रविवार को सूर्यग्रहण: भूलकर भी न करें ये काम, नहीं तो पड़ सकता है नकारात्मक प्रभाव!

सर्वपितृ अमावस्या और सूर्यग्रहण 2025: ज्योतिषियों का मानना है कि चाहे सूर्यग्रहण भारत में दिखाई दे या नहीं, इसके दौरान कुछ नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। खान-पान और दैनिक व्यवहार पर ध्यान देना इस दिन शुभ माना गया है। 21 सितंबर 2025 को सर्वपितृ अमावस्या के साथ साल का आंशिक सूर्य ग्रहण भी है, जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है।

सूर्यग्रहण का सूतक काल भारत में दिखाई न देने के कारण मान्य नहीं होगा, लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहण के दौरान कुछ विशेष नियमों का पालन करना आवश्यक है। खासकर खान-पान में सावधानी बरतने से स्वास्थ्य और पितृशांति दोनों का लाभ मिलता है।

सर्वपितृ अमावस्या और सूर्य ग्रहण के नियम

आश्विन मास की अमावस्या शनिवार दोपहर 12:23 से रविवार दोपहर 12:53 तक रहेगी। इस दिन पितरों को विदा करने के बाद ग्रहण संबंधी कार्य किए जाते हैं। सूर्यग्रहण के दौरान किए गए दान-पुण्य और श्राद्ध सामान्य काल की तुलना में कई गुना फलदायी माने जाते हैं।

21 सितंबर को सूर्य ग्रहण: पितृपक्ष के समापन पर दूसरा ग्रहण, क्या है ज्योतिषीय संकेत?

सर्वपितृ अमावस्या पर पितरों की विदाई

इस दिन संपूर्ण पितरों का श्राद्ध और पिंडदान किया जा सकता है। यदि सूर्यग्रहण भी पड़ जाए, तो इसे पितृ मोक्ष हेतु अद्वितीय अवसर माना जाता है।

सूर्यग्रहण में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें

  1. मांसाहारी भोजन: ग्रहण के दिन शाकाहारी और सात्विक भोजन करें।

  2. प्याज, लहसुन, सरसों: राजसिक और तामसिक खाद्य पदार्थों से बचें।

  3. कड़वा पदार्थ: करेला, नीम और अन्य कड़वे पदार्थ ग्रहण के दिन न खाएं।

  4. दूध और डेयरी उत्पाद: आश्विन माह में दूध का सेवन वर्जित है; ग्रहण के दौरान भी परहेज करें।

  5. जला हुआ भोजन और नशीले पदार्थ: रोटी, भर्ता आदि जले हुए भोजन से बचें और किसी भी नशीले पदार्थ का सेवन न करें।

ग्रहण के दौरान इन नियमों का पालन करने से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता और साथ ही पितृ शांति का पुण्य भी प्राप्त होता है।

हमसे संपर्क करें

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

9617341438, 7879592500

महंगी बिजली से परेशान जनता, हाफ बिल योजना पर सवाल

रायपुर/20 सितंबर 2025 महंगी बिजली से परेशान जनता। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने मोदी की गारंटी की याद दिलाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव में अपने घोषणा पत्र पेज नंबर 39 के छठवें नंबर में जनता से बिजली बिलों में राहत देने का वादा किया था उन्होंने वादा किया था कि 24ग7 बिजली आपूर्ति एवं सस्ता बिल से जनता को राहत दिलाएगा मगर अब इसके उल्टा कांग्रेस सरकार में घोषित हाफ बिजली बिल के लिए निर्धारित 400 यूनिट की क्षमता को खत्म कर दिया गया  जिसके कारण प्रदेश भर के करीब 60 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ताओं को बिजली बिल में दोगुना-तिगुना झटका लग रहा है ।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में जनता महंगाई की मार से त्रस्त थी ऊपर से यह महंगा बिजली से तो लोगों की कमर टूट रही है । बढे हुए बिजली बिल से आम जनता हलाकान  है छत्तीसगढ़ को बिजली के क्षेत्र में सर प्लस राज्य बताते हैं वहीं दूसरी ओर प्रदेश के जनता को महंगी बिजली मिल रहा है। छत्तीसगढ वासियों का जंगल , छत्तीसगढ़ वासियों का कोयला, छत्तीसगढ़ वासियों का पानी सब कुछ तो है हमारे पास तो बिजली इतना महंगा क्यों।

