India-Pak War: भारत ने मिट्टी में मिला दिया इन 5 हिंसक आतंकी को, ऑपरेशन सिंदूर ने तोड़ दी जैश-लश्कर की कमर

0
आतंकी
आतंकी

पहलगाम आतंकी हमले के गुनहगारों को सजा देने के लिए भारत की ओर से 7 अप्रैल को चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान में कई हिंसक आतंकवादी खाक गए थे. सूत्रों के हवाले से इनकी सूची आ गई. ऑपरेशन सिंदूर में भारत की सेना ने जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के 9 ठिकानों को निशाना बनाया. ये ठिकाने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर इलाके में थे. इसमें मुदस्सर खदियान खास, हाफिज मुहम्मद जमील , मोहम्मद यूसुफ अजहर जैसे कई दुर्दांत आतंकवादी मारे गए हैं.

मुदस्सर खदियान

इसमें सबसे अहम नाम मुदस्सर खदियान खास का है. यह लश्कर-ए-तैयबा का आतंकवादी था. यह मुरिदके में मार्कज तैबा का प्रभारी था. इसके अंतिम संस्कार में पाकिस्तान सेना ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया. इससे पता चलता है कि पाकिस्तान और सेना के बीच का सांठगांठ कितना मजबूत है. मुदस्सर खदियान खास के जनाजे पर पाकिस्तान सेना प्रमुख और पंजाब की CM मरियम नवाज की ओर से फूलमाला चढ़ाई गई. उसके जनाजे की नमाज एक सरकारी स्कूल में हुई, जिसे जम्मात-उद-दावा (JuD) के आतंकवादी हाफिज अब्दुल रऊफ ने पढ़ाया. जनाजे की नमाज में एक वरिष्ठ पाकिस्तानी सेना के अधिकारी और पंजाब पुलिस के आईजी वहां मौजूद थे.

हाफिज मुहम्मद जमील

जैश-ए-मोहम्मद का आतंकवादी हाफिज मुहम्मद जमील (Hafiz Muhammad Jameel) किसी दैत्य से कम नहीं है. यह बहावलपुर में मार्कज सुभान अल्लाह का प्रभारी था. यह मौलाना मसूद अजहर का सबसे बड़ा साला था. युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और जैश के लिए फंड जुटाने में इसकी सक्रिय भूमिका रहती थी

मोहम्मद यूसुफ अजहर

यह भी जैश का एक सबसे दुर्दांत आतंकवादी था. इसकी जिम्मेदारी जैश के आतंकवादियों को हथियार चलाने प्रशिक्षण देना था. यह भी मौलाना मसूद अजहर का साला था. यह जम्मू-कश्मीर में कई आतंकी हमलों में शामिल था.यह 1999 के कंधार विमान अपहरण कांड IC-814 हाईजैक मामले में भी शामिल था.

खालिद

खालिद लश्कर का एक बड़ा आतंकवादी था. इसका काम जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमले करवाना था. यह अफगानिस्तान से हथियारों की तस्करी करता था. इसका फैसलाबाद में दफनाया गया. इसके जनाजे की नमाज में पाकिस्तानी सेना के वरिष्ठ अधिकारी और फैसलाबाद के डिप्टी कमिश्नर मौजूद थे.

मोहम्मद हसन खान

यह आतंक पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में जैश के ऑपरेशनल कमांडर मुफ्ती असगर खान कश्मीरी का बेटा. यह जैश का बड़ा नाम है. इसकी जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों की साजिश रचने में अहम भूमिका रहती थी.

छत्तीसगढ़ यहां नरबलि की आशंका से क्षेत्र में हड़कंप!  

0
छत्तीसगढ़ यहां नरबलि की आशंका से क्षेत्र में हड़कंप!  
छत्तीसगढ़ यहां नरबलि की आशंका से क्षेत्र में हड़कंप!  

