भाग्य हो तो ऐसी… लॉटरी में ड्राइवर को मिले 44 करोड़

Lotter: कहते हैं भाग्य कब चमक जाए यह कोई नहीं जानता. UAE में रहने वाला एक भारतीय ड्राइवर के साथ भी कुछ ऐसा हुआ. इस व्यक्ति की भाग्य ऐसी चमकी की वह अब तक यकीन नहीं कर पा रहा कि वह 44 करोड़ रुपए का मालिक बन चुका है. दरअसल, मुनव्वर फैरूस (Munawar Fairoos) नाम के एक भारतीय ने बिग टिकट लाइव में 20 मिलियन यूएई दिरहम का जैकपॉट पुरस्कार जीता है. उन्होंने यह प्राइज़ 31 दिसंबर को यानी  नए साल की शुरुआत में ही जीता.

कहते हैं कि यदि नए वर्ष की शुरुआत अच्छी हो तो पूरा साल अच्छा जाता है. मुनव्वर फैरूस के जीवन का शुरुआती साल ही धमाकेधार रहा. वह अब तक यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि उन्होंने 44 करोड़ की रकम जीती है. यह रकम लगभग 44,75,67,571 रुपये (44 करोड़ रुपये) के बराबर है. लॉटरी टिकट की खरीद में 30 लोगों ने योगदान दिया था. सभी जीते हुए पुरस्कार को समान रूप से विभाजित करेंगे.

विश्वास नहीं कर पा रहा युवक

खलीज टाइम्स के अनुसार, मुनव्वर एक समर्पित बिग टिकट ग्राहक रहे हैं. पिछले पांच साल से वह हर महीने लॉटरी टिकट खरीद रहे हैं. मुनव्वर ने कहा “ईमानदारी से कहूं तो मैंने ऐसा होने की उम्मीद नहीं की थी, इसलिए मैं अभी तक विश्वास नहीं कर पा रहा हूं.”

मुनावर के अलावा, 10 अन्य विजेताओं को कुल 100,000 संयुक्त अरब अमीरात दिरहम या लगभग 22,68,607 रुपये (22 लाख रुपये) का नकद पुरस्कार मिला, जिसमें भारतीय, फिलिस्तीनी, लेबनानी और सऊदी अरब के व्यक्ति शामिल थे. मीडिया के अनुसार, लगातार लॉटरी टिकट खरीदने वाले ने अबू धाबी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इन-स्टोर काउंटरों पर अपना टिकट प्राप्त किया.

सुथेश और मुनव्वर के अलावा और भी भारतीय हैं जिन्होंने बड़े लॉटरी पुरस्कार जीते हैं. 29 दिसंबर को गल्फ न्यूज में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, केरल के एक भारतीय सेल्समैन नलुपुरक्कल कीज़थ शमसीर ने बिग टिकट ड्रॉ में 1 मिलियन यूएई दिरहम जीते. उन्होंने और उनके दो बचपन के दोस्तों ने टिकट खरीदा. जीती हुई राशि को तीनों ने बांट लिया.

छत्तीसगढ़ न्यूड फोटो में छात्रा की फोटो लगा Instagram पर किया वायरल

https://www.facebook.com/webmorcha

छत्तीसगढ़ न्यूड फोटो में छात्रा की फोटो लगा Instagram पर किया वायरल

दुर्ग। जिले में अज्ञात आरोपी ने 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा की अश्लील फोटो Instagram पर अपलोड कर दी। जब उस फोटो को छात्रा की मां ने देखा, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। मां ने बेटी से पूछा, तो उसने पूरी सच्चाई बताई। इसके बाद मामले की शिकायत जामुल थाने में दर्ज कराई गई है।

जामुल पुलिस (Police) से मिली जानकारी के अनुसार, 11वीं में पढ़ने वाली छात्रा की किसी ने इंस्टाग्राम से फोटो निकाली। इसके बाद उसे एडिट कर फोटो न्यूज बनाई। इसके बाद उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड करके वायरल कर दिया। इधर जब घरवालों ने बेटी की ऐसी तस्वीर देखी, तो घर में कोहराम मच गया।

आरोपी को जल्द पकड़ने का दावा

परिजनों ने बेटी को बुलाया, तो उसने कुछ भी जानकारी होने से मना किया। काफी दबाव और प्यार से पूछने के बाद भी बेटी ने जब कुछ नहीं बताया, तो घर वालों को Photo पर शक हुआ। छात्रा की मां ने जब उस फोटो को गौर से देखा तो पता चला कि जिस न्यूड बॉडी को छात्रा के चेहरे के साथ लगाया गया है, वो उसका है ही नहीं। इसके बाद परिजन जामुल थाने पहुंचे। उन्होंने मामले की शिकायत दर्ज कराई। जामुल पुलिस (Police) ने अज्ञात आरोपी खिलाफ धारा 509(ख), 67(बी) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ये पता लगाएगी की वो फोटो किस IP एड्रेस से अपलोड की गई है। पुलिस का कहना है कि वो जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।

