Rashifal July 2024: मेष राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा जानें

Rashifal July 2024: जुलाई माह प्रारंभ होने वाली है. ज्योतिष गणना के मुताबिक ग्रह-नक्षत्रों के दृष्टिकोण से जुलाई का महीना बहुत ही विशेष होने वाला है. इस माह में शुक्र,मंगल, सूर्य और बुध अपनी राशि परिवर्तन करेंगे. जुलाई मासिक राशिफल (Rashifal July 2024) से जानते हैं आने वाले महीने में किन राशियों की किस्मत चमकने वाली है.

मेष राशि जुलाई माह 2024

मेष राशि के जातकों के लिए (Rashifal July 2024) माह के शुरुआत में अलर्ट रहने की जरूरत रहेगी। यदि आप माह के पूर्वार्ध में अपने कार्यों को अच्छे तरीके से करते हैं तो आपको उसमें सफलता की प्राप्ति होगी। इस दौरान कारोबार से जुड़े लोगों को कारोबार में बढ़िया लाभ मिल सकता है। यदि आप अपने कारोबार का विस्तार की प्लान बना रहे हैं तो इस दौरान कोशिश करने आपकी यह मनोकामना पूरी हो सकती है। इस दौरान लंबी दूरी की यात्राएं शुभता एवं लाभ लिए रहेंगी। रोजी-रोजगार की दृष्टि से भी यह वक्त  शुभ है। इस दौरान आप अपने सीनियर को साध कर कोई बड़ा काम निकलवाने में कामयाब हो जाएंगे।

जुलाई (Rashifal July 2024)  के उत्तरार्ध में किसी भी काम को करते समय शार्टकट अपनाने से बचें अन्यथा बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। इस दौरान अपना काम सहकर्मियों के भरोसे छोड़ने की भूल बिल्कुल न करें। सेहत की दृष्टि से माह के मध्य का समय थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। इस दौरान आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। जिसके चलते आपको शारीरिक थकान बनी रह सकती है। इस दौरान मौसमी अथवा अन्य बीमारी या फिर चोट-चपेट के चलते आपको शारीरिक कष्ट मिल सकता है। ऐसे में वाहन सावधानी के साथ चलाएं और नशे आदि से दूर रहें।

Weekly Horoscope 24 To 30 June 2024: जून का अंतिम हफ्ता आपके लिए कैसा होगा? जानें अपना साप्ताहिक राशिफल

webmorcha
Rashifal July 2024

रिश्ते-नाते की दृष्टि से जुलाई (Rashifal July 2024)  महीने के पहले सप्ताह को यदि छोड़ दें तो शेष पूरा महीना आपके लिए शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपको लोगों के साथ सोच-समझकर बात व्यवहार करने की आवश्यकता रहेगी। हालांकि इस माह आपको घर-परिवार के सदस्यों को पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा।

(Rashifal July 2024) माह के मध्य में आपको अपनों के साथ सुखद समय बिताने के कई मौके प्राप्त होंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। नए लोगों के साथ मित्रता या प्रेम का इजहार करने के लिए माह के उत्तरार्ध का समय शुभ साबित होगा। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए अपने रिश्ते में किसी भी प्रकार की गलतफहमी न पैदा होने दें और जीवनसाथी की शंकाओं का समाधान करते रहें।

उपाय: रोजाना किचन में बनी पहली रोटी गाय के लिए निकालें और दैनिक पूजा में श्री हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।

https://www.facebook.com/webmorcha

27 June Ka Ank Jyotish: जानें आज का शुभ अंक और कलर

27 June Ka Ank Jyotish: आज का अंक ज्योतिष अंकों के गणना के अनुसार भविष्य फल निकाला जाता है। इसके आधार पर हमें आज किस तरह समय के साथ चलने के लिए दिशा निर्धारित करता है।अंक विद्वा एक पुरातन विधा है। Ank Jyotish हमारी जिंदगी में हर पल अंकों के साथ जीवन-यापन होता है। आइए जानते हैं बिना देर किए अं ज्योतिष…

Aaj Ka Ank Jyotish आज अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish अंक ज्योतिष

