10 Jun Ank Jyotish: जानें मंगलवार को आपका गुड नंबर और शुभ रंग क्या होगा

0
Ank Jyotish
Ank Jyotish

10 Jun Ank Jyotish:  10 जून मंगलवार अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। (Ank Jyotish) यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

अंक 1 Ank Jyotish

मंगलवार आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आपके लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। मित्र आपके लिए आज कोई इंवेस्टमेंट संबंधी प्लान लेकर आ सकते हैं। विद्यार्थियों की किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। मित्रों के साथ घूमने की योजना बनाएंगे।

शुभ अंक- 21

शुभ रंग-  नारंगी

अंक 2 Ank Jyotish

मंगलवार आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आप बिजनेस को लेकर नई योजना बनाएंगे। छात्रों को करियर में अच्छी कामयाबी हासिल होगी। फिजूल की चिंता और तनाव से आज आपको मुक्ति मिल सकती है।

शुभ अंक-19

शुभ रंग- भूरा

अंक 3 Ank Jyotish

मंगलवार आज आप शॉपिंग पर जाने की प्लानिंग करेंगे। इस दौरान अगर आप सोना, चांदी व वाहन की खरीदारी करते हैं, तो आपको कई फायदे होंगे। करियर-कारोबार में प्रगति होने से आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग-ग्रे

अंक 4 Ank Jyotish

मंगलवार आज कोर्ट कचहरी के फंसे हुए मामले सुलझेंगे। युवाओं को अच्छी सफलता मिलेगी। किसी गलती के कारण लोगों पर भरोसा करना थोड़ा मुश्किल रहेगा। व्यापार से जुड़े लोगों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखें।

शुभ अंक –  26

शुभ रंग – नीला

अंक 5 Ank Jyotish

मंगलवार आज घर से दूर रह रहे लोगों को परिजनों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। शादीशुदा लोगों के जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। किसी जमीन को लेकर निवेश करेंगे।

शुभ अंक – 19

शुभ रंग- पीला

अंक 6 Ank Jyotish

मंगलवार आज आपको कुछ समस्याएं हो सकती हैं। आपको मनमाने व्यवहार के कारण कई परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। इस दौरान किसी नए प्रोजेक्ट के लिए यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

शुभ अंक – 13

शुभ रंग- सिल्वर

अंक 7 Ank Jyotish

मंगलवार आज भाग्य का साथ बना रहेगा। रिश्ते पहले से बेहतर होंगे। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों के वेतन और कार्य दोनों में वृद्धि होगी। सुख-सुविधाओं के साधनों में वृद्धि होगी।

शुभ अंक- 52

शुभ रंग- सिल्वर

अंक 8 Ank Jyotish

मंगलवार आज हाल फिलहाल में मिला अनुभव जीवन को प्रभावित कर सकता है। किसी भी नए कार्य से पहले घर वालों से सलाह करना सही रहेगी। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने के लिए यह सही समय है।

शुभ अंक-12

शुभ रंग- हरा

अंक 9 Ank Jyotish

मंगलवार आज आपको फ्लेक्सिबल बनना होगा। तभी आपके लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। इस दौरान नौकरी के लिए प्रयास कर रहे लोग सकारात्मक सोचें और आशावादी बने रहें।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- पीला

गरियाबंद: रेत माफियाओं का आतंक, पत्रकारों पर जानलेवा हमला, कैमरा और ID छीने, खेतों में छिपकर बचाई जान

0
गरियाबंद
गरियाबंद

गरियाबंद, छत्तीसगढ़ । 9 जून 2025: राज्यभर में बेलगाम रेत माफियाओं का आतंक अब पत्रकारों की जान का दुश्मन बनता जा रहा है। गरियाबंद जिले के पितईबंद घाट (पैरी नदी) पर आज सोमवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई जब अवैध खनन की कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों पर खदान संचालक के गुर्गों ने हमला कर दिया।

जानकारी के मुताबिक रायपुर के एक रेत माफिया द्वारा संचालित अवैध रेत खदान की सूचना मिलने पर पत्रकार इमरान मेमन, थानेश्वर साहू, जितेंद्र सिन्हा और अन्य मीडियाकर्मी कवरेज के लिए मौके पर पहुंचे थे। वहां अवैध रेत परिवहन में लगे वाहन भी पाए गए, जिसकी सूचना पत्रकारों ने तत्काल जिला खनिज अधिकारी को दी।

हालांकि खनिज विभाग की टीम नहीं पहुंची, लेकिन कुछ ही देर में 7–8 गुर्गे वहां आ धमके और पहले बहस की, फिर पत्रकारों के कैमरे और पहचान पत्र छीन लिए और बर्बर मारपीट शुरू कर दी। पत्रकारों को अपनी जान बचाने के लिए खेतों और खलिहानों में भागना पड़ा।

गुंडों ने बाइक और स्कूटी से पीछा करते हुए पत्रकारों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

इस हमले के तुरंत बाद पत्रकार इमरान मेमन ने एक वीडियो संदेश प्रशासनिक अधिकारियों के व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा।

प्रशासन हरकत में आया:

कलेक्टर भगवान सिंह ने घटना का संज्ञान लेते हुए एसडीएम को तुरंत मौके पर रवाना किया।

