हटा बैन, छत्तीसगढ़ में अब ट्रांसफर : साय मंत्री मंडल का फैसला, 14 से 25 जून तक होंगे तबादले, जानिये कैबिनेट के अन्य अहम फैसले

0
Ban lifted, transfers in Chhattisgarh now: Cabinet decision
Ban lifted, transfers in Chhattisgarh now: Cabinet decision

CG Cabinet : रायपुर. साय कैबिनेट की 29वीं बैठक में आज ट्रांसफर नीति को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है. साय कैबिनेट ने ट्रांसफर से बैन हटा दिया है. इस फैसले के बाद सभी विभागों में तबादलों का दौर फिर से शुरू हो जाएगा. इसके लिए आवेदन 6 जून से 13 जून तक स्वीकार किए जाएंगे.

CG Cabinet Meeting : कैबिनेट बैठक में लिए गए ये महत्वपूर्ण फैसले :-

  1. मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ शासन की वर्ष 2025 के लिए स्थानांतरण नीति का अनुमोदन किया गया. जिसके तहत जिला स्तर पर स्थानांतरण 14 जून से 25 जून तक प्रभारी मंत्री द्वारा और राज्य स्तर पर विभागीय मंत्री की मंजूरी से होंगे, आवेदन 6 जून से 13 जून तक स्वीकार किए जाएंगे.

न्यूनतम दो वर्ष सेवा अनिवार्य है, गंभीर बीमारी, मानसिक/शारीरिक अक्षमता और सेवा निवृत्ति से पूर्व एक वर्ष के मामलों में विशेष सुविधा मिलेगी. अनुसूचित क्षेत्रों से स्थानांतरण हेतु एवजीदार अनिवार्य है, साथ ही सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर जैसे जिलों में रिक्त पदों को भरने का विशेष प्रयास रहेगा. तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों के मामलों में उनके संवर्ग की कुल संख्या का अधिकतम 10 प्रतिशत एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचाारियों में अधिकतम 15 प्रतिशत स्थानांतरण किए जा सकेंगे. परीविक्षाधीन अधिकारी-कर्मचारियों का स्थानांतरण नहीं किया जाएगा.

पति-पत्नी की एक स्थान पर पदस्थापना, ग्रामीण-शहरी संतुलन और पारदर्शिता के लिए राज्य स्तर के सभी स्थानांतरण आदेश ई-ऑफिस के माध्यम से जारी होंगे. जिला स्तर पर निर्धारित समयावधि में स्थानांतरण जारी कर उसी तिथि को आदेश की प्रति सामान्य प्रशासन विभाग को मेल करना होगा.

सभी जिला स्तरीय कर्मचारियों का संलग्नीकरण 5 जून 2025 से समाप्त माना जाएगा और जहां किसी कर्मचारी की आवश्यकता होगी स्थानांतरण नीति के अनुरूप स्थानांतरण किया जा सकेगा.

स्थानांतरण के विरूद्ध 15 दिन में राज्य स्तरीय समिति को अभ्यावेदन किया जा सकेगा. 25 जून के बाद स्थानांतरण पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा, अत्यंत आवश्यक होने पर समन्वय में अनुमोदन उपरांत स्थानांतरण किया जा सकेगा.

  1. मंत्रिपरिषद की बैठक में मुख्यमंत्री जी के घोषणानुसार ग्राम पंचायत दामाखेड़ा का नाम ‘‘कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा‘‘ किये जाने का अनुमोदन किया गया.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 23 फरवरी 2024 को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सिमगा तहसील अंतर्गत दामाखेड़ा में आयोजित संत समागम समारोह ‘‘मांघीमेला‘‘ में सम्मिलित होकर दामाखेड़ा का नाम कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा नाम किए जाने की घोषणा की थी.

  1. मंत्रिपरिषद द्वारा कबीरधाम जिले के कवर्धा तहसील के ग्राम पंचायत गदहाभाठा का नाम परिवर्तन कर ग्राम पंचायत सोनपुर तथा बोड़ला तहसील के ग्राम पंचायत चण्डालपुर का नाम परिवर्तन कर ग्राम पंचायत चन्दनपुर किए जाने का निर्णय लिया गया.
  2. मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य की कला, संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए राज्य में कलाग्राम की स्थापना हेतु नवा रायपुर अटल नगर में संस्कृति विभाग को 10 एकड़ भूमि निःशुल्क आबंटित करने तथा उक्त भूमि के विरूद्ध प्रतिपूर्ति राशि नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण को भुगतान करने का निर्णय लिया गया.

