जब CM साय औचक महासमुंद अस्पताल पहुंचे, मरीजों से की आत्मीय संवाद

0
महासमुंद
महासमुंद

महासमुंद 9 मई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुशासन तिहार के तृतीय चरण के तहत आज जिला महासमुंद के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने महासमुंद पहुचंकर जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया और मरीजों से मुलाक़ात कर उनका हालचाल जाना। इस अवसर पर खाद्य एवं जिले के प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल, सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने यहां मेल वार्ड में भर्ती मरीजों से सीधे बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने मरीजों को बेहतर इलाज और सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। निरीक्षण के दौरान वे मेल वार्ड में भर्ती 60 वर्षीय मरीज गंगाराम से भी मिले और उनकी तबीयत के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि वे कमजोरी के कारण अस्पताल में भर्ती हुए थे, लेकिन चार दिन के उपचार के पश्चात अब बेहतर महसूस कर रहा हूं। उन्होंने यहां की व्यवस्था, उपचार और चिकित्सकों के व्यवहार की भी सराहना की।

महासमुंद
महासमुंद

मुख्यमंत्री श्री साय ने डायलिसिस वार्ड में किडनी पीड़ित मरीजों से मुलाक़ात की और उनके इलाज व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने किडनी पीड़ित मरीज अतुल चंद्राकर से आत्मीयता के साथ बातचीत की और उनके स्वास्थ्य की कुशलक्षेम पूछा। जब अतुल चंद्राकर ने किडनी ट्रांसप्लांट के संबंध में मदद मांगी तो मुख्यमंत्री ने कहा कि डोनर की व्यवस्था होने के बाद सारा खर्च हम उठाएंगे। उन्होंने भर्ती सभी 6 मरीजों से चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दी जाएं और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही, उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता दे रही है और प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण इलाज मिलना चाहिए। इस अवसर पर कलेक्टर  विनय लंगेह, पुलिस अधीक्षक आशुतोष सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला अस्पताल स्टाफ व विभिन्न मरीज मौजूद थे।

India Pakistan War: पाक ने एयरस्पेस तोड़ा, 36 जगहों को किया टारगेट, कर्नल सोफिया कुरैशी ने खोली पोल

0
India Pakistan War
India Pakistan War

India Pakistan War: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है. युद्ध की आधिकारिक घोषणा भले न हुई हो, लेकिन पाकिस्तान की हरकतें ‘एक्ट ऑफ वॉर’ ही कही जाएंगी. वह रात के अंधेरे में सीमावर्ती इलाकों का निशाना बनाने की कोशिश कर रहा है.

India Pakistan War News LIVE: कर्नल सोफिया कुरैशी ने क्या बताया?

MEA की ब्रीफिंग में कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि 8 से 9 मई के बीच पाकिस्तान ने एक बार फिर उकसावे वाली कार्रवाई करते हुए भारत के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की. अंतरराष्ट्रीय सीमा और एलओसी पर कुल 36 लोकेशन पर करीब 300 से 400 ड्रोन भेजे गए, जिनमें तुर्की निर्मित UAV शामिल थे.

हमलों की रेंज लेह से श्री क्रीक तक फैली रही. भटिंडा मिलिट्री स्टेशन पर भी एक UAV डिटेक्ट किया गया जिसे तुरंत खत्म कर दिया गया. भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई में अधिकतर ड्रोन मार गिराए, लेकिन इस दौरान एलओसी पर कुछ जवान हताहत और घायल भी हुए हैं. पाकिस्तान की ओर भी भारी नुकसान की खबर है. कर्नल कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान का गैर-जिम्मेदाराना रवैया एक बार फिर सामने आया है, और वह अपने नागरिक विमानों को ढाल की तरह इस्तेमाल कर रहा है, जो अंतरराष्ट्रीय नियमों का घोर उल्लंघन है.

खुफिया जानकारी लेने आए थे PAK के ड्रोन’

विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने ब्रीफिंग में कहा कि पाकिस्तानी सेना ने हेवी कैलिबर वेपंस का यूज किया. एलओसी और इंटरनेशनल बॉर्डर पर पाकिस्तानी हमलों की रिपोर्ट्स हैं. सिंह के मुताबिक, इतने बड़े पैमाने पर हवाई घुसपैठ का मकसद हथियारों की टेस्टिंग और इंटेलिजेंस गैदरिंग हो सकता है.

PAK ने एयरस्पेस का उल्लंघन किया

विदेश मंत्रालय की स्पेशल ब्रीफिंग शुरू हो गई है. कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि 8-9 मई की रात को पाकिस्तान ने सीमा पर उल्लंघन किया. कर्नल ने बताया कि पाकिस्तान ने भारतीय एयरस्पेस का उल्लंघन करते हुए ड्रोन अटैक किया. पाक ने 300-400 ड्रोन्स यूज किए जिन्हें भारत ने नाकाम कर दिया.

पहले भी IPL हो चुका है कैसिंल, तब गई थी हजारों की जान!  

