मृग की भूल और मनुष्य की तलाश पर यहां पढ़िए डॉ. नीरज गजेंद्र का विचारोत्तेजक विश्लेषण- कस्तुरी

आत्मदर्शन
डॉ. नीरज गजेंद्र
डॉ. नीरज गजेंद्र, लेखक

प्रकृति ने मनुष्य को अद्भुत चेतना से नवाजा है, पर विडंबना यह है कि वही मनुष्य जीवन भर उस चीज की तलाश में भटकता रहता है जो उसके भीतर पहले से ही मौजूद होती है। यह कथा जितनी पुरानी है, उतनी ही आधुनिक भी। एक मृग की तरह, जो कस्तुरी की सुगंध पाकर उसे बाहर ढूंढ़ता फिरता है। मनुष्य भी अपनी खुशी, शांति और संतोष की खोज बाहरी दुनिया में करता रहता है। लेकिन कस्तुरी सदैव भीतर होती है, बाहर नहीं। शास्त्र कहता है कि यह सत्य मृत्यु-शैया पर पहुंचकर तो समझ आता है, पर तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। भटकाव का यह चक्र मनुष्य के जीवन का सबसे बड़ा भ्रम है। आधुनिक समय में यह भ्रम और गहरा हो गया है। डिजिटल युग ने उपलब्धियों को एक दौड़ में बदल दिया है। कौन कितना सफल, कौन कितना धनी, कौन कितना लोकप्रिय। सोशल मीडिया ने एक नया भ्रम पैदा किया है कि जीवन वैसे ही होना चाहिए जैसा दूसरों की पोस्ट में दिखता है। नतीजा यह कि व्यक्ति वास्तविक जीवन से अधिक काल्पनिक जीवन का पीछा करने लगता है।

अध्यात्म कहता है कि वास्तविक जीवन भीतर है, बाहर नहीं। उपनिषदों में बार-बार कहा गया है तत्त्वमसि अर्थात तू वही है जिसे तू खोज रहा है। लेकिन मनुष्य इस सत्य को तब समझता है जब उसने जीवन की लगभग सारी ऊर्जा बाहर तलाशने में खर्च कर दी होती है। कई लोग कहते हैं कि जीवन के अंत में आकर उन्हें समझ आता है कि शांति किसी वस्तु, व्यक्ति या उपलब्धि में नहीं, अपने ही भीतर थी। परंतु तब तक शरीर थक चुका होता है, समय बीत चुका होता है और मन की सीख जीवन में उपयोग नहीं हो पाती। विज्ञान भी यही कहने लगा है। सकारात्मक मनोविज्ञान के शोध बताते हैं कि मनुष्य की वास्तविक प्रसन्नता बाहरी साधनों से सिर्फ 10 फीसदी तक प्रभावित होती है। 40 प्रतिशत खुशी व्यक्ति की अपनी मानसिक स्थिति, आदतें, दृष्टिकोण और विचारों से और बाकी 50 प्रतिशत आनुवंशिक कारकों से आती है। इसका अर्थ यह है कि बाहरी वस्तुओं और परिस्थितियों में सुख ढूंढ़ना उतना ही मूर्खतापूर्ण है जितना मृग का अपनी ही नाभि में छिपी कस्तुरी को जंगल में ढूंढ़ना।

मनुष्य के भीतर स्थित यह कस्तुरी क्या है। यह उसकी क्षमता, उसकी मूल प्रकृति, उसका आत्मबोध, उसकी चेतना और उसकी विशिष्टता है। हर व्यक्ति का एक अद्वितीय मानसिक और आध्यात्मिक ढांचा होता है, जिसमें उसकी प्रतिभा, सोच, आकांक्षाएं और उसके मूल्य समाए होते हैं। लेकिन आधुनिक समाज व्यक्ति को स्वयं होने का अवसर नहीं देता। उसे एक तयशुदा ढांचे में ढालने की कोशिश करता है और व्यक्ति जितना अधिक बाहरी ढंग से ढलता है, उतना ही भीतर का सत्य धुंधला होता जाता है। आध्यात्मिक परंपराएं आत्म-अवलोकन को जीवन की पहली सीढ़ी मानती हैं। बुद्ध ने कहा था अप्प दीपो भव। यानी स्वयं अपना दीपक बनो। लेकिन मनुष्य दूसरे दीपकों की रोशनी में चलने का आदी हो जाता है। यही कारण है कि जब उम्र ढलती है, जीवन की गति धीमी होती है, तो भीतर की आवाज सुनाई देने लगती है। यही वह क्षण होता है जब व्यक्ति कहता है जो मैं ढूंढ रहा था, वह मेरे भीतर ही था। लेकिन जीवन की उलझनों और दौड़ ने उसे यह देखने का अवसर ही नहीं दिया।