यह कलाग्राम शिल्पकारों, लोक कलाकारों और परंपरागत कारीगरों के लिए एक समर्पित केंद्र होगा, जो सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देगा साथ ही छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक समृद्धि को सुदृढ़ करेगा और स्थानीय कारीगरों एवं शिल्पकारों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कला को प्रदर्शित करने का एक स्थायी मंच भी प्रदान करेगा.

  1. मंत्रिपरिषद की बैठक में नवा रायपुर अटल नगर में राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाजी अकादमी की स्थापना के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग को 13.47 एकड़ भूमि निःशुल्क आबंटित करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई. इस अकादमी में आउटडोर व इनडोर (एसी) तीरंदाजी रेंज, उच्च प्रदर्शन केंद्र, छात्रावास एवं आवासीय सुविधा का निर्माण किया जाएगा. इससे छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर और अधिक मजबूती से उभरेगा.
  2. मंत्रिपरिषद द्वारा राज्य के निम्न एवं मध्यम वर्गीय परिवारों को शहरों में किफायती एवं सस्ते भूखण्ड उपलब्ध कराने के लिए छत्तीसगढ़ किफायती जन आवास नियम, 2025 का अनुमोदन किया गया.

इससे लोगों को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में उचित दर पर भूखंड उपलब्ध कराकर पानी, बिजली, सड़क, सीवरेज जैसी बुनियादी सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित होगी. अवैध प्लाटिंग की रोकथाम के साथ ही लोगों को सुव्यवस्थित कॉलोनियों का विकल्प मिलेगा और राज्य में रियल एस्टेट व इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में निवेश के नए अवसर उपलब्ध होंगे.

  1. मंत्रिपरिषद द्वारा प्रदेश में युवा कल्याण के विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों व्यक्ति एवं संगठनों को सम्मानित करने के लिए युवा रत्न सम्मान योजना शुरू करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है. इस योजना के तहत युवा कल्याण के क्षेत्र में असाधारण और विशिष्ट सेवा कार्य करने वाले व्यक्ति अथवा स्वैच्छिक संगठनों को ‘‘छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान‘‘ से सम्मानित किया जाएगा. छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान हर वर्ष राज्य के एक युवा और एक स्वैच्छिक संस्था को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया जाएगा. इसमें युवा को पदक, प्रमाण पत्र, शॉल और अधिकतम 2.50 लाख रूपए, जबकि संस्था को अधिकतम 5 लाख रूपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी.

इसके साथ ही सामाजिक, साहित्य, नवाचार, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, महिला एवं बाल विकास, मीडिया, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, कला-संगीत तथा लोककला के क्षेत्र में ‘‘युवा रत्न सम्मान‘‘ प्रदान किया जाएगा. युवा रत्न सम्मान प्रत्येक वर्ष उपरोक्त क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए चयनित एक-एक युवाओं को प्रदान किया जाएगा. जिसमें पदक, पदक प्रमाण पत्र, शॉल और अधिकतम एक लाख रूपए शामिल हैं. महिला एवं बाल विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए यह सम्मान केवल महिलाओं और बालिकाओं को दिया जाएगा.

आवेदक को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना चाहिए और उसकी उम्र 15 से 29 वर्ष के बीच होनी चाहिए. सरकारी कर्मचारी, सरकारी उपक्रमों और शैक्षणिक संस्थानों में कार्यरत व्यक्ति पात्र नहीं होंगे. एक व्यक्ति या संस्था को एक ही साल में एक ही श्रेणी का पुरस्कार मिल सकता है और एक श्रेणी का पुरस्कार किसी को दोबारा नहीं दिया जाएगा.

  1. मंत्रिपरिषद द्वारा राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग अंतर्गत प्रशिक्षक (कोच) के पद पर भर्ती हेतु राष्ट्रीय क्रीडा संस्था पटियाला से प्रशिक्षक के डिप्लोमा के मापदण्ड को एक वित्तीय वर्ष के लिए शिथिलीकरण करने का निर्णय लिया गया.
  2. मंत्रिपरिषद द्वारा राज्य में ग्रामीण एवं आदिवासी बहुल क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने तथा स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर प्रदान करने के लिए ‘‘छत्तीसगढ़ होमस्टे नीति 2025-30‘‘ का अनुमोदन किया गया.

