मेष राशि Masik Rashifal July 2024

Masik Rashifal July 2024: जुलाई माह ग्रहों की चाल की वजह से खास रहने वाला है। इस माह सूर्य, मंगल, बुध ग्रह गोचर करेंगे. शनि वक्री चाल चलेंगे. साथ ही कई शुभ-अशुभ स्थिति  बनेंगी. इसके साथ ही 18 जुलाई से चातुर्मास की शुरुआत होगी. धर्म कर्म के के लिए से यह माह बेहद खास माना जाता है. गुरू पूर्णिमा, श्रावण मास का प्रारंभ और नाग पंचमी जैसे कई त्योहार आता है… जाने अपने Masik Rashifal July 2024 राशि के लिए जुलाई का महीना कैसा होने वाला है…

Masik Rashifal July 2024 जुलाई 2024 माह में आपको जल्दी-जल्दी कोई भी decision नहीं लेना है सोच समझ कर और बड़े लोगों के सामने रहकर ही कोई निर्णय ले. माह के मध्य में Boss के साथ कुछ अनबन होने की आशंका है यदि अभी से ऐसी स्थिति चल रही है तो चूप रहकर अपने काम पर फोकस करना चाहिए. नई नौकरी की तलाश करने वालों को कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है तो वहीं यदि आप विदेश जाकर जॉब करने की तलाश में है तो अभी ज्ञान को बढ़ाना होगा.

छत्तीसगढ़ में गड़ाधन, देखें वीडियो..अकूत संपत्ति का अनुमान!

व्यापारी वर्ग अधिक फायदे के चक्कर में गलत रास्ते का चयन बिल्कुल न करें नहीं तो कोर्ट कचहरी संबंधित मामलों में फंस सकते हैं. माह के आखिरी सप्ताह में पैसों के लेनदेन को लेकर पार्टनरशिप में तनाव देखने को मिल सकता है. युवाओं को लगातार मेहनत करने के बाद भी यदि सफलता नहीं मिल रही है, तो सूर्य भगवान की उपासना उन्हें लाभ दिलाएगी.

Masik Rashifal July 2024 माता के हेल्थ को लेकर चिंतित रह सकते हैं उन्हें हेल्थ संबंधित मामलों को लेकर अलर्ट रहने की सलाह दें. आर्थराइटिस से पीड़ित रोगियों को नियमित दवा व फिजियोथेरेपी का सहारा लेना चाहिए जुलाई माह में समस्या बढ़ने की आशंका है.

https://www.facebook.com/webmorcha

28 June Ka Ank Jyotish: जानें आज का शुभ अंक और कलर

28 June Ka Ank Jyotish: आज का अंक ज्योतिष अंकों के गणना के अनुसार भविष्य फल निकाला जाता है। इसके आधार पर हमें आज किस तरह समय के साथ चलने के लिए दिशा निर्धारित करता है।अंक विद्वा एक पुरातन विधा है। Ank Jyotish हमारी जिंदगी में हर पल अंकों के साथ जीवन-यापन होता है। आइए जानते हैं बिना देर किए अं ज्योतिष…

Aaj Ka Ank Jyotish आज अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish अंक ज्योतिष

अंक 1

शुक्रवार आज आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। Ank Jyotish धन लाभ के अनेक मौके आपको मिलेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में पहले के मुकाबले सुधार दिखेगा। आपके मन में कोई ऐसा विचार आएगा जिसे फौरन करने की कोशिश में आप लग जाएंगे।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- सिल्वर

अंक ज्योतिष Ank shaastr आज
Ank Jyotish Aaj Ka Ank Jyotish

अंक 2

आपके लिए शुक्रवार का दिन मिलाजुला रहने वाला होगा। Ank Jyotish  आपके मान-सम्मान में वृद्धि देखने को मिलेगी। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी रूचि रहेगी। आप किसी यात्रा पर जाएंगे। विदेशी निवेश या व्यापार की भी संभावना है।

शुभ अंक- 27

शुभ रंग- हरा

अंक ज्योतिष Ank shaastr आज
Ank Jyotish आज

अंक 3

शुक्रवार आज आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं कारगर साबित होंगी। Ank Jyotish कार्यक्षेत्र में आपको एक नए तरह का अनुभव प्राप्त होगा। जीवनसाथी का अच्छा साथ आपको  मिलेगा।

शुभ अंक- 14

शुभ रंग- लाल

छत्तीसगढ़ में गड़ाधन, देखें वीडियो..अकूत संपत्ति का अनुमान!