तानाशाही रवैया

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि विष्णु देव साय सरकार में बिजली बिल हाफ योजना को हटाकर भाजपा में बिजली ही हाफ कर दिए हैं। राजधानी रायपुर में लगातार 6 घंटा 7 घंटा लाइट बंद रहती है। गांव की स्थिति तो चिंता जनक हो गई है कई कई दिनों तक बिजली गोल रहती है वर्तमान में किसान भाइयों के खेती का समय है ऐसे में पूरे दिन  भर पूरा लाइट का गायब रहने से किसानों को कितना नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस परेशानी को लेकर किसान भाइयों ने जगह- जगह चक्का जाम और आंदोलन कर रहे हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार में कान में जूं तक नहीं चल रही है और अपना तानाशाही रवैया पर काम कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम से भी जनता से अधिक पैसा वसूला जा रहा है। और स्मार्ट मीटर का ठेका बिना टेंडर के अपनी आत्मीय जनों को सरकार दे रही है ताकि ज्यादा से ज्यादा  सरकार को  कमीशन मिल सके। लगातार स्मार्ट मीटर में भी गड़बड़ी का शिकायत जनता करती रही कि दूसरे के नाम का मीटर हमारे घर लग गया है और हमारे घर का मीटर किसी दूसरे का घर में लग गया है लेकिन इस समस्या का भी  समाधान नहीं किया गया और विपरीत भारी भरकम बिजली बिल जनता को थमा रहे है।

जनता सोचने को मजबूर हो गई

जनता सोचने को मजबूर हो गई है कि ऐसा ही  भाजपा सरकार में चलता रहा तो वह दिन ज्यादा दूर नहीं की लालटेन और चिमनी से गुजारा करना पड़ेगा। सूर्य घर के नाम पर सरकार जनता को गुमराह कर रही है सरकार का स्वयं का दावा है 1 साल में 60,000 परिवारों को सब्सिडी देने की एवं दूसरे साल में 70,000 परिवारों को सब्सिडी देने की बात कर रही है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और बयां कर रही है। महंगा बिजली से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए सरकार सोलर पैनल के नाम पर झांसा दे रही है।

हमसे संपर्क करें

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

9617341438, 7879592500

राजनांदगांव, गुलैल विवाद बना जानलेवा, लाठी-डंडे से पीटकर युवक की हत्या

राजनांदगांव। जिले के लालबाग क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दीवानभेड़ी में आपसी रंजिश के चलते युवक की हत्या का मामला सामने आया है। खुलासे में पता चला कि बच्चे को गुलैल से मारने की बात को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

पुलिस ने इस मामले में फूलबाई साहू, फूलसिंग साहू और राहुल यादव को गिरफ्तार किया है।

घटना ऐसे हुई

19 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम पंचायत भवन दीवानभेड़ी के पास एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा है। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने देखा कि युवक घनश्याम साहू अचेत पड़ा था। थोड़ी देर होश में आने पर उसने बताया कि गांव के फूलसिंग साहू, राहुल यादव और अन्य लोगों ने उसके नाती को गुलैल मारने की बात कहते हुए हाथ, मुक्का, लात-घूंसा और डंडे से मारपीट की थी।

गंभीर रूप से घायल घनश्याम को तुरंत राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की कार्रवाई

राजनांदगांव तुमड़ीबोड़ पुलिस चौकी ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक के अंतिम बयान और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

हमसे संपर्क करें

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

9617341438, 7879592500

फिंगेश्वर में तेंदुए का हमला, युवक घायल – 7 गांवों में दहशत और अलर्ट

गरियाबंद। जिले के फिंगेश्वर वन परिक्षेत्र के सोरिद वनलोहझर में तेंदुए घात लगाकर एक युवक पर टूट पड़ा। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और इलाके को घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। विभाग ने आसपास के बनगवा, सोरीद, करपी, लोहझर, गुंडरदेही, बम्हणदेही और नागझर गांवों में हाई अलर्ट जारी कर ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है।