0
IPL 2025
IPL 2025

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 को BCCI ने कैसिंल करने का निर्णय ले लिया है. शुक्रवार को हुई आपातकालिन बैठक में इस अहम फैसले को लिया गया. भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए बोर्ड की तरफ से यह फैसला लिया गया है. BCCI ने गुरुवार को ही धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चल रहे मुकाबले को बीच में बंद करने का कड़ा कदम उठाया था.

BCCI ने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसा पैदा हालात को देखते हुए इंडियन प्रीमियर लीग के हालिया सीजन को स्थगित करने का फैसला लिया है. शुक्रवार को हुई बैठक के बाद बोर्ड ने इस अहम जानकारी को सबके साथ साझा किया. बीसीसीआई की तरफ से एक अधिकारी ने PTI से कहा, “यह अच्छा नहीं लगता कि जब देश में युद्ध चल रहा है, तब क्रिकेट चल रहा है.”

IPL suspended: BCCI ने आईपीएल को किया स्थगित, भारत-पाक तनाव के कारण निर्णय

दूसरी बार IPL हुआ स्थगित

IPL इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में यह महज दूसरी बार है जब चलते हुए टूर्नामेंट को स्थगित करना पड़ा है. इससे पहले साल 2021 में जब कोराना महामारी ने भारत में दस्तक दी थी तो टीम बबल में खिलाड़ियों के कोरोना संक्रमित होने के बाद इसे स्थगित कर दिया गया था. 9 अप्रैल 2021 को शुरू हुए टूर्नामेंट को 4 मई को स्थगित करने का फैसला लिया गया था. IPL के 60 में से बचे हुए 31 मुकाबलों का आयोजन सितंबर- अक्टूबर में यूएई में कराया गया था.

देश से बाहर हो चुका है IPL

साल 2009 के IPL इंडियन प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन को देश में होने वाले लोकसभा चुनावों की वजह से BCCI साउथ अफ्रीका शिफ्ट किया जाएगा. 2014 में भी ऐसा ही हुआ. चुनावों की तारीखें आईपीएल की शुरुआत से टकरा गईं और संयुक्त अरब अमीरात ने पहले 20 मैचों की मेजबानी की.

IPL suspended: BCCI ने आईपीएल को किया स्थगित, भारत-पाक तनाव के कारण निर्णय

0
IPL 2025
IPL 2025

IPL suspended:  इंडियन प्रीमियर लीग को भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव की वजह से स्थगित कर दिया गया है. गुरुवार को धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के मुकाबलो को रद्द कर दिया गया था. शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया. पड़ोसी शहरों जम्मू और पठानकोट में हवाई हमले की चेतावनी के बाद धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच गुरुवार को होने वाले मैच को बीच में ही रद्द कर दिए जाने के बाद से चल रहे संस्करण के भविष्य पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे थे.

BCCI के एक अधिकारी ने PTI  से कहा, “यह अच्छा नहीं लगता कि जब देश में युद्ध चल रहा है, तब क्रिकेट चल रहा है.” उन्होंने लीग के निलंबन की पुष्टि की, जिसका समापन 25 मई को कोलकाता में होना था.

भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के एक पखवाड़े बाद पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकी ढांचे पर मिसाइल हमले किए, जिसमें 26 लोग मारे गए थे।

गुरुवार को हवाई हमले की चेतावनी और जम्मू में विस्फोट जैसी आवाजों की खबरों के बीच पंजाब के पठानकोट, अमृतसर, जालंधर, होशियारपुर, मोहाली और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ सहित कई जिलों में ब्लैकआउट लागू कर दिया गया था।

इससे पहले दिन में पाकिस्तान सुपर लीग को यूएई में स्थानांतरित कर दिया गया था। पीटीआई बीएस एएच पीएम एमआरएम एएच पीएम पीएम

भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के एक पखवाड़े बाद पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकी ढांचे पर मिसाइल हमले किए, जिसमें 26 लोग मारे गए थे।

गुरुवार को हवाई हमले की चेतावनी और जम्मू में विस्फोट जैसी आवाजों की खबरों के बीच पंजाब के पठानकोट, अमृतसर, जालंधर, होशियारपुर, मोहाली और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ सहित कई जिलों में ब्लैकआउट लागू कर दिया गया था।

इससे पहले दिन में पाकिस्तान सुपर लीग को यूएई में स्थानांतरित कर दिया गया था। पीटीआई बीएस एएच पीएम एमआरएम एएच पीएम पीएम

CG Weather: अगले 2 दिनों तक बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट

0
अलर्ट, छत्तीसगढ़
अलर्ट, छत्तीसगढ़

CG Weather: रायपुर। बीते पखवाड़ेभर से मौसम ने अपना रूख बदला हुआ है। भीषण गर्मी के बीच मौसम बारिश और आंधी-तूफान के वजह से गर्मी से राहत मिली हुई है। हालांकि अब अधिकतम तापमान में वृद्धि का दौर शुरू हो रहा है। बहरहाल,  2 दिनों तक मेघगर्जन, तेज हवा चलने और वर्षा की संभावना बनी हुई है।