रायपुर। मुंगेली जिले में तकरीबन 1 माह पूर्व घर से लापता हुई मासूम बच्ची के अपहरण मामले में भयभीत करने वाली जानकारी सामने आई है। पुलिस अब तक बच्ची का पता नहीं लगा सकी थी, लेकिन अब इस मामले ने एक चौंकाने वाला मोड़ ले लिया है। दरअसल, कोसाबाड़ी से सटे श्मशान घाट के पास पुलिस को एक नरकंकाल और उसके पास बच्चियों जैसे कपड़े बरामद हुए हैं। इस बरामदगी के बाद इलाके में हड़कंप मच गई है।

यहां के स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि यह मामला नरबलि का हो सकता है। मामले को लेकर SP भोजराम पटेल ने बताया कि पुलिस को शमशान घाट पर नरकंकाल और कपड़े मिले हैं, इन अवशेषों की डीएनए जांच कराई जाएगी ताकि यह पता चल सके कि क्या वे उसी मासूम बच्ची के हैं जो 12 अप्रैल की रात से लापता है। एसपी ने यह भी माना कि ये अवशेष इस मामले में महत्वपूर्ण सुराग साबित हो सकते हैं। डीएनए रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी।

नरबलि’ अर्थात खून-खौफ और अंधविश्वास की अंधी दुनिया

Pakistan, you are in trouble now: पाकिस्तान अब तेरी खैर नहीं अब कर दो सरेंडर!

0
पाकिस्तान अब तेरी खैर नहीं
पाकिस्तान अब तेरी खैर नहीं

Pakistan, you are in trouble now: पाकिस्तान अब तेरी खैर नहीं, लगातार भारत के खिलाफ षड़यंत्र रच रहे पाकिस्तान पर अब आफत आने वाली है। पाकिस्तान की जुर्रत देखिए देश की राजधानी दिल्ली समेत कई जगहों पर मिसाइल दागने की साजिश की थी, जिसे भारतीय सेना ने नकाम कर दिया है। आइए जानते हैं आज की हालत में ताजा अपडेट क्या है…

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर्नल सोफिया ने क्या-क्या कहा?

India Pakistan War 2025 LIVE Updates: पाक ने हम पर फाइटर जेट से अटैक किया, भारत ने दुनिया के सामने खोली पोलकर्नल सोफिया ने पाकिस्तान के नापाक हरकतों पर प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि पाकिस्तान ने भारत पर गोलीबारी की. हम पाकिस्तान को करारा जबाब दे रहे हैं. पाकिस्तान आम नागरिकों वाले विमानों का आड़ ले रहा है और लाहौर से उनकी आड़ में हमला बोल रहा है. बताते चलें कि पाकिस्तान लडाकू विमान से हमला किया. यूएवी और फाइटर जेट से हमला कर रहा है.  विदेश सचिव ने कहा कि ये पाकिस्तानी गतिविधियां है जो Escalatory और provocative है.

पठानकोट में रेड अलर्ट, कश्मीर में अलर्ट

Pakistan, you are in trouble now: पंजाब के पठानकोट में रेड अलर्ट जारी किया गया है. यहां लगातार सायरन बज रहे हैं. सभी बाजार बंद करा दिए गए हैं. साथ ही कश्मीर में कई जगहों पर एहतियात के तौर पर लोगों को घरों के अंदर ही रहने को कहा गया है. कुछ पेट्रोल पंप और दुकानें भी बंद कर दी गई हैं.

सेना की तरफ से कुछ ही पलों में साउथ ब्लॉक में प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होगी. इसमें जंग से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं की जानकारी देश की जनता को दी जाएगी. साथ ही बताया जाएगा कि पाकिस्तान को जवाब देने के लिए सेना क्या-क्या कदम उठा रही है. इस प्रेस कांन्फ्रेस में सेना से कर्नल सोफिया कुरैशी, एयरफोर्स से व्योमिका सिंह और विदेश सचिव विक्रम शामिल होंगे.

Pakistan, you are in trouble now : BLA ने बताया कि ‘‎हम बलूचिस्तान में 39 अलग-अलग स्थानों पर हुए हमलों की जिम्मेदारी लेते हैं. ये ऑपरेशन अभी भी जारी हैं. इनमें पुलिस स्टेशनों पर कब्ज़ा करना, प्रमुख राजमार्गों पर नाकाबंदी करना, मुखबिरों की गिरफ़्तारी, कब्ज़ा करने वाली पाकिस्तानी सेना पर हमले और खनिज संसाधनों की लूट में शामिल काफिलों पर हमले शामिल हैं. जल्द ही मीडिया को एक विस्तृत बयान जारी किया जाएगा.

