इस योजना के तहत राज्य में श्रमिक परिवार के कुल 13 विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री द्वारा चेक प्रदान किया गया।

छात्रा की माता श्रीमती ममता प्रधान श्रम विभाग के अंतर्गत भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल में पंजीकृत श्रमिक हैं। उनकी पुत्री कु. डेनिशा को श्रम विभाग द्वारा संचालित CM नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत कथित राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, श्रमायुक्त, मंडल के सचिव उपस्थित थे।

आरंग ट्रक की चपेट में आने से मॉ-बेटी दर्दनाक मौत

CM विष्णु से पटवारी की शिकायत, सस्पेंड करने के निर्देश

झोलाछाप डा. के खिलाफ CM से शिकायत, जांच कार्रवाई के निर्देश

CM विष्णु से मिलने जनदर्शन में पहुंचे हजारों लोग, समस्या और मांगों का आवेदन देकर समाधान का किया आग्रह

https://www.facebook.com/webmorcha

आरंग ट्रक की चपेट में आने से मॉ-बेटी दर्दनाक मौत

रायपुर। आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम चपरीद में दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटी की दर्दनाक मौत हो गई. तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से ठोकर मारी, जिससे बाइक में सवार मां और बेटी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वहीं बाइक चाल रहे पिता घायल हो गए हैं.

इस घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया है. घटना की जानकारी मिलते ही आरंग Police मौके पर पहुंची. बता दें कि मृतिका आरती का दो माह पहले ही विवाह हुई थी और पहला आषाढ़ मनाने के लिए अपने मायके आई हुई थी. जानकारी के अनुसार ग्राम चपरीद निवासी महेश साहू बाइक से अपनी पत्नी उत्तरा और बेटी आरती के साथ आरंग आ रहा था.

गांव के आरंग भाटापारा चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों बाइक से गिर गए. ट्रक ने महेश साहू की पत्नी उत्तरा साहू और बेटी आरती को चपेट में लिया गया, जिससें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

CM विष्णु से पटवारी की शिकायत, सस्पेंड करने के निर्देश

झोलाछाप डा. के खिलाफ CM से शिकायत, जांच कार्रवाई के निर्देश

CM विष्णु से मिलने जनदर्शन में पहुंचे हजारों लोग, समस्या और मांगों का आवेदन देकर समाधान का किया आग्रह

https://www.facebook.com/webmorcha

CM विष्णु से पटवारी की शिकायत, सस्पेंड करने के निर्देश

रायपुर। जनदर्शन में आज नवागढ़ ब्लाक के ग्राम पौंसरी के किसान अशोक रजक आए। उन्होंने CM को बताया कि मेरे गांव के पटवारी के पास एक काम के लिए आवेदन दिया। कई दिनों तक संपर्क के बावजूद काम नहीं हो पा रहा इससे मैं हलाकान हो गया हूं।

यहां पढ़ें: झोलाछाप डा. के खिलाफ CM से शिकायत, जांच कार्रवाई के निर्देश

CM ने मौके पर ही बेमेतरा कलेक्टर को किसान के आवेदन की प्रगति के संबंध में जांच कर राहत देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह भी देखें कि मामले में विलंब क्यों हुआ, यदि लापरवाही हुई है तो संबंधित पटवारी पर कार्रवाई की जाए। उल्लेखनीय है कि जनदर्शन में जो भी राजस्व संबंधी प्रकरण आ रहे हैं। उनके निराकरण के लिए मौके पर ही संबंधित कलेक्टर को आवेदन फॉरवर्ड किया जा रहा है ताकि आवेदनों पर अविलंब कार्रवाई की जा सके।

