थाने से मदद न मिलने पर खून से सना सूरजपुर, पिता और बेटे की मौत

सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र के तीवरागुड़ी गांव में आपसी विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। यहां कार से कुचलकर पिता और उनके बेटे की हत्या कर दी गई, जबकि दूसरा बेटा गंभीर रूप से घायल है।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर सुरक्षा की मांग भी की थी, लेकिन उन्हें सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई गई। बताया जा रहा है कि शिकायत दर्ज करने के बाद जब पीड़ित परिवार घर लौट रहा था, तभी आरोपियों ने अपनी कार से बाइक सवारों को टक्कर मार दी।

दो की मौत, एक घायल

इस घटना में पिता और उनके बड़े बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छोटा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस पर सवाल

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पीड़ित पक्ष ने समय रहते सुरक्षा मांगी थी, लेकिन पुलिस ने उनकी मदद नहीं की। अब इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।

हमसे संपर्क करें

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

9617341438, 7879592500

 

पत्नी ने पति को कहा ‘पालतू चूहा’, हाईकोर्ट ने माना मानसिक क्रूरता, तलाक मंजूर

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम मामले में बड़ा निर्णय सुनाया है। अदालत ने कहा कि पति को अपमानित करना और माता-पिता से अलग रहने की जिद करना मानसिक क्रूरता की श्रेणी में आता है। इसी आधार पर हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट के तलाक संबंधी फैसले को बरकरार रखा और पति को राहत दी।

क्या है मामला?

एक दंपती के विवाद में पत्नी ने पति पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। वहीं पति का कहना था कि पत्नी लगातार अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करती थी और ससुराल वालों से अलग रहने की मांग करती थी। उसने कोर्ट में बताया कि पत्नी के इस व्यवहार से उसका जीवन नर्क बन गया था।

हाईकोर्ट की टिप्पणी

न्यायमूर्ति ने स्पष्ट किया कि भारतीय संयुक्त परिवार परंपरा में पति को माता-पिता से अलग करने की जिद, वैवाहिक रिश्ते को तोड़ने का आधार बन सकती है। पति को “पालतू चूहा” कहकर अपमानित करना भी मानसिक प्रताड़ना है।

गुजारा भत्ता का आदेश

अदालत ने तलाक को मंजूरी देने के साथ ही पत्नी को 5 लाख रुपये का स्थायी भरण-पोषण और बेटे के लिए मासिक खर्च देने का आदेश भी दिया।

विशेषज्ञों की राय

कानूनी जानकारों का कहना है कि यह फैसला उन पतियों के लिए राहत भरा है, जो पत्नियों के अनुचित व्यवहार से परेशान रहते हैं। साथ ही, अदालत ने गुजारा भत्ता देकर संतुलन भी बनाए रखा है।

हमसे संपर्क करें

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

9617341438, 7879592500

माँ चंडी के धाम में भक्तों ने जलाए मनोकामना के 8001 ज्योत, घुचापाली की पहाड़ी में भरा नवरात्र मेला

बागबाहरा| शारदीय नवरात्र के अवसर पर बागबाहरा के घुंचापाली पहाड़ी पर विराजित माँ चंडी मंदिर का दरबार आस्था और भक्ति से आलोकित हो रहा है। नौ दिनों तक चलने वाले अनुष्ठानों और विविध कार्यक्रमों के बीच मंदिर परिसर में 8001 श्रद्धालु भक्तों ने मनोकामना ज्योति प्रज्वलित कर माता रानी से मंगलकामनाएं मांगीं है। दीपों की यह अनूठी श्रृंखला नवरात्र भर जगमगाती रहेगी। पहले दिन से ही यहां वातावरण में भक्ति एवं उल्लास का अद्भुत संगम दिखाई दे रहा है ।

माँ चंडी मंदिर ट्रस्ट की ओर से भक्तों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई है । दर्शनार्थियों की सुविधा हेतु ऑनलाइन दर्शन की चौबीस घंटे की व्यवस्था भी की गई, जिससे दूर-दराज़ से जुड़े श्रद्धालु घर बैठे मां के दरबार के दर्शन कर सके।