Pakistan, you are in trouble now : भारत-पाकिस्तान के बीच जारी जंग की हलचल दिल्ली में देखी जा रही है. अभी एनएसए अजीत डोवाल प्रधानमंत्री आवास पहुंचे हैं. इससे पहले देर रात पीएम नरेंद्र मोदी विदेश मंत्री एस जयशंकर और एनएसए अजीत डोवाल के साथ बैठक किए थे. बैठक में विदेश सचिव विक्रम मिस्री भी मौजूद थे.

 

 

एयरबेस क्या होता ये कैसे काम करता है What is an airbase and how does it work

0
एयरबेस (Airbase)
एयरबेस (Airbase)

एयरबेस (Airbase) एक ऐसा स्थान होता है जहाँ से सैन्य या कभी-कभी नागरिक विमान संचालित किए जाते हैं। यह मुख्य रूप से वायु सेना (Air Force) के लिए होता है और इसमें विमानों को रखने, मरम्मत करने, उड़ान भरने और प्रशिक्षण देने की सारी सुविधाएँ होती हैं।

जानें एयरबेस के मुख्य भाग:

रनवे (Runway): जहाँ से विमान उड़ान भरते हैं और उतरते हैं।

हैंगर (Hangar): विमान खड़ा करने और उसकी मरम्मत करने की जगह।

एटीसी (Air Traffic Control): जो विमानों की उड़ानों का नियंत्रण करता है।

ईंधन स्टेशन: विमान में फ्यूल भरने की सुविधा।

रडार और निगरानी प्रणाली: सुरक्षा और दुश्मन की निगरानी के लिए।

रहने की जगह: पायलटों और स्टाफ के लिए बैरक, हॉस्पिटल आदि।

जानें एयरबेस कैसे काम करता है?

फ्लाइट ऑपरेशन: यहां से फाइटर जेट्स, ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट या हेलीकॉप्टर उड़ान भरते हैं।

ट्रेनिंग: पायलटों और तकनीकी स्टाफ को विमान उड़ाने और उनका रखरखाव सिखाया जाता है।

सुरक्षा: देश की हवाई सीमाओं की निगरानी और सुरक्षा सुनिश्चित की जाती है।

मरम्मत और रखरखाव: विमानों की नियमित जांच और रिपेयर की जाती है।

आपातकालीन सेवाएं: किसी दुर्घटना या हमले की स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया देने की व्यवस्था होती है।

एक वायुसेना एयरबेस का उदाहरण:

हिंडन एयरबेस (गाजियाबाद, भारत) — भारतीय वायु सेना का एक प्रमुख बेस है जहाँ से कई तरह के विमान संचालित होते हैं।

india pak war, राजधानी दिल्ली को दहलाने की साजिश फेल, पाक ने दागी फतह 2 मिसाइल, जानें भारत ने कहां-कैसे दी शिकस्त?

0
India-Pakistan War
India-Pakistan War

india pak war: भारत-पाक जंग में अब आर-पार की लड़ाई शुरू हो गई है. दिल्ली को दहलाने की पाकिस्तान की साजिश नाकाम हो गई है. पाकिस्तान ने शनिवार तड़के दिल्ली पर फतह 2 (Pakistani Fatah-II Missile)  मिसाइल से हमला किया. पर दिल्ली पहुंचने से पहले ही भारत ने पाकिस्तान के फतह 2 मिसाइल को मार गिराया. जी हां, हरियाणा के सिरसा में ही पाकिस्तानी फतह 2 मिसाइल को नाकाम कर दिया गया. सरकारी सूत्र का कहना है कि दिल्ली अब पूरी तरह सेफ है.

india pak war दरअसल, पाकिस्तान को भारत अब लगातार चोट दे रहा है. भारत के ड्रोन से पाकिस्तान धुआं-धुआं हो रहा है. उसके कई एयरबेस तबाह हो चुके हैं. ऐसे में भारत को जवाब देने के लिए पाकिस्तान ने ऑपरेशन बुनयान उल मरसूस चलाया. इस ऑपरेशन में पूरे भारत में कई ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है.  इसी बुनयान उल मरसूस ऑपरेशन के तहत पाकिस्तान ने दिल्ली पर फतह 2 मिसाइल दागी.

कैसे भारत ने पाक के हमले को किया नाकाम

india pak war सूत्रों की मानें तो पाकिस्तान की फतह 2 मिसाइल दिल्ली की ओर बढ़ रही थी. तभी हरियाणा के सिरसा के पास एयरबेस से ही फतह 2 मिसाइल को मार गिराया गया. दिल्ली से करीब 200 किलोमीटर दूरी पर ही पाकिस्तान के मंसूबों पर पानी फिर गया. फिलहाल, गृह मंत्रालय ने भी इसकी पुष्टि कर दी है कि दिल्ली पूरी तरह सेफ है.

