Bhimseni Ekadashi 2025:  6 जून शुक्रवार को, जानें सही तिथि, मुहूर्त, मंत्र और पारण का वक्त

0
Bhimseni Ekadashi 2025:
Bhimseni Ekadashi 2025:

Bhimseni Ekadashi 2025: सनातन धर्म में हर एक एकादशी का अलग-अलग महत्व है। पंचांग के मुताबिक, हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष में एक-एक एकादशी पड़ती है और हर एक का अपना महत्व है। ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को निर्जला एकादशी का जाता है। इस दिन व्रत रखने मात्र से अन्य एकादशी के बराबर फल की प्राप्ति होती है। इस एकादशी को सबसे कठोर एकादशी में से एक माना जाता है, क्योंकि इस व्रत में जल तक पीने की मनाही होती है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ व्रत रखने से हर तरह के दुख दूर हो जाते हैं और सुख-समृद्धि, धन-संपदा की प्राप्ति होती है। इस साल निर्जला एकादशी की तिथि को लेकर थोड़ा सा असमंजस की स्थिति बनी हुई है। बता दें कि इस साल निर्जला एकादशी का व्रत 6 जून 2025 को रखा जा रहा है। आइए जानते हैं निर्जला एकादशी का शुभ मुहूर्त, मंत्र, पारण का समय और तारीख…

06 जून Bhimseni Ekadashi 2025

पंचांग के मुताबिक, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 6 जून को रात 2 बजकर 15 मिनट पर प्रारंभ हो रही है, जो 7 जून को सुबह 4 बजकर 47 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में उदया तिथि के आधार पर निर्जला एकादशी व्रत 6 जून को रखा जाएगा, जो गृहस्थ लोग रख सकते हैं। इसके अलावा वैष्णव संप्रदाय के लोग 7 जून 2025 को रखेंगे।

Bhimseni Ekadashi 2025

7 जून को को एकादशी व्रत का पारण का मुहूर्त- दोपहर 1:44 से 04:31 बजे तक

पारण तिथि के दिन हरि वासर समाप्त होने का समय – 11:25 ए एम

8 जून को, वैष्णव एकादशी के लिए पारण का मुहूर्त- सुबह 05:23 से 07:17 बजे तक

पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय – 07:17 ए एम

Bhimseni Ekadashi 2025 विष्णु मंत्र (Vishnu Mantra)

निर्जला एकादशी के दिन भगवान विष्णु के मंत्र “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप करें। इस मंत्र का जाप करने से कई गुना अधिक फल की प्राप्ति हो सकती है।

Bhimseni Ekadashi 2025 (2025 Significance)

हिंदू धर्म में निर्जला एकादशी का विशेष महत्व है। इस एकादशी को सबसे कठोर एकादशी माना जाता है। इस दिन जल तक ग्रहण नहीं किया जाता है। इसे मोक्षदायिनी एकादशी के अलावा भीमसेनी एकादशी के नाम से भी जानते हैं। इस एकादशी का व्रत सबसे पहले पांडव पुत्र भीम ने रखा था। इसी के कारण इसे भीमसेनी एकादशी भी कहा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा करने के साथ व्रत रखने से कई गुना अधिक पुण्य की प्राप्ति होती है। कई तरह के अनजाने में किए गए पापों से मुक्ति मिल जाती है और सुख-समृद्धि, धन-ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। इस दिन अपनी जरूरत के हिसाब से जल, वस्त्र, धन, भोजन आदि का दान अवश्य करना चाहिए।

जून माह में शुक्र, बुध, मंगल और सूर्य राशि परिवर्तन करने वाले हैं। ऐसे में वह कई शुभ और अशुभ राजयोगों का निर्माण कर रहे हैं। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य देखने को मिलने वाला है। जून माह में कई राशि के जातकों की किस्मत का साथ मिल सकता है, तो कुछ राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं जून माह में कैसा बीतेगा 12 राशियों का दिन। जानें मासिक राशिफल

CG शराब घोटाला, पूर्व CM बघेल के एक और करीबी को EOW ने हिरासत में लिया, संभव है गिरफ्तारी

0
शराब घोटाला
शराब घोटाला

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व CM भूपेश बघेल के करीबी शराब कारोबारी पप्पू बंसल को हिरासत में लिया है। सूत्रों के अनुसार, पप्पू बंसल से लंबी पूछताछ की जा रही है। विशेष बात यह है कि EOW ने पप्पू बंसल और पहले से रिमांड पर चल रहे आरोपी कारोबारी विजय भाटिया को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ शुरू की है।

पूछताछ में CG शराब घोटाला से जुड़े पैसों की हेराफेरी और निवेश को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। यह भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि EOW जल्द ही पप्पू बंसल को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर सकती है।

जानें क्या है शराब घोटाला?

