रायगढ़। जिले में हुई एक दिल दहला देने वाली वारदात में बड़ी बहन ने अपनी छोटी बहन की हत्या कर दी थी। अब कोर्ट ने इस मामले में बड़ी बहन को उम्रकैद की सजा सुनाई है। मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र के ग्राम पतरापाली का है।
मामला क्या है?
24 अप्रैल 2024 की रात को नेहा कुमारी महतो (20 वर्ष) ने छोटी बहन रंजिता कुमारी से लौकी छीलने और खाना बनाने को कहा। रंजिता ने मना कर दिया, जिससे गुस्से में आकर नेहा ने किचन में रखे लोहे के खलबट्टे से बहन के सिर पर वार कर दिया। चीख सुनकर घरवाले जाग न जाएं, इस डर से उसने कई बार हमला किया। गंभीर चोट लगने से रंजिता की मौके पर ही मौत हो गई।
इसके बाद नेहा ने मृत बहन को कंबल से ढककर लाइट बंद कर दी और सामान्य तरीके से परिवार के साथ व्यवहार करती रही। अगली सुबह पिता ने जब रंजिता को जगाने की कोशिश की, तब हत्या का राज खुला।
मृतका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने धारा 302 (हत्या) और 201 (सबूत मिटाने का प्रयास) के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी बड़ी बहन को गिरफ्तार किया। पूछताछ में नेहा ने अपना अपराध कबूल कर लिया।
मामला सत्र न्यायाधीश जितेन्द्र कुमार जैन की अदालत में चला। सभी पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने नेहा कुमारी महतो को उम्रकैद की सजा और अर्थदंड से दंडित किया। इस प्रकरण में लोक अभियोजक पी.एन. गुप्ता ने पैरवी की।
देश-दुनिया राज्य की खबरे बिहार विधानसभा चुनाव 2025
रायपुर। दंतेवाड़ा में करोड़ों के फर्जी टेंडर प्रकरण में आदिवासी विकास विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने डिप्टी कमिश्नर डॉ. आनंदजी सिंह को निलंबित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, डॉ. सिंह जब दंतेवाड़ा में सहायक आयुक्त पद पर पदस्थ थे, तभी करोड़ों रुपए के फर्जी टेंडर लगाए गए थे। कलेक्टर ने वर्ष 2021 से 2024 तक जारी हुए विभागीय टेंडरों की जांच करवाई, जिसमें चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।
जांच में पता चला कि 45 टेंडर फर्जी तरीके से लगाए गए थे। यह गड़बड़ी डॉ. आनंदजी सिंह और उस समय के सहायक आयुक्त केएस मेसराम के कार्यकाल में हुई थी। मामला खुलते ही दोनों अफसरों और विभाग के एक बाबू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने दोनों अधिकारियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि बाबू अब तक फरार है।
अब विभाग ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए डिप्टी कमिश्नर डॉ. आनंदजी सिंह को सस्पेंड कर दिया है। इस अवधि में उनका कार्यस्थल आयुक्त, आदिम जाति विभाग रायपुर तय किया गया है। वहीं, केएस मेसराम पहले ही सेवानिवृत्त हो चुके हैं।
गणेशजी की कृपा से आज का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और अवसर लेकर आया है। किसी के लिए करियर में उन्नति के योग हैं तो किसी के लिए पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। प्रेम जीवन, स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में भी आज का दिन खास साबित हो सकता है। आइए जानते हैं—आज का आपका राशिफल (Today’s Horoscope 19 September 2025, Friday)।
♈ आज का मेष राशिफल (Today’s Aries Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन मेष राशि वालों के लिए नई संभावनाओं और ऊर्जा से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति और सम्मान मिलेगा। आपके आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच से कठिन कार्य भी आसानी से पूरे होंगे। पारिवारिक जीवन में खुशी का माहौल रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के लिए दिन अनुकूल है लेकिन नियमित योग और व्यायाम लाभदायक रहेगा। भाग्यशाली अंक: 5 | भाग्यशाली रंग: हरा