कितनी है फतह की रेंज

india pak war रिपोर्टों के मुताबिक, पाकिस्तान की फतह सीरीज की सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल की रेंज 120 किलोमीटर है. इतना ही नहीं, जम्मू-कश्मीर से लेकर पंजाब तक में पाकिस्तान ने बमबारी शुरू कर दी है. भारत के कई जगहों पर धमाकों की आवाज सुनी गई है. इधर, भारत ने श्रीनगर एयरबेस से पाकिस्तान पर पांच मिसाइलें दागी हैं. इस में पाकिस्तान का एक फाइटर जेट तबाह हो चुका है.

इधर, भारत ने भी पाकिस्तान के तीन एयरबेस को उड़ा दिया है. खुद पाकिस्तानी सेना ने कन्फर्म किया है कि उसके कुल तीन एयरबेस पर हमला हुआ है.

  1. नूर खान एयर बेस, चकला, रावलपिंडी
  2. ⁠पीएएफ रफीकी एयर बेस, शोरकोट, पंजाब
  3. ⁠पीएएफ मुरीद एयर बेस, चकवाल, पंजाब

कोमाखान विप्र समाज का 30 वाँ उपनयन सम्मेलन, अब तक 1015 बटुकों को किया गया संस्कारित

0
कोमाखान
कोमाखान

महासमुंद। सर्व ब्राह्मण समाज के बैनर तले कोमाखान विप्र भवन में 30 वें उपनयन संस्कार में 1015 बटुकों को अब तक संस्कारित करते हुए समाज सेवा के लिए उदाहरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सर्व ब्रह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा, विशिष्ट अतिथि बसंत पंडा पूर्व सांसद उड़ीसा, प्रांतीय युवा सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष स्वप्निल तिवारी, संरक्षक डा विश्वनाथ पाणिग्रही, गरियाबंद जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, बागबाहरा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष प्रो हरीश पाण्डे कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव उपाध्याय द्वारा की गई।

कोमाखान
कोमाखान

स्वागत भाषण में सचिव डॉ विजय शर्मा ने बताया की विपरीत परिस्थितियों के बावजूद किस तरह समाज को एकत्र कर ब्राह्मण के महत्वपूर्व संस्कार को निरंतर 30 वर्षों से सम्पन्न कराते आ रहे है, अब तक 1015 बटुकों को संस्कारित कर ब्राह्मणत्व कर्म उपासना के साथ चारित्रिक निर्माण करते हुए सामाजिक आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सामूहिक उपनयन विवाह संस्कार का आयोजन प्रयोजन के बारे में जानकारी दी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा समाज के लिए किए जा रहे षड्यंत्र पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा  ब्राह्मण अपनी रक्षा के लिए सक्षम है, हम शास्त्र में भी निपूर्ण है और शास्त्र में , हमें कोई चुनौती देता है तो धोखे में न रहे,  हम पहले भी सक्षम थे, हैं और रहेंगे, उन्होंने जय घोष के साथ शंखनाद किया।

कोमाखान
कोमाखान

विशिष्ट अतिथि बसंत पंडा ने कोमाखान उड़ीसा तटवर्ती सांझा संस्कृति में कोमाखान ब्राह्मण समाज द्वारा निरंतर किए जा रहे प्रयासों को अनुकरणीय बताते हुए ब्राह्मणों को दस संकल्प याद दिलाए जिससे समाज में वसुदेव कुटुंबकम् की भावना से मानव कल्याण हो सके। उन्होंने दो छोटी कहानियों के माध्यम से समाज की त्याग तपस्या को उद्धृत किया। स्वप्निल तिवारी ने समसामयिक घटनाओं का जिक्र करते हुए सामाजिक कर्तव्यों ,सामाजिक एकता अखंडता से राष्ट्रीयता पर चर्चा करते हुए संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।

