Chhattisgarh: 13 जिले में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट

रायपुर। Chhattisgarh प्रदेश  में मानसून पूरी तरह सक्रिय  हो गया है। मानसून दस्तक के साथ ही Chhattisgarh में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले दो दिनों से शाम होते ही बादल छा रहे हैं और जमकर बारिश हो रही है। रविवार सुबह हुई बारिश ने दिन भर मौसम सुहाना बनाए रखा।

Weather आज मौसम प्रणाली छत्तीसगढ़ Chhattisgarh
Weather छत्तीसगढ़

सुबह अचानक बारिश होने के कारण तापमान में भी ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई। वहीं मौसम विभाग IMD ने Chhattisgarh के 13 जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया हैं। मौसम विभाग IMD ने गरियाबंद, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, कोंडागांव, कांकेर समेत अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के ने आज भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज आंधी तूफान के साथ जमकर बारिश होने की संभावना जताई है।

Chhattisgarh वहीं, मौसम विभाग IMD की मानें तो आज नारायणपुर, बीजापुर, बस्तर, सुकमा, दंतेवाड़ा, सरगुजा, जशपुर, कोरिया, बलरामपुर और सूरजपुर में हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। जबकि कोरबा, जांजगीर, रायगढ़, मुगेली, बिलासपुर, पेंड्रा, दुर्ग, बेमेतरा, कवर्धा, रायपुर, बलौदाबाजार में भी बारिश की संभावना है।

Weekly Horoscope 24 To 30 June 2024: जून का अंतिम हफ्ता आपके लिए कैसा होगा? जानें अपना साप्ताहिक राशिफल

https://www.facebook.com/webmorcha

Weekly Horoscope 24 To 30 June 2024: जून का अंतिम हफ्ता आपके लिए कैसा होगा? जानें अपना साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 24 To 30 June 2024:  साप्ताहिक राशिफल, साल का चौथा माह जून कुछ राशि वालों के लिए बेहतरीन होने वाला है. कर्क, कन्या और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए स्वास्थ्य में कमजोर हो सकती है धन, करियर और स्वास्थ्य के मामले में वृषभ, धनु राशि वालों को लाभ मिलेगा।

मेष राशि
Aries

मेष राशि (Aries)-Weekly Horoscope

स्वास्थ्य सही रहेगी. अधिक खर्चों से बचें और बेकार खर्च से बचिए। आपकी बातों में वजन होगी. दोस्तों का सपोर्ट मिलेगा और मित्रों के साथ छोटी यात्रा पर जा सकते हैं. काम में अधिकारी मददगार साबित होंगे और जॉब में बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे. कारोबार के लिए भी यह समय अच्छा उन्नति लेकर आएगा. खुद की कमियों को समझने की कोशिश करें, इससे आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा. गुस्सा पर काबू रखें।

वृषभ राशि (Taurus)-

सेहत के लिए बढ़िया वक्त है. बस चोट ना लगे, इसका ध्यान रखें. आपकी ख्वाहिशें पूरी होंग और आपका उत्साह बढ़ेगा. धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे. विरोधी परास्त होंगे। दांपत्य जीवन में कुछ समस्या हो सकती है. वहीं वैवाहिक जीवन के लिए समय शानदार रहेगा. बच्चों से खुशी मिलेगी. नौकरी में स्ट्रेस रहेगा और वर्क प्रेशर बढ़ेगा. कारोबार में ओवरसीज़ कनेक्शन से लाभ मिल सकता है.

मिथुन राशि (Gemini)-Weekly Horoscope

इस सप्ताह मन में अनेक विचार एक साथ चलेंगी. धर्म-कर्म के मामलों पर खर्च होगा, लेकिन आमदनी बहुत बढ़िया रहेगी. प्रॉपर्टी से फायदा मिलेगा. परिवार के लोगों से कहा सुनी हो सकती है. दांपत्य जीवन के लिए भरपूर रोमांटिक समय होगा. लव लाइफ के लिए भी बहुत क्रिएटिव और बढ़िया समय है। नौकरी में स्थानांतरण हो सकता है. लंबी यात्रा से कारोबार में फायदा होगा. छात्राओं को बहुत मेहनत करनी होगी, तभी लाभ मिलेगा.

weekly rashifal - फोटो : Webmorcha.com
Weekly Horoscope

कर्क राशि (Cancer)-

स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा. इसलिए खानपान में काबू  में रखें. खर्चे ज्यादा होंगे, उस पर काबू  करने से ही फायदा होगा. प्रॉपर्टी खरीदने के प्रबल योग बनेंगे. नौकरी में आपके हाथ में उन्नति आएगी और आपको टीम का लीडर भी बनाया जा सकता है. कारोबार करने वालों के लिए उतार-चढ़ाव से भरा समय है, इसलिए कुछ सावधानी रखनी होगी, भाइयों को कुछ समस्या हो सकती है. अधिकारी का सपोर्ट मिलेगा. दांपत्य जीवन  और में अच्छे रहेंगे।