एडिशनल एसपी जितेंद्र चंद्राकर ने राजिम पुलिस को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

वर्तमान में पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और मामले की जांच की जा रही है।

पत्रकार संगठनों में आक्रोश:

इस हमले की खबर फैलते ही प्रदेशभर के पत्रकार संगठनों में रोष है। पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है।

देखें VIDEO:

तीन माह का चांवल वितरण कर पटपरपाली में मनाया गया चांवल उत्सव

0
पटपरपाली
पटपरपाली

पटपरपाली (कोमाखान) सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत आम जनता को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने की दिशा में एक अहम निर्णय लेते हुए संचालनालय खाद्य विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा जिले के समस्त राशनकार्डधारी परिवारों के लिए आगामी तीन माह जून जुलाई और अगस्त 2025 के लिए राशन सामग्री एकसाथ वितरण की जाएगी।

इसी तारतम्य में आज पटपरपाली उचित मूल्य दुकान में पटपरपाली सोसायटी अध्यक्ष कमलेश कुमार टाण्डेय,  सरपंच श्रीमती लता कमलेश टाण्डेय, विक्रेता दूषण साहू, पंचायत पंचगण एवं सैकड़ो राशनकार्ड हितग्राहियों की उपस्थिति में चावल उत्सव मनाया गया।

सोसायटी अध्यक्ष कमलेश कुमार टाण्डेय ने कहा कि यह चावल वितरण राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम छत्तीसगढ़ खाद्य, पोषण सुरक्षा अधिनियम, मुयमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना के तहत है।

और पात्रता रखने वाले समस्त राशनकार्डधारियों को तीन माह जून-जुलाई-अगस्त के चावल का एकमुश्त वितरण किया जाएगा। इसकी अवधि 1 जून से 30 जून 2025 तक निर्धारित की गई है। इस व्यवस्था के अंतर्गत चावल के अलावा अन्य खाद्यान्न सामग्री जैसे शक्कर, नमक  का वितरण पूर्ववत् मासिक आधार पर ही किया जाएगा। इन सामग्रियों का वितरण माह जून से अगस्त के दौरान शासन से प्राप्त पृथक-पृथक मासिक आबंटन के अनुसार किया जाएगा।

 

पटपरपाली
पटपरपाली

इसी कड़ी में पटपरपाली सरपंच श्रीमती लता कमलेश टाण्डेय ने सरकार के इस निर्णय की सराहना करते हुए कहा, “बरसात से पहले तीन महीने का चावल मिलना हमारे लिए बड़ी राहत है। इससे कठिन समय में राशन की चिंता नहीं रहेगी सरकार का यह कदम ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों के लिए उपयोगी सिद्ध हो रहा है, विशेषकर ऐसे समय में जब बरसात के कारण परिवहन और आपूर्ति में बाधाएँ आती। इस व्यवस्था से  ग्राम पंचायत के हजारों राशनकार्डधारी परिवारों को समय पर राशन चावल प्राप्त होगा, जिससे बरसात में राशन उपलब्धता और जनता को आने वाली संभावित परेशानियों से राहत मिलेगी।

पटपरपाली
पटपरपाली

चांवल उत्सव के साथ ही ग्राम पंचायत पटपरपाली में बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर नमन स्मरण किया गया  और साथ ही राष्ट्रीय पंचायत विकास सूचकांक सर्वे की समीक्षा हेतु PAI (पँचायत उन्नति सूचकांक) से आमंत्रित अधिकारी राजकुमार गुप्ता जी के मार्गदर्शन एवं दिशानिर्देश में एक महत्त्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पँचायत सचिव बेदनाथ देवांगन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गमला यादव, मीणा साहू, मितानिन कमलेश्वरी साहू, उपसरपंच चैतराम साहू, पंचगण थलेश्वरी साहू, हवन्त साहू, मुकेश गुप्ता, कल्पना तिवारी, धान बाई साहू, कान्तिबाई साहू, धनाऊ साहू, मनोज साहू, केशाराम साहू, छगन साहू, चन्द्रशेखर साहू, बाल कुमार साहू, एवं भारी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए।

ओडिशा, 10 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए IAS अधिकारी, सरकारी आवास से मिले 47 लाख रुपये नकद

0
ओडिशा
ओडिशा

कालाहांडी (ओडिशा), 9 जून 2025। ओडिशा में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के तहत सतर्कता निदेशालय (Vigilance Directorate) ने रविवार शाम एक सनसनीखेज छापा मारा, जिसमें 2021 बैच के IAS अधिकारी धीमान चकमा को एक व्यवसायी से 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। चौंकाने वाली बात यह रही कि उनके सरकारी आवास से 47 लाख रुपये नकद भी बरामद हुए हैं।

रिश्वत की मांग और शिकायत

मिली जानकारी के अनुसार, धीमान चकमा, जो इस समय ओडिशा धरमगढ़ उप-कलेक्टर के पद पर तैनात हैं, ने जिले के एक व्यापारी से 20 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। उन्होंने पहली किस्त के रूप में 10 लाख रुपये की मांग की और धमकी दी कि अगर राशि नहीं दी गई, तो संबंधित व्यवसायिक गतिविधियों पर कार्रवाई की जाएगी।

