रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है। साथ ही एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा, अंधड़ चलने और वज्रपात की भी संभावना बनी हुई है। नौतपा के बीच बुधवार गुरुवार 29 मई को छत्तीसगढ़ में दक्षिण पश्चिमी मानसून की एंट्री हो गई है, आने वाले 24 घंटे में रायपुर पहुंचने का अनुमान है। 64 साल के इतिहास में ये पहली बार है, जब मानसून मई के महीने में ही पहुंच गया है। चुंकी अब तक प्रदेश में मानसून के पहुंचने की सामान्य तारीख 12-13 जून है।
आज 30 मई को छत्तीसगढ़ के अधिकांशत: जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। खास करके बस्तर संभाग के सातों जिलों में तेज बारिश की उम्मीद है। हालांकि बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी भाग पर बने गहन अवदाब के प्रभाव के कारण 30 मई से पूरे छत्तीसगढ़ में वर्षा में कमी आने की संभावना है। अगले 48 घंटों के बाद अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।
जानें आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
आज शुक्रवार को छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ तेज हवा (50-60 kmph) तथा भारी वर्षा होने की संभावना है। 2 दिनों बाद एक-दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ तेज हवा (40-50 kmph) तथा हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। रायपुर में आज आकाश सामान्यतः मेघमय रहने तथा गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 37°C और 25°C के आसपास रहने की संभावना है।
छत्तीसगढ़ मौसम
जानिए वर्तमान में सक्रिय है कई मौसम प्रणालियां
दक्षिण-पश्चिम मानसून 29 मई 2025 को छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है।
मॉनसून की उत्तरी सीमा मुंबई, अहिल्यानगर, आदिलाबाद, भवानीपटना, पुरी, सैंडहेड द्वीप, बालुरघाट से होकर गुजर रही है।
पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तटों से दूर उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहन अवदाब (deep depression) पिछले 6 घंटों के दौरान 22 KM प्रति घंटे की गति से उत्तर की ओर बढ़ गया है
इसके उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने, शाम तक गहन अवदाब की तीव्रता बनाए रखने और उसके बाद धीरे-धीरे कमजोर होकर अवदाब में बदलने की संभावना है।
एक द्रोणिका दक्षिण-पूर्व राजस्थान से लेकर उत्तर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तटों के पास उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर गहन अवदाब के केंद्र तक समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर बनी हुई है।
Aaj Ka Rashifal : 30 May 2025: ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के साथ शुक्रवार का दिन है। पंचांग के मुताबिक, चतुर्थी तिथि रात 9 बजकर 23 मिनट तक रहने वाली है। इसके बाद पंचमी तिथि आरंभ हो जाएगी। इसके साथ ही आज पुनर्वसु, पुष्य के साथ गण्ड, वृद्धि योग और सर्वार्थसिद्धि योग बन रहा है। ज्योतिषी सलोनी चौधरी के अनुसार आज का दिन कई राशि के जातकों के लिए लकी साबित हो सकता है। जानें मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का आज का राशिफल…
मेष
मेष (Aaj Ka Rashifal)
आज शुक्रवार का दिन नई शुरुआत के लिए अनुकूल है। काम के सिलसिले में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार में किसी पुराने विवाद का समाधान होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। यात्रा से लाभ हो सकता है।
वृषभ
वृष (Aaj Ka Rashifal)
आज शुक्रवार आपकी मेहनत का फल मिलने का समय आ गया है। कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। नए निवेश से पहले सोच-विचार जरूर करें।
मिथुन
मिथुन (Aaj Ka Rashifal)
आज शुक्रवार दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। किसी बात को लेकर मन में बेचैनी रहेगी। धैर्य रखें, दोपहर बाद स्थितियाँ बेहतर होंगी। रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखें। खर्चों पर नियंत्रण ज़रूरी है।
कर्क
कर्क (Aaj Ka Rashifal)
आज शुक्रवार आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। आज कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। किसी मित्र से मुलाकात प्रसन्नता देगी। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। काम में सफलता मिलेगी।