8001 मनोकामना दीप श्रद्धालुओं की गहरी आस्था
श्रृंखला पूरे नवरात्रि महोत्सव में परिसर को रोशन करती रहेगी।

नवरात्र महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया है । स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियों ने वातावरण को और भी दिव्य बना दिया है । इस अवसर पर दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में दर्शन कर स्वयं को धन्य महसूस किया।

ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि इस बार भक्तों की संख्या बीते वर्षों की तुलना में कहीं अधिक रहने की संभावना है। इस लिहाज़ से सुरक्षा, पेयजल, प्रसाद और अन्य सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है ।

माँ चंडी के दरबार में प्रज्वलित 8001 मनोकामना दीप श्रद्धालुओं की गहरी आस्था और विश्वास का प्रतीक बनकर इस शारदीय नवरात्र को अविस्मरणीय बना दिया है।

हमसे संपर्क करें

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

9617341438, 7879592500

🔮 Aaj Ka Rashifal: नवरात्रि के दूसरे दिन कौन बनेगा भाग्यशाली, कौन रहे सावधान

Aaj Ka Rashifal 23 September 2025: आज आश्विन शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि है और शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन। मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप का पूजन आज किया जाएगा। दिन भर कई शुभ योग बन रहे हैं—रात 8:23 तक ब्रह्म योग और दोपहर 1:40 से भोर 4:51 तक द्विपुष्कर योग रहेगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक का आज का राशिफल।


♈ मेष राशि

आज आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। काम में ईमानदारी की तारीफ होगी। महिलाओं को घरेलू कार्य से राहत मिलेगी और मित्रों संग अच्छा समय बीतेगा। रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है।
✅ शुभ अंक: 06
🎨 शुभ रंग: लाल


♉ वृषभ राशि

आज दिन बेहतरीन रहेगा। सामाजिक कार्यों में सहयोग करेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षकों से मदद मिलेगी। आर्थिक लाभ के अवसर बनेंगे। परिवार संग धार्मिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं।
✅ शुभ अंक: 07
🎨 शुभ रंग: सफेद


♊ मिथुन राशि

आज आपके अधिकतर काम बनते नज़र आएंगे। व्यापार और नए प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कारोबारी योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं।
✅ शुभ अंक: 03
🎨 शुभ रंग: हरा


♋ कर्क राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी और के मामलों में दखल न दें। निवेश से पहले सलाह अवश्य लें। छात्रों को करियर प्लानिंग में मार्गदर्शन की आवश्यकता होगी।
✅ शुभ अंक: 02
🎨 शुभ रंग: दूधिया


♌ सिंह राशि

आज आपके सभी कार्य समय पर पूरे होंगे। करियर में नए अवसर मिलेंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में लाभ होगा।
✅ शुभ अंक: 09
🎨 शुभ रंग: सुनहरा


♍ कन्या राशि

आज मन उमंग से भरा रहेगा। ऑफिस के कार्य पूरे होंगे और जूनियर्स आपसे सीखेंगे। आर्थिक लाभ होगा और घर में बच्चों संग आनंदित समय बितेगा।
✅ शुभ अंक: 05
🎨 शुभ रंग: आसमानी


♎ तुला राशि

आज रिश्तेदार से बातचीत होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। लेखन कार्यों की सराहना होगी। पिता का सहयोग मिलेगा।
✅ शुभ अंक: 08
🎨 शुभ रंग: नीला


♏ वृश्चिक राशि

आज ननिहाल से शुभ समाचार मिलेगा। विदेश व्यापार की योजना सफल रहेगी। सोशल मीडिया से लाभ होगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।
✅ शुभ अंक: 04
🎨 शुभ रंग: काला


♐ धनु राशि

आज व्यावहारिक दृष्टिकोण से लाभ होगा। नए कारोबार की योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।
✅ शुभ अंक: 01
🎨 शुभ रंग: पीला


♑ मकर राशि

आज संयम और धैर्य की आवश्यकता है। रिश्तेदारों से अनबन दूर होगी। माता-पिता संग समय बिताएं। खान-पान में सावधानी बरतें।
✅ शुभ अंक: 07
🎨 शुभ रंग: भूरा


