पेड़ पर लटका मिला युवक-युवती का शव: प्रेम-प्रसंग की आशंका, 10 दिनों के भीतर दूसरा मामला

फरसगांव (कोंडागांव)। जिले से एक बार फिर सनसनीखेज मामला सामने आया है। बांसकोट चौकी अंतर्गत ग्राम धामनपुरी में नाबालिग युवती और बालिग युवक का शव एक ही पेड़ से लटका हुआ मिला। बताया जा रहा है कि युवती ने कपड़े से और युवक ने रस्सी से फांसी लगाई। दोनों का शव गांव से करीब 2 किलोमीटर दूर खेत में पेड़ पर फंदे से लटका मिला।

मामले में प्रेम-प्रसंग की आशंका जताई जा रही है। खास बात यह है कि केशकाल विधानसभा क्षेत्र में बीते 10 दिनों के भीतर इस तरह की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 10 सितंबर को उरंदाबेड़ा थाना क्षेत्र में भी ऐसा ही मामला सामने आया था। लगातार ऐसे दो मामले होने से इलाके में भय और दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

नाबालिग युवती ने की आत्महत्या

इधर बीते दिनों कोतबा में भी एक आदिवासी नाबालिग युवती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतका की पहचान पुनम सिदार के रूप में हुई, जो वार्ड क्रमांक 5, कोतबा की रहने वाली थी। बताया जाता है कि युवती ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया था। परिवारजन उसे तुरंत कोतबा स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

महासमुंद: सास-ससुर और बहू के नाम पीएम आवास, अब राशि लौटाने का “तगादा”!

महासमुंद: सास-ससुर और बहू के नाम पीएम आवास, अब राशि लौटाने का “तगादा”!

महासमुंद/बागबाहरा। प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) में लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। बागबाहरा ब्लॉक के ग्राम पर्राचुवां में एक ही परिवार के सास-ससुर और बहू के नाम पर आवास स्वीकृत कर दिया गया। इतना ही नहीं, अप्रैल 2025 में ससुर पुरुषोत्तम और बहू जामबाई के खाते में पहली किश्त 40-40 हजार रुपए भी जारी कर दी गई। अब विभागीय गड़बड़ी खुलने पर परिवार से राशि लौटाने का दबाव बनाया जा रहा है।

पहले से तैयार है एक मकान

ग्रामीण सुखमती पति पुरुषोत्तम को पहले ही आवास स्वीकृत हुआ था और उनका मकान बनकर तैयार भी हो चुका है। इसके बावजूद पंचायत और विभागीय लापरवाही से पति पुरुषोत्तम और बहू जामबाई के नाम पर नया आवास स्वीकृत कर दिया गया। अब स्थिति यह है कि आधा मकान बन चुका है और परिवार को राशि लौटाने “तगादा” कर परेशान किया जा रहा है।

महासमुंद: पति-पत्नी को अलग-अलग मिला पीएम आवास, विभागीय लापरवाही से अधूरा रह गया गरीब परिवार का पक्का मकान

सुबह-सुबह पहुंचे पंचायत प्रतिनिधि

परिवार के अनुसार, गुरुवार 18 अगस्त को ग्राम पंचायत सरपंच कन्हैया ध्रुव, सचिव तुकाराम ठाकुर और आवास मित्र मौके पर पहुंचे और सख्त लहजे में परिवार को चेतावनी देते हुए राशि वापस करने की हिदायत दी। लेकिन गरीब परिवार पहले से अधूरे मकान का निर्माण कर चुका है, ऐसे में रकम लौटाना उनके लिए नामुमकिन हो रहा है।

सवालों के घेरे में प्रशासन

मामला उजागर होने के बाद भी अब तक प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। वहीं परिवार का कहना है कि एक मकान पहले से तैयार है और दूसरा मकान ससुर-बहू मिलकर बना रहे हैं, ऐसे में राशि लौटाना संभव नहीं है।

यहां देखें फोटो

पांच साल पहले सुखमती को मिला प्रधानमंत्री आवास

पांच साल पहले सुखमती को मिला प्रधानमंत्री आवास
पांच साल पहले सुखमती को मिला प्रधानमंत्री आवास

अब ससूर और बहू को पीएम आवास

पीएम आवास
लापरवाही
Mahasamund: Husband and wife got separate PM houses
महासमुंद: पति-पत्नी को अलग-अलग मिला पीएम आवास

 