 

होमस्टे नीति का उद्देश्य यह है कि छत्तीसगढ़ के गांवों और विशेषकर बस्तर और सरगुजा के दूर-दराज के इलाकों में पर्यटन को बढ़ावा दिया जाए. इससे वहां के युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिले. होमस्टे के ज़रिए पर्यटकों को गांव की संस्कृति, कला, शिल्प और प्रकृति से जुड़ा खास अनुभव मिलेगा, साथ ही, इससे गांवों में रहने वाले लोगों को सीधा लाभ होगा और उनकी आमदनी बढ़ेगी. यह एक तरह से ओकल फॉर लोकल के लक्ष्य को प्राप्त करने और देश में ग्रामीण पर्यटन के विकास में महत्वपूर्ण साबित होगा.

mahasamund Yuktiyuktkaran 2025: अतिशेष शिक्षकों को मिली नई पदस्थापना, देखें सूची

0
webmorcha.com
webmorcha.com

महासमुंद। राज्य शासन के दिशा निर्देशानुसार महासमुंद जिले सहायक शिक्षकों, प्रधान पाठकों और व्याख़्याताओं की काउंसिलिंग की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। अधिक शिक्षकों को नवीन पदस्थापना जारी कर दी गयी है।

स्कूलों को बेहतर शिक्षा के उद्देश्य से समायोजित किया जा रहा है, इससे किसी भी स्थिति में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी। केवल प्रशासनिक और शैक्षणिक स्तर पर आवश्यक समायोजन किया जा रहा है। स्कूल भवनों का उपयोग पहले की तरह ही जारी रहेगा और जहाँ आवश्यकता होगी, वहाँ शिक्षक भी उपलब्ध रहेंगे।

यहां देखें सूची

mahasamund Yuktiyuktkaran 2025

 

गरियाबंद बेटी की जन्म पर परिवार ने ऐसी मनाई जश्न लोग देखते रह गए, देखें Video

0
गरियांबद
गरियांबद

गरियांबद : Daughter Birth Celebration: ऐसा माना जाता है कि बेटे भाग्य से जन्म लेते हैं, जबकि बेटी सौभाग्य से। एक वक्त था जब बेटे के जन्म पर परिवार में खुशियां मनती थीं। वहीं बेटियों के जन्म पर मायूसी छा जाती थी। हालांकि वक्त अब बदल गया है। ये 21वीं सदी का भारत है। वक्त बदलने के साथ ही लोगों का अब बेटा-बेटी के बीच भेदभाव करने का नजरिया भी बदल गया है। अब घर में बेटी होने पर खुशियां मनाई जाती है। जी हां… कुछ ऐसी ही सुखद तस्वीर छत्तीसगढ़ के गरियांबद जिले के फिंगेश्वर (Fingeshwar) से आई है। यहां बेटी के जन्म पर अनोखा जश्न मनाया गया। पूरे घर को दुल्हन की तरह सजाया गया। ढोल-नगाड़ों की धुन और फूलों की बारिश के बीच बच्ची और मां का ग्रैंड वेलकम हुआ।

दरअसल गरियाबंद (Gariyaband) जिले के फिंगेश्वर में रहने वाले आशुतोष ठाकुर और प्रीति ठाकुर का पहले से एक बेटा है। इन दोनों की इच्छा थी कि इस बार उनके यहां बेटी का जन्म हो। भगवान ने आशुतोष ठाकुर और प्रीति ठाकुर की मन की मुराद पूरी की। प्रीति ठाकुर ने 31 मई 2025 को सुबह 11 बजकर 53 मिनट में परी की तरह दिखने वाली मासूम बेटी को जन्म दिया। दंपत्ति ने बेटी का नाम श्रीवन्या रखा। 3 जून 2025 को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद मां-बेटी घर पहुंचे तो घर वालों ने मां-बेटी का ग्रैंड वेलकम किया।

घर में बेटी के जन्म होने के बाद पहले आगमन पर घर को दुल्हन की तरह सजाया गया। मां जब बेटी को लेकर घर पहुंचीं तो दोनों का ग्रैंड वेलकम किया गया। ढोल-नगाड़ों की धुन और फूलों की बारिश के बीच मां बेटी का जोरदार स्वागत हुआ। घर की महिलाओं ने मां-बेटी का आरती उतारकर और फुलों की बारिश कर स्वागत किया। इसके बाद जमकर पटाखें फोड़े गए। बच्ची के पिता आशुतोष ठाकुर ने खुद पटाखें फोड़कर खुशियां मनाई।

बेटा और बेटी में कोई फर्क नहींः बच्ची की मां

ग्रैंड वेलकम पर मां प्रीति ठाकुर काफी खुश दिखीं। बच्ची की मां कहती हैं कि मैं और पति दोनों इस बार बेटी की जन्म चाहते थें। इसके लिए कई मंदिरों में जाकर भगवान से मैंने बेटी की जन्म की प्रार्थना की थी। आखिरकार भगवान ने हम दोनों की मांग पूरी करते हुए बेटी दिया हैं। भगवान और माता रानी का शुक्रिया।