अंक 1

गुरुवार आज का दिन आप वित्त, धन या अपने कीमती सामान को लेकर चिंतित होंगे। Ank Jyotish किस्मत आप पर मेहरबान है और जल्द ही आपको कई सुनहरे मौके मिलने वाले हैं जिससे आप धन अर्जित कर सकते हैं या योजनाएं बना सकते हैं।

शुभ अंक- 52

शुभ रंग- सिल्वर

अंक 2

आज दूसरों को प्यार करना और उनसे प्यार पाना आपके जीवन को नया अर्थ प्रदान करेगा। Ank Jyotish अपने समय का सदुपयोग कैसे करना है, यह पूरी तरह से आप पर निर्भर करता है।

शुभ अंक- 22

शुभ रंग- ग्रे

अंक 3

गुरुवार आज का दिन पहचान बनाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। Ank Jyotish किसी नए व्यवसाय या नौकरी के लिए भी यह समय शानदार है। अपनी कुशलता और ज्ञान पर संदेह न करें।

शुभ अंक-12

शुभ रंग- हरा

अंक 4

उन्नति के मार्ग में अहंकार को न आने दें। Ank Jyotish अपने प्रयासों के कारण आपकी सफलता निश्चित हैं। भौतिक विजय मिलेगी, इसके साथ ही आप अपने पास मौजूद चीज़ों को लेकर भी अच्छा महसूस कर रहे हैं।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- क्रीम

Weekly Horoscope 24 To 30 June 2024: जून का अंतिम हफ्ता आपके लिए कैसा होगा? जानें अपना साप्ताहिक राशिफल

अंक 5

गुरुवार आज का दिन अतिरिक्त काम या निजी कारणों के कारण आपको तनाव या मानसिक समस्याएं हो सकती है Ank Jyotish इससे बचने के लिए खुद के लिए समय निकालें। स्वप्न पूरे करने के लिए अपने दृष्टिकोण में परिवर्तन लाएं।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- पीला

अंक ज्योतिष आज
Ank Jyotish आज

अंक 6

गुरुवार आज का दिन दीर्घकालीन निवेश न करें, इससे हानि होने की संभावना है। Ank Jyotish  आज आप आत्मज्ञान और आध्यात्मिक प्रवास का आनंद लेंगे। अपनी चतुरता और नैतिकता से आप अपने जीवन की दिशा बदल सकते हैं।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- गोल्डन

अंक 7

अपने आकर्षण और संचालन के तरीको के कारण आप धीरे धीरे सफलता को और बढ़ रहे हैं। Ank Jyotish अचानक आयी घरेलू मुसीबतों के कारण आप कुछ समय तक भ्रमित हो सकते हैं किंतु आप अपनी मंजिल पा ही लेंगे।

शुभ अंक- 27

शुभ रंग- वॉइलेट

अंक 8

गुरुवार आज का दिन कुछ अप्रत्याशित करियर और नौकरी के मौके भी मिल सकते है। Ank Jyotish  आपका नवीन और विनम्र रवैया आज आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकता है। आज आपका लेडीलक आपके लिए शुभ रहेगा।

शुभ अंक- 14

शुभ रंग- लाल

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr आज
आज का अंक ज्योतिष

अंक 9

आज का दिन आपके पेशे और धन लाभ दोनों के लिए अच्छा है। Ank Jyotish  आपकी प्रबंधकीय क्षमता की प्रसिद्धि के कारण आपको नए ऑफर मिलेंगे। अपने कार्य और कौशल का मूल्यांकन करने के बाद आप सफलता की सीढियाँ चढ़ सकते हैं।

शुभ अंक- 12

शुभ रंग- लेमन

https://www.facebook.com/webmorcha

CG इस शहर में युवती की हुई सरेराह मर्डर, पब्लिक मूक दर्शक बनी रही

छत्तीसगढ गौरेला यहां शहर में एक सरेराह मर्डर की घटना को अंजाम दिया है। नकाबपोश एक बाइक सवार युवक ने यहां सड़क पर ही युवती की मर्डर कर दी गई। बताया जा रहा है, युवक ने युवती को सात से आठ बार हथियार चाकू से वार किया इससे युवती की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है मामला प्रेम प्रसंग का होना बताया जा रहा हैं।