Asia Cup 2025: भारत-पाकिस्तान के बीच फिर होगा महामुकाबला, जानिए कब और कहां

दुबई। एशिया कप 2025 में क्रिकेट प्रेमियों को एक बार फिर भारत और पाकिस्तान की टक्कर देखने को मिलेगी। पाकिस्तान ने अपने आखिरी ग्रुप मैच में यूएई को 41 रनों से हराकर सुपर-4 में जगह बना ली है। यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस जीत के साथ पाकिस्तान की टीम सुपर-4 राउंड में पहुंच गई।

सुपर-4 की शुरुआत

एशिया कप 2025 के सुपर-4 राउंड की शुरुआत 20 सितंबर से होगी। इसमें दोनों ग्रुप से टॉप-2 टीमें जगह बनाएंगी और सभी चार टीमें एक-दूसरे से भिड़ेंगी।

भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला

सुपर-4 में भारत का पहला मुकाबला 21 सितंबर को पाकिस्तान से होगा। यह हाईवोल्टेज मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समय अनुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा। पाकिस्तान का भी यह सुपर-4 में पहला मैच होगा।

पिछली भिड़ंत में भारत का दबदबा

14 सितंबर को हुए ग्रुप मैच में भी भारत और पाकिस्तान आमने-सामने हुए थे। उस मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 127 रन बनाए, जिसे भारतीय टीम ने 16वें ओवर में ही हासिल कर लिया।

फाइनल में भी हो सकती है भिड़ंत

एशिया कप 2025 का फाइनल 28 सितंबर को खेला जाएगा। यदि दोनों टीमें सुपर-4 में टॉप-2 पर रहती हैं, तो फाइनल में भी भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला देखने को मिल सकता है।

भारत के अन्य मैच

भारतीय टीम सुपर-4 में अपने बाकी दो मैच 24 और 26 सितंबर को खेलेगी। वहीं, ग्रुप बी से बांग्लादेश, अफगानिस्तान और श्रीलंका में से कोई दो टीमें अगले दौर में पहुंच सकती हैं।

राशिफल: कर्क, सिंह मकर, कुंभ के लिए शानदार समय धनु, मीन रहे अलर्ट

राशिफल: आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए नए अवसर और चुनौतियों से भरा रहेगा। जहां कुछ राशियाँ तरक्की और खुशियों की राह पर आगे बढ़ेंगी, वहीं कुछ को सतर्क रहकर कदम बढ़ाने की जरूरत है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल क्या कहती है आपके लिए – जानिए आज का विस्तृत राशिफल शुभ अंक और शुभ रंग के साथ।

✨ आज का खास राशिफल संकेत ✨

🌟 शानदार समय :

  • ♋ कर्क – उन्नति और शुभ कार्यों का दिन

  • ♌ सिंह – आर्थिक लाभ और नए अवसर

  • ♑ मकर – समझदारी से लिए फैसले देंगे सफलता

  • ♒ कुंभ – सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी

⚠️ अलर्ट रहने वाले राशिफल :

  • ♐ धनु – सेहत और तनाव पर ध्यान दें

  • ♓ मीन – काम का दबाव और उलझनों से बचें

♈ मेष राशि (Aries)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपका धन यदि कही फंसा हुआ था, तो आप उसकी वसूली कर सकते हैं। आप अपने किसी मित्र की मदद करेंगे और अच्छे कामों के लिए पुरस्कार भी मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी सलाह बॉस को पसंद आएगी। पिताजी की सलाह आपके लिए उपयोगी रहेगी।
शुभ अंक : 3 | शुभ रंग : लाल


♉ वृष राशि (Taurus)

आज आप अपने व्यवसाय में नए प्रयोग करेंगे। जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन आप उनसे घबराएंगे नहीं। संतान को पढ़ाई के लिए बाहर भेज सकते हैं। नौकरी में बॉस से तालमेल जरूरी है। बोलचाल में सावधानी रखें।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : सफेद


♊ मिथुन राशि (Gemini)

आप रुके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। आय में वृद्धि होगी। संतान को जिम्मेदारी देंगे। संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों से नाम और सम्मान मिलेगा।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : हरा


♋ कर्क राशिफल (Cancer)

आज उन्नति की राह खुलेगी। कारोबार में सफलता मिलेगी। रोजगार की तलाश खत्म हो सकती है। परिवार में शुभ कार्य होंगे। पार्टनरशिप में बड़ी डील फाइनल होगी।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : सफेद