सिंह
सिंह (Aaj Ka Rashifal)
आज शुक्रवार आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। किसी नये व्यक्ति से लाभदायक मुलाकात संभव है।
कन्या
कन्या (Aaj Ka Rashifal)
आज शुक्रवार दिन सामान्य रहेगा, लेकिन ज़िम्मेदारियों में बढ़ोतरी हो सकती है। समय प्रबंधन से आपको लाभ मिलेगा। किसी पुराने मित्र से बातचीत हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।
तुला
तुला (Aaj Ka Rashifal)
आज शुक्रवार का दिन आपके लिए संतुलन बनाए रखने का है। काम और निजी जीवन में तालमेल ज़रूरी है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। किसी पर जल्दी भरोसा न करें। यात्रा का योग बन सकता है।
वृश्चिक
वृश्चिक (Aaj Ka Rashifal)
आज शुक्रवार महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले परिवार से सलाह लें। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बनी रहेगी, लेकिन आप मेहनत से आगे निकलेंगे। मानसिक तनाव से बचने के लिए ध्यान या योग करें।
धनु
धनु (Aaj Ka Rashifal)
आज शुक्रवार आपकी सकारात्मक सोच आपको आगे बढ़ाएगी। आज कोई पुराना कर्ज वापस मिल सकता है। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। रिश्तों में सुधार आएगा। शाम का समय प्रियजनों के साथ बीतेगा।
मकर
मकर (Aaj Ka Rashifal)
आज शुक्रवार आपकी मेहनत रंग लाएगी। काम को लेकर कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। धन लाभ के योग हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
कुंभ
कुंभ (Aaj Ka Rashifal)
आज शुक्रवार थोड़ी सतर्कता की जरूरत है। जल्दबाज़ी में निर्णय न लें। किसी पुराने मुद्दे पर विवाद हो सकता है, लेकिन संयम से काम लेंगे तो समाधान मिलेगा। सेहत का ख्याल रखें।
मीन
मीन (Aaj Ka Rashifal)
आज शुक्रवार आपके विचारों में स्पष्टता आएगी। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। आध्यात्मिक रुचियों में मन लगेगा।
30 May Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। (Ank Jyotish) यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।
अंक 1 Ank Jyotish
शुक्रवार आज आपके करियर में बढ़त के नए मौके मिलेंगे। काम में मेहनत से सफलता मिलने की संभावना है। पैसों की स्थिति बेहतर रहेगी, लेकिन खर्चों पर ध्यान देना जरूरी होगा। प्रेम जीवन में अपने साथी से अच्छा तालमेल मिलेगा, जिससे रिश्ते मजबूत होंगे। सेहत में थोड़ा तनाव महसूस हो सकता है, इसलिए आराम और मानसिक शांति बनाए रखें।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- नारंगी
अंक 2 Ank Jyotish
शुक्रवार आज नौकरी या व्यवसाय में कोई नया मौका सामने आ सकता है। साझेदारी से लाभ होने की संभावना है। आर्थिक तौर पर सुधार होगा और निवेश फायदेमंद साबित हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा और साथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव से बचने की जरूरत है।
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा
अंक 3 Ank Jyotish
आपके लिए शुक्रवार आज का दिन सफलता भरा रहेगा। काम में प्रगति के अवसर मिलेंगे, प्रमोशन या कारोबार में लाभ की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन खर्चों पर नजर रखें। प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी। स्वास्थ्य में सामान्यता रहेगी, लेकिन तनाव से दूर रहें।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- हरा
अंक 4 Ank Jyotish
आज शुक्रवार काम में स्थिरता रहेगी और नई योजनाओं पर काम करने का समय है। आर्थिक रूप से संतुलन बना रहेगा, ज्यादा खर्च करने से बचें। अपने जीवनसाथी के साथ अच्छे संबंध बनेंगे और परिवार में शांति बनी रहेगी। सेहत सामान्य रहेगी, मानसिक शांति बनाए रखना जरूरी है।
शुभ अंक-23
शुभ रंग- पीला
अंक 5 Ank Jyotish
आज शुक्रवार नौकरी या व्यापार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। आय में बढ़ोतरी होगी, पर खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। प्रेम जीवन में सुखद माहौल रहेगा और साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी, लेकिन मानसिक तनाव से बचना होगा।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया
अंक 6 Ank Jyotish