यहां पढ़ें: CM विष्णु से मिलने जनदर्शन में पहुंचे हजारों लोग, समस्या और मांगों का आवेदन देकर समाधान का किया आग्रह

https://www.facebook.com/webmorcha

झोलाछाप डा. के खिलाफ CM से शिकायत, जांच कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। CM जनदर्शन कार्यक्रम में आज तिल्दा नेवरा क्षेत्र के ग्राम तुलसी निवासी अनुज बंजारे अपनी पत्नी पूर्णिमा और बेटे दीपेश बंजारे के साथ पहुंचे थे। उन्होंने CM साय को बताया कि वो तिल्दा के सब्जी मंडी में हमाल का काम करते हैं। 24 अगस्त 2023 को उनके पुत्र का बायां हाथ खेलते हुए फैक्चर हो गया। तुरंत उन्होंने स्थानीय चिकित्सक के क्लिनिक जाकर उसका उपचार करवाया, जहां डॉक्टर ने 1700 रुपए लेकर प्लास्टर किया।

आराम ना मिलने पर बेटे को दूसरे अस्पताल ले गए, जहां पता चला कि प्लास्टर गलत तरीके से किया गया है, जिसके कारण हाथ में मवाद और सूजन आ गया है। वहां से रायपुर मेकाहारा रेफर किया गया। बेटे का इलाज के लिए AIIMS रायपुर गए तो वहां के डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे का हाथ कभी ठीक नहीं होगा और अब उसका बायां हाथ काम करना बंद कर दिया है ।

एम्स से वापिस आकर उपचार के लिए हम उसी डॉक्टर के पास गए तो उन्होंने 3 माह तक फिजियोथैरिपी करवाने कहा। हमने फिजियोथैरिपी करवाया पर फ़िर भी हाथ में कोई सुधार नहीं हुआ और अब उपचार से उसने मना कर दिया। मैने डॉक्टर के खिलाफ FIR कराया है, परंतु अब तक उन्हें न्याय नहीं मिल पाया है। CM  विष्णु देव साय ने संबंधित अधिकारियों को जांच कर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

यहां पढ़ें: CM विष्णु से मिलने जनदर्शन में पहुंचे हजारों लोग, समस्या और मांगों का आवेदन देकर समाधान का किया आग्रह

https://www.facebook.com/webmorcha

CM विष्णु से मिलने जनदर्शन में पहुंचे हजारों लोग, समस्या और मांगों का आवेदन देकर समाधान का किया आग्रह

रायपुर, 4 जुलाई 2024।  CM विष्णु देव साय द्वारा राज्य की जनता की समस्याओं की सुनवाई एवं अपेक्षाओं को जानने के उद्देश्य से शुरू किए गए जनदर्शन कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में लोग आने लगे हैं। मुख्यमंत्री जनदर्शन में आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानने के साथ ही उनसे आवेदन भी ले रहे हैं। 04 जुलाई गुरूवार को जनदर्शन कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग CM निवास कार्यालय अपनी समस्याओं, मांगों को लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री से मिलने वालों ने आर्थिक सहायता, इलाज के लिए सहायता, विभिन्न निर्माण कार्याें के संबंध में आवेदन देकर समाधान का आग्रह किया।

यहां पढ़ें: बाबा का ये ‘रंगोली’ बनी मौत का सबब, चौंकाने वाला खुलासा

इस दौरान राजधानी रायपुर के जोन क्रमांक 3 के वार्ड 10 में नार्थ सिटी आदर्श नगर मोवा के नागरिकों ने अशोका रतन के पास लगभग 600 मीटर की सड़क खराब होने की जानकारी CM को देते हुए यहां पक्की सड़क बनवाने का आग्रह किया। नागरिकों ने बताया कि कच्ची सड़क होने के कारण बरसात में उन लोगों की दिक्कतें होती है। श्री आर के तिवारी ने CM को इस संबंध में कॉलोनी वासियों की ओर से आवेदन सौंपा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को उचित करवाई के निर्देश दिए।

https://www.facebook.com/webmorcha

बाबा का ये ‘रंगोली’ बनी मौत का सबब, चौंकाने वाला खुलासा

‘रंगोली’ बनी मौत का सबब: यूपी के हाथरस में सत्संग में मची भगदड़ की चीख-पुकार अब भी सुनाई दे रही है. सत्संग स्थल से लेकर हॉस्पीटलों तक मातम ही मामत पसरा है. अपनों के शवर आगे रोते-बिलखते लोग के आंसू झकझोर दे रहे हैं. हाथरस भगदड़ कांड में अब तक 121 लोगों की मौत हो चुकी है.