♒ कुंभ राशि

आज आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। व्यापार बढ़ाने के लिए मेहनत करनी होगी। नौकरी में परिवर्तन लाभकारी रहेगा। सामाजिक सम्मान बढ़ेगा।
✅ शुभ अंक: 11
🎨 शुभ रंग: बैंगनी


♓ मीन राशि

आज ऑफिस के सहकर्मी संग यात्रा संभव है। वाणी में संयम रखें। दांपत्य जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। छात्र पढ़ाई को लेकर सतर्क रहेंगे।
✅ शुभ अंक: 05
🎨 शुभ रंग: हरा

हमसे संपर्क करें

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

9617341438, 7879592500

छत्तीसगढ़: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, अब हो सकती है गिरफ्तारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाले मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। रायपुर जिला न्यायालय ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। इससे पहले उनकी याचिका बिलासपुर हाईकोर्ट भी खारिज कर चुका था।

जानकारी के अनुसार, चैतन्य बघेल ने गिरफ्तारी से बचने के लिए जिला न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। सुनवाई के बाद अदालत ने उन्हें राहत देने से इंकार कर दिया। इसके बाद अब EOW (आर्थिक अपराध शाखा) उनके खिलाफ गिरफ्तारी की कार्रवाई कर सकती है।

ईडी ने जन्मदिन पर किया था गिरफ्तार

ईडी ने चैतन्य बघेल को 18 जुलाई को उनके जन्मदिन के दिन भिलाई निवास से धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसी के मुताबिक, शराब घोटाले से प्रदेश के खजाने को हजारों करोड़ का नुकसान हुआ और करीब 2,500 करोड़ रुपए की अवैध कमाई संबंधित लाभार्थियों तक पहुंचाई गई।

16.70 करोड़ की नगद राशि का खुलासा

ईडी की जांच में सामने आया कि चैतन्य बघेल को घोटाले से 16.70 करोड़ रुपए नगद मिले, जिनका इस्तेमाल उन्होंने अपनी रियल एस्टेट फर्मों और प्रोजेक्ट्स में किया। आरोप है कि इस पैसे से नकद भुगतान, बैंक प्रविष्टियां और फर्जी फ्लैट खरीदी जैसे लेन-देन किए गए।

पहले से जेल में कई बड़े नाम

शराब घोटाले में ईडी पहले ही कई बड़े चेहरों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसमें पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा, अरविंद सिंह, त्रिलोक सिंह ढिल्लों, अनवर ढेबर, आईटीएस अधिकारी अरुण पति त्रिपाठी और पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक कवासी लखमा शामिल हैं।

फिलहाल, मामले की जांच जारी है और चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी को लेकर ईओडब्ल्यू की अगली कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

स्कूली बच्चों की बल्ले-बल्ले, 64 दिन की छुट्टियों का ऐलान

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी है। शिक्षा सत्र 2025-26 में कुल 64 दिन की छुट्टियां घोषित की गई हैं। स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर की ओर से जारी आदेश के अनुसार इस बार दशहरा और दीपावली पर 6-6 दिन का अवकाश मिलेगा।

छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

  • दशहरा अवकाश – 29 सितंबर से 4 अक्टूबर (6 दिन)

  • दीपावली अवकाश – 20 अक्टूबर से 25 अक्टूबर (6 दिन)

  • शीतकालीन अवकाश – 22 दिसंबर से 27 दिसंबर (6 दिन)

  • गर्मी की छुट्टियां – 1 मई से 15 जून 2026 (46 दिन)

इस तरह पूरे शिक्षा सत्र में कुल 64 दिन का अवकाश रहेगा।

 