पीड़ित व्यापारी ने सतर्कता विभाग में इस मामले की औपचारिक शिकायत की, जिसके बाद जांच एजेंसी ने योजना बनाकर कार्रवाई को अंजाम दिया।

बिछाया गया जाल, रंगे हाथ गिरफ्तार

ओडिशा सतर्कता टीम ने व्यापारी को चकमा के सरकारी आवास भेजा, जहां अधिकारी ने स्वयं रिश्वत की रकम लेकर उसे टेबल की दराज में रख दिया। बाद में की गई केमिकल टेस्टिंग (हैंडवॉश और दराज पर) से रिश्वत लेने की पुष्टि हुई। इसके बाद अधिकारी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया।

47 लाख की नकदी बरामद

गिरफ्तारी के बाद अधिकारी के घर की गहन तलाशी ली गई, जिसमें ₹47,00,000 की नकदी, संदिग्ध दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस बरामद किए गए हैं। विजिलेंस विभाग ने बताया कि यह तलाशी सोमवार सुबह तक जारी रही, और कई अहम साक्ष्य भी जब्त किए गए।

ब्रेकिंग: IID ब्लास्ट, ASP आकाश राव गिरीपुंजे शहीद, TI और SDOP घायल

प्रोफ़ाइल: कौन हैं धीमान चकमा?

धीमान चकमा मूल रूप से त्रिपुरा के कंचनपुर से हैं। उन्होंने NIT अगरतला से कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और यूपीएससी परीक्षा पास कर 2021 बैच में IAS बने। इससे पहले वे ओडिशा कैडर में IFS अधिकारी के रूप में कार्यरत थे।

ओडिशा, 10 लाख की रिश्वत
ओडिशा, 10 लाख की रिश्वत

केस दर्ज, नौकरशाही में हलचल

चकमा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी ने ओडिशा की नौकरशाही में भूचाल ला दिया है, और इस घटना को लेकर आमजन में भी रोष है।

विशेष टिप्पणी:

यह घटना यह बताती है कि चाहे व्यक्ति किसी भी ऊंचे पद पर क्यों न हो, भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई अब भी सख्ती से की जा रही है। सतर्कता विभाग की इस तत्परता की चारों ओर सराहना हो रही है।

ब्रेकिंग: IID ब्लास्ट, ASP आकाश राव गिरीपुंजे शहीद, TI और SDOP घायल

0
IID ब्लास्ट
IID ब्लास्ट

ब्रेकिंग: सुकमा, छत्तीसगढ़ Chhattisgarh में एंटी नक्सल ऑपरेशन से नक्सलियों में खलबली मची हुई है. मुठभेड़ में उनके कई बड़े लीडर के मारे जाने के बाद अब वे कायराना हरकतों को अंजाम देने लगे हैं. सुकमा से सोमवार को बुरी खबर सामने आई है. नक्सलियों के बिछाये प्रेशर (IID) की चपेट में आने से हुए ब्लास्ट में एडिशनल SP आकाश राव गिरीपुंजे शहीद हो गए.

जानकारी के अनुसार, अतिरिक्त SP आकाश राव क्षेत्र में पैदल गश्त पर थे. यह गश्त 10 जून को प्रस्तावित भारत बंद को ध्यान में रखते हुए की जा रही थी, जिसे भाकपा (माओवादी) ने बुलाया है, विस्फोट के तुरंत बाद घायल अधिकारियों और जवानों को कोन्टा अस्पताल लाया गया. अन्य घायल जवानों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है. घटना के बाद क्षेत्र में हाई अलर्ट है और नक्सली गतिविधियों की आशंका के चलते अतिरिक्त बल भी तैनात किया गया है.

दुनिया बदलने के योग्य किस क्षमता को अपनाने की बात कह रहे वरिष्ठ पत्रकार डॉ नीरज गजेंद्र

अलर्ट और सुरक्षा इंतजाम:

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सुरक्षा बलों की अतिरिक्त टुकड़ियों को घटनास्थल की ओर रवाना किया गया है। आस-पास के क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है ताकि अन्य IED या संभावित नक्सली हमलों को रोका जा सके।

नक्सलियों की बौखलाहट:

बताया जा रहा है कि हाल ही में नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली थी, जिसमें कई नक्सली लीडर मारे गए थे। इसके बाद से नक्सली बौखलाहट में आकर इस प्रकार की कायराना हरकतें कर रहे हैं

शहीद को श्रद्धांजलि:

छत्तीसगढ़ पुलिस और राज्य सरकार की ओर से ASP गिरीपुंजे को श्रद्धांजलि अर्पित की गई है। मुख्यमंत्री ने भी इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि “शहीद का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा, नक्सलियों को उनके इस कायरतापूर्ण कृत्य का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।”