♉ आज का वृषभ राशिफल (Today’s Taurus Rashifal)
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन खास साबित हो सकता है। नए अवसर सामने आएंगे और आप अपनी क्षमता को बेहतर तरीके से व्यक्त कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपके सुझावों को महत्व मिलेगा। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा और दोस्तों के साथ समय बिताना खुशी देगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा लेकिन अनावश्यक खर्चों से बचें। भाग्यशाली अंक: 10 | भाग्यशाली रंग: नीला
♊ आज का मिथुन राशिफल (Today’s Gemini Rashifal)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन विचारों और संवाद का दिन रहेगा। आपकी वाणी और संवाद कला से लोग प्रभावित होंगे। नए प्रोजेक्ट और योजनाओं में सफलता मिलेगी। सामाजिक जीवन सक्रिय रहेगा और नए दोस्त बनेंगे। प्रेम जीवन में छोटी-सी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है, धैर्य बनाए रखें। भाग्यशाली अंक: 6 | भाग्यशाली रंग: हल्का नीला
♋ आज का कर्क राशिफल (Today’s Cancer Rashifal)
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन भावनात्मक रूप से थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। परिवार और रिश्तों में सहानुभूति और संवेदनशीलता दिखाएँ। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे, आपकी मेहनत की सराहना होगी। स्वास्थ्य को लेकर तनाव से बचें। ध्यान और मेडिटेशन से लाभ होगा। भाग्यशाली अंक: 1 | भाग्यशाली रंग: काला
सिंह राशि वालों का दिन बेहद सकारात्मक रहेगा। आपका आत्मविश्वास और ऊर्जा आपको सफलता दिलाएंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र में मेहनत रंग लाएगी और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। व्यक्तिगत रिश्तों में आपसी समझ और सहयोग बढ़ेगा। भाग्यशाली अंक: 7 | भाग्यशाली रंग: सफेद
♍ आज का कन्या राशिफल (Today’s Virgo Rashifal)
कन्या राशि वालों के लिए आज मेहनत का फल मिलने का दिन है। जो कार्य लंबे समय से अटके हुए थे, उनमें प्रगति होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा और परिवार से सहयोग मिलेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात खुशी देगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन तनाव से बचें। भाग्यशाली अंक: 11 | भाग्यशाली रंग: नारंगी
♎ आज का तुला राशिफल (Today’s Libra Rashifal)
तुला राशि के लिए आज का दिन नई संभावनाएँ और सकारात्मक बदलाव लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी। युवाओं के लिए सीखने और खुद को साबित करने का समय है। प्रेम संबंधों में सामंजस्य रहेगा और रिश्तों में नज़दीकियाँ बढ़ेंगी। आर्थिक मामलों में थोड़ी सावधानी ज़रूरी है। भाग्यशाली अंक: 2 | भाग्यशाली रंग: गुलाबी
♏ आज का वृश्चिक राशिफल (Today’s Scorpio Rashifal)
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साह और नई ऊर्जा से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को पूरा करने का सही समय है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। रिश्तों में मधुरता रहेगी। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें और अनावश्यक खर्च से बचें। भाग्यशाली अंक: 8 | भाग्यशाली रंग: मैरून
आज का राशिफल 2025
♐ आज का धनु राशिफल (Today’s Sagittarius Rashifal)
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साहजनक रहेगा। आपके प्रयास सफल होंगे और आप अपने लक्ष्यों की ओर तेजी से बढ़ेंगे। परिवार और दोस्तों का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में प्यार और विश्वास बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी और निवेश के नए अवसर मिल सकते हैं। भाग्यशाली अंक: 12 | भाग्यशाली रंग: आसमानी नीला