कोमाखान विप्र समाज
कोमाखान विप्र समाज

संरक्षक , पर्यावरण प्रेमी डा विश्वनाथ पाणिग्रही.ने भगवान परशुराम के शौर्य , साहस ,वीरता एवं नीति का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि अन्याय  आतंक एवं अत्याचार को समूल नष्ट करने के लिए परशुराम नीति जानी जाती है  22 मार्च को पहलगाम में घटित दुर्दांत आतंकवादी घटना में लिप्त आतंकवाद , आतंकवादी ,.एवं उनके आकाओं को जड़ समेत नष्ट करने परशुराम नीति के तहत कार्यवाही करने की बात आई तथा चरितार्थ भी हुई हमारी वीर सेना ने पूरे सूझबूझ ,साहस एवं पराक्रम के साथ आतंकवाद को उनके घर में घुसकर मारा।  यह हमारे लिए गर्व की बात है । हम सेना की वीरता एवं अदम्य साहस का अभिनंदन करते हैं ।

कोमाखान विप्र समाज
कोमाखान विप्र समाज

बाल पत्रकार कु ऐश्वर्या ने दो दिवसीय कार्यक्रम का ब्यौरा प्रस्तुत किया।इस अवसर पर मेघावी विद्यार्थी सम्मान पत्र, मेडल से सम्मानित किया गया बाल  पत्रकार कु ऐश्वर्या, लक्ष्य तिवारी 96% , प्रियांशी तिवारी 95%, आदेश राज्यस्तरीय कुश्ती,आयुष बाजपेई बांसुरी वादक,आर बी उपाध्याय 96%,मनीषा मिश्रा,तनीषा मिश्रा, अंजलि तिवारी ,कथा वाचिक कु सुधा शर्मा, हिरेंद्र उपाध्याय उपसरपंच, जितेंद्र खरे पंच पत्रकार दिलीप शर्मा, पत्रकार भास्कर राव, योगेश शर्मा, दुर्गा मिश्रा, मदन मिश्रा, प मोतीलाल तिवारी, नितिन शास्त्री, सुरेन्द्र तिवारी, चंचल तिवारी को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

कोमाखान विप्र समाज
कोमाखान विप्र समाज

पंडित कीर्ति शर्मा एवं सहायक आचार्य अनिल द्विवेदी,क्रांति तिवारी, टिकेश्वर उपाध्याय,जितेंद्र खरे, राजा शर्मा ,देव प्रसाद तिवारी, चेतन पांडे द्वारा 14 बटुकों के संस्कार के साथ प्रमाण पत्र दिया गया। डा. अरूण शुक्ला के मार्गदर्शन पर बुजुर्गों कर्णधार पंडित हलधर मिश्रा, श्री मती शारदा पांडे, श्रीमती, रेखा उपाध्याय, श्रीमती लता तिवारी, प हरिभल्लभ शर्मा, दानवीर शर्मा, रामगोपाल दीवान राजेंद्र शर्मा को सम्मानित ,किया गया। कार्यक्रम के सफलता के लिए महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्रीमती सीमा बाजपेई, युवा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष देवव्रत शर्मा की पूरी टीम, सतीश बाजपेई की टीम ने सफल बनाया। अध्यक्ष शिव उपाध्याय द्वारा आभार प्रदर्शन किया, कार्यक्रम का शानदार संचालन प रूपेश तिवारी एवं भास्कर राव ने किया।

Aaj ka Rashifal: शनिवार का दैनिक राशिफल, जानें आज कैसे बीतेगा आपका समय

0
Aaj Ka Rashifal शनिवार
Aaj Ka Rashifal शनिवार

Aaj ka Rashifal : आज शनिवार 10 मई 2025 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal): चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन? यहां जानिए चंद्र राशि के अनुसार 10 मई 2025 का राशिफल।

मेष (Aaj ka Rashifal)

शनिवार आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आप अपने पेंडिंग पड़े कामों को भी पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। इनकम को बढ़ाने के सोर्स पर भी पूरा ध्यान देंगे। इसके साथ-साथ आपको अपने घर की जरूरतों पर भी पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपका कोई पुराना लेनदेन खत्म होगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी बेवजह झड़प हो सकती है। आपको आज अपनी वाणी की सौम्यता बनाए रखनी होगी। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा।

वृषभ (Aaj ka Rashifal)

शनिवार आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आप किसी यात्रा पर जाएं, तो अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें। परिवार में समस्याओं को लेकर आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपके घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। दांपत्य जीवन में रोमांस बढ़ेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

मिथुन (Aaj ka Rashifal)

