21 सितंबर को सूर्य ग्रहण: पितृपक्ष के समापन पर दूसरा ग्रहण, क्या है ज्योतिषीय संकेत?

0
Solar Eclipse on 21st: Second eclipse of Pitru Paksha, know the signs?
15 दिन में दूसरा ग्रहण 2025

Grahan 2025 World Wide Impact – साल 2025 में ग्रहणों का दुर्लभ संयोग देखने को मिल रहा है। पितृपक्ष की शुरुआत और समापन दोनों ही दिन ग्रहण पड़ रहे हैं। 7 सितंबर को चंद्र ग्रहण लगा था और अब 21 सितंबर को सर्वपितृ अमावस्या पर सूर्य ग्रहण लगने वाला है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, यह संयोग शुभ नहीं माना जा रहा है और इसका असर देश-दुनिया पर गहरा पड़ सकता है।

सर्वपितृ अमावस्या पर सूर्य ग्रहण

आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि यानी 21 सितंबर, रविवार को सर्वपितृ अमावस्या है। इसी दिन साल 2025 का अंतिम सूर्य ग्रहण लग रहा है। यह ग्रहण कन्या राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में पड़ेगा। हालांकि भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां सूतक काल मान्य नहीं होगा। अमावस्या के दिन श्राद्ध और तर्पण कार्य पूर्ववत किए जाएंगे और शारदीय नवरात्र की शुरुआत भी बिना बाधा के हो जाएगी।

15 दिन में दो ग्रहण, क्या है संकेत?

ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक पितृपक्ष की शुरुआत और समापन ग्रहण के साथ होना पितृ प्रकोप का संकेत देता है। इससे पहले 1903 में ऐसा दुर्लभ संयोग बना था। माना जाता है कि 15 दिन में दो ग्रहण लगना शुभ संकेत नहीं है और इसके चलते—

  • प्राकृतिक आपदाओं जैसे भूकंप, तूफान, बाढ़, ज्वालामुखी विस्फोट की आशंका रहती है।

  • राजनीतिक अस्थिरता और जनता-नेताओं के बीच टकराव देखने को मिल सकता है।

  • शेयर बाजार और वैश्विक अर्थव्यवस्था में उतार-चढ़ाव बढ़ सकता है।

  • कृषि, बिजनेस, शिक्षा और करियर पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

  • कई देशों में जन आंदोलन और विद्रोह जैसी स्थिति बन सकती है।

कहावत और संकेत

गांवों में एक कहावत प्रचलित है – “एक पाख दो गहना, राजा मरे या सेना”। इसका अर्थ है कि एक ही माह में दो ग्रहण होना राजा और प्रजा दोनों के लिए अशुभ माना जाता है। यह संयोग महामारी, युद्ध या कष्टकारी घटनाओं की आशंका को दर्शाता है।

चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण के प्रभाव

  • चंद्र ग्रहण – जल से जुड़ी आपदाएं जैसे बाढ़, समुद्री तूफान, बादल फटना, भूकंप।

  • सूर्य ग्रहण – अग्नि से जुड़ी आपदाएं जैसे युद्ध, दंगे, आग, ज्वालामुखी विस्फोट और दुर्घटनाएं।

नतीजा

21 सितंबर को पड़ने वाला सूर्य ग्रहण भारत में प्रत्यक्ष रूप से नहीं दिखेगा, लेकिन इसके वैश्विक प्रभाव जरूर देखने को मिल सकते हैं। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार आने वाला समय राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से चुनौतीपूर्ण रह सकता है।

हमसे संपर्क करें

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

9617341438, 7879592500

छत्तीसगढ़: मंत्रियों के जिलों के प्रभार में बदलाव, जानिए किसे मिली कहां की जिम्मेदारी

0
छत्तीसगढ़: मंत्रियों के जिलों के प्रभार में बदलाव, जानिए किसे मिली कहां की जिम्मेदारी
Chhattisgarh: Changes in the charge of districts of ministers, know more

रायपुर। साय सरकार ने मंत्रियों के जिलों के प्रभार में फेरबदल किया है। शुक्रवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर 6 मंत्रियों की नई जिम्मेदारियां तय की हैं।

डिप्टी सीएम विजय शर्मा को चार जिले

डिप्टी सीएम एवं गृह मंत्री विजय शर्मा को अब दुर्ग, बालोद, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और बस्तर जिले का प्रभार सौंपा गया है।