सिंह राशि (Leo)-Weekly Horoscope

इस सप्ताह बढ़िया धन लाभ प्राप्त होने के योग बनेंगे. आपके रुके हुए काम बनेंगे. जिन कामों में धन की कमी थी, वे अब धन मिलने से पूरे हो जाएंगे. जॉब में सेटिस्फेक्शन मिलेगा. बिजनेस में अच्छी ग्रोथ देखने को मिलेगी. कुछ पुराने मित्रों का साथ आपको फायदा देगा. हेल्थ का कुछ ध्यान रखना होगा. लव लाइफ के लिए रोमांटिक समय है.

कन्या राशि (Virgo)-

स्वसथ्य में गिरावट का सामना करना पड़ेगा. वर्कप्लेस में मजबूती से डटे रहेंगे और ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी. जॉब करने वालों को सक्सेस मिलेगी और बिजनेस करने वालों को कुछ प्रॉब्लम फेस करनी पड़ सकती है. ड्राइविंग करते समय ध्यान दें, नहीं तो चोट लग सकती है. किसी से झगड़ा करने से बचें. धार्मिक कामों में इंटरेस्ट बढ़ेगा. मन में चल रही समस्याओं का अंत होगा और परिवार में खुशी रहेगी.

तुला राशि (Libra)-Weekly Horoscope

हेल्थ में सुधार होगा. धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे. बिजनेस में सक्सेस मिलेगी. बिजनेस की नई ग्रोथ आपको खुशी देगी. जॉब करने वालों को मनचाही सफलता मिल सकती है. बॉस से आपकी नजदीकियां रहेंगी और वे आपको सपोर्ट करेंगे. स्टूडेंट्स को एजुकेशन में कुछ समस्या आ सकती है. आपके विरोधी शांत रहेंगे. लंबी ट्रैवलिंग के योग बनेंगे. धर्म कर्म में दिल लगाएंगे. बिना उम्मीद वाले खर्च भी इस समय हो सकता है. वैवाहिक जीवन में प्रॉब्लम हो सकती है.

 वृश्चिक राशि (Scorpio)-Weekly Horoscope

सेहत  का ध्यान रखना होगा क्योंकि सेहत कमजोर हो सकती है. परिवार से सहयोग मिलेगा. जॉब में आप बहुत मजबूत होंगे और आपसे कुछ लोग डरेंगे. आप नई अचीवमेंट पाने के लिए कोशिश करेंगे. कंपटीशन में सक्सेस मिलेगी. बिजनेस में अच्छी ग्रोथ होगी. नया इन्वेस्टमेंट करना होगा. जॉब करने वालों को मनचाहे रिजल्ट नहीं मिलने से निराशा हो सकती है.

धनु राशि (Sagittarius)-

वैवाहिक जीवन खुशी और रोमांस लेकर आएगी. लव लाइफ के लिए थोड़ा सा टेंशन वाला समय है. इनकम बहुत अच्छी रहेगी, जिससे आपको खुशी महसूस होगी. जॉब में प्रॉब्लम आ सकती है. आपके काम में कमियां निकाली जा सकती है. विरोधी भारी रहेंगे. बिजनेस के लिए अच्छा समय है. सेहत ठीक-ठाक रहेगी. हायर एजुकेशन के लिए बढ़िया टाइम है.

मकर राशि (Capricorn)- Weekly Horoscope

करियर के लिए अच्छा वकत है। जॉब में सक्सेस करेंगे. जॉब में इंक्रीमेंट हो सकता है. बिजनेस करने वालों के लिए नए लोगों से कांटेक्ट जुड़ेंगे. धार्मिक ट्रैवलिंग मन को खुशी देगी. धन लाभ होगा लेकिन एक्सपेंडिचर बहुत ज्यादा होंगे.

कुंभ राशि (Aquarius)-

हेल्थ ठीक रहेगी लेकिन पेट का ध्यान रखें. कॉन्फिडेंस हाई रहेगा. बिजनेस में रिस्क लेने से पीछे नहीं हटेंगे. फ्रेंड्स के सपोर्ट से कुछ नया काम कर सकते हैं. लाइफ पार्टनर का सपोर्ट भी रहेगा. गृहस्थ जीवन में खुशियां रहेंगी. लव लाइफ में थोड़ी सी ईगो लेकिन बाकी बहुत सारा रोमांस और प्यार होगा. इनकम के लिए अच्छा टाइम है. जॉब चेंज कर सकते हैं.

weekly rashifal - फोटो : Webmorcha.com
weekly rashifal – फोटो : Webmorcha.com

मीन राशि (Pisces)-Weekly Horoscope

बेकार खर्ची में समय ना व्यर्थ करें, इससे फाइनेंसियल कंडीशन बिगड़ सकती है. गृहस्थ जीवन में तनाव बढ़ेगा. अंडरस्टैंडिंग की कमी रिश्ते को बिगाड़ सकती है. लव लाइफ के लिए अच्छा समय है. फैमिली लाइफ में फैमिली के लोगों का सपोर्ट मिलेगा. छोटी ट्रैवलिंग धर्मलाभ के लिए कर सकते हैं. धन लाभ भी होगा. बस गुस्से पर कंट्रोल रखें.