अंक 4

शुक्रवार आज आपके मान-सम्मान और धन दौलत में इजाफा होगा। Ank Jyotish आपको दिन के समय छोटी-मोटी यात्राएं कर सकते हैं। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात संभव है। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अच्छे अवसर मिलेंगे। व्यापार के सिलसिले में आपकी भागदौड़ हो सकती है।

शुभ अंक- 12

शुभ रंग- लेमन

अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish आज

अंक 5

शुक्रवार दिन में आपको एक साथ कई तरह की खुशियां मिल सकती है। Ank Jyotish आज का दिन अनुभव, कार्यक्रम और योजनाएं आपके पक्ष में हैं। आप घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- सफेद

 

अंक 6

शुक्रवार आज भाग्य का अच्छा साथ मिलने से आपको हर एक कार्य में अच्छी सफलताएं हासिल होंगी। Ank Jyotish अब आप हर तरह से स्वतंत्रता चाहते हैं फिर चाहें वो बौद्धिक स्वतंत्रता हो या आध्यात्मिक। कुछ समय निकालने और जीवन को नए सिरे से देखें।शुभ अंक- 7

शुभ रंग- गुलाबी

अंक ज्योतिष Ank shaastr आज
आज का अंक ज्योतिष

अंक 7

शुक्रवार का दिन ज्यादातर समय आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला होगा। Ank Jyotish अचानक से धन लाभ के मौके मिल सकते हैं।  अभी कोई खरीदारी या निवेश की आवश्यकता हो सकती है। गहराई से मामले पर विचार करने के लिए समय निकालें।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- पीला

अंक ज्योतिष Ank shaastr
आज का अंक ज्योतिष आज

अंक 8

शुक्रवार आज आपको किसी से किया गया वादा निभाने का समय है। Ank Jyotish धन और अन्य कीमती सामान आपको अधिक आकर्षित करेंगे इसलिए आय-व्यय और रोमांस आपकी प्राथमिकता रहेंगे। जीवन को निष्पक्ष रूप से देखने की कोशिश करें।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- लाल

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr आज
आज का अंक ज्योतिष

अंक 9

शुक्रवार का दिन का ज्यादातर समय आपका लोगों संग मेल-मिलाप में बीतेगा। Ank Jyotish आपके रिश्ते  जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते प्रतीत होंगे, जो सैर-सपाटे या घर के कामों में आपकी मदद करेंगे। प्रभावी बातचीत दिन की ज़रूरत है।

शुभ अंक- 12

शुभ रंग- नीला

T20 World Cup 2024: भारत की आंधी के सामने घुटने टेके फिरंगी, साउथ अफ्रीका के साथ फायनल मुकाबला

https://www.facebook.com/webmorcha

T20 World Cup 2024: भारत की आंधी के सामने घुटने टेके फिरंगी, साउथ अफ्रीका के साथ फायनल मुकाबला

T20 World Cup 2024: टीम इंडिया ने T20 वर्ल्ड कप 2022 का इंतकाम इंग्लैंड से लिया है. सेमीफाइनल की महाजंग में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को बुरी तरह से रौंदा और बाहर का रास्ता दिखा दिया है. इसी के साथ टीम इंडिया ने एक दशक के बाद टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में एंट्री की है. पहले बैटिंग में रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने फिरंगियों की तुड़ाई की. इसके बाद स्पिनर्स ने इंग्लैंड की धज्जियां उड़ा दी. भारत ने इस टीम के खिलाफ 68 रन के बड़े अंतर से जीत दर्ज की.