Chhattisgarh: Changes in the charge of districts of ministers, know more
छत्तीसगढ़: मंत्रियों के जिलों के प्रभार में बदलाव, जानिए किसे मिली कहां की जिम्मेदारी

अन्य मंत्रियों को मिली नई जिम्मेदारियां

  • स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल – बलौदाबाजार-भाटापारा

  • महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े – बलरामपुर-रामानुजगंज

  • स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव – राजनांदगांव

  • मंत्री गुरु खुशवंत साहेब – सक्ती

  • मंत्री राजेश अग्रवाल – गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही

आदेश जारी

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि नए प्रभार तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

हमसे संपर्क करें

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

9617341438, 7879592500

छत्तीसगढ़: 40 साल बाद सौ रुपये की रिश्वत के मामले में बरी हुआ आरोपी, हाईकोर्ट ने MPSRTC के बिल असिस्टेंट जागेश्वर प्रसाद अवस्थी को दोषमुक्त माना

0
540 करोड़ के अवैध कोयला लेवी मामले में आरोपी सूर्यकांत तिवारी के ड्राइवर नारायण साहू को हाई कोर्ट से राहत नहीं।
अग्रिम जमानत याचिका खारिज करते हुए कोर्ट ने कहा—

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 1986 के एक पुराने भ्रष्टाचार मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। एमपीएसआरटीसी के बिल असिस्टेंट रहे जागेश्वर प्रसाद अवस्थी को हाईकोर्ट ने सबूतों की कमी के चलते बरी कर दिया।

1986 से चल रहा था केस

मामला 1986 का है, जब अवस्थी पर निगम कर्मचारी अशोक कुमार वर्मा से बकाया वेतन का बिल पास करने के लिए 100 रुपए रिश्वत मांगने का आरोप लगा था। लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाकर उन्हें रंगे हाथ पकड़ने का दावा किया था। इसके आधार पर ट्रायल कोर्ट ने 2004 में अवस्थी को एक साल की कैद और जुर्माने की सजा सुनाई थी।

हाईकोर्ट ने MPSRTC के बिल असिस्टेंट जागेश्वर प्रसाद अवस्थी को दोषमुक्त माना
हाईकोर्ट ने MPSRTC के बिल असिस्टेंट जागेश्वर प्रसाद अवस्थी को दोषमुक्त माना

गवाहों के बयानों में विरोधाभास

हाईकोर्ट ने केस की सुनवाई में पाया कि गवाहों के बयानों में भारी विरोधाभास है। कहीं 100 रुपए के एक नोट का जिक्र था, तो कहीं दो पचास-पचास के नोट का। साथ ही ट्रैप टीम भी दूरी पर खड़ी थी, जिसने लेन-देन या बातचीत को प्रत्यक्ष रूप से नहीं देखा।

केवल नोटों की बरामदगी से साबित नहीं होता अपराध

हाईकोर्ट ने कहा कि केवल नोटों की बरामदगी से भ्रष्टाचार का अपराध साबित नहीं किया जा सकता। जब तक रिश्वत की मांग और स्वीकृति के ठोस सबूत न हों, तब तक दोष सिद्ध नहीं माना जा सकता। इसी आधार पर कोर्ट ने अवस्थी को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया।

हमसे संपर्क करें

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

9617341438, 7879592500

रायगढ़: मर चुके बदमाश को जिला बदर करने का आदेश, पुलिस विभाग में हड़कंप

0
National and international state news logo
देश-दुनिया राज्य की खबरे बिहार विधानसभा चुनाव 2025

रायगढ़। जिला प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। रायगढ़ जिले में आदतन बदमाश श्याम गोरख को जिला बदर करने का आदेश जारी किया गया, लेकिन बाद में पता चला कि जिस व्यक्ति को बाहर भेजने की तैयारी थी, उसकी मौत हो चुकी है। इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

जिला बदर का आदेश, फिर निकली चौंकाने वाली सच्चाई

11 सितंबर 2025 को कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने एसपी के प्रतिवेदन के आधार पर श्याम गोरख (आ. जगदीश गोरख, उम्र 27 वर्ष, निवासी सोनिया नगर, रायगढ़) को एक साल के लिए जिला बदर करने का आदेश जारी किया था। आदेश के मुताबिक, उसे 24 घंटे के भीतर रायगढ़ सहित आसपास के जिले—सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती, बलौदा बाजार, महासमुंद, जांजगीर-चाम्पा, कोरबा एवं जशपुर—से बाहर जाना था।