छत्तीसगढ़ मौसम वैज्ञानिक HP चंद्रा के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में आज एक दो स्थानों पर हलकी वर्षा, गरज चमक के साथ छीटें पड़ने की संभावना है। साथ ही कुछ इलाकों में गरज-चमका के साथ अंधड़ चलने और वज्रपात होने की संभावना है। इसके अलावा दिन के तापमान में वृद्धि का दौर जारी रहने की संभावना। अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने, तत्पश्चात कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है।

CG Weather:  पश्चिमी विक्षोभ वर्तमान में एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में ईरान के ऊपर लगभग 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर सक्रिय है। इसका अक्ष मध्य और उपरी क्षोभमंडल में 56 डिग्री पूर्व और 27 डिग्री उत्तर अक्षांश पर स्थित है, जिससे क्षेत्र में अस्थिरता उत्पन्न हो रही है। इसके अतिरिक्त, एक पूर्व-पश्चिम दिशा में फैली द्रोणिका उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश से उत्तर छत्तीसगढ़ तक लगभग 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है, जिसके चलते नमी बनी हुई है। साथ ही, एक उत्तर-दक्षिण दिशा की द्रोणिका दक्षिण तेलंगाना से मन्नार की खाड़ी तक फैली हुई है, जो भी लगभग 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक सक्रिय है। इन सभी प्रणालियों के कारण वातावरण में नमी और अस्थिरता बढ़ रही है, जिससे बादल गरजन, बारिश और तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

CG Weather:  पिछले 24 घंटों में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दुर्ग में 39.5 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान जगदलपुर में 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जानें रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?

CG Weather:  रायपुर में आज आकाश आंशिक मेघमय रहने और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम 41°C और न्यूनतम तापमान 26°C के आसपास रहने की संभावना है।

India-Pakistan War: पाकिस्तान में कोहराम, पूरी रात बमबारी, जानें अपडेट

0
India-Pakistan War
India-Pakistan War

India-Pakistan War: पाकिस्तान ने एक बार फिर से कायराना हरकत किया है. गुरुवार की रात में भारत के सीमावर्ती प्रदेशों में सैन्य ठिकानों पर मिसाइल दागे. जम्मू, पंजाब और राजस्थान में कई जगहों पर हमले किए गए. जम्मू-कश्मीर के कई शहरों में हेवी फायरिंग और सेना की मूवमेंट को देखते हुए पूरी रात के लिए ब्लैक आउट कर दिया गया. वहीं, S-400 और ‘आकाश’ एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के हर हमला नाकाम कर दिया. इधर भारत ने जवाबी हमले में पाकिस्तान के महत्वपूर्ण शहरों पर हमला किया. खबर ये भी है कि भारत ने पाकिस्तान के हमले के दौरान उसके फाइटर जेट एफ-16 (अमेरिकी) और जेएफ-17 (चीन) को मार गिराया. घटना स्थल से विजुअल्स सामने आए हैं.

India-Pakistan War: जम्मू के चन्नी इलाके में पाकिस्तानी सेना ने कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में भारतीय सेना के बंकरों पर गोलीबारी करनी शुरू की. पाकिस्तानी सेना ने पंजाब के पठानकोट से जम्मू-कश्मीर के अखनूर तक हवाई हमले किए. पाकिस्तानी सेना ने पाठानकोट सैन्य एयरपोर्ट पर भी भारी गोलीबारी की. इधर भारत ने बदले की कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के सियालकोट और लाहौर पर हमला बोला है. लाहौर के एयर डिफेंस सिस्टम को भारत दिन में ही तबाह कर चुका था.

बीती रात 8:20 बजे के बाद जम्मू, उधमपुर, राजौरी, पठानकोट, सांबा और अखनूर में पाकिस्तान की ओर से करीब 50-60 एयर अटैक हुए. लेकिन, भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने पूरी तरह नाकाम कर दिया. जम्मू-कश्मीर के पूर्व DGP एसपी वैद ने कहा, ‘इतने बड़े हमले के बावजूद कोई नुकसान नहीं हुआ, ये हमारे अजेय एयर डिफेंस सिस्टम की ताकत है.’

India-Pakistan War: पाकिस्तानी सेना ने जम्मू में सैन्य और नागरिक आवासों को निशाना बनाकर गोलाबारी की है. स्थिति को भांपते हुए ब्लैकआउट लागू कर दिया गया. सांबा, किश्तवाड़ , अमृतसर में पूर्ण ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है. वहीं, राजस्थान के श्रीगंगानगर में पुलिस ने नागरिकों से अपने घरों के अंदर रहने और लाइटें बंद करने को कहा. श्रीगंगानगर पुलिस ने एक्स पर कहा, ‘यहां रेड अलर्ट है। सभी लोग अपने घरों में रहें और सभी लाइटें बंद कर दें.’