पूर्व भूपेश सरकार में पूर्व IAS अनिल टुटेजा, उनके बेटे यश टुटेजा और CM सचिवालय की तत्कालीन उपसचिव सौम्या चौरसिया के खिलाफ आयकर विभाग ने दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में 11 मई 2022 को याचिका दायर की थी, जिसमें कहा गया कि छत्तीसगढ़ में रिश्वत, अवैध दलाली के बेहिसाब पैसे का खेल चल रहा है, जिसमें रायपुर महापौर रहे एजाज ढेबर का भाई अनवर ढेबर अवैध वसूली करता है. दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में दायर याचिका के आधार पर ED ने 18 नवंबर, 2022 को पीएमएलए एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था. आयकर विभाग से मिले दस्तावेज के आधार पर ED ने जांच के बाद 2161 करोड़ के घोटाले की बात का कोर्ट में पेश चार्जशीट में जिक्र किया था.

लगी मिरची, शराब घोटाला मामले में ढेबर को पूछताछ के लिए EOW दफ्तर बुलाने पर भूपेश बघेल की प्रतिक्रिया, बोलें- कांग्रेस नेताओं को किया जा रहा परेशान”

ED ने अपनी चार्जशीट में बताया था कि किस तरह अनवर ढेबर के आपराधिक सिंडिकेट के ज़रिये आबकारी विभाग में बड़े पैमाने पर घोटाला किया गया. ED ने चार्जशीट में कहा था कि साल 2017 में आबकारी नीति में संशोधन कर CSMCL के ज़रिये शराब बेचने का प्रावधान किया गया, लेकिन 2019 के बाद शराब घोटाले के किंगपिन अनवर ढेबर ने अरुणपति त्रिपाठी को CSMCL का MD नियुक्त कराया, उसके बाद अधिकारी, कारोबारी, राजनैतिक रसूख वाले लोगों के सिंडिकेट के ज़रिये भ्रष्टाचार किया गया, जिससे 2161 करोड़ का घोटाला हुआ.

ED ने 28 दिसंबर को पूर्व मिनिस्टर लखमा को किया था गिरफ्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 28 दिसंबर को कवासी लखमा और उनके बेटे हरीश कवासी के आवासों पर छापेमारी की थी. इसके बाद 15 जनवरी को लखमा को गिरफ्तार किया गया और तब से वे रायपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं. ED ने इस मामले में उनके खिलाफ 3773 पन्नों का आरोप पत्र (चालान) दाखिल किया है, जिसमें उन्हें 2161 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में सिंडिकेट का प्रमुख बताया गया है.

ED के चालान में इस घोटाले में अब तक 21 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिनमें कवासी लखमा (पूर्व आबकारी मंत्री), अनवर ढेबर, अनिल टूटेजा, त्रिलोक सिंह ढिल्लन, छत्तीसगढ़ डिस्टलर, वेलकम डिस्टलर, टॉप सिक्योरिटी, ओम साईं ब्रेवरेज, दिशिता वेंचर, नेस्ट जेन पावर, भाटिया वाइन मर्चेंट, और सिद्धार्थ सिंघानिया जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए एजेंसियां लगातार जांच में जुटी हुई है.

 

CG स्थानांतरण नीति 2025, जानें किन विभागों के कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

0
webmorcha
महानदी भवन

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार कैबिनेट की 29वीं बैठक में बुधवार को ट्रांसफर नीति को लेकर बड़ा फैसला लिया गया था. इस फैसले पर अमल करते हुए आज सामान्य प्रशासन विभाग ने स्थानांतरण नीति वर्ष 2025 तमाम विभागाध्यक्षों, संभागायुक्तों और कलेक्टर के लिए जारी भी कर दिया है.

पत्र के शुरू में ही स्पष्ट किया गया है कि प्रदेश शासन द्वारा पूर्व में जारी स्थानांतरण नीति को अधिक्रमित करते हुए नई स्थानांतरण नीति – प्रक्रिया निर्धारित की जाती है. यह स्थानांतरण नीति गृह (Police) विभाग, आबकारी विभाग, खनिज साधन विभाग, परिवहन विभाग, वाणिज्यकर विभाग, पंजीयन विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत शिक्षीकीय कार्य में पदस्थ शिक्षकगणों तथा राज्य के निगम, मण्डल, आयोगों एवं स्वायत्त संस्थाओं पर लागू नहीं होंगे.

यहां खोलिए PDF और पूरी स्थानांतरण नीति वर्ष 2025 पढ़िए

स्थानांतरण नीति वर्ष 2025 (6)

विश्व पर्यावरण दिवस पर पटपरपाली सरपंच ने किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का किया शुभारंभ

0
पटपरपाली
पटपरपाली

पटपरपाली (कोमाखान)। विश्व पर्यावरण दिवस ( 05 जून ) के अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ नामक विशेष अभियान की शुरुआत की जा रही है। यह अभियान प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई उस पहल का दूसरा चरण है, जिसके अंतर्गत हर नागरिक को अपनी मां या धरती मां के नाम पर एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया जाता है।

ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती लता कमलेश टाण्डेय ने बताया कि एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 05 जून 2024 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर की थी।

विश्व पर्यावरण दिवस पर पटपरपाली
विश्व पर्यावरण दिवस पर पटपरपाली

इस अभियान की अपील करते हुए प्रधानमंत्री ने सभी नागरिकों से इस पहल के माध्यम से रहने योग्य एक बेहतर पृथ्वी के निर्माण और सतत विकास में योगदान देने का अनुरोध किया था।“एक पेड़ मां के नाम” अभियान भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया एक वृहद वृक्षारोपण अभियान है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य देश में वृक्षों की संख्या बढ़ाना, पर्यावरण संरक्षण करना और लोगों को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करना है।