लेकिन आदेश जारी होने के कुछ ही समय बाद मौखिक सूचना मिली कि श्याम गोरख की पहले ही मौत हो चुकी है।

फरारी पंचनामा के आधार पर हुई कार्रवाई

कलेक्टर न्यायालय ने स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5 (क) एवं (ख) के तहत यह कार्रवाई 25 अगस्त 2025 को प्राप्त फरारी पंचनामा के आधार पर की गई थी। हालांकि, आदेश जारी होने के बाद जब उसकी मौत की सूचना मिली तो पुलिस को वेरीफिकेशन कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। इसके आधार पर आगे की कार्यवाही होगी।

विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

इस पूरे मामले ने प्रशासनिक कामकाज पर सवाल खड़े कर दिए हैं कि जब आरोपी की मौत हो चुकी थी तो पुलिस और जिला प्रशासन के पास इसकी जानकारी क्यों नहीं थी। अब जांच रिपोर्ट के बाद ही तय होगा कि यह गलती लापरवाही की वजह से हुई या सूचना छिपाई गई।

हमसे संपर्क करें

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

9617341438, 7879592500

पामगढ़ विधायक वायरल ऑडियो पर बोले PCC चीफ दीपक बैज कहा – बदनाम करने के लिए जारी हुआ है ऑडियो, AI के जमाने में छेड़छाड़ संभव

0
PCC चीफ दीपक बैज
PCC चीफ दीपक बैज

रायपुर। पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश और रेत माफिया के बीच बातचीत का कथित ऑडियो वायरल होने के बाद प्रदेश की राजनीति में भूचाल मच गया है। इस मामले पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने विधायक से चर्चा करने के बाद मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि यह ऑडियो विधायक को बदनाम करने की साजिश है। आजकल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का जमाना है और इसमें छेड़छाड़ की गई है।

वोट चोरी और मतदाता सूची में गड़बड़ी का मुद्दा

बैज ने राहुल गांधी के ताजा खुलासे का हवाला देते हुए कहा कि महाराष्ट्र और कर्नाटक में फर्जी मतदाता और मतदाता सूची से नाम कटने की घटनाएं सामने आई हैं। राहुल गांधी ने एक मोबाइल से 12 मिनट में 14 नाम काटे जाने का मामला उजागर किया है। यह चुनाव आयोग और बीजेपी गठबंधन की मिलीभगत को दिखाता है।

2 लाख कलेक्टर, 2 लाख SDM और 5 लाख मेरा…’, पामगढ़ विधायक का कथित ऑडियो वायरल, रेत माफिया से डील का दावा

यहां सुनें वायरल वीडियो

बीजेपी नेताओं पर बरसे बैज

उन्होंने कहा कि आज बीजेपी के मंत्री सत्ता के नशे में चूर हैं। कार्यकर्ताओं को कीड़ा-मकोड़ा समझा जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मामलों पर मंत्री ओपी चौधरी की आलोचना करते हुए कहा कि वे विभागीय कर्मचारियों से मिलने तक नहीं गए। यह उपेक्षा की स्थिति है।

बढ़ते बिजली बिल से जनता परेशान

बैज ने कहा कि महंगाई और बढ़ते बिजली बिल ने जनता की कमर तोड़ दी है। जहां पहले बिल 5 रुपए आता था, वहीं अब 15 रुपए तक पहुंच गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा – “एक तरफ सरकार महतारी वंदन योजना के तहत 1000 रुपए देती है, तो दूसरी तरफ बिजली बिल के नाम पर 2000 रुपए वसूल लेती है। आने वाले समय में जनता नाराजगी जाहिर करेगी।

हमसे संपर्क करें

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

9617341438, 7879592500

 

कभी 40 स्कूलों का मालिक, आज असहाय—घोटालेबाज राजेश शर्मा की पत्नी को गमगीन विदाई

0
60 करोड़ के डॉल्फिन इंटरनेशनल स्कूल घोटाले
रायपुर। डॉल्फिन इंटरनेशनल स्कूल घोटाले