स्कूली बच्चों की बल्ले-बल्ले
स्कूली बच्चों की बल्ले-बल्ले

हमसे संपर्क करें

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

9617341438, 7879592500

भिलाई सूर्या मॉल में पुलिस की दबिश, पब में हुक्का-शराब परोसते मिले युवक-युवतियां

रायपुर/दुर्ग। भिलाई के सूर्या मॉल स्थित Lisztomania पब में देर रात पुलिस ने दबिश दी। यहां युवाओं को प्रतिबंधित हुक्का और शराब परोसी जा रही थी। अचानक पुलिस की एंट्री से पब में अफरा-तफरी मच गई। टीम ने कई युवक-युवतियों को पकड़कर कार्रवाई की, वहीं क्लब संचालक को नोटिस थमाया गया है। मामला सुपेला स्मृति नगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, पब में निर्धारित समय के बाद भी शराब परोसी जा रही थी। रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने जब रेड मारी, तो वहां हुक्का भी बरामद हुआ। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी कराई और क्लब को नोटिस जारी किया।

स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 13 गिरफ्तार

पहले भी पकड़ा गया था सेक्स रैकेट

गौरतलब है कि सूर्या मॉल संदिग्ध गतिविधियों को लेकर पहले भी सुर्खियों में रह चुका है। जून 2025 में यहां संचालित एक स्पा में पुलिस ने रेड मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था। उस दौरान पुलिस ने 10 लड़कियों और 3 पुरुषों को हिरासत में लिया था।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ठोस कार्रवाई न होने से यहां संदिग्ध गतिविधियां लगातार जारी हैं और प्रशासन को सख्ती बरतने की जरूरत है।

हमसे संपर्क करें

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

9617341438, 7879592500

जशपुर में बदहाल व्यवस्था: सड़क नहीं, महिला को पीठ पर लादकर 3 किमी पैदल अस्पताल ले गए ग्रामीण

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से लापरवाही और बदहाल व्यवस्था की तस्वीर सामने आई है। यहां आज भी ग्रामीणों को सड़क सुविधा न होने के कारण मूलभूत सेवाओं के लिए भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। ताजा मामला बगीचा विकासखंड के दूरस्थ गांव चुरिलकोना का है, जहां सर्पदंश की शिकार महिला को गांव की ही महिला ने अपनी पीठ पर लादकर तीन किलोमीटर पैदल मुख्य मार्ग तक पहुँचाया।

एम्बुलेंस गांव तक नहीं पहुंच सकी

जानकारी के अनुसार, देर रात मुन्नी बाई नामक महिला को जहरीले सांप ने पैर पर डस लिया। परिजन और ग्रामीणों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस को फोन किया, लेकिन सड़क नहीं होने से एम्बुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाई। ऐसे में मजबूर होकर 37 वर्षीय गुनिया बाई ने मुन्नी बाई को अपनी पीठ पर उठाया और गांव की अन्य महिलाओं की मदद से तीन किलोमीटर पैदल चलकर मुख्य मार्ग तक पहुंचीं। वहां से एक वाहन के जरिए पीड़िता को सन्ना स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

हालत गंभीर, ग्रामीणों में नाराजगी

डॉक्टरों ने बताया कि मुन्नी बाई की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि कई बार वे सरपंच और सचिव को सड़क की समस्या से अवगत करा चुके हैं, लेकिन आज तक सड़क का निर्माण नहीं हुआ। इसके चलते उन्हें आए दिन इस तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

हमसे संपर्क करें

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

9617341438, 7879592500

Shardiya Navratri 2025 Day 1 Muhurat: कलश स्थापना और मां शैलपुत्री पूजा के शुभ मुहूर्त

Shardiya Navratri 2025: आज 22 सितंबर 2025 से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो चुका है। मां दुर्गा का आगमन इस बार हाथी पर हुआ है, जिसे उन्नति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। यह पर्व 1 अक्टूबर महा नवमी तक चलेगा और 2 अक्टूबर को विजयादशमी के साथ इसका समापन होगा। नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा का विधान है।

प्रतिपदा तिथि और नक्षत्र

  • प्रतिपदा तिथि: 22 सितंबर सुबह से लेकर 23 सितंबर रात 01:19 एएम तक

  • नक्षत्र: उत्तरा फाल्गुनी (सुबह 11:25 बजे तक), उसके बाद हस्त नक्षत्र

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, आज का दिन पूजा और कलश स्थापना के लिए अत्यंत शुभ है।