Ashadha Month 2024: आज से शुरू हुआ आषाढ़, जानें क्या करें क्या न करें

https://www.facebook.com/webmorcha

Ashadha Month 2024: आज से शुरू हुआ आषाढ़, जानें क्या करें क्या न करें

Ashadha Month 2024 Know what to do and what not to do: सनातम धर्म साल के हर माह का खास महत्व होता है। आज रविवार 23 जून से आषाढ़ का पवित्र माह प्रारंभ होकर 21 जुलाई तक रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के आधार पर आषाढ़ का महीना भगवान विष्णु को समर्पित है। इस माह खानपान को लेकर बहुत सावधानी बरतनी चाहिए। आइए जानते है इस माह आपको क्या करना चाहिए क्या नहीं करना चाहिए….

जानिए आषाढ़ माह में क्या करें Ashadha Month 2024

आषाढ़ मास में हर रोज ब्रह्म मुहूर्त में उठकर तुलसी पूजा करें और मंत्र व जप का ध्यान करें।

ॐ नमो भगवते वासुदेवाय, ॐ नमः शिवाय, ॐ रामदूताय नमः, ॐ क्रीं कृष्णाय नमः और ॐ रां रामाय नमः मंत्रों का जप करें।

हर रोज सूर्यदेव को अर्घ्य दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

आषाढ़ मास में भगवान विष्णु माता लक्ष्मी, भगवान शिव माता पार्वती, सूर्यदेव की पूजा करने का विधान है।

आषाढ़ मास में में दान, यज्ञ, व्रत, देव पूजा, पितृ पूजा करने से भाग्य का साथ मिलता है और सभी सुखों की प्राप्ति होती है।

गरीब व जरूरतमंद लोगों की मदद करें और धन, कपड़ा, छाता, जल, अनाज आदि का दान करना चाहिए।

आषाढ़ मास में तीर्थयात्रा करने का विशेष महत्व है। ऐसा करने से शारीरिक और आध्यात्मिक लाभ मिलता है।

Weekly Horoscope जानें इस सप्ताह आपके लिए कैसा होगा,  17 से 23 जून 2024 साप्ताहिक राशिफल

आषाढ़ माह में क्या न करें Ashadha Month 2024

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आषाढ़ माह में शादी, विवाह जैसे मांगलिक कार्य नहीं किए जाते।

इतना ही नहीं, इस माह में बासी खाना खाने की भी मनाही होती है।

ज्योतिष शास्त्र में आषाढ़ माह में जल का अपमान करना भी अशुभ बताया गया है, ऐसे में पानी को बर्बाद न करें।

शास्त्रों के अनुसार इस माह में तामसिक भोजन जैसे शराब , मांस और मदिरा आदि का सेवन नहीं करना चाहिए।

webmorcha.com
Ashadha Month 2024

आइए जानते हैं इस आषाढ़ माह खान-पान को कैसे संयमित रखें

Ashadha Month 2024 हरी-पत्तेदार भाजी सब्जी नहीं खाना चाहिए

इस माह तले-भुने हुए खानपान से दूर रहना चाहिए

इस बैगन, मसूर की दाल, लहसून, प्याज को भी यथा संभव दूरी बना लेना चाहिए

https://www.facebook.com/webmorcha

CG मंत्री के लिए अटकलें तेज, पुरंदर मिश्रा पहुंचे राजभवन

रायपुर। रायपुर लोकसभा चुनाव में जीत के बाद बृजमोहन अग्रवाल ने अब मंत्री और MLA पद से इस्तीफा दे दिया है। इसी के साथ कैबिनेट में खाली हो रहे मंत्री पद के लिए दावेदारों के नाम की चर्चा भी जोरों पर है। अब सवाल उठ रहा है कि बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफा देने के बाद साय कैबिनेट में नया चेहरा कौन होगा? इसी अटकलों के बीच आज राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से राजभवन में CM विष्णु देव साय ने सौजन्य भेंट-मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को राज्य शासन की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी और इस दौरान दोनों के मध्य सम-सामयिक विषयों पर भी चर्चा हुई।

webmorcha.com
CG मंत्री के लिए अटकलें तेजCG मंत्री के लिए अटकलें तेज

इसी अटकलों के बीच विधायक पुरंदर मिश्रा भी राजभवन पहुंचे थे। दरअसल BJP की साय सरकार में कैबिनेट का विस्तार होना है। इसी कड़ी में आज सुबह राज्यपाल विश्व भूषण हरिचदंन से राजभवन में CM विष्णु देव साय ने सौजन्य मुलाकात की। बता दें कि BJP विधायक पुरंदर मिश्रा मंत्री पद की रेस में शामिल है। चर्चा है कि साय उन्हें कैबिनेट में शामिल कर सकते है। जानकारी के मुताबिक जल्द ही दो नए मंत्रियों के नाम का ऐलान होगा। राजेश मूणत, अजय चंद्राकर, अमर अग्रवाल, लता उसेंडी, गजेंद्र यादव और धरमलाल कौशिक के नामों की चर्चा हो रही है।