Weekly Horoscope: मेष, मीन, धनु और मकर के लिए उम्मींदोंभरा होगा समय

https://www.facebook.com/webmorcha

Weekly Horoscope: मेष, मीन, धनु और मकर के लिए उम्मींदोंभरा होगा समय

Weekly Horoscope 08- 14 January 2024: ग्रह नक्षत्र के लिए यह सप्ताह बहुत विशेष रहेगा। मेष राशि को अपने सपनों को सजाने व कामों को पूरा करने में प्रगति मिलेगा। (Weekly Horoscope ) तुला राशि के जातक एवं जातिकायें संबंधित राजनैतिक व कार्मिक क्षेत्रों में जारी उठा-पटक की समीक्षा करने में लगे हुये रहेंगे. मीन राशि को कार्य व व्यापार में अच्छे लाभ की स्थिति रहेगी. आपके द्वारा किये गये प्रयासों का अच्छा लाभ रहेगा. कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का ये पूरा सप्ताह जानते हैं।

मेष राशि (Aries)

इस सप्ताह (Week) की शुरूआत से सपनों को सजाने व कामों को पूरा करने में प्रगति बनी हुई रहेगी. जिससे आप लगातार उत्साहित होते रहेंगे. कहने का अभिप्राय है कि संबंधित आजीविका के क्षेत्रों में शानदार सफलता की स्थिति बनी हुई रहेगी. यदि आप सक्षम अधिकारी हैं, तो संबंधित विभाग के कर्मचारियों को उत्साहित करने के लिये उन्हें पदोन्नति देने का मूड़ रहेगा.

वृषभ राशि (Taurus)

इस सप्ताह (Week) वृष राशि के जातक एवं जातिकायें संबंधित राजनैतिक व कार्मिक जीवन को शानदार बनाने व कामों को पूरा करने में लगे हुये रहेगे. इस सप्ताह ग्रहीय गोचर आपके सुख व सौभाग्य को संवारने वाला रहेगा. यदि किसी संस्था के मध्य परस्पर रक्षा व सुरक्षा या फिर कच्चे माल के आदान-प्रदान के अनुबंध कर रखें हैं, तो इस सप्ताह तक कुछ उत्पादों को संबंधित संस्था के सुपुर्द करने में सक्षम रहेंगे.

मिथुन राशि (Gemini)

इस सप्ताह (Week) मिथुन राशि के जातक एवं जातिकायें पूंजी निवेश व विदेश के कामों में लाभान्वित होते रहेंगे. किन्तु अचल सम्पत्ति के संदर्भों में कुछ परेशानियों की स्थिति उभर सकती है. कोई दूसरा व्यक्ति अपनी दावेदारी को पेश कर आपको अदालत मे खींच सकता है. अतः जरूरी दस्तावेजों को सुरक्षित रखें, जो आपके हक को मजबूती देने वाले हो.

कर्क राशि (Cancer)

इस सप्ताह (Week) कर्क राशि के जातक एवं जातिकायें वैवाहिक जीवन में सुख व संतोष की राह पर चलते हुये रहेंगे. यदि संबंधों में परस्पर गहरे मतभेद हैं, तो उन्हें दूर करने में अच्छी प्रगति रहेगी. अतः अपने स्तर पर स्वभाव में नम्रता रखें. वहीं संबंधित राजनैतिक व सामाजिक जीवन के दायरे को उच्च  की जरूरत रहेगी. इस सप्ताह के दूसरे भाग से मौसम व कामों के दबाव के कारण स्वास्थ्य में उभर रही पीड़ाओं से हलाकान व परेशान रहेंगे.

सिंह राशि (Leo)

इस सप्ताह (Week) सिंह राशि वाले संबंधित अधिकारियों के मध्य सम्पर्क साधने और योजनाओं के औचक निरीक्षण हेतु जाने को तैयार रहेंगे. किये गये प्रयासों का अच्छा लाभ रहेगा. जो मान प्रतिष्ठा को उच्च करने वाला रहेगा. वहीं संबंधित सूचना व संवाद के कामों को गति देने में सक्षम रहेंगे. इस सप्ताह के पहले भाग से ही धन कमाने में सक्षम होते रहेंगे. वहीं सप्ताह के द्वितीय भाग में वैवाहिक जीवन में हंसी व खुशी के पल रहेंगे. यदि आप विवाह के योग्य हैं, तो अनुकूल जीवन साथी आपसे जुड़ने के संकेत देने वाला रहेगा. यदि आप राजनेता हैं, तो विरोधी पक्ष को निशाना बनाते हुये उन्हें करारा जवाब दे सकते है.

कन्या राशि (Virgo)

इस सप्ताह (Week) कन्या राशि के जातक एवं जातिकायें संबंधित सामाजिक व राजनैतिक जीवन में बढ़त हेतु कुछ आकर्षक योजनाओं की शुरूआत कर सकते है. ऐसे में संबंधित विभाग को सूचना भेजने और उस पर अमल करने के निर्देश ग्रहीय गोचर के कारण कर सकते हैं. यदि आप व्यापारी व वस्तुओं के उत्पादक व विक्रेता हैं, तो संबंधित इकाइयों के संचालन में कठिनाइयों की स्थिति रहेगी. अतः सूझबूझ के क्रम को कमजोर न होने दे, तो अच्छा रहेगा. वहीं इस सप्ताह के द्वितीय भाग से धन कमाने में सक्षम रहेंगे.