यहां देखें वीडियों…

मर्डर की यह पूरी वारदात वहां लगे एक CCTV में कैद हो गई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हत्या से पहले युवक ने युवती से उसका मोबाइल मांगा और फिर उस पर वार कर घटना स्थल से भाग निकला। आश्चर्य तो इस बात की रही कि इस दौरान किसी ने भी युवक को रोकने का प्रयास नहिीं किया। पुलिस ने नाकेबंदी प्रारंभ कर दी हैं और युवक को पकड़ने की प्रयास में जुट गई हैं।

यहां पढ़ें: CG रिश्वतखोर पुलिस को ACB ने दबोचा,  अपराध में धारा जोड़ने मांगी थी रिश्वत

https://www.facebook.com/webmorcha

CG रिश्वतखोर पुलिस को ACB ने दबोचा,  अपराध में धारा जोड़ने मांगी थी रिश्वत

CG रायपुर। एंटी करप्‍शन ब्‍यूरो ACB की टीम ने सूरजपुर जिला में एक सहायक उप निरीक्षक ASI और उसके सहयोगी को रिश्वत लेते पकड़ा है। जानकारी के अनुसार प्रार्थी शिवमंगल सिंह, निवासी ग्राम सूरता, थाना रामानुजनगर जिला सूरजपुर ने एन्टी करप्शन ब्यूरो अंबिकापुर के कार्यालय में शिकायत की थी, कि ग्राम सूरता में प्रार्थी के भाई को टंगिया से सिर पर मारने एवं गंभीर चोट आने की घटना पर थाना रामानुजनगर में अपराध कमांक 93/2024 धारा 294, 506, 323, 34 भादवि के तहत दर्ज किया गया था। अपराध की विवेचना सहायक उप निरीक्षक माधव सिंह द्वारा किया जा रहा है।

यहां पढ़ें: 1 जुलाई से लागू होगी नए कानून, आप भी जानिए, महासमुंद, बसना व बागबाहरा में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

CG इस अपराध में धारा 307 जोड़ने, आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं चालान करने के लिये जांचकर्ता अधिकारी सहायक उप निरीक्षक माधव सिंह द्वारा 30,000 रुपए की रिश्वत की मांग प्रार्थी से की जा रही थी। प्रार्थी रिश्वत नहीं देता चाहता था, बल्कि रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। शिकायत सत्यापन पर सही पाये जाने से ट्रेप आयोजित कर आज बुधवार को आरोपी सहायक उप निरीक्षक माधव सिंह, थाना रामानुजनगर, जिला सूरजपुर एवं उसके सहयोगी मोहमुद्दीन जिसके माध्यम से 10,000 रुपए रिश्वत की राशि ली गई, दोनों को रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है।

यहां पढ़ें:छत्तीसगढ़ के इस शहर में युवती की हुई सरेराह हत्या, नकाबपोश बाइक सवार ने दिया घटना को अंजाम

https://www.facebook.com/webmorcha

1 जुलाई से लागू होगी नए कानून, आप भी जानिए, महासमुंद, बसना व बागबाहरा में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

महासमुंद 26 जून 2024/ 01 जुलाई से देशभर में लागू होने वाले तीन नये आपराधिक कानून के संबंध में जानकारी देने जनपद पंचायत महासमुंद, बसना व बागबाहरा में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित किया गया। जिसमें जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस आलोक साथ ही अनुविभागीय अधिकारी, जनपद सीईओ, पुलिस और कानूनविदों की उपस्थिति में सरपंच और सचिवों को आईपीसी 1860, सीआरपीसी 1973 एवं एविडेंस एक्ट 1872 में किये गये संशोधन भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय सजा अधिनियम के बारे में जानकारी दी गई।

इस दौरान उन्होंने बताया कि देश में 1 जुलाई से तीन नए आपराधिक कानून लागू हो जाएंगे। केंद्र सरकार की तरफ से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। तीन नए कानूनों को संसद के शीतकालीन सत्र में पारित किया गया था।