इस खोज का मार्ग कठिन नहीं, स्पष्ट है। आधुनिक मनोविज्ञान में इसे self-realization और inner alignment कहा जाता है। अध्यात्म इसे आत्मज्ञान कहता है। सत्य यह है कि मनुष्य को वह सब कुछ नहीं मिलेगा जो वह चाहता है, लेकिन उसे वह अवश्य मिलेगा जो उसके भीतर है। और जो भीतर है, वही वास्तव में उसका अपना है। बाहर की यात्रा कभी समाप्त नहीं होती, पर भीतर की यात्रा मुक्ति देती है। इसलिए जरूरी है कि व्यक्ति जीवन के किसी भी मोड़ पर यह पहचान ले कि कस्तुरी की खोज बाहर नहीं, भीतर करनी है। यही आत्मज्ञान का प्रारंभ और यही जीवन की पूर्णता है ।

जो भाग्य में नहीं वह कैसे मिलेगा, बता रहे वरिष्ठ पत्रकार डॉ. नीरज गजेंद्र

ये भी पढ़ें...

Aaj Ka Panchang

Aaj Ka Panchang: आज वट सावित्री, जानें शुभ मुहूर्त और राहूकाल का समय

# विदुर नीति # ऋग्वेद #भाग्य #आध्यात्मिक दृष्टि #अत्रि मुनि #बदलती धारा #डॉ. नीरज गजेंद्र #वरिष्ठ पत्रकार #परिणाम#DrNeerajGajendra #Editorial #IdealSociety #RamRajya #SpiritualPerspective #IndianPhilosophy #SocialHarmony #WebMorchaजिंदगीनामा/डॉ. नीरज गजेंद्र
सोमवार Ank Jyotish:

26 May ka Ank Jyotish: आज सोमवार जानें लकी नंबर और शुभ रंग

# विदुर नीति # ऋग्वेद #भाग्य #आध्यात्मिक दृष्टि #अत्रि मुनि #बदलती धारा #डॉ. नीरज गजेंद्र #वरिष्ठ पत्रकार #परिणाम#DrNeerajGajendra #Editorial #IdealSociety #RamRajya #SpiritualPerspective #IndianPhilosophy #SocialHarmony #WebMorchaजिंदगीनामा/डॉ. नीरज गजेंद्र
Saptahik rashiphal

Saptahik rashiphal (26 May To 01 June): जानें इस सप्ताह किनका चमकेगा भाग्य

# विदुर नीति # ऋग्वेद #भाग्य #आध्यात्मिक दृष्टि #अत्रि मुनि #बदलती धारा #डॉ. नीरज गजेंद्र #वरिष्ठ पत्रकार #परिणाम#DrNeerajGajendra #Editorial #IdealSociety #RamRajya #SpiritualPerspective #IndianPhilosophy #SocialHarmony #WebMorchaजिंदगीनामा/डॉ. नीरज गजेंद्र
महासमुंद

महासमुंद, खड़ी हाइवा से टकराई कार, बैंक मैनेजर समेत 3 की मौत

# विदुर नीति # ऋग्वेद #भाग्य #आध्यात्मिक दृष्टि #अत्रि मुनि #बदलती धारा #डॉ. नीरज गजेंद्र #वरिष्ठ पत्रकार #परिणाम#DrNeerajGajendra #Editorial #IdealSociety #RamRajya #SpiritualPerspective #IndianPhilosophy #SocialHarmony #WebMorchaजिंदगीनामा/डॉ. नीरज गजेंद्र
early arrival of monsoon

मानसून का पहले आना, देता है ये संदेश, नुकसान या फायदा?

# विदुर नीति # ऋग्वेद #भाग्य #आध्यात्मिक दृष्टि #अत्रि मुनि #बदलती धारा #डॉ. नीरज गजेंद्र #वरिष्ठ पत्रकार #परिणाम#DrNeerajGajendra #Editorial #IdealSociety #RamRajya #SpiritualPerspective #IndianPhilosophy #SocialHarmony #WebMorchaजिंदगीनामा/डॉ. नीरज गजेंद्र
webmorcha