बाबू जी – स्व. ताराचंद शर्मा : एक प्रेरणास्पद स्मृति

0
स्व. ताराचंद शर्मा
स्व. ताराचंद शर्मा

✍️ डा. विजय शर्मा, प्रधान पाठक, उच्च प्राथमिक शाला कसेकेरा

जन्म और पारिवारिक परिवेश

स्व. ताराचंद शर्मा जी का जन्म 13 जून 1936 को ब्रह्मणडीह (राजपुरोहित) ग्राम में हुआ। आप अभिमन्यु प्रसाद उपाध्याय के जेष्ठ पुत्र दामोदर प्रसाद जी के सुपुत्र थे। माता श्रीमती रामकुंवर देवी थीं। संयुक्त परिवार में बड़ी बहू के संस्कारों ने आपके जीवन को दिशा दी। चार भाई-बहनों, चचेरे संबंधियों और चाचा के स्नेह में अमराई की छांव तले आपका बाल्यकाल बीता।

शिक्षा एवं प्रारंभिक जीवन

आपकी प्रारंभिक शिक्षा कोमाखान स्थित राजाश्रय आंग्ल स्कूल में हुई। आठवीं तक पढ़ाई के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा पास कर 1954 में वहीं अध्यापक बने। 1956 में रायपुर से लोक सहायक सेना का प्रशिक्षण प्राप्त किया। गुरु एवं प्रधानपाठक स्व. शिवप्रसाद साहू जी के सानिध्य में श्रेष्ठ शिक्षक बनने की प्रेरणा मिली।

आपकी शिक्षा शैली में ड्रामा, गीत, श्लोक, कविता और अभिनय शामिल थे, जो बच्चों के मूल्यांकन और सीखने का प्रमुख माध्यम बने।

सुखरी डबरी: शिक्षण और सामाजिक नवाचार (1956-1960)

आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देना चुनौतीपूर्ण कार्य था। गांव के चबूतरे पर कहानियों के माध्यम से शिक्षा देना, महुआ रस की परंपरा के बीच शालीन आचरण से प्रेरणा देना—यह सब आपकी कार्यशैली का हिस्सा रहा। यहां गोकुल साहू, चमन सिदार जैसे साथियों का सहयोग भी उल्लेखनीय रहा।

महासमुंद: बृजराज पाठशाला में नवाचार (1960-62)

आपने दस्तावेज़ संधारण, खेल-कूद, सांस्कृतिक गतिविधियों में विशेष योगदान दिया। यहां रघुनंदन शर्मा जी के नेतृत्व में गांव-शहर की शिक्षा के बीच के अंतर को समझने का अवसर मिला।

लभरा खुर्द: संस्कृति और शिक्षण का संगम (1962-65)

कुर्मी दाऊ समाज के सहयोग और स्वतंत्रता संग्राम की पृष्ठभूमि ने आपको संस्कृति, सभ्यता और अनुकरण की महत्ता सिखाई। यहीं से आपने बीटीआई प्रशिक्षण प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया।

स्व. ताराचंद शर्मा
स्व. ताराचंद शर्मा

परसदा-बगनई: आदिवासी जंगलों में शिक्षा की अलख (1965-66)

बगनई नदी के तट पर शिक्षा का दीपक जलाना अत्यंत प्रेरक रहा। 1966 के बाल मेले में “अभिमन्यु व्यूह” पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुति, स्थानीय व्यंजन, हस्तकला, वाद्य यंत्रों की थाप में थिरकते कदमों ने शिक्षा को उत्सव बना दिया। स्थानीय विधायक की बेटी का आयुर्वेद से उपचार आपका सामाजिक योगदान भी दिखाता है।

परसुली, पटपरपाली, कुलिया: नवाचार की निरंतर यात्रा (1966-1983)

रामायण मंडली का गठन, रात्रिकालीन कक्षाएं, बागवानी, गणेश पूजन से पोषण, छतरी वाली टीवी से श्रव्य-दृश्य शिक्षा—हर स्थान पर आपने कुछ नया किया। गरीबी, कुपोषण और सामाजिक कुरीतियों से लड़ने के लिए शिक्षा को माध्यम बनाया।

सिवनी कला और अंतिम अध्यापन (1983-1990)

अपने गृह ग्राम से दूर आप शिक्षक से प्रेरणास्रोत बन चुके थे। आपका जीवन शिक्षा, सेवा, अनुशासन और नवाचार का आदर्श बना। 5 मार्च 1990 को कक्षा अध्यापन के दौरान ही हृदयाघात से आपका निधन हुआ।

शिक्षक से युग निर्माता

आप न केवल शिक्षक थे, बल्कि बाल केंद्रित शिक्षा के उन्नायक, रामायण-महाभारत के टीकाकार, अद्भुत गणित शिक्षक, और समाज सुधारक भी थे। आपकी कृषि-बागवानी, आयुर्वेद-चिकित्सा, अनुशासन व शिक्षण शैली आज भी प्रेरणा देती है।

आपके सैकड़ों छात्र आज डॉक्टर, शिक्षक, अधिकारी, नेता, समाजसेवी के रूप में कार्यरत हैं—यह आपकी शिक्षा की सच्ची विरासत है।

🌸 श्रद्धांजलि

“एक शिक्षक जो स्वयं संस्था था।”

आपके नवाचार, सेवा और शिक्षण के योगदान को सत-सत नमन।

🙏💐

📚 संदर्भ

स्व. ताराचंद शर्मा की डायरी

श्रीमती रामप्यारी शर्मा के संस्मरण

ग्रामवासियों के अनुभव (सुखरी डाबरी, महासमुंद, लभरा, परसदा, परसुली, पटपरपाली, कुलिया, सिवनी कला)

CG बस थोड़ा और इंतजार इस दिन से होगी झमाझम बारिश, आज यहां होगी बारिश

0

CG : रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस समय उमस भरी गर्मी से लोग हलाकान हैं। इस बीच मौसम विभाग ने राहत वाली खबर दी है। आने वाले 72 घंटे यानी 3 दिन बाद मौसम अपना रूख बदलेगी। बहरहाल, तब तक तापमान में बढ़ोत्तरी जारी रहेगा। बीते 24 घंटों के दौरान दक्षिण छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है. इस दौरान राजधानी रायपुर में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो शनिवार की तुलना में अधिक रहा. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है.