पुलिस ने बताया कि जैसलमेर में भीषण विस्फोटों की आवाज सुनी गई. पाकिस्तान की सीमा से लगे पश्चिमी राजस्थान के जिलों में बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई, जिससे पूरा इलाका अंधेरे में डूब गया. जैसलमेर में भीषण आवाज सुनी गई. लोगों में दहशत फैल गई, जिसके बाद पुलिस कर्मियों ने गश्त शुरू कर दी. बाड़मेर में भी कई बार सायरन बजाए गए.

India-Pakistan War: भारत की एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के हमले की मुंहतोड़ जवाब दिया. जैसलमेर में भारतीय वायु रक्षा द्वारा पाकिस्तानी ड्रोन को रोक कर मार गिराया. वहीं, जम्मू-कश्मीर पुंछ और राजौरी को Red Zone घोषित किया.

भारतीय एयर डिफेंस ने पाकिस्तान को कभी ना भूलने वाला दर्द दे दिया है. पाकिस्तानी वायुसेना (PAF) के बेशकीमती JF-17 फाइटर जेट को मार गिराया है. उसी रात इंडियन आर्मी ने पाकिस्तान JF-17 को मार गिराया. भारत ने पाकिस्तान की 8 मिसाइलें भी मार गिराई हैं.

India-Pakistan War: जब धर्मशाला में आईपीएल का मैच चल रहा था, तभी पाकिस्तान ने भारत पर मिसाइल अटैक कर दिया. सुरक्षा को देखते हुए पहले आईपीएल मैच को रद्द किया. धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच चल रहा था. मैदान की सभी फ्लड लाइट्स बंद करते हुए सभी फैंस को बाहर निकाला जा रहा है. और साथ ही आज के आईपीएल मैच का वेन्यू बदल दिया है.

India-Pakistan War: पाकिस्तान ने सीमावर्ती शहरों में स्कूल-कॉलेंजों को 11 मई तक के लिए बंद कर दिया है. इधर भारत में भी जम्मू, पंजाब और अन्य सीमावर्ती राज्यों में स्कूलों को बंद कर दिया गया है.  गुजरात, पंजाब, राजस्थान में सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी अगले आदेश तक रद्द कर दी गई है. हरियाणा के पंचकूला में सभी शैक्षणिक संस्थान शुक्रवार और शनिवार को बंद रहेंगे. राज्य पुलिस कर्मियों और स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाले कर्मियों की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द कर दी गई हैं.

India-Pakistan War: आधी रात को सुरक्षा को देखते हुए इंडिया गेट खाली कराया गया. पाकिस्तान के साथ टेंशन की वजह से दिल्ली भी हाई अलर्ट पर है. ऐसा माना जा रहा है कि कायर पाकिस्तान कुछ भी कायराना हरकत कर सकता है. इसी को देखते हुए पुलिस ने इंडिया गेट लोगों को तुरंत घर जाने को कहा. पुलिस के अनुसार, सुरक्षा के लिहाज से यह कदम उठाया गया.

सुरक्षा को देखते हुए लगभग 24 एयरपोर्ट पर उड़ान को बंद कर दिया गया है. शुक्रवार किशनगढ़, भुंतर (कुल्लू), लुधियाना को NOTAM द्वारा बंद किए गए हवाई अड्डों की सूची में जोड़ा गया. इसके अलावा BCAS ने सभी हवाई अड्डों पर सभी उड़ानों के लिए 100% अनिवार्य सेकेंडरी लैडर पॉइंट सुरक्षा जांच का आदेश दिया. टर्मिनल में विज़िटर एंट्री और विज़िटर एंट्री टिकट की बिक्री पर रोक लगाई गई.

पाकिस्तान का भारत में अटैक, नापाक हरकत, ‘सुदर्शन चक्र’ ने हर अटैक किया घ्वस्त, भारत में आपात काल बैठक बुलाई!

 

India Pakistan war Live: भारत हुआ अक्रामक अब पाकिस्तान की खैर नहीं

0
India-Pakistan War
India-Pakistan War

India Pakistan war Live: पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया है। गुरुवार रात को पाकिस्तान ने ड्रोन हमले की कोशिश की। जिसे भारत ने नाकाम कर दिया। भारत ने आठ मिसाइलों को मार गिराया। इसके बाद भारत अब अक्रामक हो गया है, आपातकालिन बैठक अभी कुछ देर में बुलाई है, अब पाकिस्तान की खैर नहीं। पढते रहिए लगातार अपडेट….

India Pakistan war Live: अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने कहा कि विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से बात की। सचिव ने तत्काल तनाव कम करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच सीधी बातचीत के लिए अमेरिकी समर्थन पर जोर दिया। विदेश मंत्री ने पहलगाम में हुए भयानक आतंकी हमले के लिए अपनी संवेदना दोहराई और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ मिलकर काम करने की संयुक्त राज्य अमेरिका की प्रतिबद्धता की फिर से पुष्टि की।

धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश: पाकिस्तान द्वारा भारत पर मिसाइल और ड्रोन दागे जाने के बाद दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच IPL मैच रद्द कर दिया गया।

जैसलमेर में भारतीय वायु रक्षा द्वारा पाकिस्तानी ड्रोन को रोका गया। विस्फोटों की आवाज गूंजी। आसमान में चमकती हुई रोशनी दिखी।

पाकिस्तान ने जम्मू हवाई अड्डे को निशाना बनाने का प्रयास किया। सेना की जवाबी कार्रवाई शुरू हो गई है।

जम्मू में ब्लैक आउट कर दिया है। यहां सायरन की आवाज गूंज रही है। यहां फायरिंग की आवाज भी सुनी गई है।

पाकिस्तान का भारत में अटैक, नापाक हरकत, ‘सुदर्शन चक्र’ ने हर अटैक किया घ्वस्त, भारत में आपात काल बैठक बुलाई!