♑ आज का मकर राशिफल (Today’s Capricorn Rashifal)
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण साबित होगा। लंबे समय से रुके कामों में प्रगति होगी। सामाजिक संपर्क मज़बूत होंगे और उनका लाभ करियर में मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताना सुखद रहेगा। व्यवसायियों को भी नए अवसर मिल सकते हैं। भाग्यशाली अंक: 3 | भाग्यशाली रंग: लाल
♒ आज का कुंभ राशिफल (Today’s Aquarius Rashifal)
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन नई शुरुआत का संकेत देता है। विचारों में स्पष्टता रहेगी और आप नए काम शुरू करने के लिए उत्साहित रहेंगे। दोस्तों और परिचितों से मुलाकात होगी। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें और बजट बनाकर खर्च करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाग्यशाली अंक: 9 | भाग्यशाली रंग: गहरा हरा
♓ आज का मीन राशिफल (Today’s Pisces Rashifal)
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन विशेष रहेगा। मानसिक शांति और संतोष मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी और नए प्रोजेक्ट शुरू करने का अच्छा समय है। रिश्तों में संवाद और पारदर्शिता से प्रेम गहरा होगा। परिवार के किसी सदस्य से सुखद समाचार मिल सकता है। भाग्यशाली अंक: 4 | भाग्यशाली रंग: पीला
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित नान घोटाला मामले में मुख्य आरोपी और रिटायर्ड IAS अधिकारी डॉ. आलोक शुक्ला
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित नान घोटाला मामले में मुख्य आरोपी और रिटायर्ड IAS अधिकारी डॉ. आलोक शुक्ला को लेकर आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया। शुक्रवार को वे ईडी (ED) की संभावित गिरफ्तारी से बचने रायपुर स्थित स्पेशल कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे, लेकिन कोर्ट ने फिलहाल उनकी अर्जी को स्वीकार करने से मना कर दिया।
सुप्रीम कोर्ट का आदेश नहीं अपलोड, सरेंडर रोका गया
कोर्ट ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश अभी तक अपलोड नहीं हुआ है, ऐसे में सरेंडर की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ाई जा सकती। आलोक शुक्ला के वकील फैजल रिजवी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने के बाद ही सरेंडर किया जा सकेगा।
सुबह भिलाई स्थित घर में ED की दबिश
आज सुबह ईडी की टीम ने आलोक शुक्ला के भिलाई तालपुरी स्थित घर पर दबिश दी थी। सूत्रों के अनुसार, तलाशी के बाद ईडी उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर सकती थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए ही शुक्ला ने सरेंडर की कोशिश की थी।
सुप्रीम कोर्ट से खारिज हुई थी जमानत याचिका
नान घोटाले में डॉ. आलोक शुक्ला और पूर्व IAS अनिल टुटेजा को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल चुकी थी। लेकिन हाल ही में सुप्रीम कोर्ट की डबल बेंच (जस्टिस सुंदरेश और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा) ने इसे खारिज कर दिया। आदेश के मुताबिक दोनों अधिकारियों को पहले दो हफ्ते ईडी की कस्टडी में और फिर दो हफ्ते न्यायिक हिरासत में रहना होगा। इसके बाद ही उन्हें जमानत मिलेगी। अदालत ने यह भी कहा कि आरोपियों ने जांच को प्रभावित करने की कोशिश की थी।
भूपेश सरकार में मिली थी पॉवरफुल पोस्टिंग