तुला राशि (Libra)

इस सप्ताह (Week) तुला राशि के जातक एवं जातिकायें संबंधित राजनैतिक व कार्मिक क्षेत्रों में जारी उठा-पटक की समीक्षा करने में लगे हुये रहेंगे. जिससे कमजोर बिन्दुओं को रेखांकित करते हुये उन्हें दुरूस्त करने में सक्षम रहेंगे. संबंधित सेवा व कारोबार में हालांकि इस सप्ताह के पहले भाग से ग्रहीय गोचर चुनौती को देने वाला रहेगा. तथा घर परिवार में बढ़ते हुये तनाव के कारण परेशान रहेंगे.

वृश्चिक राशि (Scorpio)

इस सप्ताह (Week) वृश्चिक राशि के जातक एवं जातिकाओं को फिल्म, कला, संगीत, ज्ञान व संबंधित चिकित्सा के क्षेत्रों में यश व कीर्ति हासिल होने के आसार रहेंगे. यदि आप किसी निजी व सरकारी क्षेत्रों में सेवायें दे रहें हैं, तो इस सप्ताह कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियों के सौपें जाने के योग रहेंगे. वहीं सेहत के लिहाज से इस सप्ताह के पहले भाग अनुकूल रहेंगे.

धनु राशि (Sagittarius)

इस सप्ताह (Week) धनु राशि के जातक एवं जातिकायें आर्थिक व कार्मिक मोर्चे पर सफल होने तथा कामों को पूरा करने मे संलग्न रहेंगे. यदि आप राजनैतिक व सामाजिक कार्यकर्ता व अधिकारी हैं, तो लंबे समय के बाद पुनः संबंधित क्षेत्रों में लौटने पर जोरदार स्वागत रहेगा. वहीं सामान्य काम-काजी जीवन में आजीविका को ध्यान में रखकर दूरस्थ स्थानों में यात्रा व प्रवास की स्थिति रहेगी.

मकर राशि (Capricorn)

इस सप्ताह (Week) ग्रहीय गोचर कार्मिक व व्यापारिक जीवन में शानदार बढ़त के अवसरों को देने वाला रहेगा. चाहे वह उत्पादन व विक्रय के क्षेत्र हो या फिर अन्य कोई दूसरे क्षेत्र हो लाभ की स्थिति बनी हुई रहेगी. यदि आप इस सप्ताह व्यापारिक प्रसार हेतु प्रयास कर रहे हैं, तो सफल रहेंगे. वहीं स्वास्थ्य के लिहाज से भी इस सप्ताह के पहले भाग से अनुकूल परिणामों की स्थिति रहेगी. उपाय – हनुमान जी के समक्ष सरसों के तेल का दीपक करें.

कुम्भ राशि (Aquarius)

इस सप्ताह (Week) कुम्भ राशि के जातक एवं जातिकाओं को संबंधित मामलों में न्यायालय में लंबित मामलों को लेकर परेशान रहेंगे. हालांकि इस सप्ताह आपके पक्ष के मजबूत होने के अनुकूल अवसर बने हुये रहेंगे. किन्तु अर्थ मामलों में बढ़ते हुये व्यय भार से परेशान रहेंगे. अतः कामों को पूरी तत्परता से करने की जरूरत रहेगी. वहीं सेहत के लिहाज से भी सप्ताह के पहले भाग बहुत सकारात्मक नहीं रहेगे.

मीन राशि (Pisces)

इस सप्ताह (Week) मीन राशि के जातक एवं जातिकायें किसी वरिष्ठ अधिकारी के मध्य कार्य व कारोबार को उच्च उठाने के प्रस्तावों को अंतिम रूप देने में लगे हुये रहेंगे. जिससे उन्हें वक्त रहते पूरा करने में अच्छी प्रगति की स्थिति रहेगी. वहीं सप्ताह के पहले भाग से संबंधित कार्य व व्यापार में अच्छे लाभ की स्थिति रहेगी. आपके द्वारा किये गये प्रयासों का अच्छा लाभ रहेगा. जिससे प्रसन्न होते रहेंगे. वहीं सप्ताह के मध्य भाग में संबंधित सेवा व रोजगार को लेकर यात्रा व प्रवास में जाना पड़ेगा.

इसरो ने रचा इतिहास, Aditya-L1 ने किया सूर्य नमस्कार, अब रहस्य नहीं रहेगा

https://www.facebook.com/webmorcha

छत्तीसगढ़ पूर्व MLA देवेंद्र यादव के खिलाफ वारंट जारी, सूर्यकांत समेत समीर विश्नोई का समय कट रहा जेल में !

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोयला घोटाला केस में रायपुर (Raipur) की विशेष ED कोर्ट ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत ने अर्जी खारिज की। कोर्ट ने यादव समेत 4 आरोपियों के खिलाफ जमानती वारंट भी जारी किया है। शनिवार को इस मामले में जेल में बंद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया।

इनमें निलंबित IAS समीर विश्नोई, कारोबारी सूर्यकांत तिवारी, सुनील अग्रवाल, शिवशंकर नाग, लक्ष्मीकांत तिवारी और दीपक टांक समेत राजेश चौधरी शामिल हैं। राज्य प्रशासनिक सेवा की निलंबित अधिकारी सौम्या चौरसिया ने मेडिकल लगाकर कोर्ट आने में असमर्थता जताई। मामले की अगली सुनवाई 2 मार्च को होगी।