इंग्लैंड ने जीता था टॉस

T20 World Cup 2024: भारत-इंग्लैंड मैच के बीच में बारिश मजा किरकिरा करती दिखी. लेकिन इसके बाद खिली धूप ने टीम इंडिया को रौशनी में ला दिया. इंग्लैंड के कप्तान जॉस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सभी को हैरान कर दिया था. इंग्लैंड की शुरुआत शानदार थी, क्योंकि विराट और पंत के विकेट जल्दी मिल गए. लेकिन कप्तान रोहित शर्मा ने धागे खोलना शुरू कर दिया. हिटमैन ने 2 छक्कों और 4 चौकों की मदद से लगातार दूसरा अर्धशतक ठोका. उन्होंने 57 रन की पारी खेली और साथ मिला सूर्यकुमार यादव का. स्काई ने भी बहुमूल्य 47 रन बनाए.

छत्तीसगढ़ में गड़ाधन, देखें वीडियो..अकूत संपत्ति का अनुमान!

172 रन का इंग्लैंड को मिला लक्ष्य

T20 World Cup 2024: भारत ने इन पारियों के दम पर इंग्लैंड को 172 रन का विशाल लक्ष्य दिया. टीम इंडिया के गेंदबाज आते ही इंग्लिश टीम पर बुरी तरह से टूट पड़े. अक्षर पटेल ने कप्तान बटलर को 23 के स्कोर पर चलता किया, इसके बाद पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह ढेर हो गई. अक्षर के साथ कुलदीप यादव की फिरकी का जादू देखने को मिला. दोनों गेंदबाजों ने 3-3 विकेट अपने नाम किए. 2 बहुमूल्य विकेट स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने झटके. इसके अलावा शानदार फील्डिंग का भी मंजर देखने को मिला. दो बल्लेबाज रन आउट हो गए. नतीजन इंग्लैंड की पूरी टीम 103 रन पर सिमट गई.

10 साल बाद T20 वर्ल्ड कप फाइनल में एंट्री

T20 World Cup 2024: टीम इंडिया ने T20 वर्ल्ड कप फाइनल में 10 साल बाद एंट्री की है. फैंस आईसीसी ट्रॉफी का सूखा खत्म होने की आस लगाए बैठे हैं. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड दोनों से भारतीय टीम ने बदला ले लिया है. अब टीम इंडिया की टक्कर साउथ अफ्रीका से फाइनल में होगी. महामुकाबला 29 जून को खेला जाएगा. अभी तक भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में लगातार 7 मैच जीत चुकी है. अब देखना होगा ट्रॉफी का सूखा खत्म होता है या नहीं.

https://www.facebook.com/webmorcha

विश्व धरोहर सिरपुर के संरक्षण में शासन – प्रशासन फेल : विनोद चंद्राकर

* प्रतिबंधित क्षेत्र में खजाने के लिए अवैध उत्खनन की घटना प्रशासन के लिए शर्मनाक

विनोद
विनोद

महासमुंद। वैश्विक धरोहर के रूप में विकसित हो रहे सिरपुर का विकास भाजपा सरकार की अनदेखी व उदासीनता के चलते हासिए पर चला गया है। सरकार की उपेक्षा व प्रशासनिक लापरवाही से प्रतिबंधित क्षेत्र सिरपुर में गड़े धन के लिए अवैध रूप से खुदाई की गई। सिरपुर जैसे पुरातन धरोहर से परिपूर्ण प्रतिबंधित क्षेत्र में गड़े धन निकालने वाले गिरोह का सक्रिय होना, प्रशासनिक विफलता का साक्ष्य दे रहा है। यहां खुदाई के बाद गड्ढे से पुरातन काल के अवशेष निकले हैं। बेशकीमती प्रतिमाओं व खजानों से परिपूर्ण सिरपुर में रातों रात अवैध खुदाई कर पुरातन संपत्ति की चोरी की घटना शर्मनाक है।