भ्रम में न रहे, नहीं होगी पेट्रोल और चीजों की किल्लत, CM की अहम निर्देश

# विदुर नीति # ऋग्वेद #भाग्य #आध्यात्मिक दृष्टि #अत्रि मुनि #बदलती धारा #डॉ. नीरज गजेंद्र #वरिष्ठ पत्रकार #परिणाम#DrNeerajGajendra #Editorial #IdealSociety #RamRajya #SpiritualPerspective #IndianPhilosophy #SocialHarmony #WebMorchaजिंदगीनामा/डॉ. नीरज गजेंद्र
webmorcha

कैसा होगा हमारा रामलला मंदिर, जानें 44 द्वार..18 दरवाजे, 14 स्वर्णजड़ित, प्रवेश द्वार एक

# विदुर नीति # ऋग्वेद #भाग्य #आध्यात्मिक दृष्टि #अत्रि मुनि #बदलती धारा #डॉ. नीरज गजेंद्र #वरिष्ठ पत्रकार #परिणाम#DrNeerajGajendra #Editorial #IdealSociety #RamRajya #SpiritualPerspective #IndianPhilosophy #SocialHarmony #WebMorchaजिंदगीनामा/डॉ. नीरज गजेंद्र
webmorcha

छत्तीसगढ़, बेरोजगारी भत्ता बंद होने की आशंका, 2 माह से नहीं मिला है भत्ता

# विदुर नीति # ऋग्वेद #भाग्य #आध्यात्मिक दृष्टि #अत्रि मुनि #बदलती धारा #डॉ. नीरज गजेंद्र #वरिष्ठ पत्रकार #परिणाम#DrNeerajGajendra #Editorial #IdealSociety #RamRajya #SpiritualPerspective #IndianPhilosophy #SocialHarmony #WebMorchaजिंदगीनामा/डॉ. नीरज गजेंद्र
webmorcha

भूपेश ने माफिया राज चलाकर छत्तीसगढ़ को कर्ज में डुबोया, मिनिस्टर OP चौधरी

# विदुर नीति # ऋग्वेद #भाग्य #आध्यात्मिक दृष्टि #अत्रि मुनि #बदलती धारा #डॉ. नीरज गजेंद्र #वरिष्ठ पत्रकार #परिणाम#DrNeerajGajendra #Editorial #IdealSociety #RamRajya #SpiritualPerspective #IndianPhilosophy #SocialHarmony #WebMorchaजिंदगीनामा/डॉ. नीरज गजेंद्र
webmorcha

Shani 2024: इस राशि पर शनि करेगा बेड़ा पार, सफलता के साथ मिलेगी तरक्की

# विदुर नीति # ऋग्वेद #भाग्य #आध्यात्मिक दृष्टि #अत्रि मुनि #बदलती धारा #डॉ. नीरज गजेंद्र #वरिष्ठ पत्रकार #परिणाम#DrNeerajGajendra #Editorial #IdealSociety #RamRajya #SpiritualPerspective #IndianPhilosophy #SocialHarmony #WebMorchaजिंदगीनामा/डॉ. नीरज गजेंद्र
webmorcha

रायपुर, गेट में प्रिटिंग प्रेस भीतर चल रहा गुटखा का अवैध करोबार, घर मिले 2 करोड़ 88 लाख

# विदुर नीति # ऋग्वेद #भाग्य #आध्यात्मिक दृष्टि #अत्रि मुनि #बदलती धारा #डॉ. नीरज गजेंद्र #वरिष्ठ पत्रकार #परिणाम#DrNeerajGajendra #Editorial #IdealSociety #RamRajya #SpiritualPerspective #IndianPhilosophy #SocialHarmony #WebMorchaजिंदगीनामा/डॉ. नीरज गजेंद्र
webmorcha

CG Cabinet Meeting: विष्णु सरकार की अहम बैठक आज, 3100 में धान खरीदी और महतारी वंदन पर होगा फैसला

# विदुर नीति # ऋग्वेद #भाग्य #आध्यात्मिक दृष्टि #अत्रि मुनि #बदलती धारा #डॉ. नीरज गजेंद्र #वरिष्ठ पत्रकार #परिणाम#DrNeerajGajendra #Editorial #IdealSociety #RamRajya #SpiritualPerspective #IndianPhilosophy #SocialHarmony #WebMorchaजिंदगीनामा/डॉ. नीरज गजेंद्र
webmorcha

19 जनवरी से श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ और 26-27 को श्रीराम चरित्र मानस गान होगा।

# विदुर नीति # ऋग्वेद #भाग्य #आध्यात्मिक दृष्टि #अत्रि मुनि #बदलती धारा #डॉ. नीरज गजेंद्र #वरिष्ठ पत्रकार #परिणाम#DrNeerajGajendra #Editorial #IdealSociety #RamRajya #SpiritualPerspective #IndianPhilosophy #SocialHarmony #WebMorchaजिंदगीनामा/डॉ. नीरज गजेंद्र
webmorcha