महासमुंद पर्यावरण दिवस पर साइकिल रैली से कलेक्टर एवं डीएफओ ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश, फलदार पौधों का हुआ रोपण

इस वर्ष यह अभियान पांच जून से 30 सितंबर तक चलेगा। राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा द्वारा जिलों के सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को भेजे गए निर्देशों में कहा गया है कि इस अभियान को मिशन लाइफ के तहत संचालित किया जाएगा। स्कूलों में ईको क्लब की मदद से इसे लागू किया जाएगा, जिससे बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों और स्थानीय समुदाय की भागीदारी की जाएगी।

पटपरपाली
Patparpali

हर विद्यालय को पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। पौधारोपण के लिए स्कूल परिसर, स्कूल के आसपास की खाली भूमि, ग्राम पंचायतों द्वारा चिह्नित स्थान, जल स्रोतों के आसपास, सार्वजनिक स्थल, पार्क, स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत क्षेत्र, नगर वन, ग्रीन बेल्ट, और सड़क किनारे की भूमि जैसे स्थानों को प्राथमिकता दी जाएगी।

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। अभियान में वन विभाग, उद्यान विभाग, शहरी निकाय और पंचायत राज विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही नर्सरियों से निश्शुल्क पौधे प्राप्त किए जा सकेंगे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पटपरपाली सोसायटी अध्यक्ष कमलेश कुमार टाण्डेय,  पटपरपाली पंचायत सचिव बेदनाथ देवांगन, रोजगार सहायक एशराम साहू, पंचगण थलेश्वरी साहू, हवन्त साहू, सुनीता साहू, मुकेश गुप्ता, हेमलता साहू, कल्पना तिवारी,मनोज साहू, कान्ति साहू, मोहन साहू, चेतन साहू, केशराम साहू, सुरित साहू, मनोज चन्द्राकर, दशरथ साहू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मीना साहू, गमला साहू,  बालकुमार साहू और बहुआत संख्या में ग्रामीणजन सम्मिलित हुए।

महासमुंद पर्यावरण दिवस पर साइकिल रैली से कलेक्टर एवं डीएफओ ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश, फलदार पौधों का हुआ रोपण

0
महासमुंद
महासमुंद

महासमुंद 05 जून 2025/ जिला मुख्यालय पर विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून के अवसर पर वन विभाग द्वारा आज साइकिल रैली का आयोजन किया गया। यह रैली सुबह 8 बजे वन विद्यालय, महासमुंद से स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी विद्यालय तुमाडबरी तक निकाली गई। रैली को कलेक्टर श्री विनय लंगेह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में वन मंडलाधिकारी श्री मयंक पांडेय, एसडीओ वन श्री वेंकटेश, जिला रेड क्रॉस के अध्यक्ष श्री संदीप दीवान, श्री दाऊ लाल चंद्राकर, पार्षद श्री राहुल आवड़े, पूर्व पार्षद श्री मनीष शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय लहरे, डीएम श्री रेखराज शर्मा, प्राचार्य श्रीमती अमी रूफ़स एवं शाला के स्टाफ और बच्चे मौजूद थे। इस रैली का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाना और लोगों को प्रदूषण मुक्त परिवेश की ओर प्रेरित करना था।

रैली की शुरुआत कलेक्टर श्री लंगेह द्वारा हरी झंडी दिखाकर की गई। इस अवसर पर स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम शाला में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में कहा कि आज जिस गति से पर्यावरण का क्षरण हो रहा है, उसे रोकने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। साइकिल चलाना केवल एक साधन नहीं, बल्कि एक संदेश है, हम प्रकृति से जुड़ना चाहते हैं और उसे बचाना हमारी ज़िम्मेदारी है। दैनिक जीवन में पानी बचाने को लेकर हमें सजग रहना होगा।

महासमुंद
महासमुंद

वनमंडलाधिकारी श्री मयंक पांडेय ने संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना हम सबकी साझी जिम्मेदारी है। पौधारोपण, प्लास्टिक का परहेज, और साइकिल जैसे स्वच्छ यातायात के साधनों को अपनाकर हम सभी एक बड़ा बदलाव ला सकते हैं। वन और जल हमारे पर्यावरण के महत्वपूर्ण अंग है। इसके बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। आओ सब मिलकर इन्हें बचाए। उन्होंने बताया कि आज से एक पेड़ मां के नाम अभियान 2.0 की शुरूआत हो गई है। एक लाख 90 हजार पौध तैयार कर लिए गए हैं। जिसे आंगनबाड़ी, स्कूल, स्वास्थ्य केन्द्रों, प्रधानमंत्री आवास के सामने, पंचायत भवन आदि स्थानों पर पौधरोपण का कार्य किया जाएगा।

साइकिल रैली में बच्चों, युवाओं, नागरिकों, स्कूली छात्रों, सामाजिक संगठनों एवं प्रशासनिक अधिकारियों सहित समाज के सभी वर्गों की भागीदारी रही। शहर में यह रैली पर्यावरण जागरूकता का संदेश लेकर गुज़री।