उक्त वक्तव्य सिरपुर क्षेत्र के जंगलों में रातों रात हुई अवैध खुदाई पर प्रशासन की खामोशी को संदिग्ध करार देते हुए पूर्व संसदीय सचिव व महासमुंद के पूर्व विधायक विनोद सेवन लाल चंद्राकर ने कही। उन्होंने कहा कि खुदाई में प्रयुक्त जेसीबी जब्ती के बाद भी अवैध उत्खनन करने वालों पर कार्रवाई नहीं होना इंगित करता है कि इसमें संलिप्त लोगों को सत्ता पक्ष के प्रभावशाली लोगों का संरक्षण प्राप्त है।

श्री चंद्राकर ने कहा कि सोमवंशी राजाओं की राजधानी सिरपुर में उत्खनन से अनेक बेशकीमती प्रतिमाएं, मंदिर, टीला, बौद्ध विहार, जैन विहार, बुद्ध और महावीर की अखंड मूर्तियां, 22 शिव मंदिर, 5 विष्णु मंदिर, भूमिगत अन्न भंडार, छठवीं शताब्दी का स्नानघर सहित अनेक पुरातन अवशेष प्राप्त हुए हैं। यह क्षेत्र उत्खनन प्रतिबंधित क्षेत्र हैं। इसके बाद भी शासन प्रशासन की लापरवाही से अवैध खुदाई जैसी घटना घटी। जो सिरपुर जैसे विश्व धरोहर के प्रति शासन प्रशासन की संवेदनहीनता को दर्शाता है।

और पढ़ें:

सिरपुर में खुदाई का मामला गंभीर कड़ी कार्यवाही की मांग: अंकित

छत्तीसगढ़ में गड़ाधन, देखें वीडियो..अकूत संपत्ति का अनुमान!

महासमुंद, गड़े धन की लालच में आधी रात जंगल के भीतर खुदाई, देखें Video

https://www.facebook.com/webmorcha

सिरपुर में खुदाई का मामला गंभीर कड़ी कार्यवाही की मांग: अंकित

अंकित का आरोप खरबों की संपत्ति पार होने संभावना

* चोरों और चोरी को छुपाने में लगा प्रशासन

* ऐसा प्रतीत होता है कि सरकारी संरंक्षण में की गई है खुदाई

webmorcha
अंकित बागबाहरा

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अंकित बागबाहरा ने कहा कि आज सिरपुर में खुदाई की खबरें सामने आई जो कि बहुत ही बहुत गंभीर मामला है और उसका वीडियो और फ़ोटो देख के स्पष्ट दिख रहा है कि उसमें कोई बड़ा बक्सा, संदूक और अन्य अत्यंत बहुमूल्य,बेशकीमती समान रहा होगा जिसे बाकायदा पूजा करके हटाया गया है । अंकित ने बताया कि सिरपुर के इतिहास की जड़ें दूसरी से सातवीं सदी तक जाती हैं। सिरपुर का उल्लेख गुप्त काल (चौथी से छठी सदी) और सोमवंशी शासकों (सातवीं से दसवीं सदी) के समय में मिलता है।

सिरपुर जैसे ऐतिहासिक स्थलों पर अवैध खुदाई एक गंभीर अपराध है , भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण  द्वारा संरक्षित स्थलों पर अवैध खुदाई भारतीय पुरातत्व अधिनियम, 1958  के तहत एक दंडनीय अपराध की श्रेणी में भी आता है ।

छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद ऐसी बड़ी पहली घटना साय की भाजपा सरकार के समय होना उनके संरंक्षण में हुआ प्रतीत हो रहा है,क्योंकि जिस प्रकार से चीजों को छुपाया जा रहा है । इस तरह की गतिविधियों  न केवल आपराधिक  है बल्कि यह राष्ट्र की सांस्कृतिक धरोहर के साथ भी खिलवाड़ है।

अंकित ने कहा कि तत्काल इस पर भारतीय पुरातत्व अधिनियम, 1958 की धाराओं 19 व 30 के साथ साथ आईपीसी की धारा 379,403,425,441 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाए,और अंतराष्ट्रीय महत्व की बेशकीमती मूर्तियां,सामानों की हुई इस चोरी को तत्काल उजागर किया जाए और इसमें शामिल गिरोह को सामने लाया जाए व उच्चस्तरीय सूक्ष्म जांच की जाए ताकि सच सामने आ सके, और चोरी की गई सामग्री को देश से बाहर जाने से रोका जाए । और पूरे सिरपुर क्षेत्र को पुनः जांचा जाए कि और कहीं तो ऐसा नहीं हो चुका है ।