CG मौसम वैज्ञानिक HP चंद्रा ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ 54 डिग्री पूर्व और 25 डिग्री उत्तर में स्थित है. लद्दाख और उससे लगे कश्मीर के उपर मौजूद है. इन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते हवा के पैटर्न में बदलाव हुआ है. प्रदेश में आज कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा और गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. वहीं कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने और वज्रपात होने की भी संभावना बनी हुई है.

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) और वर्षा की संभावना जताई है. इन इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

राजधानी रायपुर में आज का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है. राजधानीवासियों को आज भी गर्मी परेशान कर सकती है. अधिकतम तापमान 42°C और न्यूनतम तापमान 29°C के आसपास रहने की संभावना जताई गई है.

Chhattisgarh में बीयर प्रेमियों के लिए अच्छी खबर, अब प्रदेश में ही ले सकेंगे बेहतरीन बीयर का मज़ा, गन्ने जूस दुकान की तरह अब मिलेगी

0
बीयर
बीयर

रायपुर। Chhattisgarh में अब जल्द ही बीयर भी गन्ने के रस की तरह गिलास में सर्व होती नजर आएगी। राज्य सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए “छत्तीसगढ़ सूक्ष्म यवासवनी नियम (माइक्रोब्रेवरी) 2025” लागू कर दिया है, जिसके तहत इच्छुक उद्यमी 25 लाख रुपये शुल्क देकर क्रॉफ्ट बीयर (craft beer) यूनिट (माइक्रोब्रेवरी) खोल सकते हैं। यह बीयर सीधे रेस्टोरेंट से ग्राहकों को परोसी जाएगी, लेकिन इसे बोतल, केन या पैकेट में बेचना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

जानें क्या है क्रॉफ्ट बीयर?

क्रॉफ्ट बीयर (craft beer) एक प्रकार की विशेष रूप से निर्मित बीयर है, जो आमतौर पर छोटे संयंत्रों में सीमित मात्रा में बनती है। इसमें प्राकृतिक फ्लेवर और सामग्री का उपयोग होता है। जैसे- हर्ब्स, स्पाइसेज, या फलों के अर्क। यह बीयर न तो अधिक एल्कोहोलिक होती है (अधिकतम 8% VV), न ही इसमें सिंथेटिक या कृत्रिम स्वाद मिलाए जाते हैं। यह बीयर अक्सर ताजा तैयार कर गिलास में सर्व की जाती है, जिससे इसे “हेल्दी और स्वादिष्ट” विकल्प माना जाता है।

जानें लाइसेंस और लागत

माइक्रोब्रेवरी शुरू करने के लिए इच्छुक व्यक्ति को ₹25 लाख लाइसेंस फीस अदा करनी होगी।

यह शुल्क लाइसेंस लेने से पहले ही जमा करना होगा।

साथ ही संयंत्र और उससे संलग्न रेस्टोरेंट का कुल क्षेत्रफल कम से कम 6000 वर्गफीट (कार्पेट एरिया) होना जरूरी है।

जानें कैसे बिकेगी?

क्रॉफ्ट बीयर (craft beer) को सिर्फ उसी रेस्टोरेंट परिसर में परोसा जा सकेगा, जहाँ यह बनी है।

इसे किसी भी रूप में पैकिंग कर बेचने की अनुमति नहीं होगी — न केन, न बोतल, न पाउच।

ग्राहकों को इसे सीधे गिलास में सर्व किया जाएगा, जैसे कि सड़क किनारे गन्ने का रस पिया जाता है।

Within Weeks, 9 to 15 June 2025: मीन, कन्या, कर्क, मकर समेत इन राशियों को मिलेगा गोल्डन समय इस हफ्ता करेगा सूर्य गोचर

निर्माण की सीमा और कर व्यवस्था

एक माइक्रोब्रेवरी को वर्ष में अधिकतम 3,65,000 बल्क लीटर बीयर बनाने की अनुमति होगी (औसतन 1000 लीटर प्रतिदिन)।

निर्माण से पहले राज्य सरकार द्वारा तय ड्यूटी दर के अनुसार मासिक अग्रिम ड्यूटी जमा करनी होगी।

उत्पाद और बिक्री का दैनिक लेखा-जोखा रखना अनिवार्य होगा, जिसे आबकारी विभाग द्वारा निरीक्षण किया जा सकता है।