ग्रामीणों को सलाह दी गई है कि वे घरों से बाहर निकलते समय पूरी सावधानी बरतें और बच्चों व मवेशियों को अकेला न छोड़ें। वन विभाग ने कहा है कि तेंदुआ की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और जल्द ही उसे पकड़ने की कार्रवाई होगी।

हमसे संपर्क करें

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

9617341438, 7879592500

अंधविश्वास का खौफनाक अंजाम: बेटे ने मां को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट, बच्चों पर जादू-टोना करने का था शक

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां अंधविश्वास ने मां-बेटे के रिश्ते को खून से रंग दिया। चकरभाठा थाना क्षेत्र में बेटे ने अपनी ही मां को कुल्हाड़ी से मौत के घाट उतार दिया। आरोपी को शक था कि उसकी मां बच्चों पर जादू-टोना करवा रही है।

बैगा की बात में आया बेटा

पुलिस के मुताबिक आरोपी विष्णु केंवट पिछले कई दिनों से मानसिक तनाव में था। उसके बच्चे बीमार रहते थे, लेकिन इलाज कराने की बजाय वह बार-बार बैगाओं और वैधों के पास जाता रहा। इसी दौरान एक बैगा ने उसे भड़काया कि बच्चों की बीमारी की वजह उसकी मां है, जो जादू-टोना करवा रही है।

हत्या के बाद थाने में किया आत्मसमर्पण

गुस्से में आकर विष्णु ने शुक्रवार देर रात कुल्हाड़ी से अपनी मां पर ताबड़तोड़ वार किए और मौके पर ही उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद वह सीधे चकरभाठा थाना पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।


रायपुर में भी अंधविश्वास से हत्या, दो भाई गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी के खरोरा थाना क्षेत्र से भी जादू-टोने के शक पर हत्या का मामला सामने आया। यहां दो सगे भाइयों ने महिला पद्मा यादव (पति – जगदीश यादव) की पत्थर पटककर हत्या कर दी।

घर में अकेली थी महिला

पुलिस के अनुसार महिला हत्या के समय घर में अकेली थी। आरोपियों ने पहले उससे मारपीट की और फिर पत्थर पटककर उसकी जान ले ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य जुटाए और जांच के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी

  • राजू यादव, पिता स्व. नेतराम यादव, उम्र 28 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 13 खरोरा, जिला रायपुर

  • जीवन यादव, पिता स्व. नेतराम यादव, उम्र 24 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 13 खरोरा, जिला रायपुर

पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ थाना खरोरा में अपराध क्रमांक 324/25 धारा 103(1) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।

हमसे संपर्क करें

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

9617341438, 7879592500

कोरबा में खौफनाक वारदात: पत्नी पर बुरी नजर रखने वाले शख्स की दंपत्ति ने जान ली

कोरबा। जिले के उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम साजापानी में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पड़ोसी महिला पर बुरी नजर डालने के शक में दंपत्ति ने एक शख्स को उसके ही घर में बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक पहले भी रह चुका है आरोपी

मृतक की पहचान शत्रुघ्न चौहान (44 वर्ष) निवासी साजापानी के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि शत्रुघ्न अपनी पत्नी की हत्या के मामले में सजा काट चुका था।

क्यों हुई वारदात

आरोपी उत्तरा चौहान ने बताया कि मृतक शत्रुघ्न उसकी पत्नी जानकी चौहान पर बुरी नजर रखता था। इसे लेकर अक्सर दोनों के बीच विवाद होता था। वारदात वाले दिन आरोपियों ने शत्रुघ्न को उसके ही घर में बंधक बनाकर जमकर मारपीट की।

अस्पताल पहुंचने से पहले गई जान

मारपीट में गंभीर रूप से घायल शत्रुघ्न को मौके पर मौजूद लोगों ने 112 की मदद से अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की कार्रवाई

कोरबा के सीएसपी भूषण एक्का ने घटना की पुष्टि की। पुलिस ने आरोपी दंपत्ति उत्तरा चौहान और जानकी चौहान को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले में कानूनी कार्रवाई पूरी कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।