इस तरह राष्ट्र की संपत्ति को भारी नुकसान होना या देश की सांस्कृतिक धरोहर को गंभीर खतरा पहुंचाना निश्चित तौर पर अक्षम्य है और तो इसके खिलाफ कठोर से कठोर धाराओं के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि ये मिसाल बने और आगे चोरी करने की हिम्मत कोई न कर पाए ।

यहां पढ़ें संबंधित खबरें…

छत्तीसगढ़ में गड़ाधन, देखें वीडियो..अकूत संपत्ति का अनुमान!

महासमुंद, गड़े धन की लालच में आधी रात जंगल के भीतर खुदाई, देखें Video

https://www.facebook.com/webmorcha

छत्तीसगढ़ में गड़ाधन, देखें वीडियो..अकूत संपत्ति का अनुमान!

रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्राचीन श्रीपुर में अकूत संपत्ति मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। यहां दो दिन पहले सिरपुर परिसर में स्थित प्रतिबंधित क्षेत्र में अज्ञात लोगों ने गड़ा धन खोदा है! इसके लिए बकायदा चोरों ने जेसीबी मशीन लेकर पहुंचे थे। गड़ा धन तो चोरों ने उड़ाकर ले गया लेकिन, महासमुंद फारेस्ट विभाग इस घटना में जब्त जेसीबी को अपने कब्जें में रखें हैं। हालांकि दो दिन बीतने के बाद भी मामला पुलिस तक नहीं पहुंची है।

सिरपुर थाना प्रभारी हेमंत गिरी गोस्वामी का कहना है कि खोदाई में जब्त जेसीबी को वन विभाग द्वारा जब्त करने की सूचना दी है, कार्रवाई वन विभाग द्वारा की जा रही है। आगे की क्या कार्रवाई की गई इसकी सूचना फारेस्ट ने पुलिस को नहीं दी है। 

वीडियो को देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्राचीन अवशेष के अलावा दो तहखना दो बड़ा संदूक रखने का स्थान नजर आ रहा है। क्या खाली स्थानों पर खजाने का भंडार रहा होगा‌? कई सवाल इस वीडियो को देखने के बाद उठ रहा है।

यहां देखिए गौर से देखें वीडियो

प्राचीन काल में (सोमवंशीय सम्राटों के समय) सिरपुर को ‘श्रीपुर’ के नाम से जाना जाता था और यह दक्षिण कोसल की राजधानी थी। धार्मिक और आध्यात्मिक ज्ञान-विज्ञान के साथ-साथ महत्वपूर्ण और मौलिक प्रयोगों के महत्व के कारण भारतीय कला के इतिहास में सिरपुर का विशेष स्थान है।

अंतराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर छत्तीसगढ़ की सिरपुर अपनी ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्ता के कारण आकर्षण का केंद्र हैं। यह पांचवी से आठवीं शताब्दी के मध्य दक्षिण कोसल की राजधानी थी। यह स्थल पवित्र महानदी के किनारे पर बसा हुआ हैं। सिरपुर में सांस्कृतिक एंव वास्तुकौशल की कला का अनुपम संग्रह हैं। पुरातन काल (सोमवंशी राजाओ का काल) में सिरपुर को `श्रीपुर` के नाम से जाना जाता था तथा यह दक्षिण कोसल की राजधानी थी भारतीय इतिहास में सिरपुर अपने धार्मिक मान्यताओ और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के कारण आकर्षण का केन्द्र था।

webmorcha
पुराने जमाने के संदूक

https://www.facebook.com/webmorcha

CG रायपुर-बिलासपुर हाइवे में जिंदा जल गए ड्राइवर और कंडक्टर

रायपुर। बेमेतरा जिले में देर रात भीषण सड़क दुघर्टना हुई। हाइवे पर खड़े ट्रक से तेज रफ्तार कंटेनर की जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कंटेनर में आग लग गई और दो लोग जिंदा जल गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई. फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया. पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है. यह मामला नादघाट थाना क्षेत्र का है.