कार्यशाला में बताया गया कि केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीनों क्रिमिनल लॉ 01 जुलाई 2024 से अमल में आ जाएगा। लेकिन हिट एंड रन से जुड़े प्रावधान के अमल पर रोक रहेगा। आईपीसी, सीआरपीसी और इंडियन एविडेंस एक्ट की जगह बनाए गए तीनों नए कानून को 1 जुलाई 2024 से अमल में लाने के लिए नोटिफाई कर दिया है। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीनों नए कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य एक्ट को 01 जुलाई से लागू किया जाएगा। लेकिन नोटिफिकेशन में कहा गया है कि केंद्र सरकार ने भारतीय न्याय संहिता की धारा-106 (2) को फिलहाल होल्ड कर दिया है यानी धारा-106 (2) फिलहाल लागू नहीं होगा।

महासमुंद, स्कूल के पहले दिन बच्चों को मिठाई खिलाकर किया गया शाला में स्वागत

इसलिए नए कानून

दुनिया भर में होने वाली हिंसा का सबसे बुरा रूप है दुष्कर्म। औरत, लड़की, बुजुर्ग महिला या बच्ची दुष्कर्म की शिकार बन जाती है। लोक लज्जा व डर के कारण ज्यादातर मामलों में रिपोर्ट ही नहीं की जाती है। घटना से पीड़िता को गहरा सदमा लगता है, जिससे उबर पाना मुश्किल होता है।

सोचने-समझने की शक्ति खत्म सी हो जाती है। ऐसे में थाना जाकर बयान दर्ज कराना पीड़िता के लिए और मुश्किल होता है। एक जुलाई से देश भर में लागू होने वाले तीन नए कानून में अब पीड़िता अपनी सुविधानुसार जगह पर बयान दर्ज करा सकेंगी। ताकि उसकी सुरक्षा और मर्यादा बनी रहे। थाना जाने की जरूरत नहीं होगी।

पुलिस इन जगहों पर जाकर दर्ज कर सकेगी बयान

पीड़िता अपने या किसी रिश्तेदार के घर, मंदिर या कहीं भी अपनी इच्छा व सुविधानुसार बयान दर्ज करा सकेंगी। पीड़िता द्वारा बताए गए जगह पर जाकर पुलिस उसका बयान कलमबद्ध करेगी। उस वक्त पीड़िता के अभिभावक और महिला पुलिस की मौजूदगी अनिवार्य होगी।

अभिवावक के नहीं रहने पर इलाके के समाजसेवी की उपस्थिति अनिवार्य होगी। बयान की आडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग होगी, जिसे कोर्ट में अतिसुरक्षित तरीके से सबमिट किया जाएगा। यहां तक कि कोर्ट में भी मामले की सुनवाई के वक्त किसी महिला का उपस्थित होना जरूरी होगा, चाहे वह महिला वकील हो या महिला पुलिस।

पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज छेड़छाड़ के मामले भी पीड़िता को यही सुविधा प्रदान की जाएगी। नई व्यवस्था में निश्चित रूप से दुष्कर्म पीड़ित औरत, लड़की, बुजुर्ग महिला या बच्ची को काफी राहत मिलेगी।

दुष्कर्म जैसी असहनीय यातना सहने के बाद भी लोक लज्जा के चलते केस नहीं करने वाली पीड़िता अब दोषियों को सजा दिलाने के लिए आगे आएंगी।

छत्तीसगढ़ के इस शहर में युवती की हुई सरेराह हत्या, नकाबपोश बाइक सवार ने दिया घटना को अंजाम

आम मामलों में अब हथकड़ी नहीं लगाएगी पुलिस

किसी भी मामूली अपराध में अब पुलिस आरोपितों को हथकड़ी लगाने से परहेज करेगी। छोटी मारपीट की घटना, जूतम पैजार, गाली गलौज या छोटे अपराध में जमानत टूटने के केस में वारंटी को बिना हथकड़ी लगाए पुलिस थाना ले जाएगी। शर्त है कि आरोपित पुराना दागी न हो। कोई पुराना आपराधिक इतिहास न हो। अन्यथा पुलिस पहले की तरह हथकड़ी जरूर लगाएगी।