शुक्रवार काम में तरक्की के अवसर मिलेंगे और व्यापार में सफलता का योग है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन फालतू खर्च से बचें। प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी और साथी का समर्थन मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, मानसिक शांति बनाए रखें।
शुभ अंक-16
शुभ रंग- नीला
अंक 7 Ank Jyotish
शुक्रवार आज आपका करियर स्थिर रहेगा, नई योजनाओं पर काम सफल होगा। पैसों की स्थिति संतुलित रहेगी, खर्चों पर ध्यान दें। प्रेम जीवन में तालमेल अच्छा रहेगा और परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, मानसिक शांति का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- ग्रे
अंक 8 Ank Jyotish
शुक्रवार करियर में प्रगति के संकेत हैं और नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, खर्चों में सावधानी बरतें। प्रेम जीवन सुखमय रहेगा, साथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, तनाव से बचें।
शुभ अंक-6
शुभ रंग- लाल
अंक 9 Ank Jyotish
शुक्रवार आज नौकरी या व्यापार में सफलता मिलेगी और प्रमोशन का अवसर भी बन सकता है। आर्थिक रूप से स्थिति मजबूत रहेगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी, साथी का समर्थन मिलेगा। स्वास्थ्य में सामान्यता रहेगी, मानसिक शांति बनाए रखें।
Aaj Ka Panchang 30 May 2025: आज विनायक चतुर्थी, शुक्रवार और लक्ष्मी पूजा का दिन है. आज रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग है. आज ज्येष्ठ शुक्ल चतुर्थी, पुनर्वसु नक्षत्र, गण्ड योग, वणिज करण, पश्चिम का दिशाशूल और मिथुन राशि का चंद्रमा है. पहले स्वर्ग की भद्रा लगेगी, फिर धरती की भद्रा होगी. विनायक चतुर्थी पर व्रत और गणेश पूजा का संकल्प लेते हैं. आज गणेश पूजा का मुहूर्त 10:56 एएम से लेकर दोपहर 01:42 बजे तक है. इस समय में गणेश जी की स्थापना करके पूजन करें. गेंदे के फूल, माला, अक्षत्, धूप, दीप, दूर्वा, सिंदूर, नैवेद्य, पान, सुपारी आदि गणेश जी को अर्पित करें. मोदक और लड्डू का भोग लगाएं. विनायक चतुर्थी की व्रत कथा सुनें और गणेश जी की आरती करें. गणेश जी की कृपा से आपके संकट, विघ्न और बाधाएं दूर होंगी और मनोकामनाएं पूरी होंगी.
Aaj Ka Panchang 30 May 2025
आज विनायक चतुर्थी, शुक्रवार व्रत, रवि योग में गणेश पूजा, देखें मुहूर्त, भद्रा
आज का पंचांग, 30 मई 2025
Aaj Ka Panchang 30 May 2025
आज की तिथि- चतुर्थी – 09:22 पी एम तक, फिर पंचमीआज का नक्षत्र- पुनर्वसु – 09:29 पी एम तक, उसके बाद पुष्यआज का करण- वणिज – 10:14 ए एम तक, विष्टि – 09:22 पी एम तक, फिर बवआज का योग- गण्ड – 12:57 पी एम तक, उसके बाद वृद्धिआज का पक्ष- शुक्लआज का दिन- शुक्रवारचंद्र राशि- मिथुन – 03:42 पी एम तक, फिर कर्क
ब्रह्म मुहूर्त: 04:03 ए एम से 04:43 ए एमअभिजीत मुहूर्त: 11:51 ए एम से 12:46 पी एमअमृत काल: 07:12 पी एम से 08:43 पी एमविजय मुहूर्त: 02:37 पी एम से 03:32 पी एमसर्वार्थ सिद्धि योग: 05:24 ए एम से 09:29 पी एमरवि योग: 05:24 ए एम से 09:29 पी एम
दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
चर-सामान्य: 05:24 ए एम से 07:08 ए एमलाभ-उन्नति: 07:08 ए एम से 08:51 ए एमअमृत-सर्वोत्तम: 08:51 ए एम से 10:35 ए एमशुभ-उत्तम: 12:19 पी एम से 02:02 पी एमचर-सामान्य: 05:30 पी एम से 07:14 पी एम
रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
लाभ-उन्नति: 09:46 पी एम से 11:02 पी एमशुभ-उत्तम: 12:19 ए एम से 01:35 ए एम, मई 31अमृत-सर्वोत्तम: 01:35 ए एम से 02:51 ए एम, मई 31चर-सामान्य: 02:51 ए एम से 04:08 ए एम, मई 31
अशुभ समय
राहुकाल- 10:35 ए एम से 12:19 पी एमयमगण्ड- 03:46 पी एम से 05:30 पी एमगुलिक काल- 07:08 ए एम से 08:51 ए एमदुर्मुहूर्त- 08:10 ए एम से 09:05 ए एम, 12:46 पी एम से 01:42 पी एमभद्रा- 10:14 ए एम से 09:22 पी एमभद्रावास स्वर्ग में – 10:14 ए एम से 03:42 पी एम तकभद्रावास धरती पर – 03:42 पी एम से 09:22 पी एम तकदिशाशूल- पश्चिम
रायपुर। कोविड के नए वैरियंट ने चिंता बढ़ा दी है। विश्व में तेजी से पैर पसार रहा है। इसी बीच छत्तीसगढ़ हेल्थ मिनिस्टर श्याम बिहारी जायसवाल का बड़ा बयान आया है. उन्होंने कहा कि यह (वैरियंट) असरकारक नहीं है. प्रदेश में कोरोना के अब तक 3 मरीजों की पुष्टि हुई है, जिनकी हालत सामान्य है. प्रदेश में आपातकाल के लिए बेड, दवाइयां और ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था है, वैसे ऐसी स्थिति की उम्मीद नहीं है.