राजस्व और पर्यटन को मिलेगी बढ़त

आबकारी विभाग के अधिकारियों का मानना है कि यह कदम राज्य सरकार के राजस्व में बढ़ोतरी करेगा और राज्य में पर्यटन व फूड एंड बेवरेज सेक्टर को भी प्रोत्साहन मिलेगा। पहले तक क्रॉफ्ट बीयर केवल मेट्रो शहरों जैसे मुंबई, बेंगलुरु, पुणे आदि में ही देखने को मिलती थी, लेकिन अब छत्तीसगढ़ के लोग भी इस ट्रेंड का अनुभव ले सकेंगे।

Within Weeks, 9 to 15 June 2025: मीन, कन्या, कर्क, मकर समेत इन राशियों को मिलेगा गोल्डन समय इस हफ्ता करेगा सूर्य गोचर

0
Within Weeks
Within Weeks

Within Weeks, 9 to 15 June 2025: जून महीने का यह हफ्ता ग्रह-नक्षत्र के व्यवहार से बहुत ही शुभ रहने वाला है, इस हफ्ता के पहले दिन ही देवताओं के गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में अस्त होंगे. नौकरी व कारोबार के कारक ग्रह बुध का मिथुन राशि में उदय होगा. वहीं ग्रहों के राजा सूर्य मिथुन राशि में गोचर करेंगे. इस तरह मिथुन राशि में गुरु, बुध और सूर्य की युति भी बनेगी, जिससे गुरु आदित्य योग, बुधादित्य योग, त्रिग्रही योग सहित कई शुभ योग भी बनेंगे. ग्रहों और शुभ योग के प्रभाव से इस हफ्ता मीन, कर्क, कन्या, मकर सहित 6 राशियों के लिए बढ़िया रहने वाला है. साप्ताहिक राशिफल से जानते हैं जून मास का यह हफ्ता मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा साबित होने वाला है…

मेष (Within Weeks)

जून के इस हफ्ता मेष राशि वाले काम की अधिकता के कारण व्यस्तता बने रहेंगे. इस राशि के नौकरी पेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके प्राप्त होंगे. साथ ही दफ्तर में सहकर्मी आपसे प्रसन्न बने रहेंगे तथा उनका पूर्ण सहयोग भी प्राप्त होगा. हालांकि माताजी के लिए वक्त थोड़ा प्रतिकूल बना रह सकता है. हफ्ता के मध्य से धन लाभ की स्थितियां उत्पन्न होंगी. इस हफ्ता लव लाइफ से जुड़े कुछ फैसले ले सकते हैं, जो आपके आगे की जिंदगी को प्रभावित कर सकते हैं. छात्रों के लिए वक्त मिला-जुला फल देने वाला रहेगा.

वृष (Within Weeks)

जून के इस हफ्ता वृषभ राशि वालों की धन को लेकर स्थितियां अच्छी बनी रहेंगी. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा तथा आय के साधन बढ़ सकते हैं, जिससे आपके धन की वजह से अटके हुए कार्य पूरे होंगे. नौकरी तथा व्यापार में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा. ऑफिस में अधिकारी आपके किए कार्यों से काफी खुश रहेंगे और अच्छा प्रमोशन भी हो सकता है. जॉब्स से संबंधित कोई खबर आपको खुशी प्रदान कर सकती है. सप्ताह के मध्य में सेहतको लेकर कुछ चिंता हो सकती है. वृषभ राशि वालों को परिवार के किसी सदस्य से किसी प्रकार के उपहार की प्राप्ति इस सप्ताह हो सकती है.

मिथुन (Within Weeks)

जून के इस हफ्ता मिथुन राशि वालों को नौकरी तथा बिजनस से संबंधित ज्यादातर मामलों में सफलता की प्राप्ति होगी. यदि किसी कार्य को लेकर कोई प्लानिंग कर रहे हैं तो इस सप्ताह आपको सफलता मिल सकती है. सप्ताह की शुरुआत में मिथुन राशि वालों की इनकम में वृद्धि हो सकती है. इस हफ्ता व्यर्थ के वार्तालाप से अपने आप को दूर रखें और जरूरी कार्यों पर फोकस बनाए रखें. पारिवारिक जीवन अच्छा बना रहेगा लेकिन वैवाहिक जीवन में प्यार और तकरार बनी रह सकती है. सप्ताह का अंतिम भाग शारीरिक थकान तथा कुछ व्यावसायिक तनाव दे सकता है.

कर्क (Within Weeks)

जून के इस हफ्ता कर्क राशि वालों को कुछ विशेष लाभ की प्राप्ति मिल सकती है. नौकरी तथा व्यापार में स्थितियां अच्छी तथा मजबूत बनी रहेंगी. पुरानी चल रही परेशानियों में इस हफ्ता आपको राहत मिल सकती है. धन प्राप्ति के प्रबल योग पूरे सप्ताह बने रहेंगे और मकान व फ्लैट खरीदने की इच्छा भी पूरी हो सकती है. सेत के लिहाज से सप्ताह ठीक बना हुआ है अगर किसी तरह की परेशानी है तो इस सप्ताह उसमें सुधार मिलेगा. इस सप्ताह आपका घरेलू जीवन अच्छा बना रहेगा. सप्ताह के मध्य भाग में तनाव तथा क्रोध से बचना आपको दिक्कतों से बचाएगा. लाभ देने वाली यात्राओं के योग निर्मित होंगे.