रायपुर। डॉल्फिन इंटरनेशनल स्कूल घोटाले के आरोपी और 2017 से जेल में बंद राजेश शर्मा को अदालत से विशेष अनुमति मिलने के बाद शुक्रवार को अपनी पत्नी उमा शर्मा के अंतिम संस्कार में शामिल होने की इजाजत मिली। राजेश अपनी पत्नी को अंतिम विदाई देने के लिए देवेंद्र नगर मुक्तिधाम पहुंचा, जहां केवल जेल कर्मी और मीडिया मौजूद थे। कभी राजधानी के चर्चित लोगों में गिने जाने वाले राजेश की असहाय स्थिति बेहद मार्मिक और करुण दृश्य पेश कर रही थी।

राजेश शर्मा का आरोप है कि अदालत से अनुमति मिलने के बावजूद जेल प्रशासन ने उसकी पत्नी का पर्याप्त इलाज नहीं कराया।


2017 से जेल में बंद

राजेश शर्मा और उसकी पत्नी 2011 से फरार थे। 2017 में गिरफ्तारी के बाद से राजेश जेल में है। उन पर आरोप है कि उन्होंने विद्यार्थियों से पहली से 12वीं तक की पूरी फीस (करीब 1.5 लाख रुपए प्रति छात्र) एकमुश्त लेकर लगभग 60 करोड़ रुपए की ठगी की।


ऐसे बढ़ा कारोबार

  • राजेश ने 2005 तक एक स्कूल में शिक्षक के रूप में काम किया।

  • 2007 में डॉल्फिन इंटरनेशनल स्कूल की शुरुआत की और देखते ही देखते 40 से अधिक स्कूलों की चेन खड़ी कर दी।

  • प्रचार के लिए ‘शक्तिमान’ मुकेश खन्ना और ‘शकुनि’ गुफी पेंटल जैसे कलाकारों को ब्रांड एम्बेसडर बनाया।

  • फीस से मिली रकम को एमसीएक्स, फिल्मों और अन्य निवेशों में लगाया, जिसमें भारी नुकसान हुआ।


कर्मचारियों और स्टाफ को भी ठगा

राजेश ने 40 स्कूलों में 150 से अधिक स्टाफ और 8 बसों में ड्राइवर-कंडक्टर रखे थे। लेकिन उन्हें महीनों तक वेतन नहीं मिला। इतना ही नहीं, उसने एक अखबार भी शुरू किया था और उसके कर्मचारियों को भी सैलरी नहीं दी।


फर्जी दस्तावेज और फरारी

राजेश और उसकी पत्नी ने शिक्षण समिति के लिए कई सदस्यों के फर्जी हस्ताक्षर किए। हैदराबाद में दोनों के पास से फर्जी आधार कार्ड और पैनकार्ड बरामद हुए, जिनमें उनका नाम बदलकर दर्ज था। फरारी के दौरान दोनों वहीं एक स्कूल में पढ़ा रहे थे।


प्रॉपर्टी जब्ती और पीड़ितों को राहत

जांच में सामने आया है कि राजेश की नवापारा-राजिम में जमीनें हैं। पुलिस इन्हें जब्त कर पीड़ितों को पैसा लौटाने की कोशिश कर रही है।


55 करोड़ 40 लाख की ठगी के केस

राजेश और उसकी पत्नी के खिलाफ रायपुर, गोबरा-नवापारा, पाटन समेत 9 जिलों में कुल 55.40 करोड़ रुपए की ठगी की शिकायतें दर्ज हैं। पहली एफआईआर रायपुर की समता कॉलोनी निवासी पालक चंदा जैन ने कराई थी।

हमसे संपर्क करें

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

9617341438, 7879592500

CGPSC घोटाला मामला : रिटायर्ड IAS और पूर्व परीक्षा नियंत्रक समेत 5 गिरफ्तार, CBI ने कोर्ट में किया पेश

0
CGPSC
CGPSC घोटाला मामला

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) भर्ती घोटाले में CBI की कार्रवाई तेज हो गई है। शुक्रवार को एजेंसी ने पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक, पीएससी के पूर्व सचिव और रिटायर्ड IAS जीवनलाल ध्रुव व उनके बेटे सुमित ध्रुव, साथ ही निशा कोसले और दीपा आदिल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।

इससे पहले भी सीबीआई ने आरती वासनिक को पूछताछ के बाद छोड़ा था, लेकिन अब सबूत मिलने पर उन्हें हिरासत में लिया गया है।