शनिवार आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आप सामाजिक क्षेत्र में अच्छा नाम कमाएंगे। यदि आपके बिजनेस में कुछ समस्याएं आ रही थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। आपका कोई काम पूरा होने में यदि समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। आपको अपने काम को लेकर बेवजह तनाव बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम मिलने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे।

कर्क (Aaj ka Rashifal)

शनिवार आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे और आपकी भाई व बहनों से खूब पटेगी। कार्यक्षेत्र में आप अपने बॉस से काम को लेकर सलाह ले सकते हैं, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आप अपने वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे। आपकी भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आप तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे।

सिंह (Aaj ka Rashifal)

शनिवार आज का दिन आपके मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे। आपको अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा। आप किसी को सलाह देने से बचें। संतान को किसी नई नौकरी की प्राप्ति होने से कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। आपकी सेहत को लेकर आपको टेंशन रहेगी। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। आप किसी से मांग कर वाहन चलाने से बचें।

कन्या (Aaj ka Rashifal)

शनिवार आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको बेवजह कामों को लेकर टेंशन रहेगी। बिजनेस के सिलसिले में आप कहीं बाहर जा सकते हैं। आपको किसी दुर रह रहे परिजन की याद सताएगी। आप अपनी छोटी-मोटी समस्याओं को लेकर अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आपकी माताजी का कोई पुराना रोग उभर भर सकता है, जो आपको परेशानी देगा। धन को लेकर भी आपको थोड़ी टेंशन बनी रहेगी। आपको संतान की संगति पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

तुला (Aaj ka Rashifal)

शनिवार आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। आप अपने प्रेमी के साथ रोमांटिक समय व्यतीत करेंगे। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको किसी काम को लेकर भाग दौड़ लगी रहेगी, लेकिन आप किसी से मांग कर वाहन चलाने से बचें। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। आप अपने कामों को कल पर टालने से बचे।

10 May Ank Jyotish: शनिवार अंक ज्योतिष: जानें आज का शुभ रंग और अंक

वृश्चिक (Aaj ka Rashifal)

शनिवार आज का दिन आपके लिए अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए रहेगा। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। भाई व बहनों से आप किसी प्रॉपर्टी को लेकर वाद विवाद में उलझ सकते हैं। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। बॉस से आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। कानूनी मामला आज आपको खुशी दे सकता है। आप किसी परिजन से धन उधार लेने से बचे।

धनु (Aaj ka Rashifal)

शनिवार आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप कुछ पारिवारिक मुद्दों को लेकर परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएंगे। जीवनसाथी को आप कहीं शॉपिंग पर लेकर जाने की योजना बना सकते हैं। आपका कोई विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है, जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी। आपको किसी लिए गए निर्णय के लिए आज पछतावा होगा।

मकर (Aaj ka Rashifal)

शनिवार आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप अपने दोस्तों व सगे संबंधियों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे। आपको कोई इनकम का सोर्स भी बढ़ सकता है। सिंगल लोग जिसे प्यार करते हैं, उन्हें अपने परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। आपको अपने बिजनेस में पूरा ध्यान देकर ही कामों को करना होगा। राजनीति की और कदम बढ़ा रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लगेगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

कुंभ (Aaj ka Rashifal)

शनिवार आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपको पुराने किए गए कामों के लिए कोई पुरस्कार मिल सकता है। आपको बिजनेस में भी अच्छे लाभ मिलेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम कर सकते हैं, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है।

मीन (Aaj ka Rashifal)

शनिवार आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। आपको बिजनेस में भी अप्रत्याशित लाभ मिलेगा, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने भाइयों के साथ कहीं घूमने फिरने का प्लान बना सकते हैं। जीवनसाथी को आप कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आएंगे। संतान को किसी नए कोर्स में दाखिला दिला सकते हैं। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती हैं।

10 May Ank Jyotish: शनिवार अंक ज्योतिष: जानें आज का शुभ रंग और अंक

0

Ank Jyotish अंक ज्योतिष शनिवार 10 मई 2025 को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अंक ज्योतिष यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा

अंक 1 Ank Jyotish

शनिवार आज आपमें खुद पर विश्वास और ऊर्जा का अनुभव होगा। किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने का बेहतरीन समय है, लेकिन अपने विचारों को दूसरों पर थोपने से बचें। निर्णय सोच-समझकर लें और दूसरों की राय भी सुने।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- गुलाबी