घटनास्थल पर लोगों को जाने से रोकेगी पुलिस

नए कानून में डिजिटल साक्ष्य इक्ट्ठा करने पर जोर दिया गया है। बगैर इसके किसी भी केस में सबूत को वैध नहीं माना जाएगा। ऑडियो- वीडियो रिकार्डिंग और फारेंसिक जांच को अनिवार्य कर दिया गया है।

इसके लिए पुलिस को किसी भी घटना के तुरंत बाद पहुंचना होगा ताकि सुरक्षित तरीके से मजबूत साक्ष्य जुटाया जा सके। अन्यथा आरोपित केस में बच निकलेगा। अक्सर देखा जाता है कि किसी भी वारदात के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। लोग वहां पहुंचकर अपने तरीके से घटना का अनुसंधान भी शुरू कर देते हैं।

खासकर हत्या के केस में ऐसा देखा गया है। पीड़ित परिवार या ग्रामीण पुलिस को सूचना देने के उपरांत शव को उलट पलटकर गोली व चाकू का निशान ढूंढने लगते हैं। अब पुलिस लोगों को ऐसा करने से रोकेगी। गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाएगी।

https://www.facebook.com/webmorcha

महासमुंद, स्कूल के पहले दिन बच्चों को मिठाई खिलाकर किया गया शाला में स्वागत

महासमुंद 26 जून 2024/ नए शिक्षण सत्र की शुरूआत आज हो गई है। बच्चों को स्कूलों में तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। जहां बच्चे उत्साह के साथ शाला में प्रवेश किए। वहीं एक बार फिर स्कूल का वातावरण बच्चों के किलकारियों से चहक उठा। जिले के सभी ब्लॉक में शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया। शाला प्रबंधन समिति, स्थानीय जनप्रतिनिधि की मौजूदगी में स्कूलों का शाला प्रवेशोत्सव की तिथि का निर्धारिण किया गया है।

आज महासमुंद के नयापारा स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम उत्कृष्ट विद्यालय में विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा के मुख्य आतिथ्य में शाला प्रवेशोत्सव आयोजित किया गया। यहाँ गणवेश, पुस्तक और नव प्रवेशी बच्चों को तिलक, रोली लगाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्रीमती अनिता जी रावटे, पार्षद श्रीमती मीना वर्मा, श्री रमेश साहू, श्री गोपाल वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री मोहन राव सावंत सहित स्कूल के प्राचार्य, शिक्षक, बच्चे और पालकगण उपस्थित थे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने संबोधित करते हुए कहा कि शाला प्रवेशोत्सव से बच्चों के मन में उत्साह का संचार होता है। राज्य सरकार प्राथमिक और मिडिल स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क पुस्तकें और गणवेश उपलब्ध कराती है ताकि स्कूल खुलने के पहले दिन से ही बच्चे अध्ययन में जुट जाए। उन्होंने कहा कि स्कूल ही बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए एक समुचित वातावरण प्रदान करता है।

छत्तीसगढ़ के इस शहर में युवती की हुई सरेराह हत्या, नकाबपोश बाइक सवार ने दिया घटना को अंजाम

आज शाला प्रवेशोत्सव के पहले दिन बच्चों सहित उनके माता-पिता को भी बधाई देता हूं और सभी शिक्षकों से आशा करता हूं कि वे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर उन्हें समाज में एक नई पहचान दिलायेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे देश में यह परम्परा रही है कि हर खुशियों को त्यौहार के रूप में मनाते हैं। इसी तरह शाला प्रवेश भी एक उत्सव की तरह मनाया जाए।

ताकि स्कूल का पहला दिन बच्चों को जीवन भर याद रहे। इस दौरान स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की छात्रा कु. प्रेरणा साहू को मंच पर विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा द्वारा सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि कु. प्रेरणा कक्षा 10वीं की परीक्षा में मेरिट में 7वां स्थान प्राप्त की थी। विधायक श्री सिन्हा ने कहा कि प्रेरणा सभी स्कूल के बच्चों के लिए वाकई प्रेरणा है।