कलश स्थापना का मुहूर्त

  • सामान्य मुहूर्त: सुबह 06:00 बजे से शाम तक

  • विशेष अभिजीत मुहूर्त: 11:36 बजे से 12:24 बजे तक

पहले दिन के प्रमुख मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त: 04:35 AM से 05:22 AM

  • अभिजीत मुहूर्त: 11:36 AM से 12:24 PM

  • निशिता मुहूर्त: 11:50 PM से 12:38 AM

चौघड़िया मुहूर्त (दिन का)

  • अमृत: 06:09 AM से 07:40 AM

  • शुभ: 09:11 AM से 10:43 AM

  • चर: 01:45 PM से 03:16 PM

  • लाभ: 03:16 PM से 04:47 PM

  • अमृत: 04:47 PM से 06:18 PM

चौघड़िया मुहूर्त (रात का)

  • चर: 06:18 PM से 07:47 PM

  • लाभ: 10:45 PM से 12:14 AM

  • शुभ: 01:43 AM से 03:12 AM (23 सितम्बर तक)

  • अमृत: 03:12 AM से 04:41 AM (23 सितम्बर तक)

  • चर: 04:41 AM से 06:10 AM (23 सितम्बर तक)

आज का मंत्र जाप

पूजन के समय मां शैलपुत्री का ध्यान करें और इस मंत्र का जप करें—
“जयंती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी। दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोस्तुते॥”


👉 नोट: आज मां दुर्गा की पूजा, व्रत और कलश स्थापना करने से जीवन में सुख, समृद्धि और उन्नति प्राप्त होती है।

हमसे संपर्क करें

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

9617341438, 7879592500

पाक खिलाड़ी की गाली-गलौज, भारत ने बल्ले से दिया करारा जवाब

IND vs PAK Asia Cup 2025 (Dubai): एशिया कप 2025 के हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 7 गेंद शेष रहते 4 विकेट से हराया। 172 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया की जीत के हीरो बने ओपनर अभिषेक शर्मा, जिन्होंने सिर्फ 39 गेंदों में 74 रनों की धमाकेदार पारी खेली। शुभमन गिल (47 रन, 28 गेंद) और अभिषेक के बीच पहले विकेट के लिए हुई 105 रनों की साझेदारी ने मैच की नींव रखी।

अभिषेक शर्मा का सनसनीखेज खुलासा

मैच के बाद अभिषेक शर्मा ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि पाकिस्तानी खिलाड़ी लगातार गाली-गलौज और स्लेजिंग कर रहे थे। अभिषेक ने कहा—
“फील्ड पर पाकिस्तानी खिलाड़ी कुछ ऐसी बातें कह रहे थे, जो उन्हें नहीं कहनी चाहिए थीं। मैंने और शुभमन ने तय किया कि हम जवाब शब्दों से नहीं बल्कि बल्ले से देंगे।”

हारिस रऊफ और शाहीन से नोकझोंक

मैच के दौरान सबसे ज्यादा तनाव तब बढ़ा जब अभिषेक शर्मा ने हारिस रऊफ की गेंद पर जोरदार छक्का जड़ा। इसके बाद रऊफ ने उन्हें स्लेज करना शुरू किया। जवाब में अभिषेक भी पीछे नहीं हटे और दोनों के बीच गर्मागर्म बहस हो गई। मामला बढ़ता देख अंपायर को बीच-बचाव करना पड़ा।

गिल अर्धशतक से चूके, तिलक का कैमियो

कप्तान शुभमन गिल शानदार लय में थे लेकिन 47 रन बनाकर अर्धशतक से चूक गए। वहीं तिलक वर्मा ने 19 गेंदों में नाबाद 30 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर टीम इंडिया को जीत की मंजिल तक पहुंचा दिया।

पाकिस्तान की गेंदबाजी नाकाम

पाकिस्तान की ओर से हारिस रऊफ ने 26 रन देकर 2 विकेट लिए जबकि फहीम अशरफ को एक सफलता मिली। लेकिन उनके प्रयास टीम को हार से नहीं बचा पाए।

इस जीत के साथ भारत ने एशिया कप 2025 में लगातार चौथी जीत दर्ज की और टूर्नामेंट में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली।

हमसे संपर्क करें

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

9617341438, 7879592500