रैली के समापन पर स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी विद्यालय तुमाडबरी में एक विशेष पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कलेक्टर एवं अतिथियों ने फलदार पौधे जैसे आम, अमरूद, नींबू आदि के पौधे लगाए गए। उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

रायगढ़ कुएं में गिरा हाथी का बच्चा, घंटों रेस्क्यू के बाद निकला, देखें वीडियो

0
हाथी
हाथी

रायगढ़। रायगढ़ वन मंडल के खरसिया रेंज के अंतर्गत आने वाले तेन्दुमुड़ी बीट (Tendumudi Beat) के गुर्दा सर्किल में गहरे कुएं में गिरा हाथी का बच्चा पांच घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद सकुशल बाहर निकल आया. अभियान तो सफल रहा, लेकिन जिस तरह से नन्हें हाथी को कुएं से निकलने के बाद ग्रामीणों ने दौड़ाया, उससे लगता है कि वन विभाग को लोगों को जानवरों के प्रति जागरूक करने की ज्यादा जरूरत है.

घटना आज सुबह 4 से 5 बजे के आसपास की बताई जा रही है. इलाके में हाथियों का बड़ा दल विचरण कर रहा है. माना जा रहा है उसी दल का हिस्सा रहा हाथी का बच्चा पत्ता खाने के लिए पेड़ के पास गया और पैर फिसलने से गहरे कुएं में गिर गया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम जेसीबी लेकर घटना स्थल पहुंच गई.

जमीन की खुदाई कर कुएं का रास्ता बनाया गया, जिससे हाथी का बच्चा (A baby of an elephant) सकुशल बाहर निकला. निकलते ही पहले उसने पहले जेसीबी की ओर चार्ज किया, जिस पर जेसीबी चालक ने लोडर से उसे रोका, रोकना का तरीका हाथी के बच्चे को नुकसान पहुंचा सकता था, शायद पहुंचा भी हो. इसके बाद ग्रामीणों ने डंडे लेकर हाथी के बच्चे को दौड़ाना शुरू कर दिया, जिस पर हाथी का बच्चा जंगल की ओर भाग गया.

यहां देखें वीडियो –

Chanakya Niti: विवाहित जिंदगी को जर्जर कर देती हैं पुरुषों की ये 7 भूल, जानें वह बातें

0
Chanakya Niti
Chanakya Niti

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य एक महान नीतिशास्त्री और गहरे विचारक थे. उन्होंने जीवन के हर पहलू को ध्यान से देखा और उन अनुभवों को अपनी चाणक्य नीति में जगह दी. उनके विचार आज भी उतने ही उपयोगी और सटीक माने जाते हैं. खासकर शादीशुदा जीवन में पुरुषों के लिए उनकी नीतियां बहुत मार्गदर्शक हो सकती हैं. शादी के बाद जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं और अगर कुछ गलतियां की जाएं तो न केवल रिश्ता बिगड़ता है, बल्कि जीवन में अशांति भी आ जाती है. आइए जानते हैं चाणक्य नीति के अनुसार शादी के बाद पुरुषों को कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए. ये गलतियां वैवाहिक जीवन पर बेहद बुरा असर डालती हैं.

पत्नी का अपमान कभी न करें

Chanakya Niti आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जो पुरुष अपनी पत्नी का आदर नहीं करता, उसके जीवन में कभी सुख और शांति नहीं आ सकती. पत्नी केवल जीवनसंगिनी नहीं होती, वह घर की लक्ष्मी भी होती है. अगर आप उसका अपमान करेंगे तो घर का माहौल बिगड़ेगा और रिश्तों में दूरी बढ़ेगी. पत्नी के सामने या दूसरों के सामने उसका मजाक उड़ाना, उसकी बात को न मानना या उसे नजरअंदाज करना बहुत बड़ी गलती है.

पत्नी की तुलना किसी और से न करें

Chanakya Niti आचार्य चाणक्य के मुताबिक, तुलना से हमेशा हीनभावना और नाराजगी जन्म लेती है. अगर आप अपनी पत्नी की तुलना किसी और महिला से करते हैं, चाहे वह उसकी बहन हो, पड़ोसन हो या कोई फिल्मी कलाकार, तो इससे उसकी आत्मसम्मान को ठेस पहुंचती है. हर व्यक्ति की अपनी खासियत होती है और पत्नी की विशेषताओं को समझकर उसकी सराहना करनी चाहिए.

Chanakya Niti: ऐसे पुरुष, जिनके रहते हैं ये 7 लक्षण, सुपर साबित होते हैं

घर की बातें बाहर न बताएं

विवाह के बाद एक बात बहुत जरूरी हो जाती है गोपनीयता. आचार्य चाणक्य कहते हैं कि घर की बातें, खासकर पत्नी से जुड़ी चीजें, दोस्तों, रिश्तेदारों या माता-पिता को बताना बहुत नुकसानदायक हो सकता है. इससे आपके रिश्ते में दरार आ सकती है और आपकी पत्नी को असहज महसूस हो सकता है. घर की समस्याओं का समाधान घर के अंदर ही ढूंढना चाहिए.