मरने वालों में 114 महिलाएं और 7 पुरुष शामिल हैं. हाथरस कांड में मौतों की असल वजह सामने आई है. अब तक खबर थी कि भोले बाबा अर्थात सूरजपाल के चरण की धूल लेने के चक्कर में सबकी जान चली गई. लेकिन, अब इन मौतों का रंगोली कनेक्शन सामने आया है. जी हां, हाथरस में लाशों के ढेर बिछने की वजह वह रंगोली है, जिसे भोले बाबा के लिए बनाया गया था.

हाथरस भगदड़ कांड को लेकर स्थानीय Police की खुफिया यूनिट को अहम जानकारी मिली है. उसके अनुसार, आरोपी भोले बाबा की रंगोली के बुरादे को लेने के चक्कर में ही इतनी मौतें हो गईं. भगदड़ मचने की वजह से हुई करीब सवा सौ मौतों के पीछे सत्संग स्थल पर बनाई गई वह ‘रंगोली’ है, जिस पर चलकर आरोपी भोला बाबा उर्फ सूरजपाल उर्फ नारायण साकार हरि को निकलना था.

सत्संग वाले पंडाल से निकलने के बाद बाबा के भक्तों का हुजूम उस रंगोली की ओर उमड़ पड़ा. सत्संग में आए भक्त उस रंगोली को बाबा का आशीर्वाद मानकर दंडवत प्रणाम करने लगे और फिर रंगोली के बुरादे को अपने साथ ले जाने लगे.

Samsung Galaxy M15 ये धासू मोबाइल मिल रहा सिर्फ 12 हजार में लंबी बैटरी के साथ 50MP कैमरा

जानें कैसे रंगोली ने ली जान

इसी दौरान एक साथ हजारों की संख्या में फॉलोअर्स उस रंगोली के बुरादे को लेने के लिए दंडवत हुए. एक के बाद एक सब एक-दूसरे पर टूट पड़े. लोग ऐसे गिरे कि फिर संभलने का मौका नहीं मिला. देखते ही देखते सब लद गए. बचने को सभी इधर-उधर भागने लगे. हर कोई एक-दूसरे पर गिरता गया और देखते ही देखते लाशें बिछ गईं. ये सभी इस रंगोली के बुरादे को प्रसाद समझ अपने घर ले जाना चाहते थे. बताया गया कि सवा दो टन बुरादे से रंगोली तैयार हुई थी. इस रंगोली और उसके प्रयोजन की जानकारी स्थानीय पुलिस को भी आयोजकों ने नहीं दी थी.

भोले बाबा और रंगोली का रिश्ता

पुलिस (police) ने जो जानकारी इकट्ठा की है, उसके अनुसार, हर सत्संग कार्यक्रम में नारायण साकार उर्फ भोले बाबा के रास्ते में तकरीबन 200 मीटर की रंगोली बनाई जाती है. यह रंगोली सत्संग के बाद नारायण साकार उर्फ भोले बाबा के जाने का रास्ता होता है. नारायण साकार के भक्तों में मान्यता है कि जब वह इस रंगोली से चलकर निकल जाते हैं तो यह रंगोली बेहद पुण्य हो जाती है. इस रंगोली के बुरादे को लोग दंडवत कर प्रणाम करते हैं और उसका थोड़ा हिस्सा अपने घर ले जाते हैं. बाबा के प्रति लोगों की मान्यता है कि इस बुरादे से घर में बीमारियां भी दूर होती हैं और भूत प्रेत का डर नहीं सताता है.