महासमुंद, गड़े धन की लालच में आधी रात जंगल के भीतर खुदाई, देखें Video

जानकारी के मुताबिक, हाइवे रायपुर बिलासपुर के पास स्थित ग्राम टेमरी के पास देर रात खड़े ट्रक में कंटेनर ने टक्कर मार दी. ट्रक से टकराते ही कंटेनर में आग लग गई और पूरी तरह फैल गई. इस भीषण हादसे में कंटेनर में बैठे चालक और सह चालक को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और दोनों की जलकर मौत हो गई. यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है. फिलहाल नादघाट पुलिस मामले की जांच कर रही है.

https://www.facebook.com/webmorcha

महासमुंद, गड़े धन की लालच में आधी रात जंगल के भीतर खुदाई, देखें Video

महासमुंद। गड़े धन की लालच में आधी राज जंगल के भीतर खुदाई की गई। सोशल मीडिया में एक Video तेजी से वायरल हो रहा हे, बताया जा रहा है कि खुदाई में उपयोग की गई जेसीबी को जब्त की गई है। हालांकि किसने जब्त की अब तक पुष्टि नहीं हो पाई है। वायरल Video में देखा जा सकता है कि यहां पहले पूजा-पाठ की गई जहां चुडी भी चढ़ाई गई है। वीडियो देखने से लग रहा है कि यह जगह बहुत ही प्राचीन है जहां एक मोटी सी दीवार प्रतीत हो रहा है। हालांकि इस जगह पर क्या मिला है, पता नहीं चल पाया है।

यहां देखें वायरल वीडियो

 

बताया जा रहा ये वीडियो महासमुंद के सिरपुर क्षेत्र की है, हालांकि वायरल वीडियो जगह का नाम स्पष्ट नहीं है। बतादें सिरपुर (Sirpur) इंडिया के छत्तीसगढ़ राज्य के महासमुन्द ज़िले में स्थित एक गांव है। यह महानदी के किनारे स्थित है, एक ऐतिहासिक व धार्मिक स्थल है। जहां कई प्राचीन मंदिर हैं।[ सिरपुर (Sirpur)  महानदी के तट स्थित एक पुरातात्विक स्थल है। इस स्थान का प्राचीन नाम श्रीपुर है यह एक विशाल नगर हुआ करता था तथा यह दक्षिण कोशल की राजधानी थी। सोमवंशी नरेशों ने यहां पर राम मंदिर और लक्ष्मण मंदिर का निर्माण करवाया था। ईंटों से बना हुआ प्राचीन लक्ष्मण मंदिर आज भी यहाँ का दर्शनीय स्थान है। उत्खनन में यहाँ पर प्राचीन बौद्ध मठ भी पाये गये हैं।

जेसीबी की जब्ती लेकिन कार्रवाई नहीं

महासमुंद वायरल वीडियो में बताया जा रहा है कि विभागीय अमला जेसीबी तो जब्त कर ली है लेकिन, कार्रवाई में देरी से कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। बताया रहा है जेसीबी में कौन खुदाई कर रहा था अभी तक संबधित विभाग के अधिकारी नहीं पहुंच पाएं हैं।

डिस्क्मलर : वायरल वीडियो पुष्टि WebMorcha नहीं कर रहा है…

T20 World Cup: साउथ अफ्रीका पहली बार पहुंची फाइनल में, सिर्फ 53 बाल में जीता मैच

https://www.facebook.com/webmorcha

T20 World Cup: साउथ अफ्रीका पहली बार पहुंची फाइनल में, सिर्फ 53 बाल में जीता मैच

T20 World Cup: दक्षिण अफ्रीका T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गया है. उसने सेमीफाइनल में आसमानी उम्मीद जगाने वाले अफगानिस्तान को महज 56 रन पर ढेर कर दिया. अपने गेंदबाजों के इस बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत दक्षिण अफ्रीका वर्ल्ड कप इतिहास का अपना सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने में कामयाब रहा. अफ्रीकी बॉलर्स के बाद बैटर्स ने भी अच्छा प्रदर्शन किया. दक्षिण अफ्रीका ने 8.5 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया.