छत्तीसगढ़ मंत्री की दौड़ में ये नाम शामिल, आज CM विष्णुदेव साय राज्यपाल से मुलाकात करेंगे

https://www.facebook.com/webmorcha

छत्तीसगढ़ मंत्री की दौड़ में ये नाम शामिल, आज CM विष्णुदेव साय राज्यपाल से मुलाकात करेंगे

रायपुर लोकसभा चुनाव में भारी मार्जिन से जीत के बाद बृजमोहन अग्रवाल ने अब मंत्री और MLA पद से इस्तीफा दे दिया है। इसी के साथ कैबिनेट में खाली हो रहे मंत्री पद के लिए दावेदारों के नाम की चर्चा भी शुरू हो गई है। अब सवाल उठ रहा है कि बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफा देने के बाद साय कैबिनेट में नया चेहरा कौन होगा? इसे लेकर आज CM विष्णुदेव साय आज राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात करेंगे।

CM के राजभवन जाने की सूचना मिलते ही सियासी हलचल तेज हो गई है। वहीं बताया गया कि लोकसभा चुनावों के नतीजों के बाद दोनों की यह पहली मुलाकात होगी। बताया जा रहा है कि मानसून सत्र के पहले ही नए मंत्री के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। क्योंकि संसदीय कार्य के मंत्री का जिम्मा भी बृजमोहन अग्रवाल के पास ही था। इसलिए मानसून सत्र के पहले संसदीय कार्य मंत्री बनना जरूरी है। वहीं मिली जानकारी के अनुसार मंत्री की दौड़ में राजेश मूणत, अजय चंद्राकर, गजेंद्र यादव , धरमलाल कौशिक और पुरंदर मिश्रा के नामों की चर्चा हो चर्चा हो रही है।

छत्तीसगढ़ में अगामी 24 घंटों में झमाझम बारिश की उम्मींद

https://www.facebook.com/webmorcha

छत्तीसगढ़ में अगामी 24 घंटों में झमाझम बारिश की उम्मींद

रायपुर । मौसम विभाग IMD ने बताया कि अब छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियों ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। माना जा रहा है कि आने वाले 2 दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग IMD का कहना है कि अगामी 24 घंटों में रायपुर, दुर्ग, बस्तर और बिलासपुर संभाग के अधिकांश इलाकों में बारिश हो सकती है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में मानसून ने दस्तक दे दी है। मानसून की दस्तक के साथ ही प्रदेश में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है।

प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले दो दिनों से शाम होते ही बादल छा रहे हैं और जमकर बारिश हो रही है। दो दिनों से हो रही बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। दो दिनों से हो रही बारिश ने किसानों के चेहरों पर भी ख़ुशी ला दी है।

महासमुंद, अस्पताल की वाटर फिल्टर से निकल रहा गंदा पानी, जनप्रतिनिधियों ने बोला हल्ला

https://www.facebook.com/webmorcha

22 June Ka Ank Jyotish: जानें आज का शुभ अंक और कलर

22 June Ka Ank Jyotish: आज का अंक ज्योतिष अंकों के गणना के अनुसार भविष्य फल निकाला जाता है। इसके आधार पर हमें आज किस तरह समय के साथ चलने के लिए दिशा निर्धारित करता है। Ank Jyotish अंक विद्वा एक पुरातन विधा है। हमारी जिंदगी में हर पल अंकों के साथ जीवन-यापन होता है। आइए जानते हैं बिना देर किए अं ज्योतिष…

Aaj Ka Ank Jyotish आज अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish अंक ज्योतिष

अंक 1

अंक 1 वाले जातकों  के लिए आज का दिन सामान्य से अधिक खराब है. Ank Jyotish  आज आपको पूरे दिन अनावश्यक भागदौड़ और तनाव का सामना करना पड़ सकता है. पैसों के मामले में आपको कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ेगा. नौकरीपेशा वर्ग की बात करें तो कार्यक्षेत्र में सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि ऐसा लग रहा है कि आपके विरोधी किसी बात को लेकर आप पर हमला कर सकते हैं, इसलिए अपने विरोधियों से उचित दूरी बनाए रखें. आप अपने पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहेंगे, इसलिए अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें. आज का दिन परिवार के साथ शांतिपूर्वक बीतेगा. जीवनसाथी के साथ दिन सामान्य रहेगा.