गौरतलब है कि नान घोटाला सामने आने के वक्त आलोक शुक्ला खाद्य विभाग के सचिव थे। दिसंबर 2018 में EOW ने उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। इसके बाद 2019 में हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद कांग्रेस सरकार ने शुक्ला और अनिल टुटेजा दोनों को अहम जिम्मेदारियाँ दी थीं। इसी दौरान जांच को प्रभावित करने का आरोप भी लगा।
10 जिलों में जारी ED की कार्रवाई
नान घोटाला मामले में प्रदेशभर के 10 जिलों में ईडी की कार्रवाई जारी है। दुर्ग में ईडी की टीम दो गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंची, वहीं भिलाई के हुडको स्थित सुधाकर रावटे के घर भी दबिश दी गई। टीम दस्तावेज खंगाल रही है और पूछताछ जारी है। इससे पहले कस्टम मिलिंग मामले में पूर्व IAS अनिल टुटेजा और कारोबारी अनवर ढेबर की गिरफ्तारी हो चुकी है। इन पर 140 करोड़ रुपए से अधिक के घोटाले का आरोप है।
सीएम विष्णुदेव साय ने नई मेमू ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, कहा – लोगों को मिली सस्ती और सुलभ रेल सेवा
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजिम से रायपुर के लिए नई मेमू ट्रेन सेवा का शुभारंभ किया। उन्होंने राजिम-रायपुर-राजिम नई मेमू ट्रेन और रायपुर-अभनपुर मेमू सेवा के राजिम तक विस्तार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भारी संख्या में यात्री इस अवसर पर ट्रेन में सवार हुए और उत्साहपूर्वक रायपुर के लिए रवाना हुए। पूरे क्षेत्र में सस्ती और सुलभ रेल सुविधा मिलने से हर्ष का माहौल रहा।
✨ सीएम साय का बयान
मुख्यमंत्री ने कहा कि –
इस सेवा से राजिम, गरियाबंद और देवभोग क्षेत्र के लोगों को राजधानी रायपुर तक सस्ती और किफायती यात्रा का विकल्प मिलेगा।
विद्यार्थी, नौकरीपेशा वर्ग और व्यापारी वर्ग सहित सभी के लिए यह ट्रेन अत्यंत उपयोगी साबित होगी।
अब छत्तीसगढ़ का प्रयाग कहे जाने वाले राजिम की राजधानी रायपुर से सीधी रेल कनेक्टिविटी हो गई है।
आठ साल पहले धमतरी से रायपुर तक नैरोगेज ट्रेन बंद हुई थी और अब इतने वर्षों बाद फिर से यहां ब्रॉडगेज ट्रेन सुविधा शुरू हुई है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान में 45,000 करोड़ रुपए से अधिक की रेलवे परियोजनाएं प्रदेश में संचालित हैं और वर्ष 2025-26 के बजट में लगभग 7,000 करोड़ रुपए का प्रावधान रेल विकास के लिए किया गया है।
🚉 सांसदों और मंत्रियों की प्रतिक्रियाएँ
सांसद बृजमोहन अग्रवाल – “राजिम में साधु-संत और पर्यटक बड़ी संख्या में आते हैं। अब उन्हें सीधे रेल सुविधा मिलेगी, जिससे पर्यटन और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिलेगा।”
सांसद रूपकुमारी चौधरी – “राजिम से रायपुर आना बेहद आसान हो गया है। श्रद्धालु और पर्यटक अब राजिम से सीधे डोंगरगढ़ तक यात्रा कर सकेंगे।”
वन मंत्री केदार कश्यप – “सीधी रेल पहुंच से पर्यटन को गति मिलेगी। प्रदेश के 45,000 करोड़ की रेलवे परियोजनाओं और रावघाट प्रोजेक्ट से बस्तर सहित पूरा प्रदेश लाभान्वित होगा।”
Chhattisgarh’s Prayag Rajim now connected to rail network
📅 नई ट्रेन की समय-सारणी
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अनुसार –
गाड़ी संख्या 68766/68767 राजिम-अभनपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर 19 सितम्बर 2025 से नियमित रूप से संचालित होगी।
यह ट्रेन दोनों छोरों से रोज चलेगी।
ट्रेन में 06 सामान्य श्रेणी कोच और 02 पावरकार सहित कुल 08 डिब्बे होंगे।
👥 कार्यक्रम में शामिल रहे
इस शुभारंभ अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी, अभनपुर विधायक इन्द्रकुमार साहू, राजिम विधायक रोहित साहू, रेलवे अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
Chhattisgarh: A love affair ends in horror! A man jumps into a dam.