पत्नी को समय न देना सबसे बड़ी गलती

Chanakya Niti आचार्य चाणक्य कहते हैं कि रिश्ते में सबसे जरूरी होता है साथ और संवाद. अगर कोई पुरुष शादी के बाद पत्नी को समय नहीं देता, उसकी बातों को नहीं सुनता, तो धीरे-धीरे रिश्ते में दूरी आ जाती है. चाहे आप कितना भी व्यस्त क्यों न हों, दिन का कुछ समय अपनी पत्नी के साथ जरूर बिताना चाहिए. यह न केवल प्रेम को बढ़ाता है बल्कि विश्वास भी मजबूत करता है.

क्रोध में पत्नी को कुछ गलत न कहें

Chanakya Niti क्रोध में किया गया अपमान कभी नहीं भुलाया जाता. आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जब मनुष्य गुस्से में होता है, तब वह अपनी बुद्धि खो बैठता है और ऐसे शब्द बोलता है जो दिल को चीर सकते हैं. अगर आप क्रोध में अपनी पत्नी को अपशब्द कहेंगे, तो उसका असर लंबे समय तक रहेगा. इसलिए गुस्सा आए तो चुप रहिए, लेकिन कटु वचन न कहिए.

Chanakya Niti: जीवन को सार्थक बनाने कर लें ये उपाय, दूसरों से अलग कर देगा

वाइफ की सलाह को नजरअंदाज न करें

Chanakya Niti कई पुरुषों को लगता है कि उन्हें सब कुछ पता है और पत्नी की राय की कोई जरूरत नहीं. लेकिन चाणक्य कहते हैं कि पत्नी की बुद्धि, अनुभव और भावना को समझना और उसका सम्मान करना बहुत जरूरी है. कई बार उनकी छोटी सी सलाह बड़ा नुकसान होने से बचा सकती है. इसलिए उनकी बात को ध्यान से सुनें और विचार करें.

अन्य महिलाओं में ज्यादा रुचि न लें

विवाह के बाद अगर कोई पुरुष दूसरी महिलाओं में रुचि दिखाता है, उनसे ज्यादा हंसी-मजाक करता है या भावनात्मक रूप से जुड़ जाता है, तो यह चाणक्य नीति के खिलाफ है. ऐसा आचरण न केवल पत्नी को दुख देता है, बल्कि घर की शांति को भी छीन लेता है. पति को संयम और मर्यादा का पालन करना चाहिए.

Chanakya Niti: वह पांच स्थान जहां नहीं जाना चाहिए, नहीं तो झेलेंगे नुकसान

Aaj Ka Rashifal 5 June 2025: आज गुरुवार का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए जानें कैसा रहेगा

0
Aaj Ka Rashifal गुरुवार
Aaj Ka Rashifal गुरुवार

Aaj Ka Rashifal 5 June 2025 : 05 जून गुरुवार का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मिथुन, तुला और मकर राशि के जातकों के लिए शुभदायी होने वाला है। चंद्रमा का गोचर आज कन्या राशि में हो रहा है। ऐसे में आज चंद्रमा मिथुन राशि में संचार कर रहे गुरु से केंद्र भाव में गजकेसरी योग बना रहे हैं और 10वें भाव में वसुमान योग के शुभ संयोग का निर्माण कर रहे हैं। आज ग्रहों की स्थिति से हस्त नक्षत्र में सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। ऐसे में आज गुरुवार का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, आइये जानते हैं आज का राशिफल।

​मेष Aaj Ka Rashifal

गुरुवार आज मेष राशि के लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आज कार्यक्षेत्र में आपके क्रिएटिव विचारों की तारीफ होगी। उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे और आपके शुभचिंतकों की संख्या भी बढ़ सकती है। आज आपको धन लाभ के नए मौके मिलेंगे और आपकी आय में इजाफा होगा। आज सेहत के प्रति सावधान रहें और किसी की बातों में न आएं।

​वृष Aaj Ka Rashifal

गुरुवार आज वृषभ राशि जातकों के लिए का दिन आपकी परीक्षा ले सकता है। कार्यक्षेत्र में धैर्य बनाए रखें, बेवजह के विवादों में न फंसें। किसी उकसावे में न आएं, अपने काम से काम रखें। साथ ही साथ आज वृषभ राशि वालों को अपने धन का प्रबंधन सोच समझकर करना चाहिए। हो सकता है आज आपको कोई धन का लालच दे सकता है। बचकर रहें। लेनदेन में सतर्क रहें। जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें। पुरानी गलतियों को न दोहराएं।

​मिथुन Aaj Ka Rashifal

गुरुवार आज के दिन मिथुन राशि के लोगों को कई जगहों से फायदा मिलेगा। पूर्व में किया गया निवेश आपको अच्छा लाभ दिलाएगा। वहीं आज कारोबार में आपको विरोधियों से सावधान रहना होगा। विरोधी आप पर दबाव बनाने की कोशिश करेंगे लेकिन आप अपनी बुद्धिमत्ता के दम पर हर परिस्थिति से बाहर निकल जाएंगे। आज सामाजिक कार्यों से जुड़े जातकों को पद प्रतिष्ठा का लाभ मिल सकता है।