अंक ज्योतिष Ank shaastr आज
Ank Jyotish Aaj Ka Ank Jyotish

अंक 2

अंक 2 जातकों के लिए आज का दिन सामान्य है. Ank Jyotish पैसों के मामले में दिन अनुकूल नहीं है. कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह सोच लें और भावुकता में कोई भी निर्णय लेने से बचें. अपनी मां को उपहार स्वरूप वह चीज दें, जिसकी उन्हें जरूरत है ताकि उनका आशीर्वाद और स्नेह आप पर बना रहे और यह आशीर्वाद आपके जीवन की जटिल समस्याओं को कम करने में आपकी मदद करेगा. परिवार के साथ दिन सामान्य है. जीवनसाथी के साथ आपका दिन सुखद रहेगा.

अंक ज्योतिष Ank shaastr आज
Ank Jyotish आज

अंक 3
अंक 3 वालों के लिए आज का दिन अनुकूल है. पैसों के मामले में आज का समय अच्छा है. धन आने के योग हैं. रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है. व्यावसायिक दृष्टिकोण से दिन अनुकूल है. Ank Jyotish व्यापार वृद्धि के लिए किसी के साथ साझेदारी में काम करने का प्रस्ताव मिल सकता है, लेकिन उसे स्वीकार करना आपके लिए फायदेमंद साबित नहीं होगा. पारिवारिक जीवन बेहतरीन है. जीवनसाथी के साथ स्नेहपूर्वक दिन बीतेगा.

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr
Ank Jyotish आज

अंक 4

अंक 4 वालों के लिए आज का दिन शानदार है. पैसों की बात करें तो दिन सामान्य है. पैसों को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं. व्यापार की बात करें तो आज भाग्य पूरी तरह से आपके पक्ष में है. आपको नया व्यापार शुरू करने के अवसर भी मिलेंगे और इस सिलसिले में आप अपने सहकर्मियों के साथ विदेश जाने पर भी विचार कर सकते हैं. Ank Jyotish  नौकरीपेशा वर्ग के लिए समय अनुकूल है. अगर आप अपनी नौकरी बदलना चाहते हैं तो दिन अच्छा है, आज आप इसके लिए आवेदन भर सकते हैं. परिवार के साथ दिन सामान्य है. जीवनसाथी के साथ दिन अच्छा बीतेगा.

अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish आज

अंक 5

अंक 5 जातकों के लिए आज का दिन बहुत शानदार  है. पैसों के मामले में दिन अच्छा है. पैसों से जुड़ी आपकी सारी चिंताएं खत्म होती नजर आ रही हैं. आपको अचानक से धन की प्राप्ति होगी, जिससे आप पूरे दिन प्रफुल्लित महसूस करेंगे. व्यापार के लिए दिन अच्छा है. अगर आप साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो सलाह है कि अपने भाइयों के साथ मिलकर इसकी शुरुआत करें, यह आपके तात्कालिक भविष्य के लिए बहुत अच्छा साबित होगा. Ank Jyotish नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है. कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ कुछ वाद-विवाद हो सकता है, इसलिए शांत रहें और सौम्य भाषा का प्रयोग करें. पारिवारिक जीवन को देखें तो दिन सुखद है. जीवनसाथी के साथ आज का दिन भावनात्मक रहेगा.0

अंक ज्योतिष आज
Ank Jyotish आज

अंक 6

अंक 6 जातकों के लिए आज का दिन शानदार है. पैसों की बात करें तो दिन अनुकूल है. धन-संपत्ति में समृद्धि आती नजर आ रही है. धन निवेश करने के लिए आज का दिन हर लिहाज से अच्छा है. निवेश किया हुआ धन आपको भविष्य में बड़ा मुनाफा देगा. Ank Jyotish व्यापारिक दृष्टिकोण से दिन काफी अच्छा है. आप व्यापार में कुछ धन निवेश कर सकते हैं जो भविष्य में आपके व्यापार को बढ़ाने में सहायक होगा. नौकरीपेशा वर्ग की बात करें तो अपनी सैलरी बढ़ाने पर भी विचार किया जा सकता है. परिवार के साथ दिन सामान्य है. जीवनसाथी के साथ आज का दिन काफी अच्छा बीतेगा.