वकील ने कहा

ED कोर्ट में कांग्रेस MLA देवेंद्र यादव की जमानत अर्जी पर सुनवाई के दौरान उनके वकील संजय श्रीवास्तव ने कोर्ट से बताया कि जो इनकम टैक्स का मुकदमा है, वही गलत है। ED का पूरा केस इनकम टैक्स के मुकदमे पर आधारित है। जब इनकम टैक्स का मुकदमा ही गैरकानूनी है तो ED का केस भी नहीं चलना चाहिए।

वकील का कहना है कि यह चीज बाद में आएगी। जमानत पर कोर्ट के फैसले के बाद कानून के जो रास्ते हैं उसमें हम आगे बढ़ेंगे। कोल स्कैम केस में 317 के तहत 4 आरोपियों की तरफ से उनके वकील ने गैर हाजिरी का आवेदन लगाया था, जिसे कोर्ट ने नामंजूर कर दिया। भिलाई MLA देवेंद्र यादव, कांग्रेस नेता विनोद तिवारी, राम प्रताप सिंह और अनुराग चौरसिया के खिलाफ 500 रुपए का जमानती वारंट जारी किया गया है।

07 January Ank Jyotish: रविवार को जानें आपका लकी नंबर और शुभ रंग

https://www.facebook.com/webmorcha

07 January Ank Jyotish: रविवार को जानें आपका लकी नंबर और शुभ रंग

07 January Ank Jyotish: अंक ज्योतिष रविवार को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। (Ank Jyotish) उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

अंक 1

आय के नए स्रोत आपको नई संभावनाएं प्रदान करेंगे। (ank jyotish) निर्णय लेने में उपाय-कुशल और व्यावहारिक बनें। रिश्तों में सच्चे बनें, विशेष रूप से परिवार और दूसरे महत्वपूर्ण संबंधों में। आप ख़राब स्वास्थ्य का सामना कर सकते हैं।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- गुलाबी

अंक 2

परेशानियों से राहत पाने और मार्गदर्शन के लिए बुजुर्गों और प्रियजनों की मदद लें। (ank jyotish) आप मजबूत, ऊर्जावान और अपने जीवन में सार्थक बदलाव करने में सक्षम हैं। थोड़ा सा धीरज आपको प्रसिद्धि, शोभा और आकर्षण दिलाएगा।

शुभ अंक- 19

शुभ रंग- बैंगनी

अंक 3

हाल ही में हुई हानि या भाग्य में बदलाव आपकी चिंता या अवसाद का कारण बन सकता हैं। (ank jyotish) अपने विचारों के साथ अकेले रहने के लिए समय निकालें। योग-ध्यान, चिकित्सा या आध्यात्मिक उपाय इस समय आपका काम बनवा सकते है।

शुभ अंक- 21

शुभ रंग- लाल

अंक 4

दूसरों से अपने मनोभाव को बांटने और उन्हें समझने की कोशिश करे। (ank jyotish) आज आपकी प्राथमिकता आपका परिवार होगा। आप इस मनोरंजक और उत्कृष्ट समय को खुल कर जिएंगे। तोलमोल और सोच समझ कर शब्दों का उपयोग करें क्योंकि आपकी बातें किसी के दिल को दुखा सकती हैं।

शुभ अंक- 11

शुभ रंग- भूरा

अंक 5

कोई नुकसान और दुर्घटना आपको परेशान कर सकती है। (ank jyotish) सौभाग्य आपके साथ होगा बस अपने आकर्षण और अच्छी भावना को शो करें। अंकल या भाई आपके लिए तनाव का कारण होंगे।

शुभ अंक-19

शुभ रंग-नारंगी

अंक 6

रिश्तों में खास कर अपने करीबी लोगों से मतभेद को दूर करने के लिए समय निकालें। (ank jyotish) इस समय की मांग यह है कि आप धैर्य से लोगों की बातें सुनें और समझें। किसी छोटी सी गलती से आप भविष्य के सभी लाभों को खो सकते है।

शुभ अंक- 10

शुभ रंग-ग्रे

अंक 7

जो रिश्ते काम नहीं कर रहे हैं, आप उनसे नाता तोड़ सकते हैं। (ank jyotish) दिल के मामलों में उदासीन महसूस कर रहे हैं लेकिन आपका कार्य संबंधी जीवन बेहद संतुष्ट है। अपनी कड़ी मेहनत से मिली पहचान का मज़ा लें।

शुभ अंक- 29

शुभ रंग-सफेद

अंक 8

आपको एक सक्षम लीडर के रूप में देखा जा रहा है। (ank jyotish) आपकी भलाई और कड़ी मेहनत का फल आपको आज मिलेगा। रास्ते में कई मुश्किलें आएँगी किंतु अपने साहस को कम न होने दें।

शुभ अंक- 26

शुभ रंग-नीला

अंक 9

क़ानूनी मामलों के लिए आपको अपने शिक्षक या किसी सलाहकार के साथ यात्रा करने की ज़रूरत पड़ सकती है। (ank jyotish) किसी क्लास में हिस्सा लेकर अपनी आध्यात्मिक साइड को जाने। इससे आपकी चिंताएं कम होंगी।

शुभ अंक- 31

शुभ रंग-केसरिया

इसरो ने रचा इतिहास, Aditya-L1 ने किया सूर्य नमस्कार, अब रहस्य नहीं रहेगा

https://www.facebook.com/webmorcha

कृष्णमय है MP मोहन यादव की कैबिनेट, यकीन नहीं आता, जानें

भोपाल। MP के नए CM डॉ. मोहन यादव लगातार एक्शन में हैं. उनकी वर्किंग स्टाइल भी चर्चाओं में है. कमाल की बात यह है कि CM मोहन और उनके कई मंत्रियों के साथ एक दिलचस्प संयोग भी जुड़ा हुआ है. वह संयोग है भगवान कृष्ण से उनके जुड़ाव, या किसी न किसी तरह के संबंध का. मोहन कैबिनेट के 13 यानी करीब 42 फीसदी मंत्रियों का वास्ता किसी न किसी तरह श्रीकृष्ण से है. इनमें 9 कैबिनेट और 3 राज्य मंत्री हैं. भगवान कृष्ण के साथ दिलचस्प संयोग में सबसे पहला नाम खुद CM डॉ. मोहन यादव का है.