हमसे संपर्क करें

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

9617341438, 7879592500

व्हाट्सएप पर फोटो भेजकर दी सुपारी, शराबी किलर ने गलत युवक की कर दी हत्या

मुंगेली। जिले से एक सनसनीखेज मर्डर मिस्ट्री का खुलासा हुआ है। धान खरीदी सोसायटी के पूर्व प्रबंधक नेतराम साहू ने अपने खिलाफ शिकायत करने वाले तुलसी साहू के बेटे पप्पू की हत्या कराने 50 हजार की सुपारी दी थी। लेकिन नशे में धुत्त सुपारी किलर्स ने गलत युवक को मार डाला। पुलिस ने 10 दिन की सघन जांच के बाद पूरे मामले की गुत्थी सुलझा ली और पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

हत्या की फिल्मी कहानी

10 सितंबर 2025 की रात ग्राम दाबों, थाना फास्टरपुर-सेतगंगा क्षेत्र में नवोदय विद्यालय के सामने हेमचंद और हेमप्रसाद बैठे थे। तभी चार लोगों ने उन पर लोहे की पाइप से हमला कर दिया। हेमप्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि हेमचंद किसी तरह बच निकला।

कैसे बनी साजिश

पुलिस जांच में सामने आया कि नेतराम साहू ने अपने साले सुनील साहू को पप्पू की हत्या की सुपारी दी थी। उसने अपने दोस्तों शुभम पाल, गौकरण साहू और एक नाबालिग को साथ मिलाया। व्हाट्सएप पर पप्पू की फोटो भेजी गई और हत्या की तैयारी की गई।

गलत युवक को मार डाला

वारदात की रात आरोपियों ने दो युवकों को बैठा देखा और पूछा – “तुममें से पप्पू कौन है?” जवाब मिला – “हम पप्पू नहीं हैं।” इसके बावजूद आरोपियों ने शराब के नशे में हेमप्रसाद पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

गिरफ्तारी और जब्ती

हत्या के बाद आरोपियों ने नेतराम को फोन कर काम पूरा होने की पुष्टि की और फरार हो गए। लेकिन पुलिस ने साइबर सेल व सीसीटीवी फुटेज की मदद से एक-एक कर पांचों को पकड़ लिया। उनके पास से हत्या में प्रयुक्त लोहे की पाइप, मोटरसाइकिल, मोबाइल और बोलेरो वाहन जब्त किए गए।

कानूनी कार्रवाई

फास्टरपुर-सेतगंगा थाने में अपराध क्रमांक 53/2025 के तहत धारा 103(1), 309(4), 238, 61(2)(A), 3(5) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में नेतराम साहू (43), सुनील साहू (20), शुभम पाल (18), गौकरण साहू (20) और एक नाबालिग शामिल है।

हमसे संपर्क करें

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

9617341438, 7879592500

छत्तीसगढ़: दुर्ग पुलिस ने पकड़ा 6 करोड़ 60 लाख कैश, हवाला का मामला होने की आशंका

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने चेकिंग के दौरान 6 करोड़ 60 लाख रुपए की नगदी बरामद की है। रायपुर से गुजरात जा रही महाराष्ट्र पासिंग दो स्कार्पियो गाड़ियों से यह रकम मिली। गाड़ियों में सवार 4 लोग कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाए, जिसके चलते पुलिस ने रकम को जब्त कर लिया है।

पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कुम्हारी थाना क्षेत्र में सुबह जांच के दौरान पुलिस ने गाड़ियों को रोका। तलाशी लेने पर नोटों से भरे बैग बरामद हुए। मौके पर डीएसपी अलेक्जेंडर किरो और कुम्हारी टीआई जनक कुर्रे टीम के साथ पहुंचे और चारों लोगों से पूछताछ शुरू की।

sitename%
छत्तीसगढ़: दुर्ग पुलिस ने पकड़ा 6 करोड़ 60 लाख कैश, हवाला का मामला होने की आशंका

हवाला से जुड़ा शक

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, पकड़े गए सभी आरोपी मूल रूप से गुजरात के रहने वाले हैं। ये लोग रायपुर से रकम लेकर गुजरात जा रहे थे और रास्ते में पैसों को अलग-अलग जगह बांटने का काम करते। दस्तावेज न मिलने पर आशंका जताई जा रही है कि यह रकम हवाला से जुड़ी हो सकती है।

आयकर विभाग भी जांच में जुटा

दुर्ग पुलिस से मिली सूचना के बाद आयकर विभाग की टीम भी कुम्हारी थाने पहुंची। फिलहाल आयकर अधिकारी बरामद रकम के स्रोत और इसके गंतव्य की जांच कर रहे हैं।

हमसे संपर्क करें

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

9617341438, 7879592500

भट्ठा दलालों की गुंडागर्दी: पिथौरा में श्रमिक की संदिग्ध मौत, हत्या या आत्महत्या?