स्वास्थ्य मिनिस्टर श्याम बिहारी जायसवाल ने मीडिया से चर्चा में BPL राशन कार्डधारकों को 3 माह का चावल एक साथ दिए जाने को लेकर कहा कि भारत सरकार के बीपीएल कार्डधारकों को शामिल करेंगे. APL कोटे का चावल कम लोग उठाते हैं.
दीपक बैज की न्याय यात्रा में कांग्रेस के बड़े नेता के शामिल नहीं होने पर हेल्थ मिनिस्टर श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस को अन्य यात्राएं छोड़ देनी चाहिए. अब कांग्रेस बचाओ यात्रा निकालनी चाहिए.
वहीं MSP बढ़ने से छत्तीसगढ़ किसानों की धान खरीदी राशि पर पड़ने वाले असर पर हेल्थ मिनिस्टर जायसवाल ने कहा कि 31 सौ रुपए क्विंटल किसानों को मिलता है. दो साल से सरकार किसानों को राशि दे रही है. आगे भी किसानों को 31 सौ के दाम से देते रहेंगे.
वहीं केंद्र सरकार के MSP बढ़ने की घोषणा पर हेल्थ मिनिस्टर श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने धान की MSP में 70 रुपए की बढ़ोतरी की है. मोटे और पतले अनाज में 70 रुपए बढ़ाया है. 2370 और 2390 रुपए कर दिया गया है. प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ को बड़ा तोहफा दिया है.
रायपुर। कोल घोटाला में आरोपी निलंबित IAS अधिकारी रानू साहू, सूर्यकांत तिवारी और सौम्या चौरसिया के लिए राहत भरी सूचना है. सुप्रीम कोर्ट ने शर्तों के साथ अंतरिम जमानत दी है.
कोल घोटाला मामले में आरोपियों की याचिका पर justice सूर्यकांत और जस्टिस दीपांकर दत्ता की डबल बैंच ने सुनवाई करने के बाद अंतरिम जमानत दी. लेकिन साथ में गवाहों को प्रभावित करने की आशंका के चलते इनके छत्तीसगढ़ में रहने पर पाबंदी लगाई है. हालांकि, इन आरोपियों को ईओडब्ल्यू (EOW) में कई अन्य मामलों की वजह से जेल में ही रहना होगा.
जानें क्या है कोयला लेवी मामला
ED की जांच में सामने आया कि कुछ लोगों ने राज्य के वरिष्ठ राजनेताओं और नौकरशाहों से मिलीभगत के बाद ऑनलाइन मिलने वाले परमिट को ऑफलाइन कर कोयला ट्रांसपोर्ट करने वालों से अवैध वसूली की. जुलाई 2020 से जून 2022 के बीच कोयले के हर टन पर 25 रुपए की अवैध लेवी वसूली गई.
15 जुलाई 2020 को इसके लिए आदेश जारी किया गया था. खनिज विभाग के तत्कालीन संचालक IAS समीर बिश्रोई ने आदेश जारी किया था. यह परमिट कोल परिवहन में कोल व्यापारियों से लिया जाता है. पूरे मामले का मास्टरमाइंड किंगपिन कोल व्यापारी सूर्यकांत तिवारी को माना गया.
इसमें व्यापारी जो पैसे देता उसे ही खनिज विभाग से पीट और परिवहन पास जारी होता था, यह रकम 25 रुपए प्रति टन के हिसाब से सूर्यकांत के कर्मचारियों के पास जमा होती थी. इस तरह से स्कैम कर कुल 570 करोड़ रुपए की वसूली की गई.