बेटा और बेटी में कोई फर्क नही, बच्ची की नानी

नतिनी होने पर बच्ची की नानी रोहिणी ठाकुर भी काफी खुश दिखीं। बच्ची की नानी कहती हैं कि अब बेटा और बेटी में कोई फर्क नहीं है। बेटियां भी अब किसी से कम नहीं हैं। अब बेटा और बेटी के बीच भेदभाव होने का समय खत्म हो गया है। बेटियां अपने मां-पिता की बेटे से भी अच्छा ख्याल रख सकती हैं। बेटी को घर की लक्ष्मी का का रूप माना जाता है। बेटी सोभाग्य से पैदा होती हैं।

यहां देखें वीडियो

Chhattisgarh Weather: मौसम का मूड बदला अगामी 5 दिनों तक मौसम रहेगा मेहरबान, आज यहां बारिश का अलर्ट

0
Chhattisgarh Weather Alert
Chhattisgarh Weather Alert

Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट ले ली है. अब अगले कुछ दिनों तक कई इलाकों में बादल गरजेंगे, हल्की से मीडियम दर्जे की बारिश होगी और तेज़ हवाएं भी चलेंगी. मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर से आने वाली मानसूनी हवाएं अभी थोड़ी ढीली चल रही हैं. इसी वजह से मानसून की चाल थोड़ी थमी हुई है, यानी अभी फुल रफ्तार में बारिश नहीं होगी, लेकिन झलक मिलती रहेगी.

Chhattisgarh मौसम विभाग की मानें तो 4 जून को उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. कहीं-कहीं तेज़ हवाएं (40–50 किमी/घंटा) चलेंगी और बिजली गिरने की आशंका भी है, यानी संभल के रहना ज़रूरी है.

Aaj ka rashifal 4 june 2025: बुधवार इन राशियों के लिए गोल्डन साबित होगा आज का दिन

अगले 5 दिन कैसा रहेगा मिज़ाज?

Chhattisgarh आने वाले 5 दिन तक मौसम यूं ही मूडी रहेगा, कहीं हल्की बारिश, कहीं तेज़ हवाएं, और कहीं-कहीं बादल भी गरजेंगे, लेकिन अरब सागर की हवाएं कमजोर होने से भारी बारिश की अभी उम्मीद नहीं है. अगले 3 दिनों में गर्मी भी अपना रंग दिखा सकती है. 2 से 3 डिग्री तक तापमान बढ़ सकता है, फिर थोड़ी स्थिरता आएगी.

रायपुर वालों के लिए खास खबर

4 जून को Chhattisgarh रायपुर में बादल छाए रहेंगे, दोपहर में गर्मी रहेगी और शाम को थोड़ी बहुत बारिश हो सकती है. दिन का टेम्परेचर 38°C और रात का 27°C के आस-पास रहेगा. दोपहर में बाहर निकलें तो पानी और छाया का ध्यान रखें.

Aaj ka rashifal 4 june 2025: बुधवार इन राशियों के लिए गोल्डन साबित होगा आज का दिन

0
Aaj Ka Rashifal बुधवार
Aaj Ka Rashifal बुधवार

Aaj ka rashifal 4 june 2025: 04 जून बुधवार आज का दिन मेष से मीन राशि के जातकों के लिए कैसा होने वाले है दिन, ज्योतिष गणना के अनुसार जानें आज का राशिफल…

मेष (Aaj ka rashifal)

बुधवार आज आपके कुछ नया करने के प्रयास बेहतर रहेंगे। विद्यार्थियों की बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। अपने यदि किसी परीक्षा को दिया था, उसके परिणाम आ सकते हैं। आप अपनी शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। उसके बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। किसी नई योजना में निवेश करना बेहतर रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों की योजनाओं से उन्हें अच्छा लाभ मिल सकता है।

वृषभ (Aaj ka rashifal)

बुधवार आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपकी कोई डील प्रॉपर्टी को लेकर अटकी हुई थी, तो वह फाइनल हो सकती है। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। आपने यदि अपने आस पड़ोस में चल रहे वाद विवाद में कोई बातचीत की, तो वह मामला कानूनी हो सकता है। आपको अपने कामों को लेकर समझदारी दिखानी होगी। वाहन की खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है।

मिथुन (Aaj ka rashifal)

बुधवार आज का दिन आपके लिए कमजोर रहने वाला है। आपको किसी काम को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। आपका कोई सहयोगी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करने वाले लोगों को थोड़ा समझदारी दिखाते हुए इन्वेस्टमेंट करने होंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी, तभी उन्हें कोई सफलता मिलती दिख रही है।