​कर्क Aaj Ka Rashifal

गुरुवार आज कर्क राशि जातकों के लिए का दिन सामान्य रहने वाला है। आज आपको कार्यक्षेत्र में थोड़ी परेशानियां आएंगी, बेहतर होगा कि आप अपने करीबी शुभचिंतकों से सलाह मशविरा करें। इसके साथ ही आज संतान की तरफ से आपको खुशखबरी मिल सकती है। वे करियर में तरक्की करेंगे। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखें। बेवजह की बातों के लिए जिद न करें। लाइफ पार्टनर की बातों को भी समझें।

​सिंह Aaj Ka Rashifal

सिंह राशि के जातकों को कारोबार में मनचाहा लाभ मिलने के आसार हैं। आज आपका कार्यों में मन लगेगा और उनमें प्रगति भी दिखाई देगी। इसके साथ ही आज आप कीमती वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं। लेकिन आज नौकरीपेशा जातकों पर काम का बोझ बढ़ सकता है। इस वजह से आपमें चिड़चिड़ापन हो सकता है। धैर्य बनाए रखें। अगर कोई कानूनी मामला चल रहा है तो उसमें लापरवाही न बरतें।

​कन्या Aaj Ka Rashifal

गुरुवार आज कन्या राशि जातकों को अपने खर्चों पर लगाम लगाते हुए आगे बढ़ना होगा। किसी भी अहम काम को आज ही पूरा करें, कल के लिए न टालें। काम का बोझ बढ़ सकता है। आज जोखिम सोच समझकर लें, वरना लेने के देने पड़ सकते हैं। अगर उधार लेने की सोच रहे हैं तो आज आसानी से मिल जाएगा। आज बच्चों के साथ मौज मस्ती में रहेंगे।

​तुला Aaj Ka Rashifal

गुरुवार आज तुला राशि के लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। बस जल्दबाजी से बचें। आज आपको आमदनी का नया स्रोत मिल सकता है। इससे आपको धन लाभ भी होगा। अगर व्यापार में आपका धन फंस गया है तो आज वापस मिल सकता है। हालांकि आज आपको किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना चाहिए। धोखा मिल सकता है। साझेदारी में काम करने से बचें।

​वृश्चिक Aaj Ka Rashifal

गुरुवार आज वृश्चिक राशि के लोग यदि कारोबार से जुड़ी कोई योजना बनाएंगे तो उसका अच्छा लाभ मिल सकता है। जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, उन्हें बेहतर अवसर मिल सकता है। निवेश से लाभ की संभावना है, लेकिन जल्दबाजी न करें। किसी परेशानी को लेकर माता-पिता से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। सोच-समझकर लिए गए फैसले आज आपके लिए लाभदायक रहेंगे। आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

​धनु Aaj Ka Rashifal

गुरुवार आज धनु राशि के राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। परिवार की मदद से आर्थिक समस्याओं का समाधान हो सकता है। व्यापार में उन्नति के संकेत मिलेंगे। माहौल अच्छा रहेगा। आज धर्म कर्म में आपका मन लगेगा। आप परिवार के साथ पूजा, भजन या कीर्तन जैसे धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं। किसी भी तरह के विवाद से दूर रहें। संयम बना रखें।

​मकर Aaj Ka Rashifal

गुरुवार आज मकर राशि के लोगों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। व्यापार में लाभ के लिए संघर्ष करना पड़ेगा, लेकिन रोजमर्रा के खर्च पूरे हो जाएंगे। अगर यात्रा कर रहे हैं तो वाहन सावधानी से चलाएं। दुर्घटना का खतरा हो सकता है। पारिवारिक विवाद में आपको शांति और समझदारी से काम लेना होगा। गुस्से से बचें। सोच-समझकर निर्णय लें। संपत्ति से जुड़े किसी मामले में जीत मिलने की संभावना है।

​कुंभ Aaj Ka Rashifal

गुरुवार आज कुंभ राशि के लोगों के लिए दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। अगर कोर्ट-कचहरी से जुड़े कोई मामला चल रहा है तो आज उसमें परेशानी हो सकती है, लापरवाही बिल्कुल न बरतें। कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी। किसी नई योजना में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। आज उधार देने से बचें।

​मीन Aaj Ka Rashifal

गुरुवार आज मीन राशि के जातकों को करियर में अच्छे अवसर मिल सकते हैं और आय के नए स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यदि आप किसी काम को लेकर तनाव में थे तो वह भी आज दूर हो सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। कहीं से खुशखबरी मिलने के आसार हैं। नया मकान, वाहन या जमीन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो उसमें भी आपको लाभ हो सकता है। आज दिन खुशनुमा बना रहेगा।

05 Jun Ank Jyotish: जानें गुरुवार को आपका गुड नंबर और शुभ रंग क्या होगा

0
Ank Jyotish
Ank Jyotish

05 Jun Ank Jyotish: गुरुवार अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। (Ank Jyotish) यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