उनके नाम का अर्थ है भगवान कृष्ण. खास बात यह है कि वे उसी कुल से हैं, जिससे भगवान कृष्ण हैं. इतना ही नहीं, एक और संयोग है कि CM  उसी उज्जैन नगरी से आते हैं, जो भगवान कृष्ण और उनके भाई बलराम की शिक्षा स्थली भी रही है. संयोग की इस कड़ी में दूसरा नाम है डॉ. मोहन यादव की टीम के उपकप्तान यानी डिप्टी CM वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा का. आरती ओम जय जगदीश हरे… में जो जगदीश हैं, उसका अर्थ भी भगवान कृष्ण ही हैं. इसका एक और अर्थ है जगत के मालिक. मोहन कैबिनेट में जगदीश देवड़ा को भी प्रदेश के खजाने की जिम्मेदारी दी गई है.

गोविंद सिंह राजपूत, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री भी गोविंद

सागर जिले की गोविंद सिंह राजपूत सुरखी विधानसभा से चुनाव जीते हैं. वे पिछली सरकार में भी राजस्व एवं परिवहन मंत्री थे. भगवान श्रीकृष्ण के गोविंद नाम का जिक्र ब्रह्मपुराण से लेकर महाभारत तक में किया गया है. अर्जुन जहां कृष्ण को माधव कहकर पुकारते थे, वहीं द्रौपदी उन्हें गोविंद कहती थीं. कथा के मुताबिक जब द्रौपदी का चीरहरण होना था, तब उन्होंने गोविंद नाम लेकर ही कृष्ण को पुकारा था. ‘मोहन’ कैबिनेट में ‘गोविंद’ को खाद्य और नागरिक आपूर्ति की जिम्मेदारी दी गई है.

कृष्णा गौर, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण

भगवान विष्णु के अवतार कृष्ण के नाम पर कृष्णा गौर का नाम है. इसका अर्थ है सब को अपनी ओर आकर्षित करने वाला. कृष्णा गौर पूर्व सीएम बाबूलाल गौर की बहू हैं और भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र से 1 लाख से ज्यादा वोट से जीतकर सदन पहुंची हैं. युवाओं के बीच कृष्णा भाभी और महिलाओं के बीच कृष्णा दीदी के तौर पर पहचानी जाती हैं. मोहन कैबिनेट में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की जिम्मेदारी संभाल रही हैं.

राधा सिंह, राज्य मंत्री, पंचायत एवं ग्रामीण विकास

राधा सिंह के नाम का अर्थ सबको पता है. राधा को भगवान कृष्ण की आंतरिक शक्ति या ऊर्जा माना जाता है. शास्त्रों के अनुसार, वह बृज गोपियों की प्रमुख थीं, जो कृष्ण के प्रति सर्वोच्च भक्ति के लिए जानी जाती हैं. वह कृष्ण के प्रति समर्पण और परम भक्ति का प्रतीक हैं. ‘राधा’ को ‘मोहन’ कैबिनेट में पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री के तौर पर जगह दी गई है.

नारायण सिंह कुशवाहा, सामाजिक न्याय और उद्यानिक मंत्री

MP नारायण और श्री कृष्ण एक ही हैं. नारायण भगवान विष्णु का पर्यायवाची शब्द हैं. कथाओं में जिक्र है कि भगवान ने धरती पर पाप का नाश करने के लिए कई बार अवतार लिया, जैसे त्रेता युग में भगवान श्री राम के रूप मे और द्वापरयुग श्री कृष्ण के रूप में. दूसरी तरफ जल को नारा भी कहा जाता है. चूंकि जल उनका पहला निवास (अयन) था, इसलिए उनका नाम नारायण रखा गया. इस परिभाषा का उपयोग वैदिकोत्तर साहित्य जैसे महाभारत और विष्णु पुराण में भी किया गया है.

नागर सिंह चौहान, वन एवं पर्यावरण मंत्री

डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट में नागर सिंह चौहान का वन एवं पर्यावरण मंत्री बनाया गया है. नागर अलीराजपुर से विधानसभा चुनाव जीतकर आए हैं. इनका नाम भी कृष्ण से जुड़ा है. मीरा ने अपने पदों में भगवान कृष्ण के लिए नागर शब्द का प्रयोग किया है. इसका अर्थ है नगर या ह्रदय में रहने वाला. संभवतः मीरा ने भगवान कृष्ण के लिए “नागर” शब्द का प्रयोग इसी को ध्यान में रखकर ही किया है कि- “सत की नाँव खेवटिया सतगुरू, भवसागर तर आयो, ‘मीरा’ के प्रभु गिरिधर नागर, हरख-हरख जस पायो.”