कर्क (Aaj ka rashifal)

बुधवार आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने से आपका मन परेशान रहेगा। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिल सकता है। आपको अपने आसपास रह रहे विरोधियों से थोड़ा सावधान रहना होगा। आप ससुराल पक्ष से किसी व्यक्ति से मेल मिलाप करने जा सकते हैं। संतान की संगति पर भी आपको विशेष ध्यान देना होगा और आप परिवार के सदस्यों को आप खुश करने की कोशिश में लगे रहेंगे, जिसमें आप कामयाब अवश्य होंगे।

सिंह (Aaj ka rashifal)

बुधवार आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। आप को कोई पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको किसी से कोई भी बात समझदारी दिखाते हुए बोलनी होगी। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपके जीवनसाथी के बीच यदि कुछ अनबन चल रही थी, तो वह भी बातचीत के जरिए दूर होगी। पार्टनरशिप में काम को लेकर थोड़ा समझदारी दिखानी होगी।

कन्या (Aaj ka rashifal)

बुधवार आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आप अपनी वाणी पर भी संयम रखें। किसी से कोई बात सोच समझ कर बोलें। आप अपने मित्रों के साथ किसी पार्टी आदि को करने की योजना बना सकते हैं। जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपको अपने धन का लेनदेन बहुत ही समझदारी दिखाते हुए करना होगा।

तुला (Aaj ka rashifal)

बुधवार आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको वाहनों का प्रयोग थोड़ा सावधान रहकर करना होगा।  आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा। आपने यदि किसी से कोई वादा किया था, तो उसे आप समय रहते पूरा करने की कोशिश करें। आपको कोई सहयोगी आपके कामों में बाधा डाल सकते है। आपको ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलता दिख रहा है।

वृश्चिक (Aaj ka rashifal)

बुधवार आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपके गिले शिकवे बेहतर रहेंगे, क्योंकि आप अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। आपको अपने किसी पुराने दोस्त से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। आपका कोई काम समय से पूरा न होने से आपका मन परेशान रहेगा। जीवनसाथी से आपको अपने रिश्तों को बेहतर करना होगा। किसी योजना में आप थोड़ा सोच समझकर धन लगाए।

धनु (Aaj ka rashifal)

बुधवार आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आप संतान की फरमाइश पर किसी नए वाहन को घर लेकर आ सकते हैं। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका कोई पुराना लेनदेन समय रहते चुकटा होगा। आपको किसी काम को लेकर सोच विचार कर आगे बढ़ना होगा। यदि आपने किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतार सकते हैं। आपके अंदर कॉन्फिडेंस की कमी रहेगी, जिससे आपको जागृत करना होगा।

मकर (Aaj ka rashifal)

बुधवार आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपको किसी बीमारी को छोटा नहीं समझना है। किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपने बिजनेस की कुछ योजनाओं को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आपके घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनकी वह इच्छा पुरी हो सकती है।

कुंभ (Aaj ka rashifal)

बुधवार आज का दिन आपके लिए आमदनी के सोर्स को बढ़ाने वाला रहेगा। आपको अपने धन को थोड़ा ध्यान देकर खर्च करने की आवश्यकता है। आपको किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। आपको किसी कानूनी मामले में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरे की आवश्यकता होगी। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो आपको मिलने की पूरी संभावना है। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से थोड़ा ध्यान देना होगा।

मीन (Aaj ka rashifal)

बुधवार आज का दिन आपके लिए उलझनों भरा रहने वाला है। आज आपको अपने कामों को समझदारी दिखाते हुए निपटाने की आवश्यकता है। आपको किसी झगड़ा से दूर रहना होगा। आपकी कोई मन इच्छा पूरी हो सकती हैं। संतान से किसी किए हुए वादे को आप वक्त रहते पूरा करेंगे। आपको धन लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप बिजनेस के कामों में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।

04 Jun Ank Jyotish: जानें बुधवार को आपका गुड नंबर और शुभ रंग क्या होगा

0
Ank Jyotish बुधवार
Ank Jyotish बुधवार

04 Jun Ank Jyotish: बुधवार अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। (Ank Jyotish) यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

Ank Jyotish
Ank Jyotish

अंक 1 Ank Jyotish

बुधवार आज का दिन आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता से भरपूर रहेगा। आप जो भी ठानेंगे, उसे पूरा करने की क्षमता रखेंगे। निजी रिश्तों में भी सकारात्मकता बनी रहेगी और पार्टनर से सहयोग मिलेगा।