अंक 2 Ank Jyotish

शनिवार आज आपकी संवेदनशीलता आज कुछ ज्यादा हो सकती है। परिवार और रिश्तों में कुछ छोटी-सी गलतफहमी हो सकती है, लेकिन संयम और समझदारी से समस्याओं का समाधान होगा। खुद को शांत रखें और बिना किसी घबराहट के आगे बढ़ें।

शुभ अंक- 19

शुभ रंग- बैंगनी

अंक 3 Ank Jyotish

शनिवार आज आपको प्रगति और सफलता के मौके मिलेंगे। खासतौर पर रचनात्मक या शैक्षिक क्षेत्रों में कुछ नया शुरू करने का अवसर है। अपने विचारों को व्यक्त करने में आत्मविश्वास रखें और ध्यान से काम करें।

शुभ अंक- 21

शुभ रंग- लाल

अंक 4 Ank Jyotish

शनिवार आज काम में थोड़ी रुकावटें और तनाव हो सकता है, लेकिन ये अस्थायी हैं। धैर्य बनाए रखें और घबराए बिना अपने लक्ष्य पर फोकस करें। परिवार का साथ मिलेगा, लेकिन किसी भी फैसले में जल्दबाजी से बचें।

शुभ अंक- 11

शुभ रंग- भूरा

Aaj Ka Panchang: शनिवार आज, जानें शुभ मुहूर्त और राहूकाल का समय

अंक 5 Ank Jyotish

आपका मन शनिवार आज नए विचारों और योजनाओं में व्यस्त रहेगा। यह समय खुद को व्यक्त करने और नए संपर्क बनाने के लिए उपयुक्त है। हालांकि, किसी भी निर्णय में जल्दबाजी से बचें और हर पहलू को ध्यान से देखें।

शुभ अंक- 10

शुभ रंग-ग्रे

अंक 6 Ank Jyotish

शनिवार आज संपर्कों में मिठास और समझदारी का तत्व रहेगा। प्रेम और परिवारिक जीवन में सुखद समय बिता सकते हैं। यदि कला या सौंदर्य से जुड़ा कोई कार्य है, तो उसमें सफलता की पूरी संभावना है। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है।

शुभ अंक-19

शुभ रंग-नारंगी

अंक 7 Ank Jyotish

शनिवार आज आपकी आध्यात्मिकता और आत्म-विश्लेषण की प्रवृत्ति बढ़ेगी। किसी शांत स्थान पर समय बिताना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। अपने अंदर की आवाज़ सुनें और गहरी सोच से निर्णय लें। थोड़ा अकेलापन महसूस हो सकता है, लेकिन यह मानसिक शांति का समय है।

शुभ अंक- 29

शुभ रंग-सफेद

अंक 8 Ank Jyotish

शनिवार आज आर्थिक रूप से यह दिन आपके लिए अच्छा साबित होगा। पिछले कामों का परिणाम मिल सकता है और आप महसूस करेंगे कि आपकी मेहनत अब रंग ला रही है। करियर और व्यापार में स्थिरता आएगी, लेकिन मानसिक शांति बनाए रखना महत्वपूर्ण होगा।

शुभ अंक- 26

शुभ रंग-नीला

अंक 9 Ank Jyotish

शनिवार आज आपमें जोश और उत्साह की कमी नहीं होगी। आज अपने लक्ष्यों पर पूरा ध्यान केंद्रित करें और मेहनत से सफलता पा सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि कभी-कभी गुस्से या आवेग से आपको नुकसान हो सकता है, इसलिए खुद को शांत रखें।

शुभ अंक- 31

शुभ रंग-केसरिया

Aaj Ka Panchang: शनिवार आज, जानें शुभ मुहूर्त और राहूकाल का समय

0
Aaj Ka Panchang
Aaj Ka Panchang

Aaj Ka Panchang 10 May 2025: सनातन धर्म में किसी भी काम को शुभ दिन, शुभ तिथि, शुभ मुहूर्त देखकर शुरू किया जाता है. इन सबके बारे में जानने के लिए पंचांग की जरूरत पड़ती है. जिसकी मदद से आप आने वाले दिनों के शुभ और अशुभ समय के साथ सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय, चन्द्रास्त, ग्रह, नक्षत्र आदि के बारे में सारी जानकारी ले सकें. आइए इस पंचांग की मदद से आज 10 मई 2025, दिन शनिवार के उस समय की जानकारी लेते हैं. जिसमें आपके काम बिना परेशानी के पूरे हो सकते हैं.