♌ सिंह राशि (Leo)

आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा है। नए प्रयास सफल होंगे। किसी जरूरी काम के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। संतान के साथ घूमने-फिरने का प्लान बनेगा। बिजनेस में मनचाहा लाभ मिलेगा।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : सुनहरा/पीला


♍ कन्या राशिफल (Virgo)

आज अपनी कमियों को दूर करने की कोशिश करें। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। माताजी की सेहत पर ध्यान दें। जोखिम से दूर रहें। घूमने-फिरने के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : हरा


♎ तुला राशि (Libra)

खर्च बढ़ सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। किसी काम को योजना बनाकर करें। पुराना लेन-देन चुकता होगा। सहकर्मी की बात बुरी लग सकती है। सेल्स और मार्केटिंग वालों के लिए दिन बेहतर है।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : गुलाबी


♏ वृश्चिक राशि (Scorpio)

प्रेम और सहयोग की भावना रहेगी। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। दान-पुण्य में मन लगेगा। नए प्रयास रंग लाएंगे। सरकारी योजना में किया निवेश लाभ देगा।
शुभ अंक : 1 | शुभ रंग : लाल


♐ धनु राशिफल (Sagittarius)

आज दिन चुनौतियों से भरा रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। जरूरतमंद की मदद करें। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी उच्च शिक्षा की ओर बढ़ेंगे। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : पीला


♑ मकर राशि (Capricorn)

आज का दिन शानदार है। आप बुद्धि से निर्णय लेंगे। शत्रु परास्त होंगे। बिजनेस में नई योजनाओं पर बातचीत करेंगे। संपत्ति विवाद बढ़ सकता है, लेकिन पिताजी की सलाह लाभकारी होगी। जीवनसाथी को मनाना पड़ सकता है।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : नीला


♒ कुंभ राशिफल (Aquarius)

आज सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। ऑफिस से जल्दी आना पड़ सकता है। धैर्य बनाए रखें। परिवार की जरूरतों पर ध्यान दें। संतान किसी काम की परमिशन मांगेगी।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : आसमानी


♓ मीन राशि (Pisces)

आज का दिन उलझनों से भरा रहेगा। काम का दबाव अधिक होगा। यात्रा संभव है। माता-पिता का आशीर्वाद लें। मन की कोई इच्छा पूरी होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी।
शुभ अंक : 3 | शुभ रंग : बैंगनी

Chanakya Niti: इन पांच स्थानों पर घर कभी नहीं रहना चाहिए, आती है अड़चन

Chanakya Niti: आज भी आचार्य चाणक्य की रणनीति पूरे विश्व में विख्यात है। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों के बल पर एक साधारण बालक चंद्रगुप्त को मधग का सम्राट बना दिया था। Chanakya Niti उन्होंने अपने नीतिशास्त्र में निजी जीवन, नौकरी, व्यापार, रिश्तें, मित्रता, शत्रु आदि जीवन के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा किए हैं।

इन पांच जगहों पर कभी नहीं बसाना चाहिए घर

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतिशास्त्र में व्यक्ति के निजी जीवन, नौकरी, व्यापार, रिश्ते, मित्र, शत्रु संबंधि विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से अपने विचार साझा किए हैं।  चाणक्य नीति कहती है कि मनुष्य का जीवन अनमोल है। इस जीवन को यदि सफल और सार्थक बनाना है, तो हर किसी को कुछ बातों का हमेशा ध्यान रखना चाहिए।

Chanakya Niti साथ ही आचार्य चाणक्य ने अपनी किताब  चाणक्य नीति में एक श्लोक ” लोकयात्रा भयं लज्जा दाक्षिण्यं त्यागशीलता। पञ्च यत्र न विद्यन्ते न कुर्यात्तत्र संगतिम् ॥ ” के माध्यम से बताया है कि मनुष्य को किन जगहों पर घर नहीं बसाना चाहिए। इन जगहों पर घर बसाने से व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। चलिए जानते हैं इसके बारे में…

Chanakya Niti
Chanakya Niti

01 आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जहां पर लोक-लाज का भय नहीं होता है, ऐसी जगह पर भी घर नहीं बनाना चाहिए। वहीं जिस जगह सामाजिक भाव सबसे ऊपर होता है, वहां पर घर बसाना सबसे अच्छा माना जाता है।