कार्यक्रम में मौजूद श्रीमती अनिता जी रावटे ने कहा कि आज 52 दिन के अवकाश के पश्चात स्कूल खुल रहे हैं। मैं सभी बच्चों को बधाई देती हूं। उन्हेंने कहा कि बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करें और मोबाईल या अन्य गैजेट्स का कम से कम इस्तेमाल करें। यदि इस्तेमाल करना भी हो तो शिक्षा के उद्देश्य से इस्तेमाल करें। उन्होंने बच्चों को  शुभकामनाएं दी। पार्षद श्रीमती मीना वर्मा ने कहा कि स्वामी आत्मानंद स्कूल में बच्चे उत्कृष्ट शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। यहां शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए प्राचार्य और सभी शिक्षकों को बधाई देती हूं।

छत्तीसगढ़ गजेंद्र यादव का मिनिस्टर बनना लगभग तय

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री मोहन राव सावंत ने बताया कि पिछले वर्ष महासमुंद जिले का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। इस स्कूल से 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम २ात प्रतिशत रहा। पूरे जिले का राज्य स्तर पर कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम तृतीय स्थान और कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम सातवें स्थान पर रहा। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 11 प्रतिशत परीक्षा परिणाम में वृद्धि हुई है। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के सहायक संचालक श्री सतीश नायर व श्री नंद कुमार सिन्हा, प्राचार्य सेजेस अमी रूफस व शिक्षक गण मौजूद थे।

ज्ञात है कि महासमुंद जिले में कुल शासकीय प्राथमिक २ाला 1278, मिडिल स्कूल 493, हाई स्कूल 62 और हायर सेकेण्डरी 126 शासकीय शालाएं संचालित है। जिसमें लगभग 1 लाख 62 हजार 303 विद्यार्थी अध्ययन करते हैं। प्राथमिक शाला में 71 हजार 36 बच्चे, मिडिल में 46 हजार 964, हाई स्कूल में 25 हजार 178 और हायर सेकेण्डरी में 19 हजार 125 बच्चे अध्ययनरत् है।

https://www.facebook.com/webmorcha

छत्तीसगढ़ के इस शहर में युवती की हुई सरेराह हत्या, नकाबपोश बाइक सवार ने दिया घटना को अंजाम

छत्तीसगढ गौरेला यहां शहर में एक सरेराह हत्या की घटना को अंजाम दिया है। नकाबपोश एक बाइक सवार युवक ने यहां सड़क पर ही युवती की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है, युवक ने युवती को सात से आठ बार हथियार चाकू से वार किया इससे युवती की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है मामला प्रेम प्रसंग का होना बताया जा रहा हैं।

CG घर में घुसा चोर और बेड में सो रहे दंपत्ति का बनाया अश्‍लील वीडियो, बोला 10 लाख रुपए दो नहीं तो वीडियो कर दूंगा वायरल

हत्या की यह पूरी वारदात वहां लगे एक CCTV में कैद हो गई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हत्या से पहले युवक ने युवती से उसका मोबाइल मांगा और फिर उस पर वार कर घटना स्थल से भाग निकला। आश्चर्य तो इस बात की रही कि इस दौरान किसी ने भी युवक को रोकने का प्रयास नहिीं किया। पुलिस ने नाकेबंदी प्रारंभ कर दी हैं और युवक को पकड़ने की प्रयास में जुट गई हैं।

https://www.facebook.com/webmorcha

छत्तीसगढ़ गजेंद्र यादव का मिनिस्टर बनना लगभग तय

छत्तीसगढ़। रायपुर दो दिन के दिल्ली दौरे के बाद छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय आज सुबह रायपुर लौट आए। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में CM ने कैबिनेट विस्तार पर कुछ खास नहीं कहा, लेकिन, उनके दिल्ली से लौटते ही मंत्रिमंडल में नए नामों को लेकर लोगों की उत्सुकता बढ़ गई है।