प्रद्युम्न सिंह तोमर, ऊर्जा मंत्री

मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का नाम भी कृष्ण से जुड़ा है. कई कथाओं में बताया गया है कि कृष्ण- रुक्मिणी के पुत्र का नाम प्रद्युम्न था और उनका जन्म द्वारका में हुआ था. उस बालक के सौन्दर्य, शील, सद्गुण आदि सभी श्री कृष्ण के ही समान थे. प्रद्युम्न वास्तव में प्रेम के देवता और रति देवी के पति कामदेव के अवतार थे. कहा जाता है कि प्रद्युम्न ने कुरुक्षेत्र सहित कृष्ण की कई लड़ाइयों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. वे यादव वंश के एक महत्वपूर्ण सदस्य थे और कृष्ण और उनके परिवार के लिए बहुत गर्व का स्रोत थे.

तुलसी सिलावट, जल संसाधन मंत्री

श्रीकृष्ण की पूजा जैसे तुलसी के बिना अधूरी है, ठीक वैसे ही डॉ मोहन यादव की कैबिनेट तुलसी सिलावट के बिना पूरी नहीं हो सकती. भगवान विष्णु के अवतार श्रीकृष्ण की पूजा में तुलसी का भोग अनिवार्य है. साल की देवउठनी एकादशी को शालिग्राम और तुलसी का विवाह भगवान विष्णु और महालक्ष्मी के विवाह का प्रतीक स्वरूप विवाह किया जाता है. तुलसी सिलावट 6 बार के विधायक हैं और दूसरी बार कैबिनेट मंत्री बने हैं. मोहन कैबिनेट में उनके पास जल संसाधन विभाग का जिम्मा है.

इंदर सिंह परमार, उच्च शिक्षा मंत्री

MP इंदर या इंद्र का भी कृष्ण से दिलचस्प संबंध है. कृष्ण को गोविंद नाम इंद्र ने ही दिया था, उस दिन गोवर्धन पूजा का दिन आता है. कहते हैं कि बहुत ज्यादा बारिश करवाने की वजह से कृष्ण ने जब नाराज होकर गोवर्धन पर्वत उठा लिया था, तो इंद्र सुरभि गाय (गो) लेकर उन्हें मनाने पहुंचे थे और अपने हाथी ऐरावत के जरिये उनका दूध (विंद) से अभिषेक किया था. इंदर सिंह परमार तीसरी बार विधायक और दूसरी बार मंत्री बने हैं. मोहन कैबिनेट में उच्‍च शिक्षा, आयुष, तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. खास बात यह है कि पिछली सरकार में डॉ. मोहन यादव भी उच्च शिक्षा मंत्री थे.

प्रह्लाद सिंह पटेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री

PM नरेंद्र मोदी की सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे प्रह्लाद पटेल मोहन कैबिनेट में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री हैं. उनका नाम तो नहीं, लेकिन प्रह्लाद से जुड़ी कथा जरूर. उन्हें भगवान विष्णु से जोड़ती है, जिनका अवतार कृष्ण को माना जाता है. हालांकि भगवान विष्णु ने नरसिंह अवतार में प्रह्लाद को वरदान दिया था. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार प्रह्लाद का जन्म कृष्ण नगरी मथुरा के एक गांव फलेन में हुआ था, जहां भगवान विष्णु और भक्त प्रह्लाद की पूजा की जाती है.

करण सिंह वर्मा, राजस्व मंत्री

MP करन यानी कर्ण, महाभारत के श्रेष्ठ धनुर्धारियों में से एक थे और रिश्ते में भगवान कृष्ण के भाई यानी बुआ के बेटे थे. करण सिंह वर्मा इस वक्त ‘गोपाल’ भार्गव के बाद प्रदेश के सबसे सीनियर विधायक हैं. वे 9 बार चुनाव लड़कर 8 बार विधानसभा पहुंचे हैं. उमा भारती कैबिनेट से लेकर मोहन कैबिनेट में भी मंत्री हैं. चौथी बार मंत्री बने करण सिंह वर्मा राजस्‍व विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. एक और संयोग है कि यह विभाग पहले ‘गोविंद’ के पास था.

गौतम टेटवाल, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), तकनीकी शिक्षा और रोजगार

भगवान विष्णु के अवतारों में गौतम बुद्ध अवतार को 23 वां अवतार बताया जाता है. कृष्ण भी भगवान विष्णु के ही अवतार हैं. बुद्ध अवतार रूप में इसे विष्णु का अंतिम अवतार मानते हैं. गौतम सारंगपुर विधानसभा सीट जीतकर सदन पहुंचे हैं और मोहन कैबिनेट में तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.

https://www.facebook.com/webmorcha

इसरो ने रचा इतिहास, Aditya-L1 ने किया सूर्य नमस्कार, अब रहस्य नहीं रहेगा

इसरो ने रचा इतिहास, Aditya-L1 ने किया सूर्य नमस्कार, अब रहस्य नहीं रहेगा

बेंगलुरु। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने सूर्य का अध्ययन करने के लिए देश के पहले अंतरिक्ष आधारित मिशन ‘Aditya-L1 यान को शनिवार को पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर दूर इसकी अंतिम गंतव्य कक्षा में स्थापित कर दिया.