जानें कहां खर्च की अवैध कमाई
जांच में सामने आया है कि इस घोटाले की राशि को सरकारी अधिकारियों और राजनेताओं को रिश्वत देने में खर्च किया गया. साथ ही चुनावी खर्चों के लिए भी इस अवैध राशि का उपयोग किया गया. आरोपियों ने इससे कई चल-अचल संपतियों को खरीदा.
महासमुंद, 29 मई 2025/ छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज महासमुंद जिले के दौरे के दौरान निर्माणाधीन नवीन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, पूर्व राज्यमंत्री श्री पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा,श्री येतराम साहू एवं स्वास्थ अधिकारी मौजूद रहे।
इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज के नवीन भवन निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायज़ा लिया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव श्री अमित कटारिया, संभागायुक्त श्रीमती शिखा राजपूत, महासमुंद कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एस. आलोक, डीन डॉ. डीए रेणुका गहने तथा मेडिकल अधीक्षक डॉ. बसंत माहेश्वरी भी उपस्थित रहे।
महासमुंद
निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने भवन निर्माण में तेजी लाने और गुणवत्ता बनाए रखने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने दिसंबर 2025 तक सभी सिविल वर्क पूरे करने के निर्देश दिए। समय सीमा में कार्य पूर्ण नहीं होने पर नियमानुसार पेनाल्टी शुल्क लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने संबंधित निर्माण एजेंसी को निर्देशित करते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधा के निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान अधिकारियों ने मंत्री को कॉलेज के निर्माण की वर्तमान स्थिति, कार्य प्रगति, भविष्य की योजना और संभावित समय सीमा की विस्तृत जानकारी दी। मंत्री ने अधिकारियों की टीम से यह सुनिश्चित करने कहा कि निर्माण कार्य समयसीमा के भीतर पूरा हो।
उल्लेखनीय है कि निर्माणाधीन नवीन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय 89.19 एकड़ में 325 करोड़ की अनुमोदित लागत से तैयार हो रहा है। महासमुंद में 125 सीटर मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति मिली है। कॉलेज भवन का निर्माण कार्य दिसम्बर 2025 तक पूर्ण कर लिया जाएगा।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में अंततत: दक्षिण-पश्चिम मानसून का आगमन 28 मई को दंतेवाड़ा की ओर प्रवेश कर लिया है। मौसम विभाग ने बस्तर, रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए तेज बारिश के साथ अंधड़ चलने की आशंका जताई है. मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी पर स्थित एक चिह्नित निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से 29 और 30 मई को छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा की संभावना है, तत्पश्चात वर्षा में कमी आने की संभावना है. छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों के बाद अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है.
मौसम की विशेषताएं
दक्षिण-पश्चिम मानसून 28 मई 2025 को छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है. ओडिशा तट से दूर बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी भाग पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है. अगले 24 घंटों के दौरान इसके धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ने और बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भाग पर डिप्रेशन में बदलने की संभावना है.
एक द्रोणिका पश्चिमी राजस्थान से चक्रवाती परिसंचरण से पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश होते हुए उत्तरी छत्तीसगढ़ तक समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर तक फैली हुई है. पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश के ऊपर समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है.
पेण्ड्रा में पारा सबसे ज्यादा ऊपर और नीचे
पिछले 24 घंटों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई. बस्तर संभाग में अधिकतम तापमान सामान्य से उल्लेखनीय कम रहे, तथा छत्तीसगढ़ शेष सभी संभागों में सामान्य से चिन्हांकित कम रहे. प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 36.3°C पेण्ड्रा रोड में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.8°C पेण्ड्रा रोड में दर्ज किया गया.
अगले 24 घंटों में बढ़ेगा तापमान
छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों के बाद अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है. वहीं अगले 24 घंटों में रायपुर शहर में आकाश सामान्यतः मेघमय रहने तथा गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 36°C और 25°C के आसपास रहने की संभावना है.
अगले पांच दिनों तक भारी वर्षा की चेतावनी
छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक प्रदेश में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा की तो अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है.
Chanakya Niti: आचार्य Chanakya न सिर्फ एक महान राजनीतिज्ञ थे, बल्कि जीवन के हर पहलू को बारीकी से समझने वाले विचारक भी थे. उन्होंने यह समझा कि इंसान के रिश्ते कैसे बनते हैं, टूटते हैं और कैसे टिके रहते हैं. उनके अनुसार, किसी भी रिश्ते में सबसे जरूरी होता है भरोसा और आपसी समझ. यही वजह है कि उन्होंने यह बताया कि कौन से गुण पुरुषों में होने चाहिए जिससे महिलाएं न सिर्फ आकर्षित होती हैं बल्कि उन्हें जीवनसाथी के रूप में स्वीकार भी करती हैं. यह गुण केवल बाहर से दिखने वाले नहीं, बल्कि व्यक्ति के व्यवहार और सोच से जुड़े होते हैं. Chanakya मानते हैं कि ऐसे पुरुष समाज में भी आदर के पात्र होते हैं और उनके रिश्ते भी मजबूत बनते हैं.