शुभ अंक- 52

शुभ रंग- सिल्वर

Ank Jyotish
Ank Jyotish

अंक 2 Ank Jyotish

बुधवार आज भावनात्मक रूप से थोड़े संवेदनशील रह सकते हैं, लेकिन आसपास के लोग आपका साथ देंगे। प्रेम जीवन में थोड़ी नर्मी और समझदारी रिश्तों को मजबूत बनाएगी।

शुभ अंक- 22

शुभ रंग- ग्रे

Ank Jyotish
Ank Jyotish

अंक 3 Ank Jyotish

बुधवार आज दिन रचनात्मकता और नई योजनाओं को जन्म देने वाला रहेगा। आप जो कुछ भी करेंगे उसमें नयापन होगा। प्रेम में रोमांच और जुड़ाव दोनों बना रहेगा।

शुभ अंक-12

शुभ रंग- हरा

Ank Jyotish
Ank Jyotish

अंक 4 Ank Jyotish

बुधवार आज दिन थोड़ा धीमा हो सकता है, लेकिन धैर्य और सटीक योजना से लाभ मिलेगा। रिश्तों में ईमानदारी और पारदर्शिता ज़रूरी होगी, वरना गलतफहमी हो सकती है।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- क्रीम

Ank Jyotish
Ank Jyotish

अंक 5 Ank Jyotish

बुधवार आज नए मौके मिल सकते हैं, लेकिन जल्दबाज़ी नुकसान पहुंचा सकती है। भागदौड़ भरे दिन में भी अगर आप थोड़ा वक्त पार्टनर को देंगे, तो रिश्ते में नयापन आएगा।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- पीला

Ank Jyotish
Ank Jyotish

अंक 6 Ank Jyotish

बुधवार आज यह दिन प्यार, सौंदर्य और संतुलन से जुड़ा रहेगा। परिवार या पार्टनर के साथ मधुर समय बीतेगा। भावनाएं प्रबल होंगी और आपको सराहना भी मिलेगी।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- गोल्डन

Ank Jyotish
Ank Jyotish

अंक 7 Ank Jyotish

बुधवार का यह समय आत्मनिरीक्षण और मन की शांति तलाशने का है। बाहर से शांत और भीतर से गहराई वाले आज किसी अपने से भावनात्मक बातचीत कर सकते हैं।

शुभ अंक- 27

शुभ रंग- वॉइलेट

Ank Jyotish
Ank Jyotish

अंक 8 Ank Jyotish

बुधवार आज मेहनत का दिन है, लेकिन उसका फल भी मिलेगा। रिश्तों में दृढ़ता और स्थायित्व महसूस होगा। आप आज किसी पर विश्वास कर सकते हैं।

शुभ अंक- 14

शुभ रंग- लाल

Ank Jyotish
Ank Jyotish

अंक 9 Ank Jyotish

बुधवार आज ऊर्जा और उत्साह का संचार रहेगा। नेतृत्व की भावना रहेगी और आप दूसरों को प्रभावित कर सकते हैं। प्रेम जीवन में भावनाएं मुखर होंगी और आत्मीयता बढ़ेगी।

शुभ अंक- 12

शुभ रंग- लेमन

Aaj Ka Panchang: आज बुधवार 04 मई 2025 का शुभ मुहूर्त, की तिथि और ग्रह

0

Aaj Ka Panchang 04 June 2025: सनातन धर्म में किसी भी कार्य को शुभ दिन, शुभ तिथि, शुभ मुहूर्त देखकर शुरू किया जाता है. इन सबके बारे में जानने के लिए पंचांग की जरूरत पड़ती है. जिसकी मदद से आप आने वाले दिनों के शुभ और अशुभ समय के साथ सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय, चन्द्रास्त, ग्रह, नक्षत्र आदि के बारे में सारी जानकारी ले सकें. आइए इस पंचांग की मदद से आज 04 जून 2025, दिन बुधवार के उस समय की जानकारी लेते हैं. जिसमें आपके काम बिना परेशानी के पूरे हो सकते हैं.

Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग- 04 मई 2025

विक्रम संवत – 2082 कालयुक्त

शक सम्वत – 1947 विश्वावसु

ज्येष्ठ- पूर्णिमान्त

ज्येष्ठ – अमान्त

तिथि

Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग- 04 मई 2025

नवमी – 11:54 पी एम तक

नक्षत्र

उत्तराफाल्गुनी – 03:35 ए एम, जून 05 तक

योग

वज्र – 08:29 ए एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय – 06:00 ए एम

सूर्यास्त – 07:14 पी एम

चन्द्रोदय – 01:35 पी एम

चन्द्रास्त – 01:53 ए एम, जून 05

Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग- 04 मई 2025

शुभ काल

अभिजीत मुहूर्त – कोई नहीं

बह्म मुहूर्त- 04:34 ए एम से 05:17 ए एम

गोधूलि मुहूर्त-     07:12 पी एम से 07:34 पी एम

अमृत काल-  07:36 पी एम से 09:23 पी एम

अशुभ काल

राहूकाल- 12:37 पी एम से 02:16 पी एम

यम गण्ड- 07:39 ए एम से 09:19 ए एम

गुलिक- 10:58 ए एम से 12:37 पी एम

दुर्मुहूर्त- 12:10 पी एम से 01:03 पी एम

स्वयं से आरंभ होती है प्रेम की शिक्षा यात्रा – डॉ. नीरज गजेंद्र

0
वरिष्ठ पत्रकार और विश्लेषक डॉ. नीरज गजेंद्र

कोई किसी को सिखा नहीं सकता, जब तक स्वयं में सीखने की इच्छा न जगे। यह वाक्य नैतिक उपदेश नहीं, सनातन जीवन-दर्शन का सार है। यह मनोविज्ञान और जीवन के अनुभवों की कसौटी पर खरा उतरने वाला शास्त्रों और पुराणों का उद्घोष है। शिक्षा सिर्फ सूचनाओं का हस्तांतरण नहीं है, यह एक आंतरिक जागृति है। जब तक जिज्ञासा भीतर से न जगे, तब तक कोई सच्चा ज्ञान प्राप्त नहीं हो सकता। यही बात प्रेम पर भी लागू होती है। प्रेम एक शिक्षक है। धीमा, मौन और गहरा, इसे न तो कोई ज़बरदस्ती दे सकता है, न कोई छीन सकता है। यह केवल अर्जित किया जा सकता है श्रम पूर्वक और धैर्यपूर्वक।

भगवान शिव को आदियोगी कहा गया है। वे ज्ञान के पहले स्रोत हैं। शास्त्र बताते हैं कि उन्हें किसी गुरु ने योग नहीं सिखाया। उन्होंने स्वयं हिमालय की तपस्थली में बैठकर अपने भीतर की चेतना से संवाद किया। उनकी मौन साधना और गहन आत्म-निरीक्षण से ही सप्तर्षियों को ज्ञान प्राप्त हुआ। यह कथा बताती है कि सच्चा शिक्षक स्वयं का आत्मबोध होता है। जब भीतर प्रश्न उठते हैं, तभी उत्तर भी प्रकट होते हैं।

शबरी एक वनवासी महिला थी। जिसने किसी वेद को नहीं पढ़ा, जिसे किसी गुरु ने स्वीकार नहीं किया। पर उसने प्रेम के बल पर भगवान राम को प्राप्त किया। उसने वर्षों तक राम के आगमन की प्रतीक्षा की, जंगल के फल को चख कर रखा कि कहीं वह खट्टा न हो। शबरी को किसी ने रामभक्ति नहीं सिखाई। न ही वह किसी शास्त्रीय पूजा-पद्धति से जुड़ी थी। लेकिन उसकी निष्कलंक भावना, सेवा और प्रतीक्षा ने उसे वह बना दिया, जो ऋषियों को भी दुर्लभ था। राम के साक्षात् सान्निध्य की यह पात्र प्रेम की शिक्षा का सर्वोच्च उदाहरण है। बिना दिखावे, बिना ज्ञान के उसने हृदय से साधन कर स्वयं को शिक्षा दी।

तंत्र ग्रंथों में वर्णित है कि जब तक साधक अपनी कुण्डलिनी शक्ति को स्वयं नहीं जाग्रत करता, तब तक वह ब्रह्मज्ञान तक नहीं पहुंच सकता। गुरु मार्ग दिखा सकता है, परंतु साधना स्वयं करनी होती है। आत्मप्रेम इस शिक्षा का प्रथम चरण होता है, जिससे अपने ही दोषों, वासनाओं और विचारों से जूझकर व्यक्ति सिद्धि प्राप्त करता है।

आज के युग में आत्मप्रेम को मानसिक स्वास्थ्य का मूल आधार माना जा रहा है। क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. क्रिस्टिन नेफ का सेल्फ कंम्पोज़िसन शोध बताता है कि जो लोग स्वयं को स्वीकारते हैं, गलतियों पर कठोर नहीं होते और स्वयं के प्रति करुणामय दृष्टिकोण रखते हैं वे अधिक संतुलित और सहनशील होते हैं। उदाहरण के लिए, जाने-माने टेनिस खिलाड़ी आंद्रे अगासी ने अपनी आत्मकथा ओपन में स्वीकार किया है कि उन्होंने वर्षों तक टेनिस को नापसंद किया, पर जब उन्होंने स्वयं से संवाद करना सीखा, अपने भीतर के द्वंद्वों को समझा, तभी वे एक बार फिर खेल से प्रेम कर पाए और अपने करियर को नई दिशा दे पाए।