0
पाकिस्तानी

पाकिस्तानी आर्मी ने जम्मू में ताबड़तोड़ हमले किए हैं. ड्रोन और मिसाइलों से टारगेट किया है. पठानकोट एयरबेस पर भी अटैक किया गया है. पाकिस्तानी आर्मी के निशाने पर अधिकतर सैन्य बेस हैं. इसके बाद एयर‍ डिफेंस सिस्‍टम S400  को एक्टिव कर दिया गया. उसने 8 मिसाइलों और ज्यादातर ड्रोन को हवा में ही मार गरिराया है. जम्मू अटैक का लाइव अपडेट यहां पढ़ें…

इधर, भारत ने पाकिस्तान लाहौर पर ताबड़तोड़़ हमला कर दिया है। मीडियो सूत्रों के अनुसार, पूरे लाहौर में ब्लैकआउट कर दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार, इंटरनेशनल बॉर्डर के निकट लड़ाकू हवाई गश्त के दौरान भारतीय वायु रक्षा इंटरसेप्टर ने पाकिस्तानी वायुसेना के एफ-16 लड़ाकू विमान फाल्कन को मार गिराया.

जम्‍मू की रहने वाली वेदिका ने सोशल मीडिया में लिखा, जम्मू में रहती हूं, लेकिन मुझे हमारी सेना पर बहुत गर्व है, वे हमें सुरक्षित रखेंगे! लेकिन मेरी मां बहुत डरी हुई हैं, लेकिन मेरे दादाजी चाट पर कुर्सी दाल के बैठे हैं. उन्‍हें भरोसा है कि पाकिस्तान की बर्बादी की कहानी यहीं से लिखी जाएगी.

रक्षा सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तानी सेना अब एक आतंकवादी संगठन हमास की तरह काम कर रही है और व्यवहार कर रही है. पिछले महीने पीओके में हुई आईएसआई, हमास की बैठक की ओर इशारा किया गया.

जम्‍मू अटैक के बाद भारत का करारा पलटवार, लाहौर से रावलपिंडी तक मेडिकल इमरजेंसी घोषित की गई है. पाकिस्तान आर्मी लोगों को छिपाने की कोशिश कर रही है.

एस400 और आकाश एयर डिफेंस सिस्‍टम ने पाकिस्तान से दागी गई सभी मिसाइलों और ड्रोन को जमीन पर गिरने से पहले ही मार गिराया . यह एक बड़ी सफलता है क्योंकि एक भी मिसाइल या ड्रोन लक्षित लक्ष्य पर नहीं लगा. नष्ट की गई मिसाइलों और ड्रोन के सभी अवशेष बरामद कर लिए गए हैं और इलाकों को सील कर दिया गया है.

जम्‍मू कश्मीर के बडगाम और राजौरी में भी ड्रोन अटैक देखा गया है. हालांकि, वहां भी क‍िसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है. जम्‍मू से लेकर श्रीनगर और जैसलमेर से लेकर चंडीगढ़ तक अलर्ट कर द‍िया गया है.

रक्षा सूत्रों ने बताया कि हमास की तरह हमला करने की कोश‍िश पाक‍िस्‍तान ने की है. पाकिस्तान ने सतवारी, सांबा, आरएस पुरा और अरनिया सेक्टर में 8 मिसाइलें दागीं. सभी को एयर डिफेंस सिस्‍टम ने मार ग‍िराया है.

एहतियात के तौर पर जम्मू, पंजाब और राजस्थान के कई इलाकों में ब्लैकआउट किया गया. ज्‍यादातर इलाके सीमा के आसपास हैं. कच्छ जिले के अब्दासा, नख्तराना, भुज, मांडवी, भचाऊ में पूर्ण ब्लैक आउट क‍िया गया है.

जैसलमेर के बाद अब चंडीगढ़ में भी लोगों ने अपने घरों की लाइट बंद कर दी है. यहां भी सायरन की आवाज लगातार बज रहा है. धर्मशाला में भी आईपीएल का मैच रोक दी गई है.

भारत ने पाक‍िस्‍तान का जेएफ17 एयरक्राफ्ट मार ग‍िराया. भारत के एयर डिफेंस सिस्‍टम का सबसे बड़ा प्रदर्शन. इस तरह पहले कभी नहीं देखा गया या कैप्चर नहीं किया गया. भारत की सुरक्षा के ल‍िहाज से बहुत बड़ी उपलब्धि है.