अंक 1 Ank Jyotish

गुरुवार आज आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने कार्यों को पूरा करेंगे। नेतृत्व की क्षमता आपके करियर में लाभ दिला सकती है। रिश्तों में थोड़ी गर्मजोशी बनी रहेगी। किसी अपने के साथ समय बिताकर मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक मामलों में थोड़ा सतर्क रहें।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- केसरिया

अंक 2 Ank Jyotish

गुरुवार आज आपकी भावनाएं आज थोड़ी गहराई लिए हुए होंगी। आप किसी से अपने दिल की बात साझा करना चाहेंगे। कार्यस्थल पर सहयोग मिलेगा और पुराने कामों में प्रगति होगी। प्रेम संबंधों में सुकून मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी, बस नींद पूरी लें।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- सफेद

अंक 3 Ank Jyotish

गुरुवार आज आपकी रचनात्मकता और विचारशीलता आज आपके काम में निखर कर सामने आएगी। कोई नई योजना बन सकती है। प्रेम जीवन में हल्की-फुल्की बातचीत से रिश्ता मजबूत होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार दिखेगा और उत्साह बना रहेगा।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- गुलाबी

अंक 4 Ank Jyotish

गुरुवार आज का दिन स्थिरता और योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ने का है। आप हर कार्य में व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाएंगे। रिश्तों में गंभीरता बनी रहेगी, लेकिन ईमानदारी आपका मजबूत पक्ष रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सजगता जरूरी है।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- पीला

अंक 5 Ank Jyotish

गुरुवार आज आप बहुत व्यस्त रहेंगे, लेकिन इसी व्यस्तता में आपको कुछ नया सीखने और जुड़ने का मौका मिलेगा। प्रेम संबंधों में पुराने झगड़े सुलझ सकते हैं। व्यापार या नौकरी में यात्रा के योग हैं। सेहत का ध्यान रखें और भोजन समय पर लें।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- लाल

अंक 6 Ank Jyotish

गुरुवार आज परिवार और रिश्तों में सौहार्द बना रहेगा। आपका आकर्षण और व्यवहार लोगों को आपकी ओर खींचेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और किसी पुराने दोस्त से खास बातचीत हो सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत दिख रहा है।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- नीला

अंक 7 Ank Jyotish

गुरुवार आज आप थोड़े अंतर्मुखी रह सकते हैं। अपने विचारों में खोए रहेंगे, लेकिन यही गहराई आपको रचनात्मक कार्यों में आगे बढ़ाएगी। प्रेम जीवन में थोड़ी दूरी या गलतफहमी हो सकती है, बातचीत से हल निकल सकता है। ध्यान-योग लाभकारी रहेगा।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- पीला

अंक 8 Ank Jyotish

गुरुवार आज मेहनत और जिम्मेदारियों से भरा दिन रहेगा। आज आपकी लगन और धैर्य आपको सफलता दिला सकते हैं। जीवनसाथी या प्रेमी से भावनात्मक सहयोग मिलेगा। धन लाभ की संभावना है, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण ज़रूरी है।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- हरा

अंक 9 Ank Jyotish

गुरुवार आज मेहनत और जिम्मेदारियों से भरा दिन रहेगा। आज आपकी लगन और धैर्य आपको सफलता दिला सकते हैं। जीवनसाथी या प्रेमी से भावनात्मक सहयोग मिलेगा। धन लाभ की संभावना है, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण ज़रूरी है।

शुभ अंक- 18

शुभ रंग- सुनहरा

Ganga Dussehra 2025: आज गंगा दशहरा आज, जानिए महिमा, पूजा विधि, पूजन मुहूर्त, मंत्र, आरती

0
गंगा दशहरा
गंगा दशहरा

गंगा दशहरा का पर्व आज गुरुवार को मनाया जा रहा है और यह पर्व हर साल ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है. पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक, इस दिन मां गंगा का पृथ्वी पर अवतरण हुआ था, जिसे गंगावतरण कहा जाता है इसलिए इस तिथि को गंगा दशहरा के रूप में मनाया जाता है. गंगा दशहरा, सनातन धर्म में एक अत्यंत पवित्र और पुण्यदायक पर्व है. इस दिन गंगा नदी में स्नान किया जाता है और मां गंगा की पूजा अर्चना व दान किया जाता है. आइए जानते हैं गंगा दशहरा का महत्व, पूजा विधि और मुहूर्त…

गंगा के जल से किया उद्धार

पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक, त्रेतायुग में राजा भगीरथ ने अपने पितरों की मुक्ति के लिए घोर तप किया. राजा भारीरथ की तपस्या से प्रसन्न होकर माता गंगा पृथ्वी पर अवतरित हुईं. लेकिन पृथ्वी मां गंगा के वेग को संभाल नहीं सकती थी इसलिए सबसे पहले मां गंगा को अपनी जटाओं में लिया और फिर धीरे-धीरे पृथ्वी पर प्रवाहित किया. इसलिए इस दिन माता गंगा के साथ साथ भगवान शिव की पूजा अर्चना करने का भी विधान है. माता गंगा के जल ने राजा सगर के पुत्रों का उद्धार किया और उन्हें मोक्ष प्रदान किया.