महासमुंद, CBI की रेड, 5 ठिकानों पर एक साथ दबिश, CGPSC घोटाले में कई संदिग्ध दस्तावेज जब्त, रिसॉर्ट में कराये गये क्योश्चन पेपर सॉल्व

पहले ही 7 आरोपी जेल में

  • 18 नवंबर को तत्कालीन अध्यक्ष तमन सिंह सोनवानी और उद्योगपति श्रवण कुमार गोयल गिरफ्तार हुए थे।

  • 10 जनवरी को 5 और आरोपियों की गिरफ्तारी हुई, जिनमें नितेश सोनवानी (तत्कालीन अध्यक्ष का भतीजा) और ललित गणवीर (उप परीक्षा नियंत्रक) शामिल थे।

  • 12 जनवरी को शशांक गोयल, भूमिका कटियार और साहिल सोनवानी को गिरफ्तार किया गया।

क्या है CGPSC घोटाला?

CGPSC यह घोटाला 2020 से 2022 के बीच हुई भर्ती प्रक्रियाओं में गड़बड़ी से जुड़ा है। आरोप है कि डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी और अन्य उच्च पदों पर योग्य उम्मीदवारों की अनदेखी कर, प्रभावशाली नेताओं और अधिकारियों के नजदीकियों को चयनित किया गया।
सीबीआई ने जांच में कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए हैं और अब तक दर्जनों लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। फिलहाल सभी आरोपी जेल में हैं और मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

हमसे संपर्क करें

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

9617341438, 7879592500

महासमुंद की बेटी दिव्या रंगारी ने बढ़ाया मान, फाइनल में पहुँची टीम, भारतीय टीम ने इंडोनेशिया को हराकर बनाया इतिहास, जिले में खुशी की लहर

0
Mahasamund's daughter Divya Rangari brought pride to the nation, reached the finals
महासमुंद बड़ी उपलब्धि, एशिया कप 2025 के फाइनल

महासमुंद/19 सितंबर 2025। मलेशिया में आयोजित FIBA अंडर-16 विमेंस एशिया कप 2025 में भारत की महिला बास्केटबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। इस उपलब्धि में छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले की बेटी दिव्या रंगारी (पिता – विनोद रंगारी) भी शामिल हैं।

भारत ने सेमीफाइनल में इंडोनेशिया को 65-53 के स्कोर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मैच के पहले दो क्वार्टर रोमांचक रहे, लेकिन तीसरे और चौथे क्वार्टर में भारतीय टीम ने बेहतरीन बढ़त बनाकर जीत दर्ज की।

लगातार 4 जीत से फाइनल तक सफर

भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में पहले ईरान, फिर उज्बेकिस्तान और समोआ को हराया। चौथे मैच में सेमीफाइनल में इंडोनेशिया पर जीत दर्ज कर टीम फाइनल में पहुंची। इस शानदार प्रदर्शन से पूरे प्रदेश और महासमुंद जिले में खुशी की लहर है।

भारतीय टीम में शामिल खिलाड़ी

  • छत्तीसगढ़: दिव्या रंगारी

  • कर्नाटका: श्रवानी शिवन्ना, महक शर्मा, अदिति

  • तेलंगाना: विहा रेड्डी, नेथरा

  • केरल: एदिना मरियम जॉनसन

  • तमिलनाडु: एंजलीना अरुण जॉर्ज, सुमिथरा देवी कालीमुथु

  • महाराष्ट्र: रेवा कुलकर्णी, वैष्णवी प्रशांत परदेशी

  • गुजरात: दिनल वित्थानी

बधाइयों की बौछार

भारतीय टीम के फाइनल में पहुंचने पर प्रदेश और जिले के नेताओं, अधिकारियों और खेल संघों ने बधाई दी। इसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष राजीव जैन, सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक योगेश्वर राजू सिंहा, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह सहित अनेक जनप्रतिनिधि और खेलप्रेमी शामिल रहे।


हमसे संपर्क करें

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

9617341438, 7879592500

iPhone 17 की सेल शुरू होते ही Apple स्टोर में मचा हंगामा पहले पाने की होड़ में भिड़े ग्राहक, चले लात-घूंसे