02 Chanakya Niti के अनुसार जिस देश में आदर-सम्मान न हो, जहां आजीविका का कोई साधन न हो, जहां कोई बंधु-बांधव, रिश्तेदार भी न हों तथा किसी प्रकार की विद्या और गुणों की प्राप्ति की संभावना न हो, ऐसी जगह को छोड़ देना चाहिए।

दरअसल, व्यक्ति किसी अन्य देश अथवा किसी अन्य स्थान पर इसलिए रहना चाहता है, ताकि वहां जाकर कोई नयी बात, नयी विद्या, रोजगार और नया गुण सीख सके। लेकिन जहां इनमें से किसी भी बात की संभावना न हो, ऐसे देश या स्थान पर जाने का कोई औचित्य नहीं।

03 Chanakya नीति के अनुसार जिस जगह वेद को जानने वाला ब्राह्मण, धनिक, राजा, नदी और वैद्य न हों, उस स्थान पर मनुष्य को एक दिन भी नहीं रहना चाहिए।

04 Chanakya Niti के मुताबिक जिस देश के लोगों में दान देने की भावना ना हो ऐसे स्थान पर भी नहीं रहना चाहिए, क्योंकि दान देने से ना सिर्फ पुण्य की प्राप्ति होती है, बल्कि अंतरात्मा भी पवित्र होती है।

05 आचार्य चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को उस जगह पर रहना चाहिए, जहां व्यक्ति अपने स्वार्थ के लिए कानून न तोड़े। बल्कि दूसरों के हित के लिए कार्य करे एवं समाज सेवा करे। Chanakya Niti  जहां लोग मिलजुल कर रहते हैं व्यक्ति को ऐसी जगह पर रहना चाहिए।

Vastu Tips: भूल से भी पर्स में न रखें ये चीजें, आर्थिक स्थिति हो जाएगी पतली

https://www.facebook.com/webmorcha

पटपरपाली पंचायत में हुआ राष्ट्रीय पोषण माह 2025 का शुभारंभ – स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान की शुरुआत

पटपरपाली (कोमाखान)। भारत सरकार, महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी जी ने आज मध्‍यप्रदेश के धार जिले में स्‍वस्‍थ नारी, सशक्‍त परिवार अभियान और आठवें राष्‍ट्रीय पोषण माह अभियान 2025 का शुभारंभ किया।  पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु प्रतिवर्ष राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया जाता है।

इसी तारतम्य में आज ग्राम पंचायत पटपरपाली में भी महिला बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार पर्यवेक्षक भावना गुप्ता जी के प्रभार में सरपंच श्रीमती लता कमलेश टाण्डेय जी के आतिथ्य में राष्‍ट्रीय पोषण माह अभियान 2025 का शुभारंभ किया गया।

सरपंच श्रीमती लता कमलेश टाण्डेय जी ने कहा कि आज विश्‍वकर्मा दिवस के अवसर एवं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर सम्पूर्ण भारत में “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान और 8वें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ हुआ है जो स्वास्थ्य पोषण के क्षेत्र में एक बड़ा तोहफा है। इस अभियान में पोषण आदि से सम्बंधित बीमारियों से लड़ने के लिए जागरूक किया जाएगा। यह आयोजन 17 सितंबर से 16 अक्टूबर, 2025 तक चलेगा।

ग्राम पंचायत पटपरपाली
National Nutrition Month 2025 was celebrated in Patparpali Panchayat

महिला बाल विकास पर्यवेक्षक भावना गुप्ता जी ने पोषण अभियान के सम्बंध में जानकारी देते हुए कहा कि विभिन कार्यक्रमों के माध्यम से पंचायतों में घूमकर अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जाएगा। ना केवल मातृ पोषण पर अपितु बालक एवं पुरुषों को भी जानकारी दी जाएगी। आंगनबाड़ी स्तर पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

आयोजित राष्ट्रीय पोषण माह 2025 शुभारंभ कार्यक्रम में पटपरपाली सोसायटी अध्यक्ष कमलेश कुमार टाण्डेय, पंच प्रमुख हवन्त साहू, पटपरपाली संकुल की समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता जिसमे प्रमुख रूप से देवरी से दोलेश्वरी साहू,  कौशिल्या साहू टेमरी से जानु साहू, देव कुमारी साहू, पटपरपाली से मीना साहू, गमला यादव, चम्पी साहू, सिवनिकला से उषा चौहान, सावित्री साहू, कला सोनवानी, लुतेश्वरी जगत, मोहनी ध्रुव, कुसमी से रूखमणी पटेल, तेजश्वी, खट्टादिह से उषा सिन्हा, ब्राह्मणसरा से कौशिल्या साहू, साल्हेभाठा से अंजनी साहू, कुंती ध्रुव आदि प्रमुख रूप से सहभागिता दिए।