वफादारीऔर सच्चाई
आचार्य Chanakya के अनुसार, किसी भी रिश्ते की नींव सच्चाई और ईमानदारी पर टिकी होती है. महिलाएं उन पुरुषों को पसंद करती हैं जो झूठ से दूर रहते हैं और जो भी बात करते हैं, दिल से करते हैं. ऐसे पुरुषों पर भरोसा करना आसान होता है और रिश्ता लंबे समय तक मजबूत बना रहता है. सच्चे इंसान की बातों में वजन होता है और वह दिखावा नहीं करता.
सम्मान करने वाला
Chanakya कहते हैं कि जो पुरुष महिला का सम्मान करता है, उसकी भावनाओं की कद्र करता है, वही असली जीवनसाथी कहलाने के लायक होता है. महिलाएं ऐसे पुरुषों को पसंद करती हैं जो उन्हें बराबरी का दर्जा देते हैं, न कि कम समझते हैं. एक पुरुष अगर अपनी मां, बहन या पत्नी को इज्जत देता है तो वह हर रिश्ते को निभाने में माहिर होता है.
धैर्यता और समझदारी
हर रिश्ता उतार-चढ़ाव से गुजरता है. आचार्य Chanakya के अनुसार, जो पुरुष कठिन परिस्थितियों में भी शांत रहता है, धैर्य बनाए रखता है, वह महिलाओं को सबसे ज्यादा भाता है. समझदारी से चीजों को सुलझाने की आदत महिलाओं को बहुत आकर्षित करती है. गुस्से में फैसला लेने वाले अक्सर रिश्ते बिगाड़ देते हैं, जबकि शांत और समझदार लोग रिश्ते संवारते हैं.
लक्ष्य और दिमाक विजन रखने वाला
Chanakya मानते थे कि जीवन में लक्ष्य होना बहुत जरूरी है. महिलाएं ऐसे पुरुषों की ओर ज्यादा आकर्षित होती हैं जो मेहनती होते हैं, अपने करियर और जीवन में कुछ बनने की चाह रखते हैं. जो अपने सपनों के लिए जी-जान से मेहनत करते हैं, वह महिलाओं को प्रेरित करते हैं. बिना उद्देश्य के जीवन जीने वाले पुरुष अक्सर जिम्मेदारियों से भागते हैं.
स्वच्छता और बढ़िया पहनावा
Chanakya ने साफ-सफाई को भी एक जरूरी गुण माना है. महिलाएं ऐसे पुरुषों को पसंद करती हैं जो खुद को साफ-सुथरा रखते हैं, अच्छा पहनते हैं. यह बात उनके व्यक्तित्व को और भी बेहतर बनाती है. एक साफ-सुथरा पुरुष न सिर्फ खुद को बल्कि अपने आसपास के लोगों को भी खुशी देता है.
मजाकिया किंतू सीमित
आचार्य Chanakya के अनुसार, थोड़ा बहुत ह्यूमर और मजाक रिश्तों में मिठास लाता है, लेकिन अगर किसी पुरुष की बातों में भद्दापन या दूसरों की बेइज्जती हो, तो वो आकर्षण की जगह नफरत पैदा कर सकता है. महिलाएं उन्हें पसंद करती हैं जो मजेदार हों लेकिन मर्यादा में रहें. हल्के-फुल्के मजाक से रिश्ता और मजबूत होता है, लेकिन हद से ज्यादा मजाक नुकसानदायक होता है.
भावनात्मक रूप से प्रबल सपोर्टिव
महिलाएं उन्हें पसंद करती हैं जो मुश्किल वक्त में उनका साथ देते हैं, उन्हें भावनात्मक सहारा देते हैं. चाणक्य मानते हैं कि जो पुरुष महिला की परेशानियों को सुनते हैं, उन्हें समझते हैं, वही सच्चे साथी बनते हैं. एक सपोर्टिव साथी हर रिश्ते को गहराई से जीने में मदद करता है. ऐसे पुरुष घर की नींव मजबूत बनाते हैं.