हाथरस कांड की होगी जांच

दरअसल,स मंगलवार को हाथरस में रंगोली  भगदड़ के दौरान 121 लोगों की मौत हो गई थी. उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी पटेल के निर्देश पर योगी सरकार ने हाथरस भगदड़ की जांच के लिए बुधवार को तीन सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग गठित की. तीन सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग की अध्यक्षता इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्ति) ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव करेंगे. अभी तक भोले बाबा पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. उसने अपने वकील के जरिए खुद को बेकसूर बताया है. फिलहाल, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.

https://www.facebook.com/webmorcha

Samsung Galaxy M15 ये धासू मोबाइल मिल रहा सिर्फ 12 हजार में लंबी बैटरी के साथ 50MP कैमरा

यदि आप सस्ते में एक नया स्मार्टफोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं. तो ये आपके लिए अच्छा समय हो सकता है. क्योंकि, अमेजन पर सैमसंग के एक जबरदस्त मोबाइल को ग्राहकों को बैंक ऑफर के साथ 12 हजार रुपये से भी कम रेट में खरीदने का ऑप्शन दिया जा रहा है. ये Samsung Galaxy M15 फोन MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर और बड़ी बैटरी के साथ आता है. आइए जानते हैं डिटेल.

दरअसल हम यहां बात कर रहे हैं Samsung Galaxy M15 5G की. इस मोबाइल के 4GB और 128GB वेरिएंट को फिलहाल अमेजन पर 15,999 रुपये की जगह 12,999 रुपये में लिस्ट किया गया है. जबकि ग्राहक HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड और ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ फ्लैट 1,000 रुपये का डिस्काउंट पा सकते हैं.

ग्राहक पुराना मोबाइल एक्सचेंज कर 12,300 रुपये तक की छूट पा सकते हैं. हालांकि, मैक्जिमम डिस्काउंट पाने के लिए फोन का अच्छी कंडीशन में होना जरूरी है. ग्राहक फोन पर नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन का भी फायदा उठा सकते हैं.

यहां पढ़ें: barish mein kya khaen kya nahin khaen: बारिश में इसे खाएं इसे न खाएं

Samsung Galaxy M15 5G के स्पेसिफिकेशन्स

इस मोबाइल में 90Hz रिफ्रेश रेट और 1080 x 2340 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 6.5-इंच सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. इस फोन में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर मौजूद है.

Samsung Galaxy M15  फोटोग्राफी के लिए इस मोबाइल के रियर में 50MP प्राइमरी कैमरा, 5MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 2MP मैक्रो कैमरा मिलता है. सेल्फी के लिए ये फोन 13MP फ्रंट कैमरे के साथ आता है. ये फोन Android 14 पर चलता है. इसकी बैटरी 6000mAh की है और यहां 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है.

https://www.facebook.com/webmorcha

barish mein kya khaen kya nahin khaen: बारिश में इसे खाएं इसे न खाएं

What to eat and what not to eat in the rain: barish बरसात आते ही कई तरह से किटाणू बारिश के साथ उत्पन्न हो जाता है। ऐसे में सवाल उठता है कि इस मौसम में हमें क्या खाना चाहिए क्या नहीं खाना चाहिए। इस बात पर विशेष सावधानी रखकर हमे अपने आहार को संयमित करना चाहिए। बरसात में सेहत को लेकर हर व्यक्ति को साधानी बरतनी चाहिए अन्यथा बीमारी घेरने में जरा भी देर न होगी।