पाकिस्तान की ओर से सतवारी, सांबा, आरएस पुरा और अरनिया पर मिसाइलें दागी गईं. सभी को एयर डिफेंस सिस्‍टम ने नष्‍ट कर दिया है.

अभी अभी की खबर है. हमारे एयर डिफेंस सिस्‍टम इन सभी हमलों को नाकाम कर रहे हैं. जम्मू में महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और सैन्य स्टेशनों पर हमले को बेअसर कर दिया है. यह पाकिस्तान द्वारा भारत की वायु रक्षा क्षमता और प्रतिक्रिया तंत्र को पहचानने की एक चाल भी हो सकती है.

श्रीनगर एयरपोर्ट पर हमले की कोशिश नाकाम कर दी गई है. सभी मिसाइलें मार गिराई गई हैं. भारतीय सेना पाकिस्तानी आर्मी को मुंहतोड़ जवाब दे रही है.

जम्मू प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, अब यह सामान्य है, ब्लैकआउट यानी बिजली बंद करना एहतियाती कदम है. लोगों को घरों के अंदर रहने और एनडीएमए और सरकार द्वारा जारी एसओपी का पालन करने की सलाह दी जाती है. जम्मू एयरपोर्ट पर स्वार्म ड्रोन हमले को नाकाम कर दिया गया है. अन्य स्थानों पर भी स्वार्म ड्रोन हमले को नाकाम किया गया.

आर्मी के सुजवां कैंप के आसपास भी अटैक की कोश‍िश की गई है. लेकिन कोई नुकसान नहीं हुआ है. जम्‍मू एयरपोर्ट पर भी अटैक किया गया है, लेकिन वहां भी कोई नुकसान नहीं हुआ है. पठानकोट पर भी अटैक की कोशिश की गई है, लेकिन, एयर डिफेंस सिस्‍टम ने सारी मिसाइलों को मार गिराया.

पाकिस्तान के द्वारा लगातार किया जा रहा है मिसाइल से हमला…पाकिस्तान द्वारा जम्मू एयरपोर्ट, पठानकोट, अखनूर , सांबा इलाके में किया गया है पाकिस्तान से हमला. एयर डिफेंस सिस्टम S 400 द्वारा 8 मिसाइल को किया गया इंटरसेप्टेड… आकाश एयर डिफेंस सिस्टम भी है एक्टिव.

डीपीआरओ ने कहा, प्रोटोकॉल के अनुसार अब हम पूरी सावधानी बरतते हुए ब्लैकआउट प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं. आपको सलाह दी जाती है कि आप लाइट बंद कर दें और अगर आप गाड़ी में हैं तो कृपया अपनी गाड़ी को साइड में पार्क करें और लाइट बंद कर दें. घबराने की कोई जरूरत नहीं है, यह एहतियाती उपाय है.

भारत के एस-400 एयर डिफेंस सिस्‍टम ने जम्मू में नागरिक हवाई अड्डे और अन्य प्रमुख स्थानों सहित क्षेत्रों को निशाना बनाकर हमला क‍िया है. जम्मू में बिजली इसल‍िए बंद की गई ताक‍ि इलाकों की पहचान न हो सके.

एक और बड़ी खबर आ रही है. अखनूर में भी तेज फायरिंग की आवाज सुनी जा रही है. सभी लोगों को बंकरों में भेजा जा रहा है.

जम्‍मू यूनिवर्सिटी के पास तीन ड्रोन ग‍ि‍राए गए हैं. एयर डिफेंस सिस्‍टम ने तीनों ड्रोन नष्‍ट कर द‍िए हैं. लोगों को सुरक्ष‍ित जगहों पर भेजा जा रहा है.

उधर, राजस्‍थान बॉर्डर के सभी जिलों में बिजली काट दी गई है. सुबह चार बजे तक बिजली बंद रहेगी. अस्पतालों को अलर्ट कर द‍िया गया है. जैसलमेर में बॉर्डर से 100 किलोमीटर पहले बेरिकेडिंग लगाकर रास्ते बंद किए गए हैं. बाड़मेर में बॉर्डर इलाके में ग्रामीणों को गांव खाली करने के लिए तैयार रहने को कहा है. कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं.

राजौरी के नौशेरा में भी फायरिंग हो रही है. पूंछ में भी फायरिंग शुरू हो गई है. चारों ओर से धमाके की आवाज आ रही है. आसमान में भी आग दिख रही है. एयर डिफेंस सिस्‍टम ने सारी मिसाइलों को ध्‍वस्‍त कर द‍िया है.

पाकिस्तानी सेना ने केरन कुपवाड़ा में भारतीय सेना के बंकरों पर गोलीबारी की. भारतीय सेना ने पूंछ और राजौरी इलाके को रेड जोन घोषित कर द‍िया है. इसका मतलब साफ है क‍ि रातभर अटैक हो सकता है. भारतीय सेना इसका जवाब दे रही है.