Aaj Ka Panchang: 10 मई 2025 का पंचांग

वारः शनिवार

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्ष : वैशाख मास – शुक्ल पक्ष

तिथि : त्रियोदशी शाम 5 बजकर 29 मिनट तक तत्पश्चात चतुर्दशी रहेगी.

चंद्र राशि: कन्या दोपहर 1 बजकर 41 मिनट तक तत्पश्चात तुला राशि रहेगी.

चंद्र नक्षत्रः चित्रा नक्षत्र रहेगा.

योग: सिद्धि योग रहेगा

Aaj Ka Panchang:  .

अभिजित मुहूर्तः सुबह 11 बजकर 25 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगा.

दुष्टमुहूर्तः कोई नहीं.

सूर्योदयः सुबह 5 बजकर 39 मिनट पर होगा.

सूर्यास्तः शाम 6 बजकर 53 मिनट पर होगा.

राहूकालः सुबह 8 बजकर 57 मिनट से 10 बजकर 36 मिनट तक.

तीज/त्योहार: देवी छिन्नमस्ता जयंती.

भद्रा: नहीं हैं.

Aaj Ka Panchang:

पंचक: नहीं हैं.

आज का दिशा शूल

शनिवार को दिशाशूल पूर्व दिशा में रहता है (यात्रा वर्जित रहती है) यदि यात्रा करना आवश्यक हो तो सफेद तिल खाकर चौघड़िया मुहूर्त में यात्रा प्रारंभ करें.

Aaj Ka Panchang:

आज के चौघड़िया मुहूर्त

शुभ चौघड़िया – सुबह 7 बजकर 17 मिनट से 8 बजकर 57 मिनट तक

चर चौघड़िया- दोपहर 12 बजकर 16 मिनट से 1 बजकर 55 मिनट तक

लाभ चौघड़िया- दोपहर 1 बजकर 55 मिनट से 3 बजकर 35 मिनट तक

अमृत चौघड़िया- दोपहर 3 बजकर 35 मिनट से 5 बजकर 14 मिनट तक

Aaj Ka Panchang:

रात्रि के चौघड़िया मुहूर्त

लाभ चौघड़िया- शाम 6 बजकर 54 मिनट से 8 बजकर 14 मिनट तक

शुभ चौघड़िया- रात 9 बजकर 34 मिनट से 10 बजकर 55 मिनट तक

अमृत चौघड़िया – रात 10 बजकर 55 मिनट से 12 बजकर 15 मिनट तक

चर चौघड़िया – रात 12 बजकर 15 मिनट से 1 बजकर 35 मिनट तक

लाभ चौघड़िया- अगली सुबह 4 बजकर 16 मिनट से 5 बजकर 39 मिनट तक

चौघड़िया मूहर्त यात्रा के लिए विशेष रूप से शुभ है और अन्य शुभ कार्यों के लिए भी शुभ है.

 

कोमाखान टोगोंपानी में अज्ञात युवक की लाश मिली, जांच में जुटी पुलिस

0

महासमुंद। कोमाखान थाना अंतर्गत टोगोंपानी क सेकेरामार्ग पहाड़ के पीछे वाला अमरिया के पास एक आात युवक की लाश मिली है। युवक की लाश मिलने की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। हालांकि खबर लिखे जाने तक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। युवक की लाश के चेहरे और मूंह पर टेप चिपका हुआ है। संदिग्ध हालत में मिले लाश पर हत्या की आशंका जताई जा रही है।

अज्ञात युवक की लाश मिली
अज्ञात युवक की लाश मिली

आसपास के सैकड़ों ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे

युवक की संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिलने की खबर से क्षेत्र के सैकड़ों लोग घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। हालांकि अभी तक किसी ने युवक को नहीं पहचान पाया है। बताया जा रहा है, घटना स्थल पर फोरेसिंक टीम के साथ आला अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं।

हत्या कर फेंके जाने की शंका

ग्रामीणों के मुताबिक जिस तरह युवक मृत पाया गया है साथ ही उनके चेहरे पर टेप चिपका दिया गया है उससे हत्या कर फेकें जाने की शंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस जांच के बाद ही सही स्थिति का पता चल पाएगा।