January Vrat Tyohar: जनवरी 2024 में पड़ रहे कई खास व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

# विदुर नीति # ऋग्वेद #भाग्य #आध्यात्मिक दृष्टि #अत्रि मुनि #बदलती धारा #डॉ. नीरज गजेंद्र #वरिष्ठ पत्रकार #परिणाम#DrNeerajGajendra #Editorial #IdealSociety #RamRajya #SpiritualPerspective #IndianPhilosophy #SocialHarmony #WebMorchaजिंदगीनामा/डॉ. नीरज गजेंद्र
webmorcha

02 January Ank Jyotish: मंगलवार को जानें आपका लकी नंबर और शुभ रंग

# विदुर नीति # ऋग्वेद #भाग्य #आध्यात्मिक दृष्टि #अत्रि मुनि #बदलती धारा #डॉ. नीरज गजेंद्र #वरिष्ठ पत्रकार #परिणाम#DrNeerajGajendra #Editorial #IdealSociety #RamRajya #SpiritualPerspective #IndianPhilosophy #SocialHarmony #WebMorchaजिंदगीनामा/डॉ. नीरज गजेंद्र
webmorcha

चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ बोलें ‘कोई फैसला पर्सनल नहीं होता…’, राम मंदिर, आर्टिकल 370, समलैंगिक विवाह पर की टिप्पणी

# विदुर नीति # ऋग्वेद #भाग्य #आध्यात्मिक दृष्टि #अत्रि मुनि #बदलती धारा #डॉ. नीरज गजेंद्र #वरिष्ठ पत्रकार #परिणाम#DrNeerajGajendra #Editorial #IdealSociety #RamRajya #SpiritualPerspective #IndianPhilosophy #SocialHarmony #WebMorchaजिंदगीनामा/डॉ. नीरज गजेंद्र
webmorcha

Rashifal 2024: में कैसा होगा आपका ग्रह-नक्षत्र, जानें आर्थिक, परिवार, करियर और सेहत पर कैसे होगा असर

# विदुर नीति # ऋग्वेद #भाग्य #आध्यात्मिक दृष्टि #अत्रि मुनि #बदलती धारा #डॉ. नीरज गजेंद्र #वरिष्ठ पत्रकार #परिणाम#DrNeerajGajendra #Editorial #IdealSociety #RamRajya #SpiritualPerspective #IndianPhilosophy #SocialHarmony #WebMorchaजिंदगीनामा/डॉ. नीरज गजेंद्र
webmorcha

Mithun Rashifal 2024: मिथुन राशि के जातकों के लिए कैसा होगा नया वर्ष, जानें राशिफल

# विदुर नीति # ऋग्वेद #भाग्य #आध्यात्मिक दृष्टि #अत्रि मुनि #बदलती धारा #डॉ. नीरज गजेंद्र #वरिष्ठ पत्रकार #परिणाम#DrNeerajGajendra #Editorial #IdealSociety #RamRajya #SpiritualPerspective #IndianPhilosophy #SocialHarmony #WebMorchaजिंदगीनामा/डॉ. नीरज गजेंद्र
webmorcha

Kark Rashifal 2024: कर्क राशि के जातकों के लिए कैसा होगा नया वर्ष, जानें राशिफल

# विदुर नीति # ऋग्वेद #भाग्य #आध्यात्मिक दृष्टि #अत्रि मुनि #बदलती धारा #डॉ. नीरज गजेंद्र #वरिष्ठ पत्रकार #परिणाम#DrNeerajGajendra #Editorial #IdealSociety #RamRajya #SpiritualPerspective #IndianPhilosophy #SocialHarmony #WebMorchaजिंदगीनामा/डॉ. नीरज गजेंद्र
webmorcha

Vrishabha Rashifal 2024: वृषभ राशि के जातकों के लिए कैसा होगा वर्ष 2024, जानें राशिफल

# विदुर नीति # ऋग्वेद #भाग्य #आध्यात्मिक दृष्टि #अत्रि मुनि #बदलती धारा #डॉ. नीरज गजेंद्र #वरिष्ठ पत्रकार #परिणाम#DrNeerajGajendra #Editorial #IdealSociety #RamRajya #SpiritualPerspective #IndianPhilosophy #SocialHarmony #WebMorchaजिंदगीनामा/डॉ. नीरज गजेंद्र
[wpr-template id="218"]