आकाश डिफेंस सिस्‍टम ने दुश्मन के सारे इरादों को नेस्‍तनाबूद कर द‍िया है. आकाश डिफेंस सिस्‍टम का यह जबरदस्‍त प्रदर्शन है. इस बीच राजस्‍थान के जैसलमेर में भी धमाके की खबर है, लेकिन वहां भी आकाश डिफेंस सिस्‍टम ने सारी कोश‍िश नाकाम कर दी है.

सरकार का बयान आया है. रक्षा विभाग ने कहा, हमको खतरे का अंदाजा था. हमने सारे हमले नाकाम कर द‍िया. हमारे एयर डिफेंस सिस्‍टम का काम शानदार रहा.

पूरे जम्मू में ब्लैक आउट है. कुछ फोन कनेक्‍शन भी नहीं चल रहे हैं. पाक‍िस्‍तानी सेना एक ओर बार्डर पर फायरिंग कर रही है तो दूसरी ओर मिल‍िट्री इंस्‍टालेशन को निशाना बनाने की कोश‍िश कर रही है. हालांकि हमारे एयर डिफेंस सिस्‍टम ने सबको ध्‍वस्‍त कर द‍िया.

जम्‍म, उधमपुर, पठानकोट, अखनूर समेत कई इलाकों में एक साथ अटैक क‍िए गए हैं. इसके बाद सभी इलाकों में ब्‍लैकआउट कर द‍िया गया है. सिक्‍योरिटी इलाकों से लोगों को हटाया जा रहा है ताक‍ि कोई हादसा न होने पाए.

भारत के एयर डिफेंस सिस्‍टम ने पाक‍िस्‍तान की 8 मिसाइलों को तबाह कर द‍िया. जम्‍मू और पठानकोट एयरबेस पूरी तरह सुरक्ष‍ित है. उसे नुकसान पहुंचाने के सारे मंसूबे ध्‍वस्‍त हो गए हैं.

Aaj ka Rashifal: शुक्रवार का दैनिक राशिफल, जानें आज कैसे बीतेगा आपका समय

0
Aaj Ka Rashifal शुक्रवार
Aaj Ka Rashifal शुक्रवार

Aaj ka Rashifal : आज शुक्रवार 09 मई 2025 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal): चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन? यहां जानिए चंद्र राशि के अनुसार 09 मई 2025 का राशिफल।

मेष Aaj ka Rashifal

शुक्रवार आज जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचें। रुके कार्यो में अचानक गति आ सकती है। सुख साधनों पर बड़ा खर्च आज संभव है। किसी कार्यक्रम की रूपरेखा बना सकते हैं। पुराना लेनदेन होगा।

वृषभ Aaj ka Rashifal

शुक्रवार आज व्यवसाय में नई योजना लागू हो सकती है। व्यस्ता के चलते स्वास्थ बिगड़ सकता है। लक्ष्य प्राप्ति के लिए और कड़ी मेहनत करनी होगी। बहनों से संबध में कडवाहट आ सकती है। संतान सुख की प्राप्ति होगी।

मिथुन Aaj ka Rashifal

शुक्रवार आज मन की अस्थिरता के कारण फैसले लेने में सक्षम नहीं रहेंगे। क्रोध पर अंकुश रखें। अपने संबंधों के कारण रुके कार्य को गति मिलेगी। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। संतों का सानिध्य मिलेगा।

कर्क Aaj ka Rashifal

शुक्रवार आज आकस्मिक धन लाभ होगा। किसी बड़े निवेश की संभावना है जो लाभदयक रहेगा। व्यापार व्यवसाय को नई उंचाई मिलेगी। विरोधी सक्रिय होंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ की चिंता रहेगी। संतान सुख संभव।

09 May Ank Jyotish: शुक्रवार अंक ज्योतिष: जानें आज का शुभ रंग और अंक

सिंह Aaj ka Rashifal

शुक्रवार आज नौकरीपेशा लोगों के लिए समय शुभ है। पारिवारिक समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा। दांत सम्बंधित रोग से पीड़ित रहेंगे। पिता के साथ किसी महत्त्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी।

कन्या Aaj ka Rashifal

शुक्रवार आज अटके काम पूरे होंगे। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी। अपने कार्य के प्रति आप समर्पित नहीं हैं। ध्यान दे कर कार्य करें। जीवनसाथी के सहयोग से काम पूरे होंगे।

तुला Aaj ka Rashifal

शुक्रवार आज मांगलिक कार्यों में शामिल होंगे। संतान की उन्नति से प्रसन्न होंगे। अपने सहकर्मियों से मतभेद संभव है। विरोधी नुकसान पंहुचा सकते हैं। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।

वृश्चिक Aaj ka Rashifal

शुक्रवार आज क्रोध की अधिकता रहेगी। किसी लाभकारी अवसर की तलाश में हैं। व्यापारिक नए सौदे लाभ देंगे। नए मित्र बनेंगे। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विवाह प्रस्ताव सफल होंगे। बहनों का सहयोग मिलेगा।

धनु Aaj ka Rashifal

शुक्रवार आज स्वास्थ में सुधार होगा। पारिवारिक झगड़े बैठ कर हल होंगे। आकस्मिक यात्रा हो सकती है। नई जिम्मेदारी मिलने से लोगों का नजरिया बदलेगा। अपने अधिकारियों से संबंधों में नजदीकियां आएंगी।