अंक ज्योतिष Ank shaastr आज
आज का अंक ज्योतिष

अंक 7

अंक 7 जातकों के लिए आज का दिन सामान्य से खराब है. आज आप काफी मानसिक तनाव में रह सकते हैं. पैसों की बात करें तो आज आपको अपना पैसा कहीं भी निवेश नहीं करना चाहिए, आपका पैसा फंसने के आसार हैं. पैसों के लेन-देन को लेकर जो डील होने वाली थी वो भी कैंसिल होती नजर आ रही है, जिससे आप काफी चिंतित रह सकते हैं. Ank Jyotish आप व्यापार के सिलसिले में शहर से बाहर भी जा सकते हैं. आपकी व्यावसायिक यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी. परिवार के साथ आज का दिन सामान्य है. आपको परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का मौका नहीं मिल पाएगा क्योंकि आप कहीं न कहीं अपने काम में काफी व्यस्त रहेंगे. जीवनसाथी के साथ आज का दिन सामान्य है.

अंक ज्योतिष Ank shaastr
आज का अंक ज्योतिष आज

अंक 8

अंक 8 वाले जातकों के लिए आज का दिन सामान्य से अधिक खराब है. आपको बाधाओं और कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा. Ank Jyotish  आपकी पैसों की चिंता बढ़ सकती है. नौकरी के लिए आज का समय अनुकूल नहीं है. कार्यक्षेत्र में आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है. नौकरी में पदोन्नति के योग हैं. परिवार के साथ आज का दिन सामान्य है. आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं. यह यात्रा आपकी कठिनाइयों को कम करने में आपकी मदद करेगी. जीवनसाथी के साथ आज का दिन अच्छा बीतेगा.

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr आज
आज का अंक ज्योतिष

अंक 9

आज का दिन अंक 9 जातकों के लिए बहुत शानदार है. आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे. पैसों के मामले में दिन बेहतरीन है. Ank Jyotish धन का आगमन होता रहेगा. व्यापार की बात करें तो आज का दिन अनुकूल है. व्यापार में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे. नौकरीपेशा लोग कार्यक्षेत्र में काफी सकारात्मक रहेंगे और आपकी सकारात्मक सोच आपकी सैलरी बढ़ाने में मददगार साबित होगी. परिवार के साथ आज का दिन खुशी से बीतेगा. जीवनसाथी के साथ आज का दिन सामान्य है.

कमाल हो गया! पहली बार वर्ल्ड में AI प्रत्याशी लड़ रहा चुनाव

https://www.facebook.com/webmorcha

महासमुंद, अस्पताल की वाटर फिल्टर से निकल रहा गंदा पानी, जनप्रतिनिधियों ने बोला हल्ला

महासमुंद। जिले में स्वास्थ्य सेवा का बुरा हाल है। एक तरफ मरीज स्वस्थ्य होने अस्पताल की शरण में जाते हैं लेकिन, अस्पताल में अव्यवस्था का आलम ये है कि अस्पताल प्रंबधन द्वारा यहां मरीजों को साफ पानी पीने का भी मुहैया नहीं करा पा रहे हैं। कुछ ऐसा ही एक वीडियो जिला मुख्यालय के समीपस्थ नगर पंचायत तुमगांव में स्थित सरकारी अस्पताल का सामने आया है। यहां मरीजों के शिकायत पर पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने वाटर फिल्टर की हालत देखा जिसमें पाया कि इसमें पानी नाली से भी बत्तर था जो पीने योग्य नहीं था, उसी पानी को शुद्ध पानी बता अस्पताल प्रबंधन मरीजों और उनके परिजनों को पिला रहे हैं।

webmorcha.com
महासमुंद, अस्पताल की वाटर फिल्टर से निकल रहा गंदा पानी

जनप्रतिनियों ने हल्ला बोला

मरीजों की शिकायत पर अस्पताल में पहुंचे नगर पंचायत उपाध्यक्ष पप्पु कुमार पटेल, धमेन्द्र यादव, द्रोणाचार्य साहू, डोमार पटेल, कीर्ति बघेल, राजु साहू, भुनेश्वर साहू, नरेंद्र साहू, राकेश धीवर, विष्णु धीवर, शंकर निर्मलकर ने बताया यहां मरीजों द्वारा शिकायत कि गई है यहां पदस्थ डाक्टर अजय सिंह का मरीजों से बर्ताव ठीक नहीं है। इसके अलावा मामूली बीमारी को भी यहां से रेफर कर दी जाती है, अस्पताल में डाक्टरों का आने का टाइमिंग सहीं नहीं है, इससे आसपास क्षेत्र के ग्रामीण अस्पताल प्रबंधन की व्यवस्था को लेकर परेशान हैं।

कमाल हो गया! पहली बार वर्ल्ड में AI प्रत्याशी लड़ रहा चुनाव

यहां देखें वाटर फिल्टर में गंदायुक्त पानी कैसे दिख रहा है…

https://www.facebook.com/webmorcha

कमाल हो गया! पहली बार वर्ल्ड में AI प्रत्याशी लड़ रहा चुनाव

कमाल हो गया: अभी तक आपने TV पर AI एंकर को खबर पढ़ते हुए देखा है। देश और वर्ल्ड के कई ने अपने एआई एंकर लॉन्च किए हैं, लेकिन इस बीच अब Election में AI प्रत्याशी भी चुनाव लड़ रह हैं, यह जानकर आपको आश्चर्य लगेगा। लेकिन यह सही है कि वर्ल्ड में पहली बार एआई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रत्याशी मैदान में है, जानें पूरी स्टोरी…