CM विष्णुदेव कैबिनेट में इस समय मिनिस्टर  के 2 पद खाली हैं। इनमें से एक के लिए दुर्ग MLA गजेंद्र यादव का नाम सबसे उपर बताया जा रहा है। गजेंद्र छत्तीसगढ़ RSS के पुराने प्रमुख बिसरा राम यादव के बेटे हैं। छत्तीसगढ़ में यादवों के वोट बैक और MLA की संख्या को देखते BJP का शीर्ष नेतृत्व ने तय किया है कि यादव समाज से एक मिनिस्टर बनाया जाना चाहिए।

CG घर में घुसा चोर और बेड में सो रहे दंपत्ति का बनाया अश्‍लील वीडियो, बोला 10 लाख रुपए दो नहीं तो वीडियो कर दूंगा वायरल

बता दें, छत्तीसगढ़ की राजनीति में यादवों का प्रभाव शुरू से रहा है। राज्य बनने से पहले बिलासपुर के BR यादव 16 साल तक अर्जुन सिंह और दिग्विजय सिंह मंत्रिमंडल में रहे। एक समय BR यादव दिग्विजय सिंह के बाद दूसरे नंबर पर पहुंच गए थे। राज्य बनने के बाद अजीत जोगी सरकार के दौरान रामानुजलाल यादव को काफी महत्व दिया गया। जोगी ने उन्हें माईनिंग कारपोरेशन का अध्यक्ष बनाया था।

इसके बाद रमन सरकार में दुर्ग के ही हेमचंद यादव मिनिस्टर  रहे। सो, मंत्री बनने के लिए छत्तीसगढ़ दुर्ग के गजेंद्र यादव का एक नाम पक्का माना जा रहा है। दूसरी कुर्सी के लिए जिन नामों की चर्चा है उनमें अमर अग्रवाल, अजय चंद्राकर, राजेश मूणत और लात उसेंडी शामिल हैं।

https://www.facebook.com/webmorcha

CG घर में घुसा चोर और बेड में सो रहे दंपत्ति का बनाया अश्‍लील वीडियो, बोला 10 लाख रुपए दो नहीं तो वीडियो कर दूंगा वायरल

भिलाई। चोर चोरी करने के लिए घर में घुसा और बेड में सो रहे एक दंपती के अश्‍लील वीडियो बना लिया। और उस दंपत्ति को ब्लैकमेल करने लग गया। इस चोर ने 10 लाख रुपए की डिमांड की। नहीं देने पर वीडियो को वायरल करने की धमकी दे डाला। पीड़ित दंपती ने नंदिनी पुलिस में घटना की शिकायत की।

इसके बाद पुलिस ने उक्त चोर विनय कुमार साहू को हिरासत में लिया। चोर के खिलाफ ब्लैकमेलिंग की धारा के तहत कार्रवाई की जा रही है। उक्त चोर ने बताया कि वह प्रशासनिक सेवा में जाना चाहता था लेकिन, परीक्षा में प्रारंभिक परीक्षा में ही असफल होने के बाद उसने चोरी करना शुरू कर दिया था। पत्रकार वार्ता में मामले की जानकारी देते हुए क्राइम DSP हेमप्रकाश नायक और नंदिनी TI राजेश साहू ने बताया कि अहिवारा निवासी एक दंपती ने इस मामले की शिकयत की थी। इस मामले की जांच के बाद वार्ड दो अहिवारा निवासी विनय कुमार साहू (28) को गिरफ्तार किया।

Loksabha speaker सुविधाएं जान चौक जाएंगे, ओम बिडला बने पुन: स्पीकर

पूछताछ में पता चला कि चोर विनय कुमार साहू पहले भी दो बार पीड़ित दंपती के घर पर चोरी कर चुका था और तीसरी बार चोरी करने के लिए पहुंचा था। जब वो घर में पहुंचा तो दंपती जाग रहे थे और आरोपित ने उनके अश्‍लील वीडियो बना लिया।

इसके बाद चोर ने सब्जी और फल वालों के नाम पर सिम खरीदा और उस नंबर से पीड़ित को वाट्सएप पर उनका ही वीडियो भेज दिया। वीडियो के आधार पर आरोपित ने 10 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी और रुपये न मिलने पर आरोपित ने उसे वायरल करने की धमकी देना शुरू कर दिया।