अंतरिक्ष यान पृथ्वी से लगभग 15 लाख KM दूर सूर्य-पृथ्वी प्रणाली के ‘लैग्रेंज प्वॉइंट 1ट (एल 1) के आसपास एक प्रभामंडल कक्षा में पहुंचा. ‘L1 प्वॉइंटट पृथ्वी और सूर्य के बीच की कुल दूरी का लगभग एक प्रतिशत है.

इसरो अधिकारियों ने कहा कि ‘एल1 प्वाइंट’ के चारों ओर प्रभामंडल कक्षा में उपग्रह से सूर्य को लगातार देखा जा सकता है. उन्होंने कहा कि इससे वास्तविक समय में सौर गतिविधियों और अंतरिक्ष मौसम पर इसके प्रभाव का अवलोकन करने में अधिक लाभ मिलेगा.

‘लैग्रेंज प्वॉइंट’ वह क्षेत्र है जहां पृथ्वी और सूर्य के बीच गुरुत्वाकर्षण निष्क्रिय हो जाता है. प्रभामंडल कक्षा, एल 1 , एल 2 या एल 3 ‘लैग्रेंज प्वाइंट’ में से एक के पास एक आवधिक, त्रि-आयामी कक्षा है.

अंतरिक्ष में मौसम संबंधी समस्याओं को समझना है

इसरो के ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी-सी57) ने दो सितंबर को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) के दूसरे प्रक्षेपण केंद्र से आदित्य-एल1 को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया था.

पीएसएलवी ने 63 मिनट और 20 सेकंड की उड़ान के बाद उसने पृथ्वी की आसपास की अंडाकार कक्षा में आदित्य-एल1 को स्थापित किया था.

‘Aditya-L1 को सूर्य परिमंडल के दूरस्थ अवलोकन और पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर दूर ‘एल1’ (सूर्य-पृथ्वी लैग्रेंजियन बिंदु) पर सौर वायु का वास्तविक अवलोकन करने के लिए डिजाइन किया गया है.

अधिकारियों ने बताया कि इस मिशन का मुख्य उद्देश्य सौर वातावरण में गतिशीलता, सूर्य के परिमंडल की गर्मी, सूर्य की सतह पर सौर भूकंप या ‘कोरोनल मास इजेक्शन’ (सीएमई), सूर्य के धधकने संबंधी गतिविधियों और उनकी विशेषताओं तथा पृथ्वी के करीब अंतरिक्ष में मौसम संबंधी समस्याओं को समझना है.

महासमुंद, 820 बोरा धान जब्त, कोचियों की करामत, कर रहे थे अवैध परिवहन

https://www.facebook.com/webmorcha

छत्तीसगढ़ राजिम पटवारी ने ली रिश्वत 16 सौ रुपए, सस्पेंड, किसान ने की शिकायत

राजिम। ग्राम पंचायत तरीघाट में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में पहुंचे मुख्य अतिथि MLA रोहित साहू का ग्रामवासियों ने बाजे-गाजे और जमकर आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया. कार्यक्रम में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाया था, जहां ग्रामीण अपनी मुलभूत सुविधाओं सहित रोजगार मूलक मांगों को लेकर आवेदन किया. कार्यक्रम में एक किसान ने MLA के सामने पटवारी पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया. इस पर MLA ने नाराजगी जताते हुए नायब तहसीलदार शशि नर्मदा को जांच कर तुरंत सस्पेंड करने की बात कही.

महासमुंद, 820 बोरा धान जब्त, कोचियों की करामत, कर रहे थे अवैध परिवहन

बता दें कि कार्यक्रम के दौरान तरीघाट निवासी किसान श्याम लाल साहू ने पटवारी कोमल लाल वर्मा पर 1600 रुपए की रिश्वत लेने की बात खुली मंच पर रखी. किसान ने पैसे की बात तो कह दी मगर कितने रुपए लिए उसे बोल नहीं पा रहे थे, जिस पर विधायक ने बिना डर भय बोलने को कहा. फिर किसान ने बताया कि मेरे नाम पर 5 काठा का खेत होने की जानकारी पटवारी द्वारा दिए जाने पर उन्होंने कहां था रिकार्ड दुरुस्त कर आपको जमीन मिल जाएगी. इसके चलते उनके द्वारा पैसे की मांग करने पर मेरे द्वारा ग़रीबी व तंग हाल जिंदगी जीने के चलते 1600 रुपए दिया गया था.

https://www.facebook.com/webmorcha

महासमुंद, 820 बोरा धान जब्त, कोचियों की करामत, कर रहे थे अवैध परिवहन

महासमुंद। सरायपाली SDM ओंकारेश्वर सिंह के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीम ने छत्तीसगढ़ उड़ीसा बार्डर से दो ट्रक अवैध धान को पकड़ने में सफलता हासिल की है। कार्रवाई में कुल 820 बोरा धान जब्त किया गया है, जिसे अग्रिम कार्रवाई के लिए सरायपाली थाना सिंघोडा के सुपुर्द किया गया।

दरअसल, लगातार शिकायते मिल रही थी कि सरायपाली (saraiapali) के उड़ीसा सीमा पर अंतरराज्यिय जांच नाका लगाए जाने के बावजूद धान तस्कर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर तेज रफ्तार से वाहनों को बिना चेक करवाए निकले जा रहे थे जिस पर स्थानीय प्रशासन की निगरानी टीम ने बीती रात आकस्मिक निरीक्षण के दौरान उड़ीसा की ओर से अवैध रूप से धान भरकर आ रही एक माजदा वाहन से 280 पैकेट धान जब्त किया है।