ग्राम पंचायत टोगोपानी कला में आदि कर्मयोगी सेवा केन्द्र का शुभारंभ, 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक लगेंगे विभिन्न विभागों के शिविर

एशिया कप में हंगामा, पाकिस्तान का UAE का मैच सस्‍पेंस बरकरार

एशिया कप 2025 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बड़ा फैसला लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान आगा की कप्तानी वाली टीम ने आज होने वाला अपना आखिरी ग्रुप मैच UAE के खिलाफ न खेलने का निर्णय लिया है। इस कदम के बाद टूर्नामेंट की स्थिति पूरी तरह बदल जाएगी क्योंकि पाकिस्तान के बाहर होते ही UAE सीधे सुपर-4 में जगह बना लेगा। लेकिन, अभी ताजा खबर के अनुसार पाकिस्तान हां या न की स्थिति में है। बताया जा रहा पाकिस्तान की टीम स्टेडियम पहुंच गई है। हांलाकि खेल होगा या नहीं अभी संस्पेंस बरकरार है। अगर मैच हुआ भी तो लेट शुरूहोगी।

सस्‍पेंस बरकरार

इधर, अभी तक के स्थिति में हां या न की स्थिति में पाकिस्तान है। अभी अभी पाक की टीम स्टेडियम के लिए निकली है, हालांकि अगला कदम क्या होगा देखना होगा। जानकारी के अनुसार पाकिस्तान: PCB जिद से पीछे हटा, होटल से रवाना होने का मिला आदेश, खेला जाएगा मुकाबला। अभी भी पाक टीम के खेलने पर सस्‍पेंस बरकरार है.

दरअसल, भारत-पाकिस्तान मैच के बाद विवाद शुरू हुआ था। आरोप है कि भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था। इस घटना को पाकिस्तान मीडिया और PCB ने राजनीतिक रंग देते हुए मैच रेफरी एंडी पायकॉफ्ट (Andy Pycroft) को हटाने की मांग की। उनका कहना था कि रेफरी ने भारत के पक्ष में फैसले दिए।

एशिया कप में हंगामा, पाकिस्तान
हैंडशेक विवाद के बाद बढ़ा तनाव

एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) ने PCB की यह मांग ठुकरा दी। इसके बाद पाकिस्तान ने UAE के खिलाफ मुकाबले से हटने का ऐलान कर दिया। माना जा रहा है कि यह निर्णय भावनात्मक दबाव में लिया गया है, लेकिन इसका सीधा नुकसान पाकिस्तान टीम को ही होगा।

अब अंक तालिका में UAE को फायदा मिलेगा और वह सुपर-4 चरण में पहुंच जाएगी। क्रिकेट प्रशंसकों का मानना है कि पाकिस्तान का यह कदम खेल भावना के विपरीत है और इससे उसकी अपनी प्रतिष्ठा को भी धक्का पहुंचा है।

छत्तीसगढ़: शराब में सुहागा मिलाने से दो युवकों की मौत, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा

जांजगीर चांपा: शराब पीने से दो युवकों की मौत का मामला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के अनुसार, शराब कोचिया भोला टंडन उर्फ सुरेंद्र टंडन और उसका चचेरा भाई अनिल टंडन शराब में सुहागा (Borax) मिलाकर सूरज यादव और मनोज कश्यप को बेच चुके थे। दोनों युवकों ने शराब पीने के बाद इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

एसपी के मुताबिक, सुरेंद्र टंडन ने रोज विवाद करने वाले दोनों युवकों से परेशान होकर हत्या की साजिश रची। आरोपियों के कब्जे से सुहागा और शराब बरामद किया गया है।

घटना की जानकारी:
15 सितंबर को सूरज यादव और मनोज कश्यप सुबह करीब 7 बजे शराब खरीदने गए थे। उन्होंने शराब का चखना खरीदकर वहीं पी। इसके तुरंत बाद उनकी तबियत बिगड़ गई और उन्हें राधा कृष्ण अस्पताल सारंगढ़ ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