ओडिशा पान ठेले और किराना दुकान में शराब की अवैध बिक्री, BJP सरकार के लिए चुनौती

वीडियो देखकर दंपती के पैर तले जमीन खिसक गई। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि ये कैसे हुआ? उन्होंने फौरन पुलिस से शिकायत की। जिसके बाद एसीसीयू की टीम ने मामले की जांच शुरू की और तकनीकी मदद से चोर तक पहुंची।

आरोपी चोर के पास से तीन सिम और तीन मोबाइल बरामद किया गया। जिसमें पीड़ित दंपती का वीडियो मिला। इसके बाद Police  ने आरोपित को गिरफ्तार किया। Police  ने आरोपित विनय कुमार साहू के खिलाफ ब्लैकमेलिंग की धारा के तहत कार्रवाई की है।

https://www.facebook.com/webmorcha

Loksabha speaker सुविधाएं जान चौक जाएंगे, ओम बिडला बने पुन: स्पीकर

Loksabha speaker  संसद की पहली अग्निपरीक्षा में मोदी सरकार पास हो गई है. NDA के कैंडिडेट ओम बिरला स्पीकर चुन लिए गए हैं. संसद में ध्वनिमत से ओम बिरला को नया स्पीकर चुन लिया गया है. ओम बिरला 18वीं लोकसभा के स्पीकर होंगे. इससे पहले भी वही लोकसभा स्पीकर थे.

Lok Sabha Speaker: पहले सत्ता पक्ष और विपक्ष लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए सहमति बनाते थे. ऐसा पहली बार हुआ, जब इस पद के लिए वोटिंग होगी,  NDA और इंडिया गठबंधन में अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है. NDA ने एक बार फिर ओम बिरला को मेदान में उतारा है. वहीं इंडिया गठबंधन में कांग्रेस सासंद के सुरेश का नाम दिया गया है, लेकिन क्या आप जानते हैं इस पद पर चयनित उम्मीदवार को कितना वेतन मिलता है? आइए जानते हैं स्पीकर का क्या काम होता है और उन्हें  क्या-क्या सुविधाएं दी जाती है.

लोकसभा स्पीकर की सैलरी

यह पद बेहद अहम है, जो मंत्री और सांसदों से भी ज्यादा पावरफुल होता है. 1954 के एक्ट के अनुसार लोकसभा स्पीकर को सैलरी के साथ-साथ भत्ते और पेंशन भी दी जाती है. इस एक्ट में साल दिसंबर 2010 में अमेंडमेंट किया गया था. संशोधित संसद अधिनियम 1954 के अनुसार लोकसभा स्पीकर को बतौर सांसद 1 लाख रुपये और 70,000 रुपये महीने का निर्वाचन क्षेत्र भत्ता मिलता है. स्पीकर को उनके पूरे कार्यकाल के दौरान संसदीय सत्रों या समिति की बैठकों में भाग लेने के लिए 2,000 रुपये दैनिक और 2000 रुपये आतिथ्य भत्ता भी दिया जाता है.

Speaker  पेंशन

Speaker लोकसभा स्पीकर भी संसद का सदस्य होता है. उन्हें कार्यकाल पूरा करने पर संसद विधेयक 2010 के अनुसार 20,000 की रुपये मंथली पेंशन मिलती है. इसके अलावा 1,500 का अतिरिक्त भत्ता भी मिलता है.

ये मिलती हैं सुविधाएं

  • स्पीकर को कैबिनेट मंत्रियों के समान ही सुविधाएं दी जाती हैं.
  • Speaker को अपने और परिवार के सदस्यों के लिए घरेलू या अंतरराष्ट्रीय यात्रा भत्ता मिलता है, जिसमें फ्री आवास, परिवहन और बोर्डिंग सेवाएं शामिल हैं.
  • पूरे कार्यकाल के दौरान सरकारी बंगले में रहने की सुविधा मिलती है.
  • Speaker और उनके परिवार को फ्री हेल्थ सर्विसेस मिलती हैं.
  • कार्यकाल के दौरान एक निश्चित सीमा तक फ्री बिजली, फोन कॉल, नौकर, कर्मचारी की सुविधाएं भारत सरकार की ओर से दी जाती है.

https://www.facebook.com/webmorcha