मकर Aaj ka Rashifal

शुक्रवार आज विरोधी सक्रिय होंगे। सतर्कता से समय व्यतीत करें। पेट सम्बंधित रोग से पीड़ित रहेंगे। आर्थिक लाभ होगा। भवन परिवर्तन संभव है।

कुम्भ Aaj ka Rashifal

शुक्रवार आज अपने संपर्क का आज लाभ मिलेगा। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक माहौल आनंदप्रद रहेगा। पेट संबंधित रोग से ग्रस्त रहेंगे।

मीन Aaj ka Rashifal

शुक्रवार आज कारोबार विस्तार में लगे रहेंगे। सन्तान की गलतियों को नजरअंदाज न करें। सही समय पर निर्णय लें। परिणय संबंध के कार्य से की गई यात्रा लाभदायक होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

09 May Ank Jyotish: शुक्रवार अंक ज्योतिष: जानें आज का शुभ रंग और अंक

0
Ank Jyotish शुक्रवार
Ank Jyotish शुक्रवार

Ank Jyotish अंक ज्योतिष शुक्रवार 09 मई 2025 को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अंक ज्योतिष यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा

अंक 1 Ank Jyotish

शुक्रवार आज का समय अच्छा रहने वाला है। नए कार्य करने को सोच रहे हैं तो आज आपके लिए बेहतर दिन है। जो आने वाले समय के लिए बेहतर होगा। किसी पुराने समस्या का हल होगा। राहतभरी मानसिक थकावट हो सकती है, लेकिन आप इसे जल्दी ही पार कर लेंगे।

शुभ अंक- 52

शुभ रंग- सिल्वर

अंक 2 Ank Jyotish

शुक्रवार आज का दिन आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। कुछ फैसले आपको ध्यानपूर्वक लेने होंगे। व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में संतुलन बनाए रखना आवश्यक है। साथ ही, स्वास्थ्य का ध्यान रखें और किसी भी प्रकार की चिंता से बचने की कोशिश करें।

शुभ अंक- 22

शुभ रंग- ग्रे

अंक 3 Ank Jyotish

शुक्रवार आज आपका आत्मविश्वास आज उच्च रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जो आपको नई प्रेरणा दे सकता है। कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। रिश्तों में मिठास रहेगी, लेकिन थोड़ा समय अपने परिवार के लिए भी निकालें।

शुभ अंक-12

शुभ रंग- हरा

अंक 4 Ank Jyotish

शुक्रवार आज आपको अपने आसपास के लोगों से अच्छा समर्थन मिलेगा। अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करने का दिन है। कामकाजी जीवन में दिन सामान्य रहेगा, लेकिन आप थोड़ी थकावट महसूस कर सकते हैं। छोटी-छोटी खुशियों पर ध्यान दें, जीवन में संतुलन बनाए रखें।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- क्रीम

Aaj ka Panchang: शुक्रवार 9 मई प्रदोष व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल का समय

अंक 5 Ank Jyotish

शुक्रवार आज आपके लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। आप अपने काम में एक नई दिशा महसूस करेंगे और आपको सफलता मिलेगी। किसी पुराने विवाद का समाधान हो सकता है। व्यक्तिगत जीवन में प्रेम और सम्मान मिलेगा। जोश और उत्साह से भरा दिन होगा।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- पीला

अंक 6 Ank Jyotish

शुक्रवार आज का दिन थोडा चिंताजनक हो सकता है। आप कार्यों में व्यस्त होंगे और यह आपको मानसिक तनाव दे सकता है। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताना लाभकारी होगा। वित्तीय मामलों में सतर्क रहें और खर्चों पर नियंत्रण रखें।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- गोल्डन

अंक 7 Ank Jyotish

शुक्रवार आज आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। आपके कार्य में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं और किसी पुराने प्रयास का फल मिल सकता है। यदि कोई नया मौका मिल रहा है, तो उसे अपनाने के बारे में सोचें। रिश्तों में अच्छे संवाद और समझ बनी रहेगी।

शुभ अंक- 27

शुभ रंग- वॉइलेट

अंक 8 Ank Jyotish

शुक्रवार आज आपको अपने कार्यों में एकाग्रता बनाए रखने की आवश्यकता है। ध्यान न देने पर कुछ मुद्दे बिगड़ सकते हैं। लेकिन शाम को किसी अच्छे समय की संभावना है। किसी प्रियजन से मुलाकात हो सकती है, जो आपकी मनोस्थिति को हल्का कर देगा।

शुभ अंक- 14

शुभ रंग- लाल

अंक 9 Ank Jyotish

शुक्रवार आज आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप अपनी योजनाओं को लेकर खुश होंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिल सकता है। परिवार में भी अच्छा माहौल रहेगा। कार्यक्षेत्र में दिन अच्छा रहेगा, लेकिन अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

शुभ अंक- 12

शुभ रंग- लेमन