आर्टिफिशिएल इंटेलिजेंस अर्थात AI के इस दौर में  कुछ स्मार्ट और एडवांस हो चुका है.अब तो आप अपनी आवाज़, अपना क्लोन तक AI के जरिए आप बना सकते हैं जो कि बहुत सरल है. बस इसी तकनीक का लाभ उठाकर AI प्रत्याशी मैदान में उतार दिया है. वर्ल्ड में पहली बार ब्रिटेन में होने वाले चुनाव में AI उम्मीदवार उतारा गया है. जी हां, ये AI उम्मीदवार अब ब्रिटेन का चुनाव लड़ेगा और अगर ये जीत जाता है तो पहली बार दुनिया में होगा कि कोई एआई उम्‍मीदवार चुनाव जीतेगा, आइए जानते हैं एआई चुनाव उम्‍मीदवार की पूरी कहानी.

Vastu Tips: बर्तनों को रखने ऐसे 3 गलतियां मत करना, रूठ जाती लक्ष्‍मी

जानिए कहां AI प्रत्याशी लड़ रहा चुनाव

बता दें ब्रिटेन में 4 जुलाई को आम चुनाव होना है, जिसका ऐलान हाल ही में पीएम  ऋषि सुनक ने किया था. ब्रिटेन के चुनावी माहौल में ‘एआई स्टीव’ के रूप में जाना जाने वाला एक कृत्रिम बुद्धिमत्ता उम्मीदवार चर्चा का विषय बना हुआ है. एआई स्टीव के चुनावी मैदान में आने से एक अलग तरह की पूरे देश में चर्चा बनी हुई है.

यह भी जानिए किसने उतारा AI प्रत्याशी

ब्रिटेन में अगले महीने होने वाले चुनाव (UK Elections 2024) के लिए  59 वर्षीय बिजनेसमेन स्टीव एंडाकॉट ने अपने नामांकन पत्र में नाम की जगह AI स्टीव नाम लिखा है और फोटो की जगह एक AI जनरेटेड अवतार का उपयोग किया है. जो दुनिया के पहले एआई उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन (AI Candidate in UK Elections 2024) भरा है. इस तरह स्टीव का मानना है कि वो चुनाव लडऩे वाले दुनिया के पहले एआइ उम्मीदवार बन गए हैं.

webmorcha.com AI प्रत्याशी
AI प्रत्याशी

AI की बनेगी पार्टी

स्टीव ने कहा कि हम एक पार्टी की शुरुआत करने जा रहे है, जो चुनाव के बाद एआइ उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी. उन्होंने रॉयटर्स को बताया, “हम एक पार्टी शुरू कर रहे हैं, हम इस चुनाव के बाद देश भर में और अधिक AI उम्मीदवारों की भर्ती करेंगे, और हम इसे किसी बड़ी और लोकतांत्रिक चीज की शुरुआत के रूप में देखते हैं.”

किस सीट से लड़ रहे हैं चुनाव

स्टीव दक्षिणी समुद्र तटीय शहर में ब्राइटन पवेलियन निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे है. यह सीट पहले हाई-प्रोफाइल राजनेताओं के पास थी. एंडाकॉट, जो 2022 में कंजर्वेटिव पार्टी के तहत एक स्थानीय चुनाव में असफल रहे थे, उनको अब उम्मीद है कि उनकी उम्मीदवारी की अनूठी प्रकृति इस बार अधिक ध्यान और समर्थन प्राप्त करेगी. एंडाकॉट ब्राइटन से लोगों को अपने साथ जोड़ना चाहते हैं. इस बीच, यह ध्यान रखना जरूरी है कि यदि स्टीव एंडाकॉट चुने जाते हैं, तो ‘ AI स्टीव’ पहले एआई चुनाव जीतने वाले उम्मीदवार बन जाएंगे, जो भविष्य की राजनीति के लिए एक मिसाल कायम करेंगे.

Google ने इंडिया में लॉन्च किया ‘जिन्न’, अब घंटों का काम चुटकियों में

AI उम्‍मीदवार से क्या मिलेगा फायदा

स्टीव एंडाकॉट ने ‘ AI स्टीव’ को एक ऐसा राजनेता बनाने के अपने प्रयास के हिस्से के रूप में विकसित किया है जो  चुनाव में मतदाताओं के लिए हमेशा सुलभ हो. अंतरराष्ट्रीय मीडिया आउटलेट को दिए एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा, “एआई स्टीव एआई सह-पायलट की तरह है. मैं संसद में जाने वाला असली राजनीतिज्ञ हूं, लेकिन मैं अपने सह-पायलट द्वारा नियंत्रित हूं.”