दक्षिण अफ्रीका ने T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहली बार जगह बनाई है. T20 World Cup  इससे पहले वह दो बार टी20 वर्ल्ड कप (2009, 2014) के सेमीफाइनल में जरूर पहुंचा था, लेकिन फाइनल में जगह नहीं बना पाया था. टी20 वर्ल्ड कप 2009 के सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को हराया था. जबकि 2014 में भारत ने उसे फाइनल से पहले ही बाहर कर दिया था.

Rashifal July 2024: मेष राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा जानें

webmorcha
T20 World Cup

भारत या इंग्लैंड से होगा फाइनल मुकाबला

T20 World Cup: दक्षिण अफ्रीका का फाइनल में भारत या इंग्लैंड से मुकाबला हो सकता है. भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल खेला जाना है. यह मुकाबला जॉर्जटाउन गयाना में रात 8 बजे (भारतीय समय) से खेला जाएगा.

छत्तीसगढ़ में आज कई जिले झमाझम बारिश के आसार  

रन नहीं बना सका कोई खिलाड़ी

T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड जैसी टीमों को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची अफगानिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका से मुकाबले में अपने फैंस को निराश किया. टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी अफगानिस्तान की पूरी टीम 71 गेंद में 56 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. अजमतुल्लाह ओमरजई अफगानिस्तान के टॉप स्कोरर रहे. उन्होंने 10 रन बनाए. और कोई खिलाड़ी दोहरी रनसंख्या नहीं छू सका. ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज, मोहम्मद नबी और नूर अली तो खाता भी नहीं खोल सके. अफगानिस्तान को अतिरिक्त के रूप में 13 रन मिले.

यानसेन-शम्सी ने लिए 3-3 विकेट

T20 World Cup: अफगानिस्तान की ओर से सबसे अधिक विकेट तबरेज शम्सी और मार्को यानसेन ने लिए. इन दोनों ने 3-3 विकेट झटके. शम्सी ने तो महज 11 गेंदों फेंकी और उसी में 3 विकेट ले उड़. मार्को यानसेन ने 16 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए. कैगिसो रबाडा और एनरिक नॉर्किया ने दो-दो विकेट झटके.

https://www.facebook.com/webmorcha

छत्तीसगढ़ में आज कई जिले झमाझम बारिश के आसार  

छत्तीसगढ़ रायपुर। प्रदेश में हल्की से झमाझम बारिश के आसार बने हुए हैं। गुरुवार से बारिश की संभावित प्रगति में बढ़ोत्तरी होगी। एक जुलाई से इसकी वर्षाकालिक और बढ़ जाएगी। अर्थात अब राहत की पूरी तरह से उम्मीद है। मौसम विभाग IMD डा.HP चंद्रा के अनुसार एक द्रोणिका मध्य गुजरात से पूर्वी विदर्भ तक 3.1 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। वहीं छत्तीसगढ़ के कई जिले में झमाझम बारिश के आसार जताई गई है।

छत्तीसगढ़ एक पूर्व पश्चिम द्रोणिका उत्तर-पश्चिम राजस्थान से मणिपुर तक 0.9 KM ऊंचाई तक विस्तारित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी व उससे लगे उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर 1.5 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

Rashifal July 2024: मेष राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा जानें

छत्तीसगढ़ में 27 जून को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर मेघ खूब बरसेंगे। इधर बिलासपुर में किसान भी आसमान की ओर टकटकी लगाए बैठे हैं, क्योंकि यहां गर्मी व उमस ने कम होने के बाद फिर से अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार को यहां दिन में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक था। वहीं रात में भी पारा चार डिग्री ज्यादा था। गर्मी व उमस का असर अभी बना हुआ है।

https://www.facebook.com/webmorcha