महासमुंद। जिले में ईंट भट्ठा सरदारों की दबंगई और मजदूरों के पलायन का सिलसिला अब नई चिंताएं खड़ी कर रहा है। पिथौरा में शुक्रवार को एक श्रमिक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। परिजनों का आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्या हुआ था?
स्वास्तिक भवन पिथौरा के एक कमरे में 35 वर्षीय जलंधर यादव का शव खिड़की से बंधे फंदे पर पाया गया। हैरानी की बात यह रही कि शव पूरी तरह लटका नहीं था, बल्कि दोनों घुटने जमीन से लगे हुए थे। इस वजह से परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

कौन था जलंधर?

  • उम्र – 35 वर्ष

  • मूल निवासी – ग्राम कौहाबाहरा (जिला बलौदाबाजार)

  • वर्तमान पता – ग्राम किशनपुर (महासमुंद)

  • परिवार – पत्नी अंजली यादव, तीन बच्चे

  • माँ – सुलोचना यादव (सहायिका पद पर कार्यरत, लकवा ग्रस्त)

माँ की देखभाल के लिए जलंधर इन दिनों किशनपुर में परिवार के साथ रह रहा था।

पत्नी का आरोप
जलंधर की पत्नी अंजली यादव ने बताया कि 17 सितंबर को चार लोग कार से जबरन उसे ले गए थे। इनमें से दो की पहचान छतवन और पिलवापाली गांव के युवकों के रूप में की गई है। मामला पुराने पैसों के लेन-देन से जुड़ा बताया जा रहा है।

  • बीते साल ईंट भट्ठा जाने के लिए 40 हजार रुपये का लेन-देन हुआ था।

  • अब आरोपियों ने 79 हजार रुपये चुकाने का दबाव बनाया।

  • 17 सितंबर को जबरदस्ती कार में बैठाकर ले जाया गया।

  • 19 सितंबर को संदिग्ध हालात में शव मिला।

परिजनों का कहना है कि जलंधर आत्महत्या नहीं कर सकता, बल्कि उसकी हत्या कर उसे फांसी के फंदे पर लटकाया गया है।

पुलिस की जांच जारी
घटना के बाद पिथौरा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

हमसे संपर्क करें

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

9617341438, 7879592500

पत्नी की हत्या कर दिल का दौरा बताने की कोशिश, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने किया राज़फाश

दुर्ग। पत्नी की हत्या के बाद सच छिपाने के लिए पति ने झूठी कहानी गढ़ दी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने उसकी चालाकी उजागर कर दी। मामला पाटन क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंदर निवासी 30 वर्षीय होरीलाल वर्मा अपनी पत्नी प्रीति (35) और तीन बच्चों के साथ रहता था। प्रीति की पहले भी शादी हो चुकी थी, लेकिन विवाद के चलते उसने छह साल पहले अपने पहले पति को छोड़ दिया था। बताया जा रहा है कि प्रीति अक्सर शराब पीकर विवाद करती थी।

10 सितंबर की रात भी दोनों के बीच कहासुनी हुई। अगले दिन शाम को बेटी के ट्यूशन जाने के बाद फिर झगड़ा बढ़ गया। गुस्से में आकर होरीलाल ने प्रीति को जमीन पर पटककर गला दबा दिया। मौत होने पर उसने शव को खाट पर लिटा दिया और रिश्तेदारों को बुलाकर कहा कि प्रीति चक्कर आने से गिर गई है।

आरोपी शव को पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी ले गया और डॉक्टरों को दिल का दौरा पड़ने की बात कहकर गुमराह करने की कोशिश की। लेकिन पोस्टमार्टम में मौत का कारण दम घुटना सामने आया। इसके बाद पुलिस ने होरीलाल से सख्ती से पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध कबूल कर लिया।

हमसे संपर्क करें

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

9617341438, 7879592500