जनता से बातचीत

AI स्टीव एलजीबीटीक्यू अधिकारों और आवास से लेकर कचरा संग्रहण और आव्रजन तक के विषयों पर स्थानीय लोगों के साथ वास्तविक समय में बातचीत करता है. इसके बाद यह उनके सुझाव मांगने से पहले अपने विचार सामने रखता है.

दिमाग की उपज 

‘AI स्टीव’ उद्यमी स्टीव एंडाकॉट के दिमाग की उपज है, जो नई स्वतंत्र SmarterUK पार्टी के तहत मतपत्र पर सूचीबद्ध है. स्टीव एंडाकॉट ने ‘एआई स्टीव’ को एक ऐसा राजनेता बनाने का प्रयास किया है, जो मतदाताओं के लिए हमेशा सुलभ हो.  ‘AI स्टीव’ मतदाताओं को अपनी वेबसाइट के जरिए पूछे गए सवालों और नीतियों पर राय साझा करने की अनुमति देता है. इतना ही नहीं, यदि इसे कोई ऐसा मुद्दा मिलता है जिसके बारे में वो नहीं जानता है तो यह सुझाव देने से पहले इंटरनेट पर शोध करता है.

Chhattisgarh Monsoon: भारी बारिश का अलर्ट, आया मानसून झूमकर

https://www.facebook.com/webmorcha

Chhattisgarh Monsoon: भारी बारिश का अलर्ट, आया मानसून झूमकर

Chhattisgarh Monsoon: प्रदेश में मानसून झमकर आया है। बस्तर सहित उत्तर छत्तीसगढ़ में भी आज से बारिश को सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं आने वाले 24 जून तक बारिश का अनुमान मौसम विभाग IMD ने जताया है। मौसम में आए बदलाव से एक ओर जहां भीषण गर्मी से राहत मिली है तो वहीं दूसरी ओर अब किसान खेती किसानी के तेज गति से प्रारंभ हो जाएगा।

webmorcha.com Monsoon Rain
मौसम विभाग ने जारी किया सेटेलाइट तस्वीर

भारी बारिश अलर्ट

महाराष्ट्र छत्तीसगढ़ ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों के कुछ हिस्से, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के बचे हुए हिस्से और बिहार के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय हो जाएगा।  अगले 24 घंटों के दौरान असम, मेघालय, बिहार के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, दक्षिण ओडिशा, कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

skymetweather.com  के अनुसार, मध्य महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, दक्षिण गुजरात, उत्तरी छत्तीसगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, पूर्व और उत्तर-पश्चिम राजस्थान, लक्षद्वीप और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। रायलसीमा, आंतरिक कर्नाटक और गंगीय पश्चिम बंगाल में हल्की बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तर-पश्चिम राजस्थान में छिटपुट बारिश, गरज और धूल भरी आंधी संभव है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति संभव है।

Monsoon Rain: कभी भी झमाझम बारिश के साथ होगी मानसून की दस्तक, आया बदलाव, मॉनसून आने से पहले मिले शुभ संकेत

अगले 24 घंटों के दौरान हरियाणा और दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में लू की स्थिति संभव है और उसके बाद इसमें कमी आ सकती है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में रातें गर्म रहने की संभावना है।

21 June Ka Ank Jyotish: जानें आज का शुभ अंक और कलर

Weather आज मौसम प्रणाली छत्तीसगढ़ Chhattisgarh
Weather छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Monsoon:  अच्छी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग IMD के मुताबिक, बीते पांच दिनों से मानसून प्रदेश के तटीय हिस्से में अटका हुआ था। 21 जून तक ही प्रदेश के मध्य क्षेत्र में मानसून की पूरी तरह से एंट्री हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के कई हिस्सों में प्री मानसून का आगमन हो चुका है। वहीं दो-चार दिनों में कुछ और हिस्सों में प्री मानसून सक्रिय रहेगा। ऐसे में ज्यादातर जिलों में तीन-चार दिनों तक अच्छी बारिश होने की संभावना है।

Chhattisgarh Monsoon: इन जिलों के लिए यलो अलर्ट

पांचों संभाग में बारिश की संभावना है। इन संभागों में से कई जिलों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश और कई जिलों में तेज अंधड़ चलने की संभावना है। इनमें से राजनांदगांव, बिलासपुर, रायपुर, बलौदाबाजार, रायगढ़, मुंगेली, जांजगीरचांपा, कोरबा, दुर्ग, धमतरी, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम और मुंगेली में बारिश के आसार हैं। वहीं सरगुजा और बस्तर संभाग के कोरिया, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, बस्तर, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर में हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही इन जिलों के कई जगहों पर गरज चमक के साथ वज्रपात और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। इसके लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

https://www.facebook.com/webmorcha