पुलिस जांच:
थाना बिर्रा में मर्ग कायम कर जांच की गई। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया, परिजनों और गवाहों के बयान लिए और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी सुरेंद्र टंडन और अनिल टंडन को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया।

सुहागा क्या है:
सुहागा एक रासायनिक पदार्थ है, जिसे अंग्रेज़ी में Borax कहते हैं। यह सफेद क्रिस्टल जैसा दिखता है और आमतौर पर कपड़े धोने, धातु साफ करने, ग्लास/सिरेमिक बनाने और आयुर्वेदिक दवाओं में इस्तेमाल होता है।
शराब में मिलाने पर यह जहरीला बन जाता है, जिससे लीवर, किडनी और आंत पर गंभीर असर पड़ता है।

गिरफ्तार आरोपी
Chhattisgarh: Two youths died after mixing borax in alcohol.

गिरफ्तार आरोपी:

  • भोला टंडन उर्फ सुरेंद्र टंडन, उम्र 25 साल, निवासी करही, थाना बिर्रा।

  • अनिल टंडन, उम्र 35 साल, निवासी करही, थाना बिर्रा।

महासमुंद: पिथौरा तहसील में वकीलों का गुस्सा, भू-माफियाओं के इशारे पर निजी कर्मी से काम कराने का आरोप

महासमुंद। जिले के पिथौरा तहसील कार्यालय में अवैध तरीके से निजी कर्मी से काम कराने का मामला सामने आया है। इसको लेकर अधिवक्ताओं (वकीलों) ने कमिश्नर, कलेक्टर और एसडीएम से शिकायत दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार, तहसीलदार के पास एक युवती नियमित रूप से बैठकर राजस्व संबंधी काम करती है। वकीलों का आरोप है कि भू-माफिया अपने हित साधने के लिए इस युवती को तहसील कार्यालय में बैठाए हुए हैं।

महासमुंद: पिथौरा तहसील में वकीलों का गुस्सा
Mahasamund: Anger of lawyers in Pithora tehsil

लोगों में उसका प्रभाव इतना है कि वे उसे शासकीय कर्मचारी समझकर “मैडम नमस्ते” कहकर काम कराने पहुंचते हैं, जबकि वह न तो शासकीय कर्मचारी है और न ही संविदा कर्मी। नियमों के अनुसार उसका कार्यालय में कार्य करना पूरी तरह अवैध है।

वकीलों ने आरोप लगाया है कि युवती राजस्व न्यायालय से जुड़े कई कामकाज, जैसे ऑर्डर शीट का संचालन, सीधे तौर पर करती है, जो सिविल सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन है। अधिवक्ताओं ने इस पर घोर आपत्ति जताते हुए तत्काल कार्रवाई और युवती को कार्यालय से हटाने की मांग की है।

राज्य विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन हेमंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, नए चेयरमैन की तलाश तेज

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन हेमंत वर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा सरकार ने स्वीकार भी कर लिया है। हालांकि, ऊर्जा विभाग की ओर से अभी तक प्रभार सौंपने का आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, हेमंत वर्मा का कार्यकाल अभी पूरा नहीं हुआ था, लेकिन उन्होंने अचानक सोमवार को विधिवत तरीके से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे को लेकर ऊर्जा विभाग और प्रशासनिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि वर्मा की प्रदेश से बाहर किसी संस्थान में नियुक्ति तय हुई है, इसी कारण उन्होंने पद छोड़ने का फैसला किया।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि राज्य विद्युत नियामक आयोग का अगला चेयरमैन कौन होगा? सूत्रों के अनुसार, इस पद के लिए मुख्य सचिव अमिताभ जैन सहित कई वरिष्ठ अफसरों के नाम चर्चा में हैं। सरकार जल्द ही नए चेयरमैन की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर सकती है।

गौरतलब है कि राज्य विद्युत नियामक आयोग का चेयरमैन पद बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। बिजली दरों के निर्धारण से लेकर उपभोक्ता हितों की सुरक्षा और बिजली कंपनियों की जवाबदेही तय करने जैसे अहम फैसले इसी आयोग से लिए जाते हैं। ऐसे में चेयरमैन की कुर्सी खाली होने के बाद अब सभी की निगाहें सरकार की अगली नियुक्ति पर टिकी हुई हैं।

भाटापारा: दिनदहाड़े 5 लाख की उठाईगिरी, CCTV में वारदात कैद