आइए जानते हैं barish में हमें क्या नहीं खाना चाहिए

webmorcha.com
barish mein kya khaen kya nahin khaen

पालक

ऐसे तो पालक सब्जी को स्वस्थ्य के लाभकारी बताया गया है लेकिन, barish  के मौसम में पालक का सेवन करने से पेट की समस्याएं बढ़ सकती है। पालक खाने से वात और पित्त दोष बढ़ सकता है। इससे पाचनशक्ति बिगड़ सकती है।

शिमला मिर्च

शिमला मिर्च रसोई की शान है। लेकिन, barish के मौसम में इसका सेवन नहीं करना चाहिए। शिमला मिर्च खाने से बरसात में एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है। इससे पेट फूलने की समस्या हो सकती है।

Also Read –सांप ने लिया बदला, 5 बार काटा, बचने के लिए मौसी के घर गया तो वहां भी काटा

फूलगोभी

इस सब्जी का तो जवाब नहीं है, यह बहुत स्वादिष्ट सब्जी है। लेकिन, barish में फूलगोभी का सेवन करने से नुकसान हो सकता है। फूलगोभी खाने से वात दोष बढ़ सकता है और कफ-पित्त दोष

पत्ता गोभी ( Cabbage)

पत्ता गोभी की तासीर ठंडी होती है और यह पचने में हेवी होती है। इसीलिए बरसात में पत्ता गोभी का सेवन करने से पेट खराब हो सकता है।

टमाटर

टमाटर के बिना तो सब्जी ही अधूरी है, लेकिन, barish के दिनों में टमाटर खाने से पेट में एसिड बढ़ सकता है

Barish में इन सब्जियों का भोजन में शामिल

webmorcha.com
barish mein kya khaen kya nahin khaen

करेला का करें सेवन

Barish  में करेला बरसात के मौसम में मिलने वाली आम सब्जी है। विटामिन सी से भरपूर इस सब्जी में कृमिनाशक गुण होते हैं, जो हमारी आंतों को परजीवियों और कीड़ों से बचाते हैं। बरसात के मौसम में आप करेला का सेवन उसको फ्राई करके करें। करेले का सेवन उसकी भुजिया बनाकर या फिर सब्जी बनाकर कर सकते हैं।

लौकी का करें सेवन

Barish  में लौकी पूरे साल मिलने वाली सब्जी है जिसमें विटामिन बी और  विटामिन सी, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और आयरन मौजूद होता है। इस सब्जी में वसा की मात्रा कम होती है जो वजन घटाने वाले लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है। लौकी का सेवन करने से बॉडी ठंडी रहती है। इसके रोगाणुरोधी गुण हमारे शरीर से अतिरिक्त पित्त को बाहर निकालने में मदद करते हैं। यह हमें खांसी, ब्रोन्कियल डिजीज और बुखार से भी बचाती है। मानसून के दौरान ये बीमारियां आम हैं। लौकी का सेवन आप उसका जूस बनाकर भी कर सकते हैं और सब्जी के रूप में भी कर सकते हैं।

परवल खाएं

हेल्थलाइन के मुताबिक परवल एक और मानसून Barish  में पाई जाने वाली सब्जी है जिसमें औषधीय गुण भरपूर मौजूद हैं। इसका सेवन करने से सर्दी-जुकाम और बुखार से बचाव होता है। इसमें हेपेटोप्रोटेक्टिव गुण होते हैं जो हमारे लीवर की हिफाजत करते हैं और हमारी बॉडी को डिटॉक्स करते हैं। परवल का सेवन आप उसकी सब्जी बनाकर कर सकते हैं।

टिंडा का करें सेवन

Barish के मौसम में आप टिंडा का सेवन करें। यह सब्जी कई बायोएक्टिव यौगिकों से भरपूर होती है और इसमें पानी की मात्रा भी अधिक होती है। पॉलीसेकेराइड, कैरोटीन और विटामिन सी से भरपूर टिंडा इम्युनिटी को स्ट्रांग करता है और हमारी बॉडी को हेल्दी रखता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं जो हमें कई बीमारियों से बचाते हैं।