तो वही कार्रवाई के दौरान उड़ीसा की ओर से आ रही एक और ट्रक जिसमें 540 पैकेट धान भरा हुआ था जिसका ट्रक चालक के पास कोई दस्तावेज नहीं होने पर उक्त धान को भी अवैध पाए जाने पर दोनों गाड़ियों को जब्त कर सिंघोड़ा थाने के सुपुर्द में रखवाते हुए अवैध धान के विरुद्ध जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है।

श्रीराम जन्म की खुशियों में दिखेगी अयोध्या की छवि

https://www.facebook.com/webmorcha

श्रीराम जन्म की खुशियों में दिखेगी अयोध्या की छवि

महासमुंद. बागबाहरा ब्लाक के कुलिया (कोमाखान) गांव में 19 जनवरी से आयोजित हो रहे श्रीराम कृष्ण भक्ति महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। श्रीद्वारिकाचरण गजेंद्र की स्मृति में 22 जनवरी को मिल रहे सुखद संयोग से क्षेत्रवासी अभिभूत हैं, इस दिन महोत्सव के श्रीमद् भागवत कथा में भगवान श्रीराम के अवतार की कथा आएगी।

22 जनवरी को ही अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा है और पूरे देश में इसे पर्व के रूप में मनाया जाएगा। इस ऐतिहासिक दिन को यादगार बनाने के लिए ग्रामीणों ने तैयारियां की हैं। श्रीमद् भागवत कथा में प्रभु श्रीराम के अवतार की कथा सुनने के बाद श्रद्धालु खुशी से झुमेंगे-नाचेंगे, इसे उत्सवी रूप देने के लिए प्रयास म्युजिकल ग्रुप के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।

आयोजन को लेकर हुई बैठक पर जानकारी देते हुए महोत्सव के मुख्य यजमान डाॅ. नीरज गजेंद्र ने बताया कि भगवान राम के जन्म और उनकी जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण की खुशियां पूरे राष्ट्र को उत्साहित कर गईं हैं, इस ऐतिहासिक दिन विशेष को ही श्रीमद् भागवत कथा में भी श्रीराम का अवतार होने जा रहा है, शुक्रवार को हुई आयोजन समिति की बैठक में तय किया गया है कि इस दिन पूरे गांव की गलियों को गाय के गोबर से लिपाई कर शुद्ध किया जाएगा। घर-घर रंगोली सजाई जाएगी, दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।

रामकथा की संगीतमय प्रस्तुति होगी

महोत्सव स्थल में भगवान श्रीराम की मौजूदगी का अहसास कराने के लिए रामकथा की संगीतमय प्रस्तुति होगी। रामजन्म की खुशियों में विशेष तरह के मीठे पकवान बनवाए जाएंगे। महोत्सव को यादगार बनाने के लिए जिम्मेदारियां तय की गई हैं, राम अवतार पर पुष्प वर्षा की जाएगी। माना जा रहा है कि समूचे अंचल में यह महोत्सव आकर्षण का केंद्र रहेगा। बैठक में तरुण गजेंद्र, लताऋषि चंद्राकर, सरपंच प्रेमशंकर सिन्हा, शिक्षक मीना चंद्राकर, उपसरपंच मुकेश सिन्हा, हेमचंद अग्रवाल, रोहित सिन्हा, सोमनाथ चंद्राकर, रमेश सिन्हा, केशव साहू, कमलनारायण सिन्हा, कार्तिक सिन्हा, घनश्याम यादव, गिरधारी सिन्हा और पुरुषोत्तम बघेल के साथ अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

महोत्सव में 26-27 को श्रीरामचरित्र मानस का भव्य आयोजन

कुलिया के बजरंग चौक स्थित श्री अन्नपूर्णेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजत हो रहे श्रीरामकृष्ण भक्ति महोत्सव के श्रीमद्भागवत कथा में प्रभुश्री राम का अवतार होगा, इसके बाद 26-27 जनवरी को रामजन्म की खुशियों के उपलक्ष्य में श्रीरामचरित्र मानस गान का आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन खिलावन साहू के संयोजन में प्रज्ञा मानस परिवार सोरिदखुर्द (जिला गरियाबंद), प्रेमचंद्र डड़सेना के संयोजन में विश्राम मानस परिवार झारा और चिंताराम सेन के संयोजन में राग रंग मानस परिवार खल्लारी (जिला महासमुंद) की प्रस्तुति होगी।

श्रीद्वारिकाचरण गजेंद्र की पुण्यतिथि पर श्रीरामचरित्र मानस के दूसरे दिन यानि 27 जनवरी को फन्नू बैरागी के संयोजन में संचालित श्रीराम दास मानस परिवार बंदौरा (जिला कबीरधाम), डा संतोष साहू के संयोजन में रामसिया मानस परिवार कोटगांव और प्रेमलाल साहू द्वारा संयोजित मोर मयारू मानस परिवार गुदगुदा का संगीतमय रामायण पाठ होगा। मानस मच का संचालन गुंडरदेही (फिंगेश्वर) के प्राचार्य कुमानसिंह ध्रुव करेंगे।

19 जनवरी से श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ और 26-27 को श्रीराम चरित्र मानस गान होगा।

https://www.facebook.com/webmorcha