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में प्रेम प्रसंग के चलते एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां युवक-युवती ने राताखार एनीकट डेम से छलांग लगा दी। हादसे में युवक तो टापू में फंसकर बच गया, लेकिन युवती अब तक लापता है। घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिसकर्मी जान जोखिम में डालकर युवक को बचाने की कोशिश करते दिख रहे हैं।
कैसे हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, युवक-युवती ने 25 फीट ऊंचाई से डेम में छलांग लगाई। इस दौरान युवक टापू में फंस गया जबकि युवती पानी के तेज बहाव में बह गई। युवक की बाइक डेम के ऊपर खड़ी मिली। मछुआरों ने युवक को टापू में फंसा देखा तो तुरंत पुलिस और 112 को सूचना दी।
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में प्रेम प्रसंग
पुलिस की बहादुरी
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और 112 की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान आरक्षक चंद्रकांत गुप्ता और दो अन्य पुलिसकर्मी नदी में कूद गए। हालांकि चंद्रकांत गुप्ता खुद तेज बहाव में फंसकर बाल-बाल बचे, उनकी जान साथी पुलिसकर्मी ने ट्यूब फेंककर बचाई।
हालात बिगड़ते देख नगर सेना और डीडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। करीब 5 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
युवक ने सुनाई पूरी कहानी
युवक ने अपना नाम राहुल नामदेव, निवासी काशी नगर बताया। उसने कहा कि वह शीलू त्रिपाठी (22 वर्ष), निवासी एमपी नगर अटल आवास से बेहद प्यार करता था। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन युवती के घरवाले तैयार नहीं थे।
राहुल ने बताया –
“मेरे घरवाले मान गए थे, लेकिन उसके घर वाले तैयार नहीं थे। कल मैं उसके घर भी गया था और उसकी मां से कहा था कि मैं आपकी बेटी से प्यार करता हूं। शायद घरवालों ने उसे डांटा होगा। सुबह जब हम मिले तो उसने अचानक कहा – अब मर जाते हैं। फिर हमने डेम से छलांग लगा दी।”
युवती की तलाश जारी
युवती शीलू त्रिपाठी का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस और गोताखोरों की टीम लगातार उसकी तलाश कर रही है।
रेस्क्यू में शामिल रहे पुलिसकर्मी
इस अभियान में कोतवाली थाना की पेट्रोलिंग टीम के आरक्षक –
संदीप टंडन (872)
रामधन पटेल (529)
चंद्रकांत गुप्ता (685)
सुनील सिंह (590)
आलोक पांडे (519)
डायल 112 से आरक्षक प्यारेलाल भारद्वाज (833)
ड्राइवर पटेल
ने अहम भूमिका निभाई। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की बहादुरी की सराहना की।
क्या आप नया 5G स्मार्टफोन लेने का सोच रहे हैं? तो यह सही समय है। Amazon की Daily Days Sale में Samsung Galaxy A55 5G पर जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है। ग्राहक इस हैंडसेट को लॉन्च प्राइस से ₹19 हजार कम में खरीद सकते हैं।
💰 Samsung Galaxy A55 5G का ऑफर प्राइस
8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट
MRP: ₹42,999
ऑफर प्राइस: ₹23,999 (44% डिस्काउंट)
बैंक कार्ड पर 5% तक अतिरिक्त छूट
EMI ऑप्शन और एक्सचेंज बोनस भी उपलब्ध
📱 Samsung Galaxy A55 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले: 6.6” FHD+ Super AMOLED, 120Hz रिफ्रेश रेट, Vision Booster
डिज़ाइन: मेटल बॉडी, नया की-आइलैंड डिज़ाइन, Gorilla Glass Victus+
प्रोसेसर: Exynos 1480, बेहतर हीट कंट्रोल के लिए बड़ी वेपर चेंबर
बैटरी: 5000mAh, 25W फास्ट चार्जिंग (2 दिन तक बैकअप)
कैमरा और AI फीचर्स: Circle to Search, फोटो एडिटिंग, Object Eraser
👉 कुल मिलाकर, यह फोन मजबूत डिज़ाइन, दमदार बैटरी और लेटेस्ट AI फीचर्स के साथ शानदार डील साबित हो सकता है। अगर आप नया स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो Amazon की यह सेल आपके लिए सुनहरा मौका है।
जांजगीर-चांपा। पामगढ़ की कांग्रेस विधायक शेषराज हरबंश का एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। इसमें उन्हें रेत माफिया से पैसों की डील करते सुना जा रहा है। बातचीत में अफसरों को “सेट” करने और मासिक रकम तय करने तक की बातें कही गई हैं।