सिंह (Within Weeks)

जून के इस हफ्ता सिंह राशि वालों को शुरुआती दिनों में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है. इस हफ्ता पुराने लोगों से आपका मिलना-जुलना हो सकता है, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी. कार्यक्षेत्र में कुछ अच्छे विकल्प आपको प्राप्त हो सकते हैं. बड़े और छोटे दोनों तरह के लोगों से आपके संबंध मधुर रहेंगे. अचानक धन का आगमन आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकता है. पेट से संबंधित परेशानियां हो सकती हैं इसलिए खान-पान का उचित ध्यान रखें. पारिवारिक तथा दांपत्य जीवन अच्छा बना रहेगा. बच्चों व जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की प्लानिंग भी करेंगे.

कन्या (Within Weeks)

जून के इस हफ्ता कन्या राशि वालों के पराक्रम तथा आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. इस सप्ताह माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी, जिससे आपकी कई इच्छाएं पूरी होंगी. नौकरी पेशा वर्ग के लोगों के लिए हफ्ता सामान्य रहने वाला है. व्यापारिक वर्ग के लोगों को कुछ अच्छे कार्य मिल सकते हैं, जिससे बिजनस में अच्छी तरक्की होगी. स्वास्थ्य के लिहाज से जून का यह हफ्ता अच्छा रहेगा लेकिन डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के मरीज अपना विशेष ध्यान रखें. छात्रों के लिए ये हफ्ता अच्छा रहेगा, उनको आगे बढ़ने का मार्ग प्राप्त होगा और एकाग्रता में वृद्धि भी होगी. परिजनों के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं तथा उनके ऊपर आपका धन खर्च भी हो सकता है.

तुला (Within Weeks)

तुला राशि वालों को जून के इस हफ्ता कार्यक्षेत्र से संबंधित शुभ समाचार प्राप्त होंगे. अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न रहेंगे. ऑफिस से संबंधित नए कार्य आपको मिल सकते हैं, जिनसे आपको धन की प्राप्ति हो सकती है. इस हफ्ता आपको अटका धन मिल सकता है, जिसे आप अच्छी जगह निवेश कर सकते हैं. वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनॉसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा. वहीं सिंगल जातकों को लव अफेयर में सफलता की प्राप्ति मिल सकती है. छात्रों के लिए समय अनुकूल बना रहेगा. पारिवारिक लोगों के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं. माताजी का सुख तथा उनकी तरफ से लाभ की प्राप्ति के अच्छे योग बनेंगे. सप्ताह का अंत धन खर्च के साथ हो सकता है.

वृश्चिक (Within Weeks)

जून के इस हफ्ता वृश्चिक राशि वालों को सभी कार्यों में सफलता तथा लाभ की प्राप्ति मिलेगी. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों को ऑफिस में काम और काम करने के तरीकों की तारीफ हो सकती है. छात्र वर्ग को इस सप्ताह अध्यापक तथा सीनियर्स की मदद की प्राप्ति हो सकती है. धन के लिहाज से पूरा हफ्ता आपके पक्ष में बना रहेगा, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. पारिवारिक रिश्तों में स्थिरता बनी रहेगी, भाई बहनों का पूरा साथ मिलेगा. काम धंधे को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, जो कि लाभकारी सिद्ध होगा. व्यापारी वर्ग को बाहरी क्षेत्र से लाभ मिल सकता है. अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है. इस सप्ताह आपकी सेहत अच्छी रहेगी.

धनु (Within Weeks)

जून के यह हफ्ता धनु राशि वालों के लिए मध्यम फलदायी रहने वाला है. सप्ताह के शुरुआती दिनों में खर्चों की अधिकता तथा सेहत संबंधी तकलीफ बनी रह सकती है. हालांकि छात्रों के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा रहेगा. इस हफ्ता इनको शिक्षा संबंधी कार्यों में आसानी से सफलता की प्राप्ति होगी. नौकरी करने वालों को कार्यों को लेकर परिस्थितियां उनके मन मुताबिक बनी रहेंगी. अधिकारी वर्ग तथा सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा. मित्रों व परिजनों के साथ धनु राशि वालों के लिए अचानक यात्रा के योग भी बन सकते हैं. धार्मिक कार्यों में भागीदारी बढ़ सकती है.

मकर (Within Weeks)

जून के इस हफ्ता मकर राशि वालों को कई क्षेत्रों से लाभ प्राप्ति के योग बन सकते हैं. नौकरी करने वालों के लिए जून का यह सप्ताह बहुत बढ़िया कहा जा सकता है. जॉब में प्रमोशन तथा नई जॉब की प्राप्ति के रास्ते खुल सकते हैं. हालांकि वाहन चलाते समय सावधानी बरतें अन्यथा चोट लगने की आशंका बन रही है. व्यापारिक वर्ग के लोगों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है तथा व्यापार वृद्धि के लिए आपकी गतिविधियां तेज होंगी. पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन खुशनुमा बना रहेगा. छात्रों की शिक्षा संबंधी परेशानी इस हफ्ता दूर होंगी और गुरुजनों व पिताजी का पूरा साथ मिलेगा.