0
ऐप्पल के नए iPhone 17 सीरीज
ऐप्पल के नए iPhone 17 सीरीज

मुंबई/दिल्ली। ऐप्पल के नए iPhone 17 सीरीज की पहली सेल शुक्रवार से भारत में शुरू हो गई है। फोन को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। मुंबई और दिल्ली के Apple स्टोर्स के बाहर सुबह से ही लंबी-लंबी कतारें लगीं। बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) स्थित स्टोर पर तो हालात ऐसे हो गए कि फोन सबसे पहले लेने की होड़ में लात-घूंसे और धक्का-मुक्की तक हो गई। भीड़ बेकाबू होने लगी तो सिक्योरिटी को बीच में आना पड़ा।

रातभर लाइन में लगे रहे ग्राहक

मुंबई और दिल्ली दोनों जगह फैन्स रातभर से लाइन में खड़े रहे ताकि वे सबसे पहले नया iPhone 17 अपने हाथ में ले सकें। सुबह होते-होते स्टोर्स के बाहर भीड़ और लंबी कतारें बढ़ गईं।

iPhone 17 सीरीज की कीमत

  • iPhone 17

    • 256GB – ₹82,900

    • 512GB – ₹1,02,900

    • कलर: लैवेंडर, सेज, मिस्ट ब्लू, व्हाइट, ब्लैक

  • iPhone Air

    • 256GB – ₹1,19,900

    • 512GB – ₹1,39,900

    • 1TB – ₹1,59,900

    • कलर: स्काई ब्लू, लाइट गोल्ड, क्लाउड व्हाइट, स्पेस ब्लैक

  • iPhone 17 Pro

    • 256GB – ₹1,34,900

    • 512GB – ₹1,54,900

    • 1TB – ₹1,74,900

    • कलर: सिल्वर, डीप ब्लू, कॉस्मिक ऑरेंज

  • iPhone 17 Pro Max

    • 256GB – ₹1,49,900

    • 512GB – ₹1,69,900

    • 1TB – ₹1,89,900

    • 2TB – ₹2,29,900

    • कलर: सिल्वर, डीप ब्लू, कॉस्मिक ऑरेंज

iPhone 17 सीरीज के खास फीचर्स

  • बेस मॉडल अब 256GB स्टोरेज से शुरू होता है (पिछले साल 128GB था)।

  • नए और बेहतर कैमरा, प्रोसेसर और डिस्प्ले

  • पहली बार iPhone 17 Pro Max में 2TB स्टोरेज ऑप्शन

89 करोड़ की ठगी कांड: भिलाई के दो कारोबारी गिरफ्तार, दो अब भी फरार

0
webmorcha.com
ठगी छत्तीसगढ़

रायपुर। गुजरात के गांधीधाम निवासी व्यवसायी से 89 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में भिलाई के दो कोयला व्यापारियों को गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम संजय अग्रवाल और सचिन अग्रवाल हैं। वहीं, संदीप अग्रवाल और राखी अग्रवाल अब भी फरार बताए जा रहे हैं।

पीड़ित व्यवसायी पवन मोर ने बताया कि भिलाई के नेहरू नगर निवासी इन चारों आरोपियों ने मिलकर कोक एक्सपोर्ट में निवेश का झांसा दिया और उनसे 89 करोड़ रुपए ठग लिए। इस संबंध में 8 फरवरी 2025 को गांधीधाम बी डिवीजन थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। शिकायत के बाद से सभी आरोपी फरार थे और गुजरात पुलिस लगातार इनकी तलाश में जुटी हुई थी।

17 सितंबर को गुजरात पुलिस की टीम दुर्ग जिले के कुरूद पहुंची और एक भाजपा नेता के रिश्तेदार के घर पर दबिश दी, जहां संजय और सचिन लंबे समय से छिपे हुए थे। पुलिस ने मौके से दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

पीड़ित पवन मोर ने आरोप लगाया है कि राजनीतिक संरक्षण के चलते इनकी गिरफ्तारी में देर हुई। इसके अलावा इन पर गुजरात, अहमदाबाद, मुंबई और कोलकाता में लगभग 200 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने के भी आरोप हैं।

और पढ़ें

रायगढ़: छोटी बहन की हत्या करने वाली बड़ी बहन को उम्रकैद

छत्तीसगढ़: करोड़ों के फर्जी टेंडर घोटाले में डिप्टी कमिश्नर निलंबित

इन राशियों के लिए उत्साहजनक रहेगा आज का समय, जानें 19 सितंबर का राशिफल

हमसे संपर्क करें

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

9617341438, 7879592500