ऑडियो में कथित तौर पर विधायक कहती हैं— “2 लाख कलेक्टर को, 2 लाख SDM को और 5 लाख मेरा… तभी काम करने देंगे।” यानी हर महीने कुल 9–10 लाख रुपये तक के भुगतान की चर्चा सामने आई है। इसमें माफियाओं से नियमित रकम लेने और बंटवारे की बात कही गई है।
यहां सुने वायरल ऑडियो
बातचीत में महानदी से अवैध रेत खनन, रोशन नामक व्यक्ति और राधेन्द्र नाम के किसी अन्य शख्स को रकम देने की बात भी सुनाई देती है। हालांकि इस ऑडियो की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और न ही प्रशासन की ओर से अब तक कोई बयान आया है।
इस विवाद से कांग्रेस असहज स्थिति में आ गई है। विपक्ष ने इसे बड़ा मुद्दा बनाते हुए सरकार पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। उधर, विधायक शेषराज हरबंश ने सफाई देने के लिए आज दोपहर 3 बजे प्रेस वार्ता बुलाई है। माना जा रहा है कि वे इस ऑडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देंगी
फरसगांव (कोंडागांव)। जिले से एक बार फिर सनसनीखेज मामला सामने आया है। बांसकोट चौकी अंतर्गत ग्राम धामनपुरी में नाबालिग युवती और बालिग युवक का शव एक ही पेड़ से लटका हुआ मिला। बताया जा रहा है कि युवती ने कपड़े से और युवक ने रस्सी से फांसी लगाई। दोनों का शव गांव से करीब 2 किलोमीटर दूर खेत में पेड़ पर फंदे से लटका मिला।
मामले में प्रेम-प्रसंग की आशंका जताई जा रही है। खास बात यह है कि केशकाल विधानसभा क्षेत्र में बीते 10 दिनों के भीतर इस तरह की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 10 सितंबर को उरंदाबेड़ा थाना क्षेत्र में भी ऐसा ही मामला सामने आया था। लगातार ऐसे दो मामले होने से इलाके में भय और दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
नाबालिग युवती ने की आत्महत्या
इधर बीते दिनों कोतबा में भी एक आदिवासी नाबालिग युवती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतका की पहचान पुनम सिदार के रूप में हुई, जो वार्ड क्रमांक 5, कोतबा की रहने वाली थी। बताया जाता है कि युवती ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया था। परिवारजन उसे तुरंत कोतबा स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Mahasamund: PM housing in the name of mother-in-law, father-in-law and daughter-in-law
महासमुंद/बागबाहरा। प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) में लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। बागबाहरा ब्लॉक के ग्राम पर्राचुवां में एक ही परिवार के सास-ससुर और बहू के नाम पर आवास स्वीकृत कर दिया गया। इतना ही नहीं, अप्रैल 2025 में ससुर पुरुषोत्तम और बहू जामबाई के खाते में पहली किश्त 40-40 हजार रुपए भी जारी कर दी गई। अब विभागीय गड़बड़ी खुलने पर परिवार से राशि लौटाने का दबाव बनाया जा रहा है।
पहले से तैयार है एक मकान
ग्रामीण सुखमती पति पुरुषोत्तम को पहले ही आवास स्वीकृत हुआ था और उनका मकान बनकर तैयार भी हो चुका है। इसके बावजूद पंचायत और विभागीय लापरवाही से पति पुरुषोत्तम और बहू जामबाई के नाम पर नया आवास स्वीकृत कर दिया गया। अब स्थिति यह है कि आधा मकान बन चुका है और परिवार को राशि लौटाने “तगादा” कर परेशान किया जा रहा है।
परिवार के अनुसार, गुरुवार 18 अगस्त को ग्राम पंचायत सरपंच कन्हैया ध्रुव, सचिव तुकाराम ठाकुर और आवास मित्र मौके पर पहुंचे और सख्त लहजे में परिवार को चेतावनी देते हुए राशि वापस करने की हिदायत दी। लेकिन गरीब परिवार पहले से अधूरे मकान का निर्माण कर चुका है, ऐसे में रकम लौटाना उनके लिए नामुमकिन हो रहा है।
सवालों के घेरे में प्रशासन
मामला उजागर होने के बाद भी अब तक प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। वहीं परिवार का कहना है कि एक मकान पहले से तैयार है और दूसरा मकान ससुर-बहू मिलकर बना रहे हैं, ऐसे में राशि लौटाना संभव नहीं है।
यहां देखें फोटो
पांच साल पहले सुखमती को मिला प्रधानमंत्री आवास
पांच साल पहले सुखमती को मिला प्रधानमंत्री आवास
अब ससूर और बहू को पीएम आवास
लापरवाहीमहासमुंद: पति-पत्नी को अलग-अलग मिला पीएम आवास