कुंभ (Within Weeks)

जून के इस हफ्ता कुंभ राशि वालों की सेहत से जुड़ी कुछ समस्याएं बनी रह सकती हैं, जिसकी वजह से कामकाज में परेशानी आ सकती है. धन का व्यय भी लगा रहेगा इसलिए फिजूल के खर्चों से दूर रहें. कार्यक्षेत्र में स्थितियां अधिक भागदौड़ वाली बनी रहेंगी. छात्र वर्ग थोड़ा तनावग्रस्त तथा परेशान हो सकते हैं. हालांकि भाग्य का साथ कुछ हद तक उनकी मदद करेगा. इस सप्ताह आपकी मुलाकात नए लोगों से हो सकती है, जो आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं. इस हफ्ता परिजनों के साथ आपका समय अच्छा व्यतीत हो सकता है. वैवाहिक जीवन में अगर किसी तरह की परेशानी चल रही है तो वह समाप्त हो सकती है.

मीन (Within Weeks)

जून के इस हफ्ता मीन राशि वालों की सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और सेहत में भी सुधार देखने को मिलेगा. नौकरी और व्यापार में भाग्य का साथ बना रहेगा. कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से मदद मिल सकती है, जिससे टारगेट पूरा करने में आसानी बनी रहेगी. नए बिजनस की शुरुआत कर रहे हैं तो इस हफ्ता आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं, भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा. वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के प्रति आपका लगाव बढ़ सकता है. इस सप्ताह क्रोध तथा जिद्दी स्वभाव से बचना अच्छा रहेगा. सप्ताह के अंतिम भाग में आपको धन लाभ तथा कोई शुभ समाचार मिल सकता है.

Aaj ka Rashifal 8 June 2025: जानें रविवार का दिन कैसा कटेगा? पढ़ें मेष से मीन सभी 12 राशियों दैनिक राशिफल

0
Aaj ka Rashifal
Aaj ka Rashifal

Aaj ka Rashifal, 8 जून 2025: सनातन पंचांग के अनुसार, रविवार (8 जून) को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर तुला राशि पर संचार करेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, रविवार (8 जून) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। यहां पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि वालों का अपना आज का दैनिक राशिफल।

मेष (Aaj ka Rashifal)

आज रविवार का दिन आपके लिए उत्साहपूर्ण रहेगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। प्रेमी के साथ दिन बिताने का प्रयास करना चाहिए।

वृषभ राशि (Aaj ka Rashifal)

आज का दिन वित्तीय मामलों के लिए ठीक नहीं है। इसलिए सतर्क होकर कार्य करें। किसी पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। स्वादिष्ट भोजन का आनंद ले पाएंगे।

मिथुन (Aaj ka Rashifal)

आज रविवार से आपको संचार के क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। जिसकी वजह से दिन खुशनुमा बीतेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। घर-परिवार का ध्यान रखें।

कर्क (Aaj ka Rashifal)

आज रविवार पारिवारिक जीवन में सामंजस्य स्थापित होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में खुशखबरी आ सकती है। किसी पर बिना सोचे-समझे विश्वास करने से बचें।

सिंह (Aaj ka Rashifal)

प्रोफेशनल लाइफ में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन तनाव लेने से बचें। प्रेम संबंधों में समझदारी की आवश्यकता है। नहीं तो रिश्ते खराब हो सकते हैं। उन्हें संभालने का प्रयास करें।

Ravi Pradosh vrat 2025: आज रवि प्रदोष व्रत, जानिए महत्व, पूजा, पूजन मुहूर्त, मंत्र व आरती

कन्या (Aaj ka Rashifal)

आज रविवार स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार आपका साथ देगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। बहसवाजी करने से बचें। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। यात्रा का योग बन रहा है, परिवार के साथ लाभ उठाएं।

तुला (Aaj ka Rashifal)

आज रविवार का दिन आपके लिए भाग्यशाली साबित हो सकता है। अगर कोई काम काफी समय से नहीं हो रहा था तो वह भी आज पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।

वृश्चिक (Aaj ka Rashifal)

आज रविवार स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अगर कोई समस्या है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां आ सकती हैं, उनसे भागने का प्रयास न करें। परिवार में सुख-शांति को लेकर कार्य करेंगे। समय आपका साथ देगा।

धनु (Aaj ka Rashifal)

आज रविवार वित्तीय मामलों में कोई भी फैसला लेने से बचें। निर्णय लेते वक्त सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। शाम के समय कहीं से धन आने की संभावना है।

मकर (Aaj ka Rashifal)

आज रविवार परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। छोटी-मोटी पेट संबंधित समस्या उनको परेशान कर सकती है। खानपान पर विशेष ध्यान रखें। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। शाम के समय परिवार के साथ भोजन करने बाहर जा सकते हैं।

कुंभ (Aaj ka Rashifal)

आज रविवार का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। भरपूर फायदा उठाने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आपके अनुकूल कार्य होने से मन काफी प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। प्रेम बना रहेगा।

मीन (Aaj ka Rashifal)

आज रविवार सेहत में यदि कोई आपको समस्या आ रही है तो उसका ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों से निपटने की तैयारी आपको करनी चाहिए। परिवार की सुख-शांति के लिए धार्मिक आयोजन कर सकते हैं।