गंगा दशहरा का महिमा

‘दश’ का अर्थ है 10 और ‘हरा’ का अर्थ है हरना. इस दिन गंगा स्नान, दान और पूजन से दस प्रकार के पाप (तीन कायिक, चार वाचिक, तीन मानसिक) नष्ट होते हैं. मान्यता है कि गंगा स्नान करने से सारे पाप धुल जाते हैं और व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है. स्कंद पुराण, पद्म पुराण, और वाल्मीकि रामायण में गंगाजी की महिमा विस्तार से वर्णित है. मां गंगा को मोक्ष का मार्ग कहा गया है. इस पवित्र नदी में स्नान करने से अपने आसपास सकारात्मक ऊर्जा महसूस होती है और मां अपने सभी भक्तों के कष्टों को दूर करती है.

गंगा दशहरा 2025 आज

दशमी तिथि का प्रारंभ – 4 जून, रात 11 बजकर 54 मिनट से

दशमी तिथि का समापन – 6 जून, मध्य रात्रि 2 बजकर 15 तक

उदिया तिथि को मानते हुए गंगा दशहरा का पर्व आज यानी 5 जून दिन गुरुवार को मनाया जाएगा.

गंगा दशहरा 2025 स्नान शुभ मुहूर्त

गंगा दशहरा पर स्नान करने के लिए आज सुबह 5 बजकर 25 मिनट से 7 बजकर 40 मिनट तक का मुहूर्त उत्तम रहेगा.

गंगा दशहरा ब्रह्म मुहूर्त समय : 04:03 ए एम से 04:44 ए एम

गंगा दशहरा 2025 पूजा शुभ मूहूर्त

अभिजित मुहूर्त: 11:53 ए एम से 12:48 पी एम

विजय मुहूर्त: 02:39 पी एम से 03:35 पी एम

रवि योग: पूरे दिन

हस्त नक्षत्र + व्यतीपात योग: इस दिन स्नान-दान अत्यंत फलदायी माने गए हैं.

गंगा दशहर 2025 पूजा विधि

– पवित्र नदी में स्नान करें. अगर जाना संभव ना हो तो घर पर ही स्नान के जल में गंगाजल मिलाकर स्नान करें.

– अगर आप गंगा नदी में स्नान कर सकते हैं तो स्नान से पहले मां गंगा को प्रणाम और क्षमा मांगें. इसके बाद 5 से 7 बार डुबकी लें.

– गंगा नदी में ही पितृ तर्पण करें — दक्षिण दिशा में गंगाजल, काले तिल, दीप आदि से. तिल, कुश, जल और मंत्रों द्वारा पितरों के लिए तर्पण करें.

घर पर इस तरह करें पूजा

– गंगा मां का आवाहन करें: “ॐ नमो भगवत्यै गंगायै नमः“. फिर मां गंगा को दीप, धूप, पुष्प, अक्षत, चंदन, नैवेद्य (फलों, खीर, मिठाई) अर्पित करें.

– गंगा स्तोत्र, गंगा लहरी, या गंगा अष्टकम् का पाठ करें.

– गंगाजल का छिड़काव करके घर-परिवार को शुद्ध करें.

– अंत में आरती करें और गंगा मां से पापों की क्षमा व मोक्ष का वरदान मांगे.

– साथ ही जल से भरे कलश, छाता, पंखा, चप्पल, सत्तू, गुड़, तिल, फल, शक्कर और वस्त्र आदि का दान करें.

मां गंगा के मंत्र

ॐ नमो गंगायै विश्वरूपिण्यै नारायण्यै नमो नमः

पापोऽहं पापकर्माहं पापात्मा पापसंभवः।

त्राहि मां कृपया देवि गंगे त्वं शरणं गतः॥

इस मंत्र का 11 बार जप करने से मन, वाणी और कर्म के दोष शांत होते हैं.

गंगे च यमुने चैव गोदावरि सरस्वति।

नर्मदे सिन्धु कावेरी जलऽस्मिन् संनिधिं कुरु॥

आरती – श्री गंगा माता की

ॐ जय गंगे माता, मैया जय गंगे माता।

जो नर तुमको ध्याता, मनवांछित फल पाता॥

ॐ जय गंगे माता…॥

चंद्र सी ज्योति तुम्हारी, जल निर्मल आता।

श्यामल तन निरमल, भवसागर तर जाता॥

ॐ जय गंगे माता…॥

गंगा जल पावन धारा, पापन को हरता।

स्नान करै जो तुझमें, भवबन्धन से छूटता॥

ॐ जय गंगे माता…॥

शिव जटा में समाई, भगीरथ लिवाई।

तब धरती पर आई, जीवनदायिनी माई॥

ॐ जय गंगे माता…॥

शंख बजै, घंटा बाजै, आरती उतारी।

हर मनोकामना पूर्ण हो, श्रद्धा जो वारी॥

ॐ जय गंगे माता…॥

जो भी गंगाजल चढ़ावे, प्रेम सहित तन-मन से।

भवसागर से तर जावे, पुण्य मिले जीवन से॥

ॐ जय गंगे माता…॥

आरती जो कोई गावे, श्रद्धा भक्ति सहित।

मुक्ति मोक्ष को पावे, दुख न रहे तन में चित॥

ॐ जय गंगे माता…॥