यह शिक्षा किसी स्कूल या पाठ्यक्रम से नहीं मिलती। यह अनुभवों से आत्मचिंतन से और स्वयं को स्वीकारने की प्रक्रिया से उपजती है। जो व्यक्ति स्वयं से सीखता है, वह धीरे-धीरे दुनिया को बदलने की क्षमता रखता है।

महतारी वंदन की सोलवीं किश्त जारी, महिलाओं के खाते में सीधे ट्रांसफर

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने महतारी वंदन (mahataaree vandan) योजना के अंतर्गत दो जून को सोलहवीं किश्त का भुगतान जारी कर दिया है। प्रदेश की 69.30 लाख से अधिक महिलाओं को कुल 648.24 करोड़ रुपये की सहायता राशि उनके बैंक खाते में अंतरित की गई। इस योजना की शुरुआत मार्च 2024 में की गई थी। अब तक लगातार 16 माहों में 10433.64 करोड़ रुपये की राशि प्रदेश की महिलाओं को प्रदाय की जा चुकी है। योजना के अंतर्गत 21 से 60 वर्ष आयु वर्ग की विवाहित, विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रूपए की सहायता राशि प्रदान की जाती है।

योजना से होने वाले भुगतान एवं अन्य जानकारी से अवगत होने के लिए महतारी वंदन योजना के पोर्टल https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/ और महतारी वंदन योजना का मोबाईल ऐप भी है जिसे हितग्राही प्लेस्टोर से डाउनलोड कर अपनी जानकारी देख सकते हैं। यदि कोई आवेदिका इस सहायता राशि का लाभ नहीं लेना चाहती है, अर्थात् लाभ त्याग करना चाहती है तो वे पोर्टल में लाभ त्याग के ऑप्शन में जाकर लाभ त्याग कर सकती है।

महतारी वंदन (mahataaree vandan) योजनांतर्गत सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से दी जा रही है। जिन हितग्राहियों का खाता डीबीटी इनेबल नहीं है वे तत्काल बैंक जाकर आधार सीडिंग करवायें क्योंकि उनको भुगतान किये जाने पर राशि वापस हो जा रही है तथा इस हेतु उन्हें एसएमएस के माध्यम से सूचित भी किया गया है। यदि किसी हितग्राही को किसी प्रकार की शिकायत हो तो इस पोर्टल में शिकायत करें ऑप्शन में जाकर अपनी समस्या ऑनलाईन दर्ज कर सकती है।

महिला एवं बाल विकास विभाग ने हितग्राही महिलाओं से अपील की है कि वह अपना आधार कार्ड अपडेट कराएं, ताकि राशि के भुगतान में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। ज्ञात हो कि आधार कार्ड को हर 10 वर्षों में अपडेट करना अनिवार्य है। कई हितग्राहियों का भुगतान आधार इनएक्टिव होने के कारण निरस्त किया गया है। ऐसे हितग्राहियों को आधार केंद्र में जाकर पहचान एवं निवास प्रमाण-पत्र के साथ आधार अपडेट कराना आवश्यक है, ताकि आगामी किश्त का भुगतान सुनिश्चित हो सके।

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की चेतावनी, आज शाम को आंधी-बारिश का अलर्ट

0
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस समय उमस भरी गर्मी से हलाकान हैं। लगातार बारिश का दौर थमा हुआ है। किसानों को इस मौसम से कुछ हद तक राहत मिली है। अब फिर एक बार मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए अपने रिपोर्ट में बताया है कि राजधानी रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज बारिश होने की अलर्ट जारी की है।

मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज दिन भर भीषण गर्मी पड़ने के बाद शाम को मौसम बदलेगा और तेज हवा और आंधी के साथ बारिश हो सकती है। बारिश होने से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। छत्तीसगढ़ मौसम विभाग से मिली जानकारी, राजधानी रायपुर, दुर्ग, भिलाई, कांकेर, सरगुजा, बालोद, बलौदाबाजार और राजनांदगांव समेत अन्य कई जिलों में आज शाम जमकर बारिश हो सकती है। वहीं मौसम विभाग ने सोमवार कहा था कि, जून महीने में बारिश में थोड़ी कमी आएगी। इसके साथ ही अगले 48 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी।